नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
POLITICS NEWS: जाति प्रमाण पत्र पर मचा सियासी बवाल : पूर्व सीएम बघेल ने कहा “पिछड़े वर्ग का विरोधी है सरकार”

POLITICS NEWS: जाति प्रमाण पत्र पर मचा सियासी बवाल : पूर्व सीएम बघेल ने कहा “पिछड़े वर्ग का विरोधी है सरकार”

 रायपुर : छत्तीसगढ़ में 5 सालों में बने जाति प्रमाणपत्रों की जांच की जाएगी। फर्जी प्रमाणपत्र बनाए जाने की शिकायत के बाद जांच करने का फैसला लिया गया है। जाति प्रमाणपत्रों की जांच को लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि, 5 सालों में नगरीय निकायों में बड़ी संख्या में फर्जी प्रमाणपत्र बनाए गए हैं। राज्य सरकार ऐसे सभी फर्जी प्रमाणपत्रों की जांच कराएगी। इन सब के बीच भूपेश बघेल ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि, यह लोग एसटी, एससी, ओबीसी के विरोधी हैं।

भाजपा सरकार जांच के नाम पर कर रही गुमराह- भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ में जाति प्रमाणपत्रों की जांच के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, भाजपा सरकार एसटी, एससी, ओबीसी की विरोधी सरकार है। जब से भाजपा सरकार बनी है, तबसे जाति प्रमाणपत्र बनना ही बंद हो गया है। विजय शर्मा एक भी शिकायत बता दें और जांच किस आधार पर करेंगे यह भी बता दें। भाजपा सरकार सिर्फ जांच के नाम पर गुमराह करना चाहती है।

पीड़ितों को नहीं मिला न्याय

झीरम हमले के 11 साल पूरे हो गए, लेकिन पीड़ितों को न्याय नहीं मिला है। इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, केंद्र में हमारी सरकार बनने जा रही है, एनआईए सही दिशा में जांच करेगी। भाजपा सरकार ने हमेशा झीरम की जांच को रोकने का प्रयास किया है। तत्कालीन लोगों की भूमिका थी, इसलिए जांच नहीं होने दी जा रही है। हमने कई बार एनआईए से झीरम की जांच के लिए फाइल बात करने की कोशिश की है और गृहमंत्री विजय शर्मा के सामने भी मुद्दे को उठाया, लेकिन भाजपा ने जांच नहीं होने दी।

अपना जिला संभाल लें…इसके बाद बात करें

झीरम को लेकर विजय शर्मा ने कहा था कि, भूपेश बघेल के जेब से सबूत निकालेंगे। इसी पर पलटवार करते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि, कैसे किसी के गिरेबान में हाथ डाल सकते हैं। सड़क दुर्घटना हुई तो तीन घंटे गांव के अस्पताल में बिजली नहीं थी। अस्पताल में एक डॉक्टर नहीं था, स्टॉफ तक नहीं था। सबसे ज्यादा घटनाएं तो कवर्धा जिले में घट रही हैं। विजय शर्मा पहले अपना जिला संभाल लें, इसके बाद बात करें।

महिला की मिली लाश : अर्धनग्न अवस्था में मिला महिला का शव, जताई जा रही ये आशंका...जांच में जुटी पुलिस

महिला की मिली लाश : अर्धनग्न अवस्था में मिला महिला का शव, जताई जा रही ये आशंका...जांच में जुटी पुलिस

 रायपुर। राजधानी रायपुर से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां महिला का अर्धनग्न अवस्था में शव मिला है, मामले की सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई जुटकर मामले की जांच शुरु कर दी है।

जानकारी के मुताबिक पूरा मामला रायपुर टिकरापारा थाना क्षेत्र के कमल विहार इलाके की है, जहां महिला की अर्धनग्न हालत में शव मिला है, लिहाजा महिला से दुष्कर्म कर हत्या की आशंका है। जानकारी के मुताबिक लाश 3 से 4 दिन पुरानी बताई जा रही है, जिसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 

CG - ज्वेलर्स व्यवसायी ने फांसी लगाकर दी जान...जानें क्या है वजह

CG - ज्वेलर्स व्यवसायी ने फांसी लगाकर दी जान...जानें क्या है वजह

 राजनांदगांव। मोहला-मानपुर जिले के अंबागढ़ चौकी क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक सराफा कारोबारी ने निजी कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अचानक सराफा व्यापारी के उठाए जानलेवा कदम से परिवार के लोग सदमे में हैं। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।

बता दें कि सराफा व्यापारी मनोज सोनी रोज की तरह सुबह घर से नाश्ता करने के बाद बाहर निकला। कुछ घंटों के बाद वापस लौटकर वह कमरे में चला गया। बंद कमरे में हलचल नहीं होने के बाद परिवार के सदस्यों ने उनको आवाज लगाई। किसी अनहोनी की आशंका को लेकर परिवार के सदस्य दरवाजा तोडक़र कमरे में दाखिल हुए। तो कमरे में सराफा व्यापारी को फांसी के फंदे में लटका देखकर सभी के होश उड़ गए।

बताया जा रहा है कि 33 साल के मनोज सोनी पायल ज्वेलर्स के संचालक थे। उनका घर बजरंग चौक में स्थित है। एसडीओपी अर्जुन कुर्रे ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आत्महत्या की वजह सामने नहीं आई है। व्यापारिक जगत में चर्चा है कि संभवतः आर्थिक कारणों से परेशानी के चलते व्यापारी ने ऐसा कदम उठाया।

 “बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड की रिपोर्ट जल्द होगी सार्वजानिक” : गृह मंत्री विजय शर्मा

“बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड की रिपोर्ट जल्द होगी सार्वजानिक” : गृह मंत्री विजय शर्मा

 रायपुर :- छत्तीसगढ़ की बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड की रिपोर्ट जल्द ही सार्वजानिक होने जा रही है। इस मामले को लेकर प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा ने बड़ा बयान दिया है। जगदलपुर में पत्रकारों से चर्चा के दौरान जब डिप्‍टी सीएम शर्मा से झीरम की रिपोर्ट सावर्जनिक किए जाने को लेकर सवाल किया गया तो उन्‍होंने कहा कि हमारी सरकार झीरम की रिपोर्ट सार्वजनिक करेगी।

 डिप्‍टी सीएम ने इस मामले में पूर्व सीएम भूपेश बघेल पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि, वे सबूत जेब में रखे हैं, लेकिन निकाल नहीं रहे हैं। उसे भी निकलवाना पड़ेगा। बता दें कि भूपेश बघेल लगातार यह बयान देते रहे हैं कि झीरमकांड का सबूत उनके पास है। बघेल के नेतृत्‍व वाली कांग्रेस सरकार ने इस मामले की नए सिरे से जांच के लिए एसआईटी भी गठित की थी, लेकिन उसकी जांच अभी तक शुरू नहीं हो पाई है।

 यह है पूरा मामला

25 मई 2013 को झीरम घाटी (बस्‍तर) में नक्‍सलियों ने कांग्रेस के काफिले पर हमला कर दिया था। इस हमले में कांग्रेस के तत्‍कालीन प्रदेश अध्यक्ष नंद कुमार पटेल, पूर्व केंद्रीय मंत्री वीसी शुक्‍ल और पूर्व नेता प्रतिपक्ष महेंद्र कर्मा सहित कई बड़े नेताओं की मौत हो गई थी। तब प्रदेश में डॉ. रमन सिंह के नेतृत्‍व में बीजेपी की सरकार थी। इस घटना के बाद से इसको लेकर लगातार राजनीति होती रही है। कांग्रेस के नेता इसे राजनीतिक साजिश बताते हुए बीजेपी सरकार पर सच छिपाने का आरोप लगाते हैं। वहीं बीजेपी इस मामले में काग्रेस नेताओं को ही कटघरे में खड़ा करने का प्रयास करती है।

 नक्सलियों ने काफिले पर बोला था हमला

वर्ष 2013 में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने पूरे प्रदेश में परिवर्तन यात्रा निकाला। यह यात्रा बस्‍तर संभाग में भी पहुंची। सुकमा में सभा के बाद कांग्रेस नेताओं का पूरा काफिला जिसमें नंद कुमार पटेल, उनके पुत्र दिनेश पटेल, महेंद्र कर्मा, विद्याचरण शुक्‍ल, पूर्व विधायक उदय मुदलियार, कोंटा विधायक कवासी लखमा सहित कांग्रेस के कई नेता, कार्यकर्ता और सुरक्षा कर्मी शामिल थे। कांग्रेस नेताओं का काफिला जैसे ही बस्‍तर की झीरम घाटी में पहुंचा पहले से घात लगाए बैठे नक्‍सलियों ने हमला बोल दिया। इस घटना में कुल 33 लोगों की मौत हुई थी। एक मात्र कवासी लखमा वहां से सुरक्षित निकलने में सफल रहे थे।

जिला प्रशासन ने शुरू की बड़ी पहल...इन छात्रों को निजी स्कूलों में भी मिलेगी निशुल्क शिक्षा

जिला प्रशासन ने शुरू की बड़ी पहल...इन छात्रों को निजी स्कूलों में भी मिलेगी निशुल्क शिक्षा

 अंबिकापुर। पिछड़ी जनजाति के छात्रों के लिए अच्छी खबर है। सरगुजा में विशेष पिछड़ी जनजाति के छात्र भी अब बेहतर शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे। इसके लिए सरगुजा जिला प्रशासन ने अनूठी पहल शुरू की है। जहां शहर के बड़े स्कूलों के सभी कक्षाओं में 2-2 विशेष पिछड़ी जनजाति के छात्रों को निःशुल्क शिक्षा दी जाएगी।

खास बात ये है कि शहर के चार बड़े स्कूलों ने इसके लिए सहमति भी दे दी है। बहुत जल्द जिला शिक्षा विभाग सभी निजी स्कूलों में ऐसी व्यवस्था लागू करने की बात कह रहा है। दरअसल आम तौर पर विशेष पिछड़ी जनजाति, पहाड़ी कोरवा, पंडो, माझी जैसे समुदाय के बच्चे बेहतर पढ़ाई से वंचित रह जाते हैं। ऐसे में इन्हें शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने और इन्हें बेहतर शिक्षा देने के लिए सरगुजा जिला प्रशासन ने एक पहल शुरू की है।

जिसके तहत शहर के चार बड़े स्कूलों का चयन किया गया है, जहां प्रत्येक कक्षा में दो विशेष पिछड़ी जनजाति के छात्रों को निशुल्क शिक्षा दी जाएगी। जिला प्रशासन का कहना है कि बड़े स्कूलों में निःशुल्क शिक्षा के जरिए न सिर्फ विशेष पिछड़ी जनजाति के छात्रों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराई जा सकेगी बल्कि उनकी जीवन पद्धति में भी परिवर्तन दर्ज कराया जा सकेगा।

रेत माफिया के खिलाफ कलेक्टर ने की बड़ी कार्यवाही, 06 वाहनों को किया जप्त, जानिए पूरा मामला

रेत माफिया के खिलाफ कलेक्टर ने की बड़ी कार्यवाही, 06 वाहनों को किया जप्त, जानिए पूरा मामला

 CG रेत माफिया के खिलाफ कलेक्टर ने की बड़ी कार्यवाही, 06 वाहनों को किया जप्त, जानिए पूरा मामला...

अवैध गौण खनिज परिवहन करते 6 वाहन जप्त

जगदलपुर : कलेक्टर विजय दयाराम के. के निर्देशानुसार जिला खनिज जांच दल द्वारा 20 एवं 21 मई 2024 को बस्तर जिले के अंतर्गत नगरनार, मालगांव, बजावण्ड, बनियागांव, कोडे़नार एवं कामानार क्षेत्र का औचक निरीक्षण में खनिज रेत के अवैध परिवहन और उत्खनन कर रहे 6 वाहनों पर प्रकरण दर्ज करते हुए पुलिस अभिरक्षा में दी गई है।जिला खनिज अधिकारी  शिखर चेरपा ने इस बारे में बताया कि जिले के उक्त क्षेत्रों में खनिज जांच दल द्वारा 20 एवं 21 मई को निरीक्षण के दौरान अनिल मौर्य पोटानार वाहन टिप्पर सीजी 26 सी 0130, मंगलराम बड़ांजी वाहन टिप्पर सीजी 17 केआर 5210, अजय कुमार कश्यप उलनार वाहन टिप्पर सीजी 17 केजे 8611, महेश मौर्य सिंघनपुर वाहन हाईवा सीजी 17 केएक्स 9746, रामसाय बघेल तुसेल वाहन टिप्पर सीजी 17 एच 2767 तथा हिरण पुजारी कोटपाड वाहन हाईवा सीजी 17 केएन 7309 को गौण खनिज रेत के अवैध परिवहन-उत्खनन करते पाए जाने पर खनिज मय वाहनों को जप्त कर पुलिस अभिरक्षा में सौंपते हुये वाहन मालिकों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही किया जा रहा है।

कृषि विभाग के डिप्टी डायरेक्टर और थानेदार सहित 5 लोगोें के खिलाफ FIR दर्ज, इस वजह से हुई बड़ी कार्रवाई...जानिए क्या है पूरा मामला

कृषि विभाग के डिप्टी डायरेक्टर और थानेदार सहित 5 लोगोें के खिलाफ FIR दर्ज, इस वजह से हुई बड़ी कार्रवाई...जानिए क्या है पूरा मामला

 बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। जिसके तहत कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ ही थानेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार तालाब निर्माण में हुए भ्रष्टाचार की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज नही किया था। जिसके बाद शिकायतकर्ता ने कोर्ट में परिवाद लगाया गया था। पूरे मामले में कोर्ट के आदेश के बाद कृषि विभाग के डिप्टी डायरेक्टर सहित थानेदार के खिलाफ अपराध दर्ज करने का आदेश दिया गया। जिस पर पुलिस ने धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जनिए क्या है पूरा मामला 

जानकारी के मुताबिक पूरा मामला शंकरगढ़ थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि पूरा मामला साल 2008 का है जो कि कृषि विभाग से जुड़ा है। आरटीआई एक्टिविस्ट संदीप एक्का ने साल 2018 में कृषि विभाग द्वारा कराये गये तालाब निर्माण में करीब 10 लाख रूपये का भ्रष्टाचार करने का गंभीर आरोप लगाया गया था। इस पूरे मामले की शिकायत संदीप ने थाने में की थी। लेकिन पुलिस ने भ्रष्टाचार की शिकायत पर एफआईआर दर्ज नही किया था। जिसके बाद संदीप ने न्यायालय में आरटीआई से प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर परिवाद लगाया गया था। उक्त परिवाद पर सुनवाई करते हुए 12 अक्टूबर 2022 को ही कोर्ट ने अपराध दर्ज करने का आदेश दिया था।

जवाबदार अधिकारियों पर तत्काल कार्रवाई करने का दिया आदेश 

आदेश में कोर्ट ने कृषि विभाग के डिप्टी डायरेक्टर आर.एच.सिंह, कृषि विकास अधिकारी बी.पी.पिल्लै, आर.के.सोनवानी सहित एफआईआर दर्ज नही करने वाले तत्कालीन थाना प्रभारी पर अपराध दर्ज करने का आदेश दिया गया था। कोर्ट के इस आदेश के करीब 17 महीने बाद भी पुलिस ने एफआईआर करना जरूरी नही समझा। बताया जा रहा है कि जब इस मामले की जानकारी एसपी लाल उमेंद सिंह के संज्ञान में आयी, तब उन्होने जवाबदार अधिकारियों पर तत्काल कार्रवाई करने का आदेश दिया गया। एसपी के दिशा निर्देश के बाद अब शंकरगढ़ थाने में इस प्रकरण पर पुलिस ने धारा 420,467 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

BREAKING : संविदा कर्मचारियों को किया जाएगा परमानेंट...सुप्रीम कोर्ट ने नियमितीकरण पर लगी मुहर

BREAKING : संविदा कर्मचारियों को किया जाएगा परमानेंट...सुप्रीम कोर्ट ने नियमितीकरण पर लगी मुहर

 बिलासपुर :- अपनी नियमतिकरण की लंबी लड़ाई लड़ने वाले संविदा कर्मचारियों को आखिरकार अब तोहफा मिल गया है। सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के 98 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को परमानेंट करने का आदेश दिया है।

कोर्ट के इस फैसले के बाद विवि के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों में खुशी की लहर है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में स्थित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में विजय कुमार गुप्ता सहित 98 कर्मचारी दैनिक वेतनभोगी के रूप अपनी सेवाएं दे रहे थे।

ये सभी कर्मचा​री विश्वविद्यालय की स्थापना के बाद से करीब 10 साल या उससे अधिक समय से कार्यरत थे। साल 2008 में सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इन सभी कर्मचारियों को नियमित करने का आदेश जारी किया था।

जारी आदेश के अनुसार 10 साल या उससे ज्यादा समय तक सेवा चुके कर्मचारियों को नियमित किया जाना था। 

रजिस्ट्रार ने आदेश को कर दिया था निरस्त

कर्मचारियों को सुनवाई का अवसर दिए बिना ही उन्हें कलेक्टर दर पर वेतनमान देने का आदेश जारी कर दिया। इसके साथ ही 10 फरवरी 2010 को तत्कालीन रजिस्ट्रार ने 22 सितंबर 2008 को जारी शासन के नियमितीकरण को भी निरस्त कर दिया।

रजिस्ट्रार के इस आदेश को चुनौती देते हुए कर्मचारियों ने अधिवक्ता दीपाली पाण्डेय के माध्यम से हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।इस मामले की लंबी सुनवाई के बाद हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने बीते 22 नवंबर 2022 को फैसला सुरक्षित रख लिया था। 

अब सुप्रीम कोर्ट से कर्मचारियों की हुई जीत

दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी अपने हक की लड़ाई को लेकर पिछले 11 साल से संघर्षरत हैं। हाईकोर्ट के इस फैसले के खिलाफ यूनिवर्सिटी ने सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर कर दिया। इस मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस ऋषिकेश रॉय और जस्टिस प्रशांत मिश्रा की बेंच हुई।

सभी पक्षों को सुनने के बाद डिवीजन बेंच ने कहा कि दो दशकों से अधिक समय से काम कर रहे दैनिक वेतनभोगियों को नियमित करने के मामले में हाईकोर्ट के आदेश में हस्तक्षेप करने का कोई मजबूत आधार नहीं है। इसलिए याचिका खारिज की जाती है।

BREAKING : कक्षा 10वीं की छात्रा को ट्रक ने कुचला...मौके पर दर्दनाक मौत

BREAKING : कक्षा 10वीं की छात्रा को ट्रक ने कुचला...मौके पर दर्दनाक मौत

 दुर्ग।  जिले से हादसे की खबर सामने आ रही है, यहां दसवीं कक्षा की छात्रा को ट्रक ने कुचल दिया, जिससे छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई है। मामला भिलाई नगर थाने क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार छात्रा का नाम रिद्धिमा साहू 15 वर्ष है, जो घर से ट्यूशन के लिए निकली थी, तभी पंथी चौक के मोड पर अचानक ट्रक ने उसे रौंद दिया और ट्रक चालक मौके से ट्रक लेकर फरार हो गया। ,भिलाई नगर थाने क्षेत्र का मामला।

अगले महीने से छत्तीसगढ़ के सभी के घरों में लगाए जाएंगे स्मार्ट मीटर...मोबाइल फोन की तरह करने होंगे रिचार्ज

अगले महीने से छत्तीसगढ़ के सभी के घरों में लगाए जाएंगे स्मार्ट मीटर...मोबाइल फोन की तरह करने होंगे रिचार्ज

 बिलासपुर/रायपुर :-  छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी ने कोल मंत्रालय के पे ऑन डिमांड का तोड़ निकालने स्मार्ट मीटर को लांच करने की कवायद तेज कर दी है। शासन स्तर पर किये गए प्रयास के बाद अब पूरे प्रदेश भर में पुराने मीटरों को निकलवाकर नए स्मार्ट मीटर लगाने तैयारी कर ली है।

कहा जा रहा कि 2-4 दिन में स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरू करा दिया जाएगा। ये स्मार्ट मीटर मोबाइल जैसा होगा जो रिचार्ज करने पर ही विद्युत आपूर्ति करेगा। स्मार्ट मीटर के लगने के बाद जो योजनाएं सरकार के द्वारा संचालित है वे यथावत रहेगी। अगर किसी उपभोक्ता का रिचार्ज समाप्त हो रहा है और उसने रिचार्ज नहीं कराया है तो अगले दिन सुबह 10:00 बजे तक उसकी बिजली चालू रहेगी 10:00 बजे तक रिचार्ज न करने पर बिजली अपने आप बंद हो जाएगी।

विभाग को इससे कई लाभ होंगे मीटर रीडिंग के लिए मैनपावर की आवश्यकता खत्म हो जाएगी। उपभोक्ता को तभी बिजली मिलेगी जब वह रिचार्ज कराएगा, यानी बिजली चोरी से निजात मिलेगी। रिचार्ज से कम्पनी को एडवांस में बिजली की राशि मिलेगी जिससे कोयला मंत्रालय की पहले भुगतान फिर कोयला की समस्या भी हल होगी। लोग अपनी आवश्यकता के हिसाब से बिजली की खपत करेंगे तो खपत में भी कमी आएगी।

कहा जा रहा कि पहले दो महीने में इसे पोस्टपेड के रूप में यानी जो बिल अब तक आता है उसी हिसाब से आएगा उसके बाद इसे प्रीपेड कर दिया जाएगा।

 
 
मुठभेड़ में मारे गए 7 नक्सली, CM साय ने सुरक्षाबलों को दी बधाई, कहा -नक्सलवाद के खिलाफ हमारी सरकार मजबूती से लड़ाई लड़ रही

मुठभेड़ में मारे गए 7 नक्सली, CM साय ने सुरक्षाबलों को दी बधाई, कहा -नक्सलवाद के खिलाफ हमारी सरकार मजबूती से लड़ाई लड़ रही

 रायपुर :-  छत्तीसगढ़ के नारायणपुर-बीजापुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 7 नक्सली मारे गए है ।इस सफलता पर सीएम विष्णुदेव साय ने ट्वीट कर लिखा है कि निश्चित ही सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है. उनके साहस को सलाम करता हूं. नक्सलवाद के खिलाफ हमारी सरकार मजबूती से लड़ाई लड़ रही है. प्रदेश से नक्सलवाद का खात्मा ही हमारा लक्ष्य है.बात दे सीमावर्ती इलाके में रूक रूक कर हो रही मुठभेड़ में सात वर्दीधारी नक्सली मारे गए हैं. नारायणपुर पुलिस ने दो नक्सलियों के शव और हथियार बरामद किए हैं. वहीं पांच वर्दीधारी नक्सलियों के शव दंतेवाड़ा पुलिस को मिले हैं. इसकी पुष्टि पुलिस कप्तान गौरव राय ने की है।

 
CG WEATHER UPDATE : कल से नौतपा शुरू...आज प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश के साथ अंधड़ चलने की संभावना

CG WEATHER UPDATE : कल से नौतपा शुरू...आज प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश के साथ अंधड़ चलने की संभावना

 रायपुर  :- नौतपा के 9 दिनों में सबसे भीषण गर्मी पड़ती है। इस बार सूर्य को गुरु का साथ मिलने से नौतपा और भी झुलसाने वाला होगा। नौतपा इस बार 25 मई से शुरू होगा और 2 जून को समाप्‍त होगा। सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने पर नौतपा शुरू होता है। सूर्य अभी वृष राशि में गोचर कर रहे हैं और यहां इनको गुरु का भी साथ मिल रहा है। गुरु भी 1 मई को ही वृषभ राशि में आ चुके हैं। गुरु और सूर्य का यह संयोग गर्मी के मौसम में तपिश को और बढ़ाएगा

गुरुवार को रायपुर सहित प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहा। भले ही तापमान में मामूली गिरावट रही, लेकिन उमस में बढ़ोतरी रही। रायपुर का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम व न्यूनतम तापमान दोनों ही सामान्य से थोड़े कम रहे, लेकिन तेज धूप के चलते उमस अधिक रही।गुरुवार को प्रदेशभर में तिल्दा सर्वाधिक गर्म रहा, तिल्दा का अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार दिनों तक प्रदेश के अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में अंधड़ के साथ बारिश की संभावना है।

अगले 24 घंटे का मौसम
स्काईमेट वेदर के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान केरल, लक्षद्वीप और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, दक्षिणी छत्तीसगढ़, दक्षिणी कोंकण और गोवा और पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश संभव है. पश्चिमी हिमालय, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, विदर्भ और मराठवाड़ा में हल्की बारिश संभव है. राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में लू की स्थिति बन सकती है.
चार दिन में तो तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार नौतपा  के शुरूआती चार दिन में तो तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा, लेकिन प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश के साथ अंधड़ चलने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार द्रोणिका के प्रभाव से प्रदेश में इन दिनों नमी का आना शुरू हो गया है।नौतपा में जल्‍दी उठकर सूर्य को रोजाना अर्घ्‍य देकर अपने दिन का आरंभ करेंगे। ऐसा करने से आप गर्मी के कारण होने वाली बीमारियों से काफी हद तक बचे रहेंगे।नौतपा में जरूरतमंद लोगों को ठंडी वस्‍तुओं का दान करें। नौतपा में लोगों को पानी पिलवाएं। साथ ही दही, नींबू, नारियल पानी और ठंडे फलों का दान करें।

पुनर्गणना, पुनर्मूल्यांकन और उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की अंतिम तिथि आज, 28 हजार से अधिक बच्चों ने किया आवेदन

पुनर्गणना, पुनर्मूल्यांकन और उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की अंतिम तिथि आज, 28 हजार से अधिक बच्चों ने किया आवेदन

 रायपुर । छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट जारी कर दिए हैं. जिसके बाद मूल्यांकन से असंतुष्ट छात्र पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन किया है।

प्रदेश भर के 28 हजार से अधिक बच्चों ने कॉपियां जांचने के लिए आवेदन किया है. जिसमें पुनर्गणना के लिए बारहवीं से 1973 और दसवीं से 1325 आवेदन छात्रों ने किया है. पुनर्मूल्यांकन के लिए बारहवीं से 18717 और दसवीं के लिए 9647 आवेदन किए गए हैं।  उत्तरपुस्तिका की कॉपी के लिए बारहवीं से 2008 और दसवीं से 1047 आवेदन किया है।  पुनर्गणना, पुनर्मूल्यांकन और उत्तरपुस्तिका के कॉपी के आवेदन के लिए अंतिम तिथि आज  है।

 
 
कोयला घोटाला मामले में निलंबित IAS रानू साहू और सौम्या चौरसिया चार दिन की EOW रिमांड पर

कोयला घोटाला मामले में निलंबित IAS रानू साहू और सौम्या चौरसिया चार दिन की EOW रिमांड पर

 रायपुर। कोयला घोटाला मामले में निलंबित IAS रानू साहू और सौम्या चौरसिया को रायपुर के स्पेशल कोर्ट ने चार दिन के लिए ईओडब्ल्यू की रिमांड पर भेज दिया है। ईओडब्ल्यू ने रानू और सौम्या की रिमांड के लिए कोर्ट में में याचिका लगाई थी।

दरअसल, छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय ने 540 करोड़ रुपए के कथित कोयला घोटाले का खुलासा किया था। इसके बाद 21 जुलाई 2023 को रानू साहू के देवेंद्र नगर स्थित सरकारी घर पर ED ने छापा भी मारा था। इस दौरान करीब चौबीस घंटे की जांच के बाद ED ने 22 जुलाई की सुबह IAS रानू साहू को गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद राज्य सरकार ने उन्हें पद से निलंबित कर दिया था। इस मामले में रानू साहू के अलावा सौम्या चौरसिया, समीर विश्नोई, एसएस नाग, सूर्यकांत तिवारी को भी गिरफ्तार किया गया है।

छत्तीसगढ़ में जवानों ने 7 नक्सलियों को किया ढेर, बरामद किए सभी के शव

छत्तीसगढ़ में जवानों ने 7 नक्सलियों को किया ढेर, बरामद किए सभी के शव

 नारायणपुर :- छत्तीसगढ़ में जवानों ने सात नक्सलियों को मार गिराया है। दो नक्सलियों के शव नारायणपुर पुलिस और पांच नक्सलियों के शव अबूझमाड़ पुलिस ने बरामद किए हैं। घटनास्थल पर भारी मात्रा में हथियार भी मिले हैं। बीजापुर, नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिला की सीमा पर अबूझमाड़ इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है।

जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि अबूझमाड़ी इलाके के रेकावाया इलाके में नक्सली मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन लॉन्च किया। जिसमें दंतेवाड़ा नारायणपुर और बस्तर से DRG और STF के जवान शमिल थे।

BREAKING : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी जबरदस्त टक्कर, एक की मौत

BREAKING : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी जबरदस्त टक्कर, एक की मौत

 बीजापुर। बीजापुर- मद्देड भोपालपटनम नेशनल हाइवे में जबरदस्त हादसा हो गया है, एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को जरदस्त टक्कर मार दी, हादसे में शख्स की मौके पर ही मौत हो गई. मद्देड थाना ईलाके का मामला.जानकारी के अनुसार, संगमपल्ली पोटाकेबिन के पास मोड़ के पास माल वाहक हिंगलाज ट्रांसपोर्ट की ट्रक ने बाइक सवार को जबरदस्त ठोंकर मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही एक की मौत हो गई, बताया जा रहा है कि  बाइक में महिला बच्चे और मृतक तीन लोग सवार थे. मृतक गिलगीच्चा का ग्रामीण है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है…..

शादी कार्यक्रम से लौट रहे बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार ट्रेलर ने कुचला, मौके पर हुई मौत

शादी कार्यक्रम से लौट रहे बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार ट्रेलर ने कुचला, मौके पर हुई मौत

 रायगढ़ :- शादी कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहे युवक को तेज रफ्तार ट्रेलर चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए जोरदार ठोकर मार दी। इस दुर्घटना में बाईक सवार युवक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार कोतरा रोड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मांड निवासी चंद्रपाल सिदार 32 साल ने बताया कि वह खेती किसानी का काम करता है। उसका छोटा भाई रितेश सिदार लोहर सिंग के वेयर हाउस में काम करता है। जो कि 20 मई की रात्रि ड्यूटी कर 21 मई की सुबह घर आया और बताया कि वह अपने दोस्त की शादी में शामिल होनें जा रहा है और फिर 21 मई की सुबह 10 बजे मोटर सायकल क्रमांक सीजी 13 यूबी 4656 से निकला था और शाम तक वापस नही आया इस दौरान उसके मोबाईल पर संपर्क करने पर उसने बताया कि वह अपने साथियों से बिछड़ गया है और जल्द ही घर आने की बात कही गई। इसी दौरान रात्रि करीब 9 बजे पता चला कि बैसपाली चौक मे ट्रेलर क्र. सीजी 13 एव्ही 9948 के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाईक सवार युवक को जोरदार ठोकर मार दी जिससे सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस दुर्घटना के बाद से ट्रेलर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। सडक़ दुर्घटना में युवक की मौत के बाद कोतरा रोड़ पुलिस ने ट्रेलर चालक के खिलाफ धारा 304 ए के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में ले लिया है। साथ ही साथ फरार ट्रेलर चालक की पतासाजी में जुट गई है।

भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी को लेकर अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य मंत्रालय...जारी की एडवाइजरी

भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी को लेकर अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य मंत्रालय...जारी की एडवाइजरी

 Heatwave Alert : भारत के पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और गुजरात सहित कई हिस्सों में भीषण गर्मी का सितम जारी है. इस कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।मौसम विभाग ने तो पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात और उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश के लिए रेड अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने को कहा है. इस बीच केंद्रीय परिवार एवं स्वास्थ्य कल्याण मंत्रालय ने गर्मी से बचने के लिए चार उपाय बताएं हैं।

कैसे भीषण गर्मी से बचें 
1. तरल पदार्थों का इस्तेमाल बढ़ाएं और हीट स्ट्रोक के लक्षणों को ध्यान में रखें.
2. धूप और भीड़-भाड़ वाले स्थानों में जाने से बचें.
3. खाने में स्वच्छता, पानी और छाया का ध्यान रखें.
4. यदि आप गर्मी से संबंधित लक्षण महसूस कर रहे हैं तो चिकित्सा सेवा लें.

केंद्रीय परिवार एवं स्वास्थ्य कल्याण मंत्रालय ने गर्मी से बचने के लिए चार उपाय की फोटो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर करते हुए लिखा, ”भीषण गर्मी में स्वस्थ रहें. तरल पदार्थों का सेवन बढ़ाएं और हीट स्ट्रोक के लक्षणों पर ध्यान दें.” दरअसल, मौसम विभाग ने कहा कि उत्तर भारत सहित देश के कई हिस्सों में गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा.

कहां कैसा रहेगा मौसम?
आईएमडी (IMD) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों में उष्ण लहर से भीषण उष्ण लहर के रहने की संभावना है. वहीं जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में शुक्रवार (23 मई, 2024) को हीटवेव के रहने की संभावना है.

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच ज़बरदस्त मुठभेड़, कई माओवादियों को लगी गोली

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच ज़बरदस्त मुठभेड़, कई माओवादियों को लगी गोली

 दंतेवाड़ा :-  छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभावित इलाके नारायणपुर, दंतेवाड़ा और बीजापुर बॉर्डर पर सुरक्षा बल के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आ रही है। इस मुठभेड़ में कई नक्सलियों को गोली लगी है।जानकारी के अनुसार नारायणपुर, दंतेवाड़ा और बीजापुर के सीमावर्ती क्षेत्र में नारायणपुर, दंतेवाड़ा और बस्तर के डीआरजी, बस्तर फाइटर्स और एसटीएफ के संयुक्त बल के नक्सल विरोधी सर्च अभियान के दौरान संयुक्त बल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ रुक-रुक कर मुठभेड़ जारी है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों की तरफ से आधुनिक हथियारों से सुरक्षा बलों के जवानों पर वार किया जा रहा है।

चार पुलिसकर्मी सस्पेंड, SP ने की लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, लगा था गंभीर आरोप...पुलिस विभाग में हड़कंप

चार पुलिसकर्मी सस्पेंड, SP ने की लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, लगा था गंभीर आरोप...पुलिस विभाग में हड़कंप

 जगदलपुर। लापरवाही पर SP ने बड़ी कर्रवाई की है। एमटीओ सहित 4 आरक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है। बस्तर एसपी शलभ सिन्हा की इस कार्यवाही से हड़कंप मच गया है।चारों पर कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप था।विभागीय जांच में आरोप सही पाए जाने पर एसपी ने ये कार्रवाई की है।SP ने दो टूक कहा है कि जिले भर के पुलिसवाले अपनी जवाबदारी गंभीरता से निभाएं।बस्तर एसपी ने दो दिन पहले पुलिस लाइन में एमटीओ शाखा पहुंचे थे। यहां कामों के लिए रखे गए रजिस्टर मेंटेन नहीं मिले। वहीं गड़बड़ी की आंशका मिली थी। इसके बाद एसपी ने एमटीओ और चार आरक्षकों को सस्पेंड कर दिया है।

एम्स के द्वितीय दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु...509 छात्रों को दी जाएंगी उपाधि

एम्स के द्वितीय दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु...509 छात्रों को दी जाएंगी उपाधि

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) रायपुर के द्वितीय दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शामिल होंगी। एम्स के कार्यपालक निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अशोक जिंदल और उषा जिंदल ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति को आमंत्रित किया। इस बार दीक्षांत समारोह में 509 चिकित्सा छात्रों को डिग्री प्रदान की जाएंगी।

एम्स प्रबंधन का कहना है कि दीक्षांत समारोह की तिथि तय नहीं हुई है। जुलाई के दूसरे सप्ताह में उम्मीद है। लेफ्टिनेंट जनरल जिंदल ने बताया कि एम्स के लिए यह गौरव का क्षण है कि समारोह के लिए राष्ट्रपति को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने राष्ट्रपति से दीक्षांत समारोह में मुख्य अभिभाषण के साथ स्वर्ण पदक विजेताओं को सम्मानित करने के लिए भी अनुरोध किया है।

दीक्षांत समारोह में एमबीबीएस के 203 छात्रों (2017 और 2018 बैच), बीएससी (नर्सिंग) की 116 छात्राओं (2018 और 2019 बैच), एमडी,एमएस,एमडीएस के 143 और डीएम व एमसीएच की 14 डिग्री प्रदान की जाएंगी। चार छात्रों को गोल्ड मेडल प्रदान किए जाएंगे। दीक्षांत समारोह के सुचारू आयोजन के लिए एम्स की ओर से विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया है।

56 लाख लोगों को 3 महीने से चावल नहीं मिल रहा : कांग्रेस

56 लाख लोगों को 3 महीने से चावल नहीं मिल रहा : कांग्रेस

 रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राशन कार्ड में अपनी फोटो छपवाने के लिए राशन कार्ड का नवीनीकरण करवाये जिसका खामियाजा गरीब लोगों को भुगतना पड़ रहा है प्रदेश में 14 लाख से अधिक राशन कार्ड धारी है जिसके राशन कार्ड का नवीनीकरण नहीं हुआ है और जिन राशन कार्डधरियो का नवीनीकरण हुआ है ऐसे 20 प्रतिशत लोग हैं जिन्हें राशन कार्ड नहीं मिला है। जिसके चलते उन्हें उचित मूल की दुकान से चावल नहीं मिल पा रहा है। प्रदेश में 14 लाख से अधिक राशन कार्डधारी जिनका नवीनीकरण नहीं हो पाया ऐसे 56 लाख लोगों को बीते 3 माह से चावल नहीं मिल रहा है।

दीपक बैज ने कहा कि प्रदेश में कुल 77 लाख राशन कार्ड है। जिसमें बीपीएल और एपीएल कार्ड धारी हैं। कांग्रेस की सरकार में उन्हें हर माह 35 किलो चावल मिलता था और प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के चावल का भी अतिरिक्त वितरण किया जाता था। भाजपा की सरकार ने कांग्रेस सरकार के समय मिलने वाले 35 किलो राशन में कटौती करके प्रति व्यक्ति 5 किलो कर दिया और राशन कार्ड नवीनीकरण के नाम से लाखों लोगों को चावल से वंचित कर दिया।

उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के दौरान 20 लाख फर्जी राशन कार्ड बनाकर नान घोटाला किया गया था वही स्थिति अब चार माह में दिख रहे भाजपा के कई नेता चावल के मामले में दोषी पाए गए हैं। कवर्धा हो चाहे रायपुर में हो और अभी 14 लाख राशन कार्ड का नवीनीकरण नहीं हुआ है और जिनका नवीनीकरण हुआ उसको भी चावल नहीं मिल रहा है। फिर भाजपा सरकार कैसा दावा कर रही कि प्रदेश के हर व्यक्ति को चावल दिया जा रहा है भाजपा झूठा दावा कर रही है और भाजपा का पोल खुल गया है।

CG WEATHER UPDATE: राजधानी सहित कई जिलों में आज भी बारिश के आसार...विभाग का अलर्ट जारी

CG WEATHER UPDATE: राजधानी सहित कई जिलों में आज भी बारिश के आसार...विभाग का अलर्ट जारी

 रायपुर :- छत्तीसगढ़ में लगातरा ही मौसम में बदलाव हो रहे हैं. वहीं इस बीच बुधवार यानि 22 मई की शाम को राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में कल झमाझम बारिश हुई हैं. इसके साथ ही मौसम विभाग ने बारिश के सन्दर्भ में यलो अलर्ट जारी किया हैं. वहीं प्रदेश के बेमेतरा सहित कबीरधाम, बलौदाबाजार और मुंगेली के अलावा कई जगहों पर तेज आंधी चलने और गरज-चमक के साथ ही बौछारें पड़ने की भी संभावनाएं हैं.

 हल्की बारिश की संभावना :

 इसके साथ ही आने वाले अगले चार दिनों तक यहां के अधिकतम तापमान में कुछ खास बदलाव नहीं होंगे। विभाग ने आगामी 4 दिनों में प्रदेश के कुछ स्थानों में अंधड़ चलने और बारिश संभावनाएं बानी रहने की आसार जताए हैं.वहीं एक ओर आज भी प्रदेश के एक दो स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना हैं. ऐसे में दिन के समय में तेज गर्मी और रात में मौसम ठंडा रहा हैं. 

 दिन का तापमान 42 डिग्री दर्ज :
 
जानकारी के मुताबिक मंगलवार को कुनकुरी और पेंड्रा में लगभग 10 से 20  मिलीमीटर तक बारिश दर्ज की गई थी. जिसके बाद से यहां के रायपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर और पेंड्रा रोड दिन का तापमान लगभग 41 से 42 डिग्री सेल्सियस तक  दर्ज की हैं। हालांकि हवा चलने से रात का मौसम इस बीच ठंडा रहा हैं. 

झारखंड का सियासी तापमान आज रहेगा हाई...सीएम विष्णु देव साय पार्टी प्रत्याशियों के लिए करेंगे प्रचार

झारखंड का सियासी तापमान आज रहेगा हाई...सीएम विष्णु देव साय पार्टी प्रत्याशियों के लिए करेंगे प्रचार

 रायपुर :-  साल 2024 के आम चुनाव सात चरणों में हो रहे हैं. इनमें पांच दौर का मतदान पूरा हो चुका है. छठे और अंतिम चरण के तहत क्रमशः 25 मई और 1 जून को मत डाले जाएंगे. मतों की गिनती 4 जून को होगी. चौथे चरण में 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (यूटी) की 96 संसदीय सीटों पर 13 मई को मतदान संपन्न हुआ था. इस चरण में सबसे अधिक 1,717 उम्मीदवार मैदान में थे.निर्वाचन आयोग (ईसी) के आंकड़ों के अनुसार, 19 अप्रैल को आयोजित पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 102 सीटों पर 1,625 उम्मीदवार थे. दूसरे चरण में 26 अप्रैल को 13 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की 89 सीटों पर 1,198 उम्मीदवार थे, जबकि सात मई को तीसरे चरण में 12 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की 94 सीटों पर 1,352 उम्मीदवार थे और पांचवें चरण में 20 मई को आठ राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों पर 695 उम्मीदवार थे.

साल 2024 के आम चुनाव सात चरणों में हो रहे हैं. इनमें पांच दौर का मतदान पूरा हो चुका है. छठे और अंतिम चरण के तहत क्रमशः 25 मई और 1 जून को मत डाले जाएंगे. मतों की गिनती 4 जून को होगी. चौथे चरण में 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (यूटी) की 96 संसदीय सीटों पर 13 मई को मतदान संपन्न हुआ था. इस चरण में सबसे अधिक 1,717 उम्मीदवार मैदान में थे.निर्वाचन आयोग (ईसी) के आंकड़ों के अनुसार, 19 अप्रैल को आयोजित पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की 102 सीटों पर 1,625 उम्मीदवार थे. दूसरे चरण में 26 अप्रैल को 13 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की 89 सीटों पर 1,198 उम्मीदवार थे, जबकि सात मई को तीसरे चरण में 12 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की 94 सीटों पर 1,352 उम्मीदवार थे और पांचवें चरण में 20 मई को आठ राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों पर 695 उम्मीदवार थे.

इसी बीच छत्तीसगढ़ के दिग्गज नेता दूसरे राज्यों में चुनाव प्रचार को लेकर सक्रिय हो गए हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज गुरूवार को झारखंड दौरे पर रहेंगे।

राहुल गांधी के मीडिया बिकाऊ वाले बयान पर CM साय का पलटवार, कहा- कांग्रेस की आपातकाल वाली मानसिकता

राहुल गांधी के मीडिया बिकाऊ वाले बयान पर CM साय का पलटवार, कहा- कांग्रेस की आपातकाल वाली मानसिकता

 रायपुर :- हाल ही में राहुल गांधी ने एक इंटरव्यू के दौरान छत्तीसगढ़ का उदाहरण देते हुए मीडिया संस्थानों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे. राहुल गांधी ने कहा था कि भारत में मीडिया सिस्टम पॉलिटिकल ब्लैकमेलिंग सिस्टम है. उनके इस बयान पर अब छत्तीसगढ़ के CM विष्णु देव साय ने पलटवार किया है. साथ ही मीडिया संस्थानों से उनके बयान के खिलाफ एक्शन लेने की अपील की है.

राहुल गांधी ने उठाए मीडिया कार्यप्रणाली पर सवाल
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक इंटरव्यू में मीडिया कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा था कि भारत में मीडिया सिस्टम एक पॉलिटिकल ब्लैकमेलिंग सिस्टम है. छत्तीसगढ़ सरकार बजट से 1000 करोड़ रुपए सीधे एडवरटाइजमेंट के नाम पर मीडिया के 10%  लोगों को देती है, जो बाद में प्रेशर डालते हैं. 

CM साय ने किया पलटवार
राहुल गांधी के इस बयान पर CM विष्णु देव साय ने पलटवार किया है. उन्होंने सोशल मीडिया X पर लिखा- 'कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारतीय मीडिया को ब्लैकमेलर और बिकाऊ कहा है. राहुल गांधी ने हालिया प्रसारित एक साक्षात्कार में कहा है - “हिंदुस्तान का मीडिया सिस्टम अब मीडिया सिस्टम नहीं रहा. साफ शब्दों में कहें तो मीडिया पैसा कमाने के लिए राजनीतिक रूप से ब्लैकमेलिंग करने वाली व्यवस्था है.” मैं भारतीय मीडिया संस्थानों से यह पूछता चाहता हूं कि क्या वे राहुल जी के इस घोर आपत्तिजनक बयान से सहमत हैं?'