नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
दोहरे हत्याकांड का 24 घंटे के भीतर खुलासा, छोटे बेटे ने ही मां और भाई को उतारा मौत के घाट, इस वजह से खौफनाक वारदात को दिया अंजाम

दोहरे हत्याकांड का 24 घंटे के भीतर खुलासा, छोटे बेटे ने ही मां और भाई को उतारा मौत के घाट, इस वजह से खौफनाक वारदात को दिया अंजाम

 जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के बहुचर्चित दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है. जगदलपुर के अनुपमा चौक स्थित एक घर में मां और बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. इस हत्या के पीछे कोई बाहरी व्यक्ति नहीं बल्कि घटना में घायल हुए छोटे बेटे नितेश गुप्ता का हाथ है. उसने ही इस खौफनाक हत्या की और पुलिस को गुमराह करने के लिए डकैती की कहानी गढ़ डाली.

हत्याकांड का खुलासा करते हुए एसपी सलभ सिन्हा ने बताया कि घटना के बाद जब पुलिस घायल नितेश गुप्ता का बयान ले रही थी तो बार-बार उसने अलग-अलग बयान दिया, जिससे उसका बयान मैच नहीं होने से पुलिस ने उसे संदेह में रखा था. जिसके बाद पुलिस की गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज और आसपास के लोगों से पूछताछ कर पुख्ता जानकारी हासिल की. उसके बाद फिर से पुलिस ने जब नितेश गुप्ता से पूछताछ किया तो उसने अपना जुर्म कबूल किया.

उसने बताया कि कुछ दिनों से दोनों भाइयों के बीच मे संबंध अच्छे नहीं चल रहे थे, लगातार लड़ाई-झगड़े होते रहते थे. जिसमें शादी और प्रोपर्टी को लेकर दोनों के बीच विवाद होता रहता था. 11 जुलाई की रात भी वे घर में सो रहे थे तो दोनों भाई के बीच झड़प हुई और आवेश में आकर नितेश ने तवा उठाकर अपने बड़े भाई पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया. दोनों भाइयों के विवाद के बीच में मां भी उन्हें शांत कराने आई तो मां के ऊपर भी छोटे बेटे ने बर्तन से हमला कर घायल कर दिया. उसके बाद लहूलुहान पड़े बड़े भाई और मां की रस्सी से गला घोंटकर नितेश ने हत्या कर दी. हत्या के बाद अपने आप को बचाने के लिए उसने डकैती जैसी माहौल क्रिएट कर खुद को रस्सी से बांधा और पुलिस को गुमराह करने के लिए कहानी बनाई.

यह है पूरी घटना

कोतवाली थाना क्षेत्र के अनुपमा चौक निवासी गायत्री गुप्ता (50 वर्ष) अपने दो बेटों नीलेश गुप्ता (32 वर्ष) और नितेश गुप्ता (29 वर्ष) के साथ रहती थीं. वह घर के सामने छोटी सी दुकान चलाती थीं. हर रोज की तरह 11 जुलाई की सुबह जब आसपास के लोगों ने गायत्री गुप्ता को नहीं देखा तो घर का दरवाजा खटखटाया, लेकिन इसके बाद भी कोई जवाब नहीं मिला. जिसके बाद लोगों को शक हुआ और उन्होंने डायल 112 को इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंची और इसी बीच देखा की दरवाजा अंदर से बंद था, तो दूसरे के बिल्डिंग से घर के पीछे से टीम दाखिल हुई. जिसके बाद आगे का दरवाजा खोला गया तो देखा कि घर में मां-बेटे की लाश पड़ी हुई थी. वहीं छोटा बेटा नितेश बाथरूम के पास घायल अवस्था में पड़ा था और उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे. जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया. मामले की जांच के लिए एसपी ने तुरंत चार अलग-अलग जांच टीम गठित की.

दोहरे हत्याकांड के आरोपी ने गढ़ी वारदात की झूठी कहानी

गुप्ता परिवार के दोहरे हत्याकांड में घायल छोटे बेटे नितेश गुप्ता का अस्पताल में घटना के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था. घायल नितेश की स्थिति बेहतर होने पर पुलिस ने जब उसका बयान लिया तो उसने शुरूआती बयान में बताया है कि देर रात चार लोग घर में घुसे हुए थे, और उनके मकान से लगे त्रिशला ज्वेलर्स में दाखिल होने की कोशिश कर रहे थे. इसी दौरान घायल युवक की नींद खुली और उसके जोर से चिल्लाने पर चारों ने मिलकर उसे बांध दिया और पीटा. इस बीच घायल की अवाज से मां और बड़ा भाई नीलेश भी जाग गए और उसके कमरे में पहुंच गए. इस दौरान कमरे में खड़े हमलावरों ने दोनों को हथौड़े से हमला दर दिया. जिससे उसकी मौत और बड़े भाई की मौत हो गई.

BREAKING : भंडार क्रय नियम में हुआ संशोधन, जारी हुई अधिसूचना, देखें सरकार ने क्या किया है बदलाव

BREAKING : भंडार क्रय नियम में हुआ संशोधन, जारी हुई अधिसूचना, देखें सरकार ने क्या किया है बदलाव

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की कैबिनेट ने पिछले दिनों हुई बैठक में भंडार क्रय नियम में बदलाव का फैसला किया था। राज्य शासन के वाणिज्य एवं उद्योग विभाग मंत्रालय ने भंडार क्रय नियम में किये गए संशोधन से संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है। इसकी नियमावली में जिन प्रावधानों का समावेश किया गया है, उस पर नजर डालें :

 
सीएम विष्णु देव साय ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ महा वृक्षारोपण अभियान-2024 का किया शुभारंभ, 33 जिलों में रोपे जाएंगे 4 करोड़ पौधे

सीएम विष्णु देव साय ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ महा वृक्षारोपण अभियान-2024 का किया शुभारंभ, 33 जिलों में रोपे जाएंगे 4 करोड़ पौधे

  • एक पेड़ मां के नाम लगाने मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से किया आह्वान  
  • नवा रायपुर के जैवविविधता पार्क में स्कूली बच्चों, सीआरपीएफ जवानों, पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने लगाए पेड़
  • मुख्यमंत्री ने ओपन जिप्सी में भ्रमण कर अभियान में हिस्सा ले रहे लोगों का किया उत्साहवर्धन

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नवा रायपुर के अटल नगर स्थित जैव विविधता पार्क में ‘एक पेड़ मां के नाम’ महावृक्षारोपण अभियान-2024 का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री साय ने पूर्ण विधि विधान से पूजन कर पीपल के पौधे का रोपण कर महावृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की। मुख्यमंत्री द्वारा अभियान का बैनर जारी किया गया। इस अभियान के तहत वन विभाग द्वारा प्रदेशभर में 4 करोड़ वृक्ष लगाये जाएंगे। इसी के अंतर्गत में आज प्रदेश के 33 जिलों में कुल 4 लाख पेड़ लगाए गए। आज महावृक्षारोपण अभियान के शुभारंभ के मौके पर जैव विविधता पार्क में मुख्यमंत्री साय के साथ सभी कैबिनेट मंत्रीगणों, स्कूली बच्चों, सीआरपीएफ के जवानों, पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने 20 हजार पेड़ लगाए। मुख्यमंत्री साय ने ओपन जिप्सी में वृक्षारोपण क्षेत्र का भ्रमण कर अभियान में हिस्सा ले रहे लोगों का उत्साह वर्धन किया।

वन मंत्री केदार कश्यप ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि उप मुख्यमंत्री द्वय अरूण साव एवं विजय शर्मा, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, खेल मंत्री टंकराम वर्मा, विधायक इंद्र कुमार साहू एवं गुरु खुशवंत साहेब उपस्थित थे। सभी ने एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण किया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने देश के 140 करोड़ लोगों से आह्वान किया है कि सभी अपनी मां के नाम से एक पेड़ लगाएं। उनके आह्वान पर यह एक आंदोलन बन गया है,  हम लोग छत्तीसगढ़ में भी इसको अभियान के रूप में ले रहे हैं और अकेले वन विभाग का 4 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश के 33 जिलों में वन विभाग द्वारा 6 लाख पौधे लगाए जा रहे हैं। बहुत सी प्रजातियों के पेड़ लगाएं जा रहे हैं। पीपल का पेड़ जो 24 घंटा ऑक्सीजन देता है, नीम का पेड़, हर्रा बहेड़ा आंवला जैसे गुणकारी पौधे लगाए जा रहे हैं हर किसी को पेड़ लगाना बहुत आवश्यक है आप सब लोग देख रहे हैं कि पेड़ कम होने से गर्मी के दिनों में गर्मी बहुत बढ़ रही है इस साल तो रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पूरे देश में पड़ी है। पारा 50 डिग्री पहुंच गया। पूरे विश्व में गर्मी से मरने वालों की संख्या बहुत बढ़ गई है, ऐसे समय में बहुत आवश्यक हो जाता है कि हम सभी पेड़ लगाएं। आज वृक्षारोपण अभियान में हमारे स्कूली बच्चे शामिल हुए, हमारे सीआरपीएफ के जवान शामिल हुए, हमारे वन और पुलिस विभाग का अमला भी शामिल हुआ। इन सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद। मुख्यमंत्री ने सभी स्कूलों से भी आह्वान किया है कि बच्चे अपने स्कूल परिसर में अपनी मां के नाम पर एक पेड़ अवश्य लगाएं।

CM साय आज छत्तीसगढ़ कुंभकार समाज के सम्मेलन में होंगे शामिल...राज्य की मितानिनों को प्रोत्साहन राशि का करेंगे ऑनलाईन अंतरण

CM साय आज छत्तीसगढ़ कुंभकार समाज के सम्मेलन में होंगे शामिल...राज्य की मितानिनों को प्रोत्साहन राशि का करेंगे ऑनलाईन अंतरण

 रायपुर । मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय  रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में राज्य के मितानिनों को ऑनलाईन प्रोत्साहन राशि का अंतरण करेंगे। मुख्यमंत्री इसके पश्चात भिलाई स्थित बैकुंठधाम मंदिर नेवई बांधापारा में छत्तीसगढ़ कुंभकार समाज के वार्षिक सम्मेलन में शामिल होंगे।

 
ब्रेकिंग : विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले नियुक्त किए गए संसदीय कार्य मंत्री...जानिए किस विधायक को मिला...

ब्रेकिंग : विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले नियुक्त किए गए संसदीय कार्य मंत्री...जानिए किस विधायक को मिला...

 रायपुर। मंत्री केदार कश्यप को संसदीय कार्य मंत्री का अतिरिक्त प्रभार दिया दिया गया है। केदार कश्यप के पास अभी वन एवम जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवम सहकारिता विभाग की जिम्मेदारी है।

मितानिनों को ऑनलाईन मिलेगी प्रोत्साहन राशि, सीएम साय करेंगे शुभारंभ

मितानिनों को ऑनलाईन मिलेगी प्रोत्साहन राशि, सीएम साय करेंगे शुभारंभ

 रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में करेंगे राशि का अंतरण

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 12 जुलाई को रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में राज्य की मितानिनों को ऑनलाईन प्रोत्साहन राशि दिए जाने की व्यवस्था का शुभारंभ करने के साथ ही सीधे उनके बैंक खातों में प्रोत्साहन राशि अंतरित करेंगे। राज्य स्तर से मितानिनों को ऑनलाईन प्रोत्साहन राशि का भुगतान पारदर्शी प्रशासन की ओर छत्तीसगढ़ सरकार का एक और कदम है।  

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में ऑनलाईन प्रोत्साहन राशि का यह कार्यक्रम 12 जुलाई पूर्वान्ह 11 बजे से रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में होगा। उप मुख्यमंत्री द्वय अरूण साव तथा विजय शर्मा कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि होंगे। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल करेंगे। कार्यक्रम में वन मंत्री केदार कश्यप, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक राजेश मूणत, पुरन्दर मिश्रा, अनुज शर्मा, मोतीलाल साहू, गुरू खुशवंत साहेब और इंद्र कुमार विशेष रूप से उपस्थित होंगे।

व्यापम ने लिया बड़ा फैसला, इस परीक्षा केंद्र के परीक्षार्थियों के लिए व्यापम दोबारा आयोजित करेगा छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा, जानिए वजह..!!

व्यापम ने लिया बड़ा फैसला, इस परीक्षा केंद्र के परीक्षार्थियों के लिए व्यापम दोबारा आयोजित करेगा छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा, जानिए वजह..!!

 धमतरी। छत्तीसगढ़ में बीते 23 जून को शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित की गई थी। धमतरी जिले के शासकीय कॉलेज भखारा में परीक्षार्थीयों को एक घंटा लेट उत्तर पुस्तिका मिली थी। जिसको लेकर परीक्षार्थीयों ने कॉलेज के बाहर प्रदर्शन कर कलेक्टर से शिकायत किया था। और मांग किया था कि उन्हें बोनस अंक दिया जाये या फिर परीक्षा रद्द कर फिर से परीक्षा कराया जाए।  

जिसको लेकर व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर ने भखारा के शासकीय कॉलेज में फिर से परीक्षा आयोजित कराने का फैसला लिया है। वहीं परीक्षा 20 जुलाई को होगी। बता दें भखारा कॉलेज में 23 जून को टीईटी की परीक्षा में 288 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। वहीं दूसरे पॉली की परीक्षा में परीक्षार्थीयों को एक घंटा लेट उत्तर पुस्तिका वितरण किया गया था। जिसको लेकर परीक्षार्थीयों ने नाराजगी जाहिर करते हुए इसकी शिकायत की थी। 

बताया जा रहा है कि परीक्षार्थी जो 20 जुलाई को आयोजित परीक्षा में शामिल होंगे उनकी पूर्व की उत्तर पुस्तिका को निरस्त माना जाएगा। और उनका परिणाम 20 जुलाई को आयोजित होने वाली उत्तर पुस्तिका के मूल्यांकन के आधार पर घोषित किया जाएगा। जबकि जो परीक्षार्थी दुबारा परीक्षा में शामिल नहीं होंगे उनका परिणाम 23 जून की उत्तर पुस्तिका के मूल्यांकन के आधार पर घोषित किया जाएगा। 

CG- ​​​​​​13 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म...नाबालिग दोस्त ने नशीली दवा खिलाकर अपने साथी के साथ वारदात को दिया अंजाम, फिर जो हुआ.....

CG- ​​​​​​13 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म...नाबालिग दोस्त ने नशीली दवा खिलाकर अपने साथी के साथ वारदात को दिया अंजाम, फिर जो हुआ.....

 बिलासपुर। 13 साल की नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। बालिका को नशीली दवा खिलाकर सामूहिक दुष्कर्म किया है। बच्ची को परिजन बदहवास हालत में लेकर घर आए। पूछताछ के बाद परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कया है। यह मामला सरकंडा क्षेत्र का है। 

अपनी शिकायत में महिला ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी की दोस्ती विवेकानंद रेसीडेंसी में रहने वाले एक नाबालिग से थी। देर रात नाबालिग ने उनकी बेटी के मोबाइल पर मैसेज किया, जिसमें उसने बेटी की अश्लील फोटो होने की बात कही थी। उसने बेटी को काॅलोनी स्थित मंदिर के पास मिलने के लिए बुलाया। अश्लील फोटो होने के डर से बच्ची रात करीब दो बजे नाबालिग से मिलने के लिए चली गई। वहां नाबालिग अपने एक दोस्त के साथ खड़ा था। दोनों ने मिलकर नाबालिग को नशीली दवा खिला दी। इसके बाद दोनों ने बच्ची से दुष्कर्म किया। 

इधर बेटी को घर में न पाकर महिला उसकी तलाश करने लगी। रात को महिला अपनी बेटी को खोजते हुए मंदिर के पास पहुंची। उसे देखते ही नाबालिग और उसका साथी भाग निकले। वहीं घटना स्थल पर बदहवास बेटी को मां अपने साथ लेकर घर आई। सुबह बेटी के होश में आने के बाद उसे पूरे मामले की जानकारी हुई। महिला ने घटना की शिकायत सरकंडा थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर आरोपी नाबालिग और उसके बालिग दोस्त को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है। 

 
ब्रेकिंग : शिक्षकों के ट्रांसफर आदेश को हाईकोर्ट ने किया निरस्‍त...जानिए कब हुआ था तबादला आदेश जारी...!!

ब्रेकिंग : शिक्षकों के ट्रांसफर आदेश को हाईकोर्ट ने किया निरस्‍त...जानिए कब हुआ था तबादला आदेश जारी...!!

 बिलासपुर। लोकसभा चुनाव के दौरान जारी आदर्श आचरण संहिता के बीच में राज्य शासन ने दो शिक्षकों का तबादला कर दिया। इस आदेश को चुनौती देते हुए शिक्षकों ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। सिंगल बेंच ने शासन के आदेश को सही ठहराते हुए याचिका को खारिज कर दिया था। सिंगल बेंच के फैसले को शिक्षकों ने डिवीजन बेंच में चुनौती दी थी। डिवीजन बेंच ने राज्य शासन, डीईओ रायपुर व जगदलपुर के 14 मार्च 2024 और 15 मार्च 2024 के आदेश को निरस्त कर दिया है। कोर्ट ने शासन से कहा कि आदेश की कापी मिलने के दो सप्ताह के भीतर याचिकाकर्ता शिक्षकों के प्रकरण का निराकरण करें।

शिक्षक मिरी राम देवांगन व दयानाथ कश्यप ने अपने अधिवक्ताओं के माध्यम से राज्य शासन व जिला शिक्षाधिकारी के आदेश को चुनौती देते हुए याचिका दायर की थी। याचिकाकर्ताओं ने 14 और 15 मार्च.2024 के स्थानांतरण आदेशों को चुनौती देते हुए रिट याचिका दायर की थी। आचार संहिता के दौरान द्वेषपूर्ण स्थानांतरण का आदेश याचिकाकर्ताओं ने लगाया है। याचिका के अनुसार जिला शिक्षाधिकारी और ब्लाक शिक्षाधिकारी, जिन्होंने उपरोक्त स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं, उनके पास कोई अधिकार क्षेत्र नहीं है।

स्थानांतरण नीति 12 अगस्त 2022 के अनुसार, स्थानांतरण आदेश प्रभारी मंत्री से अनुमोदन प्राप्त करने के बाद कलेक्टर द्वारा पारित किया जाना चाहिए था। याचिकाकर्ताओं ने कहा है कि चुनाव के दौरान जारी आदर्श आचरण संहिता के बीच यह आदेश जारी किया गया है। मामले की सुनवाई के बाद सिंगल बेंच ने याचिका को खारिज कर दिया था। सिंगल बेंच के आदेश को चुनौती देते हुए याचिकाकर्ताओं ने डिवीजन बेंच में अपील दायर की थी।

मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा व जस्टिस रविंद्र अग्रवाल के डिवीजन बेंच में हुई। सुनवाई के बाद डिवीजन बेंच ने राज्य शासन व जिला शिक्षाधिकारी द्वारा जारी आदेश पर रोक लगा दिया है। कोर्ट ने राज्य शासन से कहा कि फैसले की कापी मिलने के दो सप्ताह के भीतर याचिकाकर्ताओं के दावे पर दोबारा विचार कर निर्णय लें।

CG ब्रेकिंग : ऊर्जा विभाग ने जारी किया आदेश...CSPDCL इन्हें बनाया गया एमडी...देखें आदेश कॉपी..!!

CG ब्रेकिंग : ऊर्जा विभाग ने जारी किया आदेश...CSPDCL इन्हें बनाया गया एमडी...देखें आदेश कॉपी..!!

 रायपुर। राज्य की सरकारी बिजली वितरण कंपनी को नया प्रबंध संचालक (एमडी) मिल गया है। इंजीनियर भीम सिंह को छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड का एमडी नियुक्त किया गया है। इस संबंध में ऊर्जा विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।  आदेश में कहा गया है कि भीम सिंह को कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से 01 वर्ष अथवा आगामी आदेश पर्यन्त, जो भी पहले हो, अस्थाई रूप से, छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड में संचालक एवं प्रबंध संचालक के पद पर नियुक्त किया गया है। भीम सिंह वर्तमान में कंपनी में कार्यपालक निदेशक (संचालन-संधारण) के पद पर कार्यरत हैं। उनकी इस नियुक्ति से कंपनी के संचालन और प्रबंधन में नये उत्साह और दिशा की उम्मीद की जा रही है।

 
देखें आदेश कॉपी...

 

 
CG ब्रेकिंग : पुलिस विभाग में फेरबदल, TI, ASI समेत कई पुलिसकर्मी किये गए इधर से उधर...देखें लिस्ट...!!

CG ब्रेकिंग : पुलिस विभाग में फेरबदल, TI, ASI समेत कई पुलिसकर्मी किये गए इधर से उधर...देखें लिस्ट...!!

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर :- जिले के एसपी चंद्रमोहन सिंह ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए कई पुलिसकर्मियों का तबादला किया है, जारी आदेश में जिसमें 2 निरीक्षक और 7 सहायक उप निरीक्षक समेत 29 पुलिसकर्मियों का नाम शमिल है, जिसका तबादला किया गया है.

देखें लिस्ट-

 

CG POLICE TRANSFER BREAKING : SP ने TI, ASI समेत 29 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, देखें लिस्ट 

 

 

दोहरे मर्डर पर गरमाई सियासत, पीसीसी चीफ बैज का सरकार से सवाल – यह सुशासन है, या जंगल राज?

दोहरे मर्डर पर गरमाई सियासत, पीसीसी चीफ बैज का सरकार से सवाल – यह सुशासन है, या जंगल राज?

 रायपुर। जगदलपुर में दोहरे हत्याकांड के हवाले से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि हम मुख्यमंत्री से पूछना चाह रहे हैं क्या यह सुशासन है, या जंगल राज है. कहीं अपराधियों को संरक्षण देने का काम सरकार तो नहीं कर रही है. आने वाले समय में कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा घेराव की तैयारी कर ली है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज ने मीडिया से चर्चा में जगदलपुर की घटना पर सरकार को घेरते हुए कहा कि जब से बीजेपी की सरकार बनी है, तब से छत्तीसगढ़ में ऐसी घटनाएं बढ़ती जा रही है. सरकार का इस पर कोई नियंत्रण नहीं है. 5 दिन के अंदर में जगदलपुर में तीन बड़ी घटनाएं हुई हैं. मेन रोड से लगे घर में आरोपी घुसते हैं, और रहने वाले तीनों को बांधते हैं, और हथियार से मार देते हैं. दो लोगों की स्पॉट डेट हो जाती है, और एक अस्पताल में भर्ती है. जगदलपुर की घटना निंदनीय है, इसके लिए पूरी तरीके से सरकार जिम्मेदार है.

नक्सलियों की जन अदालत: नक्सलियों ने तीन ग्रामीणों का किया अपहरण, फिर जन अदालत लगाकर दी ऐसी खौफनाक सजा..

नक्सलियों की जन अदालत: नक्सलियों ने तीन ग्रामीणों का किया अपहरण, फिर जन अदालत लगाकर दी ऐसी खौफनाक सजा..

 सुकमा। नक्सलियों के खिलाफ चल रहे जवानों के आपरेशंस के बीच सुकमा से बड़ी खबर आ रही है। नक्सलियों ने तीन ग्रामीणों का अपहरण कर लिया। बाद में दो लोगों को छोड़ दिया गया, जबकि एक ग्रामीण को जन अदालत में मार दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप है।

 
जानकारी के मुताबिक सुकमा जिले के किस्टाराम में नक्सलियों ने 2 दिन पहले 3 ग्रामीणों को अगवा कर लिया था। बुधवार को जंगल में जनअदालत लगायी गयी, जिसमें एक ग्रामीण माड़वी राजाराव (20 वर्ष) की पीट-पीट कर नक्सलियों ने जन अदालत में मार डाला, वहीं दो ग्रामीमों को रिहा कर दिया। नक्सलियों ने शव को परिजन के सुपुर्द कर दिया है।
 
जानतारी के मुताबिक किस्टाराम थाना क्षेत्र का है। वहीं, मारपीट में घायल दो ग्रामीणों को नक्सलियों बुधवार रात रिहा कर दिया है। सभी ग्रामीण नक्सल प्रभावित गांव साकलेर के रहने वाले हैं। 2 दिन पहले नक्सलियों ने इन्हें गांव से ही अगवा कर लिया था। इसके बाद जंगल में नक्सलियों ने जन अदालत लगाई थी और इन लोगों पर पुलिस की मुखबिरी का आरोप लगाया। फिर सभी को मारा-पीटा गया।


 
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया ने सौजन्य मुलाकात की, विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया ने सौजन्य मुलाकात की, विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा

 रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज यहां मंत्रालय महानदी भवन स्थित उनके कक्ष में 16 वें वित्त आयोग के चेयरमैन डॉ. अरविंद पनगढ़िया ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने आयोग के सभी सदस्यों के छत्तीसगढ़ आगमन पर खुशी जाहिर की और उनका स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री का वित्त आयोग के सदस्यों के साथ परिचय हुआ और विभिन्न विषयों पर संक्षिप्त चर्चा भी हुई।  साय ने छत्तीसगढ़ से जुड़ी कुछ खास बातें उनके साथ साझा की। आयोग के सदस्यों ने छत्तीसगढ़ आगमन के उद्देश्य और प्रवास की पूरी जानकारी दी।

गौरतलब है कि बीते कल देर शाम 16 वें वित्त आयोग का दल छत्तीसगढ़ राज्य प्रवास पर पहुंचा है। इसी कड़ी में आज वित्त आयोग के चेयरमैन डॉ. अरविंद पनगढ़िया के नेतृत्व में सदस्यों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। अपने प्रवास के दौरान वित्त आयोग के सदस्य राज्य के मंत्रीगणों तथा वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विभिन्न बैठकों में भाग लेंगे। आयोग के सदस्य नवा रायपुर तथा जगदलपुर का भी भ्रमण करेंगे।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरूण साव, वित्त मंत्री ओ पी चौधरी, आयोग के सदस्य अजय नारायण झा, एन्नी जार्ज मैथ्यू, डॉ. मनोज पांडा, डॉ. सौम्यकांति घोष, छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा,
वित्त आयोग के सचिव रित्विक पांडे, सयुंक्त सचिव कमल कुमार मिश्रा, संयुक्त संचालक राघवेंद्र सिंह सहित दल के सदस्य भी उपस्थित रहे*

 
ब्रेकिंग : टीआई को किया निलंबत, इस वजह से गिरी निलंबन की गाज, लगे ये है गंभीर आरोप...जानें पूरा मामला....!!

ब्रेकिंग : टीआई को किया निलंबत, इस वजह से गिरी निलंबन की गाज, लगे ये है गंभीर आरोप...जानें पूरा मामला....!!

 महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद में दुष्कर्म पीड़िता की शिकायत दर्ज नहीं करने पर टीआई को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। निलंबित टीआई का नाम शैलेन्द्र नाग है। हालाँकि टीआई के निलंबन सम्बंधित आदेश अभी जारी नहीं हुआ है, पुलिस सूत्रों ने टीआई के निलंबन की पुष्टि की है।

बताया जा रहा है कि पीड़िता दुष्कर्म की शिकायत करने के लिए कोमाखान थाना पहुंची थी। पीड़िता का आरोप है कि थाने के पुलिसकर्मियों ने इसकी शिकायत दर्ज नहीं कि और उसे काफी देर बैठाया गया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी कांग्रेस नेता उत्तम राणा के खिलाफ एफआईआर करने से पुलिसकर्मी बच रहे थे। पीड़िता ने इसकी शिकायत थाने के टीआई से भी की। लेकिन किसी तरह की कोई सुनवाई नहीं हुई।

आनन-फानन में की थी कार्रवाई

जब मामले की जानकारी मीडिया में पहुंची तो आनन-फानन में टीआई को सस्पेंड करते हुये एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामले की जांच शुरू की और कांग्रेस नेता को गिरफतार किया गया। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई पुलिस द्वारा की जा रही है।

प्राइवेट स्कूलों में आरटीई के नियमों की उड़ाई जा रही धज्जियां कागजों पर ही पढ़ रहे बच्चे सरकार को लगाया जा रहा है लाखों का चुना आखिर कैसे स्कूल प्रबंधन कर रही मोटी कमाई...पढ़े पूरी खबर

प्राइवेट स्कूलों में आरटीई के नियमों की उड़ाई जा रही धज्जियां कागजों पर ही पढ़ रहे बच्चे सरकार को लगाया जा रहा है लाखों का चुना आखिर कैसे स्कूल प्रबंधन कर रही मोटी कमाई...पढ़े पूरी खबर

 बिलासपुर :- मस्तूरी जनपद पंचायत में जोंधरा से खोंदरा तक सैकड़ो ऐसे प्राइवेट स्कूल संचालित हो रहे हैं पर क्या आपको पता है कई ऐसे भी स्कूल हैं जहां आरटीई के नियमों की धज्जियाँ उड़ाई जा रही हैं कैसे वो आप इन बातों से समझ सकते हैं 

1 कई ऐसे स्कूल हैं जहाँ बच्चों का    नाम तो दर्ज हैं पर वो बच्चे किसी सरकारी स्कूलो या अन्य जगहों में पढ़ाई कर रहे हैं 

2 फर्जी नाम से कमा रहें स्कूल प्रबंधन लाखो ये काग़ज़ों में नाम दिखा कर आरटीई से सरकार से मिलने वाली लाखो पैसा हजम कर जा रहें 

3 कई ऐसे भी स्कूल क्षेत्र मे संचालित हैं जो सिर्फ काग़ज़ों में चल रहीं हैं जहाँ ना कोई टीचर हैं ना स्टूडेंट फिर भी स्कूल चल रहा हैं क्यु की इनको यहाँ से मोटी कमाई मिलती हैं 

4 आपको कुछ ही ऐसे प्राइवेट स्कूल  मिलेंगे जो सरकार द्वारा आरटीई के तहत पढ़ रहें गरीब बच्चों को जो सहायता राशि मिलती हैं बुक का ड्रेस का वो सब ये अजगर की तरह निगल जा रहें हैं 

अगले अंक में आपको उन स्कूलो का नाम भी बतायेंगे जो गरीब बच्चों का अधिकार हक खा जा रहें हैं 

क्या कहता हैं आरटीई का नियम क्या क्या मिलता है लाभ

गरीब तबके के बच्चों को अच्छी शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शिक्षा के अधिकार योजना का शुभारंभ किया गया। इसके तहत गरीब तबके के बच्चों को निशुल्क शिक्षा, गणवेश एवं पुस्तकों की उपलब्धता करवाए जाने के सख्त नियम पारित किए गए।आरटीई के तहत एडमिशन लेने वाले बच्चों की फीस शासन देता है। यह अधिकतम सात हजार रुपए या स्कूल की फीस, इनमें से जो भी कम हो, निर्धारित है। इसके अलावा उनकी काॅपी-किताब और यूनिफार्म का खर्च भी शासन देता है।

CG - शादी के मंडप में दूल्हे ने की ऐसी घटिया हरकत, बिना दुल्हन बगैर लौटी बारात, पढ़िए पूरी खबर

CG - शादी के मंडप में दूल्हे ने की ऐसी घटिया हरकत, बिना दुल्हन बगैर लौटी बारात, पढ़िए पूरी खबर

 गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में दहेज की मांग पूरी पर दूल्हा बारात वापस लेकर लौट गया। पीड़ित पक्ष ने मामले की शिकायत पहले कोतवाली में की। फिर एसपी से भी शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और जल्द ही कार्रवाई करने की बात कह रही है।

यह मामला गरियाबंद कोतवाली थाना क्षेत्र के डाक बंगलापारा का है। जानकारी के मुताबिक कुलदीप परिवार की बेटी का विवाह बालोद के दल्लीराजहरा निवासी अनिल तांडीया से तय हुई थी। मंडप भी सजा था। धूमधाम से बारात भी निकली। बिना बाप के बेटी को बिहाने विधवा मां ने अपने हैसियत से ज्यादा धूमधाम से बेटी की शादी करने की तैयारी की थी

वरमाला के समय दूल्हे ने माला की कीमत कम पैसे का आंक दिया। गले में चेन और अन्य दहेज के सामान की मांग भी रख दी। इसके बाद भरे समाज के बीच शादी को आधे में छोड़ दहेज कम होना बताकर दुल्हन को लिए बगैर आधी रात दूल्हा बारात समेत वापस लौट गया।

सनसनीखेज मामला : घर घुसकर मां और बेटे की हत्या ,दूसरा बेटा गंभीर रूप से घायल...जानिए क्या है पूरा मामला

सनसनीखेज मामला : घर घुसकर मां और बेटे की हत्या ,दूसरा बेटा गंभीर रूप से घायल...जानिए क्या है पूरा मामला

 जगदलपुर :- बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में नगर के अनुपमा चौक के पास एक बड़ी वारदात हो गई है ,जिसमें अज्ञात लोगों ने एक घर में घुस कर महिला गायत्री गुप्ता और उनके पुत्र नीलेश गुप्ता की निर्मम हत्या कर दी ,वहीं उनका दूसरा पुत्र गंभीर रूप से घायल है, मृतकों के हाथ पाव रस्सी से बंधे हुए थे।पुलिस ने मौके से घायल को उपचार के लिए महारानी अस्पताल भिजवाया ।घटना की जानकारी होते ही ,पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा स्वयं घटना स्थल पर पहुंच गए हैं और मामले की जांच कर रहे हैं ।नगर के बीचों बीच इस जघन्य वारदात से नगर में सनसनी फैल गई है ,कानून व्यवस्था पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं।फिलहाल पुलिस मामले की सघन जांच कर रही है ।

 
जो काम कांग्रेस 67 साल में नहीं कर पाई, उससे ज्यादा मोदी सरकार ने 10 साल में किया – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

जो काम कांग्रेस 67 साल में नहीं कर पाई, उससे ज्यादा मोदी सरकार ने 10 साल में किया – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

रायपुर: बधाई प्रस्ताव का समर्थन करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि पंडित नेहरू का तीसरी बार प्रधानमंत्री बनना सहज था, क्योंकि उन दिनों कांग्रेस की टिकट पर चुनाव जीतना आसान था।

लेकिन प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी का लगातार तीसरी बार चुना जाना बहुत बड़ी बात है क्योंकि आज का समय काफी चुनौतीपूर्ण हैमोदी के कार्यकाल में रेलवे, नेशनल हाईवे, समेत आधारभूत संरचना के हुए कार्यों की चर्चा करते हुए शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के 67 साल में जितने काम हुए उसकी तुलना में  मोदी के 10 वर्षों में दुगुने काम हुए। धारा 370 खत्म हुई। उत्तर पूर्व में अलगाववाद खत्म हुआ। तमिलनाडु में भाजपा ने 18% मत अर्जित किया और हमारा विश्वास है कि तमिलनाडु में भाजपा सरकार बनाएगी।शर्मा ने कहा कि आज प्रधानमंत्री के रूप में मोदी की स्वीकार्यता पूरे देश में है देश की बाह्य व आंतरिक सुरक्षा मजबूत हुई है और विदेशों से भारत विरोधी षड्यंत्र करने वाले अपनी मौत मार रहे हैं। न केवल भारत, अपितु विश्व में आतंकी घटनाएं कम हुई है।

 

एक पेड़ मां के नाम महा वृक्षारोपण अभियान-2024 में आज हिस्सा लेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

एक पेड़ मां के नाम महा वृक्षारोपण अभियान-2024 में आज हिस्सा लेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

 रायपुर । मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय आज  दोपहर 3 बजे जैव विविधता पार्क अटल नगर नवा रायपुर में होने वाले महावृक्षारोपण अभियान-2024 में हिस्सा लेंगे

कार्यक्रम की अध्यक्षता वन मंत्री  केदार कश्यप करेंगे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि उप मुख्यमंत्री द्वय  अरूण साव एवं  विजय शर्मा, कृषि मंत्री  रामविचार नेताम, खाद्य मंत्री  दयाल दास बघेल, श्रम मंत्री  लखनलाल देवांगन, वित्त मंत्री  ओ.पी. चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री  लक्ष्मी राजवाड़े, खेल मंत्री  टंकराम वर्मा, सांसद  बृजमोहन अग्रवाल, विधायक  इंद्र कुमार साहू एवं  गुरु खुशवंत साहेब होंगे।

CM साय ने प्रदेशवासियों से की अपील, ’एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत प्रोफाइल पिक्चर फ्रेम अभियान में शामिल होकर पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को करें जागरूक

CM साय ने प्रदेशवासियों से की अपील, ’एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत प्रोफाइल पिक्चर फ्रेम अभियान में शामिल होकर पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को करें जागरूक

रायपुर । प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी की अपील पर अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के दिन से पूरे देश में एक पेड़ माँ के नाम अभियान की शुरुआत हो चुकी है।मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने अपनी माता जी के सम्मान में राजधानी रायपुर में दहीमन और गृह ग्राम बगिया में रुद्राक्ष का पौधा रोपा है।  साय ने प्रदेश वासियों से अपील की है कि इस अभियान में अधिक से अधिक शामिल होकर छत्तीसगढ़ महतारी की गोद को हरा-भरा बनाने में अपना योगदान दें।राज्य शासन के जनसंपर्क संचालनालय द्वारा अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु सोशल मीडिया पर एक पेड़ माँ के नाम प्रोफाइल पिक्चर फ्रेम अभियान की शुरुआत की गई है। इसके तहत आप अपने घर आँगन, खेत में अपनी माता जी के साथ या माता जी की स्मृति में पौधा लगाते हुए अपनी तस्वीर लें। इसके बाद अपनी तस्वीर के साथ एक पेड़ माँ के नाम प्रोफाइल पिक्चर फ्रेम लगाने के लिए दिए गये लिंक को क्लिक करें। इसके बाद प्रोफाइल पिक्चर डाउनलोड कर अपने सोशल मीडिया व्हाट्सएप/एक्स/फ़ेसबुक/इंस्टाग्राम/स्नैपचैट इत्यादि पर डिस्प्ले के रूप में लगायें। आप अपने सोशल मीडिया की प्रोफाइल पिक्चर के साथ “एक पेड़ माँ के नाम” प्रोफाइल फ्रेम लगाकर इस अभियान में हिस्सा लेकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने में अपना बहुमूल्य योगदान दे सकते हैं।

 

 

IAS रानू साहू का जेल से बाहर आना हुआ मुश्किल, कोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज...

IAS रानू साहू का जेल से बाहर आना हुआ मुश्किल, कोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज...

 रायपुर। सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद भी निलंबित IAS रानू साहू की मुश्किलें खत्म नहीं हुई है। मंगलवार को रायपुर की स्पेशल कोर्ट में निलंबित आईएएस रानू साहू की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई, जिसके बाद कोर्ट ने बुधवार तक के लिए फैसला सुरक्षित रखा था। बुधवार को कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए रानू साहू की जमानत याचिका खारिज कर दी।

इससे पहले सोमवार को कोल स्कैम केस, जिसकी जांच ED कर रही थी,इस मामले में रानू साहू और दीपेश टांक को 7 अगस्त तक अंतरिम जमानत मिली थी। हालांकि EOW केस में रानू साहू अभी भी जेल में बंद हैं। ऐसे में जेल से बाहर आना मुश्किल है।

Breaking : छत्तीसगढ़ के शराब प्रेमियों के लिए बड़ी खबर, इसदिन बंद रहेगी सभी शराब दुकानें

Breaking : छत्तीसगढ़ के शराब प्रेमियों के लिए बड़ी खबर, इसदिन बंद रहेगी सभी शराब दुकानें

  • मोहर्रम के अवसर पर 17 जुलाई को शुष्क दिवस घोषित

बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के शराब प्रेमियों के लिए बड़ी खबर है, राज्य शासन द्वारा आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 17 जुलाई 2024 को “मोहर्रम” के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित किया गया है। निर्देश के परिपालन में कलेक्टर रिमिजियुस एक्का ने आदेश जारी कर जिले में 17 जुलाई 2024 दिन बुधवार को समस्त देशी/विदेशी मदिरा दुकानों को बंद रखने के निर्देश दिए हैं। उक्त तिथि को मदिरा का विक्रय, धारण एवं परिवहन पूर्णतः बंद रहेगा।

छत्तीसगढ़ : सांप के काटने से दो लोगों की गई जान...इलाज में देरी बनी मौत की वजह

छत्तीसगढ़ : सांप के काटने से दो लोगों की गई जान...इलाज में देरी बनी मौत की वजह

 गौरेला पेण्ड्रा मरवाही : जिले में दो अलग-अलग मामलों में दो लोगो की सांप काटने से मौत का मामला सामने आया है। जहां पर पहला मामला भस्कुरा गांव का है तो दूसरा मामला पेण्ड्रा के कुड़कई गांव का है। दोनों ही मामलों में अस्पताल पहुचने में देरी के चलते इलाज में देरी होने से मौत हुई है। फिलहाल पुलिस दोनों ही मामलों में मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।दरअसल बरसात के दिनों में जमीन में सोने और उसके बाद जहरीले सांप के काटने का मामला लगातार सामने आते रहते हैं। पर ग्रामीण क्षेत्रों में कम पढ़े लिखे होने की वजह से इलाज में देरी की वजह पीड़ित लोग काल के गाल में समा जाते है।

 
जिले में आज दो मामलों में साँप के काटने से एक युवक और एक 16 साल की नाबालिग की मौत हो गई है। पहला मामला गौरेला के भस्कुरा गांव का है जहां पर टिकराटोला निवासी विजय अगरिया कल रात घर में ख़ाना खाने के बाद अपनी पत्नी के साथ कमरे में जमीन में सो गया रात को लगभग दो बजे के आसपास विजय को कुछ अहसास हुआ की उसे किसी जहरीले सांप ने काट दिया विजय की पत्नी घर के और लोगो को भी मामले की जानकारी दी जिसके बाद परिजन विजय को अस्पताल ले जाना छोड़ गाव के एक वैध राज को घर बुला लाए और विजय का वैध राज इलाज भी शुरू कर दिया पर समय के साथ विजय की हालत सुधरने के बजाए बिगड़ने लगी जिसके बाद घर वालो ने लगभग 3 घण्टे देरी से विजय को 108 संजीवनी एक्सप्रेस की मदद से जिला अस्पताल लेकर आए और अस्पताल में मौजूद डॉक्टरो के द्वारा विजय का इलाज भी शुरू हो गया पर देरी से अस्पताल पहुचने के चलते विजय की इलाज के दौरान मौत हो गई।
 
वहीं दूसरे मामले में पेण्ड्रा के कुड़कई गाव की रहने वाली 16 साल की रोशनी भरिया जो घर मे जमीन में सोई हुई थी कि रात में दो बजे के आसपास उसे साँप काटा जिसके बाद रोशनी जाग गई और साप को बिस्तर से बाहर फेका इतने में घर वाले सभी लोग जाग गए देखते समझते रात दो बजे से सुबह 5 बज गए जिसके बाद परिजन रोशनी को लेकर जिला अस्पताल पहुचे जहा पर इलाज के दौरान रोशनी की भी मौत हो गई।

रोशनी को जिस जहरीले सांप ने काटा उसे परिजनों ने रस्सी से बांधकर एक डिब्बे में बन्द कर दिया था साँप ने एक चूहे के बच्चे को पहले निगल गया था जिसे घर वालो ने रखा हुआ था। दोनों ही मामलों में कहीं न कहीं इलाज में देरी की वजह ही मौत बनी। हालांकि स्थानीय स्नैक मेन द्वारिका कोल का कहना है कि साँप के काटने पर ग्रामीण वैध झाडफुक के चक्कर मे पड़ जाते है और उन्हें सही उपचार मिलने में देरी हो जाती है कही न कही ऐसी मौतों के पीछे जागरूकता की कमी एक बड़ा कारण होता है। ऐसे में जितने जल्दी से जल्दी पीड़ित को इलाज मिल जाए और सही समय पर अगर इलाज मिलता है तो पीड़ित व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है।

स्कूल बैग के अंदर टुकड़ों में बरामद हुआ, युवक की लाश… क्षेत्र में फैली सनसनी…. जाने क्या है पूरा मामला

स्कूल बैग के अंदर टुकड़ों में बरामद हुआ, युवक की लाश… क्षेत्र में फैली सनसनी…. जाने क्या है पूरा मामला

 कोरबा : कोरबा के पाली थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गोपालपुर स्थित बांधपारा डैम के पास बोरे और बैग में एक युवक का शव टुकड़ों में पाया गया है। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल देखा जा रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। फिलहाल मृतक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी ।