नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
CG ब्रेकिंग : दर्दनाक सड़क हादसे में पुलिस जवान की मौत, 2 पुलिसकर्मी घायल

CG ब्रेकिंग : दर्दनाक सड़क हादसे में पुलिस जवान की मौत, 2 पुलिसकर्मी घायल

 कवर्धा। जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में पुलिस जवान की मौत हो गई है। जबकि दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।जानकारी के अनुसार, बीती रात करीब 12 बजे डायल 112 से सूचना मिला की पांडातराई थाना में पदस्थ आरक्षक नेतू राम धुर्वे की बाइक कवर्धा से करीब 8 किलोमीटर दूर बिलासपुर रोड में बीजाझोरी ग्राम के पास नेशनल हाईवे में खड़ी ट्रेलर RJ 01 GD 0030 से टकरा गई है।

जिसके बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान दो पुलिसकर्मी वाहन के अंदर बैठे थे, तभी पीछे से आ रहे एक ट्रक ने पुलिस की गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। घटना में दोनों पुलिसकर्मियों को गंभीर चोट आई है। घयलों का अस्पताल में इलाज जारी है। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

छत्तीसगढ़ में इस दिन दस्तक देगा मानसून, जानें अभी कैसा रहेगा मौसम

छत्तीसगढ़ में इस दिन दस्तक देगा मानसून, जानें अभी कैसा रहेगा मौसम

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने 12 से 15 जून के बीच मानसून के आने की भविष्यवाणी की है। वहीं सोमवार को छत्तीसगढ़ के एक दो जगहों पर गरज चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।रविवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान डोंगरगढ़ में 42.6 डिग्री दर्ज किया गया। रायपुर में अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, “एक द्रोणिका उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश से होते हुए उत्तरी बिहार तक स्थित है। दूसरा द्रोणिका पूर्वी उत्तर प्रदेश से मध्य प्रदेश होते हुए मध्य महाराष्ट्र तक फैला हुआ है। तीसरा द्रोणिका मध्य महाराष्ट्र से लेकर कर्नाटक होते हुए दक्षिण तमिलनाडु तक स्थित है। इसके साथ ही एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन मध्य महाराष्ट्र और आसपास के क्षेत्र में स्थित है।”

इन चारों सिस्टम के प्रभाव से सोमवार को प्रदेश के एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ हल्की बारिश होने, आकाशीय बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने की भी संभावना है। दक्षिण छत्तीसगढ़ के जिलों में आगामी 24 घंटे में अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

पटनायक और पांडियन की नजर अब जगन्नाथ मंदिर के रत्नभंडार पर है: बृजमोहन अग्रवाल

पटनायक और पांडियन की नजर अब जगन्नाथ मंदिर के रत्नभंडार पर है: बृजमोहन अग्रवाल

 संबलपुर : छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ मंत्री बृजमोहन अग्रवाल रविवार को पार्टी चुनाव प्रचार के लिए ओडिशा के संबलपुर पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा लोकसभा प्रत्याशी धर्मेंद्र प्रधान और विधानसभा उम्मीदवार जयनारायण मिश्र के पक्ष में जनसंपर्क किया। साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं और विभिन्न संगठनों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने उन्होंने नवीन पटनायक सरकार पर जमकर निशाना साधा।

बृजमोहन अग्रवाल ने ओडिशा नवीन पटनायक की नेतृत्व वाली बीजेडी सरकार राज्य के संसाधनों को पूरी तरह से लूटा है। राज्य को कंगाल बना दिया है पटनायक और पांडियन की नजर अब जगन्नाथ मंदिर के रत्नभंडार पर है। जिसकी चाभी को उन्होंने छुपा लिया है। लेकिन भाजपा उनके मकसद को पूरा नहीं होने देगी।

बृजमोहन अग्रवाल ने यह भी आरोप लगाया कि ओडिशा सरकार को नवीन पटनायक का ओडिशा और ओड़िया से कोई लगाव या नाता नहीं है। राज्य की सरकार को पटनायक नहीं बल्कि पांडियन चला रहे हैं।

बृजमोहन अग्रवाल ने लोगों से राज्य में खुशहाली लाने के भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी धर्मेंद्र प्रधान और विधानसभा उम्मीदवार जयनारायण मिश्र को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

CG - दीपक बैज ने मोदी और विष्णु देव साय पर कसा तंज : मोदी के संगत में कुर्सी बचाने विष्णु देव साय भी 24 घंटा झूठ बोल रहे

CG - दीपक बैज ने मोदी और विष्णु देव साय पर कसा तंज : मोदी के संगत में कुर्सी बचाने विष्णु देव साय भी 24 घंटा झूठ बोल रहे

 मोदी के संगत में कुर्सी बचाने विष्णु देव साय भी 24 घंटा झूठ बोल रहे

 मोदी विश्व में सबसे ज्यादा झूठ बोलने वाले नेता

 भाजपा नेताओं को झूठ बोलने की ट्रेनिंग दी जाती है

रायपुर : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा की मोदी के संगत में विष्णु देव साय सीएम की कुर्सी बचाने 24 घंटा झूठ बोल रहे हैं। मोदी विश्व में सबसे ज्यादा झूठ बोलने वाले अव्वल नेता है। भाजपा नेताओं को झूठ बोलने की ट्रेनिंग दी जाती है। लोकसभा चुनाव आचार संहिता लगने के बाद भाजपा के नेताओं ने जितनी भी सभा की है उनमें झूठ बोलने और गुमराह करने के अलावा उन्होंने कुछ नहीं किया है। 10 साल सत्ता में रहने के बाद भाजपा नेताओं के पास मोदी की उपलब्धि की सूची नहीं है। 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव के वादा पर भाजपा चर्चा करने से बचने के लिए कांग्रेस के पूर्व सरकारों पर फर्जी मनगढ़ंत घोटाला का आरोप लगा रही है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि भाजपा के झूठ और प्रोपेगेंडा को देश की जनता समझ चुकी है और अब तक हुए चार चरणों के चुनाव में भाजपा का 400 दावा की हवा खुल गई है और जो छत्तीसगढ़ में 11 में 11 जीतने दम भर रहे थे उनको अब पसीना आने लग गया हैं। प्रदेश में जो बदलाव की लहर उठी  है वो देश में भी दिख रहा है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि संघ से जन्मजात जुड़े लोग भी अब सार्वजनिक तौर पर कर रहे हैं कि मोदी कुछ पूंजीपति के धन बल के दम पर अपना चेहरा चमकाने की राजनीति कर रहे है। भाजपा को किनारे करके दो लोग एक कंपनी की तरह बाकी कार्यकर्ताओं का शोषण कर रहे हैं। संघ से जुड़े वरिष्ठ नेता ने भाजपा कार्यकर्ताओं से भी कहा है कि उन्हें मोदी के इस कृत्य का विरोध करना चाहिए और भाजपा बचाने के लिए सामने आना चाहिए।

Accident: दो बाइक की आमने सामने की जोरदार टक्कर, दो लोगों की गई जान, एक की हालत गंभीर

Accident: दो बाइक की आमने सामने की जोरदार टक्कर, दो लोगों की गई जान, एक की हालत गंभीर

 भाटापारा। बलौदाबाजार की सड़क एक बार फिर खून से लाल हो गई। देर रात सड़क हादसे में दो और लोगों की जान चली गई। हादसा उस वक्त हुआ, जब बाइक की आपस में टक्कर हो गई, हादसे में 2 लोगों की तो मौके पर मौत हो गई, वही, एक गंभीर रूप से घायल हो गया।हादसा खमरिया के पास की है,जहां दो बाइक की तेज रफ्तार में आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में 2 लोगो की जान चली गई,वही 1 घायल है।मृतक में एक बच्ची व एक पुरुष शामिल है। जिस जगह पर दो लोगों की मौत हुई, उसी स्थान पर 16 मई को भी एक्सीडेंट हुआ था। इस हादसे में भी 3 लोगो की जान गई थी। जानकारी के मुताबिक मृतक परिवार खैरी से सर्किपार (बलौदाबाजार) जा रहा था।भाटापारा ग्रामीण पुलिस घटना कोंलेकर जांच में जुट गई है। इधर दूसरे घायल की भी हालत गंभीर है।

बस्तर विश्वविद्यालय के कुलपति को हाईकोर्ट से राहत

बस्तर विश्वविद्यालय के कुलपति को हाईकोर्ट से राहत

 बिलासपुर। बस्तर विश्वविद्यालय के कुलपति को हटाने के लिए राज्य शासन की धारा 52 के तहत की गई कार्रवाई को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कानून सम्मत बताते हुए प्रो. एनडीआर चंद्रा की याचिका खारिज कर दी है

तत्कालीन कुलपति चंद्रा के खिलाफ राज्य सरकार को सन् 2016 में आर्थिक अनियमितताओं की शिकायत मिली थी। तब कुल सचिव इंदु अनंत ने भी उनके खिलाफ नियम विरुद्ध आदेश निकालने की शिकायत की थी। शिकायतों की जांच के बाद राज्य सरकार ने धारा 52 का प्रयोग करते हुए कुलपति को पद से हटा दिया था और आयुक्त को प्रभारी कुलपति बना दिया था। इस आदेश के खिलाफ प्रो. चंद्रा ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। जहां से उन्हें निराशा हाथ लगी।

CG ब्रेकिंग : पुलिस कस्टडी से नक्सली हुआ फरार, तबीयत बिगड़ने पर लाया था अस्पताल…पुलिस को दे ऐसे दिया चकमा...!!

CG ब्रेकिंग : पुलिस कस्टडी से नक्सली हुआ फरार, तबीयत बिगड़ने पर लाया था अस्पताल…पुलिस को दे ऐसे दिया चकमा...!!

 दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक नक्सली पुलिस की कस्टडी से फरार हो गया।फरार नक्सली का नाम देवाराम नुप्पो बताया जा रहा है। आज उसे इलाज के लिए दंतेवाड़ा अस्पताल लाया गया था। इसके बाद प्रहरी को चकमा देकर फरार हो गया। नक्सली के फरार होने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर तलाश में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि दंतेवाड़ा पुलिस ने 4 दिन पहले नक्सली को गिरफ्तार किया था। रविवार को तबीयत बिगड़ने के बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। इसी दौरान उसने प्रहरी को बाथरूम जाने के बात कही और अस्पताल से फरार हो गया। नक्सली के फरार होने के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर तलाश में जुट गई है।

कुमारी शैलेजा ने इस कारण से पूर्व कांग्रेसियों को भेजा लीगल नोटिस..

कुमारी शैलेजा ने इस कारण से पूर्व कांग्रेसियों को भेजा लीगल नोटिस..

 रायपुर :  पूर्व कांग्रेसियों ने मिलकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस की पूर्व प्रभारी कुमारी शैलेजा के जो आरोप लगाए थे उनके खिलाफ आज कुमारी शैलेजा ने कोर्ट से सभी पूर्व कांग्रेसियों को लीगल नोटिस भेजा।

हाल ही में कई कांग्रेसी नेताओं ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया और भाजपा में शामिल हुए जिसके चलते भाजपा में शामिल हुए नेताओं ने पूर्व कांग्रेस सरकार की एक-एक बातों की पोल खोली जिसके चलते आज कुमारी शैलेजा ने सभी नेताओं कोर्ट से नोटिस भेजा है।

सिरसा से BJP ने अशोक तंवर को प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा यहां पर 11 पूर्व कांग्रेसी नेताओं को भाजपा ने जिम्मेदारी सौंपी है। इन जिम्मदारियों को निभाने के लिए शिशुपाल सोरी, प्रमोद शर्मा, चौलेश्वर चंद्राकर, चंद्रशेखर शुक्ला, अरुण सिंह, आलोक पांडेय, उषा पटेल, वाणी राव, अजय बंसल, अनिता रावटे, तुलसी साहू सिरसा में प्रचार करेंगे।

 

छत्तीसगढ़ के पूर्व कांग्रेसी नेता सिरसा के लिए रवाना हो गए हैं। ये सभी पूर्व कांग्रेसी हैं, जो भाजपा में शामिल हो चुके हैं। इन्हें अब कांग्रेस की पूर्व प्रभारी कुमारी शैलजा के खिलाफ प्रचार के लिए सिरसा भेजा गया है। जहां एक प्रेसवार्ता मे छत्तीसगढ़ के पूर्व कांग्रेसी नेता शिशुपाल सोरी, प्रमोद शर्मा, चंद्रशेखर शुक्ला ने कुमारी शैलेजा के खिलाफ बयान दिया है।

शिशुपाल सोरी ने कुमारी शैलेजा पर आरोप लगाते हुए कहा है कि कहा कि हमारा सिरसा में आने का मकसद केवल यही है कि यहां के मतदाताओं को इस बारे में जानकारी मिल सके कि आखिरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वाली कांग्रेस नेत्री कुमारी सैलजा खुद किस कदर भ्रष्टाचार में लिप्त रहती है।

सिरसा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी सैलजा पर शनिवार को छत्तीसगढ़ से सिरसा पहुंचे पूर्व विधायकों के एक प्रतिनिधि मंडल ने बड़ा हमला बोला। पूर्व विधायकों ने सैलजा पर भ्रष्टाचार को अंजाम देने जैसे गंभीर आरोप लगाए।

पूर्व विधायकों ने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ में बतौर प्रभारी काम करते हुए कुमारी सैलजा ने टिकट वितरण के मामले में भी उचित उम्मीदवारों की अनदेखी करते हुए सिर्फ पैसा देने वाले लोगों को टिकटें दी।

 
सप्लायरों और ठेकेदारों को GST-TDS काट भुगतान करें, वित्त विभाग द्वारा समस्त शासकीय विभागों को निर्देश जारी

सप्लायरों और ठेकेदारों को GST-TDS काट भुगतान करें, वित्त विभाग द्वारा समस्त शासकीय विभागों को निर्देश जारी

 रायपुर :-  वित्त विभाग द्वारा केंद्रीय माल और सेवा कर अधिनियम, 2017 एवं छत्तीसगढ़ माल और सेवा कर अधिनियम, 2017 की धारा 51 के प्रावधानों के अनुसार शासकीय विभागों द्वारा की जाने वाले सामग्री खरीदी एवं सेवा प्राप्ति पर प्रदायकर्ताओं (Suppliers) को तथा ठेकेदारों को किये जाने वाले भुगतान पर स्रोत पर कर की कटौती (GST-TDS)  के प्रावधानों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

 
वित्त विभाग द्वारा समस्त विभाग अध्यक्ष राजस्व मंडल, कमिश्नरों, विभागाध्यक्षों और कलेक्टरों को इस संबंध में जारी निर्देशों में कहा गया है कि शासकीय विभाग या स्थापना, स्थानीय प्राधिकारी, शासकीय अभिकरण, शासन के किसी भी डीडीओ द्वारा (किसी कराधेय वस्तु या सेवा हेतु) रूपये 2.5 लाख से अधिक भुगतान होने पर, 2 प्रतिशत (1 प्रतिशत CGST $ 1 प्रतिशत SGST अथवा 2 प्रतिशत IGST) की दर से स्रोत पर कटौती GST-TDS किया जाना है।
 
अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार सभी शासकीय विभागों तथा स्थानीय प्राधिकारियों को जीएसटी, के अंतर्गत स्रोत पर कटौतीकर्ता (TDS Deducter) के रूप में रजिस्ट्रेशन लिया जाना है। विभागों द्वारा खरीदी जाने वाली सामग्री, मशीन-उपकरण, फर्नीचर, स्टेशनरी अथवा अन्य कोई भी वस्तुएं, निर्माण कार्यों एवं ठेकों (Contract) तथा लिये जाने वाली किसी भी प्रकार की सेवाओं की राशि पर GST-TDS करने के पश्चात्वर्ती माह की 10 तारीख तक रिटर्न GSTR-07 में प्रस्तुत किया जाना है।
 
कई विभागों, कार्यालयों द्वारा (GST TDS Deductor) के रूप में उक्त प्रावधानों के अंतर्गत जीएसटी पंजीयन नहीं लिया गया है तथा पंजीयन लेने वाले प्राधिकारियों द्वारा सही प्रकार से जीएसटी की स्रोत पर कटौती संबंधी प्रावधानों का पालन नहीं किया जा रहा है। इससे राज्य शासन को जीएसटी से प्राप्त होने वाले राजस्व की क्षति हो रही है।
 
इस संबंध में विभागों को निर्देशित किया गया है कि समस्त भुगतान कर्ता प्राधिकारियों, आहरण एवं संवितरण अधिकारियों द्वारा केंद्रीय एवं छत्तीसगढ़ माल और सेवा कर अधिनियम, 2017 के अंतर्गत स्रोत पर कटौती के प्रावधानों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी वस्तु अथवा सेवा प्रदाय कर्ता द्वारा एक वित्तीय वर्ष के दौरान एक ही क्रय/सेवा आदेश के विरूद्ध पृथक-पृथक देयकों में राशि का विभाजन करते हुए जीएसटी की स्रोत पर कटौती हेतु निर्धारित 2.5 लाख की सीमा का उल्लंघन न हो।
 
इसके साथ ही समस्त कोषालयों, उप कोषालयों, निर्माण विभागों, वन विभाग के भुगतान प्राधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि आहरण एवं संवितरण अधिकारियों द्वारा वस्तु एवं सेवा प्रदाय के भुगतान संबंधी प्रस्तुत देयकों में प्रदायकर्ताओं की जीएसटीआईएन को चिन्हांकित करने की व्यवस्था की जाए तथा देयकों के भुगतान के पूर्व यह भी सुनिश्चित किया जाए कि प्रदायकर्ता द्वारा दिया गया जीएसटीआईएन वर्तमान में सक्रिय/वैध हो।
ओडिशा में 25 वर्षों से जमी बीजेडी सरकार को उखाड़ फेंकना है – विष्णु देव साय

ओडिशा में 25 वर्षों से जमी बीजेडी सरकार को उखाड़ फेंकना है – विष्णु देव साय

 रायपुर/संबलपुर। जो पच्चीस वर्षों में लोगों की बोली, भाषा, खान-पान, रहन-सहन नहीं सीख पाया वो जनता की जरूरतों को कैसे समझेगा? ओडिशा में नवीन बाबू पच्चीस वर्षों तक जनता के बीच जाने से बचते रहे। उनकी जगह सरकार कोई और चलाता रहा। यही कारण है कि खनिज और वन सम्पदा से भरपूर, मेहनतकश किसान और उच्च सांस्कृतिक-धार्मिक संस्कृति से ओतप्रोत ओडिशा विकास की राह में पीछे रह गया। वक्त आ गया है कि डबल इंजन की भाजपा सरकार यहाँ नेतृत्व करे और ओडिशा को उस मुकाम पर पहुंचाए, जिसका ओडिशा हकदार है।

ओडिशा के संबलपुर लोकसभा के कुचिंदा पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बीजेडी सरकार को आड़े हाथों लिया और डबल इंजन सरकार बनाने का आग्रह करते हुए भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे। उन्होंने केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना का लाभ आम आदमी को न मिलने का आरोप लगाया और कहा बीजेडी सरकार ने केंद्र की योजना का नाम बदलकर बीजू स्वास्थ्य योजना कर दिया। लेकिन राज्य के प्राइवेट हॉस्पिटल में इसका लाभ गरीबों को नहीं मिलता है। यह दुर्भाग्यजनक है। ओडिशा में पीएम आवास योजना को ठीक से लागू नहीं करने का आरोप भी उन्होंने बीजेडी सरकार पर लगाया।

डबल इंजन सरकार मतलब तरक्की अपार

श्री साय ने ओडिशा की जनता को डबल इंजन सरकार के फायदे गिनाएं और कहा कि मात्र 4 महीने में उनकी सरकार ने मोदी की गारंटी के बड़े-बड़े वादे पूरे किये हैं। शपथ लेने के दूसरे ही दिन 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति दी, 12 लाख किसानों को 2 साल का बकाया बोनस दिया, 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीद कर 3100 रूपए क्विंटल धान की कीमत दी और अंतर की राशि 13,320 करोड़ रुपए 24.72 लाख किसानों को देने का काम किया। उन्होंने महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने के पहले सप्ताह में 70 लाख से ज्यादा माताओं-बहनों के खातों में एक-एक हजार रुपए की सहायता राशि देने की बात भी कही। 5550 रुपए प्रति मानक बोरा की दर से तेंदूपत्ता खरीदी की बात को बताया।

ओडिशा में भी शत-प्रतिशत पूरी होगी मोदी की गारंटी

सीएम साय ने कहा कि ओडिशा में भाजपा ने जो घोषणा पत्र बनाया है उसमें प्रदेशवासियों के हित के लिए बहुत कुछ है। भाजपा सरकार बनने पर यहाँ किसानों को 3100 रूपए प्रति क्विंटल धान की कीमत मिलेगी, हमारी माताओं को पचास हजार रुपए का वाउचर मिलेगा। बुजुर्ग, दिव्यांग और बुनकरों को तीन हजार रूपया भत्ता मिलेगा। छोटा-मोटा काम करके अपना जीवन-यापन करने वाले लोगों को हमारी सरकार पचास रुपए का लोन देगी। ओडिशा की पच्चीस लाख दीदियों को लखपति दीदी बनाया जाएगा। यहाँ के पांच लाख बेरोजगारों को रोजगार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ये मोदी की गारंटी है, जो भाजपा सरकार बनने पर शत-प्रतिशत पूरी होगी।

धर्मेंद्र प्रधान का प्रत्याशी बनना संबलपुर का सौभाग्य

श्री साय ने संबलपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान और वे साथ-साथ काम किये हैं। लंबे समय से वो केंद्र में मंत्री के रूप में हैं और युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं। संगठन में भी काम किये हैं। ऐसे अनुभवी नेता आज मोदी जी के प्रत्याशी के रूप में आप सभी की सेवा के लिए खड़े हैं। उन्होंने आगामी 25 मई को कमल छाप पर बटन दबाकर धर्मेंद्र प्रधान को सांसद बनाने का आग्रह किया।

ओडिशा में 8 पीएम मतलब नो सीएम – पुरंदर मिश्रा

सभा को रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा ने भी संबोधित किया। जहाँ उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की तारीफ करते हुए कहा कि हमारे मुख्यमंत्री से अगर रात में बारह बजे भी कोई आम आदमी मिलने चले जाए तो आत्मीयता से मिलते हैं। लेकिन ओडिशा में सीएम नवीन बाबू तो “एट पीएम-नो सीएम” हैं। मतलब रात आठ बजे उनसे कोई मिलने चला जाए तो उनका दरवाजा बंद हो जाता है। ऐसे सीएम को हटाना है, ओडिशा में परिवर्तन लाना है।

ओडिशा में बीजेडी सरकार की कोई भी योजना धरातल पर नहीं – शिवरतन शर्मा

सभा को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता शिवरतन शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मोदी की गारंटी को 5 साल में नहीं बल्कि 3 महीनों में ही पूरा करके दिखाया है। छत्तीसगढ़ में गरीब, किसान, मजदूर और महिलाओं को सशक्त बनाने लिए विष्णु सरकार अनेक जनकल्याणकारी योजना चला रही है। वहीं ओडिशा में बीजेडी सरकार की कोई भी योजना धरातल पर दिखाई नहीं देती है। साथ ही केंद्र की योजनाओं में भी यहां की सरकार द्वारा तरह-तरह की अड़चने डाली गई एवं भ्रष्टाचार किया गया और जब उसमें भी सफल नहीं हो रहे हैं तो मोदी जी की योजनाओं में पटनायक जी अपना फोटो लगाकर क्रेडिट ले रहे हैं।

उन्होंने कहा कि 25 साल से शासन में होने के बाद भी केवल चुनावों के दौरान ही पटनायक जी को लोगों के बीच देखा जाता है। तालाब का पानी भी यदि हम चेंज नहीं करते हैं तो उसमें से भी बदबू आने लगती है, नहाने लायक नहीं बचता है। उन्होंने लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि इस 25 साल की सरकार को बदलने का संकल्प आप सभी को लेना चाहिए।

जनसभा में वरिष्ठ भाजपा नेत्री रूपकुमारी चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता रंजन पटेल, भाजपा प्रत्याशी रवि नारायण नायक, वृन्दावन मांझी, शैलेन्द्र नायक, दुबराज किसान, कानू नायक, सुशील करा सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

 
प्रेमी युवक-युवती में हुआ विवाद….प्रेमी ने कुल्हाड़ी मारकर कर दी प्रेमिका की हत्या..

प्रेमी युवक-युवती में हुआ विवाद….प्रेमी ने कुल्हाड़ी मारकर कर दी प्रेमिका की हत्या..

 बिलासपुर – जिले के कोटा थाना क्षेत्र से एक बड़ी घटना सामने आई है, जिसमें लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे एक प्रेमी जोड़े में विवाद के बाद हत्या की वारदात सामने आई है, मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत अमाली में प्रेमी युवक गुलशन यादव पिता जगत यादव उम्र 24 वर्ष का गांव के ही युवती अंजू यादव पिता राजकुमार यादव के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था।

दोनों प्रेमी एक साथ गांव के ही एक मकान में दो माह से साथ रह रहे थे। गांव वालों के अनुसार आए दिन दोनों के बीच विवाद होता था।

रविवार दोपहर भी लगभग 3 बजे दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ा की गुस्से में प्रेमी युवक ने कुल्हाड़ी से मार कर प्रेमिका की हत्या कर दी।

सूचना के बाद कोटा पुलिस मौके पर पहुंच कर आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वही प्रेमी युवक ने किन कारणों से अपनी प्रेमिका की हत्या की है इसका खुलासा नही हो सका है, पुलिस पूछताछ पूरी होने के बाद यह स्पष्ट को पाएगा की युवक ने यह कदम क्यों उठाया।

 
बड़े एक्शन की तैयारी में EOW-ACB, जमानत पर रिहा लोगों से हो सकती है पूछताछ...

बड़े एक्शन की तैयारी में EOW-ACB, जमानत पर रिहा लोगों से हो सकती है पूछताछ...

 ईडी की एफआईआर के बाद एजेंसी के मुख्यालय में हलचल तेज

रायपुर । बहुचर्चित कोयला घोटाले में जेल में बंद 11 में से दूसरे आरोपी सुनील अग्रवाल को सुप्रीम कोर्ट से 6 हफ्ते की अंतरिम जमानत मिली है। हालांकि सोमवार को रायपुर की कोर्ट में जमानतदार पेश करने के बाद उसकी रिहाई संभव है, लेकिन बड़ी खबर यह आ रही है कि इसी केस में एसीबी-ईओडब्लू ने अपने यहां हुई एफआईआर पर बड़े एक्शन की तैयारी शुरू कर दी है।शनिवार-रविवार को इस केस के सिलसिले में एजेंसी के मुख्यालय में हलचल दिखाई दी है। प्रवर्तन निदेशालय ने कोल स्कैम में एसीबी-ईओडब्लू में चारसौबीसी की एफआईआर करवाई है। इसमें दो पूर्व मंत्री अमरजीत भगत और कवासी लखमा, दो आईएएस समीर बिश्नोई और रानू साहू और कांग्रेस के छह पूर्व विधायकों समेत इस केस के प्रमुख आरोपियों सौम्या चौरसिया और सूर्यकांत तिवारी के नाम भी हैं। ईओडब्लू की टीम इस मामले में अप्रैल में सूयर्कांत, सौम्या समेत आधा दर्जन लोगों से जेल में जाकर पूछताछ कर चुकी है। चर्चा यह है कि जिन लोगों को जमानत मिलेगी, उन्हें भी हिरासत में लेकर ईओडब्लू की टीम फिर पूछताछ कर सकती है।

कोयला घोटाले में ईओडब्लू ने अप्रैल से अब तक डेढ़ दर्जन लोगों को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए अपने दफ्तर बुलवा लिया था।  इसी स्कैम में ईडी ने दो आईएएस, एक राज्यसेवा अफसर, माइनिंग अफसर तथा कारोबारियों पर छापे मारकर 222 करोड़ रुपए की संपत्ति अटैच कर रखी है। जिन लोगों को ईडी ने जेल भेजा था, उनमें सुनील अग्रवाल को शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम राहत मिली है। ईडी ने इस मामले में जिनके खिलाफ एफआईआर की है, उनमें पूर्व विधायकों से भी पूछताछ की जा चुकी है। लेकिन ईओडब्लू में ईडी ने जो एफआईआर करवाई है, उसमें दो पूर्व मंत्रियों लखमा और भगत के नाम भी हैं, लेकिन अभी किसी एजेंसी ने दोनों को टच नहीं किया है।

रामगोपाल समेत कई पूर्व विधायकों के नाम एफआईआर में
कोल स्कैम में ईडी की ओर से ईओडब्लू में दर्ज एफआईआर में शामिल पूर्व मंत्री लखमा और देवेंद्र याादव अब भी विधायक हैं। ईडी ने देवेंद्र के यहां छापेमारी भी की थी और उन्हें दो-तीन बार पूछताछ के लिए बुलाया जा चुका है। कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल ईडी और ईओडब्लू, दोनों ही केस में आरोपी हैं। ईओडब्लू में हुई एफआईआर में आरोपी बनाए गए पूर्व विधायकों में बृहस्पत सिंह, गुलाब कमरो, शिशुपाल सोरी, चंद्रदेव राय और यूडी मिंज भी हैं। खबर मिली है कि ईओडब्लू से इस केस में जल्दी ही सभी आरोपियों को फिर नोटिस भेजे जाने वाले हैं।

CG - चार अस्पतालों को नोटिस जारी, इस वजह से हुई बड़ी कार्रवाई...जानिए क्या है पूरा मामला....

CG - चार अस्पतालों को नोटिस जारी, इस वजह से हुई बड़ी कार्रवाई...जानिए क्या है पूरा मामला....

 दुर्ग। लापरवाही बरतने वाले 4 अस्पतालों को नोटिस जारी किया है। दुर्ग जिले में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी ने 4 अस्पतालों का औचक निरक्षण किया। आपको बता दें इन अस्पतालों के खिलाफ लगातार शिकायतें  मिल रही थी। 

निरीक्षण के दौरान कई खामियां पाई गई इस पर सभी को नोटिस जारी करते हुए 2 दिन में जवाब मांगा गया है। जिले में बीते कुछ दिनों से स्वास्थ्य क्षेत्र में प्रशासन की सख्ती दिख रही है। आयुष्मान कार्ड के नाम पर इलाज के बावजूद मरीजों के परिजन से अतिरिक्त अवैध वसूली, लापरवाही और अस्पताल में अव्यवस्थाओं को लेकर शिकायत जिला स्वास्थ्य विभाग को मिल रही थी।

इस पर संज्ञान लेते हुए दुर्ग जिला स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी अनिल शुक्ला ने औचक निरक्षण किया। निरीक्षण के दौरान किसी हॉस्पिटल से डॉक्टर गायब रहे तो कही मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं का अभाव देखा गया। डॉक्टर अनिल शुक्ला ने कहा की जहां भी नर्सिंग होम एक्ट के नियमों के मापदंड का पालन नही किया जा रहा उन अस्पताल और प्रबंधन के खिलाफ कारवाई जारी रहेगी। फिलहाल 4 अस्पतालों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। संतोष पूर्ण जवाब नहीं मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अस्पतालों को सील कर की भी कारवाई की जा सकती है।

 
कुंए में मिली लाश की गुत्थी सुलझी, भाई ने अपने पिता व मां के साथ मिलकर की बड़े भाई की हत्या, जानें क्या है वजह…!!

कुंए में मिली लाश की गुत्थी सुलझी, भाई ने अपने पिता व मां के साथ मिलकर की बड़े भाई की हत्या, जानें क्या है वजह…!!

 राजनांदगांव। जिले के घुमका थाना पुलिस के टीम ने कुंए में मिली लाश की गुत्थी सुलझा ली है। मामले में पुलिस ने मृतक के छोटे भाई, मां व पिता को गिरफ्तार किया है। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि ग्राम बिजेतला के ग्रामीणों के माध्यम से सूचना मिला कि होरी लाल उमरे के खेत में स्थित सूखे कुंए के अंदर बोरे-कपडे में लपेटकर बंधा हुआ अज्ञात व्यक्ति का शव पडा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्ती वेदप्रकाश निर्मलकर उर्फ वेदू 26 वर्ष निवासी ग्राम बिजेतला के रूप में की। पुलिस ने बताया कि मृतक वेदप्रकाश निर्मलकर विगत 3 दिनों से लापता है किन्तु मृतक के गुम होने के संबंध में परिजनों द्वारा किसी प्रकार का सूचना थाना घुमका में नहीं दिया गया है।

साथ ही जांच के दौरान यह सामने आया कि मृतक का उसके छोटे भाई बालमुकुंद निर्मलकर, माता-पिता व छोटी बहन के साथ आये दिन लड़ाई झगडा होता रहता था। पूर्व में वर्ष 2022 में मृतक के द्वारा अपने भाई, मां व बहन के साथ मारपीट किया था जिसकी सूचना पर थाना घुमका में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। उक्त आधार पर पुलिस ने मुख्य संदेही बालमुकुंद ऊर्फ पप्पू निर्मलकर 24 वर्ष को हिरासत में लेकर पूछताछ किया। तो उसने बताया कि बचपन से मृतक बड़े भाई वेदप्रकाश निर्मलकर के द्वारा उससे मारपीट करता था, शराब पीकर आये दिन घर में अपने माता-पिता व छोटी बहन को भी मारता पीटता था, उसकी हरकतों से घर के सभी परिजन परेशान थे।

 वर्ष 2022 में भी मृतक के द्वारा अपने भाई, मां, बहन को जान से मारने की धमकी देकर मारपीट किया था जिसके कारण मृतक की मां व छोटी बहन घर से भाग गये थे। उसी रंजीश के कारण मृतक के छोटे भाई पिता व माता ने उसकी हत्या करने की योजना बनाई थी। योजना के तहत 15 मई के रात्रि जब मृतक अपने कमरे में सो रहा था तब आरोपी बालमुकुंद द्वारा घर में रखे टंगिया से मृतक के सिर व गर्दन में 4 से 5 बार लगातार वार कर हत्या कर दिया था तथा मृतक के शव को आरोपी भाई व पिता के द्वारा जूट की बोरियों में भरकर शव को छिपाने के लिए घर से उठाकर उस रात में ही गांव के ही होरी लाल उमरे के खेत में स्थित कुएं में फेक दिये थे।

घटना के बाद घटना स्थल में मौजूद खून धब्बो को मिटाने के उद्देश्य से आरोपी माता द्वारा लिपाई पोताई कर दिया गया था। साथ ही घटना के दौरान खुन धब्बा लगा हुआ पलंग के नेवार व आरोपियों के द्वारा पहने कपडों को आरोपी बालमुकुंद व पिता मनहरण द्वारा ले जाकर गांव के एक मैदान में जला दिया गया था। पुलिस ने मामले में आरोपी बालमुकुंद उर्फ पप्पू निर्मलकर 24 वर्ष, पिता मनहरण निर्मलकर 53 वर्ष व मां मीना बाई निर्मलकर 50 वर्ष को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त लोहे का टंगिया व खुन धब्बा लगा हुआ पलंग का पाटा, खूरा आदि को बरामद कर लिया है।

कांग्रेस की झूठ बोलने की बीमारी पुरानी है, आसानी से नहीं जाएगी : विष्णुदेव साय

कांग्रेस की झूठ बोलने की बीमारी पुरानी है, आसानी से नहीं जाएगी : विष्णुदेव साय

 मुख्यमंत्री साय ने प्रियंका गांधी को जम कर धोया

रायपुर :-  छत्तीसगढ़ के पीडीएस सिस्टम में चावल वितरण पर झूठ बोलने को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रियंका गांधी को जम कर धोया है। प्रियंका गांधी ने अपने एक इंटरव्यू में कहा कि छत्तीसगढ़ में जब कांग्रेस की सरकार थी तो 35 किलो राशन दिया जाता था और अब केवल पांच किलो दिया जाता है।

सीएम ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर लिखा है- 'कांग्रेस की 70 सालों से झूठ बोलने की बीमारी है, इतनी आसानी से तो जाएगी नहीं। प्रियंका जी, झूठ फैलाने से फुरसत मिल जाए तो आपकी कांग्रेस सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में किए गए 5000 करोड़ के चावल घोटाले पर भी दो शब्द कह दें।

आपकी अज्ञानता का फ़ायदा उठाकर हर बार छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेता आप लोगों को बुद्धू बना देते हैं। पिछली बार कांग्रेसियों ने राहुल जी को कह दिया था कि कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ के हर जिले में फ़ूड पार्क बना दिया है, उस झूठ का जवाब छत्तीसगढ़ की जनता ने आपकी पार्टी को रसातल में पहुंचा कर दे दिया।

और इस बार राशन के मामले में फिर आपकी पार्टी ने आपको बेवकूफ बना दिया। थोड़ा पढ़ लिख लिया कीजिए कोई बयान देने से पहले। थोड़ा होमवर्क कर बयान देंगी तो बार-बार फजीहत नहीं होगी। याद रखिए, कांग्रेस की तरह हमारी सरकार गरीबों के राशन पर डाका नहीं डाल रही है बल्कि और भी अधिक सुगमता से राशन का वितरण यथावत जारी है।'यहां उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में पीडीएस के अंतर्गत केंद्र सरकार से मिलने वाले पांच किलो चावल के अतिरिक्त एक सदस्य वाले कार्डधारी को दस किलो, दो सदस्य वाले कार्डधारी को बीस किलो, तीन से पांच सदस्य वाले कार्डधारी को पैतीस किलो, और पांच से अधिक सदस्य वाले कार्डधारी को सात किलो प्रति सदस्य निशुल्क चावल विष्णु सरकार दे रही है।

हल्दी रस्म के बीच दूल्हे को उठा ले गई पुलिस, शादी के मंडप की जगह सीधे पहुंच गया हवालात, जानिए क्या है पूरा मामला

हल्दी रस्म के बीच दूल्हे को उठा ले गई पुलिस, शादी के मंडप की जगह सीधे पहुंच गया हवालात, जानिए क्या है पूरा मामला

 कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक युवक के दुल्हा बनने के अरमान पर उसकी गर्लफ्रेंड ने पानी फेर दिया। घर से बारात निकलने वाली थी, सभी तैयारियों में लगे थे। अचानक पुलिस आ धमकी और दूल्हे को गिरफ्तार कर ले गई। दूल्हे पर एक युवती ने धोखा देकर शादी करने का आरोप लगाया है। 16 मई को सिविल लाइन थाने उसने शिकायत दर्ज कराई थी।

सक्ती जिले का रहने वाला नन्द लाल निषाद (26 वर्ष) पेश से मैकेनिक है और कोरबा के रामपुर में रहता है। दो साल पहले मोहल्ले मेंउसकी जान पहचान युवती से हुई थी। वॉट्सऐप पर बातचीत करते-करते दोस्ती प्यार में बदल गई। पीड़िता का आरोप है कि शादी का वादा कर उसने फिजिकल रिलेशन बनाए।

इस दौरान वह दो बार प्रेग्नेंट हुई तो नन्द लाल ने गर्भपात करवा दिया। जब पीड़िता ने शादी करने की बात कही तो उसने मना कर दिया। इतना ही नहीं दूसरी लड़की से शादी करने जा रहा था।

युवती की ओर से शिकायत दर्ज करने के बाद सिविल लाइन पुलिस मामले की जांच कर रही थी। इसी बीच शनिवार शाम को नन्द की बारात निकलने वाली थी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम उसके घर पहुंची और हल्दी की रस्म के बीच उसे गिरफ्तार कर लिया।

पीड़ित युवती ने बताया कि, नन्द लाल ने शादी का वादा किया था, लेकिन चोरी-चुपके शादी करने जा रहा था। उसके दोस्तों के जरिए पता चला कि नंदलाल किसी दूसरी लड़की से शादी कर रहा है। इसके बाद इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

नक्सलियों ने इस तारीख को किया बंद का ऐलान, नक्सली प्रवक्ता समता ने जारी किया प्रेसनोट, जानिए क्यों किया गया बंद का आव्हान....

नक्सलियों ने इस तारीख को किया बंद का ऐलान, नक्सली प्रवक्ता समता ने जारी किया प्रेसनोट, जानिए क्यों किया गया बंद का आव्हान....

 दंतेवाड़ा। नक्सलियों ने एक पर्चा जारी किया है। नक्सलियों के दक्षिण सब जोनल ब्यूरो ने 26 मई को बंद का आह्वान किया है। दक्षिण सब जोनल ब्यूरो ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी। इस प्रेस विज्ञप्ति के द्धारा नक्सलियों ने कहा कि ऑपरेशन कगार के नाम पर हो रहे हत्याओं और नरसंहार के खिलाफ बंद का आव्हान किया है। अपने निहत्थे निर्दोष साथियों के साथ निर्दोष ग्रामीणों की हत्याओं पर नक्सलियों ने रोष जताया है। इस प्रेस विज्ञप्ति के सामने आने के बाद से सुरक्षाबल अलर्ट पर है। क्यों कि बंद के दौरान नक्सली बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं।

सिम्स के डॉक्टरों ने किया कमाल, सफल ऑपरेशन कर महिला के पेट से निकाला 10 किलो से ज्यादा का ट्यूमर

सिम्स के डॉक्टरों ने किया कमाल, सफल ऑपरेशन कर महिला के पेट से निकाला 10 किलो से ज्यादा का ट्यूमर

  • जीने की आश छोड़ चुकी महिला को दिया नवजीवन
  • कलेक्टर एवं डीन ने डॉक्टरों की टीम को दी बधाई

बिलासपुर : बिलासपुर में निजी अस्पतालों का चक्कर काट थक हार कर सिम्स पहुंची एक ग्रामीण महिला के पेट का ऑपरेशन कर डॉक्टरों की टीम ने 10 किलोग्राम से ज्यादा वजन का ट्यूमर निकाल उसे जीवनदान दिया है। सिम्स को ऐसा ही कामयाब देखना चाहता है बिलासपुर।

बता दें हमेशा खामियों के लिए चर्चा में रहने वाले सिम्स के इन डॉक्टरों को सलाम करना चाहिए उनका हौसला बढाना चाहिए ताकि अन्य डॉक्टर भी इससे प्रेरित हो और बेहतर चिकित्सा के लिए सिम्स का नाम हो।

चिल्हाटी निवासी 35 वर्षीया लगनी बाई पति हरिशंकर पिछले एक साल से पेट की समस्या से परेशान थी। पेट में सूजन थी जो बढ़ते जा रही थी। प्राइवेट अस्पताल में जांच कराने पर पेट में ट्यूमर होना बताया गया, कई अस्पतालों में दिखाने के बाद भी उसे उचित लाभ नहीं मिला ट्यूमर इतना बढ़ चुका था कि महिला 9 महीने की गर्भवती लग रही थी उसे को सांस लेने में परेशानी एवं अन्य परेशानी बढ़ने लगी।

परिजन थकहार कर उसे सिम्स लेकर पहुचे स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में भर्ती महिला की जरूरी जाँच के बाद शनिवार को जटिल आपरेशन कर महिला के पेट से 10 किलो वजन का ट्‌यूमर निकाला गया जो उसके अंडाशय में था।

आपरेशन स्त्री एवं प्रसूति रोग विभागाध्यक्ष डॉ संगीता रमन जोगी द्वारा किया गया। उनकी टीम में डॉ. दुर्गा कौशिक, डॉ. सोमा बैंकट कोटा, डॉ. वर्णिका पाण्डेय, डॉ. प्राची तिवारी और एनेस्थेसिया विभाग के विभागाध्यक्ष डॉक्टर राकेश निगम और उनकी टीम स्टाफ नर्स दीपा एवं अन्य ओटी स्टाफ रहा। आपरेशन के बाद महिला सिम्स के स्त्री रोग विभाग में स्वास्थ लाभ ले रही है।

सफल ऑपरेशन कर एक गरीब मरीज को नया जीवनदान देने के लिए कलेक्टर अवनीश शरण और सिम्स के डीन डॉ. केके सहारे ने अधीक्षक डॉ एसके नायक डॉक्टरों, नर्सों और सहयोगी टीम को बधाई दी है।

सर्पदंश से महिला की मौत...शादी वाले घर में पसरा मातम

सर्पदंश से महिला की मौत...शादी वाले घर में पसरा मातम

 रायगढ़ :- शादी विवाह वाले घर में उस समय मातम पसरा गया जब गीत संगीत के बाद परिवार की महिलाएं खाना खाकर सो रही महिला को जहरीले करैत सांप ने काट लिया। आनन फानन में महिला को अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान पीड़िता की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, डभरा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम सपिया निवासी 56 वर्षीय उमा बाई राठौर पति फिरतू राम राठौर अपने घर में शादी ब्याह कार्यक्रम में खुश थी। बीते शनिवार की रात घर में मेहमानों के साथ संगीत कार्यक्रम समाप्त करके सभी महिलाएं घर के आंगन में सो रही थी।

इलाज के दौरान मौत 

इस दौरान रात्रि करीब 2-3 बजे जहरीले करैत सांप ने बिस्तर पर चढ़ कर उमा बाई के हाथ की उंगली पर काट लिया। चीख सुनकर जब लोगों ने देखा तब सांप घर के भीतर ही बिल ‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌में जाकर छुप गया। पीड़िता को पहले खरसिया अस्पताल ले गए जहां से मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज प्रारंभ होने के कुछ देर बाद ही उमा बाई राठौर की मौत हो गई। सूचना मिलने पर चक्रधर नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में कराने के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के सुपुर्द कर कर दिया।

शराब प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी, दुकानों में अब कर सकेंगे ऑनलाइन पेमेंट

शराब प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी, दुकानों में अब कर सकेंगे ऑनलाइन पेमेंट

 रायपुर : प्रदेश में अब शराब खरीदने के लिए चिल्हर का झंझट नहीं रहेगा। आबकारी विभाग शराब की बिक्री यूपीआई के जरिए आनलाइन करने जा रहा है । सबकुछ सामान्य रहा तो जून के दूसरे सप्ताह से शराब कैशलेस खरीदी जा सकेगा।

पिछली सरकार के समय हुए तीन हजार करोड़ के शराब घोटाले के पीछे नगद खरीदी ही रही है। इसके चलते एक बड़ा सिंडीकेट बना जिसने ओवर रेट पर शराब बेचकर करोड़ों के वारे ने सारे किए। आज इस सिंडीकेट कई किंगपिन जेल में है। इस सिंडीकेट से छत्तीसगढ़ की छवि पर भी दाग लगा। और आबकारी विभाग को राजस्व कि भी हानि उठानी पड़ी।

मिली जानकारी के अनुसार विभाग व और कारोबार करने वाले मार्केटिंग कंपनी (सीजीएमएससीएल) ने इससे उबरने अब शराब की खरीदी बिक्री को आनलाइन करने की तैयारी पूरी कर ली है। रोजाना प्रदेश में करीब 35 करोड़ की देशी विदेशी शराब पी जाती है। जो नगद में बेची जाती है। अब यह सब कुछ एसबीआई के जरिए यूपीआई से होगा।

शराब निगम ने अपनी सभी छह सौ से अधिक दुकानों का अलग अलग यूपीआई अकाउंट बैंक में खोल दिया है । इसके क्यू आर कोड के जरिए शौकीन शराब लेकर पेमेंट आनलाइन कर सकेंगे। फिलहाल यह सिस्टम प्रीमियम दुकानों में पायलट प्रोजेक्ट के तहत शुरू किया जा रहा है उसके बाद सभी देशी, अंग्रेज़ी शराब दुकानों में भी शुरू किया जाएगा।

निगम के एमडी अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि इससे ओवर रेटिंग और चिल्हर की समस्या भी नहीं रहेगी। दुकानों के कर्मी चिल्हर नहीं है कहकर राउंडफिगर मैं लेकर बड़ी राशि एकत्रित कर आपस में बांट नहीं सकेंगे । वहीं उपायुक्त आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि यह सिस्टम रेवेन्यू लॉस रोकने में मदद करेगा। और विभाग अपने सालान 11हजार करोड़ के लक्ष्य को हासिल कर सकेगा। अफसरों के मुताबिक इसके बाद भी यदि अधिक वसूली होती है तो खरीदार टोल फ्री नंबर 14405 पर कॉल कर शिकायत कर सकेंगे।

पीडीएस दुकानों में 16 लाख का राशन घोटाला, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सहित 3 पर FIR

पीडीएस दुकानों में 16 लाख का राशन घोटाला, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सहित 3 पर FIR

 कवर्धा : छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले की पीडीएस दुकानों में राशन घोटाले की जांच के बाद पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष उषा श्रीवास सहित 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शासकीय उचित मूल्य के संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने पर सेल्समैन और सोसायटी संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।

जानकारी के अनुसार सहसपुर लोहारा क्षेत्र में संचालित शासकीय राशन दुकान के हितग्राहियों ने दुकान से 500 लोगों को राशन दिया था, लेकिन सेल्समैन मनहरण श्रीवास ने बीते दो माह से महज 200 लोगों को ही राशन दिया है, शेष 300 लोगों को राशन देने में आनाकानी कर रहा है। आरोप है कि सेल्समैन पहले से ही उनका फिंगर प्रिंट ले चुका है, उसके बाद भी उन्हें सरकार से मिलने वाला 35 किलो चावल नहीं दिया जा रहा है।

हितग्राहियों की शिकायत पर खाद्य अधिकारी ने जांच टीम गठित की, जिसने पाया कि करीबन 16 लाख रुपए के राशन की गड़बड़ी हुई है। इसके बाद राशन गबन के आरोप में खाद्य विभाग ने राशन दुकान संचालन समिति अध्यक्ष पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष उषा श्रीवास के साथ सेल्समैन मनहरण श्रीवास के खिलाफ सहसपुर लोहारा थाना में खाद्य अधिनियम के तहत दर्ज कराया है।

परिचित शख्स ने दोस्तों के साथ मिलकर महिला से की हैवानियत, घटना के बाद दोबारा महिला पर आरोपी बना रहे थे दबाव

परिचित शख्स ने दोस्तों के साथ मिलकर महिला से की हैवानियत, घटना के बाद दोबारा महिला पर आरोपी बना रहे थे दबाव

 महासमुंद। महासमुंद जिले के बसना में एक विवाहित महिला के साथ लाॅज में गैंगरेप की घटना सामने आयी है। बताया जा रहा है कि महिला के पति की तबियत खराब होने पर परिचित शख्स उसे इलाज कराने अस्पताल लेकर पहुंचा था। जहां से लौटने के दौरान उसने अपने 2 साथियों के साथ मिलकर महिला के साथ गैंगरेप किया। पीड़ित महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने वारदात में शामिल 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है,वहीं एक आरोपी अब भी फरार है।

 महिला के साथ गैंगरेप की ये घटना बसना थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक ये पूरा घटनाक्रम 28 दिसंबर 2023 का बताया जा रहा है। पीड़ित महिला द्वारा पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक महिला का पथरी का ईलाज रसोड़ा के अस्पताल में चल रहा था। वारदात के दिन सुबह उसे पथरी का दर्द उठा था। महिला का पति बीमार होने के कारण उसे अस्पताल ले जाने में असमर्थ था। जिस पर उसके पति ने अपने गांव के ही मित्र लक्ष्मीधर साहू को अस्पताल से चेकअप कराकर लाने को कहा गया। इसके बाद आरोपी लक्ष्मीधर साहू महिला को बाइक पर लेकर अस्पताल पहुंचा, वहां इलाज के बाद पिरदा पेट्रोल पंप के पास गाड़ी खड़ाकर गाड़ी खराब होने की कहानी बनाया गया।

पीड़ित महिला की माने तो आरोपी ने अपने दूसरे आरोपी साथी प्रीतम नायक को मौके पर बुलाया। मौके पर कार से पहुंचा दूसरे आरोपी ने बसना में कुछ निजी काम की बात कही। जिस पर आरोपी लक्ष्मीधर साहू ने महिला को काम खत्म होने तक लॉज में रूककर इंतजार करने के लिए मना लिया गया और उसे लॉज लेकर पहुंचा। इस दौरान आरोपी ने अपने नाम से लॉज में कमरा लिया। कुछ देर बाद आरोपी के अन्य साथी भी लॉज में पहुंच गए और सभी ने महिला के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपियों ने महिला को जान से मारने की धमकी देते हुए, घटना की जानकारी किसी को नहीं देने की बात कही थी। इस घटना से आहत महिला लोक-लाज के डर से चुप रह गई।

लेकिन इस घटना के बाद एक बार फिर आरोपियों ने महिला को हवस का शिकार बनाना चाहा। आरोपियों ने 3 मई को महिला पर दोबारा मिलने का दबाव बनाने लगे। जिस पर महिला ने अपनी पूरी आप बीती अपने पति को बताई। महिला के पति ने सामाजिक बैठक कर मामले में एफआईआर दर्ज कराने की ठानी।

और 15 मई को थाना पहुंचकर तीनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। पुलिस में मामला दर्ज होते ही पुलिस ने इस वारदात में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हे न्यायायिक रिमांड पर जेल दाखिल कर दिया है। इसके साथ ही तीसरे अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर पुलिस उसकी धरपकड़ के लिए सरगर्मी से तलाश कर रही है।

CG ACCIDENT NEWS : शादी समारोह में शामिल होने जा रहे तीन युवकों की बाइक पेड़ से टकराई, तीनों की मौके पर मौत, पसरा मातम

CG ACCIDENT NEWS : शादी समारोह में शामिल होने जा रहे तीन युवकों की बाइक पेड़ से टकराई, तीनों की मौके पर मौत, पसरा मातम

 रायगढ़।  लैलूंगा थाना क्षेत्र से बड़ी घटना निकल कर सामने आ रही है, जहाँ पेड़ से तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के टकराने से मोटरसाइकिल सवार 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई है। तीनों शादी समारोह में शामिल होने निकले थे, घटना के बाद से परिजनों में मातम पसर गया है।

प्राप्त जानकारी अनुसार लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम सुबरा निवासी युवक कल 18 मई 2024 को रात लगभग 7, बजे के आसपास अपनी बाईक CG 13 UH 6073 से शादी में शामिल होने गेरुपानी के निकले थे। रास्ते मे ग्राम कर्राहन के पास पुलिया के पास बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। बाइक की रफ्तार तेज होने के कारण बाइक सवार 3 युवकों की मौके पर मौत हो गई है। मृतकों के नाम खुलेश्वर पैंकरा , विजय भोय , लक्ष्मण चौहान सभी की उम्र लगभग 20 वर्ष निवासी सुबरा बताया जा रहा है । 112 ने शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लैलूंगा पहुँचा दिया है, वही लैलूंगा पुलिस मौके पर पहुँच कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है । वहीं घटना के बाद से परिजनों में मातम पसर गया है।

छत्तीसगढ़ में कई इलाकों में बरसेंगे बादल, रायपुर समेत चार संभागों में चढ़ेगा पारा

छत्तीसगढ़ में कई इलाकों में बरसेंगे बादल, रायपुर समेत चार संभागों में चढ़ेगा पारा

 रायपुर : दक्षिण छत्तीसगढ़ यानी बस्तर संभाग के कई जिलों में आज हल्की बारिश होने की संभावना है। प्रदेश में लगातार बारिश होने की वजह से वातावरण ठंडा हो गया है। अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं एक बार फिर रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और सरगुजा संभाग में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। प्रदेश में सबसे गर्म दुर्ग जिला रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले 24 घंटे में उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। इसके बाद अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक वृद्धि होने की संभावना है। वहीं दक्षिण छत्तीसगढ़ के जिलों में आगामी 5 दिनों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।
 

मौसम एक्सपर्ट के अनुसार, एक द्रोणिका दक्षिण छत्तीसगढ़ से तेलंगाना और रॉयलसीमा होते हुए दक्षिण आंतरिक कर्नाटक तक समुद्र तल से 3.5 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है। इसके प्रभाव से बस्तर संभाग के एक-दो जगह पर गरज चमक के साथ तेज हवाएं और हल्की बारिश की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि द्रोणिका के प्रभाव से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।

 
आज रविवार को दक्षिण छत्तीसगढ़ यानी बस्तर संभाग के बीजापुर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, कांकेर और अंतागढ़ के कई जगहों पर हल्की बारिश की संभावना है। इसके साथ ही एक दो जगह पर तेज हवाएं चलने की संभावना है। बीते दिनों प्रदेश के कई जगहों पर हल्की से हल्की बारिश दर्ज की गई है। प्रदेश में बारिश की वजह से वातावरण ठंडा हो गया है। हालांकि राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में सुबह से ही धूप है।
 
प्रदेश में शनिवार को सबसे गर्म दुर्ग जिला रहा। यहां अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का नाम बदलना भाजपा की घटिया राजनीति - दीपक बैज

राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का नाम बदलना भाजपा की घटिया राजनीति - दीपक बैज

 राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का नाम बदलना भाजपा की घटिया राजनीति - दीपक बैज

योजनाओं का नाम बदलना सरकार के मानसिक दिवालियेपन को दर्शाता है

5 माह में एक भी मौलिक योजना शुरू नहीं कर पाई भाजपा सरकार अब नाम बदल रही है

रायपुर : साय सरकार द्वारा राजीव गांधी ग्रामीण कृषि मजदूर न्याय योजना का नाम बदले जाने का कांग्रेस ने कड़ा विरोध किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि यह भाजपा की स्तरहीन राजनीतिक सोच है। पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार ने प्रदेश के खेतिहर भूमिहीन मजदूरों तथा पौनी पसारी का काम करने वाले ग्रामीण जनों के कल्याण के लिये राजीव गांधी ग्रामीण कृषि मजदूर न्याय योजना शुरू किया था। जिसके तहत भूमिहीन ग्रामीणों को पहले 7000 वार्षिक बाद में 10 हजार वार्षिक दिया जाता था। दुर्भाग्यजनक है कि साय सरकार 5 माह में जनकल्याण की कोई नई योजना शुरू नहीं कर पाई पुरानी सरकार की योजना का नाम बदलकर दीनदयाल भूमिहीन मजदूर न्याय योजना कर दिया। इस योजना से पौनी पसारी के लोगो को अलग करने का भी षड्यंत्र किया जा रहा है। योजनाओं का नाम बदलना सरकार के मानसिक दिवालियेपन को दर्शाता है। 5 माह में एक भी मौलिक योजना शुरू नहीं कर पाई भाजपा सरकार अब नाम बदल रही है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनने के बाद जनकल्याणकारी योजनायें दम तोड़ चुकी है। किसानों को मिलने वाली राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किस्त नहीं दिया गया। गौठानों को बंद कर दिया गया जिससे 27 लाख से अधिक बहनें जो स्व-सहायता समूह के माध्यम से गौठानों में काम करती थी बेरोजगार हो गयी। 13800 से अधिक राजीव युवा मितान क्लबों को बंद कर दिया गया जिससे युवाओं के सर्वागीण विकास के लिये मिलने वाली एक लाख रू. की सहायता बंद हो गयी। बेरोजगार युवाओं को मिलने वाली बेरोजगारी भत्ता को बंद कर दिया। गोधन न्याय योजना और गोबर खरीदी बंद कर दिया गया। ग्रामीण रोजगार योजना के लिये चलाई जाने वाली ‘‘रीपा’’ रूरल इंडस्ट्रियल पार्क को बंद करने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि आदतन किसान विरोधी डिप्टी सीएम विजय शर्मा सहित भाजपा के तमाम प्रत्याशी चुनाव प्रचार के दौरान छत्तीसगढ़ के सभी किसानों का 2 लाख तक का कर्ज माफ करने का वादा करते दिखे लेकिन सरकार बनते हैं भाजपा नेताओं ने यू टर्न ले लिया। धान और किसान का विषय भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के लिए केवल चुनावी है, चुनाव खत्म मुद्दा खत्म। आदतन वादाखिलाफी करने वाले भाजपाई अब छत्तीसगढ़ के किसानों के प्रति अपने दायित्व से भाग रहे हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किस्त के लिये पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा 1600 करोड़ रू. का बजट पास करके रखा था साय सरकार ने किसानों को भुगतान नहीं किया जिसके कारण किसानों को मिलने वाली किसान न्याय योजना की चौथी किस्त की बजट राशि 31 मार्च को लेप्स हो गयी। यह भारतीय जनता पार्टी की किसान विरोधी सोच का नतीजा है किसानों ने अपना धान 2680 रू. में सरकार के पास बेचा था यह छत्तीसगढ़ सरकार और किसानों के बीच का अनुबंध था। सरकार चलाने वाला दल भले ही बदल गया हो किसानों से सरकार द्वारा किया गया अनुबंध (वादा) तो यथावत है। किसान न्याय योजना का पैसा किसानों का हक है उन्हें मिलना ही चाहिये। साय सरकार किसानों को उनके धान का पैसा तत्काल भुगतान करें।