रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक कृषि महाविद्यालय के कृषि मण्डपम में आयोजित भगवान बलराम जयंती एवं किसान दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री इसके पश्चात शंकर नगर में तीजा मिलन कार्यक्रम तथा अपरान्ह 3.30 बजे से 4.30 बजे तक रायपुर के इंडोर स्टेडियम में तपस्वी सत्कार समारोह में शामिल होंगे।
रायगढ़ः छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायगढ़ में आयोजित चक्रधर समारोह के दौरान पूरी तरह से जनजातीय रंग में रंगे नज़र आए। उन्होंने मांदर पर थाप देते हुए न केवल करमा नृत्य में शिरकत की बल्कि अपने गांव बगिया के साथियों के साथ पारंपरिक परिधान में सुसज्जित होकर करमा नृत्य का खूब आनंद लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ वित्त मंत्री ओपी चौैधरी भी ताल देते देखे गए। देखें वीडियो।
दस दिवसीय चक्रधर समारोह की हुई शुरूआत
दरअसल संगीत एवं कलाधानी नगरी रायगढ़ में शनिवार को 39वें चक्रधर समारोह का भव्य एवं रंगारंग आगाज हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 10 दिन तक चलने वाले इस समारोह का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि संगीत सम्राट महाराज चक्रधर ने शास्त्रीय कला संगीत को विश्व में एक नई पहचान दिलाई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के गारंटी को सायं-सायं पूरा कर रही है। उन्होंने प्रदेश के किसानों, गरीबों सहित सभी वर्गों का आश्वस्त करते हुए कहा कि उनकी सरकार राज्य के प्रगति के लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है। उन्होंने स्थानीय कला संस्कृति के साथ-साथ पारंपरिक विरासत को सहेजने के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने इस मौके पर रायगढ़ में संगीत महाविद्यालय प्रांरभ करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने संगीत और कला के क्षेत्र में योगदान देने वाले संगीत के मर्मज्ञ विद्वतजनों को नमन किया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर रायगढ़ के शैल चित्रों पर आधारित अभिलेखीकरण पुस्तिका एवं चक्रधर समारोह की परिचय पुस्तिका का विमोचन किया।
फिर लौटा समारोह की भव्यता
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि विगत पांच सालों में चक्रधर समारोह का आयोजन फीका पड़ गया था, अब रायगढ़ के विधायक और हमारे सरकार में वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी की पहल से चक्रधर समारोह के आयोजन को और बेहतर तथा भव्य स्वरूप दिया गया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने चक्रधर समारोह को नये स्वरूप में भव्य और आकर्षक रूप में आयोजित करने के लिए संस्कृति एवं पर्यटन विभाग को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर विनय पाण्डेय द्वारा ब्राम्हीलिपि एवं खरोष्ठी लिपि में अनुसंधान पर आधारित कॉफी टेबल बुक का भी विमोचन किया। श्री पाण्डेय द्वारा इस मौके पर मुख्यमंत्री को ब्राम्ही लिपि में लिखी नाम पट्टिका भेंट की गई।
आठ पद्मश्री कलाकार कर रहें है शिरकत
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने चक्रधर समारोह के शुभारंभ समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा चक्रधर समारोह को एक भव्य तरीके से आयोजित किया जाएगा और आज उसे जिला प्रशासन, संस्कृति विभाग और पर्यटन विभाग के सहयोग से आज भव्य स्वरूप में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन में देश के प्रतिष्ठित आठ पद्मश्री कलाकार भाग लेने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि चक्रधर समारोह की महत्ता अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि देश के विभिन्न प्रांतों के नामी-गिनामी कलाकार यहां अपनी प्रस्तुति देने की अभिलाषा रखते हैं। उन्होंने इस भव्य आयोजन के लिए जिला प्रशासन सहित आयोजकों को बधाई और शुभकामनाएं दी। इस मौके पर राज्यसभा सांसद कुंवर देवेन्द्र प्रताप सिंह, रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया, राजपरिवार के उर्वशी सिंह, बिजया सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे।
रायपुरः कौशल्या मांता मंदिर छतिग्रस्त होने पर बीजेपी ने राज्य के पूर्व सीएम पर करारा तंज कसा है। सोशल मीडिया में एक कार्टून बनाकर बीजेपी ने मैसेज दिया हैः जिर्नोद्धार तो बहाना था, कौशल्या माता के नाम पर घोटाला कर माल राहुल गांधी को पहुंचाना था। इस कार्टून को बीजेपी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से शेयर किया है।
32 करोड़ किया गया खर्च
गौरतलब हो कि पूर्ववर्ती भूपेश सरकार ने 32 करोड़ की राशि खर्च कर चन्द्रखुरी स्थित कौशल्या माता मंदिर का जीर्नोद्धार कराया था। लेकिन जीर्नोद्धार के बाद से ही लगातार घोटाले की चर्चा होती रही है। बीजेपी ने इसे विधानसभा में भी बड़े मुद्दे के तौर पर उठाया था और पूरे मामले की जांच कराने की मांग की थी। इस बीच मंदिर के पत्थर टूटने पर राजनीति शुरू हो गई है।
गर्भगृह में पानी टपकता है
मंदिर के पुजारी का कहना है कि मंदिर खंडित हो गया है। पुजारी ने यह भी कहा कि ठेकेदार ने काम के दौरान कई तरह की लापरवाही की जिसकी वजह से मंदिर में कई तरह की समस्याएं पैदा हो गई है। पूजारी का कहना है 150 साल पूराने मंदिर में कभी भी एक बुंद भी पानी मंदिर के अंदर नही टपका जबकि जीर्नोद्धार होने के बाद गर्भगृह और ज्योति कक्ष में भी पानी टपकता है।
भिलाई:- छत्तीसगढ़ के भिलाई स्थित नंदिनी थाना क्षेत्र में गणेश चतुर्थी के दिन डीजे पर डांस के दौरान दो पक्षों के बीच हुए विवाद में तीन भाइयों की निर्मम हत्या कर दी गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। डीजे पर डांस के दौरान शुरू हुआ मामूली विवाद एक दिन बाद हत्या जैसी घटना में बदल गया।
दो दिन पहले शुरु हुआ था विवाद
जानकारी के अनुसार विवाद दो दिन पहले उस वक्त शुरू हुआ जब भगवान गणेश की प्रतिमा लाते वक्त डीजे बजाया जा रहा था। उत्सव की खुशी में लोग डांस कर रहे थे, तभी दो पक्षों के बीच डांस को लेकर कहासुनी हो गई। इस कहासुनी ने जल्द ही उग्र रूप ले लिया, और दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर हमला करने लगे। जैसे-तैसे दोनों पक्षों के लोगों ने समझ-बुझाकर विवाद को शांत करा दिया।
गणेश प्रतिमा की स्थापना के दौरान दोबारा शुरु हुआ विवाद
घटना के दूसरे दिन शनिवार देर रात पंडाल में गणेश प्रतिमा की स्थापना के दौरान एक बार फिर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि बड़ी संख्या में एक पक्ष ने लोगों ने तीन भाइयों करन, वासु, राजेश पर लाठी-डंडे और हथियारों से हमला कर उनकी हत्या कर दी। इस घटना में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया
11 संदिग्ध हिरासत में
घटना की सूचना मिलते ही नंदिनी थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर अब तक 11 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। नंदिनी थाना पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि विवाद डीजे पर डांस के दौरान शुरू हुआ था। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
रायपुर । छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप ने 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की टिकट दिलाने के नाम पर हुए लाखों रुपए के लेन-देन के खुलासे को कांग्रेस के लोकतंत्र को शर्मसार करने वाला राजनीतिक चरित्र बताया है। मंत्री कश्यप ने कहा कि कांग्रेस मोहब्बत की दुकान के ढोल तो खूब पीटती रही है, किन्तु सच्चाई यह है कि वह हर स्तर पर सौदेबाजी करने के मौके तलाशती रही है और अब टिकटों की सौदेबाजी की दुकान का भंडाफोड़ हो गया है। समय के साथ-साथ कांग्रेस की काली करतूतें सामने आ रही हैं और सत्य स्थापित होता जा रहा है कि कांग्रेस में लेन-देन करने वाले नेताओं की पैठ बहुत गहरी होती है।
प्रदेश के वन मंत्री श्री कश्यप ने आज शनिवार को अपने बयान में कहा कि कांग्रेस ने राजनीति को पूरी तरीके से प्रदूषित करके सड़ांध से भर दिया है। अब संगठन और सत्ता में भ्रष्टाचार के आरोप के बाद टिकट बेचने का एक नया मामला सामने आया है, जिस पर बाकायदा थाने में एफआईआर कराके शिकायत की गई है। श्री कश्यप ने कहा कि विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त के बाद दलीय लोकतंत्र के नाम पर रचा जाने वाला पाखंड कांग्रेस के असली चेहरे को परत-दर-परत जिस तरह कांग्रेस के ही लोगों ने उधेड़ कर रखा है, उससे कांग्रेस नेतृत्व को शर्म से गड़ जाना चाहिए। विधानसभा चुनाव में हार के बाद जिस तरह कांग्रेस के पदाधिकारियों पर अभद्र टिप्पणियाँ की गईं, पैसे लेकर पदों की रेवड़ी बाँटने से लेकर चुनाव की टिकट की खरीद-फरोख्त तक के आरोप लगाए गए, उससे कांग्रेस की राजनीतिक संस्कृति में रचे-बसे भ्रष्टाचार की पोल खुली है।
कश्यप ने आगे बताया कि कांग्रेस की भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़ को कांग्रेस का एटीएम बना रखा था, जो कांग्रेस के एक महामंत्री ने केंद्रीय नेतृत्व को भेजी अपनी एक चिठ्ठी में भी कही है कि 'दिल्ली के लिए' छत्तीसगढ़ मौज-मस्ती का अड्डा बन गया था। भ्रष्टाचार कांग्रेस के डीएनए में जिस तरह रच-बस गया है, उसके चलते कांग्रेस भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे संगठन पदाधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करने का नैतिक साहस नहीं जुटा पा रहा है।
मंत्री कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ में संगठन के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस की तत्कालीन प्रदेश प्रभारी शैलजा ने कांग्रेस की चुनाव टिकटों की ख़रीदी-बिक्री की है और किसी एक नेता को तव्वजो देते हुए बाक़ी संगठन को दरकिनार कर दिया था। कांग्रेस में टिकटों की खरीद-फरोख्त तक का आरोप लगाने वाले विनय जायसवाल कांग्रेस से निकाले जा चुके थे।
मंत्री कश्यप ने कांग्रेस के चार दावेदारों से टिकट दिलाने के नाम पर की गई लाखों रुपये की वसूली के ताजा खुलासे को कांग्रेस के शर्मनाक चरित्र का परिचायक बताते हुए कहा महिलाओं के सम्मान के नाम पर इन दिनों रोना-धोना मचा रही कांग्रेस के प्रदेश नेताओं को इस बात पर शर्म महसूस करना चाहिए। इन दावेदारों में दो महिला नेत्रियों तक को छला गया, जिनमें से एक राजनांदगाँव जिले की अजा वर्ग की हैं और प्रदेश महिला कांग्रेस की सचिव हैं तो दूसरी महिला नेत्री खल्लारी विधानसभा क्षेत्र की अजजा वर्ग की हैं और पहले जनपद अध्यक्ष रह चुकी हैं। इससे यह भी आईने की तरह एकदम साफ हो गया है कि कांग्रेस अजा-अजजा वर्ग के साथ किस स्तर तक जाकर छल-कपट का आचरपण करती है!
प्रदेश के वन मंत्री श्री कश्यप ने कांग्रेस नेतृत्व पर तीखे सवालों की बौछार करते हुए कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज अब प्रदेश को बताएँ कि आखिर यह टिकट बेचने वाला ठेकेदार कौन है? आखिर इसका पैसा किस तक जाता था? क्या यह सब राहुल गांधी, भूपेश बघेल की जानकारी में हो रहा था क्योंकि इन मामलों की शुरुआती जाँच में यह तथ्य सामने आया है कि ये लाखों रुपये इन दावेदारों से पार्टी फंड के नाम पर वसूले गए थे। टिकट बेचने का निर्णय आखिर किसका था? जिन्होंने टिकट बेचने का यह कृत्य करने का प्रपंच रचा, ‘टिकट-माफिया’ के वे लोग कांग्रेस की किस टोली के हैं? चुनावी टिकटों के कांग्रेसी अंडरवर्ल्ड के किस गैंग का हिस्सा हैं? श्री कश्यप ने कहा कि जैसे-जैसे समय आगे बढ़ेगा, कांग्रेस की और भी ऐसी काली कारगुजारियां सामने आती जाएंगीं। राजनीति में यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण मामला सामने आया है, जिसकी भारतीय जनता पार्टी निंदा करती है। जनता कांग्रेस पार्टी पर थू-थू कर रही है। एक ऐसा राजनीतिक दल, जिसमें वैसे भी कोई लोकतंत्र नहीं है, वैसे भी तानाशाही चलती है, अब उस कांग्रेस में टिकटों की बिकवाली भी होने लगी है और इन सबके भंडाफोड़ के बाद कांग्रेस में कार्यकर्ताओं की क्या हैसियत और क्या इज्जत है, यह इस मामले में प्रमाणित कर दिया है।
सरगुजा : जिले से सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जिले के ककना-सिधमामार्ग स्थित पर चंदन बाड़ी के बाइक सवार तीन दोस्त सड़क हादसे के शिकार हो गए। राहगीरों ने गंभीर रूप से जख्मी तीन लोगों को सड़क किनारे पड़े होने की पर मौके पर पहुंची बरियों पुलिस चौकी ने देखा तो दो लोग मृत अवस्था में पड़े थे, वहीं एक गंभीर रूप से घायल था, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।
मोटरसाइकिल के नंबर तथा ग्रामीणों से मिली जनकारी के आधार पर युवकों की पहचान की गई। पुलिस की जांच चल रही है। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस संभावना जता रही है कि माइलस्टोन से मोटरसाइकिल के टकराने से हादसा हुआ होगा। मृतकों की पहचान धर्मेंद्र पावले 21 वर्ष तथा सूरज सिंह 17 वर्ष के रूप में की गई है। घायल अमृत सिंह 17 वर्ष भी इसी गांव का रहने वाला है।
घटना की जानकारी मिलने पर स्वजन भी बरियों पहुंच गए थे। लेकिन मृतकों के स्वजन को भी नहीं पता था कि मोटरसाइकिल से तीनों कहां जाने के लिए निकले थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
रायपुर: रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल के इमरजेंसी मेडिसिन और ट्रॉमा विभाग द्वारा 7 और 8 सितंबर 2024 को रायपुर में “फ्रंटलाइन फ्यूजन”, छत्तीसगढ़ इमरजेंसी मेडिसिन और ट्रॉमा सिंपोज़ियम 2024 का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम एक अनूठा इमरजेंसी सिंपोज़ियम है, जिसे छत्तीसगढ़ में किसी अस्पताल द्वारा पहली बार आयोजित किया गया है, जिसमें प्रभावी सत्र एवं पैनल के माध्यम से इमरजेंसी मेडीसिन एवं ट्रामा विषय पर महत्वपूर्ण चर्चाएं आयोजित की जा रही हैं।
हॉस्पिटल के रोजमर्रा के कार्यों में फ्रंटलाइन इमरजेंसी मेडिसिन योद्धाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। यह सम्मेलन न केवल इमरजेंसी मेडिसिन के फ्रंटलाइन योद्धाओं को शिक्षित करने का उद्देश्य रखता है, बल्कि भविष्य के डॉक्टरों को भी जानकारी देने के लिए है, क्योंकि इसमें मेडिकल छात्रों से लेकर योग्य इमरजेंसी डॉक्टरों तक ने भाग लिया है। ट्रॉमा से लेकर हार्ट अटैक तक की जानकारी और चिकित्सा प्रक्रिया से संबंधित सत्र इस सम्मेलन के मुख्य आकर्षण हैं।
ये रहे उपस्थित
यह कार्यक्रम डॉ. अब्बास नक़वी (आयोजन अध्यक्ष), डॉ. संतोष सिंह (आयोजन सचिव और प्रमुख, इमरजेंसी और ट्रॉमा), डॉ. ऋचा कश्यप (सह-सचिव, कंसल्टेंट, इमरजेंसी और ट्रॉमा) और डॉ. अपूर्वा चौधरी (जूनियर कंसल्टेंट, इमरजेंसी और ट्रॉमा) के सक्षम मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है।दो दिवसीय इस शैक्षणिक आयोजन में देशभर के प्रतिष्ठित वक्ताओं और रायपुर व छत्तीसगढ़ के अग्रणी इमरजेंसी और क्रिटिकल केयर कंसल्टेंट्स ने भाग लिया। अब तक इस कार्यक्रम में 800 से अधिक प्रतिभागियों का पंजीकरण हो चुका है, जो इसकी व्यापकता को दर्शाता है। कार्यक्रम के उद्घाटन पर बोलते हुए रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक और मेडिक
बिलासपुर। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कोटा क्षेत्र में टीकाकरण के बाद दो बच्चों की मौत पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इन बच्चों की मौत टीका लगाने की वजह से नहीं हुई है, बल्कि अन्य कारणों से हुई है। मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि 8 बच्चों को एक ही प्रकार का इंजेक्शन लगाया गया था, जिसमें से 6 बच्चे पूरी तरह स्वस्थ हैं। दो बच्चों में से एक की मौत उसी दिन शाम को और दूसरे की अगले दिन हुई। डॉक्टरों से मिली मौखिक जानकारी के आधार पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मौत के वास्तविक कारणों की जांच के लिए राज्य स्तरीय टीम का गठन किया गया है और अधिकृत रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
स्वास्थ्य मंत्री ने स्वाइन फ्लू को लेकर भी जनता को सावधानी बरतने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि इस बीमारी के कोई विशेष लक्षण नहीं होते, इसलिए बुखार, सर्दी, और शरीर में दर्द जैसे लक्षणों पर तुरंत जांच कराना जरूरी है। प्रदेश में स्वाइन फ्लू की जांच के लिए पर्याप्त किट और दवाइयां उपलब्ध हैं, और आइसोलेशन वार्ड प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में पहले से ही तैयार किए गए हैं। मंत्री ने यह भी आश्वासन दिया कि सरकार स्वाइन फ्लू से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है और स्वास्थ्य अमला सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है ताकि किसी भी तरह की कमी न रहे।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर से करवट ले रहा है। पिछले कुछ दिनों से मानसून की गतिविधियों में कमी आई थी, लेकिन अब मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में जोरदार बारिश की आशंका जताई है। बस्तर, सुकमा, बीजापुर और नारायणपुर जिलों में मूसलधार बारिश का अनुमान है और इसके लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।
राजनांदगांव: थाना लालबाग पुलिस ने ढाबा संचालकों पर आबकारी एक्ट में कार्यवाही की। अवैध रूप से धन अर्जन के उद्देश्य से शराब पिलाने के लिए जगह मुहैया कराते मिले। ढाबा संचालक के विरुद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई। 02 आदतन बदमाश के खिलाफ़ इस्तगासा एसडीएम कार्यालय में पेश किया गया। थाना लालबाग पुलिस द्वारा अभियान चलाकर ढाबा में शराब पिने के लिए जगह मुहैया कराने वाले,
देवांगन ढाबा के संचालक शंभू लाल देवांगन पिता भरत लाल उम्र 54 पता देवांगन ढाबा पेंड्री थाना लालबाग
भापे जी ढाबा संचालक मोहम्मद हासिम खान पिता नसीर खान उम्र 55 पता वार्ड क्रमांक 09 शंकरपुर चौकी चिखली
धनराज उर्फ़ धन्नु साहु पिता लक्ष्मीनारायण उम्र 24 पता अटल आवास पेंड्री थाना लालबाग
कमलेश गोड पिता स्व. संतराम उम्र 26 पता अटल आवास पेंड्री थाना लालबागशेरे पंजाब ढाबा के संचालक सुरजीत सिंह पिता हरभजन सिंह सूदन उम्र 56 वर्ष पता कौरिन भाठा बसंतपुर राजनांदगांव
तीनों अपने अपने ढाबा में शराब पिलाने के जगह मुहैया कराते मिले, जिनके खिलाफ़ आबकारी एक्ट की कार्यवाही कर पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।पुलिस अधीक्षक राजनादगांव मोहित गर्ग के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक राजनादगांव के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी लालबाग नवरत्न कश्यप के नेतृृत्व मे थाना लालबाग क्षेत्रांतर्गत अवैध जुआ, सट्टा ,शराब एवम चाकूबाज के विरूद्ध कार्यवाही करने के आदेश है।
आदतन बदमाश,
के खिलाफ़ धारा 170, 126/135(3) bnss के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर मान. एसडीएम कार्यालय इस्तगासा पेश किया गया।उपरोक्त कार्यवाही मे ASI राजू मेश्राम, पुखराज देशमुख, LHC विनीता पैंकरा, C राकेश, राजकुमार की सराहनीय भूमिका रही।
रायपुर। छत्तीसगढ़ जीएसटी विभाग ने सरकारी प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और सुधार के लिए ई-ऑफिस सेवा की शुरुआत की है। इस नई प्रणाली के तहत, वित्त एवं वाणिज्यिक मंत्री ओपी चौधरी ने कल पहली बार विभागीय फाइल का ऑनलाइन निपटारा किया।
छत्तीसगढ़ जीएसटी विभाग ने सरकारी प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और सुधार के लिए ई-ऑफिस सेवा की शुरुआत की है। इस नई प्रणाली के तहत वित्त एवं वाणिज्यिक मंत्री ओपी चौधरी ने कल पहली बार विभागीय फाइल का ऑनलाइन निपटारा किया।
वाणिज्यिक कर (जीएसटी) विभाग के मंत्री ओपी चौधरी के निर्देश पर विभाग में ई-ऑफिस सॉफ्टवेयर का क्रियान्वयन शुरू किया गया है। इस सॉफ्टवेयर आधारित ऑनलाइन प्रणाली के तहत, मंत्रालय की सभी फाइलें अब ई-ऑफिस के माध्यम से प्रेषित की जाएंगी। ई-ऑफिस प्रणाली के अंतर्गत, प्रत्येक फाइल का डिजिटल रिकॉर्ड ऑनलाइन उपलब्ध रहेगा, जिससे फाइलों की ट्रैकिंग और प्रबंधन में सुधार होगा। इस प्रणाली के जरिए लंबित फाइलों की स्थिति को सीधे निगरानी में रखा जा सकेगा, जिससे फाइलों का त्वरित निपटान सुनिश्चित होगा।
नई प्रणाली से विभागीय प्रक्रियाएं अधिक पारदर्शी और दक्ष हो जाएंगी। अब तक की पुरानी प्रणाली में फाइलों को लंबित रखने की प्रवृत्ति समाप्त होगी और फाइलों का त्वरित निपटान संभव होगा। इससे प्रशासनिक प्रक्रियाओं में सुधार होगा और सुशासन की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। साथ ही यह प्रणाली भ्रष्टाचार की संभावना को कम करेगी और सरकारी कामकाज में तकनीकी सुधार लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
मंत्री चौधरी ने इस नई प्रणाली के तहत जीएसटी विभाग का कामकाज ऑनलाइन निपटाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को उन्होंने एक फाइल को ऑनलाइन मंजूरी प्रदान की, जो ई-ऑफिस प्रणाली के शुरू होने के बाद उनके द्वारा निराकृत की गई पहली फाइल है।
रायपुर:- केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने शुक्रवार को विशाखापट्टनम हवाईअड्डे पर रायपुर समेत नौ हवाईअड्डों के लिए डिजी यात्रा सुविधा को वर्चुअल माध्यम से शुरू किया। इनमें कोयंबटूर, डाबोलिम, इंदौर, बागडोगरा, रांची, पटना, और भुवनेश्वर हवाईअड्डा शामिल हैं।
इस दौरान मंत्री ने बताया कि किस तरह डिजी यात्रा हवाईअड्डे पर भीड़-भाड़ के दौरान विभिन्न दस्तावेजों- बोर्डिंग पास, पहचान पत्र और लगेज टैग आदि के प्रबंधन के मुश्किल कार्य को सरल बनाती है। एक यात्री के लिए हवाईअड्डे में प्रवेश का समय मैनुअल प्रक्रिया में लगने वाले औसत 15 सेकंड से घटकर 5 सेकंड रह गया है। 55 लाख से अधिक उपयोगकर्ता पहले ही इस एप को डाउनलोड कर चुके हैं और 3 करोड़ से अधिक यात्रियों ने यात्रा के लिए डिजी यात्रा का उपयोग किया है।
1 दिसंबर, 2022 को नई दिल्ली, वाराणसी और बेंगलुरु पर पहली डिजी यात्रा सुविधा की शुरुआत के बाद डिजी यात्रा- सक्षम हवाईअड्डों की कुल संख्या 24 हो जाएगी। डिजी यात्रा ने हवाईअड्डा स्थित प्रमुख जांच चौकियों पर संपर्क रहित और कागज रहित प्रक्रिया की सुविधा प्रदान की है।डिजी यात्रा शुरुआत के बाद से इस प्रणाली ने हवाईअड्डों पर हर दिन हजारों कागज की शीट बचाने में सहायता की है, जिससे नागरिक उड्डयन क्षेत्र में टिकाऊ विकास के हमारे व्यापक लक्ष्य को समर्थन मिला है। सभी यात्रियों का डेटा एन्क्रिप्ट कर करके उनके स्मार्टफोन में सुरक्षित रूप से संग्रहीत कर दिया जाता है व मूल हवाईअड्डे के साथ केवल अस्थायी रूप से साझा किया जाता है और प्रस्थान के 24 घंटे के भीतर इसे नष्ट कर दिया जाता है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय हर एक यात्री की गोपनीयता हमारे लिए सबसे ऊपर है और इस पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
रायपुर। कोरोना महामारी के दौरान, करोड़ों रुपये खर्च करके रायपुर के DKS अस्पताल में एक नया ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किया गया था, जो कि पिछले लगभग दो साल से बंद पड़ा है। इस मामले को लेकर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि महामारी के समय ऑक्सीजन की मांग में भारी वृद्धि हुई थी, जिसके कारण DKS सहित कई अन्य अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट लगाए गए थे। हालांकि, कुछ कारणों से यह प्लांट बंद हो गया है।
ब्लैकलिस्ट की कार्रवाई
मंत्री जायसवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि ऑक्सीजन प्लांट को जल्द से जल्द चालू किया जाए। उन्होंने कहा कि बार-बार निर्देश देने के बावजूद प्लांट की तकनीकी खामियों को ठीक नहीं किया गया, जिसके चलते संबंधित एजेंसी और ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है। यदि जरूरत पड़ी तो इस मामले में एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी।
ऑक्सीजन आपूर्ति का खर्च
जानकारी के अनुसार, DKS अस्पताल को हर दिन लगभग 400 ऑक्सीजन सिलेंडरों की आवश्यकता होती है, जिन्हें बाहर से मंगाया जाता है। इस आपूर्ति के लिए अस्पताल को हर महीने लगभग 18 से 20 लाख रुपये का खर्च करना पड़ता है। इसका मतलब है कि साल भर में ऑक्सीजन सिलेंडर की आपूर्ति पर 1 करोड़ रुपये से अधिक खर्च हो रहा है।
धूल खा रही करोड़ों की मशीनें
अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडर लाने ले जाने वाले मजदूरों का कहना है कि करोड़ों रुपये की लागत से स्थापित ऑक्सीजन प्लांट की मशीनें अस्पताल के अंदर धूल खा रही हैं, जबकि ऑक्सीजन का निर्माण नहीं हो रहा है। इसका नतीजा यह है कि अस्पताल को महंगी दरों पर बाहर से ऑक्सीजन सिलेंडर मंगाने पड़ रहे हैं, जिससे विभाग पर भारी वित्तीय बोझ पड़ रहा है।
रायपुर :- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर अपने रायपुर निवास में पूरे विधि विधान के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा की स्थापना की। मुख्यमंत्री ने परिजनों के साथ पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। वन एवं जल वायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद सहित निवास कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी इस अवसर पर भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
तीजा त्यौहार में रेल रद्द होने से महिलाएं परेशान - वंदना राजपूत
रायपुर : प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि भाजपा के डबल इंजन के सरकार में लगातार खासकर त्यौहार के समय ट्रेनें रद्द करना एक परंपरा हो गई है। साल भर से महिलाएं तीजा पर्व के इंतजार करती है, तीजा त्यौहार में महिलाएं अपने मायके जाती है। भाजपा सरकार में तीजा के समय फिर से 15 ट्रेनें रद्द कर दिये गये है। साथ ही ट्रेनों का रूट भी बदले गये है जिनके कारण महिलाओं को बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मध्यमवर्गीय परिवार के लिए आवागमन करने के सबसे अच्छा सस्ता साधन रेल होता है। तीजा पर्व के हफ्तों भर पहले आने जाने का टिकट का बुकिंग करवा लेते है। लेकिन भाजपा सरकार के फेलवर नीति के कारण तीज त्यौहार में रेल रद्द कर दिया जाता है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल की बातों को दरकिनार कर दिया गया। पहली बार भाजपा लोकसभा सांसद ने रेल से संबंधित परेशानी का जिक्र संसद में किये थे लेकिन अपने पार्टी के सांसद के बातों को ही अनसुना कर दिया गया।
भारतीय जनता पार्टी की सरकार में महंगाई से सभी वर्ग त्रस्त है। प्राइवेट गाड़ी करके आना-जाना मध्यमवर्गीय परिवार के लिये एक सपना है क्योंकि बेलगाम महंगाई से सिर्फ ट्रेन ही साधन होता है।
भाजपा की मोदी सरकार धीरे-धीरे ट्रेनों के परिचालन को बंद करने की साजिश रच रही है। उसके बाद रेलवे को भी अंबानी को बेच देगा। भाजपा के नेताओं को मध्यमवर्गीय और गरीबों से इतना चिढ़ क्यों है? महिलायें तीजा के त्यौहार में अपने मायके रेल के लगातार रद्द होने के कारण नहीं जा पा रही है। इतना तानाशाही रवैया अच्छा नहीं सरकार के लिये। मध्यमवर्गीय और गरीब परिवार के महिलाओं की खुशियों को भी ध्यान में रखना चाहिए।
रायपुर। राजधानी में गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मिंदा करने का एक प्रकरण सामने आया है। पंडरी इलाके के गवर्मेंट स्कूल के शिक्षक पर गलत ढंग छूने का आरोप लगाया गया है। छात्रा की शिकायत पर सिविल लाइन थाने में एफआईआर दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी शिक्षक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही, जिसमें बच्चियों से अभद्र करतूतों का खुलासा हो सकता है।
सिविल लाइन सीएसपी अनुराग झा ने बताया कि तीन नाबालिगों की शिकायत पर अपराध पंजीबृद्ध किया गया है। आरोपी शिक्षक कृष्ण कुमार भाघमारे को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपी शिक्षक कक्षा पहली से पांचवी तक के बच्चियों को आपत्तिजनक तरीके से छुआ गया है। इस पूरे मामले पर जांच की जा रही है।
रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 7 एवं 8 सितम्बर 2024 को रायगढ़ प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री साय 7 सितम्बर को दोपहर 2.15 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर से प्रस्थान कर अपरान्ह 3.15 बजे शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम रायगढ़ पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री साय अपरान्ह 3.30 से 4.15 बजे तक शासकीय प्रयास आवासीय विद्यालय गढ़उमरिया के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सर्किट हाऊस रायगढ़ पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री साय शाम 5.30 बजे से रामलीला मैदान में आयोजित चक्रधर समारोह-2024 के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री साय रात्रि 8.35 बजे नटवर स्कूल मैदान में आयोजित महाराष्ट्र मंडल के 85वें सार्वजनिक गणेशोत्सव में शामिल होंगेे। मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम रायगढ़ में करेंगे।
रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में गणेश चतुर्थी का पर्व उत्साह से मनाया जाता है। इस दौरान गांव से लेकर शहर तक भगवान गणेश की आराधना पूरी श्रद्धा और धूमधाम से की जाती है। बच्चे से लेकर बुजुर्गों तक सभी में आस्था और उत्साह का एक अनुपम संगम दिखाई देता है। लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जी के द्वारा स्वतंत्रता संग्राम के दौरान लोगों में एकता के भाव को जागृत करने के लिए सार्वजनिक गणेश उत्सव की शुरूआत की गई थी। देशभर में यह उत्सव अब सामाजिक समरसता का अनूठा उदाहरण बन गया है।
बेमेतरा। दुर्ग रेंज के आईजी रामगोपाल गर्ग ने बेमेतरा के परपोडी थाना प्रभारी प्रमोद शर्मा और उनके तीन स्टाफ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई साइबर ठगी के एक मामले में वसूली के आरोपों के बाद की गई है। निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों में परपोडी थाना प्रभारी प्रमोद शर्मा, प्रधान आरक्षक शिवराज सिंह राजपूत, आरक्षक तुकाराम निषाद और साइबर सेल में पदस्थ प्रधान आरक्षक मोहित चेलक शामिल हैं।
रायपुर। रायपुर में सरकारी शराब दुकानों में ओवर रेट पर शराब बेचने के मामले में आबकारी विभाग ने कठोर कार्रवाई की है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर 57 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया है और उन्हें ब्लैकलिस्ट भी कर दिया गया है। यह कदम उन शिकायतों के आधार पर उठाया गया है, जिनमें बताया गया था कि निर्धारित दर से अधिक रेट पर शराब बेची जा रही थी।
पांच आरोपी गिरफ्तार, सप्लाई के प्रमुख सरगना तक जुड़े तार
रायपुर। 5 सितंबर को दोपहर 2.20 बजेे मुखबीर से सूचना मिली कि पिन्तू कुमार साहनी जो कि ओड़िशा से अवैध रूप से अवैध धन लाभ करने हेतु गांजा जैसे मादक पदार्थ लाकर जी. सरोजनी के मकान के पास एक अन्य मकान गणेश मंदिर के पास बालाजी नगर खुर्सीपार में लाकर रखा है और पिन्तू नामक लड़का जिसकी हाईट छोटी है और वह नीला कलर का लोवर, जिसमें सफेद रंग का पटटी है और भूरा कलर का टी-शर्ट पहना है, जो उक्त गांजा की रखवाली कर गांजा को अवैध रूप से गांजा बिक्री पिन्तू कुमार साहनी एवं जी. सरोजनी दोनांे मिलकर कर रहे है। जिसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, जिस पर पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग राम गोपाल गर्ग के निर्देशन पर पुलिस अधीक्षक दुर्ग जितेन्द्र शुक्ला के मार्गदर्शन पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करने आदेश प्राप्त होने पश्चात उप निरीक्षक युवराज साहू, हमराह हर्ष देवांगन, अमन शर्मा एवं वैशाली नगर के महिला आरक्षक ममता वासनीक, महिला आरक्षक श्रेया राजपूत एवं गवाहों के साथ समस्त आवश्यक किट सामाग्री सील चपडा सहित तस्दीक एवं वैधानिक कार्यवाही हेतु गणेश मंदिर के पास बालाजी नगर खुर्सीपार पहुंचकर रेड कार्यवाही किये। मौके पर उपस्थित महिला एवं पुरूष से पूछताछ करने पर अपना नाम 1. जी. सरोजनी 2.पिन्तू कुमार साहनीं मिले। चेक करने जी. सरोजनी के अपने मकान के अंदर कब्जे में रखे चार काला कलर का जिसमें पृथक-पृथक अखबार के कागज के पुडिया मे लपेटा हुआ गांजा मादक द्रव्य पदार्थ क्रमशः 08 किलो 525 ग्राम एवं 09 किलो 80 ग्राम, 08 किलो 530 ग्राम, 06 किलो 010 ग्राम गांजा जैसा मादक द्रव्य पदार्थ एवं पिन्तू कुमार साहनी से 03 नग मोबाइल फोन एवं वहीं पर रखे एक पीला, काला, नीला, सफेद रंग का प्लास्टिक बोरी में अखबार के कागज के पुड़िया में लपेटा हुआ गांजा मादक द्रव्य पदार्थ कुल 05 किलो 830 ग्राम एवं एक पल्सर मोटर सायकल क्रमांक सीजी 07 एजे 6067 कीमती 01 लाख रूपये जप्त की गई। दोनों के मेमोरेण्डम पर से अजय साहनी, अजय प्रसाद एवं ऐबी साहनी जो गांजा लेकर अपने चार पहिया वाहन दो सफेद रंग के कार में गांजा रखा है। इसमें सफेदा एवं मार्कर पेन से नाम और सरनेम का प्रथम अक्षर लिखा हुआ बताया पिन्तू कुमार साहनी से बारिकी से पूछताछ करने पर बताया कि वह ओड़िशा के किसी व्यक्ति से गांजा खरीदता है एक ट्रीप का 06 लाख रूपए देना बताये। ए.बी. साहनी और अजय साहनी स्कोडा कार क्रमांक सीजी 04 केपी 4604 कीमत 6,00000 रूपये में ओड़िशा से विभिन्न नम्बर प्लेट बदलकर गाड़ी चलवाते थे। ऐ.बी. साहनी एवं अजय साहनी के द्वारा अपने डिक्की में रखे गांजा को निकाल कर देने पर एक आशिकी पान मसाला झोले में जिसमें ए.बी. साहनी व अजय साहनी झोले में रखा अखबार में लपेटा हुआ गांजा जैसे पदार्थ निकाल कर पेश किया। तौल करने पर 03 किलो 370 ग्राम गांजा एवं 02 नग मोबाईल फोन मिला एवं फाक्स वेगन कार क्रमांक सीजी 04 एचसी 2080 कीमत 6,00000 रूपये में बैठे अजय प्रसाद के द्वारा अपने डिक्की में रखे गांजा को निकाल कर देने पर एक विमल पान मसाला झोले में रखा अखबार में लपेटा हुआ गांजा जैसे पदार्थ निकालकर पेश करने पर 03 किलो 380 ग्राम गांजा झोला सहित अखबार में लपेटा हुआ गांजा मिला।
कुल मादक पदार्थ गांजा 45.145 किलोग्राम जिसकी अवैध बाजार में कीमत लगभग 4.5 लाख रूपये दो नग कार कीमत 12 लाख एक पल्सर मोटर सायकल क्रमांक सीजी 07 ऐजे 6067 कीमत 01 लाख रूपये जुमला कीमत 17.5 लाख रूपये को गवाहों के समक्ष जप्त किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। दुर्ग जिले में पहली बार गांजा का ’’फार्वड लिंक’’ एवं ’’बैकवर्ड लिंक’’ स्थापित कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
आरोपियों के विरूद्ध पूर्व में भी एनडीपीएस के मामले दर्ज हैं। पिन्तू साहनी के खिलाफ एक मामला एवं जी. सरोजनी के खिलाफ दो मामले दर्ज हैं। कार्यवाही में इंचार्ज प्रभारी खुर्सीपार युवराज साहू, सहायक उप निरीक्षक यशवंत श्रीवास्तव और नागेन्द्र बंछोर, आरक्षक हर्षकांत देवांगन, अमन शर्मा की विशेष भूमिका रही।
रायपुर :- NSUI और ABVP के बीच मारपीट का मुद्दा अब तूल पकड़ता जा रहा है, दरअसल साइंस कॉलेज स्थित मेजर गोरे छात्रावास क्रमांक 02 में बीती रात एनएसयूआई के जिला सचिव एवं कॉलेज अध्यक्ष राहुल महाजन और उनके अन्य साथियों द्वारा रात्रि 2:30 बजे नशे की हालत में छात्रावास में जबरन घुसकर छात्रों के साथ मारपीट की गई और अभद्र गालियां दी गईं। इस घटना से आक्रोशित लगभग 80-90 छात्र रात 4:00 बजे सरस्वती नगर थाने का घेराव करने पहुंचे। बावजूद इसके पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की। छात्रों के दबाव के बाद सिर्फ लिखित आवेदन लेकर उन्हें वापस भेज दिया गया। ऐसी सूचना मिल रही है की एनएसयूआई और पुलिस के दबाओ के चलते जिस विद्यार्थी ने लिखित में आवेदन दिया था उसने आवेदन वापस ले लिया हैं।
गौरतलब है कि घटना से एक दिन पहले ही कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने सरस्वती नगर थाने में एनएसयूआई जिला सचिव के समर्थन में उपस्थिति दर्ज कराई थी। इस प्रकार की घटनाओं से यह स्पष्ट होता है कि कांग्रेस और एनएसयूआई का नैतिक स्तर कितना गिर चुका है।
ABVP रायपुर महानगर मंत्री प्रथम राव फुटाने ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा, ” एनएसयूआई और कांग्रेस का गिरता स्तर इस बात से जाहिर होता है कि प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे, नीरज पांडे , सुबोध हरितवाल, अकास शर्मा ऐसे व्यक्ति के समर्थन में थाने में बैठते हैं, जो आधी रात को नशे में धुत होकर छात्रावास में गुंडागर्दी करता है और छात्रों से मारपीट करता है। राहुल महाजन, जो एनएसयूआई के रायपुर जिला सचिव हैं, उनके खिलाफ पहले से ही कॉलेज परिसर में मारपीट, छात्रों को जान से मारने की धमकी देने और गाली-गलौच के मामले दर्ज हैं। कांग्रेस नेतृत्व से राहुल महाजन जैसे असामाजिक तत्वों को तत्काल पार्टी से निष्कासित करना चाहिए। साथ ही, उन्होंने प्रशासन से भी इस घटना की गंभीरता से जांच करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
दुर्ग : जिले में पुलिस ने अन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 45 किलो गांजा बरामद किया, जिसकी कुल कीमत 2 लाख 70 हजार रुपये आंकी गई है। सभी आरोपी भिलाई के निवासी हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है। दुर्ग रेंज आईजी रामगोपाल गर्ग ने इस ऑपरेशन की जानकारी सेक्टर 6 कंट्रोल रूम में दी और गिरोह के खुलासे को महत्वपूर्ण बताया।
रायगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 7 एवं 8 सितम्बर 2024 को दो दिवसीय रायगढ़ प्रवास पर आयेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री साय 7 सितम्बर को दोपहर 2.15 बजे हेलीकाप्टर द्वारा रायपुर से प्रस्थान कर अपरान्ह 3.15 बजे शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम, रायगढ़ आयेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय अपरान्ह 3.30 बजे शासकीय प्रयास आवासीय विद्यालय गढ़उमरिया के लिए प्रस्थान करेंगे एवं वहां उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री साय शाम 4.15 बजे शासकीय प्रयास आवासीय विद्यालय गढ़उमरिया के प्रस्थान कर शाम 4.30 बजे सर्किट हाऊस रायगढ़ आयेंगे। मुख्यमंत्री साय शाम 5.30 बजे रामलीला मैदान आयेंगे एवं वहां चक्रधर समारोह-2024 के शुभारंभ समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री साय रात्रि 8.35 बजे नटवर स्कूल मैदान में 85 वां सार्वजनिक गणेशोत्सव 2024-महाराष्ट्र मंडल में शामिल होंगेे। तत्पश्चात रात्रि 9 बजे नटवर स्कूल से सर्किट हाऊस रायगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे एवं रात्रि विश्राम सर्किट हाऊस में करेंगे।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 8 सितम्बर को प्रात: 10.35 बजे शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी मिनी स्टेडियम आयेंगे एवं प्रात: 10.45 बजे ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी हेलीपेड पहुंचेंगे एवं प्रात:10.50 बजे बंजारी माई धाम पूंजीपथरा, रायगढ़ आयेंगे एवं पूजा तथा मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री साय पूर्वान्ह 11.40 बजे थाना परिसर पूंजीपथरा, रायगढ़ आयेंगे एवं थाना परिसर में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री साय दोपहर 12.30 बजे ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी हेलीपेड से हेलीकाप्टर द्वारा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
रायपुर :- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर अपराध का गढ़ बनते जा रही है, प्रदेश के लोगों में पुलिस और कानून का दर ख़त्म होता नजर आ रहा है, रायपुर से एक ऐसी घटना सामने आयी है, जोपरेशान कर देने वाला है, यहाँ एक भाई ने नशे से परेशान होकर सौतले भाई की हत्या कर दी। नींद में सोने के दौरान उसके गले और पेट पर चाकू से हमला कर दिया। उसने बचने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो पाया। घर वालों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है।पूरा मामला 4-5 सितंबर दरिमियानी रात का है। 19 साल का चंदन साहू घर में नशे की हालत में आकर विवाद करता था। उससे पूरा घर परेशान था। यह बात उसके बड़े भाई डोमार साहू (20) को पसंद नहीं थी। वह उसे अक्सर टोकता रहता था। जिससे दोनों के बीच विवाद होता था, दोनों सौतले भाई थे। बताया जा रहा है कि, आरोपी बड़ा भाई डोमार साहू ने चंदन को मारने का प्लान बनाया। उसने गहरी नींद में सो रहे चंदन पर चाकू से अटैक कर दिया। पहली बार उसके गले पर, फिर पेट और शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर वार किए। इस दौरान चंदन दर्द में चीखा और बचने का प्रयास किया लेकिन वह सफल नहीं हो पाया। जिसके बाद हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी, वही इस घटना के बाद आरोपी वालों ने पुलिस के हवाले कर दिया है…





























