नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
BREAKING : छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में 79 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, देखें पूरी लिस्ट

BREAKING : छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में 79 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, देखें पूरी लिस्ट

 रायपुर। राज्य शासन के विधि एवं विधाई कार्य विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर में शासन की ओर से पैरवी करने के लिए 79 पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई है। विभाग द्वारा नियुक्त इन पैनल अधिवक्ताओं का कार्यकाल दो वर्ष का होगा।

नवनियुक्त पैनल अधिवक्ताओं की सूची 

 

   

 

 

 

BREAKING : लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने की ब्लाक कमेटी के अध्यक्षों की नियुक्ति, देखें आदेश

BREAKING : लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने की ब्लाक कमेटी के अध्यक्षों की नियुक्ति, देखें आदेश

 रायपुर। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के 3 जिलों के 4 ब्लॉकों में अध्यक्षों की नियुक्ति की है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से इसके लिए आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के मुताबिक विजय राज सिंह चौहान को डोंगरगढ़ नगर, माडवी देवा को दोरनापाल, उग्रसेन साहू को सरिया ब्लॉक का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

   

BIG NEWS : रायपुर में आंखों की नकली दवाइयों का हुआ भंडाफोड़...पढ़िए पूरी खबर 

BIG NEWS : रायपुर में आंखों की नकली दवाइयों का हुआ भंडाफोड़...पढ़िए पूरी खबर 

 रायपुर। राजधानी में आंखों के इंफेक्‍शन की नकली दवा (Fake Eye Drop) बनाने और बेचने वालों पर खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम ने रायपुर में नकली दवाओं के सप्लायर के साथ एक मेडिकल स्‍टोर पर दबिश देकर भारी मात्रा में नकली आइ ड्राप जब्‍त किया है। मिलावटी दवा की री पैकिंग कर ऊंची कीमत पर बेचा जा रहा था।

सहायक औषधि नियंत्रक बसंत कुमार कौशिक ने बताया कि तेलीबांधा में संचालित एक मेडिकल स्टोर्स से नकली आइ ड्राप की बेची जा रही थी। इस जानकारी मिलने पर टीम ने दबिश देकर मेडिकल स्‍टोर से नकली आइ ड्राप को जब्‍त किया है। इसके बाद टीम ने नकली दवाइयों के सप्लायर शकुंतला डिस्ट्रीब्यूटर्स के यहां कार्रवाई कर भारी मात्रा में नकली आइ ड्राप जब्‍त की है।

सहायक औषधि नियंत्रक ने जानकारी देते हुए बताया कि छापे के दौरान शकुंतला डिस्ट्रीब्यूटर्स के ठिकानों से भारी मात्रा में प्रिंट मटेरियल जब्‍त किया गया है। शकुंतला डिस्ट्रीब्यूटर्स का संचालक पंडरी के एआर प्रिंटर्स से नकली प्रिंट मटेरियल छपवाता था और दूसरी कंपनी की आइ ड्रॉप्स पर चिपकाकर बिक्री करता था। 10 रुपए की दवा में 100, 50 और 200 रुपए का स्टीकर लगाकर मुनाफाखोरी की जा रही थी।

इस मामले में नकली दवाओं की बिक्री के कारोबार में संलिप्‍त सप्‍लायर के खिलाफ कार्रवाई जारी है। सहायक औषधि नियंत्रक ने बताया कि नकली दवाओं के कारोबार में और भी लोगों के शामिल होने की संभावना है।

सुकमा के विद्यार्थियों को सीएम साय ने किया सोलर होम लाइट संयंत्र का निःशुल्क वितरण, देखे लाइव

सुकमा के विद्यार्थियों को सीएम साय ने किया सोलर होम लाइट संयंत्र का निःशुल्क वितरण, देखे लाइव

 रायपुर। रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में सुकमा जिले के सुदूर अंचल सिलगेर और टेकलगुड़ा गांव से रायपुर आए 50 आदिवासी युवाओं को सोलर पैनल, सोलर लाइट और ट्रेवलिंग बैग का वितरण किया गया. इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि ऐसा कार्यक्रम छत्तीसगढ़ की धरती में पहली बार हो रहा है. सुकमा जिले के सेंसिटिव क्षेत्र के आदिवासी छात्र यहां आए हैं. इसमें से दो तीन बच्चे ही जगदलपुर आए थे. रायपुर की बात ही छोड़ दीजिए. सरकार दो तीन दिन से इन्हें यहां घुमा रही है.

https://www.youtube.com/watch?v=iN2c7jy6M7w&t=24s

पहली बार ये सब गांव से निकलकर देश दुनिया को देख रहे हैं. हमने एक योजना ‘अपना अच्छा गांव’ लॉन्च किया है. जिसके तहत इनके घरों में बिजली, पानी की व्यवस्था प्राथमिकता से करेंगे. मैं आश्वस्त करना चाहता हूं आपकी हर माँग पूरी करेंगे. सरकार आपके साथ खड़ी है. आप एकजुट रहिए.

राजिम कुंभ कल्प में इस तारीख से शुरू होगा विराट संत समागम, देशभर से पहुंचेंगे बड़ी संख्या में साधु-संत

राजिम कुंभ कल्प में इस तारीख से शुरू होगा विराट संत समागम, देशभर से पहुंचेंगे बड़ी संख्या में साधु-संत

 रायपुर। माघ पूर्णिमा से प्रारंभ हुए राजिम कुंभ कल्प मेला की भव्यता दिनों दिन बढ़ रही है। राजिम कुंभ का आयोजन माघ पूर्णिमा से महाशिवरात्रि तक होता है। इसमें विराट संत-समागम का प्रारंभ रविवार 3 मार्च से होगा। वहीं धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के निर्देश पर राजिम मेला के संत समागम स्थल पर साधु-संतों, महामंडलेश्वरों, आचार्य महात्माओं के लिए विशाल डोम, स्विस कॉटेज, कुटिया तथा यज्ञ शाला का निर्माण किया गया है, जिसमें संत महात्माओं द्वारा विभिन्न प्रकार के यज्ञ अनुष्ठान को पूरी वैदिक रीतियों के साथ सम्पन्न कराया जाएगा। संत समागम के विशाल मंच से संतों के प्रवचन आशीष वचन के रूप में श्रद्धालुओं को सुनने का पुण्य प्राप्त होगा।

संत-समागम स्थल में प्रतिदिन होने वाले यज्ञ हवन के लिए विशाल यज्ञ शाला का निर्माण भी किया गया है। जहां राजिम कुंभ कल्प में पधारे संतों द्वारा नित्य प्रति वैदिक मंत्रोच्चारण से हवन किया जायेगा। रोजाना मुख्य मंच से शाम को संतो के उद्बोधन, धर्म संसद में चर्चा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के समुचित बैठक व्यवस्था भी की गई है। भगवान श्रीराम को समर्पित यह कुंभ कल्प श्री राम के प्रति आस्था और श्रद्धा का द्योतक है। इस लिहाज से माना जा सकता है कि संत समागम भी राममय होकर प्रभु श्रीराम की भक्ति में सराबोर होने का अवसर श्रद्धालुओं को मिलेगा।

इस बार राजिम कुंभ में शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद महाराज, अविमुक्तेश्वरानंद महाराज, सदानंद महाराज, पंडित प्रदीप मिश्रा, साध्वी ऋतंभरा दीदी, महामंडलेश्वर विशोकानंद भारती, डॉ. शिव स्वरूपानंद, रामकृष्णानंद, यतींद्रानंद, डॉ. रामेश्वर, पंडोखर सरकार जैसे बड़े-बड़े धर्म दिग्गज शामिल होंगे। गौरतलब है कि संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने इन धर्म गुरुओं को कुंभ में शामिल होने का न्योता भेजा है। जिस पर महात्माओं ने आने का आश्वान दिया है। धर्मगुरुओं के अलावा हरिद्वार, प्रयागराज, काशी, बनारस, मथुरा, वृंदावन, अयोध्या, अमरकंटक, चित्रकूट, उत्तराखंड से बड़ी संख्या में साधु-संतों की टोली राजिम कुंभ कल्प मेला में पहुंचेगी।

राजिम कुंभ कल्प में 3 मार्च से शुरू होने वाली संत समागम के आयोजन में भाग लेने के लिए संतों का राजिम पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। इन महात्माओं को यथा-स्थान निर्धारित जगह पर ठहराया जा रहा है। ज्ञात हो कि संत समागम में भाग लेने आने वाले संत महात्माओं के ठहरने का राज्य शासन द्वारा उचित प्रबंध किया गया है। अभी तक विभिन्न संप्रदाओं और अखाड़ों के संतो का आना शुरू हो गया है। जिनमें जनकपुरी महाराज, भोलागिरि महाराज, शीतल गिरि महाराज, नागा साधु के अलावा अन्य संत भी पहुंच चुके है। इसके साथ ही भोजन, पेयजल और शौचालय की सुविधा उपलब्ध करायी गई है।

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा इस तारीख को जारी कर सकती है उम्मीदवारों की पहली लिस्ट! इन नामों का हो सकता है ऐलान

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा इस तारीख को जारी कर सकती है उम्मीदवारों की पहली लिस्ट! इन नामों का हो सकता है ऐलान

 Loksabha Chunav 2024 : भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम पर मंथन शुरू कर दिया है। आज यानी गुरुवार को बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की अहम बैठक होने वाली है। बैठक में करीब 125 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगेगी। मीटिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत केंद्रीय चुनाव समिति के सभी सदस्य मौजूद रहेंगे। सूत्रों की मानें तो बीजेपी आज उम्मीदवारों की पहली लिस्ट भी जारी कर सकती है।

भाजपा की पहली लिस्ट में ही पीएम मोदी और अमित शाह जैसे शीर्ष नेताओं का नाम शामिल हो सकता है। इनके अलावा पहली लिस्ट में भाजपा उन सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कर सकती है, जिन सीटों पर 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था। 2019 के लोकसभा चुनाव के समय भाजपा ने चुनाव आयोग द्वारा तारीख के एलान के बाद अपनी पहली लिस्ट जारी की थी।

बीजेपी आज बैठक के बाद 100 से 150 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर सकती है। सूत्रों का कहना है कि पहली लिस्ट में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का भी नाम हो सकता है। इसके अलावा कुछ ऐसे मंत्रियों के भी नाम हो सकते हैं, जो फिलहाल राज्यसभा सांसद हैं। पार्टी ने राज्य स्तर पर भी लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों के नामों पर मंथन शुरू कर दिया है।

इसे लेकर पार्टी नेतृत्व पार्टी पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों, विधायकों और पूर्व सांसदों आदि से संभावित उम्मीदवारों के नाम मांग रही है। सीईसी बैठक से पहले कल यानी बुधवार को बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में 6 राज्यों की कोर ग्रुप कमेटी की बैठक हुई थी। इस बैठक में उम्मीदवारों के चयन पर भी चर्चा हुई थी।

बिग ब्रेकिंग : सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी ने खुद को मारी गोली...जानिए क्या है पूरा मामला

बिग ब्रेकिंग : सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी ने खुद को मारी गोली...जानिए क्या है पूरा मामला

 कवर्धा : जिला पंचायत CEO संदीप अग्रवाल के सुरक्षाकर्मी कृष्ण कुमार साहू ने अपने सर्विस गन से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. कृष्ण कुमार साहू छठवीं बटालियन के जवान थे. जवान रात में सीईओ संदीप अग्रवाल के पास ड्यूटी में तैनात था,सूचना पर पुलिस जिला पंचायत CEO संदीप अग्रवाल के निवास पहुंची. मृतक जवान बिलासपुर जिले के सीपत का रहने वाला बताया जा रहा है. जो कि 1 साल से ड्यूटी पर तैनात था. वहीं दुर्ग से फॉरेंसिक टीम भी पहुंच चुकी है. पूरा मामला कवर्धा सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है.

कोयलीबेड़ा नक्सली मुठभेड़ के लिए कांग्रेस ने बनाई 7 सदस्यीय जांच कमेटी, 3 दिनों में सौपेंगे रिपोर्ट

कोयलीबेड़ा नक्सली मुठभेड़ के लिए कांग्रेस ने बनाई 7 सदस्यीय जांच कमेटी, 3 दिनों में सौपेंगे रिपोर्ट

 कांकेर। जिले के कोयलीबेड़ा में नक्सली मुठभेड़ में हुई 3 ग्रामीणों की हुई मौत मामले की जांच के लिए कांग्रेस पार्टी ने समिति का गठन किया है। प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज ने पूर्व विधायक शिशुपाल सोरी के नेतृत्व में 7 सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। जांच समिति घटनास्थल पर जाकर वहां की स्थिति की पूरी जानकारी लेकर पीसीसी को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

ये हैं समिति के सदस्य

जांच समिति में पूर्व विधायक शिशुपाल सोरी संयोजक, पूर्व विधायक संतराम नेताम सदस्य, पूर्व विधायक शंकरलाल ध्रुव सदस्य, प्रदेश उपाध्यक्ष बीरेश ठाकुर सदस्य, प्रदेश महामंत्री नरेश ठाकुर सदस्य, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रूपसिंह पोटाई सदस्य और जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुभद्रा सलाम सदस्य हैं।

जांच समिति के सदस्यों से कहा गया है कि वे मौके पर जाएं और मृत ग्रामीणों के परिजनों से मुलाकात करें। घटनास्थल का जायजा और परिजनों से बातचीत के आधार पर रिपोर्ट तैयार कर 3 दिन के भीतर इसे जमा करने के लिए कहा गया है।

ये है पूरा मामला

25 फरवरी को जवानों और नक्सलियों के बीच थाना कोयलीबेड़ा क्षेत्रांतर्गत ग्राम भोमरा, हुरतराई, मिच्चेबेड़ा और उसके आसपास के क्षेत्र में नक्सल कंपनी नंबर-05 के साथ मुठभेड़ हुई थी। इसमें 3 नक्सलियों के मारे जाने का दावा पुलिस ने किया था। पुलिस के इस दावे को ग्रामीणों और परिजनों ने झूठा बताया है। उन्होंने इसे सीधे हत्या बताया है। परिजनों और ग्रामीणों ने साक्ष्य के तौर पर बैंक पास बुक, आधार कार्ड, मनरेगा कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड जैसे दस्तावेज भी पेश किए हैं।

वाह गुरु जी वाह : शिक्षा के मंदिर को बनाया मयखाना...स्कूल में शराब पीते शिक्षक का वीडियो वायरल...देखे वीडियो

वाह गुरु जी वाह : शिक्षा के मंदिर को बनाया मयखाना...स्कूल में शराब पीते शिक्षक का वीडियो वायरल...देखे वीडियो

 बिलासपुर । शिक्षा के मंदिर में खुलेआम दिन के उजाले में शराब पीने का एक वीडियो इंटरनेट पर जमकर  वायरल किया जा रहा है। जिस कक्ष में बच्चों के शिक्षण का कार्य होना था, उसी कमरे में शराब पीने-पिलाने का काम  किया जा रहा है। ऐसा ही मामला  छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से सामने आया है जहा   सरकारी स्कूल के शिक्षक खुलेआम शराब पीते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं  महिला शिक्षकों के सामने पैग भी बना रहे हैं।

देखें video 

https://x.com/ShubhamShuklaMP/status/1762887343890161792?s=20

जानकारी के मुताबिक वायरल वीडियो, मस्तूरी विकासखंड के मचहा जनपद प्राथमिक शाला का है. वीडियो में देखा जा सकता है उन्होंने अपने जेब में शराब शीशी रखी है. जब उनसे पूछा गया आप ऐसे पीके बैठते हो . तो उन्होंने क़हा “हमारी मर्जी हम कुछ भी करें, मैं रोज पीता हुआ हूं, आपको कोई दिक्कत? इतना ही नहीं चखना दिखाते हुए कहते हैं ये है शीशी मेरे पास सबकुछ है। बच्चे देखते हैं तो देखने दो. घर की टेंशन की वजह से स्कूल में शराब पी रहा हूं.सोशल मिडिया पर वायरल हो गया. वीडियो सामने आने के बाद डीईओ ने तत्काल मामले को संज्ञान में लिया और कार्रवाई करते हुए शिक्षक को निलंबित कर दिया। बता  दें शिक्षक का नाम संतोष केंवट है जो सहायक शिक्षक के तौर पर पदस्थ है।

मासूम बच्चे के सामने पत्नी को पेचकस घोंपकर उतारा मौत के घाट...जानिए क्यों दिया खौफनाक वारदात को अंजाम

मासूम बच्चे के सामने पत्नी को पेचकस घोंपकर उतारा मौत के घाट...जानिए क्यों दिया खौफनाक वारदात को अंजाम

 गरियाबंद। जिले में कोतवाली थाना क्षेत्र के डोंगरी गांव में रहने वाले एक शख्स ने दरिंदगी की हद पार करते हुए अपने दो साल के मासूम बच्चे के सामने पत्नी की बर्फ तोड़ने वाला पेचकस घोंपकर हत्या कर दी. इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद थाने पहुंचकर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया. इस घटना की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर मृतिका का शव बरामद किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच में जुट गई है.

जानकारी के मुताबिक, आरोपी का नाम नुमेश साहू (उम्र 30 साल) है जो कि कोतवाली क्षेत्र के डोंगरी गांव का रहने वाला है और बर्फ गोला बेचने का काम करता है. आज दोपहर करीब 2 बजे भैंसतरा के जंगल में अपनी पत्नी फूलेश्वरी की हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद जब आरोपी पति दो साल के मासूम बेटे को लेकर मैनपुर थाना सरेंडर करने पहुंचा तो हड़कंप मच गया. घटना गरियाबंद के कोतवाली क्षेत्र में हुई थी, लिहाजा मैनपुर पुलिस ने मामले की सूचना उच्च अधिकारी को दी. जिसके बाद गरियाबंद पुलिस आरोपी के साथ घटना स्थल पर पहुंची और शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आ गई.

घरेलू विवाद में दिया हत्या को अंजाम

एडिशनल एसपी डीसी पटेल के मुताबिक, आरोपी ने पुलिस को अपने बयान में बताया कि साल भर पहले किसी घरेलू विवाद के चलते उसका उसकी पत्नी फूलेश्वरी के साथ झगड़ा हो गया था. जिसके बाद मामला गरियाबंद सिविल कोर्ट में चल रहा था. जबकि फूलेश्वरी अपने मायके बेनकुरा में रह रही थी. आज कोर्ट में मामले की सुनवाई थी. मामले में वकील ने दोनों को आपस में राजीनामा कर मामले को खत्म करने की सलाह दी थी.

आरोपी ने पुलिस को बताया कि कई दफा समझाने के बाद फूलेश्वरी राजीनामा के लिए तैयार हुई लेकिन वह इसके एवज में पैसों की मांग कर रही थी. इसके बाद आरोपी उसे मानाने के लिए जंगल घुमाने भी ले गया लेकिन बात नहीं बनी. इस दौरान दोनों के बीच झगड़ा हो गया और तैश में आकर उसने अपनी बाइक की डिक्की में रखा बर्फ तोड़ने वाला पेचकस निकाला और फूलेश्वरी के गर्दन पर वारकर उसे मौत के घाट उतार दिया. इस दौरान मृतिका ने अपने दो साल के मासूम बेटे के सामने तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया.

ब्रेकिंग : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की बड़ी घोषणा, साधराम हत्याकांड की होगी NIA जांच

ब्रेकिंग : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की बड़ी घोषणा, साधराम हत्याकांड की होगी NIA जांच

 रायपुर। कवर्धा के लालपुर कला गांव में गौसेवक साधराम हत्या मामले में अब NIA की एंट्री होगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि साधराम हत्याकांड की NIA जांच होगी। साधराम के परिजनों से CM साय और गृह मंत्री विजय शर्मा ने विस्तृत चर्चा की। वहीं गृह मंत्री विजय शर्मा और सीएम साय ने मैराथन बैठक के बाद ये निर्णय लिया। झीरम कांड के बाद छत्तीसगढ़ में ये दूसरा मामला होगा, जिसकी NIA जांच करेगी। 

जानकारी के अनुसार, सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र लालपुर कला गांव के नर्सरी के पास  20 जनवरी की रात एक अधेड़ व्यक्ति की शव मिली थी। मृतक का नाम साधराम यादव (50), जो गोशाला में चरवाहा का काम करता था। इस हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। मामले में 5 आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जिसमें से एक नाबालिग है। 

जानकारी के अनुसार, शनिवार रात के समय घटना स्थल पर मृतक और आरोपियों के बीच विवाद हुआ था। इस दौरान विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने धारदार हथियार से साधराम की गला रेतकर हत्या कर दी थी। फिलहाल हत्याकांड के सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। 

19वें ‘छत्तीसगढ़ यंग साइंटिस्ट कांग्रेस’ के समापन में वेटनरी साइंस एंड डेयरी टेक्नोलॉजी - डॉ वंदना भगत सहित 18 को मिला सम्मान व पुरस्कार...

19वें ‘छत्तीसगढ़ यंग साइंटिस्ट कांग्रेस’ के समापन में वेटनरी साइंस एंड डेयरी टेक्नोलॉजी - डॉ वंदना भगत सहित 18 को मिला सम्मान व पुरस्कार...

 रायपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान और छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के दो दिवसीय 19वें छत्तीसगढ़ यंग साइंटिस्ट कांग्रेस  का आज समापन  हुआ । इस  कार्यक्रम में विशेष अतिथि आईआईटी भिलाई के निदेशक डॉ राजीव प्रकाश रहे। वाइस चांसलर(सीएसवीटीयू) डॉ एम के वर्मा  सम्माननीय अतिथि रहे। निदेशक, एन आई टी रायपुर, डॉ एन वी रमना राव इस कार्यक्रम के अध्यक्ष रहे। एनआईटी रायपुर के सीएसई विभाग के डॉ दिलीप सिंह सिसोदिया, आईटी विभाग के डॉ राकेश त्रिपाठी और सीसीओएसटी की डॉ जॉयस के. राय इस कार्यक्रम की संयोजक रही।

वेटनरी साइस विषय से डा.वंदना भगत सहायक प्राध्यापक, दाऊश्री कामधेनू  विश्वविद्यालय, दुर्ग छत्तीसगढ़ का पुरस्कारयह पुरस्कार प्रदान किया गया। उन्हें यह अवार्ड अपने पी.एच.डी. से अनुसंधान "छत्तीसगढ़ की उत्तरी पहाड़ियों की स्थानीय बकरियों की शारीरिक लक्षणों के वर्णन 'की प्रजेंटेशन के लिए दिया गया। यह शोधकार्य छत्तीसगढ़ की उत्तरी पहाडियों की स्थानीय बकरियों पर पहली हुआ है और इस शोधकार्य के अनुसार से पहाड़ी बकरियाँ विशेषनिक विशेषताएँ लिए हुए,पहाडी क्षेत्र के लिए अनुकुलित एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता लिए होती हैं। ये बकरियाँ भारत कें पायी पाई जाने वाली अन्य बकरियों से शारीरिक एवं अनुवांशिक दृष्टि से पूर्ण

समारोह की शुरुआत अतिथियों के स्वागत और संबोधनों से  हुई।इसके बाद डॉ दिलीप सिंह सिसोदिया ने  विजेताओं के नामों की घोषणा की | तः मिन्न हैं। इज अनुसंधान के आधार पर उत्तरी पहाडी बकरियों को विशिष्ट नस्ल की पहचान दी जा सकतीहै।

लोक निर्माण विभाग ने की बड़ी कार्रवाई...इस मामले में लापरवाही बरतने पर ठेकेदार का रजिस्ट्रेशन किया निरस्त

लोक निर्माण विभाग ने की बड़ी कार्रवाई...इस मामले में लापरवाही बरतने पर ठेकेदार का रजिस्ट्रेशन किया निरस्त

 रायपुर। लोक निर्माण विभाग ने कोरबा जिले के चोटिया-चिरमिरी मार्ग के उन्नयन और नवीनीकरण कार्य में गुणवत्ताहीन निर्माण और अमानक कार्य करने वाले ठेकेदार का रजिस्ट्रेशन निरस्त कर दिया है। लोक निर्माण विभाग के बिलासपुर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता द्वारा विगत 18 जनवरी को निरीक्षण और जांच में सड़क उन्नयन एवं नवीनीकरण का कार्य अमानक और गुणवत्ताहीन पाया गया था। इस पर कार्रवाई करते हुए विभाग ने 9 फरवरी को ठेकेदार मेसर्स एम.के. गुप्ता एंड कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी कर 15 दिनों में जवाब मांगा था। ठेकेदार द्वारा नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया गया। विभाग ने ठेकेदार के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए दो वर्ष के लिए उसका पंजीयन निरस्त कर दिया है। उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के निर्देश पर मामले में दो अधिकारियों को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। वहीं दो अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

लोक निर्माण विभाग के बिलासपुर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता द्वारा चोटिया-चिरमिरी मार्ग के दस कि.मी. लंबाई के उन्नयन एवं नवीनीकरण कार्य (वास्तविक लंबाई 23.30 कि.मी.) के निरीक्षण के दौरान कार्यस्थल की जांच में डामरीकरण की मोटाई औसतन कम पाई गई। साथ ही किए गए कार्य की डेन्सिटी (घनत्व) भी कम पाई गई। कार्य अमानक स्तर का पाया गया। सड़क के उन्नयन और नवीनीकरण के लिए नियुक्त ठेकेदार मेसर्स एम.के. गुप्ता एण्ड कंपनी, "अ" वर्ग ठेकेदार, कोरबा द्वारा गुणवत्ता के मापदण्डों का पालन किए बिना ही मार्ग का डामरीकरण कर गुणवत्ताविहीन कार्य कराया गया है, जिससे मार्ग में जगह-जगह गड्डा हो गया है। अमानक और गुणवत्ताहीन कार्य के लिए मुख्य अभियंता द्वारा ठेकेदार को कम से कम दो वर्ष के लिए प्रतिबंधित किए जाने की अनुशंसा की गई थी।

ठेकेदार द्वारा किया गया कार्य शासन एवं लोक हित के विपरीत होने के कारण प्रमुख अभियंता कार्यालय द्वारा ठेकेदार मेसर्स एम.के. गुप्ता एण्ड कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी कर 15 दिनों में जवाब मांगा गया था। परंतु ठेकेदार द्वारा आज पर्यंत जवाब प्रस्तुत नहीं करने के बाद प्रमुख अभियंता द्वारा दो वर्ष के लिए उसका पंजीयन निरस्त करने की कार्रवाई की गई है।

महतारियों के लिए अच्छी खबर, इस इस तारीख के बाद फिर कर सकेंगे आवेदन...जानिए किन महिलाओं को दिया जाएगा दोबारा मौका

महतारियों के लिए अच्छी खबर, इस इस तारीख के बाद फिर कर सकेंगे आवेदन...जानिए किन महिलाओं को दिया जाएगा दोबारा मौका

 रायपुर : छत्तीसगढ़ में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए साय सरकार ने महतारी वंदन योजना की शुरुआत की है। इस योजना को लेकर महिलाओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। योजना का लाभ लेने के लिए करीब 70 लाख से अधिक महिलाओं ने आवदेन किया है। लेकिन अभी भी कई महिलाएं ऐसी हैं जो आवेदन करने से चूक गए हैं। तो ऐसे में आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। जी हां सरकार महिलाओं को फिर से महतारी वंदन योजना के लिए आवेदन करने का मौका दे सकती है।

मिली जानकारी के अनुसार महतारी वंदन योजना के आवेदन की स्क्रूटनी का काम 29 फरवरी तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद 1 मार्च तक योजना के लिए लाभार्थियों की अंतिम सूची तैयारी कर ली जाएगी, जिसके बाद 8 मार्च को सीएम विष्णुदेव साय लाभार्थी महिलाओं के खाते में पैसे ट्रांसफर करेंगे। बता दें कि 8 मार्च का दिन इसलिए चुना गया है क्योंकि इस दिन को पूरे विश्व में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के तौर पर मनाया जाता है।

महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों की मानें तो आवेदनों के सत्यापन के बाद प्रथम बार डीबीटी के माध्यम से आधार लिंक बैंक खातों में राशि जारी की जाएगी। प्रथम चरण के बाद फिर से अगले चरण में पात्र हितग्राहियों को आवेदन करने का अवसर प्रदान किया जाएगा। यह प्रक्रिया सतत चलती रहेगी। महतारी वंदन योजना एक मार्च से लागू की जाएगी। इस योजना के अंतर्गत 21 वर्ष और उससे ऊपर की आयु की पात्र विवाहित महिलाओं को लाभान्वित किया जाएगा। प्रदेश की समस्त पात्र विवाहित, विधवा, परित्यक्ता महिला को इस योजना के अंतर्गत प्रतिमाह एक हजार रुपये दिया जाने का प्रवधान है।

दिल दहला देने वाली घटना : घर के बाहर बैठने से मना किया तो पर घर में लगा दी आग, चार लोग जिंदा जले, दो की मौत...ऐसे हुआ जघन्य अग्निकांड का पर्दाफाश

दिल दहला देने वाली घटना : घर के बाहर बैठने से मना किया तो पर घर में लगा दी आग, चार लोग जिंदा जले, दो की मौत...ऐसे हुआ जघन्य अग्निकांड का पर्दाफाश

 बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में हुए जघन्य हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने किया है। घर में आग लगाने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। एसपी सदानंद कुमार ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि दोनों आरोपी आदतन शरारती और उपद्रवी तत्व हैं। आरोपियों ने झोपड़ी में लगे कपड़े को फाड़ने, वहां बैठने और हुल्लड़ करने से मना करने पर वारदात को अंजाम दिया था। 

बता दें कि 24-25 फरवरी की दरम्यानी रात आरोपियों ने घर में आग लगाकर बाहर से दरवाजा बंद कर दिया था। इस जघन्य हत्याकांड में दो लोगों की मौत हुई थी। 2 लोग जलने से गंभीर रूप से घायल हुए थे। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने विशेष पुलिस टीम का गठन किया था।

एसपी ने संज्ञान लेते हुए नौ सदस्यीय टीम का गठन किया और गंभीर रूप से झुलसी महिला का रायपुर में बयान लिया। महिला के बयान के बाद शक पुख्ता हुआ और पुलिस की कड़ी पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुल्म कबुल किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को आज गिरफ्तार कर जेल भेजा। 

इनकी हुई थी मौत

सोनू साहू पिता संतोष साहू उम्र 28 वर्ष निवासी वृद्धा आश्रम के पास भैंसापसरा बलौदाबाजार
कमला साहू पति संतोष साहू उम्र 60 वर्ष निवासी वृद्धा आश्रम के पास भैंसापसरा बलौदाबाजार

पकड़े गए आरोपियों के नाम

करन बघेल उर्फ भूखऊ पिता उमेंदी बघेल उम्र 23 वर्ष निवासी वृद्धा आश्रम के पास भैंसापसरा बलौदाबाजार
दौलत सोनवानी पिता आनंद सोनवानी उम्र 26 वर्ष निवासी दशरमा रोड भैंसापसरा बलौदाबाजार

 नक्सल क्षेत्र में बोर्ड परीक्षा के लिए हेलीकॉप्टर से भेजे गए प्रश्न पत्र...जानिए क्या है वजह

नक्सल क्षेत्र में बोर्ड परीक्षा के लिए हेलीकॉप्टर से भेजे गए प्रश्न पत्र...जानिए क्या है वजह

  दंतेवाड़ा : बस्तर संभाग के नक्सल क्षेत्र सुकमा, दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले की सीमा पर स्थित जगरगुंडा गांव में इस साल 36 परीक्षार्थी 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल होंगे। मार्च से शुरू हो रही परीक्षा के लिए बुधवार को हेलीकॉप्टर से प्रश्न पत्र भेजे गए हैं।

बता दें कि सुकमा से सड़क मार्ग से नक्सलियों का खतरा है, इसलिए प्रशासन ने हवाई मार्ग चुना है। यह इलाका नक्सलियों की उप राजधानी के नाम से भी जाना जाता है। यही वजह है कि पिछले साल जगरगुंडा में परीक्षा केंद्र खोलकर एहतियातन प्रश्न प्रत्र हेलीकॉप्टर से रवाना किए गए। बताया जाता है कि सुकमा जिला मुख्यालय से करीब 94 किमी की दूरी पर जगरगुंडा गांव बसा हुआ है।

यहां के बच्चे परीक्षा शुरू होने से 3 से 4 दिन पहले 60 किमी का सफर तय कर दोरनापाल आते थे। महीने भर यहीं रुक कर एग्जाम देते थे। पिछले साल से जगरगुंडा में ही प्रशासन ने परीक्षा केंद्र खोल दिया है। ऐसे में इस साल 36 बच्चे अपने ही गांव में परीक्षा देंगे। जिसमें 10वीं के 14 और 12वीं के 20 स्टूडेंट शामिल हैं।

एक लाख की इनामी महिला नक्सली ने छोड़ा लाल आतंक का साथ, किया आत्मसमर्पण

एक लाख की इनामी महिला नक्सली ने छोड़ा लाल आतंक का साथ, किया आत्मसमर्पण

 दंतेवाड़ा। लोन वर्राटू (घर वापस आइये) अभियान से प्रभावित होकर एक लाख की इनामी महिला माओवादी ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। आत्मसमर्पित माओवादी कटेकल्याण एरिया कमेटी के पुसगुन्ना पंचायत में सक्रिय थी।

आत्मसमर्पित महिला माओवादी गंगा मुचाकी नक्सली बंद सप्ताह के दौरान रोड खोदकर मार्ग अवरोध करने की घटनाओं में शामिल थी। वह पुसगुन्ना पंचायत केएएमएस अध्यक्ष के पद पर काम कर रही थी।

 छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र समय से पहले समाप्त

छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र समय से पहले समाप्त

 रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र समय पूर्व समाप्त हो गया है। 1 मार्च तक के लिए आहूत सत्र की शेष बची कार्रवाई आज पूरी कर सदन मानसून सत्र के लिए स्थगित कर दी जाएगी। अंतिम दिन के लिए आज 11 पेज की कार्यसूची जारी की गई। इसमें 109 ध्यानाकर्षण सूचनाएं पटल पर रखी गई थी।। इनमें से 4-5 पर चर्चा होगी। वहीं आज दो केंद्रीय अधिनियमों के अनुमोदन पर संकल्प भी पारित कर दिए गए। इतनी बड़ी कार्यसूची 24 वर्षों में पहली बार जारी की गई है। स्पीकर डॉ रमन सिंह ने सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया

इस बार बजट सत्र में 17 दिन तक सत्र की कार्यवाही चली। 5 फरवरी को बजट सत्र की शुरुआत हुई थी, 9 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट पेश किया गया। उससे पहले राज्यपाल के अभिभाषण से सत्र की शुरुआत हुई थी। बजट के बाद विभागवार चर्चा की शुरुआत हुई, जो 26 फरवरी तक चली। 26 फरवरी को मुख्यमंत्री के विभागों के अनुदान मांगों पर चर्चा के बाद ही कयास लग रहे थे कि सत्र का तय समय के पहले ही सत्रावसान हो सकता है। कल विनियोग लाया गया था, जिसके बाद आज सदन की कार्यवाही अनिश्चतकाल के लिए स्थगित कर दिया गया।

नारायण सेवा संस्थान का दुर्घटना में अंगहीन हुए छत्तीसगढ़ के दिव्यांगों के लिए रायपुर में विशाल कृत्रिम अंग शिविर 17 मार्च को

नारायण सेवा संस्थान का दुर्घटना में अंगहीन हुए छत्तीसगढ़ के दिव्यांगों के लिए रायपुर में विशाल कृत्रिम अंग शिविर 17 मार्च को

 रायपुर : उदयपुर राजस्थान का प्रतिष्ठित एवं राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त एनजीओ नारायण सेवा संस्थान द्वारा छत्तीसगढ़ में दिव्यांगों के कल्याणार्थ विशाल निःशुल्क शिविर का आयोजन 17 मार्च को रायपुर के एमजी रोड़ स्थित  जैन दादावाडी परिसर में आयोजित होगा।संस्थान के ट्रस्टी एवं निदेशक देवेंद्र चौबिसा ने बताया कि ऐसे लोग जिन्होंने किसी हादसे में या अन्य बीमारी के चलते अपना हाथ-पैर गंवा देने से अंगविहिन हुए है,उन्हें  दिव्यांगता की दुःखभरी ज़िन्दगी से निकालने के लिए संस्थान निस्वार्थ भाव से प्रतिबद्ध है। पदमश्री अलंकृत संस्थापक कैलाश मानव जी की प्रेरणा से संस्थान विगत 39 वर्षों से संस्थान मानवता और दिव्यांगता के क्षेत्र में सेवारत है। छत्तीसगढ़ के दिव्यांग जनों को मदद पहुंचाने के संकल्प से विशाल निःशुल्क दिव्यांगता निवारण ऑपरेशन चयन एवं नारायण आर्टिफीशियल लिम्ब मैजरमेंट शिविर रायपुर के जैन दादाबाड़ी,एमजी रोड़ में रविवार 17 मार्च को प्रातः 8 बजे से सांय 5 बजे तक चलेगा। यह संस्थान की 'कुआं प्यासे के पास' योजना के तहत छत्तीसगढ़ में शिविर आयोजित हो रहा है।

संस्थान के महागंगोत्री प्रभारी रजत गौड़ ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि नारायण सेवा संस्थान का यह फ्री कैम्प विशेष है। इसमें दिव्यांग बन्धुओं को संस्थान के अनुभवी एवं विशेषज्ञ ओर्थोटिस्ट एवं प्रॉस्थेटिक टीम द्वारा देखा जाएगा और टीम द्वारा उच्च गुणवत्ता युक्त और वजन में हल्के व टिकाऊ आर्टिफिशियल लिम्ब के लिए व्यवस्थित कास्टिंग कर लिम्ब  बनाये जायेंगे। इन दिव्यांगों को संस्थान लगभग दो माह बाद इनके मेजरमेन्ट के अनुसार मॉड्यूलर कृत्रिम अंग वितरण शिविर आयोजित कर निःशुल्क फिटमेंट करेगा।
गौड़ ने बताया किइस शिविर के लिए संस्थान पदाधिकारीयों ने रायपुर के सम्मानित व्यक्तियों और छत्तीशगढ़ शासन के मंत्रियों को आमन्त्रित किया है।  शिविर में स्थानीय संगठन श्री मानव सेवा संस्थान, मंगल भवन, अखंड ब्राह्मण समाज सेवा समिति, छत्तीशगढ़ प्रांतीय महिला अग्रवाल संगठन, महिला पतंजलि योग समिति, रायपुर करेला समाजम,  श्याम सेवादारी महिला संघ, छत्तीशगढ़ सर्व नाई समाज, छत्तीशगढ़ प्रदेश साहू संघ,राजश्री इंटर प्राइजेज,श्रीरामजी की सेना, अग्रवाल सभा रायपुर गुढीयारी मोहल्ला समिति, राणा फाउंडेशन,मणिकार्निका सहित 30 से ज्यादा समाज और संघ नारायण सेवा संस्थान के इस शिविर में स्वयंसेवक सहयोगी के रूप में जुड़ गए। कांफ्रेंस में संस्थान के पदाधिकारीयों और  रायपुर आश्रम प्रभारी भरत पालीवाल और कौशल पालीवाल ने शिविर पोस्टर का विमोचन किया।

संस्थान के जनसंपर्क एवं मीडिया प्रभारी भगवान प्रसाद गौड़ ने दिव्यांगों को लाभ लेने के लिए अपील करते हुए कहा इस शिविर का लाभ लेने के इच्छुक दिव्यांग स्वयं का आधार कार्ड, डिसेबिलिटी प्रमाण पत्र और दिव्यांगता दिखाते हुए 2 फोटो लेकर आए। रोगियों को कैम्प स्थल पर निःशुल्क भोजन वितरित किया जाएगा।नारायण सेवा संस्थान 1985 से नर सेवा-नारायण सेवा की भावना से काम कर रहा है।  संस्थापक कैलाश मानव को राष्ट्रपति महोदय ने मानव सेवा के लिए पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा है । संस्थान के अध्यक्ष प्रशान्त अग्रवाल दिव्यांगों के लिए मेडिकल, शिक्षा, कौशल विकास और खेल अकादमी के माध्यम से मानसिक,शारीरिक एवं आर्थिक दृष्टि से मजबूत कर लाखों दिव्यांगों को समाज की मुख्यधारा में ला चुके है। वर्ष 2023 में अग्रवाल को राष्टृपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। संस्थान अब तक 41200 से अधिक कृत्रिम अंग लगा चुका है, तथा रायपुर, छत्तीसगढ़ से उदयपुर पहुंचे  3000 लोगों को निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रदान कर उनकी रुकी जिन्दगी को फिर से शुरू कर चुका है।

TRANSFER BREAKING : SP ने 20 पुलिसकर्मियों का किया तबादला...देखें लिस्ट

TRANSFER BREAKING : SP ने 20 पुलिसकर्मियों का किया तबादला...देखें लिस्ट

 दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में कई पुलिस अधिकारियों का तबादला हुआ है। जिसका आदेश एसपी जितेंद्र शुक्ला ने जारी किया है, जारी आदेश के अनुसार 7 इंस्पेक्टर, 13 उप निरीक्षकों का ट्रांसफर किया गया है।

जब तक प्राचार्य का नहीं हो जाता ट्रांसफर बच्चों को नहीं भेजेंगे स्कूल, पालको ने क्यों लिया ये बड़ा फैसला ?

जब तक प्राचार्य का नहीं हो जाता ट्रांसफर बच्चों को नहीं भेजेंगे स्कूल, पालको ने क्यों लिया ये बड़ा फैसला ?

 रायगढ़ : स्कूल ज्ञान का वह मंदिर हैं जहाँ बच्चे पढ़ – लिख कर अपने देश का भविष्य बनते हैं. और अपने माँ- बाप का साकार सपना बनते हैं. लेकिन कुछ लापरवाह टीचरों के कारण शिक्षा का मंदिर बदनाम हैं. स्कूल के प्राचार्य से नाराज ग्रामीणों ने कलेक्टर जनदर्शन में पहुंचकर प्राचार्य की शिकायत की है। जिसे गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने ग्रामीणों की बात सुनकर दोषी प्राचार्य पर जल्द से जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

दरअसल शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल पतरापाली पूर्व के प्राचार्य अनिल कुमार नामदेव के खिलाफ ग्रामीण लामबंद हो गए हैं। कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के जन दर्शन में पहुंचे ग्रामीण, पालकों ने आरोप लगाया है कि प्राचार्य अनिल कुमार नामदेव छात्र छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार करता है।

जानकारी देते हुए सरपंच पति चंदन सारथी ने बताया कि स्कूल के प्राचार्य स्कूल समय पर नहीं आते हैं और ग्रामीणों द्वारा पूछे जाने पर उनके साथ भी दुर्व्यवहार करते हैं। ग्रामीणों ने यह भी कहा है कि प्राचार्य कहता है कि जो करना हो तो कर लो, ग्राम वासियों से उसको कोई मतलब नहीं है।

ग्रामीणों ने कलेक्टर को दिए शिकायत में लिखा है कि उक्त प्राचार्य का स्थानांतरण जब तक नहीं किया जाता बे बच्चे स्कूल नहीं भेजेंगे और हड़ताल करने विवश होंगे। इस मुद्दे को लेकर जब खंड शिक्षा अधिकारी रायगढ़ जीआर जाटवर से जानकारी ली गई तो उन्होंने जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने बात कहकर अपना पलड़ा झाड़ लिया। अब देखना होगा कि कलेक्टर जनदर्शन में पहुंचे पत्रपाली के ग्राम वासियों की कहां तक बात सुनी जाती है।

 
पंचतत्व में विलीन हुई पिस्ता देवी...बड़े बेटे ने दी मुखाग्नि...बड़ी संख्या में मौजूद रहे शुभचिन्तक

पंचतत्व में विलीन हुई पिस्ता देवी...बड़े बेटे ने दी मुखाग्नि...बड़ी संख्या में मौजूद रहे शुभचिन्तक

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की माता जी पिस्तादेवी अग्रवाल का निधन 91 वर्ष की आयु में कल मंगलवार की शाम हो गया। उनकी अंतिम यात्रा आज सुबह उनके निवास मौलश्री विहार रायपुर से तेलीबांधा मरिन ड्राइव, केनाल रोड़, मेकाहारा चौक, गुरुजी चौंक जेल रोड, केनाल रोड़ महावीर गौशाला के सामने मौदहापारा , गुरुनानक चौक, राठौर, चौक ,रामसागर पारा, तात्यापारा, पुरानी बस्ती होकर मारवाड़ी शमशान घाट के लिए निकाली गई, इस दौरान राजनीती से जुड़े लोग व कारोबारी समेत बड़ी संख्या में आम जनता मौजूद रही। वहीं मारवाड़ी शमशान घाट में माँ पिस्ता देवी अग्रवाल पंचतत्व में विलीन हुइ, उनके बड़े बेटे गोपाल अग्रवाल ने मुखाग्नि दी।

बता दें मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की माता पिस्तादेवी अग्रवाल का मंगलवार की शाम निधन हो गया। वह अपने पीछे वे भरा पूरा परिवार छोड़ गई। पिछले कुछ दिनों से माता पिस्तादेवी की तबियत खराब थी। उन्हें उपचार के लिए शहर के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां वे कुछ दिनों से वेंटिलेटर पर थी। लेकिन हालात में सुधार नहीं होने पर उन्हें वापस निवास स्थान ले आया गया, जहां मंगलवार की शाम उन्होंने अंतिम सांसे ली। आज उनका अंतिम संस्कार मारवाड़ी शमशान में संपन्न हुआ।

PSC घोटाले में बड़ी कार्रवाई, पीएससी के पूर्व चेयरमैन सहित कई लोगों के खिलाफ FIR दर्ज, पढ़िए पूरी खबर

PSC घोटाले में बड़ी कार्रवाई, पीएससी के पूर्व चेयरमैन सहित कई लोगों के खिलाफ FIR दर्ज, पढ़िए पूरी खबर

 रायपुर। PSC घोटाले को लेकर अब जांच का दायरा बढ़ता जा रहा है। सीजीपीएसी में हुए घोटाले को लेकर पूर्व चेयरमैन टामन सोनवानी सहित कई लोगों के खिलाफ बालोद के अर्जुन्दा थाने में शिकायत दर्ज की गई है। अर्जुन्दा क्षेत्र निवासी अभ्यर्थी की शिकायत पर एफआईआर नंबर 00028/24 धारा 120बी, आईपीसी, 420आईपीसी,12पीआरई के तहत मामला दर्ज किया गया है। एफआईआर को शिकायत पोर्टल पर सेंसिटिव रखा गया है। पुलिस ने अभ्यर्थी की शिकायत पर अब इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

दरअसल, अर्जुन्दा क्षेत्र निवासी अभ्यर्थी ने शिकायत में बताया कि 2021 में सीजीपीएसी की परीक्षा में शामिल हुआ था। प्रिलिम्स और मेंस पास करने के बाद इंटरव्यू तक पहुंचा था। उसका इंटरव्यू अच्छा गया था, उसने सारे सवालों के जवाब भी अच्छे से दिए थे। इसके बावजूद उसका चयन नहीं हो सका, जबकि जिनका इंटरव्यू अच्छा नहीं गया, जो इस इंटरव्यू में जल्दी बाहर आ गए ऐसे लोगों का इसमें चयन हो गया।

अभ्यर्थी ने आरोप लगाया कि चयन सूची में पीएससी के तत्कालीन चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी का बेटा, बहू, पुत्री सहित रिश्तेदारों और कांग्रेसी नेता, अधिकारियों और प्रभावशाली लोगों के करीबियों का चयन हुआ। इसके अलावा प्रोफेसर भर्ती में जो लोग परीक्षा में बैठे नहीं थे ऐसे उम्मीदवारों का चयन हुआ।

इस मामले में पीड़ित अभ्यर्थी ने अर्जुन्दा थाने में शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल, पूरे मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। कहा जा रहा है जांच के बाद मामले में जल्द ही कुछ लोगों की गिरफ्तारी भी की जाएगी।

 
Breaking : विधानसभा में गूंजा जंगल सफारी में वन्यजीवों की मौत का मुद्दा, कांग्रेस विधायक शेषराज हरबंस ने उठाया मामला…

Breaking : विधानसभा में गूंजा जंगल सफारी में वन्यजीवों की मौत का मुद्दा, कांग्रेस विधायक शेषराज हरबंस ने उठाया मामला…

 रायपुर : विधानसभा में गूंजा जंगल सफारी में वन्यजीवों की मौत का मुद्दा,

कांग्रेस विधायक शेषराज हरबंस ने उठाया वन्यजीवों की मौत का मुद्दा,

वनमंत्री केदार कश्यप ने दिया जवाब- 2023 से जनवरी 2024 के बीच 74 वन्यजीवों की जंगल सफारी में हुई मौत,

घटना के संबंध में विशेषज्ञों से जांच कराई गई है,

वन्यजीवों को आवश्यक दवाएं दी जा रही है,

टीकाकरण का प्रयास भी किया जा रहा है,

किसी की उम्र ज्यादा हो गई थी तो कुछ लोगों की आपसी झगड़े में मौत हुई ,

वन्य प्राणियों के सुरक्षा की व्यापक व्यवस्था है, चिकित्सा का कंपाउंडर भी है ,

विधायक ने पूछा कि इस मामले में किसी अधिकारी और डॉक्टर के लापरवाही सामने आई है क्या ?

मंत्री ने कहा कि सेंट्रल जू अथॉरिटी से इसकी जांच कराने का एलान किया

डॉक्टर राकेश वर्मा और कंपाउंडर सोनल मिश्रा के खिलाफ को शो काल नोटिस जारी किया गया ,

विधानसभा अध्यक्ष ने सुझाव दिया कि किसी बेदाग और कुशल डॉक्टर को वहां भेजे .

तुरंत बैंको में जाकर करें ये जरुरी काम, तभी मिलेगा महतारी योजना का पैसे...वरना नाम हो जाएगा रद्द

तुरंत बैंको में जाकर करें ये जरुरी काम, तभी मिलेगा महतारी योजना का पैसे...वरना नाम हो जाएगा रद्द

 रायपुर : महतारी वंदन योजना का लाभ पाने प्रदेश भर की महिलाओं में सरकारी महतारी योजना को लेकर पिछले दिनों भारी उत्साह दिखाई दिया था । महिलाएं योजना का लाभ लेने अपने दस्तावेजों के साथ आगनबाड़ी केंद्र  पहुँच रही थी। बात करें इस योजना के प्रगति की तो आवेदन की तारीख ख़त्म होने के बाद अब विभाग आवेदन दस्तावेजों की जाँच में जुटा हुआ हैं। देखा जा रहा हैं कि क्या बैंक खातों का नंबर, आधार नंबर और घोषणा पत्र के अनुसार संलग्न किये गए सभी दस्तावेज सही हैं या नहीं। साथ ही किसी भी तरह की तकनीकी समस्या न हो इसके लिए यह भी देखा जा रहा हैं कि क्या हितग्राही का डीबीटी एक्टिव हैं यानी उसके बैंक खातों से आधार व मोबाइल नंबर लिंक हैं या नहीं।

इस स्क्रूटनी में यह बात सामने आई हैं कि ज्यादातर हितग्राहियों के बैंक खातों से या तो उनका आधार लिंक नहीं हैं या फिर उनका मोबाइल नंबर पंजीकृत नहीं हैं। ऐसे में सरकार की तरफ से इस त्रुटि सुधार के लिए सूची जारी की गई हैं। हितग्राहियों को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा भी यह सूचना दी जा रही हैं कि वे इस खाता संबंधी त्रुटि को शीघ्र यही दूर कर ले ताकि उनके बैंक खातों में राशि ट्रांसफर सुनिश्चित हो सके।