जगदलपुर :- जिले के नगरनार थाना क्षेत्र के कुरन्दी 2 चिलकुटी में रहने वाले 54 वर्षीय प्रधान अध्यापक ने बीती रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी घर की बेटी ने परिजनों से लेकर अन्य लोगों को दी। उसे महारानी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।मामले की जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कुरन्दी 2 चिलकुटी निवासी सुदुराम कश्यप पिता मंगरु कश्यप 54 वर्ष जो कि माध्यमिक शाला हलबाकचोरा में प्रधान अध्यापक के पद में पदस्थ थे। परिजनों ने यह भी बताया कि इनके बेटे कृष्ण कश्यप और पिता सुदुराम दोनों का इलाज लंबे समय से चल रहा था। वे इससे काफी परेशान थे। बीती रात को परिजनों के साथ खाना खाने के बाद सोने चले गए। जहां रात को तीन से चार बजे के बीच अपने कमरे से निकलकर घर में पेड़ से नारियल रस्सी को गले में फसाकर फांसी लगा ली।
रायपुर। भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने आगामी 24 और 48 घंटों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। आगामी 24 घंटों के लिए प्रदेश के कांकेर, नारायणपुर, बीजापुर, मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी व राजनांदगांव जिलों में एक दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। आगामी 48 घंटों के लिए प्रदेश के सुकमा, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा व बीजापुर जिलों में एक दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।
छत्तीसगढ़ में अब तक 278.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 278.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 17 जुलाई सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 520.2 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 136.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।
राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 197.5 मिमी, बलरामपुर में 336.5 मिमी, जशपुर में 239.8 मिमी, कोरिया में 247.8 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 204.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
इसी प्रकार, रायपुर जिले में 250.4 मिमी, बलौदाबाजार में 290.4 मिमी, गरियाबंद में 326.4 मिमी, महासमुंद में 217.8 मिमी, धमतरी में 279.1 मिमी, बिलासपुर में 326.2 मिमी, मुंगेली में 314.7 मिमी, रायगढ़ में 327.6 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 190.4 मिमी, जांजगीर-चांपा में 291.3 मिमी, सक्ती में 253.9 कोरबा में 386.7 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 340.7 मिमी, दुर्ग में 178.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। कबीरधाम जिले में 252.4 मिमी, राजनांदगांव में 226.2 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़चौकी में 241.8 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 185.6 मिमी, बालोद में 265.6 मिमी, बेमेतरा में 163.6 मिमी, बस्तर में 380.9 मिमी, कोण्डागांव में 282.7 मिमी, कांकेर में 270.7 मिमी, नारायणपुर में 311.3 मिमी, दंतेवाड़ा में 314.5 मिमी और सुकमा जिले में 444.7 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।
मुंगेली :- कलेक्टर राहुल देव ने नगर पालिका उप अभियंता दीपक देवांगन को निलंबित कर दिया है, दीपक देवांगन के खिलपाफ कार्य में रूचि नहीं लेने का शिकायत मिल रही थी , जांच में सही पाया गया जिसके बाद कलेक्टर ने उप अभियंता के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया |
मिली जानकारी के अनुसार मुंगेली नगर पालिका के उप अभियंता दीपक कुमार देवांगन के खिलाफ कार्य में रूचि नहीं लेने की शिकायत मिल रही थी, इसके साथ ही बिना सक्षम अधिकारी के अनुमति से कार्यालय में लगातार अनुपस्थित रहता था, जिसके कारण विकास कार्य बाधित हो रही थी , वही विकास कार्य धीमी होने के कारण क्षेत्र के लोगो में दीपक देवांगन के खिलाफ खासी नाराजगी थी |
नगर पालिका उप अभियंता दीपक देवांगन के खिलाफ मिल रही शिकायत को लेकर कलेक्टर राहुल देव उनके खिलाफ जाँच कर प्रतिवेदन देने के निर्देश दिए थे, जिसमें जाँच अधिकारी द्वारा शिकायत को सही पाया गया, जिसके बाद कलेक्टर ने सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील नियम) 1966 के नियम 9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया, निलंबन अवधि में उन्हें निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी, और कार्रवाई करते हुए उप अभियंता को मुख्यालय नगर पालिका परिषद लोरमी से संबद्ध किया गया है |
रायपुर :- छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक के पद पर पदस्थ बीएड डिग्रीधारकों को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है और डीएलएड अभ्यर्थियों को राहत मिली है। आपको बता दे की सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के उस फैसले को सही ठहराया है जिसमें बीएड शिक्षकों की नियुक्तियों को निरस्त किया गया है।
दअसल हाईकोर्ट के फैसले का पालन नहीं होने पर डीएलएड अभ्यर्थियों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई थी। इस पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी कर कहा है कि बच्चों की क्वालिटी एजुकेशन के साथ भेदभाव नहीं किया जाए। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने राज्य शासन को निर्देश दिया कि हाईकोर्ट के फैसले के मुताबिक ही कार्रवाई की जाए।
यही नहीं सुनवाई के बाद छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अपने एक महत्वपूर्ण फैसले में बी.एड डिग्रीधारकों को सहायक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में शामिल करने को गलत मानकर प्राइमरी स्कूल में पदस्थ बी.एड डिग्रीधारक शिक्षकों की नियुक्तियों को निरस्त कर दिया था। वही अब कोर्ट ने राज्य शासन को नोटिस जारी कर 6 सप्ताह के अनादर संशोधित चयन सूची जारी करने का निर्देश दिया है। आदेश में कोर्ट ने यह भी कहा है कि, संशोधित चयन सूची में बीएलएड पास उम्मीदवारों को समुचित अवसर दिया जाए।
गोबरा नवापारा :- युवक ने अपने पिता को घसीट-घसीटकर पीटा इसके बाद फावड़े से वार कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पैसे को लेकर बाप-बेटे के बीच विवाद हुआ था। इस दौरान गुस्से में आकर बेटे ने वारदात को अंजाम दिया। घटना गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र के जौंदी गांव की है।
जानकारी के मुताबिक जब बेटा अपने पिता को घर से बाहर घसीटकर लाया तो बीच बचाव करने आए अपने बड़े भाई पर भी हमला कर दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है
जानकारी के मुताबिक इंद्र उर्फ रिंकू साहू मंगलवार की रात अपने घर पहुंचा। उसके पिता कमल नारायण साहू बिस्तर पर लेटे हुए थे। तभी उसने नशा करने के लिए पैसों की मांग की। कमल नारायण ने पैसे देने से मना कर दिया और उससे नशा छोड़ने के लिए कहा। इसी बात पर वो गुस्सा गया और विवाद करने लगा
आरोपी रिंकू ने बहसबाजी के बाद घर में रखे फावड़े से अपने पिता के सिर पर हमला कर दिया। हमला जोर से किया गया था लिहाजा, कमल नारायण के सिर से खून निकलने लगा। तड़पते हुए वह जमीन पर गिर गया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने सिर पर दो से तीन वार किए हैं।
अपने छोटे भाई को रोकने के लिए बड़ा भाई रेखराज साहू भी कमरे के बाहर आया। आरोपी ने गुस्से में उस पर भी हमला किया। जिसमें रेखराज साहू भी घायल हो गया। घर वालों ने दौड़कर आसपास से मदद मांगी। इसके बाद घायल रेखराज को नवापारा स्थित अस्पताल ले जाया गया। इसके साथ ही पुलिस को भी सूचना दी गई।
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का हर सप्ताह गुरुवार को होने वाला जनदर्शन इस गुरूवार 18 जुलाई को अपरिहार्य कारणों से नहीं होगा।
रायपुर :- महतारी वंदन का पैसा प्रदेश की बहुत सी महिलाओं को नहीं मिल रहा है। यह दावा कांग्रेस लगातार कर रही है। सोशल मीडिया पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने योजना का पैसा न मिलने का दावा किया। मंगलवार को मीडिया के सामने आकर इस मामले में पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने भी बयान दिया।
डहरिया ने कहा धीरे-धीरे सभी को पैसा मिलना बंद ही हो जाएगा। यह बयान सामने आने के बाद छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कांग्रेस के दोनों नेताओं को चैलेंज दे दिया है। उन्होंने कहा है कि मेरे साथ वह अपने ही गांव में चलें या मेरे गांव में चलें और चलकर महिलाओं से पूछ लें कि पैसा मिल रहा है या नहीं। दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा।
भूपेश बघेल की पोस्ट
सोशल मीडिया पोस्ट पर पूर्व CM भूपेश बघेल की ओर से लिखा गया- महतारी के नाम पर योजना शुरू की, फिर उस योजना में पैसा देने के लिए छत्तीसगढ़ की जनता से बिजली बिल के नाम पर वसूली शुरू की। जनता से वसूली करने के बाद भी महिलाओं को महतारी वंदन योजना की राशि क्यों नहीं मिल रही है? ये “वसूलीबाज” सरकार जवाब दे।
फिर डहरिया ने किया योजना बंद होने का दावा
मंगलवार को इस मामले में शिव डहरिया ने कहा- सरकार जिन लोगों को महतारी वंदन योजना की राशि दे रही है, उनकी सूची जारी करे। चुनाव के बाद बहुत सारे लोगों को पैसा नहीं मिल रहा है। शिकायत गांव में आ रही है हमारे यहां, लोग मुझको कल फोन किए थे बताए कि पैसा मिलना बंद हो गया। अब चुनाव संपन्न हो गया तो महतारी वंदन की राशि धीरे-धीरे लोगों को मिलना बंद हो जाएगी।
दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा
कांग्रेस नेताओं के दावों के बाद प्रदेश के वित्त मंत्री ने मंगलवार को इसका जवाब दिया, उन्होंने कहा- भूपेश बघेल जी ने जब मेनिफेस्टो जारी किया था अपने 2018 के चुनाव में तब उन्होंने कहा था कि हर महीने 500 रुपए छत्तीसगढ़ की महिलाओं को देंगे। पिछले 5 साल में किसी को 5 रुपए नहीं मिले।
वित्त मंत्री ने आगे कहा- आज 655 करोड़ की राशि हर महीने छत्तीसगढ़ की 70 लाख महिलाओं को दी जा रही है। लगातार ये राशि मिल रही है तो उनके पेट में दर्द हो रहा है। उनके गांव में भी हम चलने को तैयार हैं और वहां जाकर महिलाओं के हाथ खड़े करवाएंगे तो कितने महिलाओं के हाथ खड़े होते हैं, भूपेश बघेल खुद अपनी आंखों से जाकर देख सकते हैं।
ओपी चौधरी ने कहा कि मैं उन्हें अपने गांव में भी आमंत्रित करता हूं, जिस भी गांव में जाना चाहेंगे, वहां जाकर पूछ लेंगे कि महतारी वंदन का पैसा कितने लोगों को मिल रहा है। अपने आप महिलाओं के हाथ खड़े होंगे, दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा। उन्हें जवाब देना चाहिए कि अपने वादे के मुताबिक उन्होंने 500 रुपए महिलाओं को क्यों नहीं दिए।
रायपुर :- छत्तीसगढ़ में गौ तस्करी करने वालों पर अब सख्त कार्रवाई होगी। इसे लेकर नया नियम जारी किया गया है। प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि गौ-वंश के परिवहन के लिए अधिकारियों से लाइसेंस लेना होगा। गाड़ी पर फ्लैक्स लगाना होगा कि पशुओं का परिवहन हो रहा है।
अवैध परिवहन होने पर गाड़ी जब्त की जाएगी। अवैध परिवहन करवाने वाले की संपत्ति कुर्क होगी। गृहमंत्री ने ये भी कहा कि 7 साल की सजा और 50 हजार का जुर्माना लगेगा। हालांकि, कृषि पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 में ये दोनों बातें पहले ही शामिल हैं।
लाइसेंस देने के लिए नोडल अधिकारी तय होंगे
मंत्री विजय शर्मा ने बताया कि, लाइसेंस देने के लिए नोडल अधिकारी तय होंगे। इनके नंबर हर थाने में सार्वजनिक जगहों पर दिए जाएंगे ताकि अवैध परिवहन की जानकारी लोग दे सकें। गृहमंत्री ने कहा कि नए नियमों के मुताबिक गौ-वंश का अवैध परिवहन करना एक संज्ञेय अपराध होगा, ये गैर जमानती होगा।
क्या है नए सर्कुलर में…

छत्तीसगढ़ के DGP अशोक जुनेजा के हस्ताक्षर से एक सर्कुलर सभी रेंज के IG, SP और SSP को भेजा गया है। इस सर्कुलर में बताया गया है कि हाल ही में गौ-वंश और दुधारू पशुओं के परिवहन तस्करी, वध या मांस बेचे जाने की वजह से कानून-व्यवस्था प्रभावित हुई है। ऐसे अवैध कामों में शामिल लोगों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई करनी है।
इसमें कृषक पशु कैटेगरी के गौ-वंश शामिल
सरकार ने साफ कहा है कि गौ-वंश का अवैध परिवहन किया तो कार्रवाई होगी। कृषक पशु कैटेगरी में आने वाले पशुओं का अवैध परिवहन करने पर कार्रवाई होगी। इसमें गाय, बछड़ा, बछिया, भैंस के बच्चे, सांड, बैल, भैंसा और भैंस शामिल है। इनका कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 के तहत इनका मांस रखना बेचना, इनका अवैध परिवहन करना पहले से ही प्रदेश में बैन है।
पुलिस की सेटिंग नहीं चलेगी
डीजीपी के सर्कुलर में कहा गया है कि सेटिंगबाज SP और थानेदार भी नहीं बचेंगे। कहा गया है कि जहां से पशु का परिवहन शुरू हुआ और जहां गाड़ी जब्त की गई उसके बीच में पड़ने वाले जिलों के SP और थाना प्रभारियों के सर्विस बुक में निगेटिव टिप लिखी जाएगी। ऐसा 5 बार से ज्यादा बार हुआ तो अनुशासनात्मक कार्रवाई भी होगी।
रायपुर :- छत्तीसगढ़ में गौ तस्करी करने वालों पर अब सख्त कार्रवाई होगी। इसे लेकर नया नियम जारी किया गया है। प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि गौ-वंश के परिवहन के लिए अधिकारियों से लाइसेंस लेना होगा। गाड़ी पर फ्लैक्स लगाना होगा कि पशुओं का परिवहन हो रहा है।
अवैध परिवहन होने पर गाड़ी जब्त की जाएगी। अवैध परिवहन करवाने वाले की संपत्ति कुर्क होगी। गृहमंत्री ने ये भी कहा कि 7 साल की सजा और 50 हजार का जुर्माना लगेगा। हालांकि, कृषि पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 में ये दोनों बातें पहले ही शामिल हैं।
लाइसेंस देने के लिए नोडल अधिकारी तय होंगे
मंत्री विजय शर्मा ने बताया कि, लाइसेंस देने के लिए नोडल अधिकारी तय होंगे। इनके नंबर हर थाने में सार्वजनिक जगहों पर दिए जाएंगे ताकि अवैध परिवहन की जानकारी लोग दे सकें। गृहमंत्री ने कहा कि नए नियमों के मुताबिक गौ-वंश का अवैध परिवहन करना एक संज्ञेय अपराध होगा, ये गैर जमानती होगा।
क्या है नए सर्कुलर में…

छत्तीसगढ़ के DGP अशोक जुनेजा के हस्ताक्षर से एक सर्कुलर सभी रेंज के IG, SP और SSP को भेजा गया है। इस सर्कुलर में बताया गया है कि हाल ही में गौ-वंश और दुधारू पशुओं के परिवहन तस्करी, वध या मांस बेचे जाने की वजह से कानून-व्यवस्था प्रभावित हुई है। ऐसे अवैध कामों में शामिल लोगों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई करनी है।
इसमें कृषक पशु कैटेगरी के गौ-वंश शामिल
सरकार ने साफ कहा है कि गौ-वंश का अवैध परिवहन किया तो कार्रवाई होगी। कृषक पशु कैटेगरी में आने वाले पशुओं का अवैध परिवहन करने पर कार्रवाई होगी। इसमें गाय, बछड़ा, बछिया, भैंस के बच्चे, सांड, बैल, भैंसा और भैंस शामिल है। इनका कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 के तहत इनका मांस रखना बेचना, इनका अवैध परिवहन करना पहले से ही प्रदेश में बैन है।
पुलिस की सेटिंग नहीं चलेगी
डीजीपी के सर्कुलर में कहा गया है कि सेटिंगबाज SP और थानेदार भी नहीं बचेंगे। कहा गया है कि जहां से पशु का परिवहन शुरू हुआ और जहां गाड़ी जब्त की गई उसके बीच में पड़ने वाले जिलों के SP और थाना प्रभारियों के सर्विस बुक में निगेटिव टिप लिखी जाएगी। ऐसा 5 बार से ज्यादा बार हुआ तो अनुशासनात्मक कार्रवाई भी होगी।
सुकमा :- छतीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. 20 लाख रुपये के इनामी 4 नक्सलियों ने समर्पण किया है. महिला नक्सली करीब 14 साल और पुरुष नक्सली करीब 14-15 सालों से नक्सली संगठन में सक्रिय था. सभी ने बड़ी-बड़ी नक्सली घटनाओं में शामिल रहा है.
छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा पदों के अनुरूप आत्मसमर्पित नक्सलियों पर सीवायपीसी पर 8, दो पर 5-5 और एक पर 2 लाख रुपये का इनाम घोषित था. छत्तीसगढ़ शासन की ‘छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति’ और ‘नियद नेल्ला नार’ योजना से प्रभावित होकर. साथ ही पुलिस के बढ़ते प्रभाव से आत्मसमर्पण किया है.
सुरक्षा जवानों को मिली सफलता
आत्मसमर्पित नक्सली कंपनी नंबर-10 प्लाटून ‘ए डिप्टी कमांडर /सेक्शन ‘ए’ डिप्टी कमांडर, प्लाटून नंबर-30 का पीपीसीएम, दक्षिण बस्तर डिवीजन टेक्निकल सदस्या/एसीएम एवं महाराष्ट्र (गढ़चिरौली डिवीजन अंतर्गत) भामरागढ़ एरिया कमेटी/ सीएनएम पार्टी सदस्य के पदों पर सक्रिय रहे हैं.
नक्सलियों से अपील- समर्पण नीति का फायदा लेकर समर्पण करें
एसपी किरण चौहान ने बताया कि शासन की समर्पण नीति से प्रभावित हो कर एक महिला समेत 4 नक्सलियों ने समर्पण किया है. शासन के द्वारा 20 लाख का इनाम घोषित था. वहीं, नक्सलियों से अपील करते है कि शासन की समर्पण नीति का फायदा लेकर समर्पण करें और मुख्य धारा में लौट आएं.
रायपुर :- छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा आज रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसमें आम लोग सरकार को बताएंगे कि भविष्य का छत्तीसगढ़ कैसा हो। इस सवाद में लोग अपने आइडिया सीधे CM विष्णुदेव साय और वित्त मंत्री ओपी चौधरी को बता सकेंगे।
आइडिया देने के लिए प्रदेशभर से युवा, किसान, महिलाएं और अलग-अलग फील्ड के प्रोफेशनल बुलाए गए हैं। सभी से मिले आइडिया को छत्तीसगढ़ नीति आयोग की टीम छत्तीसगढ़ विजन डाक्यूमेंट 2047 तैयार करने में इस्तेमाल करेगी। सबसे पहले छत्तीसगढ़ विजन/2047 की पृष्ठभूमि, परिकल्पना और विजन डाक्यूमेंट्स तैयार करने को लेकर एक प्रेजेंटेशन होगा।
इस संवाद कार्यक्रम में ‘युवा, कृषक, महिला व प्रबुद्धजन‘ परिचर्चा में भाग ले रहे है और विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के संबंध में अपनी परिकल्पनाओं के संबंध में अपने विचार व्यक्त करेंगे। संवाद कार्यक्रम के समापन सत्र में दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कार्यक्रम में शामिल होकर ‘युवा, कृषक, महिला व प्रबुद्धजनों‘‘ से संवाद करेंगे।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साल 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा है। इसमें छत्तीसगढ़ भी अपना रोल अदा कर रहा है। राज्य नीति आयोग राज्य स्थापना दिवस 1 नवम्बर 2024 को विजन डॉक्यूमेंट अमृतकाल छत्तीसगढ़ विजन@2047 जारी करेगा।
रायपुर :- राजधानी रायपुर में 2 सगे भाइयों ने मिलकर अपने फूफा के लड़के पर चाकू से हमला कर दिया है। चाकू युवक की कमर के निचले हिस्से पर लगा। जिसके बाद युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि झगड़े की शुरुआत पारिवारिक विवाद से हुआ। ये पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है।
घटना मंगलवार देर रात की है। टिकरापारा थाना प्रभारी मनोज साहू से मिली जानकारी के मुताबिक, संतोषी नगर इलाके में दो सगे भाई ऋषि नायक और प्रतीक नायक परिवार के साथ रहते हैं। देर रात मोहल्ले में उनके फूफा का लड़का शेखर नायक पहुंचा। सगे भाइयों को उसके साथ पारिवार में अनबन की वजह से विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच पहले गाली गलौज हुई, फिर मारपीट चालू हो गई।
चाकू से किया हमला
इसी बीच ऋषि और प्रतीक ने मिलकर शेखर पर चाकू से वार कर दिया। चाकू लगते ही शेखर बुरी तरह लहूलुहान हो गया। वह जमीन पर गिर गया। आसपास के लोगों ने बीच बचाव कर झगड़े को शांत कराया। फिर घायल को अस्पताल लेकर गए। फिलहाल टिकरापारा पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर रही है। इसके अलावा आरोपियों की भी खोजबीन की जा रही है।
दुर्ग. महादेव सट्टा एप मामले में चार दिन पहले गिरफ्तार आरक्षक सहदेव सिंह यादव को दुर्ग एसपी ने बर्खास्त कर दिया है. बता दें कि लंबे समय से फरार चल रहे आरक्षक को पिछले दिनों EOW ने राजनांदगांव के सोमनी थाना क्षेत्र के केमक ढाबे से गिरफ्तार किया था. बता दें कि जवान सहदेव को इससे पहले निलंबित किया जा चुका था, जिसके बाद से वो फरार चल रहा था.
रायपुर. छत्तीसगढ़ में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. अगले 3 घंटों के लिए दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर में ऑरेंज अलर्ट और गरियाबंद, धमतरी, बस्तर, कोंडागांव, नारायणपुर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.
सोमवार को प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर बारिश हुई. इनमें राजिम में 150 मिमी हुई वर्षा, अंबिकापुर में 92 मिमी , पेंड्रा रोड में 70, गोबरा नवापारा में 90 मिमी, मैनपुर- अभनपुर में 70 मिमी वर्षा दर्ज की गई. राजधानी रायपुर में भी झमाझम बारिश हुई. आज भी राजधानी में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण छत्तीसगढ़ में 17 जुलाई के बाद मानसूनी गतिविधियों में वृद्धि होगी.
रायपुर। रायपुर लोकसभा चुनाव में प्रचंड मतों से जीतने के बाद नवनिर्वाचित सांसद बृजमोहन अग्रवाल मतदाताओं का आभार व्यक्त करने सोमवार को अभनपुर और आरंग पहुंचे। जहां उन्होंने मतदाता अभिनंदन समारोह में स्थानीय मतदाताओं एवं पार्टी कार्यकर्ताओं का सम्मान किया और लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
लोगों को संबोधित करते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, पार्टी कार्यकर्ताओं के मेहनत का परिणाम है कि, मई और जून की भीषण गर्मी की परवाह न करते हुए मतदाता घर से बाहर आए और मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए मुझे वोट दिया जिसके लिए मैं सभी कार्यकर्ताओं और मतदाताओं का आभार प्रकट करता हूं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बिना किसी भेदभाव के जनता के लिए काम करती है। इसीलिए जनता ने केंद्र में पुनः भाजपा की सरकार बनाई है और आगे भी वो जनता के लिए काम करेंगे जनता की आवाज को दिल्ली में उठाएंगे।
ये रहे उपस्थित
उन्होंने यह भी कहा कि पहले विधानसभा चुनाव फिर लोकसभा चुनाव में जीत दिलाने के बाद कार्यकर्ताओं को एक बार फिर से आगामी नगरिय निकाय और पंचायत चुनाव की तैयारी में जुट जाना है। जिस स्थान पर भाजपा का प्रदर्शन बेहतर नहीं रहा है वहां जनता को केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की भाजपा सरकार की उपलब्धियां को बताना पार्टी के कार्यकर्ताओं का काम है। आगामी चुनाव में पार्टी कार्यकर्ता और बेहतर प्रदर्शन करना सुनिश्चित करें।
कार्यक्रम में विधायक गुरु खुशवंत साहेब, विधायक इंद्र कुमार साहू, पूर्व मंत्री चंद्र शेखर साहू, अशोक बजाज, संजय ढीढ़ी, सुनील मिश्रा,अनिल अग्रवाल, छोटे लाल सोनकर, परदेशी लाल, सतीश शुक्ला, चेतना गुप्ता समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
रायपुर : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी द्वितीय मुख्य/अवसर परीक्षा 2024 के प्रवेश पत्र मंडल की वेबसाइट www.cgbse.nic.in एवं संबंधित संस्था के पोर्टल में अपलोड कर दिया गया है।
मंडल द्वारा जारी पत्र में निर्देशित किया गया है कि संबंधित संस्था अपने संस्था से अग्रेषित परीक्षार्थियों के प्रवेश-पत्र पोर्टल से डाउनलोड कर परीक्षा में सम्मिलित होने वाले विषयों को अनिवार्य रूप से मिलान कर ले। यदि किसी प्रकार की त्रुटि हो, तो इसकी सूचना तत्काल मण्डल कार्यालय को देने का निर्देश दिया गया है।
मंडल के उप सचिव द्वारा बताया गया कि हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी द्वितीय मुख्य /अवसर परीक्षा 2024 के मूल प्रवेश पत्र 20 जुलाई 2024 को जिले के समन्वय संस्था से वितरित किया जायेगा। वितरण दिनांक को समन्वय संस्था में उपस्थित होकर प्रवेश पत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए है।
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक्स हैंडल पर फॉलोवर्स की संख्या 100 मिलियन हो गयी है। प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के सबसे अधिक फॉलोवर्स वाले राजनेताओं में से एक हैं। प्रधानमंत्री मोदी की दुनिया भर में लोकप्रियता अद्वितीय है। तमाम सोशल मीडिया साइट्स पर उनके करोड़ों फॉलोअर्स हैं।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय नें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 100 मिलियन फॉलोवर्स होने पर अपने एक्स हैंडल पर लिखा ‘100 मिलियन पार, मोदी का परिवार "वसुधैव कुटुम्बकम्"। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 100 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स के साथ सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले वैश्विक नेता बन गए हैं।
रायपुर। PSC घोटाले को लेकर CBI का एक्शन शुरू हो गया है। विष्णुदेव साय सरकार की सिफारिश पर केंद्र ने जांच शुरू कर दी है। दरअसल वर्ष 2020-2022 परीक्षा के दौरान, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी सहित अन्य वरिष्ठ पदों हेतु चयन परीक्षा ली थी। इस परीक्षा में पक्षपात के आरोप लगे थे। तत्कालीन भूपेश सरकार पर करीबियों व अधिकारियों के रिश्तेदार को पद बांटने का आरोप लगा था। भाजपा सरकार बनने के बाद राज्य सरकार ने इसकी जांच की सिफारिश CBI को भेजी थी। जिसके बाद अब जांच अब CBI ने शुरू कर दी है।
कांकेर : पखांजूर ब्लॉक के छोटे बेठिया से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां हॉस्टल की एक छात्रा गर्भवती हो गई। बताते हैं कि छात्रा का पेट दिखने लगा, तब वार्डन ने उसे गांव भिजवा दिया। परिजनों से कहकर दूसरे जिले में उसका अबॉर्शन करवा दिया। पूरा मामला अप्रैल के आसपास का बताया जा रहा है। वहीं इस घटना के बाद जांच के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशासुनार पूर्व मंत्री एवं विधायक अनिला भेड़िया के नेतृत्व में छः सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया है।

बता दें कि मामले में खुलासा हाल ही में तब हुआ जब शुक्रवार को विधायक विक्रम उसेंडी दौरे पर इलाके में पहुंचे। गांववालों ने हॉस्टल वार्डन की शिकायत की। बताया कि वार्डन हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं से चपरासियों जैसा सलूक करती है। एक छात्रा गर्भवती भी हो गई थी, जिसे घर भिजवाकर अबॉर्शन करवा दिया। विधायक ने मामले में तत्काल प्रशासन से रिपोर्ट मांगी ली। अफसरों को भी तब जाकर इसका पता चला। कलेक्टर नीलेश क्षीरसागर ने मामले में हॉस्टल अधीक्षिका के साथ सरकारी स्कूल में व्याख्याता विनीता कजूर को सस्पेंड कर दिया है। फिलहाल स्कूल की व्याख्याता नेहा सहाड़े ही हॉस्टल अधीक्षक का अतिरिक्त प्रभार भी देखेंगी। इधर, कलेक्टर ने मामले की जांच के लिए टीम भी बना दी है।
नारायणपुर : मुहर्रम मुस्लिम समुदाय का विशेष पर्व है, जिसे नव वर्ष के रूप में भी मनाया जाता है। इसे देखते हुए राज्य शासन के निर्देशानुसार 17 जुलाई 2024 को मोहर्रम के अवसर पर मदिरा विक्रय हेतु शुष्क दिवस घोषित किया गया है। उक्त निर्देश के परिप्रेक्ष्य में कलेक्टर बिपिन मांझी द्वारा मोहर्रम के अवसर पर 17 जुलाई को जिले में स्थित सभी प्रकार की मदिरा दुकानें अर्थात देशी मदिरा तथा विदेशी मदिरा दुकानों को बंद रखे जाने के लिए आदेशित किया गया है। वहीं उक्त दिवस पर किसी भी प्रकार की अवैध मदिरा के विक्रय एवं चौर्यनयन न होने पाये, इस ओर कार्यवाही सुनिश्चित किये जाने के निर्देश सर्व सम्बन्धित अधिकारियों को दिये गए हैं।
बाहुड़ा यात्रा में शामिल हुए पूर्व CM डॉ रमन सिंह जिला स्तर पर टास्क फोर्स की बैठक 16 जुलाई को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार शिशु संरक्षण माह 19 जुलाई से 23 अगस्त 2024 तक आयोजित किया जाएगा, जिस हेतु कलेक्टर श्री बिपिन मांझी की अध्यक्षता में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ जिला स्तर पर टास्क फोर्स की बैठक 16 जुलाई दिन मंगलवार को दोपहर 01 बजे से कलेक्ट्रेट के सभा कक्ष में आयोजित किया गया है। उक्त बैठक में संबंधित अधिकारियों को समय पर उपस्थित होने निर्देशित किया गया है।
रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रायपुर जोनल ऑफिस में मो. नयनार को नए संयुक्त निदेशक के रूप में नियुक्त किया है। यह निर्णय देशभर में 11 संयुक्त निदेशकों और 39 उपनिदेशकों के तबादले के तहत लिया गया है। बता दें कि ईडी इन दिनों शराब, कोयला और महादेव सट्टा घोटाले की जांच कर रही है। नए संयुक्त निदेशक के तौर पर मो. नयनार इन महत्वपूर्ण मामलों की निगरानी करेंगे। यह नियुक्ति ईडी के प्रयासों को और सशक्त बनाएगी, ताकि संबंधित घोटालों की जांच तेजी से आगे बढ़ सके।
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। इसी कड़ी में एक बार फिर ट्रेनें रद्द होने की खबर सामने आई है। दअरसल रेलवे अधोसंरचना विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 16 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।
रेल प्रशासन यात्रियों को होने वाली असुविधा को समझता है, लेकिन ट्रेनों के बेहतर और समय पर परिचालन के लिए यह कदम आवश्यक है। ऑटो सिग्नलिंग जैसे कार्यों से सेक्शन की क्षमता बढ़ाई जा रही है, जिससे एक साथ तीन ट्रेनें चलाई जा सकती हैं। लगभग यह कार्य पूरा हो चुका है।
देखें लिस्ट
- 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस
- 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस
- 12070 गोंदिया-रायगढ़ जनशताब्दी एक्सप्रेस
- 12069 रायगढ़-गोंदिया जनशताब्दी एक्सप्रेस
- 18252 कोरबा- रायपुर, हसदेव एक्सप्रेस
- 08737 रायगढ़-बिलासपुर मेमू स्पेशल
- 08738 बिलासपुर- रायगढ़ मेमू स्पेशल
- 08735 रायगढ़- बिलासपुर मेमू स्पेशल
- 08736 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू स्पेशल
- 08732 बिलासपुर-कोरबा मेमू स्पेशल
- 08731 कोरबा-बिलासपुर मेमू स्पेशल
- 08280 रायपुर-कोरबा पैसेंजर स्पेशल
- 08279 कोरबा-रायपुर पैसेंजर स्पेशल
- 08210 बिलासपुर-कोरबा पैसेंजर स्पेशल
- 08861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू स्पेशल
- 08862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू स्पेशल








.jpg)
.jpeg)



















