नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
एक्शन मोड में स्वास्थ्य विभाग, अब झोला छाप फर्जी डॉक्टरों पर होगी कार्रवाई

एक्शन मोड में स्वास्थ्य विभाग, अब झोला छाप फर्जी डॉक्टरों पर होगी कार्रवाई

 महासमुंद : जिले के बागबाहरा ब्लॉक में मरीजों की जान से खिलवाड़ करने वाले झोलाछाप डॉक्टर अब फिर स्वास्थ्य विभाग के निशाने पर आ गए हैं। ब्लॉक चिकित्सा ऑफिस में इनकी सूची तैयार हो गई है। सभी पीएचसी प्रभारियों के जरिये उनके नामों की सूची भेजी गई है। इन झोलाछाप डॉक्टरों पर अब विभाग कार्रवाई की तैयारी में हैं। सभी झोलाछाप डॉक्टरों से उनकी डिग्री मांगी गई है। जो बिना डिग्री वाले मिलेंगे या दूसरी विधा में इलाज करते मिले तो उनके संचालन पर रोक लगाने संग कानूनी कार्यवाही भी किया जायेगा ।

बता दें कि ग्रामीण इलाकों में अवैध पैथोलाजी , क्लीनिक, बंगाली डाक्टरों की करीब 200 से अधिक दुकानें संचालित हो रही है । बिना डिग्री धारक ये डॉक्टर मरीजों को भर्ती करने संग उनकी माइनर सर्जरी तक करते हैं। इनकी लापरवाही से बीते वर्ष में लगभग आधा दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो गई है। इसके बाद भी विभाग के अफसरों की नींद नहीं टूटी है अफसर कागजी खानापूर्ति करके मामले को ठंडे बस्ते में डाल देते है । बागबाहरा ब्लॉक ने 150 से अधिक झोलाछाप डॉक्टर ग्रामीण एवम बागबाहरा नगर में लोगो के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करते देखे जा सकते है वही ये झोलाछाप डॉक्टर अपने क्लीनिक में मेडिकल स्टोर की तरह दवाइयां भी रखते है । बतादे की स्वास्थ्य विभाग इन झोला छाप डॉक्टर को जांच कराने संग उनकी डिग्री की भी जांच करेंगे । बीएमओ बढ़ाई ने बताया की झोलाछाप डॉक्टरों की सूची मिली है। नए दिशा निर्देश मिलने के बाद इन सब पर सख्त कार्रवाई की जायेगी।

गौरतलब हो की 5 साल पहले झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई की गई थी जिसने बागबाहरा नगर के 6 क्लीनिक एवम अस्पतालों पर सील लगाया गया था । बाद में इस कार्रवाई में कुछ जनप्रतिनिधि ही बाधक बन गए थे।

CM साय आज से दो दिवसीय दिल्ली प्रवास पर, संसदीय दल की बैठक  में होंगे शामिल

CM साय आज से दो दिवसीय दिल्ली प्रवास पर, संसदीय दल की बैठक में होंगे शामिल

 रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रात दो दिन के प्रवास पर दिल्ली जा रहे हैं। आपको बता दे  दिल्ली में होने वाली संसदीय दल की बैठक  में शामिल होंगे। भाजपा ने अपने नव निर्वाचित सांसदों को भी दिल्ली बुलाया है।

जारी कार्यक्रम के अनुसार इससे पहले रायपुर ठाकरे परिसर  में आज सांसदों के साथ लोकसभा क्षेत्र के लिए गठित प्रबंध समिति के प्रमुखों को बुलाया गया है। बैठक में 11 बजे से होगी। इस बैठक के लिए महासमुंद सांसद रूप कुमारी चौधरी ठाकरे परिसर पहुंच गई है। वहीं राष्ट्रीय नेतृत्व ने सभी सांसदों को दिल्ली बुलाया है। बैठक के बाद शाम को जा सकते हैं।

 
 छत्तीसगढ़ के नए भाजपा सांसदों को अचानक आया दिल्ली से बुलावा, आज ही होंगे रवाना, जानिए वजह..!!

छत्तीसगढ़ के नए भाजपा सांसदों को अचानक आया दिल्ली से बुलावा, आज ही होंगे रवाना, जानिए वजह..!!

 रायपुर। लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी को स्‍पष्‍ट बहुमत नहीं मिल पाया। ऐसे में इस बार केंद्र में एनडीए गठबंधन की सरकार बन रही है। छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी को बंपर जीत मिली है। 11 लोकसभा सीटों वाले राज्य में 10 सीटों पर इस बार कमल खिला है। वहीं अब छत्तीसगढ़ के नवनिर्वाचित भाजपा सांसदों को दिल्ली से बुलावा आया है। प्रदेश के सभी भाजपा सांसदों को पार्टी हाईकमान ने दिल्ली आने को कहा है। राजनांदगांव से भूपेश बघेल को मात देने वाले संतोष पांडेय आज रात में दिल्ली रवाना होंगे। वहीं अन्य सासंद भी आज कल में दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे।

भाजपा ने अपने सभी मुख्यमंत्रियों को दिल्ली बुलाया है। सभी मुख्यमंत्रियों को कल तक दिल्ली पहुंचने को कहा गया है। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के साथ नव चयनित सांसद भी दिल्ली जायेंगे। जानकारी के मुताबिक 7 जून को भाजपा मुख्यालय में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक होगी। जानकारी के मुताबिक 7 जून को ही सरकार बनाने का दावा पेश किया जायेगा। इससे पहले भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और भाजपा नेताओं की बैठक होगी। सूत्रों के हवाले से खबर है कि नरेंद्र मोदी 8 जून को प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। हालांकि 7 जून को एनडीए की बैठक बुलायी गयी है।

विद्यार्थियों को मिलेगी संजीवनी : अब पूरक परीक्षा नहीं, द्वितीय अवसर परीक्षा आयोजित करेगा माशिम, राजपत्र में हुआ प्रकाशन

विद्यार्थियों को मिलेगी संजीवनी : अब पूरक परीक्षा नहीं, द्वितीय अवसर परीक्षा आयोजित करेगा माशिम, राजपत्र में हुआ प्रकाशन

 रायपुर। शिक्षा विभाग में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है। दरअसल अब माशिम पूरक परीक्षा नहीं लेगा। माध्यमिक शिक्षा मंडल की तरफ से प्रेस नोट में जानकारी दी गयी है कि एक सत्र में अब दो परीक्षा का आयोजन किया जायेगा। इसे लेकर 31 मई को राजपत्र में प्रकाशन किया गया है। राजपत्र को माध्यमिक शिक्षा मंडल की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। यह व्यवस्था पूरक पात्र विद्यार्थियों के लिए संजीवनी जैसा माना जा रहा है। इस मामले में माशिम की तरफ से दावा आपत्ति मांगे गये हैं। आपको बता दें कि नई शिक्षा नीति के तहत द्वितीय अवसर परीक्षा या सिस्टम इसी सत्र से लागू किया जा रहा है।

इस निर्देश के बाद अब अलग-अलग विषयों में पूरक आये परीक्षार्थियों के अलावे वार्षिक परीक्षा में परिणाम से असंतुष्ट छात्र छात्राएं शामिल हो सकेंगे। पहले से ही इस बार की अटकलें लग रही थी कि इस बार से माशिम पूरक परीक्षा का आयोजन नहीं करेगा। बल्कि उसके स्थान पर एक सत्र में दो परीक्षा आयोजित की जायेगी। जिसमें हर स्तर के अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे। 


 

राजश्री महिला स्व सहायता समूह ने विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को ग्रीन आर्मी के साथ विश्व पर्यावरण दिवस तेलीबांधा स्थित मरीन ड्राइव में मनाया गया

राजश्री महिला स्व सहायता समूह ने विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को ग्रीन आर्मी के साथ विश्व पर्यावरण दिवस तेलीबांधा स्थित मरीन ड्राइव में मनाया गया

 रायपुर :- राजश्री महिला स्व सहायता समूह ने विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को ग्रीन आर्मी के साथ विश्व पर्यावरण दिवस तेलीबांधा स्थित मरीन ड्राइव में मनाया पर्यावरण को संरक्षित रखना एवं अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का धरती माता को हरित बनाने संदेश दिया एवं आने वाली युवा पीढ़ी को पौधा प्रदान कर पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संदेश युवा पीढ़ी एवं जन-जन को दिया संस्था की अध्यक्ष निधि अग्रवाल ने बताया कि

जिस तरह गर्मी का प्रकोप और तापमान निरंतर बढ़ता जा रहा है आज जन-जन की कर्तव्य है कि हम अधिक से अधिक पौधारोपण कर तापमान को काम करने में आगे आए
 हम घरों के अंदर AC और कलर का उपयोग करके अपने घरों को ठंडा तो बना भी रहे हैं लेकिन धरती मां पर घोर अत्याचार पेट कटाई द्वारा 
हो रहा है उसे बचाने के लिए र
आज पर्यावरण दिवस पर संस्था द्वारा यह संदेश दिया गया कि हम अपनी धरती मां को बचाने हेतु 15 जून के बाद से अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर धरती मां का श्रंगार कर उसे हरित करें

इस कार्यक्रम में युवाओं द्वारा पर्यावरण के हित में स्वनिर्मित कविता का पाठ भी हुआ
"पेड़ लगाओ,,हरियाली लाओ
गर्मी भगाओ,,छाया पाओ
पेड़ से ही मिलता हमें जल
जल नही तो कैसे रहेंगे कल?
 ग्रीन आर्मी के संस्थापक आदरणीय  अमिताभ दुबे कोर कमेटी के अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह टुटेजा जी संरक्षक तरुण शर्मा 
ग्रीन विंग अध्यक्ष 
 हितेश दीवान  ,सुमन दीवान, मोनिका बागरेचा अंजना
 बबीता शशिकांत यादव 
हितेन दीवान 
देहरादून स्थित यूनिवर्सिटी  पेट्रोलियम और इंजीनियरिंग स्टडीज से लक्ष्य लुंकड़ एवं  अन्य  सदस्य  
उपस्थित थे
आकाशीय बिजली की चपेट में दो सगे भाइयों की मौत, गांव में फैला मातम

आकाशीय बिजली की चपेट में दो सगे भाइयों की मौत, गांव में फैला मातम

 बालोद।  छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में आकाशीय बिजली गिरने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। घटना डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के संजारी पुलिस चौकी के संजारी गांव की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। मृतक का नाम खेमराज (12) और योगेश प्रताप (14) पिता राम खिलावन सोनकर बताया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, लगभग 3 बजे अपने घर के परछी में दोनों भाई खेल रहे थे। पूरा परिवार घर के अंदर था। इसी दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में दोनों मासूम भाई समेत पास में बंधे एक बैल भी आ गए। जानकारी मिलते ही घर वालों ने 108 की टीम को बुलाया और दोनों भाइयों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया, जहां दोनों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

CRIME NEWS : कलयुगी माँ ने की अपने ही बेटे की हत्या, गिरफ्तार, बताई यह वजह

CRIME NEWS : कलयुगी माँ ने की अपने ही बेटे की हत्या, गिरफ्तार, बताई यह वजह

 रायगढ़ : जिले में एक निर्मोही मां ने अपने ही डेढ़ साल के मासूम बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार 4 जून को घरघोड़ा पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम बरौनाकुण्डा जूनाडीह में एक महिला लक्ष्मी धोबी 21 साल ने अपने ही डेढ साल के बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही घरघोड़ा पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजते हुए आगे की जांच में जुट गई है। घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी महिला को धारा 302 के तहत गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेज दिया है।

गला दबाकर मासूम की ले ली जान

घटना के संबंध में गांव के सरपंच समेश्वर साय राठिया ने बताया कि मृत बालक आयुष धोबी उम्र करीब डेढ साल को उसकी मां श्रीमती लक्ष्मी धोबी ने 04 जून की सुबह 03.30 बजे गला दबा कर हत्या कर कर दी। पुलिस ने तत्काल आरोपी महिला को हिरासत में लेकर थाना लाते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

बेटा अनाथ हो जाता इसलिये कर दी हत्या

आरोपी महिला लक्ष्मी धोबी पति मधुकुमार धोबी उम्र 21 वर्ष से पूछताछ करने पर उसने बताया कि 04 जून की रात घर के अंदर बच्चे के साथ सोयी थी, पति आंगन पर सोया था। वह कई दिनों से आत्महत्या का विचार कर रही थी। आरोपी महिला ने बताया कि उसके आत्महत्या कर लेने के बाद उसका बेटा अनाथ हो जाएगा, यही सोंचकर पहले उसने बेटे का हाथ से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

 
कोयला घोटाला मामला; जेल में ही रहेंगे निलंबित IAS रानू साहू और सौम्या चौरसिया, न्यायिक हिरासत 14 दिन तक बढ़ी

कोयला घोटाला मामला; जेल में ही रहेंगे निलंबित IAS रानू साहू और सौम्या चौरसिया, न्यायिक हिरासत 14 दिन तक बढ़ी

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के कोयला घो टाला मामले में जेल में बंद निलंबित IAS रानू साहू और राज्य सरकार की अफसर रही सौम्या चौरसिया को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। जिसका आदेश भी जारी कर दिया गया है, अब 18 जून तक रानू साहू और सौम्या चौरसिया को जेल में रहना पड़ेगा।उल्लेखनीय है कि, आज रिमांड खत्म होने के बाद ईओडब्ल्यू ने दोनों को विशेष कोर्ट में पेश aकिया था

उधर प्रदेश के दूसरे बड़े घोटाले शराब कांड में आरोपी अनवर ढेबर, त्रिलोक सिंह ढिल्लो, अरुणपति त्रिपाठी और अरविंद सिंह को भी बुधवार को ही विशेष कोर्ट में पेश किया गया। इन आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लेने के लिए यूपी STF  ने आवेदन लगाया था। यूपी एसटीएफ के आवेदन पर भी आज विशेष कोर्ट में सुनवाई हुई। लेकिन इस बाबत कोई फैसला नहीं हो पाया। अब इस मामले में 10 जून को फिर से सुनवाई होगी

 
चुनाव परिणाम से हम निराश जरूर है लेकिन हताश नहीं, जनता का जनादेश हमें स्वीकार है : सुशील आनंद शुक्ला

चुनाव परिणाम से हम निराश जरूर है लेकिन हताश नहीं, जनता का जनादेश हमें स्वीकार है : सुशील आनंद शुक्ला

 रायपुर : कांग्रेस की हार पर संचार प्रमुख सुशील शुक्ला ने कहा कि परिणाम हमारी अपेक्षा की अनुरूप नहीं आया हमें अपेक्षा थी कि हम भाजपा से ज्यादा सीट जितेंगे, उन्होंने कहा इस परिणाम से हम निराश जरूर है लेकिन हताश नहीं, जनता का जनादेश हमें स्वीकार है।चुनाव परिणाम आने के बाद नेताओं की बयानबाजी शुरू हो गई है  कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा 400 पार कहती थी लेकिन अपने दम पर बहुमत का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई। पूरे देश में भाजपा के खिलाफ जनादेश आया है मोदी की गारंटी की बातें की जाती थी लेकिन मोदी भाजपा को बहुत तक नहीं दिला पाई।

 
वही उत्तर प्रदेश में भाजपा के नुकसान पर कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता प्रजातंत्र के विकास के लिए वोट दिया है देश के संविधान को बचाने के लिए वोट दिया है यह इंडिया गठबंधन की ऐतिहासिक जीत है। देश की जनता का जनादेश हमें स्वीकार है, साथ ही कहा कि राजनीति में कोई  स्थाई दुश्मन या दोस्त नहीं होता। एनडीए गठबंधन के कुछ घटक दल इंडिया गठबंधन में शामिल हो सकते हैं और इंडिया गठबंधन की सरकार बन सकती हैं।
 
उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आ चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सबसे ज्यादा 240 सीटों पर जीत दर्ज की है तो वहीं कांग्रेस ने 99 सीटों पर जीत हासिल की है। नतीजों के मुताबिक, एनडीए को लगभग 292 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं इंड‍िया गठबंधन को इस चुनाव में 234 सीटें म‍िलती नजर आ रही हैं।
 
बात की जाए छत्तीसगढ़ के 11 लोकसभ सीट में से 10 भाजपा ने जीते है और एक कांग्रेस के कहते में आई है. कोरबा से कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना मेहनत ने जीत हासिल की है।
बीजापुर में जवानों को मिली सफलता, ब्लास्ट में शामिल 5 इनामी समेत 9 नक्सली गिरफ्तार

बीजापुर में जवानों को मिली सफलता, ब्लास्ट में शामिल 5 इनामी समेत 9 नक्सली गिरफ्तार

 बीजापुर :- जिले में चलाये जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षाबल के जवानों ने अलग अलग थाना फरसेगढ़ और मद्देड़ ईलाके से 9 माओवादियों को गिरफ्तार किया हैं।

बताया जा रहा है कि थाना मद्देड़ क्षेत्र के सोमनपल्ली और बंदेपारा मार्ग से 4 माओवादियों को पकड़ा गया है. गिरफ्तार नक्सलियों के कब्जे से विस्फोटक, पिटठू, सेफ्टी फ्यूज, जिलेटिन स्टीक, माओवादी पाम्पलेट एवं बैनर बरामद किया गया है।

वही दूसरी ओर थाना फरसेगढ़ ईलाके से 15 मई 2024 को थाना प्रभारी फरसेगढ़ की वाहन में IED ब्लास्ट कर हमला करने में शामिल 5 माओवादी आरोपी को मंडेम- कुपरेल से पकड़ा गया. पकड़े गये माओवादियों पर 10-10 हजार का ईनाम है।

पहली बार छत्तीसगढ़ को मिली 3 महिला सांसद, बीजेपी ने 11 में से 10 सीटों पर जमाया कब्जा

पहली बार छत्तीसगढ़ को मिली 3 महिला सांसद, बीजेपी ने 11 में से 10 सीटों पर जमाया कब्जा

5 जून 2024 रायपुर :- छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित हो चुके हैं। इस बार 11 में से 10 सीटों पर बीजेपी ने शानदार जीत दर्ज की है, जबकि कोरबा की सीट पर कांग्रेस ने विजय प्राप्त की है।

 

छत्तीसगढ़ में 3 सीटों पर जीतीं महिला सांसद

 

छत्तीसगढ़ में दोनों ही पार्टियों ने तीन-तीन महिला प्रत्याशियों को मैदान में उतारा था. जहां प्रदेश में 3 सीटों पर महिला प्रत्याशियों की जीत हुई है. बता दें कि ऐसे में पहली बार है, जब छत्तीसगढ़ को 3 महिला सांसद मिली है.

 

जानिए किन सीटों पर जीतीं महिलाएं

 

कोरबा लोकसभा सीट
इस सीट पर कांग्रेस और बीजेपी की महिला प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर थी. छत्तीसगढ़ की इकलौती सीट ऐसी है जहां बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने ही महिला प्रत्याशियों को मैदान में उतारा था. बीजेपी की पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय के सामने कांग्रेस की मौजूदा सांसद ज्योत्सना महंत चुनाव लड़ा था. दोनों के बीच कांटे की टक्कर के बीच जीत कांग्रेस की प्रत्याशी ज्योत्सना महंत की हुई है. ये छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और कांग्रेस के कद्दावर नेता चरणदास महंत की पत्नी है|

महासमुंद लोकसभा सीट
महासमुंद लोकसभा सीट से बीजेपी की रूप कुमारी चौधरी और कांग्रेस से प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू चुनावी मैदान में थे. यहां से बीजेपी की महिला प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी को जीत मिली है. रूपकुमारी साल 2005 से जिला पंचायत सदस्य रही हैं. ये बसना में विधायक भी थीं. साल 2018 को विधानसभा चुनाव लड़ा था. अब भाजपा ने इन्हें अपना प्रत्याशी बनाया था|

जांजगीर-चांपा सीट
जांजगीर-चांपा लोकसभा सीट से बीजेपी के कमलेश जांगड़े के सामने कांग्रेस के डा. शिवकुमार डहरिया ने चुनाव लड़ा था. यहां से कमलेश जांगड़े को जीत मिली है|

कवासी लखमा की तबीयत बिगड़ी…सीने में दर्द की शिकायत, डॉक्टरों ने कही ये बात

कवासी लखमा की तबीयत बिगड़ी…सीने में दर्द की शिकायत, डॉक्टरों ने कही ये बात

 कोंटा :- छत्तीसगढ़ के कोंटा क्षेत्र से विधायक और कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे कवासी लखमा की तबियत अचानक बिगड़ गई। वे बस्तर लोकसभा सीट से बतौर कांग्रेस प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। मंगलवार को आए नतीजों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। उनके करीबियों के मुताबिक, नतीजे आने के बाद से ही उनकी तबियत बिगड़ने लगी थी। वे बेचैनी महसूस कर रहे थे, रात में उन्हें उल्टियां भी हुईं।

वहीं सुबह अचानक उनके सीने में दर्द उठा, तब डॉक्टरों की टीम उनका इलाज करने पहुंची। इलाज के बाद अब उनकी स्थिति फिलहाल ठीक बताई गई है। कहा जा रहा है कि, डाक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है।

इस दिन से ‘अग्रवाल बैंडमिंटन लीग’ का होगा आगाज, दो पाली में होगा मुकाबला

इस दिन से ‘अग्रवाल बैंडमिंटन लीग’ का होगा आगाज, दो पाली में होगा मुकाबला

 रायपुर। अग्रवाल सभा रायपुर की युवा ईकाई ‘अग्रवाल युवा मंडल’ द्वारा समाज के युवाओं को प्रोत्साहित करने और उनकी प्रतिभा बढ़ावा देने ‘अग्रवाल बैंडमिंटन लीग’ का आयोजन कराया जा रहा है. इस लीग का आयोजन 8 और 9 जून को “आईस्पोर्ट बैडमिंटन एरिना” में किया जाएगा.

 इस टूर्नामेंट में 6 अलग-अलग ऐज केटेगरी (7 साल से कम, 7 से 11 साल, 11 से 15 साल, 15 से 19 साल, 19 से 45 साल और 45 साल से ज्यादा उम्र) के पुरुष और महिला खिलाड़ी शामिल होंगे। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 8 जून को होगा। इस टूर्नामेंट में मुकाबले दो फेज में खेले जाएंगे। पहला फेज शुरुआत सुबह 6 बजे से 10 बजे तक जबकि दूसरा फेज शाम 5 से रात 10 बजे तक खेला जायेगा।

 इस दिन होगा फाइनल
जानकारी हो कि, 9 जून रविवार को सुबह 6 से 11 बजे तक सेमीफाइनल और फिर फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे. इसके बाद पुरस्कार वितरण किए जाएगे.

 जिनके भरोसे पूरा छत्तीसगढ़ लड़ी कांग्रेस, वो खुद की सीट नहीं बचा पाए, भूपेश बघेल पर डिप्टी सीएम अरुण साव का हमला

जिनके भरोसे पूरा छत्तीसगढ़ लड़ी कांग्रेस, वो खुद की सीट नहीं बचा पाए, भूपेश बघेल पर डिप्टी सीएम अरुण साव का हमला

 रायपुर :- प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रदेश की 11 सीटों में से 10 पर बीजेपी को मिली बड़ी जीत और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की राजनांदगांव में करारी हार को लेकर कांग्रेस पर बड़ा बोला है।

 उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने रायपुर आवास में पत्रकारों से लोकसभा चुनाव नतीजे पर चर्चा करते हुए कहा कि, देश में 1962 के बाद किसी प्रधानमंत्री को लगातार तीसरी बार जनादेश मिला है। भारतीय जनता पार्टी और एनडीए की ऐतिहासिक जीत हुई है। ये पीएम मोदी जी की बड़ी उपलब्धि है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि, छत्तीसगढ में भी भाजपा की बड़ी जीत हुई है। 11 में से 10 सीटें बीजेपी के खाते में आई है। यहां कांग्रेस ने अपने सारे दिग्गज नेताओं को चुनावी मैदान में उतारा था, लेकिन जनता ने कांग्रेस के बड़े नेताओं को पराजित कर दिया। उन्होंने कहा कि, राजनांदगांव लोकसभा में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की करारी हार हुई। वहीं उनके गृह जिले दुर्ग में भी कांग्रेस की हार हुई है।

मुख्यमंत्री साय ने सपरिवार अपने निवास परिसर में रोपा नीम, रुद्राक्ष और चीकू का पौधा

मुख्यमंत्री साय ने सपरिवार अपने निवास परिसर में रोपा नीम, रुद्राक्ष और चीकू का पौधा

 रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर अपनी धर्मपत्नी कौशल्या साय एवं परिवार जनों के साथ अपने निवास परिसर में चीकू, नीम और रुद्राक्ष का पौधा रोपा। उन्होंने इस अवसर पर प्रदेशवासियों से अपने घरों में और आस-पास पौधा लगाने और पौधों को जीवित रखने की जिम्मेदारी लेने की अपील की। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आने वाले मानसून में ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करें और अपने घर, आसपास के परिवेश, गांव और शहरों और जंगलों को खूब हरा-भरा बनाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पर्यावरण के संरक्षण के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इस अवसर पर डीएफओ लोकनाथ पटेल, एसडीओ व्ही. एन. मुखर्जी एवं मुख्यमंत्री निवास के अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित थे।

 

 

CG - नगरनार स्टील प्लांट में सेमिनार आयोजन कर साइबर के बारें में बस्तर पुलिस ने दी जानकारी...

CG - नगरनार स्टील प्लांट में सेमिनार आयोजन कर साइबर के बारें में बस्तर पुलिस ने दी जानकारी...

 CG - नगरनार स्टील प्लांट में सेमिनार आयोजन कर साइबर के बारें में बस्तर पुलिस ने दी जानकारी...

जगदलपुर : पुलिस अधीक्षक जिला बस्तर के मार्गदर्शन में साइबर अपराधों के रोकथाम हेतु एवम् लोगो की जागरूक करने के लिए बस्तर पुलिस के द्वारा नगरनार स्टील प्लांट में आज दिनांक 03-06-2023 को आयोजित सेमिनार आयोजित किया गया जिसमें उप पुलिस अधीक्षक   गीतिका साहू द्वारा वर्तमान समय में ट्रेडिंग फ्रॉड, फेक किडनेपिंग फ्रॉड, सेक्सटॉरशन, कॉल डाइवर्ट फ्रॉड के सम्बन्ध में विस्तृत रूप से बताया गया, जिसमे व्हाट्सप्प ग्रुप बनाकर साइबर फ्रॉड से सम्बंधित जानकारी शेयर करने हेतु बताया गया।

ऐतिहासिक जीत पर बृजमोहन अग्रवाल को जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव सिंह ने सौंपा जीत का प्रमाण पत्र

ऐतिहासिक जीत पर बृजमोहन अग्रवाल को जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव सिंह ने सौंपा जीत का प्रमाण पत्र

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा ने 11 सीटों में से 10 सीटों पर अपना कब्जा जमा लिया है। वहीं रायपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय को रिकॉर्ड 575285 मतों से हराया है। इस ऐतिहासिक जीत के बाद से रायपुर सहित पुरे प्रदेश में जश्न का माहौल है। जीत की सूचना के बाद बृजमोहन अग्रवाल ने समर्थकों और कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया और काफिले के साथ मतगणना स्थल पहुंचें। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव सिंह ने उन्हें निर्वाचन पत्र सौंपा। वहीं रायपुर कलेक्टर गौरव सिंह ने रायपुर में जीत हासिल करने वाले बृजमोहन अग्रवाल को प्रमाण पत्र सौपकर सांसद बनने की बधाई दी।आपको बता दें बीजेपी प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने 1050351 मत हासिल किये, वहीं विकास उपाध्याय को 475066 वोट मिले है।

CG Weather Update : बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में सुबह से छाए बादल, हो सकती है भारी बारिश

CG Weather Update : बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में सुबह से छाए बादल, हो सकती है भारी बारिश

रायपुर : छत्तीसगढ़ की जनता को गर्मी से राहत मिलनी शुरू हो गई है। ऐसा इसलिए क्योंकि मंगलवार देर शाम मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला। मंगलवार शाम राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ जमकर बारिश हुई। अचानक हुई इस बारिश से तापमान में कमी आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है। इसके साथ ही आज यानी बुधवार सुबह भी प्रदेश के कई इलाकों में बादल छाए हुए हैं और तेज हवाएं चल रही है। तेज हवा चलने के कारण मौसम खुशनुमा बना हुआ है। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ स्थानों पर तेज अंधड़ के साथ बारिश होने का अनुमान जताया है।

इन जिलों में हुआ मौसम में बदलाव
बता दें कि, छत्तीसगढ़ के कई जिलों में मंगलवार शाम को अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिला। रायपुर, भिलाई, दुर्ग, कोंडागांव, मनेन्द्रगढ़ समेत कई अन्य इलाकों में कल मौसम में बदलाव हुआ और तेज हवाओं के साथ बारिश भी हुई। वहीं बात करे राजधानी रायपुर की तो यहां भी बीती रात मौसम में बदलाव देखने को मिला। राजधानी रायपुर में देर रात जमकर बारिश भी हुई। अचानक हुई बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिसके चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ स्थानों पर तेज अंधड़ के साथ बारिश होने का अनुमान जताया है।

इन जिलों में हो सकती है बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक आज रायपुर, बलौदा बाजार, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, पेंड्रा, बिलासपुर, रायगढ़, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, राजनांदगांव, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर, नारायणपुर में अंधड़ के साथ हल्की बारिश के आसार हैं।

5 इनामी नक्सलियों ने पुलिस अधिकारियों के सामने किया आत्मसमर्पण

5 इनामी नक्सलियों ने पुलिस अधिकारियों के सामने किया आत्मसमर्पण

 जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में जारी नक्सलियों के आतंक के बीच पांच नक्सलियोंं ने अपनी संगठन को छोडक़र मुख्यधारा में जुडऩे की इच्छा जताते हुए पुलिस अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण किया है।

गौरतलब है कि इन सभी नक्सलियों पर करीब 17 लाख का इनाम था और नक्सलियों के अलग अलग घटनाओं में भी शामिल थे। आत्मसमर्पित नक्सली, नक्सली संगठन के पीएलजीए बटालियन नंबर 1 और दक्षिण बस्तर डिवीजन कमेटी मेंं अलग—अलग पदों पर लंबे समय से काम कर रहे थे।

सीआरपीएफ के आला अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पित पाचों नक्सली जिले के अलग—अलग क्षेत्रों में घटित बड़ी घटनाओं में शामिल रहे है, जिसमें टोण्डामरका मुठभेड़, सलातोंग मुठभेड़ और साकलेर मुठभेड़ प्रमुख रूप से हैं

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सलवाद से तंग आकर 8 लाख के इनामी पीएलजीए बटालियन नम्बर 01 का सप्लाई टीम डिप्टी कमाण्डर और पीपीसीएम मडक़म पांडू, 5 लाख के इनामी पामेड़ एरिया कमेटी सदस्य व एरिया मेडिकल टीम प्रभारी एसीएम मडकम मासा, 2 लाख के इनामी प्लाटून नम्बर 10 ‘बी’ सेक्शन कमाण्डर कोमरम दूला, एक लाख की ईनामी महिला पीएलजीए बटालियन सदस्या रव्वा भीमे और दक्षिण सब जोनल ब्यूरो प्रेस टीम सदस्य व पार्टी सदस्य शेखर उर्फ मुका सोड़ी ने पुलिस के समक्ष बिना हथियार के सरेंडर कर दिया है। इस दौरान आत्मसमर्पित नक्सलियोंं को पुलिस व सीआरपीएफ अधिकारियों ने प्रोत्साहन राशि भी दी गई है।

 
बीजेपी के किले में सेंध नहीं लगा पाई कांग्रेस, दुर्ग लोकसभा में फिर ‘विजय’, कांग्रेस के राजेंद्र साहू को दी इतने लाख वोटों से मात

बीजेपी के किले में सेंध नहीं लगा पाई कांग्रेस, दुर्ग लोकसभा में फिर ‘विजय’, कांग्रेस के राजेंद्र साहू को दी इतने लाख वोटों से मात

 दुर्ग। लोकसभा चुनाव के रूझान अब परिणाम में बदलने लगे हैं। लोकसभा चुनाव 2024 में छत्तीसगढ़ की दुर्ग लोकसभा सीट के नतीजे आ चुके हैं। दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी के उम्मीदवार विजय बघेल ने यहां दोबारा जीत दर्ज की है। बघेल के खिलाफ इस सीट से कांग्रेस के राजेन्द्र साहू प्रतिद्वंद्वी रहे। जिन्हें विजय बघेल ने 4 लाख 19 हजार से अधिक वोटों से हराया। 

विजय बघेल के जीत का जश्न भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े और नाच गाकर मनाया। विजय बघेल को भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनकर स्वागत किया और विजय बघेल जिंदाबाद के नारे लगाए।

बता दें राजनांदगांव और कवर्धा जिला भी दुर्ग का ही हिस्सा हुआ करता था। फिर 1973 में दुर्ग जिले का विभाजन हुआ और राजनांदगांव एक अलग जिला बनाया गया। राज्य की 11 लोकसभा सीटों में से दुर्ग हाई प्रोफाइल सीट मानी जाती है। जिले के पाटन विधानसभा से पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल और बीजेपी के विजय बघेल आते हैं, जो भूपेश बघेल के भतीजे भी हैं। इन दोनों के बीच विधानसभा चुनाव के दौरान काटे की टक्कर देखने को मिली थी।

छत्तीसगढ़ की 10 सीटों पर बीजेपी की जीत, कांग्रेस के खाते में सिर्फ 1 सीट, केवल ये महिला ही बचा पाई कांग्रेस की लाज, देखिए किसके खाते में पड़े कितने वोट

छत्तीसगढ़ की 10 सीटों पर बीजेपी की जीत, कांग्रेस के खाते में सिर्फ 1 सीट, केवल ये महिला ही बचा पाई कांग्रेस की लाज, देखिए किसके खाते में पड़े कितने वोट

 रायपुर। छत्तीसगढ़ की 11 सीटों में हार जीत की तस्वीर साफ हो गई है। छत्तीसगढ़ की 11 में से 10 सीटों पर बीजेपी और सिर्फ 1 सीट पर कांग्रेस जीत दर्ज कर पाई है। राजनांदगांव से कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चुनाव हार गए हैं। कांग्रेस के दो पूर्व मंत्री कवासी लखमा और शिव ​डहरिया को क्रमश: बस्तर और जांजगीर से हार का सामना करना पड़ा। केवल कोरबा सामान्य सीट से ज्योत्सना महंत अपनी सीट बचाने में कामयाब हुई।

एक नजर में देखिए किसके खाते में पड़े कितने वोट….. 

दुर्ग से विजय बघेल की ऐतिहासिक जीत, 400 पार का आंकड़ा पूरा न होने पर कही ये बात

दुर्ग से विजय बघेल की ऐतिहासिक जीत, 400 पार का आंकड़ा पूरा न होने पर कही ये बात

 दुर्ग :- छत्तीसगढ़ के हाई प्रोफाइल सीट दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल ने दूसरे बार जीत दर्ज किया है, उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र साहू को चार लाख से अधिक वोटो से हराया है। विजय बघेल के जीत का जश्न भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े और नाच गाकर मनाया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने विजय बघेल को फूलमाला पहनकर स्वागत किया और विजय बघेल जिंदाबाद के नारे लगाए

वही जीत के बाद विजय बघेल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, जनता ने मुझ पर विश्वास जताया है मैं जनता के विश्वास पर खड़ा उतारूंगा। 400 पार का आंकड़ा पूरा न होने के सवाल पर विजय बघेल ने कहा कि यह बहुत चिंता का विषय है, विपक्ष के लोग जिस तरह से मोदी जी के खिलाफ दुर्भावना से जहर उगल रहे थे उसमें कुछ लोग उनके झांसे में आ गए, लेकिन मोदी जी सबको साथ लेकर चलने वाले नेता है, बाद में उन लोगों को पछतावा होगा कि वे लोग विपक्ष के बहकावे में क्यों आ गए।

बस्तर लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा हुए पस्त, इतने वोटों से लीड कर रहे महेश कश्यप

बस्तर लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा हुए पस्त, इतने वोटों से लीड कर रहे महेश कश्यप

 रायपुर। छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में मतगणना जारी है। अब तक के रुझानों में 11 सीटों में से 10 सीटों में भाजपा जबरदस्त बढ़त बनाई हुई है। बस्तर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप ने जबरदस्त बढ़त बनाई है। महेश कश्यप 28 हजार से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं। इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप का सीधा मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा से है। 

बस्तर लोकसभा सीट पर 11वें राउंड की गिनती तक भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप को 2 लाख 87 हजार 636 वोट और कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा को 2 लाख 59 हजार 563 वोट मिले हैं। भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप अभी भी 28 हजार 73 मतों से आगे चल रहे है। 

CG - लोकसभा चुनाव के वोटों की काउंटिंग के बिच राधिका खेड़ा ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल पर साधा निशाना, ट्वीट कर कही ये बड़ी बात

CG - लोकसभा चुनाव के वोटों की काउंटिंग के बिच राधिका खेड़ा ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल पर साधा निशाना, ट्वीट कर कही ये बड़ी बात

 रायपुर। लोकसभा चुनाव के वोटों की काउंटिंग के बिच राधिका खेड़ा ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल पर निशाना साधा है। राधिका खेड़ा ने भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए एक्स पर लिखा है कि- ये है छत्तीसगढ़ में अपरंपार भ्रष्टाचार करने वाले पूर्व सीएम भूपेश बघेल, ये एड़ी चोटी का जोर लगाए कांग्रेस को छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव हराने के लिए, महिला से बदसलूकी करने वाले दुशील को इन्ही कका का संरक्षण था। छत्तीसगढ़ ने इन्हें वोट की चोट जोरदार दी।

लोकसभा चुनाव में बृजमोहन अग्रवाल ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत...विकास उपाध्याय को 4 लाख 36 हजार वोट से हराया

लोकसभा चुनाव में बृजमोहन अग्रवाल ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत...विकास उपाध्याय को 4 लाख 36 हजार वोट से हराया

 रायपुर : छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों के शुरुआती नतीजे आ गए हैं, रायपुर प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने ऐतिहासिक जीत दर्ज कर ली है, बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय को 4,36,354 वोट से हराया है। बृजमोहन अग्रवाल की जीत से कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल नजर आ रहा है। कार्यकर्ता मिठाई बांटकर और पटाखे फोड़कर खुशियां मना रहे है।-बता दें कि बृजमोहन अग्रवाल की जीत तय मानी जा रही थी, वहीं अब इस ऐतिहासिक आकड़ो ने उनके विजयी क्रम में एक कदम और बढ़ा दिया है। अब श्री अग्रवाल दिल्ली में रायपुर की बात रखेंगे।