नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
BREAKING : इस IPS को मिली नई जिम्मेदारी...बनाए गए राज्यपाल के परिसहाय, आदेश जारी

BREAKING : इस IPS को मिली नई जिम्मेदारी...बनाए गए राज्यपाल के परिसहाय, आदेश जारी

 रायपुर : आईपीएस सुनील कुमार शर्मा सहायक पुलिस महानिरीक्षक को पुलिस मुख्यालय से राज्यपाल का परिसहाय बनाया गया है। 2017 बैच के IPS सुनील शर्मा अभी पुलिस मुख्यालय में पोस्टेड थे।

 
स्वातंत्र्य वीर सावरकर की जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अर्पित किये श्रद्धासुमन

स्वातंत्र्य वीर सावरकर की जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अर्पित किये श्रद्धासुमन

 रायपुर : स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीर सावरकर की जयंती पर आज मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने वीर सावरकर को महान राष्ट्रभक्त और भारत का वीर सपूत बताया।

श्री साय ने कहा कि – वीर सावरकर भारत के एक ऐसे स्वतंत्रता सेनानी, क्रांतिकारी, विचारक, लेखक और सामाजिक कार्यकर्ता थे, जिन्होंने राष्ट्रहित के लिए अनेकों क्रांतिकारियों को प्रेरित किया। वीर सावरकर के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जो युवाओं को राष्ट्रहित सर्वोपरि के मंत्र का पालन करना सिखाते हैं।

गौरतलब है कि भारत की स्वतंत्रता के लिए सावरकर की अटूट प्रतिबद्धता के कारण उन्हें बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। क्रांतिकारी गतिविधियों में शामिल होने के कारण उन्हें अंग्रेजों ने गिरफ्तार कर लिया और आजीवन कारावास की सजा सुनाई। विपत्तियों का सामना करते हुए सावरकर का साहस और दृढ़ता आने वाली पीढ़ियों के लिए एक उदाहरण है। जेल में कठोर परिस्थितियों को झेलने के बावजूद, जिसमें एकांत कारावास भी शामिल है, उन्होंने भारत की स्वतंत्रता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता में कभी कमी नहीं आने दी। नतीजतन, उनका समर्पण और बलिदान युवा भारतीयों को प्रेरित करता है, उन्हें अपने देश की बेहतरी के लिए काम करने के लिए प्रेरित करता है।

शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने ब्राह्मण समाज के उत्कृष्ठ बच्चो का किया सम्मानित

शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने ब्राह्मण समाज के उत्कृष्ठ बच्चो का किया सम्मानित

रायपुर। सरायुपारीन ब्राह्मण सभा ने आज तुलसी भवन में सरयू पारीण समाज के सैकड़ों छात्र छात्राओं जिन्होंने कक्षा दसवीं बारावी की बोर्ड परीक्षा सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया उनका स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने सम्मान किया तथा इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष डॉ सुरेश शुक्ला एवम कार्यकारिणी के सदस्यों ने मंत्री  अग्रवाल का स्वागत किया। कार्यसमिति के सदस्य संजय तिवारी ने बताया कि सरयू पारीण ब्राह्मण समाज की आज महासभा का आयोजन किया गया जहा कोषाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने साल भर के आय व्यय का रखा जिसका अनुमोदन कराया गया , तथा अन्य पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे किंतु कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 127 प्रतिभा शाली बच्चो का सम्मान समारोह रहा ,,मंत्री स्कूल शिक्षा ने स्वयं खड़े हो कर माला पहना शाबासी दे कर सम्मानित करते रहे ,सार्वाधिक शाबाशी एवम ताली आंजनीय दुबे व, काजल पांडे ने बटोरा,काजल ने विश्व रिकार्ड बनाया है जिसका उसने मंत्री के सामने प्रदर्शन भी किया । इसके अलावा सानिया मिश्रा ,नैना त्रिपाठी ,हिमांशु , अर्पिता ,प्रकृति शुक्ला ,अंजली दुबे ,तन्मय पांडे श्रुति तिवारी आदि बच्चो का सम्मान किया गया । इस अवसर पर मंत्री  अग्रवाल का भी कार्यक्रम के अंत में अभिनंदन एवन सम्मान किया गया , बृजमोहन अग्रवाल ने कहा सभा को संबोधित करते हुए कहा कि वे कभी भी ब्राह्मणों से सम्मानित होने की अपेक्षा आशीर्वाद चाहते है आप सबके आशीर्वाद से अब 9 बार निरंतर विधान सभा चुनाव जीतता रहा ,,आज यह आपके आशीर्वाद से दिल्ली भी जाऊंगा ,,मंत्री ने देश के इतिहास में ब्राह्मणों के योगदान को सराहते हुए इन मेधावी बच्चों से भी अपने समाज के संत महापुरुषों के अनुसरण करने की अपील की । कार्यक्रम का संचालन राजेश त्रिपाठी ,ने किया ,वही मंत्री के अभिनंदन पत्र का वाचन कैलाश तिवारी ने किया , इस अवसर पर राजेंद्र त्रिपाठी , आर एल द्विवेदी,शैलेश शर्मा ,विनोद पांडे,अजय तिवारी , राम मूर्ति तिवारी ,विजय शंकर मिश्र ,सुरेंद्र तिवारी ,अपर्णा तिवारी ,ममता पांडे , रमाकांत शुक्ला प्रेमशंकर तिवारी राममूरत तिवारी अरुण दुबे राज दुबे अनिल पाठक मुकेश पानडे कल्याण पांडे विजय शंकर पांडे रामहृदय तिवारी संजय तिवारी हीरामणि मिश्र मथुरा तिवारी आचार्य यदुवँश मणि ,दादू भाई त्रिपाठी अजय तिवारी डॉ विजय शंकर मिश्रा बृषनेदर मिश्रा बैजनाथ मिश्र शैलेश मिश्र अजय त्रिपाठी दीपक पांडे राजेन्द्र प्रसाद पांडे,दयाशंकर पांडे विजय मिश्र विनीत तिवारी दिलीप तिवारी देवेंद्र तिवारी व्ही के मिश्र सगम त्रिपाठी, अनिल पाठक विजय मिश्र नीलकंठ त्रिपाठी सचिन पांडे राजकुमार तिवारी क्रांति तिवारी शिवशंकर तिवारी प्रमोद शर्मा सुरेंद्र तिवारी गजेंद्र तिवारी निशाकान्त त्रिपाठी उमेश मिश्र वीरेंद्र मिश्र दिनेश मिश्र उपेंद्र त्रिपाठी धनेंद्र त्रिपाठी डॉ अजय त्रिपाठी सीमा पांडे अपर्णा तिवारी बृजेश त्रिपाठी किरण त्रिपाठी मनोगया तिवारी राजकुमार पांडे सतीश मिश्र शिवमूरत तिवारी उमाशंकर त्रिपाठी धीरेंद्र शुक्ला विकास मिश्रा सहित सैकड़ों विप्र जन मौजूद रहे इसके बाद छात्र छात्राओं के सम्मान में स्वरूचि भोज का आयोजन किया गया,, यह जानकारी कार्य समिति के सदस्य संजय तिवारी ने दी है ।

Crime : 15 नक्सली चढ़े पुलिस के हत्थे...भारी मात्रा में आईईडी बरामद…!!

Crime : 15 नक्सली चढ़े पुलिस के हत्थे...भारी मात्रा में आईईडी बरामद…!!

 दंतेवाड़ा। बस्तर क्षेत्र में इन दिनों जवान एक्शन मोड में हैं। नक्सल क्षेत्रों में चलाये जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत आज फिर गुमलनार गांव से 15 नक्सली गिरफ्तार किए गए हैं, साथ ही एक आईईडी भी बरामद की गई है। डीआरजी बस्तर और गीदम थाना पुलिस ने कार्रवाई की है।

बता दें कि सोमवार को बीजापुर से भी पुलिस ने दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। उस वक्त पुलिस थाना तर्रेम क्षेत्र के पेददागेलुर, चिन्नागेलुर, गुण्डम की ओर डीआरजी बीजापुर एवं थाना तर्रेम का संयुक्त बल गश्त सर्चिंग पर निकली थी। इस दौरान पेद्दागेलुर से 2 माओवादियों को पकड़ा गया। इन नक्सलियों पर एक-एक लाख का इनाम था।

बताया गया कि पकड़े गये माओवादी 8 फ़रवरी 2024 को गुण्डम के जंगल में एसटीएफ एवं केरिपु पार्टी पर फायरिंग करने की घटना में शामिल थे। वहीं इस घटना में एक ग्रामीण की मौत भी हुई थी। इसके अलावा एक 1 माओवादी मिलिशिया सदस्य अशोक कोरसा को भी गिरफ्तार किया गया।

छत्‍तीसगढ़ में महंगी होगी बिजली...सीएसपीडीसीएल कर रहा दरों में 20 प्रतिशत वृद्धि की तैयारी

छत्‍तीसगढ़ में महंगी होगी बिजली...सीएसपीडीसीएल कर रहा दरों में 20 प्रतिशत वृद्धि की तैयारी

 रायपुर : चुनावी आचार संहिता खत्म होते ही कई सेक्टर में बिजली का झटका लगने वाला है। राज्य विद्युत वितरण कंपनी के प्रस्ताव व जनसुनवाई के बाद राज्य विद्युत नियामक आयोग अगले महीने नई दरें जारी कर सकता है। राज्य विद्युत वितरण कंपनी ने 4,420 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय की जरूरत बताते हुए 20 प्रतिशत तक टैरिफ में वृद्धि का प्रस्ताव दिया है।

वितरण कंपनी की हर साल लाइन लास, बिजली चोरी के बाद राजस्व को हो रहे नुकसान का आंकड़ा लगभग 3,000 करोड़ रुपये है। बिजली की नई दरों में घरेलू उपभोक्ताओं पर कम,वहीं व्यवसायिक उपभोक्ताओं पर ज्यादा भार आने की संभावना है।चुनावी साल की वजह से बीते वर्ष बिजली की नई दरें लागू नहीं की गई थीं, लेकिन इस बार नई दरें लागू करने की तैयारी है। इसका असर ज्यादातर उद्योग-व्यापार क्षेत्र में आ सकता है। उद्योगपतियों ने जनसुनवाई में अपना पक्ष रखा है। संगठनों की मांग है कि विभाग को पहले लाइन लास कम करने की रणनीति बनानी चाहिए, ताकि विद्युत दरें बढ़ाने की आवश्यकता ना पड़े। बिजली दरें बढ़ने से महंगाई बढ़ेगी।

राज्य विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष हेमंत वर्मा ने कहा, राज्य विद्युत वितरण कंपनी से प्राप्त सुझावों के आधार पर जनसुनवाई हो चुकी है। बिजली की नई दरें अगले महीने जारी हो सकती है।

छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी के एमडी आरके शुक्ला ने कहा, लाइन लास को रोकने के लिए लगातार काम जारी है। केंद्र सरकार की वितरण क्षेत्र में सुधार योजना के तहत अलग-अलग क्षेत्रों में युद्धस्तर पर काम हो रहा है। आने वाले समय में हम लाइन लास काफी कम कर लेंगे।

छत्तीसगढ़ विद्युत उपभोक्ता महासंघ के अध्यक्ष श्याम काबरा ने कहा, प्रदेश में लाइन लास 16 से 18 प्रतिशत हैं, वहीं गुजरात में यह तीन प्रतिशत के करीब है। हमने सुझाव दिया है कि कि कई ऐसे तरीके हैं, जिनका अनुपालन करते हुए वितरण राजस्व में नुकसान को कम कर सकते हैं। प्रदेश के कुछ क्षेत्र में 50 प्रतिशत तक लाइन लास है। घाटे की भरपाई टैरिफ दरें ही बढ़ाकर करना उचित नहीं है।

65 लाख बिजली उपभोक्ता, जनसुनवाई में 65 भी नहीं पहुंचे

प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं की संख्या लगभग 65 लाख हैं,लेकिन बिजली की नई दरें तय करने के लिए विद्युत नियामक आयोग की जनसुनवाई में 65 उपभोक्ता भी नहीं पहुंचे। विशेषज्ञों का कहना है कि नियामक आयोग की जनसुनवाई इससे पहले प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में आयोजित होती थी, जिसमें जनसमुदाय जुड़ते थे, लेकिन 2012 से इसे बंद कर दिया गया।

जनसुनवाई में सुझावों के लिए आनलाइन विकल्प भी उपभोक्ताओं को मिलना चाहिए। इसका विपरीत प्रभाव यह हो रहा है कि टैरिफ दरों में सीएसपीडीएल के प्रस्तावों पर ही नियामक आयोग मुहर लगा रहा है। इसी आधार पर बिजली की दरें घोषित हो रही हैं।

CG Board Exam : जानें कब से भरे जाएंगे 10वीं और 12वीं के सप्लीमेंट्री फार्म

CG Board Exam : जानें कब से भरे जाएंगे 10वीं और 12वीं के सप्लीमेंट्री फार्म

 रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के इस साल होने वाली पूरक परीक्षा को लेकर जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि 10वीं और 12वीं पूरक परीक्षा के लिए आवेदन अगले माह जून से शुरू हो जाएगी। वहीं परीक्षा जून में ही आयोजित करने की तैयारी है।

जानकारी के अनुसार 10वीं बोर्ड परीक्षा में 19,012 छात्र पूरक परीक्षा के लिए पात्र है। वहीं 12वीं में 22,232 छात्रों पर पूरक लगा है। माशिमं के मापदंड के मुताबिक एक या दो विषय में पूरक परीक्षा की पात्रता देते है।

दूसरी ओर अन्य सालों की तरह इस बार पुनर्मूल्यांकन, पुनर्गणना के लिए ज्यादा फार्म आए हैं। इस बार 30 हजार से अधिक आवेदन आए हैं। जबकि यह आंकड़ा पिछले साल की अपेक्षा 10 हजार से ज्यादा है। वहीं सबसे ज्यादा आवेदन पुर्नमूल्यांकन के लिए मिले है। इधर, रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों को पुनर्गणना, पुनर्मूल्यांकन, उत्तरपुस्तिका की छायाप्रति के लिए 24 मई तक आवेदन करने का समय दिया था।

प्राप्त अंकों से10 प्रतिशत से अधिक होने पर ही वृद्धि मान्य होगी

माशिमं ने पहले से ही निर्देश जारी किया कि पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया के अंतर्गत उत्तरपुस्तिका का मूल्यांकन दो मूल्यांकनकर्ताओं द्वारा कराया जाएगा। दोनों मूल्यांकनकर्ताओं के दिए अंकों के औसत पूर्व में प्राप्त अंकों से 10 प्रतिशत या उससे अधिक वृद्धि होने पर ही अंकों में वृद्धि मान्य होगी।

माशिमं सचिव पुष्पा साहू ने कहा, 10वीं और 12वीं के पूरक परीक्षाओं के लिए जल्द ही आवेदन मंगाया जाएगा। इसकी तैयारी चल रही है। उत्तरपुस्तिका का पुनर्मूल्यांकन का कार्य दो लोगों से कराई जाएगी।

आवेदन की संख्या

कक्षा 10वीं

  • पुनर्गणना 1,483
  • पुनर्मूल्यांकन 10,756
  • उत्तरपुस्तिका की छायाप्रति 1,115

कक्षा 12वीं

  • पुनर्गणना 2,242
  • पुनर्मूल्यांकन 20,955
  • उत्तरपुस्तिका की छायाप्रति 2,186
वीर सावरकर का जीवन प्रेरणादायक : सीएम विष्णु देव साय

वीर सावरकर का जीवन प्रेरणादायक : सीएम विष्णु देव साय

रायपुर। महान स्वतंत्रता सेनानी, स्वातंत्र्य वीर सावरकर की जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें नमन किया है। उन्होंने सावरकर की जीवन गाथा को समस्त भारतीयों के लिए प्रेरणादायक बताया।

साय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर जारी वीडियो संदेश में कहा है कि – मेरे प्रिय छत्तीसगढ़ के वासियों, आप सभी को मेरा जोहार, नमस्कार

आज 28 मई को महान स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर जी की जयंती है। उनके त्याग, साहस और संकल्प शक्ति से जुड़ी गाथाएं आज भी हम सबको प्रेरित करती हैं।

वीर सावरकर का व्यक्तित्व दृढ़ता और विशालता से समाहित था। महान देशभक्त और स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर जी को आज उनकी जयंती पर शत्-शत् नमन।

जय हिंद, जय छत्तीसगढ़

गौरतलब है कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानी वीर सावरकर की आज जयंती है। उन्होंने भारतीयों में अंग्रेजों के विरुद्ध स्वतंत्रता की अलख जगाई।

छत्तीसगढ़ में पारा हाई, हीट वेव का अलर्ट, यहां देखें मौस​म विभाग का ग्राफ

छत्तीसगढ़ में पारा हाई, हीट वेव का अलर्ट, यहां देखें मौस​म विभाग का ग्राफ

 रायपुर: 25 मई से नौतपा की शुरुआत होने के बाद अब धीरे धीरे अधिकतम तापमान बढ़ने लगा है। राजधानी रायपुर में गर्मी 43.6 डिग्री दर्ज की गई। मौसम विभाग ने 28 मई से लेकर 30 मई तक प्रदेश के एक दो स्थानों पर हीट वेव चलने को लेकर अलर्ट भी जारी किया है। मौसम पूर्वामान के अनुसार 28 मई से 31 मई तक प्रदेश का मौसम ड्राई रहने की संभावना है।

 इन जिलों में हीट वेव का अलर्ट

28 मई को प्रदेश के गौरेला पेंड्रा मरवाही, बिलासपुर, मुंगेली, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, मोहला मानपुर, अंतागढ़, अंबागढ़ चौकी, खैरागढ़ छुईखदान गंडई, बालोद, बेमेतरा और कबीरधाम जिले के एक दो स्थानों पर हीट वेव चल सकता है। 29 और 30 मई को प्रदेश के बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग के लगभग अधिकांश जिलों में हीट वेव चलने की संभावना है।

जून 4 के बाद छत्तीसगढ़ में होगी 10 हजार से अधिक शिक्षकों की भर्ती

जून 4 के बाद छत्तीसगढ़ में होगी 10 हजार से अधिक शिक्षकों की भर्ती

 रायपुर : छत्तीसगढ़ में जल्द ही 10 हजार से अधिक पदों पर शिक्षकों की भर्ती हो सकती है। चार जून को लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद आचार संहिता हटते कई विभागों में भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। स्कूलों के साथ – साथ राजकीय विश्वविद्यालयों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में भर्ती का रास्ता खुलेगा। आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव के कारण कई महीनों से भर्ती नहीं की गई है, कई विभागों में लंबे समय से नियुक्तियां लंबित हैं।

आचार सहिंता हटने के बाद प्रदेश के कई विभागों में सरकारी नौकरियों के लिए लंबित प्रस्तावों की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। सबसे अधिक भर्ती स्कूल शिक्षा विभाग में होनी है। संभावना है कि सबसे पहले इसी विभाग की भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) में भर्तियों के कई प्रस्ताव आने के बाद प्रक्रिया अटकी हुई है। इनमें प्रमुख रूप से कालेजों में प्रोफेसरों की भर्ती का मामला है। नियमों में कुछ बिंदु ऐसे थे जिनपर आपत्ति की गई, बाद में नियम संशोधन के चक्कर में यह भर्ती नहीं हो पाई।

नाले में नहाने गए दो बच्चियों की डूबने से मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

नाले में नहाने गए दो बच्चियों की डूबने से मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

 धमतरी : जिले से दिल दहला देने वाली खबर आ रही है, बताया जा रहा है कि यहां डैम, नाले में नहाने गए दो मासूम बच्चियों की डूबने से मौत हो गई, इस घटना के बाद से पुरे गांव में मातम पसर गया है। इधर मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरु कर दी है।

जानकारी के मुताबिक पूरा मामला अर्जुनी थाना इलाके के पीपरछेड़ी गांव की बताई जा रही है,जहां अपने बुआ के घर गर्मी छुट्टी मनाने आई बालिका अपने बुआ की बेटी संग डैम नहाने गई थी उसी दौरान गहरे पानी में चले गए और डूबने से दोनों बच्चियों की मौत हो गई।

इस घटना के बाद से पूरे गांव सहित इलाके भर में मातम पसर गया है, वहीं परिजनों का रो, रोकर बुरा हाल है। इधर मामले की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई शुरु कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

Breaking : फ़र्ज़ी पीडिया एनकाउंटर के विरोध में सर्व आदिवासी समाज का आज बस्तर बंद, नहीं खुली दुकानें, चैंबर ऑफ कॉमर्स ने दिया समर्थन

Breaking : फ़र्ज़ी पीडिया एनकाउंटर के विरोध में सर्व आदिवासी समाज का आज बस्तर बंद, नहीं खुली दुकानें, चैंबर ऑफ कॉमर्स ने दिया समर्थन

 सुकमा/जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में पीडिया में हुए नक्सली एनकाउंटर के विरोध में सर्व आदिवासी समाज के बस्तर बंद के आहृान पर सुकमा में सुबह से दुकानें नहीं खुली है। चैंबर ऑफ कॉमर्स ने भी बंद का समर्थन किया है। मिली जानकारी के अनुसार संभाग के सातों जिलों में आज दुकानें बंद हैं। हालांकि, इमरजेंसी सेवाएं जैसे मेडिकल खुले रहेंगे।

पुलिस का दावा है कि पीडिया गांव में हुए एनकाउंटर में 12 नक्सलियों को ढेर किया गया है। जबकि सर्व आदिवासी समाज, सीपीआई और कांग्रेस ने इसे फर्जी बताया है। सामाजिक कार्यकर्ता से लेकर विपक्ष के लोगों ने भी इस मुठभेड़ को फर्जी बताया है। इसी के विरोध में आज विरोध में सर्व आदिवासी समाज के बस्तर बंद के आहृान किया है।

10 मई को हुई थी मुठभेड़

बता दें कि , पीडिया इलाका नक्सलियों का गढ़ है। यहां 10 मई को पुलिस की नक्सलियों के पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी के साथ मुठभेड़ हुई थी। पुलिस ने दावा किया है मुठभेड़ में 12 नक्सलियों को मारा गया है। इनके पास से हथियार समेत अन्य सामान भी बरामद किए गए हैं।

 IED ब्लास्ट में घायल महिलाओं से रायपुर AIIMS मिलने पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

IED ब्लास्ट में घायल महिलाओं से रायपुर AIIMS मिलने पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

 रायपुर। IED ब्लास्ट के चपेट में आने से घायल दो महिलाएं रायपुर AIIMS में भर्ती है. इनका हाल चाल जानने प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा रायपुर AIIMS पहुंचे. जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने इस महिला के यहां जबरदस्ती बम छिपाकर रखने कहा था. जहां IED ब्लास्ट हो गया. जानकारी के अनुसार घटना भीमापुरम गांव का है. नक्सलियों ने जोर जबरदस्ती करते हुए एक ग्रामीण के घर पर IED रखा था. गांव वालो ने IED रखने से मना भी किया था. लेकिन वे नहीं मानें.

 हालांकि, IED ब्लास्ट कैसे हुआ इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. इस धमाके में दो महिलाएं घायल हो गई. राज्य सरकार ने घायल महिला को मदद का आश्वासन दिया है.

 इस बीच घायल महिलाओं के हाल चाल जानने रायपुर AIIMS पहुंचे गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा – IED नहीं पहचानता है कि यह सुरक्षा बल है, नक्सली है या आम जनता है, बस्तर में बारूद बिछा कर रखना अनुचित है.

राजधानी में 6 आहाता का टेंडर फिक्स

राजधानी में 6 आहाता का टेंडर फिक्स

 रायपुर : रायपुर जिले के आबकारी विभाग का आहाता व्यवस्थापन का निविदा आज खोला गया। 6 दुकानों के लिए द्वितीय निविदा आमंत्रित की गई थी, जिसके लिए कुल 14 आवेदन प्राप्त हुए। समस्त निविदादाता अर्हत पाए गए। निविदा खोलने के दौरान कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह, अतिरिक्त कलेक्टर देवेंद्र पटेल, उपायुक्त आबकारी विकास गोस्वामी, सहायक जिला आबकारी अधिकारी वैभव मिततल, आशीष सिंह, डीडी पटेल व निविदादाता उपस्थित थे। उपल्लेखनीय है कि 10 मई 2024 को प्रथम निविदा में रायपुर जिले की 56 आहातों के विरूद्ध 50 में लाइसेंस फीस व सुरक्षा निधि जमा की गई। द्वितीय निविदा के लिए आज 6 आहातों के लिए फिर निविदा खोला गया। जिसमे से 6 आहाता का टेंडर फिक्स हो गया है, जो 1 वर्ष के लिए मान्य रहेगा। 1 वर्ष बाद पुनः इसकी नीलामी होगी। दोनों चरणों की निविदा के पश्चात रायपुर जिले में वित्तीय वर्ष 2024 – 25 में आहतो से लगभग 17 करोड़ से अधिक की राजस्व प्राप्ति की संभावना है।

आबकारी विभाग ने जारी की रायपुर जिले के लिए सूची :

माना अहाते 19 लाख 86 हज़ार रुपये

उरला अभनपुर अहाते का 36 लाख 1 हज़ार रुपये,

 
सड्डू गोलबाजार का 25 लाख 51 हज़ार में हुआ टेंडर,

कटोरा तालाब शराब दुकान 31 लाख 75 हज़ार रुपये,

फाफाडीह आहाते 16 लाख 51 हज़ार रुपये,

कंपोजिट अहाता संतोषी नगर 22 लाख 21 हज़ार रुपये में लिया गया टेंडर,

CRIME : पेट्रोल पंप के मैनेजर से दिनदहाड़े 14 लाख की लूट, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

CRIME : पेट्रोल पंप के मैनेजर से दिनदहाड़े 14 लाख की लूट, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

 राजनांदगांव : सोमवार को नेशनल हाईवे स्थित चिचोला के नजदीक पेट्रोल पंप के एक मैनेजर के साथ लाखों रुपए की लूटपाट की वारदात सामने आई है, यहां  तीन अज्ञात बदमाशों ने मैनेजर से 14 लाख लूटकर फरार हो गए है, राष्ट्रीय राजमार्ग में दिनदहाड़े हुई इस लूट की वारदात के बाद पुलिस आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में में जुट गई है।

इस संबंध में राजनांदगांव के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा ने बताया कि प्रार्थी द्वारा मामले की रिपोर्ट की गई है, जिसकी जांच पड़ताल की जा रही है।

बीजापुर में बड़ा हादसा होने से टला, खुले में फेंका कचरा, ट्रांसफार्मर में लगी आग, दमकल विभाग की गाड़ी ने पाया काबू

बीजापुर में बड़ा हादसा होने से टला, खुले में फेंका कचरा, ट्रांसफार्मर में लगी आग, दमकल विभाग की गाड़ी ने पाया काबू

 बीजापुर :- में बड़ा हादसा होने से टल गया। गोंडवाना भवन के पास बिजली ट्रांसफार्मर में आग लग गई है। बताया जा रहा है दुकानदार रोज का निकलने वाला कचरा ट्रांसफार्मर के पास फेंक देते हैं. इसी को आग लगने का कारण बताया जा रहा है. आग लगने से आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई

देखते ही देखते आग की लपटे आसमान छूने लगी। आसपास के लोगों ने स्थानीय पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड को मामले की जानकारी दी।काफी देर के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान ट्रांसफार्मर में कई धमाके भी हुए हैं जिसके चलते लोगों में दहशत फैल गई। अनहोनी के डर से कोई भी ट्रांसफार्मर के निकट जा नहीं जा सका।आग लगने के दौरान नहीं नगर की विद्युत सप्लाई ठप हो गई। आग लगने के चलते गनीमत यह रही कि जिस अस्थाई ट्रांसफार्मर में आग लगी उसके पास रखे ट्रांसफार्मरों ने आग नहीं पकड़ी, वरना स्थिति और भी भयावह हो सकती थी।

 
 
स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर का व्यक्तित्व दृढ़ता और विशालता से समाहित था: CM साय

स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर का व्यक्तित्व दृढ़ता और विशालता से समाहित था: CM साय

 रायपुर । वीर सावरकर का जन्म 28 मई, 1883 को नासिक के भागपुर गांव में हुआ था और उनकी मृत्यु 26 फरवरी, 1966 को बम्बई (अब मुंबई) में हुई थी। उनका पूरा नाम विनायक दामोदर सावरकर है। वह एक स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ, वकील, समाज सुधारक और हिंदुत्व के दर्शन के सूत्रधार थे।

इसी कड़ी में  साय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर जारी वीडियो संदेश में कहा है कि – मेरे प्रिय छत्तीसगढ़ के वासियों, आप सभी को मेरा जोहार, नमस्कार आज 28 मई को महान स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर जी की जयंती है। उनके त्याग, साहस और संकल्प शक्ति से जुड़ी गाथाएं आज भी हम सबको प्रेरित करती हैं। वीर सावरकर का व्यक्तित्व दृढ़ता और विशालता से समाहित था। महान देशभक्त और स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर जी को आज उनकी जयंती पर शत्-शत् नमन।

 
TI के वाहन पर IED विस्फोट करने वाला माओवादी गिरफ्तार

TI के वाहन पर IED विस्फोट करने वाला माओवादी गिरफ्तार

 बीजापुर :  जिले के थाना फरसेगढ़ पुलिस की टीम द्वारा फरसेगढ़ बाजार पारा से 1 माओवादी मिलिशिया सदस्य अशोक कोरसा को गिरफ्तार किया गया है. पकड़ा गया माओवादी पुलिस टीम की रेकी के लिये आसपास घूम रहा था.आपको बता दे की 15 मई 2024 को सोमनपल्ली के पास थाना प्रभारी के वाहन पर IED विस्फोट कर हमला करने की घटना में भी शामिल था.

 
 
तेंदुपत्ता तोड़ने गई युवती से जंगल में दुष्कर्म, आरोपी ने टंगिया दिखाकर बुझाई हवस

तेंदुपत्ता तोड़ने गई युवती से जंगल में दुष्कर्म, आरोपी ने टंगिया दिखाकर बुझाई हवस

 गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। जिले से दुष्कर्म का मामला सामने आया है, मरवाही थाना क्षेत्र में तेंदुपत्ता तोड़ने के लिए जंगल गई युवती के साथ दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। आरोपी ने युवती को टंगिया दिखाकर धमकाते हुए उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही मामले की जांच में जुट गई है।

पीड़िता ने 16 मई थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता ने बताया था कि अर्जुन भैना के नाम एक शख्स ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। वह तेंदुपत्ता तोड़ने के लिए गांव के पास स्थित जंगल गई हुई थी। इसी दौरान वहां पर अर्जुन भैना पहुंच गया। अर्जुन ने टंगिया से मार देने का डर दिखाकर जंगल में उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। जांच के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार किया है। 
हल्का पटवारी को तत्काल प्रभाव से किया गया निलंबित...इस वजह से गिरी गाज

हल्का पटवारी को तत्काल प्रभाव से किया गया निलंबित...इस वजह से गिरी गाज

 सक्ती: तहसील सक्ती अंतर्गत कार्यरत हल्का पटवारी कुंजन राम देवांगन के द्वारा ग्राम नन्दौरखुर्द में हो रहे अवैध प्लाटिंग के संबंध में जानकारी नहीं देने के कारण कुंजन राम देवांगन पटवारी को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील नियम 1966 के नियम 9 (1) के अंतर्गत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन काल में उनका मुख्यालय तहसील कार्यालय सक्ती रहेगा एवं उन्हे नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

G Coal transportation scam: निलंबित आईएएस रानू साहू, सौम्या चौरसिया की रिमांड इतने दिन तक बढ़ी

G Coal transportation scam: निलंबित आईएएस रानू साहू, सौम्या चौरसिया की रिमांड इतने दिन तक बढ़ी

 रायपुर: छत्तीसगढ़ कोयला परिवहन घोटाला मामले में रायपुर की विशेष कोर्ट ने सोमवार को रानू साहू और राप्रसे सौम्या चौरसिया की ईओडब्लू की रिमांड 3 जून तक बढ़ा दी है। पिछले सप्ताह मिली 4 दिन की पहली रिमांड खत्म होने पर ईओडब्लू ने आज दोनों को विशेष न्यायालय में पेश कर रिमांड मांगा था।

बता दें कि 550 करोड़ के कोल लेवी वसूली और मनी लांड्रिंग घोटाले में ईडी की गिरफ्त में आने के बाद से आईएएस रानू साहू अगस्त 23और राप्रसे सौम्या चौरसिया दिसंबर 2022 से जेल में हैं। दोनों को कांग्रेस सरकार ने ही निलंबित भी किया था। ईडी की रिपोर्ट पर ईओडब्लू जांच कर रही है।

नौतपा के बीच छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज...इन जिलों में बारिश की चेतावनी

नौतपा के बीच छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज...इन जिलों में बारिश की चेतावनी

 रायपुर :- छत्तीसगढ़ में नौतपा शुरू हो गया है। नौतपा शुरू होने के चलते लोगों को गर्मी की डबल मार झेलनी पड़ रही है। इस बार नौतपा 25 मई से 2 जून तक रहेगा। नौतपा के तीसरे दिन मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिल रहा है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत आस-पास के इलाकों में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। सुबह से बादल छाए होने के कारण लोगों को भीषण धूप से राहत मिली है।

 
मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश होने का अनुमान भी जताया है। मौसम विभाग ने राहत भरी खबर देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में नौतपा का असर कम ही देखने को मिलेगा। तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। वहीं, आंधी तूफान के साथ बारिश होने की भी चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि, प्रदेश का तापमान 42 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं सोमवार के बाद लू भी चल सकती है।
 
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में मौसम में बदलाव देखने को मिला है। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग में अंधड़ चलने के साथ बूंदाबांदी के आसार हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि, देश में प्री मानसून की एंट्री हो गई है। केरल के कई जिलों में बीते दिनों जमकर बारिश हुई है। मानसून की एंट्री का असर अब छत्तीसगढ़ में देखने को मिलेगा और प्रदेश की जनता को गर्मी से राहत मिलेगी। प्रदेश में अचानक मौसम में बदलाव होगा और जमकर बारिश होगी।
 
वहीं मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, मौसम में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा और प्रदेश में अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक रह सकता है। वहीं मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर रामेत प्रदेश के कई जिलों में गरज चमक और तेज आंधी के आठ बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने आज दिन भर राजधानी रायपुर में बादल छाए रहने की बात कही है। इसके साथ ही देर रात राजधानी रायपुर समेत आस-पास के इलाकों में तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है।
दो सगे भाईयों ने अपने जीजा को उतारा मौत के घाट, साक्ष्य छिपाने लटका दिया पेड़ से, आरोपी गिरफ्तार…

दो सगे भाईयों ने अपने जीजा को उतारा मौत के घाट, साक्ष्य छिपाने लटका दिया पेड़ से, आरोपी गिरफ्तार…

 बिलासपुर। जिले के सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम खैरा डगनिया स्थित एक पेड़ में पुलिस को अधेड़ का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला था। जिसमें जांच के दौरान व शार्ट पीएम रिपोर्ट में हत्या करने की बात सामने आई। जिसमें पुलिस ने दो सगे भाईयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले में आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

सीपत पुलिस ने बताया कि रविवार की सुबह 6 बजे सूचना मिली कि ग्राम खैरा डगनिया के कोसम बाड़ी खेत के एक पेड़ में लाश लटक रही है। वहीं पास में स्कूटी भी पड़ी है। सूचना पर पुलिस की टीम जांच करने मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि मृतक सरकंडा थाना क्षेत्र के चिंगराजपारा निवासी दौलत राम कौशिक 58 वर्ष के रूप में पहचान हुई। इसके बाद पुलिस ने परिजन से संपर्क किया। पूछताछ में परिजन ने बताया कि बीते शनिवार की शाम 5.30 बजे दौलत राम घर से स्कूटी लेकर ग्राम डंगनिया जाने की बात बोलकर निकला था। वहीं मृतक की बेटी हेमलता कौशिक का आरोप है कि पिता दौलत राम कौशिक पर पहले जानलेवा हमला किया गया है।

धारदार हथियारों से वार कर हत्या की गई है। इसके बाद सबूत मिटाने के प्रयास में गले में रस्सी बांधकर घसीटते हुए पेड़ पर लटकाया गया है। घटना स्थल के आसपास स्कूटी, पिता के चप्पल, चश्मा मिला है। साथ ही कपड़े भी फटे हुए हैं। पूछताछ में पता चला कि मृतक दौलत राम की दो पत्नी हैं। एक पत्नी के संतान है और दूसरी पत्नी की नहीं है। बताया जा रहा है कि दूसरी पत्नी के पिता के साथ ही जमीन विवाद था। दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। खेत में फसल उगाने को लेकर कई बार झगड़ा हो चुके थे। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Crime : दिनदहाड़े पेट्रोल पंप के मैनेजर से 14 लाख की लूट...कार सवार तीन बदमाशों ने दी वारदात को अंजाम..!!

Crime : दिनदहाड़े पेट्रोल पंप के मैनेजर से 14 लाख की लूट...कार सवार तीन बदमाशों ने दी वारदात को अंजाम..!!

 राजनांदगांव। सोमवार को नेशनल हाईवे स्थित ग्राम चिचोला के पार कार सवार तीन बदमाशों ने एक पेट्रोल पंप के मैनेजर के साथ मारपीट कर 14 लाख रूपए लूट लिए। सीसीटीवी फुटेज में एक सफेद रंग की कार कैद हुई है। मामले में पुलिस नाकाबंदी कर आरोपियों की पतासाजी कर रही है।

बता दें कि सोमवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे घोरतलाव स्थित मारूति फ्यूल के मैनेजर राजाराम विश्नोई 14 लाख रूपए बैंक में जमा करने के लिए बाइक से राजनांदगांव निकले थे। जैसे ही वे चिचोला से लगभग 5 किमी दूर झंडातालाब-भरकाटोला के बीच स्थित एक बायो डीजल पंप के पास पहुंचे।

तभी पीछे से आ रही एक ब्रेजा कार में सवार तीन लोगों ने मैनेजर पर हमला कर दिया और बैग में रखे 14 लाख से ज्यादा रकम लेकर फरार हो गए। वारदात की खबर जैसे ही पुलिस तक पहुंची, नेशनल हाईवे के अलावा आसपास के प्रमुख रास्तों में नाकेबंदी कर दी गई। वहीं आईजी दीपक झा ने पूरे मामले की बारीकी से जांच करने के निर्देश दिए हैं।

सौम्या चौरसिया को हाईकोर्ट से लगा बड़ा झटका....जमानत याचिका हुई खारिज

सौम्या चौरसिया को हाईकोर्ट से लगा बड़ा झटका....जमानत याचिका हुई खारिज

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में हुए कोयला घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद पूर्व उप सचिव रहीं सौम्या चौरसिया की जमानत अर्जी पर हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। इसी के साथ ही इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। अब इस मामले की अगली सुनवाई ग्रीष्मकालीन अवकाश 10 जून के बाद होगी।

बता दें कि सौम्या चौरसिया ने अपने बच्चों की परवरिश के आधार पर जमानत मांगी है, लेकिन जस्टिस एनके व्यास ने अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया। इसी के साथ ही प्रवर्तन निदेशालय को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। वहीं कोयला घोटाला मामले में ईओडब्ल्यू आज दोपहर निलंबित आईएएस रानू साहू और सौम्या चौरसिया को रायपुर के स्पेशल कोर्ट में पेश करेगी।

 “अगर नक्सली खत्म हो गए तो फिर कांग्रेस अपनी दुकान….” पोस्टर के जरिए BJP ने साधा कांग्रेस पर निशाना

“अगर नक्सली खत्म हो गए तो फिर कांग्रेस अपनी दुकान….” पोस्टर के जरिए BJP ने साधा कांग्रेस पर निशाना

रायपुर। नक्सलवाद के मुद्दे पर छत्तीसगढ़ में राजनीति गर्म है। आये दिन कांग्रेस और बीजेपी में नक्सलियों के मुद्दे पर आरोप प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। इसी कड़ी में भाजपा ने एक पोस्ट के जरिए कांग्रेस की नीति पर सवाल खड़े किए हैं।

पोस्टर के साथ भाजपा ने ट्वीट किया है कि अगर नक्सली खत्म हो गए तो फिर कांग्रेस अपनी दुकान कैसे चलाएगी? भाजपा की तरफ से जारी कार्टून में एक जवान नजर आ रहा है जबकि उसके पैर में नकल डालते हुए कथित कांग्रेस नेता की तस्वीर है।

पोस्टर में कांग्रेस को नक्सलवाद के मुद्दे पर भाजपा ने घेरा है। पोस्टर में जवान कह रहा है कि शर्म करो कांग्रेसियों! हम जान पे खेलकर छग की सेवा कर रहे हैं और तुम हमारी पीठ में छुरा भोंक रहे हो! सोशल मीडिया X पर भाजपा ने ट्वीट कर लिखा, नक्सली खत्म हो गए तो कांग्रेसी अपनी दुकान कैसे चलाएंगे!