नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
CG - इन पदों पर निकली भर्तियां हुई रद्द...तत्काल प्रभाव से जारी हुआ आदेश, जानिए वजह...!!

CG - इन पदों पर निकली भर्तियां हुई रद्द...तत्काल प्रभाव से जारी हुआ आदेश, जानिए वजह...!!

 बलौदाबाजार। अलग-अलग पदों के लिए जारी भर्ती विज्ञापन को रद्द कर दिया गया है। 30 मई को विज्ञापन जारी किया गया था, जिसके तहत तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के पदों पर भर्तियां होनी थी। लेकिन अब उस विज्ञापन को रद्द कर दिया गया है।

दरअसल संयुक्त जिला कार्यालय विज्ञापन कमांक/581/वि.लि./2023 दिनांक 30 मई 2023 अनुसार जिला बलौदाबाजार-भाटापारा राजस्व विभाग अंतर्गत तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु जारी विज्ञापन को अपरिहार्य कारणों से निरस्त किया जाता है। इस हेतु कलेक्टर दीपक सोनी ने आदेश जारी किया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

CG - स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा ऐलान : आंबडेकर व डीकेएस हॉस्पीटल में तैनात किए जाएंगे 12-12 बन्दुक धारी सुरक्षा कर्मी, CCTV कैमरों से होगी निगरानी

CG - स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा ऐलान : आंबडेकर व डीकेएस हॉस्पीटल में तैनात किए जाएंगे 12-12 बन्दुक धारी सुरक्षा कर्मी, CCTV कैमरों से होगी निगरानी

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के आंबेडकर अस्पताल और डीकेएस हॉस्पीटल की सुविधा और सुरक्षा दोनों बेहतर होगी। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की दिशा में उठाए गए महत्वपूर्ण कदमों की जानकारी दी। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि मेकाहारा और डीकेएस अस्पताल को अपग्रेड किया जायेगा। दरअसल प्रदेश के सबसे बड़े हॉस्पिटल में मेकाहारा और डीकेएस के लिए बैठक आयोजित की गयी थी। मेकाहारा को प्रदेश का सबसे उत्कृष्ट अस्पताल बनाने समिति के साथ बैठक कर कई निर्णय लिये गए।

मंत्री ने बताया कि 7 साल से कैंसर के इलाज के लिए वेट स्किन मशीन बंद थी, उसे 3 महीने के अंदर प्रारंभ करने का फैसला लिया है। वहीं सुरक्षा के भी अस्पताल में व्यापक इंतजाम होंगे, जिसके तहत 12 बंदूकधारी सुरक्षाकर्मी हॉस्पिटल और 12 बंदूकधारी सुरक्षाकर्मी मेडिकल कॉलेज रखे जायेंगे। वहीं हॉस्पिटल का बाहरी और आंतरिक आभामंडल के सौंदरीकरण किया जाएगा।

मंत्री ने बताया कि अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में जहां भी सीसीटीवी कैमरे की आवश्यकता होगी, वहां लगाया जाएगा। अस्पताल में कई जगह पर अलार्म सिस्टम भी लगाए जाएंगे। मंत्री ने बताया कि अफसरों को निर्देश दिया गया है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट 3 से 7 दिनों में उपलब्ध करा दिया जाये। साथ ही हाई टेक्नोलॉजी वाला वर्चुअल पोस्टमार्टम मशीन जिसकी कीमत 10 से 12 करोड़ है, उसे भी खरीदने की तैयारी है। अस्पताल में हॉस्पिटीलिटी की सुविधा होटल मैनेजमेंट किए हुए लोगों के द्वारा करवाया जाएगा।

मरीजों के काउंसलिंग के लिए सेपरेट मैनपॉवर रखा जाएगा। हॉस्पिटल अपग्रेडेशन के लिए हार्ट यूनिट हॉस्पिटल मैनेज करने के लिए भी नियुक्ति की जायेगी। साथ ही डीकेएस में ऑक्सीजन गैस पाइपलाइन के ठेकेदार को ब्लैकलिस्टेड किया गया, साथ ही जो एमआरआई मशीन जो पुराने हो चुके हैं उन्हें नए खरीदने के लिए प्रस्ताव पारित किया गया है। बैठक में ये भी निर्णय लिया गया है कि नगर निगम के अंतर्गत 100 कमरों के बिल्डिंग को मेडिकल स्टूडेंट के लिए हॉस्टल के रूप में डेवलप किया जायेगा। ऑर्गन ट्रांसप्लांट के लिए 7 करोड़ की लागत से उपकरण और लैब के लिए मंजूरी दी गई है।

CG : हैवानियत की हदें पार...सिलाई मशीन लेने गई युवती के साथ सामूहिक बलात्कार, दरिंदों ने बारी-बारी से मिटाई हवस की प्यास

CG : हैवानियत की हदें पार...सिलाई मशीन लेने गई युवती के साथ सामूहिक बलात्कार, दरिंदों ने बारी-बारी से मिटाई हवस की प्यास

 कोंडागांव। जिले के केशकाल थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ सामूहिक बलात्कार (गैंगरेप) का मामला सामने आया है। पांच दरिंदो ने युवती को अपनी हवस का शिकार बनाया है। पीड़िता ने मामले की शिकायत 20 दिन बाद की है। मामले में एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम देने वाले पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, 9 अगस्त की शाम युवती सिलाई मशीन लेने के लिए घर से बाहर निकली थी, तभी पांच युवकों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। लेकिन बदनामी के डर से पीड़िता और उसके परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई. हालांकि, 29 अगस्त को पीड़िता और उसके परिजन केशकाल थाना पहुंचे और घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 70, 351 (3) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू किया। वहीं रिपोर्ट दर्ज करवाने के चंद घंटों में ही कोंडागांव सायबर सेल और केशकाल पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा ऐलान, 7 करोड़ की लागत से DKS हॉस्पिटल में बनेगा ऑर्गन ट्रांसप्लांट लैब, मेकाहारा को बनाया जाएगा….

स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा ऐलान, 7 करोड़ की लागत से DKS हॉस्पिटल में बनेगा ऑर्गन ट्रांसप्लांट लैब, मेकाहारा को बनाया जाएगा….

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री ने हॉस्पिटल्स को लेकर बड़ा ऐलान किया है, जहाँ छत्तीसगढ़ के आंबेडकर अस्पताल और डीकेएस हॉस्पीटल की सुविधा और सुरक्षा दोनों बेहतर होगी। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि मेकाहारा और डीकेएस अस्पताल को अपग्रेड किया जायेगा। दरअसल प्रदेश के सबसे बड़े हॉस्पिटल में मेकाहारा और डीकेएस के लिए बैठक आयोजित की गयी थी। मेकाहारा को प्रदेश का सबसे उत्कृष्ट अस्पताल बनाने समिति के साथ बैठक कर कई निर्णय लिये गए। मंत्री ने बताया कि 7 साल से कैंसर के इलाज के लिए वेट स्किन मशीन बंद थी, उसे 3 महीने के अंदर प्रारंभ करने का फैसला लिया है। वहीं सुरक्षा के भी अस्पताल में व्यापक इंतजाम होंगे, जिसके तहत 12 बंदूकधारी सुरक्षाकर्मी हॉस्पिटल और 12 बंदूकधारी सुरक्षाकर्मी मेडिकल कॉलेज रखे जायेंगे। वहीं हॉस्पिटल का बाहरी और आंतरिक आभामंडल के सौंदरीकरण किया जाएगा। साथ ही मरीजों के काउंसलिंग के लिए सेपरेट मैनपॉवर रखा जाएगा। हॉस्पिटल अपग्रेडेशन के लिए हार्ट यूनिट हॉस्पिटल मैनेज करने के लिए भी नियुक्ति की जायेगी। साथ ही डीकेएस में ऑक्सीजन गैस पाइपलाइन के ठेकेदार को ब्लैकलिस्टेड किया गया, साथ ही जो एमआरआई मशीन जो पुराने हो चुके हैं उन्हें नए खरीदने के लिए प्रस्ताव पारित किया गया है। बैठक में ये भी निर्णय लिया गया है कि नगर निगम के अंतर्गत 100 कमरों के बिल्डिंग को मेडिकल स्टूडेंट के लिए हॉस्टल के रूप में डेवलप किया जायेगा। ऑर्गन ट्रांसप्लांट के लिए 7 करोड़ की लागत से उपकरण और लैब के लिए मंजूरी दी गई है।

Breaking: रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर युवती ने आग लगाकर की खुदकुशी की कोशिश

Breaking: रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर युवती ने आग लगाकर की खुदकुशी की कोशिश

 रायपुर: रायपुर के मंदिर हसौद रेलवे स्टेशन पर बीती रात उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक 20 वर्षीय युवती ने प्लेटफार्म पर खुद को आग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। पटना, बिहार की निवासी इस युवती ने आधी रात को यह भयावह कदम उठाया। प्लेटफार्म पर मौजूद RPF जवानों ने तत्परता दिखाते हुए उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

युवती का इलाज DKS अस्पताल में जारी है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि युवती 60% से अधिक जल चुकी है। घटना के पीछे का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। मंदिर हसौद थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

सितंबर में शुरू होगा बीजेपी का सदस्यता अभियान : किरण देव

सितंबर में शुरू होगा बीजेपी का सदस्यता अभियान : किरण देव

 रायपुर। भाजपा सितंबर में छत्‍तीसगढ़ में सदस्यता अभियान शुरू करने जा रही है। इसके पहले कार्यकर्ताओं को चार्ज किया जा रहा है। भाजपा सदस्यता अभियान के लिए प्रदेश के सभी जिलों के प्रकोष्ठ पदाधिकारी की बैठक आयोजित हुई।भाजपा मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम में प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव कहा कि चार सितंबर से प्रदेश में एक साथ शुरू होने जा रहे भाजपा सदस्यता अभियान में सबको अपनी सहभागिता सुनिश्चित करना है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो सितंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा के हाथों पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर इस अभियान की शुरुआत करेंगे।

निकाय चुनाव में सदस्यता अभियान की रहेगी महत्वपूर्ण भूमिका
तीन सितंबर को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सदस्यता ग्रहण कर प्रदेश में अभियान शुरू करेंगे। चार और पांच सितंबर से जिला और मंडलों में यह अभियान प्रारंभ होगा। हमको सदस्य बनना है और बनाना भी है। चार महीने के बाद हम दो और चुनाव में जाने वाले हैं, एक नगरीय निकाय चुनाव और दूसरा पंचायत चुनाव। इनमें इस सदस्यता अभियान की बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

हम अपने पिछले लक्ष्य को पार करें और पंचायत से लेकर संसद तक भाजपा की सरकार बने, यह हमारे एक अवसर है। प्रत्येक बूथ में 200 सदस्य अगर हम बनाएंगे। प्रदेश में 23,681 बूथ हैं, तो प्रत्येक बूथ पर सदस्यता का लक्ष्य हासिल करके हम प्रदेश में लगभग 48 लाख सदस्य बनाएंगे।

अभियान को बहुत ही गंभीरता से लेना है : जामवाल
क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने कहा कि सब जगह प्रकोष्ठों का जो नेटवर्क है, वह पार्टी का मूल है, वह पार्टी का प्राण है। पार्टी का सदस्य है, तो पार्टी है, तो सत्ता और सरकार है। इसलिए भाजपा का सदस्य बनना हमारे लिए सबसे बड़े गर्व की बात है। प्रकोष्ठ के विस्तार और मजबूती के लिए ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाएंगे और अपने प्रकोष्ठ की सदस्यता का अलग डाटा रखेंगे। इस अभियान को गंभीरता से लेना है।

भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने कहा कि हमें भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता होने का गौरव अनुभव होना चाहिए। आज पूरी दुनिया में वैचारिक आंदोलन चल रहा है और इसके साथ-साथ भाजपा का सदस्यता अभियान भी चलेगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी शामिल हुए।

मौसम अलर्ट : प्रदेश के अधिकांश जगहों पर बारिश के आसार

मौसम अलर्ट : प्रदेश के अधिकांश जगहों पर बारिश के आसार

 रायपुर :- छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून की सक्रियता बढ़ाने की संभावना है। आज 30 अगस्त शुक्रवार को सुबह से ही राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में बादल छाए हुए हैं। बारिश की स्थिति बनी हुई है। प्रदेशभर के अधिकांश जगहों पर हल्की मध्यम बारिश के आसार हैं। वहीं जिलों के एक-दो जगहों पर गरज चमक के साथ वज्रपात और झमाझम बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में आज 29 अगस्त से बारिश की गतिविधि में वृद्धि होने की संभावना है। वहीं 30 अगस्त से एक-दो जगह पर भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि प्रदेश में मानसून की सक्रियता बढ़ाने की वजह से बारिश की गतिविधि में बढ़ोतरी होगी। आज से प्रदेश में मूसलाधार बारिश के आसार हैं। आगामी कुछ दिनों तक प्रदेश घर में गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि बंगाल की खाड़ी के मध्य और उससे सटे उत्तरी भाग पर निम्न दबाव का क्षेत्र आज बना हुआ है। इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 30 अगस्त तक पश्चिम मध्य और उससे सटे उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर और अधिक स्पष्ट होने की संभावना है। साथ ही अगले दो दिनों के दौरान बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक अवदाब के रूप में तीव्र होने की संभावना है। इसकी वजह से प्रदेश में मानसून की सक्रियता बढ़ाने और प्रदेश भर में झमाझम बारिश होने की संभावना है।

सरकारी राशन दुकान में 42 लाख रुपये की हेराफेरी, दो संचालकों के खिलाफ FIR दर्ज

सरकारी राशन दुकान में 42 लाख रुपये की हेराफेरी, दो संचालकों के खिलाफ FIR दर्ज

 बिलासपुर। सरकंडा क्षेत्र के सरकारी राशन दुकान में 42 लाख रुपये की हेराफेरी का मामला सामने आया है. मामले में दो दुकान संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है. कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश के बाद खाद्य विभाग ने जांच की, जिसके बाद ये कार्रवाई की गई है. सरकंडा पुलिस ने हेराफेरी करने वाले दोनों दुकान संचालकों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धाराओं के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है.

सरकारी राशन दुकान में गड़बड़ियों को कलेक्टर अवनीश कुमार शरण ने गंभीरता से लेते हुए सख्त कार्रवाई करने का आदेश जारी किया है. इसी कड़ी में खाद्य निरीक्षकों ने मुक्तिधाम चौक सरकंडा में संचालित राशन दुकान की जांच की.

अजय मिश्रा द्वारा संचालित राशन दुकान आईडी क्रमांक 401001070 में गड़बड़ी मिली, साथ ही शासकीय उचित मूल्य दुकान बजरंग प्राथमिक सहकारी उपभोक्ता भंडार, सरकंडा आई.डी. क. 401001083 के संचालक कैलाशनाथ मिश्रा के दुकान में भी गड़बड़ी पाई गई थी. जांच के दौरान एक दुकान 31 लाख 86 हजार 252 का राशन की कमी पाई गई. वहीं दूसरे में 10 लाख 20 हजार 169 रूपए रूपये का खाद्यान्न की कमी पाई गई. जिसे लेकर जांच अधिकारी ने सरकंडा थाने में एफआईआर दर्ज कराया है. दोनों के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

CG : सरकार ने शिक्षकों की मांगों पर लिया बड़ा फैसला, नहीं होगा शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण...

CG : सरकार ने शिक्षकों की मांगों पर लिया बड़ा फैसला, नहीं होगा शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण...

  रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षकों और स्कूलों के युक्तियुक्तकरण के फैसले को स्थगित करने का निर्णय लिया है। यह फैसला तब आया है जब शिक्षकों के संगठनों ने इस प्रक्रिया का जोरदार विरोध किया और 16 सितंबर को हड़ताल का ऐलान कर दिया था।

सरकार ने शिक्षकों के साथ द्विपक्षीय वार्ता की, लेकिन बातचीत का कोई ठोस परिणाम नहीं निकला। शिक्षक संगठन युक्तियुक्तकरण के विरोध से पीछे हटने के लिए तैयार नहीं हुए। इस बीच, सत्ताधारी पार्टी के कई नेताओं का भी शिक्षकों को समर्थन मिला।
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इस फैसले पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया था। आगामी नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों को देखते हुए, सरकार को यह अंदेशा था कि शिक्षकों के विरोध से चुनावी समीकरण बदल सकते हैं। इस कारण, सरकार ने युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया को फिलहाल स्थगित करने का निर्णय लिया।
सरकार ने मनरेगा कर्मियों के नियमितीकरण के लिए गठित की 8 सदस्यीय समिति, देखें लिस्ट...

सरकार ने मनरेगा कर्मियों के नियमितीकरण के लिए गठित की 8 सदस्यीय समिति, देखें लिस्ट...

 रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मनरेगा कर्मियों के नियमितीकरण को लेकर महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उपमुख्यमंत्री और पंचायत मंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर एक 8 सदस्यीय समिति गठित की गई है। यह समिति मनरेगा कर्मियों के नियमितीकरण की प्रक्रिया को पूरा करने और एचआर नीति बनाने के काम को देखेगी।

बीजेपी सरकार बनने से पहले कर्मचारियों से नियमितीकरण का वादा किया गया था, और अब सरकार ने इसे पूरा करने की दिशा में यह कदम उठाया है। समिति को 15 दिनों के अंदर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य में 12 हजार से अधिक मनरेगा कर्मचारियों में इस फैसले को लेकर खुशी की लहर है। यह पहल न केवल कर्मचारियों की स्थिरता को सुनिश्चित करेगी, बल्कि उनके अधिकारों की रक्षा भी करेगी।
 
CM साय ने किया 45 करोड़ की लागत से बन रहे ट्राइबल म्यूजियम का निरीक्षण…

CM साय ने किया 45 करोड़ की लागत से बन रहे ट्राइबल म्यूजियम का निरीक्षण…

 रायपुर :- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज यानि 29 अगस्त को नवा रायपुर में 45 करोड़ की लागत से बन रहे शहीद वीर नारायण सिंह आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय का निरीक्षण किया। उनके साथ आदिमजाति कल्याण मंत्री रामविचार नेताम भी मौजूद रहे।

संग्रहालय का निर्माण 10 एकड़ भूमि पर किया जा रहा है, ये म्युसियम आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान के पास बन रहा है। वही इस संग्रहालय के बारे में विस्तृत जानकारी प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा मुख्यमंत्री को दी

भूपेश बघेल के काफिले पर हुए लाठीचार्ज पर नहीं थम रहा सियासी घमासान…

भूपेश बघेल के काफिले पर हुए लाठीचार्ज पर नहीं थम रहा सियासी घमासान…

 रायपुर :- छत्तीसगढ़ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के काफिले में हुए हमले के बाद से ही प्रदेश के दोनों राजनीतक पार्टियों सरगर्मी बढ़ चुकी है। जहाँ कांग्रेस के कार्यकर्ता भिलाई थाना के घेराव के लिए पहुंचे थे, तब उनके ऊपर लाठी चार्ज की गई, जिससे मामला और गरमा चुका हैं। इसे लेकर कांग्रेस लगातार प्रदर्शन कर रही है… कांग्रेस भूपेश बघेल के काफिले पर हमला करने वालो पर और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के ऊपर लाठी चार्ज करने वाले पुलिस अधिकारियों पर कारवाई की मांग कर रही है। इसी कड़ी में रायपुर में गुरुवार शहर जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा विरोध प्रदर्शन जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का पुतला दहन किया गया। साथ ही कार्रवाई न होने तक और कानून व्यवस्था के ना सुधरने तक प्रदर्शन करते रहने की चेतावनी दी।

प्रधानमंत्री आवास के तहत और 11000 गरीबों को मिलेगा मकान, लॉटरी के माध्यम से नामों का हो रहा चयन..

प्रधानमंत्री आवास के तहत और 11000 गरीबों को मिलेगा मकान, लॉटरी के माध्यम से नामों का हो रहा चयन..

 रायपुर :- छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18 लाख आवासों को गरीबों को देने की गारंटी मोदी की गेरेंटियों में सबसे बड़ी गारंटी मानी गई थी और छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने के बाद लगातार प्रधानमंत्री आवास के तहत गरीबों को आवास दिए जा रहे हैं … सरकारी आंकड़ों की माने तो रायपुर में अभी तक 8000 से 9000 आवास लोगों को दे दिए गए हैं ….इसके अलावा नगर निगम के द्वारा सूचना मिली है कि 11000 आवास और गरीबों को मिलने वाले हैं ,जिसके लिए कुछ क्राइटेरियस रखे गए हैं, जैसे कि ASP और BLC, जिसमें ASP के तहत उन लोगों को आवास मिलेगा जो प्रदेश से ही माइग्रेट होकर एक जगह से दूसरे जगह आए हैं और BLC के तहत उन लोगों को आवास मिलेगा, जिनके पास पहले से ही मकान है और उनकी मरम्मत कराई जाएगी… पक्के मकान बनवाए जाएंगे। इसके लिए डॉक्यूमेंट जमा कराए जा रहे है और लॉटरी के माध्यम से नामो को चयन किया जा रहा है….

टीएस सिंहदेव ने लिया अंगदान का संकल्प, कहा मौत के बाद….

टीएस सिंहदेव ने लिया अंगदान का संकल्प, कहा मौत के बाद….

 रायपुर :- छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने केंद्र सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण करवाकर मौत के बाद अपनी दोनों आंखें, किडनी, लिवर और बाकी अंग दान करने का संकल्प लिया है टीएस सिंहदेव अभी 72 साल के हैं और एक साल पहले ही स्काई-डाइविंग कर अपनी फिटनेस अजमा चुके हैं।

संकल्प लेने के बाद टीएस सिंहदेव ने कहा कि, मौत के बाद अंग किसी के काम आए तो अच्छा है। समाज के प्रति आवश्यक जवाबदेही अंगदान है, जो उतनी स्वीकार्य नहीं हो पाई है। अभी तक मृत्यु के बाद दाह संस्कार की परंपरा रही है। हमारी सोच में वो जगह नहीं बन पाई है कि मौत के बाद हमारा अंग दूसरों के काम भी आ सकता है।

BREAKING : सीएम विष्णुदेव साय का बड़ा ऐलान...केरल और त्रिपुरा को 15-15 करोड़ की मदद देगी छत्तीसगढ़ सरकार

BREAKING : सीएम विष्णुदेव साय का बड़ा ऐलान...केरल और त्रिपुरा को 15-15 करोड़ की मदद देगी छत्तीसगढ़ सरकार

 रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा त्रिपुरा और केरल में प्राकृतिक आपदा के कारण वृहद स्तर पर जन-धन की हानि होने पर संकट की इस घड़ी में दोनों राज्यों को 15-15 करोड़ रूपए की राशि आपदा राहत कोष से जारी करने का निर्णय लिया गया है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि विगत कुछ दिनों से त्रिपुरा और केरल में प्राकृतिक आपदा के कारण वृहद स्तर पर जन-धन की हानि की दुःखद खबरें प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि मेरी संवेदनाएं आपदा प्रभावित लोगों के साथ है। छत्तीसगढ़ सरकार इस विपरीत परिस्थिति में दोनों राज्यों की मदद के लिए तत्पर है।

गांजा तस्करों के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़, महिला सहित 5 गिरफ्तार, 43 लाख का माल जब्त

गांजा तस्करों के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़, महिला सहित 5 गिरफ्तार, 43 लाख का माल जब्त

 रायगढ़। पुलिस महानिरीक्षक संजीव शुक्ला के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन में जूटमिल पुलिस ने सक्ती और जांजगीर के गांजा तस्करों के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनके पास से 175 किलो गांजा और 43 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई। थाना जूटमिल में आरोपियों के खिलाफ अप.क्र. 381/2024 धारा 20(B) NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया गया है।

सटीक सूचना के आधार पर कार्रवाई - पुलिस को सूचना मिली कि सक्ती, जांजगीर-चांपा के कुछ व्यक्ति सब्जी खरीदी बिक्री की आड में अवैध रूप से ओडिशा से गांजा लाकर सक्ती, कोरबा में बिक्री करते हैं जिसकी पुष्टि व कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा रूट के थाना प्रभारियों को मुखबीर लगाकर कार्रवाई का निर्देश दिया गया था

इसी क्रम में कल दोपहर मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर थाना जूटमिल के प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज ने अपने हमराह स्टाफ के साथ कोडातराई हवाई पट्टी के पास घेराबंदी की। यहां एक सफेद रंग की अल्टो कार (क्रमांक सीजी 13 एएस 6967) और एक छोटा हाथी टाटा एस गोल्ड (क्रमांक सीजी 13 एएम 2987) खड़ी पाई गई, दोनों वाहनों में एक महिला समेत कुल 5 लोग मौजूद थे।

आरोपियों की पहचान संतराम खुंटे (सक्ती), श्रीमती सुमित्रा खुंटे (गोडबोरदी, खरसिया, वर्तमान निवासी सक्ती), राजाराम सतनामी (सक्ती), अंकित सिंह (पामगढ़, जांजगीर-चांपा) और महेन्द्र टण्डन (लालखदान, तोरवा, बिलासपुर) के रूप में हुई है।

पुलिस द्वारा की गई तलाशी में दोनों गाड़ियों से कुल 175 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी बाजार में कीमत लगभग 35 लाख रुपये आंकी गई है। इसके साथ ही गांजा तस्करी में प्रयुक्त अल्टो कार और छोटा हाथी गाड़ी को भी जब्त कर लिया गया है, जिनकी कुल कीमत लगभग 8 लाख रुपये है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे ओडिशा से गांजा लाकर सक्ती और कोरबा आसपास के क्षेत्रों में बेचते थे।

गिरफ्तार आरोपी 

1. संतराम खुंटे (36 साल) निवासी सोठी थाना सक्ती जिला सक्ती 2. श्रीमती सुमित्रा खुंटे (28 साल) निवासी गोडबोरदी थाना खरसिया जिला रायगढ हाल मुकाम सोठी थाना सक्ती जिला सक्ती 3. राजाराम सतनामी (35 साल) निवासी सोठी थाना सक्ती जिला सक्ती 4. अंकित सिंह (35 साल) निवासी पामगढ़ अम्बेटकर चौक वार्ड नं. 06 थाना पामगढ जिला जांजगीर चांपा 5. महेन्द्र टण्डन (40 साल) निवासी लालखदान दर्रीघाट चौकसे कालेज के पास थाना तोरवा जिला बिलासपुर

CG - दिल दहला देने वाली घटना, छोटे भाई ने बड़े भाई को जिंदा जलाया...इस वजह से दिया वारदात को अंजाम…

CG - दिल दहला देने वाली घटना, छोटे भाई ने बड़े भाई को जिंदा जलाया...इस वजह से दिया वारदात को अंजाम…

 दुर्ग। जिले के उतई थाना क्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक छोटे भाई ने बड़े भाई पर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जला दिया। इलाज के दौरान बड़े भाई की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी। वहीं आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है। 

मामला दुर्ग जिले के पाटन क्षेत्र का है। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम मर्रा निवासी 27 वर्षीय योगेश यादव ने मंगलवार की रात अपने बड़े भाई 35 वर्षीय हेमंत यादव पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। घटना के बाद परिवार वालों ने हेमंत को दुर्ग जिला अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन हालत गंभीर होने की वजह से उसे रायपुर रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान बुधवार को हेमंत ने दम तोड़ दिया।

इस पूरी घटना के पीछे पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा कि दोनों भाई के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। योगेश ने मंगलवार को दिल दहला देने वाली इस वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में पुलिस ने योगेश यादव पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही। 

सीएम विष्णुदेव साय के गृह क्षेत्र का होगा कायाकल्प, 32 करोड़ की लागत से बनेगा नया अस्पताल

सीएम विष्णुदेव साय के गृह क्षेत्र का होगा कायाकल्प, 32 करोड़ की लागत से बनेगा नया अस्पताल

 रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर कुनकुरी में प्रस्तावित 220 बिस्तर वाले अत्याधुनिक अस्पताल के भवन निर्माण के लिए राज्य सरकार ने निविदा जारी कर दी है. इस परियोजना के लिए 32 करोड़ 9 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है.

मेडिकल कॉलेज के रूप में विकसित करने की योजना

राज्य सरकार ने अपने बजट में कुनकुरी में 220 बिस्तर की क्षमता वाले अत्याधुनिक अस्पताल के निर्माण की घोषणा की थी, और अब इसके निर्माण की प्रक्रिया को गति दी जा रही है. आदिवासी बाहुल्य जशपुर जिले के लिए यह अस्पताल एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा. भविष्य में इसे मेडिकल कॉलेज के रूप में विकसित करने की योजना भी है.

स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार के लिए मुख्यमंत्री की पहल

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिसंबर में पद संभालने के बाद जशपुर और प्रदेश के अन्य हिस्सों में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और सुधार के लिए लगातार प्रयास किए हैं. उन्होंने एंबुलेंस सेवा में सुधार के लिए सख्त निर्देश जारी किए थे, जिसमें आपातकालीन कॉल के आधे घंटे के भीतर मरीज को एंबुलेंस उपलब्ध कराने की बात कही गई थी.

सस्ती दवाओं की उपलब्धता और अन्य स्वास्थ्य सुधार

मुख्यमंत्री की पहली कैबिनेट बैठक में प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में सस्ती जनरिक दवाओं को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया गया था. पिछले 8 महीनों में जशपुर जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं.

नई सुविधाओं का विस्तार

कुनकुरी में 220 बिस्तर के अस्पताल के साथ ही मरीजों की सुविधा के लिए 25 अतिरिक्त एंबुलेंस और 1 शव वाहन की व्यवस्था की गई है. 7 उप स्वास्थ्य केंद्रों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा दिया गया है और आवश्यक मानव संसाधन की स्वीकृति प्रदान की गई है.

चिकित्सकों की नियुक्ति और उपकरणों की खरीद

जशपुर जिले में 19 एमबीबीएस चिकित्सक और 7 विशेषज्ञ चिकित्सकों की पदस्थापना की गई है. इसके अलावा, अस्पतालों में मशीनों की कमी को दूर करने के लिए 2 करोड़ 32 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है. इस राशि से कुनकुरी में डायलिसिस केंद्र स्थापित किया जाएगा और जशपुर, मनोरा, लोदाम, बगीचा के अस्पतालों में आवश्यक उपकरणों की खरीद की जाएगी. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा जशपुर जिले को स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि मरीज और उनके परिजनों को भटकना न पड़े.

BREAKING : काम में लापरवाही बरतने वाले ग्राम पंचायत सचिव निलंबित

BREAKING : काम में लापरवाही बरतने वाले ग्राम पंचायत सचिव निलंबित

 जशपुरनगर : मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत जशपुर ने जनपद पंचायत मनोरा के ग्राम पंचायत मुटु सचिव गुलेश्वर यादव को प्रधानमंत्री जनमन योजना अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बनाये जाने का लक्ष्य पूर्ति नहीं करने तथा समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत मनोरा के पत्र 19 जुलाई 2024 के द्वारा प्राप्त प्रतिवेदन अनुसार जनपद पंचायत मनोरा के ग्राम पंचायत मुटु सचिव गुलेश्वर यादव द्वारा जनपद स्तरीय साप्ताहिक समीक्षा बैठकों में 15 मई, 29 मई, 07 जून एवं 21 जून 2024 को अनुपस्थित रहे। उक्त संबंध में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत मनोरा के पत्र 21 जून 2024 के तहत कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। जिसका जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया और न ही समक्ष में उपस्थित हुए।

इसी प्रकार पूर्व में भी पत्र 21 जून .2024 के तहत प्रधानमंत्री जनमन योजना अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बनाये जाने का लक्ष्य पूर्ति नहीं करने तथा समीक्षा बैठक 24 फरवरी 2024 में अनुपस्थित रहने के कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। किन्तु इसका भी जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया। इस प्रकार ग्राम पंचायत सचिव मुटू गुलेश्वर यादव द्वारा कार्य में लापरवाही बरतते हुए उच्चाधिकारियों द्वारा दिये गये आदेशों-निर्देशों का अवहेलना किया गया है, जो छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (आचरण) नियम तथा छ.ग. ग्राम पंचायत (सचिव की शक्तियां तथा कृत्य) नियम के विपरीत है। जिस हेतु गुलेश्वर यादव ग्राम पंचायत सचिव मुटु को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय जनपद पंचायत कार्यालय मनोरा निर्धारित किया जाता है। निलंबन अवधि में इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

BREAKING : छत्तीसगढ़ में पोला पर रहेगा स्थानीय अवकाश, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

BREAKING : छत्तीसगढ़ में पोला पर रहेगा स्थानीय अवकाश, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

 रायपुर : राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा रायपुर शहर एवं अटल नगर, नवा रायपुर स्थित सभी शासकीय कार्यालयों के लिए सोमवार 02 सितम्बर को पोला पर्व पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। यह स्थानीय अवकाश बैंक, कोषालय और उप कोषालय के लिए लागू नहीं होगा।

नक्सल प्रभावित जिलों के बच्चों को शिक्षा के लिए मिलेगा ब्याज रहित ऋण: CM साय

नक्सल प्रभावित जिलों के बच्चों को शिक्षा के लिए मिलेगा ब्याज रहित ऋण: CM साय

शेष जिलों के विद्यार्थियों को 1 प्रतिशत ब्याज दर पर मिलेगा ऋण

-कमजोर आर्थिक स्थिति वाले विद्यार्थियों को मिलेंगे शिक्षा के बेहतर अवसर

रायपुर : छत्तीसगढ़ के माओवादी आतंक से प्रभावित जिलों में कमजोर आर्थिक स्थिति वाले परिवारों के बच्चों को तकनीकी एवं व्यावसायिक उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर दिलाने के लिए ब्याज मुक्त ऋण दिया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इन जिलों में अधिक से अधिक विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा ऋण ब्याज अनुदान योजना के तहत लाभान्वित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इसके लिए विशेष अभियान चलाने कहा है।

मुख्यमंत्री साय ने राज्य के अन्य जिलों के कलेक्टरों को भी कमजोर आर्थिक स्थिति वाले परिवारों के बच्चों को भी तकनीकी एवं व्यावसायिक उच्च शिक्षा के लिए एक प्रतिशत के ब्याज दर पर दी जा रही ऋण सुविधा का लाभ दिलाने के निर्देश भी दिए हैं।

35 तकनीकी एवं अन्य व्यावसायिक पाठ्यक्रम शामिल

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा ऋण ब्याज अनुदान योजना (Chief Minister Higher Education Loan Interest Subsidy Scheme) के संचालन के लिए तकनीकी शिक्षा विभाग को नोडल विभाग बनाया गया है। इस योजना के अंतर्गत डिप्लोमा, स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर के 35 तकनीकी एवं अन्य व्यावसायिक पाठ्यक्रमों को शामिल किया गया है। योजना में ब्याज अनुदान के लिए शिक्षा ऋण की अधिकतम सीमा रूपये 4 लाख निर्धारित है।

एक प्रतिशत की दर से ब्याज

मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा ऋण ब्याज अनुदान योजना के तहत तकनीकी शिक्षा एवं अन्य व्यावसायिक शिक्षा पाठ्यक्रमों में प्रवेशित ऐसे छात्रों को, जिनके परिवारों की वार्षिक आय 2 लाख से कम है, उनको मोरेटोरियम अवधि के पश्चात ऋण किश्तों के नियमित भुगतान की स्थिति में केवल एक प्रतिशत की दर से ब्याज देय होगा। शेष ब्याज की राशि का भुगतान राज्य शासन द्वारा सीधे संबंधित बैंक को किया जायेगा।

इन जिलों के छात्रों ब्याज मुक्त ऋण

राज्य के माओवादी आतंक प्रभावित जिले बस्तर, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, जशपुर, उत्तर बस्तर कांकेर, कोरिया, नारायणपुर, राजनांदगांव, सरगुजा, धमतरी, महासमुंद, गरियाबंद, बालोद, सुकमा, कोण्डागांव एवं बलरामपुर जिले के छात्रों को ब्याज मुक्त ऋण मिलेगा।

इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए निर्धारित शर्तों में छात्र को छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना चाहिए। छत्तीसगढ़ राज्य में स्थापित तथा सक्षम प्राधिकारी (यथा एआईसीटीई, यूजीसी) मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रम प्रवेशित हो। अधिकतम पारिवारिक आय रूपये 2 लाख होनी चाहिए, जो कि सक्षम अधिकारी द्वारा जारी आय प्रमाण-पत्र द्वारा प्रमाणित होनी चाहिए।

भूपेश बघेल के काफिले को रोकने और प्रदर्शन पर लाठी चार्ज के खिलाफ कांग्रेस का विरोध, डीजीपी को सौंपा ज्ञापन

भूपेश बघेल के काफिले को रोकने और प्रदर्शन पर लाठी चार्ज के खिलाफ कांग्रेस का विरोध, डीजीपी को सौंपा ज्ञापन

प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में होगा सीएम और गृहमंत्री का पुतला दहन

रायपुर : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के काफिले को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रोकने की कोशिश की थी। जिसके बाद कांग्रेस कार्यकताओं ने पुरानी भिलाई थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया। इस बीच कांग्रेस कार्यकर्ता और पुलिस के बीच झड़प भी हुई। जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने उन पर लाठी चार्ज कर दिया। वहीं आज भिलाई महापौर, भिलाई चरोदा महापौर, सभापति, जिला कमेटी के अध्यक्ष सहित 150 से भी ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर एफआईआर भी दर्ज कर ली है।

इस मामले को लेकर राजधानी में कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल डीजीपी अशोक जुनेजा से मिला। वहीं कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व मुख्यमंत्री के काफिले पर हमला और भिलाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज की घटना की सघन जांच की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।

वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के काफिले को रोकने और कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने सभी जिला अध्यक्षों को निर्देश दिया है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज और एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस सभी जिलों में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा का पुतला दहन करेगी।

 प्रदेश में फिर सक्रिय हुआ सिस्टम, मौसम विभाग का अलर्ट...आज और कल भारी बारिश की चेतावनी

प्रदेश में फिर सक्रिय हुआ सिस्टम, मौसम विभाग का अलर्ट...आज और कल भारी बारिश की चेतावनी

 रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में आज और कल भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक बीते एक सप्ताह से सुस्त पड़ा सिस्टम फिर से सक्रिय हो रहा है। जिसके असर से प्रदेश के अधिकांश जिलों में मध्यम बारिश व एक दो स्थानों पर वज्रपात व भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

 
बतादें कि बीते एक सप्ताह से राजधानी समेत प्रदेश में बारिश की गतिविधियां कमजोर हुई जिसके असर से बुधवार को रायपुर में दिन का पारा 34 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे गर्म जिला डोंगरगढ़ रहा। यहां 34.3 डिग्री अधिकतम तापमान रहा। मौसम विभाग के मुताबिक अभी जो सिस्टम सक्रिय हुआ है उसका असर एक सप्ताह तक रह सकता है। आने सप्ताह में रुक-रुक का बारिश होती रहेगी।
 
 वर्षा के मुख्य आंकड़े
 
 कटघोरा, रामानुजनगर, केल्हारी-50, प्रतापपुर, धरमजयगढ़-40, कुनकुरी, मुकडेगा, बगीचा, अंबिकापुर-30, कांसाबेल, कुसमी, पटना, बरपाली, तपकरा, बैकुंठपुर, शंकरगढ़, मनेन्द्रगढ़, पत्थलगांव-20, घरघोड़ा, दुलदुला, लुंड्रा, सारंगढ़, कुकदुर, कापू, सोनहत -10 मिलीमीटर वर्षा हुई
 
 एक साथ चार सिस्टम सक्रिय
 
 पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी के पास एक चक्रवात समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है, जिसके अगले 2 दिनों के दौरान इसके पश्चिम-उत्तर में दक्षिण ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों की ओर बढ़ने की संभावना है।
 
दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश के ऊपर स्थित चक्रवात समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर ऊपर तक बना हुआ है। एक पूर्व-पश्चिम द्रोणिका दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश के ऊपर और पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवात बना हुआ है, जो समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर ऊपर पर स्थित है।
 
औसत समुद्र तल पर मानसून की द्रोणिका सौराष्ट्र व कच्छ के ऊपर स्थित पर गहरे अवदाब क्षेत्र के केंद्र, उदयपुर, शिवपुरी, चुर्क, डाल्टनगंज, दीघा से होकर गुजर रही है़ फिर दक्षिण-पूर्व की ओर बंगाल की खाड़ी के पूर्व मध्य तक जा रही है।
CG ब्रेकिंग : दो IAS अफसरों का तबादला...अब ये होंगे उच्च शिक्षा विभाग के आयुक्त

CG ब्रेकिंग : दो IAS अफसरों का तबादला...अब ये होंगे उच्च शिक्षा विभाग के आयुक्त

 रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य शासन ने विभागीय आदेश के माध्यम से जनक प्रसाद पाठक, भारतीय प्रशासनिक सेवा (2007) को आयुक्त, उच्च शिक्षा के पद पर नियुक्त किया है। पूर्व में उन्हें आयुक्त बिलासपुर संभाग, बिलासपुर के पद पर तैनात किया गया था, लेकिन अब उनकी नियुक्ति में आंशिक संशोधन करते हुए उन्हें उच्च शिक्षा विभाग का आयुक्त बनाया गया है।

 
इसके अलावा, महादेव कावरे, भारतीय प्रशासनिक सेवा (2008), जो वर्तमान में आयुक्त रायपुर संभाग, रायपुर के पद पर कार्यरत हैं, को आयुक्त बिलासपुर संभाग, बिलासपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। 

ब्रेकिंग: खेल अलंकरण समारोह में CM साय ने की ये बड़ी घोषणा, खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत, खाते में गए 1 करोड़ 36 लाख 33 हजार रूपए

ब्रेकिंग: खेल अलंकरण समारोह में CM साय ने की ये बड़ी घोषणा, खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत, खाते में गए 1 करोड़ 36 लाख 33 हजार रूपए

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य खेल अलंकरण समारोह में ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन करोड़ रुपए, रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को दो करोड़ रुपए और कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को एक करोड़ रुपए की पुरुस्कार राशि देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य के प्रतिभावान खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। केन्द्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू, विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह, मंत्रीगण और विधायकगण उपस्थित रहे। पुरस्कार वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 के लिए 97 पुरस्कारग्राही खिलाड़ियों को 76 लाख रुपए की पुरस्कार राशि दी गई। पदक विजेता 502 खिलाड़ियों के बैंक खाते में 60.33 लाख रूपए गए। खिलाड़ियों को 01 करोड़ 36 लाख 33 हजार रूपए मिला।

वर्ष 2021-22 के लिए शहीद राजीव पाण्डे पुरस्कार के लिए 06, शहीद कौशल यादव पुरस्कार के लिए 06, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार के लिए 02, शहीद पंकज विक्रम सम्मान 11, शहीद विनोद चौबे सम्मान के लिए 05 एवं मुख्यमंत्री ट्राफी के लिए 11 खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। वर्ष 2022-23 हेतु शहीद राजीव पांडेय पुरस्कार के लिए 04, शहीद कौशल यादव पुरस्कार के लिए 07, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार के लिए 01, शहीद पंकज विक्रम सम्मान 15, शहीद विनोद चौबे सम्मान के लिए 05 एवं मुख्यमंत्री ट्राफी के लिए 24 चयनित खिलाड़ियों को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा रायपुर में लक्ष्मी बाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान का ऑफ सेंटर भी शुरू किया जाएगा, जो खेलों के क्षेत्र में प्रदेश की बड़ी उपलब्धि होगी। प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ ‘‘क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना‘‘ आरंभ करने का निर्णय लिया है। इस योजना में खेल मैदानों के उन्नयन के साथ ही खिलाड़ियों के लिए उच्च स्तरीय खेल उपकरणों की व्यवस्था, खेल प्रतिभाओं की खोज, खेल क्लबों को आर्थिक सहायता तथा पारंपरिक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करेंगे।

रायपुर के पण्डित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में अलंकरण समारोह हुआ। इस अवसर पर केबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन, दयाल दास बघेल रामविचार नेताम, श्याम बिहारी जायसवाल, सांसद रायपुर बृजमोहन अग्रवाल, विधायक सम्पत अग्रवाल, पुरन्दर मिश्रा, गुरु खुशवंत साहेब , प्रणव मरपच्ची (मरवाही ) मोती लाल साहू, अनुज शर्मा, इन्द्र कुमार साहू सचिव खेल विभाग हिमशिखर गुप्ता , संचालक खेल एवं युवा कल्याण तनुजा सलाम सहित खिलाड़ीगण मौजूद है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले पांच सालों में राज्य में राज्य खेल अलंकरण समारोह का आयोजन नहीं हुआ। हमारी सरकार ने खिलाड़ियों की पीड़ा महसूस की और राज्य खेल अलंकरण समारोह पुनः आयोजित करने का निर्णय लिया। इस वर्ष दो बार खेल अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। पहला अलंकरण समारोह इसी साल 14 अगस्त को आयोजित किया गया। इसमें वर्ष 2019-20 तथा वर्ष 2020-21 के लिए 133 खिलाड़ियों को 01 करोड़ 41 लाख रूपए की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया। 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि इसी प्रकार आज राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर वर्ष 2021-22 तथा वर्ष 2022-23 के खिलाड़ियों को राज्य खेल अलंकरण से सम्मानित कर रहे हैं। साथ ही हम राष्ट्रीय चैम्पियनशिप वर्ष 2021-22 तथा वर्ष 2022-23 के विजेता खिलाड़ियों का भी सम्मान कर रहे है। आज इस समारोह में 01 करोड़ 36 लाख रूपए की पुरस्कार राशि खिलाड़ियों को प्रदान की गई हैं।