नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
छत्तीसगढ़ -इस नंबर से आये मैसेज, तो हो जायें अलर्ट...ट्रांसमिशन कंपनी के एमडी के नाम से साइबर ठगी की कोशिश

छत्तीसगढ़ -इस नंबर से आये मैसेज, तो हो जायें अलर्ट...ट्रांसमिशन कंपनी के एमडी के नाम से साइबर ठगी की कोशिश

 रायपुर :- छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध निदेशक  राजेश कुमार शुक्ला की फोटो का इस्तेमाल कर साइबर ठगी का प्रयास किया जा रहा है। अज्ञात व्यक्ति व्दारा सोशल मीडिया में  शुक्ला की प्रोफाइल फोटो (डीपी) लगाकर उनसे संबंधित लोगों को वाट्सएप पर फर्जी मैसेज भेजकर ठगी करने की कोशिश की जा रही है। उनके सभी संपर्क में रहने वाले लोगों को फर्जी मैसेज भेजे जा रहे हैं। शुक्ला ने लोगों को जागरूक करने के लिए मैसेज भेजकर कहा है कि 9913599513 मोबाइल नंबर से लोगों को भेजे जा रहे मैसेज फर्जी हैं। इस नंबर या और अन्य किसी भी नंबर से मैसेज प्राप्त हो तो उसमें प्रतिक्रिया ना दें। ऐसे फर्जी व्यक्तियों से सावधान रहे अन्यथा धोखाधड़ी हो सकती है। इस संबंध में साइबर पुलिस को भी समुचित कार्रवाई करने के लिए सूचित किया गया है।

पूर्व प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी से दिया इस्तीफा...कल BJP में होंगी शामिल

पूर्व प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी से दिया इस्तीफा...कल BJP में होंगी शामिल

 महासमुंद। छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष अनिता रावटे ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। पीसीसी चीफ दीपक बैज के नाम लिखे इस इस्तीफे में उन्होंने पार्टी पर उपेक्षा और अपमान का आरोप लगाया है।छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है। राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज होती जा रही है। राज्य में 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान होना है। लेकिन उससे पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।

किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष समेत 11 अन्य सदस्यों ने भी पार्टी से दिया इस्तीफा

अनिता रावटे के अलावा किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सोनवानी समेत 11 अन्य सदस्यों ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इनमें से ज्यादातार पहले भाजपा में जनपद सदस्य थे। लेकिन बाद में उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया था। अब ये सभी बुधवार को महासमुंद से बीजेपी की लोकसभा प्रत्याशी की नामांकन रैली के दौरान सीएम साय समेत दिग्गज नेताओं की उपस्थिती में एक बार फिर भाजपा में शामिल होने जा रहे है।

रूपकुमारी चौधरी कल दाखिल करेंगी नामांकन

बता दें कि महासमुंद लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी कल 3 अप्रैल को लोकसभा की आठों विधानसभा के भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में आम जनता के साथ विशाल रैली निकालते हुए शुभ मुहूर्त में अपना नामांकन दाखिल करेंगी। इस ख़ास मौके पर छग के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, केबिनेट मंत्री ओपी चौधरी, टंकराम वर्मा के साथ प्रदेश भाजपा के दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे।

अनिता रावटे का इस्तीफा –

अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने डाक विभाग को दिए निर्देश, नोडल अधिकारी करें नियुक्त…

अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने डाक विभाग को दिए निर्देश, नोडल अधिकारी करें नियुक्त…

 रायपुर। अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नीलेशकुमार महादेव क्षीरसागर की अध्यक्षता में आज मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के सभाकक्ष में लोकसभा निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत सेवा मतदाताओं से डाक मतपत्रो की वापसी के संबंध में डाक विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नीलेशकुमार क्षीरसागर द्वारा डाक विभाग के अधिकारियों को सेवा मतदाताओं से प्राप्त डाक मतपत्रों के वितरण के लिए लोकसभा संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के मुख्यालय जिलों में नोडल अधिकारी तथा पोस्टमैन नामित करने निर्देशित किया गया, जो संबंधित रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय में प्रतिदिन दोपहर 3 बजे डाक मतपत्र वितरित करेंगे।

बैठक में डाक मतपत्र वितरण के लिए अधिकृत पोस्टमैन के लिये रिटर्निंग अधिकारी से समन्वय स्थापित कर परिचय पत्र जारी करवाने के लिए निर्देशित किया गया। जिससे कि पोस्टमैन को मतगणना के दिन मतदान केंद्र में प्रवेश के दौरान असुविधा ना हो। मतगणना के दिन निर्धारित समय पर डाक मतपत्र वितरण के लिए विशेष सतर्कता बरतने के लिए निर्देशित किया गया। डाक सेवा अनिवार्य सेवाओं की श्रेणी में शामिल है। अतः निर्वाचन में डाक कर्मियों की अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए डाककर्मियों को निर्धारित समयावधि में फार्म 12डी में रिटर्निंग अधिकारी को आवेदन कर मतदान के लिए डाकमतपत्र प्राप्ति के संबंध में भी जानकारी दी गई।

उल्लेखनीय है कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत अधिसूचित “अनिवार्य सेवाओं” के राज्य स्तरीय विभागीय नोडल अधिकारियों की बैठक में जानकारी दी थी कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के लिए 10 सेवाओं को “अनिवार्य सेवा” के रूप में अधिसूचित किया गया है। इन 10 सेवाओं में स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग, रेल परिवहन, डाक एवं टेलीग्राम विभाग, बीएसएनएल, आल इण्डिया रेडियो, दूरदर्शन, छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी दुग्ध संघ मर्यादित, मीडियाकर्मी जिन्हें आयोग की अनुमति से प्राधिकार पत्र जारी किये जाएंगे एवं भारतीय खाद्य निगम शामिल हैं।

छत्तीसगढ़ राज्य मे लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 तीन चरणों में सम्पन्न किए जा रहे हें। प्रथम चरण हेतु दिनांक 30 मार्च 2024 को 1603 सेवा मतदाताओं को इलेक्ट्रॉनिक पोस्टल बैलेट प्रसारित किये गए है। द्वितीय चरण हेतु दिनांक 8 अप्रैल 2024 एवं तृतीय चरण हेतु दिनांक 22 अप्रैल 2024 को सेवा मतदाताओं को इलेक्ट्रॉनिक पोस्टल बैलेट ऑनलाइन प्रसारित किया जाएगा। बैठक में सहायक संचालक डाक विभाग श्री आलोक गोमास्ता, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (डाक मतपत्र) विनय कुमार अग्रवाल तथा प्रदीप कुमार बैध उपस्थित थे।

Breaking : निलंबित IAS रानू साहू व सौम्या चौरसिया से अब जेल में होगी पूछताछ...EOW को कोर्ट ने दी इजाजत

Breaking : निलंबित IAS रानू साहू व सौम्या चौरसिया से अब जेल में होगी पूछताछ...EOW को कोर्ट ने दी इजाजत

 रायपुर : शराब घोटाला, महादेव सट्टा एप मामले में ACB/EOW की जेल में आरोपियों से हुई पूछताछ के बाद अब कोयला घोटाले के आरोपियों से भी पूछताछ होगी। कोर्ट ने कोल स्कैम में आरोपी IAS रानू साहू और सौम्या चौरसिया से भी पूछताछ होगी। कोर्ट ने एसीबी-र्ईओडब्ल्यू को पूछताछ की इजाजत दे दी है।

कोयला घोटाले की आरोपी रानू साहू और सौम्या चौरसिया से 4 अप्रैल, 5 अप्रैल और 7 अप्रैल को पूछताछ होगी। ईडी की शिकायत पर पिछले महीने ही ईओडब्ल्यू ने मामला दर्ज किया था। इससे पहले महादेव एप सहित अन्य मामलों में जेल में बंद आरोपियों से भी ईओडब्ल्यू की टीम ने पूछताछ की थी।

तीन नाबालिग लड़कियों से चार लड़कों ने किया गैंगरेप...कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दिया वारदात को अंजाम, इस हालत में छोड़कर हुए फरार

तीन नाबालिग लड़कियों से चार लड़कों ने किया गैंगरेप...कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दिया वारदात को अंजाम, इस हालत में छोड़कर हुए फरार

 जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर से गैंगरेप को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। घूमने गई तीन नाबालिग लड़कियों से चार लड़कों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। आरोपियों ने पहले नाबालिगों को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर मैनपाट में गैंगरेप किया। इसके बाद तीनों लड़कियों को बस स्टैंड में छोड़कर फरार हो गए। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ा है।

जानकारी के मुताबिक पत्थलगांव थाना क्षेत्र की तीन नाबालिग लड़कियों को उनके परिचित लड़कों ने घूमने जाने की बात कहकर मैनपाट ले गए। यहां पर लड़कों ने पहले तो लड़कियों को कोल्डड्रिंक पिलाई। कोल्डड्रिंक पीते ही नाबालिग लड़कियां बेहोश हो गई। थोड़ी देर बाद आरोपियों ने तीनों लड़कियों के साथ दुष्कर्म किया। इस शर्मनाक घटना के बाद आरोपी तीनों लड़कियों को मदहोशी की हालत में पत्थलगांव बस स्टैंड में छोड़कर फरार हो गए। जैसे तैसे तीनों लड़कियों ने घटना के संबंध में परिजनों को सूचित किया और इसकी रिपोर्ट पत्थलगांव थाने में दर्ज कराई।

जशपुर एसपी ने मामले को गंभीरता से लिया और चार आरोपियों को पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों में दो बालिग और दो नाबालिग है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने मैनपाट में दुष्कर्म करने के बाद लड़कियों को एक होटल ले गए थे। यहां पर भी दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। फिलहाल जशपुर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

नवीन जिंदल के कांग्रेस छोड़ने पर भड़के नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत, कह दी ये बड़ी बात....

नवीन जिंदल के कांग्रेस छोड़ने पर भड़के नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत, कह दी ये बड़ी बात....

 रायपुर। आगामी दिनों में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद अब सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। वहीं दूसरी ओर नेताओं आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। इसी बीच नवीन जिंदल के कांग्रेस छोड़ने को लेकर नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत का बड़ा बयान सामने आया है।

नेता प्रतिपक्ष ने अपने बयान में कहा कि ऐसे लोगों को जूता मारना चाहिए। रायगढ़ और पूरा खदान को लूट लिया। छत्तीसगढ़ियों की ऐसी-तैसी किए हैं। जो कांग्रेस छोड़े हैं उनको दोबारा नहीं लेना है।

BIG BREAKING : स्कूलों के टाइमिंग में हुआ बदलाव...जानें अब कितने बजे से लगेंगी कक्षाएं

BIG BREAKING : स्कूलों के टाइमिंग में हुआ बदलाव...जानें अब कितने बजे से लगेंगी कक्षाएं

शासन ने बदला स्कूलों का समय

7.30 बजे से 11.30 बजे तक संचालित होगी स्कूले

प्रचंड गर्मी की वजह से लिया गया निर्णय

स्कूल में शिक्षकों को रहना होगा उपस्थित

बिलासपुर। भीषण गर्मी को देखते हुए अब स्कूलों में अध्यनरत विद्यार्थियों के लिए राज्य शासन ने समय में परिवर्तन कर दिया है। स्कूल अब सुबह 7:30 से दोपहर 11:30 तक लगेंगे।

क्योंकि देखा जा रहा है कि लगातार गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखा रही है, दोपहर के वक्त चिलचिलाती धूप विद्यार्थियों को परेशान कर रही है, ऐसे में शासन ने विद्यार्थियों को सुविधा देते हुए समय में बदलाव कर दिया है। यह बदलाव बुधवार से लागू हो जाएगा।

लेकिन शिक्षकों को इस समय निर्धारण से दूर रखा गया है, क्योंकि चुनाव का वक्त है और लगातार अधिकारियों का निरीक्षण भी स्कूलों में हो रहा है क्योंकि यही मतदान केंद्र भी बना है, ऐसे में स्कूल में निर्धारित समय तक सभी शिक्षकों को रुकने के लिए भी निर्देशित किया गया है।

हालांकि, मई महीने से गर्मी की छुट्टियां प्रारंभ हो जाएगी। लिहाजा यह निर्देश केवल अप्रैल महीने के लिए है तो वही जून के दूसरा सप्ताह से स्कूल प्रारंभ हो जाएगी। इसके बाद वापस स्कूल संचालित होने लगेगी।

भूपेश बघेल को मिला मानहानि का नोटिस, 15 दिन में मांगा जवाब

भूपेश बघेल को मिला मानहानि का नोटिस, 15 दिन में मांगा जवाब

भिलाई। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव और एआईसीसी सदस्य अरुण सिसोदिया ने मानहानि का नोटिस भेजा है। उन्होंने अपने वकील सौरभ चौबे के माध्यम से उन्हें नोटिस भेजा है और 15 दिन के भीतर उनसे जवाब मांगा है। दरअसल भूपेश बघेल ने कांग्रेस में कुछ लोगों को ''स्लीपर सेल'' बताया था। स्लीपर सेल वाले बयान के बाद उन्हें अब खासा विरोधों का सामना करना पड़ रहा है।दरअसल भूपेश बघेल ने कहा था कि, कांग्रेस में कुछ लोग खराब नीयत से स्लीपर सेल की तरह काम कर रहे हैं। वे पार्टी की बेहतरी नहीं चाहते हैं। उनका यह बयान उन कार्यकर्ताओं के लिए था, जो कि हाल ही में खुले मंचों पर बड़े नेताओं को निशाना साधते हुए अपनी बात रख चुके हैं। दरसअल स्लीपर सेल आतंकवादी संगठनों के लिए काम करने वालों की भाषा है। आतंकवादी संगठन में स्लीपर सेल आम आदमी की तरह काम करते हैं।

 

 CG CRIME : मैनपाठ घूमने गए युवकों ने युवतियों से किया दुष्कर्म...दो नाबालिग सहित 4 हिरासत में

CG CRIME : मैनपाठ घूमने गए युवकों ने युवतियों से किया दुष्कर्म...दो नाबालिग सहित 4 हिरासत में

 जशपुर / पत्थलगांव : आजकल आये दिन कुछ युवक युवतियों को स्कूल एवम कॉलेज के समय पर स्कूली ड्रेस या सिविल ड्रेस में एकांत स्थान पर कहीं ना कहीं बात करते घूमते फिरते आसानी से देखा जा सकता है। वहीं स्कूल कॉलेजों के युवक युवतियां दोनों आपस में मिलने एवम प्यार मोहब्बत के चक्कर में शादी कर एक दूसरे का साथ भाग जाना यह सब आम हो चला है। ऐसे ही एक घटना कल सोमवार को सामने आई है जहां कुछ युवक युवतियां मैनपाट घूमने गए और रास्ते मे उनके साथ दुष्कर्म हो गया।

युवतियों का आरोप है कि उन्हें नशीला पेय देने के कारण वे मदहोश हो गई, जिसकी वजह से उनके साथ यह कांड हुआ। इसके पश्चात वापसी में 2 युवती को बस स्टैंड में उतार दिया गया और 1 युवक युवती को लेकर एक लॉज में रुका, बस स्टैंड में उतरी युवतियों ने अपने परिजनों को फोन पर पूरा मामला बताया। उनके परिजनों के आने के बाद पत्थलगांव पुलिस की मदद से लॉज में रुके युवक युवती को संदिग्ध हालत में पकड़ा और फिर अन्य युवको को भी पकड़ कर थाने लाया गया। जहां उनके साथ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पकड़े गये युवकों में 02 बालिग एवं 02 नाबालिग हैं।

बाइक के पहिए पर दुपट्टा फंसने से हुआ हादसा, दो युवती की गई जान, दो घायल…

बाइक के पहिए पर दुपट्टा फंसने से हुआ हादसा, दो युवती की गई जान, दो घायल…

  राजनांदगांव। जिले के खैरागढ़-बढ़ईटोला मार्ग पर मंगलवार सुबह ठेलकाडीह क्षेत्र की रहने वाली दो कॉलेज छात्राओं की सडक़ हादसे में मौत हो गई। बताया जाता है कि एक बाइक में दोनों छात्राओं समेत 4 लोग सवार थे। एक छात्रा की चुन्नी पहिये में फंस गई, जिसके चलते अनियंत्रित होकर बाइक गिर गई। घटनास्थल पर दो छात्राओं की मौत हो गई। जबकि बाइक चालक और एक अन्य युवती गंभीर रूप से हादसे में घायल हो गए।

बता दें कि ठेलकाडीह क्षेत्र की सेमरा की रहने वाली रश्मि वर्मा और डुमरडीह निवासी विक्टोरिया पाल खैरागढ़ स्थित रानी रश्मिदेवी महाविद्यालय की एमए पूर्व की परीक्षा देने घर से निकली थी। ठेलकाडीह चौक में खड़े होकर दोनों बस का इंतजार कर रही थी। इस दौरान छात्राओं का सहपाठी कैलाश अपनी बहन लीलावती वर्मा को लेकर बाइक से चौक में पहुंचा। जिससे दोनों को उसने अपनी बाइक में बिठा लिया। खैरागढ़ से लगभग 10 किमी पहले बढ़ईटोला के पास एक छात्रा की चुन्नी बाइक के पहिये में फंस गई, जिससे अनियंत्रित होकर बाइक समेत सभी गिर गए।

हादसे में रेशमी वर्मा और विक्टोरिया पाल की मौत हो गई, जबकि कैलाश और उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि पेंड्री बांध के पास दुपट्टा बाइक के पिछले पहिये में फंस गया। एक साथ चार लोगों को लेकर खैरागढ़ जा रही बाइक काफी तेज गति में थी। दुपट्टा फंसने के कारण यह हादसा हुआ। खैरागढ़ एएसपी नेहा पांडे ने बताया कि दो छात्राओं की मौत हो गई। मामले की जांच की जा रही है।

Breaking : घर वालों ने घूमने से किया मना तो 11वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Breaking : घर वालों ने घूमने से किया मना तो 11वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

 सूरजपुर : सूरजपुर के बसदई गांव में एक 11वीं की छात्रा ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा को कोरिया घूमने जाने की इच्छा थी, लेकिन उसे घर वालों ने मना किया था। जिससे नाराज होकर छात्रा ने आत्महत्या की. फ़िलहाल चौकी बसदई पुलिस जांच में जुटी है।

आत्महत्या के चेतावनी संकेत क्या हैं?

चेतावनी के संकेतों से पता चलता है कि किसी व्यक्ति को आत्महत्या का प्रयास करने का तत्काल खतरा हो सकता है:

  • मरने की इच्छा या खुद को मारने की इच्छा के बारे में बात करना
  • खालीपन या निराशा महसूस करने या जीने का कोई कारण न होने के बारे में बात करना
  • फंसे हुए महसूस करने या यह महसूस करने के बारे में बात करना कि कोई समाधान नहीं है
  • असहनीय भावनात्मक या शारीरिक दर्द महसूस होना
  • दूसरों पर बोझ बनने की बात कर रहे हैं
  • परिवार और दोस्तों से दूरी बनाना
  • महत्वपूर्ण संपत्तियां दे देना
  • मित्रों और परिवार को अलविदा कहना
  • वसीयत बनाने जैसे मामलों को व्यवस्थित करना
  • बड़े जोखिम उठाना जिससे मृत्यु हो सकती है, जैसे अत्यधिक तेज़ गाड़ी चलाना
  • अक्सर मौत के बारे में बात करना या सोचना
मुख्यमंत्री साय के हेलिकॉप्टर में आई तकनीकी खामी, उड़ान भरने डेढ़ घंटे किया इंतजार

मुख्यमंत्री साय के हेलिकॉप्टर में आई तकनीकी खामी, उड़ान भरने डेढ़ घंटे किया इंतजार

  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णदेव साय के हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई. तकनीशियनों के खराबी को दूर किए जाने के बाद करीबन डेढ़ घंटे के बाद सीएम साय कांकेर के लिए रवाना हुए. मुख्यमंत्री साय कांकेर में लोकसभा प्रत्याशी भोजराज नाग के नामांकन में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री के साथ छत्तीसगढ़ भाजपा सह-प्रभारी नितिन नबीन और प्रदेश अध्यक्ष किरण देव साय मौजूद थे.

 बीएड पास सहायक शिक्षकों की नियुक्ति रद्द...हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

बीएड पास सहायक शिक्षकों की नियुक्ति रद्द...हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

  रायपुर। बीएड पास शिक्षक अभ्यर्थियों को बड़ा झटका लगा है। प्राथमिक शिक्षक के तौर बीएड पास अभ्यर्थियों की दावेदारी खत्म हो गयी। बिलासपुर हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए बीएड उत्तीर्ण सहायक शिक्षकों की नियुक्ति को निरस्त कर दिया है। हाईकोर्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि प्राथमिक शिक्षकों के लिए केवल डीएड पास अभ्यर्थी ही मान्य होंगे। कोर्ट ने ये भी निर्देश दिया है कि वैसे Bed उत्तीर्ण सहायक शिक्षक, जिनकी ज्वाइनिंग हो चुकी है, उनकी नियुक्ति निरस्त करते हुए 6 सप्ताह में केवल डीएलएड पास अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जाये। कोर्ट ने डीएलएड अभ्यर्थियों को शामिल कर पुनरीक्षित चयन सूची बनाने के निर्देश दिए हैं l

न्यायालय ने प्राथमिक शिक्षकों के लिए डीएलएड को ही मान्य करते हुए, बीएड को अमान्य किया हैं l राज्य शासन ने दिनाँक 4 मई 2023 को सहायक शिक्षकों की भर्ती विज्ञापन जारी किया था l जिसके तहत डीएलएड के साथ बीएड योग्यताधारी को भी सहायक शिक्षक की भर्ती के लिए आवेदन का योग्य माना था। डीएलएड उत्तीर्ण शिक्षकों ने सेवा भर्ती नियम और विज्ञापन को इस आधार पर चुनौती दी कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय अनुसार प्राथमिक शिक्षकों के लिए बीएड अमान्य हैं l

सहायक शिक्षकों के लिए सिर्फ डीएलड ही मान्य हैं l सुनवाई पाश्चात्य उच्च न्यायालय ने बीएड bed अभ्यर्थी की काउंसिलिंग पर पर रोक लगा दी l जिसे अभ्यर्थियों ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी l जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के निर्णय पर रोक लगाते हुए बीएड शिक्षकों को भी अंतरिम रूप से नियुक्ति देने का निर्देश दिया, लेकिन उनकी नियुक्ति को हाईकोर्ट में लंबित प्रकरण के अंतिम निर्णय के अधीन रखा था।

दिनांक 29 फरवरी 2024 को प्रकरण में अंतिम सुनवाई हुई, जिसके बाद हाईकोर्ट ने प्रकरण निर्णय के लिए सुरक्षित कर लिया l आज 2 अप्रैल 2024 को निर्णय सुनाया गया, जिसमें बीएड योग्यताधारी को अपात्र मानते हुए उनकी नियुक्ति निरस्त कर दी गयी है। साथ ही 6 हफ्ते में डीएल योग्यताधारी की पुनरीक्षित चयन सूची बनाने का निर्देश दिया l याचिकाकर्ता की और से अधिवक्ता मिनाक्षी अरोरा, अनुराग दयाल, अजय श्रीवास्तव, इशान वर्मा ने पक्ष रखा I

 राजनांदगांव कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भरा नामांकन...नेता प्रतिपक्ष महंत सहित कई कांग्रेसी रहे मौजूद

राजनांदगांव कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भरा नामांकन...नेता प्रतिपक्ष महंत सहित कई कांग्रेसी रहे मौजूद

 राजनांदगाव : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल ने आज अपना नामांकन भर दिया है। राजनांदगांव कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर नेता प्रतिपक्ष और अन्य कांग्रेसी विधायकों की मौजूदगी में भूपेश बघेल ने नामांकन दाखिल किया। इस दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए 384 लोगों के फॉर्म भरे जाने के मामले को लेकर कहा कि बयान को तोड़ मरोड़ कर दिखाया जा रहा इसके साथ ही कांग्रेस की राशि फ्रिज करने के मामले को लेकर भी उन्होंने बयान दिया।

जिला निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल को अपना नामांकन पत्र भूपेश बघेल द्वारा सौंपा गया वहीं नामांकन दाखिल करने के दौरान भूपेश बघेल नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत और कई कांग्रेसी विधायक मौजूद रहे। इस दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि आईटी मामले में कल सुप्रीम कोर्ट ने फैसला दिया इतने दिन डेढ़ महीने तक हमें परेशान करते रहे हमारे कोषाध्यक्ष, राष्ट्रीय अध्यक्ष सभी परेशान रहे, यहां कोशिश यही है कि लोकतंत्र में मैच फिक्सिंग करने की कोशिश भारतीय जनता पार्टी और उसकी सरकार कर रही है।

 
छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में लोकसभा का चुनाव हो रहा है, आज मैंने भी नामांकन भरा है कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी के रूप में यहां से मुझे क्षेत्र की सेवा करने का अवसर मिलेगा। 26 तारीख का इंतजार सब कर रहे हैं सब का आशीर्वाद मुझे मिलेगा। इसके साथ ही भूपेश बघेल ने कई विषयों पर पत्रकारों से चर्चा की। 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देंगे रायपुर लोकसभा से प्रचंड जीत का तोहफा : बृजमोहन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देंगे रायपुर लोकसभा से प्रचंड जीत का तोहफा : बृजमोहन

 रायपुर । छत्तीसगढ़ में आज जो भाजपा सरकार की वापसी हुई है वह हमारे भाजपा कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का ही परिणाम है। हमारे कार्यकर्ताओं ने छत्तीसगढ़ में लूट मचा रही महाभ्रष्ट कांग्रेस सरकार की बखिया उधेड़ते हुए उनकी सच्चाई जनता के सामने रखी और जनहित के लिए संघर्ष करते हुए भूपेश सरकार को उखाड़ फेंका। परिणाम स्वरूप आज देखिए बीजेपी का सुशासन पुनः लौट आया है। यह बात रायपुर लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी छत्तीसगढ़ शासन के शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने बलौदा बाजार विधानसभा के भाजपा मंडलों की बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रायपुर लोकसभा से भाजपा की प्रचंड जीत का तोहफा देने की बात भी कही। इन बैठकों में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, सांसद सुनील सोनी,विधायक गुरु खुशवंत साहेब,विधायक धरमजीत सिंह भी मौजूद थे। उन्होंने भी अपने विचार रखे और भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।

सुरक्षाबलों ने 4 नक्सलियों को किया ढेर...गोलीबारी जारी, कई ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद

सुरक्षाबलों ने 4 नक्सलियों को किया ढेर...गोलीबारी जारी, कई ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद

 बस्तर। बस्तर में  नक्सलियों के साथ हुए मुठभेड़ में पुलिस और सुरक्षबलों के जवानों ने 4 नक्सलियों को ढेर कर दिया हैं। वही 7 अन्य नक्सली गंभीर तौर पर घायल बताये जा रहे हैं। यह पूरा एनकाउंटर गंगालूर में सामने आया हैं।

मुठभेड़ की पुष्टि बीजापुर एसपी जितेंद्र कुमार यादव ने की। सूत्रों से जो खबरें मिल रही हैं उसके मुताबबिक मुठभेड़ में चार नक्सली ढेर हो चुके हैं और संख्या बढ़ सकती है। कई ऑटोमैटिक हथियारों भी बरामद किए जाने की खबर है। लोकसभा चुनाव के ऐलान के बाद से बीजापुर जिले में नक्सलियों के खिलाफ कई ऑपरेशन हुए हैं जिनमें अब तक 9 नक्सलियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश पर आचार संहिता उल्लंघन का लगाया आरोप...चुनाव आयोग को लिखा पत्र

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश पर आचार संहिता उल्लंघन का लगाया आरोप...चुनाव आयोग को लिखा पत्र

 भिलाई। पूर्व प्रदेश कांग्रेस महासचिव अरुण सिसोदिया ने सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री और लोकसभा उम्मीदवार भूपेश बघेल पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। सिसोदिया ने पत्र में कहा है कि मैं 19 साल से कांग्रेस का कार्यकर्ता हूं। इसके पूर्व मैं भारतीय सेना में कार्यरत रह कर देश की सेवा की। भूपेश ने कार्यकर्ताओं को स्लीपर सेल से संबोधित किया जो पार्टी के कार्यकर्ताओं व आम लोगों के बीच नफरत पैदा करता है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से कांग्रेस के कार्यकर्ता को स्लीपर सेल बताना गलत है। स्लीपर सेल आतंकवादियों का समूह होता है। यह बयान सार्वजनिक रूप से दिया गया है जो कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। उन्होंने भूपेश बघेल के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

भूपेश बघेल कल भरेंगे नामांकन, रैली में कांग्रेस के कई दिग्गज होंगे शामिल

भूपेश बघेल कल भरेंगे नामांकन, रैली में कांग्रेस के कई दिग्गज होंगे शामिल

 राजनांदगांव : कांग्रेस उम्मीदवार भूपेश बघेल 2 अप्रैल को राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र से अपना नाम निर्देशन पत्र दाखिल करेंगे. इससे पहले कांग्रेस नामांकन रैली के निकालेगी. इस दौरान सभा का आयोजन भी होगा, जिसकी तैयारी शहर के स्टेट स्कूल मैदान में की जा रही है.

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजनांदगांव लोकसभा प्रत्याशी भूपेश बघेल 2 अप्रैल को दलबल के साथ अपना नाम निर्देशन पत्र दाखिल करेंगे. नामांकन दाखिले को लेकर कांग्रेस व्यापक तैयारी कर रही है. राजनांदगांव शहर के स्टेट हाई स्कूल मैदान में सभा का आयोजन होगा और रैली के माध्यम से कांग्रेस अपना शक्ति प्रदर्शन करते हुए नामांकन दाखिल करेगी. नामांकन दाखिले की तैयारी को लेकर राजनांदगांव शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छबड़ा ने कहा कि शहर के स्टेट स्कूल मैदान में नामांकन दाखिले के दौरान सभा का आयोजन किया जाएगा. यहां से रैली निकालकर मां शीतला मंदिर प्रांगण में संपन्न होगी. उन्होंने कहा कि नामांकन रैली में शामिल होने छत्तीसगढ़ प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत और कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता राजनांदगांव पहुंचेंगे.

कांग्रेस की नामांकन रैली में छत्तीसगढ़ प्रदेश के कई कद्दावर नेता शामिल होंगे. वहीं बड़ी संख्या में राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के आठ विधानसभाओं के कांग्रेस कार्यकर्ता और आम मतदाताओं के शामिल होने को लेकर व्यवस्था बनाई जा रही है. नामांकन रैली के दौरान आयोजित सभा को पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजनांदगांव लोकसभा प्रत्याशी भूपेश बघेल सहित कई वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे.

पूर्व IAS अनिल टुटेजा और उनके बेटे को हाईकोर्ट से मिली राहत...जानिए पूरा मामला…!!

पूर्व IAS अनिल टुटेजा और उनके बेटे को हाईकोर्ट से मिली राहत...जानिए पूरा मामला…!!

 बिलासपुर:- प्रदेश में हुए कथित शराब घोटाला मामले में पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा और उनके पुत्र यश टुटेजा को हाईकोर्ट से राहत मिली है. शराब घोटाला मामले में एफ़आइआर दर्ज कर एसीबी / ईओडब्लू जांच कर रही है. आज सुनवाई के दौरान एसीबी/ईओडब्ल्यू ने जवाब पेश करने कोर्ट से समय मांगा, जिस पर कोर्ट ने 2 हफ्ते का समय दिया, तब तक याचिकाकर्ता अनिल टुटेजा और उनके पुत्र यश टुटेजा के विरुध्द Acb/Eow की किसी भी दंडात्मक कार्रवाई पर रोक लगाई है. हालांकि एसीबी/ईओडब्ल्यू की जांच जारी रहेगी. मामले की सुनवाई जस्टिस एनके चंद्रवंशी की कोर्ट में हुई.

बता दें कि छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार के समय कथित शराब घोटाला मामला सामने आया था. ईडी ने इस मामले में कार्यवाही की और यह पाया कि राज्य सरकार की सरकारी दुकानों से ही नक़ली होलोग्राम वाली शराब बेची गईं. ईडी के अनुसार इस घोटाले में अनवर ढेबर ने अरुण पति त्रिपाठी के साथ मिलकर एक संगठित गिरोह संचालित किया, जिसके प्रभाव के आगे पूरा सरकारी तंत्र (आबकारी विभाग) बेबस था.

ईडी के अनुसार, इस मामले के किंगपिन अनवर ढेबर को असीमित ताक़त भूपेश सरकार में प्रभावशाली अधिकारी अनिल टुटेजा से मिलती थी. इस मामले में ईडी ने गिरफ़्तारी की कार्रवाई शुरू की तो सुप्रीम कोर्ट से इस मसले पर आदेश जारी हुआ कि ईडी इस मसले पर कोई कार्रवाई किसी भी रुप में नहीं करेगी.

ब्रेकिंग : सार्वजनिक व समान्य अवकाश घोषित, GAD ने जारी किया आदेश, जानिए किन-किन दिन रहेगी छुट्टी

ब्रेकिंग : सार्वजनिक व समान्य अवकाश घोषित, GAD ने जारी किया आदेश, जानिए किन-किन दिन रहेगी छुट्टी

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव तीन चरणों में कराए जाएंगे। प्रदेश में मतदान के दिन अवकाश रहेगा। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। 19 अप्रैल को जहां बस्तर लोकसभा क्षेत्र में छुट्टियां रहोगी, वहीं दूसरे चरण के लोकसभा चुनाव में 26 अप्रैल को राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर में छु्टटी होगी। जबकि 7 मई को सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर लोकसभा के तहत आने वाले जिलों में छुट्टी होगी।

देखें आदेश...

ब्रेकिंग : कांग्रेस ने की वॉर रूम प्रभारी की नियुक्ति, इन्हें दी गई जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

ब्रेकिंग : कांग्रेस ने की वॉर रूम प्रभारी की नियुक्ति, इन्हें दी गई जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

 रायपुर। लोकसभा क्षेत्रों में कांग्रेस पार्टी ने वॉर रूम प्रभारी नियुक्ति किए है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट के अनुमोदन से छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के आदेशानुसार लोकसभा निर्वाचन 2024 के संदर्भ में लोकसभावर वार रूम प्रभारी नियुक्त किए है।

देखें लिस्ट…

ब्रेकिंग : डीएसपी को किया गया लाइन अटैच, इस वजह से हुई बड़ी कार्रवाई, लगे ये गंभीर आरोप...जाने पूरा मामला

ब्रेकिंग : डीएसपी को किया गया लाइन अटैच, इस वजह से हुई बड़ी कार्रवाई, लगे ये गंभीर आरोप...जाने पूरा मामला

 कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में दर्री थाना प्रभारी का पदभार संभाल रहे प्रशिक्षु डीएसपी अविनाश कंवर ने एक युवक को बिना वजह बेरहमी से पीट दिया। पीड़ित युवक के पीठ व कमर के नीचे चोट के गंभीर निशान है। पीड़ित ने डीएसपी को मनोरोगी बताया है। कोरबा एसपी ने दर्री थाना प्रभारी का पदभार सम्हाल रहें प्रशिक्षु डीएसपी को थाने से हटा दिया है।

दर्री थाने में एक युवक पर महिला से शराब पीकर गाली गलौज का अपराध दर्ज हुआ था। बताया जा रहा है कि युवक आदतन अपराधी है। उसे पकड़ने पुलिस कल रविवार की दोपहर एरिगेशन कॉलोनी गई थी। पुलिस को आरोपी नहीं मिला तो आरोपी के भाई को उठा कर थाने ले आयी। भाई का पता पूछते हुए उसे कमरे में बंद कर प्रशिक्षु डीएसपी अविनाश कंवर जो कि थाना प्रभारी दर्री का प्रभार सम्हाल रहें है ने अन्य पुलिस वालों के साथ मिलकर जमकर पीटा। मारपीट से युवक की पीठ को कमर के नीचे गंभीर चोटे आई हैं जो फोटो में भी दिख रही। बेरहमी से मारपीट के चलते युवक ने टॉयलेट तक कर डाला।

पीड़ित युवक बबलू का वीडियो भी वायरल हुआ है। जिसमें उसने बताया कि टीआई अविनाश कंवर उसके भाई को लेने आए थे। मैंने सहयोग करते हुए कहा कि सर वह घर पर नहीं है आप घर देख लीजिए। जिस पर उन्होंने तुम बैठो बोल मुझे थाने ले आए और कमरे में बंद कर बिना गलती बेरहमी से मारपीट कर दी। पीड़ित ने डीएसपी अविनाश कंवर को मनोरोगी बताते हुए पुलिस से हटाने की मांग भी की।

इस मामले में कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि प्रशिक्षु डीएसपी और दर्री टीआई अविनाश कंवर को SP सिद्धार्थ तिवारी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में किया अटैच कर दिया है। वहीं इस मामले में टीआई को तत्काल प्रभाव से दर्री थाने से हटा दिया गया है और मामले की जांच को जिम्मेदारी कोरबा एएसपी UBS चौहान सौंपी गई है। 

छत्तीसगढ़ : मंदिर को चोरों ने फिर बनाया निशाना...बेशकीमती शिवलिंग ले उड़े शातिर, जांच में जुटी पुलिस

छत्तीसगढ़ : मंदिर को चोरों ने फिर बनाया निशाना...बेशकीमती शिवलिंग ले उड़े शातिर, जांच में जुटी पुलिस

 बिलासपुर : बिलासपुर जिले में बीते रात अपराधिक तत्वों ने शिवलिंग को निशाना बनाया है। पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ओखर गांव के गतवा तालाब स्थित शिव मंदिर में अपराधिक तत्वों ने मंदिर के शिवलिंग की चोरी का मामला सामने आया है। इससे पहले भी मस्तूरी क्षेत्र में प्रसिद्ध मंदिर से मूर्ति चोरी होने की घटना सामने आ चुकी है।बताया जा रहा हे की जिस शिवलिंग की चोरी हुई है वह बेशकीमती ग्रेनाइट से निर्मित है, यही वजह मानी जा रही है की अपराधिक तत्वों ने इस घटना को अंजाम दिया है। जिस तरह से अब चोर मंदिरों को निशाना बना रहे है, वह दर्शाता है कि पुलिस का खौफ इनके अंदर नही है। हालाकि, अब शिवलिंग के चोरी होने के बाद पुलिस इसकी जांच में जुट गई है। वही उम्मीद की जा रही है की चोरी में लिप्त अपराधिक तत्व के लोग जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

जीत गए कवासी लखमा, एक ही वार में प्रतिद्वंदी को कर दिया ढेर, देखिये Video …

जीत गए कवासी लखमा, एक ही वार में प्रतिद्वंदी को कर दिया ढेर, देखिये Video …

 जगदलपुर। हमेशा सुर्खियों में रहने वाले कांग्रेस नेता और कोंटा विधायक कवासी लखमा एक बार फिर से चर्चा में हैं। इस बार कवासी लखमा मुर्गा लड़ाई को लेकर सुर्खियों में हैं। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है। 

दरअसल, बस्तर से कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा चुनावी प्रचार के दौरान पुसपाल गांव में चुनावी प्रचार में पंहुचे थे। इस दौरान पारंपरिक मुर्गा बाजार में ग्रामीणों के बीच पहुंचे कवासी लखमा का यह अलग अंदाज दिखा। यहां कवासी लखमा मैदान में एक मुर्गा लेकर आए और दूसरे व्यक्ति जो खेल में उनका प्रतिद्वंदी था वह भी मुर्गा लेकर लेकर आया। जिसके बाद दोनों के मुर्गों के बीच लड़ाई हुई और एक ही वार में कवासी लखमा का मुर्गा जीत जाता है। 

कवासी लखमा की मुर्गे की जीत पर मौके पर मौजूद लोगों ने खूब तालियां बजाई। कवासी लखमा अपने चुनावी प्रचार के सिलसिले में बस्तर जिले के पुसपाल गांव पहुंचे हुए थे और यहां गांव में चल रहे मुर्गा लड़ाई में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने भी मुर्गा लड़ाया, जिसमें उनके मुर्गे ने बाजी मारी ली। 

लखमा के मुर्गे ने मारी बाजी

आदिवासी अंचल बस्तर में मुर्गा लड़ाई आदिवासियों के मनोरंजन का केंद्र है। जिले के हर गांव में मुर्गा लड़ाई का आयोजन किया जाता है, ऐसा कहा जाता है कि इस मुर्गा लड़ाई में चुनाव के हार जीत को लेकर भी दाव लगाए जाते हैं। एक तरफ पूरे देश में लोकसभा चुनाव में हार जीत को लेकर सियासी पठक का दौर जारी है। दूसरी तरफ अपने अलग अंदाज के लिए मशहूर पूर्व मंत्री कवासी लखमा चुनावी प्रचार के बीच खुद मुर्गा लड़ाई कराते दिखाई पड़े। 

लखमा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में उनका मुकाबला डबल इंजन की सरकार से है। बस्तर लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लकमा ने अपनी जीत का दावा किया, लेकिन इस मुकाबले को कड़ा मुकाबला बताते हुए चुनाव प्रचार के लिए शेष बचे 17 दिन तक बस्तर लोकसभा क्षेत्र के हर गांव गांव तक और एक-एक ग्रामीण तक पहुंचने की लखमा ने दावा किया। 

 
कलेक्टर कार्यालय में लगी आग...डिप्टी कलेक्टर के केबिन में रखे फर्नीचर और रिकार्ड जलकर हुए खाक

कलेक्टर कार्यालय में लगी आग...डिप्टी कलेक्टर के केबिन में रखे फर्नीचर और रिकार्ड जलकर हुए खाक

1 अप्रैल 2024 कोरबा :-  कोरबा कलेक्टर कार्यायल में डिप्टी कलेक्टर के चेंबर में आज सुबह अचानक आग लग गयी। घटना की जानकारी जब तक लोगों को होती, तब तक आन ने भयंकर रूप ले लिया और केबिन में रखे फर्नीचर और दस्तावेज जलकर खाक हो गये। उधर घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया गया।

कलेक्टर कार्यायल कोरबा में आग लगने की ये घटना आज सुबह साढ़े 10 बजे के लगभग की बतायी जा रही है। पिछले तीन दिनों की छुट्टी के बाद आज कलेक्टर कार्यायल खुला था। आफिस के कर्मचारी अधिकारियों के केबिन खोलकर साफ-सफाई करने में जुटे हुए थे। इसी दौरान कलेक्टोरेट बिल्डिंग के गाउंड फ्लोर पर डिप्टी कलेक्टर विकास चैधरी के चेंबर में एकाएक आग लग गयी। जब तक कर्मचारी कुछ समझ पाते इतनी देर में आग ने भीषण रूप ले लिया और चेंबर में रखे फर्नीचर के साथ ही दस्तावेज पूरी तरह से जल गये।

उधर सुबह के वक्त हुए इस आगजनी की घटना से कलेक्ट्रट परिसर में हड़कप मच गया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही आनन फानन में आग पर काबू पाने के लिए मौके पर दमकल वाहन पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

लेकिन इस भीषण आग में दफ्तर में रखी कुर्सी, टेबल के अलावा महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर खाक हो गए। इस घटना को लेकर आशंका जतायी जा रही है कि एसी में शार्ट शर्किट होने की वजह से चेंबर में आग फैल गयी। फिलहाल इस घटना में कोई बड़ा नुकसान नही हुआ है। लेकिन आग पर काबू पाने के दौरान कुछ देर के लिए कलेक्टोरेट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त हो गया था।