नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
एक बार फिर से जुमलेबाजी करके गये मोदी : कांग्रेस

एक बार फिर से जुमलेबाजी करके गये मोदी : कांग्रेस

 आदिवासियों के हितों के सवालों पर मोदी चुप क्यों रहे : दीपक

रायपुर :- प्रधानमंत्री मोदी के भाषण पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मोदी एक बार फिर से जुमलेबाजी करके निकल लिये। जैसे हमने पहले कहा था मोदी छत्तीसगढ़ आकर सस्ता प्रचार पाने प्रलाप करेंगे, उन्होंने किया। छत्तीसगढ़ की जनता समझ गई है कि प्रधानमंत्री सहानुभूति पाने नौटंकी करेंगे लेकिन सच नहीं बालेंगे। झूठ बोल कर जनता की सहानुभूति हासिल करना मोदी का पुराना शगल है। छत्तीसगढ़ में भी प्रधानमंत्री ने अपने पुरूषार्थ और कामों के आधार पर वोट मांगने का साहस नहीं दिखाया। उनके पास अपने काम बताने को कुछ नहीं था। झूठ बोलो, झूठ बोलो, बारंबार झूठ बोलो की आदत से मोदी सिद्धहस्त हो चुके है।

दीपक बैज ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी से बस्तर आने से पहले बस्तर की आदिवासी जनता ने पूछा था उनका 32 प्रतिशत आरक्षण उन्होंने राजभवन में क्यों रोकवाया है? आदिवासियों के जल, जंगल, जमीन पर अधिकार मजबूत करने वाला वन अधिकार अधिनियम 2006 में प्रधानमंत्री ने संशोधन क्यों करवाया? छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनते ही हसदेव अरण्य में कटाई क्यों शुरू हो गयी? प्रधानमंत्री इस पर भी चुप रहे, मोदी ने यह भी नहीं बताया कि नगरनार संयंत्र को आज भी उनकी सरकार ने बेचने वाली सूची में क्यों डाल रखा है? प्रधानमंत्री ने एक बार फिर से जुमलेबाजी किया। बस्तर की जनता को निराश किया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि अडानी की शेल कंपनियों में 20 हजार करोड़ किनके लगे है इस पर मौन साधे रहने वाले इलेक्ट्रोरल बांड में कंपनियों को धमका कर ईडी, सीबीआई, आईटी के छापे मरवा कर चंदा वसूलने वाले मोदी जब ईमानदारी की बातें करते है तो देश की जनता को मोदी ‘‘बगुलाभगत’’ नजर आते है। प्रधानमंत्री यह क्यों नहीं बताते कि अडानी की कंपनी में एलआईसी का पैसा क्यों लगाया?

 

राहुल को पीएम बनाने मुंगेरी लाल की तरह सपने देख रही है कांग्रेस : भाजपा

राहुल को पीएम बनाने मुंगेरी लाल की तरह सपने देख रही है कांग्रेस : भाजपा

 रायपुर। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती रंजना साहू ने कहा कि कांग्रेस राहुल गांधी को पीएम बनाने मुंगेरीलाल की तरह सपने देख रही है। हाल ही में छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद कांग्रेस नेताओं का मानसिक संतुलन पूरी तरह बिगड़ चुका है। आज कांग्रेसी आसन्न लोकसभा चुनाव में प्रत्यक्ष हार को देखकर उलजुलूल हरकतें और बयानबाजी कर अपनी स्थिति को हास्यास्पद बना रहे हैं। चुनावी सभाओं में उनके बोल बिगड़ रहे है। उनके सपने में मोदी आ रहे हैं और वे भी मान रहे हैं आएगा तो मोदी ही।

रंजना साहू ने कहा कि पिछले 10 साल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जिस तरह से देश को दिशा दी वह भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया ने देखा है। 2014 में सरकार बनीं और पहली पालिर्यामेंट में कहा था कि उनकी सरकार गांव और गरीब के लिए समर्पित होगी। प्रधानमंत्री मोदी ने उस बात को पूरा कर दिखाया है। देश के गरीबों को आवास, शौचालय, शुद्ध पेयजल, सड़क, चिकित्सा, रेल सेवा का विस्तार, सहित जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन किया। जनधन योजना, किसानों को सालभर में 6000 रुपए की आर्थिक सहायता, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना आदि योजानाओं का लाभ देशवासियों को मिल रहा है। कोरोना काल में देश ही नहीं बल्कि कई देशों को वैक्सीन देकर लोगों की जान बचा कर मानवता की सेवा की।

ब्रेकिंग : राजधानी के बिजली गोदाम में लगी आग का हुआ खुलासा...देखिए कैसे चिंगारी शोलो में बदली

ब्रेकिंग : राजधानी के बिजली गोदाम में लगी आग का हुआ खुलासा...देखिए कैसे चिंगारी शोलो में बदली

 रायपुर। राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी स्थित बिजली दफ्तर में बीते शुक्रवार 5 अप्रैल को लगी भीषण आग का खुलासा हो गया है। कोटा CSPDCL स्टोर में कट आउट बॉक्स के पास आग शुरू हुई थी, जो झाड़ियों को जलाते हुए ट्रांसफार्मर और तेल के ड्रामों तक पहुंची थी। इस आगजनी से शासन को करोड़ों का नुकसान हुआ है। भीषण अग्निकांड का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें लापरवाही साफ नजर आ रही है।

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CAPDCL) ने गुढ़ियारी स्थित क्षेत्रीय भंडार गृह में आग लगने की घटना की जांच के लिए उच्चस्तरीय जांच समिति गठित की है। समिति पांच बिन्दुओं पर एक सप्ताह के भीतर विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत करेगी। वहीं इस घटना पर सीएम विष्णुदेव साय ने कहा है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। 

10 कि.मी. दूर तक आसमान में दिखा धुआं

बता दें, इस भयानकआगजनी में 3 एकड़ के अंदर रखे सभी कार, बाईक, जेसीबी, सबकुछ जलकर खाक हो गया।  कई ट्रांसफर्मरों से अब भी धुआं निकल रहा है। शुक्रवार दोपहर एक बजे गोदाम में आग लगी, जिसके बाद वहां रखे हजारों ट्रांसफॉर्मर पटाखे की तरह फटने लगे। आग इतना फैला कि 10 कि.मी. दूर तक भी आसमान में धुएं का गुबार दिखने लगा था। 

लोक सभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रदेश स्तरीय संवाद एवं संपर्क समिति का किया गठन...देखे लिस्ट

लोक सभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रदेश स्तरीय संवाद एवं संपर्क समिति का किया गठन...देखे लिस्ट

 रायपुर। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ की राजनीति गरमाई हुई है। नेताओं के दौरे भी लगातार जारी है। इसी बीच प्रदेश कांग्रेस ने प्रदेश स्तरीय संवाद एवं संपर्क समिति का गठन किया।

इस संबंध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने आदेश भी जारी कर दिया हैं। जारी आदेश के अनुसार 14 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। जिसमे धनेन्द्र साहू संयोजक बनाए गए है।

जारी आदेश

जिन्होंने गरीबों को लूटा उन्हें सजा मिलनी चाहिए : पीएम मोदी

जिन्होंने गरीबों को लूटा उन्हें सजा मिलनी चाहिए : पीएम मोदी

 जगदलपुर : लोकसभा चुनाव नजदीक हैं. सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है, इस बीच प्रदेश की 11 लोकसभा सीटों पर फतह हासिल करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बस्तर के छोटे आमाबल गांव से छत्तीसगढ़ में भाजपा की विजय संकल्प शंखनाद रैली का आगाज किया.

मोदी ने कहा, बस्तर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार महेश कश्यप हैं. यह इलाका भाजपा के दिवंगत नेता बलिराम कश्यप और कश्यप परिवार का कहा जाता है. यहां के युवाओं को जिसने धोखा दिया है उनकी तेजी से जांच हो रही है. मैंने 3 करोड़ बहनों को लखपति बनाने का फैसला किया है. आदिवासी समाज का उत्थान करना है. 24 हजार करोड़ की पीएम जन मन योजना शुरू की गई. इससे आदिवासियों के जीवन को बेहतर बनाया जाएगा.

मोदी ने कहा, मेरा लक्ष्य देश को विकसित बनाना है. यहां के पूरे परिवार को विकसित बनाना है. छत्तीसगढ़ से मेरा इतना प्यार है कि देश के कई प्रधानमंत्री से भी ज्यादा मैं यहां आया हूं. परिवार से मेरा राम-राम कहना.

मोदी ने आगे कहा कि बस्तर के भाई-बहनों ने पीएम मोदी की गांरटी पर भरोसा जताया है. वहीं, कांग्रेस ने गरीबों को नजरअंदाज किया. आपने विकसित भारत की नींव मजबूत की. हमारी सरकार ने गरीबों काे उनका हक दिलाया है. कांग्रेस सरकार में बीमारी की टीका आने में दशकों लग जाते थे, लेकिन मोदी सरकार में गरीबों को न सिर्फ मुफ्त वैक्सीन मिला बल्कि उन्हें मुफ्त राशन भी मिला. कांग्रेस, भ्रष्टाचार की पहचान बन गई है

प्रधानमंत्री ने INDI गठबंधन के नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि मैं कहता हूं भ्रष्टाचार से देश को बचाओ, वो (विपक्ष) कहते हैं कि भ्रष्टाचारियों को बचाओ. आज के समय विपक्षी गठबंधन चुनावी रैली नहीं कर रहे, बल्कि विपक्षी नेताओं को बचाने में जुटे हैं. उन्होंने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस को लगता था कि उन्हें भ्रष्टाचार करने का लाइसेंस मिला हुआ है. मैंने कांग्रेस की लाइसेंस ही बंद कर दी. इसलिए वो मोदी को गाली देते हैं.

पीएम मोदी ने कहा कि मैंने ठाना कि जब तक गरीब की हर चिंता दूर नहीं कर दूंगा, मैं चैन से नहीं बैठूंगा. हमारी सरकार ने गरीब के लिए एक-एक करके योजनाएं बनाईं, गरीब को उनका हक दिया. सरकार के इन प्रयासों का ही नतीजा है कि देश में 25 करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी से बाहर निकले हैं.

प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 10 साल में देश कहां से कहां पहुंचा है. देश ने कितनी प्रगति की है और उसमें आप सबका जो साथ मिला है, मैं उसके लिए आप सबका आभार व्यक्त करने आया हूं. आप लोगों ने यहां सिर्फ BJP सरकार ही नहीं बनाई, बल्कि विकसित भारत की आधारशिला भी मजबूत की है.

छत्तीसगढ़ में इस गांव के लोगों ने किया चुनाव का बहिष्कार, SDM को सौंपा ज्ञापन...वजह जानकर हो जांएगे हैरान

छत्तीसगढ़ में इस गांव के लोगों ने किया चुनाव का बहिष्कार, SDM को सौंपा ज्ञापन...वजह जानकर हो जांएगे हैरान

 गरियाबंद। जिले के कोसूमकानी के ग्रामीण चुनाव बहिष्कार करने का मन बना लिया है, क्योंकि कोसूमकानी पंचायत मुख्यालय में मतदान केंद्र खोलने की उनकी मांग पूरी नहीं हुई है। सोमवार को ग्रामीणों ने एसडीएम दफ्तर पहुंचकर चुनाव बहिष्कार का लिखित ज्ञापन सौंप दिया है। वहीं फसल बीमा से वंचित होने के चलते भी ग्रामीण आक्रोशित है। बता दें कि दो दिन पहले ही ग्रामीणों ने बैठक कर आम सहमति बना कर हस्ताक्षर अभियान चलाया था। 

ग्राम प्रमुख घेनूराम पटेल, रमशाय हरपाल, कूष्टोराम बीसी और करनधर हरपाल ने बताया कि कोसूमकानी 1994 में ग्राम पंचायत बना, लेकिन आज भी पुरानी व्यवस्था के तहत उनके गांव के लोगों को 2 किमी दूर पैदल चलकर दहीगांव पंचायत में बने बूथ में मतदान के लिए जाना होता है। ग्रामीणों का आरोप है कि दहीगांव बूथ पर उनके साथ भेदभाव होता है। स्थानीय वोटर के मतदान कराने के बाद ही कोसूमकानी वालों की बारी आती है। कई बार रात 8 बजे तक जगने के बावजूद उन्हें मतदान से वंचित होना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले विधानसभा चुनाव से उनके पंचायत में मतदान केंद्र खोलने कई बार ज्ञापन प्रशासन को दिया जा चुका है। ग्रामीणों ने कहा कि इस बार वोट डालेंगे तो अपने पंचायत में बने बूथ में, नहीं तो इस चुनाव का बहिष्कार करेंगे। ग्रामीणों ने सोमवार को सौंपे जाने वाले ज्ञापन से पहले बैठक कर हस्ताक्षर अभियान चलाया था। इसमें आश्रित ग्राम उपरपीठा की भी सहमति कोसमकानी ग्रामीणों के साथ बन गई है।

वर्तमान में कोसूमकानी में 406 मतदाता है। इस पंचायत के आश्रित ग्राम उपरपीठा के 210 मतदाता डूमरबहाल के बूथ में मतदान के लिए जाते हैं। ग्रामीणों की मांग पर लोकसभा चुनाव घोषित होने से पहले तहसील स्तर पर प्रस्ताव बनाकर कोसूमकानी में बूथ बनाने की प्रक्रिया चल रही थी। इसी बीच राज्य स्तर पर आयोग ने फरमान जारी कर बगैर किसी तब्दीली के विधानसभा में बने बूथ सेटअप के आधार पर चुनाव कराने कह दिया।

कोसूमकानी में 100 से ज्यादा किसान है, जिनका कृषि लोन के साथ फसल बीमा हुआ था। कम वर्षा के कारण उत्पादन प्रभावित हुआ तो ग्रामीण धान नहीं बेच पाए। पटवारी के क्रॉप कटिंग और कृषि विभाग के पंचनामा के आधार पर उत्पादन प्रभावितों के दायरे में भी आ गए, लेकिन एन वक्त में फसल बीमा योजना के पोर्टल में चढ़ाए जाने वाले प्रक्रिया के समय राज्य कार्यलय से ही फसल प्रयोग का रेंडम नंबर जारी नहीं हुआ। सिस्टम की इसी खामी के कारण प्रभावितों का रिपोर्ट ऑनलाइन नहीं चढ़ा और अब फसल बीमा की राशि से भी वंचित कर दिया गया। इस बात से भी ग्रामीण आक्रोश हैं। प्रकिया के समय किसान बार-बार राजस्व दफ्तर का चक्कर लगाए, पर उन्हें बीमा की राशि अब तक नहीं मिली। 

इस मामले में देवभोग एसडीएम हितेश पिस्दा ने कहा कि जानकारी मिली है, उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। मार्ग दर्शन लेकर इस पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

वहीं देवभोग तहसीलदार सुसील भोई ने कहा कि बीमा कंपनी से बात किया गया है। पत्राचार के बाद वंचित खवासपारा के कुछ किसान को बीमा क्लेम मिलना शुरू हो गया है, जो पात्रता रखते हैं उन सभी को जरूर मिलेगा। प्रशासन स्तर पर प्रयास के लिए कोई कमी नहीं रखा गया है। 

बस्तर में पीएम मोदी ने भरी चुनावी हुंकार….कांग्रेस पर लगाये आरोप

बस्तर में पीएम मोदी ने भरी चुनावी हुंकार….कांग्रेस पर लगाये आरोप

 जगदलपुर। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सोमवार को जगदलपुर के आमाबाल में जनसभा को संबोधित करते पहुंचे। वे वहां के भाजपा के विजय संकल्प रैली में भी शामिल हुए। इस दौरान सभा में प्रदेश़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, मंत्री ओपी चौधरी, केदार कश्यप सहित बीजेपी के कई दिग्गज नेता कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने चरणदास महंत के लाठी से सर फोड़ने वाले बयान का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ मोदी सरकार की मुहिम से कांग्रेस के नेता तिलमिला गये हैं, इसलिए अब उनके सर फोड़ने की धमकी दी जा रही है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है, क्योंकि मोदी के कार्यकाल में भ्रष्टाचार की इन्हें छूट नहीं मिल रही है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज मैं आपके बीच आया हूं। मैं बताना चाहता हूं कि पिछले 10 साल में देश कहां से कहां पहुंच गया है। देश की प्रगति के पीछे आप सभी का सहयोग रहा है। इस बात के लिए मैं आप सभी का आभारी हूं। पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा ने सिर्फ सरकार नहीं बनाई है बल्कि विकसित भारत के आधारशिला स्थापित की है। छत्तीसगढ़ की जनता ने मोदी की गारंटी पर विश्वास जताया है। इसीलिए आज पूरा देश फिर एक बार मोदी सरकार का नारा लगा रहा है।

उन्होंने कहा कि आज मैं अपने पुराने साथी बलिराम कश्यप की जन्म स्थल पहुंचा हूं।‌ ऐसा नहीं होगा मैं और बलिराम कश्यप ने यहां का दौर ना किया हो। बस्तर में आज बलिराम कश्यप के ही संघर्ष का नतीजा है कि भाजपा पर आप सब का विश्वास बढ़ा है। बस्तर ने मुझे और भाजपा के हर साथी को अपना आशीर्वाद देने में कोई कमी नहीं रखी है। यही वजह है कि आज भी दूर-दूर से आप सभी हमें आशीर्वाद देने के लिए बस्तर पहुंचे हैं।

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर तंज कसा है। पीएम मोदी ने कहा कि अमीरों की सरकार के समय देश में बीमारी का टीका आने में दशकों लग जाते थे। लेकिन हमारी सरकार में कोरोना के वक्त हजार-हजार में बिकने वाली वैक्सीन गरीबों को मुफ्त में लगाई गई है। गरीबों को मुफ्त राशन दिया गया है। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब उनकी सरकार देश में थी तो दिल्ली से 1 रुपए निकलता था और 15 पैसा गांव तक पहुंचता था।

पीएम मोदी ने कहा कि यह मैं नहीं बोल रहा हूं, यह कांग्रेस के ही प्रधानमंत्री ने कहा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि आखिरकार वह कौन सा पंजा था जो बीच में पचासी पैसा खा जाता था। लेकिन हमारी सरकार के आते ही सबसे पहले हमने कांग्रेस की लूट की व्यवस्था को बंद करने का काम किया है। आज हमारी सरकार से जितना पैसा दिल्ली से निकलता है उतना पैसा गांव तक सीधे पहुंचता है।

Accident : तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक को मारी टक्कर...पिता-पुत्र की गई जान

Accident : तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक को मारी टक्कर...पिता-पुत्र की गई जान

 कोरबा। जिले पाली थाना क्षेत्र के डुमरकछार के पास आज सुबह एक तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार पिता-पुत्र को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे दोनों की मौत हो गई। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं हाइवा चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।बता दें कि हादसे के बाद पिता की जहां मौके पर ही मौत हो गई थी, वहीं पुत्र गंभीर रुप से घायल हो गया था, जिसकी सांसे चल रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और पुत्र को अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। मामले में पाली थाना प्रभारी चमनलाल सिन्हा ने बताया कि हादसे में पिता और पुत्र दोनों की मौत हो गई है। मामले में पुलिस ने हाइवा चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

 बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में थे नक्सली...जवानों ने आईईडी को किया डिफ्यूज

बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में थे नक्सली...जवानों ने आईईडी को किया डिफ्यूज

कांकेर। लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे- वैसे नक्सलियों की गतिविधियां भी तेज होती नज़र आ रही है। वहीं नक्सलियों द्वारा कोयलीबेड़ा क्षेत्र के गट्टाकाल के जंगलों में सुरक्षा बल को नुकसान पहुंचाने के लिए लगाए गए आईईडी बम को जवानो ने निष्क्रिय कर दिया है।

बता दें कि कोयलीबेड़ा के गटाकाल गांव के पास सुरक्षा बल को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों की तरफ आईईडी लगाने के बारे में जवानों को खबर मिली। जिसके बाद बीएसएफ 30वीं बटालियन के बल और बीडीएस टीम ने एरिया को घेरा बंदी कर बारीकी से सर्च किया। मौके पर आईईडी बरामद हुआ। जिसे बीडीएस टीम ने मौके पर आईईडी को डिफ्यूज किया। जवानों की पूरी टीम सुरक्षित है, इलाके में सर्च अभियान जारी है।

युवती को सिगरेट पीते देख घुर रहा था युवक,चाकू से गोदकर की हत्या...तीन गिरफ्तार

युवती को सिगरेट पीते देख घुर रहा था युवक,चाकू से गोदकर की हत्या...तीन गिरफ्तार

 नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर में एक 24 साल की युवती ने पान की दुकान पर खड़े एक युवक की इसलिए हत्या कर दी क्योंकि वह उसे घूर रहा था। पुलिस ने मामले में युवती के अलावा उसके दो अन्य दोस्तों को भी गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि युवती ने 24 साल के रंजीत राठौड़ को इसलिए मार डाला क्योंकि वह जब पान की दुकान पर सिगरेट पी रही थी, तब वह उसे घूर रहा था।

बता दें कि नागपुर के मानेवाड़ा सीमेंट रोड में हुई इस हत्या से हर कोई हैरान है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। बताया जाता है कि रंजीत राठौड़ जब जयश्री पंधारे को घूर रहा था तो उसने आपत्ति जताई। इस पर दोनों के बीच बहस होने लगी। इसके बाद राठौड़ ने अपना मोबाइल फोन निकाला और वह जयश्री का वीडियो बनाने लगा, जिसमें वह सिगरेट के कश लगाते हुए उसे गाली दे रही थी। वीडियो में दिखता है कि जयश्री को जवाब देते हुए राठौड़ भी गालियां देने लगा। जयश्री पंधारे के साथ उसकी दोस्त सविता सायारे भी मौजूद थी।

पुलिस ने जांच के बाद बताया कि बहस के बीच ही जयश्री ने अपने दोस्तों आकाश राउत और जीतू जाधव को बुला लिया था। फोन आते ही दोनों निकल लिए थे। इस बीच रंजीत राठौड़ वाला से निकल लिया था और महालक्ष्मी नगर पहुंचकर वहां बीयर पी रहा था। इसी दौरान वे लोग उसके पीछे गए और वहां भी बहस होने लगी। इस बीच मामला बढ़ गया और उन लोगों ने रंजीत राठौड़ पर चाकू से हमले कर दिए। इसमें उसकी मौत हो गई।

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखता है कि खुद जयश्री पंधारे ने कई बार रंजीत राठौड़ पर चाकू से वार किया। रंजीत राठौड़ की हत्या के बाद चारों मौके से फरार हो गए। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। अब पुलिस ने जयश्री, सविता और आकाश को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में राठौड़ के फोन के फुटेज और सीसीटीवी से मिले वीडियो को अहम सबूत माना जा रहा है।

ब्रेकिंग : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन में अधिकारियों के हुए तबादले…CPRO का भी हुआ ट्रांसफर...देखें लिस्ट

ब्रेकिंग : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन में अधिकारियों के हुए तबादले…CPRO का भी हुआ ट्रांसफर...देखें लिस्ट

 रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन में अधिकारियों के तबादले हुए है। इसमें अवधेश कुमार त्रिवेदी को रायपुर रेल मंडल का नया सीनियर डीसीएम नियुक्त किया गया है। इसके अलावा CPRO साकेत रंजन का भी तबादला कर दिया गया है। वहीं विकास कश्यप को नया सीपीआरओ बनाया गया है। 

सामूहिक विवाह आधुनिक समाज की आवश्यकता है: बृजमोहन अग्रवाल

सामूहिक विवाह आधुनिक समाज की आवश्यकता है: बृजमोहन अग्रवाल

 रायपुर :- सामूहिक विवाह समाज की एक महत्वपूर्ण आवश्यकता है। यह शादियों को किफायती बनाने, सामाजिक बुराइयों को कम करने और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यह विचार रायपुर लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार बृजमोहन अग्रवाल ने सतनामी सामूहिक आदर्श विवाह समारोह के दौरान व्यक्त किए।

राजधानी के न्यू राजेंद्र में आयोजित समारोह में श्री अग्रवाल ने नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल एवं सुखद दांपत्य जीवन की कामना की। अग्रवाल ने कहा कि, आज के समाज में सामूहिक विवाह एक महत्वपूर्ण आवश्यकता बन गया है। शादियों में बढ़ते खर्चों ने आम लोगों के लिए शादी करना मुश्किल बना दिया है। दिखावा और प्रतिस्पर्धा ने शादियों को बोझिल और महंगा बना दिया है। सामूहिक विवाह इस समस्या का एक प्रभावी समाधान है

सतनामी समाज हमेशा से ही सामाजिक बुराइयों के खिलाफ एक आदर्श पेश करता रहा है। परम पूज्य गुरु बाबा घासी दास ने सामाजिक बुराइयों के खिलाफ लोगों को एक किया उनके बताए रास्ते पर चलकर सभ्य समाज का निर्माण किया जा सकता है। कार्यक्रम में डॉ राम मनोहर, श्रीमती शकुंतला, श्रीमती रजनी डाण्डे श्री एसपी घृतलहरे जी (संरक्षक), बीआ बंजारे संरक्षक, जेबी बंजारे- अध्यक्ष, दिनेश खुटे उपाध्य पृथ्वी राज बघेल, सुश्री अंजली बरमाल, कृष्णा बरमार, बबलु , सुभाष कोसरे, शंकुतला बंजारे, राजेंद्र बंजारे, रघुनाथ भरद्वाज, अशोक, हरीश बंजारे, कृष्णा कसले समेत समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर, चुनावी शंकनाद करने 13 अप्रैल को बस्तर पहुंचेंगे राहुल

भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर, चुनावी शंकनाद करने 13 अप्रैल को बस्तर पहुंचेंगे राहुल

 बस्तर : लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चूका हैं. अब वो दिन दूर नहीं जब मतदाता अपने बहुमल्य मतों का प्रयोग कर अपने देश का भविष्य चुनेगे। लोकसभा चुनाव की धूम पुरे देश में देखने को मिल रही हैं. हर जगह पर बड़े-बड़े दिग्गजों का दौरा देखने को मिल रहा हैं. मतदाताओं को जागरूक करने नेता मंत्री पुर जोर कोशिश कर रहे हैं. पहले चरण के लिए बस्तर लोकसभा में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की पहली चुनावी सभा तय हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद अब राहुल बस्तर दौरे पर आ रहे हैं। लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए राहुल का यह पहला छत्तीसगढ़ दौरा होगा। वे बस्तर विधानसभा में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे।

पहले चरण के चुनावी अभियान के लिए 13 अप्रैल को बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में राहुल की एक बड़ी जनसभा होगी। इसमें पूरे संसदीय क्षेत्र से कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय लोग भी शामिल होंगे। कांग्रेस ने राहुल के सभा की जोरशोर से तैयारी शुरू कर दी है।

इधर पीएम मोदी की बस्तर में चुनावी सभा के बाद राहुल गांधी की जनसभा को जवाबी माना जा रहा है। कांग्रेस ने राहुल की चुनावी सभा में ताकत दिखाने स्थानीय वरिष्ठ नेताओं को भी जवाबदारी सौंप दी है। कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा के पक्ष में माहौल बनाकर बस्तर की सीट बरकरार रखने की कोशिशों मे पार्टी के दिग्गज जुटे हुए हैं।

आमाबाल पहुंचे पीएम मोदी….बस्तर से करेंगे चुनावी शंखनाद

आमाबाल पहुंचे पीएम मोदी….बस्तर से करेंगे चुनावी शंखनाद

 बस्तर  :- लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की बस्तर संभाग की दो सीटों पर कब्जा करने के लिए बीजेपी ने अहम चुनावी रणनीति बनाई है।

इसी रणनीति के तहत पीएम नरेंद्र मोदी आमाबाल में जनसभा को संबोधित करने के लिए सभा स्थल पर पहुंच चुके हैं। थोड़ी देर में पीएम जनसभा को संबोधित करेंगे। इसी सभा से वो छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव का शंखनाद करेंगे।

 
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बस्तर जिले के दौरे पर...नारायणपुर के मिनी स्टेशन और विजय शंखनाद महारैली में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बस्तर जिले के दौरे पर...नारायणपुर के मिनी स्टेशन और विजय शंखनाद महारैली में होंगे शामिल

 रायपुर : चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का एलान कर दिया है। 18वीं लोकसभा चुनाव का आयोजन 7 चरणों में किया जाएगा। पहले चरण का चुनाव 19 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। बता दें कि छत्तीसगढ़ में 11 लोकसभा सीटों पर मतदान होंगे। इनमें बस्तर राजनांदगांव महासमुंद कांकेर सरगुजा रायगढ़ जांजगीर-चंपा कोरबा बिलासपुर दुर्ग और रायपुर लोकसभा सीट शामिल है।

इसी कड़ी में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बस्तर जिले के दौरे पर रहेंगे। नारायणपुर जिले में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। बता दें कि, सीएम विष्णुदेव साय सुबह 10 बजे नारायपुर के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री नारायणपुर के मिनी स्टेशन में जाएंगे। इसके बाद वे दोपहर विजय शंखनाद महारैली में शामिल होंगे। जिसके बाद दोपहर 4.15 तक वापस रायपुर लौटेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ दौरे पर...जगदलपुर के आमाबाल में जनसभा को करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ दौरे पर...जगदलपुर के आमाबाल में जनसभा को करेंगे संबोधित

 बस्तर । छग  में चुनाव का आयोजन तीन चरणों में किया जाएगा। पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल, दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल और तीसरे चरण का मतदान 7 मई को किया जाएगा। राज्य में 11 लोकसभा सीटों मतदान होंगे। इनमें बस्तर, राजनांदगांव, महासमुंद, कांकेर, सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर-चंपा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर लोकसभा सीट शामिल है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंच रहे हैं। ​​​​​​जगदलपुर के छोटे से गांव आमाबाल में दोपहर करीब 12 बजे उनकी जनसभा होगी। वे बस्तर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार महेश कश्यप के लिए प्रचार करेंगे। ग्रामीण क्षेत्र में मोदी की सभा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। SPG के अलावा CG पुलिस के करीब 3 हजार से ज्यादा जवानों की तैनाती की गई है। सैकड़ों CCTV कैमरे लगाए गए हैं। इसके साथ ही BDS और डॉग स्क्वायड की टीमें भी तैनात हैं। 3 से 4 लेयर की सुरक्षा में घेरा बनाया गया है।

सुकमा में गुफा से नक्सलियों का विस्फोटक बरामद...देखें हथियारों का जखीरा

सुकमा में गुफा से नक्सलियों का विस्फोटक बरामद...देखें हथियारों का जखीरा

 सुकमा। नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग के सुकमा में पहाड़ी की गुफा में नक्सलियों द्वारा भारी मात्रा में हथियार व विस्फोटक सामान को बरामद करने में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। ये सफलता तब मिली है जब कल 8 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आमा बोल गांव में चुनावी सभा को संबोधित करने वाले हैं।इसकी पुष्टि एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि पुलिस को तोंड़ारमाक व डब्बामरका में नक्सलियों के होने की सूचनाएं मिल रही थी। और साथ ही गांव के जंगलों में स्थित एक पहाड़ी की छोटी सी गुफा में विस्फोटक व हथियार छुपाने की जानकारी मिली थी।

 जिसके बाद आपरेशन लांच किया जिसमें जिला बल, कोबरा 208, सीआरपीएफ 217, 212 व 241 की संयुक्त पार्टी रवाना की गई। करीब 6 से 7 किमी. पैदल चलकर जवान उस पहाड़ी के पास पहुंचे और वहां बनी छोटी सी गुफा की सर्चिग की तो भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और हथियार बरामद हुए। जिसे लेकर जवाना वापस कैंप लौट आए।

 

 बरामद सामग्री में जेटिन राड (350 नग) इलेक्ट्रोनिक डेटोनेटर (105 नग) एक्सपलोजिव सामग्री, आईईडी (5 किलो) बीजीएल बम (19 नग) बीजीएल लांचर (02 नग) बीजीएल प्रोजेक्टर (22 नग) बीजीएल राउंड (04 नग) वायरलेस सैट, मोबाइल फोन, बैटरी समेत भारी मात्रा में दोनो पहाड़ियों में विस्फोटक सामग्री व हथियार बरामद हुए हैं।

Chhattisgarh : तेज गर्मी के चलते जंगल सफारी का समय बदला..जानिए नई टाइमिंग…!!

Chhattisgarh : तेज गर्मी के चलते जंगल सफारी का समय बदला..जानिए नई टाइमिंग…!!

 रायपुर। नवा रायपुर स्थित नंदनवन जू सफारी के समय में बदल दिया गया है. पर्यटक अब सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक एशिया की इस सबसे बड़ी मानव निर्मित जंगल सफारी का लुत्फ़ उठा पाएंगे. तेज गर्मी और पर्यटकों को वन्यजीवों को देखने का बेहतर अनुभव दिलाने के उद्देश्य से जंगल सफारी प्रबंधन द्वारा यह निर्णय लिया गया है.

बता दें कि सफारी पर्यटन अंतर्गत जंगल सफारी और जू में नया समय 9 अप्रैल 2024 से प्रभावी होगा. नया रायपुर स्थित नंदनवन जू और सफारी में मैमल्स और रेप्टाइल्स सहित कुल 37 वन्यजीव प्रज़ातियों का खूबसूरत आशियाना है . जंगल सफारी प्रबंधन द्वारा सफारी पर्यटन में बेहतर अनुभव दिलाने के लिए सतत प्रयास किए जा रहे है.

जंगल सफारी के डायरेक्टर धम्मशील गणवीर ने बताया कि नंदनवन जंगल सफारी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है और जंगल सफारी प्रबंधन द्वारा वन्यजीव संरक्षण और पर्यटन विकास में सतत प्रयास किए जा रहे है. पर्यटकों के बेहतर अनुभव के लिए भ्रमण के समय में बदलाव किया गया है.

दस्तावेज प्रस्तुत कर वर्षों से कर रहे थे नौकरी,दो कर्मचारियों की सेवा समाप्त..जानें मामला..!!

दस्तावेज प्रस्तुत कर वर्षों से कर रहे थे नौकरी,दो कर्मचारियों की सेवा समाप्त..जानें मामला..!!

 रायपुर : एसईसीएल दीपका प्रबंधन की कार्यवाही जमीन के फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत कर वर्षों से एसईसीएल में नौकरी कर रहे 2 कर्मियों को दीपका प्रबंधन ने जांच उपरांत सेवा से बर्खास्त कर दिया है। सेवा से बर्खास्त किए गए कर्मियों में रमेश कुमार पिता उमेंद सिंह पे लोडर ऑपरेटर दीपका परियोजना एवम विनोद कुमार वर्मा पिता डी पी वर्मा सीनियर डाटा एंट्री ऑपरेटर रीजनल स्टोर दीपका शामिल है जो कई वर्षों से एसईसीएल में सेवारत थे ।बताया गया कि फर्जी पट्टे पर नौकरी करने वालों की शिकायत कंपनी के समक्ष गोपनीय शिकायत पत्र के माध्यम से पहले की गई थी। कंपनी द्वारा कराए गए विभागीय जांच में जमीन का फर्जी दस्तावेज सिद्ध हो गया और पूरा मामला सही पाए जाने के उपरांत सेवा से पृथक कर दिया गया।

कार्रवाई से बचने संबंधित लोगों द्वारा काफी प्रयास किया गया लेकिन जांच में दोषी पाए जाने पर इन्हें कंपनी की ओर से बर्खास्त कर दिया गया।
बता दें कि एसईसीएल दीपका प्रबंधन ने 5 मार्च को लेटर देकर दोनों दोषी कर्मियों को सेवा से पृथक कर दिया । शिकायत के और भी कई मामले अभी विचाराधीन जिसमें कार्रवाई होना बाकी है ।

 दर्दनाक सड़क हादसा : बाइक सवार पिता-पुत्र को ट्रक ने मारी ठोकर...मौके पर पिता की दर्दनाक मौत

दर्दनाक सड़क हादसा : बाइक सवार पिता-पुत्र को ट्रक ने मारी ठोकर...मौके पर पिता की दर्दनाक मौत

 कोरबा 8 अप्रैल 2024। कोरबा जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया जहां बाईक सवार पिता पुत्र को ट्रक ने ठोकर मार दी। जिसमें पिता की दर्दनाक मौत हो गई तो वहीं पुत्र की हालत नाजुक बताई जा रही है।

पूरी घटना कटघोरादृ बिलासपुर नेशनल हाइवे की है। जहां पाली थाना इलाके के डूमरकछार गांव में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाईक सवार पिता पुत्र को ठोकर मार दी। ठोकर इतनी जबरदस्त थी कि घटनास्थल पर ही पिता ने दम तोड़ दिया। वहीं 10 साल के मासुम पुत्र घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी हालत नाजूक बताई जा रही है। घटना के बाद घायल मासुम को एम्बुलेंस के जरिये अस्पताल पहुंचाया गया।

 
छत्तीसगढ़ : मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान कैदी की हुई मौत...परिजनों ने लगाया मारपीट का आरोप...पढ़े पूरी खबर…!!

छत्तीसगढ़ : मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान कैदी की हुई मौत...परिजनों ने लगाया मारपीट का आरोप...पढ़े पूरी खबर…!!

 जशपुर। आबकारी एक्ट के तहत जशपुर जेल में रविवार को एक कैदी की इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर में संदेहास्पद मौत हो गई। परिजनों ने जेल में युवक से बेरहमी से मारपीट का आरोप लगाया है। युवक की मौत के बाद ग्राम सन्ना में आक्रोशित ग्रामवासियों ने सड़क पर चक्काजाम कर हंगामा मचाया। मृत बंदी के शरीर मे चोट के निशान मिले हैं। उसे दो दिनों पूर्व मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल शिफ्ट किया गया था।

बता दें कि जिले के सन्ना थाना क्षेत्र के ग्राम कंदरई निवासी जगतपाल राम को पुलिस ने 3 अप्रैल को अवैध शराब बनाने और बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया था। उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा था। जगतपाल को जशपुर जेल से इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया था, जहां से उसे मेडिकल कालेज हॉस्पीटल में उपचार के लिए दाखिल कर दिया गया। जहां रविवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर मृतक के परिजन अंबिकापुर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

जेल प्रशासन के अनुसार 5 अप्रैल को बंदी जगतपाल राम को जशपुर से अंबिकापुर मेडिकल कालेज शिफ्ट किया गया था। उसके घायल होने के कारण उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया। रविवार को उसकी मौत हो गई। वहीं मृतक की पत्नी फूलमती ने आरोप लगाया है कि जेल में उसके पति के साथ मारपीट की गई है, उसके दोनों घुटनों में व शरीर में चोट के निशान हैं। उसके पति को कोई बीमारी नहीं थी, फिर अस्पताल में क्या इलाज चल रहा था। पति के बीमारी की सूचना उन्हें जेल प्रबंधन ने नहीं दी। आज सुबह मौत की खबर दी गई। जगतपाल के परिजनों ने सन्ना बस स्टैंड में एकजुट होकर सड़क पर जाम लगा कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

नाराज ग्रामीणों का आरोप है कि जगतपाल की मृत्यु जेल में उसके साथ हुई मारपीट की वजह से हुई है। मौके पर पहुंचे पुलिस एवं राजस्व अधिकारियों द्वारा निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद जाम समाप्त किया गया। मामले में जशपुर एसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि मृतक ने जेल के अंदर स्थित पीपल के पेड़ पर चढ़ कर छलांग लगा दी थी। इसमें उसे गंभीर चोट आई थी। जिला चिकित्सालय के बाद इलाज के लिए अंबिकापुर भेजा गया था। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले की जांच की जाएगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के तहत बस्तर विकास की नई इबारतें लिखेगा - महेश कश्यप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के तहत बस्तर विकास की नई इबारतें लिखेगा - महेश कश्यप

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के तहत बस्तर विकास की नई इबारतें लिखेगा - महेश कश्यप

भाजपा के हर कार्यकर्ता के लिए राष्ट्र सर्वोपरि - महेश कश्यप

कांग्रेस के 5 साल में केवल भ्रष्टाचार का रहा बोलबाला - विधायक विनायक गोयल

चित्रकोट विधान सभा में भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप का सघन जनसंपर्क

जगदलपुर : लोकसभा चुनाव के लिए बस्तर लोकसभा में भाजपा के दिग्गज नेताओं का दौरा निरंतर जारी है ,इसी बीच प्रत्याशी महेश कश्यप भी अपनी पूरी क्षमता के साथ बस्तर लोकसभा में बीजेपी को बढ़त दिलाने लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं।

शनिवार को बस्तर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप ने चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र के कुकानार, तोंगपाल,कोकावाड़ा, डिलमिली सहित ,विभिन्न गांवों में दौरा एवं जनसंपर्क कर समर्थन मांगा ।ज्ञात रहे कि 6 अप्रैल को भाजपा के स्थापना दिवस भी माना रही है,इस अवसर पर प्रत्याशी महेश कश्यप अपनी सभाओं की शुरुआत पहले उन गांवों में स्थित  भाजपा कार्यालयों में ध्वजारोहण कर किया।

इस अवसर पर महेश कश्यप ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है जो जनसेवा के लिए समर्पित है। इस पार्टी का हर सदस्य देशप्रेम एवं राष्ट्र सर्वोपरि की भावना से ओत प्रोत है। उन्होंने इस मौके पर पार्टी के सभी पितृपुरुषों को स्मरण कर उन्हे नमन करते हुए, कहा यदि भाजपा न होती तो आज पृथक छत्तीसगढ़ राज्य भी नही होता और न ही बस्तर विकास की मुख्य धारा से जुड़ पाता।

कश्यप ने कहा कि अभी हाल में ही विधानसभा चुनाव संपन्न हुए ,जिसमें जनता ने भाजपा को भारी मतों से विजय श्री दिलाते हुए , विनायक गोयल जी को विधायक बनाया है और प्रदेश में भाजपा की  सरकार बनाई है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने मात्र 100 दिनों में अपने अधिकांश वादे पूरे किए हैं ।
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के तहत बस्तर विकास की नई इबारतें लिखेगा।

महेश कश्यप ने कहा कि 19 अप्रैल को अधिक से अधिक संख्या में विकास के लिए मतदान करें और नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाएं।

इस दौरान चित्रकोट विधायक विनायक गोयल ने भारतीय जनता पार्टी के 44वें स्थापना दिवस की बधाई दी और कहा कि पिछले 15 साल छत्तीसगढ़ में राज करके भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ सहित बस्तर का विकास किया है, वहीं मात्र 5 साल राज करने वाली कांग्रेस सरकार ने केवल भ्रष्टाचार ही किया है।उन्होंने कहा चित्रकोट विधानसभा की जनता ने जैसे भाजपा को जिताकर अपना विधायक बनाया है उसी तरह भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान कर महेश कश्यप को सांसद और मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाना है।

इस दौरान शक्ति सिंह चौहान,सुखदेव नाग,विकास भदौरिया, मंगला बघेल, सुनिल गुप्ता,सुखदेव नाग,आयतु कोराम,मनीराम ,उमा शंकर चक्रधारी, जगतु ठाकुर, सहित अन्य मौजूद थे।

व्यापारी की कार के साथ लाखों रूपये लेकर ड्रायवर हुआ फरार,फिर जो हुआ...जानिए पूरा मामला…!!

व्यापारी की कार के साथ लाखों रूपये लेकर ड्रायवर हुआ फरार,फिर जो हुआ...जानिए पूरा मामला…!!

 बिलासपुर 7 अप्रैल 2024। बिलासपुर जिले में एक ड्रायवर ने अपने ही मालिक को धोखा देते हुए मालिक की कार और उसमें रखे लाखों रूपये लेकर फरार हो गया। मालिक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी ड्रायवर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से कार और कार, बाइक, पैसे और मोबाइल को पुलिस ने जब्त किया है।

दरअसल तखतपुर थाना इलाके में अपने मालिक की कार और पैसे को देखकर एक ड्रायवर की नियत बिगड़ गई। जहां व्यापारी कैलाश चंद्र अग्रवाल ने थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई कि उनकी कार और 11 लाख रूपये को उनका ड्रायवर वेदप्रकाश लेकर फरार हो गया है। कैलाश चंद्र की शिकायत के बाद पुलिस ने वेदप्रकाश के खिलाफ थाने में मामला दर्ज किया और आरोपी की खोजबीन शुरू की। जिसके बाद कुछ ही घंटों में आरोपी ड्रायवर वेदप्रकाश को पुलिस ने गिरफ्तारर कर लिया। आरोपी के पास से पुलिस ने 10 हजार 50 रूपये, एक इनोवा कार, एक मोटर सायकल और दो मोबाइल जब्त किया है। जिसके बाद आरोपी वेदप्रकाश को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

अजब प्रेम की गजब कहानी : कुंवारी लड़की को दो बच्चे के पिता से हुआ प्यार,फिर जो हुआ

अजब प्रेम की गजब कहानी : कुंवारी लड़की को दो बच्चे के पिता से हुआ प्यार,फिर जो हुआ

 बलौदाबाजार :-  शादीशुदा युवक और कुंवारी लड़की का पेड़ पर लटका शव मिलने से सनसनी मच गई। बताया जा रहा दोनों के बीच मे प्रेम संबंध था और इसकी जानकारी मृतक की पत्नी को थी। पत्नी ने युवती को समझाइस दी थी कि वो उसके पति से दूर रहे। जिसके बाद दोनों ने आत्महत्या कर ली। घटना भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम अर्जुनी रावनभाठा में मृतक दीपक यादव अपनी पत्नी हीरा बाई के साथ रहता था। युवक के दो बच्चे भी है। गांव में ही मृतिका किरण कटारे अपने परिवार के साथ रहती थी। पिछले एक साल से दोनों के बीच प्रेम संबंध चल रहा था। इसकी जानकारी युवक की पत्नी को हुई तो उसने लड़की के घर जाकर उसे समझते हुए पति से दूर रहने की हिदायत दी थी। साथ ही अपने पति को भी समझाते हुए लड़की से मिलने जुलने मना की थी।बताया जा रहा है कि इसी बात से दोनों दुखी थे और गांव के खेत मे एक पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली

युवक और युवती जब घर मे नहीं दिखे तो परिजनों ने तलाश की। इस दौरान दोनों का शव गांव के एक पेड़ पर फंदे से लटका मिला। पुलिस भी घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची और दोनों के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। फिलहाल पुलिस दोनों ले परिजनों से मामले के संबंध में पूछताछ जारी है। वहीं इस घटना के बाद मृतकों के परिवार में मातम पसरा हुआ है।

BREAKING: अश्लील तस्वीर खींचकर महिला सहकर्मी को किया ब्लैकमेल..वायरल करने की धमकी देकर किया दुष्कर्म

BREAKING: अश्लील तस्वीर खींचकर महिला सहकर्मी को किया ब्लैकमेल..वायरल करने की धमकी देकर किया दुष्कर्म

 रायपुर :- महिलाओं के साथ बढ़ते अपराधों में कमी की उम्मीद अब खत्म होती नज़र आ रही हैं. वजह यह हैं की कड़ी क़ानूनी करवाई के वावजूद आये दिन महिलाओं के साथ दुष्कर्म के मामले बढ़ते जा रहे हैं. ताजा मामला राजधानी रायपुर से हैं यहां एक युवक ने अपने सहकर्मी की अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर हवस का शिकार बना लिया।

मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला टिकरापारा थाना इलाके का है। युवक चंदूलाल साहू शहर के एक प्रतिष्ठित होटल में काम करता है। उसने अपने महिला सहकर्मी की पहले चुपचाप अश्लील तस्वीरें खींच ली। इसके बाद उसे वायरल करने की धमकी देकर हवस मिटाता रहा। युवती ने परेशान होकर इसकी शिकायत पुलिस से की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी युवक चंदूलाल साहू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके खिलाफ रेप और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।