नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी का किया भाण्डा फोड़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी का किया भाण्डा फोड़

पांच आरोपी गिरफ्तार, सप्लाई के प्रमुख सरगना तक जुड़े तार

रायपुर। 5 सितंबर को दोपहर 2.20 बजेे मुखबीर से सूचना मिली कि पिन्तू कुमार साहनी जो कि ओड़िशा से अवैध रूप से अवैध धन लाभ करने हेतु गांजा जैसे मादक पदार्थ लाकर जी. सरोजनी के मकान के पास एक अन्य मकान गणेश मंदिर के पास बालाजी नगर खुर्सीपार में लाकर रखा है और पिन्तू नामक लड़का जिसकी हाईट छोटी है और वह नीला कलर का लोवर, जिसमें सफेद रंग का पटटी है और भूरा कलर का टी-शर्ट पहना है, जो उक्त गांजा की रखवाली कर गांजा को अवैध रूप से गांजा बिक्री पिन्तू कुमार साहनी एवं जी. सरोजनी दोनांे मिलकर कर रहे है। जिसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, जिस पर पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग राम गोपाल गर्ग के निर्देशन पर पुलिस अधीक्षक दुर्ग जितेन्द्र शुक्ला के मार्गदर्शन पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करने आदेश प्राप्त होने पश्चात उप निरीक्षक युवराज साहू, हमराह हर्ष देवांगन, अमन शर्मा एवं वैशाली नगर के महिला आरक्षक ममता वासनीक, महिला आरक्षक श्रेया राजपूत एवं गवाहों के साथ समस्त आवश्यक किट सामाग्री सील चपडा सहित तस्दीक एवं वैधानिक कार्यवाही हेतु गणेश मंदिर के पास बालाजी नगर खुर्सीपार पहुंचकर रेड कार्यवाही किये। मौके पर उपस्थित महिला एवं पुरूष से पूछताछ करने पर अपना नाम 1. जी. सरोजनी 2.पिन्तू कुमार साहनीं मिले। चेक करने जी. सरोजनी के अपने मकान के अंदर कब्जे में रखे चार काला कलर का जिसमें पृथक-पृथक अखबार के कागज के पुडिया मे लपेटा हुआ गांजा मादक द्रव्य पदार्थ क्रमशः 08 किलो 525 ग्राम एवं 09 किलो 80 ग्राम, 08 किलो 530 ग्राम, 06 किलो 010 ग्राम गांजा जैसा मादक द्रव्य पदार्थ एवं पिन्तू कुमार साहनी से 03 नग मोबाइल फोन एवं वहीं पर रखे एक पीला, काला, नीला, सफेद रंग का प्लास्टिक बोरी में अखबार के कागज के पुड़िया में लपेटा हुआ गांजा मादक द्रव्य पदार्थ कुल 05 किलो 830 ग्राम एवं एक पल्सर मोटर सायकल क्रमांक सीजी 07 एजे 6067 कीमती 01 लाख रूपये जप्त की गई। दोनों के मेमोरेण्डम पर से अजय साहनी, अजय प्रसाद एवं ऐबी साहनी जो गांजा लेकर अपने चार पहिया वाहन दो सफेद रंग के कार में गांजा रखा है। इसमें सफेदा एवं मार्कर पेन से नाम और सरनेम का प्रथम अक्षर लिखा हुआ बताया पिन्तू कुमार साहनी से बारिकी से पूछताछ करने पर बताया कि वह ओड़िशा के किसी व्यक्ति से गांजा खरीदता है एक ट्रीप का 06 लाख रूपए देना बताये। ए.बी. साहनी और अजय साहनी स्कोडा कार क्रमांक सीजी 04 केपी 4604 कीमत 6,00000 रूपये में ओड़िशा से विभिन्न नम्बर प्लेट बदलकर गाड़ी चलवाते थे। ऐ.बी. साहनी एवं अजय साहनी के द्वारा अपने डिक्की में रखे गांजा को निकाल कर देने पर एक आशिकी पान मसाला झोले में जिसमें ए.बी. साहनी व अजय साहनी झोले में रखा अखबार में लपेटा हुआ गांजा जैसे पदार्थ निकाल कर पेश किया। तौल करने पर 03 किलो 370 ग्राम गांजा एवं 02 नग मोबाईल फोन मिला एवं फाक्स वेगन कार क्रमांक सीजी 04 एचसी 2080 कीमत 6,00000 रूपये में बैठे अजय प्रसाद के द्वारा अपने डिक्की में रखे गांजा को निकाल कर देने पर एक विमल पान मसाला झोले में रखा अखबार में लपेटा हुआ गांजा जैसे पदार्थ निकालकर पेश करने पर 03 किलो 380 ग्राम गांजा झोला सहित अखबार में लपेटा हुआ गांजा मिला।

कुल मादक पदार्थ गांजा 45.145 किलोग्राम जिसकी अवैध बाजार में कीमत लगभग 4.5 लाख रूपये दो नग कार कीमत 12 लाख एक पल्सर मोटर सायकल क्रमांक सीजी 07 ऐजे 6067 कीमत 01 लाख रूपये जुमला कीमत 17.5 लाख रूपये को गवाहों के समक्ष जप्त किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। दुर्ग जिले में पहली बार गांजा का ’’फार्वड लिंक’’ एवं ’’बैकवर्ड लिंक’’ स्थापित कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। 

आरोपियों के विरूद्ध पूर्व में भी एनडीपीएस के मामले दर्ज हैं। पिन्तू साहनी के खिलाफ एक मामला एवं जी. सरोजनी के खिलाफ दो मामले दर्ज हैं। कार्यवाही में इंचार्ज प्रभारी खुर्सीपार युवराज साहू, सहायक उप निरीक्षक यशवंत श्रीवास्तव और नागेन्द्र बंछोर, आरक्षक हर्षकांत देवांगन, अमन शर्मा की विशेष भूमिका रही।

 

NSUI कार्यकर्ताओं ने छात्रावास में घुसकर की मारपीट, ABVP ने जताई कड़ी आपत्ति

NSUI कार्यकर्ताओं ने छात्रावास में घुसकर की मारपीट, ABVP ने जताई कड़ी आपत्ति

 रायपुर :- NSUI और ABVP के बीच मारपीट का मुद्दा अब तूल पकड़ता जा रहा है, दरअसल साइंस कॉलेज स्थित मेजर गोरे छात्रावास क्रमांक 02 में बीती रात एनएसयूआई के जिला सचिव एवं कॉलेज अध्यक्ष राहुल महाजन और उनके अन्य साथियों द्वारा रात्रि 2:30 बजे नशे की हालत में छात्रावास में जबरन घुसकर छात्रों के साथ मारपीट की गई और अभद्र गालियां दी गईं। इस घटना से आक्रोशित लगभग 80-90 छात्र रात 4:00 बजे सरस्वती नगर थाने का घेराव करने पहुंचे। बावजूद इसके पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की। छात्रों के दबाव के बाद सिर्फ लिखित आवेदन लेकर उन्हें वापस भेज दिया गया। ऐसी सूचना मिल रही है की एनएसयूआई और पुलिस के दबाओ के चलते जिस विद्यार्थी ने लिखित में आवेदन दिया था उसने आवेदन वापस ले लिया हैं।

गौरतलब है कि घटना से एक दिन पहले ही कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने सरस्वती नगर थाने में एनएसयूआई जिला सचिव के समर्थन में उपस्थिति दर्ज कराई थी। इस प्रकार की घटनाओं से यह स्पष्ट होता है कि कांग्रेस और एनएसयूआई का नैतिक स्तर कितना गिर चुका है।

ABVP रायपुर महानगर मंत्री प्रथम राव फुटाने ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा, ” एनएसयूआई और कांग्रेस का गिरता स्तर इस बात से जाहिर होता है कि प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे, नीरज पांडे , सुबोध हरितवाल, अकास शर्मा ऐसे व्यक्ति के समर्थन में थाने में बैठते हैं, जो आधी रात को नशे में धुत होकर छात्रावास में गुंडागर्दी करता है और छात्रों से मारपीट करता है। राहुल महाजन, जो एनएसयूआई के रायपुर जिला सचिव हैं, उनके खिलाफ पहले से ही कॉलेज परिसर में मारपीट, छात्रों को जान से मारने की धमकी देने और गाली-गलौच के मामले दर्ज हैं। कांग्रेस नेतृत्व से राहुल महाजन जैसे असामाजिक तत्वों को तत्काल पार्टी से निष्कासित करना चाहिए। साथ ही, उन्होंने प्रशासन से भी इस घटना की गंभीरता से जांच करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, 5 आरोपियों से 2 लाख 70 हजार की कीमत का 45 किलो गांजा जप्त

अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, 5 आरोपियों से 2 लाख 70 हजार की कीमत का 45 किलो गांजा जप्त

 दुर्ग :  जिले में पुलिस ने अन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 45 किलो गांजा बरामद किया, जिसकी कुल कीमत 2 लाख 70 हजार रुपये आंकी गई है। सभी आरोपी भिलाई के निवासी हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है। दुर्ग रेंज आईजी रामगोपाल गर्ग ने इस ऑपरेशन की जानकारी सेक्टर 6 कंट्रोल रूम में दी और गिरोह के खुलासे को महत्वपूर्ण बताया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल रहेंगे दो दिवसीय रायगढ़ प्रवास पर, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल रहेंगे दो दिवसीय रायगढ़ प्रवास पर, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

 रायगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 7 एवं 8 सितम्बर 2024 को दो दिवसीय रायगढ़ प्रवास पर आयेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री साय 7 सितम्बर को दोपहर 2.15 बजे हेलीकाप्टर द्वारा रायपुर से प्रस्थान कर अपरान्ह 3.15 बजे शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम, रायगढ़ आयेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय अपरान्ह 3.30 बजे शासकीय प्रयास आवासीय विद्यालय गढ़उमरिया के लिए प्रस्थान करेंगे एवं वहां उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री साय शाम 4.15 बजे शासकीय प्रयास आवासीय विद्यालय गढ़उमरिया के प्रस्थान कर शाम 4.30 बजे सर्किट हाऊस रायगढ़ आयेंगे। मुख्यमंत्री साय शाम 5.30 बजे रामलीला मैदान आयेंगे एवं वहां चक्रधर समारोह-2024 के शुभारंभ समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री साय रात्रि 8.35 बजे नटवर स्कूल मैदान में 85 वां सार्वजनिक गणेशोत्सव 2024-महाराष्ट्र मंडल में शामिल होंगेे। तत्पश्चात रात्रि 9 बजे नटवर स्कूल से सर्किट हाऊस रायगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे एवं रात्रि विश्राम सर्किट हाऊस में करेंगे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 8 सितम्बर को प्रात: 10.35 बजे शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी मिनी स्टेडियम आयेंगे एवं प्रात: 10.45 बजे ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी हेलीपेड पहुंचेंगे एवं प्रात:10.50 बजे बंजारी माई धाम पूंजीपथरा, रायगढ़ आयेंगे एवं पूजा तथा मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री साय पूर्वान्ह 11.40 बजे थाना परिसर पूंजीपथरा, रायगढ़ आयेंगे एवं थाना परिसर में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री साय दोपहर 12.30 बजे ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी हेलीपेड से हेलीकाप्टर द्वारा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

 
राजधानी में बढ़ रहा अपराध का कद, भाई ने की सौतेले भाई की चाकू गोदकर हत्या…जानिए क्या है पूरा मामला

राजधानी में बढ़ रहा अपराध का कद, भाई ने की सौतेले भाई की चाकू गोदकर हत्या…जानिए क्या है पूरा मामला

 रायपुर :- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर अपराध का गढ़ बनते जा रही है, प्रदेश के लोगों में पुलिस और कानून का दर ख़त्म होता नजर आ रहा है, रायपुर से एक ऐसी घटना सामने आयी है, जोपरेशान कर देने वाला है, यहाँ एक भाई ने नशे से परेशान होकर सौतले भाई की हत्या कर दी। नींद में सोने के दौरान उसके गले और पेट पर चाकू से हमला कर दिया। उसने बचने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो पाया। घर वालों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है।पूरा मामला 4-5 सितंबर दरिमियानी रात का है। 19 साल का चंदन साहू घर में नशे की हालत में आकर विवाद करता था। उससे पूरा घर परेशान था। यह बात उसके बड़े भाई डोमार साहू (20) को पसंद नहीं थी। वह उसे अक्सर टोकता रहता था। जिससे दोनों के बीच विवाद होता था, दोनों सौतले भाई थे। बताया जा रहा है कि, आरोपी बड़ा भाई डोमार साहू ने चंदन को मारने का प्लान बनाया। उसने गहरी नींद में सो रहे चंदन पर चाकू से अटैक कर दिया। पहली बार उसके गले पर, फिर पेट और शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर वार किए। इस दौरान चंदन दर्द में चीखा और बचने का प्रयास किया लेकिन वह सफल नहीं हो पाया। जिसके बाद हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी, वही इस घटना के बाद आरोपी वालों ने पुलिस के हवाले कर दिया है…

BREAKING : राजधानी में लॉ स्टूडेंट से रेप, पुलिस के जवान ने युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर किया दुष्कर्म

BREAKING : राजधानी में लॉ स्टूडेंट से रेप, पुलिस के जवान ने युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर किया दुष्कर्म

 रायपुर : राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां एक लॉ स्टूडेंट से पुलिस के जवान ने दुष्कर्म किया है, आरोपी जवान चंद्रमणि ने अपने ही कार में युवती से रेप किया है, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने किया मामला दर्ज कर जाँच में जुट गई है. पूरा मामला माना थाना क्षेत्र का है. मिली जानकारी के अनुसार, लॉ स्टूडेंट की आरक्षक चंद्रमणि से जान पहचान थी. एक दिन आरोपी जवान ने छात्रा को फोन कर घूमने जाने के बहाने बुलाया और फिर कार में ही छात्रा के साथ रेप किया. छात्रा का आरोप है कि रेप के पहले उसे कुछ नशीला पदार्थ खिलाया, जिसकी वजह से वो बेहोश हो गयी. पीड़िता जब होश में आई, तब तक आरोपी जवान अपनी हवस बुझा चुका था. आरोपी जवान चंद्रमणि पुलिस अकादमी में तैनात है, आरोपी जवान ने अपने ही कार में युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है, फ़िलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है. 

ब्रेकिंग : 5 लाख ईनामी माओवादी सहित दो नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

ब्रेकिंग : 5 लाख ईनामी माओवादी सहित दो नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

 नारायणपुर : जिले में माओवादी संगठन को एक बड़ा झटका लगा है। कुतुल एरिया कमेटी के सप्लाई टीम कमांडर (एसीएम) और 5 लाख के ईनामी माओवादी सोनवा उर्फ डोसेल सलाम और महिला माओवादी आरती सलाम ने आत्मसमर्पण कर दिया है। इन दोनों ने 13 और 9 वर्षों तक माओवादी संगठन में काम किया था

सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई के चलते नक्सली संगठन में भय का माहौल बना हुआ है, जिसके कारण माओवादी संगठन को छोड़कर नक्सली समाज की मुख्यधारा में लौट रहे हैं। आत्मसमर्पण करने वाले सोनवा सलाम कुतुल एरिया कमेटी के सप्लाई टीम कमांडर के रूप में सक्रिय थे, जबकि आरती सलाम कोडलियार जनताना सरकार स्कूल विभाग की सदस्य थीं।

इन दोनों नक्सलियों का आत्मसमर्पण पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता है, जिसमें नारायणपुर पुलिस का विशेष योगदान रहा। सलाम दंपत्ति नारायणपुर, कुकड़ाझोर और सोनपुर क्षेत्रों में सक्रिय माओवादी गतिविधियों में शामिल रहे हैं।

 
पीएससी-22 के 13 डिप्टी कलेक्टरों की नियुक्ति, देखें किसे कहां मिली पोस्टिंग

पीएससी-22 के 13 डिप्टी कलेक्टरों की नियुक्ति, देखें किसे कहां मिली पोस्टिंग

 रायपुर: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा परीक्षा 2022 में चयनित डिप्टी कलेक्टरों की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए गए हैं। इस आदेश के अनुसार, 13 डिप्टी कलेक्टरों को 3 वर्ष की परिवीक्षा अवधि के लिए साप्रवि कक्ष -4 पदस्थ किया गया है।

परीविक्षावधि एक और बढ़ाई जा सकेगी। सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव के आदेश अनुसार इस दौरान सभी को विभागीय परीक्षा पास करना होगा, अन्यथा सेवाएं समाप्त कर दी जाएंगी।

 

नई आबकारी नीति को चुनौती देने वाली याचिका ख़ारिज, राज्य शासन को आबकारी नीति बनाने का पूरा अधिकार: हाई कोर्ट

नई आबकारी नीति को चुनौती देने वाली याचिका ख़ारिज, राज्य शासन को आबकारी नीति बनाने का पूरा अधिकार: हाई कोर्ट

 बिलासपुर।  छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने राज्य की आबकारी नीति को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया है। डिवीजन बेंच ने अपने फैसले में कहा है कि, राज्य सरकार को अपनी आबकारी नीति बनाने का पूर्ण अधिकार है। इसे चुनौती नहीं दी जा सकती।

प्रदेश में शराब की दुकानों का संचालन और वितरण पहले 10 कंपनियों को दिया गया था। जिसे राज्य सरकार ने अपनी आबकारी नीति में बदलाव करते हुए स्वयं के नियंत्रण में ले लिया। जिसके बाद राज्य सरकार ने कंपनियों से जमा की गई राशि वापस लौटा दी है। साथ ही कंपनियों के लाइसेंस रद्द कर दिया है। जिसे चुनौती देते हुए नार्थ ईस्ट फीड एंड एग्रो एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।

राज्य शासन को आबकारी नीति बनाने का अधिकार

मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा व जस्टिस बीडी गुरु की डिवीजन बेंच में हुई। राज्य शासन की ओर से महाधिवक्ता के जवाब सुनने के बाद हाई कोर्ट ने राज्य शासन की नई आबकारी नीति को सही ठहराते हुए कंपनी की याचिका को यह कहते हुए खारिज कर दिया है कि राज्य शासन को अपनी आबकारी नीति बनाने का पूरा अधिकार है।

बेवरेज कॉरपोरेशन को मिली शराब खरीदी की जिम्मेदारी

पहले विदेशी शराब की खरीदी लाइसेंसधारियों के माध्यम से की होती थी। इस व्यवस्था को समाप्त करने के साथ ही सरकार ने छत्तीसगढ़ बेवरेज कॉरपोरेशन को विदेशी शराब की खरीद की जिम्मेदारी सौंपी है। साथ ही विदेशी शराब के थोक बिक्री और रखरखाव के लिए वर्तमान में जारी एफएल 10 एबी लाइसेंस की व्यवस्था को समाप्त करते हुए सीधे विदेशी शराब की थोक खरीद को मंजूरी दे दी है।

जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर  बागबहार में संपन्न

जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर बागबहार में संपन्न

 शिविर में 188 आवेदन प्राप्त हुए मौके पर  166 आवेदन निराकरण गया 


जशपुरनगर  06 सितंबर 2024/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार लोगों की आवश्यकता, शिकायतों एवं समस्याओं के समाधान के लिए प्रदेश भर में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। पत्थलगांव विकास खंड  ग्राम बागबहार में विगत दिवस जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी  मौजूद थे।  शिविर के माध्यम से शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। शिविर में हितग्राहियो को योजनाओं की जानकारी भी दी गयी।   विभागों द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किये गए। किसानों को किसान किताब, समाज कल्याण विभाग द्वारा  दिव्यांगों को बैसाखी एवं वहीलचेयर दिया गया। इस अवसर जनप्रतिनिधिगण और पत्थलगांव एसडीएम सुश्री आकांक्षा त्रिपाठी  और अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में गरज-चमक के साथ तीन दिनों तक होगी बारिश, अलर्ट जारी

छत्तीसगढ़ के इन जिलों में गरज-चमक के साथ तीन दिनों तक होगी बारिश, अलर्ट जारी

 रायपुर : छत्तीसगढ़ में पिछले दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है, कई जिले में बारिश भी हुई है, वही राजधानी रायपुर में भी कल भारी बारिश हुई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वही मौसम विभाग के मुताबिक, अब बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात के असर से अगले तीन दिनों तक छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय रहेगा। दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की संभावना है।

मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने या गरज-चमक के साथ छीटे पड़ने की संभावना है। कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। एक-दो स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई। सर्वाधिक बारिश बीजापुर के गंगालूर में 70 मिलीमीटर दर्ज की गई। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री जांजगीर, मुंगेली और लखनपुर में तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री नारायणपुर में दर्ज किया गया।

प्रदेश में स्वाइन फ्लू से हुई 7 लोगों की हुई मौत, 20 दिन में मिले 144 मरीज

प्रदेश में स्वाइन फ्लू से हुई 7 लोगों की हुई मौत, 20 दिन में मिले 144 मरीज

 बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में स्वाइन फ्लू बढ़ता ही जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने रोकथाम के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाया गया तो एन1 एच1 वायरस बेकाबू हो सकता है। इन बातों को ध्यान में रखते हुए नियंत्रण के काम में तेजी लाई गई है।

जिलेवासियों को सलाह दी जा रही है कि वे सावधानी बरतें और गाइडलाइन का पालन करें। इसके 20 दिन में जिले में 144 मरीज मिले हैं। इनमें से सात की मौत हो चुकी है। गुरुवार को तीन नए मरीज की पहचान की गई है। साफ है कि लगातार स्वाइन फ्लू के मरीज मिल रहे हैं और जैसे-जैसे मरीज बढ़ रहे हैं, वैसे-वैसे वायरस भी मजबूत होता जा रहा है और संपर्क में आने वालों को संक्रमित कर रहा है।

मौजूदा स्थिति में 47 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों के माध्यम से इलाज चल रहा है। इनमें से दस से ज्यादा मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। बढ़ते मामलों को देखते हुए ही सीएमएचओ डा़ प्रभात श्रीवास्तव ने जिलेवासियों को सलाह दी है कि गाइडलाइन का पालन करें और बीमारियों से बचने के लिए सावधानी बरतें।

 
ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ के इस दिग्गज कांग्रेस नेता को बनाया गया मेनिफेस्टो कोआर्डिनेशन कमेटी का प्रभारी, 4 राज्यों की मिली जिम्मेदारी...

ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ के इस दिग्गज कांग्रेस नेता को बनाया गया मेनिफेस्टो कोआर्डिनेशन कमेटी का प्रभारी, 4 राज्यों की मिली जिम्मेदारी...

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव का कद बढ़ाया गया है। AICC ने छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव को बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्हें मेनिफेस्टो कोआर्डिनेशन कमेटी के प्रभारी बनाए गए हैं। सिंहदेव को 4 राज्यों हरियाणा, जम्मू काश्मीर, महाराष्ट्र और झारखंड के मेनिफेस्टो समिति की जिम्मेदारी दी गई है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में 2018 के विधानसभा चुनाव में घोषणा पत्र बनाने में टीएस सिंहदेव ने बड़ी भूमिका थी। इन्ही घोषणा पत्र के बदौलत छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सत्ता में आई थी।उनके बनाए घोषणा पत्र से 15 साल सत्ता में रही भाजपा 15 सीटों में सिमट गई थी। सिंहदेव के साथ अमिताभ दुबे को भी मेनिफेस्टो कमेटी का कोऑर्डिनेटर बनाया गया है। गेम चेंजर साबित हुआ था घोषणा पत्र साल 2018 में छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के समय सिंहदेव नेता प्रतिपक्ष होने के साथ-साथ घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष थे। उन्होंने पूरे प्रदेश का दौरा कर अलग-अलग वर्ग के लोगों से मुलाकात की थी। 2018 में कांग्रेस के ऐतिहासिक जीत में घोषणा पत्र गेम चेंजर साबित हुआ था। जिसमें  किसानों की कर्ज माफ़ी, बिजली बिल हाफ, धान का 2500 रुपए समर्थन मूल्य जैसी बड़ी घोषणाएं शामिल थी।

 
IPS ट्रांसफर: गृह विभाग से आदेश जारी,भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के तबादले...देखिये आदेश…

IPS ट्रांसफर: गृह विभाग से आदेश जारी,भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के तबादले...देखिये आदेश…

 रायपुर :-  छत्तीसगढ़ शासन, गृह विभाग द्वारा भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों का स्थानांतरण आदेश जारी किया गया है। जिसके तहत श्री हिमांशु गुप्ता को महानिदेशक, जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं के पद पर पदस्थ किया गया है। श्री राजेश कुमार मिश्रा को विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ तथा संचालक, राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला, रायपुर के पद पर पदस्थ किया गया है।

CG - छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने बदले 22 जिलाध्यक्ष, जानें किसे कहां कि मिली जिम्मेदारी, देखें लिस्ट..!!

CG - छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने बदले 22 जिलाध्यक्ष, जानें किसे कहां कि मिली जिम्मेदारी, देखें लिस्ट..!!

 रायपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी चीफ दीपक बैज के निर्देश पर आज असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ में प्रदेश कार्यकारिणी और नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। पार्टी की ओर से प्रदेश कार्यकारिणी और नए जिला अध्यक्षों के नामों की सूची भी जारी की गई है।

देखें लिस्ट...... 

BREAKING : शिक्षक दिवस पर एक्शन मोड में सीएम साय, स्कूली बच्चों के साथ दुर्व्यवहार करने वाले शिक्षा अधिकारी का किया ट्रांसफर

BREAKING : शिक्षक दिवस पर एक्शन मोड में सीएम साय, स्कूली बच्चों के साथ दुर्व्यवहार करने वाले शिक्षा अधिकारी का किया ट्रांसफर

 रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर स्कूल शिक्षा विभाग ने आज राजनांदगांव के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी अभय जायसवाल को स्कूली बच्चों के साथ दुर्व्यवहार के आरोपों के कारण तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित कर दिया है। उन्हें अस्थायी रूप से नवा रायपुर के इन्द्रावती भवन स्थित लोक शिक्षण संचालनालय में सहायक संचालक के पद पर पदस्थ किया गया है। इसके साथ ही, राजनांदगांव के सहायक संचालक, आदित्य खरे को जिला शिक्षा अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वे अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ यह नई जिम्मेदारी भी संभालेंगे। इस आशय का आदेश स्कूल शिक्षा विभाग महानदी भवन मंत्रालय नवा रायपुर से जारी कर दिया गया है।

 
CM साय ने प्रदेशवासियों को दी तीजा तिहार की बधाई, कहा -छत्तीसगढ़ में तीज, त्यौहारों की एक समृद्ध परम्परा है

CM साय ने प्रदेशवासियों को दी तीजा तिहार की बधाई, कहा -छत्तीसगढ़ में तीज, त्यौहारों की एक समृद्ध परम्परा है

 रायपुर । मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के प्रमुख लोक तिहार तीजा के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है।

साय ने सभी तीजहारिन माताओं और बहनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ में तीज, त्यौहारों की एक समृद्ध परम्परा है। यहां हरितालिका तीजा तिहार बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। माताएं-बहनें तीजा मनाने ससुराल से मायके आती हैं। महिलाएं पति की दीर्घायु के लिए तीजा पर्व के एक दिन पहले करूभात ग्रहण कर निर्जला व्रत रखती हैं। मान्यता है कि इस व्रत को करने से सुहागिन स्त्रियों को शिव-पार्वती अखंड सौभाग्य का वरदान देते हैं, वहीं कुंवारी लड़कियों को मनचाहे वर की प्राप्ति होती है। साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोक पर्वों के संरक्षण, संवर्धन के साथ ही इनके महत्व से आने वाली पीढ़ी को जोड़ना जरूरी है। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा जन सहभागिता के साथ लोक पर्वों को उत्साह से मनाया जा रहा है।

 
 
BJP अपने करोड़ों कार्यकर्ताओं के बदौलत ही विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है : किरण देव

BJP अपने करोड़ों कार्यकर्ताओं के बदौलत ही विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है : किरण देव

 जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान को गति देने  गुरूवार को नगर मण्डल एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा ने संयुक्त रूप से भाजपा जिला कार्यालय में सदस्यता अभियान का कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें विशेष रूप से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव शामिल हुये। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि भाजपा सदस्यता अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता को गंभीरता से योगदान देना है और भाजपा की सदस्यता अभियान को तेजी से बढ़ाना है।

देव ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुये कहा कि भाजपा अपने करोड़ों करोड़ कार्यकर्ताओं के बदौलत ही विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। भाजपा के सदस्यता अभियान में नये सदस्यों को जोड़ने का काम हमारे कार्यकर्ता पूरी निष्ठा व कर्मठता से पूरा करेंगे, यह पूर्ण विश्वास है। सभी कार्यकर्ता निर्धारित लक्ष्य को पूरा करें।बिहार जमुई की भाजपा विधायक व भाजयुमो की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्रेयशी सिंह ने कहा कि भाजपा सदस्यता अभियान में देश का हर नागरिक, समाजसेवी जुड़ना चाहता है और भाजपा का सदस्य बनने इच्छुक है। ज्यादा से ज्यादा लोगों से संपर्क कर भाजपा सदस्यता अभियान की रफ़्तार बढ़ाने में सभी कार्यकर्ता अग्रणी रहे।
ये रहे उपस्थित 

कार्यक्रम को भाजपा जिला अध्यक्ष रूप सिंह मण्डावी, नगर मण्डल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, भाजयुमो जिला अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव, सदस्यता अभियान प्रदेश सह प्रभारी युवा मोर्चा अभिषेक प्रताप सिंह ने भी संबोधन किया। कार्यक्रम का संचालन नगर मण्डल महामंत्री संग्राम सिंह राणा व आभार प्रदर्शन सदस्यता अभियान नगर मण्डल संयोजक मनोहर तिवारी ने किया।कार्यक्रम में भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री  साय की पहल पर जशपुर एवं पत्थलगांव क्षेत्र में सड़कों के निर्माण की मिली प्रशासकीय स्वीकृति

मुख्यमंत्री साय की पहल पर जशपुर एवं पत्थलगांव क्षेत्र में सड़कों के निर्माण की मिली प्रशासकीय स्वीकृति

 रायपुर :-  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के मंशानुरूप राज्य में एक मजबूत अधोसंरचना निर्माण के लिए सड़कें, पुल-पुलिया के साथ ही स्कूल, छात्रावास सहित अन्य शासकीय भवनों के निर्माण आदि के लिए राज्य शासन द्वारा लगातार स्वीकृति दी जा रही है। किसी भी क्षेत्र में अगर एक बेहतर अधोसंरचना हैं। गांवों में अच्छी सड़क होने के साथ ही मुख्य मार्ग से जुड़ा हुआ हो तो वहां की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ती है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री  साय की पहल पर ही जशपुर एवं पत्थलगांव क्षेत्र में सड़क निर्माण की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

लोक निर्माण विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जशपुर क्षेत्र में चांदीडांड हात्ता हल्काटोली पहुंच मार्ग निर्माण लंबाई 2.36 किलोमीटर के लिए 3 करोड़ 39 लाख 79 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इसी तरह पत्थलगांव क्षेत्र में बगिया-सूजीबहार मार्ग लंबाई 8.70 किमी में मजबूतीकरण निर्माण कार्य के लिए 7 करोड़ 98 लाख 86 हजार रूपए, बाबूसाजबहार से गोलीडीह नदी तक मार्ग निर्माण कार्य लंबाई 4 किमी तक के लिए 4 करोड़ 3 लाख 45 हजार रूपए और विकासखंड कांसाबेल के ग्राम करंजटोली रजौटी मार्ग लंबाई 1.20 किमी के लिए 3 करोड़ 36 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

राज्य सरकार ने विकास की एक रूपरेखा बना कर उस पर काम करना शुरू कर दिया

मुख्यमंत्री  विष्णु देव की सरकार के बने अभी 9 महीने ही हुए हैं। इतने कम समय में ही जिले में राज्य सरकार ने विकास की एक रूपरेखा बना कर उस पर काम करना शुरू कर दिया है। स्कूल व छात्रावास भवनों के निर्माण, सिंचाई व्यवस्था के लिए एनीकट, व्यपवर्तन, जीर्णाेद्धार एवं लाईनिंग कार्य, जलाशय, सी.सी.लाईनिंग कार्य, मुख्य एवं शाखा नहर के मरम्मत, पुराने पक्के कार्याे का सुधार, तालाब निर्माण, सड़कों का निर्माण, अस्पतालों के निर्माण सहित डॉक्टरों एवं अन्य कर्मचारियों की नियुक्ति आदि कार्य प्राथमिकता के साथ किए जा रहे हैं।

 
BREAKING : आईपीएस अधिकारियों का तबादला, हिमांशु गुप्ता इस विभाग में बनाए गए महानिदेशक, देखें आदेश

BREAKING : आईपीएस अधिकारियों का तबादला, हिमांशु गुप्ता इस विभाग में बनाए गए महानिदेशक, देखें आदेश

 रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन, गृह विभाग द्वारा भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों का स्थानांतरण आदेश जारी किया गया है। जिसके तहत हिमांशु गुप्ता को महानिदेशक, जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं के पद पर पदस्थ किया गया है। राजेश कुमार मिश्रा को विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ तथा संचालक, राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला, रायपुर के पद पर पदस्थ किया गया है।

सांसद  बृजमोहन अग्रवाल ने केंद्रीय मंत्री  मनोहर लाल खट्टर से की सौजन्य मुलाकात

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से की सौजन्य मुलाकात

 रायपुर : सांसद  बृजमोहन अग्रवाल ने गुरुवार को केंद्रीय आवास और शहरी विकास मंत्री  मनोहर लाल खट्टर से सौजन्य भेंट की और छत्तीसगढ़ को 8 लाख 46 हजार 931 नए पीएम आवास की स्वीकृति प्रदान करने के लिए धन्यवाद दिया। इस दौरान राजनीतिक एवं सामाजिक विषयों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा भी की।

 
 महतारी वंदन योजना ने बढ़ा दी तीजा की खुशी

महतारी वंदन योजना ने बढ़ा दी तीजा की खुशी

महिलाएं जता रही है विष्णु भईया के स्नेह भरे तोहफे के लिए आभार

रायपुर, 5 सितंबर 2024/ छत्तीसगढ़ में गांव-गांव मनाए जा रहे तीजा त्यौहार की खुशी महतारी वंदन योजना ने बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पोला त्योहार के अवसर पर महतारी वंदन योजना की सातवीं किश्त की राशि महिलाओं के खातों में जमा की। इस योजना के तहत मिली सहायता राशि ने महिलाओं के लिए तीजा की तैयारियों को और भी खास बना दिया।

बलौदाबाजार के ग्राम सकरी में निवास करने वाली धारणा साहू और रांति साहू ने खुशी-खुशी बताया, “तीजा का यह त्यौहार हमारे लिए बेहद खास हो गया है। मुख्यमंत्री जी ने हमें महतारी वंदन योजना के माध्यम से जो राशि दी है उससे हम साड़ी और तीज के लिए श्रृंगार का सामान खरीदेंगी। यह भाई के स्नेह जैसा तोहफा है जिसके लिए हम मुख्यमंत्री जी का दिल से धन्यवाद करते हैं।

छत्तीसगढ़ में तीजा का त्यौहार महिलाओं के जीवन में एक विशेष स्थान रखता है। यह त्यौहार न केवल पारिवारिक प्यार और बंधनों को मजबूत करता है, अपितु पति के दीर्घायु के साथ ही पति और पत्नी में आपसी प्रेम व स्नेह को भी बढ़ाता है। इस बार तीजा के मौके पर बलौदाबाजार विकासखंड के ग्राम सकरी की दो महिलाएं धारणा साहू (भतीजी) और रांति साहू (बुआ) अपने मायके में त्यौहार की खुशियों को साझा करने आईं।  

धारणा साहू की शादी दो साल पहले नंद किशोर साहू से हुई थी। उनके पति ग्राम जारा विकासखंड पलारी में किराना दुकान चलाते हैं। परिवार में ससुर, सास और एक देवर के साथ कुल पांच सदस्य हैं। वहीं, रांति साहू अपने जीवन में कठिनाइयों का सामना कर रही हैं। उनके पति महेंद्र साहू, का सात साल पहले बीमारी के कारण निधन हो गया था। रांति साहू खरोरा के एक निजी स्कूल में स्वीपर का काम करती हैं।श्रीमती रांती अपनी बेटी के साथ ससुराल, ग्राम मोहरेंगा (रायपुर जिला) में रहती हैं। उनकी बेटी कक्षा 5 वीं में पढ़ती है, जबकि बेटा अपने नाना के घर रहकर कक्षा 4थीं की पढ़ाई कर रहा है।

इस योजना के माध्यम से महिलाओं को अतिरिक्त आर्थिक सहायता मिलने से उनके चेहरे पर सुकून और खुशी साफ झलक रही थी। त्यौहार की रौनक के बीच,यह मदद उनके लिए एक नया उत्साह लेकर आई, जिससे वे अपने परिवार के साथ तीजा का पर्व और भी आनंद से मना सकेंगी।

 

शिक्षक दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना दुर्गा महाविद्यालय द्वारा नेत्रदान पखवाड़ा के अंतर्गत आज एक दिवसीय कैंप का आयोजन किया गया

शिक्षक दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना दुर्गा महाविद्यालय द्वारा नेत्रदान पखवाड़ा के अंतर्गत आज एक दिवसीय कैंप का आयोजन किया गया

रायपुर :-  शिक्षक दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना दुर्गा महाविद्यालय द्वारा नेत्रदान पखवाड़ा के अंतर्गत आज एक दिवसीय कैंप का आयोजन किया गया जिसमें छत्तीसगढ़ नेत्र चिकित्सालय तेलीबांधा रायपुर द्वारा नेत्र एवं दंत परीक्षण किया गया कार्यक्रम डॉ प्रतिभा मुखर्जी साहूकार ने बताया कि नेत्रदान एक ऐसा कार्य है जिसमें व्यक्ति की मृत्यु के बाद उसकी आंखें दान की जाती है मृत्यु व्यक्ति की आंखें दान करने से दो दृष्टिहीन लोगों को दृष्टि मिल सकती है एकदिवसीय कैंप में करीब 100 विद्यार्थियों ,प्राध्यापक, ऑफिस स्टाफ ने नेत्र परीक्षण एवं दंत परीक्षण करवाया छत्तीसगढ़ नेत्र चिकित्सालय से नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टर पूजा मिश्रा, डॉक्टर शारदा दुबे सहयोगी विकास मुखर्जी दंत चिकित्सक डॉक्टर सृष्टि प्रिया, डॉ अंशु बघेल का विशेष योगदान रहा राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी सुनीता चंसोरिया ने कहा कि आंखों से कीमती कोई रत्न नहीं है अतः इससे बड़ा कोई दूसरा दान नहीं है मरने के बाद जो हमारा नहीं है उसे दान देने में हमें क्या हर्ज है साथ ही छत्तीसगढ़ नेत्र चिकित्सालय की डॉक्टर रंजना मेहरा मैडम का धन्यवाद ज्ञापित किया जिनके कारण यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया l

शिक्षक दिवस के अवसर पर फेडरेशन ऑफ एजुकेशनल सोसाइटीज ने 176 शिक्षकों का किया सम्मान

शिक्षक दिवस के अवसर पर फेडरेशन ऑफ एजुकेशनल सोसाइटीज ने 176 शिक्षकों का किया सम्मान

 रायपुर  :- शिक्षक दिवस के अवसर पर फेडरेशन ऑफ एजुकेशनल सोसाइटीज छत्तीसगढ़ एवम प्राचार्य मंच रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 05 सितम्बर 2024 को जानोदय भवन श्री गुजराती शिक्षण भवन देवेंद्र नगर रायपुर के सभागार में आयोजित हुआ । इस आयोजन में छत्तीसगढ़ के प्रमुख लोकायुक्त  इंदर सिंग उबाबेजा जी उपस्थित हुए । कार्यक्रम की अध्यक्षता रायपुर उत्तर के माननीय विधायक  पुरंदर मिश्रा तथा विशेष अथिति के रूप में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ सच्चिदानंद शुक्ला जी उपस्थित रहे । इस अवसर पर सेवानिवृत्त एवम कार्यरत शिक्षक शिकीकाओ का प्रशस्ति पत्र श्रीफल साल भेटकर सम्मानित किया गया । उपस्थित अतिथियों द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों के महत्ता की तारीफ करते हुए सभी शिक्षकों का सादर अभिवंदन वंदन नमन किया गया । कार्यक्रम में फेडरेशन के अध्यक्ष  अजय तिवारी कार्यकारी अध्यक्ष श्री सुरेश शुक्ला महासचिव अरविंद शर्मा जी उपस्थित रहे । प्राचार्य मंच के अध्यक्ष अशोक दूबे , उपाध्यक्ष व्ही के मिश्रा जी के साथ श्री वल्लभ हरि बल्लभ अग्रवाल उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन कुसुम त्रिपाठी , व्ही के मिश्रा , मंजरी बख्शी ने किया।

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का कहर जारी! चपेट में आने से इस अस्पताल में एक मरीज की मौत

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का कहर जारी! चपेट में आने से इस अस्पताल में एक मरीज की मौत

 बिलासपुर। बिलासपुर में स्वाइन फ्लू से एक और मरीज की मौत हो गई है, जिससे क्षेत्र में स्वाइन फ्लू के मामलों की गंभीरता बढ़ती जा रही है। 59 वर्षीय महिला, जो सरकंडा की निवासी थी, सर्दी, खांसी, और बुखार की समस्या से जूझ रही थीं। उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही थी, जिसके बाद उन्हें 2 सितंबर को अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ और स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने पर इलाज चल रहा था, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने बीते रात को दम तोड़ दिया

इसके पहले भी राज्य में स्वाइन फ्लू से कई मौतें हो चुकी हैं। बिलासपुर, दुर्ग, और अन्य हिस्सों से लगातार स्वाइन फ्लू के मामले सामने आ रहे हैं। अब तक प्रदेश में स्वाइन फ्लू से कुल 5 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 44 लोग अब भी इससे संक्रमित हैं और उनका इलाज चल रहा है।