नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
हमने नवा रायपुर को विश्वस्तरीय आधारभूत संरचना से सँवारा, कांग्रेस ने पाँच साल में विकास के नाम पर एक ईंट तक नहीं रखी : भाजपा

हमने नवा रायपुर को विश्वस्तरीय आधारभूत संरचना से सँवारा, कांग्रेस ने पाँच साल में विकास के नाम पर एक ईंट तक नहीं रखी : भाजपा

 रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा ने नवा रायपुर (अटल नगर) में नामकरण के लिए गठित समिति को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के बयान को राजनीतिक शर्मिंदगी बताते हुए तीखा हमला बोला है। श्री शर्मा ने कहा कि पहले विधानसभा की करारी हार, फिर लोकसभा में टिकट कटने से बौखलाए बैज अब प्रदेश अध्यक्ष पद से चला-चली की बेला को भाँपकर जिस तरह की बयानबाजी कर अपने नंबर बढ़ाने की चेष्टा करने में लगे हुए हैं, उससे उनकी विचलित मनोदशा का स्पष्ट संकेत मिल रहा है।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष  शर्मा ने कहा कि नामकरण को लेकर अपनी राजनीतिक ऊर्जा खपाने के बजाय बैज को तो अपने शासनकाल के इतिहास को खंगालने में समय का निवेश करना चाहिए और साथ ही यह तथ्य हमेशा ध्यान में रखना चाहिए कि जिस नवा रायपुर में नामकरण को लेकर ओछी बयानबाजी करके अपने साथ-साथ कांग्रेस की जगहँसाई बैज करा रहे हैं, उस नवा रायपुर की परिकल्पना को भाजपा की पूर्ववर्ती प्रदेश सरकार ने न केवल साकार किया, अपितु विश्वस्तरीय आधारभूत संरचना से सँवारने का काम किया।  शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के लोगों को हर बात में ओछी राजनीति करने की ऐसी बुरी लत लग गई है कि अपने शासनकाल के नाकारापन पर उन्हें जरा भी शर्म महसूस नहीं होती। कांग्रेस की भूपेश सरकार के कार्यकाल में विकास के नाम पर एक ईँट तक नहीं रखी गई। विकास के जो निर्माण कार्य चल रहे थे, उनमें भी कांग्रेसियों ने सिवाय अड़ंगेबाजी के कुछ नहीं किया। जो इमारतें, सड़कें भाजपा के 15 वर्षों के शासनकाल में बनी थीं, उनकी मरम्मत तक की जहमत भूपेश सरकार ने नहीं उठाई

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष  शर्मा ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बैज इन दिनों हर चीज में कमीशनखोरी का राग आलापने की हास्यास्पद मनोदशा के दौर से भी गुजरते प्रतीत हो रहे हैं। नशा और शराबखोरी रोकने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर कोई भी टिप्पणी करने से पहले बैज अपनी कांग्रेस और उसकी पिछली भूपेश सरकार के उस गिरेबाँ को झाँके, जो 2100 करोड़ के शराब घोटाले के कलंक से सना पड़ा है। गंगाजल की सौगंध खाकर पूर्ण शराबबंदी के अपने ही घोषित और लिखित वादे से मुकरने वाली कांग्रेस और उसकी पिछली सरकार पहले गंगामैया के प्रति किए गए अपने द्रोह और पापों का प्रायश्चित करे। श्री शर्मा ने कहा कि पाँच साल के शासनकाल में हजारों-हजार करोड़ रुपयों का घोटाला करके प्रदेश के गरीब, आदिवासी, किसानों, पिछड़े वर्ग, महिलाओं और युवाओं के साथ धोखाधड़ी करने वाली कांग्रेस नेताओं को इन मुद्दों पर बयानबाजी करने से पहले शर्म से गड़ जाना चाहिए। अपने ही सरकारी खजाने में डाका डालने और पूरे छत्तीसगढ़ को 10, जनपथ का एटीएम बनाकर रख देने वालों का अब किया जा रहा प्रलाप बेशर्मी की पराकाष्ठा का परिचायक हो चला है।

CG : निलंबित आईपीएस की बढ़ी मुश्किलें...गृह विभाग ने जारी किया आरोप पत्र, जानिए पूरा मामला

CG : निलंबित आईपीएस की बढ़ी मुश्किलें...गृह विभाग ने जारी किया आरोप पत्र, जानिए पूरा मामला

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार हिंसा मामले में सस्पेंड आईपीएस सदानंद कुमार (IPS Sadanand Kumar) के खिलाफ आरोप पत्र (charge sheet) जारी कर दिया गया है। गृह विभाग ने आरोप पत्र जारी करते हुए लिखा है कि, सदानंद कुमार 8 फरवरी से 12 जून तक एसपी के पद पर पदस्थ थे। इस अवधि के दौरान 15-16 मई की दरम्यानी रात गिरौदपुरी धाम के अमरगुफा में सतनामी समाज के आस्था के प्रतीक 3 जैतखाम को काटकर फेंक दिया गया।

उन्होंने आगे लिखा है कि, मंदिर के गेट को तोड़कर क्षतिग्रस्त किये जाने पर गिरौदपुरी चौकी में दर्ज अपराध क्रमांक 110/2024, धारा 295 भादवि में उचित पर्यवेक्षण किये बिना और प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में न रखकर सभी बिन्दुओं पर गहन विवेचना के बिना न्यायालय में 5 जून 2024 को अभियोग पत्र पेश किया जाना पाया गया है।

आरोप पत्र में आगे लिखा है कि, आपका उक्त कृत्य अखिल भारतीय सेवा (आचरण) नियम-1968 के नियम 3(2B)(xiii) का उल्लंघन है। इस प्रकार सदानंद कुमार, निलंबित भापुसे (सीजी-2010) ने कर्तव्यनिष्ठ न रहने और सर्वोत्तम विवेक से कार्य न करने के कारण अखिल भारतीय सेवा (आचरण) नियम-1968 के नियम 3 (2B) (xiii) का उल्लंघन किया गया है।

BREAKING : तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत, एक युवक की मौत, चार गंभीर

BREAKING : तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत, एक युवक की मौत, चार गंभीर

 कांकेर : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के केशकाल राष्ट्रीय राजमार्ग 30 खालेमरवेंड के पास बड़ा सड़क हादसा हो गया है, यहां तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई, इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि 4 गंभीर रूप से घायल है, सभी घायलों को कांकेर अस्पताल रेफर किया गया है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है

जानकारी के अनुसार, केशकाल राष्ट्रीय राजमार्ग 30 खालेमरवेंड के पास तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत हो गई, घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि 4 गंभीर रूप से घायल है, जिन्हे अस्पताल ले जाया गया है. बताया गया है कि एक बाइक में 3 युवक सवार थे तो दूसरे बाईक में 2 लोग सवार थे, फ़िलहाल अभी तक युवकों की पहचान नही हो पाई है, मौके पर पहुंची केशकाल पुलिस शिनाख्त में जुट गई है.

‘विष्णु’ के घर कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मुख्यमंत्री ने दिव्यांग बच्चों संग मनाया त्यौहार

‘विष्णु’ के घर कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मुख्यमंत्री ने दिव्यांग बच्चों संग मनाया त्यौहार

  • नन्हें राधा-कृष्णों की अठखेलियों से गुलजार हुआ मुख्यमंत्री निवास
  • पूजा के बाद मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से दिया सभी बच्चों को प्रसाद
  • जन्माष्टमी पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने श्रीकृष्ण की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की
रायपुर : कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर आज भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मुख्यमंत्री निवास में धूमधाम से मनाया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस बार जन्माष्टमी अपने निवास पर दिव्यांग बच्चों के साथ मनाई। राधा और कृष्ण का रूप धरे रायपुर के तीन दिव्यांग संस्थाओं के 25 बच्चों की अठखेलियों से आज शाम मुख्यमंत्री निवास गुलजार रहा। मुख्यमंत्री साय ने इन बच्चों के साथ भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने पालने में बाल गोपाल के रूप में बिराजे दिव्यांग बालक रूद्र की पूजा कर झूला भी झुलाया। उन्होंने प्रदेशवासियों को कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई और शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूजा के बाद सभी बच्चों को खुद अपने हाथों से प्रसाद वितरित किया। उन्होंने बच्चों को अपनी गोद में लेकर दुलारा और बातकर उनकी पढ़ाई-लिखाई के बारे में भी पूछा। रायपुर के शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय मठपुरैना तथा माना के अस्थिबाधित बालगृह और बहु-दिव्यांग बालगृह के बच्चे मुख्यमंत्री निवास में आयोजित कृष्ण जन्माष्टी कार्यक्रम में शामिल हुए।

संवेदनशील मुख्यमंत्री साय ने आज का पावन दिन इन बच्चों के साथ साझाकर उनके त्यौहार को खास बना दिया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि इन बच्चों के साथ भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाना और उनकी पूजा करना मेरे लिए अत्यंत सुखद और गर्व का विषय है। प्रदेश के अन्य बच्चों की तरह ये बच्चे भी हमारे समाज का अभिन्न हिस्सा हैं। हम इनकी बेहतर परवरिश, शिक्षा-दीक्षा और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए सदैव प्रतिबद्ध हैं।

CBI को सौंपा गया महादेव सट्टा एप मामला, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दी जानकारी..

CBI को सौंपा गया महादेव सट्टा एप मामला, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दी जानकारी..

 रायपुर :- छत्तीसगढ़ की सबसे ज्यादा चर्चित महादेव सट्टा एप मामला में एक नया मोड़ आया है, जहाँ सरकार ने महादेव ऐप मामले को सीबीआई को सौंपा दिया है. बता दे की महादेव सट्टा एप को लेकर कुल 70 केस दर्ज हैं. इन सारे प्रकरण सीबीआई को सौंपा गया है. इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. जिसकी जानकारी डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा ने दी है.गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा, 70 केस महादेव एप के संदर्भ में दर्ज थे. EOW में भी केस था. एक से बढ़कर अनेक प्रदेशों का ये मामला है. कुछ मुख्य आरोपी विदेश में भी है, ऐसी जानकारी है. सारे विषयों को देखते हुए सारे प्रकरण CBI को सौंप दिया गया है. अब CBI इस पर गंभीरता से जांच करेगी और कठोरता के साथ इस पर कार्रवाई होगी. विदेशों में भी जो लोग है उनको भी भारत लाया जाएगा. बता दें कि इस मामले में अब तक ईडी ने 11 लोगों को गिरफ्तार किया है.

ED करीब 16 महीने से महादेव ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच कर रही है. प्रदेश में कांग्रेस सरकार के दौरान ED ने आरोप लगाया था कि सिंडिकेट को संरक्षण देने वालों में उच्च पदस्थ राजनेता और नौकरशाह शामिल हैं. ED के अनुसार, इस मामले में करीब 6,000 करोड़ रुपए की आय का अनुमान था. ED, EOW के अलावा महादेव ऐप केस में SEBI भी जांच कर रही है. ED की चार्जशीट में खुलासा हुआ है कि महादेव सट्टा ऐप प्रमोटर सौरभ चंद्राकर, रवि उप्पल और शुभम सोनी ने सट्टेबाजी की काली कमाई को सफेद करने शेयर मार्केट में 1000 करोड़ रुपए से ज्यादा का निवेश किया है. इसकी जांच भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) कर रही है.

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक कुचला, युवक की मौके पर ही मौत…

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक कुचला, युवक की मौके पर ही मौत…

 रायपुर- बिलासपुर हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई. मृत की शिनाख्ती नहीं हो पाई है. हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस मामले की जांच कर रही.प्रत्यक्ष दर्शी डोमेश्वर साहू ने बताया कि वह सिलतरा की फैक्ट्री में काम करने जा रहा था, उसके कुछ दूर आगे एक दोपहिया भी रायपुर की तरफ जा रहा था, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से उस दोपहिया को टक्कर मारी और रौंदते हुए फरार हो गया. उसने मृतक और उसके दोपहिया का फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर शेयर किया, ताकि मृतक की शिनाख्त हो सके.

दिल दहला देने वाली घटना, महिला की जिंदा जलकर मौत, खाट में सोने के दौरान हुआ हादसा, जांच में जुटी पुलिस...

दिल दहला देने वाली घटना, महिला की जिंदा जलकर मौत, खाट में सोने के दौरान हुआ हादसा, जांच में जुटी पुलिस...

 बलरामपुर। जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। पिपराही गांव में एक बुजुर्ग महिला की घर में जिंदा जलकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला अपने घर में अकेली खाट पर सो रही थी, तभी आग लगने से यह घटना घटी। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। यह मामला बलरामपुर थाना क्षेत्र का है। 

बलरामपुर थाना अंतर्गत संतोषी नगर पिपराही ग्राम निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला पुष्पा मंडल अकेली रविवार की रात घर में अकेली सो रही थी। आज सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने घर से धुआं निकलते देख तब दरवाजा तोड़ा,धर के अंदर घुसे। जहां देखा की बुजुर्ग महिला का शव पूरी तरह से जलकर खाट के नीचे पड़ा हुआ था, जिसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। ग्रामीणों के अनुसार यह घटना उस समय हुई जब महिला खाट के नीचे दियाबत्ती जलाकर सोई थी। 

फिलहाल, आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है और घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। 

CG - कांग्रेस ने 3 पार्षदों को दिखाया बाहर का रास्ता, इस वहज से लिया बड़ा एक्शन, 6 साल के लिए किया निष्कासित

CG - कांग्रेस ने 3 पार्षदों को दिखाया बाहर का रास्ता, इस वहज से लिया बड़ा एक्शन, 6 साल के लिए किया निष्कासित

 बैकुंठपुर। छत्तीसगढ़ की सत्ता से बेदखल होने के बाद से कांग्रेस पार्टी में घमासान मचा हुआ है। जहां एक ओर कई नेता पार्टी छोड़कर जा रहे हैं तो दूसरी ओर पार्टी भी कई नेताओं को निष्कासित कर रही है। इस बीच, कांग्रेस पार्टी ने तीन पार्षदों को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। इस कार्रवाई को जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने अंजाम दिया।

सूत्रों के अनुसार, जिन तीन नेताओं को निष्कासित किया गया है, उनमें वार्ड नं 10 के पार्षद लाल मोहम्मद, वार्ड नं 4 की पार्षद संतोषी एक्का और वार्ड नं 15 के पार्षद प्रदीप तिवारी शामिल हैं। इन पर आरोप है कि उन्होंने शिवपुर चरचा नगरपालिका के अध्यक्ष के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव में अपनी ही पार्टी के खिलाफ मतदान किया।

यह मामला तब शुरू हुआ जब कोरिया जिले की शिवपुर चरचा नगर पालिका के अध्यक्ष लालमुनी यादव के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया। वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद एवं नपा उपाध्यक्ष राजेश सिंह और 4 अन्य पार्षदों ने जिला निर्वाचन अधिकारी को संयुक्त हस्ताक्षरयुक्त आवेदन प्रस्तुत कर यह मांग की थी।

फ्लोर टेस्ट में विश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 12 वोट पड़े, जबकि अध्यक्ष को केवल 3 वोट ही मिले, जिसके परिणामस्वरूप लालमुनी यादव को अपनी कुर्सी छोड़नी पड़ी। इस घटना के बाद, कांग्रेस ने अपने पार्षदों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया।

CG BREAKING - CRPF जवान ने की आत्महत्या प्रधान आरक्षक ने AK-47 रायफल से किया फायर, मचा हड़कंप

CG BREAKING - CRPF जवान ने की आत्महत्या प्रधान आरक्षक ने AK-47 रायफल से किया फायर, मचा हड़कंप

 दंतेवाड़ा। सीआरपीएफ के प्रधान आरक्षक विपिन्द्र चन्द्र ने एके 47 रायफल को निकाल कर फायर कर दिया। गोली जवान के गले पर लगी। घटना की जानकारी के तुरंत बाद ईलाज हेतु जवान को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। जवान के परिजनों को सूचित किया गया है। मर्ग कायम कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिले के बारसूर थाना क्षेत्र का मामला है। 

थाना बारसूर क्षेत्रांतर्गत् सीआरपीएफ 195 बटा. मुख्यालय बारसूर में पदस्थ सीआरपीएफ बल संख्या 015263591 प्र.आर. विपिन्द्र चन्द्र पिता भैरब दत्त 195 बटा0 ‘‘सी’’ कम्पनी में पदस्थ था। दिनांक 26.08.2024 के लगभग 10:30 बजे अपने बैरक गया, जहॉ जवान ने एके 47 रायफल को निकाल कर फायर किया। फायर किया गया राउण्ड स्वयं जवान के गले पर लगा। घटना की जानकारी के तुरंत बाद ईलाज हेतु जवान को तत्काल जिला अस्पताल दंतेवाड़ा लेकर गये। जहां डाक्टरों द्वारा मृत्यु होना बतलाया गया। प्रकरण में मृतक जवान के परिजनों को सूचित किया गया है। मर्ग कायम कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। 

BREAKING : पहाड़ में मिला महिला का नर कंकाल, फैली सनसनी

BREAKING : पहाड़ में मिला महिला का नर कंकाल, फैली सनसनी

 कांकेर : जिले के गढ़िया पहाड़ में एक नर कंकाल मिला है, नर कंकाल मिलने से लोगों में सनसनी फ़ैल गई है। वहीं कंकाल के पास मिले कपड़े और पायल से महिला का शव होने का अंदेशा जताया जा रहा है। सूचना कर पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंच गई है, पुलिस आगे की जांच में जुट गई है। मामला कोतवाली थानाक्षेत्र का है।

2 लाख के महिला ईनामी नक्सली को पुलिस ने किया गिरफ़्तार, ज़ब्त किए संदिग्ध औज़ार

2 लाख के महिला ईनामी नक्सली को पुलिस ने किया गिरफ़्तार, ज़ब्त किए संदिग्ध औज़ार

 सुकमा : जिला सुकमा में एसपी किरण चव्हाण एवं वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत मुखबिर के सूचना के आधार पर सुरक्षा बल के द्वारा जगरगुण्डा-कुदेड़ मार्ग में पास 5 प्रतिबंधित नक्सली संगठन के सक्रिय माओवादी को गिरफ्तार किया गया हैं।

दरअसल इन नक्सलियों के पास से विस्फोटक एवं अन्य नक्सल सामाग्री ज़ब्त की गई हैं। ज़ब्त सामग्री सहित पुलिस द्वारा नक्सलियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया हैं। वही अन्य फरार माओवादियों का पता लगाने के लिए सर्च अभियान के तहत थाना जगरगुण्डा से एक पुलिस टीम का गठन किया गया।

जिसके तहत ग्राम आश्रमपारा, कामापारा व सिंगाराम की और सिविल ड्रेस में टीम रवाना हुई थी। जिसमे पुलिस ने घेरा बंदी कर एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया हैं। पकड़े गये संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम तेलाम गुज्जा बताया। गुज्जा नक्सल संगठन में डीएकेएमएस सदस्य के पद पर कार्य कर रहा था। वही चेकिंग के दौरान आरोपी के पास से 2 नग जिलेटिन राड, 1 मीटर कोर्डेक्स वायर, 3 मीटर बिजली वॉयर बरामद किया गया। फ़िलहाल आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।

दूसरा माओवादी सर्च अभियान ग्राम मिसीगुड़ा, बेदरे व आस-पास के जंगली इलाको में हुआ। जंहा अभियान के दौरान मिसीगुड़ा के जंगल पास 3 संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया। जिसमे से एक महिला व दो पुरुष हैं। नक्सलियों को पहचान महिला उईका मोटी जगरगुण्डा एरिया कमेटी सीएनएम सदस्या, ईनामी 2 लाख रूपये ,2. डोडी भीमा मिलिशिया सदस्य जिला सुकमा तथा दोनों नक्सल संगठन में उपरोक्त पदों पर कार्य, बताई गई हैं। पकड़े गए नक्सलियों में महिला के पास से 2 नग जिलेटिन रॉड,1 मीटर कोर्डेक्स वायर, 1 नग माचिस और पुरुषों के पास से 1 नग बीजीएल सेल, 100 ग्राम बारुद, टीकली फटाका 1 नग, बरामद किया गया। पकड़े गए सभी नक्सलियों ने अपना मकसद सुरक्षा बलों को नुक्सान पहुँचाना बताया हैं। वही नक्सलियों को न्यायिक हिरासत में ले लिया गया हैं। वही उपरोक्त घटनाओं में शामिल अन्य नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए क्षेत्र में लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

 
BREAKING : नक्सलियों नें की ग्रामीण युवक की हत्या, मुखबिरी का लगाया आरोप

BREAKING : नक्सलियों नें की ग्रामीण युवक की हत्या, मुखबिरी का लगाया आरोप

 बीजापुर |  नक्सलियों का आतंक लगातार लोगो की जान ले रहा हैं। वही हालही में पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर नक्सलियों ने एक बार फिर युवक की हत्या कर दी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने रविवार को भैरमगढ़ इलाके में जनअदालत लगाकर एक युवक सीतु मंडावी की पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर हत्या कर दी है। नक्सलियों के भैरमगढ़ एरिया कमेटी ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली है। नक्सलियों के इस पर्चे में लिखा है की 2021 से सीतु मंडावी पुलिस की मुखबिरी कर रहा था। जिसके कारण उसे मौत की सजा दी गई है। बतादें की दो दिन पहले भी नक्सलियों ने मुखबिरी का आरोप लगाकर गंगालूर थाना क्षेत्र के पूसनार गाँव के जमींदार लांचा पुनेम की बेहरमी से हत्या कर दी थी।

5 हार्डकोर नक्सली समेत 25 नक्सलीयों ने किया आत्मसमर्पण, छग सरकार की निति से प्रभावित होकर लिया फैसला

5 हार्डकोर नक्सली समेत 25 नक्सलीयों ने किया आत्मसमर्पण, छग सरकार की निति से प्रभावित होकर लिया फैसला

 बीजापुर : 5 हार्डकोर नक्सली समेत 25 नक्सलीयों ने आत्मसमर्पण किया हैं। 08-08 लाख रूपये के ईनामी कंपनी नं 02 के 03 PLGA/पार्टी सदस्य, 03 लाख का ईनामी प्लाटून नम्बर 16 सेक्शन डिप्टी कमाण्डर, 01-01 लाख के ईनामी 02 माओवादी एलओएस सदस्य-सीएनएम अध्यक्ष सहित भैरमगढ़ एरिया कमेटी एवं गंगालूर एरिया कमेटी के 25 माओवादियों ने किया पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया हैं।

माओवादियों की भेदभाव पूर्ण नीति, उपेक्षा एवं माओवादियों के जीवन शैली व विचारधारा से क्षुब्ध होकर एवं छ.ग.शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति एवं बीजापुर पुलिस द्वारा चलाये जा रहे “नियद नेल्ला नार” योजना से प्रभावित होकर नक्सलियों ने समर्पण किया। वर्ष 2024 में अब तक 170 माओवादियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया, वहीं विभिन्न माओवादी घटनाओं में शामिल 346 माओवादियों को गिरफ्तार किया गया। बीजापुर सेक्टर के मार्ग दर्शन में जिले में चलाये जा रहे माओवादी उन्मूलन अभियान के दौरान डीआरजी, बस्तर फाईटर एवं 85वी वाहिनी के द्वारा किये जा रहे संयुक्त प्रयासो से छ.ग.शासन की पुनर्वास एवं आत्मसर्पण नीति बीजापुर पुलिस द्वारा चलाये जा रहे “नियद नेल्ला नार” योजना से प्रभावित होकर भैरमगढ़ एरिया कमेटी एवं गंगालूर एरिया कमेटी के पार्टी सदस्य, एलओएस सदस्य, सीएनएम अध्यक्ष सहित 25 माओवादियों ने उप पुलिस महानिरीक्षक, केरिपु ऑप्स बीजापुर देवेन्द्र सिंह नेगी, पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ0जितेन्द्र कुमार यादव, कमांडेंट 85वी वाहिनी सुनील कुमार, कमांडेंट 222वी वाहिनी केरिपु विजेन्द्र कुमार, कमांडेंट 202 कोबरा अमित कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ऑप्स वैभव बैंकर, उप पुलिस अधीक्षक ऑप्स सुदीप सरकार, उप पुलिस अधीक्षक डीआरजी बीजापुर विनित साहू के समक्ष माओवादियो की खोखली विचारधारा, भेदभाव पूर्ण व्यवहार, उपेक्षा व प्रताड़ना से तंग आकर एवं छत्तीसगढ़ शासन के पुनर्वास एवं आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण किया ।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आज शुष्क दिवस घोषित, मदिरा की बिक्री और परोसने पर प्रतिबंध

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आज शुष्क दिवस घोषित, मदिरा की बिक्री और परोसने पर प्रतिबंध

 रायपुर । छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग ने आज  शुष्क दिवस घोषित किया है। ‘श्रीकृष्ण जन्माष्टमी’ के अवसर पर यह निर्णय लिया गया है, जिसके तहत राज्य भर में मदिरा की बिक्री और परोसने पर प्रतिबंध रहेगा।

आबकारी विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन प्रदेश के सभी जिलों में स्थित देशी और विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों, रेस्टोरेंट-बार, होटल-बार, क्लब आदि प्रतिष्ठान पूरी तरह से बंद रहेंगे। किसी भी प्रकार की मदिरा की बिक्री या परोसने की अनुमति नहीं होगी, चाहे वह लाइसेंसी प्रतिष्ठान हो या गैर-लाइसेंसीकृत स्थल।

आदेश में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि गैर-लाइसेंसीकृत जगहों पर शराब की बिक्री या परोसने पर भी सख्त रोक रहेगी। इस निर्देश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें मदिरा का जब्तीकरण और दोषियों पर आपराधिक मामले दर्ज किए जाएंगे।

 
CG - सैक्स रैकेट का भंडाफोड़...राजधानी में धड़ल्ले से चला रहे थे सेक्स रैकेट, 6 महिलाएं सहित 1 पुरुष गिरफ्तार

CG - सैक्स रैकेट का भंडाफोड़...राजधानी में धड़ल्ले से चला रहे थे सेक्स रैकेट, 6 महिलाएं सहित 1 पुरुष गिरफ्तार

 रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है। राजधानी के टिकरापारा थाना इलाके के बोरियाखुर्द में एक घर में लंबे समय से चल रहे सैक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई में 6 महिलाओं और 1 पुरुष को गिरफ्तार किया है। स्थानीय लोगों की सूचना के आधार पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर छापेमारी की और इस अवैध गतिविधि पर रोक लगाई।

इस मामले में स्थानीय लोगों की जागरूकता और तत्परता से पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। टिकरापारा थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है और पुलिस द्वारा इस प्रकार की अवैध गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

गिरौदपुरी में भव्य मेले का आयोजन : बड़ी संख्या में जुटेंगे सतनामी पंथ के अनुयायी, 200 से ज्यादा पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात

गिरौदपुरी में भव्य मेले का आयोजन : बड़ी संख्या में जुटेंगे सतनामी पंथ के अनुयायी, 200 से ज्यादा पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात

 बलौदाबाजार-भाटापारा। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार के गिरौदपुरी में आज 25 अगस्त से 27 अगस्त तक के मेला का आयोजन किाया गया है। इस कार्यक्रम में सुरक्षा के लिहाज से बलौदाबाजार पुलिस के 200 जवान तैनात रहेंगे।

दरअसल, 25.08.2024 से 27.08.2024 तक गिरौदपुरी में सतनामी समाज गुरु बालक दास का जन्मोत्सव समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। समारोह में काफी संख्या में सतनामी समाज श्रद्धालु पहुंचेंगे। इस दौरान संपूर्ण मेला परिसर में पर्याप्त सुरक्षा प्रबंध एवं समुचित यातायात व्यवस्था हेतु 7 पुलिस राजपत्रित अधिकारियों सहित 200 की संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

इस दौरान संपूर्ण मेला परिसर को 4 मुख्य सेक्टर में विभाजित कर प्रत्येक सेक्टर में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। मेला स्थल में पहले सेक्टर में मुख्य मंदिर, जैतखाम, एवं इसके आसपास के स्थल शामिल है। दूसरे सेक्टर में गिरौदपुरी पहुंच मेनगेट, अमर गुफा स्थल एवं मेला परिसर के बाहरी एरिया का समावेश किया गया है। तीसरे सेक्टर में छाता पहाड़, पंचकुंडी एरिया को शामिल किया गया है। इन सभी सेक्टर में शांति व्यवस्था हेतु पर्याप्त पुलिस बल लगाया गया है। अंत में चौंथे सेक्टर में सबसे महत्वपूर्ण, संपूर्ण गिरौदपुरी मेला में यातायात, पार्किंग एवं समुचित मार्ग व्यवस्था को शामिल किया गया है। मेला स्थल में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए मेला स्थल के आसपास पार्किंग स्थलों का चयन कर पर्याप्त संख्या में यातायात पुलिस बल की तैनाती की गई है। साथ ही पुलिस की अलग-अलग पेट्रोलिंग पार्टीयों द्वारा संपूर्ण मेला परिसर में लगातार पेट्रोलिंग कर पर्याप्त सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित की जावेगी।

छत्तीसगढ़ में अमित शाह ने किया 204.84 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण, ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ के तहत लगाया पीपल का पेड़

छत्तीसगढ़ में अमित शाह ने किया 204.84 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण, ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ के तहत लगाया पीपल का पेड़

 रायपुर :- आज केंद्रीय गृह मंत्री ने राजधानी रायपुर में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो आंचलिक कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सौजन्य मुलाक़ात की, वही गृहमंत्री अमित शाह ने नवा रायपुर में ‘‘पीपुल फॉर पीपल’’ अभियान का शुभारंभ करते हुए ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ के तहत पीपल के पौधे का रोपण किया, इस अवसर पर उन्होंने 204.84 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया गया, जिसमें स्मार्ट सिटी योजना के तहत रेलवे स्टेशन, स्मार्ट रोड, पार्किंग, और स्मार्ट स्कूल शामिल हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की, जिसमें कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति भी रही। साथ ही अमित शाह से आज माओवादी आतंक प्रभावित बीजापुर जिले के पालनार कैम्प के आसपास के 31 युवाओं ने मुलाकात भी की। इनमें से कई युवा पहली बार राजधानी रायपुर आए हैं,

कल बंद रहेगी छत्तीसगढ़ की सभी शराब दुकानें, उल्लंघन करने पर होगी कड़ी कार्रवाई, पढ़ लें आदेश

कल बंद रहेगी छत्तीसगढ़ की सभी शराब दुकानें, उल्लंघन करने पर होगी कड़ी कार्रवाई, पढ़ लें आदेश

  रायगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर 26 अगस्त को सम्पूर्ण ‘शुष्क दिवस‘ घोषित किया गया है। इस दौरान प्रदेश में स्थित समस्त देशी-विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानें, होटल, बार, क्लब एवं भांग की फुटकर दुकानें बंद रहेंगी।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर 26 अगस्त को सम्पूर्ण ‘शुष्क दिवस‘ घोषित किया गया है।यह प्रदेश में पहली बार किसी सरकार द्वारा जन्माष्टमी पर शुष्क दिवस घोसित किया गया है।शुष्क दिवस पर पूरे प्रदेश में देशी-विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानें, होटल, बार, क्लब एवं भांग की फुटकर दुकानें बंद रहेंगी।

आदेश में शासन द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया है कि निर्देश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।जन्माष्टमी के दिन शुष्क दिवस घोसित करने का सरकार का उद्द्येश्य यह है कि प्रदेश के किसी भी क्षेत्र में असामाजिक तत्वों द्वारा शराब पीकर हुड़दंग न मचे।इसके साथ ही पुलिस को भी निर्देशित किया गया है कि जन्माष्टमी के अवसर पर प्रदेश में कानून व्यवस्था बनी रहे।

 
CG ब्रेकिंग : केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह रायपुर के 3 दिवसीय प्रवास के बाद नई दिल्ली रवाना

CG ब्रेकिंग : केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह रायपुर के 3 दिवसीय प्रवास के बाद नई दिल्ली रवाना

 रायपुर, 25 अगस्त 2024/ केन्द्रीय गृह मंत्री  अमित शाह छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के 3 दिवसीय प्रवास के बाद आज नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए। स्वामी विवेकानंद विमानतल पर  अमित शाह को मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय, केन्द्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री  तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा, खाद्य मंत्री  दयाल दास बघेल, उद्योग मंत्री  लखन लाल देवांगन, स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहार जायसवाल, राजस्व मंत्री  टंकराम वर्मा, सांसद  बृजमोहन अग्रवाल, विधायक गुरू खुशवंत साहेब, श्री अनुज शर्मा,  राजेश मूणत, धरम लाल कौशिक, अमर अग्रवाल, मुख्य सचिव  अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा सहित अनेक जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने भाव-भीनी विदाई दी।

 थाना सिटी कोतवाली के कारागार में होगा जन्म कृष्ण का रात्रि 12 बजे   26 अगस्त को

थाना सिटी कोतवाली के कारागार में होगा जन्म कृष्ण का रात्रि 12 बजे 26 अगस्त को

रायपुर। श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव एवं विकास समिति रायपुर के तत्वाधान में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी थाना सिटी कोतवाली के कारागार (बंदी गृह )में 26 अगस्त को भगवान श्री कृष्ण का जन्म रात्रि 12 बजे होगा ।
,इस हेतु एक बैठक पदाधिकारियों की तैयारी को लेकर हुई। श्री कृष्ण जन्म की लीला का मंचन होगा समिति के सदस्य वासुदेव और माता देवकी की भूमिका निभाएंगे कारागार में उन्हें हथकड़ियों से बांधा जाएगा,। जब रात्रि में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म होगा तब पहरेदार गहरी नींद में सो रहे होंगे और बंदी गृह के दरवाजे  स्वत खुल जायेंगे वासुदेव जी बालक कृष्ण को टोकरी में रखकर सदर बाजार के गोपाल मंदिर में भक्तो को दर्शन देने जाएंगे।उक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति में समिति के अध्यक्ष माधव लाल यादव ने दी।
BREAKING : देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी पर बवाल: युवा कांग्रेस के जेल भरो आंदोलन में कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों के बीच हुई झड़प

BREAKING : देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी पर बवाल: युवा कांग्रेस के जेल भरो आंदोलन में कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों के बीच हुई झड़प

 दुर्ग  : 10 जून को हुई बलौदाबाजार हिंसा की घटना को लेकर कांग्रेस लगातार एक्शन मोड पर हैं, भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के बाद एक तरफ जहां कल कांग्रेस ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आंदोलन किया, तो वहीं अब दूसरी ओर यूथ कांग्रेस और  एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने भी अब जेलभर आंदोलन किया।

भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के बाद 500 से ज्यादा यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ता सेक्टर 6 स्थित भिलाई नगर थाने पहुंचे और उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विधायक देवेंद्र यादव के पक्ष में ढाई सौ से ज्यादा यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने अपनी गिरफ्तारियां दी,आपको बता दे की पिछले दिनों भिलाई नगर के विधायक देवेंद्र यादव पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जहां वे सेंट्रल जेल रायपुर में फिलहाल बंद है।

कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव पर आरोप है कि उन्होंने बलोदाबाजार हिंसा में लोगों को मंच से भड़काऊ भाषण दिया है, फिलहाल यह जांच का विषय है, न्यायालय इस पर जांच कर रही है। लेकिन एनएसयूआई कार्यकर्ताओं का कहना है कि पुलिस को बलौदा बाजार हिंसा में देवेंद्र यादव के खिलाफ कोई भी सबूत है,उसे बताना और दिखाना चाहिए, लेकिन पुलिस ने बिना सबूत बताए ही भिलाई के कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को जेल में बंद कर दिया जो की अन्याय है।

वहीं एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने एक दिन पहले ही जेल भरो आंदोलन की सूचना दे दी थी, रैली के माध्यम से सो के कार्यकर्ता थाने पहुंचे और गिरफ्तारी दी।

दर्दनाक हादसा: ट्रेलर की ठोकर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

दर्दनाक हादसा: ट्रेलर की ठोकर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

 रायगढ़ : लैलूंगा थाना क्षेत्र निवासी दो युवकों की ग्राम गेरवानी अमरजीत ढाबा के सामने ट्रेलर वाहन से टक्कर के बाद मौके पर ही मौत हो गई। दोनों मृतकों को पुलिस वाहन 112 की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां कोतवाली पुलिस ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर ली है।

जानकारी के अनुसार, लैलूंगा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम सालिहापारा निवासी सुशील कुमार केरकेट्टा पिता ललित कुमार केरकेट्टा अपने पड़ोसी अंकित केरकेट्टा पिता तेजराम केरकेट्टा उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम सलिहापारा लैलूंगा के साथ बाइक से रायगढ़ अनुकंपा नियुक्ति के सिलसिले में आ रहा था। गाड़ी सुशील चला रहा था। इस दौरान ग्राम गेरवानी अमरजीत ढाबा के पास सामने से आ रही ट्रेलर से जा टकराया। घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना मिलने पर पूंजीपथरा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक जांच में ही दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद घटना की जानकारी मृतकों के परिवार वालों को दी गई।

परिजनों का कहना है कि ट्रेलर वाहन चालक तेज व लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए उन्हें सामने से ठोकर मार दिया। अंकित के पिता की मृत्यु के बाद उसकी मां को अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। कुछ माह पूर्व अंकित की मां का भी देहांत हो गया। इसके बाद अंकित अपनी मां के जगह नौकरी करने के लिए अनुकंपा नियुक्ति की बात करने रायगढ़ आ रहा था। अंकित के ऊपर ही अपने घर की पूरी जिम्मेदारी थी। उसकी मौत के बाद उसके छोटे-छोटे भाई बहनों का इस दुनिया में कोई नहीं रह गया।

 
CG- कलेक्टर ने की बड़ी कार्रवाई, 4 शिक्षकों को किया सस्पेंड, इस वजह से गिरी गाज, जाने पूरा मामला

CG- कलेक्टर ने की बड़ी कार्रवाई, 4 शिक्षकों को किया सस्पेंड, इस वजह से गिरी गाज, जाने पूरा मामला

 कोण्डागांव। जिले में शिक्षा विभाग में अनुशासनहीनता और लापरवाही के मामलों को लेकर सख्त कदम उठाते हुए चार शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबित शिक्षकों में सहायक शिक्षक चरण सिंह मरकाम, प्रधान अध्यापक शंकरलाल नेताम, सहायक शिक्षक एलबी चितुराम सर्फे और प्रधान अध्यापक कुदराम शामिल है।

बता दें कि फरसगांव ब्लॉक के प्राथमिक शाला कुम्हारपारा बंजोड़ा में पदस्थ सहायक शिक्षक चरण सिंह मरकाम के खिलाफ लगातार शराब पीकर स्कूल आने और पढ़ाई में लापरवाही बरतने की शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों की पुष्टि होने पर कलेक्टर ने उन्हें तत्काल निलंबित कर दिया है। वहीं विकासखंड शासकीय उच्च प्राथमिक शाला आदनार के प्रभारी प्रधान अध्यापक रामसिंह कुदराम पर बच्चों से जाति प्रमाण पत्र और छात्रवृत्ति के लिए 300 रुपये प्रति छात्र वसूलने का आरोप लगा था। जांच में इस आरोप की पुष्टि होने पर उनके निलंबन का प्रस्ताव संयुक्त संचालक, स्कूल शिक्षा, बस्तर संभाग, जगदलपुर को भेजा गया, जिसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया।

इसी तरह विकासखंड कोण्डागांव के शासकीय प्राथमिक शाला कोहकाड़ी के सहायक शिक्षक एलबी चितुराम सर्फे को बिना पूर्व सूचना के लंबे समय तक अनुपस्थित रहने के कारण निलंबित किया गया है। वहीं फरसगांव के शासकीय प्राथमिक शाला सदाड़ी के प्रधान अध्यापक शंकरलाल नेताम को पढ़ाई में असमर्थ पाए जाने पर कलेक्टर ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन के दौरान उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी, फरसगांव कार्यालय रहेगा। कलेक्टर की इस सख्त कार्रवाई से जिले में शिक्षा विभाग के कर्मचारियों के बीच हड़कंप मच गया है।

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, छत्तीसगढ़ के इन जिलों में होगी मूसलाधार बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, छत्तीसगढ़ के इन जिलों में होगी मूसलाधार बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में जुलाई के आखिर और अगस्त की शुरुआत से ही भारी बारिश हुई। एक बार फिर छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने प्रदेश के चार जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की माने तो अगले 24 घंटे के दौरान बस्तर, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और बीजापुर में झमाझम बारिश होगी। गरज चमक के साथ इन जिलों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है।

वहीं, सुकमा, कांकेर, कबीरधाम, रायगढ़, कोरबा, राजनांदगांव, कबीरधाम के लिए येलो अलर्ट के साथ वेरी हैवी रैन का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में अगले 24 घंटो के दौरान अति भारी बारिश हो सकती है।

दरअसल, प्रदेश में मानसून सक्रिय रहा। प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। वहीं, दो स्थानों में भारी वर्षा दर्ज हुई। सर्वाधिक वर्षा स्टेशन गंगलूर बीजापुर में 11 सीएम दर्ज की गई।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘‘पीपुल फॉर पीपल’’ अभियान का किया शुभारंभ

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘‘पीपुल फॉर पीपल’’ अभियान का किया शुभारंभ

 ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पीपल के पौधे का किया रोपण

नवा रायपुर में 204.84 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का लोकार्पण

रायपुर, 25 अगस्त 2024/ केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नवा रायपुर में निर्माणाधीन नवीन विधानसभा परिसर में ‘‘पीपुल फॉर पीपल’’ अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने इस मौके पर स्मार्ट सिटी योजना के तहत रेलवे स्टेशन, स्मार्ट रोड, पार्किंग एवं स्मार्ट स्कूल सहित 204.84 करोड़ रूपए की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने की। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री द्वय  अरूण साव और  विजय शर्मा, वित्त मंत्री  ओ.पी. चौधरी, वन मंत्री  केदार कश्यप, खाद्य मंत्री  दयाल दास बघेल, खेल युवा कल्याण मंत्री  टंक राम वर्मा, सांसद  बृजमोहन अग्रवाल, विधायक सर्व राजेश मूणत, किरण देव, पुरंदर मिश्रा, इंद्रकुमार साहू, मोती लाल साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

एक लाख पौधों का होगा रोपण
नवा रायपुर अटल नगर द्वारा ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान अंतर्गत ‘‘पीपुल फॉर पीपल’’ कार्यक्रम में एक लाख से अधिक स्थानीय प्रजाति के बड़े पेड़ रोपे जाएंगे। वर्तमान में 21,000 से अधिक पीपल के वृक्ष लगाये जा चुके हैं। नवा रायपुर अटल नगर का लक्ष्य है कि शहर में किसी भी स्थान पर खड़े होने पर पीपल का वृक्ष दिखाई दे।

पीपल के वृक्ष के संबंध में श्रीमद भगवद्गीता में भी भगवान श्री कृष्ण ने कहा है कि ‘‘वृक्षों में मैं पीपल हूं।’’ पीपल का वृक्ष 100 वर्षों से अधिक एवं 24 घण्टे जीवनदायिनी वायु प्रदान करने वाला वृक्ष है। कार्यक्रम अंतर्गत युवाओं को जोड़ने एवं जन सुविधा हेतु मोबाईल एप के माध्यम से ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान अंतर्गत ‘‘पीपुल फॉर पीपल’’ में वर्चुअल एडॉप्शन की सुविधा का उपयोग कर 2000 से ज्यादा जन सामान्य सहभागी भी बन चुके हैं।

रेलवे स्टेशन, स्मार्ट रोड, पार्किंग
नवा रायपुर अटल नगर से अन्य शहरों की कनेक्टीविटी के लिए बिछाई गई रेलवे लाईन में शहर के मध्य रेलवे स्टेशन की सुविधा उपलब्ध होगी। यह स्टेशन 75 करोड़ रूपए की लागत से तैयार की गई है। नवा रायपुर विकास प्राधिकरण द्वारा 4 रेलवे स्टेशन निर्माण का कार्य किया जा रहा है। नवा रायपुर अटल नगर में लगभग 5.3 किलोमीटर में स्मार्ट सडक एवं अन्य आवश्यक अधोसंरचना का निर्माण 35.25 करोड़ रूपए की लागत से किया गया है। 100 बस के अतिरिक्त 148 कार, टैक्सी और लगभग 250 दोपहिया वाहनों की पार्किंग की सुविधा 23.12 करोड़ रूपए की लागत से विकसित की गई है।

विश्वस्तरीय स्मार्ट स्कूल
राखी गांव में विश्वस्तरीय स्मार्ट शैक्षणिक व्यवस्था की सुविधा एवं वृहद बहुद्देशीय सभागार प्रदान करने के लिए 18 करोड़ रूपए हायर सेकेण्डरी स्कूल तैयार किया गया है। इससे 1200 से ज्यादा बच्चों को विश्वस्तरीय शिक्षा का माहौल मिलेगा। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा हेतु 11 करोड़ रूपए की लगात से भवन निर्मित किया गया है। इस स्कूल में 950 विद्यार्थी लाभान्वित होंगे। नवा रायपुर अटल नगर के 11 ग्रामों में 10.35 करोड़ रूपए की लागत से प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूलों का उन्नयन किया गया है, जिससे लगभग 4300 स्कूली बच्चों को बेहतर शैक्षणिक माहौल मिलेगा।

भू-संवर्धन एवं वृक्षारोपण
बागवानी कार्य में जल निकायों का विकास के लिए 16 करोड़ रूपए की लागत से मंत्रालय के निकट जल संवर्धन, नालों, तालाबों को पुनर्जीवित करना एवं वृक्षारोपण का कार्य किया गया है। इसके अलावा वर्षा जल की प्राकृतिक धाराओं को विकसित कर भू-जल स्तर को बढाने के लिए 16.12 करोड़ रूपए की लागत से आवश्यक कार्य एवं नये तालाबों का निर्माण तथा वृक्षारोपण कार्य किये गये है।