नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
भीषण गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, अगले 3 दिनों तक बारिश की संभावना

भीषण गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, अगले 3 दिनों तक बारिश की संभावना

 छत्तीसगढ़ |  छत्तीसगढ़ के रायपुर में रविवार की सुबह अचानक मौसम में बदलाव हुआ है. भीषण गर्मी के बीच रिमझीम बारिश हुई. बारिश की वजह से मौसम में ठंड़कता आई. वही तेज गर्मी के बीच बारिश से लोगो को राहत मिली. इस बीच मौसम विभाग ने 7,8,9 अप्रेल को प्रदेश में बारिश होने की संभावना जताई थी।

दरअसल रायपुर समेत प्रदेश में भीषण गर्मी से लोग परेशान है. पारा 40 डिग्री तक पहुँच गया है.वही इस भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने बदलाव के संकेत दिए है. विभाग के अनुसार एक द्रोणिका दक्षिण छत्तीसगढ़ से कोमोरिन क्षेत्र तक 0.9 किमी उचाई तक फैला हुआ है. साथ ही प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से नमी भी आनी शुरू हो गई है. जिसके वजह से 7,8,9 अप्रेल को बारिश होने की संभावना जताई थी प्रदेश के कई जिलों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश ओलावृष्टि और अंधड़ चलने की संभावना है. लोगों ने बताया कि अभी कुछ दिनों से गर्मी से हाल बेहाल हो गया..गर्म हवा भी चलने लगी है. जिसके कारण से लोग काफी परेशान है. तेज धूप व गर्म हवाओं ले चलते गर्मी काफी ज्यादा बढ़ गई है. आज सुबह से मौसम में बदलाव हुआ है. रिमझिम बारिश होने से गर्मी से राहत मिली है.

ब्रेकिंग : कंटेनर और ट्रक में हुई जोरदार भिड़ंत, टक्कर से गाड़ियों में लगी भीषण आग

ब्रेकिंग : कंटेनर और ट्रक में हुई जोरदार भिड़ंत, टक्कर से गाड़ियों में लगी भीषण आग

 बेमेतरा : आये दिन सड़क हादसे के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं, आये दिन ये सभी एक्सीडेंट की ख़बरें सुनने को मिलती हैं. इसी बीच खबर हैं की बेमेतरा में कंटेनर और ट्रक में हुई जोरदार टक्कर हुई और देखिए ही देखते ट्रक और कंटेनर में भीषण आग लग गई, वही ड्राइवर ने अपनी बहादुरी दिखाते हुए कंटेनर से कूदकर अपनी जान बचाई , यह पूरा मामला बेमेतरा से कवर्धा रोड में बैजी गाँव के पास हुई हैं।

Lok Sabha Election-2024 : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बस्तर लोकसभा क्षेत्र में मतदान की तैयारियों की ली समीक्षा बैठक

Lok Sabha Election-2024 : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बस्तर लोकसभा क्षेत्र में मतदान की तैयारियों की ली समीक्षा बैठक

 रायपुर : लोकसभा निर्वाचन 2024 के प्रथम चरण अंतर्गत बस्तर लोकसभा निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने कहा कि निर्वाचन हेतु तैयारी प्रारंभ से ही प्रभावी तरीके से की गई हो तो निर्वाचन कार्य सुगमता से संपन्न होते हैं। उन्होंने बस्तर जिले के जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में आज आयोजित समीक्षा बैठक में सभी अधिकारियों को लोकसभा निर्वाचन 2024 को आपसी समन्वय से निष्पक्ष, पारदर्शी एवं बाधारहित तरीके से संपादित करने के निर्देश दिए।

बैठक में सुगम निर्वाचन हेतु आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था, मतदान दलों की रवानगी और वापसी की कार्ययोजना, संगवारी मतदान केंद्रों, मतदान दलों का प्रशिक्षण, पोस्टल बैलेट, ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की उपलब्धता सहित अन्य जरूरी विषयों पर चर्चा की गई।

बैठक में आईजी सीआरपीएफ साकेत कुमार सिंह, पुलिस महानिरीक्षक ओ पी पाल, कमिश्नर श्याम धावड़े और बस्तर आईजी सुंदर राज पी., बैठक में बस्तर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बस्तर, नारायणपुर,सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा और कोंडागांव जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक सहित जिला निर्वाचन कार्यालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ के शराब प्रेमियों को बड़ा झटका...अब एक बार में खरीद पाएंगे सिर्फ इतने बोतल, आदेश जारी

छत्तीसगढ़ के शराब प्रेमियों को बड़ा झटका...अब एक बार में खरीद पाएंगे सिर्फ इतने बोतल, आदेश जारी

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के रायपुर में आबकारी विभाग द्वारा नए नियमों का ऐलान किया गया है। अब से, एक व्यक्ति केवल एक बार में शराब या बियर की एक बोतल ही खरीद पाएगा। दूसरी बोतल के लिए उसे दूसरी दुकान जाना होगा या फिर करीब एक-दो घंटे के बाद उसी दुकान में आकर खरीद पाएगा। इससे पहले काउंटर से 4 बोतल तक खरीदने का नियम था। यह बदलाव शराब और बियर के अवैध संग्रहण और अवैध बिक्री पर नियंत्रण के उद्देश्य से किया गया है। इसके अलावा, प्रीमियम शराब दुकानों की तुलना में देशी शराब दुकानों में ज्यादा भीड़ होने के कारण, अद्धी और पौवा खरीदने वालों को राहत दी गई है।

एक बार में 2 अद्धी या 4 पौवा की लिमिट तय की गई है। इस तरह दुकान से प्रति व्यक्ति एक बार में 2 अद्धी या 4 पौवा भी खरीद सकता है। गौरतलब हैं कि छत्तीसगढ़ में आबकारी विभाग के नियम में कई बदलाव किए गए हैं। नये नियम के तहत शराब की कीमतें जहां बढ़ाई गई हैं, वहीं शराब का अवैध संग्रहण और बिक्री रोकने के लिए शराब दुकान में प्रति व्यक्ति शराब बेचने के नियम में भी बदलाव किया गया है। इस नियम के तहत अब कोई भी व्यक्ति किसी भी शराब दुकान से एक टाइम में शराब की एक बोतल ही खरीद पाएगा।जिसका आदेश जारी किया जा चुका है। वही इस आदेश से शराब प्रेमियों के चेहरे उदास हो गए है।

जिला सहकारी बैंक में फर्जी नियुक्ति का मामला...दो दिनों से जांच जारी, दोषियों पर होगी कार्रवाई

जिला सहकारी बैंक में फर्जी नियुक्ति का मामला...दो दिनों से जांच जारी, दोषियों पर होगी कार्रवाई

 राजनांदगांव : राजनांदगांव के जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में फर्जी नियुक्तियां की शिकायत के बाद अब यहां जांच के लिए दो दिनों से टीम पहुंची हुई है, जो यहां नियम विरुद्ध हुई नियुक्तियों और नियुक्तियों के लिए बड़े लेनदेन के आरोपों की जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रदेश में कांग्रेस की सरकार के समय राजनांदगांव जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में नियमों को दरकिनार करते हुए बड़ा लेनदेन कर फर्जी नियुक्तियां किए जाने का आरोप लगा था, लेकिन शिकायत के बावजूद इस मामले की जांच नहीं हो पा रही थी, ऐसे में पंडरिया विधायक भावना बोहरा के द्वारा विधानसभा में इस मामले को लेकर ध्यान आकर्षण लाने के बाद सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने इस पर जांच के आदेश दिए थे। अब इस फर्जी नियुक्तियां की जांच के लिए यहां जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में टीम पहुंची हुई है।

इस मामले को लेकर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष सचिन सिंह बघेल ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय जिला सहकारी बैंक में प्रशासक की नियुक्ति हुई थी और उनके लगभग दो ढाई साल के कार्यकाल में यहां लगातार नियुक्तियां की गई। इन नियुक्तियों की शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हुई। सरकार बदलने के बाद पंडरिया विधायक द्वारा विधानसभा में ध्यान आकर्षण लाया गया, जिसमें विधायक भावना बोरा ने सरकार का पक्ष जानना चाहा था, जिस पर सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने इसकी जांच कराए जाने की बात कही थी। वहीं प्रारंभिक जांच में ही 51 लोगों की नियुक्तियों में नियमों का पालन नहीं करना पाया गया था। उन्होंने कहा की सेवा नियमों को दरकिनार कर यहां नियुक्तियां दी गई। इन नियुक्तियों के लिए रजिस्टार कोऑपरेटिव सोसाइटी से भी अनुमति नहीं ली गई।

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में हुई नियुक्तियों में बड़े पैमाने पर लेनदेन का आरोप भी लगाया गया था, अब इस मामले की जांच की जा रही है। संयुक्त रजिस्टर के नेतृत्व में एक टीम गठित किया गया है और यह टीम दो दिनों से जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में पहुंचकर जिन लोगों की नियुक्ति हुई है उनसे और जो नियुक्ति को लेकर प्रक्रिया अपनाई गई है उस पर अपनी जांच कर रही है। इस टीम की जांच में ही खुलासा होगा कि इन फर्जी नियुक्तियों के लिए कितने रुपए का लेनदेन हुआ और इसमें कौन-कौन दोषी है। बहरहाल जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में पहुंची टीम से यहां यहां हड़कंप मचा हुआ है। ऐसे में फर्जी नियुक्ति देने वालों पर कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है।

विधानसभा चुनाव में हमें अपनों ने ही हराया, हराने वाले BJP नहीं बल्कि कांग्रेस के लोग है : कवासी लखमा

विधानसभा चुनाव में हमें अपनों ने ही हराया, हराने वाले BJP नहीं बल्कि कांग्रेस के लोग है : कवासी लखमा

 जगदलपुर : लोकसभा चुनाव की तारीख आहिस्ता-आहिस्ता नजदीक आ रही हैं, ऐसे में नेता मंत्रियों के हर दिन नए बयान सामने आ रहे हैं। इन दिनों कांग्रेस के लिए सबसे बड़ा टास्क हैं लोकसभा चुनाव में जितना और उसके लिए वह हर संभव कोशिश भी कर रही हैं. वही प्रथम चरण का मतदान बस्तर संसदीय सीट के लिए 19 अप्रैल को होना है. इसके लिए प्रचार प्रसार भी तेजी से किया जा रहा है. इसी बीच कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी कवासी लखमा बस्तर संभाग के विभिन्न विकासखंडों में प्रचार रहे हैं और अपने प्रति वोट के लिए अपील भी कर रहे हैं. प्रचार के दौरान लखमा ने कांग्रेस के भीतर गुटबाजी को स्वीकार करते सार्वजनिक किया है. गुरुवार को कवासी लखमा जगदलपुर विधानसभा के दौरे पर थे. इस दौरान लखमा ने चिंगपाल में आम जनता को संबोधित किया. उन्होंने संबोधन के बीच विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली हार का भी जिक्र किया और विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के भीतर बनी रही गुटबाजी को स्वीकार करते हुए सार्वजनिक किया और अपना दर्द भी बताया।

उन्होंने कहा, विधानसभा चुनाव में जनता नहीं हराई बल्कि अपनों ने ही चुनाव हराया है. कवासी लखमा ने स्थानीय हल्बी बोली में कहा कि कांग्रेस विधानसभा चुनाव क्यों हारी है, इसकी जानकारी सभी को है. हराने वाले बीजेपी नहीं है बल्कि कांग्रेस के लोग ही है. कोई कहता है वो रेखचन्द जैन का व्यक्ति है. कोई कहता है वो दीपक बैज का व्यक्ति है और कोई कहता है कि वे राजमन वेंजाम का व्यक्ति है. कोई मिथलेश स्वर्णकार का व्यक्ति है. जिला पंचायत चुनाव भी इसी कारण हारना पड़ा है, लेकिन इस लोकसभा चुनाव में सभी एक निर्णय लें. चाहे दीपक बैज, रेखचन्द जैन, राजमन वेंजाम, मिथलेश स्वर्णकार सभी राहुल गांधी का व्यक्ति होकर चुनाव लड़ें. सभी राहुल गांधी बनकर चुनाव लड़ें. बीजेपी में इतनी दम नहीं है कि वे कांग्रेस को हरा दे।

Elections 2024: कांग्रेस ने इन जिलों में की प्रभारियों की नियुक्ति...देखें किसे कहां की मिली ज़िम्मेदारी

Elections 2024: कांग्रेस ने इन जिलों में की प्रभारियों की नियुक्ति...देखें किसे कहां की मिली ज़िम्मेदारी

 रायपुर : लोकसभा चुनाव अब कुछ ही दिन बचे है, ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी तैयारियों में जुटी हुई है. वहीं इसी बीच कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए जिला प्रभारियों की नियुक्ति की है.जारी आदेश के अनुसार, सुबोध हरितवाल को बिलासपुर, दिनेश शर्मा को मुंगेली, कृष्णा दुबे को खैरागढ़ और शारिक रईस खान को गरियाबंद का जिला प्रभारी बनाया गया है.

 पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह को लेकर प्रदेश संगठन प्रभारी नितिन नबीन ने कह दी ये बड़ी बात....पढ़िए राजनीतिक खबर

पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह को लेकर प्रदेश संगठन प्रभारी नितिन नबीन ने कह दी ये बड़ी बात....पढ़िए राजनीतिक खबर

6 अप्रैल 2024 कोरबा:- पार्टी में जब….जिस भी भूमिका में आपको दायित्व दिया गया है, आपको न्याय करना होता है। ये बयान छत्तीसगढ़ के प्रदेश संगठन प्रभारी नितिन नबीन का है। नितिन नबीन ने ये बयान उस वक्त दिया जब वो कांग्रेस के न्याय पत्र पर कांग्रेस पार्टी को घेरते हुए सवाल खड़े कर रहे थे। उन्होने तंज कसते हुए कहा कि….कांग्रेस ने अपने नेताओं के साथ तो न्याय किया नही, कार्यकर्ताओं के साथ न्याय किया नही, छत्तीसगढ़ में छत्तीस वादे करके 5 साल तक सरकार ने केवल छलने का काम किया।

अब उनके न्याय पर जनता को विश्वास नही है। नितिन नबीन के इस बयान के बाद ही मीडिया ने उनसे पूछ दिया…अगर ऐसा है तो छत्तीसगढ़ से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रही रेणुका सिंह के साथ बीजेपी ने कितना न्याय किया ? मीडिया के इस सवाल पर नितिन नबीन पहले तो बचने की कोशिश करते नजर आये, लेकिन बाद में उन्होने कह दिया कि रेणुका सिंह को पार्टी ने पूरा मौका दिया है। पार्टी में जब….जिस भी भूमिका में आपको दायित्व दिया गया है, आपको न्याय करना होता है।

आम चुनाव की घोषणा के साथ ही छत्तीसगढ़ में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गयी है। सूबे की हाई प्रोफाइल सीटों की बात करे तो कोरबा लोकसभा सीट पर बीजेपी और कांग्रेस की पैनी नजर है। इस सीट से बीजेपी की सरोज पांडेय मौजूदा सांसद ज्योत्सना महंत को पटखनी देने के लिए ऐढ़ी-चोटी का जोर लगाये हुए है। यहीं वजह है कि कोरबा लोकसभा में भले ही तीसरे चरण में मतदान होना है, लेकिन राजनीतिक सरगर्मी अभी से काफी तेज है। शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश संगठन प्रभारी नितिन नबीन कोरबा प्रवास पर पहुंचे।

हेलीपेड पर उन्होने मीडिया से चर्चा करते हुए कांग्रेस के न्याय पत्र पर जमकर हमला बोला। नितिन नबीन ने तंज कसते हुए कहा कि….कांग्रेस ने अपने नेताओं के साथ तो न्याय किया नही, कार्यकर्ताओं के साथ न्याय किया नही, छत्तीसगढ़ में छत्तीस वादे करके 5 साल तक सरकार ने केवल छलने का काम किया। अब उनके न्याय पर जनता को विश्वास नही है। नितिन नबीन के इस बयान के बाद ही मीडिया ने उनसे सवाल किया कि…अगर ऐसा है तो छत्तीसगढ़ से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रही रेणुका सिंह के साथ बीजेपी ने कितना न्याय किया ?

मीडिया के इस सवाल पर नितिन नबीन पहले तो बचते नजर आये, लेकिन बाद में उन्होने कह दिया कि रेणुका सिंह को पार्टी ने पूरा मौका दिया है। पार्टी में जब….जिस भी भूमिका में आपको दायित्व दिया गया है, आपको न्याय करना होता है। उन्होने अपना खुद का उदाहरण देते हुए कहा कि पहले मैं पार्टी का राष्ट्ीय महामंत्री था 7 साल, फिर पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा बना दिया, मैने उसमें भी काम किया।

: नितिन नबीन यहीं नही रूके उन्होने सीएम विष्णुदेव साय का भी उदाहरण देते हुए कह दिया कि पार्टी ने विष्णुदेव साय जी प्रदेश अध्यक्ष रहे फिर विधायक और कार्यकर्ता के रूप में भी काम किया, आज पार्टी ने उन्हे मुख्यमंत्री बनाया है। वहीं नेता प्रतिपक्ष डाॅ.चरणदास महंत द्वारा केंद्र सरकार द्वारा कांग्रेस के खातों को फ्रीज किये जाने के आरोप पर नितिन नबीन ने पलटवार किया। उन्होने कहा कि जैसा उन्होेन कर्म किया है, इसलिए उनका अकाउंट सीज हुआ है। अगर उन्होने गलत नही किया होता,तो उनका अकाउंट आज सीज नही होता।

कांग्रेस को फिर लगा झटका...2 मुख्यमंत्रियों की मौजूदगी में कांग्रेस के पूर्व महामंत्री थामा बीजेपी का दामन

कांग्रेस को फिर लगा झटका...2 मुख्यमंत्रियों की मौजूदगी में कांग्रेस के पूर्व महामंत्री थामा बीजेपी का दामन

 रायपुर। पूर्व प्रदेश कांग्रेस प्रभारी महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला ने पार्टी छोड़ दी है. अब वे आज भाजपा में प्रवेश कर चुके हैं. चंद्रशेखर शुक्ला कवर्धा में आयोजित सभा में भाजपा में शामिल हुए. इस दौरान मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मौजूद रहे.

बता दें कि चंद्रशेखर शुक्ला ने 9 मार्च को इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को पत्र लिखकर प्रदेश महामंत्री पद से अपना इस्तीफा पेश किया था. इस पत्र में चंद्रशेखर शुक्ला ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा था कि मैंने अपने जीवन के बहुमूल्य और श्रेष्ठ समय अपनी सर्वश्रेष्ठ भूमिकाओं के साथ पार्टी को समर्पित किया, लेकिन पार्टी अपनी मूल विचारधारा से हट कर तुष्टीकरण की दिशा में कार्य करने लगी.

चंद्रशेखर शुक्ला ने आगे लिखा कि अपनी बारम्बार उपेक्षा और अपमान से मुझे ऐसा महसूस हो रहा है कि इन पदों में काम करना मेरे लिए दुश्वार है. निवेदन है कि मुझे प्रदेश महामंत्री के पद से भार मुक्त कर मेरा इस्तीफा स्वीकार करें.

दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूली छात्रों से भरी वैन को मारी टक्कर...1 बच्चे की मौत, 6 से ज्यादा घायल, इलाज जारी

दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूली छात्रों से भरी वैन को मारी टक्कर...1 बच्चे की मौत, 6 से ज्यादा घायल, इलाज जारी

 धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले मे दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है । यहां  तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूली छात्रों से भरी वैन को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई। वहीं, 6  से ज्यादा बच्चे घायल हो गए। सभी घायल बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल(hospital ) में भर्ती कराया गया है।यह मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, घटना धमतरी(dhamtari ) के संबलपुर बायपास रोड की है। छात्रों से भरी वैन सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल बठेना जा रही थी। इसी दौरान रायपुर-जगदलपुर की ओर एक तेज रफ्तार ट्रक (हाईवा )जा रही थी।ट्रक ने बच्चों से भरी वैन को जोरदार टक्कर मार दी।हादसा इतना जबरदस्त था कि स्कूली वैन(जीप ) के परखच्चे उड़ गए।पुलिस(police ) मौके पर पहुंची और घायल स्कूली छात्रों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्चों के परिजन भी अस्पताल पहुंचे हुए हैं। डॉक्टरों (doctor )द्वारा घायल बच्चों का उपचार जारी है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वहीं मौके से डंपर चालक फरार हो गया है ।

छत्तीसगढ़ी में MA करने वाले युवाओं को मिला बड़ा तोहफा, अब विवि और कॉलेजों में छत्तीसगढ़ी शिक्षक की नियुक्ति! आदेश जारी

छत्तीसगढ़ी में MA करने वाले युवाओं को मिला बड़ा तोहफा, अब विवि और कॉलेजों में छत्तीसगढ़ी शिक्षक की नियुक्ति! आदेश जारी

 रायपुर । छत्तीसगढ़ी में एमए करने वाले छात्र-छात्राओं को  बड़ा तोहफा मिला है ।  छत्तीसगढ़ी भाषा पर स्नातक डिग्रीधारियों को नौकरी के अवसर मुहैया कराएगी। इस संबंध में उच्च शिक्षा संचालनालय ने आदेश जारी किया है।

देखें आदेश

बता दे छत्तीसगढ़ विधानसभा में 16 फरवरी को  छत्तीसगढ़ी में पढ़ाई का मुद्दा उठा था । विधायक कुंवर सिंह निषाद ने ये मुद्दा उठाया था उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा देश के हर राज्य में अपनी-अपनी बोली के हिसाब से पढ़ाई होती है. बहुत से युवा हैं जो छत्तीसगढ़ी भाषा की पढ़ाई कर चुके हैं, उन्हें टीचर की जॉब मिलनी चाहिए। जवाब देते हुए स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कुंवर सिंह निषाद तो सिर्फ छत्तीसगढ़ी की बात कर रहे हैं। हमारी सरकार तो सरगुजिया, गोंडी तमाम बोलियां में पढ़ाई की तैयारी कर रही है। आने वाले समय में हमारी कोशिश है एम ए हिंदी के जो छात्र हैं उनकी संख्या बहुत कम है. उन्हें भी भर्ती में शामिल करने के लिए प्रयास कर रहे हैं। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कुंवर सिंह निषाद जी का जो सवाल है वह भावनात्मक रूप से अच्छा है लेकिन हम छत्तीसगढ़िया लोगों को आगे बढ़ना चाहते हैं।  पूरे देश की शिक्षा के स्तर पर उन्हें लाना है।

राजधानी में लगी आग की उठने लगी सियासी लपटें : इस नेता ने किया सनसनीखेज दावा, बोले- आग लगी नहीं बल्कि लगाई गई, बताई ये वजह

राजधानी में लगी आग की उठने लगी सियासी लपटें : इस नेता ने किया सनसनीखेज दावा, बोले- आग लगी नहीं बल्कि लगाई गई, बताई ये वजह

 रायपुर। छत्तीसगढ़ विद्युत विभाग के गुढ़ियारी स्थित केंद्रीय भंडार में कल लगी भीषण आग को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने बड़ा बयान दिया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने इस पूरे अग्निकांड पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सनसनीखेज दावा किया हैं। दीपक बैज ने कि गुढ़ियारी स्थित सीएसपीडीसीएल के ट्रांसफर गोदाम में लगी आग लगवाई गई हैं।

दीपक बैज का दावा हैं कि यह मुख्यमंत्री का विभाग है, मुख्यमंत्री के विभाग में बड़ा घोटाला हुआ है। इसी को दबाने के लिए यह आगजनी की गई है। सारे अफसर, मंत्री, नेता उसे दबाने में लगे हैं।

गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में भारत माता चौक के पीछे स्थित सीएसपीडीसीएल के ट्रांसफार्मर गोदाम में कल भीषण आगजनी की घटना सामने आई थी। करीब 10 घंटे तक यह आग धधकती रहे जिसकी चपेट में आये सैकड़ो बिजली के ट्रांसफार्मर जलकर ख़ाक हो गये। इस आगजनी के बाद रायपुर प्रशासन और पुलिस में भी हड़कंप मच गया था। कलेक्टर खुद मौके पर पहुंचकर राहत अमले को निर्देश दे रहे थे। यह आग इतनी भीषण थी की रायपुर समेत 20-30 किलोमीटर दूर से भी इसके धुंए आसमान में नजर आ रहे थे। हालांकि दर्जनों दमकल वाहनों और राहत टीम की कड़ी मशक्कत के बाद रात तक इस आग पर काबू पा लिया गया। सबसे राहत की बात रही कि इस आगजनी की चपेट में कोई नहीं आया लेकिन संपत्ति को नुकसान जरूर पहुंचा। रात में ही सीएम विष्णुदेव साय भी मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिए जाने और घटना की जाँच की बात कही थी।

मोदी के खिलाफ टिप्पणी मामले में फंसे चरणदास महंत, चुनाव आयोग के आदेश पर दर्ज हुआ केस

मोदी के खिलाफ टिप्पणी मामले में फंसे चरणदास महंत, चुनाव आयोग के आदेश पर दर्ज हुआ केस

6 अप्रैल 2024 रायपुर :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ हेट स्पीच मामले में चरणदास महंत के खिलाफ केस दर्ज कर लिआया गया है। राजनांदगांव में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत का मोदी पर दिए बयान को गुरुवार को देश की राजधानी दिल्ली में बीजेपी के प्रवक्ता और राज्यसभा सदस्य सुधांशु त्रिवेदी ने उठाया था। जिसके बाद शुक्रवार को आखिरकार निर्वाचन आयोग(EC) ने नेता प्रतिपक्ष के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दे दिया है। जिसके बाद राजनांदगांव पुलिस ने धारा 506 के तहत उनके खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

बता दें कि, चरणदास महंत ने 3 अप्रैल को राजनांदगांव में पूर्व सीएम भूपेश बघेल की नामंकन रैली के दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सिर पर लाठी मारने वाला सांसद चुनने की अपील की थी।

भाजपाइयों ने किया था जोरदार हमला

प्रधानमंत्री नरेंद मोदी के खिलाफ हेट स्पीच को लेकर छत्तीसगढ़ में भी भाजपाइयों ने आक्रामक रवैया अपनाया था। पूरी भारतीय जनता पार्टी ने इस मुद्दे को लेकर बेहद आक्रमक रुख अख्तियार कर लिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी इस मामले में जवाबी हमला करते हुए कहा कि हिम्मत है तो पहले लाठी उन्हें मारे। ऐसे ही वित्त मंत्री ओपी चौघरी ने भी नेता प्रतिपक्ष के खिलाफ बयान जारी किए।

महंत स्टार प्रचारक, इसलिए एक्शन

उधर, प्रधानमंत्री का मामला था लिहाजा निर्वाचन आयोग ने भी इसे गंभीरता से लिया। दरअसल, महंत कांग्रेस के स्टार प्रचारक हैं। सो, अफसरों का कहना है कि स्टार प्रचारक के खिलाफ राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय या डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन आफिसर सीधे एक्शन नहीं ले सकता। इसलिए इलेक्शन कमीशन ने शुक्रवार को दोपहर महंत के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दे दिया। जिसके बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने इसे राजनांदगांव जिला प्रशासन को भेज दिया। इलेक्शन कमीशन का आदेश राजनांदगांव के थाने में पहुंच गया है। राजनांदगांव पुलिस ने धारा 506 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

किसी भी कार्य में सफलता हासिल करने के लिए आत्मविश्वास बहुत जरूरी : बृजमोहन अग्रवाल

किसी भी कार्य में सफलता हासिल करने के लिए आत्मविश्वास बहुत जरूरी : बृजमोहन अग्रवाल

 रायपुर। रायपुर लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा का प्रचार प्रसार अभियान दिनोदिन तेज होता जा रहा है। इसी क्रम में रायपुर लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के मंडल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बृजमोहन अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, किसी भी कार्य में सफलता हासिल करने के लिए आत्मविश्वास बहुत जरूरी है। आत्मविश्वास एक ऐसा भाव है जो हमें अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखने और चुनौतियों का सामना करने की प्रेरणा देता है। जब हम खुद पर विश्वास करते हैं, तो हम अधिक प्रयास करते हैं, जो हमें सफलता की ओर ले जाता है।

हमारे छोटे-छोटे प्रयासों से ही भारत एक विश्व शक्ति बनकर उभर रहा है। पिछले 10 सालों में मोदी जी के सबका साथ सबका विकास पर काम करते हुए आज देश प्रगति की राह पर अग्रसर है। हम सबको विकसित और समृद्ध भारत बनाने के लिए मोदी जी को एक बार फिर से प्रधानमंत्री बनाना है और इस पवित्र काम में पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। सभी कार्यकर्ताओं को योजनाबद्ध तरीके से काम करना होगा।

उन्होंने कहा कि, किसी भी चुनाव की मूल इकाई है बूथ और कार्यकर्ताओं को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके बूथ में 90 फीसदी से ज्यादा लोग मतदान करें। सभी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री मोदी जी की 10 साल की उपलब्धियों को जानता को बताएं। यहां के युवा, महिला, गरीब , किसान सभी को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मोदी जी करीब 210 योजनाएं लाए है जिनका लाभ सभी को मिल रहा है। मोदी जी ने एक परिवार की तरह 140 करोड़ देशवासियों के जीवन स्तर को ऊपर उठाया है। हम सब मोदी का परिवार है। यह हमारा कर्तव्य है कि,हम छत्तीसगढ़ की सभी सीटें जीतकर मोदी जी को मजबूत करें।

 
भाजपा के स्थापना दिवस पर सीएम विष्णुदेव साय ने कार्यकर्ताओं की दी बधाई

भाजपा के स्थापना दिवस पर सीएम विष्णुदेव साय ने कार्यकर्ताओं की दी बधाई

 रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय ने भाजपा के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी. बता दें कि, 1984 में 2 सांसद से 270 सांसदों तक पहुंची भारतीय जनता पार्टी के लिए यह वाकई अमृतकाल कहा जा सकता है. क्योंकि पार्टी ने जिस तरह से चुनाव में अपने सांसदों के नंबर बढ़ाए हैं उसे देखकर ऐसा लगता है की पार्टी अपने चरम पर है और विश्व की नंबर वन पार्टी का दावा करनेवाली बीजेपी के लिए 2024 का ये लोकसभा चुनाव भी काफी महत्वपूर्ण है. वह इसलिए क्योंकि 70 साल तक जिस तरह कांग्रेस ने देश पर राज किया उसे देखते हुए कहा जा सकता है की बीजेपी ने संकल्प कर लिया है की उसे आनेवाले दिनों में अगले कई सालों तक सत्ता में काबिज रहना है. शायद यही वजह है कि पार्टी अगले 2047 साल तक का विजन तैयार कर रही है.

पीएम मोदी का ट्वीट - भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर देशभर के मेरे कर्मठ और परिश्रमी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं. आज बीजेपी की उन सभी महान विभूतियों को नमन करने का दिन है, जिन्होंने वर्षों की अपनी कड़ी मेहनत, संघर्ष और त्याग से पार्टी को सींचकर इस ऊंचाई तक पहुंचाया है. मैं आज पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि भाजपा देश की सबसे पसंदीदा पार्टी है, जो ‘राष्ट्र प्रथम’ के मंत्र के साथ जन-जन की सेवा में जुटी है.

 
छत्तीसगढ़: सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली ढेर...घटनास्थल से हथियार बरामद

छत्तीसगढ़: सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली ढेर...घटनास्थल से हथियार बरामद

 बीजापुर। विष्णुदेव साय सरकार के आने के बाद से नक्सलियों के बुरे दिन चल रहे हैं. ताजा घटनाक्रम में ग्रे हाउंड और छत्तीसगढ़ पुलिस ने अपने संयुक्त एंटी नक्सल ऑपरेशन में तीन नक्सलियों को ढेर कर दिया है

बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने मुठभेड़ की जानकारी देते हुए बताया कि तेलंगाना-छत्तीसगढ़ सीमा पर पुजारी कांकेर के कर्रीगुटा के जंगलों में हुई मुठभेड़ में अब तक तीन नक्सलियों के मारे जाने की खबर है. घटनास्थल से एक LMG और एक AK 47 समेत कई हथियारों के मिलने की भी खबर है. मुठभेड़ उसूर थानाक्षेत्र के अंतर्गत चल रही है.

तेज रफ्तार बस ने बाइक सवरों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में मामा-भांजे की मौके पर मौत

तेज रफ्तार बस ने बाइक सवरों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में मामा-भांजे की मौके पर मौत

 कटघोरा। कोरबा जिले में एक तेज रफ्तार यात्रियों से भरी बस ने बाइक सवरों को रौंद दिया. इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है. दोनों मृतक रिश्ते में मामा-भांजा बताए जा रहे हैं. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है. यह मामला पाली थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार, अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 130 पर पाली थाना क्षेत्र में रंगोले चौक के पास शुक्रवार दोपहर लगभग ढाई बजे तेज रफ्तार रॉयल बस ने बाइक को चपेट में ले लिया. हादसे में बाइक सवार दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. बताया जा रहा है कि दोनों मृतक दुर्गेशी यादव और अजय कुमार यादव रिश्ते में मामा-भांजा थे जो ग्राम करतली में रहने वाले थे. दोनों बाइक सीजी-12एआर-8962 से घर लौट रहे थे. इस बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर रंगोले चौक को पार करने के दौरान तेज रफ्तार बस ने बाइक को ठोकर मार दिया. हाइवे पर बस की रफ्तार इतनी अधिक थी कि ठोकर के बाद बाइक बस के चक्के में फंस गई और बस बाइक को कुछ दूर तक घसीटती ले गई. इसके बाद बस आगे नहीं बढ़ सकी. वहीं चालक घटना स्थल से फरार हो गया. फिलहाल, मामले में पुलिस बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है.

मनोकामना दीप के लिए बना रहा था नकली घी, प्रशासन की टीम ने माराछापा, बड़ी मात्रा में घी बरामद

मनोकामना दीप के लिए बना रहा था नकली घी, प्रशासन की टीम ने माराछापा, बड़ी मात्रा में घी बरामद

 सरगुजा। अंबिकापुर शहर के बाबूपार में स्थित एक मकान में आज प्रशासन की टीम ने दबिश देकर बड़ी मात्रा में नकली घी बरामद किया है. दरअसल, प्रशासन की टीम को सूचना मिली थी कि बाबूपारा स्थित इस मकान में एक व्यक्ति की ओर से बड़ी मात्रा में नकली घी तैयार किया जा रहा है. इस पर प्रशासन की टीम ने छापामार कार्रवाई कर 4,500 किलो घी बरामद किया है.

मौके से वनस्पति डालडा और सोयाबीन का तेल भी मिला है, जिसे मिलाकर नकली घी तैयार किया जाता था. आरोपी मूलतः महाराष्ट्र के गोंदिया जिले का रहने वाला है, जो यहां किराये के मकान में रह कर नवरात्रि में मंदिरों में जलने वाले मनोकामना दीप के लिए नकली घी बना रहा था.

पहले चरण के मतदान से पहले आज EC का अहम बैठक...ले सकते है यह अहम निर्णय..

पहले चरण के मतदान से पहले आज EC का अहम बैठक...ले सकते है यह अहम निर्णय..

  रायपुर : चुनाव आयोग 19 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के मद्देनजर बंगाल में केंद्रीय बलों की तैनाती को लेकर शनिवार को कोलकाता में महत्वपूर्ण बैठक करेगा।

आयोग सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बैठक में बंगाल के लिए नियुक्त किए गए विशेष पुलिस पर्यवेक्षक आइपीएस (सेवानिवृत्त) अनिल कुमार शर्मा, विशेष आम पर्यवेक्षक आलोक सिन्हा, बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी डा आरिज आफताब, केंद्रीय बलों के नोडल अधिकारी सीआरपीएफ के आइजी वीके शर्मा और राज्य पुलिस के एडीजी (लीगल) आनंद कुमार शामिल होंगे।

मालूम हो कि चुनाव की घोषणा से पहले राज्य में केंद्रीय बलों की 150 कंपनियां पहुंची थीं। बाद में और 27 कंपनियों को भेजा गया। केंद्रीय बलों के जवानों ने विभिन्न जिलों में रूट मार्च करना शुरू कर दिया है।

सूत्रों ने बताया कि प्रत्येक बूथ पर केंद्रीय बलों की तैनाती के लिए पहले चरण में कम से कम 350 कंपनियों की जरूरत पड़ेगी। इस बाबत इस महीने के दूसरे सप्ताह कुछ और कंपनियां यहां पहुंच सकती हैं। आयोग बरत रहा सावधानी

इस बीच आयोग ने बंगाल के जिला चुनाव अधिकारियों से उन बूथों की सूची मांगी है, जहां पिछले पंचायत चुनाव के दौरान किसी भी राष्ट्रीय पार्टी का एजेंट नहीं था। पंचायत चुनाव में हुई भारी हिंसा व गड़बड़ी को देखते हुए आयोग लोकसभा चुनाव में कोई कोताही नहीं बरतना चाहता।

विधवा भाभी के सिर पर सब्बल मारकर की हत्या, दो बच्चे हुए अनाथ.. इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

विधवा भाभी के सिर पर सब्बल मारकर की हत्या, दो बच्चे हुए अनाथ.. इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

 बिलासपुर। जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम खम्हारडीह में एक युवक ने अपनी विधवा भाभी के सिर पर सब्बल से हमला कर मौत के घाट उतार दिया है। वही वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी देवर अपनी मां के साथ फरार हो गया है। बता दें कि ग्राम खम्हारडीह निवासी आंगनबाड़ी सहायिका मृतिका धनेश्वरी वैष्णव 35 वर्ष बाजार से सब्जी लेकर लौट रही थी, तभी रास्ते मे उसके देवर लाला वैष्णव और सास प्रमिला वैष्णव मकान बनाने की बात को लेकर विवाद करने लगे।

जिससे आस पास के लोगों की समझाईश के बाद सभी घर वापस लौटे, लेकिन इसके कुछ देर बाद ही मृतिका धनेश्वरी के दोनों बच्चे दौड़ते हुए मोहल्ले में भागे और बताए कि उनके चाचा ने घर से सब्बल निकालकर उनके माँ को मार दिया है। जिससे उनकी माँ जमीन में गिर गई है और खून निकल रहा है। तब आस पास के लोग जाकर देखे और महिला को हॉस्पिटल पहुचाये, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

वही बच्चों ने यह भी बताया कि घटना के बाद लाला वैष्णव और प्रमिला वैष्णव बाइक से भाग गए है। मामले में पुलिस हत्या का अपराध दर्ज कर जांच में जुट गई है। इस जघन्य हत्या में जहाँ एक जान चली गई है वही 2 मासूम निधि और शिवम अनाथ हो गए गए है, क्योकि उनके पिता की मृत्य पहले ही हो चुकी है। वही अब उनकी माँ की भी मौत हो गई है।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द...जानिए क्या है पूरा मामला

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द...जानिए क्या है पूरा मामला

 रायपुर : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज  छत्तीसगढ़ जिले के कवर्धा दौरे पर आने वाले थे. प्रदेश की VIP सीट राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के कवर्धा में उनके मेगा शो की तैयारियां भी पूरी हो गई थी. लेकिन अचानक उनका दौरा रद्द हो गया है

अमित शाह कवर्धा के सरदार पटेल मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करने वाले थे. माना जा रहा था कि इस कार्यक्रम में 50 हजार से ज्यादा समर्थक जुटेंगे. वे प्रदेश की हाई प्रोफाइल सीट राजनांदगांव से BJP प्रत्याशी संतोष पांडेय के समर्थन में जनसभा करने वाले थे.

अब’मोहन-विष्णु’ मिलकर संभालेंगे कमान
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का दौरा रद्द होने के बाद अब इस विशाल जनसभा को ‘मोहन-विष्णु’ मिलकर संभालेंगे. यानी मध्य प्रदेश के CM डॉ. मोहन यादव और प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जनसभा को संबोधित करेंगे.  दोनों ही CM जनता से BJP प्रत्याशी संतोष पांडेय को जिताने की अपील करेंगे

न्यायधानी में थम नहीं रही है रेप की घटना, 13 साल की लड़की की दो युवकों ने बनाया हवस का शिकार

न्यायधानी में थम नहीं रही है रेप की घटना, 13 साल की लड़की की दो युवकों ने बनाया हवस का शिकार

 बिलासपुर 5 अप्रैल 2024। बिलासपुर में रेप की वारदात लगातार सामने आ रही है। नया मामला कोटा से है, जहां 13 वर्षीय नाबालिग से गैेगरेप की वारदात हुई है। आरोप है कि दो युवकों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। लड़की की शिकायत के बाद पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि  दूसरा फरार बताया जा रहा है। कोटा थाना पुलिस की टीम आरोपी को तलाश रही है।

आपको बता दें कि बिलासपुर में लगातार गैंगरेप की वारदात हो रही है। मार्च महीने में भी दो गैेंगरेप की घटना हुई। 11 मार्च और 27 मार्च को गैेंगरेप की वारदात हुई थी। हाल के दिनों बढ़ी रेप की वारदात ने पार्टी की मुश्किलें बढ़ा दी है।

लोकसभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी...ग्रामीणों ने रोड नहीं तो वोट नहीं का लिया संकल्प

लोकसभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी...ग्रामीणों ने रोड नहीं तो वोट नहीं का लिया संकल्प

 बलरामपुर : छत्तसीगढ़ में एक तरफ प्रशासन जहां लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान को लेकर जागरुकता अभियान चला रहा है,वही जनप्रतिनिधियों के खिलाफ ग्रामीणों में गुस्सा देखा जा रहा है। बलरामपुर जिले के ग्राम जवराही में मूलभूत सुविधाओं से वंचित ग्रामीणों ने चुनाव का बहिष्कार करने का ऐलान किया है

एक तरफ जहां कांग्रेस-भाजपा सहित सभी राजनैतिक पार्टियां ने लोकसभा चुनाव में जीत के लिए मैदान संभाल लिया है,वही जनप्रतिनिधियों की वादाखिलाफी को लेकर अब मतदाताओं में गुस्सा देखा जा रहा है। कुछ ऐसा ही नजारा बलरामपुर जिले के ग्राम जवराही में देखा जा रहा है,जहां सड़क और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित ग्रामीणों ने शासन प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और लोकसभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी है। ग्रामीणों ने अपने-अपने घरों की दीवार पर रोड नहीं तो वोट नहीं के नारे लिखे और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के खिलाफ गुस्सा जाहिर किया। ऐसे में देखना होगा की स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासन नाराज ग्रामीणों को मतदान के लिए कैसे मनाता है।

 नक्सलियों ने मोबाइल टावर को किया आग के हवाले...भारी संख्या में फेंके पर्चे, ग्रामीण दहशत में…

नक्सलियों ने मोबाइल टावर को किया आग के हवाले...भारी संख्या में फेंके पर्चे, ग्रामीण दहशत में…

 मोहला मानपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल क्षेत्र मोहला मानपुर में नक्सलियों ने एक बार फिर एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। यहां नक्सलियों ने मोबाइल टावर को आग के हवाले कर दिया है। नक्सलियों द्वारा एक साथ दो बड़ी घटनाओं को अंजाम देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल पैदा हो गया है।

बता दें कि सितागांव थाना क्षेत्र के पिटेमेटा गांव में नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में एक युवक को मौत के घात उतार दिया। इसके बाद नक्सलियों ने एक मोबाइल टावर में आग लगा दी। नक्सलियों ने वारदात के बाद घटनास्थल पर भारी संख्या में पर्चे भी फेंके है। पर्चाे में नक्सलियों ने लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने और भाजपा को मार भगाने की बात लिखी है। इस पूरी घटना की जिम्मेदारी आरकेबी डिविजन कमेटी ने ली है।

महिला सहित दो हार्डकोर नक्सलियों ने किया सरेंडर, दोनों पर 8-8 लाख रूपए था ईनाम

महिला सहित दो हार्डकोर नक्सलियों ने किया सरेंडर, दोनों पर 8-8 लाख रूपए था ईनाम

 सुकमा। जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। यहां 8-8 लाख के इनामी हार्डकोर महिला समेत दो नक्सलियों ने एसपी किरण चव्हान के सामने सरेंडर किया है। बताया जाता है कि दोनों आत्मसमर्पित नक्सली कई बड़ी घटनाओं में शामिल रह चुके हैं।

बता दें कि 8-8 लाख के इनामी दो हार्डकोर नक्सलियों ने एसपी किरण चव्हाण के सामने आत्मसमर्पण किया है। हार्डकोर नक्सली कलमु प्रकाश डीवीसीएम पद पर नक्सल संगठन में पदस्थ था। वहीं आत्मसमर्पित नक्सली नागेश की पत्नी रिता ने भी सरेंडर किया है। आत्मसमर्पित नक्सली कलमू प्रकाश नक्सलियों की किस्टाराम एरिया कमेटी का सचिव रहा है। वह ताड़मेटला, मिनपा सहित जिले के कई बड़ी नक्सली घटनाओं में शामिल रहे है।