नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
आज बिलासपुर, सरगुजा समेत इन जिलों में हो सकती है बारिश, अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं

आज बिलासपुर, सरगुजा समेत इन जिलों में हो सकती है बारिश, अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं

 CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बुधवार को शाम होते ही कई जगह मौसम बदल गया. रायपुर, दुर्ग सहित कई जिलों में झमाझम बारिश हुई. मौसम विभाग ने आज बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया था. बेमेतरा, बलौदाबाजार,  कबीरधाम, बिलासपुर, मुंगेली में अलग-अलग जगहों पर आंधी चलने की संभावना जताई.

वहीं मौसम (CG Weather Update) विभाग ने अगले 4 दिनों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होने की बात कही है. अगले 4 दिनों में एक दो स्थानों पर अंधड़ व बारिश जारी रहने की संभावना है. आज भी प्रदेश में एक दो स्थानों पर हल्की बारिश के आसार हैं.

   आज प्रदेश के इन इलाकों में बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार आज रायपुर में हल्‍के बादल छाए रहेंगे। गुरुवार को बिलासपुर, सरगुजा समेत कई जिलों में बारिश की संभावना है। इसके साथ ही जशपुर, पेंड्रा, रायगढ़, कोरबा, राजनांदगांव, बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर और नारायणपुर में वर्षा होगी, ऐसा मौसम विभाग का पूर्वानुमान है।

   इन कारणों से हो रही बारिश

मौसम विभाग ने जानकारी दी कि एक द्रोणिका उत्तर-पश्चिम राजस्थान पर चक्रवाती परिसंचरण से लेकर उत्तरी मध्य प्रदेश, दक्षिण उत्तर प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल से बांग्लादेश तक औसत समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर बनी है। इसके कारण छत्तीसगढ़ में बीते दिन कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश हुई। इसी द्रोणिका के चलते आज भी प्रदेश के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज आंधी और बारिश के आसार हैं।

   मौसम विभाग ने दी ये सलाह

मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ क्षेत्र बिलासपुर, सरगुजा, रायपुर और दुर्ग संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. मौसम (CG Weather Alert) विभाग ने सलाह दी है कि दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक लोग बिना जरूरी काम के बाहर ना निकलें. वहीं मंगलवार को प्रदेश के डोंगरगढ़ में अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. तो वहीं, सबसे नारायणपुर में सबसे कम तापमान 21.9 डिग्री दर्ज किया गया.

   पिछले 24 घंटे में तापमान 41 से 42 डिग्री के बीच रहा

मौसम विभाग ने बताया कि मंगलवार को कुनकुरी में 20 मिलीमीटर और पेंड्रा में 10 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है. बता दें कि पिछले 24 घंटे के दौरानबिलासपुर, रायपुर, पेंड्रा रोड और अंबिकापुर में दिन का तापमान 41 से 42 डिग्री के बीच रहा. जहां तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होने के चलते गर्मी का एहसास हुआ. हालांकि रात को आंधी और हवा चलने से मौसम ठंडा हो गया.

   आज प्रमुख शहरों में संभावित पारा

रायपुर: न्‍यूनतम 26.0 डिग्री और अधिकतम 41.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जाएगा। आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और बारिश या आंधी या धूल भरी आंधी की संभावना है।

अंबिकापुर: रात का तापमान 23.0 डिग्री और दिन का पारा 38.0 डिग्री। आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और बारिश या आंधी या धूल भरी आंधी की संभावना है।

बिलासपुर: रात का पारा 27.0 डिग्री और दिन का पारा 42.0 डिग्री। आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

पेंड्रा: रात का पारा 25.0 डिग्री और दिन का पारा 40.0 डिग्री। आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

जगदलपुर: न्‍यूनतम पारा 25.0 डिग्री और अधिकतम पारा 37.0 डिग्री। आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और बारिश या आंधी या धूल भरी आंधी की संभावना है।

राजनांदगांव: रात का पारा 26.0 डिग्री और दिन का पारा 41.0 डिग्री। आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और बारिश या आंधी या धूल भरी आंधी की संभावना है।

दुर्ग: रात का पारा 26.0 डिग्री और दिन का पारा 42.0 डिग्री। आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

नक्सलियों ने PM मोदी और CM विष्णुदेव साय को बताया आदिवासी विरोधी, जानें क्या है पूरा मामला

नक्सलियों ने PM मोदी और CM विष्णुदेव साय को बताया आदिवासी विरोधी, जानें क्या है पूरा मामला

 बीजापुर। छत्तीसगढ़ में पीड़िया मुठभेड़ को फर्जी (CG Naxal News) बताते हुए आवापल्ली से उसूर जाने वाली सड़क को तोड़कर बैनर-पोस्टर लगाकर 26 मई को बंद करने का आह्वान किया है। 10 मई को पीड़िया में माओवादियों (CG Naxal News) के साथ मुठभेड़ हुई थी, जिसको फर्जी बताया गया था और 26 मई को बंद करने का आह्वान किया था। साथ ही नक्सलियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ छत्तीसगढ़ सीएम विष्णुदेव सरकार को आदिवासी विराधी बताते हुए पर्चे फेंके थे।

पुलिस ने की कोशिश नाकाम

जिसके बाद नक्सलियों ने रास्त की सड़क तोड़ दिया था, लेकिन जवानों ने नक्सलियों की इस कोशिश को विफल करते हुए फिर से सड़क निर्माण करवा दिया। बीजापुर एडिशनल एसपी चंद्रकांत गर्वना ने इसपर कहा कि दो-तीन स्थानों की सड़कों को काटा गया था, जेसे ही हमें इस बारे में जानकारी मिली हमारी टीम मौके पर पहुंचकर सड़क को एक बार फिर दुरुस्त कर दिया। साथ ही सड़क पर आम लोगों के लिए एक बार फिर खोल दी गई है।

क्या है मामला

दरअसल, 10 मई को पुलिस और नक्सलियों के बीच पीडिया में मुठेभेड़ हुई थी, जिसको नक्सलियों ने फर्जी मुठभेड़ को बताया था। खास बात यह है कि इस मुठभेड़ में 12 नक्सलियों को छत्तीसगढ़ पुलिस ने ढेर करने का दावा किया था। जिसके बाद नक्सलियों ने पर्चे बांट कर विरोध करने का ऐलान किया था।

साथ ही नक्सलियों ने बंद से एक दिन पहले बीजापुर उसूर सड़क को बाधित कर दिया था। बता दें कि नक्सलियों ने सड़क खोदकर बीच में बैनर और पर्चे लगाए थे। आवापल्ली- उसूर मार्ग पर सीतापुर के पास नक्सलियों ने आधा दर्जन से भी ज्यादा गड्ढे खोद दिए थे।

बारूद फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट मामले की होगी दंडाधिकारी जांच, सभी मृतक के परिवार को 5 लाख देने की सीएम साय ने की घोषणा…

बारूद फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट मामले की होगी दंडाधिकारी जांच, सभी मृतक के परिवार को 5 लाख देने की सीएम साय ने की घोषणा…

 रायपुर। बेमेतरा जिले के बोरसी गांव स्थित बारूद फैक्ट्री में हुए विस्फोट मामले में छत्तीसगढ़ सरकार ने दंडाधिकारी जांच के आदेश दे दिए हैं। दुर्घटना में मृतक परिवार के लिए पांच लाख रुपए और घायलों के लिए पचास हजार रुपए की घोषणा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की है।

साय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर लिखा है कि बेमेतरा जिले के बोरसी गांव स्थित बारूद फैक्ट्री में हुए विस्फोट मामले के दंडाधिकारी जांच के आदेश दे दिए गए हैं। दुर्घटना में हुई मौत पर मृतक के परिजनों को पांच लाख रुपए एवं घायलों को पचास हजार रुपए आर्थिक सहायता देने के आदेश भी दे दिए गए हैं। घायलों को समुचित इलाज के लिए रायपुर लाया जा रहा है। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य की उच्चस्तरीय निगरानी की जा रही है।

ईश्वर से मृतक की आत्मा की शांति एवं घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।

बीजापुर पुलिस को मिली फिर एक बार बड़ी सफलता, 33 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

बीजापुर पुलिस को मिली फिर एक बार बड़ी सफलता, 33 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

 बीजापुर: बीजापुर पुलिस को मिली फिर एक बार बड़ी सफलता PLGA बटालियन नंबर एक, कंपनी नंबर एक और जनताना अध्यक्षों सहित कुल 33 नक्सलियों ने किया बीजापुर एसपी के सामने आत्मसमर्पण…बीजापुर के गंगालूर क्षेत्र के जनताना सरकार के 33 नक्सलियों ने किया समर्पण , समर्पित नक्सलियों ने हार्डकोर नक्सलियों पर दबाव एंव प्रताड़ित करने का लगाया आरोप…तीन नक्सलियों पर है 5 लाख का इनाम…कई बड़ी नक्सल वारदातों में रहे हैं शामिल… 10 दिन पहले भी 30 नक्सली बीजापुर पुलिस के सामने कर चुके हैं सरेंडर…

बीजापुर पुलिस नक्सल ओफरेशन के साथ साथ नक्सलियों को मुख्यधारा से जोड़ने का भी काम कर रही है… आज बीजापुर पुलिस और सीआरपीएफ के आला अधिकारी के समक्ष पीएलजीए बटालियन नम्बर 01 पार्टी सदस्य, कंपनी नम्बर 05 के प्लाटून नम्बर 01 के पार्टी सदस्या, जनताना सरकार अध्यक्ष सहित 33 माओवादियों ने पुलिस के समक्ष किया समर्पण…ये सभी नक्सली गंगालूर एरिया कमेटी अन्तर्गत आरपीसी पुसनार, डुमरीपालनार में रहकर दुगोली, करका एवं हिरोली से माओवादी संगठन के विभिन्न पदों में सक्रिय थे आज माओवादियों की विचारधारा से क्षुब्ध होकर छत्तीसगढ़ शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर समर्पण किया…

माओवाद से हुआ मोहभंग, मुख्यधारा से जुड़कर, सामाजिक एवं पारिवारिक जीवन यापन करने का निर्णय लिया।बीजापुर जिले में 2024 में अब तक 109 माओवादियों ने किया पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया वही विभिन्न माओवादी घटनाओं में शामिल 189 माओवादियों को सुरक्षा बल ने गिरफ्तार किया…आत्मसमर्पण नक्सलियों ने बताया संगठन छोड़ने का कारण संगठन में कार्यो की उपेक्षा करने, भेदभाव पूर्ण व्यवहार एवं माओवादियों के द्वारा आदिवासियों पर किये जा रहे अत्याचार से त्रस्त होकर एवं छत्तीसगढ़ शासन की आत्मसमर्पण नीतियों से प्रभावित होकर भारत के संविधान पर विश्वास रखते हुए उक्त माओवादियों द्वारा पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया गया । आत्मसमर्पण करने पर इन्हें उत्साहवर्धन हेतु शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत् 25000-25000/- रूपये (पच्चीस हजार रूपये) नगद प्रोत्साहन राशि बीजापुर एसपी और सीआरपीएफ डीआईजी ने प्रदान किया…

BREAKING : पटवारी पर गिरी गाज...इस वजह से किया निलंबित, आदेश जारी, जानिए पूरा मामला...!!

BREAKING : पटवारी पर गिरी गाज...इस वजह से किया निलंबित, आदेश जारी, जानिए पूरा मामला...!!

 जांजगीर। जमीन घोटाले में गिरफ्तार पटवारी पर निलंबन की गाज गिरी है। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चापा जिले में 2.5 एकड़ जमीन को फर्जी ढंग से 12 एकड़ दर्ज कराने और गरियाबंद जिले के एचडीएफसी बैंक से इस जमीन को बंधक रख 22 लाख रूपए का लोन लेने के मामले में पुलिस ने ग्राम सिलादेही के तत्कालीन पटवारी दयाराम साहू (47 साल) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। यह पूरा मामला बिर्रा थाना क्षेत्र का है।

 आपको बता दें 13 मई को दयाराम साहू को जमीन फेरबदल के मामले में गिरफ्तार किया था। विभाग की तरफ से 13 मई की तारीख से ही दयाराम साहू को सस्पेंड करने का आदेश दिया है। आपको बता दे की शासकीय नियम के मुताबिक कोई भी शासकीय अधिकारी या कर्मचारी अगर 48 घंटे से ज्यादा वक्त तक जेल में बंद होता है, तो उसे शासकीय नियमों के अनुसार सस्पेंड कर दिया जाता है। इस नियम के तहत दयाराम साहू को भी विभाग ने सस्पेंड किया है।
 

देखें आदेश 

EOW ने निलंबित IAS रानू साहू के भाई को किया खेत में दौड़ाकर फिल्मी स्टाइल में किया गिरफ्तार,सामने आई यें बड़ी वजह…

EOW ने निलंबित IAS रानू साहू के भाई को किया खेत में दौड़ाकर फिल्मी स्टाइल में किया गिरफ्तार,सामने आई यें बड़ी वजह…

 रायपुर :-  छत्तीसगढ़ की निलंबित IAS रानू साहू के भाई को EOW ने हिरासत में ले लिया है. ऐसी खबर है कि EOW की टीम ने पीयूष को घर से भागते वक्त दौड़ाकर पकड़ा है. जानकारी के अनुसार, गरियाबंद जिले के पांडुका स्थित निवास पर  पीयूष जैसे ही घर पहुंचा, तो अचानक 1-2 घंटे के अंदर 7-8 लोग गाड़ी से पहुंचे और घर की घेराबंदी कर दी.

आधे घंटे तक पीयूष को खेत में दौड़ाने के बाद पकड़ा

पीयूष को जैसे ही भनक लगी कि कुछ लोग घर के बाहर आए हैं, तो वह घर से पिछले हिस्से से दीवार फांदकर भागने लगा. जिसके बाद EOW की टीम लगभग आधे घंटे तक पीयूष को खेत ही खेत दौड़ाती रही. इसके बाद  टीम ने पीयूष को पकड़ लिया.

बता दें कि EOW की टीम पीयूष साहू को रायपुर लेकर आया गया है है. बताया गया कि EOW ने पीयूष को पूछताछ (CG Coal Scam) के लिए पेश होने नोटिस भेजा था, लेकिन वह नोटिस का जवाब नहीं दे रहा था. फिलहाल इस गिरफ्तारी को लेकर कोई  अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

कोर्ट ने कल ही रानू साहू को भेजा है रिमांड पर 

बता दें कि छत्तीसगढ़ के चर्चित कोयला घोटाले मामले में निलंबित आईएएस रानू साहू और सौम्या चौरसिया को कल ही कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. कोर्ट ने दोनों को 4 दिनों की रिमांड पर EOW को सौंप दिया है. 27 मई तक अब EOW की टीम दोनों अधिकारियों से पूछताछ करेगी. ईओडब्‍ल्‍यू ने कोयला घोटाले मामले में 15 दिनों की रिमांड कोर्ट से मांगी थी.

CG WEATHER NEWS : नौतपा आज से, IMD का अनुमान छत्तीसगढ़ में आज कई जगहों पर पड़ सकती हैं राहत की बौछारें

CG WEATHER NEWS : नौतपा आज से, IMD का अनुमान छत्तीसगढ़ में आज कई जगहों पर पड़ सकती हैं राहत की बौछारें

 रायपुर :- 25 मई से प्रारंभ हो रहे नौतपा में नौ दिनों तक पड़ने वाले ऊर्जा नक्षत्रों के प्रकोप से सूर्य के आग उगलने का अनुमान है। अर्थात तेज गर्मी से धरती खूब तपेगी।

मौसम विभाग ने शनिवार को रायपुर समेत प्रदेश के कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है. मौसम विभाग का कहना है कि इसके बाद भी अधिकतम तापमान में गिरावट नहीं आएगी. राजधानी में नवतपा के एक दिन पर सूरज ने अपना रौद्र रूप दिखाया. इसके कारण लोग दिनभर भारी गर्मी से परेशान रहे. गर्मी इतनी अधिक थी कि कूलर, पंखों से भी राहत नहीं मिल रही थी.मौसम विभाग के अनुसार एक द्रोणिका दक्षिण पश्चिम राजस्थान से छत्तीसगढ़ तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. एक चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण उत्तर पूर्व मध्यप्रदेश के ऊपर 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. शनिवार को आकाश आंशिक मेघमय रहने तथा गरज-चमक के साथ बौछारे पड़ने की संभावना है. अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रह सकती है।

55 दिन होगी बारिश

ज्योतिषीय मान्यता है कि नौतपा के नौ दिनों में यदि तेज गर्मी पड़ती है तो आने वाला मानसून अच्छा होता है। चूंकि, इस साल तेज गर्मी पड़ने की संभावना है। इसलिए मानसून भी बेहतर रहेगा। सूर्य, जिस दिन आद्रा नक्षत्र में प्रवेश करता है, उस दिन से तेज बारिश का मौसम शुरू होता है। इस साल आठ जून को आद्रा नक्षत्र है, इस दिन से देशभर में मानसून छा जाएगा। लगभग 55 दिनों तक बारिश होने की संभावना है। ऐसी संभावना है कि 31 मई को मानसून केरल पहुंचेगा।

CG News: छत्‍तीसगढ़ के बारूद फैक्ट्री में ब्लास्‍ट, जोरदार धमाके से दहल उठा बेमेतरा, हादसे में कई लोगों के मारे जाने की खबर

CG News: छत्‍तीसगढ़ के बारूद फैक्ट्री में ब्लास्‍ट, जोरदार धमाके से दहल उठा बेमेतरा, हादसे में कई लोगों के मारे जाने की खबर

 बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा स्थित बेरला के ग्राम बोरसी में बारूद फैक्ट्री में शनिवार सुबह ब्लास्ट हुआ है। इसमें 12 लोगों के मारे जाने की आशंका है। इधर, घटना के बाद के तीन घंटे बाद बेमेतरा कलेक्टर रणवीर शर्मा घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं चार घंटे बाद दकमल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। राहत बचाव कार्य जारी है। हालांकि प्रशासन की ओर से अभी तक करने वालों की संख्या अधिकृत रूप से जारी नहीं हुई है।

बारूद फैक्ट्री में हुए ब्‍लास्‍ट के बाद लोगों में हड़कंप मच गया। खबरों के अनुसार ब्लास्टिंग में 12 लोगों के मारे जाने की खबर है। इस जोरदार धमाके में कई लोगों के मलबे में दबे होने की भी आशंका जताई जा रही है। आधा दर्जन से अधिक घायलों को रायपुर के एम्‍स में भर्ती किया गया है।

घटना के बाद इलाके के लोग दहशत में हैं। घटनास्‍थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं जिला प्रशासन की टीम भी घटनास्थल पहुंच गई है। यह पूरी घटना बेमेतरा के बेरला ब्लॉक के ग्राम बोरसी का है।

इस हादसे पर उप मुख्‍यमंत्री विजय शर्मा ने कहा, "बेमेतरा में एक बारूद फैक्ट्री में धमाका हुआ है। जांच चल रही है। पुलिस अधीक्षक और प्रशासन के सभी लोग मौके पर मौजूद हैं। बचाव कार्य जारी है। बचाव कार्य होने के बाद ही स्थिति स्पष्‍ट होगी।

naidunia_image

छत्‍तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में बारूद फैक्ट्री में बड़ा हादसा हो गया। यहां फैक्ट्री में ब्लास्ट से कई लोगों के मारे जाने की खबर है। वहीं धमाके की आवाज से पूरा इलाका दहल गया। सूचना के बाद जिला प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है।

वहीं घटना के बाद रायपुर और दुर्ग से दमकल वाहन और एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम रवाना हो गई है। रायपुर से एक और दुर्ग से दो दमकल की वाहन मौके के लिए रवाना हुए हैं। वहीं रायपुर से एसडीआरएफ की 20 सदस्यीय रेस्क्यू टीम रवाना हुई।

naidunia_image

जानकारी के अनुसार यह घटना बेमेतरा जिले के बेरला ब्लॉक के ग्राम बोरसी की है। यहां बारूद फैक्ट्री में ब्‍लास्‍ट हो गया। इनकी चपेट में आने से कई लोगों के मारे जाने की खबर है। जबकि कई लोग घायल हैं। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्‍त बारूद फैक्ट्री में करीब 100 लोग काम कर रहे थे।

बारूद फैक्ट्री में होते ही पूरा इलाका दहल गया। पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लोग घरों से निकलकर इधर-उधर देखने लगे। कुछ ही देर में घटनास्‍थल पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

 
 
सस्पेंड ब्रेकिंग : ASI पर गिरी गाज, इस मामले में लापरवाही बरतने पर SP ने किया निलंबित...जानिए पूरा मामला

सस्पेंड ब्रेकिंग : ASI पर गिरी गाज, इस मामले में लापरवाही बरतने पर SP ने किया निलंबित...जानिए पूरा मामला

 धमतरी। जिले में रिश्वतखोर ASI के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। एसपी आंजनेय वार्ष्णेय ने मामले को संज्ञान में लेते हुए एएसआई को निलंबित कर दिया है। 

दरअसल धमतरी सिटी कोतवाली में एक मारपीट के मामले में यह सारी लेनदेन की बात सामने आई है। मारपीट के आरोपी को मुचलके पर छोड़ने की बात में एएसआई ने पैसों की मांग की थी। यह लेन-देन साढ़े चार हजार रुपए में सेट हुआ था। पैसे देने वाले पक्ष ने खुद इस लेन-देन का वीडियो बनवाया और इस पूरे मामले की शिकायत धमतरी एसपी आंजनेय वार्ष्णेय से की। प्रमाण के तौर पर वीडियो भी दिया गया है। धमतरी एसपी ने मामले को संज्ञान में लिया। बताया जा रहा है कि एएसआई रमेश साहू को फौरन ही निलंबित किया गया है। 

 स्वामी आत्‍मानंद स्‍कूल के संविदा कर्मचारियों को लेकर DPI ने जारी किया यह महत्वपूर्ण आदेश...पढ़े क्या लिखा है आदेश में...

स्वामी आत्‍मानंद स्‍कूल के संविदा कर्मचारियों को लेकर DPI ने जारी किया यह महत्वपूर्ण आदेश...पढ़े क्या लिखा है आदेश में...

 रायपुर :  स्‍वामी आत्‍मानंद स्‍कूलों में संविदा कार्यरत कर्मचारियों को जल्‍द ही वेतन मिल जाएगा। लोक शिक्षण संचालनालय ने इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और स्‍वामी आत्‍मानंद स्‍कूल के सचिव को पत्र जारी किया है। इसमें कहा गया है कि स्‍वामी आत्‍मानंद स्‍कूल के कर्मचारियों को उत्‍कृष्‍ट शाला संचालन योजना करने की सहमति दी गई है।

अफसरों ने बताया 4 मई को स्‍कूल शिक्षा विभाग ने स्‍वामी आत्‍मानंद स्‍कूलों के कर्मचारियों को उत्‍कृष्‍ट शाला संचालन योजना के प्राप्‍त अनुदान से वेतन भुगतान करने की सहमति दी गई थी

बता दें कि हाल ही में कांग्रेस की तरफ से एक बयान जारी किया गया था जिसमें कहा गया था कि स्‍वामी आत्‍मानंद स्‍कूलों में कार्यरत कर्मचारियों को 5 महीने से वेतन नहीं दिया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ में हवाई सेवा को लेकर बड़ी खबर, बिलासपुर से ये फ्लाइट फिर होगी शुरू, देखें पूरा शेड्यूल

छत्तीसगढ़ में हवाई सेवा को लेकर बड़ी खबर, बिलासपुर से ये फ्लाइट फिर होगी शुरू, देखें पूरा शेड्यूल

 रायपुर। अलाइंस एयर ने बिलासपुर एयरपोर्ट के लिए रिवाइज्ड समर शेड्यूल जारी किया है। 3 साल से बंद प्रयागराज-जबलपुर की फ्लाइट को 1 जून से फिर शुरू किया जाएगा। आपको बता दें तीन साल से अधिक समय से चल रहे प्रयागराज और जबलपुर फ्लाइट को एलाइंस एयर कंपनी ने दो माह पहले बंद कर दिया था। इसलिए बिलासपुर से सातों दिन के स्थान पर सिर्फ दो दिन दिल्ली और कोलकाता की फ्लाइट उपलब्ध थी। इसके खिलाफ शहर के लोग आंदोलन करने लामबंद होने लगे थे।  इसका असर भी देखने को मिला। एलाइंस एयर कंपनी ने प्रयागराज, जबलपुर के साथ बिलासपुर- जगदलपुर के बीच नई हवाई सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके लिए रिवाइज्ड शेड्यूल जारी किया गया है। एक जून से लागू होगा। 

1 मार्च 2001 से बिलासपुर से कमर्शियल हवाई सेवा शुरू हुई। इसके साथ ही बिलासापुर हवाई अड्डे से सप्ताह में आठ फ्लाइट प्रयागराज, जबलपुर और दिल्ली के लिए चलती थी। बिलासपुर-कोलकाता और बिलासपुर-दिल्ली सीधी हवाई सेवा शुरू करने के साथ ही एलाइंस एयर कंपनी ने पहले से चल रही फ्लाइट प्रयागराज और जबलपुर का संचालन बंद कर दिया गया है। वर्तमान में सप्ताह में सिर्फ दो दिन मंगलवार और गुरूवार को दिल्ली और कोलकाता हवाई सेवा का लाभ लोगों को मिल रहा है। एलाइंस एयर कंपनी द्वारा रिवाइज्ड शेड्यूल 26 अक्टूबर तक लागू रहेगा। इसके बाद नया शेड्यूल जारी किया जाएगा। 

सप्ताह में कब, कहां की मिलेगी फ्लाइट 

सोमवार - नई दिल्ली से फ्लाइट रवाना होकर जगदलपुर पहुंचेगी. जगदलपुर से 12.05 बजे रवाना होकर 13.10 बजे बिलासपुर पहुंचेगी. इसके बाद 13.35 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएगी. जो 16.20 बजे दिल्ली पहुंचेगी। 

मंगलवार - कोलकाता से 7 बजे फ्लाइट रवाना होकर 8.05 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। यहां से 9.15 रवाना होकर 11.05 बजे कोलकाता पहुंचेगी। वहीं दूसरी फ्लाइट प्रयागराज से 10 बजे रवाना होकर 11.25 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। यहां से 12.30 बजे रवाना होकर 13.45 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।

बुधवार - नई दिल्ली 7.50 बजे विमान रवाना होकर 11.35 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। यहां से 11 बजे रवाना होकर 12.05 बजे जगदलपुर पहुंचेगी। वहां से नई दिल्ली जाएगी। 

गुरूवार - कोलकाता से 7 बजे फ्लाइट रवाना होकर 8.05 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। यहां से 9.15 रवाना होकर 11.05 बजे कोलकाता पहुंचेगी। वहीं प्रयागराज से 10 बजे दूसरी उड़ान रवाना होकर 11.25 बजे बिलासपुर आएंगी। इसके बाद 12.30 बजे रवाना होकर 13.45 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। 

शुक्रवार - जगदलपुर से फ्लाइट रवाना होकर 12.50 बजे बिलासपुर आएंगी। इसके बाद 13.15 बजे रवाना होकर 16 बजे दिल्ली पहुंचेगी। 

शनिवार - कोलकाता से 5.55 बजे रवाना होकर 7.45 बजे बिलासपुर आएंगी। यहां से 8.10 बजे रवाना होकर 10 बजे कोलकाता पहुंचेगी। दिल्ली से 8.10 बजे फ्लाइट रवाना होकर 10.55 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। यहां से 11.20 बजे रवाना होकर 12.15 बजे जबलपुर पहुंचेगी। जबलपुर से 12.40 बजे रवा होकर 13.35 बजे बिलासपुर आएंगी। इसके बाद बिलासपुर से 14 बजे रवाना होकर 16.45 बजे दिल्ली पहुंचेगी। 

रविवार - जगदलपुर से 10.30 बजे फ्लाइट रवाना होकर 11.25 बजे बिलासपुर आएंगी। यहां से 11.50 बजे रवाना होकर 12.25 बजे जबलपुर पहुंचेगी। 

स्कूल में फंदे से लटकती मिली तीसरी के छात्र की लाश, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, मचा हड़कंप

स्कूल में फंदे से लटकती मिली तीसरी के छात्र की लाश, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, मचा हड़कंप

 कोंडागांव। केशकाल से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां केशकाल ब्लॉक के ग्राम डूमरपदर स्थित प्राथमिक शाला में बच्चे की फंदे से लटकी लाश मिली है। बताया जा रहा है कि आज दोपहर स्कूल के मैदान पर खेल रहे बच्चों ने सबसे पहले लाश को देखा और इसकी सूचना तत्काल मृतक के परिजनों और दूसरे ग्रामीणों को दी, जिसके बाद ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई हैं। 

जानकरी के मुताबिक, मृतक तीसरी कक्षा का छात्र है और उसके माता-पिता का भी देहांत हो चुका है। जिसके बाद वह अपने नानी-नाना के घर में रहते हुए प्राथमिक स्कूल में पढ़ाई कर रहा था। गुरुवार देर शाम वह घर से बिना बताए कही चला गया था। जिसके बाद आज सुबह स्कूल में उसकी लाश फंदे पर लटकती मिली।

बता दें कि जिस स्कूल में बच्चा पढ़ रहा था उसी के एक कमरे में फंदे से लटकती हुई उसकी लाश पाई गई है। फंदे की ऊंचाई देखकर बच्चे के परीजन और ग्रामीण हत्या की आशंका जता रहे है। ग्रामीणों का कहना है कि जिस ऊंचाई पर फंदा बांधा गया है उस ऊंचाई पर तीसरी के छात्र द्वारा फंदा बांधना नामुमकिन है। इधर मामले में पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों के एंगल से जांच कर रही है

राजधानी की तर्ज पर अब इस जिले में भी खुलेगा पुलिस पब्लिक स्कूल...पीएचक्यू ने आईजी को भेजा पत्र

राजधानी की तर्ज पर अब इस जिले में भी खुलेगा पुलिस पब्लिक स्कूल...पीएचक्यू ने आईजी को भेजा पत्र

 बिलासपुर :- रायपुर की तरह छत्तीसगढ़ पुलिस बिलासपुर में भी पुलिस पब्लिक स्कूल खोलने जा रही है। इसके लिए पुलिस मुख्यालय से बिलासपुर रेंज के आईजी को एक पत्र भेजा गया है। पत्र में कहा गया है कि, वे 7 दिन के भीतर वहां नया पुलिस पब्लिक स्कूल खोलने के लिए स्थान, बजट आदि का आंकलन कर रिपोर्ट भेजें।

उल्लेखनीय है कि, इससे पहले राज्य पुलिस ने रायपुर के पुलिस लाइन में पुलिस पब्लिक स्कूल खोला है। उसकी सफलता और लोकप्रियता के चलते ही इसी तर्ज पर बिलासपुर में भी पुलिस पब्लिक स्कूल की स्थापना के लिए पुलिस महानिदेशक ने आईजी को पत्र लिखा है। उन्होंने पुलिस पब्लिक स्कूल के लिए जमीन और बजट आवंटन के लिए मांगपत्र भी भेजने को कहा है। उल्लेखनीय है कि, CBSE कोर्स के तहत संचालित इस सकूल में पुलिस वालों के बच्चे ही पढ़ाई कर सकते हैं।

पत्रकारों की पॉलिटिकल लाइन होनी चाहिए, पार्टी लाइन नहीं : प्रो.बल्देव भाई शर्मा

पत्रकारों की पॉलिटिकल लाइन होनी चाहिए, पार्टी लाइन नहीं : प्रो.बल्देव भाई शर्मा

- रायपुर प्रेस क्लब में नारद जयंती समारोह का आयोजन
- मौजूदा दौर की पत्रकारिता पर हुआ विमर्श
रायपुर| स्व. मधुकर खेर स्मृति भवन, रायपुर प्रेस क्लब में नारद जयंती के अवसर पर मौजदा दौर की पत्रकारिता पर विमर्श किया गया। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बल्देव भाई शर्मा मुख्य वक्ता के रुप में शामिल हुए। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर पत्रिका के स्थानीय संपादक प्रदीप जोशी, न्यूज 24 व लल्लूराम डॉट कॉम के संपादक मनोज बघेल एवं वरिष्ठ फोटो पत्रकार  विनय शर्मा मौजूद रहे। 

इस मौके पर रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री प्रफुल्ल ठाकुर ने अपने स्वागत उद्बोधन में मौजूदा पत्रकारिता की चुनौतियों और संभावनाओं के साथ ही एक पत्रकार के रुप में नारद की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा मौजूदा दौर में सूचनाओं की भीड़ में सही-गलत खबर को जानना- समझना सबसे बड़ी चुनौती है।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रो. बल्देव भाई शर्मा ने अपने उद्बोधन में पत्रकारिता के मूल्यों की बातें की। उन्होंने कहा, मैंने पत्रकारिता में चार आदर्श सीखे हैं, सज्जनता, निर्भयता, सत्यान्वेषण और मानवीय संवेदना। श्री शर्मा ने ने याद करते हुए बताया कि उनकी पत्रकारिता रायपुर से ही शुरू हुई और उन्होंने उस दौर में पत्रकारिता सीखी जब आपको पत्रकारिता में परिपक्व और कुशल बनाने के लिए आपका लिखा फाड़कर कूड़े में डाल दिया जाता था, महीनों-महीनों प्रूफ रीडिंग का काम दिया जाता था।  वे कहते हैं, पत्रकारिता जीवन का संस्कार है, दृष्टि है। सभी पत्रकार समाज के विनम्र सेवक हैं। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि पत्रकार की पॉलिटिकल लाइन होनी चाहिए, पार्टी लाइन नहीं।  पत्रकारिता के माध्यम से ऐसा सच बोलना, लिखना, दिखाना चाहिए जो जनहितकारी हो। 

कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि मनोज बघेल ने इस बात पर प्रकाश डाला कि आज सूचनाओं का बेतहाशा प्रवाह है। कई बार भ्रांतियां फैलती हैं। व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी की सूचनाओं को परखने की आवश्यकता है न कि सीधे भरोसा करने की। उन्होंने मौजूदा दौर की पत्रकारिता की चुनौतियों पर भी बात की और कहा कि अब टीआरपी के लिए पत्रकारिता हो रही है। अब दर्शक भी खेल, विरासत, संस्कृति जैसे विषयों के देखना-पढ़ना नहीं चाहते! आज हमारे बीच रियल टाइम पत्रकारिता की चुनौती है, लेकिन इन सबके बीच हमें पत्रकारिता के मूल्यों के साथ कार्य करना है।

पत्रिका के स्थानीय संपादक प्रदीप जोशी ने अखबार की पत्रकारिता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा जब इलेक्ट्रॉनिक मीडिया आया तो लगा कि प्रिंट मीडिया अब समाप्त हो जाएगा लेकिन आज हम सोशल मीडिया के युग में हैं। सोशल मीडिया में कोई सूचना, जानकारी या लेख टाइमलाइन में गायब हो जाती हैं, लोगों को स्कॉल कर-कर के ढूंढना पड़ता है, लेकिन अखबार सुबह से शाम तक टेबल पर रहता है और कोर्ट में जरुर दस्तावेज के तौर पर आज भी प्रासंगिक है। वे कहते हैं नारद मन की गति से चलते थे, आज पत्रकारिता में मनमर्जी की गति भी देखी जाती है, लेकिन हमें याद रखना होगा कि कॉर्पोरेट युग में पत्रकारिता करना चुनौती तो है लेकिन पत्रकारिता के मूल्य भी सर्वोपरि होने चाहिए। 

इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार कौशल किशोर मिश्र ने इस बात पर जोर दिया कि पत्रकार कुल है जिसे अपने हित के लिए बेहतर कार्य करने चाहिए। कार्यक्रम में सभी अतिथियों का आभार जताते हुए महासचिव वैभव शिव पांडे ने कहा आज पत्रकारिता में वरिष्ठों और नए पत्रकारों के बीच की खाई कम करना भी आवश्यक है, ताकि नयी पीढ़ी पत्रकारिता के अनुभव उनसे सीख सके और रायपुर प्रेस क्लब वरिष्ठ पत्रकारों का मार्गदर्शन लेने ऐसे कार्यक्रम लगातार आयोजित करेगा। 

इस अवसर पर रायपुर प्रेस क्लब के कोषाध्यक्ष रमन हलवाई, संयुक्त सचिव तृप्ति सोनी, कार्यकारिणी सदस्य भावना झा, नदीम मेनन, पराग मिश्रा सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।
कांग्रेस बताये नक्सलवाद खत्म करना चाहती है या नहीं : संजय श्रीवास्तव

कांग्रेस बताये नक्सलवाद खत्म करना चाहती है या नहीं : संजय श्रीवास्तव

 24 मई 2024 रायपुर :- भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस पहले यह तय कर ले कि छत्तीसगढ़ में वह नक्सलवाद खत्म करना चाहती है या नहीं। दीपक बैस, भूपेश बघेल और कांग्रेस के नेताओं के बयान और नक्सलियों के जारी पत्रों में वैचारिक सामानाता संदेह को जन्म देता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने पिछले 5 वर्ष के कार्यकाल में घोषणा पत्र में लिखने के बावजूद न तो नक्सल नीति बनाई और ना ही उसे पर अमल किया।  छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने के बाद जिस प्रकार लगातार मुठभेड़ में सफलता प्राप्त हो रही है और जिस प्रकार लगातार भाजपा की सरकार नक्सलियों से वार्ता के लिए वातावरण तैयार कर रही है।  ऐसा लगता है कि यह बात दीपक बैस और कांग्रेस को अच्छी नहीं लग रही है।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने स्पष्ट कहा है कि 3 वर्ष के भीतर छत्तीसगढ़ में, देश में नक्सलवाद खत्म होकर रहेगा।  उनकी नीति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जिस प्रकार छत्तीसगढ़ की विष्णु देव सरकार और उनके उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा  नक्सल उन्मूलन को लेकर कार्य कर रहे हैं  वह बताता है कि भाजपा सरकार की स्पष्ट नीति है कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र का विकास करना है । नक्सलवाद में फसे युवाओ को मुख्य धारा में लाकर उनके पुनर्वास के कार्य करने हैं और दूसरी तरफ जो नक्सली बंदूक की नली से बात करना चाहते हैं उन्हें उस भाषा में जवाब देना है। उन्होंने कहा कि दीपक बैस और कांग्रेस को यह स्पष्ट समझ जाना चाहिए की जनता उनकी मंशा समझ चुकी है।

ऑपरेशन जहां आवश्यक है वहां करना होता है : विजय शर्मा

ऑपरेशन जहां आवश्यक है वहां करना होता है : विजय शर्मा

 24 मई 2024 रायपुर :- नारायणपुर में नक्सल मुठभेड़ में 8 नक्सलियों के मारे जाने के बाद गृहमंत्री विजय शर्मा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि नारायणपुर बीजापुर में जवानों ने 8 वर्दीधारी नक्सली मार गिराएं। जवानों के शौर्य और भुजाओं का यह आधार है।

उन्होंने नक्सलियों को संदेश देते हुए कहा कि नक्सली मुख्य धारा में जुड़े लक्ष्य निर्धारित करें, अगर उन्नति उनका रास्ता है तो एक रास्ता बन सकता है। वही, नक्सलियों की सेंट्रल कमेटी के लिखे हुए लेटर पर गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा ऑपरेशन जहां आवश्यक है वहां करना होता है। सड़क भी बनानी होगी।

इन सभी बातों के साथ कहना चाहता हूं कि चाणक्य की बात करते, वही राग अलापते है इसका कोई अर्थ नहीं होने वाला है। नक्सलियों से आग्रह है कि वार्तालाप करें। अगर लक्ष्य एक है तो रास्ता एक हो सकता है। सेंट्रल कमेटी अगर बात करती है तो हर्ष का विषय है। यानी जो टॉप कैडर है वह आंध्र और तेलंगाना के हैं और छत्तीसगढ़ कैडर उसके नीचे है। इसलिए जो भी बात करना चाहे हम तैयार है।

जनता की समस्या का त्वरित निराकरण ही हमारा मकसद : विष्णु देव साय

जनता की समस्या का त्वरित निराकरण ही हमारा मकसद : विष्णु देव साय

 जन समस्याओं के त्वरित निराकरण पर सीएम साय का पूरा फोकस, नियुक्त किये जाएंगे नोडल अधिकारी

24 मई 2024 रायपुर :- जन समस्याओं के निराकरण के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार अब अफसरों की जिम्मेदारी तय करने जा रही है। मंत्रालय से लेकर जिला स्तर तक नोडल एवं अपीलीय अधिकारियों की नियुक्ति होगी। जो पंद्रह दिन के अंदर आवेदनों का निराकरण करेंगे। छत्तीसगढ़ सरकार का स्लोगन "विष्णु का सुशासन" को चरितार्थ करने की दिशा में यह एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

आम तौर पर बेहद शांत और सरल माने जाने वाले मुख्यमंत्री साय ने अभी पिछले दिनों एक साक्षात्कार में कहा था कि सामान्यतः वे बेहद शांत हैं, मगर जनता की समस्याओं के निराकरण में लापरवाही बरतने वाले अफसरों पर उन्हें गुस्सा आता है। संभवतः इसी परिप्रेक्ष्य में सीएम साय ने मुख्यमंत्री जन चौपाल पोर्टल में मिले समस्याओं के त्वरित और उचित निदान के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत नोडल अधिकारी और अपीलीय अधिकारी की नियुक्ति की जानी है। मंत्रालय स्तर पर अवर सचिव नोडल अधिकारी होंगे जबकि उपसचिव अपीलीय अधिकारी होंगे। इसी तरह जिला स्तर पर डिप्टी कलेक्टर अथवा संयुक्त कलेक्टर नोडल अफसर होंगे और अपर संचालक को अपीलीय अधिकारी का दायित्व मिलने जा रहा है। जबकि संचालनालय स्तर पर सहायक संचालक नोडल अफसर होंगे और अपर कलेक्टर अपीलीय अधिकारी होंगे।

साय सरकार ने जनता से मिले आवेदनों का गुणवत्तापूर्वक और त्वरित गति से निराकरण के लिए अफसरों को केवल पंद्रह दिन का समय देना निर्धारित किया है। संबंधित विभाग अथवा शाखा के द्वारा आवेदनों के संबंध में कार्यवाही पूर्ण करने के उपरांत संबंधित नोडल अधिकारी उसका परीक्षण करेंगे और अंतिम निराकरण की कार्यवाही पर अपनी मुहर लगाएंगे। व्यवस्था यह होगी कि जिन विभागों या जिलों के द्वारा पंद्रह दिन के भीतर आवेदनों का सही तरीके से निराकरण नहीं किया जा रहा हो तो उसकी सूची स्वतः ही पोर्टल पर प्रदर्शित हो जाएगी।
 
इतना ही नहीं साय सरकार ने आवेदकों को उसके आवेदन के निराकरण की जानकारी तथा निराकरण के बाद फीडबैक एवं अपील करने की सुविधा दिया जाना तय किया है। जिससे आवेदक के प्रकरणों के निराकरण की गुणवत्ता में वृद्धि हो सके।
 
सुशासन का राज स्थापित करने की दिशा में सांय-सांय निर्णय ले रही विष्णु देव की सरकार सभी नियुक्त किये गए नोडल एवं अपीलीय अधिकारियों के नाम-पदनाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी की जानकारी भी अपने कार्यालय में रखेगी।
 
जनता की समस्या का त्वरित निराकरण ही हमारा मकसद : विष्णु देव साय
आम आदमी की दिक्कतों को तुरंत दूर करना ही हमारी सरकार का मकसद है। मुख्यमंत्री जन चौपाल पोर्टल पर आए आवेदनों का त्वरित निराकरण जनता के लिए राहत भरा होगा। इसी लिए मुख्यमंत्री जन चौपाल पोर्टल पर आवेदनों के संबंध में नोडल अफसर नियुक्त होंगे, जो पंद्रह दिन के भीतर आवेदनों का संतुष्टीदायक निराकरण करेंगे। संतुष्टि न होने पर आवेदक अपील भी कर सकेगा। जिसके लिए अपीलीय अधिकारी भी नियुक्त होंगे। अफसरों की जिम्मेदारी भी तय की जाएगी। 

 

नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई के तेज होने से कांग्रेस में निराशा : भाजपा

नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई के तेज होने से कांग्रेस में निराशा : भाजपा

 रायपुर :- भाजपा के प्रदेश महामंत्री रामू जगदीश रोहरा ने नक्सलवाद के खिलाफ विष्णु देव साय की सरकार की निर्णायक लड़ाई को स्वागत योग्य बताते हुए कहा कि इस लड़ाई से कांग्रेस में बेहद निराशा का माहौल है। कभी कांग्रेस उन नक्सलियों के मारे जाने के सबूत मांगती है जिनके मरने की पुष्टि खुद नक्सली नेता कर चुके होते हैं। और जब भाजपा की विष्णु देव सरकार पुनर्वास की नीति के लिए नक्सलियों से सुझाव मांगती है तो भी कांग्रेस उसे पर सवाल खड़े करती है।

रामू जगदीश रोहरा ने कहा की ना तो कांग्रेस पुलिस बलों द्वारा नक्सलियों के मारे जाने को स्वागत योग्य बता रही है ना ही पुनर्वास नीति के लिए नक्सलियों के सुझाव लेने की प्रशंसा कर रही है यानी कुल मिलाकर वह छत्तीसगढ़ में नक्सली समस्या के खात्मे में को लेकर उठाए जा रहे किसी भी कदम से नाखुश है निराश है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नक्सलवाद पर केवल राजनीति करती आई है पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तो इसके कीर्तिमान बनाए हैं उन्होंने कांग्रेस के नेताओं के मारे जाने की घटना के सबूत जेब में होने की बात सार्वजनिक रूप से कही थी लेकिन आज तक उन्होंने ऐसा कोई सबूत प्रस्तुत नहीं किया ।5 साल की भूपेश बघेल की सरकार ने कांग्रेस सरकार ने नक्सलियों के संरक्षण का काम किया ,नक्सली यह कहने लगे थे कि अब कांग्रेस की सरकार यानी हमारी सरकार है लेकिन जब अब भाजपा की लड़ाई निर्णायक रूप से नक्सलवाद के खिलाफ हो रही है तो कांग्रेस में उदासी छाई है।

 

शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अध्यादेश को किया जाएगा लागू

शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अध्यादेश को किया जाएगा लागू

जगदलपुर / बस्तर : शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय, बस्तर की कार्यपरिषद/विद्यापरिषद की बैठक जगदलपुर में आयोजित हुई, बैठक में अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव ने की

बैठक में सदस्य डॉ. रश्मि शुक्ला, डॉ. एके दीक्षित, डॉ. के. इंदिरा, ईश्वर प्रसाद तिवारी, डॉ. शरद नेमा, सचिव अभिषेक बाजपेयी कुलसचिव मौजूद रहे। इस बैठक में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुपालन में चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम के संचालन हेतु प्रस्तावित अध्यादेश को अनुमोदित किया गया, साथ ही नई शिक्षा नीति के अनुपालन में स्नातकोत्तर कार्यक्रमों के अध्यादेश क्रमांक 170 में किए गए संशोधन पर विचार कर सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया

इसके अलावा स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए विनिमय 149 में किए संशोधन को सर्व सम्मति से अनुमोदित किया गया। नई शिक्षा नीति के तहत अब विश्वविद्यालय में चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम का संचालन किया जाएगा।

नई शिक्षा नीति का उद्देश्य बिना किसी भेद भाव के प्रत्येक व्यक्ति को बढऩे और विकसित होने के लिए एक सामान अवसर प्रदान करना है तथा विद्यार्थियों में ज्ञान, कौशल, बुद्धि और आत्मविश्वास का सर्जन कर उनके दृष्टिकोणों का विकास करना है। इसी के तहत राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर एक दिवसीय कार्यशाला आगामी सोमवार 27 मई को धरमपुरा स्थित काकतीय महाविद्यालय में आयोजित होगी ।

लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर दंतेवाड़ा में 1 महिला सहित 3 नक्सलियों ने किया सरेंडर

लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर दंतेवाड़ा में 1 महिला सहित 3 नक्सलियों ने किया सरेंडर

 दंतेवाड़ा : दंतेवाड़ा पुलिस अधीक्षक गौरव राय के गाइडेंस में दंतेवाड़ा जिले में लोन वर्राटू अभियान (घर वापस आईये) चलाया जा रहा है. जिससे प्रभावित होकर नीलावाया पंचायत जनताना सरकार सदस्य और मेडिकल टीम कमाण्डर हांदा मण्डावी (22), बुरगुम पंचायत मिलिषिया सदस्य शषी मड़काम (23), बुरगुम पंचायत सीएनएम सदस्य बण्डी पोड़ियाम (27) ने 24 मई को पुलिस अधीक्षक गौरव राय के समक्ष डीआरजी कार्यालय दंतेवाड़ा में आत्मसमर्पण किया है.

दंतेवाड़ा के एसपी गौरव राय ने कहा- “आत्मसमर्पित नक्सलियों को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पुनर्वास योजना के तहत 25-25 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि और पुनर्वास योजना के तहत मिलने वाले सभी प्रकार के लाभ प्रदाय कराया जायेगा”

सरकार की पुनर्वास नीति का दिख रहा असर : नक्सल उन्मूलन अभियान तथा छग शासन की ‘‘पुनर्वास नीति’’ के तहत भटके हुए माओवादियों को समाज की मुख्यधारा में जोड़ने के लिए लगातार संपर्क एवं संवाद किया जा रहा है. नक्सल पुनर्वास नीति का व्यापक प्रचार-प्रसार गांव गांव तक किया जा रहा है. इन अभियानों का असर भी देखने को मिल रहा है. पिछले कुछ माह में कई नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है. लोन वर्राटू अभियान के तहत अब तक 180 ईनामी नक्सली सहित कुल 805 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर समाज के मुख्यधारा में जुड़ चुके हैं.

जनता की समस्या का त्वरित निराकरण ही हमारा मकसद – विष्णु देव साय

जनता की समस्या का त्वरित निराकरण ही हमारा मकसद – विष्णु देव साय

 रायपुर : जन समस्याओं के निराकरण के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार अब अफसरों की जिम्मेदारी तय करने जा रही है। मंत्रालय से लेकर जिला स्तर तक नोडल एवं अपीलीय अधिकारियों की नियुक्ति होगी। जो पंद्रह दिन के अंदर आवेदनों का निराकरण करेंगे। छत्तीसगढ़ सरकार का स्लोगन “विष्णु का सुशासन” को चरितार्थ करने की दिशा में यह एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

आम तौर पर बेहद शांत और सरल माने जाने वाले मुख्यमंत्री साय ने अभी पिछले दिनों एक साक्षात्कार में कहा था कि सामान्यतः वे बेहद शांत हैं, मगर जनता की समस्याओं के निराकरण में लापरवाही बरतने वाले अफसरों पर उन्हें गुस्सा आता है। संभवतः इसी परिप्रेक्ष्य में सीएम साय ने मुख्यमंत्री जन चौपाल पोर्टल में मिले समस्याओं के त्वरित और उचित निदान के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत नोडल अधिकारी और अपीलीय अधिकारी की नियुक्ति की जानी है। मंत्रालय स्तर पर अवर सचिव नोडल अधिकारी होंगे जबकि उपसचिव अपीलीय अधिकारी होंगे। इसी तरह जिला स्तर पर डिप्टी कलेक्टर अथवा संयुक्त कलेक्टर नोडल अफसर होंगे और अपर संचालक को अपीलीय अधिकारी का दायित्व मिलने जा रहा है। जबकि संचालनालय स्तर पर सहायक संचालक नोडल अफसर होंगे और अपर कलेक्टर अपीलीय अधिकारी होंगे।

साय सरकार ने जनता से मिले आवेदनों का गुणवत्तापूर्वक और त्वरित गति से निराकरण के लिए अफसरों को केवल पंद्रह दिन का समय देना निर्धारित किया है। संबंधित विभाग अथवा शाखा के द्वारा आवेदनों के संबंध में कार्यवाही पूर्ण करने के उपरांत संबंधित नोडल अधिकारी उसका परीक्षण करेंगे और अंतिम निराकरण की कार्यवाही पर अपनी मुहर लगाएंगे। व्यवस्था यह होगी कि जिन विभागों या जिलों के द्वारा पंद्रह दिन के भीतर आवेदनों का सही तरीके से निराकरण नहीं किया जा रहा हो तो उसकी सूची स्वतः ही पोर्टल पर प्रदर्शित हो जाएगी।

इतना ही नहीं साय सरकार ने आवेदकों को उसके आवेदन के निराकरण की जानकारी तथा निराकरण के बाद फीडबैक एवं अपील करने की सुविधा दिया जाना तय किया है। जिससे आवेदक के प्रकरणों के निराकरण की गुणवत्ता में वृद्धि हो सके

सुशासन का राज स्थापित करने की दिशा में सांय-सांय निर्णय ले रही विष्णु देव की सरकार सभी नियुक्त किये गए नोडल एवं अपीलीय अधिकारियों के नाम-पदनाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी की जानकारी भी अपने कार्यालय में रखेगी।

जनता की समस्या का त्वरित निराकरण ही हमारा मकसद – विष्णु देव साय

आम आदमी की दिक्कतों को तुरंत दूर करना ही हमारी सरकार का मकसद है। मुख्यमंत्री जन चौपाल पोर्टल पर आए आवेदनों का त्वरित निराकरण जनता के लिए राहत भरा होगा। इसी लिए मुख्यमंत्री जन चौपाल पोर्टल पर आवेदनों के संबंध में नोडल अफसर नियुक्त होंगे, जो पंद्रह दिन के भीतर आवेदनों का संतुष्टीदायक निराकरण करेंगे। संतुष्टि न होने पर आवेदक अपील भी कर सकेगा। जिसके लिए अपीलीय अधिकारी भी नियुक्त होंगे। अफसरों की जिम्मेदारी भी तय की जाएगी।

CG में स्मार्ट विद्युत मीटर लगाने का काम शुरू...कालोनी के स्टॉफ के घर लगा पहला मीटर

CG में स्मार्ट विद्युत मीटर लगाने का काम शुरू...कालोनी के स्टॉफ के घर लगा पहला मीटर

 बिलासपुर : छत्तीसगढ़ विद्युत वितरण कम्पनी ने स्मार्ट मीटर लगवाने के काम शुरू करा दिया है। शुक्रवार को तोरवा विधुत कालोनी में विद्युत कर्मी के मकान में पहला मीटर लगाया गया

विधुत कंपनी ने राजधानी रायपुर छोड़ पूरे प्रदेश में स्मार्ट मीटर लगाने का काम जयपुर के जीनस फर्म को दिया है। तोरवा डिवीजन में 74 हजार उपभोक्ता है जिनके घरो के इलेक्ट्रॉनिक मीटर को चेंज कर यह स्मार्ट मीटर लगाया जाना है

अफसर का कहना है कि स्मार्ट मीटर का पूरा काम ऐप के माध्यम से किया जा रहा, इसलिए मीटर शिफ्टिंग कांड की तरह गड़बड़ी की गुंजाइश नही है। स्मार्ट मीटर के लगने से उपभोक्ताओं को बिल न मिलने की शिकायत से निजात मिलेगी। माह के अंतिम दिन रात 12 बजे तक खपत का डाटा ऑनलाइन आते ही सम्बंधित उपभोक्ताओं को उनके पंजीकृत मोबाइल नम्बर पर बिल भेज दिया जाएगा। अभी यह पोस्टपेड रहेगा ताकि दिक्कत न हो माह दो माह बाद प्रीपेड कर दिया जाएगा

 
CG न्यूज़ : कर्जा लेकर युवक ने रचाई शादी... ऐसा क्या हुआ कि दुल्हा पहुंचा थाना...पढ़ें पूरी खबर…!!

CG न्यूज़ : कर्जा लेकर युवक ने रचाई शादी... ऐसा क्या हुआ कि दुल्हा पहुंचा थाना...पढ़ें पूरी खबर…!!

 बलौदाबाजार। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के सारंगढ़ क्षेत्र के अमझर में सुहागरात वाले दिन एक दुल्हन ने दुल्हा को चकमा देकर फरार हो गई। बताया जाता है कि यहां एक युवक ने युवती के रिश्तेदारों को 2 लाख रुपये देकर मंदिर में शादी की थी। मामले में पीड़ित ने कोतवाली थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी।

बता दें कि पीड़ित युवक केशव प्रसाद पटेल का संपर्क मोबाइल के माध्यम से ओडिशा के पटनागढ़ जलगलपारा निवासी अज्ञात व्यक्ति से हुआ। उन्होंने अपने परिचित की लड़की पूजा पटेल की फोटो भेजकर शादी का प्रस्ताव रखा। युवक को लड़की पसंद आने पर युवती के परिवार ने मंदिर में विवाह की बात कही और खर्च में 2 लाख रुपये नगद ले लिए। जिसके बाद 21 मई 2024 को सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम अर्जुंडा स्थित दुर्गा मंदिर में शादी हुई।

इसके बाद युवक दुल्हन को अपने घर ले आया था। रात के समय जब कमरे में दूल्हा सोया तो मौका देखकर दुल्हन फरार हो गई। रात करीब एक बजे जब केशव प्रसाद की नींद खुली तो दुल्हन उसके कमरे में नहीं मिली। अपने परिजनों को बताया और फिर बिचौलिया से संपर्क किया तो मोबाइल बंद आया। पीड़ित परिवार ने अपने आप को ठगा महसूस किया। मामले में कोतवाली टीआई भावना सिंह ने कहा कि मामले में पीड़ित पक्ष से आवेदन मिला है, जांच की जा रही है।

CG न्यूज़ : नव विवाहिता ने लगाई फांसी...11 महीने पूर्व हुई थी शादी...जाने क्या है पूरा मामला

CG न्यूज़ : नव विवाहिता ने लगाई फांसी...11 महीने पूर्व हुई थी शादी...जाने क्या है पूरा मामला

 दुर्ग। जिले में दहेज की मांग को लेकर आज एक और नव विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मामला दुर्ग शहर के आदित्य नगर का है, जहां अर्पिता राजपूत का विवाह सौरभ राजपूत के साथ महज 11 महीने पूर्व ही हुआ था

मृतिका के पिता आरके सिंह का कहना है कि उनकी बेटी अर्पिता को शादी के कुछ महीने बाद से ही दहेज को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था. इस बात की सूचना अर्पिता ने कई बार अपने परिवार वालों को दी थी, लेकिन जब ससुराल वाले अर्पिता को दहेज की मांग पर बार-बार प्रताड़ित करने लगे तो अर्पिता ने गुरुवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

अर्पिता के पिता का कहना है कि उनकी बेटी ने आत्महत्या नहीं की बल्कि उसकी हत्या की गई है. परिजनों की जानकारी के अनुसार मृतिका अर्पिता भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह के भतीजे की साली है.

 
पहले प्रेम जाल में फंसाया… फिर किराए के मकान में लेजाकर नाबालिग से किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

पहले प्रेम जाल में फंसाया… फिर किराए के मकान में लेजाकर नाबालिग से किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

 रायगढ़ : खरसिया पुलिस ने नाबालिग को घर से भागकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने युवती को पहले प्रेम जल में फंसाया फिर किराये के मकान में लेजाकर रेप किया।

दरअसल, गुम बालिका के पिता द्वारा 21 मई को थाना खरसिया में बालिका के बिना बताए घर से कहीं चले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराया गया था जिस पर थाना खरसिया में धारा 363 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर तलाश की जा रही थी। तभी पतासाजी के दौरान 21 मई को पुलिस ने नाबालिग को उसके गांव जाकर दस्तयाब किया

नाबालिग युवती ने बताई की पिछले तीन माह से लक्ष्मण दास महंत उम्र 27 वर्ष उसे प्रेम प्रसंग में फंसा कर शादी करने की बात कह रहा था और 14 मई के सुबह लक्ष्मण महंत मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स में बिठाकर बिलासपुर ले गया। जहां एक लेबर कॉलोनी में किराया मकान में रखकर शादी का विश्वास देकर शारीरिक संबंध बनाया।

लक्ष्मण दास महंत को बालिका के परिजनों द्वारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की जानकारी होने पर बालिका को उसके गांव के बाहर छोडक़र भाग गया था। पुलिस खरसिया पुलिस द्वारा प्रकरण में पॉक्सो एक्ट अपराध में विस्तारित किया और आरोपी को उसके गांव में दबिश देकर थाना लाया गया।-

आरोपी से पूछताछ कर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स जप्ती कर आरोपी का न्यायिक रिमांड लेने न्यायालय पेश किया गया। न्यायालय द्वारा आरोपी का जेल वारंट देने पर आरोपी को खरसिया पुलिस द्वारा जेल दाखिल किया गया है।