नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
पंचायत सचिवों के शासकीयकरण की मांग के संबंध में बनाएंगे कमेटी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

पंचायत सचिवों के शासकीयकरण की मांग के संबंध में बनाएंगे कमेटी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

  • मुख्यमंत्री साय पंचायत सचिव संघ के सम्मान समारोह में हुए शामिल
  • मुख्यमंत्री ने पंचायत सचिवों की प्रशंसा करते हुए उनसे और भी अच्छा कार्य करने का संकल्प लेने की अपील की

रायपुर  : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में पंचायत सचिव दिवस के अवसर पर प्रदेश पंचायत सचिव संघ छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में शिरकत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पंचायत सचिवों के हितों का पूरा ध्यान रखती है। सरकार बनते ही पंचायत सचिवों की अपेक्षाओं को पूरा किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश पंचायत सचिव संघ द्वारा शासकीयकरण की मांग को पूरा किया जाएगा और इसके क्रियान्वयन के लिए कमेटी का गठन किया जाएगा। मुख्यमंत्री की घोषणा पर संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का आभार गजमाला से किया।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि उन्होंने स्वयं भी 5 साल पंच और निर्विरोध सरपंच रहकर जनता की सेवा की है। उन्होंने बताया कि देश का विकास पंचायतों में निहित है और केंद्र या राज्य सरकार की सभी योजनाओं का क्रियान्वयन पंचायतों के माध्यम से ही होता है। सरपंच और सचिव के हाथों में ग्राम के विकास की चाबी होती है। मुख्यमंत्री ने पंचायत सचिवों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि सभी योजनाओं का सफल क्रियान्वयन सचिवों के माध्यम से ही होता है। उन्होंने सचिवों की प्रशंसा करते हुए उनसे और भी अच्छा कार्य करने का संकल्प लेने की अपील की।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया और छोटी सी अवधि में ही मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा अनेक घोषणाओं को पूरा करने के लिए उनकी सराहना की। उन्होंने पंचायत सचिवों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया और कहा कि पंचायत से लेकर संसद तक कार्य करने का अनुभव मुख्यमंत्री साय के पास है।

उपमुख्यमंत्री और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सरकार बनते ही मोदी जी की गारंटी को पूरा करने का काम मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि पंचायत सचिवों के माध्यम से ही सरकार की योजनाओं का क्रियान्वयन होता है और सरकार की छवि बनती है। सरकार बनते ही पंचायत सचिवों के एरियर्स की राशि का भुगतान किया गया और हड़ताल अवधि के 55 दिनों की राशि का भी भुगतान किया गया।

महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि सचिव संघ की मांगों को सरकार ने हमेशा पूरा किया है और ग्राम सचिवों के माध्यम से ही ग्राम की समस्याओं और मांगों को ऊपर तक पहुंचाया जाता है। केंद्र और राज्य सरकार की सभी योजनाएं पंचायत सचिवों के माध्यम से ही जमीनी स्तर तक पहुंचती हैं।

सांसद दुर्ग विजय बघेल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार को सुशासन की सरकार बताया और कहा कि मुख्यमंत्री सभी की मांगों को संवेदनशीलता से सुनते हैं और पूरा करते हैं। उन्होंने पंचायत सचिवों की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की और सरकार की योजनाओं को गांव-गांव तक पहुँचाने में उनके योगदान को रेखांकित किया। इस अवसर पर पंचायत सचिव संघ के अध्यक्ष उपेंद्र सिंह पैंकरा और अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

विष्णुदेव सरकार ने  उठाया नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत आदिवासी समुदायों में शिक्षा की पहुंच बढ़ाने महत्वपूर्ण कदम, इन स्थानीय बोली में प्रारंभिक शिक्षा जल्द

विष्णुदेव सरकार ने उठाया नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत आदिवासी समुदायों में शिक्षा की पहुंच बढ़ाने महत्वपूर्ण कदम, इन स्थानीय बोली में प्रारंभिक शिक्षा जल्द

नई दिल्ली, 7 जुलाई 2024- छत्तीसगढ़ के आदिवासी अंचलों के बच्चे स्थानीय बोली व भाषा में जल्द ही पढ़ाई कर सकेंगे। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को ध्यान में रखते हुए विष्णुदेव सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इसके तहत सरकार आदिवासी अंचलों में बच्चों को उनकी स्थानीय बोली और भाषा में शिक्षा देने की पहल शुरू कर रही है।
इसका उद्देश्य आदिवासी समुदायों में शिक्षा की पहुंच और गुणवत्ता को बढ़ाना है, जिससे बच्चे अपनी मातृभाषा में शिक्षा प्राप्त कर सकें और अपनी संस्कृति से जुड़े रहें।

बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने और उन्हें स्कूल में नामांकन के लिए प्रेरित करने के लिए नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत में शाला प्रवेशोत्सव मनाया जाता है। इस बार राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव का शुभारंभ छत्तीसगढ़ के दूरस्थ आदिवासी जिले जशपुर के बगिया गांव में किया गया। राजधानी रायपुर से हटाकर इस आदिवासी बहुल क्षेत्र में आयोजित इस कार्यक्रम ने राज्य के सुदूर कोने तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने की प्रतिबद्धता को दर्शाया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने स्थानीय भाषाओं में प्रारंभिक शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा इससे बच्चों की समझ और सीखने की प्रक्रिया में सुधार होगा। वहीं, यह पहल स्थानीय संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण में भी मददगार होगी।

इस पहल के तहत पाठ्यपुस्तकों और शिक्षण सामग्री को स्थानीय बोलियों में अनुवादित किया जाएगा और शिक्षकों को भी इन भाषाओं में प्रशिक्षित किया जाएगा।

स्कूल शिक्षा सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी ने बताया कि छत्तीसगढ़ में 18 स्थानीय भाषाओं-बोलियों में स्कूली बच्चों की पुस्तकें तैयार की जा रही हैं। पहले चरण में छत्तीसगढ़ी, सरगुजिहा, हल्बी, सादरी, गोंडी और कुडुख में कोर्स तैयार होंगे। इसके लिए प्रदेशभर के साहित्यकारों, लोक कलाकारों, संकलनकर्ताओं की मदद ली जाएगी। इसके अलावा वरिष्ठ नागरिक और शिक्षकों से भी सहयोग लिया जाएगा।

हाई स्कूल बगिया के प्रधानाचार्य दिनेश शर्मा ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा आदिवासी बच्चों में प्रतिभाएँ होती हैं। स्थानीय बोली में शिक्षा से आदिवासी अंचलों के ज्यादा से ज्यादा बच्चों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।

राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री ने जशपुर के सरकारी स्कूल के अटल टिंकरिंग लैब में रोबोटिक्स मॉडल विकसित करने वाले छात्रों के साथ बातचीत करते हुए छात्रों के साथ मिट्टी के बर्तन बनाकर प्रीवोकेशनल गतिविधियों में भाग लिया।
इस दौरान उन्होंने सरकारी स्कूलों में हर साल ग्रीष्मकालीन शिविर आयोजित किए जाने की भी घोषणा की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए राज्य सरकार इस साल से दो बोर्ड परीक्षाएं आयोजित होंगी।
वहीं, मुख्यमंत्री ने बताया पीएमश्री के तहत राज्य में प्रथम चरण में 211 स्कूलों को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया जा रहा है।

Rath Yatra 2024 : रथयात्रा महोत्सव में शामिल हुए राज्यपाल हरिचंदन

Rath Yatra 2024 : रथयात्रा महोत्सव में शामिल हुए राज्यपाल हरिचंदन

 रायपुर : राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन रथ यात्रा के अवसर पर आज गायत्री नगर रायपुर स्थित जगन्नाथ मंदिर में आयोजित महाप्रभु श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना कर देश एवं प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की एवं भगवान के प्रथम सेवक के रूप में छेरा-पहरा की रस्म निभाई।

इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, आदिम जाति, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, उत्तर रायपुर क्षेत्र के विधायक पुरंदर मिश्रा भी उपस्थित थे।

बारिश की दस्तक के साथ खेती किसानी में जुटे किसान, खेतो में दिख रही अनोखी छटा

बारिश की दस्तक के साथ खेती किसानी में जुटे किसान, खेतो में दिख रही अनोखी छटा

 बिलासपुर: छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक के साथ ही अब किस पूरी तरह से खेती किसानी में जुड़ गए हैं। पिछले कुछ समय से बिलासपुर सहित आसपास हो रही अच्छी बारिश की वजह से खेतों में पानी की दस्तक हो चुकी है, यही वजह है कि अब जुताई के बाद किसान खेतों में बीज लगाने का काम प्रारंभ कर रहे हैं, क्योंकि इस बार मानसून खेती के अनुरूप आ रहा है। इस बार किसानों को अच्छी फसल इसे प्राप्त होगी इसके अलावा मौजूदा समय में हर खेत में लबालब पानी यह दर्शा रहे हैं कि आने वाले समय में किसान अब पूरी तरह से खेतों में जुड़ जाएंगे।

गौरतलब है कि, छत्तीसगढ़ में किस हर वर्ष स्थान की बंपर पैदावार करते हैं। यही वजह है कि छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा भी कहा जाता है। ऐसे में मौजूदा समय में जिस तरह से खेतों में पानी के साथ धान की बुवाई को लेकर नजारा देखा जा रहा है इससे यह उम्मीद की जाए कि इस बार खेतों में फसल काफी बेहतर होगी वहीं किसान भी मानते हैं कि इस बार उन्हें अच्छी फसल प्राप्त होगी।

छत्तीसगढ़ में सक्रिय हुआ मानसून, अगले 48 घंटे तेज आंधी तूफान के साथ भारी बारिश की संभावना

छत्तीसगढ़ में सक्रिय हुआ मानसून, अगले 48 घंटे तेज आंधी तूफान के साथ भारी बारिश की संभावना

 रायपुर : छत्तीसगढ़ में आज 7 जुलाई से मानसून सक्रिय हो चुका है और मौसम विभाग के अनुसार अगले आने वाले 48 घंटे में प्रदेश भर के लगभग सभी जिलों में तेज आंधी तूफान के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं राजधानी रायपुर में रविवार सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। कुछ जगहों पर बारिश भी देखने को मिली है। मानसून के दस्तक देने से अब तक के वर्षा में 22% तक की कमी आई है, लेकिन मौसम विभाग के अनुसार जो कमी है वह मानसून के अंत तक पुरा हो जाने की भी संभावना बताई है।

हादसा : करंट की चपेट में आने से महिला की मौत, पुलिस कर रही मामले की जांच

हादसा : करंट की चपेट में आने से महिला की मौत, पुलिस कर रही मामले की जांच

 राजिम :-  राजिम से इस वक्त की बड़ी आपको से बता दें जहां करेंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई है।पूरा मामला राजिम थाना क्षेत्र का है।

मृतक महिला का नाम सुशील साहू पति मिलाऊं 60 साल के रुप में पहचान हुआ है।महिला जो है ग्राम पंचायत कैदकेरा का रहने वाले हैं जो अपने खेत पर काम करहे थे तभी खेत में लगे बोर की लाइन बंद करने जा रही थी तभी करेंट की चपेट में आ गया। और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।वहीं घटना की जानकारी मिलते ही राजिम पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुड़ गई है।

बस्तर में लाल आतंक के खिलाफ पुलिस को मिली सफलता,5 नक्सलियों को किया गिरफ्तार,भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ बरामद

बस्तर में लाल आतंक के खिलाफ पुलिस को मिली सफलता,5 नक्सलियों को किया गिरफ्तार,भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ बरामद

 सुकमा । थाना चिंतलनार क्षेत्र से 5 नक्सलियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सलियों से भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ बरामद किया गया। गिरफ्तार सभी नक्सली थाना चिंतलनार क्षेत्र के निवासी हैं।

01. हेमला पाला पिता स्व. रामा उम्र 35 वर्ष जाति मुरिया निवसी एर्रापारा सुरपनगुड़ा थाना चिंतलनार जिला सुकमा, 02. हेमला हुंगा पिता स्व. देवा उम्र 35 वर्ष जाति मुरिया निवसी एर्रापारा सुरपनगुड़ा थाना चिंतलनार जिला सुकमा, 03. सोड़ी देवा पिता स्व. हिड़मा उम्र 25 वर्ष जाति मुरिया निवसी एर्रापारा सुरपनगुड़ा थाना चिंतलनार जिला सुकमा, 04. नुप्पो पिता जोगा उम्र 20 वर्ष जाति मुरिया निवसी एर्रापारा सुरपनगुड़ा थाना चिंतलनार जिला सुकमा एवं 05. कुंजाम मासा पिता मंगड़ू उम्र 28 वर्ष जाति मुरिया निवसी एर्रापारा सुरपनगुड़ा थाना चिंतलनार जिला सुकमा होना तथा सभी नक्सल संगठन में सुरपनगुड़ा आरपीसी अंतर्गत मिलिशिया सदस्य के पद पर कार्य करना बताये।

पकड़े गये संदिग्ध व्यक्तियों के द्वारा रखे गये थैले की चेकिंग करने से क्रमशः–

पॉलिथिन में 10 मीटर कोर्डेक्स वायर 02 नग माचिस 03 नग इंजेक्शन सिरिंज, दवाईया, एवं कुंजाम मासा के कब्जे से पॉलिथिन में बारूद लगभग 100 ग्राम 04 नग टॉप टाईगर बम, 02. नग माचिस, नक्सल साहित्य बमरामद किया गया।

रिश्वत लेते पकड़ी गई महिला टीआई को SSP ने किया सस्पेंड

रिश्वत लेते पकड़ी गई महिला टीआई को SSP ने किया सस्पेंड

 रायपुर। प्रदेश की राजधानी में महिला थाने में पदस्थ टीआई वेदवंती दरियो को ACB द्वारा ट्रैप किये जाने के बाद सस्पेंड कर दिया गया है। महिला टीआई को 5 जुलाई की देर शाम छत्तीसगढ़ एसीबी की टीम ने महिला शिकायतकर्ता से 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा था। जांच और पूछताछ के बाद टीआई को देर रात गिरफ्तार कर एसीबी की टीम अपने साथ ले गई थी। आज कोर्ट में पेश कर महिला निरीक्षक को रिमांड पर भेज दिया गया है। इस मामले में एसएसपी संतोष सिंह ने आदेश जारी कर निरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

जर्जर स्कूल भवनों को लेकर सरकार सचेत, तत्काल मरम्मत के कलेक्टर्स को दिए निर्देश…

जर्जर स्कूल भवनों को लेकर सरकार सचेत, तत्काल मरम्मत के कलेक्टर्स को दिए निर्देश…

 रायपुर। बारिश के महीने में जर्जर स्कूल भवनों से संभावित खतरे को भांपते हुए सरकार ने ऐसे भवनों में कक्षाएं लगाने से मना कर दिया है। शिक्षा सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी ने सभी कलेक्टर्स को पात्र लिखकर अवगत किया है कि उन्हें जर्जर स्कूल भवनों को लेकर समय-समय पर दिशानिर्देश दिया जाता रहा है। उन्होंने निर्देश दिया है कि ऐसे स्कूल भवनों को चिन्हित करते हुए तत्काल उनका मरम्मत कराया जाये। इसके लिए DMF या CSR से मिलने वाली रकम या किसी अन्य माध से खर्च किया जाये।

शिक्षा सचिव ने लिखा है कि कुछ स्कूल अभी भी जर्जर भवनों में संचालित किये जा रहे हैं, जो किसी भी स्तर पर उचित नहीं है। इस आदेश में जर्जर भवनों में स्कूल संचालित नहीं करने और विकल्प के तौर पर सामुदायिक भवन अन्य शासकीय भवन का उपयोग करने के निर्देश भी दिए गए हैं। 

देखें आदेश :

अरविंद सिंह और त्रिलोक सिंह ढिल्लन की 11 जुलाई तक बढ़ी रिमांड , 5 दिन आमने सामने बैठा कर ईडी करेगी पूछताछ

अरविंद सिंह और त्रिलोक सिंह ढिल्लन की 11 जुलाई तक बढ़ी रिमांड , 5 दिन आमने सामने बैठा कर ईडी करेगी पूछताछ

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला केस में कोर्ट ने अरविंद सिंह और त्रिलोक सिंह ढिल्लन की रिमांड 11 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। अब इन दोनों आरोपियों से ईडी अगले 5 दिन तक पूछताछ करेगी। इससे पहले, ईडी ने रिटायर्ड IAS अनिल टुटेजा को गिरफ्तार कर पूछताछ की थी।

 जानकारी के अनुसार, ईडी की टीम ने 3 दिन अरविंद सिंह और त्रिलोक सिंह ढिल्लन को एक साथ बैठाकर पूछताछ की थी। दोनों ने पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे हैं। दोनों पर आरोप है कि, शराब घोटाला मामले की काली कमाई में उन्हें भी हिस्सा मिलता था।

टुटेजा को बताया है आर्किटेक्ट ऑफ लिकर स्कैम

ईडी ने 2024 में नई ECIR दर्ज करने के बाद सबसे पहली गिरफ्तारी रिटायर्ड आईएएस अनिल टुटेजा की गिरफ्तारी की थी। ईडी ने कहा था कि शराब घोटाले में अनवर ढेबर ने सिंडिकेट बनाया और उस सिंडिकेट को सबसे ज्यादा पावर अनिल टुटेजा से मिलती थी, जो कंट्रोलर की भूमिका में थे। ईडी ने उन्हें आर्किटेक्ट ऑफ लिकर स्कैम बताया था।

जहरीला मशरूम खाने से दो साल की बच्ची की मौत, परिवार के 8 लोग अस्पताल में भर्ती

जहरीला मशरूम खाने से दो साल की बच्ची की मौत, परिवार के 8 लोग अस्पताल में भर्ती

 गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: छत्तीसगढ़ के मरवाही में जंगल से तोड़कर लाया गया जहरीला मशरूम खाने से दो साल के एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि परिवार के 8 लोग तबीयत खराब होने से मरवाही के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है।

जानकारी के मुताबिक मरवाही के नवाटोला के अशोक चंद्रा के घर शुक्रवार की शाम जंगल से तोड़कर लाए गए मशरूम की सब्जी बनाई गई थी। उसे परिवार के सभी सदस्यों ने खाया। खाने के बाद उन्हें पेट दर्द, उल्टी और बेचैनी होने लगी।

दो साल की सिद्धि चंद्रा की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। शनिवार को उसे परिवार के लोग तुरंत मरवाही चिकित्सालय लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाकी लोगों की सेहत में सुधार बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 
CM साय आज रथ यात्रा महोत्सव और कृषि सहकार सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में होंगे शामिल

CM साय आज रथ यात्रा महोत्सव और कृषि सहकार सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में होंगे शामिल

 रायपुर। राजधानी में आज  बड़ी ही धूम-धाम से जग्गनाथ रथ यात्रा का त्यौहार मनाया जाएगा। वही सीएम साय  इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री साय की बड़ी घोषणा, सरकारी स्कूलों में अब हर साल ग्रीष्मकालीन शिविर होंगे आयोजित, स्कूली शिक्षा के साथ-साथ मिलेगी व्यावसायिक शिक्षा भी

मुख्यमंत्री साय की बड़ी घोषणा, सरकारी स्कूलों में अब हर साल ग्रीष्मकालीन शिविर होंगे आयोजित, स्कूली शिक्षा के साथ-साथ मिलेगी व्यावसायिक शिक्षा भी

 रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का शुभारंभ राजधानी रायपुर के बजाय राज्य के सुदूर सीमावर्ती जशपुर जिले के आदिवासी बहुल गांव बगिया से करके न सिर्फ वर्षो से चली आ रही परंपरा को बदला है बल्कि इसके माध्यम से उन्होंने राज्य के सुदूर कोने तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने के प्रति प्रतिबद्धता दिखाई है। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस मौके पर बगिया और बंदरचुआ के स्कूल को मॉडल स्कूल बनाने तथा विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए एक आवासीय विद्यालय बनाने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने इस मौक पर एक पेड़ मां के नाम रोपित कर राज्यव्यापी वृक्षारोपण अभियान की शुरूआत की और लोगों से पौध रोपण के इस महायज्ञ में सहभागी बनने की भी अपील की। राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य में बालिका शिक्षा का बढ़ावा देने का संदेश दिया और स्कूली बालिकाओं को साइकिल प्रदान करके यह सुनिश्चित किया कि बालिकाओं को स्कूल आने जाने में किसी भी तरह का व्यवधान न आए और आगे की शिक्षा हासिल कर सकें।
मुख्यमंत्री श्री साय ने जशपुर सरकारी स्कूल की अटल टिंकरिंग लैब्स में से एक में रोबोटिक्स मॉडल विकसित करने वाले छात्र से बातचीत की। उन्होंने इस सुदूरवर्ती जिले में किये गये व्यावसायिक शिक्षा कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि भावी पीढ़ी के लिए कौशल और व्यावसायिक शिक्षा जरूरी है। इस मौके पर वह स्वयं छात्रों के साथ मिट्टी के बर्तन बनाकर यह संदेश भी दिया कि बच्चों को स्कूली शिक्षा के साथ-साथ व्यावसायिक शिक्षा भी दी जानी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने नई शिक्षा नीति की परिकल्पना के अनुसार स्थानीय भाषाओं में प्रारंभिक शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने इस क्षेत्र में बोली जाने वाली सदरी बोली भाषा में भी पाठ्य पुस्तकें तैयार करने की बात कहीं। छत्तीसगढ़ राज्य में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशन में अब तक 18 स्थानीय भाषाओं-बोलियों में स्कूली बच्चों पुस्तकें तैयार की गई है। उन्होंने स्कूल शिक्षा विभाग को नई शिक्षा नीति के अनुरूप मेगा पीटीएम आयोजित करने के निर्देश दिये।

मुख्यमंत्री ने समर कैंप के दौरान छात्रों द्वारा किए गए कार्य को देखकर प्रसन्नता जताई और सरकारी स्कूलों में हर साल ग्रीष्मकालीन शिविर आयोजित किए जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए राज्य सरकार इस साल से दो बोर्ड परीक्षाएं आयोजित होंगी। उन्होंने कहा कि पीएमश्री के तहत राज्य में प्रथम चरण में 211 स्कूलों को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने भी बच्चों को शिक्षा-दीक्षा में माता-पिता की भूमिका का उल्लेख किया। उन्होंने बच्चों को शिक्षा के लिए कई उपयोगी टिप्स दिए और कहा कि बच्चों को मोबाइल का उपयोग सिर्फ शिक्षा, ज्ञान और जीवनोपयोगी जानकारी हासिल करने के लिए करना चाहिए।

‘जय जगन्नाथ,सब के सिर पर तेरा हाथ’, CM साय ने प्रदेशवासियों को रथयात्रा की दी बधाई

‘जय जगन्नाथ,सब के सिर पर तेरा हाथ’, CM साय ने प्रदेशवासियों को रथयात्रा की दी बधाई

 रायपुर । मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा की बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने इस अवसर पर भगवान जगन्नाथ से सभी नागरिकों की शांति ,सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है।

साय ने रथयात्रा की पूर्वसंध्या पर जारी अपने बधाई संदेश में कहा है कि भारत में महाप्रभु जगन्नाथ के धाम पुरी सहित सभी स्थानों में रथयात्रा निकाली जाती हैं। यह भारत की मजबूत सांस्कृतिक एकता और सौहार्द्र का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्राचीन काल से ही छत्तीसगढ़वासियों की भगवान जगन्नाथ में गहरी आस्था रही है। उत्कल समाज के साथ सभी छत्तीसगढ़वासी प्रतिवर्ष भक्ति भाव और श्रद्धा के साथ भगवान जगन्नाथ, उनके भाई बलभद्र और बहन देवी सुभद्रा की रथयात्रा निकालते हैं।

 विधायक संदीप साहू ने पलारी विश्राम गृह में आम जनों से की मुलाकात सुनी समस्या

विधायक संदीप साहू ने पलारी विश्राम गृह में आम जनों से की मुलाकात सुनी समस्या

रायपुर :- कसडोल विधायक संदीप साहू शनिवार को पलारी विश्राम गृह में दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक विधानसभा क्षेत्र के आमजनों से भेंट मुलाकात कर उनकी समस्या सुनी एवं उन सभी की समस्याओं को त्वरित निराकरण हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों से बात कर जल्द से जल्द समस्याओ को दूर करने आश्वासन दिया।

इस अवसर पर रोहित साहू, मनीष चंद्राकर, निलकमल आज़ाद, संतोष देवांगन,शेखर वर्मा, नंदेश्वर साहू, सुमीत तिवारी, महेश ढ़ीढ़ी, डोमार साहू, लव कुश अग्रवाल सहित क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे।
Breaking : पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 8 लाख के इनामी नक्सली ने किया सरेंडर…

Breaking : पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 8 लाख के इनामी नक्सली ने किया सरेंडर…

 दंतेवाड़ा। नक्सलियों की खोखली विचारधारा को छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल होने के लिए 8 लाख इनामी माओवादी ने आज सुरक्षा बल के अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया है. आत्मसमर्पित माओवादी ईरपानार और कडियामेटा क्षेत्र में हुई बड़ी घटनाओं में शामिल था. आत्मसमर्पित माओवादी पामेड एरिया कमेटी में पार्टी सदस्य के रूप में और दंडकारण्य सब जोनल कमेटी में कम्युनिकेशन टीम सदस्य के रूप में कार्य कर चुका है। बता दें कि दंतेवाड़ा पुलिस की ओर से लोन वर्राटू (घर वापस आइये) अभियान चलाया जा रहा है।

जिससे प्रभावित होकर माओवादी हिंसा का रास्ता छोड़ रहे हैं. इसके अलावा छत्तीसगढ़ शासन की नक्सल उन्मूलन एवं नक्सल पुनर्वास नीति के तहत विश्वास, विकास और सुरक्षा की भावना का व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है. वहीं इस योजना से प्रभावित होकर वर्ष 2021 से पूर्वी बस्तर डिवीजन में कार्यरत कंपनी नंबर 6 का पीपीसीएम ने हिंसा की राह छोड़कर समाज की मुख्यधारा की राह चुनी है. पीपीसीएम कैडर समेत बड़े इनामी माओवादी कैडर भी लगातार आत्मसमर्पण कर रहे हैं।

राजस्व प्रकरणों का पंजीयन और पेशी की तारीख अपडेट नहीं करने वाले अधिकारियों पर होगी कड़ी कार्यवाही : मंत्री टंकराम वर्मा

राजस्व प्रकरणों का पंजीयन और पेशी की तारीख अपडेट नहीं करने वाले अधिकारियों पर होगी कड़ी कार्यवाही : मंत्री टंकराम वर्मा

रायपुर : राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने आज प्रेसवार्ता लेकर राज्य में चलाए जा रहे राजस्व पखवाड़ा, राजस्व प्रकरणों एवं अन्य राजस्व विषयों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप राज्य में सुशासन स्थापित करने के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से आमजनों को सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। राजस्व पखवाड़ा में राजस्व विभाग से संबंधित समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए 6 से 20 जुलाई तक सभी जिलों के ग्रामों में शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों के माध्यम से बी-1, खसरा के नकल एवं किसान किताबों के आवेदनों का शिविर स्थल पर ही निराकरण किया जाएगा। इसी तरह आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र संबंधी समस्त आवेदनों को लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से ऑनलाईन प्रविष्टि एवं शत-प्रतिशत निराकरण किया जाएगा। शिविर में प्राप्त होने वाले फौती नामांतरण, बटवारा, त्रुटि सुधार के प्रकरणों का मौके पर ही ऑनलाईन अपलोड कर हल्का पटवारी द्वारा प्रतिवेदन, पंचनामा आदि की प्रविष्टि एवं मौके पर ईश्तहार जारी कर पक्षकारों को तामिल कराया जाकर प्रकरणो का निराकरण किया जाएगा। राज्य में अभी 7 लाख 4 हजार 154 दर्ज प्रकरणों में से 5 लाख 90 हजार 490 प्रकरणों का निराकरण किया जा चुका है। लंबित प्रकरणों को समय-सीमा में निराकृत करने के निर्देश संबंधित राजस्व अधिकारियों को दिए गए।

राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए नहीं भटकना पड़ेगा : राजस्व पखवाड़ा में होगा त्वरित निराकरण

लोक सेवा गारंटी अधिनियम में शामिल राजस्व प्रकरणों की समय-सीमा में होगी कार्यवाही

लोक सेवा गारंटी अधिनियम 2011 के तहत् राजस्व विभाग के 25 सेवाओं को अधिसूचित किया गया है। इसमें नामांतरण, बटवारा, सीमांकन, व्यपवर्तन, ऋण पुस्तिका, आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, अपील, पुनरीक्षण, पुनर्विलोकन के मामले, त्रुटि सुधार, राजस्य पुस्तक परिपत्र 6-4 के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा से हुए क्षति पर आर्थिक सहायता के प्रकरणों का निर्धारित समय सीमा अंदर निराकरण किया जाएगा। विवादित प्रकरणों के निराकरण हेतु सभी राजस्व अधिकारी नियमित रूप से न्यायालय में आवश्यक प्रक्रियाओं का पालन कर गुणवत्ता युक्त निर्णय यथाशीघ्र सुनिश्चित करेंगे।

प्राकृतिक आपदा से निपटने 143 करोड़ 54 लाख रूपए की राशि जारी

बैंक खाते, यूपीआई आईडी और नेट बैंकिंग के माध्यम से जमा कर सकेंगे भू-राजस्व

राजस्व मंत्री ने कहा कि राजस्व न्यायालय के सभी पीठासीन अधिकारियों को सभी राजस्व प्रकरणों को पंजीकृत करने, शून्य आदेश पत्र वाले प्रकरणों एवं ऐसे प्रकरण जिसमें पेशी तारीख की तिथि अद्यतन नहीं किये है, उन्हें शीघ्र ही पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया जा रहा है, अन्यथा अनुशानात्मक कार्यवाही की जाएगी। इसी तरह राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 अंतर्गत प्राकृतिक आपदा जैसे बाढ़, आकाशीय बिजली गिरने, अग्नि दुर्घटना से होने वाले फसल क्षति, मकान क्षति और पशु एवं जनहानि हेतु आर्थिक सहायता हेतु समी 33 जिलों को 143 करोड़ 54 लाख रूपये की राशि जारी की जा रही है। भू-अभिलेख संबंधी समस्याओं जैसे भुईयां सॉफ्टवेयर, भू-नक्शा एवं ई-कोर्ट में तकनीकी कारणों से होने वाले समस्या से निपटने के लिए सभी जिलों में एक-एक सहायक प्रोग्रामरों को नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। क्लाउड में स्पेस बढ़ाया जा रहा है। भुईयां और ई-कोर्ट सॉफ्टवेयर में व्हाट्स एप का इंटीग्रेशन किया जा रहा है। जिससे जन सामान्य को सभी तरह की सूचनाएं व्हाटस-एप से मिल सकें। सभी प्रकार के भू-राजस्व प्राप्तियों के लिए पेमेंट गेट-वे की शुरूआत की जा रही है। अभी तक ट्रेजरी चालान के माध्यम से भू-राजस्व जमा होता था। अब बैंक खाते, यूपीआई आईडी और नेट बैंकिंग के माध्यम से भू-राजस्व जमा किया जा सकता है। भूमिस्वामी के खातों में आधार, मोबाईल नंबर और किसान किताब नंबर की प्रविष्टि यथाशीघ्र शत-प्रतिशत पूर्ण जावेगा।

स्वामित्व योजना अतर्गत राज्य के सभी ग्रामों की आबादी भूमि का ड्रोन के माध्यम से सर्वे का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। जिसमें से 10375 ग्रामों का मैप-1 प्राप्त हो गया है। अक्टूबर 2024 तक सभी ग्रामों के आबादी भूमि धारकों को अधिकार अभिलेख वितरण का लक्ष्य रखा गया है।

जियो रिफ्रेसिंग डाटा निर्माण के लिए चिप्स तकनीकी एजेंसी नियुक्त

कोटवारों द्वारा विक्रय की गई सेवाभूमि और कोटवारी भूमि के विरुद्ध विधि सम्मत कार्यवाही शीघ्र ही करने निर्देशित किया गया है। डिजिटल क्रॉप सर्वे हर मौसम में उगाये फसल का रिकार्ड रखने हेतु जियो टैगिंग के माध्यम से फील्ड में जाकर ही फसल सर्वेक्षण (गिरदावरी) मोबाईल एप के माध्यम से किया जा रहा है। इससे राज्य, जिला, तहसील एवं ग्राम में उगाई जाने वाली फसलों की जानकारी आसानी से प्राप्त किया जा सकेगा। जिससे फसलों के आयात-निर्यात, प्रधानमंत्री फसल बीमा एवं न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी हेतु आवश्यक डाटा उपलब्ध होगी। जियो-रिफ्रेंसिंग प्रधानमंत्री गतिशक्ति योजनांतर्गत राज्य के सभी राजस्व ग्रामों के पटवारी नक्शा का जियो रिफ्रेसिंग कर डाटा निर्माण किये जाने की कार्यवाही राज्य में प्रारंभ हो गई है, जिसके लिए चिप्स को तकनीकी एजेंसी नियुक्त किया गया है।

गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने मुस्लिम समाज की मांग, सीएम साय ने कहा – हम सनातनी लोग तो गाय को माता मानते हैं…

गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने मुस्लिम समाज की मांग, सीएम साय ने कहा – हम सनातनी लोग तो गाय को माता मानते हैं…

 रायपुर । राजधानी रायपुर में गुरूवार को छग मुस्लिम समाज की महासभा का आयोजन किया गया। इस बैठक में मुस्लिम महासभा की ओर से गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की गई और इसके साथ ही देश में सभी एक्सपोर्ट कंपनियो को बंद करने की मांग की है।

गाय को राष्ट्रिय पशु घोषित करने वाली मुस्लिम महासभा की मांग पर सीएम विष्णुदेव साय का बड़ा बयान सामने आया है। मुस्लिम महासभा की मांग पर सीएम विष्णुदेव साय ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि, हम सनातनी लोग तो गाय को माता मानते हैं।

Breaking : प्रभारियों की नियुक्ति, 24 राज्यों के लिए BJP ने किया प्रभारी और सह प्रभारियों का ऐलान, जाने छत्तीसगढ़ की किसे मिली जिम्मेदारी

Breaking : प्रभारियों की नियुक्ति, 24 राज्यों के लिए BJP ने किया प्रभारी और सह प्रभारियों का ऐलान, जाने छत्तीसगढ़ की किसे मिली जिम्मेदारी

 रायपुर : भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों के लिए प्रदेश प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्ति की है,जारी प्रेस रिलीज के अनुसार, नितिन नबीन को छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाया गया है।

बड़ी कार्रवाई-छुरा में हीरा तस्करी,30 नग हीरे के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

बड़ी कार्रवाई-छुरा में हीरा तस्करी,30 नग हीरे के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

 गरियाबंद :- पुलिस कप्तान अमित तुकाराम कांबले के दिशा निर्देश पर मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि तीन संदिग्ध व्यक्ति दो अलग-अलग मोटरसाइकिल में अपने पास बहुमूल्य हीरा रखकर ग्राम पटपरपाली से चरौदा की ओर निकले है। हीरा की अवैध रूप से परिवहन की सूचना तस्दीक पर एवं स्टाफ के घटना स्थल रवाना हुआ। जो ग्राम कंदागड़ी मोड़ पहुंच कर नाकाबंदी किया गया, कुछ देर के बाद मोटर साइकिल टीवीएस एवं मोटर साइकिल डीलक्स दो अलग अलग मोटर साइकिल में तीन व्यक्ति आ रहे थे, जिसे पुलिस द्वारा रोक कर पूछताछ करते हुए तीनों संदेही आरोपी का तलाशी लेने पर संदेही चंद्रशेखर ठाकुर के कब्जे से 30 नग छोटे-बड़े चमकीले बहुमूल्य खनिज पदार्थ हीरा मिला। जिसे समक्ष गवाहन की उपस्थित में कब्जा पुलिस लिया गया।

आरोपियों 21(4) माइनिंग एक्ट का पाए जाने से थाना छुरा में आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी छुरा उप निरीक्षक दिलीप मेश्राम, जयप्रकाश मिश्रा,गिरधारी लाल ध्रुव, कृष्ण यादव, लैनदास रत्नाकर, अखिलेश वैष्णव राजकुमार मरकाम के साथ साइबर टीम से ASI मनीष वर्मा, अंगद राव,सतीश गिरी, देवेंद्र सोनवानी, गंगाधर सिन्हा, कृतेश प्रजापति का भूमिका सराहनी रहा।

*नाम आरोपी* –
(1) चंद्रशेखर ठाकुर पिता स्वर्गीय दिकसन ठाकुर उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम मोंगरा थाना छुरा, जिला गरियाबंद

 

(02) आनंद मरकाम पिता स्वर्गीय दलसाय मरकाम उम्र 35 वर्ष निवासी बड़े घोटपानी थाना छुरा जिला गरियाबंद।

(03) सदाराम ओटी पिता स्वर्गीय नकुल राम ओटी उम्र 43 वर्ष निवासी घोटपानी थाना छुआ जिला गरियाबंद

*जप्त सामाग्री*

01) 30 नग हीरा किमती 1,30,000 रु.

02) दो मोटर सायकल एक टीवीएस क्रंमाक सी0जी0 04 पी.के. 1082
मोटर सायकल डिलक्स क्रंमाक सी0जी0 23 एम 4515

03) कुल जुमला – 2,25,000 रूपए

BREAKING : मवेशियों को झुंड को लापरवाह वाहन चालक ने रौंदा, 15 गोवंशों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम

BREAKING : मवेशियों को झुंड को लापरवाह वाहन चालक ने रौंदा, 15 गोवंशों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम

 रायपुर : राजधानी रायपुर से सटे तिल्दा इलाके में लापरवाह वाहन चालक की करतूत सामने आई है। यहां चालक ने लापरवाही तरीके से वाहन चलाते हुए गोवंशों के झुंड को रौंद दिया। इस सड़क हादसे में 15 गोवंशों की मौत हो गई। घटना तिल्दा ब्लॉक के किरना गांव की है। घटना के बाद इलाके के लोग आक्रोशित हो गए और बीच सड़क पर चक्‍काजाम कर प्रदर्शन किया। इस घटना की जानकारी मिलते ही तुंरत पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। यह पूरा मामला रायपुर के तिल्दा थाना क्षेत्र का है।

 
रिटायर्ड आईएएस दिलीप वासनीकर का फिर बढ़ा कार्यकाल, बनाए गए विभागीय जांच आयुक्त, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश..

रिटायर्ड आईएएस दिलीप वासनीकर का फिर बढ़ा कार्यकाल, बनाए गए विभागीय जांच आयुक्त, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश..

 रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आज एक आदेश जारी कर भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी दिलीप वासनीकर को विभागीय जांच आयुक्त नियुक्त किया गया है। आदेश में कहा गया है कि वासनीकर की संविदा नियुक्ति की अवधि में 5 जुलाई 2024 से एक वर्ष तक की वृद्धि की गई है। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के रिटायर्ड आईएएस दिलीप वासनीकर को विभागीय जांच आयुक्त के रूप में एक साल की सेवावृद्धि दी गई है। 5 जुलाई को उनका कार्यकाल समाप्त हो रहा था। संविदा सेवा का भी कार्यकाल समाप्त होने के साथ ही दूसरी बार छत्तीसगढ़ सिविल सर्विस (संविदा नियुक्ति) नियम 2012 -4 (4) के तहत आईएएस वासनीकर को एक वर्ष की संविदा नियुक्ति आदेश जारी कर दिया गया है। 

एसडीएम ने की बड़ी कार्रवाई, इस लापरवाही पर बड़ा एक्शन, सरपंच की सेवा समाप्त…आदेश जारी...जानिए पूरा मामला..!!

एसडीएम ने की बड़ी कार्रवाई, इस लापरवाही पर बड़ा एक्शन, सरपंच की सेवा समाप्त…आदेश जारी...जानिए पूरा मामला..!!

 राजिम। राजिम एसडीएम ने कोपरा पंचायत की सरपंच योगेश्वरी साहू को बर्खास्त कर दिया है। इससे पहले पंचायत सचिव किसन साहू भी बर्खास्त हो चुका है। बता दें कि सरपंच-सचिव पर लाखों रुपए गड़बड़ी करने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। 

ग्रामीणों का आरोप है कि सरपंच-सचिव ने करीब 69 लाख रुपए अनियमितता पूर्वक आहरण किया है। इस मामले में राजिम एसडीएम ने कोपरा पंचायत की सरपंच योगेश्वरी साहू को बर्खास्त किया है। पंचायत सचिव के खिलाफ पहले ही बर्खास्तगी की कार्रवाई हो चुकी है। 

देखें आदेश 

32 सूत्रीय मांगों को लेकर पटवारियों ने दी 8 जुलाई से अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी…

32 सूत्रीय मांगों को लेकर पटवारियों ने दी 8 जुलाई से अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी…

रायपुर। आम लोगों को नक्शा, खसरा, बंटाकन में होने वाली परेशानी को दूर करने एक तरफ जहां सरकार 6 जुलाई से राजस्व पखवाड़ा आयोजित करने जा रही है, वहीं दूसरी ओर राजस्व पटवारी संघ ने सरकार के प्रयास को धराशाई करने के लिए 32 सूत्रीय मांगों को लेकर 8 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दे दी है.

राजस्व पटवारी संघ की ओर से मंत्री टंकराम वर्मा के नाम से जारी ज्ञापन में 32 सूत्रीय मांग रखी गई है. इनमें ऑनलाइन कार्य के लिए आज तक कम्प्यूटर, प्रिंटर, स्कैनर, इंटरनेट जैसी सुविधाओं की मांग की गई है, तो दूसरी ओर ऑनलाइन एप भुइंया में नक्शा, बटांकन संशोधन को लेकर आने वाली परेशानियों का हवाला देते हुए जरूरी सुधार के साथ बार-बार आने वाली तकनीकी समस्याओं को दूर करने के लिए जिले स्तर पर सहायक प्रोग्रामरों की पदस्थापना करने की मांग की गई है. इस तरह से राजस्व मंत्री के समक्ष कुल 32 मांगें रखी गई हैं, जिनका समाधान दो दिनों के भीतर करने की मांग की गई है.

इस संबंध में राजस्व पटवारी संघ के सचिव शिव कुमार साहू ने कहा कि हम अपनी समस्याओं को समय-समय पर सरकार के समक्ष रखते रहे हैं, लेकिन निराकरण का कोई प्रयास नहीं किया गया जिसकी वजह से हमें अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी देनी पड़ी है. हमारी मंशा सरकार के प्रयास (राजस्व पखवाड़ा) को पटरी से नीचे उतारने की नहीं है, सरकार चाहे तो एक दिन में हमारी समस्याएं दूर कर सकती है. अनिश्चितकालीन हड़ताल को लेकर सभी जिलाध्यक्षों की सहमति है.

CG FILM: मोहित साहू के हण्डा को देखने उमड़े दर्शक, श्याम टॉकीज में जमकर झूमे

CG FILM: मोहित साहू के हण्डा को देखने उमड़े दर्शक, श्याम टॉकीज में जमकर झूमे

 रायपुर। एन माही प्रोडक्शन के बैनर तले बनी छत्तीसगढ़ी फिल्म हण्डा शुक्रवार से छत्तीसगढ़ के 69 सिनेमाघरों में एक साथ दोपहर को 12 बजे रिलीज हुई। राजधानी रायपुर के श्याम टॉकीज में अपर क्लास से लेकर बाल्किनी तक में पैर रखने की जगह नहीं थी और सिनेमाप्रेमी के साथ फिल्म के कलाकार दर्शकों के बीच झूमते हुए नजर आए। फिल्म की कहानी अंग्रेजों द्वारा दफन किए गए हण्डा की खोज पर बनी है और इसके निर्माता मोहित साहू और निर्देशन व लेखक अमलेश नागेश (भैरा कका) है जिसकी दर्शकों ने खूब सराहना की। 

छत्तीसगढ़ी फिल्म हण्डा को देखने के लिए दर्शक 10 बजे से राजधानी रायपुर के श्याम टाकीज पहुंच गए थे और ठीक दोपहर को 12 बजे रिलीज हो गई लेकिन दर्शकों के आने का सिलसिला लगातार जारी था और टॉकीज के अपर क्लास से लेकर बाल्किनी तक में पैर रखने की जगह नहीं था और दर्शक खड़े होकर फिल्म को देख और झूम रहे थे। फिल्म में जैसे ही हण्डा के निर्देशन व लेखक अमलेश नागेश (भैरा कका) की एंट्री होती है दर्शक सिटी बजाकर उनका स्वागत करते है। वहीं उनके समकक्ष अभिनय कर रहे अनिल सिन्हा अपने दोहरे किरदार से दर्शकों को अपनी ओर खींचने में कामयाब रहे, वे युवक और युवती दोनों का किरदार निभा रहे है।