नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
जैतू साव मठ पुरानी बस्ती रायपुर में श्री राधाष्टमी, जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर , विधिवत पूजन आराधना विशेष श्रृंगार किया गया

जैतू साव मठ पुरानी बस्ती रायपुर में श्री राधाष्टमी, जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर , विधिवत पूजन आराधना विशेष श्रृंगार किया गया

 रायपुर :- जैतू साव मठ पुरानी बस्ती रायपुर में श्री राधाष्टमी, जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर , विधिवत पूजन आराधना विशेष श्रृंगार किया गया , विविध प्रकार के व्यंजन 56 भोग लगाया गया , पुजारी सुमित तिवारी जी महाआरती किए, महिला मंडली द्वारा सुबह से ही भजन कीर्तन से भक्तिमय वातावरण से मंदिर गुंजायमान हुआ ,इस अवसर पर राजेश्री महंत रामसुंदर दास जी,सत्यनारायण शर्मा , महेंद्र अग्रवाल, अजय तिवारी, दीपक पाठक, गोविंद उपाध्याय, मुंशी धनेंद्र , शैल अग्रवाल, संतोषी अग्रवाल, शारदा शुक्ला, मधु अग्रवाल,मीना अग्रवाल, मनीषा यदु, सावित्री यदु, योगिता, ललिता, उषा झा, जयश्री सिन्हा , मधूश्याम , प्रमिला, उज्जवल ठाकुर, पियूष नंदे व बड़ी संख्या में भक्त जन उपस्थित रहे।

 

मुख्यमंत्री साय ने राष्ट्रीय वन शहीद दिवस के अवसर पर वन शहीदों को दी श्रद्धांजलि, दो मिनट का रखा गया मौन

मुख्यमंत्री साय ने राष्ट्रीय वन शहीद दिवस के अवसर पर वन शहीदों को दी श्रद्धांजलि, दो मिनट का रखा गया मौन

 रायपुर:  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राष्ट्रीय वन शहीद दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित राजीव स्मृति वन पहुंचकर वन शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने वन शहीदों की स्मृति में वन शहीद स्मारक का अनावरण किया। मुख्यमंत्री साय सहित उपस्थित सभी ने दो मिनट मौन धारण कर वन शहीदों की शहादत को नमन किया।

मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि आज भावनाओं से भरा दिन है। हम उन वीर शहीदों का स्मरण कर रहे है जिन्होंने जंगलों, प्राकृतिक संसाधनों और वन्य जीवों की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी। उन्होंने कहा कि वन शहीदों की शहादत हमें पर्यावरण संरक्षण की महत्ता और इसे संरक्षित करने हमारी जिम्मेदारियों की याद दिलाता है। इस विशेष अवसर पर मुख्यमंत्री, वन मंत्री और राजस्व मंत्री ने अपने पिता की स्मृति में पौधा रोपा।

गौरतलब है कि वन शहीदों की स्मृति में आज राजधानी रायपुर के राजीव स्मृति वन में 20वां राष्ट्रीय वन शहीद दिवस का आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में वन मंत्री केदार कश्यप, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, विधायक पुरंदर मिश्रा, वन बल प्रमुख व्ही श्रीनिवास राव, अखिल भारतीय वन अधिकारी महासंघ के अध्यक्ष सतीश मिश्रा, चेयरमैन दिग्विजय सिंह सहित विभिन्न राज्यों से आए पदाधिकारी और बड़ी संख्या में वनकर्मी मौजूद रहे।

अभनपुर नगर पंचायत बना नगर पालिका, आदेश जारी

अभनपुर नगर पंचायत बना नगर पालिका, आदेश जारी

 रायपुर। राजधानी के अभनपुर नगर पंचायत ने अब नगर पालिका का दर्जा हासिल कर किया है और इसका आदेश भी जारी हो गया है। आदेश के अभनपुर विधानसभा विधायक के जन्मदिवस पर जारी हुआ था, इसकी जानकारी मंगलवार ही मिली है, जिसके बाद अभनपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष से लेकर पार्षद और नगर पंचायत कर्मचारी विधायक को बधाई देने पहुंच रहे है। वहीं इस अवसर पर विधायक इंद्र कुमार साहु ने पुरे नगर वासियों को बधाई दी है, साथ ही उन्होंने सीएम साय और डिप्टी सीएम अरुण साव का आभार जताया।

 
CG  : गणेश विसर्जन के दौरान हादसा, ट्रैक्टर के पहिये के नीचे दबने से एक युवक की दर्दनाक मौत

CG : गणेश विसर्जन के दौरान हादसा, ट्रैक्टर के पहिये के नीचे दबने से एक युवक की दर्दनाक मौत

 जशपुर : जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है, बाबू साजबहार गांव में गणेश विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर पर एक युवक बैठा था तभी अचानक वह नीचे गिर गया और ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आने से युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामला तुमला थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, तुमला थाना क्षेत्र के बाबू साजबहार में कल देर शाम गणेश विसर्जन करने के दाैरान एक ट्रैक्टर में बैठा युवक ट्रेक्टर के निचे गिर गया, जिससे युवक ट्रैक्टर के पहिये के निचे आ गया और मौके पर ही उसकी माैत हाे गई. मृतक युवक का नाम सुबरन डंंगसेना उम्र 34 वर्ष बताया जा रहा है. फिलहाल तुमला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

CG: मासूम बेटे की गला घोटकर हत्या... पिता ने खुद खा लिया जहर, फिर जो हुआ....

CG: मासूम बेटे की गला घोटकर हत्या... पिता ने खुद खा लिया जहर, फिर जो हुआ....

 कवर्धा। बेटी की हत्या का प्रयास और मासूम बेटे की हत्या के आरोपी पिता को अस्पताल से डिस्चार्ज होते ही रिमांड पर भेजा गया है। पुत्री की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या का प्रयास एवं पुत्र का रस्सी से गला घोटकर हत्या किया था। आरोपी घटना करने के बाद स्वयं जहर खुरानी कर विगत 05-06 दिनो से अस्पताल में भर्ती था। मामला कबीधाम जिले के थाना कुण्डा क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम रेहूंटा कला का है। कुछ दिन पूर्व आरोपी रामफल साहू पिता बिसरू साहू उम्र 48 साल निवासी रेहूंटा कला ने अपने पुत्री मनीषा साहू उम्र लगभग 20 साल का किसी धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या का प्रयास किया था एवं पुत्र बलराम साहू उम्र 06 साल का गला दबाकर हत्या कर दिया था, पुलिस टीम गठित कर घटना स्थल के आपपास क्षेंत्र में आरोपी का तलाश कर रहे थे, गांव वालों ने आरोपी रामफल साहू पिता बिसरू साहू को ग्राम दूल्लीपार क चेक डेम के पास देखकर पकडा था, जिसे गांव वालों द्वारा पूछने पर बताया कि घटना दिनांक की रात अपनी लड़की मनीषा को टांगिया से तीन-चार बार मारा और घर का कुंडी बाहर से लगाकर अपने 06 वर्षीय बेटे बलराम को लेकर गांव के चेक डेम पास खेत में चला गया और रात में ही अपने बेटे बलराम की रस्सी से गला घोट कर हत्या कर दिया और स्वयं जहर खा लिया था lआरोपी के विरूद्ध थाना कुंडा में भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 (1) और 103(1) के तहत हत्या का प्रयास तथा हत्या का अलग-अलग अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। आरोपी द्वारा जहर सेवन करने से आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कर उपचार हेतु विगत 05 दिनों  से सुरक्षा हेतु पुलिस बल तैनात कर सुरक्षा किया जा रहा था, जिसे जिला अस्पताल कबीरधाम से डिस्चार्ज करने पर थाना कुंडा पुलिस ने आरोपी के निशानदेही  पर घटना में प्रयुक्त हथियार टांगिया को जप्त किया है l आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य होने से दोनों प्रकरण में अलग-अलग रिमांड तैयार कर आरोपी रामफल साहू पिता बिसरू साहू उम्र 48 साल निवासी रेहूंटा कला थाना कुंडा जिला कबीरधाम को न्यायिक रिमांड पर जेल निरुद्ध कराया जाता है।

अमेरिका पहुंचे डिप्टी CM अरुण साव, छत्तीसगढ़िया अंदाज में पोस्ट कर कहा ये....

अमेरिका पहुंचे डिप्टी CM अरुण साव, छत्तीसगढ़िया अंदाज में पोस्ट कर कहा ये....

 रायपुर। उपमुख्यमंत्री अरुण साव भाजपा सरकार के पहले अध्ययन दौरे पर अमेरिका पहुंच गए हैं। उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया एक्स में पोस्ट कर दी। डिप्टी CM अरुण साव ने सात समुंदर पार पहुंच कर भी छत्तीसगढ़ की जनता से अपने चिर परिचित छत्तीसगढ़ीया अंदाज में संवाद किया।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने लिखा कि, जय जोहार संगवारी हो! प्रभु श्री राम के आशीर्वाद अऊ आप मन के शुभकामना के साथ मैं अमेरिका सकुशल पहुंच गए हावंव।इंहा अगला कुछ दिन हमर छत्तीसगढ प्रदेश के सड़क तकनीक के उन्नति अऊ विश्व स्तरीय विकास बर अध्ययन अऊ मार्गदर्शन प्राप्त करहुं। जय छत्तीसगढ़।

बलौदाबाजार सेक्स स्कैंडल के दो और आरोपी गिरफ्तार, पुलिस अफसरों के नाम भी हो सकते हैं उजागर

बलौदाबाजार सेक्स स्कैंडल के दो और आरोपी गिरफ्तार, पुलिस अफसरों के नाम भी हो सकते हैं उजागर

 बलौदाबाजार।  छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में चर्चित सेक्स स्कैंडल मामले में शामिल एक महिला और युवक को गिरफ्तार किया हैं। इससे पहले प्रधान आरक्षक, पूर्व विधायक प्रतिनिधि समेत 8 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी हैं। जांच के बाद पुलिस विभाग के और भी बड़े चेहरे सामने आ सकते हैं। 

बलौदाबाजार के इस चर्चित सेक्स स्कैंडल मामले में पुलिस ने इससे पहले एक पत्रकार समेत प्रधान आरक्षक और पूर्व विधायक प्रतिनिधि समेत 8 लोगों को हिरासत में लिया था। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जांच के बाद पुलिस विभाग के पूर्व में पदस्थ निरीक्षक स्तर के अधिकारी के ऊपर भी शिकंजा कस सकता है।

CM साय कार्टून वॉच कार्टून फेस्टिवल-2024 में हुए शामिल, कहा -छोटा सा कार्टून बड़ी बात कहता है

CM साय कार्टून वॉच कार्टून फेस्टिवल-2024 में हुए शामिल, कहा -छोटा सा कार्टून बड़ी बात कहता है

 रायपुर । मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में कार्टून वॉच पत्रिका द्वारा आयोजित कार्टून फेस्टिवल-2024 में शामिल हुए। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने कार्टून फेस्टिवल-2024 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कार्टून एक ऐसी कला जिसके द्वारा बहुत थोड़ी जगह में पूरी बात को स्पष्टता के साथ मनोरंजक और व्यंगात्मक ढंग से व्यक्त किया जाता है। छोटा सा कार्टून बड़ी बात कहता है। कभी-कभी सम्पादकीय में जिस बात को आधे पेज में लिखा जाता है, उसे सिर्फ एक कार्टून के माध्यम से व्यक्त कर दिया जाता है ।

मुख्यमंत्री  साय ने कार्टून फेस्टिवल में  इंदौर के कार्टूनिस्ट  इस्माइल लहरी को कार्टून क्षेत्र में उनके विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने कार्टून फेस्टिवल में संत  तुलसीदास जी के दोहों पर आधारित कार्टून पुस्तक ‘तुलसी सुगन्ध’ का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि इस कार्टून फेस्टिवल में शामिल होना मेरे लिए बहुत आनन्द का विषय है। यह बहुत खुशी की बात है कि कार्टून वॉच परिवार लगातार 28 वर्षों से कार्टून के क्षेत्र में कार्य को कर रहा है।  त्रयम्बक शर्मा कार्टून की पूरी मैगज़ीन निकाल रहे हैं, जो कि बहुत बड़ी बात है। इसके लिए मैं कार्टून वॉच परिवार को बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूँ।

कार्टून एक ऐसा माध्यम जो समाज को आईना दिखाता है

कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने कहा कि कार्टून वॉच मैगज़ीन के 28 साल की सतत यात्रा रही है। कार्टून एक ऐसा माध्यम जो समाज को आईना दिखाता है। कार्टून कभी गुदगुदाता है तो कभी ऐसी कड़वी दवाई की तरह होता है, जिसका परिणाम अच्छा होता है। कार्टूनिस्ट देश की परिस्थिति को कलम से अभिव्यक्त करता है। वह समाज को नई दिशा  देता है । कार्टून और एनिमेशन समाज के सभी वर्गों को प्रभावित करते हैं।इस अवसर पर सांसद  बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कार्टूनिस्ट  त्रयम्बक शर्मा ने कार्टून की विधा को जिंदा रखा है। वे कार्यक्रम के जरिये नई पीढ़ी तक कार्टून को पहुंचा रहे हैं ।

इस मौके पर कार्टून विधा से जुड़े डॉ के सी पन्त और मुख्यमंत्री के प्रेस अधिकारी श्री आलोक सिंह सहित अन्य लोगों को सम्मानित किया गया

CG BIG NEWS : मदिरा प्रेमियों के लिए खुशखबरी : आज से शराब दुकानों में सभी ब्रांड की मिलेगी शराब

CG BIG NEWS : मदिरा प्रेमियों के लिए खुशखबरी : आज से शराब दुकानों में सभी ब्रांड की मिलेगी शराब

 रायपुर : छत्तीसगढ़ में पिछले पांच साल के बाद कल 11 सितम्बर से सभी ब्रांड्स की शराब मिलनी शुरू हो जाएगी, बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार ने 34 शराब कंपनियों से एग्रीमेंट किया गया है, उम्दा ब्रांड की 20 लाख की पेटी आर्डर दे दिया गया है, बहुत जल्द छत्तीसगढ़ के सभी शराब की दुकानों में अंग्रेजी शराब के सारे लेवल उपलब्ध होंगे

बता दें कि पिछली सरकार ने नियम बदलकर एफएल-10 लागू कर दिया था, जिसमें शराब खरीदी का काम लायसेंसी सिस्टम के तहत बिचौलियों को दे दिया गया था और बिचौलिए वही माल यहां सप्लाई करते थे। इसके लिए उन्हें मोटा कमीशन मिलता था।

छत्तीसगढ़ में नई सरकार बनने के बाद दो महीने पहले जुलाई में लायसेंसी सिस्टम समाप्त कर फिर से पुरानी व्यवस्था कायम की गई थी। इसके तहत ब्रेवरेज कारपोरेशन ने शराब खरीदी का काम प्रारंभ किया। सरकार ने इसके लिए आईएएस श्याम धावडे को बस्तर कमिश्नर से वापस बुलाकर ब्रेवरेज कारपोरेशन की कमान सौंपी।

CG  : बी.एड. अभ्यर्थियों की चयन सूची जारी, इस तारीख तक कर सकते हैं दावा-आपत्ति

CG : बी.एड. अभ्यर्थियों की चयन सूची जारी, इस तारीख तक कर सकते हैं दावा-आपत्ति

 रायपुर : शासकीय शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय शंकर नगर रायपुर ने आज सत्र 2024-26 के लिए बी.एड. (विभागीय) अभ्यर्थियों की अनंतिम चयन सूची जारी कर दी है। इसे महाविद्यालय के वेबसाईट www.cteraipur.org एवं राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद् के वेबसाइट scert.cg.gov.in में अपलोड कर दिया गया है। संबंधित अभ्यर्थी उक्त वेबसाईट में अवलोकन कर सकते हैं।

 
शासकीय शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि आवेदन करने वाले अभ्यर्थी अनंतिम चयन सूची जारी होने के 11 से 18 सितम्बर 2024 तक अपना दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित अवधि के पश्चात् दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने पर विचार नहीं किया जाएगा, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी स्वयं आवेदक की होगी। दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने वाले अभ्यर्थी शासकीय शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय, शंकर नगर के कक्ष क्र. 07 में प्रवेश प्रभारी से 11 से 18 सितम्बर तक कार्यालयीन समय में आवश्यक दस्तावेज के साथ अपना अभ्यावेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

 

शराबी शिक्षकों का वीडियो वायरल, डीईओ ने किया निलंबित

शराबी शिक्षकों का वीडियो वायरल, डीईओ ने किया निलंबित

 बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से एक बार फिर शिक्षा को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जिसमें दो शिक्षकों का नशे की हालत में दिखाई दे रहे हैं।शराबी शिक्षकों की हरकत से परेशान ग्रामीणों ने नशे में धुत शिक्षकों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यह वीडियो ग्राम दतान (प) के शासकीय प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक कुम्भज राम ध्रुव और ग्राम लरिया शासकीय प्राथमिक शाला के सहायक शिक्षक राजकुमार ध्रुव का है।

1242622 whatsapp image 2024 09 10 at 62615 pm

राशन कार्ड को लेकर बड़ी खबर : एक महीने आगे बढ़ेगी नवीनीकरण की तारीख, खाद्य मंत्री ने की घोषणा

राशन कार्ड को लेकर बड़ी खबर : एक महीने आगे बढ़ेगी नवीनीकरण की तारीख, खाद्य मंत्री ने की घोषणा

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में राशन कार्ड नवीनीकरण की तिथि को एक माह के लिए और बढ़ाया जायेगा। बता दें कि पहले नवीनीकरण की अंतिम तारीख 31 अगस्त रखी गई थी। एक आंकड़े के मुताबिक लगभग 5 लाख लोग राशन कार्ड नवीनीकरण से चूक गए हैं।

खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि पांच लाख लोगों के राशन कार्ड का नवीनीकरण नहीं हो पाया हैं। इसे देखते हुए राशन कार्ड नवीनीकरण की तारीख एक माह बढ़ाई जाएगी।

इस साल 160 मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य

सरकार ने इस साल के धान खरीदी की तैयारी शुरू कर दी है। खाद्य विभाग की समीक्षा बैठक में इस साल 160 लाख मिट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ ही धान खरीदी के लिए बारदाने की उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए है। खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने कहा कि सुचारु रूप से धान खरीदी करने के निर्देश दिए गए है। वहीं खरीदी की तारीख कैबिनेट की बैठक में तय की जाएगी।

बीजापुर में बाढ़ के हालात, इंद्रावती नदी खतरे के निशान से ऊपर, आंध्र-तेलंगाना और महाराष्ट्र से संपर्क टूटा

बीजापुर में बाढ़ के हालात, इंद्रावती नदी खतरे के निशान से ऊपर, आंध्र-तेलंगाना और महाराष्ट्र से संपर्क टूटा

 बीजापुर : बीजापुर जिले लगातार बारिश से बाढ़ के हालात बन गए हैं। भोपालपटनम इलाके में इंद्रावती नदी का जल स्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंचा गया है। नदी का जल स्तर 15 मीटर के करीब पहुंचा है।

भारी बारिश की वजह से बीजापुर का संपर्क आंध्र-तेलंगाना और महाराष्ट्र से टूट गया हैं। लगातार हो रही बारिश के कारण इंद्रावती का जल स्तर बढ़ने से कई गांव में बाढ़ की स्थिति बन गई है। जिसके चलते लोगों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा हैं।

घरों तक पहुंचा बाढ़ का पानी

तिमेड़, वोडागुड़ा, भटपल्ली, चन्दनगिरी, लिंगापुर, गंगारम, रामपुरम, बामनपुर, अर्जुनल्ली, अटुकपल्ली, कोंडामौसम, चन्दूर, तारलागुड़ा समेत और कई गावों में खतरा मंडरा रहा हैं। बाढ़ प्रभावित गांव मे घरों तक बाढ़ का पानी पहुंच चुका हैं। वहीं प्रशासन ने बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रशासन नें अलर्ट जारी किया है।

दरअसल बाद की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की हैं। साथ ही बाढ़ एवं से बचाव के लिए बाढ़ नियंत्रण कक्ष से संपर्क करने के लिए निर्देश जारी किया है। कलेक्टर ने कहा की प्रशासन हर संभव मदद के लिए तैयार है।

किसी भी प्रकार की समस्या होने पर सहायता के लिए बाढ़ नियंत्रण कक्ष में संपर्क करने का आग्रह किया है। साथ ही अनुभाग स्तर पर भोपालपटनम एसडीएम, अनुभाग उसूर के लिए और भैरमगढ़ के लिए पर संपर्क किया जा सकता है।

सुकमा सहित कई जिलों में स्कूलों की छुट्टी

सुकमा सहित कई जिलों में स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। वहीं मौसम विभाग ने मंगलवार को भी कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार एक लो प्रेशर का क्षेत्र बनने की वजह से आने वाले तीन दिनों तक प्रदेश में खासतौर पर मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी वर्षा हो रही है।

प्रदेश के महासमुंद, राजनांदगांव, बस्तर, कोंडागांव और दंतेवाड़ा जिलों के अधिकांश स्थानों पर भारी से ज्यादा भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। सारंगढ़-बिलाईगढ़, जांजगीर, रायपुर, बलोदाबाजार, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई और सुकमा जिलों में अधिकांश स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं सरगुजा, जशपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बिलासपुर, रायगढ़, सक्ती, मुंगेली और कोरबा जिलों के अलग अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश देखी जा सकती है।

अत्यंत जर्जर हो चुके 44 आंगनबाड़ी भवनों को डिस्मेंटल करने मिली अनुमति

अत्यंत जर्जर हो चुके 44 आंगनबाड़ी भवनों को डिस्मेंटल करने मिली अनुमति

 रायपुर :- गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के ऐसे जर्जर हो चुके आंगनबाड़ी भवन जो मरम्मत योग्य नहीं है, को डिस्मेंटल कराने के लिए राज्य शासन द्वारा निर्देश दिए गए है, ताकि जर्जर हो चुके शाला भवनों से किसी तरह की अप्रिय घटना एवं जानमान की क्षति होने से बचा जा सके। एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना मरवाही के प्रस्ताव पर मरवाही विकासखंड के अंतर्गत अत्यंत जर्जर हो चुके 44 आंगनबाड़ी भवनों को डिस्मेंटल करने न्यायालय अनुविभागीय दण्डाधिकारी मरवाही द्वारा अनुमति प्रदान की गई है।जारी आदेश में कहा गया है कि भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 133, नवीन भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 152 अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर तत्संबंध में अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग उपसंभाग मरवाही, अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा उपसंभाग मरवाही एवं परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना मरवाही की संयुक्त जांच दल के प्रतिवेदन के अनुसार 44 आंगनबाड़ी भवन डिस्मेंटल योग्य पाया गया। उपरोक्त भवनों को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 152 के तहत् डिस्मेंटल करने की अनुमति प्रदान की गई है। डिस्मेंटल उपरांत मलबा एवं अन्य सामग्री का निस्तारण संबंधित ग्राम पंचायत के खाते में राशि जमा नियमानुसार करेंगें।

 
कहां गिरेगी आकाशीय बिजली ? दामिनी एप्प से मिलेगी जानकारी, शासन ने डाउनलोड करने की अपील की

कहां गिरेगी आकाशीय बिजली ? दामिनी एप्प से मिलेगी जानकारी, शासन ने डाउनलोड करने की अपील की

रायपुर : आकाशीय बिजली घटित होने के कारण जन एवं पशु हानि  की घटनाओं से निपटने के लिए भारत सरकार द्वारा दामिनी एप्प विकसित किया गया है। इस मोबाइल एप्प से आकाशीय बिजली घटित होने की पूर्वानुमान (20 से 31 किलोमीटर का दायरा), आवश्यक तैयारी एवं उपाय की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। जिले में आकाशीय बिजली गिरने से जन एवं पशु हानि की बढ़ती घटना को दृष्टिगत रखते हुए शासन ने सभी विभाग प्रमुखो एवं मैदानी अमलों  को दामिनी एप्प डाउनलोड करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही अधिक से अधिक लोगों को इस एप्प को डाउनलोड करने की अपील की है।
 
दामिनी एप्प  को गूगल प्ले स्टोर के माध्यम से किसी भी एंड्रॉइड मोबाईल पर आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है। इसके साथ ही मेघदूत एप्प  तापमान, वर्षा की स्थिति, हवा की गति एवं दिशा से सम्बंधित है जिससे किसान अपने क्षेत्र की मौसम से संबंधित पूर्वानुमान की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Breaking: महिला कांग्रेस का दुष्कर्म के खिलाफ एक दिवसीय प्रदर्शन, सीएम निवास घेरने की तैयारी

Breaking: महिला कांग्रेस का दुष्कर्म के खिलाफ एक दिवसीय प्रदर्शन, सीएम निवास घेरने की तैयारी

 रायपुर: राजधानी में महिला कांग्रेस ने महिलाओं के साथ हो रहे दुष्कर्म के खिलाफ एक दिवसीय जोरदार प्रदर्शन शुरू किया। गांधी मैदान से कूच करते हुए सीएम निवास का घेराव करने की योजना है। इस प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, और राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी शामिल हैं। कांग्रेस का यह प्रदर्शन महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा के लिए एक सख्त संदेश देने की कोशिश है।

12 घंटो से हो रही लगातार बारिश के चलते राजधानी के मुख्य मार्ग हुए जलमग्न, आवागमन में हो रही आसुविध

12 घंटो से हो रही लगातार बारिश के चलते राजधानी के मुख्य मार्ग हुए जलमग्न, आवागमन में हो रही आसुविध

 रायपुर :  छत्तीसगढ़ में मौसम इन दोनों अजीब सा खेल खेल रही है। दोपहर में भारी गर्मी और शाम के बाद तेज बारिश इस तेज बारिश के चलते रायपुर आज जल मग्न हो गया है। इसका मुख्य कारण है लगातार बारिश का होना और आज भी मौसम विभाग ने प्रदेश के तमाम जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई है। सुबह से ही आज रायपुर में हल्की-हल्की बारिश हो रही है। मौसम विभाग का कहना है कि शाम तक तेज बारिश रायपुर में हो सकती है। वहीं आज हुई भारी बारिश से शहर के मुख्य चौराहे जलमग्न हो चुके हैं। चाहे शास्त्री बाजार हो, या घड़ी चौक, कालीबाड़ी, संतोषी नगर या पचपेड़ी नाका इन तमाम बड़ी जगह पर जल भराव की स्थिति पैदा हो गई है। जिससे यातायात काफी प्रभावित है।

 
 
महतारी वंदन योजनाः जशपुर जिले की 2 लाख से अधिक महिलाओं को मिला लाभ

महतारी वंदन योजनाः जशपुर जिले की 2 लाख से अधिक महिलाओं को मिला लाभ

 मुख्यंमत्री ने महिला सशक्तीकरण की दिशा में उठाए महत्वपूर्ण कदम

महिलाओं ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद

जशपुरनगर :- मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय का महिला सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम के तहत् महिलाओं को महतारी वंदन योजना की राशि दी जा रही है। योजना से महिलाओं को आर्थिक सम्बल और हाथों में एक निश्चित राशि मिल रही है, जिसका उपयोग महिलाएं परिवार की छोटी-मोटी जरूरतों के उपयोग में कर रही हैं। यह योजना जरूरतमंद महिलाओं के लिए मुश्किल समय का सहारा बन गई है। साथ ही निर्भक होकर अपने जिम्मेदारियों का भी निर्वाहन कर पा रही हैं। छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना की अब तक सातवीं किस्त जारी कर दी गई है। जशपुर जिले की 2 लाख 32 हजार 760 महिलाओं को इस योजना का लाभ मिला है।
महिलाओं ने कहा कि महतारी वंदन योजना से हर महिना एक-एक हजार मिल रहा है। जिससे वे बहुत खुश हैं और मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय को धन्यवाद दिए हैं। महिलाओं ने कहा कि योजना से मिलने वाली राशि को अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए लगाऐगें। वे बेटे को उच्च शिक्षा में मदद मिले इसके लिए इस राशि से सहयोग करेगें। प्रति माह 1000 राशि आने से राहत मिलने के साथ ही बच्चों के बेहतर भविष्य गढ़ने में मदद मिल पाएगी। कुछ महिलाओं ने बताया कि राशि का अपनी बेटी के लिए सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करेगें। जिससे आने वाले समय में उनके काम आ सके।
महिला सशक्तिकरण की दिशा में आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनने के लिए महतारी वंदन योजना एक कारगर कदम है। जशपुर सहित प्रदेश भर की महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा इस योजना की शुरूआत की गई है। गांव से लेकर शहर तक महिलाओ में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। महिलाओं को इस योजना से प्रतिमाह 1000 रूपए की राशि दी जाएगी। साल में कुल 12 हजार की राशि भी मिलेगी।

गूंगा सीरियल किलर तेजराम उर्फ कोंदा को किया लवन पुलिस ने गिरफ्तार अंधे कत्ल के दो मामलों का हुआ पर्दाफाश

गूंगा सीरियल किलर तेजराम उर्फ कोंदा को किया लवन पुलिस ने गिरफ्तार अंधे कत्ल के दो मामलों का हुआ पर्दाफाश

 पुलिस टीम द्वारा “साइन लैंग्वेज विशेषज्ञों”की मदद से दबोचा आरोपी वर्ष 2020 में एक 35 वर्षीय एवं साल 2023 में एक 56 वर्षीय महिला की कर दी थी हत्या

रायपुर :-  पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने बताया कि बलौदाबाजार-भाटापारा जिल में अंधे कत्ल के दो मामलों का हुआ पर्दाफाश लवन पुलिस ने किया। पूर्व में दो महिलाओं की हुई हत्या के मामलें में गूंगा सीरियल किलर तेजराम उर्फ कोंदा को लवन पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेश में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों पर लगाम के लिए पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अपराधियों पर शक्ति से कार्यवाही की जाए, जिससे प्रदेश में शांति व्यवस्था बनी रहें। उन्होंने पुलिस की कार्यक्षमता में वृद्धि करते हुए पूर्व के अधिकारियों को लंबित प्रक्ररणों को हल करने के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा है कि समाज में अपराधियों पर सख्ती करते हुए सभी लंबित प्रक्ररणों की समीक्षा कर पुनः परीक्षण करना सुनिश्चित करें, ताकि वास्तविक अपराधी के विरूद्ध कार्यवाही की जा सकें । अंधे कत्ल के दोनों मामलों में “साइन लैंग्वेज विशेषज्ञों”की मदद से और मनोवैज्ञानिक रूप से विस्तृत पूछताछ किया गया, जिसमें आरोपी तेजराम उर्फ कोंदा द्वारा एक सीरियल किलर की भांति दोनों महिलाओं की हत्या करना स्वीकार किया।

पुलिस अधीक्षक अग्रवाल ने बताया कि पहला मामला 29 मई 2020 को प्रार्थी रामायण पटेल निवासी ग्राम भालूकोना द्वारा थाना लवन में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि इसकी भतीजी अनुपम बाई अपने घर में अकेली रहती थी कि 29 मई 2020 को प्रातः 07.30 बजे सूचना मिली कि मृतिका अनुपमा बाई का शव महानदी किनारे एक पेड़ के डंगाल में मृत पड़ी है। जिसकी सूचना पर लवन थाने के पुलिस तत्काल घटनास्थल पहुंचा। पुलिस बल द्वारा संपूर्ण घटनास्थल का सूक्ष्मतापूर्वक निरीक्षण किया गया, जिसमें मृतिका का शरीर पेड़ डंगाल में लेटा हुआ तथा पैर जमीन में था, कपड़ा बिखरा हुआ, सिर पर काफी चोट लगी थी। शव पूरी तरीके से खून से लथपथ थी। पास में ही खून लगा एक सूखी लकड़ी भी पड़ी मिली। प्रथम दृष्टया किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा इसी सूखी लकड़ी से मारपीट कर मृतका की हत्या किया जाना एवं शव को पेड़ में लटका देना प्रतीत हो रहा था। घटनास्थल निरीक्षण में मिले परिस्थितिजन्य साक्ष्यों, लकड़ी का टुकड़ा आदि को विधिवत जप्त किया गया और रिपोर्ट पर महिला की हत्या करने वाले अज्ञात आरोपी के विरुद्ध थाना लवन में अपराध क्र. 345/2020 धारा 302 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

दूसरा मामला 13 मार्च 2023 को प्रार्थी किशन यादव निवासी ग्राम भालूकोना द्वारा थाना लवन में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि गांव के पनखट्टी तालाब पार स्थित मंदिर के पास गौरी बाई यादव उम्र 56 साल निवासी ग्राम भालूकोना का शव पड़ा हुआ है, जिसकी सूचना पर लवन थाने के पुलिस बल तत्काल घटनास्थल पहुंचा। पुलिस बल द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया, जिसमें पाया गया की मृतिका घर में अकेली रहती थी। मृतिका के सिर, चेहरा में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मारकर चोंट पहुंचाया जाना, जिसमें से खून निकला हुआ था। सांथ ही शव को घसीटने का निशान भी दिख रहा था। इस दौरान घटना स्थल में मिले महत्वपूर्ण साक्ष्यों, खून लगा लकड़ी का टुकड़ा, एक लोहे का हंसिया आदि विधिवत जप्त किया गया। रिपोर्ट पर महिला की हत्या करने वाले अज्ञात आरोपी के विरुद्ध थाना लवन में अपराध क्र. 212/2023 धारा 302 भादवि पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

दोनों प्रकरणों में ग्रामवासियों से विस्तृत पूछताछ किया गया। साथ ही घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए गए। इसके साथ ही दोनों महिलाओं के रहन-सहन एवं दैनिक दिनचर्या का भी अध्ययन किया गया। संपूर्ण घटनाक्रम एवं परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर इस हत्याकांड में गांव के ही एक संदेही तेजराम उर्फ कोंदा का नाम सामने आया। उक्त संदेही को हिरासत में लेकर “साइन लैंग्वेज विशेषज्ञों” की मदद से उससे मनोवैज्ञानिक रूप से विस्तृत पूछताछ किया गया, जिसमें आरोपी द्वारा एक सीरियल किलर की भांति दोनों महिलाओं की हत्या करना स्वीकार किया गया। तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पत्थर एवं अन्य हथियार भी बरामद किया गया।

पुलिस टीम की विशिष्ट कार्यकुशलता एवं समर्पण द्वारा दो महिलाओं की हत्या करने वाली आरोपी तेजराम उर्फ कोंदा 32 साल निवासी ग्राम भालुकोना थाना लवन को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। प्रकरण में आज 06 सितम्बर 2024 को आरोपी को विधिवत गिरफ्तार करल न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

 विधायक देवेंद्र यादव को नहीं मिली राहत...कोर्ट ने इतने दिनों के लिए बढ़ाई न्यायिक रिमांड

विधायक देवेंद्र यादव को नहीं मिली राहत...कोर्ट ने इतने दिनों के लिए बढ़ाई न्यायिक रिमांड

 बलौदा बाजार :-  आगजनी मामले में विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के बाद से यह मामला लगातार चर्चा में है। पुलिस ने 17 अगस्त को उन्हें गिरफ्तार किया था.और मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने उनकी 14 दिन की रिमांड की मांग की थी। इसके बाद न्यायालय ने पहले उनकी न्यायिक हिरासत को 9 सितंबर तक बढ़ाया था।आरोप है कि विधायक देवेंद्र यादव का इस आगजनी मामले में सीधा संबंध हो सकता है, जिसकी वजह से मामले की गहन जांच जारी है।

पुलिस इस मामले में और साक्ष्य जुटाने और जांच पूरी करने के लिए न्यायिक हिरासत बढ़ाने की मांग करती रही है। इसी कारण अब उनकी न्यायिक हिरासत को 23 सितंबर तक बढ़ा दिया गया है, जिससे जांच एजेंसियों को और समय मिल सके। इस घटना ने राजनीतिक हलकों में भी काफी हलचल मचा रखी है, और इसे लेकर विभिन्न प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। जांच पूरी होने तक यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि इस मामले में आगे क्या विकास होता है।

सीएम हाउस घेरने से पहले खुद के नेताओं का घेराव करे महिला कांग्रेस : राधिका खेड़ा

सीएम हाउस घेरने से पहले खुद के नेताओं का घेराव करे महिला कांग्रेस : राधिका खेड़ा

रायपुर। छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस द्वारा 10 सितंंबर को मुख्यमंत्री निवास का घेराव किए जाने से एक दिन पहले, भाजपा नेत्री राधिका खेड़ा ने कांग्रेस की महिलाओं को अपने ही नेताओं का घेराव करने की सलाह दी है।राधिका खेड़ा ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस एक महिला विरोधी पार्टी है और उसे महिला सुरक्षा पर सवाल उठाने का कोई हक नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस पार्टी के कार्यालय में महिलाओं को धमकाया जाता है और गाली-गलौज की जाती है, वही पार्टी महिला सुरक्षा पर सवाल उठा रही है।

राधिका खेड़ा ने कहा कि कांग्रेस के नेता महिलाओं के प्रति अभद्र भाषा का उपयोग करते हैं और पार्टी में ऐसी कोई समिति नहीं है जो महिलाओं की शिकायतों पर कार्रवाई करे।

उन्होंने अपने साथ हुई घटना का उदाहरण देते हुए बताया कि जब कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने उनके साथ बदतमीजी की थी, तो उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से शिकायत की थी।

उन्होंने कहा, “भूपेश बघेल मुझे बेटी की तरह तीज पर छत्तीसगढ़ बुलाते थे, लेकिन जब मैंने अपनी आपबीती सुनाई तो उन्होंने मुझे छत्तीसगढ़ छोड़ने के लिए कह दिया। वे कका से कंस बन गए। जब अपने ही घर के लोग कंस बन जाएं, तो महिला को दुर्गा बनना ही पड़ता है

गौ-आधारित जैविक खेती खोलेगी किसानों के लिए खुशहाली का रास्ता : विष्णु देव साय

गौ-आधारित जैविक खेती खोलेगी किसानों के लिए खुशहाली का रास्ता : विष्णु देव साय

 मुख्यमंत्री ने भगवान बलराम की जयंती को हर वर्ष किसान दिवस के रूप मनाने का आह्वान किया

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि गौ-आधारित प्राकृतिक खेती किसानों के लिए खुशहाली और समृद्धि का रास्ता खोलेगी। जैविक खेती से जुड़कर धान के कटोरे के किसान समृद्ध होंगे। मुख्यमंत्री साय सोमवार को जैविक-प्राकृतिक खेती पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यशाला को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने इस मौके पर भगवान बलराम जी की जयंती को हर वर्ष किसान दिवस के रूप मनाने का आह्वान भी किया। गौ-आधारित जैविक और प्राकृतिक खेती करने वाले तथा इस क्षेत्र में किसानों को प्रेरित करने वाले उत्कृष्ट किसानों को सम्मानित किया।

कार्यशाला में मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को भगवान बलराम जयंती की बधाई और शुभकनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश के किसानों की समृद्धि को प्राथमिकता में रखते हुए कृषक कल्याण मंत्रालय का गठन हुआ। इस मंत्रालय के माध्यम से खेती-किसानी की बेहतरी और किसानों की आय बढ़ाने पर काम हो रहा है। किसानों की आय दोगुनी करने के लिए उद्यानिकी, मछलीपालन और पशुपालन जैसे क्षेत्रों में किसानों की भागीदारी बढ़ने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर जैविक एवं प्राकृतिक खेती पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई गई। भगवान बलराम की जयंती के मौके पर राजधानी सहित प्रदेश के सभी कृषि विज्ञान केन्द्रों में किसान दिवस का आयोजन किया गया।  

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि देश की बड़ी आबादी अपनी आजीविका के लिए खेती-किसानी पर निर्भर है। आज कृषि के क्षेत्र में अनेकों नवाचार हो रहे हैं, जिसका लाभ किसानों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पहले किसान साहूकार और महाजनों से अत्यधिक ब्याज दर पर पैसे लेने को मजबूर थे। हमारे पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने किसानों की पीड़ा को समझा और किसानों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) की व्यवस्था की। किसानों को आज निःशुल्क अथवा बहुत की कम ब्याज पर ऋण उपलब्ध हो रहे है

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हमारी सरकार ने प्रदेश के किसानों को दो साल के धान के बकाया बोनस की राशि 3716 करोड़ रुपए किसानों को दिए। 21 क्विंटल प्रति एकड़ और 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से रिकार्ड 145 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार के लिए बजट में 2000 करोड़ रुपए से अधिक राशि का प्रावधान किया गया है। सिंचाई सुविधाओं के बढ़ने से किसानों की आय बढ़ेगी। साथ ही हम पुराने सिंचाई परियोजनाओं को दुरस्त करने का भी काम कर रहे है।

अखिल भारतीय किसान संघ के दिनेश कुलकर्णी ने गौ-आधारित प्राकृतिक खेती के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज जैविक एवं प्राकृतिक खेती की जरूरत है। मांग के अनुरूप प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें जैविक और प्राकृतिक खेती के लिए वैचारिक रूप से परिपक्व होना चाहिए। उन्होंने कहा कि गौ-आधारित जैविक एवं प्राकृतिक खेती के संबंध में गीता में उल्लेख है। उन्होंने कहा गौ पालन के लिए भगवान कृष्ण ने स्वयं गौपालन कर लोगों को प्रेरित किया है।

कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल के बीते इन 10 वर्षों में कृषि के क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन आया है। केन्द्र सरकार और राज्य सरकार ने किसानों को प्राथमिकता में लेकर किसान हित में नीतिगत् फैसले लिए हैं, जिससे किसान आर्थिक रूप से सशक्त हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज दौर में हमें मांग अनुरूप हमें गौ-आधारित जैविक और प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ने की जरूरत हैं, ताकि किसान की आर्थिक स्थिति और मजबूत बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व नीतिगत् फैसलों और कार्यों से  प्रदेश के किसान आज सामर्थवान बन रहे है। किसान अब खेती-किसानी को व्यवसाय के रूप में अपना रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश के किसानों में अच्छा वातावरण का निर्माण हुआ है।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि भगवान बलराम द्वारा कृषि के क्षेत्र में योगदान का स्मरण कराती है। वर्तमान दौर में जैविक और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देकर इस जयंती समारोह उद्देश्य को पूरा करने दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें कृषि वैज्ञानिकों के रिसर्च और वैज्ञानिक तकनीकियों और सहयोग से गौ-आधारित प्राकृतिक खेती की और आगे आने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जैविक और प्राकृतिक खेती  के फायदे के बारे में भी किसानों को जानकारी होगी तभी भगवान बलराम के जयंती का उद्देश्य भी पूरा होगा। स्वागत भाषण इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरिश चंदेल ने दिया। इस अवसर पर विधायक मोतीलाल साहू, अखिल भारतीय किसान संघ, छत्तीसगढ़ प्रान्त के अध्यक्ष सुरेश चन्द्रवंशी सहित किसान उपस्थित थे।

उच्च शिक्षा विभाग द्वारा सेक्टर स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया

उच्च शिक्षा विभाग द्वारा सेक्टर स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया

 रायपुर :- उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आबंटित सेक्टर स्तरीय शतरंज (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता का आयोजन महाविद्यालय के गुरुकुल प्रेक्षागृह में दिनांक 09/09/2024 को हुआ। इस प्रतियोगिता के की अध्यक्षता सहसंचालक डॉ. रविन्द्र मिश्रा ने माँ सरस्वती का पूजा और दीप प्रज्जवल के साथ प्रारंभ हुआ। निकाय समिति के अध्यक्ष अजय तिवारी जी एवं सचिव  शोभा खण्डेलवाल उपस्थित थे। सचिव ने खेल के सफल आयोजन करने के लिए महाविद्यालय को बधाई दी। मंच का संचालन डॉ. रात्रि लहरी ने किया। इस अवसर पर डॉ. रिन्कु तिवारी, उप प्राचार्य डॉ. राजेश अग्रवाल, डॉ. अनुराधा गुप्ता, डॉ. सिमरन वर्मा, अवंतिका सोनी, सुश्री मान्या शर्मा, मनोज साहू एवं विभिन्न महाविद्यालयों से आये हुए क्रीड़ा अधिकारी एवं 68 पुरुष प्रतिभागी एवं 33 महिला प्रतिभागी उपस्थित थे।

 

CG - युवक-युवती पर चढ़ा प्यार का भूत : सोशल मीडिया में हुई दोस्ती, अश्लील Video Call तक पहुंचा प्रेम, फिर जो हुआ...

CG - युवक-युवती पर चढ़ा प्यार का भूत : सोशल मीडिया में हुई दोस्ती, अश्लील Video Call तक पहुंचा प्रेम, फिर जो हुआ...

 रायपुर। राजधानी रायपुर के एक युवक से कांकेर की युवती की सोशल मीडिया में दोस्ती हुई। दोनो के बीच मोबाइल नंबरों का आदान-प्रदान हुआ और फिर धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। प्यार थोड़ा और परवान चढ़ा तो पहले वीडियो कॉल और फिर अश्लील वीडियो कॉल दोनो के बीच होने लगे। अब इस Social Media Love Trap में युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

दरअसल, युवती को कुछ समय बाद पता चला कि जिससे वो प्यार करती है उसके कई और लड़कियों के साथ अफेयर है। इसके बाद युवती ने अपने प्यार से दूरी बनानी शुरू कर ली। लेकिन ये बात युवक को नागवार गुजरी। जिसके बाद युवक ने युवती को ब्लेकमैल करने शुरू कर दिया और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। 

कांकेर पुलिस के मुताबिक, आरोपी प्रेमी बीरगांव रायपुर का रहने वाला शुभम बंजारे पिता चैतराम उम्र 19 वर्ष है। कांकेर पुलिस ने पीड़ित युवती की शिकायत पर धारा 308(2) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया, कोतवाली थाना प्रभारी ने टीम गठित कर आरोपी शुभम बंजारे को गिरफ्तार करने रायपुर रवाना किया। टीम ने बीरगांव रायपुर में उसके ठिकाने पर दबिश दी। पर वह वहां नहीं मिला। शातिर आरोपी कई बार अपना लोकेशन बदलता रहा। इसके बाद सायबर प्रभारी निरीक्षक प्रेमप्रकाश अवधिया के द्वारा लगातार लोकेशन अपडेट करते रहने से पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपी को रायपुर में उसके विरूद्ध धारा 79 बीएनएस अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण में उक्त धारा जोड़ी और उसे गिरफ्तार कर लिया।