नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
मुख्य नगर पालिका अधिकारी निलंबित, संचालनालय ने जारी किया आदेश

मुख्य नगर पालिका अधिकारी निलंबित, संचालनालय ने जारी किया आदेश

 कोण्डागांव :- मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेंद्र पात्रे को राज्य शासन ने निलंबित कर दिया गया है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेंद्र पात्रे पर नोनी सुरक्षा योजना अंतर्गत दिये जाने वाले गरीबी रेखा प्रमाण-पत्र के लिए 500/-  शुल्क लेने का आरोप था। 

 
 संचालनालय के माध्यम से प्राप्त सूचना पर कलेक्टर जिला-कोण्डागांव द्वारा गठित जांच समिति के प्रतिवेदन एवम निकाय द्वारा आयोजित पी.आई.सी बैठक दिनांक 07.03.2024 एवं 13.06.2024 में राजेंद्र पात्र को नोनी सुरक्षा योजना हेतु रु. 500/- शुल्क लिये जाने के लिए उत्तरदायी पाया गया।
 
 
 
Kनिलंबन की अवधि में राजेन्द्र पात्रे, मुख्यालय संयुक्त संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास, क्षेत्रीय कार्यालय जगदलपुर रहेगा, तथा उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।
कांकेर में मुठभेड़ : महिला माओवादी ढेर, हथियार और नक्सल सामग्री बरामद

कांकेर में मुठभेड़ : महिला माओवादी ढेर, हथियार और नक्सल सामग्री बरामद

 कांकेर। 9 जुलाई 2024 को कांकेर जिले के थाना छोटेबेठिया के ग्राम बिनागुंडा के जंगल में डीआरजी और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों द्वारा घटना स्थल की सर्चिंग के दौरान 1 महिला माओवादी का शव और भारी मात्रा में हथियार एवं नक्सल सामग्री बरामद की गई। इस संयुक्त ऑपरेशन में कांकेर डीआरजी, बस्तर फाइटर्स, और बीएसएफ की 30वीं एवं 94वीं वाहिनी के जवान शामिल थे। सभी जवान सुरक्षित हैं और सर्च अभियान जारी है।

बता दें कि मुठभेड़ में मारी गई महिला माओवादी पीएलजीए कंपनी नंबर 5 की सदस्य थी। विस्तृत शिनाख्त कार्रवाई सुरक्षा बलों के कैंप वापसी के बाद की जाएगी। इस मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों ने क्षेत्र में अपनी उपस्थिति और बढ़ा दी है, ताकि नक्सल गतिविधियों को नियंत्रित किया जा सके।
राजस्व कार्यालय बना जंग का मैदान : नायब तहसीलदार का कॉलर पकड़कर की गाली-गलौच, इस बात को लेकर हुआ विवाद, मामला दर्ज

राजस्व कार्यालय बना जंग का मैदान : नायब तहसीलदार का कॉलर पकड़कर की गाली-गलौच, इस बात को लेकर हुआ विवाद, मामला दर्ज

 महासमुंद। नायब तहसीलदार से मारपीट का मामला समाने आया है। उनसे राजस्व कार्यालय में मारपीट हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। झलप के नायब तहसीलदार के साथ मारपीट में एफआईआर दर्ज होने के बाद अब एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में आरोपी व्यक्ति नायब तहसीलदार के साथ कॉलर पकड़कर गाली-गलौच करते हुए दिखाई दे रहे है। ये वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि नायब तहसीलदार युवराज साहू का दावा है कि आरोपी जिसने उनके साथ मारपीट की है उसका कोई भी केस उनके कोर्ट में लंबित नहीं है। 

नायब तहसीलदार से झूमा-झटकी करता आरोपी

उनसे ये पूछे जाने पर कि यदि केस पेंडिंग नहीं है तो फिर विवाद किस बात का था ? तो उन्होंने बताया कि आरोपी उनके पास आया और कहने लगा कि नायब तहसीलदार ने उसे 420 क्यों कहा ? जिसके जवाब में उन्होंने ये कहा कि उन्होंने 420 नहीं कहा। नायब तहसीलदार का दावा है कि उनके कोर्ट में सीसीटीवी कैमरा लगा है, जिसमें वायस रिकार्डिंग भी मौजूद है और आरोपी ने उनकी डाइस पर जो पिटाई की उसके प्रमाण भी मौजूद है। घटना के बाद  रायपुर संभाग के सभी जिलों के पटवारी, आरआई, नायब तहसीलदार और तहसीलदार पटेवा थाना पहुंचे हैं। 

BREAKING: कलेक्टर ने इस मामले में की कार्रवाई, पटवारी तत्काल प्रभाव से निलंबित,निलंबन आदेश जारी, जानें मामला..!!

BREAKING: कलेक्टर ने इस मामले में की कार्रवाई, पटवारी तत्काल प्रभाव से निलंबित,निलंबन आदेश जारी, जानें मामला..!!

 कवर्धा/ कलेक्टर जनमेजय महोबे में इलेक्ट्रानिक एवं सोशल मीडिया में वायरल पटवारी द्वारा लिए जा रहे रिश्वत की खबर को तत्काल संज्ञान में लिया। उन्होंने इस पूरे प्रकरण की पंडरिया एसडीएम को जांच के निर्देश दिए। पंडरिया एसडीएम संदीप ठाकुर द्वारा जांच की गई एवं पीड़ित किसान का बयान लिया गया। 

 पंडरिया एसडीएम ने बताया कि सोशल मीडिया न्यूज एवं दूरभाष से प्राप्त वीडियो और पीड़ित किसान का बयान लिया गया। बयान एवं प्रारम्भिक जांच के आधार पर पंडरिया विकास खण्ड के हल्का पटवारी क्रमांक 15 के घनश्याम मेरावी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

ब्रेकिंग: 5 अधिकारियों को कारण बताओं नोटिस जारी,इस मामले में लापरवाही पर बरतने पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी...जाने मामला…!!

ब्रेकिंग: 5 अधिकारियों को कारण बताओं नोटिस जारी,इस मामले में लापरवाही पर बरतने पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी...जाने मामला…!!

 बलौदाबाजार :- कलेक्टर दीपक सोनी सोमवार को संयुक्त जिला कार्यालय में संचालित विभिन्न विभागों क़े कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान जिला खाद्य अधिकारी  विमल दुबे,श्रम पदाधिकारी  आज़ाद सिंह पात्रे,  मुख्य कार्यपालन अधिकारी अंत्यावसायी मनहरण  कोसले, खनिज अधिकारी अवधेश बारिक एवं  प्रबंधक खादी एवं ग्रामोद्योग गोरे लाल रात्रे कार्यालय में अनुपस्थित पाए गए जिन्हे कारण बताओ सूचना जारी करने क़े निर्देश दिए।

कलेक्टर ने जिला खाद्य अधिकारी कार्यालय क़े  निरीक्षण क़े दौरान राशन कार्ड बनवाने आने वाले ग्रामीणों से पूछ -ताछ की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राशन कार्ड बनवाने क़े लिए लोगों को जिला मुख्यालय आने की जरुरत न पडे, सम्बंधित विकासखंड मुख्याल में ही राशन कार्ड बनाने की व्यवस्था करें।उन्होंने खाद्य निरीक्षकों को भी लॉग इन पासवर्ड देने कहा।नवीनीकरण क़े लिए शेष राशन कार्ड को तेजी से बनाने क़े निर्देश दिए। इसीतरह श्रम विभाग में श्रमिकों क़े पंजीयन में भी तेजी लाने क़े निर्देश दिए।कलेक्टर ने निरीक्षण क़े दौरान कार्यालय में साफ -सफाई पर जोर देते हुए सभी अधिकारी कर्मचारियों क़े टेबल में नेम प्लेट लगाने क़े निर्देश दिए। कलेक्टर ने इस दौरान खाद्य विभाग, महिला एवं बाल विकास, खनिज विभाग, ग्रामोद्योग,आयुष, अन्त्यावसायी,
आदिवासी विकास,आबकारी, नगर निवेश, योजना एवं सांख्यिकीय, लोक सेवा केंद्र, नक़ल शाखा, रिकार्ड शाखा आदि का निरीक्षण किया।

2 मजदूरों की मौत : भरभराकर गिरी निर्माणाधीन नाले की दीवार, हादसे में 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप, ऐसे हुए हादसे के शिकार

2 मजदूरों की मौत : भरभराकर गिरी निर्माणाधीन नाले की दीवार, हादसे में 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप, ऐसे हुए हादसे के शिकार

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां दर्दनाक हादसे में दो लोगों की जान चली गई है। निर्माणाधीन नाले की दीवार गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई। यह मामला केशकाल थाना क्षेत्र का है। 

बताया जा रहा है कि केशकाल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खालेमुरवेंड में इन दिनों नाला निर्माण का कार्य चल रहा है। वहीं दोनों मजदूर बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन नाले के अंदर बैठे हुए थे, तभी अचानक बारिश के कारण निर्माणाधीन नाले की दीवार ढह गई और वे उसमें दब गए। जिससे दोनों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। 

Breaking : मुख्यमंत्री की पहल से लोगों को मिली एक और नई सुविधा, अब भूमि-मकान के पंजीयन के समय कर सकेंगे ऑनलाईन पेमेंट

Breaking : मुख्यमंत्री की पहल से लोगों को मिली एक और नई सुविधा, अब भूमि-मकान के पंजीयन के समय कर सकेंगे ऑनलाईन पेमेंट

  • राज्य के सभी पंजीयन कार्यालयों में जुलाई माह से व्यवस्था लागू

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर लोगों को एक और नई सुविधा मिलने जा रही है। राज्य के सभी पंजीयन कार्यालयों में लोगों को अपने भूमि-मकान आदि के एनजीडीआरएस प्रणाली में पंजीयन के समय ऑनलाईन अपॉइंटमेंट लेने के पूर्व ही नेटबैंकिंग अथवा यूपीआई दोनों तरीके से भुगतान करने की सुविधा प्रदान की जा रही है।

वित्त एवं वाणिज्यिक कर मंत्री ओ.पी. चौधरी के निर्देश पर महानिरीक्षक पंजीयन एवं अधीक्षक मुद्रांक द्वारा लोगों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए पंजीयन विभाग द्वारा ऑनलाईन शुल्क भुगतान की सुविधा को एनजीडीआरएस प्रणाली में जुलाई 2024 से लाईव किया गया है। पक्षकार रजिस्ट्री कराने हेतु ऑनलाईन अपॉइंटमेंट लेने के पूर्व ही नेटबैंकिंग अथवा यूपीआई दोनों तरीके से भुगतान कर सकते हैं।

गौरतलब है कि राज्य के सभी पंजीयन कार्यालयों में एनआईसी द्वारा निर्मित एनजीडीआरएस प्रणाली से दस्तावेजों के पंजीयन का कार्य हो रहा है। ऑनलाईन पेमेंट की सुविधा न होने से पंजीयन शुल्क नगद, चेक तथा डीडी के माध्यम से जमा किया जाता रहा हैं। ऑनलाईन शुल्क भुगतान की सुविधा होने से विभाग कैशलेस के साथ पेपरलेस एवं फेसलेस पंजीयन की दिशा में अग्रसर हो सकेगा, जिसमें आधार आधारित वेरिफिकेशन किया जाकर पक्षकारों को घर बैठे ही संपत्ति के क्रय-विक्रय संबंधी विलेखों के पंजीयन की सुविधा प्रदान की जा सकेगी।

पंजीयन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक चरण में आम जनता को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े इसके लिए वर्तमान में ऑनलाईन शुल्क भुगतान के साथ नगद अथवा चेक के माध्यम से फीस लिये जाने की व्यवस्था आगामी आदेश तक जारी रहेगी। ऑनलाईन भुगतान होने से पक्षकारों को सुविधा के साथ-साथ पंजीयन कार्यालय के कर्मचारियों को भी कैश हैंडलिंग की समस्या से राहत होगी।

अधिकारियों ने यह भी बताया कि दस्तावेज लेखकों, अधिवक्ताओं एवं पंजीयन कार्य से जुडे व्यक्तियों को ऑनलाईन भुगतान के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रशिक्षण प्रदाय किया गया है तथा विभाग द्वारा कैशलेश प्रणाली के व्यापक प्रचार प्रसार के लिए अधीनस्थ पंजीयन कार्यालयों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। विभाग द्वारा ऑनलाईन पेमेंट गेटवे के अतिरिक्त पंजीयन कार्यालयों में स्वाईप मशीनों की स्थापना भी की जा रही है। इससे दस्तावेजों का पंजीयन कराने वाले पक्षकारों को सुविधा होगी।

साय कैबिनेट की बैठक आज,महत्वपूर्ण फैसलों पर लग सकती है मुहर

साय कैबिनेट की बैठक आज,महत्वपूर्ण फैसलों पर लग सकती है मुहर

 रायपुर।  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक का आयोजन आज  मंगलवार को होगा. बैठक मंत्रालय महानदी भवन में दोपहर 3 बजे से आयोजित होगी. बैठक में राज्य के विकास के विभिन्न मुद्दों पर मुहर लग सकती है.

इस बैठक में बारिश की स्थिति के साथ ही किसानों को ध्यान में रखकर खाद बीज की उपलब्धता को लेकर चर्चा हो सकती है

11 जुलाई को होने वाला जनदर्शन स्थगित

बता दें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का हर सप्ताह गुरुवार को होने वाला जनदर्शन इस गुरूवार 11 जुलाई को अपरिहार्य कारणों से नहीं होगा।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज नई दिल्ली में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक में होंगे शामिल

उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज नई दिल्ली में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक में होंगे शामिल

 रायपुर । उप मुख्यमंत्री तथा लोग स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री  अरुण साव आज  नई दिल्ली में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। वे 9 जुलाई को प्रातः सवा सात बजे रायपुर से शासकीय विमान द्वारा नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। वे सवेरे साढ़े नौ बजे नई दिल्ली पहुंचेंगे।

उप मुख्यमंत्री  साव सवेरे 10:10 बजे नई दिल्ली के लोधी रोड स्थित अंत्योदय भवन में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। वे दोपहर 01:10 बजे नई दिल्ली से शासकीय विमान द्वारा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। वे दोपहर सवा तीन बजे वापस रायपुर पहुंचकर मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक में शामिल होंगे।

 
 
बलौदाबाजार हिंसा : कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को पुलिस का नोटिस, विरोध प्रदर्शन में थे शामिल

बलौदाबाजार हिंसा : कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को पुलिस का नोटिस, विरोध प्रदर्शन में थे शामिल

 बलौदाबाजार। बलौदाबाजार हिंसा मामले में पुलिस ने सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस जारी किया है। उन्हें 9 जुलाई को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। बताया जाता है कि देवेंद्र यादव हिंसा के दिन समाज के प्रदर्शन में कुछ देर के लिए पहुंचे थे। पुलिस ने बलौदाबाजार में हुई हिंसक झड़प और आगजनी मामले में हाल ही में युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र बंजारे को गिरफ्तार किया था। अब तक इस मामले में 156 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

 
 विदित हो कि 15 और 16 मई की दरमियानी रात कुछ असामाजिक तत्वों ने गिरौधपुरी धाम में सतनामी समाज के धार्मिक स्थल के पूज्य जैतखाम में तोड़फोड़ की थी। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस की इस कार्रवाई से समाज के लोग असंतुष्ट थे और न्यायिक जांच की मांग कर रहे थे। इस बीच गृहमंत्री विजय शर्मा ने न्यायिक जांच की घोषणा की।
 
 वहीं 10 जून को जैतखाम में तोड़फोड़ के विरोध में हजारों लोग कलेक्ट्रेट के पास एकत्र हुए और जमकर हंगामा किया। इसके बाद उपद्रवियों ने तांडव मचाते हुए कलेक्टर और एसपी कार्यालय को आग के हवाले कर दिया। समाज के इस प्रदर्शन में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव भी शामिल हुए थे। इस मामले में अब तक 156 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। मामले में पुलिस की कार्रवाई अभी जारी है।
 पेट्रोल पंप में लगी आग, चार वाहन जलकर खाक, एक घंटे लेट पहुंची फायर ब्रिगेड

पेट्रोल पंप में लगी आग, चार वाहन जलकर खाक, एक घंटे लेट पहुंची फायर ब्रिगेड

 कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के इमली छापर में सोमवार को मुस्कान पेट्रोल पंप में भीषण आग लगने से चार वाहन जलकर खाक हो गए। आग तेज हवाओं के साथ फैलने लगी और एक-एक कर स्कूटी, मालवाहक ऑटो और क्रेन को अपनी चपेट में ले लिया।

 घटना की सूचना पर करीब एक घंटे बाद महज एक किलोमीटर दूर एसईसीएल की दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची। फिलहाल, दमकल विभाग के वाहनों को वजह से आग पर पूरी तरह से काबू पाया गया। प्रथम दृष्टया पेट्रोल टंकी परिसर में खड़ी डीजी वाहन में शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। कुसमुंडा पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जाएगी।
रिश्ते हुए शर्मसार : कलयुगी ससुर की काली करतूत, बहु पर रखता था गंदी नजर, शादी के बाद से डरा धमकाकर लगातार बहू से करता रहा दुष्कर्म, फिर जो हुआ

रिश्ते हुए शर्मसार : कलयुगी ससुर की काली करतूत, बहु पर रखता था गंदी नजर, शादी के बाद से डरा धमकाकर लगातार बहू से करता रहा दुष्कर्म, फिर जो हुआ

 कोरबा। जिले से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां एक कलयुगी ससुर ने रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना को अंजाम दिया है। बहू ने ससुर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। उन्होंने इसकी शिकायत उरगा थाना क्षेत्र में की है। यह मामला बरबसपुर गांव की है। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

बहू ने अपनी मां के साथ थाना पहुंचकर आपबीती बताई। पीड़िता के मुताबिक, ससुर शादी के बाद कई सालों तक डरा धमकाकर लगातार दुष्कर्म कर रहा था। विरोध करने पर जान से मारने और बदनाम करने की धमकी देता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी 39 वर्षीय लक्षमण दास महंत पर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

बिजली के दामों में 8 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी को वापस ले भाजपा सरकार- विक्रम मंडावी

बिजली के दामों में 8 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी को वापस ले भाजपा सरकार- विक्रम मंडावी

 बीजापुर - छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार  ज़िला कांग्रेस कमेटी बीजापुर और जिले के सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटीयों में बिजली कटौती और बिजली के बढ़े हुए दामों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया है। ज़िला कांग्रेस कमेटी ने धरना प्रदर्शन हेतु बीजापुर ब्लॉक के लिए प्रभारी मिच्चा मुतैया जनपद उपाध्यक्ष भोपालपटनम, भोपालपटनम ब्लॉक के लिए प्रभारी शंकर कुडियम अध्यक्ष ज़िला पंचायत बीजापुर, उसूर ब्लॉक के लिए प्रभारी बसंत राव ताटी सदस्य ज़िला पंचायत बीजापुर, भैरमगढ़ ब्लॉक के लिए प्रभारी नीना रावतिया उद्दे सदस्य ज़िला पंचायत बीजापुर, कुटरू ब्लॉक के लिए प्रभारी सुखदेव नाग महामंत्री ज़िला कांग्रेस कमेटी बीजापुर एवं गंगालूर ब्लॉक के लिए प्रभारी सोनू पोटाम जनपद उपाध्यक्ष बीजापुर को बनाया गया था जिनके नेतृत्व में ब्लॉक मुख्यालयों में धरनाप्रदर्शन कर भाजपा सरकार में लगातार हो रही बिजली कटौती और बिजली के दामों वृद्धि के ख़िलाफ़ धरना प्रदर्शन कर बिजली की कटौती को बंद करने और बिजली के बढ़े हुए दामों को वापस लेने की मांग भाजपा सरकार से की और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है।

 
ज़िला मुख्यालय बीजापुर में धरना प्रदर्शन में उपास्थि लोगों को संबोधित करते हुए बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार बनी है तब से लगातार भाजपा सरकार बिजली की कटौती कर रही है लगातार बिजली कटौती होने से आम जनता के साथ साथ किसान भी परेशान है। विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि एक तो सरकार बिजली की कटौती कर रही है वहीं दूसरी ओर बिजली के दामों को बढ़ा रही है भाजपा सरकार ने एक बार फिर बिजली के दामों को 8 प्रतिशत बढ़ा कर जनता पर आर्थिक बोझ डाल दिया है। जहां एक ओर कांग्रेस की सरकार ने बिजली के दामों की घटाकर आधा किया था.
 
वही भाजपा सरकार ने पिछले छः महीनों में बिजली कटौती करते हुए बिजली के दामों को दुगना कर दिया है। विधायक विक्रम मंडावी ने उपस्थित लोगों की संबोधित करते हुए यह भी कहा कि बिजली के दामों में बढ़ोतरी होने से महंगाई बढ़ेगी, इसलिए भाजपा सरकार को चाहिए कि महंगाई कम करने के लिए बिजली के बढ़े हुए दामों को तत्काल वापस ले और जनता को महंगाई से राहत दे। विधायक विक्रम मंडावी ने आगे कहा कि जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी कांग्रेस सरकार ने 5 वर्षो तक विपरीत परिस्थितियों में भी बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए बिजली बिल हाफ योजना शुरू किया था जिसका लाभ प्रदेश के 44 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को मिलता था जिसे 5 साल में प्रत्येक उपभोक्ता का 40 से 50 हजार रु. तक की बचत हुई है लेकिन पिछले 6 माह में विद्युत सरप्लस वाला छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कटौती का केंद्र बन गया है। 
 
कोई ऐसा दिन नहीं होता जब बिजली दो-चार घंटे के लिये बंद न हो, रात में तो बिजली की स्थिति तो और भयावह हो जाती है, घंटो बिजली गोल हो जाती है। विधायक विक्रम मंडावी ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा से न सरकार संभल पा रहा और न ही व्यवस्थायें। वहीं जनपद उपाध्यक्ष एवं बीजापुर ब्लॉक प्रभारी मिच्चा मुतैया ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार ने गर्मी के दिनों में मांग बढ़ने पर दूसरे राज्यों से भी बिजली की खरीदी किया जाता था और आम जनता को 24 घंटा बिजली की आपूर्ति की जाती थी। रबी की फसल लगाने वाले किसानों को भी बोरवेल चलाने के लिए बिजली निःशुल्क मिलता था। 
 
कांग्रेस की सरकार के दौरान बिजली आपूर्ति निर्बाध गति से चले इसके लिए ट्रांसफार्मर के पावर बढ़ाए गए थे, नए ट्रांसफार्मर लगाए गए थे। ट्रांसमिशनों को अपग्रेड किया गया। भाजपा की सरकार में 6 माह में ही बिजली की व्यवस्था चरमरा गई है, आम जनता सड़कों पर उतरकर बिजली की समस्या को लेकर आंदोलन कर रही हैं। धरनाप्रदर्शन में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए ज़िला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालू राठौर ने कहा कि सरकार एक तो पूरे समय बिजली नहीं दे पा रही, ऊपर से उपभोक्ताओं पर महंगी बिजली का बोझ डाल रही है। 
 
भाजपा सरकार में आम जनता की मांग के अनुसार बिजली नहीं मिल रहा है। बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से शहर और गांव की जनता जूझ रहे हैं। कांग्रेस की सरकार के दौरान 24 घंटा बिजली की आपूर्ति होती थी।
 
धरनाप्रदर्शन के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष बेनहुर रावतिया, उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सल्लूर, वरिष्ठ पार्षद प्रवीण डोंगरे, कलाम ख़ान, बीजापुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष संतोष गुप्ता, युवा कांग्रेस के एजाज़ सिद्दीक़ी, ज़िला महामंत्री जितेंद्र हेमला, महेश बेलसरिया, कामेश मोरला, महिला कांग्रेस की ज़िला अध्यक्ष गीता कमल, पार्षद कविता यादव, पार्षद ललिता झाड़ी, दिनेश पुजारी, साहिल तिग्गा, ममता पाण्डे, ब्रिज कावरे, पाण्डु अल्लूर,एवं अनिल नक्का सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
CG Promotion : बड़े पैमाने पर नायब तहसीलदारों का हुआ प्रमोशन...देखें लिस्ट...!!

CG Promotion : बड़े पैमाने पर नायब तहसीलदारों का हुआ प्रमोशन...देखें लिस्ट...!!

 रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के राजस्व विभाग ने हाल ही में एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है, जिसके तहत नायब तहसीलदारों को प्रमोट करके तहसीलदार के पद पर नियुक्त किया गया है। यह कदम राज्य में प्रशासनिक दक्षता और राजस्व प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

 
देखें लिस्ट-
 
”जेसीआई रायपुर मैक यूनाइटेड के नए अध्यक्ष बने अभिजीत अग्रवाल"

”जेसीआई रायपुर मैक यूनाइटेड के नए अध्यक्ष बने अभिजीत अग्रवाल"

 रायपुर, 8 जुलाई 2024: जेसीआई रायपुर मैक यूनाइटेड  ने अपने नए अध्यक्ष के रूप में अभिजीत अग्रवाल का स्वागत किया है। जेसी फरज़ान सिद्दीकी की जगह अब अभिजीत अग्रवाल इस प्रतिष्ठित संस्था का नेतृत्व करेंगे। अभिजीत अग्रवाल, जो पूर्व उपाध्यक्ष रह चुके हैं।


अभिजीत अग्रवाल, जो अपने संगठनात्मक कौशल और नेतृत्व क्षमताओं के लिए जाने जाते हैं, अभिजीत ने कहा, "मैं जेसीआई रायपुर मैक यूनाइटेड का हिस्सा बनकर बहुत गर्व महसूस कर रहा हूँ। मैं जेसीआई रायपुर मैक यूनाइटेड के उद्देश्यों और मूल्यों को आगे बढ़ाने के लिए तैयार हूँ और अपने साथी सदस्यों के साथ मिलकर कार्य करने के लिए उत्सुक हूँ।"

अभिजीत अग्रवाल के नेतृत्व में, जेसीआई रायपुर मैक यूनाइटेड ने अपने मिशन को और भी प्रभावी ढंग से पूरा करने के लिए नए प्रोजेक्ट्स और पहल की योजना बनाई है। यह संगठन ट्रेनिंग कार्यक्रम, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और लीडरशिप डेवलपमेंट के क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए जाना जाता है। 

जेसीआई रायपुर मैक यूनाइटेड के सदस्यों नें कहा, "अभिजीत अग्रवाल की नियुक्ति से हमें बहुत खुशी है। हमें विश्वास है कि उनके नेतृत्व में जेसीआई रायपुर मैक यूनाइटेड नई ऊंचाइयों को छुएगा और समाज में अधिक सकारात्मक प्रभाव डालेगा।"

अभिजीत अग्रवाल ने सभी सदस्यों और समर्थकों से इस परिवर्तन में सहयोग और समर्थन की अपील की है। उन्होंने कहा, "आपके समर्थन से ही हम अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते हैं और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।"

जेसीआई रायपुर मैक यूनाइटेड की टीम ने अभिजीत अग्रवाल का  स्वागत किया और उनके नेतृत्व में संगठन की सफलता की कामना की।

नए अध्यक्ष के रूप में अपनी नियुक्ति पर, अभिजीत अग्रवाल नें  चेयरमैन  राजेश अग्रवाल जी , प्राचार्य डॉ. एम.एस. मिश्रा, चैप्टर इंचार्ज जेसी ऋषि पांडे और आई.पी.पी. जे.सी कृति अग्रवाल और सेक्रेटरी जे.सी रौनक़ तथा पूरी मैक यूनाइटेड टीम का धन्यवाद व्यक्त किया।
Chhattisgarh weather update : छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों में भारी बारिश की चेतावनी

Chhattisgarh weather update : छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों में भारी बारिश की चेतावनी

 रायपुर : छत्तीसगढ़ सहित देश में मानसून की एक्टिविटी शुरू हो गई है. आज प्रदेश के अनेक स्थानों पर बारिश के आसार हैं. आज और कल 9 जुलाई को भी मौसम के इसी तरह के बने रहने की संभावना है. प्रदेश में मानसून की एक्टिविटी बढ़ने से किसानों को भी राहत मिली है. पिछले 2 दिनों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई है.

रविवार को भी रायपुर समेत प्रदेश के अधिकांश इलाकों में बादल छाए रहे. मौसम विभाग द्वारा कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया था, मगर शाम ढलने के बाद किसी भी इलाके से अच्छी खबर नहीं है. मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार दिनभर में जगदलपुर में एक सेमी. तक बारिश नहीं हुई. शहर का हाल भी कुछ ऐसा ही रहा, यहां छाए बादलों के बरसने का इंतजार होता रहा.बादलों की वजह से रविवार को शहर का तापमान 32 डिग्री यानी सामान्य स्थिति में पहुंच गया. छाए बादलों को देखते हुए इस बात की संभावना जरूर जताई जा रही है कि अगले चौबीस घंटे में यहां हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है.

मौसम विशेषज्ञ संजय बैरागी के अनुसार, अभी मानसून द्रोणिका माध्य समुद्र तल पर बीकानेर, सीकर, ग्वालियर होते हुए दक्षिण पूर्व की ओर पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी तक स्थित है.इसके अलावा एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे लगे दक्षिण तटीय आंध्रप्रदेश के ऊपर बना हुआ है. द्रोणिका दक्षिण-पश्चिम उत्तरप्रदेश से उत्तर- पूर्व असम तक मौजूद है. इससे हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना बनी हुई है, भारी बारिश बस्तर में होने के आसार है.

पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, पूरी तरह काम काज ठप, आम जनता परेशान, हड़ताल से ये कार्य होंगे प्रभावित

पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, पूरी तरह काम काज ठप, आम जनता परेशान, हड़ताल से ये कार्य होंगे प्रभावित

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू हो गई है। बता दें कि 32 सूत्री मांगों को लेकर प्रदेश के सभी पटवारी हड़ताल पर चले गए हैं। पटवारियों ने राजस्व पखवाड़ा का पूरी तरह बहिष्कार कर दिया है। 

 
 वहीं, आज से सभी जिला मुख्यालयों धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। विभागीय मंत्री टंकराम वर्मा द्वारा चेतावनी देने के बावजूद पटवारियों ने हड़ताल शुरू कर दिया है। वहीं पटवारियों के हड़ताल से पूरी तरह से राजस्व विभाग का काम काज ठप हो गया है।  
 
 बता दें कि पटवारी संघ ने राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा को ज्ञापन सौंपा था। ज्ञापन में कहा गया कि अगर हमारी मांगे पूरी नहीं की गई तो हम 8 जुलाई से सभी पटवारी अनिश्चितकाल के लिए हड़ताल करेंगे। राजस्व पटवारी संघ की ज्ञापन में 32 सूत्रीय मांग रखी गई है। पटवारियों द्वारा ग्रेड पे 2800 करने और कार्यालयीन संसाधन मुख्य मांग की जा रही है। 
 
 इसके अलावा आॅनलाइन कार्य के लिए कम्प्यूटर, प्रिंटर, स्कैनर, इंटरनेट जैसी सुविधाओं की मांग की गई है। इसके साथ ही आॅनलाइन एप भुइंया में नक्शा, बटांकन संशोधन को लेकर आने वाली परेशानियों का हवाला देते हुए जरूरी सुधार, तकनीकी समस्याओं को दूर करने के लिए जिले स्तर पर सहायक प्रोग्रामरों की पदस्थापना समेत 32 मांगें रखी गई हैं।
 
सभी जिलाध्यक्षों की सहमति
 
राजस्व पटवारी संघ के सचिव ने बताया कि हम अपनी समस्याओं को समय-समय पर सरकार के समक्ष रखते रहे हैं, लेकिन निराकरण का कोई प्रयास नहीं किया। इसकी वजह से हमें अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी देनी पड़ी । यह अनिश्चितकालीन हड़ताल को लेकर सभी जिलाध्यक्षों की सहमति है।
 
 कार्य में बेवजह विलंब
 
 ऑनलाइन नक्शा बटांकन, संशोधन पहले पटवारी आईडी में संशोधित कर राजस्व निरीक्षक की आईडी में भेजा जाता है जिसके कारण जब तक राजस्व निरीक्षक आईडी से अनुमोदन नहीं होता तब तक उस नक्शे से संबंधित अन्य बटांकन या संशोधन नहीं किया जा सकता। इसके कारण अनावश्यक विलंब होता है। पटवारी द्वारा अनुमोदन के लिए भेजा नक्शा बटांकन प्रस्ताव पटवारी आईडी में नहीं दिखता है जिससे त्रुटि की संभावना रहती है। सामान्यत: नक्शा का सर्वर अधिकांशत: नहीं खुलता है और खुलता भी है तो अत्यंत ही धीमा रहता है।
 
पटवारियों के हड़ताल से ये कार्य होंगे प्रभावित
 
आज से पटवारियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू हो गया है।  इस हड़ताल से न केवल लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है बल्कि रजिस्ट्रियां,  नकल, खेतों पर लोन, प्रमाणपत्र सत्यापन से जुड़े काम भी प्रभावित हो रहे हैं। काम कराने के लिए दूर दराज से लोग आते हैं लेकिन हड़ताल की बात पता चलने पर निराश होकर वापस लौट जाते हैं। 
BREAKING : आय से आधिक संपत्ति मामला : IAS रानू साहू, समीर बिश्नोई और सौम्या चौरसिया के खिलाफ EOW और ACB ने तीन नई FIR दर्ज की

BREAKING : आय से आधिक संपत्ति मामला : IAS रानू साहू, समीर बिश्नोई और सौम्या चौरसिया के खिलाफ EOW और ACB ने तीन नई FIR दर्ज की

 रायपुर :- ईओडब्ल्यू और एसीबी ने तीन नई एफआईआर दर्ज की है। निलंबित आईएएस रानू साहू, समीर बिश्नोई और निलंबित राप्रसे अधिकारी सौम्या चौरसिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत यह मामले दर्ज हुए हैं। तीनों के खिलाफ अलग-अलग मामले में एफआईआर दर्ज हुई है।

बता दें, ईओडब्ल्यू ने सौम्या चौरसिया और उनके परिवार के नाम 9 करोड़ 20 लाख रुपए की 29 अचल संपत्ति होने की पुष्टि की है। इधर, रानू साहू पर साल 2015 से 2022 तक करीब चार करोड़ रुपए की अचल संपत्ति खुद के नाम से और पारिवारिक सदस्यों के नाम से खरीदने का आरोप लगा है। जबकि उनके सेवा में आने के बाद से 2022 तक का कुल वेतन 92 लाख रुपए बताया जा रहा है।

समीर बिश्नोई के पास 5 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति

समीर बिश्नोई की बात की जाए तो उनके पास साल 2010 से 2022 तक का कुल वेतन 93 लाख रुपए है। इस दौरान उन्होंने अपनी पत्नी प्रीति गोधरा के नाम से 5 करोड़ रुपए की कई अचल संपत्ति ले रखी है। जो उनके वेतन से 500 गुना ज्यादा है।

जांच के बाद इन धाराओं के तहत FIR दर्ज

N.C.R.B (एन.सी.आर.बी)I.I.F.-I (एकीकृत जाँच फार्म -FIRST INFORMATION REPORTप्रथम सूचना रिपोर्ट(धारा 173 बी. एन. एस. एस. के तहत )(Under Section 173 B.N.S.S.) Year (वर्ष):District (जिला):1.FIR No.(प्र.सू.रि.सं.):Date and Time of FIR (प्र.सू. की दिनांक और समय):P.S. (थाना):मुख्यालय, ईओडब्ल्यू /0024थाना, ईओडब्ल्यू / एसीबी202403/07/2024 13:10 बजेS.No. (क्र.सं.)Acts (अधिनियम)Sections (धाराएँ)2.1भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 एवं (संशोधन – अधिनियम 2018)13(2)2भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 एवं (संशोधन – अधिनियम 2018)13(1)(b)Date (दिनांक):3.Date From (दिनांक से):Date & Time (दिनांक और समय):(c) General Diary Reference (रोजनामचाTime (समय):Time Period (समय अवधि):1.(b) Information received at P.S. (थाना जहां सूचना प्राप्त हुई):Time To (समय तक):Day (दिन):Time From (समय से):Date To (दिनांक तक):Entry No. (प्रविष्ट सं.):(a) Occurrence of offence(अपराध की घटना):बुधवारपहर 101/01/201100:00 बजे31/10/202200:00 बजे13:10 बजे03/07/202403/07/2024 13:10 बजे0015.(b) Address (पता):District (State) (जिला (राज्य)):Place of Occurrence (घटनास्थल):(a) Direction and distance from P.S. (थाना से दूरी और दिशा):(c) In case, outside the limit of this Police Station, then (यदि थाना सीमा के बाहर है तो):Beat No. (बीट सं.):4.Name of P.S.(थाना का नाम):1.Type of Information (सूचना का प्रकार):Writtenपूर्व 01 किमी, रायपुर6.(f) Passport No. (पासपोर्ट सं.):Complainant / Informant (शिकायतकर्ता/सूचनाकर्ता):(d) Nationality (राष्ट्रीयता):(e) UID No. (यूआईडी सं.):(b) Father’s Name (पिता का नाम):(a) Name (नाम):(c) Date/Year of Birth (जन्म तिथि / वर्ष):Date of Issue (जारी करने कीPlace of Issue (जारी करने का स्थान):श्री के.एल.बरेठ1977भारतनिरीक्षक भरत बरेठS.No. (क्र.सं.)Id Type (पहचान पत्र का प्रकार)Id Number (पहचान संख्या)(g) Id details (Ration Card, Voter ID Card, Passport, UID No., Driving License, PAN)(h) Address (पता):S.No. (क्र.सं.)Address Type (पता का प्रकार)Address (पता)1आवासीय वर्तमान पता, , , ई**, म**, छत्तीसगढ़, भारत2आवासीय स्थायी पता, , , ई**, म**, छत्तीसगढ़, भारत7.(j) Phone number (दूरभाष सं.):Mobile (मोबाइल सं.):Accused More Than (अज्ञात आरोपी एक से अधिक हो तो संख्या):(i) Occupation (व्यवसाय):S.No. (क्र.Name (नाम)Alias (उपनाम)Relative’s Name (रिश्तेदार काPresent Address (वर्तमान पता)1श्रीमती रानू साहूभा0प्र0से0पिता : त** क** छत्तीसगढ़ भारतDetails of known/suspected/unknown accused with full particulars (ज्ञात / संदिग्ध / अज्ञात अभियुक्त का पूरे विवरण सहित वर्णन):0-Reasons of delay in reporting by the complainant/informant (शिकायतकर्ता / सूचनाकर्ता द्वारा रिपोर्ट देरी से दर्ज कराने के कारण):8.Particulars of properties of interest (संबन्धित सम्पत्ति का विवरण):9.S.No. (क्र.Property CategoryProperty Type (सम्पत्तिDescription (विवरण)Value(In Rs/-)(मूल्य (रु में))10.Inquest Report / U.D. case No., if any (मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट / यू.डी. प्रकरण सं., यदि कोई हो):S.No. (क्र.सं.)UIDB Number (यू.डी. प्रकरण सं.)11.Total value of property (In Rs/-)-सम्पत्ति का कुल मूल्य (रुमें):012.First Informaion contents (प्रथम सूचना तथ्य):मैं राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो रायपुर में निरीक्षक के पद पर पदस्थ हू। श्रीमती रानू साहू वर्ष 2010 की भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी हैं, जो छत्तीसग के विभिन्न स्थानों, जैसे सी.ई.ओ., नगर पालिक निगम बिलासपुर, कलेक्टर, बालोद, कलेक्टर कोरबा एवं कलेक्टर रायग के पद पर पदस्थ रहीं है। श्रीमती रानू साहू जुलाई 2021 से जुलाई 2022 तक कलेक्टर कोरबा के रूप में पदस्थ रहीं जिनके द्वारा लोकसेवक के रूप मेें कार्य करते हुये ज्ञात आय के स्त्रोत से काफी अधिक मात्रा में स्वयं एवं परिवार के सदस्य के नाम से करोड़ो रूपयों की अचल संपत्तियां अर्जित किये जाने की सूत्र सूचना का गोपनीय सत्यापन किया गया, जिससे पाया गया है कि श्रीमती रानू साहू के द्वारा श्री सूर्यकांत तिवारी एवं उसके सिंडीकेट के सदस्यों के साथ मिलकर आपराधिक षड़यंत्र करते हुए कोयला ट्रांसपोर्टरों से डी.ओ. एवं टी.पी. परमिट जारी किये जाने हेतु 25 रू प्रतिटन की अवैध वसूली में सक्रिय सहयोग प्रदान करने एवं उससेे लाखों रूपये का असम्यक लाभ प्राप्त करने का आरोप है। श्रीमती रानू साहू के द्वारा जहां भी पदस्थ रहीं हैं, वहां पर किसी न किसी माध्यम से भ्रष्टाचार कर स्वयं को आर्थिक रूप से समृद्ध करती रहीं है। श्रीमती रानू साहू द्वारा अपने एवं परिवार के सदस्यों के नाम पर वर्ष 2015 से अक्टुबर 2022 तक लगातार अचल संपत्ति क्रय किये जाने की जानकारी प्राप्त हुयी है। उनके द्वारा निवेश किये गये अचल संपत्ति की जानकारी निम्नानुसार हैः- 01. ग्राम पदमपुर, प.ह.नं. 42 रा.नि.मं. सिहावा, तहसील नगरी, में ख.नं.-202/ 2 का टुकड़ा रकबा -0.05, हे. (506 वर्गमीटर) भूमि लगभग 4,49,639 रू में श्रीमती लक्ष्मी साहू के नाम से क्रय करने की जानकारी प्राप्त हुयी है।02. महासमुंद प.ह.नं.-42, सरल क्र. 16, रा.नि.म. महासमुंद तहसील महासमुंद जिला महासमुंद में ख.नं.-86/8, रकबा-0.216 हे. , ख.नं. -1496 /11 रकबा-0.0300 हे. की भूमि 991465 रू में श्रीमती लक्ष्मी साहू के नाम से क्रय करने की जानकारी प्राप्त हुयी है।03. ग्राम पंचायत कुुर्रा, रा.नि.मं.-नवापारा विकासखण्ड अभनपुर जिला रायपुर में ख.नं-555/3 रकबा-0.12 हे. भूमि लगभग 989950 रू में श्रीमती लक्ष्मी साहू के नाम से क्रय किये जाने की जानकारी प्राप्त हुयी है। 04. ग्राम खरोरा, रा.नि.म.ं खरोरा, महासमुंद तहसील महासमुंद में खसरा नं. 1594/1, रकबा 0.45 हे. भूमि लगभग 1547310 रू में श्रीमती लक्ष्मी साहू के नाम से क्रय किये जाने की जानकारी प्राप्त हुयी है।05. ग्राम बगौद, प.ह.नं.-22, रा.नि.मं., तहसील कुरूद, जिला-धमतरी ग्राम पंचायत बगौद, विकास खण्ड कुरूद में ख.क्र. 1567 का टुकड़ा रकबा 0.86 हे. भूमि लगभग 1031881 रू में श्रीमती लक्ष्मी साहू के नाम से क्रय करने की जानकारी प्राप्त हुयी है। 06. ग्राम बंजारी प.ह.नं. 23 रा.नि.मं. व तहसील कुरूद जिला धमतरी में ख.नं.- 881 का टुकड़ा रकबा 0.70 हे.ए ख.नं.-885 रकबा 0.04 हे. भूमि लगभग 1060677 रू में श्रीमती लक्ष्मी साहू के नाम से क्रय किये जाने की जानकारी प्राप्त हुयी है। 07. ग्राम सिर्री प.ह.नं. 12, राजस्व निरीक्षक मडल कुरूद तहसील व जिला धमतरी में ख.नं.- 1607 का टुकड़ाएरकबा 0.04 हे. ख.नं.-1545 रकबा 0.02 हे भूमि लगभग 130991 रू में श्रीमती लक्ष्मी साहू के नाम से क्रय करने की जानकारी प्राप्त हुयी है। 08. ग्राम नायकबांधा, प.हं.न.-23, रा.नि.मं. अभनपुर जिला रायपुर में ख.नं.- 1460/2 का भाग रकबा 0.21 हे.ए ख.नं.-1462/2 का भाग रकबा 0.18 हे भूमि 304173 रू में श्री अरूण ससाहू एवं श्रीमती लक्ष्मी साहू के नाम से क्रय किये जाने की जानकारी प्राप्त हुयी है। 09. ग्राम तुलसी, प.ह.नं.-41, रा.नि.मं. रायपुर

तहसील व जिला रायपुर में ख.नं.- 398/1 ख.नं.-407/8, कुल रकबा 4100 हे. भूमि लगभग 42,50,000 रू में श्री अरूण साहू एवं श्रीमती लक्ष्मी साहू के नाम से क्रय किये जाने की जानकरी प्राप्त हुयी है। 10. जनपद व रा.नि.मं. अंडा जिला दुर्ग में ख.नं.- 562 रकबा 0.190 हे. भूमि लगभग 415653 रू में श्री अरूण साहू, श्रीमती लक्ष्मी साहू, पूनम साहू एवं श्री पंकज साहू के नाम से क्रय किये जाने की जानकारी प्राप्त हुयी है। 11. ग्राम-डूण्डा प.ह.नं.-118/51 रायपुर विकास प्राधिकरण, नगर विकास योजना क्र. 04 कमल विहार सेक्टर 06, में भूखण्ड क्रमांक-56 ग, ख. क्र.-6 एवं 23 रकबा 162.600 भूमि 1876720 रू में श्रीमती लक्ष्मी साहू के नाम से क्रय किये जाने की जानकारी प्राप्त हुयी है। 12. ग्राम लभराखुर्द प.ह.नं.-44 सरल क्र. 20, रा.नि.मं. महासमुंद तहसील महासमुंद जिला- महासमुंद छ.ग. में ख.क्र.-101/3 रकबा 0.10. हे., खसरा क्रमांक 101/4 रकबा 0.010 हे. भूमि 4,35,500 रू में श्रीमती लक्ष्मी साहू के नाम से क्रय किये जाने की जानकारी प्राप्त हुयी है। 13.ग्राम पटेवा, प.ह.नं.-30, रा.नि.मं. नवापारा, तहसील नवापारा, जिला रायपुर (छ.ग.) में खसरा क्र.-1149/1 की भूमि रकबा-0.86 हे., को श्री अरूण कुमार साहू, श्री पंकज साहू एवं श्रीमती पूनम साहू के नाम से 2382990 रू में क्रय किये जाने की जानकारी प्राप्त हुयी है। 14. कलमीदादर तहसील बागबहरा जिला महासमुंद में खसरा क्रमांक -69/2, 71/1, 72/1, 73, 105, 106, 107, 109, 117, 119, 156, 157, 107 रकबा 7.04 हे. भूमि लगभग 40 लाख रू में श्री अरूण साहू के नाम से क्रय किये जाने की जानकारी प्राप्त हुयी है। 15.कलमीदादर, तहसील बागबहरा, जिला-महासमुंद में ख.क्र.108/1 रकबा 0.2800 हे.,ख.नं.- 108/2, रकबा 0.2800 हे. एवं ख.नं.-155, रकबा 1.0700 की भूमि लगभग 12,85,000 रू में सालिनी साहू एवं अन्य के नाम से क्रय किये जाने की जानकारी प्राप्त हुयी है। 16.कलमीदादर, तहसील बागबहरा, जिला-महासमुंद में खसरा क्र.-158, 159/1, 159/2, 163/2, 164, 165, 171 कुल रकबा 3.35 की भूमि लगभग 25,00,000 लाख रू में श्री पंकज साहू के नाम से क्रय किये जाने की जानकारी प्राप्त हुयी है। उक्त संपत्ति वर्ष 2004 में क्रय किया जाना पता चला है, जो पैतृक संपत्ति हो सकती है। 17.कलमीदादर, तहसील बागबहरा, जिला-महासमुंद में खसरा क्र. – 52/3, 115, 123, 124, 163/1, 163/3, 163/4, 61 कुल रकबा 3.52 की भूमि लगभग 30,00,000 लाख रू में क्रय किये जाने की जानकारी प्राप्त हुयी है।18.टिकरापारा रायपुर में खसरा नं. 271/10 रकबा 1500 वर्गफीट की भूमि लगभग 48,80,000 रू में अरूाण साहू के नाम से क्रय किये जाने की जानकारी प्राप्त हुयी है। 19.ग्राम आसरा तहसील छुरा जिला गरियाबंद में खसरा नंबर-416, 479, 478, 490/1, कुल रकबा 0.75 हे. की भूमि लगभग 10,00,000 रू में स्वयं के नाम से क्रय किये जाने की जानकारी प्राप्त हुयी है। 20.ग्राम आसरा तहसील छुरा जिला गरियाबंद में खसरा नंबर-480, 481, 484/1, 484/3, 491, 492, 493, 494, 495, 497, 498/3 कुल रकबा 1.72 हेक्टे. की भूमि लगभग 18,00,000 रू में स्वयं के नाम से क्रय किये जाने की जानकारी प्राप्त हुयी है। 21.ग्राम आसरा तहसील छुरा जिला गरियाबंद में खसरा नंबर- 498/1 एवं 498/2 कुल रकबा 0.4100 की भूमि लगभग 5,00,000 रू में स्वयं के नाम से क्रय किये जाने की जानकारी प्राप्त हुयी है।22. ग्राम कुटेना जिला गरियाबंद में खसरा नं-772/2 रकबा 0.1600 हे. की भूमि लगभग 60,000 रू में पियूश साहू के नाम पर क्रय किये जाने की जानकारी प्राप्त हुयी है।23.ग्राम खट्टी तहसील छुरा जिला गरियाबंद में खसरा नं- 353, 434, 435, 438, 439, 445, 446, 462, 542 कुल रकबा 4.15 हे. की भूमि लगभग 20,00,000 रू में श्री चन्द्रहास एवं श्री अरूण साहू के नाम से क्रय किये जाने की जानकारी प्राप्त हुयी है। 24. श्रीमती रानू साहू द्वारा अपनी मां श्रीमती लक्ष्मी साहू के नाम पर ग्राम लाटमेटा, रा.नि.मं. कुमरदा तहसील छुरिया जिला राजनांदगांव में खसरा क्रमांक 191/2 एवं रकबा 0.4050 हे. एवं खसरा क्रमांक 194 रकबा 2.0230 हे. इस तरह कुल रकबा 2.4280 हेक्टेयर भूमि माह अक्टुबर 2020 में अपने पति श्री जे.पी. मार्य के भाई श्री धर्मेन्द्र कुमार मार्य (मेसर्स तिरूपति एग्रो फर्म का मालिक), ससुर श्री मिठाईलाल मार्य एवं सास श्रीपति देवी मार्य के संयुक्त नाम से क्रय किया जाकर उस पर राईस मिल संचालित किये जाने की जानकारी प्राप्त हुयी है। उक्त भूमि पर भी लगभग 50 लाख रूपये के निवेश किया गया है। उपरोक्त अचल संपत्तियों में निवेशित राशि लगभग 3,93,91,949 रूपये होने की जानकारी मिली है। श्रीमती रानू साहू को माह अप्रेल 2011 से 31.10.2022 तक की स्थिति में वेतन के रूप में लगभग 92 लाख रूपये प्राप्त होने की जानकारी है, उक्त ज्ञात स्त्रोत से आय की तुलना में उनके द्वारा लगभग 3,93,91,949 रूपये अचल संपत्ति में निवेश पर स्वयं को अवैध रूप से शासय समृद्ध किये जाने की जानकारी मिली है। इसके अतिरिक्त श्रीमती रानू साहू द्वारा और भी अचल संपत्ति, बीमा, शेयर, एस.आई.पी., में निवेश किये जाने की सूचना है, जिसकी जांच किया जाना आवश्यक है। श्रीमती रानू साहू का यह कृत्य भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा-13 (1) बी, 13 (2) का अपराध घटित करना स्पष्टतः परीलक्षित है।अतः श्रीमती रानू साहू के विरूद्ध धारा-13 (1) बी, 13 (2) भ्र.नि.धि. 1988 यथा संशोधित अधिनियम 2018 के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 13.Action Taken: Since the above information reveals commission of offence(s) u/s as mentioned at Item No. 2.(की गयी कार्यवाही: चूंकि उपरोक्त जानकारी से पता चलता है की अपराध करने का तरीका मद सं. 2 में उल्लेख धारा के तहत है |)(1) Registered the case and took up the Investigation:(प्रकरण दर्ज किया गया और जाँच के लिए लिया गया):(2) Directed (Name of I.O.)(जाँच अधिकारी का नाम):Rank (पद):No. (सं.):to take up the Investigation (को जाँच अपने पास में लेने के लिए निर्देश दिया गया)(3) Refused Investigation due to (जाँच के लिए):or (के कारण इंकार किया या)(4) Tranferred to P.S.(थाना):on point of Jurisdiction(को क्षेत्राधिकार के कारण हस्तांतरित).District (जिला):or (या)GAINDSINGH THAKUR (I (Inspector)) /or (या)Signature/Thumb Impression of the14.(शिकायतकर्ता/सूचनाकर्ता के हस्ताक्षर/अंगूठे का निशान):(थाना प्रभारी के हस्ताक्षर)Signature/हस्ताक्षरSignature of Officer in charge, Police Station:Date and time of dispatch to the court(अदालत में प्रेषण की दिनांक और समय):F.I.R. read over to the complainant / Informant, admitted to be correctly recorded and a copy given to the complainant/Informant free of cost. (शिकायतकर्ता / सूचनाकर्ता को प्राथमिकी पढ़ कर सुनाई गयी, सही दर्ज हुई माना और एक कॉपी निशुल्क शिकायतकर्ता को दी गयी|)R.O.A.C.(आर.ओ.ए.सी.)Name (नाम):Rank (पद):No. (सं.):15.I (Inspector)GAINDSINGH THAKUR (संदिग्ध / अभियुक्त की शारीरिक विशेषताएँ, विकृतियाँ और अन्य विवरण : (यदि ज्ञात / देखा गया)S.No. (क्र.सं.)Sex (लिंग)Date/Year of Birth(जन्म तिथि / वर्ष)Build(बनावट)Height(cms.)

(कद(से.मी.))Complexion(रंग)Identification Mark(s)(पहचान चिन्ह)1234567Physical features, deformities and other details of the suspect/accused:(If known / seen)Attachment to item 7 of First Information Report(प्रथम सूचना रिपोर्ट के मद 7 संलग्नक):1महिला2006 / 18Deformities/Peculiarities (विकृतियाँ/विशिष्टताएँ)Teeth(दांत)Hair(बाल)Eyes(आँखे)Habit(s)(आदतें)Dress Habit(s) पहनावा)8910111213Language/Dialect (भाषा/बोली)Place Of (का स्थान)Tattoo (गुदे हुए का)Scar(घाव)Mole(मस्सा)Leucoderma (ल्यूकोडर्मा (सफ़ेदBurn Mark (जले हुए का निशान)Others (अन्य)14161517181920Disclaimer- This is a system generated copy of original F.I.R.(यह क्षेत्र तभी दर्ज किए जाएंगे यदि शिकायतकर्ता / सूचनाकर्ता संदिग्ध / अभियुक्त के बारे में कोई एक या उससे अधिक जानकारी देता है |)These fields will be entered only if complainant/informant gives any one or more particulars about the suspect/accused.1

छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार जल्द, मुख्यमंत्री ने कैबिनेट विस्तार को लेकर दिया ये जवाब.. कहा..

छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार जल्द, मुख्यमंत्री ने कैबिनेट विस्तार को लेकर दिया ये जवाब.. कहा..

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में कैबिनेट विस्तार कब होगा ? अटकलों और कयासों के कई दौर गुजरने के बाद भी अब तक ये साफ नहीं हो पाया है कि छत्तीसगढ़ में खाली पड़े दो मंत्रियों के पद आखिर कब तक भरे जायेंगे। इधर, कैबिनेट विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री ने एक बार फिर… इंतजार करिये वाला बयान दिया है।  हालांकि अटकलें लग रही है कि मानसून सत्र से पहले कैबिनेट विस्तार किया जा सकता है। हालांकि चर्चा का एक पहलू ये भी है कि निकाय चुनाव के बाद ही कैबिनेट का विस्तार किया जायेगा।

 
 छत्तीसगढ़ में 2 मंत्री पद खाली है। मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार कल हो सकता है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से जब मीडिया ने ये सवाल पूछा कि मध्यप्रदेश में कैबिनेट विस्तार तो हो रहा है, लेकिन छत्तीसगढ़ में कब होगा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, छत्तीसगढ़ में भी जल्द होगा, इंतजार करिए।
आपको बता दें कि मंत्रियों के चर्चा में एक सीट महिला को मिल सकता है, जबकि दूसरा पद दुर्ग संभाग को जा सकता है। जानकारी के मुताबिक लता उसेंडी मंत्री बनायी जा सकती है। ऐसी कर, भाजपा ना सिर्फ आदिवासी प्रतिनिधित्व को कैबिनेट में बढ़ा सकती है, बल्कि बस्तर को भी कैबिनेट में उचित स्थान मिल सकता है। अभी बस्तर से सिर्फ केदार कश्यप ही मंत्री हैं। वहीं दुर्ग से गजेंद्र यादव मंत्री बन सकते हैं।
किंग : ऐसे स्‍कूलों में क्‍लास लगाने पर लगी रोक, शिक्षा सचिव ने सभी कलेक्टरों को दिया निर्देश...तीन दिन में मांगी रिपोर्ट, आदेश जारी

किंग : ऐसे स्‍कूलों में क्‍लास लगाने पर लगी रोक, शिक्षा सचिव ने सभी कलेक्टरों को दिया निर्देश...तीन दिन में मांगी रिपोर्ट, आदेश जारी

 रायपुर। प्रदेश के नवनिहालों के भविष्‍य को लेकर विष्‍णुदेव साय सरकार गंभीर है। जर्जर सरकारी स्‍कूलों में क्‍लास लगाने पर तत्‍काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। छत्तीसगढ़ सरकार ने शाला प्रवेशोत्सव के बाद जीर्ण-शीर्ण स्कूलों की मरम्मत का आदेश जारी कर दिया है। स्कूल  शिक्षा विभाग मंत्रालय ने प्रदेश के सभी कलेक्टरों को आदेश जारी कर जल्द से जल्द स्कूलों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने जल्द से जल्द शालाओं में मरम्मत के आदेश जारी किए हैं।

स्कूल  शिक्षा विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी ने कलेक्टरों को पत्र जारी कर निर्देश किया है कि सभी स्कूल भवनों का तीन दिनों के भीतर निरीक्षण करके आवश्यकतानुसार मरम्मत और सुधार कार्य सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने लिखा है कि कुछ स्कूल अभी भी जर्जर भवनों में संचालित की जा रही है जो किसी भी स्तर पर उचित नहीं है। इस आदेश में जर्जर भवनों में स्कूल संचालित नहीं करने और विकल्प के तौर पर सामुदायिक भवन अन्य शासकीय भवन का उपयोग करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

देखें आदेश 

 

CG - नाले में बोरे में मिली लाश, 19 दिन से लापता था युवक, क्षत-विक्षत हालत में मिला शव, कपड़े से भाई ने की पहचान

CG - नाले में बोरे में मिली लाश, 19 दिन से लापता था युवक, क्षत-विक्षत हालत में मिला शव, कपड़े से भाई ने की पहचान

 दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के पुलगांव नाले में एक युवक की लाश बोर में मिली है। बताया जा रहा है कि राजनांदगांव के सोमनी थाना क्षेत्र से 17 जून से लापता संदीप आडिल की लाश की पहचान उसके भाई ने कपड़ों से की है। मामला सोमनी थाना क्षेत्र का है। क्षत-विक्षत लाश का पंचनामा कर पीएम और डीएनए टेस्ट के लिए भेजा जा रहा है। 

सोमनी थाना प्रभारी रामेंद्र सिंह ने बताया कि दुर्ग जिले के पुलगांव थाना क्षेत्र के नाला से एक बॉडी मिली है। सोमनी थाना में 17 जून को एक युवक का गुम इंसान कायम हुआ था। घटना की जांच के दौरान कुछ संदेहियों को पकड़कर पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि शराब के नशे में उनके बीच विवाद हुआ, जिसके चलते उन्होंने संदीप को हाथ मुक्के से पिटाई कर दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। 

नशे की हालत में आरोपियों ने उसके शरीर से पत्थर बांध उसे पुलगांव नाला में फेंक दिया था। आरोपी विष्णु देशमुख और पिंटू को पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद उनकी निशानदेही पर आज नाला में लाश की तलाश की गई। लाश लगभग डिकंपोज हो चुकी है। दरअसल, संदीप आडिल 16 जून से जब घर नहीं लौटा तो उसकी पत्नी ने थाना पहुंच गुम इंसान दर्ज कराया था। 

CRIME : राजधानी के नामी होटल में मिला भाजपा जिला अध्यक्ष की भतीजी का शव…तो वही ब्वॉयफ्रेंड की डेड बॉडी यहां से हुई बरामद,जांच में जुटी पुलिस

CRIME : राजधानी के नामी होटल में मिला भाजपा जिला अध्यक्ष की भतीजी का शव…तो वही ब्वॉयफ्रेंड की डेड बॉडी यहां से हुई बरामद,जांच में जुटी पुलिस

 रायपुर :-  बेबीलोन होटल के कमरे में रविवार को 25-26 साल की लड़की की लाश मिली है। आशंका है कि लड़की की हत्या की गई है। उसकी पहचान अंबिकापुर निवासी वाणी गोयल के रूप में हुई है। वह सूरजपुर के भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल गोयल की भतीजी थी।

वहीं दूसरी ओर जीआरपी को  WRS कॉलोनी के पास एक युवक का भी पटरी पर शव मिला है। युवक का सिर धड़ से अलग है। उसकी पहचान अंबिकापुर निवासी विशाल कुमार गर्ग के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि विशाल और वाणी का आपस में प्रेम संबंध था।

वाणी का परिवार अंबिकापुर में रहता है। उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट परिजनों ने दर्ज कराई थी। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। लोकेशन ट्रेस कर पुलिस रविवार को होटल पहुंची तो चौथी मंजिल पर स्थित कमरा नंबर 416 में उसकी लाश मिली। सूचना मिलने पर रायपुर की गंज थाना पुलिस भी मौके पर है।

बताया जा रहा है कि वाणी ने रायपुर स्थित एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी से 2016 से 2019 तक ग्रेजुएशन किया। इसके बाद 2022 में नागपुर के निराली कुकरी इंस्टीट्यूट से बेकरी का कोर्स किया था। अभी वह अपनी प्रोफाइल में पेस्ट्री शेफ लिखती थी।

युवक के पास से एक मोबाइल फोन, पर्स में कुछ पुराने बिल और करीब 1500 रुपए मिले हैं। युवक की लास्ट अर्धनग्न अवस्था पर मिली है। उसके शरीर के ऊपरी हिस्से में कपड़े नही थे। फिलहाल जीआरपी से गंज थाना की पुलिस ने संपर्क किया है। बताया जा रहा है कि मरने वाले दोनों लोग एक-दूसरे को जानते थे। हालांकि विशाल सामान्य फैमिली से है।

ब्रेकिंग: शहीद पुलिस सेल का हुआ गठन, IG होंगे सेल के रेंज चीफ,यें होंगे सदस्य, उपमुख्यमंत्री ने दिया था निर्देश…

ब्रेकिंग: शहीद पुलिस सेल का हुआ गठन, IG होंगे सेल के रेंज चीफ,यें होंगे सदस्य, उपमुख्यमंत्री ने दिया था निर्देश…

 रायपुर - छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सरकार बनने के साथ ही प्रदेश में विकास की रफ्तार तेजी से बढी हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन की सरकार में उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने राज्य के पुलिसकर्मियों और उनके परिवारजनों की समस्याओं के समाधान के लिए संवेदनशीलता से निर्णय लेते हुए शहीद पुलिस सेल के गठन के निर्देश जारी किए हैं। इस पहल का उद्देश्य शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारजनों को आवश्यक सहायता और समर्थन प्रदान करना है। 

 
विदित हो कि कुछ दिनों पूर्व शहीद पुलिस कर्मियों के परिजन अपनी समस्याओं को लेकर उप मुख्यमंत्री व गृह मंत्री श्री विजय शर्मा से मिले थे और उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया था तब उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने उन्हें आश्वासन दिया था कि शीघ्र मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से चर्चा कर उनके समस्याओं के निराकरण के प्रयास किए जाएंगे।

उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने बताया कि प्रत्येक रेंज पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में शहीद पुलिस सेल का गठन किया जा रहा है। इस सेल का मुख्य उद्देश्य शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारजनों की समस्याओं का निराकरण करना है। सेल में रेंज पुलिस महानिरीक्षक अध्यक्ष होंगे वही रेंज मुख्यालय के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, रेंज पुलिस महानिरीक्षक द्वारा नामांकित उप पुलिस अधीक्षक व निरीक्षक स्तर के अधिकारी सदस्य होंगे। 

शहीद पुलिस सेल शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारजनों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रत्येक माह के द्वितीय बुधवार को इकाई स्तर, रेंज स्तर, तथा पुलिस मुख्यालय स्तर पर  बैठक आयोजित करेंगे। इस बैठक में परिवारजनों की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा और निराकरण के प्रयास किए जाएंगे। बैठक के दौरान, परिवारजनों को अपनी समस्याएं रखने का अवसर भी मिलेगा। बैठक के अतिरिक्त, प्रत्येक बुधवार को शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारजनों के लिए अलग से समय निर्धारित किया गया है, ताकि वे अपने मुद्दों को पेश कर सकें। इसके लिए आवश्यकता अनुसार व्यवस्था के निर्देश दिए गए है। जिससे शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारजन उपस्थित हो सकें। यदि किसी कारणवश इकाई बैठक के माध्यम से समस्याओं का समाधान नहीं हो पाता है, तो रेंज स्तरीय शहीद पुलिस सेल के माध्यम से निराकरण के प्रयास किए जाएंगे। यदि रेंज स्तरीय शहीद पुलिस सेल के स्तर पर निराकरण न हो सके तो पुलिस मुख्यालय स्तर पर गठित शहीद पुलिस द्वारा निराकरण कराया जायेगा।

सीमांकन के बदले RI ने मांगे तीन लाख, कहा- 3 लाख दो, बिना सीमांकन के जमीन तुम्हारा

सीमांकन के बदले RI ने मांगे तीन लाख, कहा- 3 लाख दो, बिना सीमांकन के जमीन तुम्हारा

रायगढ़ :- धरमजयगढ़ नगर पंचायत क्षेत्र से एक मामला सामने आया हैं जहां आर आई फूलकुमारी कुजूर द्वारा पतरापारा निवासी गीता महंत से जमीन सीमांकन किए बिना उनके नाम करने 3 लाख रुपए घूस के तौर पर रकम की मांग की है।

आपको बतादे की गीता महंत का प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत हुआ था जिसमे हितग्राही द्वारा आवास निर्माण के लिए नीव का गड्ढा खुदाई करवाया गया था। जिसमे पड़ोसी रोशन तिर्की द्वारा स्टे लगवाया गया था।  जिसके बाद गीता महंत द्वारा दुबारा गड्ढा खुदवाया गया जिसपर एकबार फिर रोशन तिर्की द्वारा स्टे लगवाया गया। जिससे परेशान होकर गीता महंत द्वारा अपने जमीन का सीमांकन के लिए आवेदन लगवाया गया

सीमांकन करने पहुंची आर आई फूलकुमारी कुजूर द्वारा आवेदक गीता महंत को बोली की मुझे 3 लाख दो सीमांकन की जरूरत नहीं जितने भी आप गड्ढे खुदाई करवाए हो वो जमीन तुम्हारे नाम चढ़ा दूंगी, नहीं तो तुम्हारा आवास ऐसे ही कभी बन नही पाएगा बोलकारी चले गई।

वही लगातार हो रहे बारिश से हितग्राही गीता महंत का गिर गया है, वो बेघर हो गई है जिससे वो अपने दो छोटे छोटे बच्चों को लेकर काफी परेशान जिससे आज गीता मंहत द्वारा धरमजयगढ़ एसडीएम डिगेस पटेल से आर आई फूलकुमारी कुजूर का शिकायत किया गया अब देखना है की जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा 3 लाख घुस मांगने वाली आर आई फूलकुमारी के खिलाफ क्या कार्यवाही किया जाता है।

 CG - घर की खुशियां मातम में बदली, डिलवरी के दौरान मां और बच्चे दोनों की मौत, सदमें में परिजन

CG - घर की खुशियां मातम में बदली, डिलवरी के दौरान मां और बच्चे दोनों की मौत, सदमें में परिजन

 रायगढ़ : आठ माह के गर्भवती महिला को चार दिन पहले मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने मामले को विवेचना में लिया है। परिजनों का कहना था कि मोनी कुर्रे की मौत होने के 24 घंटे बाद तक मृतिका के शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए पुलिस ने भी उन्हें खूब छकाया। कई बार थाना के चक्कर लगवाए और फिर नायब तहसीलदार और पुलिस पहुंची।

जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी मोनी कुर्रे पति चंदन कुर्रे उम्र 19 वर्ष की अभी एक साल पहले ही शादी हुई थी। जिससे वह आठ माह से गर्भवती थी। ऐसे में दो जुलाई को उसे लेबर पेन हुआ तो परिजनों ने उपचार के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार चल रहा था। इस दौरान महिला बच्चे को जन्म नहीं दे पाई, जिससे उसकी तबीयत गंभीर होने लगी और दोपहर करीब 2 बजे जच्चा-बच्चा दोनों की मौत हो गई।

ऐसे में जब परिजनों ने मौत के कारण जानने का प्रयास किया तो उन्हें बताया गया कि महिला को झटका आने लगा था, जिससे उसकी मौत हो गई। लेकिन परिजनों का कहना था कि मोनी को किसी प्रकार की झटका नहीं आया था, उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। ऐसे में अगर समय रहते उसे आईसीयू में भर्ती किया गया होता तो उसकी जान बच जाती। वहीं शनिवार की शाम नायब तहसीलदार गिरीश निंबलकर की उपस्थिति में चक्रधरनगर पुलिस ने पीएम उपरांत शव परिजनेां को सौंप दिया है। आगे पुलिस का कहना है कि अब पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।