नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
CG : शिक्षकों की छुट्टियां अब ऑनलाइन...जानें कब से होगा लागू

CG : शिक्षकों की छुट्टियां अब ऑनलाइन...जानें कब से होगा लागू

 रायपुर: छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को आगामी सोमवार से अवकाश के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। शिक्षकों की छुट्टी पर अब डीपीआई की तरफ से नजर रखी जाएगी है। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए शिक्षा विभाग की तरफ से एक ऑनलाइन पोर्टल लांच किया है, जिसमें अवकाश स्वीकृति से लेकर, ज्वाइनिंग और छुट्टी के एक्सटेंशन तक की सुविधा होगी। आनलाइन पोर्टल(HR-MIS) के माध्यम से ही अब अवकाश की स्वीकृति होगी।

विभाग ने शिक्षकों की छुट्टी को लेकर सभी संयुक्त संचालक और डीईओ को पत्र भेज दिया है। जानकारी दी गयी है कि https://eduportal.cg.nic.in/EducationMgmt/login पर जाकर अवकाश को स्वीकृत किया जा सकता है। सभी संयुक्त संचालक और डीईओ को निर्देश दिया गया है कि 15 जुलाई से अब ऑनलाइन छुट्टी ही स्वीकृत की जाएगी।
BREAKING : इस गुरुवार नहीं होगा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जनदर्शन कार्यक्रम

BREAKING : इस गुरुवार नहीं होगा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जनदर्शन कार्यक्रम

 रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का हर सप्ताह गुरुवार को होने वाला जनदर्शन इस गुरूवार 11 जुलाई को अपरिहार्य कारणों से नहीं होगा।बता दें कि छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार का जनदर्शन कार्यक्रम राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में प्रत्येक गुरुवार को आयोजित किया जा रहा है। जिसमे प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में नागरिक मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपनी समस्याओं और अपेक्षाओं से उन्हें अवगत करा रहे है। वहीँ जनदर्शन में सीएम साय जनता की समस्याओं सुनकर तत्परता के साथ निराकरण कर रहे है।

 
 
CG BREAKING : होटल की आड़ में चल रहा था देह व्यापार का धंधा...ग्राहक बनकर गई पुलिस के उड़ गए होश

CG BREAKING : होटल की आड़ में चल रहा था देह व्यापार का धंधा...ग्राहक बनकर गई पुलिस के उड़ गए होश

 दुर्ग :- जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां पुलिस ने एक होटल में छापेमार कार्रवाई करते हुए जिस्म फरोशी के कारोबार का खुलासा किया है, पुलिस ने मौके से तीन युवतियों और तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। मामला छावनी थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को पावर हाउस स्थित होटल प्रभात देहव्यापर चलने की सुचना मिली, जिसके बाद पुलिस प्रभात होटल में ग्राहक बनकर पहुंची, तब पुलिस ने होटल में छापा मारा तब जाकर मामले में खुलासा हुआ। पुलिस ने पीटा एक्ट के तहत् कार्रवाई करते हुए तीन युवतियों और तीन युवकों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि सभी युवतियाँ पश्चिम बंगाल से बुलाई गई थी।

BREAKING: आलोक श्रीवास्तव बने छत्तीसगढ़ निर्वाचन आयोग के उपसचिव

BREAKING: आलोक श्रीवास्तव बने छत्तीसगढ़ निर्वाचन आयोग के उपसचिव

 रायपुर : राज्य शासन द्वारा प्रशासनिक सेवा के अधिकारी आलोक श्रीवास्तव को छत्तीसगढ़ निर्वाचन आयोग में उपसचिव के पद पर पदस्थ किया गया.

 
Breaking : शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, लंबे समय से अनुपस्थित 3 शिक्षक व कर्मी बर्खास्त…!!

Breaking : शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, लंबे समय से अनुपस्थित 3 शिक्षक व कर्मी बर्खास्त…!!

 खैरागढ़ :- जिला प्रशासन ने लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे शिक्षकों पर बड़ी कार्रवाई की है। 3 शिक्षकों और एक कर्मचारी को बर्खास्त किया गया है। इसमें शासकीय प्राथमिक शाला पांडुका के सहायक शिक्षक संजय कुमार ध्रुव, शासकीय प्राथमिक शाला करेला के सहायक शिक्षक महेंद्र वर्मा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुढ़ीपार के सहायक ग्रेड 3 भूपेंद्र सिंह बैंस और शासकीय प्राथमिक शाला हीरावाही की सहायक शिक्षिका सीमा अग्रवाल शामिल हैं।

बता दें कि बीते दिनों कलेक्टर ने साप्ताहिक बैठक में शिक्षकों की अनुपस्थिति पर चिंता जताई थी। इसके बाद जनपद पंचायत सीईओ ने आदेश जारी कर दो शिक्षकों को बर्खास्त किया था. वहीं जिला शिक्षा अधिकारी ने दो कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है।

Breaking : सेन्ट्रल जेल का एक और विचाराधीन बंदी फरार, मचा हड़कंप

Breaking : सेन्ट्रल जेल का एक और विचाराधीन बंदी फरार, मचा हड़कंप

 रायपुर:- रायपुर जिला से बड़ी खबर. जिला अस्पताल से विचाराधीन बंदी हुआ फरार। जेल प्रहरी को चकमा देकर हुआ फरार। विचाराधीन बंदी दिलीप चौहान को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया था. इसी बीच वॉशरूम के रोशनदान को तोड़कर हुआ फरार. आरोपी दवाई कंपनी में कैशियर था.लाखों रुपये गबन के आरोप में देवेंद्र नगर पुलिस ने 409 का अपराध पंजीबद्ध कर किया था गिरफ्तार. जेल प्रहरी की शिकायत पर थाना पंडरी में फरार बंदी के खिलाफ एफआईआर दर्ज.

पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, आठ लाख की इनामी महिला नक्सली ढ़ेर

पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, आठ लाख की इनामी महिला नक्सली ढ़ेर

कांकेर। कांकेर जिले के ग्राम बिनागुंडा के जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर है। मुठभेड़ के बाद सर्च अभियान में निकले सुरक्षा बलों को आठ लाख की इनामी महिला नक्सली का शव मिला। साथ ही एक 303 और एक 315 बोर रायफल, सहित अन्य नक्सल सामग्री बरामद किए है।मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस जवानों द्वारा सर्च अभियान जारी है। मुठभेड़ में मारी गई महिला नक्सली की पहचान रीता मड़ियाम के रूप में हुई है। इस घटना की पुष्टि एसपी आईके एलिसेला द्वारा किया गया है।

पति ने पत्नी को डंडे से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

पति ने पत्नी को डंडे से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

 मनेन्द्रगढ़। हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। क्षेत्र के चनवारीडांड बैगापारा में पति ने डंडा से मार-मार कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। बताया जा रहा कि पैसे और मोबाइल को लेकर दोनों में विवाद हुआ। इस दौरान पति ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना मिलते ही मनेंद्रगढ़ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।  शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच कर रही। 

प्रकृति को हरा भरा बनाना है, एक पेड़ मां के नाम लगाना है : विजय शर्मा

प्रकृति को हरा भरा बनाना है, एक पेड़ मां के नाम लगाना है : विजय शर्मा

 एक पेड़ माँ के नाम अभियान में उपमुख्यमंत्री ने लगया पौधा

रायपुर । उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत कबीरधाम जिले में पौधरोपण किया। इस अवसर पर जिले के नागरिक, जनप्रतिनिधि, स्काऊट गाईड के सदस्य, हरितिमा ग्रुप के सदस्य सहित अधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर कवर्धा वन मंडल में एक-पेड़-माँ-के-नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री शर्मा ने निःशुल्क पौधा वितरण के लिए स्ट्राईक फोर्स वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि प्रकृति को हरा भरा बनाना है, एक पेड़ मां के नाम लगाना है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान प्रारंभ किया है, जो मूलतः पौधरोपण अभियान है

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि कि निःशुल्क पौधा प्राप्त करने के लिए विभाग द्वार क्यू.आर. कोड जारी किए गए है। जिससे स्कैन करके पौधा प्राप्त किया जा सकता है। इसके साथ ही 03 सम्पर्क नंबर भी जारी किया है। जिसमें सोमवार से शुक्रवार तक पौधा के लिए मांग किया जाएगा तथा शनिवार एवं रविवार को पौधा वितरण किया जाएगा।

डीजीपी पद के लिए त्रिकोणीय हुआ मुकाबला, रेस में ये भी हुए शामिल...

डीजीपी पद के लिए त्रिकोणीय हुआ मुकाबला, रेस में ये भी हुए शामिल...

 रायपुर। छत्तीसगढ़ का अगला पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कौन होगा, इसका फैसला इसी महीने हो जाएगा। राज्य के मौजूदा डीजीपी अशोक जुनेजा का कार्यकाल 4 अगस्त को समाप्त हो रहा है, जिसके बाद राज्य सरकार को योग्य अफसरों के नामों की सूची संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) को भेजनी होगी।

राज्य में डीजीपी और डीजी के एक-एक कॉडर और दो एक्स कॉडर पद हैं। हाल ही में एडीजी से डीजी रैंक पर पदोन्नति के लिए डीपीसी की बैठक हुई, जिसमें अरुण देव गौतम और हिमांशु गुप्ता के नाम को हरी झंडी मिली। डीजी बनने की दौड़ में शामिल पवन देव का नाम विभागीय जांच के कारण लिफाफे में बंद था, लेकिन अब उनका नाम भी खोल दिया गया है और उन्हें डीजी प्रमोट कर दिया गया है।

नए डीजीपी के संभावित उम्मीदवार
डीपीसी से मंजूरी मिलने के बाद अरुण देव और हिमांशु गुप्ता को डीजी प्रमोट करने का आदेश भी जारी हो गया है। ऐसे में माना जा रहा था कि इन्हीं दोनों में से कोई एक डीजीपी बनेगा, लेकिन अब पवन देव के भी डीजी प्रमोट हो जाने के बाद मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। पवन देव वर्तमान में राज्य के सबसे वरिष्ठ आईपीएस अफसर हैं।

यूपीएससी को भेजा जाएगा 8 नामों का पैनल
डीजीपी पद के लिए 25 साल की सेवा जरुरी है। इस मापदंड में राज्य कैडर के 8 आईपीएस अफसर शामिल हो रहे हैं:
    1992 बैच: पवन देव और अरुण देव गौतम
    1994 बैच: हिमांशु गुप्ता और एसआरपी कल्लूरी
    1995 बैच: प्रदीप गुप्ता
    1996 बैच: विवेकानंद
    1997 बैच: दिपांशु काबरा
    1998 बैच: अमित कुमार

राज्य सरकार की तरफ से भेजे गए इन नामों में से यूपीएससी तीन नामों का पैनल फायनल कर भारत सरकार के गृह मंत्रालय को भेजेगी, फिर वहां से लेटर राज्य सरकार को आएगा। राज्य सरकार इनमें से किसी को डीजीपी नियुक्त करेगी।

छत्तीसगढ़ में डीजीपी की दौड़ में 1992 से 1998 बैच के कुल 8 अफसर हैं। यदि 1992 बैच के दोनों अफसरों में से किसी एक को डीजीपी बनाया जाता है तो दूसरे को पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू) से बाहर पदस्थ किया जाएगा। इस समय पवन देव पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन के एमडी हैं और अरुण देव नगर सेना सहित अन्य जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। यदि हिमांशु गुप्ता को डीजीपी बनाया जाता है तो दोनों वरिष्ठ अफसरों को पीएचक्यू से बाहर रहना पड़ेगा। वहीं, यदि किसी जूनियर को डीजीपी बनाया जाता है तो कुल 4 अफसरों को पीएचक्यू से बाहर पदस्थ करना पड़ेगा।

ऑटो पार्ट्स की दुकान में लगी भीषण आग, करोड़ों का सामान जलकर खाक, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम, मचा हड़कंप

ऑटो पार्ट्स की दुकान में लगी भीषण आग, करोड़ों का सामान जलकर खाक, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम, मचा हड़कंप

 कोरबा। जिले से आगजनी का मामला सामने आया है। पावर सिटी कोरबा के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित आकांक्षा इंटरप्राइजेज नामक ऑटो पार्ट्स की दुकान में भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची लेकिन आग तेजी से फैल गई और दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। काफी मशक्कत के बाद दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। इस आगजनी की घटना में करीब सवा करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। 

जानकारी के अनुसार, टीपी नगर स्थित प्लॉट नंबर 185 में ऑटो पार्ट्स की दुकान में आग लग गई। दुकान संचालक सत्येंद्र केसरवानी ने बताया कि उसकी दुकान आकांक्षा इंटरप्राइजेज के नाम से संचालित है। दुकान में आग लग गई है और तत्काल वह मौके पर पहुंचा। 

जहां उसने देखा की दुकान के अंदर से धुंआ निकल रहा था। जिसके बाद उसने किसी तरह दुकान का शटर तोड़ा और अंदर देखा तो आधा सामान जल चुका था। आग की लपटे भी तेज हो गई थी। वहीं देखते ही देखते दुकान के बाहर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। इसकी सूचना पर तत्काल 112 और सीएसईबी चौकी पुलिस को दी गई। वहीं नगर सेना की दमकल वाहन को भी मौके पर बुलाया गया। इस दौरान काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

 
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने की सौजन्य मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने की सौजन्य मुलाकात

 रायपुर :- मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय से  शाम यहां उनके निवास कार्यालय में केन्द्रीय आवास एवं शहरी कार्य और विद्युत मंत्री  मनोहर लाल खट्टर ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री  साय ने केन्द्रीय मंत्री खट्टर को शाल, श्रीफल और बेल मेटल से निर्मित राजकीय पशु वन भैंसे की मूर्ति  भेंट कर उनका सम्मान किया इस अवसर पर  केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य  मंत्री  तोखन साहू, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप, सांसद  बृजमोहन अग्रवाल और विधायक  किरण देव सिंह मौजूद थे।

CG NEWS: केन्द्रीय वित्त आयोग का 12 सदस्यीय दल आज से छग दौरे पर...विभिन्न मुद्दों पर करेंगे विचार-विमर्श

CG NEWS: केन्द्रीय वित्त आयोग का 12 सदस्यीय दल आज से छग दौरे पर...विभिन्न मुद्दों पर करेंगे विचार-विमर्श

 रायपुर । केन्द्रीय वित्त आयोग के अध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया के नेतृत्व में 12 सदस्यीय दल राजधानी रायपुर पहुंच रहा है। यह दल मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय और मंत्रीमण्डल के सदस्यों और अधिकारियों के साथ, राज्य की वित्तीय आवश्यकताओं, अधोसंरचना विकास तथा आर्थिक प्रगति सहित विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श करेगा। वित्त आयोग 12 एवं 13 जुलाई को जगदलपुर भ्रमण पर भी रहेगा।

केन्द्रीय वित्त आयोग के अध्यक्ष  पनगढ़िया के साथ आयोग के सदस्य  अजय नारायण झा,  एनी जॉर्ज मैथ्यू, डॉ. मनोज पाण्डा, डॉ. सौम्यकांति घोष तथा आयोग के सचिव श्री ऋत्विक रंजनम पाण्डेय, संयुक्त सचिव श्री कमल कुमार मिश्रा, संयुक्त संचालक  राघवेन्द्र सिंह एवं अन्य अधिकारीगण भी रायपुर पहुंचेंगे।केन्द्रीय वित्त आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 10 जुलाई को शाम 6.20 बजे आयोग के अध्यक्ष  अरविंद पनगढ़िया एवं सदस्यों का दल राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेगा। अगले दिन 11 जुलाई को सुबह 10 बजे केन्द्रीय वित्त आयोग के अध्यक्ष और सदस्य मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से उनके मंत्रालय स्थित कक्ष में मुलाकात एवं चर्चा करेंगे। इसके बाद सुबह 10.25 बजे वित्त आयोग की बैठक मंत्रालय महानदी भवन में होगी। इस बैठक को मुख्यमंत्री साय सम्बोधित करेंगे एवं राज्य की वित्तीय आवश्यकताओं सहित विभिन्न मद्दों पर चर्चा होगी। बैठक में राज्य की वित्तीय स्थिति का प्रस्तुतिकरण भी होगा।
11 जुलाई को ही होटल मेफेयर में दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक वित्त आयोग के साथ पंचायत राज संस्थाओं और नगरीय संस्थाओं तथा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा होगी।

होटल मेफेयर में सुबह 9.15 बजे से 10 बजे तक चर्चा 

केन्द्रीय वित्त आयोग  की 12 जुलाई को उद्योग और वाणिज्य संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ होटल मेफेयर में सुबह 9.15 बजे से 10 बजे तक चर्चा होगी। इसके पश्चात सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक नया रायपुर भ्रमण का कार्यक्रम है। नया रायपुर भ्रमण पश्चात वित्त आयोग के प्रतिनिधि जगदलपुर के लिए रवाना होंगे और रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन 13 जुलाई को जगदलपुर सर्किट हाउस में पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे।

राजधानी में हुई झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने किया यलो अलर्ट जारी...!!

राजधानी में हुई झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने किया यलो अलर्ट जारी...!!

 रायपुर। राजधानी रायपुर में देर शाम अचानक मौसम में बदलाव हुआ उमस भरी गर्मी के बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई। वहीं मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी करते हुए बिजली गिरने की संभावना जताई है। 

बता दें कि मौसम विभाग ने आगामी 3 घंटों के लिए यलो अलर्ट जारी की है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ के बलरामपुर, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, धमतरी, दुर्ग, गरियाबंद, कोंडागांव, कोरिया, मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी, नारायणपुर, रायपुर, राजनांदगांव, सुकमा, सूरजपुर सहित अधिकांश स्थानों पर झमाझम बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई है।
शराब घोटाला मामले में एसीबी को नवा रायपुर के जीएसटी भवन से मिले नकली होलोग्राम छपाई के अहम सबूत, एक आरोपी गिरफ्तार

शराब घोटाला मामले में एसीबी को नवा रायपुर के जीएसटी भवन से मिले नकली होलोग्राम छपाई के अहम सबूत, एक आरोपी गिरफ्तार

 रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के दौरान हुए कथित शराब घोटाला की जांच कर रही ईओडब्‍ल्‍यू-एसीबी ने मंगलवार को एक आरोपी दिलीप पांडे को गिरफ्तार किया है। उसके पास से नकली होलोग्राम सप्‍लाई का सबूत भी बरामद किया गया है।

अफसरों ने बताया कि प्रकरण में डुप्लीकेट होलोग्राम सप्लाई करने वाली कंपनी प्रिज्म होलोग्राफी सिक्योरिटी फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड का स्टेट हेड दिलीप पांडे को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के दौरान उपलब्ध जानकारी के आधार पर नवा रायपुर स्थित जीएसटी भवन आफिस के भूतल-कक्ष में होलोग्राम प्रिंटिंग के सेटअप से जुड़े हुए इंडस्ट्रीयल कम्प्यूटर के हार्ड ड्राइव को, जिसके माध्यम से डुप्लीकेट होलोग्राम के सीरियल नंबरों की छपाई की गई थी उसे विधिवत वीडियोग्राफी कराकर जब्‍त किया गया है।
 
 अफसरों ने बताया कि इसके अतिरिक्त प्रिज्म कंपनी के नोएडा स्थित मुख्यालय से डुप्लीकेट होलोग्राम छपवा कर रायपुर तक परिवहन के लिए उपयोग में आने वाले दस्तावेज जिसमें डुप्लीकेट होलोग्राम की संख्या एवं अन्य विवरण होते थे, आरोपी दिलीप पांडे द्वारा उसे भी बरामद कराया गया है। इन दस्तावेजों का परीक्षण किया जा रहा है।
Sex Scandal : सेक्स स्कैंडल मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने वकील से मुलाकात के दौरान घेरा

Sex Scandal : सेक्स स्कैंडल मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने वकील से मुलाकात के दौरान घेरा

 बलौदाबाजार। बहुचर्चित सेक्स स्कैंडल मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। तीन महीने से फरार महिला आरोपी पुष्पमाला फेकर को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, पुष्पमाला आज अपने वकील से मिलने पहुंची थी, जिसके बारे में पुलिस को सूचना मिली। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में अब तक पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

 
बता दें कि बलौदाबाजार में लंबे समय से चल रहे इस सेक्स स्कैंडल में कई सफेदपोश लोगों के नाम सामने आए हैं, जिसमें जनप्रतिनिधि, पुलिसकर्मी, वकील और कथित पत्रकार शामिल हैं। इन पर कई लोगों को झूठे सेक्स केस में फंसाने और उनसे लाखों रुपये वसूलने का आरोप है। कोतवाली थाने में इस अवैध वसूली को लेकर एफआईआर दर्ज की गई थी।
 
गिरफ्तारियां और मामले की जांच
इस मामले में पुलिस पहले ही चार आरोपियों दुर्गा टंडन, मोंटी उर्फ प्रत्युष मारईया, रवीना टंडन और एक अन्य को गिरफ्तार कर चुकी है, जिन्हें अदालत से जमानत मिल चुकी है। पुष्पमाला की गिरफ्तारी के बाद भी तीन आरोपी शिरीष पांडे, आशीष शुक्ला और हीरा कली बंजारे अभी भी फरार हैं।
 
मुख्य आरोपी की जमानत अर्जी खारिज
मुख्य आरोपी शिरीष पांडे ने गिरफ्तारी से बचने के लिए कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी लगाई थी, लेकिन कोर्ट ने उसके पुराने रिकॉर्ड को देखते हुए जमानत अर्जी खारिज कर दी। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और जल्द ही अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है।
BIG BREAKING: साय कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई बड़े फैसले

BIG BREAKING: साय कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई बड़े फैसले

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित हुई। बैठक में निम्नानुसार महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए – मंत्रिपरिषद की बैठक में निर्णय लिया गया कि राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग तथा वन और जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा वन अधिकार अधिनियम के तहत व्यक्तिगत वन अधिकार पत्रधारकों की मृत्यु होने पर वारिसानों के नाम पर काबिज वन भूमि का हस्तांतरण राजस्व या वन अभिलेखों में दर्ज करने संबंधित कार्यवाही के लिए प्रक्रिया प्रारूप का अनुमोदन किया गया। इससे भविष्य में नक्शा का जिओ रिफ्रेंसिंग होने से भूखण्ड का आधार नंबर भी लिया जाएगा। इसका उपयोग नामांतरण, सीमांकन, बटवारा आदि में किया जाएगा।

 
प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था के लिए मंत्रिपरिषद की बैठक में भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को छत्तीसगढ़ राज्य में पूर्ण रूप से लागू करने का निर्णय लिया गया।
 

नई शिक्षा नीति के तहत कक्षा 5वीं तक बच्चों को स्थानीय भाषा-बोली में शिक्षा दिए जाने का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही प्री-प्राइमरी से 12 वीं तक सबको शिक्षा उपलब्ध कराने की अनुशंसा की गई है। इस नवीन शिक्षा नीति के तहत समतामूलक और समावेशी शिक्षा प्रदान करने के साथ ही प्रचलित शैक्षणिक संरचना 10+2 के स्थान पर 5+3+3+4 लागू किया गया है।

  • मंत्रिपरिषद की बैठक में निर्णय लिया गया कि छत्तीसगढ़ सशस्त्र सहायक प्लाटून कमाण्डर (नर्सिंग), प्रधान आरक्षक (नर्सिंग), मेल नर्स, फिमेल नर्स, लैब टेक्निशियन, फार्मासिस्ट, नर्सिंग असिस्टेंड, कम्पाउण्डर, ड्रेसर, आरक्षक (बैण्ड), आरक्षक (श्वान दल) भर्ती प्रक्रिया वर्ष-2023 के तहत छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासियों को निर्धारित अधिकतम आयु सीमा में 05 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।

यह छूट अनारक्षित वर्ग को निर्धारित अधिकतम आयु सीमा के अतिरिक्त एक बार के लिए 05 वर्ष की छूट एवं आरक्षित वर्ग को पहले से 05 वर्ष की आयु शिथिलीकरण के अतिरिक्त, एक बार के लिए, निर्धारित आयु सीमा में 05 वर्ष की और छूट प्रदान की जाएगी।

  • प्रदेश में राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के सफल क्रियान्वयन, सुशासन एवं जनसमस्याओं के समाधान के लिए एक पृथक विभाग ‘‘सुशासन एवं अभिसरण विभाग‘‘ का गठन किया गया है। जिसमें ई-समीक्षा, ई-लोकसेवा गारंटी एवं डिजिटल सेक्रेटरियेट को शामिल किए जाने के संबंध में मंत्रिपरिषद द्वारा छत्तीसगढ़ शासन कार्य (आवंटन) नियम में संशोधन के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। पूर्व में ये शाखाएं सामान्य प्रशासन विभाग में थी।
नवा रायपुर में आवासहीन, आर्थिक रूप से कमजोर और निम्न वर्ग के परिवारों को आवास मुहैया के लिए पंजीयन की तिथि में तीन वर्ष की वृद्धि कर दी गई है।
  •  राज्य सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत नवा रायपुर में आवासों का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें हितग्राहियों को न्यूनतम मूल्य में आवास प्रदान करने के लिए पूर्व में जारी दिशा-निर्देशों को यथावत् रखते हुए आवासों के पंजीयन की तिथि को 31 मार्च 2024 से बढ़ाकर 31 मार्च 2027 तक कर दिया गया है। इस निर्णय से अभी तक रिक्त मकानों के पंजीयन की संभावनाओं में वृद्धि होगी।
  • राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की तर्ज पर छत्तीसगढ़ राज्य राजधानी क्षेत्र (State Capital Region) तथा संबंधित प्राधिकरण की स्थापना के लिए विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन तैयार करने की प्रक्रिया के लिए नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण को अधिकृत किया गया है और इसके लिए आवास एवं पर्यावरण विभाग को प्रशासकीय विभाग बनाया गया है।
   इसके लिए राज्य सरकार द्वारा चालू वित्तीय वर्ष की बजट में 5 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है।
  • छत्तीसगढ़ शासन भण्डार क्रय नियम 2002 के (यथा संशोधित 2022) में संशोधन प्रारूप का अनुमोदन किया गया। राज्य शासन के समस्त विभाग आदि आवश्यकतानुसार सामग्री, वस्तुओं एवं सेवाओं जिनकी दरें एवं विशिष्टियां भारत सरकार के डीजीएसएण्डडी की जेम वेबसाइट में उपलब्ध हो का क्रय जेम वेबसाईट से उनकी नियमावली निर्धारित प्रक्रिया पालन करते हुए क्रय करेंगे। अतिरिक्त आवश्यकता होने पर सामग्री, वस्तु एवं सेवाओं के क्रय के लिए वित्त विभाग की सहमति आवश्यक होगी।
वर्तमान में प्रचलित सीएसआईडीसी के सभी रेट काॅन्ट्रेक्ट इस माह के अंत में निरस्त करने का भी निर्णय लिया गया। यह कदम भ्रष्टाचार निवारण की दृष्टि से लिया गया है।
  • मंत्रिपरिषद की बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य संवर्ग के भारतीय वन सेवा में वर्ष 1992 से 1994 तक के अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक के पद पर पदस्थ 06 अधिकारियों को गैर-कार्यात्मक आधार पर यथास्थान  प्रधान मुख्य वन संरक्षक स्तर के समतुल्य वेतनमान 01 जनवरी 2024 से प्रदान करने हेतु भारत सरकार, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, से सहमति प्राप्त करने का निर्णय लिया गया।
  • अधीक्षण अभियंता (सिविल) से मुख्य अभियंता (सिविल) के पद पर पदोन्नति के लिए निर्धारित न्यूनतम अवधि 05 वर्ष में केवल एक बार के लिए 01 वर्ष की छूट प्रदान करने का निर्णय लिया गया।
  • छत्तीसगढ़ प्रदेश के जरूरतमंद सर्वेक्षित 47 हजार 90 आवासहीन परिवारों को मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत आवास स्वीकृत करने का निर्णय लिया गया।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ राज्य सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण के तहत 01 अप्रैल से 30 अप्रैल 2023 तक प्रदेश में कुल 59.79 लाख परिवारों का सर्वेक्षण पूर्ण किया गया, जिसमें 47 हजार 90 परिवार ऐसे पाए गए जो आवासहीन है, किन्तु उनका नाम सामाजिक आर्थिक एवं जातिगत जनगणना की स्थायी प्रतीक्षा सूची में नहीं है। ऐसे आवासहीन परिवारों को मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण से आवास स्वीकृत करने का निर्णय लिया गया।
 भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने साय सरकार का अहम फैसला

भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने साय सरकार का अहम फैसला

सीएसआईडीसी के सारे रेट काॅन्ट्रेक्ट जुलाई माह के अंत तक हो जाएंगे निरस्त*

सभी शासकीय खरीदी जेम पोर्टल से
 
पिछली सरकार ने जेम पोर्टल से खरीदी पर लगा दी थी रोक
 
रायपुर / मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के कैबिनेट में शासकीय समानों की खरीदी गड़बड़ी और भ्रष्टाचार की रोकथाम के मद्देनजर आज एक बड़ा फैसला लिया है। कैबिनेट ने सीएसआईडीसी के माध्यम से खरीदी में भ्रष्टाचार की शिकायतों को देखते हुए इसके सभी रेट काॅन्ट्रेक्ट को जुलाई माह के अंत तक निरस्त करने का निर्णय लिया है। गौरतलब है कि पूर्ववर्ती सरकार ने जेम पोर्टल से खरीदी पर रोक लगा दी थी, शासकीय सामग्री की खरीदी में दिक्कत, गुणवत्ता का अभाव एवं भ्रष्टाचार की शिकायतें काफी बढ़ गई थी।
 
साय सरकार ने इसको गंभीरता से लेते हुए न सिर्फ भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने का फैसला लिया है, बल्कि जेम के माध्यम से खरीदी की व्यवस्था को फिर से बहाल कर शासकीय सामग्री की खरीदी में पारदर्शिता सुनिश्चित की है। विष्णु सरकार का यह फैसला सुशासन की दिशा में एक और कदम है।
 
कैबिनेट बैठक में छत्तीसगढ़ शासन भण्डार क्रय नियम 2002 के (यथा संशोधित 2022) में संशोधन प्रारूप का अनुमोदन किया गया। राज्य शासन के सभी विभाग आवश्यकतानुसार सामग्री, वस्तुओं एवं सेवाएं, जिनकी दरें एवं विशिष्टियां भारत सरकार के डीजीएसएण्डडी की जेम वेबसाइट में उपलब्ध हों, का क्रय जेम वेबसाईट से नियमानुसार निर्धारित प्रक्रिया पालन कर करेंगे। अतिरिक्त आवश्यकता होने पर सामग्री, वस्तु एवं सेवाओं के क्रय के संबंधित विभागों को वित्त विभाग से अनुमति लेना होगा।
 
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में इसके अलावा और कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था के लिए भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को छत्तीसगढ़ राज्य में पूर्ण रूप से लागू करने का निर्णय लिया गया। नई शिक्षा नीति के तहत कक्षा 5वीं तक बच्चों को स्थानीय भाषा-बोली में शिक्षा दिए जाने का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही प्री-प्राइमरी से 12 वीं तक सबको शिक्षा उपलब्ध कराने की अनुशंसा की गई है। इस नवीन शिक्षा नीति के तहत समतामूलक और समावेशी शिक्षा प्रदान करने के साथ ही प्रचलित शैक्षणिक संरचना 10+2 के स्थान पर 5+3+3+4 लागू किया गया है।
 
बैठक में निर्णय लिया गया कि राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग तथा वन और जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा वन अधिकार अधिनियम के तहत व्यक्तिगत वन अधिकार पत्रधारकों की मृत्यु होने पर वारिसानों के नाम पर काबिज वन भूमि का हस्तांतरण राजस्व या वन अभिलेखों में दर्ज करने संबंधित कार्यवाही के लिए प्रक्रिया प्रारूप का अनुमोदन किया गया। इससे भविष्य में नक्शा का जिओ रिफ्रेंसिंग होने से भूखण्ड का आधार नंबर भी लिया जाएगा। इसका उपयोग नामांतरण, सीमांकन, बटवारा आदि में किया जाएगा।
 
छत्तीसगढ़ सशस्त्र सहायक प्लाटून कमाण्डर (नर्सिंग), प्रधान आरक्षक (नर्सिंग), मेल नर्स, फिमेल नर्स, लैब टेक्निशियन, फार्मासिस्ट, नर्सिंग असिस्टेंड, कम्पाउण्डर, ड्रेसर, आरक्षक (बैण्ड), आरक्षक (श्वान दल) भर्ती प्रक्रिया वर्ष-2023 के तहत छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासियों को निर्धारित अधिकतम आयु सीमा में 05 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी। यह छूट अनारक्षित वर्ग को निर्धारित अधिकतम आयु सीमा के अतिरिक्त एक बार के लिए 05 वर्ष की छूट एवं आरक्षित वर्ग को पहले से 05 वर्ष की आयु शिथिलीकरण के अतिरिक्त, एक बार के लिए, निर्धारित आयु सीमा में 05 वर्ष की और छूट प्रदान की जाएगी।
 
प्रदेश में राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के सफल क्रियान्वयन, सुशासन एवं जनसमस्याओं के समाधान के लिए एक पृथक विभाग ‘‘सुशासन एवं अभिसरण विभाग‘‘ का गठन किया गया है। जिसमें ई-समीक्षा, ई-लोकसेवा गारंटी एवं डिजिटल सेक्रेटरियेट को शामिल किए जाने के संबंध में मंत्रिपरिषद द्वारा छत्तीसगढ़ शासन कार्य (आवंटन) नियम में संशोधन के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। पूर्व में ये शाखाएं सामान्य प्रशासन विभाग में थी।
 
नवा रायपुर में आवासहीन, आर्थिक रूप से कमजोर और निम्न वर्ग के परिवारों को आवास मुहैया के लिए पंजीयन की तिथि में तीन वर्ष की वृद्धि कर दी गई है। राज्य सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत नवा रायपुर में आवासों का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें हितग्राहियों को न्यूनतम मूल्य में आवास प्रदान करने के लिए पूर्व में जारी दिशा-निर्देशों को यथावत् रखा गया है। आवासों के पंजीयन की तिथि को 31 मार्च 2024 से बढ़ाकर 31 मार्च 2027 तक कर दिया गया है। इस निर्णय से अभी तक रिक्त मकानों के पंजीयन में वृद्धि होगी।
 
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की तर्ज पर छत्तीसगढ़ राज्य राजधानी क्षेत्र (State Capital Region) तथा संबंधित प्राधिकरण की स्थापना के लिए विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन तैयार करने की प्रक्रिया के लिए नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण को अधिकृत किया गया है और इसके लिए आवास एवं पर्यावरण विभाग को प्रशासकीय विभाग बनाया गया है। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा चालू वित्तीय वर्ष की बजट में 5 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है।
 
छत्तीसगढ़ राज्य संवर्ग के भारतीय वन सेवा में वर्ष 1992 से 1994 तक के अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक के पद पर पदस्थ 06 अधिकारियों को गैर-कार्यात्मक आधार पर यथास्थान प्रधान मुख्य वन संरक्षक स्तर के समतुल्य वेतनमान 01 जनवरी 2024 से प्रदान करने हेतु भारत सरकार, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, से सहमति प्राप्त की जाएगी। इसी तरह अधीक्षण अभियंता (सिविल) से मुख्य अभियंता (सिविल) के पद पर पदोन्नति के लिए निर्धारित न्यूनतम अवधि 05 वर्ष में केवल एक बार के लिए 01 वर्ष की छूट प्रदान करने का निर्णय भी कैबिनेट ने लिया है।
 
मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत स्वीकृत होंगे आवास
 
कैबिनेट की बैठक में छत्तीसगढ़ प्रदेश के जरूरतमंद सर्वेक्षित 47 हजार 90 आवासहीन परिवारों को मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत आवास स्वीकृत करने का निर्णय लिया गया।
 
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ राज्य सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण के तहत 01 अप्रैल से 30 अप्रैल 2023 तक प्रदेश में कुल 59.79 लाख परिवारों का सर्वेक्षण पूर्ण किया गया, जिसमें 47 हजार 90 परिवार ऐसे पाए गए जो आवासहीन है, किन्तु उनका नाम सामाजिक आर्थिक एवं जातिगत जनगणना की स्थायी प्रतीक्षा सूची में नहीं है। ऐसे आवासहीन परिवारों को मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण से आवास स्वीकृत करने का निर्णय लिया गया।
 “द मोर्सल्स ऑफ लव” के साथ हर छंद में प्रेम के सार का अनुभव करें : आशीष ठाकुर

“द मोर्सल्स ऑफ लव” के साथ हर छंद में प्रेम के सार का अनुभव करें : आशीष ठाकुर

 रायपुर :- शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के सहा. प्राध्यापक, अंग्रेज़ी विभाग एवम अभिनेता-लेखक आशीष ठाकुर 'अकेला' के 52 कविताओं के संग्रह का ऑनलाइन(डिजिटल) विमोचन किया गया। उक्त कार्यक्रम में विभिन्न स्थानों से वरिष्ठ अधिकारियों ने किताब का विमोचन किया । जिसमें जीईसी रायपुर के प्रिंसिपल, प्रो. डॉ. एम. आर. खान, प्रो. डॉ. आर. एस. परिहार, विभागाध्यक्ष, इलेक्ट्रीकल विभाग, प्रो. डॉ. श्वेता चौबे, विभागध्यक्ष, बेसिक साइंस एवं ह्यूमैनिटीज़, प्रो. डॉ. आर. एच. ताल्वेकर, विभागाध्यक्ष, इलेक्टॉनिक्स एवं कंप्यूटर साइंस, प्रो. डॉ. एस. डी. दीवान, गणित विभाग, प्रो. डॉ. विकास कुमार जैन, रसायन विभाग द्वारा  शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज प्रांगण में अन्य वरिष्ठ प्रोफेसरों की मौजूदगी में पुस्तक “द मोर्सल्स ऑफ लव” का अनावरण किया।

गुरुघासीदास विश्वविद्यालय, बिलासपुर, के प्रो.  अमितेष कुमार झा, कंप्यूटर साइंस विभाग, एवम अंग्रेज़ी विभाग के प्रो. डॉ. आशुतोष सिंह ने बिलासपुर में किताब का विमोचन किया। एन. आई. टी., रायपुर में पदस्थ प्रो. डॉ. अनिल माँझी, अंग्रेज़ी विभाग तथा, श्री राहुल तिवारी, रिसर्च स्कॉलर, विधि, एवम प्रो. डॉ. सीमा अरोरा, अंग्रेज़ी विभाग,  शंकराचार्य महाविद्यालय ने रायपुर में किताब विमोचित किया। 
प्रो. डॉ. श्रुति झा, डिग्री गर्ल्स कॉलेज,. कुमार बहुखंडी, वरिष्ठ पत्रकार, प्राइम मैगज़ीन, प्रो. सौम्या नैय्यर, प्रिंसिपल, प्रगति कॉलेज तथा सुश्री ज्योति ठाकुर, एडमिनिस्ट्रेटर, प्रगति कॉलेज ने राजधानी रायपुर में किताब को अनावरित किया ।
 
आशीष ठाकुर एक कला प्रेमी हैं, जिन्होंने न केवल छत्तीसगढ़ी संगीत वीडियो के लिए 'मया के मौसम', 'तोर बिन मोर संसार हे कइसे' जैसे सुपरहिट गीत लिखे हैं बल्कि वीडियो एलबम एवं राज्य शासन हेतु विज्ञापनों में अभिनय भी किया है।
 
उनकी बहुप्रतीक्षित किताब, द मोर्सल्स ऑफ लव- प्रेम के सभी रूपों - भावुकता, आदर्शवादिता और निस्वार्थता - की हार्दिक खोज है। भावपूर्ण छंदों और गीतात्मक रचनाओं के माध्यम से, ठाकुर भावनाओं की एक ऐसी ताने-बाने को बुनते हैं जो पाठकों के अंतःकरण में प्रतिध्वनित होती है, उन्हें अपने अनुभवों और रिश्तों पर विचार करने के लिए आमंत्रित करती है। पेन एन्ड पेपर अकादमी पब्लिशर, गाज़ियाबाद के द्वारा यह कृति प्रकाशित की गई है ।
 
किताब हेतु लिंक:
https://amzn.in/d/01JGdAA0
 
इस अंग्रेज़ी कविताओं के इस संग्रह में, ठाकुर व्यक्तिगत अनुभवों और सार्वभौमिक विषयों दोनों से प्रेरणा लेते हैं, ऐसी कविताएँ और गीत गढ़ते हैं जो एक साथ अंतरंग और संबंधित हैं। प्रत्येक टुकड़ा प्रेम का एक निवाला है, जो मानवीय संबंधों की जटिलताओं और सुंदरता की एक झलक पेश करता है। उक्त कार्यक्रम के सफल आयोजन में HiddenFrammers, फोटोग्राफ़ी के संचालक एवं फ़िल्म डाइरेक्टर श्री अमन चंद्राकर, एवं उनके सहयोगी  प्रियांशु चंद्राकर ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। एवम सिविल विभाग के छात्र  राजाधिराज देवांगन ने मंच संचालन का ज़िम्मा बख़ूबी निभाया एवम उनके साथी  मंजीत गायकवाड़ ने कार्यक्रम के संयोजक की भूमिका निभाई ।

 

वन विभाग में कार्यरत दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी का 4 माह से नहीं मिला वेतन वन मंत्री निवास का किया घेराव

वन विभाग में कार्यरत दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी का 4 माह से नहीं मिला वेतन वन मंत्री निवास का किया घेराव

 रायपुर : सामान्य वन मंडल रायपुर के अंतर्गत वन विभाग में कार्यरत दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को सीसीएफ रायपुर और वन मंडल अधिकारी रायपुर के द्वारा 4 माह से वेतन को जानबूझकर रोक कर रखा गया जिसके कारण आज दैनिक वेतन भोगी वन कर्मचारी संघ पंजीयन क्रमांक 548 के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों ने वन मंत्री निवास जाकर वन मंत्री के बंगले का घेराव किया दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों ने मीडिया कर्मियों के सामने अपने दर्द को रो-रो कर बताया की अधिकारी हमारे चार माह के वेतन को रोक कर रखे हैं जिससे बच्चों के पढ़ाई लिखाई और परिवार के पालन पोषण में बहुत तकलीफ हो रहा है 4 माह का पूर्ववर्ती सरकार के द्वारा बढ़ाया गया श्रम सम्मान राशि किसी भी कर्मचारी को नहीं दिया जा रहा है वेतन नहीं मिलने के कारण सभी कर्मचारी अधिकारियों के ऑफिस का चक्कर लगा लगाकर थक चुके थे रायपुर सीसीएफ और वन मंडल अधिकारी रायपुर के द्वारा मौके पर आकर आश्वासन दिया गया 14 तारीख को सभी कर्मचारियों की सूची बनाकर दे दीजिए हम सभी कर्मचारियों के समस्याओं को जल्द से जल्द दूर करेंगे और एक महीने का भीतर सभी कर्मचारियों का वेतन भी भुगतान करने को कहा गया है अधिकारियों की बातों पर कर्मचारियों ने सहमति प्रदान करते हुए घेराव को स्थगित किया गया जिसमें प्रदेश अध्यक्ष रामकुमार सिन्हा रायपुर जिला अध्यक्ष अरविंद वर्मा जिला उपाध्यक्ष सनत भतपहरी रायपुर जिला सचिव अजय गुप्ता महिला उपाध्यक्ष शीतल वर्मा राधेश्याम राधेश्याम वर्मा अध्यक्ष जिला सचिव जोरा अध्यक्ष कोमल साहू गोढ़ी नर्सरी अध्यक्ष नया रायपुर अध्यक्ष खगेश साहू राजीव स्मृति वन अध्यक्ष नरोत्तम सिन्हा आरंग अध्यक्ष एवं जोरा गोढ़ी आरंग बोटैनिकल गार्डन तिल्दा नया रायपुर माना नर्सरी राजीव स्मृति वन सोन डोगरी गार्डन आदि सभी क्षेत्रों में कार्य करने वाले समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे

न्यूज पोर्टल्स के इम्पैनलमेंट के लिए 3 दिन शेष, नए सिरे से भरना होगा आवेदन, जानिए आवेदन करने के लिए क्या करना होगा

न्यूज पोर्टल्स के इम्पैनलमेंट के लिए 3 दिन शेष, नए सिरे से भरना होगा आवेदन, जानिए आवेदन करने के लिए क्या करना होगा

 रायपुर: न्यूज पोर्टल्स के इम्पैनलमेंट के लिए 3  दिन शेष रह गया है। नए सिरे से आवेदन भरना होगा। इसके लिए जनसम्पर्क विभाग ने आदेश जारी किया है। बता दें कि जनसम्पर्क संचालनालय में न्यूज वेबसाईट/न्यूज पोर्टल्स के इम्पैनलमेंट के लिए फरवरी 24 में आमंत्रित आवेदन प्रक्रिया को अपरिहार्य कारणों से निरस्त कर दी गई है। सभी न्यूज वेबसाईट/पोर्टल्स को इम्पैनलमेंट के लिए अब नये सिरे से आवेदन पत्र प्रस्तुत करना होगा।  इच्छुक पात्र वेबसाईट/न्यूज पोर्टल्स 27 जून 2024 से 11 जुलाई 2024 तक समस्त आवश्यक दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन  आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन  आवेदन संचालनालय की वेबसाईट https://jansampark.cg.gov.in में जाकर किया जा सकता है। उक्त लिंक को क्लिक करने पर इम्पैनलमेंट की नियम एवं शर्ते देखी जा सकती है।

: नियम एवं शर्तों का अवलोकन करने के बाद आवश्यक दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी अटैच कर आवेदन किया जा सकता है। जो वेबसाईट/न्यूज पोर्टल्स पूर्व में इम्पैनल्ड हैं, उन्हें भी पुन: आवेदन करना होगा।
सेंट्रल जेल में बड़ी लापरवाही...उम्रकैद के आरोपी की गलती से रिहाई...!!

सेंट्रल जेल में बड़ी लापरवाही...उम्रकैद के आरोपी की गलती से रिहाई...!!

 रायपुर। रायपुर के सेंट्रल जेल में एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। हत्या के आरोप में उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी महावीर सतनाम को जेल प्रबंधन की गलती से रिहा कर दिया गया। महावीर सतनाम पिछले 14 वर्षों से जेल में बंद थे। इस बड़ी गलती का पता चलते ही, आठ दिन बाद उन्हें फिर से गिरफ्तार कर जेल में बंद कर दिया गया।

 
 रायपुर कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने इस लापरवाही पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा, “जहां पर भी, जिसके भी चूक हुई होगी, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मैंने जो जानकारी ली है, उससे पता चला कि कुछ कंफ्यूजन के कारण यह गलती हुई है। लेकिन अब कैदी को फिर से गिरफ्तार कर लिया गया है।“
 
कलेक्टर सिंह ने यह भी स्पष्ट किया कि इस पूरी प्रक्रिया में जो भी जिम्मेदार होंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हम इस प्रक्रिया को बारीकी से देखेंगे और जहां भी खामी पाई जाएगी, उसे ठीक किया जाएगा। जिसने भी विधि विरुद्ध कार्य किया होगा, उसे कार्रवाई के लिए आना होगा।
 
जेल में हुई इस गंभीर लापरवाही के बाद, प्रशासन ने जेल प्रबंधन पर सख्त निगरानी रखने का निर्णय लिया है। इससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि भविष्य में इस प्रकार की गलती दोबारा न हो। जेल प्रशासन की इस बड़ी चूक ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं और इसके जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है।
कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी सहित एनएसयूआई के तीन नेता गिरफ्तार, जानें क्या है मामला...!!

कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी सहित एनएसयूआई के तीन नेता गिरफ्तार, जानें क्या है मामला...!!

 रायपुर। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके साथ छत्तीसगढ़ एनएसयूआई के प्रभारी महामंत्री हेमंत पाल और प्रदेश सचिव कुणाल दुबे को भी गिरफ्तार किया गया है। इन तीनों नेताओं को न्यू राजेंद्र नगर पुलिस ने हिरासत में लिया है।

कृष्णा किड्स स्कूल प्रबंधन की ओर से आरोप लगाया गया है कि विकास तिवारी, हेमंत पाल और कुणाल दुबे ने स्कूल के अंदर जबरदस्ती घुसकर संस्था के खिलाफ नारेबाजी की और स्टाफ को गाली-गलौज दी। इस मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने इन तीनों को गिरफ्तार कर लिया।इस घटना के बाद स्कूल प्रबंधन और शिक्षा जगत में काफी हड़कंप मच गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तारी के बाद से राजनीतिक माहौल भी गर्मा गया है और कांग्रेस के अन्य नेताओं ने इस पर प्रतिक्रिया दी है।
SGF छत्तीसगढ़ की नई कार्यकारणी गठित-

SGF छत्तीसगढ़ की नई कार्यकारणी गठित-

 रायपुर :- छत्तीसगढ़ स्काउट गाइड फैलोशिप की जनरल असेंबली की बैठक का आयोजन बाल आश्रम डागा कॉलेज में रखी गई। इस बैठक में पूर्व कार्यकारिणी का विस्तार किया गया गत वर्षो की जानकारी अध्यक्ष द्वारा दी गई कार्यक्रम में स्काउट गाइड फेलोशिप के संरक्षक आदरणीय  सत्यनारायण शर्मा जी,  मैक मैकी जी राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष राष्ट्रीय मुख्यालय से विशेष रूप से उपस्थित थे नई कार्यकारिणी का गठन इस प्रकार है। अध्यक्ष डॉ सुरेश शुक्ला प्रिंसिपल एडवाइजर डॉक्टर सोमनाथ यादव कार्यकारी अध्यक्ष श्री प्रेम प्रकाश शर्मा उपाध्यक्ष (कोऑर्डिनेशन)श्री सुनील तिवारी उपाध्यक्ष प्रशासन अजय तिवारी उपाध्यक्ष श्रीजी स्वामी सचिव गायत्री सिंह राज्य सचिव  एलडी दुबे राज्य कोषाध्यक्ष रमेश जैन संयुक्त सचिव  अशोक मालू संयुक्त सचिव कमलेश मिश्रा स्पीकर कैलाश सोनी स्पीकर  शैलेश तिवारी को मनोनीत किया गया आमंत्रित सदस्य डॉक्टर जितेंद्र कुमार सखारे रहे।

CG News : पटवारी के बाद अब तहसीलदार और नायब तहसीलदार उतरेंगे सड़क पर, पढ़ें पूरी खबर...!!

CG News : पटवारी के बाद अब तहसीलदार और नायब तहसीलदार उतरेंगे सड़क पर, पढ़ें पूरी खबर...!!

 महासमुंद। छत्तीसगढ़ में पूरे पटवारी 32 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गए हैं, तो वहीं अब प्रदेश के तहसीलदार और नायब तहसीलदार भी हड़ताल करने की तैयारी में हैं। इसके लिए मंत्री टंक राम वर्मा को ज्ञापन भी सौंपा गया है।

बता दें कि झलप में नायब तहसीलदार से मारपीट से तहसीलदार और नायब तहसीलदार आक्रोशित हैं। कनिष्क प्रशासनिक संघ के बैनर तले ज्ञापन सौंपते हुए कार्यालय में सुरक्षा देने सहित 7 सूत्रीय मांग सामने रखी गई है। वहीं नायब तहसीलदार से मारपीट की घटना के विरोध में 10 से 12 जुलाई तक हड़ताल का ऐलान किया है। इतना ही नहीं मांग पूरी नहीं होने पर अनिश्चित कालीन हड़ताल करने की चेतावनी भी दी है।