नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
सर्विस राइफल से चली गोली, आईटीबीपी का जवान घायल, रायपुर रेफर

सर्विस राइफल से चली गोली, आईटीबीपी का जवान घायल, रायपुर रेफर

 नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सर्विस राइफल की सफाई के दौरान अचानाक गोली चलने से आईटीबीपी का जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया है।

 मिली जानकारी के अनुसार, सर्विस राइफल की सफाई के दौरान गोली चलने से आईटीबीपी का जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है। है। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया है। एसपी ने बताया कि, राइफल की मिसहैंडलिंग के दौरान हादसा हुआ।

कवर्धा हादसे पर हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, जल्द होगी सुनवाई

कवर्धा हादसे पर हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, जल्द होगी सुनवाई

 बिलासपुर. कवर्धा के कुकदूर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में 19 बैगा आदिवासियों की मौत हुई थी. इस हादसे पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया है. आने वाले दिनों में इस मामले पर पीआईएल के माध्यम से सुनवाई होगी.

बता दें कि कबीरधाम जिले के बाहपानी गांव में सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसे में 19 लोगों की मौत हुई थी. सभी मृतक सेमरहा गांव के थे. आज एक साथ 19 मजदूरों की अर्थी उठी. ग्रामीणों ने नम आखों से अंतिम विदाई दी. अंतिम संस्कार कार्यक्रम में डिप्टी सीएम एवं गृहमंत्री विजय शर्मा भी शामिल हुए. इस दौरान आदिवासी समाज के संरक्षक ने सरकार से पीड़ित परिवार को सरकारी नौकरी और एक-एक करोड़ रुपए मुआवजा राशि देने की मांग की है. हालांकि घटना के बाद सरकार ने मृतकों के परिवार को 5 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये देने की घोषणा की है. साथ ही घायलों के बेहतर उपचार के निदेश दिए हैं.

घटना की बारीकी से होगी जांच – डिप्टी सीएम विजय शर्मा

घटना को लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा है कि सरकार इस दुख की घड़ी में जो मृतक के परिवार वाले हैं उनके साथ है. हर संभव मदद के लिए सरकार इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ी हुई है. इस दौरान डिप्टी सीएम ने तमाम मांगों पर विचार करते हुए आगे कार्रवाई के साथ ही इस पूरे घटना की सघनता के साथ जांच कराने की बात भी कही है.

जल्द मिलेगी भीषण गर्मी से राहत...अगले महीने के मध्य में छत्तीसगढ़ में एंट्री लेगा मानसून

जल्द मिलेगी भीषण गर्मी से राहत...अगले महीने के मध्य में छत्तीसगढ़ में एंट्री लेगा मानसून

रायपुर: छत्तीसगढ़ वासियों को जल्द ही तेज धूप और भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली है। इसकी वजह ये है कि इस बार मानसून के जल्द दस्तक देने के आसार हैं।  रायपुर के मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में 12 से 15 जून के बीच मानसून के आने की भविष्यवाणी की है। वही 5 जून तक प्री मानसून के भी आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक इस महीने के आखिर तक केरल में मानसून सक्रिय हो जाएगा।हालांकि इससे पहले छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में गरज चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावनाएं बनी हुई हैं।  मौसम वैज्ञानिकों से मिली जानकारी के मुताबिक, एक द्रोणीका उत्तर पश्चिम, उत्तर प्रदेश से होते हुए उत्तरी बिहार तक स्थित है। इसी तरह दूसरी द्रोणीका पूर्वी उत्तर प्रदेश से मध्य प्रदेश होते हुए मध्य महाराष्ट्र तक फैली हुई है।जल्द मिलेगी भीषण गर्मी से राहत...अगले महीने के मध्य में छत्तीसगढ़ में एंट्री लेगा मानसून

गर्मी से बेहाल MP-छत्तीसगढ़, इन जिलों में लू का अलर्ट...IMD ने दी चेतावनी

गर्मी से बेहाल MP-छत्तीसगढ़, इन जिलों में लू का अलर्ट...IMD ने दी चेतावनी

 Weather Update Today: मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है. कई जिलों में तापमान 42 डिग्री के पार पहुंच गया है. बीते दिन रतलाम सबसे गर्म शहर रहा. यहां 45.6 तापमान दर्ज किया गया. दतिया में तापमान 45.5 डिग्री, नौगांव में 45.5 डिग्री, गुना में 45.4 डिग्री और ग्वालियर में 45 डिग्री तक पहुंच गया है. छत्तीसगढ़ के मौसम की बात करें तो यहां भी लोग भीषण गर्मी से परेशान हैं. आने वाले दिनों में कई इलाकों में तापमान में बढ़ोतरी देखी जा सकती है.

मध्य प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग ने बुधवार को शिवपुरी, ग्वालियर, राजगढ़, भिंड, टीकमगढ़, इंदौर, देवास, आगर मालवा, गुना, अशोकनगर, जबलपुर, नरसिंहपुर, पन्ना, दमोह, सागर, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन और बड़वानी जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है. इसके साथ ही बैतूल, सीधी, सिंगरौली, रीवा, छिंदवाड़ा, मैहर, बालघाट, खड़वा खरगोन, देवास, मंदसौर और नीमच में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है.

यहां हो सकती है बारिश
बैतूल, सीधी, सिंगरौली, रीवा, छिंदवाड़ा, मैहर, बालघाट, खड़वाना खरगोन, देवास, मंदसौर और नीमच में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं आने वाले दिनों में प्रदेश भर में तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है.

छत्तीसगढ़ में कैसा रहेगा मौसम
छत्तीसगढ़ में भी गर्मी का दौर जारी है. इस बीच मौसम विभाग ने एक एडवाइजरी जारी की है. जिसमें यह बताया गया है कि आने वाले दिनों में दुर्ग जिले में तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है. ऐसे में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच सकता है. इसको लेकर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा हीट वेव का विशेष अलर्ट भी घोषित किया गया है. जिसके अंतर्गत यह कहा गया है कि अति आवश्यक स्थिति में ही घर से बाहर निकल जाए यदि घर से बाहर निकलना भी हो तो अपने चेहरे और सर को ढक कर रखें. इसके अलावा शरीर की तरलता को बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक मात्रा में पानी, नींबू पानी छांछ जलजीरा जैसी चीज का प्रयोग लगातार करते रहें इससे डिहाइड्रेशन से बचा जा सके. 

 
सर्चिंग पर निकले सुरक्षा बलों को मिली कामयाबी, 2 मिलिशिया नक्सली गिरफ्तार

सर्चिंग पर निकले सुरक्षा बलों को मिली कामयाबी, 2 मिलिशिया नक्सली गिरफ्तार

 दंतेवाड़ा। जिले में आज डीआरजी और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम सर्चिंग पर निकले थे, तभी दो नक्सलियों को छिपते देख। जवानों ने घेराबंदी कर 2 जन मिलिशिया नक्सली को धर दबोचा। बता दें कि यह दोनों नक्सली केशापारा और पोटाली में बन रहे रोड के सुरक्षा में लगे जवानों को देख कर छुप रहे थे।

इस दौरान डीआरजी और सीआरपीएफ की टीमों ने इन्हें देखते ही घेराबंदी कर दी और दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की पूछताछ में दोनों नक्सलियों ने मिलिशिया के पद पर काम करना स्वीकार किया है। जवानों ने इनके कब्जे से 1 नग टिफिन बम, 2 नग डेटोनेटर, बिजली वायर, 1 नग सेल, 5 नग बम पटाखा और नक्सल पर्चा बरामद किया है। बताया जा रहा है कि इन नक्सलियों पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

विधायक भावना बोहरा का बड़ा फैसला, सड़क हादसे में मृतकों के इतने बच्चों को लिया गोद, दिया इस बात का भरोसा

विधायक भावना बोहरा का बड़ा फैसला, सड़क हादसे में मृतकों के इतने बच्चों को लिया गोद, दिया इस बात का भरोसा

 कवर्धा। छत्तीसगढ़ में सोमवार को पंडरिया के वनांचल क्षेत्र कुकदुर के ग्राम बाहपानी में एक भीषण हादसा हो गया। जिसमे मारे गए सभी लोगों का अंतिम संस्कार कर दिया है। इसी बीच क्षेत्रीय विधायक भावना बोहरा ने बड़ी घोषणा की है। विधायक भावना बोहरा ने हादसे में अपनी जान गंवाने वाले 19 आदिवासियों के परिवार के बच्चों को गोद लेने की घोषणा की है। विधायक भावना बोहरा ने आज मृतकों के परिवारजनों से उनके निवास जाकर भेंट किया और उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान भावना बोहरा बहुत ही भावुक दिखीं उन्हें देखकर हताहत परिवारजनों ने भी गले लगाकर अपनी पीड़ा व्यक्त की।

ये अहम भूमिका निभाएगी भावना बोहरा 

भावना बोहरा ने कहा कि यह बहुत ही दुखद व पीड़ादायक घटना है। जब परिवार का एक सदस्य जाता है तो पीड़ा होती है और उसकी कमी कभी पूरी नही हो सकती। विगत वर्षों में कुकदुर क्ष्रेत्र के आदिवासी भाई-बहनों ने हमेशा ही मुझे एक परिवार की भांति स्नेह व सहयोग दिया है। आज यहां इस दुख की घड़ी में, मैं उन सभी परिवारजनों के साथ हूँ इसलिए हमने निर्णय लिया है कि इस हादसे में जिन बच्चों के सिर से परिजनों का साया उठ गया हैं, जिनके माता-पिता ने इस हादसे में अपनी जान गंवाई है उनके परिजन की भूमिका हम निभाएंगे।भावना बोहरा ने बताया कि हादसे में दिवंगत हुए 19 लोगों के करीब 24 बेटा-बेटियों के आगे की शिक्षा, उनके रोजगार एवं विवाह तक कि सारी जिम्मेदारी वे स्वयं अपने भावना समाजसेवी संस्थान के माध्यम से उठाएंगी। पंडरिया विधानसभा मेरा परिवार है और जब परिवार पर विपदा आती है तो उनके दुख में उनके साथ रहना मेरी जिम्मेदारी भी है और कर्तव्य भी। मैं उनके परिजनों की कमी तो पूरी नही कर सकती लेकिन उनके सुरक्षित भविष्य के लिए प्रयास जरूर कर सकती हूं इसलिए हमने यह निर्णय लिया है। 

भाजपा सरकार स्वामी आत्मानंद स्कूल को बंद करना चाहती है : कांग्रेस

भाजपा सरकार स्वामी आत्मानंद स्कूल को बंद करना चाहती है : कांग्रेस

 5 महीने से शिक्षकों को वेतन नहीं मिला ताकि स्कूल छोड़ दें : सुशील

रायपुर। भाजपा सरकार स्वामी आत्मानंद स्कूल बंद करना चाह रही है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि स्कूलों को बंद करने की साजिश के तहत आत्मानंद स्कूलों के शिक्षकों को जब से भाजपा की सरकार बनी है तब से वेतन नहीं दिया जा रहा ताकि संविदा के आधार नियुक्त शिक्षक धनाभाव में स्कूल छोड़ दें और स्कूलों को बंद करने का बहाना खोजा जा सके।

सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि स्वामी आत्मानंद स्कूल योजना गरीबों और मध्यम वर्ग के बच्चों के लिये संजीवनी है। इस स्कूल में बच्चों को मुफ्त अंग्रेजी माध्यम की पढ़ाई कराया जाता है। निजी स्कूलों में एक बच्चे का अंग्रेजी माध्यम की पढ़ाई में औसतन प्रति माह 8 हजार से 9 हजार रू. का खर्च आता है। गरीब और मध्यम वर्ग के लिये यह खर्च उनकी क्षमता से अधिक हो जाता है। स्वामी आत्मानंद स्कूल में गरीब आदमी अपने बच्चों को अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा दिला पा रहा है और अवसर का फायदा बच्चे भी उठा रहे है, तथा वे सफलता के नये परचम लहराया है। इसको बंद करना जनता के साथ अन्याय है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार स्वामी आत्मानंद स्कूलों को दलीय दुर्भावना से देख रही है। पहले स्कूल शिक्षा मंत्री ने घोषणा किया था इन स्कूलों की आवश्यकता का पुनर्मूल्यांकन किया जायेगा। इसके बाद खबर आया कि स्वामी आत्मानंद स्कूलों के नाम बदलकर पीएमश्री नाम दिया जायेगा। यही नहीं भाजपा सरकार बनने के बाद पिछले चार माह से भाजपा सरकार आत्मानंद स्कूलों के शिक्षकों को वेतन नहीं दे रही है। ताकि शिक्षक स्कूलों को छोड़कर चले जाये और विद्यालयों को बंद करने का बहाना मिल जाये।

मतगणना केन्द्रों पर सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करें: मुख्य निर्वाचन अधिकारी

मतगणना केन्द्रों पर सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करें: मुख्य निर्वाचन अधिकारी

सीईओ ने सभी कलेक्टरों को दिए निर्देश

रायपुर । मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने सभी जिलों के कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारियों को मतगणना के दिन मतगणना केंद्रों में पासधारी अभ्यर्थियों, निर्वाचन अभिकर्ताओं और मतगणना अभिकर्ताओं के लिए सभी व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मतगणना हॉल के भीतर मतगणना के परिणाम का योग करने के लिए प्रत्येक अभ्यर्थी एवं उनके निर्वाचन अभिकर्ता को एक-एक एनालॉग केल्कुलेटर प्रदान करने की व्यवस्था करने को कहा है।  

मतगणना हॉल के भीतर पासधारी अभ्यर्थियों, निर्वाचन अभिकर्ताओं व मतगणना अभिकर्ताओं को कोरा कागज, मतपत्र लेखा प्रारूप 17सी भाग-1 की प्रति, रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा प्रदाय किए गए ईवीएम और वीवीपैट की सूची जो विभिन्न मतदान केन्द्रों में प्रयोग में लाई गई है तथा प्लास्टिक पेन या पेंसिल ले जाने की अनुमति रहेगी। मतगणना परिसर के बाहरी गेट पर खान-पान की व्यवस्था के लिए अभ्यर्थी/निर्वाचन अभिकर्ता द्वारा नियुक्त व्यवस्थापक के माध्यम से भोजन पैकेट उपलब्ध कराया जाएगा, जिसे मतगणना हॉल के भीतर नियुक्त किसी एक मतगणना अभिकर्ता द्वारा प्राप्त कर अन्य मतगणना अभिकर्ताओं को प्रदान किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन अधिकारियों को अभ्यर्थियों और निर्वाचन अभिकर्ताओं को इन व्यवस्थाओं से अवगत कराने के साथ ही इसके व्यापक प्रचार-प्रसार के भी निर्देश दिए हैं।  

मतगणना हॉल के भीतर ये सामग्री ले जा सकेंगे पासधारी अभ्यर्थी, निर्वाचन अभिकर्ता एवं मतगणना अभिकर्ता
कोरा कागज, मतपत्र लेखा प्रारूप 17सी भाग-1 की प्रति, रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा प्रदाय किए गए ईवीएम और वीवीपैट की सूची जो विभिन्न मतदान केन्द्रों में प्रयोग में लाई गई है, प्लास्टिक पेन या पेंसिल

ये सामग्री रहेंगी प्रतिबंधित
मतगणना हॉल में मोबाइल फोन, आईपेड, लैपटॉप, स्मार्ट वॉच, कैमरा, अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, बीड़ी, सिगरेट और गुटका प्रतिबंधित रहेगा।

 

BREAKING: मई में इस दिन बंद रहेगी मांस-मटन की दुकानें, जानिए बड़ी वजह

BREAKING: मई में इस दिन बंद रहेगी मांस-मटन की दुकानें, जानिए बड़ी वजह

 भिलाई नगर : छत्तीसगढ़ शासन पर्यावरण एवं नगरीय विकास विभाग के आदेशानुसार नगर पालिक निगम, भिलाई सीमा के अन्तर्गत संचालित पशुवध गृह एवं समस्त मांस विक्रय की दुकानें 23.05.2024 दिन गुरूवार को बुद्व पूर्णिमा के अवसर पर बंद रखी जावेगी. बुद्व पूर्णिमा के बारें में जानिए – बुद्ध पूर्णिमा को वैशाख पूर्णिमा या बुद्ध जयंती के नाम से जाना जाता है. बुद्ध पूर्णिमा दुनिया भर में बौद्ध समुदाय द्वारा मनाए जाने वाले सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है.

हिंदू पंचांग के अनुसार, वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को बुद्ध पूर्णिमा कहा जाता है. इस दिन गंगा स्नान और दान धर्म के कार्य का विशेष महत्व है. इस बार बुद्ध पूर्णिमा 23 मई, गुरुवार को मनाई जाएगी. पूर्णिमा तिथि इस बार 22 मई, बुधवार को शाम 6 बजकर 47 मिनट पर शुरू होगी और समापन 23 मई, गुरुवार को रात 7 बजकर 22 मिनट पर होगा. हालांकि, उदयातिथि के अनुसार, बुद्ध पूर्णिमा इस बार 23 मई, गुरुवार को ही मनाई जाएगी. इस दिन स्नान दान का समय सुबह 4:04 से लेकर सुबह 5:26 मिनट तक रहेगा.

 
 
Crime : प्रेमी ने प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार, जानें क्या है वजह…!!

Crime : प्रेमी ने प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार, जानें क्या है वजह…!!

 बिलासपुर। जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के यादव मोहल्ला में लिव इन रिलेशन में रह रहे एक युवक ने अपनी प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि मृतिका निधि केंवट 23 वर्ष जूना के पचरी घाट की रहने वाली थी। जो पिछले 5 वर्षों से यादव मोहल्ला में अपने प्रेमी आरोपी शत्रुघ्न पटेल 26 वर्ष के साथ लिव इन में रह रही थी। बताया जाता है कि मृतिका और उसके प्रेमी के खिलाफ पूर्व में कई मामले दर्ज है। दोनों साथ में चखना सेंटर चलाते थे।

बताया जाता है कि बीती रात उन दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी शत्रुघ्न ने निधि को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद फरार हुए शत्रुघ्न को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मौके पर सिविल लाइन पुलिस पहुंच जांच में जुटी हुई है।

CG - कमरे में संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला पटवारी का शव, हत्या या फिर आत्महत्या….जांच में जुटी पुलिस....!!

CG - कमरे में संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला पटवारी का शव, हत्या या फिर आत्महत्या….जांच में जुटी पुलिस....!!

 बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक पटवारी की लाश उसी के घर में मिली है। घर में लाश मिलने की खबर से इलाके में सनसनी मच गई है। आपको बता दें पटवारी का शव बिस्तर में संदिग्ध अवस्था में मिला। घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस और फाॅरेंसिक की टीम पहुंची। साथ ही मामले की जांच की जा रही है। घटना भटगांव क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम पंचायत जमगहन हल्का में पटवारी लाकेश्वर उर्फ लोकेश मानिकपुरी पदस्थ थे। बीती रात सोमवार को बेडरूम में उनका शव मिला। बताया जा रहा है कि आसपास के लोगों को जब बदबू आई तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और पटवारी के घर के बेडरूम में देखा तो लोकेश मानिकपुरी की लाश बेडरूम के बिस्तर में पड़ी हुई थी।

लाश के मुंह और नाक से खून बह रहा था। पुलिस के मुताबिक, शव करीब दो से तीन दिन पुराना है। फिलहाल पटवारी की मौत कैसे हुई इसकी जांच में पुलिस जुट गई है। साथ ही मामले को हत्या से भी जोड़ कर जांच की जा रही है। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर सारंगढ़-बिलाईगढ़ एसपी पुष्कर शर्मा मौके पर पहुंचे। फाॅरेंसिक की टीम भी मौके पर पहुंची है।

BREAKING: फिर खून से लाल हुई सड़क…ट्रक और ऑटो के बीच सीधी भिड़ंत...दो बच्चो की घटना स्थल पर ही मौत

BREAKING: फिर खून से लाल हुई सड़क…ट्रक और ऑटो के बीच सीधी भिड़ंत...दो बच्चो की घटना स्थल पर ही मौत

 जशपुर :- शपुरनगर से बड़ी खबर सामने आ रही है । ट्रक और ऑटो के बीच हुई सीधी भड़न्त मे दो नाबालिक बच्चो की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। घटना जिले के बगीचा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार दुर्घटना का शिकार हुई ऑटो बगीचा के झापीदरहा की ओर से बगीचा नगर की ओर लौट रही थी।इसी दौरान सामने से आ रही एक ट्रक से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई. दुर्घटना मे ऑटो मे सवार छोटू पिता मातल (11 वर्ष ) और दीपेश नागेश पिता गुड्डू (14 वर्ष) की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इस भीषण दुर्घटना मे 7 लोग घायल हुए हैँ. जिन्हे उपचार के लिए, बगीचा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे भर्ती कराया गया है।बताया जा रहा है कि ऑटो मे स्वासर सभी लोग, विवाह समारोह मे कैटरिंग का काम निबटा कर वापस घर की ओर लौट रहे थे. इसी दौरान यह दुर्घटना हो गई। फिलहाल बगीचा पुलिस मामले मे मर्ग कायम कर, जांच मे जुटी हुई है।

छत्तीसगढ़ में 6 जिलों में पहली बार होगी वोट की काउंटिंग...चुनाव आयोग तैयारियों में जुटा

छत्तीसगढ़ में 6 जिलों में पहली बार होगी वोट की काउंटिंग...चुनाव आयोग तैयारियों में जुटा

 रायपुर :- चुनाव आयोग लोकसभा चुनाव 2024 के लिए छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों पर मतगणना के लिए तैयारियों में जुटा है। इस बार कांग्रेस शासन में बनाए गए प्रदेश के 6 ऐसे जिले हैं, जहां पहली बार मतगणना होगी। प्रदेश में वर्तमान कुल 33 जिले हैं। इन जिलों में शामिल विधानसभा की मगतणना जिला मुख्यालयों में होगी।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की ओर दी गई जानकारी के अनुसार काउंटिंग की तैयारी पूरी कर ली है। हर जिले में कितने मतगणना कक्ष बनाए जाएंगे इसकी सूची भी बना ली गई है। साथ ही कितने राउंड में काउंटिंग होगी। इसकी तैयारी की जा रही है। सभी 33 जिलों को मिलाकर कुल 107 हाल बनाए गए हैं।

इन जिलों में पहली बार मतगणना

प्रदेश के 6 जिलों में खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, भरतपुर चिरमरी-सोनहत, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़ और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में लोकसभा चुनाव की पहली बार मतगणना होगी। इसमें सक्ति जिले में सबसे अधिक तीन विधानसभा हैं।

 इनमें सक्ती, चंद्रपुर और जैजेपुर शामिल हैं। इसी तरह सारंगढ़-बिलाईगढ़ में दो विधानसभा सारंगढ़ और बिलाईगढ़। मनेंद्रगढ़-चिरमिरी और भरतपुर जिले में भी दो विधानसभा भरतपुर-सोनहत और मनेंद्रगढ़। वहीं खैरागढ़-छुईखदान-गंडई और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में एक-एक विधानसभा सीट हैं। जिसमें क्रमश: खैरागढ़ और मोहल मानपुर, मरवाही शामिल हैं।

4 जून को जारी होंगे लोकसभा चुनाव का नतीजा

लोकसभा चुनाव के नतीजे 4 जून को जारी होने है। छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में मतदान 7 मई को समाप्त हो गया। पहले चरण में 19 अप्रैल को बस्तर लोकसभा सीट पर, दूसरे चरण में 26 अप्रैल को महासमुंद, कांकेर और राजनांदगांव में तीन लोकसभा सीट पर और तीसरे चरण में 7 मई को कोरबा, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, जांजगीर-चांपा, सरगुजा और रायगढ़ में सात लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ।

 ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ के इन IAS और राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों को मिली बड़ी जिम्मेदारी, लोकसभा चुनाव में बने ऑब्जर्बर...आदेश जारी

ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ के इन IAS और राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों को मिली बड़ी जिम्मेदारी, लोकसभा चुनाव में बने ऑब्जर्बर...आदेश जारी

21 मई 2024 रायपुर :- इन दिनों देश में चुनावी मौसम चल रहा है। अब तक पांच चरणों के दौरान कई प्रदेशों में मतदान हो गए हैं और अभी आगे कई राज्यों में कराए जाने हैं। आखिरी के दो चरणों की वोटिंग होनी है। लिहाजा चुनाव आयोग अब मतगणना की तैयारी में पूरी तरह से जुट गया है। 4 जून को मतगणना पूरे देश में एक साथ कराई जाएगी, लोकसभा के साथ-साथ विधानसभा चुनाव भी कई राज्यों में हुए हैं, लिहाजा सभी की काउंटिंग एक साथ होगी।

लोकसभा चुनाव की मतगणना को लेकर भी राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों और भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को ऑब्जर्वर बनाया गया है। छत्तीसगढ़ के भी 50 से ज्यादा अधिकारी कर्मचारी मतगणना के दौरान देश के अलग-अलग राज्यों में पर्यवेक्षक बनकर निगरानी करेंगे।

इन्हे बनाया गया ऑब्जर्वर 

अविनाश चंपावत को नागालैंड, CR प्रसन्ना को उत्तरप्रदेश, भीम सिंह को दिल्ली, डॉ प्रियंका शुक्ला को तेलंगाना, कुलदीप शर्मा को बिहार, विनीत नंदनवार को हिमाचल प्रदेश, संजीव झा को महाराष्ट्र में ऑब्जर्वर बनाया गया है।

इन्हे मिली प्रयवेक्षकों की जिम्मेदारी 

भीम सिंह दिल्ली

टोपेश्वर वर्मा तमिलनाडु

कुलदीप शर्मा बिहार

तारण प्रकाश सिन्हा गुजरात

राजेंद्र कुमार कटारा गुजरात

डोमन सिंह कर्नाटक

विनीत नंदनवार हिमाचल प्रदेश

प्रियंका शुक्ला तेलंगाना

जनक पाठक, उत्तरप्रदेश

C R प्रसन्ना, उत्तरप्रदेश

दीपक सोनी राजथान

सारांश मित्तर राजथान

पदुम सिंह एल्मा ओडिशा

सर्वेश भूरे आंध्र प्रदेश

आभा तिवारी उत्तराखंड

KD कुंजाम झारखंड

सिली थॉमस उत्तरप्रदेश

रुचि शर्मा उत्तरप्रदेश

भारती चंद्राकर उत्तरप्रदेश

उज्जवल पोरवाल तमिलनाडु

NN एक्का तमिलनाडु

योगेंद्र श्रीवास राजस्थान

विनय कुमार सोनी पंजाब

वैभव कुमार पंजाब

नेहा कपूर ओडिशा

लीना कोसम ओडिशा

माधुरी सोम ठाकुर ओडिशा

विनय शर्मा ओडिशा

आनंद रूप तिवारी ओडिशा

अविनाश चंपावत नागालैंड

ज्योति जुगल मिजोरम

आरती वासनिक मेघालय

पुलक भट्टाचार्य मेघालय

प्रेमलता मांडवी महाराष्ट्र

अनुप्रिया मिश्रा महाराष्ट्र

यामिनी पांडेय गुप्ता महाराष्ट्र

संजीव कुमार झा महाराष्ट्र

प्रणब सिंह महाराष्ट्र

इफ्फत आरा केरल

अजय त्रिपाठी केरल

सिम्मी नाहिद कर्नाटक

देव नारायण कश्यप हिमाचल प्रदेश

अवध राम टंडन हरियाणा

आशीष देवांगन हरियाणा

चेतन बोरघरिया गुजरात

पदूम लाल यादव बिहार

किरोड़ीमल अग्रवाल असम

हेमंत कुमार असम

अभिषेक दीवान आंध्र प्रदेश

अभिषेक अग्रवाल आंध्र प्रदेश

रेणुका श्रीवास्तव आंध्र प्रदेश

शशांक पांडेय दिल्ली

प्रियंका गांधी के बयान को झूठा बताना मुख्यमंत्री की बौखलाहट : कांग्रेस

प्रियंका गांधी के बयान को झूठा बताना मुख्यमंत्री की बौखलाहट : कांग्रेस

 रायपुर :-  कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी के बयानों को झूठा बताना मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बौखलाहट है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को संघ की शाखा में झूठ बोलने का ही पाठ पढ़ाया जाता है। इसीलिये जनता के हक में उठने वाली हर आवाज को भाजपाई झूठा साबित करने में लग जाते है। संगठित झूठ बोलकर और अफवाह फैलाकर सच की आवाज को दबाना भाजपा का चरित्र है।

दीपक बैज ने कहा कि प्रियंका गांधी ने आईना दिखाया तो मुख्यमंत्री तिलमिला गये। प्रदेश के गरीबों के हक का राशन भाजपा सरकार नहीं दे रही तो विपक्ष सवाल खड़ा करेगा। मुख्यमंत्री गलत बयानी के बजाय अपने सरकार के भ्रष्टाचार को रोकें। भाजपा सरकार गरीबों के राशन में डाका डाल रही है। 35 किलो राशन की जगह मात्र 5 किलो ही दिया जा रहा वह भी अधिकांश दुकानों में नहीं मिल रहा। गरीबों को दिया जाने वाला चना और नमक भी सरकार ने देना बंद करवा दिया है। यह जब स्थिति लोकसभा चुनाव के दौरान है तो लोकसभा चुनाव के बाद तो पूरी संभावना सरकार गरीबों को राशन देने की योजना पूरी तरह बंद कर देगी। यह भाजपा का पुराना चरित्र रहा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने निवृत्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वादाखिलाफी उनके भाषणों में बोले जा रहे भाषणों को बेनकाब किया है तो मुख्यमंत्री बौखला गये है। 10 सालों में मोदी ने जुमलेबाजी और झूठ की ही तो सरकार चलाई है, चुनाव के समय भी वे झूठ बोलने की राजनीति कर रहे है। नरेंद्र मोदी झूठ बोलकर चुनाव प्रचार कर रहे है। प्रियंका गांधी सच और जनता की आवाज उठा कर चुनाव प्रचार कर रहे है। देश में मोदी सरकार और मोदी के खिलाफ एंटी इंकम्बेंसी है। जनता, इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने मतदान कर रही है। इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर कांग्रेस पांच न्याय और 25 गारंटी को लागू करेगी जिससे देश में आर्थिक और सामाजिक असमानता दूर होगी।

MURDER: राजधानी में पति ने खेला खूनी खेल...चरित्र शंका में पत्नी और बेटी की ले ली जान

MURDER: राजधानी में पति ने खेला खूनी खेल...चरित्र शंका में पत्नी और बेटी की ले ली जान

 रायपुर। राजधानी में मंगलवार की सुबह एक बड़ी घटना सामने आई है। रायपुर में डबल मर्डर की घटना से सुबह-सुबह सनसनी फैल गई। आरोप है कि पति ने पहले पत्नी को मौत के घाट उतारा और फिर बेटी को भी मौत की नींद सुला दी। आरोपी ने टांगी से मारकर पत्नी और बेटी की हत्या की है।

घटना रायपुर के खरोरा इलाके की बताई जा रही है। सूचना के बाद पुलिस की टीम पहुंचकर जांच में जुट गई है। आरोपी पति का नाम योगेश है, जबकि मृत पत्नी का नाम जानकी और बेटी का नाम आरती है। पति को पत्नी और बेटी के चरित्र पर शक था, जिसकी वजह से उसने यह दर्दनाक वारदात को अंजाम दिया है।

योगेश ने इस खूनी वारदात को तब अंजाम दिया जब उसका बेटा घर पर भी था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची खरोरा थाना पुलिस की टीम जांच में जुट गई है। पुलिस ने आरोपी पति योगेश वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस आरोपी पति से पूछताछ कर रही है। साथ ही पड़ोसियों से भी पूरे घटना के बारे में जानकारी ले रही है।

कार्य में लापरवाही बरतना पड़ा भारी,SP ने जारी किया आदेश,2 पुलिसकर्मी निलंबित..जानिए मामला…!!

कार्य में लापरवाही बरतना पड़ा भारी,SP ने जारी किया आदेश,2 पुलिसकर्मी निलंबित..जानिए मामला…!!

 बीजापुर :-  नक्सली के भाग जाने के मामले में एसपी ने बड़ी कार्रवाई की है। डयूटी में तैनात दो कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है। मालूम हो कि फरार नक्सली के खिलाफ हत्या जैसी गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज था। लापरवाही बरतने पर एसपी ने प्रधान आरक्षक व आरक्षक को निलंबित कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने 14 मई को पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार नक्सलियों में रेवाली निवासी देवाराम नुप्पो (34) भी था। जनमिलिशिया सदस्य देवाराम के खिलाफ हत्या व आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में अरनपुर थाने में अपराध दर्ज था। उन्हें अदालत में पेश कर 14 मई को जेल भेज दिया गया था।

17 मई को तबीयत खराब लगने पर इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल ले जाया गया था। जहां बाथरूम जाने का बहाना कर आरोपी अस्पताल के बाथरूम में हथकड़ी समेत गया। जब काफी देर तक नक्सली बाथरूम से बाहर नहीं आया तब पुलिसकर्मी दरवाजा धकेल कर अंदर घुसे तो देखे कि नक्सली खिड़की तोड़कर फरार हो चुका था।

सूचना मिलने पर पुलिस ने नक्सली की तलाश शुरू कर दी है। जिले के सभी थानों में सूचना देते हुए शहर के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। साथ ही नक्सली की सुरक्षा ड्यूटी में लगे प्रधान आरक्षक लालू राम पोडियाम और आरक्षक मुंशी राम करतम को एसपी गौरव राय ने लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया है।

ब्रेकिंग : दो पंचायत सचिवों को काम पर लापरवाही पाए जाने पर कलेक्टर ने कर दिया निलंबित...जानिए पूरा मामला..!!

ब्रेकिंग : दो पंचायत सचिवों को काम पर लापरवाही पाए जाने पर कलेक्टर ने कर दिया निलंबित...जानिए पूरा मामला..!!

कलेक्टर ने दो कामचोर और लापरवाह पंचायत सचिवों को कर दिया निलंबित

जनपद पंचायत सीईओ का अंकुश नहीं सचिवों पर 

21 मई 2024 जगदलपुर / बकावंड :- बस्तर के कलेक्टर विजय दयाराम के. कामचोर एवं कर्तव्य के प्रति लापरवाह कर्मचारियों और अधिकारियों को तत्काल सजा देने में जरा भी देर नहीं करते। कलेक्टर की सजगता का प्रमाण आज बकावंड में देखने को मिला, जब कलेक्टर ने ऐसे ही दो पंचायत सचिवों को ऑन स्पॉट सस्पेंड कर दिया। कलेक्टर विजय दयाराम के. की इस सख्त कार्रवाई से अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।

बस्तर कलेक्टर विजय दयाराम के. शनिवार को बकावंड के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने जनपद पंचायत बकावंड के सभा कक्ष में जनपद क्षेत्र के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और पंचायय सचिवों की उपस्थिति में शासन की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान पाया गया कि ग्राम पंचायत दशापाल में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के कार्य तथा अन्य कार्यों की प्रगति बेहद निराशा जनक पाए जाने पर पंचायत सचिव हेमकरण सिंह ठाकुर को तत्काल निलंबित कर दिया। इसी तरह ग्राम पंचायत कोलावल के सचिव जयदेव सिंह ठाकुर को भी योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने पर सस्पेंड कर दिया गया है। 

सीईओ को छुट्टी पर जाने निर्देश

बताते हैं कि बैठक में कलेक्टर विजय जनपद पंचायत बकावंड के सीईओ एसएस मंडावी पर जमकर बरसे और उन्हें खूब फटकार भी लगाई। योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही के लिए सीधे तौर पर सीईओ को जिम्मेदार ठहराते हुए सीईओ पर बरस पड़े। कलेक्टर ने उन्हें साफ तौर पर कहा कि आप छुट्टी पर चले जाएं और बकावंड एसडीएम को तुरंत कार्यभार सौंप दें। यहां यह बताना जरूरी है कि सीईओ मंडावी की पंचायत सचिवों पर जरा भी पकड़ नहीं है। सीईओ ने सचिवों को योजनाओं और निर्माण कार्यों की आड़ में कमाई की खुली छूट दे रखी है।

जनपद में सरपंचों, पंचों और ग्रामसभा की कोई अहमियत ही नहीं रह गई है। सारे कार्य सीईओ, इंजीनियर और सचिव की तिकड़ी ही कराती है। कमीशनखोरी का खेल खुलेआम चल रहा है। विधानसभा चुनाव के दौरान कांकेर के एक बड़े नेता के कहने पर सीईओ एसएस मंडावी द्वारा जनपद क्षेत्र के तमाम पंचायत सचिवों से कांग्रेस के लिए फंड जुटाए जाने का मामला सुर्खियों में था।

तब सीईओ ने फंड जुटाने की जिम्मेदारी अपने तीन चार विश्वस्त पंचायत सचिवों को दे रखी थी। यही वजह है कि बकावंड जनपद के अधिकतर पंचायत सचिव मूल कार्य छोड़कर अवैध कमाई करने और अपने अधिकारी तक कमीशन पहुंचाने में लगे हुए हैं। जनपद सीईओ मंडावी का यहां से तबादला भी हो चुका था। सूत्र बताते हैं कि धनबल के दम पर उन्होंने अपना तबादला रुकवा लिया है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामीण जिले के ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ कलेक्टर से सीईओ को बकावंड से तत्काल हटाने की मांग कर रहे हैं।

लापरवाही बर्दाश्त नहीं : कलेक्टर

कलेक्टर विजय दयाराम के. ने  बकावंड और बस्तर जनपद की ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) एवं मनरेगा के कार्यों की समीक्षा की। कलेक्टर ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रगतिरत आवास निर्माण कार्यों को 31 मई तक पूर्ण करवाना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही अप्रारंभ और अपूर्ण आवासों को गति देते हुए 30 जून तक पूर्ण कराएं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हितग्राहियों को आवास निर्माण हेतु दी गई राशि का उपयोग नहीं करने, बार-बार आग्रह करने पर भी आवास निर्माण नहीं करने वाले हितग्राहियों से आरआरसी के द्वारा वसूली की कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाए।

साथ ही हितग्राहियों से आवास नहीं बनाने पर उनसे लिखित में जानकारी लेकर पंचायत प्रस्ताव के आधार पर कार्य को निरस्त करवाएं। शनिवार को कलेक्टर ने बकावंड और बस्तर के सद्भावना भवन में पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक, रोजगार सहायक, पीओ, आरईएस के सब इंजीनियरों का पंचायतवार समीक्षा कर योजना के क्रियान्वयन में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने मनरेगा के तहत बकावंड और बस्तर जनपद में 15-15 हजार से अधिक श्रमिकों को रोजगार के अवसर देने के निर्देश दिए। 

कलेक्टर ने बकावंड जनपद की 93 पंचायतों और बस्तर जनपद की 88 पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तीसरे किस्त प्राप्त निर्माणाधीन आवास की प्रगति, अप्रारंभ आवास, अपूर्ण आवास की स्थिति, आवासहीन हितग्राहियों के आवास निर्माण की प्रगति, मुख्यमंत्री आवास योजना की प्रगति, आवासों की जिओ टैगिंग की स्थिति, मनरेगा के प्रगतिरत कार्य में मजदूरों की स्थिति, मस्टर रोल की स्थिति, ब्लॉक में श्रमिकों को निकालने की स्थिति, अकुशल श्रमिकों की आधार सीडिंग की स्थिति की समीक्षा की गई।

कलेक्टर ने कहा कि वर्किंग सीजन के बचे दिनों का अच्छे से उपयोग किया जाना चाहिए।बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना कार्य और मनरेगा के कार्य में लापरवाही बरतने वाले एवं बैठक में अनुपस्थित रोजगार सहायक, तकनीकी सहायक, ग्राम पंचायत सचिव को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने बकावंड, बस्तर जनपद के सीईओ को कार्यों का सतत निरीक्षण करने के निर्देश दिए। 

कलेक्टर ने कहा कि मनरेगा से कन्वर्जेंस कर किया जा रहा आंगनबाड़ी भवन और पीडीएस दुकानों के निर्माण काम को 31 मई तक पूर्ण करवा लिया जाए। काम पूर्ण नहीं होने स्थिति में संबंधित कर्मचारियों से राशि वापसी की कार्यवाही की जाएगी। इसके अलावा ग्राम सचिव आवास कार्य में आरआरसी प्रकरण का प्रत्येक सप्ताह पेशी कर राशि वसूली करवाएं। आवास के हितग्राही की मृत्यु होने की स्थिति में उनके वारिसों को आवास नामांतरण की कार्यवाही 25 मई तक करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ प्रकाश सर्वे, एसडीएम बकावंड गगन शर्मा, एसडीएम बस्तर एआर राणा, जनपद पंचायत सीईओ बकावंड एसएस मंडावी, जनपद पंचायत सीईओ बस्तर श्री चुरेंद्र सहित अन्य संबंधित शाखा के अधिकारी उपस्थित थे।

प्री मानसून की एंट्री से मिलेगी राहत...आंधी तूफान और बारिश को लेकर IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

प्री मानसून की एंट्री से मिलेगी राहत...आंधी तूफान और बारिश को लेकर IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

 रायपुर । छत्‍तीसगढ़ के लोगों को अगले दो दिनों तक भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। अगले दो दिनों तक लू चलने की संभावना है।इसी बीच देश में प्री मानसून की एंट्री हो गई है।

केरल के कई जिलों में सोमवार को जमकर बारिश हुई है। मानसून की एंट्री का असर अब छत्तीसगढ़ में देखने को मिलेगा और प्रदेश की जनता को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।अधिकतम तापमान का दौर जारी है। सोमवार को प्रदेश में रायगढ़ सबसे गर्म रहा। यहां सर्वाधिक तापमान 42.8 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम 20.3 डिग्री नारायणपुर में दर्ज किया गया। वहीं रायपुर का अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री दर्ज किया गया। बिलासपुर का तापमान 40.8 डिग्री रिकार्ड किया गया।

इन जगहों में हुई बारिश

वहीं सोमवार को प्रदेश के कुछ जगहों पर वर्षा भी हुई। कवर्धा, पेंड्रा, बस्तर और मनोरा में दो सेमी वर्षा के आंकड़े दर्ज किए गए। जबकि जशपुर के कुनकुरी, पंडरिया, तपकरा, बकावंड में एक सेमी वर्षा हुई। मंगलवार को रायपुर में आंशिक रूप से बादल रहने की संभावना है। अधिकतम 42 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

 
कवर्धा दर्दनाक सड़क हादसा : 17 शवों का एक साथ अंतिम संस्कार, 2 महिलाओं की ससुराल में उठी अर्थी,डिप्टी सीएम विजय शर्मा हुए शामिल

कवर्धा दर्दनाक सड़क हादसा : 17 शवों का एक साथ अंतिम संस्कार, 2 महिलाओं की ससुराल में उठी अर्थी,डिप्टी सीएम विजय शर्मा हुए शामिल

 कवर्धा :- छत्तीसगढ़ के कवर्धा में दर्दनाक सड़क हादसे में मृत 19 लोगों का अंतिम संस्कार किया गया।  सेमहारा गांव में 17 लोगों का अंतिम संस्कार किया गया। 2 महिलाओं का उनके ससुराल में अंतिम संस्कार हुआ। परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है. कई बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया. कई परिवारों की खुशियां छिन गई ।  सामूहिक अंतिम संस्कार कार्यक्रम में डिप्टी सीएम विजय शर्मा व पंडरिया विधायक भावना बोहरा शामिल हुए ।

सोमवार को सेमरहा गांव के रहने वाले 36 ग्रामीण पिकअप गाड़ी में सवार होकर रोज की तरह तेंदूपत्ता तोड़ने रुखमीदादर के जंगल गए हुए थे. जंगल से तेंदूपत्ता तोड़ने के बाद दोपहर लगभग 2 बजे वापस लौट रहे थे. इसी दौरान बहापानी गांव के पास घाट में गाड़ी का ब्रेक फेल हो गया। गाड़ी अनियंत्रित होता देख ड्राइवर गाड़ी से बाहर कूद गया. ड्राइवर को गाड़ी से कूदता देख गाड़ी में बैठे लगभग 15 लोग भी चलती गाड़ी से कूद गए।

डिप्टी सीएम घटना स्थल पहुंचे, पूर्व सीएम मृतकों के गांव पहुंचे

कमिश्नर, कलेक्टर, आईजी, एसपी समेत पूरा जिला प्रशासन घटनास्थल पर पहुंच गया.  शाम होते होते प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा घटना स्थल पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया. मृतक परिवार को उनके घर जाकर व घायलों से अस्पताल में मुलाकात की. इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी कवर्धा पहुंचे और जिला अस्पताल में भर्ती घायलों से मिलकर हालचाल जाना. लगभग रात 10 बजे भूपेश बघेल मृतक के गांव सेमहारा पहुंचे और सभी मृतक के घर जाकर परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की।

 दिल दहला देने वाली वारदात : छत्तीसगढ़ में बीवी और बेटी की निर्मम हत्या...पति ने इस तरह दिया वारदात को अंजाम

दिल दहला देने वाली वारदात : छत्तीसगढ़ में बीवी और बेटी की निर्मम हत्या...पति ने इस तरह दिया वारदात को अंजाम

 रायपुर: राजधानी से लगे खरोरा के घिवरा गांव में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। गांव में रहने वाले एक पति ने अपनी पत्नी और बेटी की हत्या कर दी जिससे गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पति योगेश वर्मा अपनी पत्नी जानकी और छोटी बेटी लवली समेत अपने बेटे विवेक कुमार वर्मा के साथ रहता था और नशे का आदी था।आरोपी अपनी पत्नी और बेटी के चरित्र पर शक करता था। इसी बात पर आये दिन घर में विवाद होता रहता था।

पड़ोसियों के मुताबिक आज भी देर शाम को आरोपी योगेश वर्मा नशे में घर पहुंचा और घर में जमकर विवाद करने लगा जिसकी आवाज घर के बाहर तक आई। आरोपी के बेटे विवेक के मुताबिक सोमवार को वह अपने मामा के साथ रायपुर गया हुआ था और दिन में ही वापस गांव आकर मामा के ही घर खाना खाकर सो गया था। देर शाम को जब अपने घर पहुंचा तो दरवाजा खटखटाने पर जब किसी ने दरवाजा नही खोला तो अपने मामा को बुलवाकर अपने घर की छत पर चढ़कर देखा। उसकी मां जानकी वर्मा जिसके गले पर एक गमछा बंधा हुआ था और वो कमरे में मृत पड़ी थी जिससे गला घोंटकर हत्या करना प्रतीत होता है। उसके बाद वो अपनी बहन के कमरे में जाकर देखा तो वहां खून से लथपथ उसकी 19 साल की बहन पड़ी मिली जबकि घर से उसके पिता गायब मिले।

वारदात की सूचना पुलिस को दी तो मौके पर पहुंची पुलिस ने शुरूआती जांच के बाद घर को सीलकर दिया और आरोपी पति की तलाश की शुरू की। इस खोजबीन में आरोपी योगेश को खरोरा-तिल्दा मार्ग से गिरफ्तार किया गया।  आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने ही अपनी पत्नी और अपनी छोटी बेटी की हत्या की है।दरअसल योगेश वर्मा ने 8 मई को अपनी बडी बेटी भारती की शादी की थी, तब से वो उसकी मां जानकी और छोटी बेटी के चरित्र पर और ज्यादा शक करने लगा था।

दिवंगत ईरानी राष्ट्रपति डॉ. सैय्यद इब्राहिम रईसी के निधन पर आज छत्तीसगढ़ में राजकीय शोक

दिवंगत ईरानी राष्ट्रपति डॉ. सैय्यद इब्राहिम रईसी के निधन पर आज छत्तीसगढ़ में राजकीय शोक

 रायपुर :- भारत सरकार द्वारा ईरान के दिवंगत राष्ट्रपति डॉ. सैय्यद इब्राहिम रईसी और विदेश मंत्री  हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियन के सम्मान में आज 21 मई को एक दिवस का राजकीय शोक घोषित किया गया है। राजकीय शोक की अवधि में राज्य स्थित समस्त शासकीय भवनों एवं जहां पर नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाते हैं। वहां पर राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे।

इस दौरान शासकीय स्तर पर कोई मनोरंजन तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे। भारत सरकार के निर्देश के बाद मंगलवार को छत्तीसगढ़ में भी कल एक दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की गई है। इसके आदेश मंत्रालय महानदी भवन से देर शाम जारी किए गए हैं।

शराबी पति ने कुल्हाड़ी से हमला कर पत्नी को उतारा मौत के घाट...जानें क्या है वजह

शराबी पति ने कुल्हाड़ी से हमला कर पत्नी को उतारा मौत के घाट...जानें क्या है वजह

 सरगुजा। जिले के कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पैगा में एक महिला ने खाना नहीं बनाया था। इससे नाराज शराबी पति ने कुल्हाड़ी से सिर व चेहरे पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। सूचना पर गांव में पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि मृतिका विनासो साय 38 वर्ष ग्राम पैगा की रहने वाली थी। उसका पति आरोपी जहल साय शराब पीने का आदि है। रविवार को जहल साय शराब पीकर घर आया और पत्नी से खाना मांगने लगा। इस पर पत्नी ने कहा कि उसने खाना नहीं बनाया है। इस बात पर दोनों के बीच विवाद हुआ और गुस्से में पति ने उसके सिर व चेहरे पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद पति घर से फरार हो गया।

गांव के सरपंच ने मृतका के भाई लखन मझवार को घटना की सूचना उसके मोबाइल पर दी। सूचना पर भाई पहुंचा तो बहन घर में मृत अवस्था में पड़ी हुई थी। इसके बाद उसने घटना की रिपोर्ट कमलेश्वरपुर थाने में दर्ज कराई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। फिर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ धारा 302 के तहत अपराध दर्ज कर खोजबीन शुरु की। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी पति जहल साय 41 वर्ष को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो उसने पत्नी की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली।

CG BREAKING : इन्हें बनाई गईं वन विभाग की अपर मुख्य सचिव...आदेश जारी..!!

CG BREAKING : इन्हें बनाई गईं वन विभाग की अपर मुख्य सचिव...आदेश जारी..!!

 रायपुर : केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस छत्तीसगढ़ लौटीं ऋचा शर्मा को अपर मुख्य सचिव, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है. जिसका आदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने आज जारी कर दिया हैवही ऋचा शर्मा के कार्यभार ग्रहण करने के बाद से मनोज कुमार पिंगुआ वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हो जाएंगे.

 19 लोगों की मौत की पुष्टि, सीएम साय ने मृतकों के परिजनों को 5 लाख और घायलों को 50 हजार की सहायता राशि की घोषणा की

19 लोगों की मौत की पुष्टि, सीएम साय ने मृतकों के परिजनों को 5 लाख और घायलों को 50 हजार की सहायता राशि की घोषणा की

 रायपुर :- छत्तीसगढ़ में कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के बाहपानी गांव के पास सड़क दुर्घटना में मृत ग्रामीणों के प्रति मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को संवेदना व्यक्त की। छत्तीसगढ़ शासन ने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख और हादसे में घायल हुए लोगों को 50 -50 हज़ार की सहायता राशि देने का निर्णय लिया है।  साय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर इस बात की जानकारी देते हुए लिखा कि कबीरधाम जिले में हुए सड़क हादसे में मृतकों की संख्या 19 हो गई हैं। तीन लोग घायल हुए हैं। दुःख की इस घड़ी में छत्तीसगढ़ शासन पीड़ित परिवारजनों के साथ पूरी तरह खड़ा है। हमने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख और इस हादसे में घायल हुए लोगों को 50 -50 हज़ार की सहायता राशि देने का निर्णय लिया है। यह राशि प्रशासन द्वारा उपलब्ध करायी गयी सहायता एवं बीमा आदि से मिलने वाली राशि के अतिरिक्त है। प्रशासन को यह भी निर्देश दिया गया है कि सड़क सुरक्षा के प्रति अतिरिक्त सावधानी बरती जाये। ऐसे हादसे रोकने के हरसंभव उपाय होने चाहिये।