बिलासपुर: सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटा के ग्राम पंचायत पटैता कोरी पारा में दो नवजात शिशु की मौत की खबर आ रही है। आप को बता दें की दोनो नवजात शिशु की मृत्यु का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार दोनो नवजात-शिशु को पटैता के आंगनबाड़ी केंद्र में 30 अगस्त को टीका लगाया गया था। टिका लगने के बाद 30 अगस्ता को एक शिशु की मृत्यु हुई व दूसरे की 31 अगस्त की सुबह मृत्यु हो गई। दोनो नवजात शिशु की मृत्यु हो जाने के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। डरे सहमे हुए परिजन अपने अपने शिशु को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटा पहुँचे । जहाँ सभी शिशुओं को भर्ती कर ऑब्जरवेशन में रखा गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटा के बीएमओ निखलेश गुप्ता ने कहा कि टिका के बाद दोनो शिशुओं की मृत्यु होने का मामला आया है। दोनो शिशुओं की मृत्यु किन कारणों से हुई है जाँच के बाद ही पता चल सकेगा। पटैता के कोरीपारा में टोटल 7 शिशुओं को टिका लगाया गया था। 5 शिशुओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर आये है जिसे ऑब्जरवेशन में रखा गया है
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निवास में कल सोमवार को छत्तीसगढ़ी संस्कृति और परंपरा के प्रतीक तीजा-पोरा तिहार के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख महिलाओं के खातों में डीबीटी के माध्यम से एक-एक हजार रूपए अंतरित करेंगे। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे। अध्यक्षता छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह करेंगे। केन्द्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्रीद्वय अरूण साव, विजय शर्मा, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े अति विशिष्ट अतिथि होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वन मंत्री केदार कश्यप, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल सहित विधायक राजेश मूणत, पुरन्दर मिश्रा, मोतीलाल साहू, अनूज शर्मा, इन्द्रकुमार साहू और गुरू खुशवंत साहेब शामिल होंगे।
बिलासपुर : कलेक्टर अवनीश शरण ने जिले के सभी शासकीय कार्यालयों और संस्थाओं के लिए कैलेंडर वर्ष 2024 के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया है। जिसमें पोला 2 सितंबर सोमवार, महानवमी 11 अक्टूबर शुक्रवार और गोवर्धन पूजा (दीपावली के दूसरे दिन) 1 नवंबर 2024 शुक्रवार को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। बैंक और कोषालय पर यह अवकाश लागू नहीं होगा। इससे पहले सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर शहर और अटल नगर के लिए स्थानीय अवकाश जारी किया है।आदेश के मुताबिक इस दिन स्कूल, बैंक, कोषालय और उप कोषालय के लिए लागू होगा। छत्तीसगढ़ में 2 सितंबर को पोला का पर्व मनाया जाएगा। छत्तीसगढ़ कृषि प्रधान राज्य है, इसीलिए प्रदेश वासी पोला पर्व के जरिए किसानी शुरू करने से पहले हल की पूजा करते हैं। बता दें कि इस दिन दफ्तर व स्कूलों में छुट्टी रहेगी। सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर शहर और अटल नगर में स्थानीय अवकाश जारी किया है। इस दिन सभी स्कूल-कॉलेजों में पब्लिक हॉलिडे रहेगी।
रायपुर : ‘‘विष्णु भैया संग तीजा-पोरा महतारी वंदन तिहार’’ के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का रायपुर निवास सज-धज कर तैयार है। मुख्यमंत्री निवास में दो सितम्बर को पूर्वान्ह 11 बजे से 1 बजे तक तीजा-पोरा महतारी वंदन तिहार का आयोजन किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज शाम अपने निवास पर तिहार की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अतिथियों की बैठक व्यवस्था, पूजा स्थल, मंच आदि व्यवस्थाएं देखीं। इस अवसर पर वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद और बसवराजु एस. भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री निवास की छत्तीसगढ़ की परम्परा और रीति-रिवाज के अनुसार साज-सज्जा की गई हैं। रंग-बिरंगे वंदनवारों, फूलों से आयोजन स्थल को सजाया गया है। मिट्टी के खूबसूरत नंदिया बइला और रंगीन खिलौनों से पूजा स्थल को सजाया गया है। यहां भगवान शिव और नंदिया बैला की आकर्षक प्रतिमा बनाई गई है।


रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों विशेष रूप से किसान भाईयों को पोला तिहार की बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर उन्होंने सभी नागरिकों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की है। पोला तिहार की पूर्व संध्या पर जारी अपने शुभकामना संदेश में साय ने कहा है कि पोला तिहार किसानों का खेती किसानी से जुड़ा सबसे बड़ा त्योहार है। यह हमारे जीवन में खेती-किसानी और पशुधन का महत्व बताता है। इस दिन घरों में उत्साह से बैलों और जाता-पोरा की पूजा कर अच्छी फसल और घर को धन-धान्य से परिपूर्ण होनेे के लिए प्रार्थना की जाती है। यह छत्तीसगढ़ की परम्परा, संस्कृति और लोक जीवन की गहराइयों से जुड़ा पर्व है।
साय ने कहा कि तीज-त्यौहार हमारी संस्कृति और परम्पराओं को अगली पीढ़ी तक पहुंचाते हैं। पोला के दिन मिट्टी के बर्तन और बैलों से खेलकर बच्चे अनजाने ही अपनी मिट्टी और उसके संस्कारों से जुड़ जाते हैं। साय ने कहा कि अगली पीढ़ियों तक अपनी समृद्ध संस्कृति को पहुंचाने और उन्हें जमीन से जोड़े रखने के लिए पारंपरिक त्योहारों का संरक्षण और संवर्धन अवश्यक है।
जशपुर। जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता विजय जामनिक को निलंबित कर दिया गया है। अवकाश में रहने के बाद स्वयं का वेतन आहरण करने जैसे आर्थिक अनियमिताओं और शासकीय कार्यों के संपादन में निष्क्रियता बरते जाने के चलते उप सचिव छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग रविंद्र मढ़कर ने कार्यपालन अभियंता विजय जामनिक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है, निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय कार्यालय मुख्य अभियंता हसदेव कछार बिलासपुर निर्धारित किया गया है।
तीन सदस्यीय समिति ने की जांच
विजय जामनिक के खिलाफ बिना सक्षम अधिकारी से अवकाश स्वीकृत कराये स्वयं का वेतन आहरण करने संबंधी आर्थिक अनियमितता तथा शासकीय कार्यों के संपादन में निष्क्रियता बरते जाने के बिन्दुओं तथा विभिन्न शिकायतों की जांच तीन सदस्यीय जांच समिति से कराई गई।
जांच समिति से प्राप्त प्रतिवेदन में उल्लेख है कि विजय जामनिक, कार्यपालन अभियंता, जल संसाधन संभाग, जशपुर द्वारा निर्माण कार्यों तथा इनसे संबंधित प्रशासकीय स्वीकृति, मुआवजा प्रकरणों की समीक्षा बैठक दिनांक 08, 09 एवं 10 जुलाई, 2024 में संभागाधीन समस्त प्रकरणों की प्रगति प्रगति अत्यंत दयनीय होने तथा जामनिक के विरुद्ध लगाये गये सभी आरोप सही पाया गया। जामनिक द्वारा संभाग अंतर्गत कार्यों में स्वेच्छाचारिता व पदीय दायित्वों से बाहर जाकर शासन एवं अन्य स्तर पर अनावश्यक पत्राचार कर छ०ग० सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम-3 का उल्लंघन किया गया।
उपर्युक्त स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए राज्य शासन एतद्वारा विजय जामनिक, कार्यपालन अभियंता, जल संसाधन संभाग जशपुर को छ०ग० सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम-9 (1) (क) निहित प्रावधानांतर्गत तत्काल प्रभाव से निलंबित करता है। निलम्बन अवधि में इनका मुख्यालय कार्यालय मुख्य अभियंता, हसदेव कछार, बिलासपुर निधारित किया जाता है।

हाईकोर्ट को गलत जानकारी देने का आरोप
बीते दिनों जामनिक उस समय चर्चा में आये जब उन्होंने सरगुजा संभाग में हुए अपने ट्रांसफर को उच्च न्यायालय में चुनौती दी। अपनी याचिका में उन्होंने न्यायालय को बताया था कि उनकी सेवा निवृति को कुछ महीने ही शेष है, इसलिए उनका ट्रांसफर नियम के विपरीत है। इसी आधार पर उच्च न्यायालय से स्थगन आदेश मिल गया था।
इसके बाद इंटरनेट मिडिया में विभाग को जामनीक द्वारा लिखा गया पत्र सोशल मिडिया में वायरल हुआ था। जिसमें उन्होंने रिकार्ड में गड़बड़ी का दावा करते हुए बताया था कि उनकी सेवा निवृत्ति में एक साल का समय बचा हुआ है। उन्होंने अपनी जन्मतिथि को एक साल के बाद का बताया था। इसके विपरीत उन्होंने हाई कोर्ट को विभाग में दर्ज जन्मतिथि को ही बताकर स्टे ले लिया। इसके अलावा अभी कुछ ही दिनों पहले उन्होंने विभाग को लिखे पत्र में शिकायत की थी कि उनके कार्यालय में आये तीन कथित जांच अधिकारियों ने महत्वपूर्ण दस्तावेज की मूल प्रति को गायब कर दिया है।
रायपुर। राज्य शासन ने मानपुर की तहसीलदार संध्या नामदेव पर निलंबन की कार्रवाई की है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग निर्धारित किया गया है। बता दे कि तहसीलदार संध्या नामदेव को ट्रैक्टर चालक की पिटाई के मामले में कारण बताओ नोटिस जारी होने के बाद उत्तर समाधानकारक नहीं पाए जाने के कारण उनके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। मंत्रालय के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने यह आदेश जारी किया है।
जाने पूरा मामला
बता दें कि मानपुर तहसीलदार के पद पर पदस्थ संध्या नामदेव के खिलाफ मारपीट की शिकायत मिली थी। तहसीलदार संध्या नामदेव 15 दिन पहले तोलूम मार्ग पर अपने कार से आ रही थी। इस दौरान साइड नहीं देने के विवाद में उन्होंने ओवरटेक कर ट्रैक्टर को रूकवाया। इस दौरान चालक तरुण मंडावी की पिटाई कर दी थी। इसके बाद ट्रैक्टर और चालक को थाने भिजवाया था।
मामले की जानकारी लगने पर कलेक्टर एस. जयवर्धन ने मामले की जांच की। तहसीलदार संध्या नामदेव को भी नोटिस जारी कर उनका जवाब मांगा। तहसीलदार ने प्रार्थी तरुण मंडावी की शिकायत को गलत बताया था। कलेक्टर एस. जयवर्धन ने अपनी जांच में स्पष्ट किया कि उक्त ट्रैक्टर को तहसीलदार के कहने पर ही मानपुर थाने भिजवाया गया था।
तहसीलदार को किसी गंभीर घटना की आशंका थी तो तत्काल अपने उच्च अधिकारी को अवगत कराना था जो कि उनके की ओर से नहीं किया गया। इस प्रकार बिना किसी विधिवत जांच पड़ताल के और उच्च अधिकारियों को अवगत कराए बिना वाहन को जब्त कर थाने में खड़े करवाने की कार्रवाई नियमों के विपरीत है। कलेक्टर ने संध्या नामदेव के उत्तर को समाधान कारक नहीं पाए जाने पर उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही किए जाने की अनुशंसा की थी।
कलेक्टर की अनुशंसा के अनुसार संध्या नामदेव तहसीलदार मानपुर को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के विपरीत आचरण करने पर निलंबित किया गया। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय कलेक्टर जिला दुर्ग कार्यालय नियत किया गया है।
देखें आदेश –

जांजगीर : जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, बोंगा पार में एक ही परिवार के चार लोगों ने जहर का सेवन कर लिया, जिससे चारों की मौत हो गई। बताया जा रहा है, कि बीती रात पंचराम यादव ने पत्नी और दो बेटों के साथ विषपान कर लिया, जिसके बाद पंचराम उसकी पत्नी और एक पुत्र की मौत तत्काल हो गई। जबकि गंभीर अवस्था में उसके दूसरे पुत्र को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां से बिलासपुर ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई। ठेकेदार और फेब्रिकेशन का काम करने वाला पंचराम कर्ज के बोझ तले दबा था, शायद यही वजह है,कि उसने अपने ही हाथों अपना पूरा परिवार समाप्त कर लिया। फिलहाल सिटी कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मृतकों के नाम
:- पंचराम पिता स्वर्गीय कपिल यादव उम्र 65 वर्ष, 2:- दिनेश नंदनी यादव पति पंचराम यादव 55 वर्ष, 3:- सूरज यादव पिता पंचराम यादव 27 वर्ष, 4:- नीरज यादव पिता पंचराम यादव 32 वर्ष सभी निवासी वार्ड नंबर 10 बोधा तालाब के पास शारदा चौक थाना सिटी कोतवाली जांजगीर ने अज्ञात कारण से जहर सेवन किया।
रायपुर : छत्तीसगढ़ मानसून की सक्रियता सामान्य है। प्रदेश में आगामी चार दिनों में बारिश की गतिविधि बढ़ाने की संभावना है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में आज शनिवार को हल्की मध्यम बारिश की संभावना है। किसके साथ ही एक दो जगह पर गरज चमक के साथ भारी बारिश के आसार हैं। बीते दिनों शुक्रवार को प्रदेश के अधिकांश जगहों पर हल्की मध्यम बारिश दर्ज की गई है। सर्वाधिक बारिश सुकमा में हुई है।मौसम विभाग के अनुसार, चिन्हित निम्न दबाव का क्षेत्र उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के पश्चिम-मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर स्थित है अगले 36 घंटे के दौरान इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की और उत्तरी आंध्र प्रदेश और आसपास के दक्षिण ओडिशा तटों की ओर बढ़ने की संभावना है। यह पश्चिम मध्य और उससे सटे उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर एक अवदाब में बदल जाएगा। इसके वजह से प्रदेश भर में बारिश की संभावना बनी हुई है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पटवारी की नौकरी दिलाने के नाम पर 5 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी जुगल किशोर साहू को रायपुर के सेजबहार हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला चांपा थाना क्षेत्र के बेलदार पारा का है।
भिलाई। प्रेमिका को मिलने बुलाया, फिर ब्वायफ्रेंड ने लड़की के साथ सेक्स संबंध बनाया, बाद में अपने दो दोस्तों से भी अपनी प्रेमिका का रेप कराया। छत्तीसगढ़ में रेप की ये बड़ी घटना भिलाई के जामुल थाना अंतर्गत की बतायी जा रही है। पुलिस ने ब्वायफ्रेंड सहित तीनों आरोपियों को दबोच लिया है। पुलिस के मुताबिक प्रेमी ने प्रेमिका को सुनसान इलाके पर मिलने बुलाया। इस दौरान युवक ने अपने दो दोस्तों को भी बुला लिया। युवती के सामने ही प्रेमी और उसके अन्य दो साथी ने शराब पी, जिसके बाद फिर तीनों ने मिलकर दुष्कर्म किया, जिसके बाद युवती की शिकायत पर पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। वारदात के बाद तीनों भागने की फिराक में थे, जिसके बाद आरोपियों को जामुल पुलिस ने दबोच लिया।
बीजापुर। जिले में सुरक्षाबलों को नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को नाकाम करने में सफलता मिली है। सीआरपीएफ की 168 ई कंपनी मोकुर की टीम ने पेद्दागेलूर क्षेत्र में एरिया डॉमिनेशन के दौरान तीन चार-चार किलो वजनी आईईडी बरामद किए।
बिलासपुर – राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव अटल बिहारी बाजपेई विश्वविद्यालय के पंचम दीक्षांत समारोह में शामिल हुए।
देखिये live…..
रायपुर। पोला एवं महानवमी पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। 2 सिंतबर 2024, सोमवार को पोला और 11 अक्टूबर 2024, शुक्रवार को अवकाश रहेगा। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।
छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने 2 सिंतबर 2024, सोमवार को पोला और 11 अक्टूबर 2024, शुक्रवार को महानवमी के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया है। नवा रायपुर अटल नगर एवं रायपुर शहर में स्थित सभी सरकारी कार्यालयों व संस्थाओं के लिए कैलेंडर वर्ष 2024 के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया है।
रायपुर : भाठागांव बस स्टैंड में हुए घिनौने कृत्या पर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने अपने बयान में कहा की, प्रदेश सरकार भगवान भरोसे चल रही है। प्रदेश में कानून नाम की कोई चीज़ नहीं हैं। प्रदेश में लगातार अपराधिक घटनाएं बढ़ रहीं हैं। प्रदेश में हो रहे दुष्कर्म पर सरकार को श्वेत पत्र जारी करना चाहिए। भाठागांव बस स्टैंड में हुए दुष्कर्म को लेकर जांच समिति बनाएगी कांग्रेस.
रायपुर :- कोरिया जिले के बैकुंठपुर स्थित मानस भवन में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित तीज महोत्सव एक शानदार और उल्लासपूर्ण कार्यक्रम के रूप में सम्पन्न हुआ | इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में महिला एवं बाल विकास व समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े शामिल हुई | तीज त्यौहार ने हमें हमारी सांस्कृतिक धरोहर और पारंपरिक मूल्यों की एक बार फिर याद दिलाई और हमारे समाज में महिलाओं की शक्ति और एकता की भावना को मजबूती प्रदान की |

तीज महोत्सव के इस भव्य आयोजन ने दर्शाया कि पारंपरिक पर्व और उत्सवों का आयोजन कैसे हमारे सांस्कृतिक मूल्यों को संजोने और समाज में सामंजस्य बनाए रखने में मदद करता है | इस कार्यक्रम में स्थानीय महिलाओं एवं महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी कला और सांस्कृतिक ज्ञान का प्रदर्शन किया | विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं, जैसे कि पारंपरिक तीज गीत, नृत्य, सजावट और खेल, ने इस उत्सव को और भी जीवंत बना दिया |
बलौदाबाजार :- छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार हिंसा, आगजनी मामले में पुलिस ने कोर्ट में महत्वपूर्ण चालान पेश किया, जिसमें जिला संयुक्त कार्यालय में हुई आगजनी की घटना से संबंधित दस्तावेज हैं । पुलिस सिटी कोतवाली थाना में दर्ज 13 एफआईआर में 10 चालान पहले ही पेश कर चुकी है । वहीं संयुक्त जिला कार्यालय और पुलिस अधीक्षक कार्यालय को जलाए जाने के दो मामलों में 61 आरोपी बनाए गए थे, जिसका चालान पेश किया गया
आगजनी के मुख्य मामले में पुलिस 1325 पेज और 1200 पेज का चालान पेश किया है । बता दें कि जिले की इस आगजनी हिंसा में शासन को 13 करोड़ की क्षति हुई थी । वहीं पुलिस अब तक 183 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर चुकी है । पूरे अपराधों मे शामिल अभियुक्तों की बात करें तो 356 आरोपी हैं । अभी भी इस घटना की जांच जारी है और तकनीकी टीम का सहारा लेकर आरोपियों की तलाश की जा रही है ।
एसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि इस घटना की जांच करने दस्तावेज बनाने में ही लगभग 70 विवेचकों ने दिन रात मेहनत की है, जिसका परिणाम है कि इतनी बड़ी घटना का हम साक्ष्य संकलन के साथ दस्तावेज बनाने में कामयाब हुए हैं । कम समय में लगातार चालान न्यायालय में प्रस्तुत कर रहे हैं अभी भी जांच प्रक्रिया प्रारंभ है ।
यह है पूरा मामला
जिले के गिरौदपुरी से लगे ग्राम महकोनी में 15 व 16 मई की दरम्यान रात अमरगुफा के जैतखाम काटे जाने के बाद सतनामी समाज का गुस्सा फुटा था और पुलिस ने आनन फानन में बिहार के तीन मजदूरों को आरोपी बनाकर न्यायालय में पेश कर मामले का पटाक्षेप किया था, पर समाज के लोग इससे संतुष्ट नहीं हुए और सीबीआई जांच की मांग की । धीरे – धीरे यह क्रोध ज्वालामुखी बन गया और 10 जून को आगजनी की घटना घटी, जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी । इस पूरे घटनाक्रम को किसने तुल दिया, किसका मार्गदर्शन रहा, किसने बाहरी लोगों को बुलाया, किसने इतने बड़े आयोजन के लिए चंदा दिया और किसने भीड़ को इस तरह के कार्य के लिए उकसाया, यह जांच का विषय है ।फिलहाल घटना के बाद शासन-प्रशासन जांच में जुटी. अब तक 183 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया है, जिसमें विभिन्न संगठनों के प्रमुख पदाधिकारी के साथ भिलाई से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव शामिल हैं, जो अभी जेल के सलाखों के पीछे न्यायिक हिरासत में हैं । इस मामले में राज्य की दो प्रमुख पार्टी बीजेपी और कांग्रेस एक – दूसरे के ऊपर लगातार आरोप लगा रहे हैं ।
रायपुर। महात्मा गांधी नरेगा के अंतर्गत कार्यरत् संविदा कर्मचारियों के लिये मानव संसाधन नीति (HR Policy) बनाने हेतु राज्य स्तरीय समिति का गठन किया गया है। छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने आदेश जारी किया है। 08 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है।
महात्मा गांधी नरेगा के अंतर्गत कार्यरत् संविदा कर्मियों द्वारा अपनी सेवा से संबंधित मानव संसाधन नीति (HR Policy) बनाये जाने हेतु आवेदन दिया गया था, उनके आवेदन के आधार पर मानव संसाधन नीति बनाये जाने हेतु आयुक्त, महात्मा गांधी नरेगा द्वारा विभाग को प्रस्ताव भेजा गया था। विभाग द्वारा सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की अध्यक्षता में 08 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। समिति द्वारा 15 दिवस के भीतर मानव संसाधन नीति बनाकर राज्य शासन को प्रस्तुत किया जावेगा। तत्पश्चात् राज्य शासन द्वारा प्रस्ताव का परीक्षण करके इस संबंध में अग्रिम कार्यवाही की जावेगी।

बिलासपुर। ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों की मुश्किलें थमने का नाम ही ले रही है । रेलवे बीते तीन महीने में 350 से अधिक ट्रेनों को रद्द कर चुका है। अब बिलासपुर मंडल के अंतर्गत खरसिया- रायगढ़ सेक्शन में चौथी लाइन के कनेक्टिविटी कार्य को लेकर 18 ट्रेनों को फिर रद्द किया गया है। इसके अलावा 5 ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन करने के साथ 3 ट्रेनों को रास्ते में समाप्त किया गया है। यह कार्य 10 से 22 सितंबर तक किया जाएगा। ट्रेनों के रद्द होने से हावड़ा जाने वाली ट्रेन प्रभावित होगी। 6 मेमू स्पेशल के भी रद्द होने से रायगढ़, टाटानगर व इतवारी जाने वाले यात्रियों को दिक्कत होगी।
रद्द होने वाली गाड़ियां
दिनांक 11 से 28 सितम्बर, 2024 तक गाड़ी संख्या 08737 रायगढ़-बिलासपुर मेमू स्पेशल रद्द रहेगी ।
दिनांक 11 से 28 सितम्बर, 2024 तक गाड़ी संख्या 08738 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू स्पेशल रद्द रहेगी ।
दिनांक 11 से 28 सितम्बर, 2024 तक गाड़ी संख्या 08735 रायगढ़-बिलासपुर मेमू स्पेशल रद्द रहेगी ।
दिनांक 10 से 27 सितम्बर, 2024 तक गाड़ी संख्या 08736 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू स्पेशल रद्द रहेगी ।
दिनांक 10 से 27 सितम्बर, 2024 तक गाड़ी संख्या 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
दिनांक 11 से 28 सितंबर, 2024 तक बिलासपुर से चलने वाली 18114 बिलासपुर – टाटा एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
दिनांक 11 से 28 सितम्बर, 2024 तक गाड़ी संख्या 18109 टाटा- नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
दिनांक 11 से 28 सितम्बर, 2024 तक गाड़ी संख्या 18110 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-टाटा एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
दिनांक 10, 13, 17 एवं 20 सितम्बर को दरभंगा से चलने वाली 17008 दरभंगा- सिकंदराबाद एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
दिनांक 10, 14, 17 एवं 21 सितम्बर, 2024 को सिकंदराबाद से चलने वाली 17007 सिकंदराबाद- दरभंगा एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
दिनांक 11 सितम्बर, 2024 को संतरागाछी से चलने वाली 20828 संतरागाछी-जबलपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
दिनांक 12 सितम्बर, 2024 को जबलपुर से चलने वाली 20827 जबलपुर-संतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
दिनांक 14 एवं 21 सितम्बर, 2024 को संतरागाछी से चलने वाली 20822 संतरागाछी-पुणे एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
दिनांक 16 एवं 23 सितम्बर, 2024 को पुणे से चलने वाली 20821 पुणे-संतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
दिनांक 13 एवं 20 सितम्बर, 2024 को बिलासपुर से चलने वाली 22843 बिलासपुर-पटना एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
दिनांक 15 एवं 22 सितम्बर, 2024 को पटना से चलने वाली 22844 पटना-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
दिनांक 13 एवं 20 सितम्बर, 2024 को हावड़ा से चलने वाली 12870 हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस रद्द रहेगी
दिनांक 15 एवं 22 सितम्बर, 2024 को मुंबई से चलने वाली 12869 मुंबई-हावड़ा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाड़ियां
दिनांक 10 से 22 सितम्बर, 2024 तक हावड़ा से चलने वाली 12810 हावड़ा–मुंबई मेल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग झारसुगुडा- टिटलागढ़-रायपुर होकर चलेगी ।
दिनांक 10 से 22 सितम्बर, 2024 तक मुंबई से चलने वाली 12809 मुंबई-हावड़ा मेल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग रायपुर-टिटलागढ़-झारसुगुडा होकर चलेगी ।
दिनांक 10 से 22 सितम्बर, 2024 तक हावड़ा से चलने वाली 12130 हावड़ा–पुणे आजाद हिन्द एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग झारसुगुडा- टिटलागढ़-रायपुर होकर चलेगी ।
दिनांक 10 से 22 सितम्बर, 2024 तक पुणे से चलने वाली 12129 पुणे-हावड़ा आजाद हिन्द एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग रायपुर-टिटलागढ़-झारसुगुडा होकर चलेगी ।
दिनांक 09, 12, 16 एवं 19 सितम्बर, 2024 को भुवनेश्वर से चलने वाली 12880 भुवनेश्वर–एलटीटी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग झारसुगुडा- टिटलागढ़-रायपुर होकर चलेगी ।
दिनांक 11, 14, 18 एवं 21 सितम्बर, 2024 को एलटीटी से चलने वाली 12879 एलटीटी-भुवनेश्वर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग रायपुर-टिटलागढ़-झारसुगुडा होकर चलेगी ।
बीच में समाप्त होने वाली गाड़ियां
दिनांक 11 से 28 सितम्बर, 2024 तक गोंदिया से चलने वाली 08861 गोंदिया-झारसुगुडा मेमू पैसेंजर को बिलासपुर में ही समाप्त होगी एवं बिलासपुर से ही 08862 झारसुगुडा-गोंदिया मेमू पैसेंजर बनकर गोंदिया के लिए रवाना होगी यह गाड़ी बिलासपुर एवं झारसुगुडा के बीच रद्द रहेगी ।
दिनांक 10, 11, 12, 14, 16, 17, 18, 19 एवं 21 सितम्बर, 2024 को निज़ामुद्दीन से चलने वाली 12410 निज़ामुद्दीन– रायगढ़ गोडवाना एक्सप्रेस को बिलासपुर में ही समाप्त होगी एवं यह गाड़ी बिलासपुर एवं रायगढ़ के बीच रद्द रहेगी ।
दिनांक 12, 13, 14, 16, 18, 19, 20, 21 एवं 23 सितम्बर, 2024 को रायगढ़ से चलने वाली 12409 रायगढ़-निज़ामुद्दीन गोडवाना एक्सप्रेस रायगढ़ के स्थान यह बिलासपुर से निज़ामुद्दीन के लिए रवाना होगी एवं यह गाड़ी बिलासपुर एवं रायगढ़ के बीच रद्द रहेगी ।
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय हेलीपैड बिलासपुर पहुंचने पर आत्मीय स्वागत किया गया। राज्यपाल डेका और मुख्यमंत्री साय अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के पंचम दीक्षांत समारोह में शामिल होने बिलासपुर पहुंचे है।

हेलीपैड पर केंद्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरूण साव, विधायक धरमलाल कौशिक,अमर अग्रवाल, सुशांत शुक्ला, अटल अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के कुलपति ए.डी. एन वाजपेयी,आईजी संजीव शुक्ला, कलेक्टर अवनीश शरण, एसपी रजनेश सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों और नागरिकों और अधिकारियों ने दोनों अतिथियों का आत्मीयता के साथ स्वागत किया।
BREAKING : राजधानी में गैंगरेप... बस ड्राइवर और कंडक्टर ने अधेड़ महिला के साथ बुझाई हवस, एक गिरफ्तार
रायपुर : राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां भाटागांव बस स्टैंड के समीप रावणभाटा में बीती रात एक महिला के साथ गैंगरेप हुआ है। पुलिस ने आरोपी बस चालक को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं फरार कंडक्टर की तलाश जारी है है
मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि, उड़ीसा निवासी 45 वर्षीय महिला का उसके परिजनों से विवाद चल रहा था, इसके बाद से वह कुछ दिनों से बस स्टैंड पर ही रह रही थी, वहीं इसी दौरान आरोपी बस चालक और कंडक्टर की नजर उसपर पड़ी, उन्होंने महिला को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाया और रात के अंधेरे में रावणभाटा मैदान में लेजाकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बस चालक सोनीलाल झरिया को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं फरार कंडक्टर की तलाश जारी है।
रायपुर : आज राजधानी रायपुर के राजीव भवन में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस की वार्ता में डीपीएस स्कूल की 4 साल की एक बच्ची के साथ हुई अनाचार की घटना को लेकर प्रदेश की साय सरकार पर जमकर निशाना साधा, साथ ही प्रेस वार्ता में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे पूर्व पीसीबी के नरेंद्र साहू ने भी प्रदेश के कानून व्यवस्था को लेकर प्रेस वार्ता के माध्यम से सवाल उठाए, इसके साथ ही 4 साल की बच्ची के साथ हुई घटना पर अपनी बात प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से रखी.
प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद ही ख़राब हो चुकी है रायगढ़ में एक आदिवासी महिला के साथ बलात्कार हुआ, राजनांदगाँव में अवैध शराब को लेकर बीजेपी के नेताओ में लड़ाई झगड़ा चल रहा है, बजरंग दल के गुंडे मेरा रास्ता रोक लेते है, उन पर कोई करवाई नहीं की गई क्योंकि, पुलिस भी उनसे डरती है. साथ ही प्रदेश में डीपीएस भिलाई CBSC कोर्स जहां संचालित है…वहाँ ऐसे व्यक्ति को प्रिंसिपल नहीं बनाया जा सकता है जिसके पास कोई उपलब्धि न हो, उसी स्कूल में 4 साल की बच्ची के साथ गलत हुआ है, उस पर भी अब सरकार द्वारा कोई भी करवाई नहीं की गई व वहां के एसपी के बच्चे उसी स्कूल में पढ़ते है जिन्होंने कहा कि वहां कोई घटना नहीं हुई है,पास्को एक्ट के तहत करवाई होती है जो की एसपी ने नहीं की.
भूपेश बघेल ने कहा कि, दुर्भाग्य जनक बात ये है की यह घटना सरकार के भी जानकारी में है, महिला बाल विकास मंत्री को ज्ञापन भी दिया गया है. डॉक्टरों का पैनल बना के इसकी जांच क्यों नहीं कराई गई..साथ ही कहा की एसपी कभी पालक बन जाते है, कभी जज बन जाते है, एसपी ने फैसला भी दे दिया, दुर्ग एसपी के संज्ञान में सारी बाते थी फिर भी बिना FIR के जांच वहां के एसपी ने जांच कर ली और अपना फैसला सुना दिया, जिससे साफ होता है की बिना किसी न्यायिक प्रक्रिया के भी आजकल न्याय होने लगे हैं.
रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे।मुख्यमंत्री साय निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सवेरे 9.45 बजे रायपुर पुलिस ग्राउंड हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 10.20 बजे बिलासपुर पहुंचेंगे और वहां सवेरे 10.30 बजे अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के पंचम दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री साय दोपहर 2 बजे बिलासपुर के एक निजी होटल में आयोजित जिला उद्योग संघ बिलासपुर के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री साय बिलासपुर से अपरान्ह 3.20 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 3.50 बजे रायपुर लौट आएंगे।
रायपुर : राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 6 अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया है.































