नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
CG - एक ही परिवार की दो लड़कियों ने प्रेमियों को मिलने बुलाया घर...पकड़े जाने पर दोनों युवतियों ने खाया ज़हर, एक नाबालिग की मौत

CG - एक ही परिवार की दो लड़कियों ने प्रेमियों को मिलने बुलाया घर...पकड़े जाने पर दोनों युवतियों ने खाया ज़हर, एक नाबालिग की मौत

 जांजगीर। कोतवाली थाना इलाक़े के खोखरा गाँव में दो युवतियों ने अपने प्रेमियों को मिलने के लिये घर बुलाया था। इसकी भनक लगते ही मोहल्ले के लड़कों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया। फिर उनकी पिटाई कर दी। इस बीच परिजनों के आने से नाबालिग लड़की और एक युवती ने कीटनाशक का सेवन कर लिया।

सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम खोखरा निवासी प्रेमदास महंत अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहता है। वह रोजी–मजदूरी करता है। मंगलवार के शाम 7 बजे जब दोनो पति– पत्नी घर में नहीं थे तब उसकी 17 वर्षीया पुत्री तुलसी महंत घर में अकेली थी। उसने अपने मामा परसदास की लड़की सकरेली निवासी 20 वर्षीया खुशबू महंत को भी अपने घर बुला लिया। इसके बाद दोनों ने अपने प्रेमियों को बुला लिया। मिली जानकारी के अनुसार जब भी उनके माता-पिता घर से बाहर जाते थे तब यह अपने प्रेमियों को बुलाकर घर में मिलती थी। मोहल्ले वालों को इसकी भनक लग गई थी।

कल जैसे ही दोनों के प्रेमी युवक अपने प्रेमिकाओं से मिलने आए थे, तब मोहल्ले वालों ने हंगामा मचा दिया। उन्होंने प्रेमी युवकों की जमकर पिटाई करते हुए पुलिस को सौंप दिया। वही दोनों लड़कियों ने लोकलाज के भय से घर में रखा कीटनाशक पी लिया। लोगो ने डायल 112 को सूचना दी। जिसकी गाड़ी में दोनों को तत्काल जिला अस्पताल जांजगीर ले जाया गया। इस संबंध में कीटनाशक पीने वाली खुशबू महंत द्वारा पुलिस को दिए बयान के अनुसार उनके घर में फार्मेलीन नाम का विषैला पदार्थ रखा हुआ था, जिसे दोनों ने पी लिया।जिला अस्पताल में इलाज के दौरान एक युवती की मौत हो गई। वही दूसरे की स्थिति को देखते हुए उसे बिलासपुर रेफर कर दिया गया।

 
पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, TI, SI, ASI समेत 292 पुलिसकर्मी किये गए इधर से उधर, देखें जंबो लिस्ट …

पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, TI, SI, ASI समेत 292 पुलिसकर्मी किये गए इधर से उधर, देखें जंबो लिस्ट …

 दुर्ग। ट्रासंफर का दौर जारी है. इस बीच दुर्ग पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला (Police Transfer) हुआ है. यह ट्रांसफर लिस्ट एसपी जितेंद्र शुक्ला ने ट्रांसफर जारी किया है, जिसमें 292 पुलिसकर्मियों है. इसमें निरीक्षक, उप निरीक्षक और सहायक उप निरीक्षक के साथ आरक्षकों का नाम शामिल है.

एसपी जितेंद्र शुक्ला ने पुलिस व्यवस्था में सुधार के लिए छह निरीक्षक, एक एसआई और 12 एएसआई के साथ 273 सिपाहियों को इधर से उधर किया है. स्थानांतरण आदेश में एसपी ने सभी पुलिस कर्मियों को अपनी नई पदस्थापना पर ड्यूटी ज्वाइन करने का निर्देश दिया है.

निरीक्षक अंबिका प्रसाद ध्रुव को लंबे समय से ग्रामीण इलाकों में पदस्थ थे, उन्हें वर्तमान पोस्टिंग जामगांव आर से थाना पद्माभपुर का प्रभारी बनाया गया है. वहीं पद्मनाभपुर की जिम्मेदारी संभाल रहे अंबर सिंह भारद्वाज को संवेदनशील क्षेत्र खुर्सीपार थाना भेजा गया है. खुर्सीपार थाना प्रभारी वंदिता पानिकर को स्मृति नगर चौकी की जिम्मेदारी दी गई है. स्मृति नगर चौकी प्रभारी एसआई पुरुषोत्तम कुर्रे को जेवरा सिरसा चौकी और निरीक्षक राजेश साहू को जेवरा सिरसा से भट्ठी थाना प्रभारी बनाया गया है. वहीं भट्ठी थाना प्रभारी प्रशांत मिश्रा अब भिलाई नगर के प्रभारी होंगे. वहीं राजनीति और अन्य मामलों में संवेदनशील भिलाई नगर थाने के प्रभारी राजकुमार धृतलहरे को जामगांव आर थाना भेजा गया है.

देखिये ट्रांसफर लिस्ट-

अबूझमाड़ के नक्सल प्रभावित इलाकों में एनआईए की छापे मारी, शहरी नेटवर्क से जुड़े 4 नक्सली गिरफ्तार

अबूझमाड़ के नक्सल प्रभावित इलाकों में एनआईए की छापे मारी, शहरी नेटवर्क से जुड़े 4 नक्सली गिरफ्तार

 रायपुर/नारायणपुर। माओवादियों के 20 मार्च 23 को बंद के मामले में NIA ने अबूझमाड़ के घोर नक्सल प्रभावित इलाकों में छापे मारी की। अबूझमाड़ के ओरछा,कस्तूरमेटा, मंडाली और मल्कल गाँव में की एनआईए पहुंची है। तलासी के दौरान नक्सलियों के शहरी नेटवर्क से जुड़े 4 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है।

 
 एनआईए की जांंच में 35 माओवादियों कें नाम सामने आए हैं। सभी से  पूछताछ जारी है। शहरी नेटवर्क से जुड़े 4 नक्सली संगठन को रसद सप्लाई व अन्य काम करते थे। NIA ने प्रेस नोट जारी कर ओरछा लम्बे समय से धरने पर बैठे माड़ बचाओ मंच के नेता लखमा कोर्राम पर माओवादी होने का आरोप लगाया है।
 एनआईए के प्रेस नोट में बताया गया है कि 20 मार्च 2023 की घटना से संबंधित इस मामले में कुल 35 आरोपियों के नाम हैं, जिसमें प्रतिबंधित संगठन के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने इंडिया गेट रायनार के पास नारायणपुर-ओरछा मुख्य मार्ग को कई हिस्सों में खुदाई करके, पेड़ों को काटकर और कई जगहों पर छोटे-बड़े पत्थर रखकर अवरुद्ध कर दिया था। नाकाबंदी का उद्देश्य पुलिस दलों को मारना और उनके हथियार लूटना था। 
आरसी-09/2024/एनआईए/आरपीआर मामले में एनआईए की जांच के दौरान कुछ सीपीआई (माओवादी) समर्थकों/ओजीडब्ल्यू के नाम सामने आए थे। माड बचाओ मंच के सदस्य होने का संदेह है, जो सीपीआई (माओवादी) का एक प्रमुख संगठन है, माना जाता है कि उन्होंने अपराध को अंजाम देने में सीपीआई (माओवादी) की सहायता की थी।
CM साय आज बिलासपुर दौरे पर...जिला अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल

CM साय आज बिलासपुर दौरे पर...जिला अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल

 रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बिलासपुर जिला अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री  साय दोपहर 1.50 बजे रायपुर पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर 2.20 बजे बिलासपुर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री साय जिला अधिवक्ता संघ बिलासपुर के शपथ ग्रहण समारोह-2024 में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री शाम 4.45 बजे रायपुर लौट आएंगे।

 
इस स्कूल में नन्हे हाथों में किताबों की बजाय पकड़ाए जाते हैं झाड़ू...बच्चे करते हैं शौचालय की सफाई

इस स्कूल में नन्हे हाथों में किताबों की बजाय पकड़ाए जाते हैं झाड़ू...बच्चे करते हैं शौचालय की सफाई

 जांजगीर-चांपा :- स्कूल को शिक्षा की मंदिर कहा जाता है जहां बच्चों को शिक्षा दी जाती है आज इस बच्चों के भविष्य के साथ हो रहा खेलवाड़ माता-पिता अपने बच्चों को उसके उज्जवल भविष्य के लिए स्कूल भेजते हैं वही दूसरे तरफ देखा जाये तो शा . प्रा. शा. डूडगा के प्रधान पाठक और शिक्षको द्वारा बच्चों के भविष्य को लेकर अच्छे शिक्षा देना चाहिए वहां बच्चों को झाड़ू पकड़ा कर शौचालय स्कूल परिसर की साफ सफाई से उसकी भविष्य को फोकस कर रहे हैं ।

सफाई कर्मी होते हुए भी बच्चों से स्कूल और शौचालय की साफ सफाई करवाई जा रही शिक्षा व्यवस्था है लचार बच्चे पढ़ेंगे क्या शिक्षा के नाम से पूरा शून्य है जहां बच्चों को सफाई कर्मी बनाया जा रहा हैं वहां शिक्षा का अंदाजा लगाया जा सकता है माता-पिता बच्चों का शिक्षा को लेकर हो रहे चिंतित प्रधान पाठक और शिक्षकों की बड़ी लापरवाही से सैकड़ो बच्चों का भविष्य हो रहा खराब जो बच्चे हमारे देश के भविष्य हैं उन्हें उसे आज शौचालय सफाई करवाया जा रहा कलम किताब पकड़ने वाले नन्हे नन्हे बच्चों के हाथों में झाड़ू पकड़ाया और सफाई करवाया जा रहा प्रधान पाठक और शिक्षकों को कई बार जनप्रतिनिधियों और पालको द्वारा समझाईस दी गई हैं फिर भी प्रधान पाठक और शिक्षकों की मनमानी और बढ़ते जा रही है अब देखना यह होगा कि उच्च अधिकारियों द्वारा ऐसे शिक्षकों को तत्काल सस्पेंड कर कड़ी कार्यवाही करते है या नहीं

 
 छत्‍तीसगढ़ में गरीबों को जल्‍द मिलेंगे प्रधानमंत्री आवास...जानें कैसे मिलेगा लाभ

छत्‍तीसगढ़ में गरीबों को जल्‍द मिलेंगे प्रधानमंत्री आवास...जानें कैसे मिलेगा लाभ

 रायपुर – छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण को लेकर एक अच्छी खबर! सामने निकल कर आ रही है 8 लाख से ज्यादा आवासों की स्वीकृति, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया है। खबरें आगे विस्तार से

जानकारी अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य को भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 8,46,931 आवासों की स्वीकृति मिली है। इसमें एसईसीसी 2011 की सूची के अनुसार 6,99,331 आवास और आवास प्लस सूची के अनुसार 1,47,600 आवास शामिल हैं।

छत्तीसगढ़ प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण 

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बड़ी संख्या में आवास की स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का हार्दिक आभार व्यक्त किया है। इसके लिए उन्होंने ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का भी धन्यवाद किया।  मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत यह स्वीकृति छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के जीवन स्तर को सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। 

Cm ने कहा इस योजना के तहत लाखों परिवारों को अपने घर का सपना साकार होगा, जिससे उनके जीवन में स्थिरता और सुरक्षा का भाव उत्पन्न होगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में गरीब और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। छत्तीसगढ़ को प्राप्त यह आवास की स्वीकृति हमारे राज्य के विकास में एक मील का पत्थर साबित होगी।

मुख्यमंत्री साय के पोस्ट 

मुख्यमंत्री विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों के लिए हैं सजग...पहाड़ी कोरवा बसाहटों में लगाया जा रहा पीएम जनमन शिविर

मुख्यमंत्री विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों के लिए हैं सजग...पहाड़ी कोरवा बसाहटों में लगाया जा रहा पीएम जनमन शिविर

जशपुरनगर :- मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय द्वारा विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा के परिवारों को आगे बढ़ाने हेतु स्वास्थ्य शिक्षा, कौशल विकास, उनका आर्थिक विकास और रोजगार के साधन उपलब्ध कराने का विशेष प्रयास कर रहे हैं। 

मुख्यमंत्री साय विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों के लोगों के स्वास्थ्य के लिए भी सजग हैं। इसी कड़ी में जिला प्रशासन का अमला शिविर लगाकर उनकी समस्याओं का समाधान कर रही हैं। पीएम जनमन शिविर बगीचा विकासखंड के ग्राम पंचायत खाखरा में पहाड़ी कोरवा परिवारों के लिए शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 21 लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया और 46 लोगो का स्वास्थ्य जांच कर निःशुल्क दवाई प्रदान किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम शिविर में विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों का खून जांच, मलेरिया जांच, शुगर जांच प्राथमिकता से किया जा रहा है और आवश्यकता अनुसार स्वास्थ्य परामर्श भी दिया जा रहा है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर 9 महीने में बदले गए 578 ट्रांसफार्मर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर 9 महीने में बदले गए 578 ट्रांसफार्मर

124 नए ट्रांसफार्मर लगाए गए 

आवेदन पर तत्काल निराकरण की कार्यवाही कर रहा है विद्युत विभाग

लोगों ने मुख्यमंत्री सहित शासन-प्रशासन को दिया धन्यवाद

जशपुरनगर :- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप जिले में विकास कार्यों की रूपरेखा बना कर योजनाबद्ध तरीके से क्रियान्यवन किया जा रहा है। आम लोगों के जीवन से जुड़ी सुविधाएं एवं समस्याओं के निराकरण के लिए सरकार प्रतिबद्ध हैं। मुख्यमंत्री के गृह निवास बगिया में मुख्यमंत्री कार्यालय कैंप की स्थापना इसी दिशा में उठाया गया कदम हैं। जहां लोगों की समस्याओं का तत्काल निराकरण किया जाता है।   
जशपुर जिला हाथी विचरण क्षेत्र हैं। जिले के दूरस्थ अंचलों में भी बिजली की संचालन निर्बाध रूप से हो इसके लिए विद्युत विभाग दिन हो या रात लगातार कार्य कर रहा है। आम लोगांे के आवेदन पर विभाग का अमला तत्कार संज्ञान लेकर काम में जुट जाता है। विद्युत विभाग बारिश हो या अंधड़, पेड़ का बिजली के तारों या खंभों में गिरने जैसी चुनौतियों का लगातार सामना करते हुए बिजली की सुविधा उपलब्ध करा रही है। विभाग के द्वारा पिछले लगभग 9 महीने में जशपुर जिलें में 578 ट्रांसफार्मर बदले गए हैं और 124 नया ट्रांसफार्मर नया लगाया गया है। इसके साथ ही विभाग द्वारा नई लाईन बिछाने, केबल, ग्रिप चेंज आदि कार्य भी सतत रूप से किया जा रहा है। 
विद्युत विभाग के द्वारा  जिलें के विकासखंडों सहित इसके अंतर्गत आने वाले गांवों में विद्युतिकरण कार्य एवं इसके संचालन में आने वाले बाधाओं को तत्काल निराकरण किया जा रहा है। विभाग के द्वारा बिजली की लोड केपिसिटी के हिसाब से 578 ट्रांसफार्मर बदले गए हैं। जिनमें बगीचा विकासखंड में 42 ट्रांसफार्मर बदले गए हैं। इसी तरह दुलदुला विकासखंड में 45, जशपुर विकासखंड में 50, कुनकुरी विकासखंड में 106, मनोरा में  29, सन्ना में 42, पत्थलगांव में 144, कांसांबेल में 55 एवं फरसाबहार में 65 ट्रांसफार्मर बदले गए हैं। 
इसी तरह जिले के आठों विकासखंड में 124 नए ट्रांसफार्मर  लगाए गए हैं। जिसमें 100 केव्हीए का 16 ट्रांसफार्मर, 63 केव्हीए का 77 ट्रांसफार्मर और 25 केव्हीए का 31 ट्रांसफार्मर लगाया गया है। शहरों के साथ ही दूरस्थ क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था के निर्बाध रूप से संचालन से लोगों ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री सहित शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त कर रहे हैं।
अभी जेल में ही रहेंगे विधायक देवेंद्र यादव,नहीं मिली जमानत

अभी जेल में ही रहेंगे विधायक देवेंद्र यादव,नहीं मिली जमानत

 बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार हिंसा मामले में भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की न्यायिक हिरासत कोर्ट ने बढ़ा दी है। अब वे 9 सितंबर तक जेल में बंद रहेंगे। मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये उनकी पेशी हुई। लगभग एक घंटे तक चली बहस के बाद पुलिस ने जांच पूरी नहीं का हवाला देते हुए उनकी रिमांड बढ़ाने के लिए कहा। जिसे कोर्ट ने मंजूर करते हुए, उनकी रिमांड 7 दिन के लिए बढ़ा दी है।

सुनवाई पूरी होने के बाद विधायक देवेंद्र यादव के वकील अनादी शंकर मिश्रा ने कहा कि, पुलिस के पास कोई साक्ष्य नहीं है और पुलिस जानबूझकर देरी कर रही है। इसलिए हमनें जल्द से जल्द देवेंद्र यादव का चालान पेश करने की बात कही है. इसके पहले कोर्ट में जाते समय उन्होंने कहा था कि, पुलिस के चालान पेश करने का इंतजार है। हम आज भी जमानत के लिए आवेदन नहीं लगाएंगे। पूरी स्थिति कोर्ट खुलने के बाद ही पता चलेगा कि, पुलिस आज चालान पेश कर रही है या नहीं।

17 अगस्त से न्यायिक रिमांड पर देवेंद्र यादव

उल्लेखनीय है कि, भिलाई विधायक देवेंद्र यादव 17 अगस्त से न्यायायिक हिरासत में हैं। उन पर 10 जून को हुए बलौदाबाजार हिंसा और आगजनी के मामले में शामिल होने का आरोप है। वहीं उनकी दो बार न्यायिक रिमांड की अवधि कोर्ट ने बढ़ा दी थी।

18 से ज्यादा धाराओं के तहत अपराध दर्ज

आज तीसरी बार फिर से देवेंद्र यादव की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई होगी। भिलाई विधायक देवेंद्र यादव पर 18 से ज्यादा गंभीर धाराओं में भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध दर्ज किया गया है। जिसमें हिंसा भड़काने, साजिश रचने और जान से मारने के गंभीर आरोप हैं। इन आरोपों में लगी धाराओं के मुताबिक 7 साल से ज्यादा की सजा का प्रावधान है

BREAKING : IAS अमित कटारिया की हुई छत्तीसगढ़ वापसी, जल्द ही लौटेंगे रजत कुमार

BREAKING : IAS अमित कटारिया की हुई छत्तीसगढ़ वापसी, जल्द ही लौटेंगे रजत कुमार

 रायपुर। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति की मियाद पूरी होने के बाद IAS अफसर अमित कटारिया छत्तीसगढ़ लौट आए हैं। उन्होंने मंगलवार को मंत्रालय में ज्वाइनिंग के बाद सीएस अमिताभ जैन से मुलाकात की। जानकारी मिली है कि दो दिन बाद IAS रजत कुमार भी ज्वाइनिंग करेंगे। उनके बाद IAS डॉ.रोहित यादव भी लौट रहे हैं।

रजत कुमार अगस्त 19 में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए थे। डॉ. यादव भी अगस्त 18 से दिल्ली में रहे हैं। कटारिया उनसे पहले जुलाई 17 में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए थे। इन तीनों की वापसी से राज्य प्रशासन को सचिव स्तर के अफसर मिल जाएंगे।

IAS अफसरों के प्रभार में हो सकता है फेरबदल

उम्मीद की जा रही है कि अगले सप्ताह एक फेरबदल हो सकता है । इसमें बिलासपुर कमिश्नर से लौटे एन एन एक्का को भी पोस्टिंग दी जाएगी। वे फिलहाल बिना विभाग के पदस्थ किए गए हैं।
ऐसे में दो से तीन विभागों के प्रभार सम्हाल रहे अफसर कुछ हल्के किए जा सकते हैं। वहीं बिलासपुर को पूर्ण कालिक कमिश्नर भी मिल सकता है। और आने वाले महीनों में सुबोध सिंह, एलेक्स पॉल मेनन के भी लौटने के संकेत हैं। बीते आठ महीनों में चार आईएएस अफसर राज्य लौट चुके हैं। इनमें एसीएस रिचा शर्मा, प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा, सचिव अविनाश चंपावत, रितु सेन शामिल हैं।

कटारिया को मिलने जा रहा पुरस्कार

बता दें कि अमित कटारिया, ई-गवर्नेंस पुरस्कार -24 से सम्मानित होने जा रहे हैं। 27वे नेशनल ई गवर्नेंस अवार्ड 3-4 सितंबर को मुंबई में दिए जाएंगे। कटारिया को ग्रामीण विकास विभाग में क्षेत्राधिकारी कार्यस्थल निगरानी और निरीक्षण-प्रबंधन आनलाइन प्रणाली विकसित करने के लिए यह अवार्ड दिया जाएगा। कटारिया ग्रामीण विकास विभाग में संयुक्त सचिव रहे हैं। इस वर्ष देशभर कुल 16 अफसर सम्मानित किए जाएंगे।

BREAKING : भाजपा में शामिल हुए नंदकुमार साय, एक बार फिर ली बीजेपी की सदस्य्ता

BREAKING : भाजपा में शामिल हुए नंदकुमार साय, एक बार फिर ली बीजेपी की सदस्य्ता

 रायपुर : नेता नंदकुमार साय ने एक बार फिर भाजपा की सदस्य्ता ले ली है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के सबसे वरिष्ठ आदिवासी नेता रहे नंद कुमार साय ने भाजपा का दामन छोड़कर कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए थे, जिसके बाद राज्य की राजनीति गरमा गई है। दिसंबर 2023 में नंदकुमार साय ने कांग्रेस से भी इस्तीफा दे दिया था।

वहीं अब भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सदस्य्ता अभियान के अंतर्गत नंदकुमार साय ने भाजपा की सदस्यता ले ली है। खबर आ रही है कि नंदकुमार साय को मुख्यमंत्री निवास बुलाया गया है।

CG : ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की मौत...एक युवक की हालत गंभीर

CG : ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की मौत...एक युवक की हालत गंभीर

 जगदलपुर : जिले से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है, यहां लामनी बाईपास पर तेज रफ्तार ट्रक ने दो बाइक सवारों को रौंद दिया। भीषण हादसे में एक महिला समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम का जांच में जुट गई है।

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : शातिर तरीके से हो रही थी तस्करी, लाखों का गांजा जब्त, 5 नशे के सौदागर गिरफ्तार

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : शातिर तरीके से हो रही थी तस्करी, लाखों का गांजा जब्त, 5 नशे के सौदागर गिरफ्तार

 गौरेला पेंड्रा मरवाही। छत्तीसगढ़ को नशामुक्त बनाने के लिए पुलिस लगातार नशीले पदार्थों के तस्करों पर सख्ती से कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में आज मंगलवार को GPM पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गांजा की तस्करी कर रहे 5 अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही 1.6 क्विंटल गांजा, 7 मोबाइल फोन और 2 चारपहिया वाहन समेंत कुल ₹53 लाख का जुमला बरामद कर जब्त किया गया। 

जानकारी के मुताबिक, गौरेला थाना और साइबर सेल जीपीएम की संयुक्त टीम ने 2 सितंबर की सुबह मुखबिर की सूचना पर हर्राटोला के पास वाहनों की जांच की। इस दौरान, एक सफेद रंग की महिंद्रा टीयूवी 300 वाहन को रोका गया, जिसमें भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गाड़ी में सवार दो युवकों, तुलसी शर्मा और उदय चौहान को हिरासत में लेकर पूछताछ की। दोनों से पूछताछ और टेक्निकल एनालिसिस के आधार पर तीन और आरोपियों को पुलिस ने बिलासपुर से गिरफ्तार किया है। इनमें सक्ति निवासी उतरा खूंटे उर्फ साहिल, अनुज आदिले और अरुण चंद्रा शामिल हैं। एक अन्य आरोपी साजन मौके से भाग गया, जिसकी तलाश जारी है।

गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 बी और 29 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पूछताछ से पता चला कि तस्करी में शामिल ट्रांसपोर्टर, खरीददार और डिस्ट्रीब्यूटर मध्यप्रदेश के हैं, जबकि पायलटिंग और मार्गदर्शन छत्तीसगढ़ और ओडिशा से जुड़े हुए हैं। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता और अति. पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश चंदेल के नेतृत्व में आगे की कार्रवाई जारी है। गिरफ्तार आरोपियों में तुलसी शर्मा और उतरा खूंटे उर्फ साहिल का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी है। तुलसी शर्मा पूर्व में एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल जा चुका है, और उतरा खूंटे उर्फ साहिल ने तस्करी के लिए पायलटिंग का काम किया है। इन आरोपियों के फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन की जांच भी जारी है। 

इस सफल कार्यवाही में डीएसपी साइबर दीपक मिश्रा, एसडीओपी गौरेला श्याम सिदार, उप निरीक्षक सनत कुमार म्हात्रे, और अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस टीम ने तस्करी के नेटवर्क को ध्वस्त करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। 

 

 

जप्त सामान की जानकारी

गांजा : कुल 160 किलोग्राम, मूल्य ₹32 लाख
दो वाहन : महिंद्रा टीयूवी 300 और ब्रेजा
7 मोबाइल फोन : कीमत ₹1 लाख
कुल जुमला : ₹53 लाख

ब्रेकिंग : पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर प्रमोशन, एएसआई से सब इंस्पेक्टर के पद पर पदोन्नति के लिए योग्यता सूची जारी, देखें आदेश

ब्रेकिंग : पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर प्रमोशन, एएसआई से सब इंस्पेक्टर के पद पर पदोन्नति के लिए योग्यता सूची जारी, देखें आदेश

 रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस ने एएसआई से एसआई के पद पर पदोन्नति के लिए योग्यता सूची जारी की गई है। लिस्ट में कई जिलों में पदस्थ पुलिसकर्मियों के नाम शामिल हैं।

देखें पूरी लिस्ट...

CG - फर्जी अंकसूची से महिला ने विभाग में पाई नौकरी...दोनों महिलाओ के खिलाफ FIR दर्ज..!!

CG - फर्जी अंकसूची से महिला ने विभाग में पाई नौकरी...दोनों महिलाओ के खिलाफ FIR दर्ज..!!

 जशपुरनगर। आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती में फर्जीवाड़ा मामले में दो महिलाओ के विरुद्ध सन्ना और बगीचा पुलिस ने धारा 420,467,468,471 के तहत अपराध दर्ज किया है।सन्ना के आइसीडीएस विभाग के परियोजना अधिकारी ने शिकायत में कहा है कि 2022 - 23 में ग्राम पंचायत डुमर्कोना के धोरापाठ में आँगनबाड़ी कार्यकर्ता की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया था। भर्ती प्रक्रिया के बाद डुमरकोना निवासी माधवी बाई पति भागीरथी को नियुक्ति दी गई थी। ज़ब माधवी के कक्षा 12 वी की अंक सूची को सत्यापन के लिए सूरजपुर जिले के भैयाथान भेजा गया तो स्कूल के प्राचार्य ने उक्त अंक सूची को फर्जी बताया। धोरासाढ में नियुक्त माधुरी के अंक सूची को भी सत्यापन के दौरान फर्जी पाया गया था।

दोनों मामला सामने आने के बाद,जनजातीय सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय संयोजक व पूर्व मंत्री गणेश राम भगत ने फर्जीवाडा कर नोकरी हासिल करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी।महिला एवं बाल विकास विभाग ने माधवी और माधुरी को बर्खास्त करने और उनके स्थान पर दूसरा स्थान पाने वाली महिलाओ को नियुक्ति पत्र जारी कर मामले से पल्ला झाड लिया था। इससे भड़के जनजातीय सुरक्षा मंच ने एक बार फिर बैठक के बाद 12 सितंबर को सन्ना में धरना प्रदर्शन करने की घोषणा की थी। इसके बाद विभाग फर्जीवड़ा करने वाली दोनों महिलाओ के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई की है।

दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन ने मारी जोरदार टक्कर, दो सगे भाइयों की मौके पर हुई मौत, सर के उड़े चिथड़े, वाहन चालक फरार...

दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन ने मारी जोरदार टक्कर, दो सगे भाइयों की मौके पर हुई मौत, सर के उड़े चिथड़े, वाहन चालक फरार...

 गरियाबंद। जिले से सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बहन को तीजा के लिए लाने उसके ससुराल जा रहे दो सगे भाइयों की नेशनल हाइवे पर कोड़ो हरदी मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से मौके पर मौत हो गई। मृतक नगरी के निवासी बताए जा रहे हैं। 

गरियाबंद जिला मुख्यालय से देवभोग मार्ग में नेशनल हाइवे पर कोड़ो हरदी मोड़ के पास दर्दनाक सड़क हादसे में दो बाइक सवार युवक दयालु ध्रुव और गजेंद्र ध्रुव की मौके पर मौत हो गई है। नगरी निवासी युवक बाइक में सवार होकर गरियाबंद की ओर आ रहे थे, जिन्हें मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवकों के सर के चिथड़े उड़ गए, भेजा निकल कर कई फीट दूर तक छिटका गया था। हादसे की सूचना के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर पोस्टमार्टम के लिए शव को जिला अस्पताल भेजा। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है। 

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर गैंगरेप, मानसिक रूप से कमजोर युवती से तीन युवकों ने किया कुकर्म

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर गैंगरेप, मानसिक रूप से कमजोर युवती से तीन युवकों ने किया कुकर्म

 सक्ती : छत्तीसगढ़ में दुष्कर्म के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है, वहीँ गैंगेरप का एक और मामला सक्ती जिले से सामने आ रहा है। यहां मानसिक रूप से कमजोर युवती के साथ नशे में धुत्त तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है. गांव वालों ने आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया. यह मामला डभरा थाना क्षेत्र का है. बता दें कि हाल ही में इससे पहले कोंडागांव, दुर्ग और बिलासपुर जिले में गैंगरेप की घटना हुई थी, जिसमें पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।जानकारी के मुताबिक, तीन युवकों ने मानसिक रूप से कमजोर युवती को बहला फुसलाकर सूने मकान में लेकर गए, जहां शराब के नशे में तीनों ने उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया. बताया जा रहा है कि तीनों आरोपी युवती के रिश्तेदार हैं. डभरा पुलिस ने सभी आरोपियों का डाक्टरी मुलाइजा कराया. इसके बाद सभी को जेल भेजा.

मदिरा प्रेमियों को झटका: सरकार ने 6 माह में दूसरी बार बढ़ाए शराब के दाम...जानिए कितने रुपए की हुई बढ़ोतरी

मदिरा प्रेमियों को झटका: सरकार ने 6 माह में दूसरी बार बढ़ाए शराब के दाम...जानिए कितने रुपए की हुई बढ़ोतरी

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के शराब प्रेमियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रदेश में फिर से शराब की कीमते बढ़ा दी गई हैं। बता दें कि यह रेट 6 महीने में दूसरी बार बढ़े हैं। इसमें अलग-अलग ब्रांड की क्वार्टर के रेट करीब 40 रुपए बढ़ा दिए गए हैं। यह रेट 1 सितंबर से प्रदेश में लागू कर दिए हैं। इससे पहले अप्रैल महीने में शराब के रेट बढ़े थे।

छत्तीसगढ़ में ये ब्रांड हुए महंगे

प्रदेश में विदेशी ब्रांड की शराब के दाम बढ़ाए गए हैं। इन ब्रांड में फ्रंटलाइन, व्हाइट एंड ब्लू, विडंसर, आपटर डार्क, रॉयल पैशन, ऑल सीजन, ब्लैक एंड व्हाइट, वाइट रैबिट, 100 पाइपर्स डिलक्स, डबल ब्लैक, एसी ब्लैक के साथ ही जम्मू डिलक्स विस्की के दाम भी बढ़ गए हैं। अब ये सभी नए रेट पर दुकानों में मिल रही है।

छत्तीसगढ़ में शुरू हुआ भाजपा का सदस्यता अभियान, प्रदेश में 50 लाख सदस्य बनाने का रखा गया है लक्ष्य…

छत्तीसगढ़ में शुरू हुआ भाजपा का सदस्यता अभियान, प्रदेश में 50 लाख सदस्य बनाने का रखा गया है लक्ष्य…

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ संगठन के तमाम दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में भाजपा सदस्यता अभियान की शुरुआत हुई. पंडित दीनदयाल ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में सैकड़ों कार्यकर्ता भी पहुंचे हैं. राज्य में 31 अक्टूबर तक सदस्यता अभियान चलेगा, जिसमें हर ब्लॉक में 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है. इस तरह से प्रदेश में भाजपा ने 50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया है.

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल सदस्यता ली है. आज प्रदेश में संघठन महापर्व अभियान की शुरुआत हुई है. आज हम लोगों ने सदस्यता लेकर अभियान की शुरुआत कर ली है. आज दुनिया के सबसे बड़े राजनैतिक दल के सदस्यता अभियान की शुरुआत हो रही है. हमारे पार्टी की शुरुआत भारतीय जनसंघ पार्टी के रूप में हुई थी. आपातकाल के बाद में भारतीय जनता पार्टी को स्थापना हुई है. तब से भाजपा की यात्रा शुरू हुई. एक समय हमारे पास सिर्फ़ 2 सांसद रहते थे. लेकिन अब छत्तीसगढ़ के निर्माता अटल बिहारी बाजपेयी ने भाजपा के कमल खिलने का भरोसा जताया था. देश के तेरह राज्यों में बीजेपी की सरकार चल रही है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है. कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी हैं. हमारी विचारधारा की पार्टी है. भाजपा के रीति-नीति को एक-एक कार्यकर्ता तक पहुँचाना है. हमारी सरकार देश के हर वर्ग के विकास के लिए कटिबद्ध है. हमने इतने कम समय में मोदी की गारंटी को पूरा करने का काम किया है. इस बार हमारा लक्ष्य पिछले बार से कई ज्यादा है, इसीलिए हमें भी ज्यादा करना है.

इसके पहले प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे देश में लोग भाजपा से जुड़ना चाह रहें है. इस सदस्यता अभियान कार्यक्रम में कल ही प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से सदस्यता ग्रहण की है. आज से सभी प्रांत मुख्यालय में सदस्यता प्रारंभ हो रही है. हमारे सभी वरिष्ठ नेता सभी जिलों में अतिथि के रूप में जा रहें है. शक्ति और बूथ केंद्रों तक, सभी मोर्चा और प्रकोष्ठों पर कार्यशाला हो गई है. यह हमारे संगठन का महापर्व है, इसकी सदस्यता ग्रहण कर सीएम शुरुआत करने वाले हैं.

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि आज का दिन हम सब के लिए सौभाग्यशाली दिन है. देश में अनेक राजनीति दल हैं, लेकिन भगवान ने भाजपा को जनता की सेवा लिए चुना है. 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ मिलता है. ये हमारे सदस्य बन जाएँगे, किसानों को हमने सौग़ात दी वो भी हमारे सदस्य बनेंगे.

भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लक्ष्मण ने कहा कि छत्तीसगढ़ के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बड़ी संख्या में सदस्यता अभियान शुरू हो रहा है. दिल्ली में लोकप्रिय प्रधानमंत्री ने सदस्यता ग्रहण किया है. मोदी जी के नेतृत्व में सबका साथ सबका विकास का नारा है. छत्तीसगढ़ और देश को मज़बूत करने के लिए पुनः सदस्यता लेने जा रहें है. भाजपा एक विचारधारा की पार्टी है. हम समझौता करने वाली विचारधारा की पार्टी नहीं है. हम मानते है, नेशन फ़र्स्ट और पार्टी दल बाद में है. जिस तरह मोदी जी ने पुनः सदस्यता ग्रहण के कार्यक्रम में जोड़ने का काम किया है. हम विकसित भारत बनाने वृहद सदस्यता अभियान चला रहे हैं.

गणेश पंडाल को लेकर एडवाइजरी जारी, इन नियमों का करना होगा पालन

गणेश पंडाल को लेकर एडवाइजरी जारी, इन नियमों का करना होगा पालन

 दुर्ग: जिले में एसपी जितेन्द्र शुक्ला द्वारा समस्त जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर), नगर पुलिस अधीक्षक सहित समस्त थाना प्रभारी जिला दुर्ग का मीटिंग लेकर एक युद्ध नशा के विरूद्ध अभियान को और सक्रिय करने निर्देशित किया गया तथा सभी थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र में किसी प्रकार नशे की शिकायत नहीं मिलने तथा ड्रंक एण्ड ड्राईव की चेकिंग हेतु अभियान लगातार चलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

साथ ही नशे की हालत में गाड़ी चलाते हुए या मोबाईल पर बात करते हुए पकड़े जाने पर कार्यवाही के साथ-साथ लायसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही किये जाने हेतु कड़े शब्दो मे निर्देशित किया गया है साथ ही गणेश उत्सव के पर्व के दौरान शांति पूर्ण ढंग से मनाये जाने हेतु मीटिंग के दौरान सभी थाना प्रभारी को स्पष्ट निर्देश दिए गए तथा गणेश पंडाल हेतु समितियों को नियत तिथियों में ही गणेश विसर्जन करने, देर रात तक किसी भी पंडाल में लाउड स्पीकर व डी.जे. नहीं बजाये जाने के संबंध में सक्त निर्देशित किया गया है। गणेश समितियों हेतु निम्नलिखित निर्देश दिए गए है।

 इन बातों का रखना होगा ध्यान

  1. गणेशोत्सव में प्रतिमा की सुरक्षा हेतु वालेन्टियर नियुक्त किया जावे एवं कम से कम दो की संख्या में हर समय उपस्थित रहे।
  2. कार्यक्रम स्थल पर संदिग्ध व्यक्तियों व संदिग्ध सामान पर निगाह रखा जावे।
  3. इस बात का ध्यान रखे की बारिश होने पर पानी प्रतिमा पर न पड़े पानी से बचने के लिए उचित व्यवस्था रखे।
  4. रात्रि में गणेश पंडाल के पास कम से कम 2 वालेन्टियर रहना अनिवार्य है। 05. कार्यक्रम स्थल मे क्लोज सर्किट टीव्ही आवश्यकतानुसार रखें।

5 . समिति के सदस्यों की सूचि व मोबाईल नंबर थाना में दी जावें।

6 . गणेश पंडाल के पास सीसीटीव्ही कैमरा लगाना आवश्यक है।
  1. गणेश पंडाल के आस-पास कोई भी व्यक्ति नशा कर उपस्थित नहीं होगा।

8 . गणेश पंडाल रोड में नहीं बनाया जायेगा एवं वाहनो को भी बेतरतीब तरीके से सड़क पर खड़ी न करें।

9 . गणेश पंडाल के पास फायर इग्वीस्टर एवं रेत की बाल्टी उपलब्ध रखे।
10 . अवैध बिजली कनेक्शन एवं बिजली के खुले हुए तारो पर अनिवार्य रूप से टेपींग 

11 . पंडाल व विद्युत वायर के आस-पास झुले आदि नहीं लगाये।

12 . गणेश पंडाल में डी.जे. संबंधित व आस-पास झुला व मेला लगाने हेतु विधिवत् अनुमति लेना अनिवार्य है साथ ही साथ यदि कोई अन्य सांस्कृतिक कार्यकम आयोजित किया जाता है तो उसके लिए भी पूर्व से अनुमति लिया जाना अनिवार्य है।
CG : दोमुहानी चेक डेम में मिली महिला की लाश…रविवार को शनिचरी रपटा से लगाई थी छलांग

CG : दोमुहानी चेक डेम में मिली महिला की लाश…रविवार को शनिचरी रपटा से लगाई थी छलांग

 बिलासपुर – महिला की दोमुहानी चेक डेम में मिली लाश, नदी में तेज बहाव की वजह से घटना स्थल से 10 किलोमीटर दूर बह गई थी महिला, लगातार SDRF की टीम नदी में कर रही थी तलाश, बीते रविवार देर शाम शनिचरी रपटा से महिला ने अरपा नदी में लगाया था छलांग, ससुराल पक्ष के द्वारा लगाये गए चोरी के आरोप से क्षुब्ध थी साहिला चंद्राकर, पति से विवाद के बाद मायके में आकर रह रही थी मृतिका।

नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

 रायपुर । न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़े ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसमें दो दर्जन से ज्यादा बेरोजगारों को नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस गिरोह में शामिल आरोपियों में एक महिला और शिक्षा विभाग का बर्खास्त कर्मचारी भी शामिल है, जो इस ठगी के पीछे मुख्य साजिशकर्ता बताया जा रहा है।

कैसे हुआ खुलासा?
पीड़िता देवकी ध्रुव, जो कि धमतरी जिले के ग्राम सांकरा की निवासी हैं, ने न्यू राजेंद्र नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। एक साल पहले धमतरी के सिहावा नगरी में एक कार्यक्रम के दौरान उनकी मुलाकात स्वयं शर्मा नामक व्यक्ति से हुई, जिसने खुद को इंटक का कार्यकर्ता बताया। उसने देवकी को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा दिया। स्वयं शर्मा और प्रीति शर्मा नामक महिला ने रेलवे विभाग में नौकरी दिलाने के लिए उनसे 1,50,000 रुपये की मांग की। देवकी ने 50,000 रुपये नगद और 40,000 रुपये फोन पे के माध्यम से प्रीति शर्मा के खाते में ट्रांसफर किए।

हालांकि, जब देवकी को समय पर नौकरी नहीं मिली और दोनों ने उसका फोन उठाना बंद कर दिया, तब उसने कई बार उनके ऑफिस में जाकर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन वे वहां नहीं मिले। 1 सितंबर को जब देवकी ने दूसरे नंबर से फोन किया, तो प्रीति शर्मा ने सीधे तौर पर कहा कि वह पैसे वापस नहीं करेगी, जो करना है कर लो।

20 से ज्यादा लोगों के साथ ठगी
इस तरह से स्वयं शर्मा और प्रीति शर्मा ने देवचरण मानिकपुरी और अन्य लगभग 20 लोगों को अलग-अलग विभागों में नौकरी दिलाने का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी की। पीड़ितों की रिपोर्ट पर न्यू राजेंद्र नगर थाने में अपराध क्रमांक 352/24 धारा 420, 34 भादवि के तहत मामला दर्ज किया गया।

मुख्य साजिशकर्ता और गिरफ्तारियां
पुलिस की टीम ने मुखबिरों की सहायता से आरोपियों के छिपने के संभावित स्थानों पर लगातार छापेमारी की। इस दौरान पुलिस को आरोपियों की मौजूदगी की जानकारी मिली और पुलिस ने स्वयं शर्मा और प्रीति शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान, दोनों ने खुलासा किया कि खमतराई निवासी श्याम सुंदर राव, जो शिक्षा विभाग का बर्खास्त कर्मी है, उनके साथ मिलकर इस ठगी को अंजाम देता था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है, जो इस अपराध से संबंधित है।

गिरफ्तार आरोपी
भीष्म नारायण शर्मा उर्फ स्वयं शर्मा (26 वर्ष) - निवासी ग्राम तूता सेक्टर 23 बी.एस.यु.पी. कॉलोनी, थाना अभनपुर, जिला रायपुर। हाल पता जय अंबे अस्पताल के सामने देवपुरी, थाना टिकरापारा, रायपुर।

धनेश्वरी वर्मा उर्फ प्रीति शर्मा (29 वर्ष) - निवासी शंकरपुर वार्ड नंबर 07, थाना चिखली, जिला राजनांदगांव। हाल पता जय अंबे अस्पताल के सामने देवपुरी, थाना टिकरापारा, रायपुर।

जवानों ने 9 नक्सलियों को किया ढेर, नक्सलियों की कंपनी नंबर-2 से हुई जवानों की भिड़ंत

जवानों ने 9 नक्सलियों को किया ढेर, नक्सलियों की कंपनी नंबर-2 से हुई जवानों की भिड़ंत

 दंतेवाड़ा: नक्सल आपरेशंस से जुड़ी एक बड़ी खबर है। दंतेवाड़ा और बीजापुर के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हो रही है। जवानों ने अब 9 नक्सलियों को मार गिराया है। घटनास्थल से नक्सलियों के शवों के साथ SLR, 303 और 12 बोर के हथियार भी बरामद हुए हैं। जानकारी के मताबिक नक्सलियों के PLGA की कंपनी नम्बर 2 के साथ जवानों की भिड़ंत हुई है। जवानों ने अब तक 9 नक्सलियों को ढेर कर दिया है।

 
घटना की जानकारी के अनुसार, पश्चिम बस्तर डिवीजन में माओवादियों की उपस्थिति की सूचना मिलने पर पुलिस की संयुक्त टीम सर्चिंग अभियान पर निकली थी. 3 सितंबर 2024 की सुबह 10:30 बजे सर्चिंग के दौरान पुलिस पार्टी का सामना PLGA की कंपनी नंबर 02 के नक्सलियों से हुआ, जिसके बाद दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हो गई।
 
फायरिंग रुक-रुक कर जारी है, और जवान बहादुरी से नक्सलियों का मुकाबला कर रहे हैं. राहत की बात यह है कि इस अभियान में शामिल सभी जवान सुरक्षित हैं। सर्चिंग अभी भी जारी है। माना जा रहा है कि नक्सलियों को बड़ा नुकसान हुआ है।
एक ही भवन में दो संस्थान चलाने का मामला, डीईओ ने जांच समिति को भेजा नोटिस

एक ही भवन में दो संस्थान चलाने का मामला, डीईओ ने जांच समिति को भेजा नोटिस

 बिलासपुर। मंगला में एक ही भवन और भूमि पर दो शैक्षणिक संस्थानों का संचालन किए जाने का मामला सामने आया है। महर्षि यूनिवर्सिटी और महर्षि शिक्षा संस्थान द्वारा फर्जी दस्तावेज़ों के आधार पर शासन से मान्यता प्राप्त की गई है। इस पर कार्रवाई करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) ने जांच समिति का गठन किया था, लेकिन अब तक समिति ने अपनी रिपोर्ट पेश नहीं की है, जिसके चलते डीईओ ने जांच दल के सदस्यों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

मामला यह है कि महर्षि शिक्षा संस्थान मंगला, बिलासपुर में सत्र 2016-17 से डीएलएड पाठ्यक्रम का संचालन उसी भवन में किया जा रहा है, जहां महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी भी संचालित हो रही है। दोनों संस्थान एक ही भूमि, भवन और प्राध्यापकों के दस्तावेज़ों के आधार पर अलग-अलग संस्थान होने का दावा कर डीएलएड पाठ्यक्रम की मान्यता ले रहे हैं। यह माध्यमिक शिक्षा मंडल और एससीईआरटी के नियमों का उल्लंघन है, जिसमें स्पष्ट कहा गया है कि एक ही भवन और प्राध्यापकों से दो संस्थानों का संचालन अवैध है।

शिकायत के बाद डीईओ ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया था। समिति में शामिल शिक्षकों निशा तिवारी (शास. बालक उच्चतर मा.वि. सरकंडा), डॉ. रेणु बढेरा (प्राचार्य, शास. हाई. स्कूल इटवापाली), और रघुवीर सिंह राठौर (सहायक संचालक, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, बिलासपुर) को दो बार समय देकर रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया गया, लेकिन अब तक प्रतिवेदन प्रस्तुत नहीं किया गया है।

डीईओ ने जांच दल के सदस्यों को दो दिन के भीतर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने और विलंब का कारण स्पष्ट करने का निर्देश दिया है। साथ ही, उन्हें हिदायत दी गई है कि जांच कार्य में और देरी न हो, अन्यथा वे स्वयं इसके लिए जवाबदेह होंगे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने यह कदम उठाया है, ताकि इस अवैध और गैरकानूनी कृत्य पर शीघ्र कार्रवाई की जा सके।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का विधानसभा स्तरीय धरना प्रदर्शन आज, पीसीसी चीफ बैज और पूर्व सीएम बघेल सहित कई नेता होगें शामिल

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का विधानसभा स्तरीय धरना प्रदर्शन आज, पीसीसी चीफ बैज और पूर्व सीएम बघेल सहित कई नेता होगें शामिल

 रायपुर: छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज अवैध शराब बिक्री और अराजकता के मुद्दों को लेकर विधानसभा स्तरीय धरना प्रदर्शन करने जा रही है। यह प्रदर्शन सुबह 12 बजे धरसींवा बस स्टैंड में होगा, जिसमें पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित अन्य पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।


इस धरना प्रदर्शन में विधायकों, पूर्व विधायकों, और अन्य पदाधिकारियों की भी बड़ी संख्या में उपस्थिति देखने को मिलेगी। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि अवैध शराब बिक्री और राज्य में अराजकता को लेकर यह प्रदर्शन किया जायेगा।