नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीट जीत रहें, अबकी बार 400 पार होगी : CM विष्णुदेव साय

छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीट जीत रहें, अबकी बार 400 पार होगी : CM विष्णुदेव साय

 बालोद : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान बालोद जिला के ग्राम हीरापुर पहुंचे. यहां छत्तीसगढ़ निषाद समाज के वार्षिक अधिवेशन में सम्मिलित हुए. उनके आगमन पर निषाद समाज ने भारी उत्साह के साथ उनका स्वागत किया. निषाद समाज के प्रदेश अध्यक्ष व गुंडरदेही के विधायक कुंवर सिंह निषाद भी इस आयोजन में शामिल हुए.वही मुख्यमंत्री के साथ कांकेर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग व बालोद जिला भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बालोद जिला पहुंचने पर सबसे पहले झलमला स्थित गंगा मैया मंदिर पहुँच कर मां गंगा मैय्या का पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिए. उसके बाद हीरापुर में आयोजित छत्तीसगढ़ निषाद समाज के वार्षिक अधिवेशन में सम्मिलित हुए.

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने समाज के उत्तरोत्तर प्रगति की सामना करते हुए समाज के लोगो को समाज में बेहतर माहौल बनाए रखने की अपील की. साथ हि युवा वर्ग को नशा खोरी से दूर रखने की बात कही. खेल और समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालें युवा वर्ग का सम्मान किया।

उन्होंने अरुणाचल विधानसभा चुनाव में भाजपा की पूर्ण बहुमत से सरकार बनने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा जिस तरह से हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का कामकाज और 10 साल तक देश की जनता ने प्रधानमंत्री के रूप में देखी है. उन्होंने कहा कि 140 करोड़ भारतवासियों को अपना परिवार मानते हुए गांव गरीब किसान मजदूर सबके लिए काम किया है. तो पूरे देश की जनता का विश्वास उनके प्रति बढ़ा है.

सीएम ने कहा भारतीय जनता पार्टी के प्रति बढ़ा है और अरुणाचल प्रदेश में सरकार बनी है तो इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है. 4 तारीख का इंतजार करिए लोकसभा चुनाव का मतगणना होने वाला है. तो निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीट सहित जो हम लोगो का नारा है कि अबकी बार 400 पार उस मुकाम को हम लोग हासिल करने में सफल होंगे. समूचे आयोजन में छत्तीसगढ़ निषाद समाज के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में समाज के महिला पुरुष मौजूद रहे।

महात्मा गांधी के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राय शर्मनाक : दीपक बैज

महात्मा गांधी के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राय शर्मनाक : दीपक बैज

 रायपुर। निवृतमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बारे में यह कहना कि गांधी फिल्म के बाद दुनिया ने गांधी  को जाना बेहद आपत्तिजनक है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मोदी की यह टिप्पणी भारत के प्रधानमंत्री की जगहंसाई करने वाला है। नरेंद्र मोदी का गांधी के बारे में ज्ञान दुनिया के सामने भारत को शर्मसार करने वाला है। कैसे भारत का प्रधानमंत्री देश की आजादी के महानायक के बारे में ऐसी टिप्पणी कर सकता है। मोदी महात्मा गांधी के बारे में नहीं जानते तो यह उनका दुर्भाग्य है। महात्मा गांधी को सारी दुनिया जानती है। 80 से अधिक देशों में उनकी मूर्ति लगी है। दुनिया भर के 120 से अधिक देशों में विश्वविद्यालयों में गांधी के अहिंसा के दर्शन को पढ़ाया जाता है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि गांधी शांति प्रेम के पुजारी थे। नरेंद्र मोदी सिर्फ नफरत की बातें करते है। वे सही में गांधी को नहीं जानते है। गांधी  के बारे में दुनिया को बताने के लिये किसी फिल्म की जरूरत नहीं थी। गांधी जी पर फिल्में बना कर किताबें लिखकर मीमांसा लिखकर कथाकार अमर हो गये। गांधी जी जब आजादी की लड़ाई लड़ रहे थे तब मोदी के दल के पूर्वज आजादी की लड़ाई का विरोध कर रहे थे। वे गांधी के खिलाफ अंग्रेजी शासन के पक्षकार बन कर घूम रहे थे, ऐसी विचारधारा का व्यक्ति गांधी जी को कमतर आंकता है तो यह उसका नहीं उसके संस्कारों का दोष है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि महात्मा गांधी वो सूर्य है जिसने पूरे विश्व को अंधेरे से लड़ने की ताकत दी है। सत्य, अहिंसा के रूप में बापू ने दुनिया को ऐसा मार्ग दिखाया जो कमजोर से कमजोर व्यक्ति को भी अन्याय के खिलाफ खड़े होने का साहस देता है। बापू को किसी संघ के शाखा शिक्षित के प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं।

जून में इस दिन जारी होगी कलेक्टर-एसपी और कमिश्नरों की ट्रांसफर सूची

जून में इस दिन जारी होगी कलेक्टर-एसपी और कमिश्नरों की ट्रांसफर सूची

 रायपुर : 4 जून को कांग्रेस चुनाव 2024 के बाद छत्तीसगढ़ में प्रशासन प्रशासनिक और पुलिस महकमे में अहम बदलाव किया जाएगा। खासतौर पर, कलेक्टर, एसपी स्तर पर। पता चला है कि कई जवानों के कलेक्टर, एसपी के साथ ही जिला पंचायतों के सीईओ और नगर निगमों के कमिश्नर भी बदले जाएंगे। इसका कार्यभार शुरू हो गया है।

छत्तीसगढ़ समाचार जानकारी के अनुसार कई पुलिसकर्मियों के कलेक्टर बदलेंगे तो आधे दर्जन से अधिक पुलिस अधीक्षक पुलिस अधिकारी भी बदल जाएंगे। पिछली सरकार में जिन कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों की पोस्टिंग की गई थी, उनकी सूची में नंबर नहीं लगा था, उनमें से अधिकांश को सरकार इस बार बदल सकती है।

कुछ कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों के खिलाफ संगठन के नेताओं की भी रक्षा की जाएगी, उनसे भी कुछ को खो दिया जाएगा। कुल मिलाकर लिस्ट अच्छी-खासी हो जाएगी। एक आईजीएन, और वहां के एसपी भी बदल सकते हैं। नगरीय निकाय चुनाव को ध्यान में रखते हुए कुछ नगर निगमों के आयुक्त भी बदले जाएंगे तो जिला पंचायत के दो-चार सीईओ के भी नंबर लग सकते हैं। बिलासपुर में नए कमिश्नर की पोस्टिंग भी की जाएगी।

बिजली के दामों में बढ़ोतरी जनता के ऊपर अत्याचार : कांग्रेस

बिजली के दामों में बढ़ोतरी जनता के ऊपर अत्याचार : कांग्रेस

 रायपुर ।  बिजली के दामों में बढ़ोतरी जनता के ऊपर अत्याचार है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि राज्य सरकार के प्रस्ताव पर विद्युत नियामक आयोग ने विद्युत के दामों में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दिया है, यह अनुचित है। भाजपा सरकार के वित्तीय कुप्रबंधन के कारण छत्तीसगढ़ का आम आदमी परेशान हो गया है। साय सरकार नागरिकों को हर तरफ से परेशान करने की नीयत से काम कर रही है। सरकार ने रजिस्ट्री छूट को समाप्त किया, ईवे बिल को समाप्त किया, अब बिजली बिल के दाम में बढ़ोतरी कर दिया गया। बिजली के दाम बढ़ने से घरेलू के साथ-साथ उद्योगों और व्यवसायिक उपभोक्ताओं को महंगी बिजली खरीदने को मजबूर होना पड़ेगा। उद्योगों को महंगी बिजली मिलेगी तो उनके उत्पादों का महंगा होना स्वाभाविक है। ऐसे में आम आदमी पर दोहरी मार पड़ेगी। भाजपा की नीयत कमीशनखोरी करना है, उसे आम आदमी की सहूलियतों से कुछ लेना देना नहीं है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पिछले पांच माह में विद्युत सरप्लस वाला छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कटौती का केंद्र बन गया है। कोई ऐसा दिन नहीं होता जब बिजली दो चार घंटे के लिये बंद न हो, रात में तो बिजली की स्थिति तो और भयावह हो जाती है। घंटो बिजली गोल हो जाती है। भाजपा से न सरकार संभल पा रहा और न ही व्यवस्थायें। सरकार एक तो पूरे समय बिजली नहीं दे पा रही ऊपर से उपभोक्ताओं पर महंगी बिजली का बोझ डाल रही है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा सरकार में आम जनता को मांग के अनुसार बिजली नहीं मिल रहा है। बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से शहर और गांव की जनता जूझ रहे हैं। कांग्रेस की सरकार के दौरान 24 घंटा बिजली की आपूर्ति होती थी। गर्मी के दिनों में मांग बढ़ने पर दूसरे राज्यों से भी बिजली की खरीदी किया जाता था और आम जनता को 24 घंटा बिजली की आपूर्ति की जाती थी। रवि फसल लगाने वाले किसानों को भी बोरवेल चलाने के लिए बिजली निःशुल्क मिलता था। कांग्रेस की सरकार के दौरान बिजली आपूर्ति निर्बाध गति से चले इसके लिए ट्रांसफार्मर के पावर बढ़ाए गए थे नए ट्रांसफार्मर लगाए गए थे। ट्रांसमिशनों को अपग्रेड किया गया। भाजपा की सरकार में पांच माह में ही बिजली की व्यवस्था चरमरा गई है, आम जनता सड़कों पर उतरकर बिजली की समस्या को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि साय सरकार के आर्थिक कुप्रबंधन के कारण राज्य की आर्थिक स्थिति खराब होते जा रही है। पांच माह में सरकार ने बेरोजगारी भत्ता बंद कर दिया, गोबर खरीदी बंद कर दिया, गोठान बंद कर दिया, राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किस्त नहीं दिया, इसके बावजूद सरकार को 16000 करोड़ का कर्ज लेना पड़ा। साथ ही पूर्ववर्ती सरकार द्वारा आम जनता को दी जा रही रियायतें भी सरकार ने बंद कर दिया।

दोपहिया वाहन चालकों को मिली राहत, दोपहर 12 से 4 बजे तक ट्रैफिक सिग्नल फ्री

दोपहिया वाहन चालकों को मिली राहत, दोपहर 12 से 4 बजे तक ट्रैफिक सिग्नल फ्री

 रायपुर। प्रदेश में भीषण गर्मी को देखते हुए एक के बाद एक निर्देश जारी किए जा रहे हैं, ताकि आम जनता को गर्मी के प्रकोप से कम से कम परेशान होना पड़े। वहीं रायपुर शहर की बात करें तो चौराहे के ट्रैफिक सिग्नल पर रुकना न पड़े इसलिए नए दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

बता दें कि ट्रैफिक पुलिस की ओर से ट्रैफिक सिग्नल दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक यलो रखे जाने का निर्देश जारी किया गया है। वहीं जिस दिशा में वाहन ज्यादा रहेगी वहां का ग्रीन सिग्नल ज्यादा समय तक रहेगा। यातायात पुलिस के इस निर्देश से अब दोपहिया वाहन चालको को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।

चानक बदला मौसम की मिजाज...इस जिले में हो रही बारिश, लोगों को गर्मी से मिली राहत

चानक बदला मौसम की मिजाज...इस जिले में हो रही बारिश, लोगों को गर्मी से मिली राहत

 दुर्ग। भीषण गर्मी के बीच और नवतपा के आखिरी दिन आज छत्तीसगढ़वासियों को कुछ राहत मिलने वाली है। वहीं दोपहर बाद अचानक से मौसम का मिजाज बदल गया और आसमान पर बादल छा गया। इस बीच भिलाई-दुर्ग में अचानक से बारिश शुरू हो गई है। जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ा बहुत राहत मिली है।बता दें कि केरल में मानसून का प्रवेश हो गया है। केरल के कई जिलों में बीते दिनों जमकर बारिश हुई है। मानसून की एंट्री का असर अब छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिलेगा और प्रदेश की जनता को जल्द गर्मी से राहत मिलेगी। प्रदेश में अचानक मौसम में बदलाव होगा और जमकर बारिश होगी। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ में 13 जून तक मानसून दस्तक दे देगा।

कांग्रेस पार्टी ने किया एग्जिट पोल के नतीजे को खारिज, बताया भ्रामक

कांग्रेस पार्टी ने किया एग्जिट पोल के नतीजे को खारिज, बताया भ्रामक

 रायपुर : कांग्रेस पार्टी ने हाल ही में आए एग्जिट पोल के नतीजों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है।एग्जिट पोल के नतीजों में एनडीए और बीजेपी को 360 सीटों की बढ़त मिलती दिखाई गई है, जबकि कांग्रेस और इंडिया गठबंधन को महज डेढ़ सौ सीटों में सिमटता हुआ बताया गया है। कांग्रेस पार्टी ने इन नतीजों को भ्रामक करार दिया है।

कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता ने कहा कि 4 जून को जब असली नतीजे आएंगे, तब देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। उन्होंने एग्जिट पोल के आंकड़ों को झूठा और भ्रामक बताते हुए कहा कि जनता का समर्थन इंडिया गठबंधन के साथ है।

कांग्रेस का कहना है कि एग्जिट पोल जनता की भावनाओं को सही तरीके से नहीं दर्शाते और मतगणना के बाद असली तस्वीर सामने आएगी। देखना दिलचस्प होगा कि 4 जून को चुनाव परिणाम किस दिशा में जाते हैं।

BREAKING : कूलर में पानी भरते वक्त रहे सावधान, यहां करंट की चपेट में आने से 13 साल के बच्चे की मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

BREAKING : कूलर में पानी भरते वक्त रहे सावधान, यहां करंट की चपेट में आने से 13 साल के बच्चे की मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

 बिलासपुर : जिले से हादसे की खबर सामने आ रही है, यहां जूना इलाके में करंट की चपेट में आने से 13 साल के छात्र की दर्दनाक मौत हो गई है।बताया जा रहा है कि बच्चा कूलर में पानी डाल रहा था, तभी अचानक करंट की चपेट में आ गया। जिसके बाद आनन फानन में परिजनों ने बच्चे को सिम्स में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिजनों मका रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

 
BREAKING : नक्सलियों ने जवानों के लिए बिछाया था IED, चपेट में आने से ग्रामीण के पैर के उड़े चिथड़े

BREAKING : नक्सलियों ने जवानों के लिए बिछाया था IED, चपेट में आने से ग्रामीण के पैर के उड़े चिथड़े

 बीजापुर :- छत्तीसगढ़ के बीजापुर से एकबार माओवादियों की कायराना करतूत सामने आ रही है, यहां नक्सलियों के लगाए गए प्रेशर IED की चपेट में आने से एक ग्रामीण बुरी तरह घायल हो गया, उसका दाहिना पैर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है, वहीं बाये पैर में भी गंभीर चोंटे आयी है। युवक को इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीण माड़वी नन्दा छुटवाई स्कूलपारा का निवासी है, जो अपने नीजि ट्रेक्टर से काम के सिलसिले से तर्रेम की ओर आ रहा था। छुटवाई और गुण्डम के मध्य तोयानाला के पास ट्रेक्टर रोक कर रोड किनारे पेशाब के लिये गया, जहां माओवादियों के द्वारा लगाये गये प्रेशर IED की चपेट में आने से ग्रामीण बुरी तरह से घायल हो गया। तोयानाला के पास सड़क निर्माण कार्य चल रहा है, जहां जवानों के द्वारा सुरक्षा प्रदान की जा रही है, माओवादियों के द्वारा सुरक्षाबलो को नुकसान पहुचाने की नीयत से IED लगाया गया था, ग्रामीण के घायल होने की सुचना पर जवानों ने त्वरित उपचार के लिए चिन्नागेलुर कैम्प लाया और ग्रामीण का उपचार किया गया, प्राथमिक उपचार उपरान्त बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल बीजापुर के लिए रवाना किया गया है।

 
जिला अस्पताल में खड़ी एंबुलेंस में लगी भीषण आग, मची अफरा तफरी

जिला अस्पताल में खड़ी एंबुलेंस में लगी भीषण आग, मची अफरा तफरी

दुर्ग: जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां दुर्ग जिला अस्पताल परिसर में खड़ी एंबुलेंस में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते कार धु धु कर जलकर स्वाहा हो गई। मामला अल सुबह लगभग 5 बजे का बताया जा रहा है। आग लगने पर तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी गई, दमकल की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

बताया जा रहा है कि जिला अस्पताल में खड़ी एम्बुलेंस में जिस समय आग लगी उस समय एंबुलेंस में कोई मरीज या ड्राइवर सवार नहीं था। फिलहाल एंबुलेंस में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, तो वहीं अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।

स्पा सेंटर में दिल्ली की युवती से रेप, स्पा सेंटर का मालिक दोस्तों के साथ करना चाहता था गैंगरेप, जानिए फिर क्या हुआ

स्पा सेंटर में दिल्ली की युवती से रेप, स्पा सेंटर का मालिक दोस्तों के साथ करना चाहता था गैंगरेप, जानिए फिर क्या हुआ

 बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में स्पा सेंटर के मालिक ने अपने ही स्टाफ के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया है। दिल्ली की रहने वाली पीड़ित लड़की ने आरोप लगाया है कि संचालक ने रेप करने के बाद उसके दो अन्य दोस्त भी उसके साथ दुष्कर्म करना चाहते थे। पीड़ित लड़की ने स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट संचालित करने का भी गंभीर आरोप संचालक पर लगाया है। लड़की की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी संचालक को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक ये पूरा घटनाक्रम बिलासपुर के तारबहार थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि बिलासपुर के व्यापार विहार में सनराइज थाई बॉडी स्पा सेंटर संचालित है । इस स्पा सेंटर में दिल्ली में रहने वाली युवती काम करती थी। आरोप है कि स्पा सेंटर की आड़ में यहां बाहर से लड़कियां बुलाकर सेक्स रैकेट का संचालन किया जा रहा है। स्पा सेंटर में काम करने वाली लड़की ने आरोप लगाया है कि रायपुर शंकर नगर में रहने वाले विश्वजीत सेनगुप्ता द्वारा बाहर से लड़कियों को बुलाकर स्पा सेंटर की आड़ में ग्राहकों को लड़कियां परोसा जाता था।

दिल्ली से स्पा सेंटर में नौकरी करने आयी युवती का आरोप है कि शुक्रवार की रात मौका पाकर स्पा सेंटर के संचालक विश्वजीत सेनगुप्ता ने पहले तो उसे शराब पिलाया और फिर उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया। इसके बाद भी जब उसका मन नही भरा तो आरोपी ने पीड़ित लड़की को दो अन्य लोगों के साथ भी शारीरिक संबंध बनाने के लिए जोर देने लगा।

इस घटना से दहशत में आई पीड़ित लड़की किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाते हुए पुलिस थाने पहुंची। पीड़िता ने इस पूरे घटना की शिकायत तारबाहर थाने में दर्ज करायी है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी विश्वजीत सेन गुप्ता के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

छत्तीसगढ़ में 13 प्रतिशत बढ़कर 2853 करोड़ रुपए पहुंचा जीएसटी कलेक्शन, मई माह के आंकड़े जारी

छत्तीसगढ़ में 13 प्रतिशत बढ़कर 2853 करोड़ रुपए पहुंचा जीएसटी कलेक्शन, मई माह के आंकड़े जारी

 रायपुर। नए वित्त वर्ष के दूसरे महीने मई में देश में जीएसटी कलेक्शन 10 फीसदी बढ़कर 1.73 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है। यह देश के कुल कलेक्शन से तीन प्रतिशत अधिक रहा। अप्रैल के महीने में जीएसटी कलेक्शन में 12.4% का इजाफा देखने को मिला था। इस इजाफे के बाद अप्रैल का जीएसटी कलेक्शन 2.10 लाख करोड़ के पार पहुंच गया था।

इससे पहले मार्च महीने में जीएसटी कलेक्शन बढ़त के साथ 1.78 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया था। ये किसी भी महीने के लिए कलेक्शन का अब तक का तीसरा सबसे ऊंचा आंकड़ा रहा था। छत्तीसगढ़ में जीएसटी कलेक्शन 2525 करोड़ से बढ़कर 2853 करोड़ रुपए पहुंच गया है। यानि 13 प्रतिशत बढ़ा है।

 सरकार के जारी आंकड़ों के मुताबिक, सालाना आधार पर यानि 2023 के मई महीने के मुकाबले देश का जीएसटी कलेक्शन 10 फीसदी बढ़कर 1.73 लाख करोड़ रुपए हो गया है‌। कुल आदमनी रिफंड के बाद 6.9 फीसदी बढ़कर 1.44 लाख करोड़ रुपए रही है।

छत्तीसगढ़ में कौन किस पर भारी...जानिए एग्जिट पोल में कौन आगे…!!

छत्तीसगढ़ में कौन किस पर भारी...जानिए एग्जिट पोल में कौन आगे…!!

 रायपुर :- देशभर में लोकसभा चुनाव के लिए सात चरणों में मतदान संपन्न हो चुका है, जिसका परिणाम 4 जून 2024 को घोषित किए जाएंगे. छत्तीसगढ़ की 11 सीटों के लिए 3 चरणों में वोटिंग हुई थी.

न्यूज 24-टूडेज चाणक्य के एग्जिट पोल के नतीजे सामने आए हैं. इसके मुताबिक, छत्तीसगढ़ में 11 की 11 सीटें भाजपा के खाते में जाएगी. वहीं कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल पाएगी.

छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में मतदान हुआ था. पहले चरण (19 अप्रैल) में सिर्फ बस्तर में वोटिंग हुई. दूसरे चरण (26 अप्रैल) में राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर तीन  सीटों पर  मतदान हुआ. तीसरे चरण में 7 मई को सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर-चंपा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर में मतदान हुआ था.एक्जिट पोल के नतीजे

न्यूज 24-टूडेज चाणक्या – भाजपा 11, कांग्रेस 0
सी वोटर – भाजपा 11, कांग्रेस 0
आज तक – भाजपा 10, कांग्रेस 1
India Tv -CNX – भाजपा-10 कांग्रेस – 01
कौशल्या साय ने पर्यावरण संरक्षण के लिए दिलाया शपथ

कौशल्या साय ने पर्यावरण संरक्षण के लिए दिलाया शपथ

 रायपुर : लोकमाता श्रीमंत अहिल्याबाई होलकर जी  की 300 वीं जयंती के अवसर पर  पर्यावरण संरक्षण गतिविधि, नारीशक्ति कार्य विभाग एवं सखी फाउंडेशन द्वारा कल हरित संवाद एवं पर्यावरण संरक्षण वीरांगना सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन मेट्स विश्वविद्यालय के सभागार में किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि कौशल्या साय 

धर्मपत्नी मान.  विष्णु देव साय जी, मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़, अध्यक्षता डॉ. अरुणा पल्टा जी कुलपति-हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग, मुख्य वक्ता डॉ. गौरी जोशी जी प्रमुख नारीशक्ति कार्य विभाग पर्यावरण संरक्षण गतिविधि एवं विशेष अतिथि श्रीमती प्रियंका पगारिया जी सीईओ, मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर, प्रियंका पांडेय  ( भा.व.से.) वन मंडल अधिकारी,  जाँजगीर- चाँपा, आदित्य जुदेव जी, राजपरिवार  एवं डॉ नीता बाजपेयी जी राज्य एनएसएस अधिकारी, उच्च शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ शासन रहें।

कार्यक्रम की शुरुवात शिव स्तुति कथक नृत्य के माध्यम से हुआ जिसकी प्रस्तुति डीबी कन्या महाविद्यालय के छात्रों के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में माननीय अतिथियों द्वारा राज्य भर से आए महिलाओं को संबोधित किया जिसमें डॉ नीता बाजपेयी जी ने अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरण प्रतिकूलन के लिए हम कितने जिम्मेदार हैं, पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने के हमारी क्या भूमिका रही है इसपर विचार करके हमें पर्यावरण संरक्षण के लिए संयुक्त रूप से आगे आना होगा। छोटी छोटी चीजें जिससे हम जाने अनजाने में पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहें हैं। बाजार से कुछ समान खरीदनें के लिए पॉलीथिन के जगह हमे कपड़े के थैले का प्रयोग करना चाहिए।
वहीं श्रीमती प्रियंका पांडेय जी  ( भा.व.से.) ने कहा कि हमें अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी से करना चाहिए । जल वायु मृदा आदि के संरक्षण का जिम्मा हमारा है इसका निर्वहन हमें ही करना पड़ेगा। खुद से शुरुवात करना होगा। उद्बोधन की कड़ी में  प्रियंका पगारिया जी अपने विश्वविद्यालय में इस तरह के कार्यक्रम आयोजन के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि आज से हम भी संकल्प लेते है की पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूक होते हुए कार्य करेंगे । ऐसे कोई कार्य नहीं करेंगे जिससे पर्यावरण को नुकसान पहुंचें।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ गौरी जोशी जी ने अपने वक्तव्य में पर्यावरण संरक्षण हेतु आवाहन किया साथ ही उन्होंने कहा कि हम अपने दैनिक दिनचर्या में हर छोटी छोटी कार्यों से पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहे हैं, आज हम अगर अपने कपड़ों को स्तरी करके पहनते हैं तो उससे बहुत सारे कार्बन निकल रहे जो कई वर्षों तक पर्यावरण में घूमते रहेंगे और नुकसान पहुंचाएंगे । आज महिलाएं जो कॉस्मेटिक का प्रयोग कर रहे उससे भी स्वयं के साथ साथ पर्यावरण को भी नुकसान है। एक किलोग्राम फेब्रिक बनने के लिए हजारों लीटर पानी बर्बाद किया जाता है। इन सब में नियंत्रण करने की आवश्यकता है। अगर हम शान से कहते हैं की देश हमारा है तो देश के विकास में समस्त दायित्व भी हमारे हैं। केवल पौधे लगाने से पर्यावरण संरक्षण नहीं होगा। पर्यावरण संरक्षण की हर गतिविधि में शामिल होना हम सब की जिम्मेदारी है। पर्यावरण संरक्षण के लिए पहला कदम स्वयं के ऊपर होगा सबसे पहले खुद को इसके लिए तैयार करना होगा फिर अपने घर फिर समाज फिर देश को जागरूक करना होगा।

कार्यकम के अध्यक्षता कर रहे डॉ अरुणा पलटा ने अपने उद्बोधन में अपनी दैनिक दिनचर्या को साझा करते हुए बताया कि किस तरह से छोटी छोटी चीजों से पर्यावरण संरक्षण का कार्य किया जा सकता है। बेवजह अपने घर ने पानी न बहाएं व बिजली की जितनी आवश्यकता हो उतना ही प्रयोग करें। कपड़े बिना स्तरी करे पहनने का ट्रेंड लाना होगा।  साथ ही ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन से महिलाओं को पर्यावरण के प्रति कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करती है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  कौशल्या साय धर्मपत्नी मान. विष्णु देव साय ने कार्यक्रम में उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि नारी वीरांगना होती है वह चुनौतियों से भयभीत न होकर आगे बढ़ें और पर्यावरण के क्षेत्र में बेहतर कार्य करें जिससे हमारी आगे की पीढ़ी को हम को देकर जाएं । आज राज्य और देश के साथ साथ समूचा विश्व में पानी की समस्या आ रही है। वर्तमान में भीषण गर्मी के चलते पशु पक्षी के साथ साथ मानव जाती भी परेशान हो रहें हैं।
पर्यावरण के संरक्षण की जिम्मेदारी हम सब की है और इसे हमें निभाना होगा।
साय जी ने अपने जीवन के सफर को साझा करते हुए ईश्वर को धन्यवाद किया की उन्होंने हमें मानव जीवन दिया और पुनीत कार्य करने के लिए बुद्धि। अंत में उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए शपथ भी दिलवाया और कहा कि केवल यह समझ कर शपथ नहीं लेना है की कुछ दिन इसका पालन करें फिर भूल जाएं बल्कि इसी अपने पूरे जीवन में चरितार्थ करना है और दूसरों को भी जागरूक करना है।

उक्त कार्यक्रम में पर्यावरण पूरक आदतों, पर्यावरण प्रहरियों के विचार विर्मश, प्रांत में पर्यावरण के क्षेत्र में उत्प्रेरक व  उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं द्वारा अपना अनुभव साझा किया गया  साथ ही उन्हें उपस्थित माननीय अतिथियों के करकमलों से पर्यावरण संरक्षण वीरांगना सम्मान से प्रमाण पत्र, अंगवस्त्र एवं पौधे प्रदान करके सम्मानित किया गया। 

इस कार्यक्रम के आयोजक नीलम सिंह, अध्यक्ष सखी फाउंडेशन एवं प्रांत सहप्रमुख नारीशक्ति कार्यविभाग पर्यावरण संरक्षण गतिविधि छत्तीसगढ़ व श्रीमती सुनीता चंसोरिया रायपुर महानगर संयोजक के सफल मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। साथ जी संपूर्ण कार्यक्रम का मंच संचालन श्रीमती रीता गिरी जी द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम में शिक्षा जगत के साथ साथ समाज सेवी संस्थाओं के विद्वत जन की उपस्थिति रही।

जिन्हें पर्यावरण संरक्षण वीरांगना सम्मान से सम्मानित किया गया - सुश्री विदुषी दीवान, सरिता पैकरा, सुनीता साहू,राशि तिवारी, पूणिमा जोशी, डॉ मालती तिवारी, सुश्री नेहा वर्मा, पुष्पलता त्रिपाठी, प्रियंका सिंह, शालिनी जोशी, प्रियंका कौशल, दुर्गा देवॉगन, आशा सिंह, नैना श्रीवास्तव, नीता गिरि, प्रीति दास मिश्रा, अमृता श्रीवास्तव, नीलिमा यादव, अनुराधा खरे, ईशा भगोरिया एवं पर्यावरण संरक्षण कार्य कर रहे  राजेश गोयल, मोहन जी, संजय यादव जी को सम्मानित किया गया।
कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा का बड़ा बयान, सनातनी परिवार को 4 बच्चे पैदा करने की कही बात...जानिए वजह…!!

कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा का बड़ा बयान, सनातनी परिवार को 4 बच्चे पैदा करने की कही बात...जानिए वजह…!!

 रायपुर :-  कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने परिवार में 4 बच्चों की वकालत की है।  इनमें से दो बच्चे परिवार के लिए और दो सनातन धर्म को बचाने के लिए आवश्यक बताया है। वहीं बच्चों की संख्या को लेकर कानून लाए जाने के सवाल पर कहा कि जब इस पर कानून लाया जायगा तब देखेंगे कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा शनिवार को पत्रकारों से रू-ब-रू हुए।

इस दौरान चर्चा में उन्होंने लड़के-लड़कियों से माता-पिता के कहे अनुरूप विवाह करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि प्रेम विवाह का विरोध नहीं, लव जिहाद का विरोध है। विवाह करें मना नहीं है, लेकिन लड़का-लड़की के अनुकूल होना चाहिए। राजनीति में धर्म के उपयोग पर प्रदीप मिश्रा ने कहा कि धर्म में राजनीति और राजनीति धर्म में चलता आया है। सत्ता के सिंहासन में किसको देखने के सवाल पर कहा कि युवाओं को रोजगार और धर्म को आगे बढ़ाने वालों को मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि आने वाला समय अच्छा होगा, भारत हिंदू राष्ट्र वैसे भी है। सारे देवताओं का निवास है, यहां सभी देवताओं को पूजा जाता है। वहीं नक्सलवाद का जिक्र करते हुए कहा कि इससे मुक्ति के लिए सरकार लगी हुई है। पत्रकारों की कलम में वो दम होता है, जो बिगड़ी जीचें भी सुधार सकता है। नक्सलियों को ये संदेश देता हूं कि वे राष्ट्र हित में काम करें।
छत्तीसगढ़ में बिजली के दाम में बढ़ोतरी, 20 पैसे प्रति यूनिट हुई महंगी, जानिए कब से आएगा बढ़ा हुआ बिल

छत्तीसगढ़ में बिजली के दाम में बढ़ोतरी, 20 पैसे प्रति यूनिट हुई महंगी, जानिए कब से आएगा बढ़ा हुआ बिल

 रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग के चेयरमैन हेमंत वर्मा ने बिजली की दर को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि, बीते वर्षों में बिजली कंपनी को 4 हजार 4 सौ करोड़ का घाटा हुआ है। बिजली विभाग को 20 फीसदी का नुकसान हुआ है। जिसको लेकर राज्य सरकार ने बिजली कंपनी को घाटे की भरपाई के लिए 1 हजार करोड़ का अनुदान दिया है। अब बिजली की दरों में 8.35 फीसदी की वृद्धि होगी और 20 पैसे प्रति यूनिट की दर से रेट में बढ़ोत्तरी होगी।

इसके अलावा कृषि पंपों के लिए भी विद्युत दर में इजाफा कर दिया गया है। कृषि पंपों में 25 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि की गई है। कृषि उपभोक्ताओं को पहले 5.05 रुपए की दर से चार्ज लगता था जो अब 5.30 रुपए हो गया है।

विनियामक आयोग के चेयर मैन हेमंत वर्मा ने इसकी घोषणा की। बिजली की दरों में 8.35 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि नुकसान की भरपाई करने के लिए यह कदम उठाया गया है।

पहले सौ यूनिट तक बिजली की दर तीन रूपए सत्तर पैसे थी, जिसमें 20 पैसे की बढ़ोत्तरी की गई है। कुल मिलाकर सौ यूनिट तक की बिजली 3.90 रूपए हो गई है। इसी तरह सौ यूनिट से अधिक, और दो सौ यूनिट तक बिजली की दरें 3.90 रूपए थी जो कि बढक़र 4.10 रूपए हो गई है।

आयोग ने 201 से 400 यूनिट तक बिजली की दरें 5.30 रूपए बढ़ाकर 5.50 रूपए कर दी है। इसी तरह 401 से 600 यूनिट तक दरें 6.30 रूपए से बढक़र 6.50 रूपए हो गई है। 601 या उससे अधिक की दरों में 20 पैसे की बढ़ोत्तरी रखी गई है जो कि 7.90 रूपए से बढ़ाकर 8.10 रूपए कर दी गई है।

आयोग ने गैर घरेलू उपभोक्ताओं की बिजली में भी 20 फीसदी की बढ़ोत्तरी की है। कृषि उपभोक्ताओं के लिए सौ रूपए प्रति एचपी बिजली की दर थी। प्रति यूनिट बिजली 5.05 रूपए यूनिट से बढ़ाकर 5.30 रूपए कर दी गई है।

कृषि संबंधी अन्य का मांग आधारित 15 किलोवॉट से 112.5 किलोवॉट तक 200 रूपए प्रति किलोवॉट बिजली की दर 5.65 यूनिट थी जो कि बढक़र 6.25 रूपए हो गई है।

65 लाख से ज्यादा उपभोक्ता

बिजली कंपनी में वर्तमान में 65 लाख से ज्यादा उपभोक्ता है। ये उपभोक्ता बीपीएल, घरेलू, कॉमर्शियल और कृषि उपभोक्ता में बंटे हुए हैं। नए टैरिफ का असर बीपीएल, घरेलू और कृषि उपभोक्ता पर कम और कॉमर्शियल उपभोक्ताओं पर ज्यादा पड़ेगा।

 

 

 

 

 

 
दो आबकारी उपनिरीक्षक सस्पेंड, महिला से अभद्र व्यवहार का वीडियो हुआ था वायरल,अब कलेक्टर ने किया निलंबित

दो आबकारी उपनिरीक्षक सस्पेंड, महिला से अभद्र व्यवहार का वीडियो हुआ था वायरल,अब कलेक्टर ने किया निलंबित

 कांकेर: उत्तर बस्तर कांकेर के पखांजूर इलाके में 27 मई यानी बीते सोमवार को विदेशी शराब दुकान बांदे के पास महिला से वाद, विवाद और अभद्र व्यवहार का वीडियो सोश मीडिया में जमकर वायरल हुआ था, वहीं अब मामले को गंभीरता से लेते हुए कांकेर कलेक्टर ने दोनों आबकारी उपनिरीक्षक संदीप सहारे और ओमप्रकाश साहू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है, निलंबन अवधि उनका मुख्यालय कार्यालय जिला आबकारी आधिकारी कांकेर रहेगा, वहीं निलंबन अवधि में नियमानुसार उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा…

जवानों ने नक्सलियों का भारी मात्रा में सामान किया जब्त….

जवानों ने नक्सलियों का भारी मात्रा में सामान किया जब्त….

 सुकमा :- जिला सुकमा में सुन्दरराज पी., पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज जगदलपुर (छ.ग.), साकेत कुमार, पुलिस महानिरीक्षक सीआरपीएफ छ0ग0 सेक्टर रायपुर, कमलोचन कश्यप, पुलिस उप महानिरीक्षक, रेंज दंतेवाड़ा, सुनीत कुमार राय, उप महानिरीक्षक (परि.) सीआरपीएफ रेंज कोंटा, अरविंद राय, उप महानिरीक्षक (परि.) सीआरपीएफ रेंज सुकमा के मार्ग-दर्शन एवं किरण चव्हाण, पुलिस अधीक्षक जिला सुकमा, नरेंद्र पाल सिंह (पीएमजी.), कमाण्डेन्ट 50 वाहिनी सीआरपीएफ के निर्देशन तथा अमृतेश कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी 50 वाहिनी सीआरपीएफ, निखिल अशोक कुमार राखेचा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स सुकमा, अभिषेक वर्मा, अति. पुलिस अधीक्षक सुकमा, आकाश राव गिरेपूंजे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोंटा के पर्यवेक्षण में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है, इसी तारतम्य में नक्सलियों की लगातार उपस्थिति की आसूचना पर दिनांक 30.05.2024 को नरेन्द्र पाल सिंह (पीएमजी), कमाण्डेन्ट 50 वाहिनी सीआरपीएफके नेतृत्व में महाराणा बिरेन्द्र प्रताप सिंह, सहायक कमाण्डेन्ट के हमराह 50 वाहिनी सीआरपीएफ एवं जिला बल की संयुक्त पार्टी नक्सल विरोधी अभियान हेतु करीगुड़म, टेकलपारा एवं आसपास जंगल/पहाड़ी की ओर रवाना हुए थे कि अभियान के दौरान दिनांक 30.05.2024 के प्रातः लगभग 06ः00 बजे ग्राम करीगुड़कम टेकलपारा जंगल पहाड़ी के पास पुुलिस पार्टी की गतिविधियों को देखकर नक्सली जंगल-झाड़ी का आड़ लेकर भाग गये।

बाद घटना स्थल की सर्चिंग करने पर नक्सलियों द्वारा छिपाकर कर रखे गए भारी मात्रा आर्म्स, एम्युनेशन, गोला-बारूद व अन्य नक्सली सामाग्रियों को डम्प स्थल से बरामद किया गया। बाद सभी पार्टी गस्त सर्चिंग करते हुए सुरक्षित कैम्प वापस आये।

 
 
मोदी के ध्यान में भगवान नहीं, सिर्फ़ मतदान है : कांग्रेस

मोदी के ध्यान में भगवान नहीं, सिर्फ़ मतदान है : कांग्रेस

 रायपुर। निवृतमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मतदान को प्रभावित करने की अपनी आख़री कोशिश के तौर पर मीडिया और प्रचार प्रसार के तमाम संसाधन लेकर ध्यान लगाने की नौटंकी की योजना बनाई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि 6 चरणों के मतदान के बाद सत्ता से बेदख़ल हो रहे नरेंद्र मोदी जनता की आँखों में धूल झोंकने की जितनी कोशिश कर रहे हैं, उनकी हर कोशिश उन्हें जनता की नज़रों से उतना ही गिराती जा रही है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि पीएम मोदी ध्यान ही करना है, तो इन मुद्दों का ध्यान कीजिए। मध्यप्रदेश में  BJP  नेताओं ने दलित बेटी का यौन शोषण कर उसकी और उसके परिवार की सिलसिलेवार हत्या कर दी, आपको इसका ध्यान कब आयेगा? उत्तर प्रदेश में आपके मंत्री के बेटे ने 9 किसानों को थार से कुचलकर मार दिया, आपको इसका ध्यान कब आयेगा? दिल्ली बॉर्डर पर 700 से अधिक किसान आंदोलन करते करते मर गए, आपको इसका ध्यान आया कभी? दिल्ली में खिलाड़ी बेटियाँ न्याय की गुहार लगाकर प्रदर्शन करती रहीं, आप  BJP  के बलात्कारी सांसद को बचाते रहे, कुछ ध्यान है? मध्यप्रदेश के सीधी जिले में  BJP  नेता ने आदिवासी युवक के मुँह पर पेशाब की, शायद आपके ध्यान में यह मुद्दा आया ही न हो। भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर के कृत्यों से पूरा देश शर्मिंदा हुआ, आप जब ध्यान लगाओगे तो सबसे पहले वही पीड़िता की आत्मा आपसे सवाल करती नज़र आयेगी। हर प्रदेश में भर्ती और पेपर लीक घोटाले हुये, आपके ध्यान में इससे निपटने की कोई योजना कभी नहीं आई ? क्यों ? कोविड से 50 लाख से अधिक मौतें हुई, आपने आँकड़े छिपाकर ध्यान भटकाने का काम किया, लोग मरते रहे और आप ताली और थाली बजवाकर ध्यान भटकाते रहे। बेरोज़गारी ने 40 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया, लेकिन आपने कभी इस ओर ध्यान नहीं दिया। आप हिन्दू मुसलमान की राजनीति करते रहे, देश के लोग बेरोज़गार मरते रहे। महंगाई से हाहाकार मचा हुआ है, आप इस पर ध्यान देने की बजाय ध्यान करने की नौटंकी कर रहे हैं। कभी ग़रीबों का घर कैसे चलता है, इस पर ध्यान क्यों नहीं दिया? देश का व्यापारी जीएसटी के खेल में उलझ कर रह गया, आप अपने दो मित्रों पर ध्यान देते रहे। जनता बिलखती रही, आप मित्रों को हंसाते रहे।

हमारी मेहनत, कार्य कुशलता, प्रबंधन क्षमता की चर्चा हर जगह होती है : किरण देव

हमारी मेहनत, कार्य कुशलता, प्रबंधन क्षमता की चर्चा हर जगह होती है : किरण देव

 भाजपा ने पूरे चुनाव में बहुत मेहनत की है, परिणाम आशातीत ही निकलेगा : शिवरतन शर्मा

रायपुर । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने एक बार फिर यह अटूट विश्वास व्यक्त किया है कि देश की जो भावना मोदी के साथ जुड़ी है, वह अभूतपूर्व है और हम जन सहयोग से छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों पर विजय प्राप्त करेंगे, यह तय है। किरण देव शुक्रवार को कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में आहूत बैठक को संबोधित कर रहे थे। विदित रहे, किरण देव के साथ ही लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक शिवरतन शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, भरत वर्मा एवं जगदीश रामू रोहरा की उपस्थिति में लोकसभा क्लस्टर प्रभारी, लोकसभा प्रत्याशी, जिला अध्यक्ष, लोकसभा संयोजक, प्रभारी की बैठक रखी गई थी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने कहा कि हमारी मेहनत, कार्य कुशलता, प्रबंधन क्षमता अद्भुत है। इसकी चर्चा सभी जगह होती है। यह अन्य राज्यों में प्रचार के लिए जब छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ता गए तो झारखंड और ओड़िशा के नेताओं ने सार्वजनिक तौर पर कही। प्रदेश के कार्यकर्ताओं ने माइक्रो लेवल तक जनता के बीच जाकर कार्य किया और रात 2 बजे तक चुनाव प्रबंधन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। हम इसी विश्वास के साथ मोदी का हाथ मजबूत करने छत्तीसगढ़ की सभी सीटे जीतेंगे।

लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक शिवरतन शर्मा ने कहा भाजपा ने पूरे चुनाव में बहुत मेहनत की है, लेकिन मतगणना भी चुनाव प्रबंधन का ही हिस्सा है। कई बार कुछ नतीजे बहुत नजदीकी होते हैं। हमें स्पष्ट ध्यान रखना है कि कोई तकनीकी गलती न हो। गणना की सूक्ष्म मॉनीटरिंग के लिए विधानसभा के प्रभारी भी बनाए जाने चाहिए। शर्मा ने मतगणना की तैयारी हेतु आवश्यक मार्गदर्शन देते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता स्ट्रांग रूम की निगरानी करने में सन्नद्ध रहें। मतगणना अभिकर्ता सरपंच, उप-सरपंच, वार्ड मेंबर नगर निगम पार्षद हो सकते हैं। प्रत्येक काउंटिंग टेबल हेतु एक मतगणना अभिकर्ता की नियुक्ति की जा सकती है। मतगणना अभिकर्ता की नियुक्ति लोकसभा अभ्यर्थी या उसके निर्वाचन अभिकर्ता के द्वारा प्रारूप-18 पर हस्ताक्षर कर रिटर्निंग ऑफिसर अथवा सहायक रिटर्निंग ऑफिसर को प्रस्तुत करने से ही की जा सकेगी। सादे कागज पर आवेदन स्वीकार नहीं होंगे। मतगणना अभिकर्ता द्वारा आधार कार्ड की प्रति तथा पासपोर्ट साइज के दो फोटो देय होंगे। प्रारूप-18 पर मतगणना अभिकर्ता के भी हस्ताक्षर आवश्यक हैं। प्रारूप 18 में आवेदन की दो प्रति बनाई जाएगी एक प्रति लोकसभा अभ्यर्थी के द्वारा रिटर्निंग ऑफिसर अथवा सहायक रिटर्निंग ऑफिसर को मतगणना के लिए निर्धारित तिथि से 3 दिन पहले अर्थात 31/05/2024 को शाम 5:00 बजे तक भेजना आवश्यक है। प्रारूप-18 प्राप्त होने पर रिटर्निंग ऑफिसर अथवा सहायक रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा मतगणना अभिकर्ता को फोटो पहचान पत्र जारी किया जावेगा। दूसरी प्रति मतगणना अभिकर्ता के द्वारा मतगणना स्थल पर पहुंचकर रिटर्निंग ऑफिसर को उपरोक्त फोटो पहचान पत्र के साथ मतगणना प्रारंभ होने के 2 घंटे पूर्व देना होगा तभी वह मतगणना स्थल में प्रवेश कर सकेगा। (सहूलियत के लिए आधार कार्ड साथ रखें) केवल रिटर्निंग ऑफिसर, लोक सभा अभ्यर्थी या उसके निर्वाचन अभिकर्ता ही सभी टेबल में घूम सकते हैं अन्य कोई भी नहीं।

भाजपा महामंत्री संगठन पवन साय ने क्लस्टर प्रभारियों से तैयारियो को लेकर समीक्षा की।

लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक शर्मा ने कहा कि मतगणना 4 जून को प्रातः 8 बजे प्रारंभ हो जाएगी। मतगणना अभिकर्ता को 1 घंटे पूर्व 7 बजे मतगणना स्थल पर पहुंचना अति आवश्यक है। सर्वप्रथम ईवीएम की सील चेक करना आवश्यक है। ईवीएम के सीरियल नंबर का मिलान किया जाना है। प्रत्येक राउंड में कम से कम एक बार ईवीएम के मतों की वीवीपैट से निकली पर्ची से मिलान करवाएं। ईवीएम मशीन में दर्शित हो रही मतगणना व बूथवार वोट की जानकारी एवं अपडेट सूची प्राप्त करें। प्रत्येक राउंड की गणना के पश्चात गिने हुए मतों की जानकारी अभ्यर्थी व निर्वाचन अभिकर्ता को दें। मतगणना से पूर्व मतगणना एजेंट का प्रशिक्षण अनिवार्य है इसे 4 जून से कम से कम 2 दिन पूर्व अर्थात 2 जून को पूर्ण किया जाना है।

कार्यक्रम का संचालन महामंत्री रामू रोहरा ने किया वह आभार प्रदर्शन महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान बैठक में बस्तर क्लस्टर प्रभारी अजय चंद्राकर, राजनांदगांव क्लस्टर प्रभारी राजेश मूणत, बिलासपुर क्लस्टर प्रभारी अमर अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता नारायण चंदेल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, लखन लाल साहू,  प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, प्रदेश मंत्री किशोर महानंद, रायपुर लोकसभा प्रभारी संदीप शर्मा, विधायक विक्रम उसेंडी, रायपुर ग्रामीण मोतीलाल साहू, पूर्व विधायक सौरभ सिंह, रजनीश सिंह, चंपा देवी पावले, रामकुमार भट्ट सहित जिला अध्यक्ष, लोकसभा संयोजक, प्रभारी बैठक में मौजूद रहे।

दिशाहीन सरकार के मंत्रियों का प्रशिक्षण आवश्यक था : सुशील

दिशाहीन सरकार के मंत्रियों का प्रशिक्षण आवश्यक था : सुशील

 मंत्रियों की ट्रेनिंग को बताया आचार संहिता का उल्लंघन, चुनाव आयोग से शिकायत की

रायपुर । प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पिछले 5 महीनें में जिस प्रकार से भारतीय जनता पार्टी की सरकार दिशाहीन ढंग से चल रही थी। उसके कारण साय सरकार के मंत्रियों को सुशासन का प्रशिक्षण देना आवश्यक था। मुख्यमंत्री और मंत्री दिशाहीन और मतिभ्रम का शिकार हैं, उन्हे कुछ समझ ही नहीं आ रहा है जनता के हितों में कैसे फैसला लिया जाये। निश्चित तौर पर उन सबका अच्छे प्रोफेशनल से ट्रेनिंग की जरूरत है। लेकिन लगता नहीं कि भाजपाई मंत्रियों को इस ट्रेनिंग से कोई फर्क पड़ने वाला है, पिछले 5 महीनें में भाजपा ने जिस प्रकार से भ्रष्टाचार केन्द्रित सरकार चलाया है, वह छत्तीसगढ़ की जनता को निराश करने वाला है।

सुशील शुक्ला ने कहा कि भाजपाई आदतन जनविरोधी है, कोई भी ट्रेनिंग उनके आदत को नहीं बदलने वाली, रहिमन कारी कांवरी के चढ़त दूजो रंग, वही स्थिति भारतीय जनता पार्टी की है, मंत्रियों की है। जनता की सेवा के लिये किसी ट्रेनिंग की आवश्यकता नहीं होती। जनता की सेवा भावना, अपने अंदर के जज्बे से निकलती है। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं में जनता की सेवा का जज्बा है ही नहीं, अतः इनको कोई भी ट्रेनिंग दे दी जाय सब व्यर्थ साबित होगा।

कांग्रेस ने की चुनाव आयोग से शिकायत
कांग्रेस ने मंत्रियों की ट्रेनिंग को आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुए चुनाव आयोग से इसकी शिकायत भी की है। अपनी शिकायत में सुशील आनंद शुक्ला ने लिखा कि राज्य सरकार द्वारा शासन के मंत्रियो का प्रशिक्षण शिविर आईआईएम रायपुर में आयोजित किया गया है। जिसका नाम भाजपा सरकार ने चिंतन शिविर रखा है। वर्तमान में लोकसभा चुनाव के लिये देश भर में आचार संहिता लागू है। ऐसे में कोई भी सरकार आयोजन केन्द्र सरकार के संस्थान में तथा राज्य सरकार के मंत्रियों के लिये आयोजित किया जाना आचार संहिता का उल्लंघन है। भले ही राज्य में मतदान संपन्न हो चुका है, लेकिन अभी आचार संहिता लागू है। इस आयोजन में राज्य शासन के मुख्यमंत्री, मंत्रीगण सभी शामिल हो रहे है।

उन्होंने आगे लिखा कि देश के कुछ हिस्से में कल लोकसभा के अंतिम चरण का मतदान है। ऐसे में इस आयोजन पर रोक लगाया जाना तथा इस आयोजन की खबरों को रोकना आवश्यक है। जिम्मेदार व्यक्तियों का इस प्रकार चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन आपत्तिजनक है। इस आयोजन पर रोक लगाकर कड़ी कार्यवाही की आवश्यकता है।

ब्रेकिंग: अभनपुर थाना क्षेत्र में चलती बस में लगी आग

ब्रेकिंग: अभनपुर थाना क्षेत्र में चलती बस में लगी आग

रायपुर में अभनपुर के पास मोहन ढाबा के पास अभी महिंद्रा बस की गाड़ी जो बस्तर से रायपुर आ रही थी मैं आग लग गई है यात्रीगण सब सुरक्षित हैं आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। अभनपुर पुलिस घटनास्थल पर माैजूद है। 

रायपुर सहित इन 21 जिलों में तापमान और बढ़ने की संभावना, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

रायपुर सहित इन 21 जिलों में तापमान और बढ़ने की संभावना, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

 रायपुर । मौसम विभाग ने प्रदेश के 21 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने सरगुजा, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, मुंगेली, जांजगीर-चांपा, सक्ती, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, राजनांदगांव, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, रायपुर, बलौदाबाजार-भाटापारा, महासमुंद, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा एवं कबीरधाम जिले के कुछ क्षेत्रों में हीटवेव चलने की संभावना जताई है।

वहीं शुक्रवार के तापमान की बात की जाए तो रायगढ़ जिला सबसे ज्यादा गर्म रहा है। रायगढ़ में 47.3 डिग्री सेल्सियस, मुंगेली में 46.9, बिलासपुर में 46.8, राजनांदगांव में 46.4, दुर्ग में 46.2, महासमुंद 46.1, बालोद में 45, कोरबा में 44, बलरामपुर में 44.2, पेंड्रारोड में 43.8, सूरजपुर 43.6, बीजापुर 43.1, अम्बिकापुर में 42.8, दंतेवाड़ा में 42.8, सरगुजा में 42.8 डिग्री सेल्सियस तापमान

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज सवेरे चिंतन शिविर के दूसरे दिन IIM परिसर का मंत्रीगणों के साथ किया भ्रमण

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज सवेरे चिंतन शिविर के दूसरे दिन IIM परिसर का मंत्रीगणों के साथ किया भ्रमण

 रायपुर। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम ) में आयोजित दो दिवसीय चिंतन शिविर के दूसरे दिन आज अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ योगाभ्यास किया।

मुख्यमंत्री  साय ने योगाभ्यास के बाद मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ भारतीय प्रबंध संस्थान परिसर का भ्रमण किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान परिसर स्थित स्पोर्ट्स कैम्पस (अखाड़ा ), हॉस्टल मेस, फाउंडेशन स्टोन (आधारशिला ), प्रशासनिक भवन (कर्मशीला ), जैव विविधता के लिए निर्मित परिसर और क्वींस पैलेस का भ्रमण किया। उन्होंने क्वींस पैलेस से आईआईएम के विहंगम दृश्य का अवलोकन किया।इस दौरान आईआईएम के प्रोफेसर सत्यशिबा दास और कॉरपोरेट रिलेशन ऑफिसर गिरिश पहाड़िया ने संस्थान के बारे में मुख्यमंत्री साय और मंत्रीगणों को जानकारी दी।संस्थान के अधिकारियों ने प्रशासनिक भवन में रखी हुई संस्थान की रेप्लिका के माध्यम से निर्माणाधीन संरचनाओं और भावी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

 
 
जिस दिन तुम समय की कीमत जान लोगे, भगवान शिव तुम्हारा बेड़ा पार लगा देंगे: पंडित प्रदीप मिश्रा

जिस दिन तुम समय की कीमत जान लोगे, भगवान शिव तुम्हारा बेड़ा पार लगा देंगे: पंडित प्रदीप मिश्रा

रायपुर। कोई जल्दी बनता है तो कोई लेट से बनता है लेकिन शिवजी को जल चढ़ाने वाला एक न एक दिन सेठ जरुर बनता है इसलिए तुम जिस दिन समय की कीमत जान लोगे, भगवान शिव तुम्हारा बेड़ा पार लगा देंगे। मकान बनाने के लिए गारे की जरुरत पड़ती है और भगवान शिव को अपने घर में बसाने के लिए दिल की जरुरत है जिस दिन तुम उन्हें इस जगह पर बसा लोगों उस दिन से तुम्हारा भला होना प्रारंभ हो जाएगा। शिवजी को जब भी पूजो मन से पूजो, भेदभाव रखोगे तो भोलेनाथ नहीं आएंगे। बड़ों को श्मशान में जलाया जाता है और बच्चों को जमीन में दफनाया जाता है। बड़ो के लिए भगवान शिव पिता है और बच्चोंं के लिए माँ गौरी है जो उनकी गोद में सोए रहते है।

किसी उद्देश्य को लेकर ही भगवान शंकर ने हमें इस पृथ्वी पर भेजा है. इसलिए हमें उनकी अराधना जरुर करना चाहिए। पता नहीं किस दिन वह तुम्हें कौन सी नौकरी लगा दे पता नहीं चलेगा। किसी चौक में बीड़ी पत्ती मलने या चिलम फुकने से जीवन सफल नहीं होता, समय की कीमत को समझना शुरू कर दें. महादेव आपको श्रेष्ट बना देंगे। ये बातें अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने अमलेश्वर में चल रहे शिवमहापुराण कथा के पांचवें दिन कहीं। आज पंडित प्रदीप मिश्रा ने पवन खंडेलवाल की धर्मपत्नी उमा देवी खंडेलवाल का पर्चा पढ़ा।

जिसमें उन्होंने बताया कि उन्होंने रायपुर एम्स में अपना जांच करवाया तो उन्हें कैंसर बताया गया था. बेटी के कहने पर मुंबई के हॉस्पिटल में चेक कराया गया लेकिन वहां पर भी उनका कैंसर दूर नहीं हुआ इसके बाद वे सिहोर गई वहां से रुद्राक्ष लाकर रोजाना उसका जल पीना शुरु की और पिछले 6 माह से कैंसर ख़त्म हो गया है। मंच पर उन्होंने प्रदीप मिश्रा जी से आशीर्वाद लिया और कहा कि बाबा आपका भोला हैं. हर वाक्य भोले बाबा का पूरा हो जाता है भोले बाबा की कृपा आप पर बनी रहे। शुक्रवार को कथा श्रवण करने के लिए महंत श्याम सुन्दर दास, विधायक राजेश मूणत, रोहित साहू , इंद्रकुमार साहू व रमेश ठाकुर भाजपा पहुंचे हुए थे। अंतिम दिवस की कथा का समय सुबह 8 बजे से 11 बजे तक रहेगी. तपती धूप भगवान शिव के भक्तों को नहीं रोक पर रही है.

आज देर शाम पंडित प्रदीप मिश्रा ने आयोजक पवन खंडेलवाल,विशाल खंडेलवाल, मोनू साहू व विशेष सहयोगी बसंत अग्रवाल सहित परिजनों को अपना आशीर्वाद दिया.

 गणेश जी सबके घर में पहले से ही रहते हैं. लेकिन शिवलिंग के रुप में उनका पूरा परिवार विराजमान होता है। एक तरफ गणेश, एक तरफ कार्तिक बीच में बेटी और शिवलिंग के नीचे माता पार्वती विराजमान रहते है। घर के अंदर पीतल का शिविंलग रखना जरुरी है कि नहीं के सवाल पर कहा कि 33 कोटी देवी-देवताओं ने अपने-अपने तरीकों से शिविलिंग का निर्माण किया और उन्हें पूजे हैं. इसलिए मैं यह कहता हूं कि तुम्हारे घर में पीतल, धातु, मिट्टी, चिनी, लकड़ी, पत्थर, पारस के अलावा जैसा भी शिवलिंग है उसे रखकर पूजा करो वे स्वीकार जरुर करते है। मकान बनाने के लिए गारे की जरुरत पड़ती है और भगवान को अपने घर में बसाने के लिए साफ मन की जरुरत पडती हैं.

प्रदीप मिश्रा ने कहा कि हम लोग पृथ्वी पर तो जन्म लिए है लेकिन कई लोगों को यह मालूम ही नहीं हैं कि उनका जन्म किस उद्देश्य के लिए हुआ है। वेदव्यास जी कहते हैं कि बिना किसी कारण के किसी का जन्म नहीं हुआ है इसलिए पृथ्वी का भार उतारने के लिए भगवान राम का जन्म हुआ था और उन्होंने अकेले रावण का ही वध नहीं किया बल्कि इस दौरान बहुत सारे असुरों का विनाश भी किया. भगवान कृष्ण के प्राकट्य का कारण कंस का वध करना था। हम सभी बिना कारण के पैदा हुए ही नहीं हैं. महादेव ने कृपा की है तो कोई कारण होगा तभी इस धरती पर उन्होंने हमें यहां भेजा है। जब हम अपने बेडरुम में कचरा व बेकार सामान नहीं रखते हैं. तो भोलेनाथ किसी को इस धरती में लाए है तो किसी न किसी काम के उद्देश्य को लेकर लाए होंगे। हमारे जन्म का कारण यह है कि हमें मातृभूमि, राष्ट, सत्कर्म करने के साथ परिवार की रक्षा करना है। कुछ अच्छा कार्य करने के लिए हमें मानव का शरीर मिला है. अगर अच्छा कार्य नहीं करते तो यह मानव का शरीर हमें प्राप्त नहीं होता। अपने-अपने कर्म के अनुसार हमें यह मानव का शरीर मिला है।

मन और विचार में कभी मतभेद आने मत देना

शिव महापुराण कथा के अनुसार तुम कभी भी अपने मन और विचार में कभी मतभेद आने मत देना। हमें इस दुनिया में कोई न कोई कार्य करते रहना चाहिए। कभी भी यह मत समझना कि मैं किसी काम का नहीं.अगर तुम्हारे पास कोई काम नहीं है तो विरान पड़े हुए जगहों पर वृक्ष लगाओ या गौ माता की सेवा करना प्रारंभ कर दो। रचना और बनाने वाला वो है तो उन्होंने व्यर्थ ही किसी को बनाया नहीं होगा और एक दिन तुम्हारी यही सेवा तुम्हें कौन सी नौकरी लगा दे पता नहीं चलेगा। सेवा करो पर गलत संगत में मत पड़ो।

 बुजुर्गों को सलाह

पंडित प्रदीप मिश्रा ने बुजुर्गो को सलाह देते हुए कहा कि जब बुजुर्ग फ्री हो जाते थे तो वे गांव में स्थित पीपल के पेड़ के नीचे बैठकर ताशपत्ती खेलते थे लेकिन इससे उनकी जिंदगी पूरी होने वाली नहीं है। शिवमहापुराण की कथा कहती है कि इस संसार में हमने जन्म लिया है तो कोई न कोई कार्य करते रहना चाहिए। जिस दिन से हमने समय की कीमत जान लिया उस दिन से तुम्हारा श्रेष्ठ समय प्रारंभ हो जाएगा। यहां पर जितने लोग कथा श्रवण करने आए हैं भले ही कथा 1 से 4 बजे तक का है लेकिन वे जानते हैं कि कथा की कीमत क्या है, वे इसलिए यहां मौन और चीत लगाकर बैठे हैं. जिन्हें कथा की कीमत नहीं मालूम वे इसे नहीं जान पाते हैं. आज भी 46 डिग्री तापमान है और दो-तीन घंटे के पहले से शिव भक्त यहां आकर बैठे हैं. क्योंकि तुम लोगों ने अपने समय की कीमत जान लिया। इसलिए माता पार्वती भगवान शंकर से कहती हैं कि जिस दिन आप समय की कीमत जान लोगों उस दिन से आपका अच्छा कार्य समय शुरू हो जाएगा. और इसलिए मैं कहता हूं कि जिस दिन आप सभी समय की कीमत को जान लोगों तुम्हारा कल्याण हो जाएगा।

 दुनिया में आपकी बात का स्वीकार नहीं शिकार होता है

इस युग में कोई आपको स्वीकार नहीं करेगा इसलिए तो दुनिया के लोग आपकी बातों का शिकार कर रहे है। द्रोपति को भी उस समय समझ आया जब उसका चीरहरण हो रहा था तो कोई उनकी मदद करने नहीं आया। तब उन्होंने भगवान कृष्ण को याद किया और वे मदद करने आए। भोलेनाथ से प्रार्थना कर रहे हो तो दिल से करो, जल चढ़ा रहे हो तो दिल से चढ़ाओ, यह कभी व्यर्थ नहीं जाएगा, भोलेनाथ तुम्हें एक दिन उसका फल जरुर देंगे। अंत समय में भगवान शंकर ही बेड़ा पार लगाते है। कई लोग आकर तुम्हें कहेंगे कि शंकर का मंदिर मत जाओ, पूजन मत करो, ऐसे लोगों की तुम कभी मत सुनो। इन लोगों की सच्चाई जाननी है तो शिवमहापुराण कथा की एक पुस्तक को पढ़ लेना तुम्हें पता चल जाएगा कि वह सहीं हैं या जो तुम कर रहे हो। इसलिए सत्य को दुनिया के कुछ लोग दबाने का प्रयास काफी सालों से कर रहे हैं, लेकिन सत्य ही रहेगा और मरते दम तक उसे कोई नकार नहीं सकता है।

चिढ़चिढ़ा कर करके लाया हुआ सामान शिव स्वीकार नहीं करते

शिवजी की पूजा पड़ोसन का देखकर मत करना यह गलत बात है। पूजा में पड़ोसन ने क्या-क्या चीज चढ़ाया है यह तुम्हें नहीं मालूम रहता है और अपने पति को वह चीज लाने के लिए कहती हैं तो उस समय पति क्रोधित होकर वे चीज लाने चले जाते हैं. लेकिन वह प्रेम से नहीं लाता है इसलिए भगवान शिव उसे नहीं स्वीकारते है। शिव महापुराण की कथा यह कहती है कि तुम्हारें पास चढ़ाने के लिए काली मिर्च नहीं है तो चांवल का दाना समर्पित कर दो लेकिन चिढ़चिढ़ा कर करके लाया हुआ सामान शिव स्वीकार नहीं करते है।

भोलेनाथ को दिल देने से मिलता हैं करोड़ों की प्रॉपर्टी

Pandit Pradeep Mishra: पंडित प्रदीप मिश्रा ने आज एक बार फिर युवतियों को सीख देते हुए कहा कि लड़का तुम्हें अपनी प्रेम जाल में फंसाने के लिए यह कहता है कि मैंने तुम्हें नाम का टैटू अपने हाथ में गोदवा लिया है। वह लड़की मुर्ख है, उसे यह कहना चाहिए कि उसके पास जो प्रॉपर्टी है उसे मेरे नाम कर दो, वह एक बार में नाकार देगा क्योंकि उसके पास पेट्रोल डालने के लिए 100 रुपये तक नहीं रहता है। तुम सिर्फ भोलेनाथ से यह कहो कि न हम चांद, सूरज व तारे ला सकते है, हमारे पास कुछ नहीं हैं भोलेनाथ, आप ने हमें जन्म दिया है वह सब आपको समर्पित है और मेरा दिल आपके लिए है और तुम्हें करोड़ों की प्रापर्टी मिल जाएगी।

मंदिर के दीए एकत्र करने से हो जाएगा पितृदोष दूर

Pandit Pradeep Mishra: प्रदीप मिश्रा ने कहा कि हम जब भी मंदिर जाते हैं तो कहीं पर भी दीए जला देते हैं और उसे वहीं छोड़कर आ जाते है। लेकिन इन छोड़े हुए दीए का महत्व बहुत बड़ा है। शंकर जी का मंदिर हम गए हैं और हमारे पास चढ़ाने के लिए कुछ भी नहीं हैं तो जले हुए दीए जिनका ज्योति विसर्जित हो गया है. उसे एकत्र कर एक जगह रख दें. और भगवान शंकर जी को प्रणाम कर वापस आ जाएं और आपके मस्तिक पर जो पितृदोष था वह दूर हो जाएगा।

मृत बच्चा सोता हैं मां पार्वती की गोद में

छोटे बच्चों का अंतिम संस्कार नहीं किया जाता हैं उन्हें दफनाया जाता है। इसी तरह रुक्मिणी जी के 8 बच्चे को जमीन पर दफनाया गया था। लेकिन रुक्मिणी जी ने एक अच्छा कार्य किया था वह प्रतिदिन भगवान शिव के मंदिर जाती थी और वहां जले हुए दीयो को एकत्रित करके एक जगह पर रख देती थी। लेकिन आठ पुत्रों के बार-बार निधन होने से वह काफी दुखी थी और रो रही थी और भगवान शिव से वेदना कर रही थी। आंसू चार प्रकार के होते हैं – विडम्बना, वेदना, विरह और वंदना।

तब भगवान शिव वहां प्रकट हुए रुक्मिणी से कहा कि जहां पर तुमने अपने आठवें पुत्र को दफनाया हैं वहां पर जाकर फिर से खोदो और तुम्हें वहां तुम्हारा आठवां पुत्र जीवित मिलेगा। इसलिए तो बड़ों को श्मशान घाट में जलाया जाता हैं जहां भगवान शिव रहते हैं और छोटे बच्चों को दफनाया जाता है. वहां वह माँ पार्वती की गोद में सोया रहता है उस स्थान को गौरी कहा जाता है। इसलिए तो कहते हैं देवता पल्ला झाड़ देते है लेकिन महादेव देते है तो छप्पड़ फाड़कर। इसलिए रुक्मिणी के आठवें बेटे का नाम गोराकुमार रखा गया।