नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
बड़ी खुशखबरी! आयुष्मान से इलाज की लिमिट होगी दोगुनी, जानिए कितने तक का मिलेगा लाभ

बड़ी खुशखबरी! आयुष्मान से इलाज की लिमिट होगी दोगुनी, जानिए कितने तक का मिलेगा लाभ

 रायपुर :- छत्तीसगढ़ में शहीद वीरनारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना में जल्द ही इलाज की लिमिट दोगुनी हो सकती है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग तैयारी में जुट गया है। इस स्कीम में फिलहाल गरीब परिवारों को 5 लाख रुपए तक सरकारी और निजी अस्पतालों में इलाज की सुविधा मिल रही है, जिसे बढ़ाकर 10 लाख रुपए किया जाएगा। वहीं, मिडिल क्लास के प्रति परिवारों को 50 हजार रुपए इलाज कराने की सुविधा है, जिसे बढ़ाकर 1 लाख रुपए किया जा सकता है। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के मुताबिक स्वास्थ्य मंत्री की ओर से आयुष्मान नोडल एजेंसी को प्रस्ताव बनाने के लिए कहा गया है। इसमें परिवारों का आंकलन करना है

वहीं, अभी कितने परिवार इसके दायरे में आ रहे हैं। इस सबकी भी डिटेल रिपोर्ट बनाना है। अब तक इस स्कीम में प्रदेश में 2 करोड़ 23 लाख से ज्यादा ई-कार्ड बन चुके हैं। वहीं 35 लाख 30 हजार से ज्यादा लोग इलाज करवा चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने  बताया कि हमारा फोकस कैशलेस इलाज की व्यवस्था को सब तक पहुंचाने का है।

गौरतलब है कि भाजपा ने 2023 में अपने चुनावी घोषणापत्र में आयुष्मान भारत स्कीम में गरीब परिवारों के लिए इलाज की लिमिट को 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख तक यानी दोगुना करने का वादा भी किया था। मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए भी लिमिट दोगुनी हो जाएगी। प्रदेश में अभी 56 लाख से अधिक परिवार अभी इस योजना में प्रति परिवार 5 लाख रुपए तक के कैशलेस इलाज के दायरे में आते हैं।

वहीं, जबकि प्रदेश में एपीएल कार्डधारी परिवारों की तादाद 8.82 लाख से भी ज्यादा है। माना जा रहा है कि इस नई व्यवस्था से 8.82 लाख मध्यवर्गीय परिवारों को 1 लाख रुपए तक के फ्री इलाज का सीधा फायदा मिलेगा। स्वास्थ्य मंत्री विभागीय बैठकों में लगातार ये भी कह रहे हैं कि राज्य सरकार इस योजना की जद में सभी परिवारों को लाना चाहती है। इस हेल्थ स्कीम की शुरुआत में 550 करोड़ का बजट प्रावधान किया गया था।जो कि साल दर साल लगातार बढ़ रहा है।

जटिल बीमारियों की भी राशि बढ़ा सकती है राज्य सरकार

प्रदेश में ऐसी जटिल बीमारियां, जिनके इलाज का खर्च फिलहाल 5 लाख रुपए से अधिक होता है। उन बीमारियों के मरीजों को मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता स्कीम में भी राहत दी जाती है। इसमें फिलहाल 25 लाख रुपए तक की सहायता दी जा रही है। जानकारों के मुताबिक जरूरत पड़ने पर इसकी लिमिट भी बढ़ाई जा सकती है। आयुष्मान योजना में इलाज के लिए 1211 से अधिक अस्पताल रजिस्टर्ड हैं, जिनमें 835 सरकारी व 376 से ज्यादा निजी अस्पताल हैं। इनमें फ्री इलाज की सुविधा है।

जानें…. दूसरे राज्यों का हाल
मध्यप्रदेश: 5 लाख तक की लिमिट पात्रता के आधार ही, अत्यंत गरीब परिवारों को लाभ।
राजस्थान: 5 लाख तक की लिमिट (सभी तरह के परिवारों के लिए)।
ओडिशा: 5 लाख लिमिट, लेकिन महिला सदस्य के बीमार होने पर 5 लाख अतिरिक्त।

लिमिट बढ़ाने पर तेजी से काम
शहीद वीरनारायण आयुष्मान स्वास्थ्य योजना का लाभ हर परिवार को मिले इसके लिए व्यापक रूप से काम किया जा रहा है। इलाज की लिमिट को बढ़ाने काम कर रहे हैं। आंकलन के लिए टीम का गठन किया है। मुख्यमंत्री जी ने इस दिशा में पूरी होमवर्क करने के लिए कहा है।
~~श्यामबिहारी जायसवाल, स्वास्थ्य मंत्री

स्वाइन फ्लू ने प्रदेश में बढ़ाई टेंशन, स्वास्थ्य मंत्री ने इलाज को लेकर कही ये बात…

स्वाइन फ्लू ने प्रदेश में बढ़ाई टेंशन, स्वास्थ्य मंत्री ने इलाज को लेकर कही ये बात…

  रायपुर :- छत्‍तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू ने स्वास्थ विभाग की चिंता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य विभाग ने इस स्थिति को देखते हुए पूरे राज्य में अलर्ट जारी कर दिया है। सभी मेडिकल कॉलेजों के डीन और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को वॉयरोलॉजी लैब्स में एन1एच1 वायरस की जांच के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू से 12 लोगों की मौत मामले को लेकर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल बोले, की प्रदेश स्वाइन फ्लू और मौसमी बीमारियां आती हैं, इस साल भी हजारों की संख्या में केस आए हैं, हमारी हेल्थ की टीम सफलता पूर्वक इसका समाधान किया है, पूरे प्रदेश में अब तक 12 मृत्यु हुई है, जिसके बाद स्वाइन फ्लू को लेकर जांच और इलाज के पर्याप्त व्यवस्था हैं साथ ही उचित इलाज के निर्देश दिये गए हैं, वही स्वास्थ मंत्री ने आयुष्मान कार्ड का बजट बढ़ाने को लेकर कहा की शहीद वीर नारायण सिंह योजना के माध्यम से 5 लाख तक का इलाज मिल रहा है, 5 लाख रुपए तक के राशि का इलाज आयुष्मान योजना के तहत कर रहे हैं , हमारी घोषणा पत्र में भी इस बात को करने का तय हुआ है कि 10 लाख तक घोषणा पत्र के आधार पर करना है , हमारी उसको लेकर प्रक्रिया चल रही है और मुख्यमंत्री जी ने इस दिशा में पूरी होमवर्क करने के लिए कहा है

विशेष लेख :  छत्तीसगढ़ में सुशासन के 8 माह - विष्णु के सुशासन से सँवर रहा है छत्तीसगढ़

विशेष लेख : छत्तीसगढ़ में सुशासन के 8 माह - विष्णु के सुशासन से सँवर रहा है छत्तीसगढ़

•छगन लोन्हारे, उप संचालक

रायपुर, 28 अगस्त 2024/ छत्तीसगढ़ में नई सरकार की कमान संभालते ही मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राज्य के अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ ही वंनाचलों में विकास की रोशनी पहुंचाने, प्रशासन में पारदर्शिता और सुशासन लाने के लिए पहल शुरू की है। बस्तर अंचल के अंदरूनी क्षेत्रों में नए कैम्पों का विस्तार किया जा रहा है। ’नियद नेल्लानार’ योजना शुरू की गई है। इस शब्द का आशय ’आपका अच्छा गांव’। विशेष पिछड़ी जनजातियों के हितग्राहियों के लिए आरंभ की गई। ’पीएम जनमन योजना’ की तरह इस योजना से कैम्पों के निकट पांच किलोमीटर की परिधि के गांवों में 17 विभागों की 53 हितग्राही मूलक योजनाएं एवं 28 सामुदायिक सुविधाओं का लाभ वनांचल क्षेत्र में रहने वाले लोगों को दिया जा रहा है।

इस पहल का ही परिणाम है कि राज्य की जनता को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दी गारंटी का तेजी से क्रियान्वयन हो रहा है। श्री मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार काम कर रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राज्य की बागडोर संभालते ही राज्य में फिर से विकास के लिए नया वातावरण बना है। श्री साय का मानना है कि लोकतंत्र का मूलमंत्र सुशासन है। सुशासन के बिना सच्चे लोकतंत्र की कल्पना नहीं की जा सकती।

प्रदेश सरकार ने भूमिहीन किसानों को दीनदयाल उपाध्याय कृषि मजदूर कल्याण योजना के अंतर्गत 10 हजार रूपए वार्षिक सहायता राशि देने का निर्णय लिया है। अंत्योदय एवं प्राथमिकता राशनकार्डधारी 68 लाख परिवारों को अगले 05 सालों तक निःशुल्क खाद्यान्न वितरण का निर्णय प्रदेश सरकार द्वारा लिया गया है। प्रदेश सरकार ने अपने वायदों को पूरा करते हुए किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर से और 21 क्विंटल प्रति एकड़ की मान से धान खरीदी की। प्रदेश में रिकार्ड 145 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी की गई। प्रदेश में कृषि हितैषी नीतियों की वजह से खेती-किसानी में रौनक लौट आई है और किसानों के चेहरों पर मुस्कान नजर आ रही है।

सौम्य सरल व्यक्तित्व के धनी मुख्यमंत्री श्री साय ने राज्य की बागडोर संभालते ही उन्होंने छत्तीसगढ़ की जनता को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दी गई गारंटी पर काम करना शुरू किया और मात्र 8 माह में ही अधिकांश गारंटियों को पूरा कर दिखाया। इतने कम समय में जनता को दी गई गारंटी को पूरा करने के लिए यह उनकी प्रशासनिक कुशलता और सफल नेतृत्व का द्योतक है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में 8 माह की अल्पावधि में कई जन हितकारी फैसलों को समाज के हर वर्ग की तरक्की और खुशहाली अनेक कदम उठाए गए हैैं। सरकार की लोकप्रियता का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। प्रदेश सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास ध्येय वाक्य को लेकर जनता की दिन-रात सेवा कर रही है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार ने एक और गारंटी को पूरा करने के लिए महतारी वंदन योजना की शुरूआत की। छत्तीसगढ़ को गढ़ने और संवारने में मातृशक्ति की अहम भूमिका है। महतारी वंदन योजना से प्रदेश की लगभग 70 लाख महिलाओं को लाभ मिल रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी के जन्म दिवस सुशासन दिवस 25 दिसम्बर को राज्य के लगभग 13 लाख किसानों के बैंक खातें में 2 साल के धान का बकाया बोनस 3 हजार 716 करोड़ रूपए की अंतर राशि अंतरित की गई।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। मुख्यमंत्री ने मोदी की इस गारंटी पर त्वरित अमल करते हुए पिछले सरकार के कार्यकाल में राज्य सिविल सेवा परीक्षा (पीएससी) 2021 में हुई गडबड़ी और अनियमितता की जांच का काम सीबीआई को सौंप दिया है। राज्य सरकार ने जनहित को देखते हुए महादेव सट्टा एप केस भी सीबीआई को सौंपा। इसके अलावा बेमेतरा जिले के बिरनपुर प्रकरण की भी सीबीआई जांच कराने का भी निर्णय लिया है। विष्णु देव सरकार ने मोदी की गारंटी के अनुरूप श्री रामलला दर्शन योजना शुरूआत की है। भारत में अपने आप में यह एक अनूठी और अनुकरणीय योजना है। इस योजना में श्रद्धालुओं को सरकारी खर्च में अयोध्या धाम का दर्शन कराया जा रहा है। प्रभु श्री राम का ननिहाल छत्तीसगढ़ माना गया है। इस कारण वे हमारे लिए और अधिक पूजनीय है। अपने भांचा राम के दर्शन के लिए छत्तीसगढ़ का हर नागरिक उत्सुक है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने शपथ के कुछ ही घंटो के भीतर 18 लाख परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पक्के आवास दिए जाने का निर्णय लिया। सबको आवास के साथ ही सबको शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने जल जीवन मिशन प्रारंभ किया है। प्रदेश में इसके क्रियान्वयन के लिए 4 हजार 500 करोड़ रूपए का बजट रखा है। छत्तीसगढ़ में 50 लाख ग्रामीण परिवारों को नल कनेक्शन प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया था। इसमें से 39 लाख 31 हजार परिवारों को नल कनेक्शन उपलब्ध कराया गया है। प्रदेश में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के साथ ही शहीद वीरनारायण सिंह स्वास्थ्य योजना लागु करने का निर्णय लिया गया है। इन दोनों योजनाओं से छत्तीसगढ़ के 77 लाख 20 हजार परिवारों को 5 लाख रूपए तक निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल रहा है। प्रदेश सरकार ने राज्य में तेंदूपत्ता संग्राहकों की पारिश्रमिक दर को 4000 रूपए प्रतिमानक बोरा से बढ़ाकर 5500 रूपए कर दिया है। इस साल 13 लाख 5 हजार तेंदूपत्ता संग्राहकों को 855 करोड़ 80 लाख रूपए का भुगतान किया गया है।

आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विभाग द्वारा नई दिल्ली में संचालित यूथ हॉस्टल में यूपीएससी की तैयारी के लिए अभ्यर्थियों को लिए सीटों की संख्या 50 से बढ़ाकर 185 कर दी गइ है। राजधानी रायपुर के नालंदा परिसर की तरह प्रदेश के 13 और नगरीय निकायों में सर्व सुविधा युक्त लाईब्रेरी का निर्माण किया जाएगा। प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने मेडिकल शिक्षा का लगातार विस्तार किया जा रहा है। संभाग स्तर पर एम्स की तर्ज पर छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (सीआईएमएस) आरंभ करने का निर्णय लिया गया है। युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार प्रदान करने और अर्थव्यवस्था को तेज रफ्तार देने प्रदेश की नई औद्योगिक नीति 1 नवंबर 2024 को लागू की जाएगी। प्रदेश सरकार द्वारा नवा रायपुर को आईटी हब तथा इनोवेशन हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। नेशनल केपिटल रीजन (एनसीआर) की तरह राज्य सरकार भी स्टेट केपिटल रीजन विकसित करने जा रही हैं। उद्यमी युवाओं को छत्तीसगढ़ उद्यम क्रांति योजना के माध्यम से 50 प्रतिशत सब्सिडी के साथ ब्याज मुक्त ऋण प्रदान करने का निर्णय राज्य सरकार ने लिया है, जिससे युवाओं को अधिक से अधिक अवसर मिल सकेगा।

 

मुख्यमंत्री साय का 29 अगस्त काे हाेने वाला जनदर्शन स्‍थग‍ित

मुख्यमंत्री साय का 29 अगस्त काे हाेने वाला जनदर्शन स्‍थग‍ित

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हर सप्ताह गुरुवार को होने वाला जनदर्शन इस गुरूवार 29 अगस्त को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है।


CG NEWS : तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को रौंदा...दो युवकों की मौत

CG NEWS : तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को रौंदा...दो युवकों की मौत

 कोरबा : जिले के निहारिका क्षेत्र में बीती रात भीषण सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के दौरान मौके पर एक युवक की मौत हो जबकि दूसरे की मौत अस्पताल में उपचार के दौरान हो गई। इस घटना के बाद एक बार फिर से शहर की सड़कों पर तेज रफ्तार में वाहनों पर रोक लगाने की मांग तेज हो गई है।

कोरबा जिले को अगर हादसों की नगरी कहा जाए तो कोई अतिशंयोक्ति नहीं होगी। क्योंकि यहां रोजाना हादसे होते हैं और रोजाना लोगों की मौत होती है। शहर की सड़कों पर दौड़ने वाली वाहन लोगों के लिए यमराज साबित हो रही है। बीती रात निहारिका क्षेत्र में कुछ ऐसा ही हुआ जहां एक तेज रफ्ताार कार ने बाइक सवार दो लोगों को ऐसी ठोकर मारी, कि दोनों यमलोक सिधार गए। गरिमा मेडिकल के सामने यह हादसा हुआ है। बताया जा रहा है, कि शिवकुमार मिरी और मनोज गिरी बाइक पर सवार होकर निहारिका से कहीं जा रहे थे, इसी दौरान कार ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद दोनों मौके पर तड़प रहे थे, जिनमें से एक ने मौके पर दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे ने अस्पताल में अंतिम सांसे ली। इस हादसे के बाद मृतकों के परिवार में मातम का माहौल पसर गया।

इस हादसे के बाद लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। मृतकों के परिजनों के साथ ही अन्य लोगों ने सीविल लाईन थाने का घेराव कर दिया और कार चालक के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की। हलांकि पुलिस ने दुर्घटनाकारित कार को जप्त कर चालक की तलाश शुरु कर दी है। पुलिस ने बताया, कि कार सीएसईबी चौकी क्षेत्र में रहने वाले किसी व्यक्ति की है।

शहर के भीतर इतनी तेज रफ्तार में कार चलाना कहीं न कहीं चिंता का विषय है। कार की रफ्तार अगर कम होती तो शायद दोनों की मौत नहीं हुई होती। बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही कार चालक के पकड़े जाने की बात कही जा रही है।

SSB जवान ने सर्विस रायफल से खुद को मारी गोली, हालत गंभीर, बड़े अधिकारी मौके पर

SSB जवान ने सर्विस रायफल से खुद को मारी गोली, हालत गंभीर, बड़े अधिकारी मौके पर

 दुर्ग: भिलाई से सनसनी खेज मामला सामने आ रहा है. यहां ट्रांजिट कैंप में तैनात एसएसबी जवान ने अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली। जवान कोगंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है। बताया जा रहा है कि, आत्महत्या का प्रयास करने वाला जवान हरियाणा का रहने वाला है और 28वीं बटालियन में कांस्टेबल के पद पर तैनात है।

यह घटना भिलाई के ट्रांजिट कैंप में हुई. मिली जानकारी के अनुसार, SSB जवान ने खुद को अपनी सर्विस रायफल से गोली मारी। जिसके बाद कैंप में मौजूद अन्य जवानों और अधिकारीयों ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल में  कराया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।  हालांकि की जवान ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसकी कोई जानकारी नहीं है। इधर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जांच के बाद ही घटना की स्थिति साफ़ हो पायेगी।  
CG ब्रेकिंग : नक्सलियों ने पुलिस जवान के भाई को दिनदहाड़े उतारा मौत के घाट...इलाके में दहशत..!!

CG ब्रेकिंग : नक्सलियों ने पुलिस जवान के भाई को दिनदहाड़े उतारा मौत के घाट...इलाके में दहशत..!!

 बीजापुर : नक्सलियों ने एक बार फिर मुखबिरी  के आरोप में एक ग्रामीण की हत्या कर दी। नक्सलियों ने पुलिस जवान के भाई को दिनदहाड़े धारदार हथियार से वार कर मौत के घाट उतार दिया। नक्सलियों ने पिछले चार दिनों में तीन हत्या की घटनाओं को अंजाम देकर इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश की हैं।

जानकारी के मुताबिक, मिरतुर थाना क्षेत्र के ग्राम तिमेनार में नक्सलियों ने एक पुलिस जवान के भाई कारम सुदरु की दिनदहाड़े धारदार हथियार से वार कर निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी है। नक्सलियों ने मुखबिरी के आरोप में ग्रामीण की हत्या की हैं। बताया गया है कि ग्रामीण पटेलपारा तिमेनार में रहता था। मृतक का भाई पुलिस जवान है और वह दंतेवाड़ा में पदस्थ हैं। बता दें कि बीते शनिवार की रात नक्सलियों ने गंगालुर थाना क्षेत्र के पुसनार में एक ग्रामीण लांचा पुनेम की मुखबिरी  के शक में धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी थी।वहीं, सोमवार को जांगला थाना के जैगुर निवासी ग्रामीण मंडावी सीतु की नक्सलियों ने मुखबिरी के आरोप में जनअदालत लगाकर उसकी हत्या कर दी गई थी और अब मिरतुर थाना क्षेत्र के तिमेनार में नक्सलियों ने पुलिस जवान के भाई को मौत के घाट उतार दिया हैं।
 श्री जैतू साव मठ पुरानी बस्ती रायपुर में बड़े ही धूमधाम से ठाकुर राधा कृष्ण जी के जन्माष्टमी महोत्सव मनाया गया

श्री जैतू साव मठ पुरानी बस्ती रायपुर में बड़े ही धूमधाम से ठाकुर राधा कृष्ण जी के जन्माष्टमी महोत्सव मनाया गया

 रायपुर : - श्री जैतू साव मठ पुरानी बस्ती रायपुर में बड़े ही धूमधाम से ठाकुर राधा कृष्ण जी के जन्माष्टमी महोत्सव मनाया गया , मंदिर को लाईट व फूलो से दुल्हन की तरह सजाया गया ,21 बटुक विद्यार्थी द्वारा वैदिक मंत्रोचार से भगवान का पूजा किया गया , विधिवत 11 क्विंटल मालपुवा का भोगराग आरती  राजेश्री महंत रामसुंदर दास जी किए , जिसमे  बड़ी संख्या में जन सैलाब दर्शन करने पहुंचे , उपाध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा, सचिव महेंद्र अग्रवाल, अजय तिवारी, मंदिर पुजारी सुमित तिवारी, सौरभ मिश्रा, दीपक पाठक, शैल अग्रवाल, शालिनी अग्रवाल , शुक्लाइन बाई, मनीषा यदु, योगिता, जयश्री ,मुंशी धनेंद्र चौहान, मोहिनी अग्रवाल, गोविंद उपाध्याय, उज्जवल ठाकुर, यश अग्रवाल आदि गणमान्य जन उपस्थित थे।

राज्य में मौसम विभाग ने किया यलो अलर्ट जारी, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

राज्य में मौसम विभाग ने किया यलो अलर्ट जारी, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

  रायपुर :- मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के मौसम को लेकर नई जानकारी साझा की हैं। दरअसल अगले 3 घंटों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। जानकारी के मुताबिक सुबह 7 से 10 बजे तक जांजगीर-चांपा, जशपुर, रायगढ़, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में बारिश के साथ बिजली गिर सकती है। वही 29 अगस्त से मानसून फिर एक्टिव होगा, जिससे 30 अगस्त को कई जगहों पर भारी बारिश की संभावना हैं। अगर
1 जून से 27 अगस्त तक हुई बारिश की बात की जाये तो प्रदेश 938.8 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है जो औसत से 5% अधिक है।
मौसम विभाग की माने तो बिलासपुर संभाग और सरगुजा संभाग के जिलों में भारी वर्षा के आसार है। वहीं 29-30 अगस्त के बाद सिस्टम के सक्रिय होने से तेज बारिश हो सकती हैं।

होटल में चल रहे हाई-प्रोफाइल जुए के फड़ पर पुलिस की दबिश, नामचीन जुआरियों के नाम हुए उजागर

होटल में चल रहे हाई-प्रोफाइल जुए के फड़ पर पुलिस की दबिश, नामचीन जुआरियों के नाम हुए उजागर

 रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा पुलिस ने होटल बेबीलॉन कैपिटल में चल रहे एक हाई-प्रोफाइल जुए के फड़ पर छापेमारी की, जो दिन भर चर्चा का विषय बना रहा। पुलिस की इस कार्रवाई में कई रसूखदार जुआरियों को पकड़ा गया, लेकिन पुलिस द्वारा मीडिया के समक्ष तुरंत नाम न उजागर करने पर उनकी आलोचना भी हुई।

हालांकि, पुलिस ने बाद में ऑनलाइन दर्ज एफआईआर में सभी 11 आरोपियों के नामों का उल्लेख किया, जिससे यह मामला और भी सुर्खियों में आ गया। इन नामचीन आरोपियों में बेबीलॉन होटल के मालिक का नाम भी शामिल है। पुलिस की इस कार्रवाई ने शहर के हाई-प्रोफाइल वर्ग में हड़कंप मचा दिया है। 
 
देखें लिस्ट-
बिना अनुमति संचालित निजी चिकित्सा संस्थानों में स्वास्थ्य विभाग की दबिश, 12 को नोटिस

बिना अनुमति संचालित निजी चिकित्सा संस्थानों में स्वास्थ्य विभाग की दबिश, 12 को नोटिस

 रायपुर: प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार और मरीजों की सुविधा के लिए बिना किसी वैध अनुमति से संचालित निजी अस्पताल तथा डायग्नोस्टिक सेंटरों पर कार्रवाई के निर्देश स्वास्थ्य विभाग ने दिए हैं । इसी कड़ी में आज बलौदाबाजार जिले के कसडोल विकासखंड के 12 चिकित्सा संस्थानों में नर्सिंग होम एक्ट के प्रावधानों के तहत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश कुमार अवस्थी के मार्गदर्शन में टीम ने दबिश देकर निरीक्षण किया साथ ही नोटिस देकर विधिवत अनुमति लेने की अंतिम चेतावनी दी गई है।सीएमएचओ ने बताया की जिले में इस प्रकार के बिना अनुमति के खोले गए संस्थानों के निरीक्षण हेतु टीम का गठन किया गया है। आज इस टीम द्वारा ही दबिश दी गई। परीक्षण के दौरान इन संस्थानों द्वारा बिना नर्सिंग होम एक्ट में पंजीयन संचालन करना पाया गया है। इसके लिए स्थान पर ही उन्हें नोटिस दिया गया। नोटिस में उल्लेख है की बिना अनुमति संस्था का संचालन करने पर प्रथम बार संचालक पर राज्य उपचर्या गृह तथा रोगोपचार सम्बंधी स्थापनाएँ अनुज्ञापन नियम 2010 के अध्याय एक के नियम 4 के अनुसार 20 हज़ार के जुर्माने का प्रावधान है। जबकि दूसरी बार ऐसा करते पाए जाने पर दोष सिद्ध होने पर 03 वर्ष का कारावास अथवा 50 हज़ार जुर्माना अथवा दोनों के भागी होंगे। 

 
जिन संस्थाओं की जांच की गई उसमें वर्मा पैथोलॉजी कटगी, गायत्री क्लीनिक कटगी, गुप्ता क्लीनिक कटगी , क्योर बे ई क्लीनिक कसडोल, रामगोपाल साहू लैब कसडोल, शर्मा मेटा पैथोलॉजी कसडोल, सिटी डेंटल केयर कसडोल, कबीर पैथोलोजी कसडोल, वासु पैथोलॉजी छांछी, ओम हेल्थ सेंटर छांछी, श्री रत्ना क्लीनिक कसडोल मानस पैथोलॉजी कसडोल शामिल है। सी एम एच ओ के अनुसार आगे भी जिले में यह जांच जारी रहेगी तथा बिना अनुमति संचालित संस्थाओं पर कार्रवाई की जाएगी।
छत्तीसगढ़ के 24 उप पुलिस अधीक्षकों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट किसे कहां की मिली जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ के 24 उप पुलिस अधीक्षकों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट किसे कहां की मिली जिम्मेदारी

 रायपुर : राज्य शासन ने प्रोबेशन पीरिएड पूरा करने वाले 24 उप पुलिस अधीक्षकों की पहली पोस्टिंग कर दी है। गृह विभाग ने इस आशय आदेश जारी कर दिया है, प्रोबेशन पीरियड के दौरान विभिन्न जिलों में तैनात उप पुलिस अधीक्षक अब बस्तर भेजे गए हैं। 

 
देखें लिस्ट किसे मिली कहां की जिम्मेदारी

 

 BREAKING : राज्य खेल अलंकरण से सम्मानित होंगे छत्तीसगढ़ के ये खिलाड़ी, देखिए लिस्ट

BREAKING : राज्य खेल अलंकरण से सम्मानित होंगे छत्तीसगढ़ के ये खिलाड़ी, देखिए लिस्ट

  • पुरस्कार वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 के लिए 97 पुरस्कारग्राही खिलाड़ियों को दी जाएगी रू. 76 लाख की पुरस्कार राशि
  • पदक विजेता 502 खिलाड़ियों के बैंक खाते में जाएंगे रू. 60.33 लाख
  • खिलाड़ियों को मिलेंगे, 01 करोड़ 36 लाख 33 हजार रूपए

रायपुर :  छत्तीसगढ़ राज्य खेल अलंकरण समारोह (State Sports Investiture Ceremony) में सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट विभाग ने जारी कर दी है। पुरस्कार वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 के लिए 97  खिलाड़ियों को पुरष्कार दिए जाएंगे। इन 97 खिलाड़ियों में कुल 76 लाख की पुरस्कार राशि बंटेगी। वहीं पदक विजेता 502 खिलाड़ियों के बैंक खाते में रू. 60.33 लाख रुपये भेजे जाएंगे। खिलाड़ियों को मिलेंगे, 1 करोड़ 36 लाख 33 हजार रूपए।

देखे सूची…

ब्रेकिंग: छत्‍तीसगढ़ नगरीय प्रशासन विभाग में थोक में फेरबदल, कई अधिकारियों के तबादला आदेश में संशोधन, देखिए पूरी लिस्ट

ब्रेकिंग: छत्‍तीसगढ़ नगरीय प्रशासन विभाग में थोक में फेरबदल, कई अधिकारियों के तबादला आदेश में संशोधन, देखिए पूरी लिस्ट

 रायपुर । निकाय चुनाव के पहले छत्तीसगढ़ में तबादलों का दौर जारी है नगरीय प्रशासन विभाग की तरफ से कई अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। देर रात जारी आदेश में सीएमओ सहित कई अधिकारी कर्मचारी के नाम शामिल है,वहीं कई अधिकारियों के तबादला आदेश को संशोधित भी किया गया है।

 

 

 

 

 

CG  : केंद्रीय जेल से 22 बंदी फरार, पैरोल से लौटे बिना गायब...प्रशासन में मचा हड़कंप...!!

CG : केंद्रीय जेल से 22 बंदी फरार, पैरोल से लौटे बिना गायब...प्रशासन में मचा हड़कंप...!!

 बिलासपुर। बिलासपुर केंद्रीय जेल से पैरोल पर गए 22 बंदी अब तक वापस नहीं लौटे, जिससे जेल प्रशासन की चिंताएं बढ़ गई हैं। बंदियों के फरार होने की जानकारी मिलने के बाद संबंधित थानों में एफआईआर दर्ज कराई गई है। पैरोल पर छुट्टी मिलने के बाद, इन बंदियों को एक निश्चित अवधि के बाद जेल में वापस आना था, लेकिन उनकी गैरमौजूदगी ने जेल प्रबंधन को हिला कर रख दिया है।

 
 जेल अधीक्षक के अनुसार, ये सभी बंदी विभिन्न गंभीर अपराधों में सजा काट रहे थे, जिनमें हत्या, दुष्कर्म और अन्य गंभीर मामले शामिल हैं। अधिकांश बंदी कोरोनाकाल के दौरान अच्छे चाल-चलन के आधार पर पैरोल पर छोड़े गए थे, और महामारी के दौरान पैरोल की अवधि को कई बार बढ़ाया गया था।
 
 जेल प्रशासन ने कई बार बंदियों के परिवारों को सूचना दी, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। अब इन 22 बंदियों के फरार होने के कारण जेल प्रशासन के सामने सुरक्षा और कानूनी चुनौतियां खड़ी हो गई हैं। 
CG Police Transfer : दो दर्जन ट्रेनी डीएसपी का तबादला...देखें लिस्ट...!!

CG Police Transfer : दो दर्जन ट्रेनी डीएसपी का तबादला...देखें लिस्ट...!!

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के गृह विभाग ने 24 प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों (ट्रेनी डीएसपी) का तबादला कर उन्हें बस्तर के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पहली तैनाती दी है। गृह विभाग के अवर सचिव डीएस ध्रुव द्वारा जारी इस आदेश के अनुसार, ये सभी ट्रेनी डीएसपी अब स्वतंत्र रूप से फील्ड का कामकाज संभालेंगे।

 
देखें लिस्ट-
 

छत्तीसगढ़ में भाजपा को बनाने हैं 50 लाख सदस्य, जानें किस तरह पूरा होगा ये लक्ष्य

छत्तीसगढ़ में भाजपा को बनाने हैं 50 लाख सदस्य, जानें किस तरह पूरा होगा ये लक्ष्य

 रायपुर। भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान अगले माह से आरंभ होने जा रहा है। इस अभियान के तहत सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 2 सितंबर को सदस्यता लेंगे। जिसके अलगे ही दिन छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय सदस्यता लेंगे। इसी के साथ ही भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान छत्तीसगढ़ में आरंभ हो जाएगा।

बता दें कि प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं को 50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इस लक्ष्य को पूरा करने प्रदेश के मंत्री, भाजपा विधायक व सांसद समेत जिलों के पदाधिकारी बूथों तक पहुंचेंगे।

बता दें कि भाजपा के राष्ट्रीय संगठन ने पहली बार बड़ा फैसला लेते हुए अपनी पुरानी 18 करोड़ सदस्यों की सदस्यता को रद्द करते हुए अब सभी को 2024 से नया सदस्य बनाने का फैसला किया है।

इतना ही नहीं देश भर में पुराने सदस्यों के साथ नए दस करोड़ सदस्य भी बनाने हैं। इसके लिए सभी राज्यों को अलग-अलग लक्ष्य दिया गया है। जहां एक तरफ छत्तीसगढ़ में पुराने और नए सदस्यों को मिलाकर 50 लाख का आंकड़ा पूरा करना है, वहीं पड़ोसी राज्य में मप्र में डेढ़ करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य तय हुआ है।

सांसदों को जहां 20-20 हजार सदस्य बनाने के लिए कहा गया है, वहीं मंत्री व विधायकों को दस- दस हजार सदस्य बनाने हैं। छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में 4 सितंबर से सदस्यता अभियान आरंभ होगा। वहीं 5 सितंबर को मंडलों और अंत में 6 सितंबर से लगातार बूथों में सदस्यता अभियान चलेगा। यह 25 सितंबर तक चलेगा। बाद में 1 अक्टूबर से लेकर 31 अक्टूबर तक पुनः सदस्यता अभियान चलेगा।

शासकीय अभिभाषकों की हुई नियुक्ति, कांग्रेस के शासनकाल में बनाये गए अधिवक्ताओं को हटाया…

शासकीय अभिभाषकों की हुई नियुक्ति, कांग्रेस के शासनकाल में बनाये गए अधिवक्ताओं को हटाया…

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के विधि और विधायी कार्य विभाग ने कांग्रेस पार्टी के शासनकाल में रायपुर जिले के लिए नियुक्त किये गए शासकीय अभिभाषक/अतिरिक्त लोक अभियोजकों को हटाते हुए नई नियुक्तियां की है। ये नियुक्तियां कार्यभार ग्रहण करने के 1 की परिवीक्षा अवधि या उनके 62 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक, जो भी पहले हो, तक रहेगी। शासन ने कुल 13 नियुक्तियां की हैं। देखें आदेश :

मोदी अपने परम मित्र को बचने के लिए SEBI का इस्तेमाल कर रहे हैं : कांग्रेस

मोदी अपने परम मित्र को बचने के लिए SEBI का इस्तेमाल कर रहे हैं : कांग्रेस

27 अगस्त 2024 रायपुर:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके करीबी सहयोगी गौतम अडानी के खिलाफ कांग्रेस ने एक बार फिर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि मोदी सरकार अडानी समूह के मेगा घोटाले को दबाने के लिए भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) का उपयोग कर रही है। कांग्रेस ने संयुक्त संसदीय समिति (JPC) से इस मामले की जांच की मांग की है, जो हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के बाद और भी जरूरी हो गई है।

एआईसीसी के प्रवक्ता डॉ. हामिद हुसैन ने कहा कि अडानी समूह के विभिन्न घोटालों में सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग किया गया है। इसमें सीबीआई, प्रवर्तन निदेशालय (ED) और आयकर विभाग जैसी एजेंसियों का नाम सामने आ रहा है, जो अडानी के हितों को सुरक्षित करने के लिए कार्य कर रही हैं।

सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग:
NDTV का अधिग्रहण: सीबीआई ने 2017 में NDTV के संस्थापक प्रणय रॉय के घर पर छापा मारा, जिसके बाद अडानी समूह ने NDTV में 64.71% हिस्सेदारी हासिल की।

सीमेंट अधिग्रहण: सीसीआई टीम ने 2020 में ACC और अंबुजा सीमेंट के दफ्तरों पर छापा मारा, जिसके बाद अडानी समूह ने अंबुजा सीमेंट का अधिग्रहण कर दूसरी सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी बना ली।

मुंबई एयरपोर्ट:- ED ने GVK समूह के दफ्तरों पर छापा मारा, जिसके बाद अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स ने GVK एयरपोर्ट डेवलपर्स में 98% हिस्सेदारी हासिल की।

कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाया है कि सरकारी बैंकों और संस्थाओं, खास तौर पर एसबीआई और एलआईसी ने अडानी समूह के शेयरों को बढ़ावा देने के लिए असाधारण पक्षपात दिखाया।

विदेश नीति और अडानी समूह:
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भारत की विदेश नीति को अडानी समूह की ज़रूरतों के लिए अधीन कर दिया गया है। बांग्लादेश और श्रीलंका जैसे पड़ोसी देशों के साथ महत्वपूर्ण परियोजनाओं में अडानी समूह को प्राथमिकता दी गई।

SEBI की भूमिका पर सवाल:
कांग्रेस ने SEBI की जांच पर भी सवाल उठाए हैं, जिसमें अडानी समूह के खिलाफ गंभीर आरोपों की जांच में देरी और संभावित हितों के टकराव का मुद्दा उठाया गया है। SEBI की अध्यक्ष माधबी पुरी बुच पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने उन फंडों में निवेश किया जो अडानी समूह से जुड़े थे।

कांग्रेस ने मांग की है कि SEBI अध्यक्ष इस्तीफा दें और सुप्रीम कोर्ट इस मामले का स्वतः संज्ञान लेकर जांच करे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पूछा है कि अगर निवेशकों की मेहनत की कमाई डूब जाती है, तो इसके लिए जिम्मेदार कौन होगा—प्रधानमंत्री मोदी, SEBI अध्यक्ष, या गौतम अडानी?

इस मामले में मोदी सरकार पर उठाए गए गंभीर सवालों ने राजनीतिक माहौल को और भी गर्मा दिया है। आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर राजनीतिक और कानूनी लड़ाई और तेज हो सकती है।

कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज से फूटा कांग्रेस का गुस्सा, कहा- तानाशाह है विष्णु सरकार

कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज से फूटा कांग्रेस का गुस्सा, कहा- तानाशाह है विष्णु सरकार

 रायपुर । भिलाई में पूर्व सीएम भूपेश बघेल का काफिला रोकने के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। पुलिस ने धरना स्थल से सभी को बलपूर्वक खदेड़ा। इससे कई लोगों को चोटें आई हैं। इस पर प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के चेयरमैन सुशील आनंद शुक्ला ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भिलाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज विष्णुदेव सरकार का तानाशाहीपूर्ण रवैया है।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष के नेता के काफिले को रोककर भाजपा और संघ के नेताओं ने अभद्रता की है। उन पर कार्यवाही के बजाय शातिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज किया गया, जो बेहद दुखद और निंदनीय है। ये सरकार अपनी विदाई का का मार्ग खुद ही तय कर रही है।

प्रदेश कांग्रेस संचार प्रमुख ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार कल्पनाजीवी सरकार है। बस्तर के स्कूलों में 12 हजार शिक्षकों के पद खाली हैं। सरकार उसे भर नहीं रही और बात एआई और रोबोटिक्स की शिक्षा देने की कर रही है। सरकार को ये बताना चाहिए कि वहां ये शिक्षा देगा कौन?

नक्सल प्रभावित इलाकों के बच्चे सीखेंगे रोबोटिक्स और AI, साय सरकार का बड़ा कदम...

नक्सल प्रभावित इलाकों के बच्चे सीखेंगे रोबोटिक्स और AI, साय सरकार का बड़ा कदम...

 रायपुर I छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों में शिक्षा की क्रांति लाने के उद्देश्य से साय सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अब इन इलाकों के बच्चों को रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की शिक्षा दी जाएगी। प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा ने एक्स पर पोस्ट कर यह जानकारी दी। इस पहल से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के 800 बच्चों को लाभ होगा, जिससे उनकी शिक्षा में नया आयाम जुड़ सकेगा।

इस योजना के तहत, स्कूल शिक्षा विभाग ने मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन के साथ अनुबंध किया है। इस अनुबंध के अंतर्गत पहले दो शैक्षणिक वर्षों में 800 सरकारी स्कूलों में कौशल शिक्षा को लागू किया जाएगा। इस अवधि के दौरान, 1,600 शिक्षकों को कक्षा 6 से 10 तक के 40,000 छात्रों को कौशल और जीवन कौशल की शिक्षा देने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा।
 

 
 
इसके साथ ही, साय सरकार ने आदिवासी बच्चों की सांस्कृतिक पहचान बनाए रखने और शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार के लिए प्राथमिक शिक्षा को मातृभाषा में प्रदान करने का आदेश भी दिया है। इस कदम से न केवल बच्चों की शिक्षा में सुधार होगा, बल्कि उनकी सांस्कृतिक पहचान भी सुरक्षित रहेगी। इसके अलावा, "नियद नेल्लानार" योजना के तहत स्थानीय शिक्षकों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिससे छात्रों को मातृभाषा में शिक्षा मिल सके।

 
BREAKING : बलौदाबाजार हिंसा मामले में विधायक देवेंद्र यादव की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने इतने दिन तक बढ़ाई न्यायिक रिमांड

BREAKING : बलौदाबाजार हिंसा मामले में विधायक देवेंद्र यादव की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने इतने दिन तक बढ़ाई न्यायिक रिमांड

 बलौदाबाजार : बलौदाबाजार हिंसा मामले में 17 अगस्त को गिरफ्तार किए गए भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की मुश्किलें लगातार बढ़ रही है। कोर्ट ने विधायक देवेंद्र यादव की न्यायिक रिमांड एक बार फिर बढ़ा दी है। सुरक्षा दृस्टि को देखते हुए मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए विधायक देवेंद्र यादव की कोर्ट में पेशी हुई। इस दौरान पुलिस ने कोर्ट से फिर से सात दिनों की रिमांड की मांग की थी। पुलिस की इस मांग पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की रिमांड 7 दिनों के लिए बढ़ा दी है। वहीं पेशी के दौरान विधायक देवेंद्र यादव के वकील ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि, पुलिस के पास विधायक यादव के खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं है। पुलिस बेवजह ही न्यायिक रिमांड की मांग कर रही है।

बता दें कि, बलौदाबाजार पुलिस ने भिलाई नगर से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को शनिवार 17 अगस्त को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद विधायक देवेंद्र यादव को लेकर पुलिस टीम बलौदाबजार पहुंची और देर रात उन्हें कोर्ट में पेश किया गया था। जहां कोर्ट ने उन्हें तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। वहीं आज न्यायिक रिमांड खत्म होने के बाद विधायक देवेंद्र यादव को वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया गया, जहां उनकी न्यायिक हिरासत 7 दिनों के लिए बढ़ा दी गई थी।

 
 
CRIME BREAKING : राजधानी में 12 साल की मासूम बच्ची से दरिंदगी, आरोपी गिरफ्तार

CRIME BREAKING : राजधानी में 12 साल की मासूम बच्ची से दरिंदगी, आरोपी गिरफ्तार

 रायपुर : राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां एक 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि पड़ोसी ने ही दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। बच्ची ने इसकी जानकारी परिजनों को दी, परिजनों ने थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को मिलेगी बेल या बढ़ेगी रिमांड? आज कोर्ट में होगा फैसला!

कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को मिलेगी बेल या बढ़ेगी रिमांड? आज कोर्ट में होगा फैसला!

 बलौदाबाजार: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार हिंसा मामले में गिरफ्तार भिलाई के विधायक देवेंद्र यादव की ​न्यायिक रिमांड आज खत्म हो रही है। जिसके बाद आज फिर से देवेंद्र यादव को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्या में आज सुनवाई हो सकती है। इसके पहले 20 अगस्त को उनकी पेशी सुरक्षा कारणों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई थी।

आपको बता दें कि बलौदाबाजार हिंसा मामले में विधायक देवेंद्र यादव को गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें 7 दिनों के न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा था। जिसके बाद आज उनकी न्यायिक रिमांड खत्म हो रही है। देवेंद्र यदव के वकील अपनी दलील में चालान पेश कराने को लेकर जोर देंगे, क्योंकि इसके बाद ही वे जमानत याचिका दायर करेंगे।

बता दें कि विधायक देवेंद्र यादव को पुलिस ने 17 अगस्त को उनके आवास से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद कोर्ट ने 20 अगस्त तक रिमांड पर भेजा दिया था। जिसके बाद आज उनकों वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट में पेश कर सकते हैं।

रायपुर के इस्कॉन मंदिर में देखने को मिली जन्माष्टमी की धूम, सिटी कोतवाली थाने के कारागार में हुआ बाल गोपाल का जन्म …

रायपुर के इस्कॉन मंदिर में देखने को मिली जन्माष्टमी की धूम, सिटी कोतवाली थाने के कारागार में हुआ बाल गोपाल का जन्म …

 रायपुर। राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश में धूमधाम से जन्माष्टमी मनाई गई । प्रदेश के अलग-अलग मंदिरों में सोमवार शाम से ही जन्माष्टमी की धूम रही । रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन मंदिर में भी अलग ही धूम मची रही, भगवन कृष्ण के दर्शन के लिए कई जगहों से भक्त इस्कॉन मंदिर में पहुंचे

सोमवार रात 12:00 बजे के बाद रायपुर के सिटी कोतवाली थाने के कारागार में बाल गोपाल का जन्म हुआ। थाने में अंधेरा कर दिया गया। इस दौरान कोतवाली के सिपाही सो गए ।इसके बाद वासुदेव उन्हें टोकरी में लेकर सदर बाजार के गोपाल मंदिर में पहुंचे ।सुबह से वहां वक्त दर्शन करने के लिए पहुंचते रहे। टाटीबंध स्थित इस्कॉन मंदिर की बात करें तो यहां सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। इस्कॉन मन्दिर में सुबह से ही अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वहीं रात 12 बजे कृष्ण जन्म के साथ भगवान को छप्पन भोग का भोग लगाया गया। इसके बाद यहां भगवान की महाआरती की गई। इस्कॉन मंदिर में भी भजन संध्या के साथ-साथ कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। भक्त यहां झूमते हुए नजर आए।बूढ़ापारा स्थित गोकुल चंद्रमा मंदिर में पूरे सावन माह में अलग-अलग दिन काजू, किशमिश, बादाम, पान, मूंगफली, फूलों के अलावा चांदी-सोने के गहनों से झूले का श्रृंगार किया गया। जन्माष्टमी पर रात्रि में महाआरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया । 27 अगस्त को नंदोत्सव की धूम है । नंदबाबा खुशियां मनाएंगे। भोलेबाबा, भगवान कृष्ण के बाल रूप का दर्शन करने पहुंचेंगे।