नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की माता को सदन में दी गई श्रद्धांजलि...कार्यवाही 5 मिनट के लिए स्थगित

मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की माता को सदन में दी गई श्रद्धांजलि...कार्यवाही 5 मिनट के लिए स्थगित

 रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र के समापन की आज घोषणा हो सकती है। पूर्व मंत्री शिव डहरिया,पत्नी शकुन डहरिया के सरकारी भूमि संपत्ति पर कब्जे और उनके विकास में सरकारी धन के उपयोग का मुद्दा आज विधानसभा में गूंजेगा। भाजपा के राजेश मूणत आज कई खुलासे करेंगे। सदन में आज 109 ध्यानाकर्षण सूचनाएं पटल पर रखी जाएंगी। इनमें से 4-5 पर चर्चा होगी। वहीं आज दो केंद्रीय अधिनियमों के अनुमोदन पर संकल्प भी पारित होंगे।

सदन में आज बृजमोहन अग्रवाल की माता को पक्ष विपक्ष ने  श्रद्धांजलि दी है । स्पीकर रमन सिंह ने सदन की ओर से दी गई श्रद्धांजलि । दिवंगत के सम्मान में सदन की कार्यवाही 5 मिनट स्थगित।

BREAKING : CM विष्‍णुदेव साय की सुरक्षा में बड़ी चूक...पिस्‍टल लेकर मुख्‍यमंत्री आवास पहुंचा शख्‍स, 3 पुलिसकर्मी निलंबित

BREAKING : CM विष्‍णुदेव साय की सुरक्षा में बड़ी चूक...पिस्‍टल लेकर मुख्‍यमंत्री आवास पहुंचा शख्‍स, 3 पुलिसकर्मी निलंबित

 रायपुर । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आयी है। बताया जा रहा है  एक शख्‍स पिस्‍टल लेकर मुख्‍यमंत्री आवास पहुंचा था, लेकिन सीएम कक्ष के बाहर रोक कर शख्‍स की पिस्‍टल जब्त कर ली गई है। बताया जा रहा है कि  शख्‍स जशपुर का रहने वाला है और  सीएम साय से मुलाकात करने आया था।

जानकारी के अनुसार छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री साय के आवास पर एक शख्‍स पिस्‍टल लेकर पहुंच गया। वीआइपी गाड़ी से आने की वजह से मुख्‍यमंत्री आवास के सुरक्षाकर्मियों उस शख्‍स की चेकिंग नहीं की। लेकिन मुख्‍यमंत्री कक्ष के बाहर जब उस शख्‍स की जांच की गई, उसके पास से एक पिस्‍टल मिला जिसे जब्त कर लिया गया है। इस पूरे  मामले में एडीजी इंटेलिजेंस ने  तीन सुरक्षाकर्मियों को निलंबित कर दिया है।

CM साय ने दी राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की शुभकामनाएं

CM साय ने दी राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की शुभकामनाएं

 रायपुर। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं दी है।  साय ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि नोबल पुरस्कार प्राप्त भारतीय वैज्ञानिक सर चंद्रशेखर वेंकट रमन के सम्मान में विज्ञान दिवस मनाया जाता है। इस दिन पूरे देश में विज्ञान के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने का प्रयास किया जाता है।मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि समाज में बिखरी अंधविश्वास की जड़ों को हटाने के लिए परिष्कृत सोच और वैज्ञानिक दृष्टिकोण उत्पन्न करना बहुत जरूरी है। हमारे देश ने विज्ञान के क्षेत्र में पूरे विश्व में अपनी पहचान बनाई है, जिस पर पूरे देश को गर्व है। विज्ञान हमें विश्लेषात्मक सोच के साथ जीवन स्तर में सुधार और तरक्की की ओर ले जाता है।

भूसा की आड़ में ट्रक से गांजा की तस्करी...पुलिस ने 72 लाख से ज्यादा के माल के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

भूसा की आड़ में ट्रक से गांजा की तस्करी...पुलिस ने 72 लाख से ज्यादा के माल के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

 पिथौरा। महासमुंद पुलिस ने गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 145 किलोग्राम गांजा के साथ एक अंतर्राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की कीमत 72 लाख 50 हजार रुपए बताई जा रही है। मामला सिंघोड़ा थाना क्षेत्र का है।

मुखबिर की सूचना पर सिंघोडा पुलिस आज ओड़िशा की ओर से आने वाली संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान ओड़िशा से छत्तीसगढ़ की ओर आ रही एक ट्रक को रोका गया। वाहन में एक व्यक्ति सवार था। पूछताछ करने पर वह गोलमोल जवाब देने लगा। कड़ाई से पूछताछ करने पर ट्रक वाहन के पीछे डाला में भूसा बोरियों के नीचे गांजा रखना और इसे बरगढ़ के पहले ओड़िशा से नागपुर महाराष्ट्र ले जाना बताया।

चालक ने अपना नाम धमेंद्र अहिरवार पिता रमेश अहिरवार मनीनगर मांडवा जिला नागपुर महाराष्ट्र का रहने वाला बताया। ट्रक में कुल 145 किलोग्राम गांजा मिलने पर आरोपी के विरूद्ध थाना सिंघोडा में एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत विधिवत कार्रवाई कर 145 किलोग्राम गांजा और ट्रक को जब्त किया गया।

सरकार की बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, राज्य प्रशासनिक सेवा के 19 अफसरों का किया तबादला

सरकार की बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, राज्य प्रशासनिक सेवा के 19 अफसरों का किया तबादला

 रायपुर। छत्तीसगढ़ की सरकार ने मंगलवार को 19 अफसरों का ट्रांसफर किया है। ये सभी राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसर हैं। ये सभी अलग-अलग विभागों में पदस्थ थे। ये बीते 24 घंटे में दूसरी बड़ी प्रशासनिक सर्जरी है।

 

CG में आसमान से बरपा कहर : आकाशीय बिजली की चपेट में आने से बड़ी संख्या में मवेशियों की मौत

CG में आसमान से बरपा कहर : आकाशीय बिजली की चपेट में आने से बड़ी संख्या में मवेशियों की मौत

 जशपुर। छत्तीसगढ़ में अचानक मौसम ने करवट ले ली है। प्रदेश के कई हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। वहीं जशपुर जिले में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से बड़ी संख्या में मवेशियों की मौत हो गई है।

बगीचा में हाईस्कूल चौक में स्थित पेट्रोल पंप के पीछे बरगद के पेड़ के नीचे बारिश से बचने के लिए खड़े मवेशी आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। इस घटना में 2 बकरी सहित 9 मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं प्रदेश के अन्य स्थानों पर अचानक हुई बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है।

 ब्रेकिंग : नक्सलियों के मंसूबे पर फेरा पानी...जवानों ने टिफिन और पाइप बम बरामद कर किया डिफ्यूज

ब्रेकिंग : नक्सलियों के मंसूबे पर फेरा पानी...जवानों ने टिफिन और पाइप बम बरामद कर किया डिफ्यूज

 बीजापुर : पुलिस जवानों द्वारा माओवादियों के नापाक मंसुबो को विफल करते हुऐ डीमाईनिंग के दौरान पगडण्डी मार्ग पर लगाये गये टिफिन बम एवं पाईप बम को मौके पर डिफ्यूज किया गया।बीजापुर एसपी ने पुष्टि करते हुए बताया कि चिन्नागेलूर से सीआरपीएफ और एसटीएफ की संयुक्त टीम एरिया डॉमिनेशन पर निकली हुई थी। तभी तोयानाला के पास माओवादियों के द्वारा लगाये गये टिफिन बम एवं पाईप बम को बरामद कर डिफ्यूज किया। वहीं क्षेत्र में सघन गश्त सर्चिंग जारी है।

ब्रेकिंग : तेज रफ्तार का कहर जारी...चारपहिया वाहन ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, मौके पर 2 की मौत

ब्रेकिंग : तेज रफ्तार का कहर जारी...चारपहिया वाहन ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, मौके पर 2 की मौत

 कोरबा। जिले में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। देर शाम हल्की आंधी तूफान के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। कुसमुंडा मुख्य मार्ग के अंधे मोड़ पर अज्ञात चारपहिया वाहन ने बाइक सवार युवकों को ठोकर मारी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कुसमुंडा पुलिस मौके पर पहुंची। 

हादसे के बाद वाहन चालक फरार हो गया। वहीं घटना की सूचना पर कुसमुंडा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बाइक सवार युवकों को विकास नगर अस्पताल लाया, जहां डॉक्टरों ने जांच उपरांत दोनों को मृत घोषित कर दिया। 

दोनों युवकों की पहचान सुधीर सोना पिता सिलीप सोना उम्र 30 वर्ष निवासी बांकि मोंगरा और महेश चौहान पिता दीपक चौहान उम्र 27 वर्ष निवासी बांकी मोंगरा के रूप में की गई है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। 

BREAKING : लोकसभा चुनाव के मद्देनजर छत्तीसगढ़ भाजपा ने की चुनाव प्रबंध समिति की घोषणा...जानें किन्हें मिली जिम्मेदारी

BREAKING : लोकसभा चुनाव के मद्देनजर छत्तीसगढ़ भाजपा ने की चुनाव प्रबंध समिति की घोषणा...जानें किन्हें मिली जिम्मेदारी

 रायपुर: आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने तैयारी तेज कर दी है। वहीं छत्तीसगढ़ भाजपा ने चुनाव प्रबंध समिति की घोषणा कर दी है। शिवरतन शर्मा को भाजपा ने संयोजक बनाया है। वहीं भूपेंद्र सवन्नी, सौरभ सिंह और सरला कोसरिया सहसंयोजक बनाए गए हैं।

 
ब्रेकिंग : ममता बनर्जी को सीएम विष्णुदेव साय ने लिखा पत्र...पढिये सीएम का पूरा लेटर

ब्रेकिंग : ममता बनर्जी को सीएम विष्णुदेव साय ने लिखा पत्र...पढिये सीएम का पूरा लेटर

 रायपुर। संदेशखाली में महिलाओं से दुष्कर्म और आदिवासियों की जमीन छिने जाने की घटना को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखा है. मुख्यमंत्री साय ने मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है.

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ममता बनर्जी को लिखे पत्र को सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर शेयर करते हुए लिखा कि पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में 50 से अधिक जनजाति समुदाय की महिलाओं से नृशंस दुष्कर्म, आदिवासियों की जमीन छीनने जैसी घटनायें शर्मनाक है. वारदात में लिप्त दोषियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र प्रेषित कर रहा हूं. आशा है ममता जी इस पत्र पर संज्ञान लेकर पश्चिम बंगाल के पीड़ितों के प्रति न्याय करेंगी.

 

ब्रेकिंग : छात्रावास के प्रभारी अधीक्षक पर गिरी गाज...कलेक्टर ने लिया संज्ञान...जानिए क्या है पूरा मामला

ब्रेकिंग : छात्रावास के प्रभारी अधीक्षक पर गिरी गाज...कलेक्टर ने लिया संज्ञान...जानिए क्या है पूरा मामला

 बीजापुर। छात्र के आत्महत्या मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। कलेक्टर ने प्रभारी अधीक्षक को सस्पेंड कर दिया है। आपको बता दे कि आज सुबह बीजापुर जिला के आदिवासी छात्रावास में पढ़ने वाले 7वीं क्लास के छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। घटना के बाद हड़कंप मच गय था, जिला प्रशासन द्वारा जांच का आदेश दिया गया था। जिस पर एक्शन लेते हुए कलेक्टर ने शाम को छात्रावास के प्रभारी अधीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

गौरतलब है कि बीजापुर के उसूर ब्लॉक के प्री-मैट्रिक बालक छात्रावास चेरामंगी में रहकर जेवियर कुजूर कक्षा 7वीं की पढ़ाई कर रहा था। आज सुबह साढ़े 11 बजें के लगभग छात्र ने छात्रावास के रूम में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया था।

आनन फानन में छात्रावास प्रबंधन द्वारा घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों के साथ ही पुलिस को दिया गया। छात्रावास प्रबंधन के मुताबिक छात्र दो दिनों से स्कूल भी नहीं जा रहा था। उधर इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही बीजापुर के प्रभारी कलेक्टर हेमंत नंदनवार ने मामले की जांच का आदेश दिया गया था।

जांच में छात्रावास के प्रभारी अधीक्षक भीमा सोडी की लापरवाही पाई। जिस पर प्रभारी कलेक्टर ने एक्शन लेते हुए छात्रावास के प्रभारी अधीक्षक भीमा सोडी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है।

समाजसेवी रामजीलाल अग्रवाल की धर्मपत्नी एवं बृजमोहन अग्रवाल की माताजी का निधन

समाजसेवी रामजीलाल अग्रवाल की धर्मपत्नी एवं बृजमोहन अग्रवाल की माताजी का निधन

@ अंतिम यात्रा 28फरवरी को सुबह 10 बजे मौलश्री विहार,रायपुर से निकलेगी।

रायपुर : पिस्ता देवी अग्रवाल का 91 वर्ष की आयु में आज निधन हो गया। अपने पीछे वे भरा पूरा परिवार छोड़ गई। वे अग्रवाल समाज के राष्ट्रीय संरक्षक एवं समाजसेवी रामजीलाल अग्रवाल की धर्मपत्नी एवं समाजसेवी गोपालकृष्ण अग्रवाल, शिक्षा,संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल,अग्रवाल सभा रायपुर के अध्यक्ष विजय अग्रवाल,योगेश अग्रवाल,यशवंत अग्रवाल की माता, विष्णु अग्रवाल की भाभी एवं पूरनलाल अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल,कैलाश अग्रवाल,अशोक अग्रवाल,देवेंद्र अग्रवाल,गणेश अग्रवाल की चाची थी। पिस्ता देवी अग्रवाल की अंतिम यात्रा रामजी वाटिका मौल श्री विहार, रायपुर से प्रातः 10 बजे निकलेगी। उनका अंतिम संस्कार मारवाड़ी शमशान में संपन्न होगा।
कवासी लखमा को राहत : हाईकोर्ट ने बंगला खाली कराने के आदेश पर लगाई रोक...जानिए क्या है मामला?

कवासी लखमा को राहत : हाईकोर्ट ने बंगला खाली कराने के आदेश पर लगाई रोक...जानिए क्या है मामला?

 रायपुर : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पूर्व आबकारी मंत्री और कांग्रेस विधायक कवासी लखमा को राहत दी है. हाईकोर्ट ने लखमा को आवंटित सरकारी बंगला खाली कराने के आदेश पर रोक लगा दी है. कवासी लखमा को मंत्री रहते जिला मुख्यालय में एसपी बंगले के पास आवास मिला था. लेकिन सरकार बदलने के बाद जिला प्रशासन ने उन्हें बंगला खाली करने का नोटिस देकर दूसरा मकान आवंटित किया था. जिसको लेकर उन्होंने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी. 

प्रशासन ने मंत्री केदार कश्यप को आवंटित किया बंगला

दरअसल, लखमा धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र बस्तर जिले के कोंटा विधानसभा के विधायक हैं. 6 बार के विधायक याचिकाकर्ता पिछली सरकार में मंत्री भी रहे हैं. ऐसे में सुरक्षा की लिहाज से उन्होंने हाइकोर्ट में याचिका लगाई थी. आपको बता दें कि जिला प्रशासन ने यह बंगला मंत्री केदार कश्यप को आवंटित किया था. 

आवास बदलने से विधायक की बढ़ सकती हैै परेशानी

कोर्ट में केस की सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता को आवास आवंटन का नियम पेश करने को कहा गया था. इस मामले में सोमवार को सुनवाई हुई थी. हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता की तर्कों को सुनने के बाद आवास खाली करने और उसे बदलने के आदेश पर रोक लगा दी. 

विधायक कवासी लखमा (Kawasi Lakhma) ने कोर्ट कोृ बताया कि वह नक्सलियों के टारगेट में रहते हैं. इसलिए सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उनको जिला मुख्यालय में मकान आवंटित हुआ था. ऐसे में अब आवास बदलने से उन्हें खतरा हो सकता है और उनकी परेशानी बढ़ सकती है.

जेड प्लस सुरक्षा में रहते हैं लखमा

बता दें कि नक्सली हमले के खतरे को देखते हुए विधायक लखमा को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा दी गई है. प्रदेश में सरकार बदल  गई है और अब जिला प्रशासन ने उनके सरकारी आवास को बीजेपी विधायक और मंत्री केदार कश्यप को भी आवंटित कर दिया गया है.  सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कवासी लखमा ने मकान खाली कराने और बदलने के आदेश को निरस्त करने की मांग की है. 

 Breaking : अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर सहित 14 डिप्टी कलेक्टर को किया इधर से उधर, देखें लिस्ट…

Breaking : अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर सहित 14 डिप्टी कलेक्टर को किया इधर से उधर, देखें लिस्ट…

 रायपुर। प्रदेश में राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला किया गया है। जारी आदेश में अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर सहित 14 डिप्टी कलेक्टर के नाम शामिल है।

 देखें लिस्ट-

CG Transfer Breaking
CG Transfer Breaking

BREAKING : स्कूल में आकाशीय बिजली गिरने से एक छात्र की मौत, चार घायल

BREAKING : स्कूल में आकाशीय बिजली गिरने से एक छात्र की मौत, चार घायल

 सूरजपुर :  छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आज बारिश हो रही है, वहीं इसी बीच के बिहारपुर इलाके के प्राइमरी स्कूल में आकाशीय बिजली गिरने से एक छात्र की मौत हो गई, जबकि चार छात्र घायल बताए जा रहे हैं, जिसमें से एक छात्र की हालत गंभीर बनी हुई है, घायलों का इलाज बिहारपुर के सरकारी अस्पताल में जारी है.

दरअसल, खैरा गांव के प्राइमरी स्कूल में आज रूटीन वैक्सीनेशन का कार्यक्रम चल रहा था, सभी छात्र स्कूल कैंपस में वैक्सीनेशन करवा रहे थे. इसी दौरान एकाएक आकाशीय बिजली गिरने से एक नर्स सहित पांच बच्चे इसकी चपेट में आ गए. जिसमें चौथी क्लास में पढ़ने वाले 9 वर्षीय छात्र लक्ष्मण की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य छात्र झुलस गए.

वही वैक्सीनेशन कर रही नर्स भी इसकी चपेट में आ गई. नर्स सहित चारों बच्चों का इलाज बिहारपुर के सरकारी अस्पताल में चल रहा है, जहां दूसरी कक्षा के छात्र सहदेव की हालत गंभीर बताई जा रही है. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में शोक का माहौल है.

Chhattisgarh – NMDC के एसपी-3 प्लांट में धंसी चट्टान...दो मजदूरों मौत...कई मजदूर के दबे होने की आशंका...रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Chhattisgarh – NMDC के एसपी-3 प्लांट में धंसी चट्टान...दो मजदूरों मौत...कई मजदूर के दबे होने की आशंका...रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

 दंतेवाड़ा : दंतेवाड़ा जिले में बड़ा हादसा हो गया है, यहाँ के NMDC के एसपी-3 स्क्रीनिंग प्लांट में चट्टान धंसने से पोकलेन समेत 4 से ज्यादा मजदूर मलबे के नीचे दब गए हैं। इनमें 2 मजदूरों की मौत हो गई है, जिनके शव बरामद कर लिए गए हैं। वहीं  2 और मजदूर मलबे में दबे हैं जिनका पुलिस, प्रशासन और NMDC के कर्मचारी रेस्क्यू कर रहे हैं।

बता दें कि जिले के किरंदुल शहर के नजदीक ही NMDC का एसपी-3 नया प्लांट स्थापित किया जा रहा है। यहां चट्टान और मिट्टी काटने के लिए हर दिन सैकड़ों मशीनें और मजदूर काम पर लगे रहते हैं। रोज की तरह आज मंगलवार को भी पोकलेन मशीन की मदद से मिट्टी और चट्टान को काटा जा रहा था। इस दौरान दौरान चट्टान धंस गई। जिससे पूरा मलबा नीचे मौजूद मजदूर और पोकलेन पर आ गिरा।

इस हादसे में 6 मजदूर चट्टान धंसने से दब गए थे। इनमें से 2 लोगों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। वहीं 2 घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है और 2 मजदूरों के शव बरामद किए गए हैं।

Suicide : हॉस्टल में छात्र ने फांसी लगाकर दी जान...जाने क्या है पूरा मामला

Suicide : हॉस्टल में छात्र ने फांसी लगाकर दी जान...जाने क्या है पूरा मामला

 बीजापुर। जिले के उसूर ब्लॉक के आवापल्ली थाना क्षेत्र के चेरामंगी प्री मेट्रिक छात्रावास में एक छात्र ने हॉस्टल के रुम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि छात्र दो दिनों से स्कूल भी नहीं जा रहा था। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले को जांच में लिया है।

बता दें कि चेरामंगी में प्री मैट्रिक छात्रावास में अध्ययनरत सातवीं क्लास के छात्र जेवियर कुजूर 13 वर्ष ने हॉस्टल के रूम में टॉवेल से फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया गया है कि छात्र दो दिनों से स्कूल भी नहीं जा रहा था। मंडल संयोजक रामप्रसाद सारके ने बताया कि हॉस्टल अधीक्षक ने सोमवार को नुकनपाल में रहने वाले मृतक छात्र के परिजनों को सूचना दी थी कि छात्र दो दिनों से स्कूल नहीं जा रहा है। परिजन सोमवार को उसे लेने आये थे, लेकिन छात्र हॉस्टल से भाग गया था।

परिजनों के जाने के बाद शाम को फिर वह हॉस्टल आ गया। रात में खाना खाकर सोया। मंगलवार की सुबह छात्र नाश्ता करके स्कूल जाने के लिए निकला, तब तक अधीक्षक भी हॉस्टल में रहा। इसके बाद छात्र कुजूर वापस हॉस्टल आया और रूम में टॉवेल का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। मंडल संयोजक के मुताबिक 11.30 बजे के करीब की यह घटना है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट आवापल्ली थाना में दर्ज कराई जा रही है। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है और मामले को जांच में लिया है।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं के प्रशिक्षण में हुए शामिल

उप मुख्यमंत्री अरुण साव लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं के प्रशिक्षण में हुए शामिल

 रायपुर. उप मुख्यमंत्री  अरुण साव आज सवेरे लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं के प्रशिक्षण में शामिल हुए। रायपुर के सिविल लाइन स्थित नवीन विश्राम भवन में सीएसआईआर-सीआरआरआई द्वारा लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंताओं, अनुविभागीय अधिकारियों और उप अभियंताओं के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। विभागीय अभियंताओं को रोड सेफ्टी ऑडिट और सड़क सुरक्षा से संबंधित विषयों पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्रीअरुण साव ने तीन दिवसीय प्रशिक्षण के शुभारंभ सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि सड़कें गुणवत्तापूर्ण होने के साथ ही सुरक्षित भी होने चाहिए। सड़कों के निर्माण के दौरान सुरक्षा संबंधी सभी उपायों और प्रावधानों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि विभाग के अभियंताओं के लिए यह प्रशिक्षण काफी उपयोगी होगा और वे रोड सेफ्टी ऑडिट तथा सड़क सुरक्षा की बारीकियों एवं व्यावहारिक व्यवस्थाओं को और ज्यादा बेहतर तरीके से जान-समझ पाएंगे। प्रमुख अभियंता श्री के.के. पिपरी और वरिष्ठ विभागीय अधिकारी भी प्रशिक्षण के शुभारंभ सत्र में मौजूद थे।

उल्लेखनीय है कि देश में बढ़ती दुर्घटनाओं और उनमें मरने वालों की अत्यधिक संख्या को देखते हुए सर्वोच्च न्यायालय ने रोड कमेटी ऑन रोड सेफ्टी का गठन किया है। सड़क दुर्घटनाओं के अन्य कारणों के साथ सड़क निर्माण में होने वाली त्रुटियां भी महत्वपूर्ण कारण हैं। सर्वोच्च न्यायालय ने दुघर्टनाओं में कमी लाने के लिए सड़कों के निर्माण व संधारण के लिए जिम्मेदार एजेंसियों को उचित प्रशिक्षण के निर्देश दिए हैं। इसके परिपालन में लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंताओं, अनुविभागीय अधिकारियों एवं उप अभियंताओं के लिए सी.आर.आर.आई., नई दिल्ली के माध्यम से यह प्रशिक्षण आयोजित किया गया है। विभाग के 55 सहायक अभियंताओं/अनुविभागीय अधिकारियों और 95 उप अभियंताओं को इसमें प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षु अभियंताओं को फील्ड विजिट भी कराया जाएगा।

टीचर की लव स्टोरी का खौफनाक अंत...जिंदा जल गई महिला, पति फरार, पढ़िए दिल-दहला देने वाली प्रेम कहानी..

टीचर की लव स्टोरी का खौफनाक अंत...जिंदा जल गई महिला, पति फरार, पढ़िए दिल-दहला देने वाली प्रेम कहानी..

 जांजगीर-चांपा। जिले में एक और प्रेम कहानी का खौफनाक अंत हो गया है। प्रेम विवाह के 14 माह भी पूरे नहीं हुए थे कि महिला की आग से झुलसकर मौत हो गई। घटना के बाद से पति फरार है। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। जांजगीर-चांपा जिला अंतर्गत ग्राम मुलमुला की रहने वाली सावित्री सारथी ने अपने पसंद से हरिश सारथी संग प्रेम विवाह किया था।

दोनों कुसमुंडा के बरपाली गांव में रहते थे। सावित्री एक निजी स्कूल में शिक्षिका थी। शनिवार की रात महिला को बेहद नाजुक स्थिति में हरीश ने अस्पताल पहुंचाया। महिला बुरी तरह आग से झुलस गई थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सावित्री के परिजनों ने उसके पति पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। 

हत्याकांड के मुख्य आरोपी की केंद्रीय जेल में मौत...न्यायिक जांच जारी, जानिए कैसे हुई मौत?

हत्याकांड के मुख्य आरोपी की केंद्रीय जेल में मौत...न्यायिक जांच जारी, जानिए कैसे हुई मौत?

 दुर्ग। जिले के भिलाई में पिछले साल होली में हुए खुर्सीपार हत्याकांड में बड़ा अपडेट सामने आया है। खुर्सीपार के शुभम राजपूत हत्याकांड के मुख्य आरोपी सेवक राम निषाद की दुर्ग के केंद्रीय जेल में मौत हो गई है। यह वही आरोपी है, जिसके कारण छत्तीसगढ़ के गैंगस्टर तपन सरकार को फिर से एक बार जेल जाना पड़ा। बताया जा रहा है कि सेवक राम की मौत हार्टअटैक से हुई है। शव का जज के समक्ष पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया। 

सेवक राम निषाद की मौत 21 फरवरी को हुई थी, जिसका खुलासा आज हुआ है। बता दें कि 8 मार्च 2023 को खुर्सीपार में शुभम राजपूत की हत्या के आरोप में सेवक राम निषाद जेल में बंद था। उसे टीबी की शिकायत थी, जिसका उपचार भी जेल अस्पताल में ही चल रहा था। 21 फरवरी की सुबह करीब 8.30 बजे जब वह अपने बैरक के पास घूम रहा था, तभी अचानक उसके सीने में दर्द उठा और वह गिर पड़ा। वहां मौजूद लोगों ने उसे जेल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

गौरतलब है कि खुर्सीपार भिलाई निवासी शुभम राजपूत की हत्या होली के दिन 8 मार्च 2023 को की गई थी। लेने देन के विवाद में शुभम राजपूत की हत्या कटर से गला रेतकर की गई थी। इस मामले में गिरफ्तार आरोपी सेवक निषाद का कहना था कि मृतक शुभम राजपूत तपन सरकार के नाम पर वसूली का काम करता था। फिलहाल इस पूरी घटना के बाद जेल प्रशासन पूरी तरह से मौन है। 

छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल भर्ती, जल्दी करें आवेदन, जानिए लास्ट डेट

छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल भर्ती, जल्दी करें आवेदन, जानिए लास्ट डेट

 रायपुर : पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़ व्दारा जिला पुलिस बल के आरक्षक संवर्ग के सीधी भर्ती के 5967 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु वेबसाईट https://cgpolice.gov.in (सीजीपुलिस डॉट जीओवी डॉट इन) पर ऑनलाईन आवेदन 1 जनवरी 2024 से प्रारंभ हो चुका है।

आवेदन करने की तारीख बढ़ी

ऑनलाईन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तारीख 15 फरवरी को बढ़ाकर 6 मार्च (बुधवार) के रात 11:59 बजे तक किया गया है। जिला पुलिस बल के आरक्षक संवर्ग की भर्ती में पुरुष अभ्यर्थी हेतु निर्धारित अधिकतम आयु सीमा के अतिरिक्त एक बार के लिये 5 वर्ष की और छूट प्रदान किया है। युवाओं को उम्र में 5 साल का छूट छत्तीसगढ़ शासन, गृह (पुलिस) विभाग व्दारा पत्र क्रमांक एफ 2-48/2022/रापुसे/गृह-दो, दिनांक 19.01.2024 के पत्र से दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि किसी भी भर्ती में पदो की संख्या में कमी और बढ़ोतरी का नियम होता है। इसलिए एसटी, एससी और ओबीसी वर्ग के युवा अपने पसंद के जिले में अनारक्षित पद के साथ साथ अपने आरक्षित वर्ग में पद रिक्त होने पर भी दूसरा आवेदन करें।

इसके लिए दूसरे मोबाइल नम्बर की जरूरत पड़े तो परिवार के किसी रिश्तेदार का उपयोग करे। सामान्य तौर पर किसी भी भर्ती में पदो की स्वीकृति होने पर संशोधित विज्ञापन की संभावना होती है।

PWD के दो अधिकारी निलंबित...दो को कारण बताओ नोटिस...जानिए क्या है पूरा मामला

PWD के दो अधिकारी निलंबित...दो को कारण बताओ नोटिस...जानिए क्या है पूरा मामला

 रायपुर : लोक निर्माण विभाग ने सड़क उन्नयन और नवीनीकरण कार्य‌‌‌ में गुणवत्ताहीन निर्माण और अमानक कार्य के जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की है। कार्यस्थल के निरीक्षण और जांच के बाद उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के निर्देश पर विभाग ने चार अधिकारियों पर कार्रवाई की है। लोक निर्माण विभाग द्वारा गुणवत्ताहीन और अमानक कार्य के लिए कटघोरा उप संभाग के अनुविभागीय अधिकारी और उप अभियंता को निलंबित कर दिया गया है। वहीं कोरबा संभाग के तत्कालीन कार्यपालन अभियंता और उप संभागीय अनुविभागीय अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव लोक निर्माण विभाग का प्रभार संभालने के बाद से ही निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और उन्हें समय-सीमा में पूर्ण करने पर लगातार जोर दे रहे हैं। उन्होंने विभागीय समीक्षा बैठकों में अधिकारियों को इसके लिए कड़े निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने इसे सर्वोच्च प्राथमिकता में रखने को कहा है।

कोरबा जिले के चोटिया-चिरमिरी मार्ग के दस किलोमीटर लंबाई के उन्नयन एवं नवीनीकरण कार्य (वास्तविक लंबाई 23.3 कि.मी.) में कार्यस्थल के निरीक्षण के दौरान जाँच में डामरीकरण की मोटाई औसतन कम एवं किए गए कार्य का घनत्व कम पाए जाने पर लोक निर्माण विभाग ने संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की है। मामले में उप संभाग क्रमांक-2 कटघोरा के अनुविभागीय अधिकारी एस.पी. साहू और उप अभियंता राकेश वर्मा को निलंबित किया गया है। मंत्रालय द्वारा जारी निलंबन आदेश में कहा गया है कि गुणवत्ता के मापदण्डों का पालन किए बिना ही अमानक कार्य और मार्ग का डामरीकरण कराकर अनुविभागीय अधिकारी एवं उप अभियंता द्वारा अपने अधिकार का दुरूपयोग कर अपने पदीय कर्तव्य के निर्वहन में अनियमितता बरती गई है। इसलिए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के तहत एस.पी. साहू, अनुविभागीय अधिकारी एवं राकेश वर्मा, उप अभियंता, लोक निर्माण विभाग, उप संभाग क्रमांक-2 कटघोरा को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उनका मुख्यालय, कार्यालय प्रमुख अभियंता, लोक निर्माण विभाग, निर्माण भवन, नवा रायपुर अटल नगर में निर्धारित किया जाता है। दोनों को निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वहन भत्ते की पात्रता होगी। लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता को 15 दिनों में दोनों अधिकारियों के विरुद्ध आरोप पत्रादि तैयार कर शासन को उपलब्ध कराने को कहा गया है।

ब्रेकिंग : पुलिस और नक्‍सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़...4 नक्सली ढेर, एक का शव बरामद

ब्रेकिंग : पुलिस और नक्‍सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़...4 नक्सली ढेर, एक का शव बरामद

 बीजापुर। नक्‍सल प्रभावित बीजापुर जिले के जांगला थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह जबरदस्त पुलिस नक्सली मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में चार नक्सलियों को ढेर करने की खबर सामने आई हैं। हालाँकि अब तक सिर्फ एक ही नक्सली का शव बरामद किया जा सका है। पुलिस की तरफ से इस बारें आधिकारिक जानकारी की प्रतीक्षा हैं।

बता दें कि नक्सल उन्मूलन अभियान में बस्तर पुलिस और वहां तैनात अर्धसैनिक बलों को हर दिन बड़ी कामयाबी हाथ लग रही हैं। बौखलायें नक्सली लगातार पुलिस पार्टी को अपना निशान बना रही हैं जिसमें उन्हें खुद नुकसान झेलना पड़ रहा हैं। दो दिन पहले पुलिस को कांकेर में बड़ी कामयाबी हाथ लगी थी।

जानकारी के अनुसार जिले के जंगला थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। बताया गया कि जवानों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर चार नक्सलियों को मार गिराया है। वहीं कई नक्सली घायल हुए हैं। अभी भी जंगल में रूक-रूक कर फायरिंग हो रही है जिसके चलते सुरक्षाबलों ने अभी तक सिर्फ एक नक्सली का शव बरामद किया है। फिलहाल जल्द ही पुलिस मुठभेड़ को लेकर स्पष्ट जानकारी देगी।

अपराध नियंत्रण करने में नाकाम गृह मंत्री विजय शर्मा इस्तीफा दे : दीपक बैज

अपराध नियंत्रण करने में नाकाम गृह मंत्री विजय शर्मा इस्तीफा दे : दीपक बैज

 रायपुर : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने गृह मंत्री विजय शर्मा से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा की मांग करते हुए कहा कि 3 महीने की साय सरकार में प्रदेश में कानून व्यवस्था खस्ताहाल में पहुंच गई है, 5 साल में इस प्रदेश का क्या होगा भगवान ही मालिक है? इन तीन महीना में 36 से अधिक हत्या, 27 से अधिक नक्सली हमला, रेप-गैंगरेप, लूटपाट, किडनैपिंग की घटनाएं हुई। प्रदेश में अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं, चाकूबाजी की घटनाएं हो रही है, आम जनता डरी हुई है, गृह मंत्री कानून व्यवस्था को संभालने में नाकाम हो गए।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा की 2018 के पहले भी भाजपा की सरकार में पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल था। अवैध कारोबार, भू-माफिया, रेत माफिया, गांजा तस्कर, ड्रग्स तस्कर, मानव तस्करों का बोलबाला था। आज फिर वही स्थिति निर्मित हो गई है। कांग्रेस सरकार में जो मजबूत कानून व्यवस्था था उसे 3 महीने में ही साय सरकार ने पलीता लगा दिया है। गृह मंत्री सिर्फ हवा हवाई बयानबाजी करते हैं, धरातल पर कानून नाम की चीज नहीं है। चौक-चौराहों पर अवैध वसूली शुरू हो गया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं दीपक बैज ने कहा कि जहां भी डबल इंजन की सरकार है वहां की सरकार अपराधियों को नियंत्रित नहीं कर पा रही है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा, छत्तीसगढ़, राजस्थान, असम सहित सभी भाजपा शासित राज्यों में अपराधी अपराध करके खुले आम घूमते हैं। पुलिस हाथ में हाथ धरे बैठे रहती है। छत्तीसगढ़ को अपराध गढ़ बनने नहीं दिया जाएगा। कांग्रेस आम जनता की सुरक्षा को लेकर सड़क से लेकर सदन तक आवाज उठाएगी।

BREAKING : डिप्टी सीएम अरुण साव की कड़ी कार्रवाई...विभाग में मचा हड़कंप

BREAKING : डिप्टी सीएम अरुण साव की कड़ी कार्रवाई...विभाग में मचा हड़कंप

 रायपुर. लोक निर्माण विभाग ने सड़क उन्नयन और नवीनीकरण कार्य‌‌‌ में गुणवत्ताहीन निर्माण और अमानक कार्य के जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की है। कार्यस्थल के निरीक्षण और जांच के बाद उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री  अरुण साव के निर्देश पर विभाग ने चार अधिकारियों पर कार्रवाई की है। लोक निर्माण विभाग द्वारा गुणवत्ताहीन और अमानक कार्य के लिए कटघोरा उप संभाग के अनुविभागीय अधिकारी और उप अभियंता को निलंबित कर दिया गया है। वहीं कोरबा संभाग के तत्कालीन कार्यपालन अभियंता और उप संभागीय अनुविभागीय अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव लोक निर्माण विभाग का प्रभार संभालने के बाद से ही निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और उन्हें समय-सीमा में पूर्ण करने पर लगातार जोर दे रहे हैं। उन्होंने विभागीय समीक्षा बैठकों में अधिकारियों को इसके लिए कड़े निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने इसे सर्वोच्च प्राथमिकता में रखने को कहा है।

कोरबा जिले के चोटिया-चिरमिरी मार्ग के दस किलोमीटर लंबाई के उन्नयन एवं नवीनीकरण कार्य (वास्तविक लंबाई 23.3 कि.मी.) में कार्यस्थल के निरीक्षण के दौरान जाँच में डामरीकरण की मोटाई औसतन कम एवं किए गए कार्य का घनत्व कम पाए जाने पर लोक निर्माण विभाग ने संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की है। मामले में उप संभाग क्रमांक-2 कटघोरा के अनुविभागीय अधिकारी श्री एस.पी. साहू और उप अभियंता श्री राकेश वर्मा को निलंबित किया गया है। मंत्रालय द्वारा जारी निलंबन आदेश में कहा गया है कि गुणवत्ता के मापदण्डों का पालन किए बिना ही अमानक कार्य और मार्ग का डामरीकरण कराकर अनुविभागीय अधिकारी एवं उप अभियंता द्वारा अपने अधिकार का दुरूपयोग कर अपने पदीय कर्तव्य के निर्वहन में अनियमितता बरती गई है।

इसलिए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के तहत श्री एस.पी. साहू, अनुविभागीय अधिकारी एवं श्री राकेश वर्मा, उप अभियंता, लोक निर्माण विभाग, उप संभाग क्रमांक-2 कटघोरा को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उनका मुख्यालय, कार्यालय प्रमुख अभियंता, लोक निर्माण विभाग, निर्माण भवन, नवा रायपुर अटल नगर में निर्धारित किया जाता है। दोनों को निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वहन भत्ते की पात्रता होगी। लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता को 15 दिनों में दोनों अधिकारियों के विरुद्ध आरोप पत्रादि तैयार कर शासन को उपलब्ध कराने को कहा गया है।

लोक निर्माण विभाग ने चोटिया-चिरमिरी मार्ग के उन्नयन और नवीनीकरण में अमानक स्तर का कार्य एवं गुणवत्ता के मापदण्डों का पालन किए बिना ही डामरीकरण कराए जाने पर कोरबा संभाग के तत्कालीन कार्यपालन अभियंता श्री ए.के. वर्मा और कोरबा उप संभाग के अनुविभागीय अधिकारी श्री आर.एन. दुबे को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। शासन द्वारा दोनों अधिकारियों को जारी नोटिस में कहा गया है कि कार्यस्थल के निरीक्षण के दौरान जाँच में डामरीकरण की मोटाई औसतन कम एवं किए गए कार्य का घनत्व भी कम पाया गया है।

दोनों अधिकारियों द्वारा कार्य अमानक स्तर का एवं गुणवत्ता के मापदण्डों का पालन किए बिना ही डामरीकरण कराकर अपने अधिकार का दुरूपयोग कर अपने पदीय कर्तव्य के निर्वहन में अनियमितता बरती गई है। दोनों अधिकारियों द्वारा निर्माण कार्यों में लापरवाही बरती गई है जो उनके कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, उदासीनता एवं स्वेच्छाचारिता को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करता है। शासन ने इसे छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के अंतर्गत गंभीर कदाचार मानते हुए दोनों अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्हें नोटिस प्राप्ति के सात दिनों की समयावधि में अपना प्रत्युत्तर प्रस्तुत करने को कहा गया है। निर्धारित समयावधि में प्रत्युत्तर प्राप्त नहीं होने पर नियमानुसार एकपक्षीय कार्यवाही की जाएगी।