नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
CG NEWS: जंगलों में बने नक्सली स्मारक को पुलिस टीम ने किया ध्वस्त

CG NEWS: जंगलों में बने नक्सली स्मारक को पुलिस टीम ने किया ध्वस्त

 सुकमा : नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत नक्सलियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है. वहीं दूसरी ओर अंदरूनी ग्रामीण क्षेत्रों में नक्सलियों के भय व हिंसा के प्रतीक के रूप में बने वृहद स्मारकों को हटाकर स्थानीय ग्रामीणों में भी नक्सलियों के विरुद्ध जागरूकता व क्षेत्र के माहौल को भय मुक्त बनाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है.

इसी तारतम्य में थाना किष्टाराम के जिला पुलिस बल व डीआरजी की टीम के द्वारा ग्राम पालोडी के कासाराम के जंगलों में विगत कई वर्षों से स्थापित वृहद नक्सली स्मारक को ग्रामीणों के समक्ष ध्वस्त किया गया. उक्त ग्राम में नक्सलियों के रक्तपात, भय और हिंसा का प्रतीक बन चुके उक्त स्मारक को पुलिस व DRG की टीम के द्वारा ग्रामीणों के समक्ष ध्वस्त किया गया तथा ग्रामीणों को नक्सलियों के विरुद्ध जागरूक किया गया।

आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंत्रालय में अफसरों की लेंगे अहम बैठक

आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंत्रालय में अफसरों की लेंगे अहम बैठक

 रायपुर :- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय  आज नया रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन जाएंगे. यहां मुख्यमंत्री अधिकारियों की बैठक लेंगे.

CG TRANSFER : एसआई, एएसआई समेत 80 पुलिसकर्मी किये गए इधर से उधर,देखें लिस्ट

CG TRANSFER : एसआई, एएसआई समेत 80 पुलिसकर्मी किये गए इधर से उधर,देखें लिस्ट

 बिलासपुर। एक स्थान पर जमे एसआई, एएसआई और प्रधान आरक्षक सहित 80 पुलिस कर्मियों का फेरबदल किया गया है,इस बाबत एसपी बिलासपुर रजनेश सिंह ने आदेश जारी किया है.

देखें लिस्ट

 
कार्य में लापरवाही बरतने वाली अधीक्षिका निलंबित, कलेक्टर ने लिया सख्त एक्शन

कार्य में लापरवाही बरतने वाली अधीक्षिका निलंबित, कलेक्टर ने लिया सख्त एक्शन

 उत्तर बस्तर कांकेर : कलेक्टर नीलेश कुमार क्षीरसागर ने गंभीर प्रवृत्ति के शिकायत की खबर पर संज्ञान लेते हुए विनिता कुजूर, मूल पद व्याख्याता एल.बी., शासकीय उमावि छोटेबेठिया एवं अधीक्षक, कन्या आवासीय विद्यालय छोटेबेठिया विकासखंड कोयलीबेड़ा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

जारी आदेश के अनुसार सरपंच एवं ग्रामवासी छोटेबेठिया की शिकायत और खबर पर संज्ञान लेते हुए प्रथम दृष्टया शासकीय कार्यों के प्रति लापरवाही बरतने पर यह कार्यवाही की गई है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी। निलंबन के दौरान व्याख्याता कुजूर का मुख्यालय खंड शिक्षा अधिकारी विकासखंड दुर्गुकोंदल नियत किया गया है।

साथ ही कलेक्टर  नीलेश कुमार क्षीरसागर ने आदेश जारी कर उक्त कन्या आवासीय विद्यालय छोटेबेठिया के लिए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छोटेबेठिया की व्याख्याता नेहा सहाडे को आगामी आदेश पर्यन्त तक अधीक्षिका नियुक्त किया है।

तीन लाख के इनामी महिला और पुरुष समेत सात नाक्साली गिरफ्तार, छुटवाई कैम्प के हमला में थे शामिल

तीन लाख के इनामी महिला और पुरुष समेत सात नाक्साली गिरफ्तार, छुटवाई कैम्प के हमला में थे शामिल

 बीजापुर : जिले में तर्रेम थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों की संयुक्त पार्टी ने एरिया डॉमिनेशन के दौरान तीन लाख के इनामी महिला और पुरुष समेत सात नक्सलियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की हैं। पकड़े गए नक्सली छुटवाई कैम्प में हमला करने की घटना में शामिल रहे थे।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जिले में चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के दौरान तर्रेम थाना, एसटीएफ, कोबरा व सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी छुटवाई कैम्प से अभियान पर निकली हुई थी।

इस दौरान नदी किनारे से प्लाटून नम्बर 9 का सदस्य 2 लाख रुपये के ईनामी नक्सली तामो भीमा पिता मंगड़ू उम्र 26 निवासी कोंडापल्ली, आरपीसी कोंडापल्ली केएएमएस अध्यक्ष 1 लाख की ईनामी नक्सली ज्योति उर्फ उईका मंगरी पति मुड़मा हुर्रा उम्र 32 निवासी कोंडापल्ली, आरपीसी कोंडापल्ली डीएकेएमएस सदस्य मुड़मा हुर्रा उर्फ सुनील पिता धुरवा उम्र 35 निवासी कुम्हारपारा कोंडापल्ली, आरपीसी कोंडापल्ली डीएकेएमएस सदस्य पुनेम हड़मा पिता मासा उम्र 42 निवासी बाजारपारा कोंडापल्ली, आरपीसी कोंडापल्ली डीएकेएमएस सदस्य सोढ़ी भीमा मंगड़ू पिता मासा उम्र 35 निवासी कोंडापल्ली, आरपीसी कोंडापल्ली डीएकेएमएस सदस्य वेट्टी भीमा पिता जोगा उम्र 35 निवासी कुम्हारपारा कोंडापल्ली व भूमकाल मिलिशिया सदस्य सोढ़ी जोगा पिता सोढ़ी मंगड़ू उम्र 30 निवासी सिंगारपारा कोंडापल्ली थाना तर्रेंम शामिल हैं। पकड़े गए नक्सलियों के विरुद्ध तर्रेंम थाना में वैधानिक कार्यवाही के बाद न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया हैं। 
ढेबर-त्रिपाठी के बाद अब IAS अनिल टुटेजा को भी ले गई यूपी STF...आज होगी पेशी

ढेबर-त्रिपाठी के बाद अब IAS अनिल टुटेजा को भी ले गई यूपी STF...आज होगी पेशी

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले मामले में यूपी पुलिस ने आईएएस अनिल टुटेजा को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। उन्हें कल मेरठ कोर्ट में पेश किया जाएगा। बता दें यूपी पुलिस ने अनिल टुटेजा के प्रोडक्शन वारंट का आवेदन लगाया था, जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया है। नकली होलोग्राम मामले में अनिल टूटेजा के खिलाफ भी यूपी में केस दर्ज है। इससे पहले मामले में यूपी पुलिस ने अनवर ढेबर और पूर्व विशेष सचिव अरुणपति त्रिपाठी की गिरफ्तारी की गई है। वे दोनों फ़िलहाल जेल में बंद हैं।

सोमवार को होगी पेशी

बताया जाता है कि, यूपी एसटीएफ सोमवार को टुटेजा को मेरठ कोर्ट में पेश करेगी। उनके साथ अनवर ढेबर और एपी त्रिपाठी को भी पेश किया जाएगा। इससे पहले यूपी एसटीएफ ने दोनों आरोपियों को 3 दिन की रिमांड पूरी होने के बाद 1 जुलाई को मेरठ कोर्ट में पेश किया था। सुनवाई के बाद कोर्ट ने दोनों को 15 जुलाई तक जेल भेजा था। नकली होलोग्राम मामले में 15 जुलाई को तीनों आरोपियों को एक साथ कोर्ट में पेश करने की तैयारी है। जानकारों की मानें तो कोर्ट में सुनवाई के बाद टुटेजा को न्यायिक रिमांड पर भेजा जा सकता है। वहीं एपी और अनवर की भी ज्यूडिशियल रिमांड बढ़ सकती है।

तीनों से एक साथ होगी पूछताछ

बीते दिनों यूपी एसटीएफ ने अनवर ढेबर, एपी त्रिपाठी से पूछताछ की थी। जिसमें एपी त्रिपाठी ने कई महत्वपूर्ण खुलासे किए थे। अब यूपी एसटीएफ की टीम तीनों आरोपियों को पुलिस रिमांड में लेने की कोशिश करेगी।

CG Weather Update: बंगाल की खाड़ी में बना नया चक्रवात, छत्तीसगढ़ में तेज बारिश का अनुमान

CG Weather Update: बंगाल की खाड़ी में बना नया चक्रवात, छत्तीसगढ़ में तेज बारिश का अनुमान

 रायपुर : बंगाल की खाड़ी में हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बन गया है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस चक्रवात के एक-दो दिन में कम दबाव के क्षेत्र में परिवर्तित होने की संभावना है। इसके प्रभाव से सोमवार से वर्षा होने का सिलसिला तेज हो सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान के आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। मानसून द्रोणिका वर्तमान में राजस्थान, उत्तर प्रदेश से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। बंगाल की खाड़ी में पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र, झारखंड एवं ओडिशा पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना गया है।

रायपुर के साथ ही प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले पांच दिनों तक प्रदेश में बारिश की गतिविधि और बढ़ेगी, साथ ही कुछ क्षेत्रों में तो भारी बारिश की संभावना है।

बारिश के चलते अधिकतम तापमान में भी गिरावट आई है और लोगों को उमस से थोड़ी राहत मिली है। शनिवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बादल छाए रहे। रविवार को भी राजधानी रायपुर में रुक रुककर बारिश होती रही।

जशपुर में बोले सीएम विष्णुदेव साय, जनता के हित में विकास कार्य होंगे सांय-सांय, पढ़ें पूरी खबर

जशपुर में बोले सीएम विष्णुदेव साय, जनता के हित में विकास कार्य होंगे सांय-सांय, पढ़ें पूरी खबर

  रायपुर/जशपुर : जशपुर जिले के दुलदुला विकासखंड मुख्यालय में आयोजित मतदाता अभिनन्दन समारोह में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधानसभा चुनाव में जीत के लिए कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं, नागरिकों का आभार जताया। उन्होंने सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आपके क्षेत्र का बेटा मुख्यमंत्री है और जनहित में जो भी कार्य हैं किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब सभी विकास कार्य सांय-सांय होंगे। आप लोगों के विधायक को प्रदेश के नेतृत्व का जिम्मा मिला है।

 
सीएम ने कहा कि लोकसभा में आपने मोदी को गारंटी पर भरोसा जताया और छत्तीसगढ़ से 10 सीट में जीत मिली। अभी 7 महीने ही सरकार बने हुए हैं। हमारी सरकार ने 18 लाख आवास स्वीकृत करने का निर्णय लिया है। 70 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में महतारी वंदन योजना के तहत हर माह 1 हजार राशि दी जा रही है। तेंदूपत्ता संग्राहकों का पारिश्रमिक 4000 रुपए से बढ़ाकर 5500 रुपए कर दिया गया है। रामलला दर्शन योजना से प्रभु श्रीराम के दर्शन का लाभ प्रदेशवासियों को मिल रहा।
 
1 करोड़ की लागत से दुलदुला में बनेगा सामुदायिक भवन 
 
इस दौरान मुख्यमंत्री ने दुलदुला में व्यवस्थित सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए 1 करोड़ रुपए की घोषणा की। उन्होंने दुलदुला में बस स्टैंड, मिनी इंडोर स्टेडियम, हायर सेकंडरी स्कूल के भवन और दुर्गा पंडाल  के लिए 10 लाख रूपए की मंजूरी की घोषणा की। इसी प्रकार मुख्यमंत्री ने सोकोड़ीपा में यादव समाज के भवन में बाउंड्रीवाल के निर्माण के लिए 15 लाख रूपए, शारदा धाम के लिए जमीन, एंबुलेंस और शव वाहन की घोषणा की।  मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रशासन में पारदर्शिता लाने के लिए काम हो रहा है। बीते दिनों मितानिनों के लिए राशि जारी की है। सरकार हर वर्ग को ध्यान में रख काम कर रही है।इस अवसर पर विधायक जशपुर रायमुनी भगत ने कहा कि आप सभी की मेहनत से कुनकुरी में आपने न सिर्फ विधायक बनाया बल्कि एक मुख्यमंत्री बनने का गौरव भी हासिल हुआ है। आपकी मेहनत से पत्थलगांव और जशपुर में जीत हुई। आप सभी का अभिनंदन।
 
पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने कहा कि हम सभी कुनकुरी के मतदाताओं के आभारी हैं। कुनकुरी से विधायक बन कर आए विष्णुदेव साय के हाथ में ही प्रदेश का नेतृत्व है। यह हम सबके लिए गर्व की बात है। आगे भी आप लोगों का ऐसा ही आशीर्वाद हम सभी को मिलता रहेगा ऐसी आशा करते हैं।
 
वहीं रायगढ़ के सांसद राधेश्याम राठिया ने कहा कि आपके आशीर्वाद से सिर्फ छत्तीसगढ़ ही नही पूरे भारत में हमारी सरकार बनी है। खुशी की बात है आप सभी के स्वागत अभिनंदन का मौका मिला है। आप सभी की मेहनत परिश्रम से हम आगे के सभी चुनावों में भी जीत हासिल करेंगे। कार्यक्रम में सुनील गुप्ता ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
निर्माण की गुणवत्ता और समय-सीमा में काम सुनिश्चित कराने उच्च स्तरीय निगरानी समिति का गठन, आदेश जारी

निर्माण की गुणवत्ता और समय-सीमा में काम सुनिश्चित कराने उच्च स्तरीय निगरानी समिति का गठन, आदेश जारी

 रायपुर : राज्य शासन ने नगरीय निकायों में निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्तायुक्त निर्माण कार्य पूर्ण कराने तथा परियोजनाओं की प्रगति की नियमित समीक्षा के लिए विभागीय उच्च स्तरीय निगरानी समिति (DHLMC) का गठन किया है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने मंत्रालय से समिति के गठन का आदेश जारी किया है। विभाग ने समिति के कर्तव्यों और समीक्षा की प्रक्रिया निर्धारित करते हुए संबंधितों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और उन्हें समय-सीमा में पूर्ण करने पर विशेष जोर दे रहे हैं। उन्होंने विभागीय समीक्षा बैठकों में इसके लिए अधिकारियों को निर्देशित भी किया है।

नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा गठित उच्च स्तरीय निगरानी समिति का विस्तार राज्य के सभी नगरीय निकायों में होगा। समिति नगरीय निकायों में मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री/भारसाधक मंत्री द्वारा की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करेगी। विभागीय सचिव द्वारा सौंपी गई अन्य योजनाओं/परियोजनाओं की समीक्षा भी समिति द्वारा की जाएगी। शासन स्तर पर विभागीय उप सचिव उच्च स्तरीय निगरानी समिति के नोडल अधिकारी और विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (तकनीकी) सहायक नोडल अधिकारी होंगे। संचालनालय स्तर पर अपर संचालक नोडल अधिकारी तथा मुख्य अभियंता सहायक नोडल अधिकारी होंगे।

सूडा (State Urban Development Agency) स्तर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी समिति के नोडल अधिकारी और अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी या उप मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहायक नोडल अधिकारी होंगे। निगम स्तर पर नोडल अधिकारी संबंधित आयुक्त, और वरिष्ठतम अभियंता सहायक नोडल अधिकारी होंगे। वहीं क्षेत्रीय कार्यालय स्तर पर संयुक्त संचालक नोडल अधिकारी और कार्यपालन या अधीक्षण अभियंता सहायक नोडल अधिकारी होंगे। नगर पालिका और नगर पंचायत स्तर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी नोडल अधिकारी और वरिष्ठतम अभियंता समिति के सहायक नोडल अधिकारी होंगे।

विभाग द्वारा उच्च स्तरीय निगरानी समिति गठित करने के संबंध में जारी आदेश के अनुसार सूडा द्वारा समिति के लिए ऑनलाइन पोर्टल का निर्माण/व्यवस्था की जाएगी। संचालनालय द्वारा ऑनलाइन पोर्टल के लिए आवश्यकतानुसार राशि प्रदान की जाएगी। समिति द्वारा सभी परियोजनाओं की समीक्षा ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से की जाएगी।

इस तरह से होगी कार्यों की समीक्षा

नगरीय निकायों के नोडल अधिकारी हर 15 दिनों में परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर ऑनलाइन पोर्टल में कार्यवाही विवरण दर्ज करेंगे। नगर पंचायतों और नगर पालिकाओं में 45 दिनों में संचालनालय/सूडा स्तर पर समीक्षा की जाएगी। नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों की निकाय स्तर पर समीक्षा के बाद हर माह क्षेत्रीय कार्यालय स्तर पर प्रगति की समीक्षा की जाएगी। वहीं नगर निगमों में निकाय स्तरीय समीक्षा के बाद हर महीने संचालनालय/सूडा स्तर पर समीक्षा की जाएगी। शासन स्तर पर उप सचिव द्वारा प्रत्येक तिमाही में प्राप्त प्रतिवेदनों की समीक्षा की जाएगी। अलग-अलग स्तर के अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति का स्थल निरीक्षण भी किया जाएगा।

विभागीय उच्च स्तरीय निगरानी समिति की निर्धारित समीक्षा बैठकें आयोजित कराने के लिए सूडा द्वारा अलग से विभागीय उच्च स्तरीय निगरानी प्रकोष्ठ का गठन किया जाएगा। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के सचिव द्वारा विभागीय उच्च स्तरीय निगरानी समिति के कार्यों की आवश्यकतानुसार समीक्षा के साथ ही छह महीने में एक बार समीक्षा अवश्य की जाएगी। सूडा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा विभागीय उच्च स्तरीय निगरानी समिति के कार्यों का प्रतिवेदन हर तीन महीने में विभागीय सचिव को भेजा जाएगा।

मानवता हुई शर्मसार, कलयुगी बेटे ने फावड़े से ताबड़तोड़ वार कर दी पिता की हत्या, इधर माँ को पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

मानवता हुई शर्मसार, कलयुगी बेटे ने फावड़े से ताबड़तोड़ वार कर दी पिता की हत्या, इधर माँ को पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

 जशपुर/रायगढ़। प्रदेश में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। अलग- अलग जिलों से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां के जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र के अंर्तगत कुररोग गांव में एक कलयुगी पुत्र ने अपने वृध्द पिता की फावड़े के वार से हत्या कर दी। हत्या की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है को भेज दिया है। वहीं आरोपी पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

बगीचा थाना पुलिस के मुताबिक, मृतक के पड़ोस में रहने वाले उसके भतीजे फागुना राम सिंह नागवंशी ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया की उसने बड़े पिता ठाकुर राम सिंह नागवंशी के आंगन में लड़ाई-झगड़ा करने का आवाज सुनाई दी, जब उसने उनके घर जाकर देखा तो ठाकुर राम का शव खून से लथपथ हालत में घर के आंगन में पड़ा हुआ था। जब उसने ठाकुर राम के बेटे और उसके भाई संजय से घटना के बारे में पूछा तो उसने खूद पिता की हत्या की बात कबूल की, इस दौरान वह पूरी तरह से नशे में चूर था। इसके बाद फागुना राम ने पुलिस को घटना के बारे में सूचना दी। 

दूसरी ओर रायगढ़ जिले में पुलिस ने अपनी मां की हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, खाना नहीं देने के उपजे विवाद पर बेटे ने अपनी मां को मौत के घाट उतार दिया। उक्त मामला सारंगढ़ थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के अनुसार आरोपी भोजराम सिदार अपनी माता मृतिका सावित्री बाई पति फिरतु सिदार के साथ खाना नही देने की बात को लेकर गंदी गंदी गलौज कर हाथ मुक्का डण्डा से सिर चेहरा में चोंट पहुंचाया। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया। जिसका प्राथमिक इलाज कर उच्च इलाज हेतु हायर सेंटर रिफर किया गया था जिसके कुछ दिन बाद मृतिका की मृत्यु हो गई। जिस पर आरोपी को उसके घर घेराबंदी कर आरोपी भोजराम सिदार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

स्कूल में बड़ा हादसा : भरभराकर गिरा छत का प्लास्टर, घायल हुए प्रिंसिपल, शिकायत के बाद भी नहीं हो रही मरम्मत

स्कूल में बड़ा हादसा : भरभराकर गिरा छत का प्लास्टर, घायल हुए प्रिंसिपल, शिकायत के बाद भी नहीं हो रही मरम्मत

 कोरबा। जिले में बड़ा हुआ है। एक बार फिर स्कूल भवन का छत गिरने का मामला सामने आया है। इस बार स्कूल भवन की किचन की छत का प्लास्टर अचानक प्राचार्य के ऊपर गिर गया, जिससे वो घायल हो गए। मामला गेवरा के शक्ति नगर बीकन इंग्लिश मीडियम स्कूल का है। स्कूल भवन के जर्जर हालत की शिकायत प्रबंधन से की जा चुकी है पर संबंधित वि​भाग उदासीन है। 

दरअसल स्कूल में सीसीटीवी लगाने का कार्य शुरू किया जाना था। इसके निरीक्षण के लिए प्राचार्य नूर मसीह किचन पहुंचे, जहां किचन की रूफ का प्लास्टर अचानक भरभरा कर उनके ऊपर गिर गया। रूफ का मलबा गिरने से प्राचार्य घायल हो गए, जिन्हें उपचार के अस्पताल ले जाया गया। 

एसईसीएल कॉलोनी गेवरा में रखरखाव के अभाव में छत से मलवा गिरने की घटनाएं लगातार घटित हो रही है। उसके बावजूद भी गेवरा सिविल विभाग उदासीन बना हुआ है। विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक राकेश शुक्ला ने बताया एसईसीएल गेवरा के सिविल विभाग को विद्यालय में मरम्मत कराए जाने की लिखित शिकायत दी गई थी। इसके लिए वेलफेयर समिति के सदस्यों ने भी विद्यालय में मरम्मत के लिए अनुशंसा की थी। इसके बावजूद भी सिविल विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। 

बंद कमरे में पति-पत्नी बना रहे थे शारीरिक संबंध,युवकों ने चुपके से बनाया VIDEO,फिर जो हुआ…

बंद कमरे में पति-पत्नी बना रहे थे शारीरिक संबंध,युवकों ने चुपके से बनाया VIDEO,फिर जो हुआ…

 राजिम :- राजिम के सुंदरकेरा गांव में एक दंपती इतना परेशान है कि कभी भी गलत कदम उठा सकता है। गांव के कुछ लोगों ने उन्हें दोनों पति-पत्नी के बीच बने संबंधों का वीडियो देखने की बात कही है। इसके पीछे 3 लोगों का हाथ होने की बात भी बताई है। पीड़ित दंपती की शिकायत पर पुलिस ने तीनों संदिग्धों को थाने बुलाकर पूछताछ की। पर्याप्त सबूतों के अभाव में उन्हें छोड़ दिया गया

बताते हैं कि कुछ दिन पहले दंपती अपने घर में थे। इस दौरान कुछ लोगों ने खिड़की के जरिए दोनों के बीच बने संबंध का वीडियो रेकॉर्ड कर लिया। दंपती का कहना है कि इस वीडियो को उन तीनों ने ही गांव के कुछ लोगों को दिखाया था। लोगों के बताने पर ही उन्हें भी इसकी जानकारी हुई। इसके (Sex Video) बाद पीड़ित पति ने गोबरा-नवापारा थाने में लिखित शिकायत दी। पुलिस ने तीनों संदिग्धों को पूछताछ के लिए बुलाया। कोई ठोस सबूत न मिलने की बात कहते हुए आरोपियों को छोड़ दिया। मामले में फिलहाल जांच जारी होने की बात कही जा रही है।

ब्रेकिंग : हाई कोर्ट ने जारी किया आदेश, जजों को अब नौकरी छोड़ने के पहले करना होगा ये काम, तत्काल प्रभाव से लागू हुआ नियम

ब्रेकिंग : हाई कोर्ट ने जारी किया आदेश, जजों को अब नौकरी छोड़ने के पहले करना होगा ये काम, तत्काल प्रभाव से लागू हुआ नियम

 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न न्यायालयों में कार्यरत जजों के लिए विधि विधायी विभाग ने नया नियम लागू कर दिया है। त्यागपत्र देने के तीन पहले विधि विधायी विभाग को इस संबंध में सूचना देनी होगी। किसी कारणवश तय समयावधि में सूचना नहीं दे पाए तो ऐसी स्थिति में तीन महीने का वेतन सरेंडर करना होगा। नए नियम को तत्काल प्रभाव से छत्तीसगढ़ में लागू कर दिया है।

भारत के संविधान के अनुच्छेद 233 व 309 में दी गई शक्तियों का उपयोग करते हुए विधि विधायी विभाग ने छत्तीसगढ़ उच्चतर न्यायिक सेवा (भर्ती तथा सेवा शर्तें) नियम, 2006 में दी गई पूर्व की व्यवस्था में जरूरी संशोधन कर दिया है। इसमें कहा गया है कि प्रदेश के विभिन्न न्यायालयों में पदस्थ जज अगर इस्तीफा देने का मन बनाते हैं तो उनको तीन महीने पहले इसकी सूचना विभाग को देनी होगी। सूचना देना जरूरी नहीं समझते हैं तो इस्तीफा स्वीकार होने से पहले तीन महीने का वेतन जमा करना होगा। पूर्व में यह व्यवस्था एक महीने पहले सूचना या फिर एक महीने का वेतन सरेंडर करने की शर्त रखी गई थी। संविधान के अनुच्छेद 233 व 309 के नियम 12 उप नियम (पांच) में कुछ इस तरह की व्यवस्था थी। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल, छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट व राज्य लोक सेवा आयोग के परामर्श और दी गई सलाह के आधार पर विधि विधायी ने जरूरी संशोधन किया है। विधि विधायी विभाग ने एक और संशोधन कर सिविल जज परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के लिए विधि में स्नातक की डिग्री के साथ ही राज्य अधिवक्ता परिषद में पंजीयन को अनिवार्य कर दिया है। संशोधन के साथ ही राज्यपाल के अनुमोदन व आदेश के बाद विधि विधायी विभाग के अतिरिक्त सचिव सहाबुद्दीन कुरैशी ने छत्तीसगढ़ राजपत्र में प्रकाशित कर दिया है।

एक महत्वपूर्ण बदलाव यह भी

विधि विधायी विभाग ने विधि के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण बदलाव किया है। सिविल जज प्रारंभिक परीक्षा के पाठ्यक्रम में छत्तीसगढ़ का सामान्य ज्ञान को शामिल किया है। इसे शामिल करने का लाभ स्थानीय युवाओं को मिलेगा। प्रदेश से संबंधित सवालों के जवाब स्थानीय युवा जो सिविल जज की परीक्षा दिलाने की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए फायदेमंद होगा। विधि विधायी विभाग के इस बदलाव को स्थानीय युवाओं के लिए बोनस अंक के रूप में देखा जा रहा है।

भारत के संविधान के अनुच्छेद 233 व अनुच्छेद 309 के द्वारा दी गई शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए छत्तीसगढ़ के राज्यपाल, हाई कोर्ट व राज्य लोक सेवा आयोग के परामर्श से छत्तीसगढ़ उच्चतर न्यायिक सेवा (भर्ती तथा सेवा भर्ती शर्तें) नियम 2006 में जरुरी संशोधन किया गया है। राजपत्र में इसका प्रकाशन कर दिया गया है।

शहाबुद्दीन कुरैशी- अतिरिक्त सचिव विधि एवं विधायी विभाग छग

राजस्व मंत्री वर्मा ने किया 'छत्तीसगढ़ के विभूति' पुस्तक का विमोचन

राजस्व मंत्री वर्मा ने किया 'छत्तीसगढ़ के विभूति' पुस्तक का विमोचन

 रायपुर। राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने रविवार को आनंद समाज लाईब्रेरी कंकालीपारा रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में ”छत्तीसगढ़ के विभूति” पुस्तक का विमोचन किया। इस पुस्तक के लेखक जागेश्वर प्रसाद है।

 कार्यक्रम में राजस्व मंत्री वर्मा ने पुस्तक के लेखक जागेश्वर प्रसाद को बधाई देते हुए कहा कि इस पुस्तक से लोगों को छत्तीसगढ़ के पुरोधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी मिलेगा। छत्तीसगढ़ में ऐसे अनेक महान विभूति हैं, जिनका उल्लेख और संस्मरण छत्तीसगढ़ के इतिहास में नहीं है। ऐसे महान विभूतियों के बारे में जानकारी संकलित करना बहुत ही प्रशंसनीय है

सीएम साय ने जशपुर में किया पौधरोपण महाभियान का शुभारंभ

सीएम साय ने जशपुर में किया पौधरोपण महाभियान का शुभारंभ

 रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के तहत जशपुर जिले में पौधरोपण महाभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने दुलदुला में आयोजित कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना की 10 हितग्राही महिलाओं को अमरूद का पौधा व संदेश पत्र भेंट किया।मुख्यमंत्री साय ने कहा कि जीवनदायिनी धरती माता के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने और आने वाली पीढियों को अनुकूल वातावरण देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रेरणादायी अभियान, ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ की शुरुआत की है। हमारी सभी माताओं-बहनों को एक पौधा भेंट कर रहा हूँ। यह पौधा प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी के साथ ही उससे हमारे अटूट संबंध को दर्शाएगा। उन्होंने कहा कि पौधे से हमें प्राण वायु मिलता है। जो हमारे जीवन के लिए आवश्यक है। पौधरोपण से पर्यावरण में सुधार होता है और मानव जीवन के लिए ऑक्सीजन मिलता है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हितग्राही अनिता लकड़ा को अमरूद का पौधा सौंपते हुए पूछा कि पौधा कहां पर लगाएंगे। अनिता ने बताया कि इसे अपने आंगन में लगाऊंगी। मुख्यमंत्री साय ने हितग्राहियों को पौधे वितरित किए और उन्होेंने कहा कि इन पौधों को रोपित कर उन्हें अपने बच्चों की तरह देख-भाल करें। ताकि भविष्य में आने वाले पीढ़ी को इन पौधरोपण का लाभ मिल सके। इस अवसर पर सांसद रायगढ़ राधेश्याम राठिया, विधायक जशपुर श्रीमती रायमुनि भगत, विधायक पत्थलगांव श्रीमती गोमती साय सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ मुहिम के तहत इस पौध वितरण महाभियान के तहत महतारी वंदन की हितग्राही महिलाओं को जशपुर जिले में 2 लाख से अधिक पौधे वितरित किए जायेंगे। जिला प्रशासन ने इसके लिए पंचायत स्तर पर तैयारी कर ली है।

मलेरिया, डायरिया, जनजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य शिविर लगाएं : मुख्यमंत्री साय

मलेरिया, डायरिया, जनजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य शिविर लगाएं : मुख्यमंत्री साय

 रायपुर : संवेदनशील मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मौसमी बीमारियों की रोेकथाम और बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश स्वास्थ्य महकमा और संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा है कि प्रदेश के किसी भी क्षेत्र में मलेरिया, डायरिया, जनजनित बीमारी सहित मौसमी बीमारियों की जानकारी मिलने पर त्वरित रूप से स्वास्थ्य अमला स्वास्थ्य शिविर लगाकर प्रभावितों का उपचार करना सुनिश्चित करें। श्री साय ने निर्देश दिए है कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि मलेरिया, डायरिया सहित मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए सभी आवश्यक जीवन रक्षक दवाओं का पर्याप्त भण्डारण सुनिश्चित कर सूचना मिलने पर प्रभावित क्षेत्रों को आवश्यक दवाओं के साथ त्वरित रूप से रवाना कर उपचार सुनिश्चित करे, जिससे संभावित जनहानि को बचाया जा सके।

 
मुख्यमंत्री श्री साय के निर्देशानुसार उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा गत दिवस कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखण्ड के सुदूर वनांचल ग्राम चिल्फी, झलमला और तरेगांव जंगल, सोनवाही का भ्रमण कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली। उन्होंने ग्राम सोनवाही पहुंचकर ग्रामीणों सहित डायरिया पीड़ित परिवार के परिजनों से मुलाकात की और राज्य शासन से हर संभव दिलाने के लिए भरोसा दिलाया। उपमुख्यमंत्री शर्मा ने ग्राम सोनवाही में गत दिवस हुई दो ग्रामीणों की आकस्मिक मृत्यु पर अपनी गहरी संवेदना प्रकट की। उन्होंने ग्राम सोनवाही के आदिवासी बालक छात्रावास में बनाएं गए अस्थाई स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण किया और मरीजों से चर्चा की। उन्होंने चिकित्सकों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने निर्देश दिए। उपमुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को निर्देशित किया कि वनांचल सहित मैदानी क्षेत्रों में मौसमी बीमारी, डायरिया, उल्टी दस्त और जलजनित बीमारियों का संक्रमण ना हो इसके लिए प्रभावी कार्य योजना बनाने की जरूरत है। उन्होंने कलेक्टर को वनांचल क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर लगाने और और मलेरिया, डायरिया सहित मौसमी बीमारियों के बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए।
 
उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने सुदूर वनांचल क्षेत्र चिल्फी, झलमला और तरेगांव जंगल के शासकीय अस्पताल में सोनोग्राफी मशीन डीएमफ़ से शीघ्र क्रय करने के निर्देश दिए। उन्होंने वनांचल के सभी गांवो में स्वास्थ्य शिविर, जल स्त्रोतो का क्लोनिएशन कराने के निर्देश दिए।
 
कलेक्टर जनमेजय महोबे ने बताया कि बोड़ला एसडीएम और सीएमएचओ को घर-घर पहुंच कर सर्वें करने के निर्देश दिए गए थे। सोनवाही में पांच ग्रामीणों की मौत अलग-अलग कारणों से और अलग-अलग जगह में हुई है।
 
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बीएल राज ने बताया कि सोनवाही में डायरिया की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पास के ही सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र झलमला के चिकित्सक और स्वास्थ्य अमला 10 जुलाई को पहुंचकर गांव के आदिवासी बालक आश्रम छात्रावास में अस्थायी रूप से स्वास्थ्य शिविर लगाकर ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण का काम शुरू किया गया। दूसरे दिन 11 जुलाई को कलेक्टर के निर्देश पर जिला स्तर और चिल्फी के और अतिरिक्त स्वास्थ्य टीम को भेजकर ग्राम सोनवाही में तैनात किया गया।
 
सीएमएचओ डॉ राज ने बताया कि सोनसिंह अपने खेत से काम कर घर लौटा था, उन्होने अपने तबियत खराब होने की जानकारी अपने घर वालो को दी। इसके बाद उन्होने उल्टियां शुरू हुई और तीन से चार घंटे के दौरान उनकी घर पर ही मृत्यु हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक इसी प्रकार महिला फूलबाई की मृत्यु भी उल्टी से हुई। दो ग्रामीणों की अकास्मिक मृत्यु के बारे में ग्रामीणों से चर्चा की गई। जांच और पूछताछ के प्रथम दृष्टयता  जहरीले मशरूम खाने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट अभी नहीं आई है, रिपोर्ट आने के बाद कारण स्पष्ट हो जाएगी।
 
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने अस्थाई स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण किया और उपचार कराने आए मरीजों से चर्चा की। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने बताया कि ग्राम सोनवाही में 194 घर है, जिसकी कुल आबादी 580 है। इस गांव में 12 कुंआ और 02 हैंडपंप है। एक मितानिन भी कार्यरत है। उन्होंने बताया कि बीमारी के लक्षण मिलने पर गांव में लोगों का लगातार स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। 11 जुलाई को 194 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया था, जिसमें 08 लोगों का स्वास्थ्य खराब होने के कारण उप स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती किया गया, इनमें 07 लोगों को मौसमी बुखार के लक्षण और 01 को उल्टी हो रही थी। इसी प्रकार 12 जुलाई को 144 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें 12 को मौसमी, सर्दी बुखार के लक्षण पाएं गए है, जिनकों सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र झलमला में भर्ती कराया गया है। उपमुख्यमंत्री शर्मा ने सभी मरीजों का बेहतर स्वास्थ्य उपचार करने के निर्देश दिए।
Crime : शर्मसार; खाना नहीं देने पर मां की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Crime : शर्मसार; खाना नहीं देने पर मां की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

 रायगढ़ : जिले में पुलिस ने अपनी मां की हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार, खाना नहीं देने के उपजे विवाद पर बेटे ने अपनी मां को मौत के घाट उतार दिया। उक्त मामला सारंगढ़ थाना क्षेत्र का है।पुलिस के अनुसार आरोपी भोजराम सिदार अपनी माता मृतिका सावित्री बाई पति फिरतु सिदार के साथ खाना नही देने की बात को लेकर गंदी गंदी गलौज कर हाथ मुक्का डण्डा से सिर चेहरा में चोंट पहुंचाया। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया। जिसका प्राथमिक इलाज कर उच्च इलाज हेतु हायर सेंटर रिफर किया गया था जिसके कुछ दिन बाद मृतिका की मृत्यु हो गई। जिस पर आरोपी को उसके घर घेराबंदी कर आरोपी भोजराम सिदार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

CG -युवक का मर्डर : नाबालिग ने चाकू घोंपकर की थी युवक की हत्या, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

CG -युवक का मर्डर : नाबालिग ने चाकू घोंपकर की थी युवक की हत्या, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

 धमतरी। जिले में बदमाश बेखौफ हो गए है। जिले में एक बार फिर से चाकूबाजी की घटना सामने आई है। इतवारी बाजार में देर रात एक नाबालिग ने एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। वहीं पुलिस ने हत्या करने वाले नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार में कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार, इतवारी बाजार के पास शनिवार की रात कोष्टापारा निवासी रोशन पटेल नामक युवक को किसी विवाद पर एक नाबालिग ने चाकू मारकर घायल कर दिया। जिसके बाद गंभीर रूप से घायल रोशन को हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। लेकिन इलाज के दौरान ही घायल युवक की मौत हो गई। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नाबालिग आरोपी को हिरासत में ले लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है। मृतक मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है। 

Chhattisgarh : कर्मचारियों को बड़ा झटका....अवकाश पर लगा प्रतिबंध,आदेश जारी…

Chhattisgarh : कर्मचारियों को बड़ा झटका....अवकाश पर लगा प्रतिबंध,आदेश जारी…

 गौरेला पेंड्रा मरवाही :- कर्मचारी और अधिकारियों के लिए बड़ी खबर है। छुट्टी पर प्रतिबंध लग गया है। इस संबंध में जिला प्रशासन की तरफ से आदेश जारी किया गया है दरअसल विधानसभा सत्र के मद्देनजर की आदेश जारी किया गया है। ऐसे में कर्मचारियों को छुट्टी नहीं दी जाएगी।छत्तीसगढ़ के गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के कर्मचारियों को विशेष परिस्थिति में ही अवकाश का लाभ मिलेगा। इसके अलावा उनके अवकाश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। 30 जुलाई तक उनके अवकाश पर प्रतिबंध रहेगा।

छुट्टी लेने के लिए कलेक्टर से विशेष इजाजत लेनी होगी। इसके अलावा कलेक्टर के निर्देश पर कर्मचारियों को अपने मुख्यालय में ही उपस्थित रहना होगा। किसी भी स्थिति में वह मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे।

नहीं छोड़ सकेंगे मुख्यालय 

बता दे की 22 जुलाई से 26 जुलाई तक छत्तीसगढ़ में मानसून सत्र है। जिसके कारण अधिकारी कर्मचारियों के अवकाश पर रोक लगाई गई है। ऐसे में छत्तीसगढ़ के गौरेला पेंड्रा मरवाही के कर्मचारी अधिकारी विशेष परिस्थिति में ही कलेक्टर की अनुमति से अपने अवकाश को स्वीकृत कर सकेंगे

CG : इंस्टाग्राम में दोस्ती,शादी का झांसा देकर युवक ने किया दुष्कर्म, महिला ने उठाया ये कदम, फिर जो हुआ…

CG : इंस्टाग्राम में दोस्ती,शादी का झांसा देकर युवक ने किया दुष्कर्म, महिला ने उठाया ये कदम, फिर जो हुआ…

 फरसगांव :- छत्तीसगढ़ के फरसगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत एक मामला सामने आया है जिसमे आरोपी ने इंस्टाग्राम में युवती से दोस्ती कर शादी का झांसा देकर बलात्कार किया और फरार हो गया, आरोपी को फरसगावं पुलिस ने उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर से गिरफ्तार कर न्यायिक जांच के लिए जेल भेज दिया है।

फरसगांव पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार  प्रार्थिया पीड़िता ने दिनांक 16 जून को थाना आकर लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि जुलाई 2023 में इस्ट्राग्राम के माध्यम से एक लड़का का परिचय हुआ जो अपना नाम अजय समरथ बताया था। फिर थोड़ी दिन के बाद मोबाईल नम्बर शेयर किये था। दोनों एक दुसरे से बात करते थे। पीड़िता को शादी करूंगा कहकर माह अक्टूबर 2023 में पीड़िता के घर आया और पीड़िता के साथ जबरदस्ती कई बार बलात्कार किया है। कि प्रार्थिया के रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 63/2024 धारा 376, 417 भादवि. कायम कर विवेचना में लिया गया।

 

Chhattisgarh : इन जिलों में वज्रपात और भारी वर्षा होने की संभावना...मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी...

Chhattisgarh : इन जिलों में वज्रपात और भारी वर्षा होने की संभावना...मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी...

 रायपुर :- छत्तीसगढ़ के बिलासपुर, रायपुर और बस्तर संभाग के जिलों में मध्यम से भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, जशपुर जिले में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 5 दिनों तक प्रदेश में मानसून की एक्टिविटी बढ़ेगी।

इस ज़िलों में बारिश का येलो अलर्ट

सतनामी समाज के शांति पूर्ण आन्दोलन में षडयंत्र कारी असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़फोड़ और आगजनी की उच्च स्तरीय जांच की मांग

सतनामी समाज के शांति पूर्ण आन्दोलन में षडयंत्र कारी असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़फोड़ और आगजनी की उच्च स्तरीय जांच की मांग

 जांजगीर चाम्पा :- बहुजन समाज पार्टी जिला जांजगीर चाम्पा के तत्वावधान में सतनामी समाज के आस्था के प्रतीक जय स्तंभ को काटे जाने के कारण सीबीआई जांच की मांग को लेकर 10 जून 2024 को बलौदाबाजार छत्तीसगढ़ में सतनामी समाज द्वारा किए गए शांति पूर्ण आन्दोलन में षडयंत्र कारी असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़फोड़ और आगजनी की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर कार्यवाही और निर्दोष लोगों को निःशर्त रिहा कराने के लिए महामहिम राष्ट्रपति के नाम माननीय कलेक्टर जांजगीर को ज्ञापन दिया गया

इस कार्यक्रम में बहुजन समाज पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। इसमें प्रमुख रूप से उपस्थित थे माननीय राधेश्याम सूर्यवंशी (पूर्व प्रत्याशी जांजगीर, व जोन प्रभारी बसपा), इंदु बंजारे (पूर्व विधायक व जोन प्रभारी), उदल किरण (पूर्व प्रदेश महासचिव), डॉ. रोहित डहरिया (जिलाध्यक्ष बसपा एवं पूर्व प्रत्याशी लोकसभा जांजगीर), कमला खुटे, बी आर प्रधान, मोहन सिंह, शत्रुहन नेताम, भोगीलाल पाटले, चंद्रकांत डहरिया, लक्ष्मी प्रसाद महेश, महेश कश्यप, फनीराम दिनकर, देवप्रसाद रात्रे, मनीष लहरे, एवं अन्य कार्यकर्ता गण

सभा में उपस्थित सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस घटना की निंदा करते हुए दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग की और निर्दोष लोगों की निःशर्त रिहाई की अपील की।

प्रेमी निकला प्रेमिका का हत्यारा, पहचान छिपाने पेट्रोल से जलाया चेहरा, पुलिस ने सुलझाई बोरी में मिली लाश की गुत्थी

प्रेमी निकला प्रेमिका का हत्यारा, पहचान छिपाने पेट्रोल से जलाया चेहरा, पुलिस ने सुलझाई बोरी में मिली लाश की गुत्थी

 बालोद :- अमलीडीह के हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। प्रेमी ने ही अपनी शादीशुदा प्रेमिका की हत्या कर उसके चेहरे और शरीर को पेट्रोल से जलाया था। शव के टुकड़े कर बोरियों में भरकर जंगल और नहर किनारे फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 
दरअसल 13 अप्रैल 2024 को बालोद क्षेत्र के ग्राम अमलीडीह के नहर किनारे एक जली-कटी लाश मिली थी, जिसका सिर, हाथ, पैर एक बोरी में मिला था। दूसरे दिन अमलीडीह के जंगल में जली-कटी लाश का धड़ मिला। चेहरा जलने के कारण पहचान मुश्किल हो गई थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू की और जल्द ही हत्या का मामला दर्ज कर जांच में लिया।
 
मामले की गंभीरता को देखेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। थाना प्रभारी बालोद और साइबर सेल प्रभारी को अज्ञात महिला के शव की पहचान एवं आरोपी की पतासाजी के लिए विशेष टीम बनाकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। 
 
जांच टीम ने आसपास के जिलों दुर्ग, धमतरी, कांकेर, राजनांदगांव, मानपुर मोहला के पुलिस से संपर्क कर महिला गुम इंसान की जानकारी प्राप्त की गई। पीएम रिपोर्ट में मृतिका का नसबंदी होना पाया गया था, जिसके आधार पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में मितानीन के माध्यम से मृतिका की पहचान के प्रयास किए गए।
 
ऐसे हुई मृतका की पहचान
 
घटना स्थल का तकनीकी डाटा लेकर एनालिसिस किया गया। टीम ने लगातार आसपास के गांव जाकर और कोटवार की मीटिंग लेकर गुम महिला की जानकारी प्राप्त की। मुखबिर से सूचना मिली कि डौण्डीलोहारा थाना क्षेत्र के ग्राम बकलीटोला में एक महिला कई दिनों से लापता है। पुलिस ने बकलीटोला जाकर लापता महिला के संबंध में जांच की। 
 
स्वरूप धुर्वे ने बताया कि उसकी पत्नी प्रमिला ध्रुर्वे 10 अप्रैल से लापता है और मायके में भी नहीं है। प्रमिला के मां से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि प्रमिला ने अपनी बेटियों के लिए दो जोड़ी पायल ली थी। पुलिस ने घटना के फोटोग्राफ दिखाए तो बुधनतीन बाई ने नाक की फूली, अंगूठी, पायल और नेलपालिश के आधार पर अपनी बेटी की पहचान की।
 
 ऐसे मिला क्लू, पुलिस को गुमराह करता रहा आरोपी
 
मृतिका की पहचान प्रमिला ध्रुर्वे के रूप में होने पर उसके कॉल डिटेल के आधार पर लगभग 15-20 लोगों से पूछताछ की गई। इससे पता चला कि प्रमिला 10 अप्रैल से डारागांव निवासी दीपक साहू के साथ थी। पुलिस ने दीपक साहू का तकनीकी डाटा और घटना स्थल से प्राप्त तकनीकी साक्ष्य के आधार पर उससे पूछताछ की। प्रारंभ में वह पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन साक्ष्यों के आधार पर पूछताछ करने पर उसने अपना अपराध स्वीकार किया।
 
कड़ाई से पूछताछ होने पर दीपक साहू ने बताया कि 10 अप्रैल को उसने प्रमिला को अपने घर लाकर संबंध बनाया, फिर शाम को उसे घर छोड़ दिया। वापस आते समय उसे फिर अपने घर बुलाया। रात में दोनों शराब पीकर सोए थे, तभी दीपक की नींद खुली और उसने सुना कि प्रमिला किसी से मोबाइल पर बात कर रही है। इसे लेकर दोनों में विवाद हुआ और दीपक ने गुस्से में आकर प्रमिला को मारा, फिर हत्या करने की नीयत से सिर को पकड़कर चौखट में पटक दिया, जिससे प्रमिला बेहोश हो गई। इसके बाद दीपक ने प्रमिला की साड़ी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।
 
फिर पहचान मिटाने के लिए दीपक ने प्रमिला के चेहरे और शरीर को पेट्रोल से जलाया। फिर हसिया से सिर, पैर, और हाथ को काटकर दो अलग-अलग बोरियों में भरकर अमलीडीह नहर के पास फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी दीपक साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। घटना में प्रयुक्त बाइक, रस्सी, बोरी और हसिया को गवाहों के समक्ष जब्त कर लिया गया है।
अब UAV ड्रोन से होगी नक्सलियों की निगरानी, लाल आतंक को मिट्टी में मिलाने की तैयारी

अब UAV ड्रोन से होगी नक्सलियों की निगरानी, लाल आतंक को मिट्टी में मिलाने की तैयारी

 बस्तर: साल 2024 काल बनकर नक्सलियों के लिए आया है. साल के शुरुआत से लेकर अभी तक जवानों ने नक्सिलयों को करारी चोट पहुंचाई है. साल के शुरुआती छह महीनों में ही एनकाउंटर, सरेंडर और गिरफ्तार की घटनाओं में 1000 से ज्यादा नक्सली खत्म हो चुके हैं. सबसे ज्यादा संख्या सरेंडर करने वाले माओवादियों की है. नक्सलियों के खिलाफ लोन वर्राटू से लेकर पूना नार्कोम अभियान तक रंग ला रहा है. बस्तर में जवानों की बढ़ती धमक के चलते माओवादी अब अपनी मांद भी सुरक्षित नहीं हैं.

नक्सलियों पर UAV ड्रोन से रखी जाएगी नजर: नक्सलवाद के समूल नाश के लिए अब फोर्स नई रणनीति पर काम करने जा रही है. फोर्स अब जंगल में छिपे माओवादियों पर ड्रोन कैमरों से निगरानी करेगी. फोर्स अब माओवादियों के मूवमेंट पर UAV के जरिए नजर भी रखेगी और ऑपरेशन भी ऑपरेट करेगी. सैटेलाइट रडार के जरिए नक्सलियों पर नजर रखना आसान हो जाएगा. हिंसक गतिविधियों में भी कमी आएगी. रडार से मिलने वाले सिग्नल सीधे सेंट्रल मॉनिटरिंग कमांड कंट्रोल रुम में पहुंचेंगे.

”माओवादियों के खिलाफ प्रभावी रूप से कार्रवाई करने के लिए जितने उपकरण पुलिस के पास मौजूद हैं उसका बेहतर इस्तेमाल किया जा रहा है. सुरक्षात्मक दृष्टि से तकनीक और संसाधनों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है. नियमों के मुताबिक हम इस संबंध में बहुत ज्यादा जानकारी नहीं दे सकते हैं. हमें माओवादियों के खिलाफ निर्णायक बढ़त मिली है. आने वाले दिनों में हम कई और सफलता को हासिल करेंगे

नक्सलियों के खिलाफ अब ऑपरेशन होगा घातक: कंट्रोल रुम में मिले सिग्नल से फोर्स को मूव करने में आसानी होगी. समय पर आतंक के खिलाफ एक्शन चलाया जा सकेगा. UAV ड्रोन की खासियत होती है कि ये 15000 फीट की उंचाई से नीचे की चीजों को देख लेता है. इसकी एक और खासियत है कि ये 200 किमी के दायरे में अपने कैमरों की मदद से निगरानी कर सकता है. बस्तर में ऐसा पहली बार होने वाला है जब बस्तर में फोर्स की मदद के लिए UAV ड्रोन की मदद ली जा रही है. बारिश से लेकर धुंध के मौसम में भी ये आसानी से काम कर सकेगा.

CM विष्णुदेव साय आज मतदाता अभिनंदन कार्यक्रम में होंगे शामिल

CM विष्णुदेव साय आज मतदाता अभिनंदन कार्यक्रम में होंगे शामिल

 रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज 14 जुलाई रविवार को जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे और वहां दुलदुला में आयोजित मतदाता अभिनंदन कार्यक्रम में शामिल होंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री साय पूर्वाह्न 11.05 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड रायपुर से प्रस्थान करेंगे। वे दोपहर 12.25 बजे जशपुर जिले के अंतर्गत ग्राम दुलदुला पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री वहां दुलदुला स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के मैदान में आयोजित मतदाता अभिनंदन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात वे दोपहर 2.05 बजे दुलदुला से रवाना होंगे और 3.25 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड रायपुर लौट आएंगे।