नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
BREAKING : छत्तीसगढ़ में नौतपा का कहर... हीट वेव से दो लोगों की मौत

BREAKING : छत्तीसगढ़ में नौतपा का कहर... हीट वेव से दो लोगों की मौत

 बिलासपुर : छत्तीसगढ़ में नौतपा का कहर जारी है. इसी बीच भीषण गर्मी की चपेट में आने से बिलासपुर में 2 लोगों की मौत की खबर है. आशंका है कि हीट वेव से दोनों की जान गई है.

बताया जा रहा है कि भारी गर्मी में रोड लाइंस में काम करने वाले मजदूर फेकूराम चक्कर खाकर गिरा फिर उसकी मौत हो गई. वहीं गोबर थाप रही महिला बेहोश हो गए थे. इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई. PM रिपोर्ट के बाद मौत के असली करणो का खुलासा हो सकेगा.

 
नशाखोरी रोकने के लिए ब्रह्माकुमारी बहनों का प्रयास सराहनीय : राजेश मूणत

नशाखोरी रोकने के लिए ब्रह्माकुमारी बहनों का प्रयास सराहनीय : राजेश मूणत

 रायपुर । विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय ने अन्तर्राज्यीय बस टर्मिनल भाठागांव और रेल्वे स्टेशन रायपुर के मुख्य प्रवेश द्वार क्रमांक-2 में एक दिन के लिए नशा मुक्ति आध्यात्मिक प्रदर्शनी का आयोजन किया। रेल्वे स्टेशन में आयोजित प्रदर्शनी का शुभारम्भ विधायक राजेश मूणत, अपर कलेक्टर श्रीमती निधी साहू, मुख्य स्टेशन प्रबन्धक एन.के. साहू और रायपुर सेवा केन्द्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने किया। इसी तरह अन्तर्राज्यीय बस टर्मिनल भाठागांव में आयोजित नशा मुक्ति आध्यात्मिक प्रदर्शनी का उद्घाटन विधायक मोतीलाल साहू और ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने किया। साथ में ब्रह्माकुमारी रश्मि दीदी और ब्रह्माकुमारी नीलम दीदी भी उपस्थित थीं।

इस अवसर पर विधायक राजेश मूणत ने प्रदर्शनी की सराहना करते हुए कहा कि तम्बाकू और शराब आदि से होने वाले नुकसान के बारे में सचेत करके ही आने वाली पीढ़ी को इसके सेवन से बचाया जा सकता है। इस दिशा में ब्रह्माकुमारी आश्रम की बहनों ने नशामुक्ति आध्यात्मिक प्रदर्शनी का आयोजन कर लोगों में जागृति लाने का सराहनीय कार्य किया है। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूँ।

अपर कलेक्टर श्रीमती निधि साहू ने कहा कि प्रदर्शनी में नशाखोरी का व्यक्ति और समाज पर पडऩे वाले दुष्प्रभाव तथा उसके निवारण के बारे में वैज्ञानिक ढंग से विश्लेषण किया गया है। यह जीवनमूल्यों की ओर लोगों का जुड़ाव हो इस दिशा में अच्छा प्रयास है। इससे लोगों को अपने जीवन में सुधार करने की प्रेरणा मिल सकेगी।

रेल्वे के मुख्य स्टेशन मैनेजर एन.के. साहू ने कहा कि नशा मानव जीवन का सबसे बड़ा शत्रु है। इसी को ध्यान में रखकर प्रदर्शनी में सुन्दर ढंग से नशे के दुष्प्रभाव के बारे में सचेत किया गया है। ब्रह्माकुमारी बहनों के ऐसे प्रयासों से ही नशामुक्त और स्वस्थ समाज बनाने में मदद मिलेगी

डिवीजनल कामर्शियल मैनेजर राकेश सिंह ने कहा कि तम्बाकू और उसके उत्पाद का शरीर और मन पर गहरा दुष्प्रभाव पड़ता है। जन जागरूकता के लिए यह सराहनीय प्रयास है। समाज को जागरूक करने का पवित्र कार्य ब्रह्माकुमारी बहनें कर रही हैं।

अन्तर्राज्यीय बस टर्मिनल भाठागांव में विधायक मोतीलाल साहू ने कहा कि स्वस्थ समाज बनाने के लिए लोगों को नशा और दुव्र्यसनों से मुक्ति दिलाना जरूरी है। इस प्रदर्शनी के माध्यम से ब्रह्माकुमारी बहनें लोगों को अच्छे समाज के निर्माण के लिए प्रेरित कर रही हैं। इस उल्लेखनीय कार्य के लिए उन्होंने ब्रह्माकुमारी संस्थान की बहनों को बधाई दी।

ब्रह्माकुमारी संस्थान की रायपुर संचालिका ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने कहा कि हमारा शरीर भी एक मन्दिर के समान पवित्र और स्वच्छ है जिसमें चैतन्य आत्मा विराजमान है। इसे दुव्र्यसनों आदि का सेवन कर अपवित्र नही करना चाहिए। उन्होने अभिभावकों को सुझाव देते हुए कहा कि घर में नशे की कोई भी सामग्री नही रखें और स्वयं व्यसनों से मुक्त रहकर अपने बच्चों के आगे अच्छा उदाहरण प्रस्तुत करें।इस अवसर पर महाचक्र इण्डस्ट्रीज के प्रबन्ध संचालक महेश डोडवानी द्वारा बुजुर्ग और अशक्त  लोगों के लिए रायपुर रेल्वे स्टेशन को चार नई व्हील चेयर दान स्वरूप भेंट की गई।

बारूद फैक्ट्री हादसे में बड़ी मछली को बचाने का षडयंत्र : दीपक बैज

बारूद फैक्ट्री हादसे में बड़ी मछली को बचाने का षडयंत्र : दीपक बैज

 रायपुर। बारूद फैक्ट्री हादसे के चार दिन बाद की गयी एफआईआर को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने अपर्याप्त बताते हुये कहा कि भाजपा सरकार दोषियों को बचाने का षडयंत्र कर रही है। इस मामले में जो बड़ी मछलियां है उन पर कार्यवाही नहीं की गयी है तथा मामले की लीपापोती के हिसाब से एफआईआर दर्ज किया गया है। कर्मचारी पर कार्यवाही की गयी, प्रबंधन पर कार्यवाही क्यों नहीं की गयी है?

दीपक बैज ने कहा कि पंडरिया के सड़क हादसे में ड्राईवर के साथ वाहन मालिक पर भी कार्यवाही की गयी जबकि वाहन मालिक तो गाड़ी नहीं चला रहा था। बेमेतरा में प्रबंधन को क्यों बख्शा जा रहा है? वहां पर प्रबंधन की लापरवाही से इतने लोगों की जाने गई है। अतः की गई कार्यवाही अपर्याप्त है। घटना में सिर्फ 8 लोगों की शिनाख्त हुई है तथा 8 लोगों को ही मुआवजा दिया गया है। लेकिन गांव वालों का कहना है घटना में मरने वालो की संख्या अधिक है। 8 लोग अभी भी लापता है, जो लोग लापता है उनको भी मृत मानकर मुआवजा दिया जाना चाहिये। बेमेतरा ब्लास्ट में भाजपा सरकार मजदूरो के साथ नहीं अपितु फैक्ट्री प्रबंधन के साथ खड़ी दिख रही है। सरकार का पूरा ध्यान मामले को रफा-दफा करने में लगा है। इम मामले की दंडाधिकारी जांच के अधिकार एसडीएम को दिया गया है, जो खुद भी लापरवाही के दोषी है। उनके क्षेत्र के अंतर्गत फैक्ट्री में धमाका हो गया, वे निरीक्षण करने कब गये थे? धमाके के पहले निरीक्षण में उन्हें कोई कमी नहीं मिली तो अब घटना के बाद वे क्या कमी ढूंढ पायेंगे? लीपापोती बंद कर मामले की न्यायिक जांच होनी चाहिये।

RHO पर गिरी गाज, उप स्वास्थ्य केंद्र में किया था ये, CMHO ने किया निलंबित...जानिए पूरा मामला

RHO पर गिरी गाज, उप स्वास्थ्य केंद्र में किया था ये, CMHO ने किया निलंबित...जानिए पूरा मामला

 बलरामपुर। उप स्वास्थ्य केंद्र सेरंगदाग में शराब और चिकन पार्टी करने वाले RHO को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन की यह कार्रवाई सीएमएचओ डॉ. बसंत सिंह ने की है। बता दें कि बीते दिनों अस्पताल में पदस्थ RHO सुनील मिंज अपने दोस्तों के साथ उप स्वास्थ्य केंद्र में जाम छलका रहा था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हुआ। 

हॉस्पिटल के शौचालय में फांसी के फंदे पर लटकती मिली महिला की लाश, मचा हड़कंप

हॉस्पिटल के शौचालय में फांसी के फंदे पर लटकती मिली महिला की लाश, मचा हड़कंप

 रायगढ़ :-  मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के फीमेल मेडिकल वार्ड में आज सुबह उस वक़्त हड़कंप मच गयी जब वार्ड के शौचालय में एक महिला की लाश फांसी के फंदे पर लटकती मिली। बताया जा रहा है कि मृतिका किसी मरीज के साथ अटेंडर थी। घटना की जानकारी मिलने पर चक्रधर नगर पुलिस मौक़े पर पंहुच कर जांच में जुट गयी है।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की सुबह ज़ब शौचालय जाने के लिए गये तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक किसी के बाहर नहीं आने पर वार्ड में उपस्थित लोगों ने दरवाजा खटखटाया परन्तु किसी प्रकार की प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर अस्पताल प्रबंधन को इसकी जानकारी दी गयी। वहीं खिड़की से झांक कर देखने पर भीतर एक महिला की लाश फांसी पर झूल रही थी। घटना की जानकारी मिलने पर चक्रधर नगर पुलिस मौक़े पर पंहुच कर जांच में जुट गई है।

Mahtari Vandan Yojna को लेकर आया अपडेट...इस दिन जारी होगा चौथी किश्त

Mahtari Vandan Yojna को लेकर आया अपडेट...इस दिन जारी होगा चौथी किश्त

 रायपुर : छत्तीसगढ़ की बीजेपी सरकार महिलाओं के ​लिए महतारी वंदन योजना की शुरूआत की है। जिसके तहत प्रदेश की महिलाओं के खाते में हर महीने 1000 रुपए दी जाती है। अब तक विष्णुदेव सरकार महिलाओं को खाते में तीसरी किस्त जारी कर चुकी है। जिसके बाद अब महिलाएं चौथी किस्त को लेकर बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

कयास लगाया जा रहा है किे अचार संहिता हटते ही सरकार महिलाओं के खाते में जून के पहले ही सप्ताह में पैसा ट्रांसफर कर देंगे। हालांकि अभी इसको लेकर कोई आधिकारीक सूचना जारी नहीं हुई है।

प्रदेश की बीजेपी सरकार तीसरी किस्त पिछले महीने मई के पहले ही दिन जारी की थी। जिसके बाद अब चौथी किस्त जून के पहले सप्ताह में जारी कर सकती है। आपको बता दें कि 1 मई को 70 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में 1 हजार रुपए डाले गए थे।

प्रदेश के सभी शासकीय-अशासकीय संस्थानों में रखे अग्निशामक यंत्र : CM विष्णुदेव साय

प्रदेश के सभी शासकीय-अशासकीय संस्थानों में रखे अग्निशामक यंत्र : CM विष्णुदेव साय

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों भीषण गर्मी के साथ तेज धूप की वजह से लगातार आगजनी की घटना सामने आ रही है। इसी के मद्देनजर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी संस्था संचालकों को निर्देशित किया है कि अपने संस्था में अग्निशामक यंत्र रखे।

इस संबंध में सीएम साय ने अपने सोशल मीडिया प्लेट फोर्म एक्स पर लिखा कि भीषण गर्मी को देखते हुए प्रदेश के सभी शासकीय कार्यालयों, छोटे-बड़े उद्योगों, होटलों, बहुमंजिला इमारतों, मॉल, गेमिंग जोन, अस्थाई प्रदर्शनियों, पेट्रोल पंप आदि में अग्निशामक यंत्र की सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं।

उन्होंने आगे लिखा कि सभी संस्था संचालकों से आग्रह है कि वे अपने प्रतिष्ठान में अग्निशामक यंत्रों का होना सुनिश्चित करें और समय-समय पर उसका निरीक्षण-परीक्षण भी करें। जिससे आपात स्थिति में हालात को तुरंत नियंत्रित किया जा सके और जनहानि से बचा जा सके।

ACCIDENT NEWS : ट्रक में जा घुसे बाइक सवार तीन युवक, एक की मौत, दो घायल

ACCIDENT NEWS : ट्रक में जा घुसे बाइक सवार तीन युवक, एक की मौत, दो घायल

 कोरबा : जिले से हादसे की खबर सामने आ रही है, यहां कोरबा-चांपा मार्ग पर ग्राम कोथारी के पास तेज रफ्तार बाइक चलती ट्रक से टकरा गई, इस भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दो अन्य साथी घायल हो गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बरीडीह निवासी राकेश रात्रे अपने दो अन्य साथियों के साथ चांपा की तरफ गया हुआ था, वहां से घर वापसी के दौरान कोथारी चौक के पास मौजूद ब्रेकर में उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सीधे ट्रक में जा घुसी, हादसे के दौरान राकेश रात्रे की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दोनों साथी घायल हो गए। बताया जा रहा है, कि ट्रक कोरबा से सोहागपुर स्थित कोल वॉशरी में कोयला लेने जा रहा था, इसी दौरान हादसा हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई, पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

 
 
ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में ED की छापेमार कार्रवाई, राइस मिल एसोसिएशन अध्यक्ष कैलाश रूंगटा के निवास पर दी दबिश, जांच जारी..…

ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में ED की छापेमार कार्रवाई, राइस मिल एसोसिएशन अध्यक्ष कैलाश रूंगटा के निवास पर दी दबिश, जांच जारी..…

 रायपुर। लोकसभा चुनाव की गहमागहमी के बीच में भी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की रफ्तार थमती नजर नहीं आ रही है। आज शुक्रवार को कस्टम मिलिंग घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय की टीम रायपुर और दुर्ग में दो-दो जगह पर और खरोरा में एक जगह पर छापेमार कार्रवाई की है।

ईडी की एक टीम राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष कैलाश रूंगटा के दीपक नगर स्थित निवास पर पहुंची है। इसी के साथ राइस कारोबारी और छत्तीसगढ़ प्रदेश राइस संगठन के पूर्व महासचिव प्रमोद अग्रवाल के ठिकानों पर भी प्रवर्तन निदेशालय की टीम की कार्रवाई जारी है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ कस्टम मिलिंग घोटाले में पूर्व एमडी मनोज सोनी और राइस मिलिंग के पूर्व कोषाध्यक्ष रोशन चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद कई लोगों के नाम सामने आए हैं।

Breaking : शराब घोटाले मामलें में अनवर ढेबर, एपी त्रिपाठी, त्रिलोक सिंह ढिल्लन की बढ़ी रिमांड

Breaking : शराब घोटाले मामलें में अनवर ढेबर, एपी त्रिपाठी, त्रिलोक सिंह ढिल्लन की बढ़ी रिमांड

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में अनवर ढेबर, एपी त्रिपाठी, अरविंद सिंह और त्रिलोक सिंह ढिल्लन को आज कोर्ट में पेश किया गया. यहां सुनवाई के बाद चारों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया. बता दें कि आज ही चारों की 14 दिन की न्यायिक रिमांड खत्म हुई थी, जिसके बाद कोर्ट में पेश किया था. कोर्ट ने फिर 14 की न्यायिक रिमांड पर भेज दिया. बता दें कि ईडी ने अनवर ढेबर को 2 हजार करोड़ रुपए के शराब घोटाला का दोषी बताया था।पूछताछ के बाद ईडी ने रायपुर निवासी कारोबारी अनवर ढेबर को गिरफ्तार किया. ईडी ने मई महीने में अनवर ढेबर को अरेस्ट किया और कहा कि साल 2019 से 2022 तक 2000 करोड़ का अवैध धन शराब के जरिए कमाया, जिसे दुबई में अपने साथी विकास अग्रवाल के जरिए खपाया. ईडी की ओर से कहा गया कि अनवर ने अपने साथ जुड़े लोगों को परसेंटेज के मुताबिक पैसे बांटे. इसके बाद इस मामले में आबकारी विभाग के अधिकारी एपी त्रिपाठी, कारोबारी त्रिलोक ढिल्लन, नितेश पुरोहित और अरुनपति त्रिपाठी को भी गिरफ्तार किया गया था. शराब घोटाला मामले में अब तक प्रदेश में कुल 180 करोड़ की संपत्ति अटैच की जा चुकी है।

 
आईआईएम नवा रायपुर में आज ‘चिंतन शिविर’ CM साय के साथ सभी मंत्री और वरिष्ठ विधायक होंगे शामिल

आईआईएम नवा रायपुर में आज ‘चिंतन शिविर’ CM साय के साथ सभी मंत्री और वरिष्ठ विधायक होंगे शामिल

 रायपुर। आज साय कैबिनेट का चिंतन शिविर आईआईएम नवा रायपुर में शुरू हो रहा है।CM विष्णु देव साय के साथ सभी मंत्री और वरिष्ठ विधायक शामिल होंगे। सभी रात्रि विश्राम भी वहीं करेंगे। इसमें आईएएम रायपुर, अहमदाबाद के प्रबंधन विशेषग्य सरकार चलाने के लिए अहम गुड गव्हर्नेंस के टिप्स देंगे।

BREAKING : निलंबित IAS समीर बिश्नोई और सूर्यकांत तिवारी 3 जून तक EOW की रिमांड पर

BREAKING : निलंबित IAS समीर बिश्नोई और सूर्यकांत तिवारी 3 जून तक EOW की रिमांड पर

 रायपुर : छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला केस में जेल में बंद निलंबित आईएएस रानू साहू और निलंबित राप्रसे सौम्या चौरसिया को रिमांड पर लेकर EOW पूछताछ कर रही है। वहीं आज निलंबित IAS समीर विश्नोई और कारोबारी सूर्यकांत तिवारी को रायपुर की स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया, जहां प्रोडक्शन वारंट में EOW की टीम कोर्ट लेकर आई, पेशी के बाद निलंबित आईएएस समीर बिश्नोई और सूर्यकांत तिवारी को कोर्ट ने चार दिन के लिए ईओडब्ल्यू को सौंपा है, EOW ने 3 जून तक दोनों की रिमांड ली है। अब चारों को एक साथ बैठाकर पूछताछ की जाएगी। इन चारों के अलावा दोनों महिला अफसरों के भाई भी मौजूद रहेंगे, जिन्हें कुछ दिनों पहले ईओडब्ल्यू की टीम ने गिरफ्तार किया है।

भर्ती नियम में संशोधन के लिए बनी 9 सदस्यीय कमेटी, 10 दिन के भीतर सौंपेंगे प्रतिवेदन

भर्ती नियम में संशोधन के लिए बनी 9 सदस्यीय कमेटी, 10 दिन के भीतर सौंपेंगे प्रतिवेदन

  रायपुर. भर्ती नियम और सेटअप दुरुस्त करने नियम संशोधन के लिए 9 सदस्यीय कमेटी गठित की गई है. कमेटी को 10 दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट देनी होगी. कार्य समिति की पहली बैठक में इस रिपोर्ट पर चर्चा की जाएगी. इसके लिए लोक शिक्षण संचालनालय इन्द्रावती से आज पत्र जारी किया गया है.

बता दें 2008 के सेटअप नियम में अभी तक विभाग चल रहा है. भर्ती नियम को लेकर कई बार वित्त विभाग से सवाल उठाया गया था. भर्ती नियम में कई गड़बड़ियां थी. नियम में संशोधन से अब गड़बड़ियां नहीं होगी.

CG : परिवार ने खेला खूनी खेल, माता-पिता और बेटे ने मिलकर युवक को उतारा मौत के घाट, वजह कर देगी हैरान

CG : परिवार ने खेला खूनी खेल, माता-पिता और बेटे ने मिलकर युवक को उतारा मौत के घाट, वजह कर देगी हैरान

 लोरमी। छत्तीसगढ़ के अचानकमार टाइगर रिजर्व के कटामी गांव से हत्या का सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहां जमीन विवाद के चलते एक ही परिवार के सदस्यों ने मिलकर युवक को मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि जमीन कब्जा को लेकर परिवार में शुरु हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। जिसमें मृतक के बड़े पिता, बड़ी मां और उनके पुत्र, तीनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। वहीं इस मारपीट में परिवार के दो लोग घायल हो गए हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक के भाई ने पिता के साथ थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई। मृतक के भाई ने पुलिस को बताया कि, वह डिंडोल क्षेत्र गांव में एक परिचित के विवाह समारोह में शामिल होने आया था। इसी दौरान आरोपी रवि यादव (31 वर्ष), उसके पिता गौरीशंकर यादव, उसकी मां द्रोपती यादव, तीनो ने धारदार हथियार के साथ आकर 20 वर्षीय मृतक यदुनंदन के घर के सामने पहुँचकर विवाद करने लगे। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने युवक और पीड़ित परिवार पर दौड़ा-दौड़ा कर हमला किया और यदुनंदन का गला रेत कर मौत के घाट उतार दिया। वहीं मृतक के दो भाईयों ने भाग कर अपनी जान बचाई। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी मौके फरार हो गए।

CG - नाबालिक लड़की को गुपचुप खिलाने के बहाने ले गया युवक, कमरे में​ किया बंद, फिर दो दिनों तक करता रहा ये घिनौना काम

CG - नाबालिक लड़की को गुपचुप खिलाने के बहाने ले गया युवक, कमरे में​ किया बंद, फिर दो दिनों तक करता रहा ये घिनौना काम

 जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से नाबालिक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले में एक आरोपी को पुलिस ने दबोचा है। नाबालिग को बाइक में बैठा कर आरोपी ने एक नवनिर्मित बिल्डिंग में ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। आरोपी अजय यादव बगीचा थाने के पोस्कट गांव का निवासी है। सिटी कोतवाली थाना में आरोपी पर पास्को एक्ट का मामला दर्ज किया गया है।

मामले में नाबालिक के पिता ने थाने में सूचना दी थी कि 16 वर्षीय नाबालिक पुत्री अपने दादा-दादी के साथ रहकर जशपुर के एक स्कूल में पढ़ाई करती है । नाबालिक बालिका का पिता दो दिन पूर्व अपने पिता के घर गया था। जहां उसने देखा कि उसकी नाबालिक बेटी एक लड़के के मोटरसाइकिल से उतरकर घर में प्रवेश कर रही है।

घर पहुंची तो दादा ने लड़की से पूछा कि कहां गई थी तो डर की वजह से नाबालिक ने कुछ नहीं बताया। फिर दादाजी ने अपने बेटे को बताया कि 4 दिन पूर्व शाम को घर से बिना बताए कहीं चली गई थी और अभी आ रही है। इसके बाद परिजनों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नाबालिक पुत्री से पूछताछ शुरू की।

उपादान भुगतान को लेकर फेडरेशन आफ एजुकेशन सोसायटी की बैठक संपन्न

उपादान भुगतान को लेकर फेडरेशन आफ एजुकेशन सोसायटी की बैठक संपन्न

रायपुर :- उपादान भुगतान को लेकर फेडरेशन आफ एजुकेशन सोसायटी की बैठक रायपुर में प्रदेश के शत प्रतिशत अनुदान प्राप्त विद्यालयों से दिनाक ०३.०४.१९९७ से ३१.०३.२०१३ तक के अवधि में सेवा निवृत शिक्षक एवं कर्मचारियों के उपादान का भुगतान माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर की डबल बेच द्वारा पारित निर्णय दिनांक १०.०५.२०२४ के द्वारा विद्यालय प्रबंधको को भुगतान करने के लिए निर्देशित किया गया है, जबकि वेतनों का सदाय अधिनियम क्रमांक २० सन् १९७८ की धारा ५(२) के तहत् अनुदान प्राप्त विद्यालयों के कर्मचारियों के वेतन भत्तों व प्रबंधकीय अंशदान भुगतान के लिए होने वाले व्यय भार को संस्थागत निधि बैंक खाते मे अग्रिम में जमा करने का प्रावधान किया गया है अर्थात् शासन को भुगतान करना है, दिनांक ०१.९४.२०१३ से राज्य शासन के द्वारा ही उपादान का भुगतान भी किया जा रहा है। प्रदेश के शत प्रतिशत अनुदान प्राप्त विद्यालयों के संचालन समितियों के अध्यक्ष/सचिव प्रतिनिधि आज के बैठक में रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर,धमतरी,महासमुंद, चांपा जांजगीर, रायगढ़,जशपुर, अंबिकापुर, एम. सी. बी. कोडवा इत्यादि जिलों से सैकड़ों प्रबंधकों के माननीय न्यायालय बिलासपुर के डी. बी. के निर्णय को अनुदान अधिनियम व माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर व ग्वालियर बेंच के डी. बी. निर्णय के विरुद्ध  मानते हुए सर्व–सम्मति से माननीय उच्चतम न्यायालय में यथा शीघ्र वाद दायर करने के साथ ही स्टे प्राप्त करने का निर्णय लिया गया।                                                                                     

CG NEWS: आज का कार्यक्रम : CM साय कबीरधाम जिले के दौरे पर...श्रीमद भगवद कथा ज्ञान यज्ञ में होंगे शामिल

CG NEWS: आज का कार्यक्रम : CM साय कबीरधाम जिले के दौरे पर...श्रीमद भगवद कथा ज्ञान यज्ञ में होंगे शामिल

 रायपुर। CM साय आज कबीरधाम जिले के दौरा करेंगे।जारी कार्यक्रम के  अनुसार सीएम साय 12.30 बजे कबीरधाम के लिए रवाना होंगे. जहां ग्राम सेमहरा के कुकदूर में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होंगे. उसके बाद बैजलपुर में श्रीमद भगवद कथा ज्ञान यज्ञ में शामिल होंगे. तत्पश्चात मुख्यमंत्री शाम 7.30 बजे वापस सीएम निवास लौटेंगे.

 
श्रमिकों के लिए महंगाई भत्ता में इतनी हुई वृद्धि, श्रम विभाग ने जारी किया आदेश

श्रमिकों के लिए महंगाई भत्ता में इतनी हुई वृद्धि, श्रम विभाग ने जारी किया आदेश

रायपुर, 28 मई 2024 श्रम विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विभिन्न अनुसूचित नियोजनों में कार्यरत श्रमिकों के लिए 01 अप्रैल 2024 से परिवर्तनशील महंगाई भत्ता निर्धारित की गई है। लेबर ब्यूरों शिमला से प्राप्त औद्योगिक सूचकांक में जुलाई 2023 से दिसम्बर 2023 के मध्य 14 बिन्दु की औसत वृद्धि हुई। जिसके अनुसार प्रति बिन्दु 20 रूपए के मान से 45 अनुसूचित नियोजनों में कार्यरत श्रमिकों के परिवर्तनशील महंगाई भत्ता में प्रतिमाह 280 रूपए की वृद्धि की गई।

श्रम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कृषि नियेाजन में कार्यरत श्रमिकों हेतु लेबर ब्यूरों शिमला से प्राप्त सूचकांक में 56 बिन्दु की औसत वृद्धि होने से 5 रूपए प्रति बिन्दु के मान से 280 रूपए प्रतिमाह परिवर्तनशील महंगाई भत्ते में वृद्धि की गई। इसी प्रकार अगरबत्ती उद्योग में नियोजित श्रमिकों हेतु उपभोक्ता मूल्य सूचकांक में औसत वृद्धि के आधार पर परिवर्तनशील महंगाई भत्ते 7.08 रूपए प्रति हजार अगरबत्ती निर्माण में निर्धारित की गई।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन श्रम विभाग द्वारा न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948 के अंतर्गत 45 अनुसूचित नियोजनों, कृषि नियोजन एवं अगरबत्ती नियोजन में कार्यरत श्रमिकों के लिए महंगाई भत्ते का निर्धारण लेबर ब्यूरो शिमला द्वारा जारी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर वर्ष में दो बार 01 अप्रैल एवं 01 अक्टूबर को किया जाता है।

जारी आदेशानुसार श्रमिकों के लिए 01 अप्रैल 2024 से 30 सितम्बर 2024 तक न्यूनतम वेतन की दरें निर्धारित की गई है। जिसमें अकुशल ‘अ‘ श्रमिक वर्ग के लिए प्रतिमाह 10,900 रूपए, ‘ब‘ वर्ग के लिए 10,640 रूपए तथा ‘स‘ वर्ग के लिए 10,380 रूपए निर्धारित की गई है। अर्द्धकुशल ‘अ‘ वर्ग के लिए 11,550 रूपए, ‘ब‘ वर्ग के लिए 11,290 रूपए तथा ‘स‘ वर्ग के लिए 11,030 रूपए निर्धारित की गई है। कुशल ‘अ‘ वर्ग के लिए 12,330 रूपए, ‘ब‘ के लिए 12,070 रूपए तथा ‘स‘ के लिए 11,810 रूपए निर्धारित की गई है। इसी प्रकार उच्च कुशल ‘अ‘ वर्ग के लिए 13,110 रूपए, ‘ब‘ के लिए 12,850 रूपए तथा ‘स‘ वर्ग के लिए 12,590 रूपए किया गया है। उक्त प्रभावशील न्यूनतम वेतन की दरें छत्तीसगढ़ शासन, श्रम विभाग की वेबसाईट www.cglabour.nic.in पर भी उपलब्ध है। 

4 जून को रायपुर के सेजबहार स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में होगी मतगणना, सुबह 8 बजे शुरू होगी मतों की गिनती

4 जून को रायपुर के सेजबहार स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में होगी मतगणना, सुबह 8 बजे शुरू होगी मतों की गिनती

 रायपुर: 4 जून को रायपुर के सेजबहार स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में मतगणना की तैयारियाँ जोरों पर हैं। सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतों की गिनती, जो कि सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती से होगी। इसके बाद 8:30 बजे से EVM की गणना का कार्य आरंभ होगा।मतगणना के लिए तैयारियों में शामिल होने वाले कर्मचारी प्रवेश पत्र से प्रवेश कर सकेंगे। इससे पहले, विधानसभावार रेंडमाइजेशन भी 24 घंटे पहले किया जाएगा।

मतगणना के दिन सुबह 5 बजे होगा टेबल का आबंटन, जिसमें प्रत्येक विधानसभा के लिए 14-14 टेबल लगाए जाएंगे। प्रत्येक टेबल पर एक गणना निरीक्षक, एक गणना सहायक, एक माइक्रो आब्जर्वर और एक ग्रुप डी कर्मचारी होंगे।

इससे पहले कि आप जाएं, जानिए आपके वोट का महत्व और निर्णय कैसे लें। रहें जुड़े हमारे साथ, आपके लिए हर अपडेट हम लेकर आएंगे।

 
BREAKING: पुलिस नक्सली मुठभेड़ मे एक महिला और एक पुरुष नक्सली ढेर

BREAKING: पुलिस नक्सली मुठभेड़ मे एक महिला और एक पुरुष नक्सली ढेर

 बीजापुर : पुलिस नक्सली मुठभेड़ में एक महिला समेत दो माओवादी ढेर किए गए हैं। ।मद्देड थानाक्षेत्र के बद्देपारा के जंगलों में आज सुबह हुई मुठभेड़ हुई।घटनास्थल से मारे गए माओवादियों के शव के साथ हथियार भी बरामद कर लिया गया ।मुठभेड़ में 8 लाख की इनामी महिला माओवादी लीडर मनीला के मारे जाने की खबर मिल रही है । मनीला माओवाद संगठन में DVCM पद पर थी.

सत्ता के किस करीबी को बचाने में लगी है सरकार : भूपेश

सत्ता के किस करीबी को बचाने में लगी है सरकार : भूपेश

 रायपुर। बेमेतरा के बोरसी में बारूद फैक्ट्री में हुए धमाके तथा 8 मजदूरों की मौत के तीसरे दिन भी एफआईआर नहीं लिखे जाने को लेकर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने भाजपा सरकार पर बड़ा हमला किया है। सोशल मीडिया हैंडल पर तथा मीडिया से बातचीत में भूपेश बघेल ने सवाल उठाया कि आखिर किसकी गारंटी और किसके सुशासन पर इस धमाके के गुनाहगारों को संरक्षण दिया जा रहा है। भूपेश ने यह भी पूछा कि सत्ता के किस करीबी को बचाने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने इस पूरे मामले में सरकार के सामने 5 सवाल रखते हुए कहा है कि इनके जवाब तो देने ही होंगे। भूपेश का पहला सवाल यह है कि आखिर ब्लास्ट के 48 घंटे बीतने के बाद भी एफआईआर क्यों नहीं लिखी गई है। दूसरा- क्या प्रशासन ने फैक्ट्री प्रबंंधन से पूछा है कि घटना वाले दिन वहां कितने मजदूर काम पर गए थे। भूपेश ने तीसरा सवाल यह किया है कि लापता मजदूरों की सही संख्या कितनी है। क्योंकि प्रशासन 8 बता रहा है, लेकिन ग्रामीण इसे गलत बता रहे हैं। चौथा सवाल- फैक्ट्री में क्षमता से अधिक रखी हुई विस्फोटक सामग्री क्यों निकालनी जा रही है। जांच में बारूद की कितनी मात्रा दर्ज की जाएगी। भूपेश ने यह भी कहा कि मृतकों के परिजन को  जो मुआवजा देने की घोषणा की गई है, ग्रामीणों ने वह लेने से इंकार कर दिया है। ऐसे में क्या प्रशासन मुआवजा बढ़ाएगा।

ई-वे बिल में छूट की समाप्ति व्यापारियों पर अत्याचार : कांग्रेस

ई-वे बिल में छूट की समाप्ति व्यापारियों पर अत्याचार : कांग्रेस

 रायपुर । भाजपा सरकार द्वारा ई-वे बिल सिस्टम छूट को समाप्त किये जाने पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि यह सरकार का व्यापारियों पर अत्याचार है। जब से राज्य में भाजपा सरकार बनी है सरकार उद्योग व्यापार को चौपट करने वाला निर्णय ले रही है। जिन व्यापारियों उद्योगपतियों के दिये जाने वाले टैक्स के पैसे से सरकार विकास और राहत के काम करती है। उन्हीं व्यापारियों को परेशान किया जाना गलत है? पांच महिने में लगातार व्यापारियों के यहां सरकार ने जीएसटी के छापे मारी करवाया। अब सरकार उनको परेशान करने ई वे बिल में छूट को समाप्त करने का निर्णय ले लिया है। कांग्रेस सरकार के इस कदम का विरोध करती है।

सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि जिस समय जीएसटी लागू किया गया इस दौरान कांग्रेस ने जीएसटी के कई स्लैब और इसके कार्य प्रणाली पर सवाल उठाए थे और पूरे देश में व्यापारी वर्ग भी इसके खिलाफ रहे हैं। जीएसटी के विषय पर अब तक 3000 से अधिक सुधार किया गया है। उसके बावजूद जीएसटी की समस्या निरंतर बनी हुई है। भाजपा नेता जीएसटी को लेकर अपनी केंद्र सरकार की नाकामी को ढकने के लिए अब सीधा-सीधा व्यापारी को ही टैक्स चोर कह रहे है।

उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद चुनाव के लिए व्यापारी बिल्डर उद्योगपतियों पर दबाव डालकर वसूली किया जा रहा है और इसके लिए सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहे हैं। भाजपा नेता व्यापारी बिल्डर उद्योगपतियों को धमका रहे हैं। लगातार शिकायतें मिल रही है। कांग्रेस ने व्यापारियों के इस समस्या को समझते हुए केंद्र में सरकार बनने पर जीएसटी का सरलीकरण और सुविधाजनक बनाने का वादा किया है। कांग्रेस की सरकार बनने के बाद व्यापारियों को अनियमितता जीएसटी से राहत मिलेगा वह व्यापारियों से हो रही अवैध वसूली बंद होगी।

दीपक बैज विष्णुदेव सरकार का शुक्रिया अदा करें, बस्तर हो रहा है भय मुक्त-केदार कश्यप

दीपक बैज विष्णुदेव सरकार का शुक्रिया अदा करें, बस्तर हो रहा है भय मुक्त-केदार कश्यप

 जगदलपुर/रायपुर : वनमंत्री केदार कश्यप ने दीपक बैज के बयान को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। केदार कश्यप ने कहा कि पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज राग अलापना बंद करें। उनको मालूम होना चाहिए किस तरीके से उनके ही कार्यकर्ता, उनके पदाधिकारी लगातार भाजपा नेताओं को धमकी देते रहे हैं। उन्होंने कहा चाहे नारायणपुर, बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा या पखांजुर क्षेत्र हो, हमारे भाजपा जनप्रतिनिधियों को जान से मारने धमकी दे रहे हैं और तो और नारायणपुर की घटना जिसमें विक्रम बैस की मौत हुई है। इसके जो दोषी है वे कोंग्रेसी कार्यकर्ता रह चुके हैं

NSUI के अध्यक्ष रह चुके हैं। दीपक बैज पखांजूर की घटना को ना भूले। स्व. असीम राय जो हमारे नगर पंचायत के अध्यक्ष थे उनको मारने में कांग्रेस के पदाधिकारियों का हाथ रहा है। ये तो भारतीय जनता पार्टी की सरकार है जो लगातार जांच पड़ताल कर रही है जो ऐसे जो दोषी लोग हैं उनको जेल का रास्ता दिखा रही है। कानून से कोई बच नहीं सकता। दीपक बैज आपको शुक्रियादा करना चाहिए कि माननीय विष्णुदेव साय जी की सरकार हमारे पूरे क्षेत्र को भय मुक्त बना रही है।

दंतेवाड़ा में 15 नक्सलियों की गिरफ्तारी पर सीएम साय ने दी सुरक्षाबलों को बधाई, कहा – नक्सलवाद के खात्मे तक हमारी लड़ाई जारी रहेगी

दंतेवाड़ा में 15 नक्सलियों की गिरफ्तारी पर सीएम साय ने दी सुरक्षाबलों को बधाई, कहा – नक्सलवाद के खात्मे तक हमारी लड़ाई जारी रहेगी

 रायपुर :- दंतेवाड़ा जिले के गिरसापारा की पहाड़ियों में सुरक्षाबल के जवानों ने पंद्रह नक्सलियों को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। पकड़े गए नक्सलियों में सात महिला और आठ पुरुष नक्सली हैं। जिसमें से एक नक्सली बीजापुर और चौदह नक्सली नारायणपुर जिले के हैं। सुरक्षाबलों को मिली इस कामयाबी पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें बधाई दी है। उन्होंने नक्सलवाद के खात्मे तक लड़ाई जारी रखने की बात कही है। साय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर लिखा है कि – सुरक्षाबलों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए दंतेवाड़ा के गिरसापारा की दूरस्थ पहाड़ियों से 15 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। नक्सलमुक्त बस्तर की दिशा में यह एक और कदम है।नक्सलवाद के खात्मे के लक्ष्य को लेकर हमारी सरकार मजबूती से लड़ाई लड़ रही है, जो उसके खात्मे तक जारी रहेगी।

गौरतलब है कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में तेजी आई है। सुरक्षाबलों द्वारा बस्तर संभाग में रोज नक्सलियों को मारने, गिरफ्तार किये जाने या आत्मसमर्पण करवाने में सफलता मिल रही है। नक्सलवाद के खिलाफ इस लड़ाई में केंद्र सरकार और राज्य सरकार के बेहतर समन्वय से आशातीत सफलता मिल रही है।

CG BREAKING : सरकार ने श्रमिकों को दी बड़ी सौगात, महंगाई भत्ता में हुई वृद्धि...इतने रूपए प्रतिमाह होगी वेतन

CG BREAKING : सरकार ने श्रमिकों को दी बड़ी सौगात, महंगाई भत्ता में हुई वृद्धि...इतने रूपए प्रतिमाह होगी वेतन

 रायपुर : श्रम विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विभिन्न अनुसूचित नियोजनों में कार्यरत श्रमिकों के लिए 01 अप्रैल 2024 से परिवर्तनशील महंगाई भत्ता निर्धारित की गई है। लेबर ब्यूरों शिमला से प्राप्त औद्योगिक सूचकांक में जुलाई 2023 से दिसम्बर 2023 के मध्य 14 बिन्दु की औसत वृद्धि हुई। जिसके अनुसार प्रति बिन्दु 20 रूपए के मान से 45 अनुसूचित नियोजनों में कार्यरत श्रमिकों के परिवर्तनशील महंगाई भत्ता में प्रतिमाह 280 रूपए की वृद्धि की गई।

श्रम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कृषि नियेाजन में कार्यरत श्रमिकों हेतु लेबर ब्यूरों शिमला से प्राप्त सूचकांक में 56 बिन्दु की औसत वृद्धि होने से 5 रूपए प्रति बिन्दु के मान से 280 रूपए प्रतिमाह परिवर्तनशील महंगाई भत्ते में वृद्धि की गई। इसी प्रकार अगरबत्ती उद्योग में नियोजित श्रमिकों हेतु उपभोक्ता मूल्य सूचकांक में औसत वृद्धि के आधार पर परिवर्तनशील महंगाई भत्ते 7.08 रूपए प्रति हजार अगरबत्ती निर्माण में निर्धारित की गई।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन श्रम विभाग द्वारा न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948 के अंतर्गत 45 अनुसूचित नियोजनों, कृषि नियोजन एवं अगरबत्ती नियोजन में कार्यरत श्रमिकों के लिए महंगाई भत्ते का निर्धारण लेबर ब्यूरो शिमला द्वारा जारी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर वर्ष में दो बार 01 अप्रैल एवं 01 अक्टूबर को किया जाता है।

जारी आदेशानुसार श्रमिकों के लिए 01 अप्रैल 2024 से 30 सितम्बर 2024 तक न्यूनतम वेतन की दरें निर्धारित की गई है। जिसमें अकुशल ‘अ‘ श्रमिक वर्ग के लिए प्रतिमाह 10,900 रूपए, ‘ब‘ वर्ग के लिए 10,640 रूपए तथा ‘स‘ वर्ग के लिए 10,380 रूपए निर्धारित की गई है। अर्द्धकुशल ‘अ‘ वर्ग के लिए 11,550 रूपए, ‘ब‘ वर्ग के लिए 11,290 रूपए तथा ‘स‘ वर्ग के लिए 11,030 रूपए निर्धारित की गई है। कुशल ‘अ‘ वर्ग के लिए 12,330 रूपए, ‘ब‘ के लिए 12,070 रूपए तथा ‘स‘ के लिए 11,810 रूपए निर्धारित की गई है। इसी प्रकार उच्च कुशल ‘अ‘ वर्ग के लिए 13,110 रूपए, ‘ब‘ के लिए 12,850 रूपए तथा ‘स‘ वर्ग के लिए 12,590 रूपए किया गया है। उक्त प्रभावशील न्यूनतम वेतन की दरें छत्तीसगढ़ शासन, श्रम विभाग की वेबसाईट www.cglabour.nic.in पर भी उपलब्ध है।