नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द...जानिए क्या है पूरा मामला

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द...जानिए क्या है पूरा मामला

 रायपुर : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज  छत्तीसगढ़ जिले के कवर्धा दौरे पर आने वाले थे. प्रदेश की VIP सीट राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के कवर्धा में उनके मेगा शो की तैयारियां भी पूरी हो गई थी. लेकिन अचानक उनका दौरा रद्द हो गया है

अमित शाह कवर्धा के सरदार पटेल मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करने वाले थे. माना जा रहा था कि इस कार्यक्रम में 50 हजार से ज्यादा समर्थक जुटेंगे. वे प्रदेश की हाई प्रोफाइल सीट राजनांदगांव से BJP प्रत्याशी संतोष पांडेय के समर्थन में जनसभा करने वाले थे.

अब’मोहन-विष्णु’ मिलकर संभालेंगे कमान
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का दौरा रद्द होने के बाद अब इस विशाल जनसभा को ‘मोहन-विष्णु’ मिलकर संभालेंगे. यानी मध्य प्रदेश के CM डॉ. मोहन यादव और प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जनसभा को संबोधित करेंगे.  दोनों ही CM जनता से BJP प्रत्याशी संतोष पांडेय को जिताने की अपील करेंगे

न्यायधानी में थम नहीं रही है रेप की घटना, 13 साल की लड़की की दो युवकों ने बनाया हवस का शिकार

न्यायधानी में थम नहीं रही है रेप की घटना, 13 साल की लड़की की दो युवकों ने बनाया हवस का शिकार

 बिलासपुर 5 अप्रैल 2024। बिलासपुर में रेप की वारदात लगातार सामने आ रही है। नया मामला कोटा से है, जहां 13 वर्षीय नाबालिग से गैेगरेप की वारदात हुई है। आरोप है कि दो युवकों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। लड़की की शिकायत के बाद पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि  दूसरा फरार बताया जा रहा है। कोटा थाना पुलिस की टीम आरोपी को तलाश रही है।

आपको बता दें कि बिलासपुर में लगातार गैंगरेप की वारदात हो रही है। मार्च महीने में भी दो गैेंगरेप की घटना हुई। 11 मार्च और 27 मार्च को गैेंगरेप की वारदात हुई थी। हाल के दिनों बढ़ी रेप की वारदात ने पार्टी की मुश्किलें बढ़ा दी है।

लोकसभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी...ग्रामीणों ने रोड नहीं तो वोट नहीं का लिया संकल्प

लोकसभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी...ग्रामीणों ने रोड नहीं तो वोट नहीं का लिया संकल्प

 बलरामपुर : छत्तसीगढ़ में एक तरफ प्रशासन जहां लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान को लेकर जागरुकता अभियान चला रहा है,वही जनप्रतिनिधियों के खिलाफ ग्रामीणों में गुस्सा देखा जा रहा है। बलरामपुर जिले के ग्राम जवराही में मूलभूत सुविधाओं से वंचित ग्रामीणों ने चुनाव का बहिष्कार करने का ऐलान किया है

एक तरफ जहां कांग्रेस-भाजपा सहित सभी राजनैतिक पार्टियां ने लोकसभा चुनाव में जीत के लिए मैदान संभाल लिया है,वही जनप्रतिनिधियों की वादाखिलाफी को लेकर अब मतदाताओं में गुस्सा देखा जा रहा है। कुछ ऐसा ही नजारा बलरामपुर जिले के ग्राम जवराही में देखा जा रहा है,जहां सड़क और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित ग्रामीणों ने शासन प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और लोकसभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी है। ग्रामीणों ने अपने-अपने घरों की दीवार पर रोड नहीं तो वोट नहीं के नारे लिखे और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के खिलाफ गुस्सा जाहिर किया। ऐसे में देखना होगा की स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासन नाराज ग्रामीणों को मतदान के लिए कैसे मनाता है।

 नक्सलियों ने मोबाइल टावर को किया आग के हवाले...भारी संख्या में फेंके पर्चे, ग्रामीण दहशत में…

नक्सलियों ने मोबाइल टावर को किया आग के हवाले...भारी संख्या में फेंके पर्चे, ग्रामीण दहशत में…

 मोहला मानपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल क्षेत्र मोहला मानपुर में नक्सलियों ने एक बार फिर एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। यहां नक्सलियों ने मोबाइल टावर को आग के हवाले कर दिया है। नक्सलियों द्वारा एक साथ दो बड़ी घटनाओं को अंजाम देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल पैदा हो गया है।

बता दें कि सितागांव थाना क्षेत्र के पिटेमेटा गांव में नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में एक युवक को मौत के घात उतार दिया। इसके बाद नक्सलियों ने एक मोबाइल टावर में आग लगा दी। नक्सलियों ने वारदात के बाद घटनास्थल पर भारी संख्या में पर्चे भी फेंके है। पर्चाे में नक्सलियों ने लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने और भाजपा को मार भगाने की बात लिखी है। इस पूरी घटना की जिम्मेदारी आरकेबी डिविजन कमेटी ने ली है।

महिला सहित दो हार्डकोर नक्सलियों ने किया सरेंडर, दोनों पर 8-8 लाख रूपए था ईनाम

महिला सहित दो हार्डकोर नक्सलियों ने किया सरेंडर, दोनों पर 8-8 लाख रूपए था ईनाम

 सुकमा। जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। यहां 8-8 लाख के इनामी हार्डकोर महिला समेत दो नक्सलियों ने एसपी किरण चव्हान के सामने सरेंडर किया है। बताया जाता है कि दोनों आत्मसमर्पित नक्सली कई बड़ी घटनाओं में शामिल रह चुके हैं।

बता दें कि 8-8 लाख के इनामी दो हार्डकोर नक्सलियों ने एसपी किरण चव्हाण के सामने आत्मसमर्पण किया है। हार्डकोर नक्सली कलमु प्रकाश डीवीसीएम पद पर नक्सल संगठन में पदस्थ था। वहीं आत्मसमर्पित नक्सली नागेश की पत्नी रिता ने भी सरेंडर किया है। आत्मसमर्पित नक्सली कलमू प्रकाश नक्सलियों की किस्टाराम एरिया कमेटी का सचिव रहा है। वह ताड़मेटला, मिनपा सहित जिले के कई बड़ी नक्सली घटनाओं में शामिल रहे है।

पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़...आधे घंटे चली फायरिंग...एक माओवादी ढेर..!!

पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़...आधे घंटे चली फायरिंग...एक माओवादी ढेर..!!

 दंतेवाड़ा। जिले के किरंदुल थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। दोनों तरफ से हुई गोलाबारी में फोर्स ने एक नक्सली को मार गिराया है, कुछ घायल भी हैं। हालांकि मारे गए नक्सली की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस फोर्स मौके पर ही मौजूद है।

बता दें कि पुलिस को सूचना मिली थी कि पुरंगेल, बड़ेपल्ली, डोडीतुमनार, गमपुर के जंगल में भारी संख्या में हार्डकोर इनामी नक्सली मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर 4 अप्रैल की शाम जवानों की टीम को मौके के लिए रवाना किया गया था। आज 5 अप्रैल की सुबह इसी इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। करीब 30 मिनट तक दोनों ओर से फायरिंग हुई।

जब मुठभेड़ रुकी, तो जवानों ने सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसमें एक पुरुष नक्सली का शव बरामद किया गया है। साथ ही कई जगह खून के धब्बे मिले हैं। पुलिस का दावा है कि कई और नक्सली घायल हुए हैं। एसपी गौरव राय ने कहा कि जवान जब लौटेंगे, तो और अधिक जानकारी दी जाएगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 अप्रैल को छोटे आमाबाल से फूंकेंगे चुनावी बिगुल, आमसभा तैयारियों में जुटी भाजपा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 अप्रैल को छोटे आमाबाल से फूंकेंगे चुनावी बिगुल, आमसभा तैयारियों में जुटी भाजपा

 रायपुर/जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में पहले चरण की बस्तर सीट के भानपुरी क्षेत्र के ग्राम छोटे आमाबाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसभा के माध्यम से चुनाव प्रचार का शुभारंभ करेंगे। भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी सभा को लेकर जोर शोर से तैयारियां आरंभ कर दी हैं। भाजपा के छत्तीसगढ़ चुनाव प्रभारी नितिन नवीन व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव छोटे आमाबाल में होने वाले प्रधानमंत्री के जनसभा स्थल का निरीक्षण किया।

इस दौरान भाजपा छत्तीसगढ़ चुनाव प्रभारी नितिन नवीन ने प्रधानमंत्री मोदी की चुनावी सभा की तमाम तैयारी व रुपरेखा को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की बैठक ली, जिसमें प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा के लिए सभी कार्य व तैयारी को एक दिन पहले पूरा करने कहा गया है। प्रधानमंत्री मोदी की चुनावी जनसभा के प्रभारी का दायित्व वन मंत्री केदार कश्यप को सौंपा गया है।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण में छत्तीसगढ़ में सर्वप्रथम एकमात्र बस्तर लोकसभा सीट में 19 अप्रैल को मतदान होना है। लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पहला प्रदेश प्रवास है। जिसे लेकर बीजेपी की ओर बड़े स्तर पर तैयारी की जा रही है। प्रधानमंत्री की बस्तर में होने वाली आम सभा से पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 6 अप्रैल शनिवार को राजनांदगांव सीट के कवर्धा शहर में चुनाव सभा को संबोधित करेंगे।

विधवा भाभी के सिर पर सब्बल मारकर की हत्या, दो बच्चे हुए अनाथ, जानें क्या है वजह…

विधवा भाभी के सिर पर सब्बल मारकर की हत्या, दो बच्चे हुए अनाथ, जानें क्या है वजह…

 बिलासपुर। जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम खम्हारडीह में एक युवक ने अपनी विधवा भाभी के सिर पर सब्बल से हमला कर मौत के घाट उतार दिया है। वही वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी देवर अपनी मां के साथ फरार हो गया है। बता दें कि ग्राम खम्हारडीह निवासी आंगनबाड़ी सहायिका मृतिका धनेश्वरी वैष्णव 35 वर्ष बाजार से सब्जी लेकर लौट रही थी, तभी रास्ते मे उसके देवर लाला वैष्णव और सास प्रमिला वैष्णव मकान बनाने की बात को लेकर विवाद करने लगे।

जिससे आस पास के लोगों की समझाईश के बाद सभी घर वापस लौटे, लेकिन इसके कुछ देर बाद ही मृतिका धनेश्वरी के दोनों बच्चे दौड़ते हुए मोहल्ले में भागे और बताए कि उनके चाचा ने घर से सब्बल निकालकर उनके माँ को मार दिया है। जिससे उनकी माँ जमीन में गिर गई है और खून निकल रहा है। तब आस पास के लोग जाकर देखे और महिला को हॉस्पिटल पहुचाये, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

वही बच्चों ने यह भी बताया कि घटना के बाद लाला वैष्णव और प्रमिला वैष्णव बाइक से भाग गए है। मामले में पुलिस हत्या का अपराध दर्ज कर जांच में जुट गई है। इस जघन्य हत्या में जहाँ एक जान चली गई है वही 2 मासूम निधि और शिवम अनाथ हो गए गए है, क्योकि उनके पिता की मृत्य पहले ही हो चुकी है। वही अब उनकी माँ की भी मौत हो गई है।

Breaking : बिजली विभाग के सब डिवीजन दफ्तर में लगी भीषण आग...फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां पहुंची मौके पर

Breaking : बिजली विभाग के सब डिवीजन दफ्तर में लगी भीषण आग...फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां पहुंची मौके पर

 रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित भारत माता चौक के पास बिजली विभाग के सब डिवीजन दफ्तर में शुक्रवार को भीषण आग लग गई है. इसकी सूचना मिलते ही दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई है. मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र का है. बताया जा रहा है कि बिजली विभाग के दफ्तर में रखें ट्रांसफॉर्मर में शॉर्ट सर्किट की वजह से ये आग लगी है. इस भीषण आग में ब्लास्ट भी हो रहे हैं.

Breaking : आचार संहिता में जब्त हुआ 9 करोड़ कैश और 66 लाख का शराब, देखें आंकड़े…

Breaking : आचार संहिता में जब्त हुआ 9 करोड़ कैश और 66 लाख का शराब, देखें आंकड़े…

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में शांतिपूर्ण ढंग से लोकसभा चुनाव कराने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग व्यवस्था बनाने में जुटा है। पहले फेज में बस्तर लोकसभा सीट पर वोटिंग के लिए मतदान दलों को रवाना करने के लिए हेलीकॉप्टर और गाड़ी किराए पर ली जा रही हैं।

मतदान और सुरक्षाकर्मियों को पोलिंग बूथ और कंट्र्रोल रूम तक पहुंचाने के लिए 36 हजार 123 वाहनों को किराए पर लिया जाएगा। आयोग ने शुल्क भी तय कर लिया है। वोटिंग के दौरान 360 कंपनियों के 36 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात किए जा रहे हैं। चुनाव आयोग ने चुनाव संपन्न कराने के लिए CRPF, BSF, CISF, ITBP, SAF और NSG जवानों की मांग भी की है।

लोकसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश भर में 157 अवैध हथियार जब्त किए गए हैं। इसके अलावा प्रदेश के अलग-अलग थानों में 10 हजार 367 लाइसेंसी हथियार जमा कराए जा चुके हैं। वहीं, 2 हजार 131 लाइसेंसी हथियारधारकों का अता-पता नहीं है, पुलिस उनका पता लगा रही है।

अलग-अलग जिलों में वाहनों की जांच के दौरान 9.80 करोड़ रुपए सीज किए गए हैं। इसमें दुर्ग पुलिस पहले नंबर पर है। दुर्ग पुलिस ने वाहनों की जांच के दौरान 3 करोड़ 64 लाख रुपए जब्त किए हैं। इस मामले में दूसरे नंबर पर रायपुर पुलिस है, जिसने वाहन चेकिंग के दौरान 3 करोड़ 52 लाख रुपए कैश पकड़ा है।

Chhattisgarh Politics: छ.ग. में लगातार बढ़ रहा बीजेपी का कुनबा पूर्व महापौर बीजेपी में शामिल

Chhattisgarh Politics: छ.ग. में लगातार बढ़ रहा बीजेपी का कुनबा पूर्व महापौर बीजेपी में शामिल

रायपुर :- छत्तीसगढ़ के राजनीतिक में काफी हलचल देखने को मिल रही हैं । भाजपा में चल रहे प्रवेश उत्सव के दौरान एक बड़ा झटका कांग्रेस को लगा है। बिलासपुर नगर निगम की पूर्व महापौर और कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष वाणी राव भाजपा में शामिल हुई है।

बता दें रामनामी समाज के प्रमुख सदस्यों सहित 500 से अधिक लोगों ने भी रायपुर में भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया है।

Naxal Breaking : हरकतों से बाज नहीं आ रहे नक्सली...ग्रामीण की गला रेतकर हत्या…!!

Naxal Breaking : हरकतों से बाज नहीं आ रहे नक्सली...ग्रामीण की गला रेतकर हत्या…!!

 नारायणपुर। नक्सल प्रभावित क्षेत्र नारायणपुर से सनसनीखेज मामला सामने आया है. नक्सलियों ने कायराना हरकत करते हुए एक ग्रामीण की गला रेतकर की हत्या कर दी है. घटना से इलाके में दहशत का माहौल है. वहीं पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. यह मामला छोटेडोंगर थाना क्षेत्र का है. घटना की पुष्टि नारायणपुर एसपी ने की है.

मिली जानकारी के अनुसार, छोटेडोंगर थाना क्षेत्र के तुरूसमेटा गांव के एक ग्रामीण की नक्सलियों ने गला रेतकर हत्या कर दी है. मृतक ग्रामीण आत्मसमर्पित नक्सली बताया जा रहा है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है.

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राष्ट्रीय कार्यशाला कार्यक्रम और कर्मा जयंती महोत्सव में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राष्ट्रीय कार्यशाला कार्यक्रम और कर्मा जयंती महोत्सव में होंगे शामिल

 रायपुर :- दूसरे फेज के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया गुरुवार को खत्म हो गई। राजनांदगांव से बीजेपी प्रत्याशी संतोष पांडेय ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजनांदगांव में कांग्रेस को अपने सिर पर लाठी मारने की चुनौती दी। कहा- “चरणदास महंत और कांग्रेस का मोदी जी के सिर पर लाठी मारने की बात कहना वास्तव में छत्तीसगढ़ की जनता के सिर पर लाठी मरने जैसा है।” मुख्यमंत्री साय ने कहा- कांग्रेस में हिम्मत है तो वे सबसे पहले उनके सिर पर पहली लाठी मारें।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर दौरे पर ही रहेंगे। सीएम साय के जारी कार्यक्रम के अनुसार वे रायपुर के मुख्यमंत्री निवास से सुबह 10 बजे रवाना होंगे और जैन मानस भवन में राष्ट्रीय कार्यशाला कार्यक्रम में शामिल होंगे उसके बाद 12 बजे वापस मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होंगे। फिर 3 बजकर 30 मिनिट में सीएम हाउस से रवाना होकर बोरियाखुर्द जाएंगे।

Breaking : बहुचर्चित जग्गी हत्याकांड के 25 आरोपियों की उम्रकैद की सजा बरकरार, हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला

Breaking : बहुचर्चित जग्गी हत्याकांड के 25 आरोपियों की उम्रकैद की सजा बरकरार, हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला

 रायपुर : रायपुर के बहुचर्चित हत्याकांड रामावतार जग्गी (तारु जग्गी) हत्याकांड का फैसला न्यायालय ने सुना दिया है इसमें सभी नामजद 25 लोगों को सजा दी गई है। न्यायालय ने मुख्य आरोपी वर्तमान महापौर के बड़े भाई याहया ढेबर को बताया गया है।

क्या था जग्गी हत्याकांड मामला-

छत्तीसगढ़ में वर्ष 2003 में हीरा कारोबारी राम अवतार जग्गी की मौदहापारा इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।इस पूरे मामले में छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री स्व.अजीत जोगी के बेटे अमित जोगी समेत 25 लोगों को आरोपित बनाया गया था।इस मामले को लेकर उन दिनों अमित जोगी को बाइज्जत बरी कर दिया गया था, लेकिन बाकी 24 आरोपियो पर आरोप सिद्ध होने पर सजा सुनाई गई थी।

इन आरोपियों की अपील पर फैसला

अभय गोयल, याहया ढेबर, वीके पांडे, फ़िरोज़ सिद्दीकी, राकेश चंद्र त्रिवेदी, अवनीश सिंह लल्लन, सूर्यकांत तिवारी, अमरीक सिंह गिल, चिमन सिंह व अन्य, सुनील गुप्ता, राजू भदौरिया, अनिल पचौरी, रविंद्रसिंह रवि सिंह, लल्ला भदौरिया धर्मेंद्र, सत्येंद्र सिंह, शिवेंद्र सिंह परिहार, विनोद सिंह राठोर, संजय सिंह कुशवाहा, राकेश कुमार शर्मा, (मृत) विक्रम शर्मा, जबवंत, विश्वनाथ राजभर सहित अन्य शामिल हैं।

CG Breaking : शराब घोटाले मामले में नया मोड़, EOW की गिरफ्त में अनवर ढेबर…

CG Breaking : शराब घोटाले मामले में नया मोड़, EOW की गिरफ्त में अनवर ढेबर…

 रायपुर। आबकारी घोटाले में आरोपी अरविंद सिंह और अनवर ढेबर को ACB/EOW ने फिल्मी अंदाज में कुम्हारी टोल प्लॉजा के पास से गिरफ्तार किया. हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद बुधवार रात जेल से छूटा अरविंद सिंह अनवर ढेबर के साथ भागने की फिराक में था.

ACB/EOW ने अरविंद सिंह को गिरफ्तार करने के बाद 7 दिन की रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में पेश किया है. ACB/EOW द्वारा दर्ज शराब घोटाले में अरविंद सिंह के साथ अनवर ढेबर का नाम आरोपी के तौर पर दर्ज है. कोर्ट से रिमांड पर लेने के बाद ACB/EOW पूछताछ करेगी.

श्री दूधाधारी मठ कोई सामान्य मंदिर नहीं है स्वामी चिन्ना जियर जी महाराज को यहां आकर हुआ दिव्यता का अनुभव

श्री दूधाधारी मठ कोई सामान्य मंदिर नहीं है स्वामी चिन्ना जियर जी महाराज को यहां आकर हुआ दिव्यता का अनुभव

श्री दूधाधारी मठ कोई सामान्य मंदिर नहीं है यहां आकर जिस दिव्यता का अनुभव हुआ वह अनिर्वचनीय है उसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता यह बातें तेलंगाना के हैदराबाद से आए हुए अनंत श्री विभूषित श्री स्वामी चिन्ना जियर रामानुजाचार्य जी महाराज ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए अभिव्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मानव जीवन में आराधना भी एक कर्तव्य है। भगवान राम की आराधना सभी लोग किया करते हैं लेकिन भगवान राम भी किसी की आराधना करते थे, भगवान रघुनाथ जी जिसकी आराधना करते थे वह विग्रह इस मंदिर में विराजमान है। भगवान में और भगवान के विग्रह में ठीक वैसे ही कोई अंतर नहीं है जैसे आप और आपके अपने शरीर में। रामानुज का अर्थ स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा कि इसका अर्थ साक्षात लक्ष्मण है। लक्ष्मण जी की पहचान राम से और राम जी की पहचान लक्ष्मण जी से है। भगवान की सेवा हम जैसे लोगों से कराने के लिए भगवान स्वयं इस जगत में समय-समय पर मानव का शरीर धारण करके आते रहते हैं। श्री दूधाधारी मठ के स्वामी रामसुन्दर दास जी महाराज हमारे यहां श्री विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पधारे थे आज उनके आश्रम में आने का सौभाग्य हमें प्राप्त हुआ है। लोगों को नेपाल से पधारे हुए श्री स्वामी कृष्णमाचार्य जी महाराज ने संबोधित करते हुए कहा कि- हरि ही भगवान का पावन नाम है, जब आपके जीवन में कोई कठिन से कठिन विपत्ति आ जाए तो हरि के शरण में चले जाना उनका स्मरण करना, उनकी आराधना करना, विपत्ति का निश्चित ही निवारण हो जाएगा। इस अवसर पर राजेश्री महन्त जी महाराज ने कहा कि श्री स्वामी चिन्ना जियर जी महाराज का वैभव हम लोगों ने हैदराबाद के कार्यक्रम में देखा है आज बड़ी सरलता और उदारता से यहां उपस्थित होकर उन्होंने हम सभी को दर्शन लाभ प्रदान किया है यह उनकी हम सभी पर बड़ी कृपा है। इसके पूर्व उन्होंने श्री स्वामी जी को दूधाधारी मठ में विराजित भगवान के विभिन्न स्वरूपों के दर्शन के साथ यहां की ऐतिहासिक जानकारी से अवगत कराया। कार्यक्रम में विशेष रूप से श्री स्वामी राम शिरोमणि दास जी महाराज, अजय तिवारी, दाऊ महेंद्र अग्रवाल , राजेश अग्रवाल, मंगल विनोद अग्रवाल, रमेश यदु , चंद्रकांत यदु ,अनिल तिवारी , ठाकुर चंद्रभान सिंह, पंडित विजय शर्मा, नरेंद्र ठाकुर, महेंद्र ठाकुर, पुरुषोत्तम मिश्रा, रमेश सिह ठाकुर, सनत सिंह ठाकुर,डॉ अमित जैन, डॉक्टर सुषमा मिश्रा, डॉ अशोक साहू, डॉ ममता साहू, तोय निधि वैष्णव, सुखराम दास ,राम छवि दास, राम तीरथ दास,अनिल बरोड़िया,एमएल साहू, रामखिलावन तिवारी, आदित्य जी सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मीडिया प्रभारी निर्मल दास वैष्णव ने किया। 

माता के भक्तो को मिलेगी सुविधा, डोंगरगढ़ में रुकेंगी कई गाड़ियां, देखें लिस्ट और टाइमिंग...

माता के भक्तो को मिलेगी सुविधा, डोंगरगढ़ में रुकेंगी कई गाड़ियां, देखें लिस्ट और टाइमिंग...

हर साल की तरह इस साल भी माँ बम्लेश्वरी मंदिर, डोंगरगढ में चैत्र नवरात्रि (9 से 17 अप्रैल तक) मेला में जाने वाले दर्शनार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये रेलवे प्रशासन गाड़ियों के अस्थायी ठहराव और कुछ गाड़ियो का विस्तार की सुविधा प्रदान कर रहा है।

कुछ गाड़ियों के डोंगरगढ़ व रायपुर तक अस्थायी विस्तार के साथ ही साथ कुछ दूरगामी एक्सप्रेस ट्रेनों का भी डोंगरगढ़ में 9 से 17 अप्रैल तक अस्थायी ठहराव दिया जा रहा हैं।

08742 / 08741 गोंदिया-दुर्ग-गोंदिया मेमू पैसेजर स्पेशल को रायपुर तक विस्तारित की जा रही है।

9 से 17 अप्रैल तक डोंगरगढ रेलवे स्टेशन में ठहराव की सुविधा इस प्रकार है...
 

खेल खेल में मौत: खेलने के दौरान नहर में गिरा 6 साल का बच्चा, परिजनों ने की तलाश तो इस हाल में मिला…

खेल खेल में मौत: खेलने के दौरान नहर में गिरा 6 साल का बच्चा, परिजनों ने की तलाश तो इस हाल में मिला…

 धमतरी। धमतरी जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र में एक छह साल के मासुम की नहर में डुबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्चा अपने दोस्तों के साथ खेलने गया था और जब घंटों बीत जाने के बाद वापस नहीं लौटा तो परिजनों के तलाश करने के दौरान बच्चे की लाश नहर में मिली।

जानकारी के मुताबिक घटना अर्जुनी थानाक्षेत्र के हरफ्तराई गांव की है। जहां एक छह साल का बच्चा अपने दोस्तों के साथ खेलने के लिए निकला और खेल खेल में दोस्तों के साथ नहर के पास जा पहुंचा। इसी बीच अचानक वह नहर में गिर गया। जिसके बाद उनके दोस्त वहां से वापस लौट गये लेकिन वह वापस नहीं लौटा।

कई घंटे के बाद जब वह बच्चा घर नहीं लौटा तो उनके माता पिता ने उनकी तलाश शुरू की। आसपास के इलाके को छान मारने के बाद भी वह बच्चा नहीं मिला तो परिजन नहर की ओर गये तब देखा कि बच्चा नहर में तैर रही थी। आनन फानन में वहां मौजूद लोगों ने बच्चे को नहर से बाहर निकाला और उसे अस्पताल ले जाया गया। तब तक काफी देर हो चुकी थी। अस्पताल में जब डाॅक्टरों ने बच्चे की जांच की तो उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद उनके घर में मातम पसर गया।

छत्तीसगढ़ 42 डिग्री के पार हुआ तापमान, कुछ दिन में और बढ़ेगा पारा, यह इलाका सबसे ज्यादा गर्म

छत्तीसगढ़ 42 डिग्री के पार हुआ तापमान, कुछ दिन में और बढ़ेगा पारा, यह इलाका सबसे ज्यादा गर्म

 रायपुर : छत्तीसगढ़ में गर्मी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है, सुबह से ही गर्म हवाएं चल रही है। साथ ही अब दोपहर की तेज धूप चुभने लगी है। प्रदेश में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा है। आगमी दिनों में तापमान में और वृद्धि होगी। बीते सालों की तुलना में इस साल अप्रैल महीने में भारी गर्मी पड़ने की संभावना है। आगामी मई और जून महीना अप्रैल माह के तुलना में ज्यादा गर्म रहेगा। हालांकि की बीच-बीच में मौसम का मिजाज बदलने से गर्मी से राहत मिल सकता है। मंगलवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। वहीं सबसे गर्म डोंगरगढ़ इलाका रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ाने की संभावना है। वहीं मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। बीते दिनों बिलासपुर,जगदलपुर और दुर्ग में अधिकात्प तापमान 39 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। साथ ही माना एयरपोर्ट में 40 और राजनांदगांव में 41 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
 

मौसम एक्सपर्ट के अनुसार, एक द्रोणिका वायु का असांतत्य दक्षिण तमिलनाडु से लेकर आंतरिक कर्नाटक मराठवाड़ा होते हुए पूर्वी विदर्भ औसत समुद्र से 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इसके प्रभाव से प्रदेश में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है। बीते दिन मंगलवार को दिनभर तेज धूप रही। वहीं प्रदेश के तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

प्रदेश में सबसे गर्म जिला डोंगरगढ़ रहा है। यहां सर्वाधिक अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस बलरामपुर में दर्ज किया गया है। प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहा है। राजधानी रायपुर में आज सुबह से ही तेज धूप है। रायपुर में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं बीते दिनों सोमवार को यहां अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

ब्रेकिंग : स्कूलों के बाद अब आंगनबाड़ी केंद्रों के समय में हुआ बदलाव, इस वजह से समय में किया परिवर्तन...अब केवल इतने घंटे ही संचालित होंगे केंद्र

ब्रेकिंग : स्कूलों के बाद अब आंगनबाड़ी केंद्रों के समय में हुआ बदलाव, इस वजह से समय में किया परिवर्तन...अब केवल इतने घंटे ही संचालित होंगे केंद्र

 राजिम। छत्तीसगढ़ में अप्रैल के पहले सप्ताह से ही भीषण गर्मी पड़ रही है। बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखते हुए मंगलवार को स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। वहीं गरियाबंद जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग ने आंगनबाड़ी केंद्रों के समय में बदलाव किया है ताकि बच्चे स्वास्थ्य और सुरक्षित रह सकें। 8 अप्रैल से 15 जून तक आंगनबाड़ी केंद्र में समय 6 घंटे से घटाकर 4 घंटे किया गया है। अब आंगनबाड़ी केंद्र सुबह 7 से 11 बजे तक संचालित होंगे। पहले 9:30 बजे से 3:30 बजे तक आंगनबाड़ी का संचालन होता था। 

 नेता प्रतिपक्ष महंत के बयान पर सियासी बवाल, डिप्टी सीएम शर्मा भड़के, मोदी जी के चरण छूने के लिए इन्हें सोचना पड़ेगा

नेता प्रतिपक्ष महंत के बयान पर सियासी बवाल, डिप्टी सीएम शर्मा भड़के, मोदी जी के चरण छूने के लिए इन्हें सोचना पड़ेगा

 रायपुर/ राजनांदगांव। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के विवादित बयान पर छत्तीसगढ़ में सियासी बवाल मचा हुआ है। उन्होंने राजनांदगांव जिले में एक सभा के दौरान पीएम मोदी और उद्योगपति नवीन जिंदल के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

महंत की टिप्पणी को लेकर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि, यह तर्क का विषय नहीं है, मोदी जी के चरण छूने के लिए भी इन्हें सोचना पड़ेगा, पहले भी मोदी जी के बारे में ऐसी बातें कही गईं, लेकिन उसके बाद मोदी जी का व्यक्तित्व और निखर कर सामने आया है।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि, जो लोग इस तरह का बयान देते हैं, उनकी असलियत जनता समझ गई है। उनके इस बयान के आधार पर भाजपा को अधिक वोट मिलने वाले हैं। उन्होंने जो कहा उसकी हम कड़ी निंदा करते हैं।

क्या कहा था पीएम मोदी और नवीन जिंदल के लिए

 दरअसल, राजनांदगांव में सभा के दौरान नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने पीएम मोदी के लिए कहा था कि, उनके खिलाफ लाठी पकड़ने वाला, सिर फोड़ने वाला आदमी चाहिए। ऐसा भूपेश बघेल कर सकते हैं या फिर देवेंद्र यादव हो सकते हैं। इन्हें जीताकर दिल्ली भेजना चाहिए। वहीं मंत्री उद्योगपति नवीन जिंदल को लेकर कहा था कि, इन जैसे नेताओं को जूता मारना चाहिए।

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा का बयान, नेता प्रतिपक्ष के बयान पर कहा- आज कल बौखला गए हैं कांग्रेस नेता

कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा का बयान, नेता प्रतिपक्ष के बयान पर कहा- आज कल बौखला गए हैं कांग्रेस नेता

 रायपुर। कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा का बयान सामने आया हैं। लोक सभा चुनाव प्रचार प्रसार को लेकर कहा कि इस बात पर बहुत अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। जनता मोदी की गारंटी पर विश्वास कर रही हैं,

हमारे पास गिनाने के लिए उपलब्धियां ही उपलब्धियां हैं जो हम गिना रहे हैं। लेकिन कांग्रेस के पास गिनाने के लिए कुछ भी नहीं है। क्योंकि  उन्होंने कुछ काम किया ही नहीं हैं। 

कांग्रेस छोड़ने और डरा धमका कर पार्टी में शामिल करने पर कहा कि कोई डराने और धमकाने की बात ही नहीं है। इनको लग रहा है कि अब यहां रहने से कोई फायदा नहीं। डूबती नैय्या देख लोग कांग्रेस छोड़कर भाग रहे हैं।भाजपा में भविष्य देखने को लेकर कहा कांग्रेस में आपसी कलह है। वहां बैठने की जगह नहीं है तो यहां भविष्य ही तलाश रहे हैं। वहीं लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीति से  प्रभावित हो रहे हैं।

बीजेपी सरकार को कर्ज लेने पर कहा कि हमारी सरकार ने जो कर्ज लिए हैं उसका सकारात्मक उपयोग हो रहा है। हमने  छत्तीसगढ़ के किसानों, महतारियों और छत्तीसगढ़ के विकास के लिए कर्ज लिए हैं। इसके तहत किसानों और महिलाओं को पैसा दिया जा रहा है। 

वहीं कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस जो कर्ज लेती थी वह सिर्फ लीपा पोती के लिए कर्ज लेती थी। महतारी वंदन योजना के दूसरी किस्त जारी होने पर कहा कि मैं सभी को बधाई देना चाहता हूं।  

मैं लगातार क्षेत्र का दौरा कर रहा हूं, जो पैसा उनको दिया जा रहा है वह  महिलाओं के चेहरे पर खुशी साफ दिखता है। 

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरण महंत के जूते और लाठी मारने के बयान पर कहा कि कांग्रेस नेता बौखला गए है। इसलिए ऐसे बयान दे रहे है। इस बार 11 सीटों में उनको एक भी सीट नहीं मिलने वाली है

ब्रेकिंग: कांग्रेस को लगा एक और बड़ा झटका...महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष ने पार्टी से दिया इस्तीफा

ब्रेकिंग: कांग्रेस को लगा एक और बड़ा झटका...महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष ने पार्टी से दिया इस्तीफा

 महासमुंद : महासमुंद के पंचायत अध्यक्ष उषा पटेल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सभी पदों से इस्तीफा देने का फैसला लिया, बता दें कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को इस्तीफा दिया गया है।

उषा पटेल ने अपना निर्णय उनके सम्मान के अभाव और पार्टी में सम्मान की कमी को देखते हुए किया। उन्होंने कहा कि वे 25 सालों से कांग्रेस में सक्रिय रही हैं, लेकिन उन्हें उनका योग्य सम्मान कभी नहीं मिला। अनीता रावटे ने भी मनमानी तरीके से प्रत्याशी चयन के खिलाफ आपत्ति जताई और अपमान का जिक्र किया। इस विवाद के बाद, उन्होंने भी अपने पद से इस्तीफा दिया हैं।

इसदिन छत्तीसगढ़ आयेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह...राजनांदगांव और कवर्धा में चुनावी सभा को करेंगे संबोधित

इसदिन छत्तीसगढ़ आयेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह...राजनांदगांव और कवर्धा में चुनावी सभा को करेंगे संबोधित

 बस्‍तर : - छत्‍तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव की महा-उत्‍सव के बीच, बीजेपी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा आयोजित करने की तैयारी में प्रवेश किया है। पीएम मोदी की अप्रैल 8 को बस्‍तर दौरे की संभावित तारीख का ऐलान किया गया है। इस मौके पर उनकी सभा कोंडागांव या नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र में हो सकती है। चुनावी प्रचार की गहरी उत्‍साहजनकता के बीच, यह सभा चुनावी माहौल में नया उत्साह और जोश भर सकती है।

बता दें कि बीजेपी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा भी बस्‍तर जिले का दौरा करेंगे। वे 5 अप्रैल को बस्‍तर आ सकते हैं। वे स्थानीय नेताओं की एक बैठक भी लेंगे, जिसमें लोकसभा चुनाव को लेकर अहम चर्चा की जाएगी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 6 अप्रैल को राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। वे यहां एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान कवर्धा में जनसभा का आयोजन किया जाएगा। वे बीजेपी प्रत्याशी संतोष पांडेय के पक्ष में प्रचार करेंगे।

कब होगी बस्‍तर में वोटिंग
छत्‍तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव 2024 में तीन चरणों में आयोजित किया जा रहा है। इसमें पहले चरण में 19 अप्रैल को बस्‍तर (PM Modi Visit Bastar) में मतदान होगा।

यहां कांग्रेस से कवासी लखमा और बीजेपी से महेश कश्‍यप को पार्टी ने प्रत्‍याशी बनाया है। इसके अलावा 26 अप्रैल को कांकेर, राजनांदगांव और महासमुंद में वोटिंग होगी।

यहां दूसरे चरण का मतदान होगा। इसके बाद तीसरे चरण की वोटिंग 7 मई के दिन होगी। तीसरे चरण में रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, दुर्ग और सरगुजा लोकसभा सीट शामिल हैं।

CG BREAKING : पुलिस- नक्सली मुठभेड़, मारे गए नक्‍सलियों की संख्या बढ़ी...अब तक 13 शव बरामद

CG BREAKING : पुलिस- नक्सली मुठभेड़, मारे गए नक्‍सलियों की संख्या बढ़ी...अब तक 13 शव बरामद

 बीजापुर :- छत्‍तीसगढ़ के बीजापुर जिले के नक्‍सल प्रभावित गंगालूर क्षेत्र के कोरचोली के जंगल में मंगलवार को हुए मुठभेड़ में तीन और नक्‍सलियों के शव बरामद हुए हैं।अब तक मुठभेड़ में  13 नक्‍सलियों के शव बरामद हुए हैं।

बता दे मंगलवार को नक्सलियों के लड़ाकू दस्ता कंपनी नंबर दो के साथ हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बल को बड़ी सफलता मिली है। मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से अब तक 13 नक्सलियों के शव सहित एक लाइट मशीन गन, बैरल ग्रेनेड लांचर और अन्य हथियार व गोला-बारूद मिला था। मुठभेड़ में कई बड़े नक्सलियों के भी मारे जाने की सूचना है।

बड़े नक्सलियों के मारे जाने की सूचना

बस्तर आइजी सुंदरराज पी. ने कहा, लेंड्रा के पास पहाड़ियों पर नक्सलियों की कंपनी नंबर दो की उपस्थिति की सूचना के बाद सोमवार की शाम गंगालूर, बासागुड़ा व कई सुरक्षा कैंप से बड़ी संख्या में जवानों को अभियान पर भेजा गया था। मंगलवार सुबह नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग की। जवानों ने इसका कड़ा प्रतिरोध किया। घटनास्थल की जांच में नक्सलियों के शव मिल रहे हैं।