नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
ब्रेकिंग न्यूज़ - दुर्ग बार्डर पर 80 मवेशियों से भरी ट्रक को ग्रामीणों ने पकड़ा, 10 की हो चुकी थी मौत

ब्रेकिंग न्यूज़ - दुर्ग बार्डर पर 80 मवेशियों से भरी ट्रक को ग्रामीणों ने पकड़ा, 10 की हो चुकी थी मौत

 रायपुर। रायपुर-दुर्ग जिले के सीमा क्षेत्र में गो-तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है। गोसेवकों ने कुम्हारी नाका में गोवंशों से भरा कंटेनर पकड़ा है। बताया जा रहा है कि कंटेनर में लगभग 80 गोवंश बंद थे। लगभग 10 की मौत हो गई है, जबकि कई के पैर टूटे हुए हैं।

बताया जा रहा है कि कंटेनर की पहचान छिपाने के लिए नकली नंबर प्लेट लगाई गई थी। गोसेवकों ने कंटेनर को पकड़ने के बाद जरवाय स्थित गोठान में मवेशियों को लाया गया। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में पुलिस समेत गोसेवक मौके पर मौजूद हैं। कुम्हारी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दरअसल, यह मामला मंगलवार देर रात का है। जानकारी के अनुसार गोसेवकों ने सिमगा से कुम्‍हारी तक पीछाकर गोतस्‍करों के कंटेनर पकड़ा है। गोसेवकों ने कुम्‍हारी टोलनाका पर कंटेनर को रुकवा कर लिया। कंटेनर को खोलकर देखा गया तो उसमें 80 गोवंश बरामद किया गया, जिनकों जरवाय स्थित गोठान में भेज दिया गया। वहीं कंटेनर में ठूंस-ठूंस कर भरे जाने से 10 गोवंशों की मौत हो चुकी थी। कुम्हारी पुलिस इस संबंध में केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।
इधर, गो-तस्करी का मामला सामने आने के बाद गोसेवकों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। गोसेवकों के प्रदर्शन से बिलासपुर रोड पर ट्रैफिक जाम हो गया है।

छत्तीसगढ़ - इन लोगों के लिए बदला वाहन रजिस्ट्रेशन नियम...नंबर प्लेट पर CG की जगह लिखा जाएगा BH

छत्तीसगढ़ - इन लोगों के लिए बदला वाहन रजिस्ट्रेशन नियम...नंबर प्लेट पर CG की जगह लिखा जाएगा BH

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब वाहनों के नबंर से जुड़ा नियम बदल गया है। प्रदेश में गाड़ियों पर अब CG की जगह BH लिखा जाएगा। परिवहन विभान ने इसका आदेश जारी किया है। बता दें कि साय कैबिनेट की बैठक में इस फैसले पर मुहर लगी थी। बैठक में छत्तीसगढ़ में भारत (बीएच) सीरीज के वाहन पंजीयन लागू करने का फैसला लिया  गया था।

    2 साल का टैक्स एक बार लगेगा

नए नियम के मताबिक, BH सीरीज के वाहनों जिनमें दो पहिया और चार पहिया भी शामिल होंगे। इनको एक बार में 2 साल का टैक्स भरना होगा।

    परिवाहन आयुक्त ने कही ये बात

इस संबंध में परिवाहन आयुक्त एस प्रकाश नया नियम सभी पर लागू नहीं होगा। उन्होंने बताया कि गाड़ियों का CG सीरीज में रजिस्ट्रेशन होता है वो वैसे ही चलता रहेगा।

    इन लोगों पर लागू होगा न्यूय

नया नियम सेंट्रल डिपार्टमेंट के साथ ऐसे प्राइवेट कंपनियों के कर्मचारियों के लिए होगा जिनका 4 राज्यों में आना-जाना लगा रहता है। खासकर जिन कर्मचारियों का ट्रांसफर होता रहता है। BH सीरीज के लिए भारत सरकार के नियम ही मान्य होंगे।

BH सीरीज नंबर प्लेट 3 भागों में बांटा गया है। 10 लाख से कम कीमत वाले वाहनों पर 8 फीसदी फीस लगेगी। वहीं 10 लाख रुपये से 20 लाख रुपये के वाहन पर 10 फीसदी तक चार्ज लगेगा।

साथ ही अगर वाहन की कीमत 20 लाख से ज्यादा है तो 12 प्रतिशत चार्ज देना होगा। बीएच सीरीज की नबंर प्लेट सेना या पैरामिलिट्री फोर्स केंद्र सरकार और राज्य सरकार के कर्मचारी लगवा सकते हैं।

    नंबर प्लेट लगवाने के लिए दस्तावेज वेरीफाई होंगे

BH सीरीज नंबर प्लेट लगवाने के लिए सबसे पहले परिवहन अधिकारी से अपने दस्तावेज वेरीफाई कराने होंगे। फिर वाहन मालिक MoRTH के वाहन पोर्टल पर लॉग इन करना होगा। यह लॉग इन वाहन खरीदते समय ऑटोमोबाइल डीलरों की मदद से भी किया जा सकता है।

डीलर को मालिक की ओर से पोर्टल पर फॉर्म 20 भरना होगा। निजी क्षेत्र के कर्मचारियों को फार्म 60 भरना होगा और एक एम्पलॉय आईडी और वर्क सर्टिफिकेट जमा कराना होगा।

CG BREAKING : दो मासूम बच्चों की तालाब में डूबने से मौत, शव बरामद, सदमे में परिवार..!!

CG BREAKING : दो मासूम बच्चों की तालाब में डूबने से मौत, शव बरामद, सदमे में परिवार..!!

 बिलासपुर। कक्षा दूसरी में पढ़ने वाले दो मासूम छात्रों की तालाब में डूबकर मौत हो गई हैं। बताया जा रहा हैं कि दोनों छात्र स्कूल से सीधे तालाब पहुँच थे। यहाँ वह नहाने तालाब में उतरे थे लेकिन फिर बाहर नहीं आएं। दोनों छात्र रातभर घर नहीं लौटे तो परिजनों ने अपने स्तर पर उनकी खोजबीन शुरू की। आज दोनों का शव तालाब से बरामद किया तो परिवार में कोहराम मच गया।

यह पूरी घटना बिलासपुर के सीपत क्षेत्र की बताई जा रही हैं। यहाँ दर्राभांठा के पथर्री तालाब में दोनों मासूम की जलसमाधि हुई हैं। बहरहाल दोनों शवों को बाहर निकालने की कवायद की जा रही हैं। शवों को पीएम की औपचारिकता के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

IMD की भविष्‍यवाणी...रायपुर सहित छत्‍तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में आज हल्की बारिश की संभावना

IMD की भविष्‍यवाणी...रायपुर सहित छत्‍तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में आज हल्की बारिश की संभावना

 रायपुर :  छत्‍तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना है। हालांकि तापमान में विशेष बदलाव नहीं होंगे।छत्‍तीसगढ़ में आज एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। वर्षा के क्षेत्र मुख्यतः बिलासपुर संभाग के पश्चिमी जिले तथा उससे लगे दुर्ग और रायपुर संभाग के जिले होंगे। प्रदेश में न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

नारायणपुर रहा प्रदेश भर में सबसे ठंडा

वहीं मंगलवार को रायपुर सहित प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा। नारायणपुर प्रदेश भर में सबसे ठंडा रहा, एडब्ल्यूएस नारायणपुर का न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।मंगलवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रहा।

ठंडी और नमीयुक्‍त हवाओं का आगमन लगातार जारी

मौसम विभाग के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में मध्य क्षोभमंडल में 5.8 किलोमीटर ऊंचाई पर 66 डिग्री पूर्व और 30 डिग्री उत्तर में स्थित है। प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से प्रचुर मात्रा में ठंडी और नमीयुक्‍त हवाओं का आगमन लगातार जारी है।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा की बधाई दी

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा की बधाई दी

 रायपुर । मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को ऋतु परिवर्तन के पर्व बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा की बधाई दी है।  साय ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि ऋतुराज बसंत के स्वागत में बसंत पंचमी का त्यौहार मनाया जाता है।इस समय प्रकृति अपना सर्वोच्च निखार लिए होती है, इसलिए बसंत पंचमी को हरियाली और फसल का त्यौहार भी माना जाता है। बसंत पंचमी के दिन विद्या, कला और संगीत की देवी मां सरस्वती की भी आराधना की जाती हैं। मुख्यमंत्री  साय ने कामना की है कि बसंत पंचमी का पर्व सभी के जीवन में नई उमंग, ऊर्जा और उत्साह लेकर आए

मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को मातृ-पितृ पूजन दिवस की दी बधाई

मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को मातृ-पितृ पूजन दिवस की दी बधाई

 रायपुर । मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को मातृ-पितृ पूजन दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।मुख्यमंत्री ने कहा है कि बच्चों को अच्छे संस्कार देने और संस्कृति को सहेज कर रखने के लिए राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ में 14 फरवरी को बसंत पंचमी के दिन मातृ-पितृ दिवस मनाने का निर्णय लिया है। इससे माता-पिता और बच्चों के बीच का बंधन और मजबूत बनेगा और बच्चों में अच्छे संस्कारों का बीजारोपण होगा। यह दिन माता-पिता के प्रति सम्मान, प्यार और देखभाल के संस्कार विकसित करने के लिए समर्पित है।  साय ने कहा कि माता-पिता की सेवा से बढ़कर कुछ नहीं है। माता-पिता अपने बच्चों के लिए दिन रात मेहनत करते हैं। बच्चों का यह कर्त्तव्य है कि माता-पिता को सम्मान दें।

सीएम साय आज हरी झंडी दिखाकर रायपुर से रवाना करेंगे आस्था स्पेशल ट्रेन

सीएम साय आज हरी झंडी दिखाकर रायपुर से रवाना करेंगे आस्था स्पेशल ट्रेन

 रायपुर। अयोध्या में राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद से भक्तों का सैलाब उमड़ रहा है। हर हजारों लाखों की संख्या में रामभक्त अपने आराध्य राम लला के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में रामलला के दर्शन के लिए निकल रही आस्था स्पेशल ट्रेन को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

बता दें कि रामभक्तों में भी अयोध्या को लेकर उत्साह का माहौल है। पूरे देशभर से लोग राम लला के दर्शन के लिए जा रहे हैं। इस खास मौके पर छत्तीसगढ़वासियों को भी अब अयोध्या में अपने आराध्य के दर्शन करने का मौका मिलेगा।

पूरे देश में और पूरे विश्व में आज लोग रामलाल के दर्शन करने जा रहे
ये ट्रेन दोपहर 1 बजे रायपुर रेलवे स्टेशन से अयोध्या के लिए रवाना होगी। इस ख़ास मौके पर सीएम साय के साथ, संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, स्थानीय विधायक और जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। भाजपा महिला प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा ने इस संबंध में जानकारी दी। लक्ष्मी वर्मा ने कहा कि पूरे देश में और पूरे विश्व में आज लोग रामलाल के दर्शन करने जा रहे हैं। उसी कड़ी में छत्तीसगढ़ से भी पहली ट्रेन दुर्ग से 7 तारीख को गई है। दूसरी ट्रेन रायपुर संभाग के स्टेशन से चलेगी। उसे हमारे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। लक्ष्मी ने बताया कि अयोध्या में यहां के दर्शनार्थियों के स्वागत सत्कार के लिए भी टीम लगी हुई है। दर्शन के लिए नि:शुल्क बस की सुविधा है। छत्तीसगढ़ से 60 दिन तक वहां जाने वालों को ‘शबरी प्रसाद’ का वितरण किया जाएगा। रामलला विराजमान हो गए हैं। सभी में उत्साह है कि जितना जल्दी हो सके हम उनका दर्शन करें।

बजट सत्र का आठवां दिन आज : मंत्रियों के विभागवार अनुदान मांगों पर चर्चा

बजट सत्र का आठवां दिन आज : मंत्रियों के विभागवार अनुदान मांगों पर चर्चा

 रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र में आज  मंत्रियों के विभागवार अनुदान मांगों पर चर्चा शुरू होंगी। पहले दिन वरिष्ठ मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और डिप्टी सीएम विजय शर्मा के विभागों की मांगे पारित होंगी।

इससे पहले विधायक धर्मजीत सिंह शराब दुकानों में प्लेसमेंट कर्मियों की अनियमितता और जनक राम ध्रुव फसल बीमा लाभ न मिलने को लेकर ध्यानाकर्षण सूचनाएं पेश करेंगे।

CG Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल...जानें किसे मिली क्या जिम्मेदारी

CG Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल...जानें किसे मिली क्या जिम्मेदारी

 CG Police Transfer: सक्ती जिले में पुलिस विभाग में फेरबदल किया गया है. जिले की नई एसपी अंकिता शर्मा ने सोमवार को जिले के 4 थानों में पदस्थ अधिकारियों-कर्मचारियों के ट्रांसफर का ऑर्डर जारी किया हैं. जिसमें 8 निरीक्षक और 2 उपनिरीक्षकों का नाम शामिल है. आदेश के मुताबिक डभरा, चंद्रपुर, नगरदा और हसौद के थाना प्रभारी बदले गए है. इसके अलावा जिले में यातायात, महिला सेल और अजाक के लिए निरीक्षक नयुक्त किए गए है.

देखें आदेश –

BREAKING : एसपी ने आरक्षक को किया सस्पेंड, जानिए क्या है पूरा माजरा

BREAKING : एसपी ने आरक्षक को किया सस्पेंड, जानिए क्या है पूरा माजरा

 दुर्ग : एसपी जितेंद्र शुक्ला ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फिर एक आरक्षक को सस्पेंड कर दिया है, बताया जा रहा है कि आरक्षक अरविंद मिश्रा को खुर्सीपार थाने में पंजीबद्ध एनडीपीएस एक्ट (ndps act) के मामले में संदिग्ध आचरण पाए जाने के चलते यह कार्रवाई की गयी है. आपको बता दें कि वर्तमान में आरक्षक ACCU में पदस्थ, निलंबित आरक्षक को रक्षित केंद्र दुर्ग भेजा गया है.

CG BREAKING : एसपी ने आरक्षक को किया सस्पेंड, जानिए क्या है पूरा माजरा 
विधानसभा का शांतिपूर्ण संचालन बड़ी जिम्मेदारी वाला काम है : बृजमोहन

विधानसभा का शांतिपूर्ण संचालन बड़ी जिम्मेदारी वाला काम है : बृजमोहन

 विधानसभा शैक्षिक भ्रमण पर पहुंची छात्राओं ने संसदीय कार्य मंत्री से की मुलाकात

रायपुर । विधानसभा लोकतंत्र का मंदिर है, जहां प्रदेश भर के विधायक अपने-अपने क्षेत्रों के विकास के लिए कार्य करते हैं। विधानसभा कार्यवाही का शांतिपूर्ण संचालन बड़ी जिम्मेदारी वाला काम है इसके लिए विनम्र और शिष्टाचार रहना जरूरी है साथ ही हमे ध्यानपूर्वक सुनने और बिना किसी हिचकिचाहट के अपनी बात और विचार रखने चाहिए। इन आदतों को हमें अपने जीवन में भी इस्तेमाल करना चाहिए।

उक्त बातें संसदीय कार्य एवं शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने मंगलवार को शैक्षणिक भ्रमण पर विधानसभा पहुंची डॉ राधा बाई नवीन कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय रायपुर की छात्राओं से कही।

उन्होंने कहा कि विधानसभा, लोकतंत्र का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है, जो नागरिकों की आवाज को सरकार तक पहुंचाने का काम करती है। यह राज्य सरकार का एक महत्वपूर्ण अंग है जो राज्य के विकास और लोगों के कल्याण के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लेती है।

इस भ्रमण का उद्देश्य छात्राओं को विधानसभा कार्य प्रणाली को करीब से देखने और समझने का अवसर प्रदान करना था। छात्राओं ने देखा कि विधानसभा अध्यक्ष एक शिक्षक की भूमिका में सदन का संचालन कर रहे हैं। विपक्षी सदस्यों के साथ-साथ सत्ता पक्ष के सदस्यों को भी बारी-बारी से प्रश्न पुछने के लिए आमंत्रित कर रहे थे। अध्ययन दल ने सदन के आलावा विधानसभा के ग्रंथालय एवं सेंट्रल हॉल दिखाया गया तथा संसदीय व्यवस्था को सचित्र वर्णन किया गया। छात्राओं ने इस भ्रमण को बहुत ही ज्ञानवर्धक और रोचक बताया।छात्राओं ने विधायक अनुज शर्मा, ईश्वर साहू, श्रीमती भावना बोहरा, श्रीमती संगीता सिन्हा, श्रीमती चतुरी नंद से भी मुलाकात की। इस अवसर पर राजनीति विज्ञान की विभागाध्यक्ष डॉ मनीषा शर्मा, डॉ भूपेंद्र कुमार साहू, गायत्री शर्मा एवं अविनाश शर्मा भी उपस्थित रहे।

 

सेंट्रल जेल में कैदियों की सेल से पेनड्राइव, गुटखा-तंबाकू मिले...

सेंट्रल जेल में कैदियों की सेल से पेनड्राइव, गुटखा-तंबाकू मिले...

 'स्पेशल सर्विस' की शिकायत के बाद डीजी-एसपी ने सेंट्रल जेल में मारा छापा

रायपुर । रायपुर एसपी और डीजी के नेतृत्व में 200 पुलिस कर्मियों की टीम ने ने सेंट्रेल जेल में दबिश दी। तीन घंटे तक की गई जांच में गुटखा, तंबाकू और पेनड्राइव जब्त किए गए।

सूत्रों के अनुसार रायपुर की सेंट्रल जेल में कैदियों को स्पेशल सर्विस यानी की पैसे लेकर उन्हें खाने-पीने की सुविधाएं दिए जाने की शिकायतें आ रहीं थीं। इसके बाद मंगलवार को डीजी और एसपी के नेतृत्व में 200 पुलिसकर्मियों की टीम ने जेल में दी दबिश। महिला और पुरुष दोनों सेल में जाकर तीन घंटे तक जांच की गई। इस दौरान तीन खाली पेनड्राइव, गुटखा और तंबाकू जब्त किया गया।

दरअसल कुछ दिन पहले जेल के अंदर का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ था। इसमें कैदी हिस्ट्रीशीटर मुकेश बनिया ने 50 हजार रुपये रिश्वत और जेल के अंदर उपयोग हो रहे मोबाइल के बारे में जानकारी दी थी। इसके बाद एक और मामला सामने आया था। दोहरे हत्याकांड के आरोपित को अस्पताल में सुविधाएं मुहैया कराई जा रही थी।

यह जानकारी जब उच्च अधिकारियों के हाथ लगी तो मौके पर अधिकारी 200 पुलिसकर्मियों के साथ जेल पहुंचे और सघन चेकिंग की। जेल में औचक जांच के दौरान तीन खाली पेनड्राइव, गुटखा और तंबाकू जब्त किया गया। हालांकि पेन ड्राइव में कुछ भी खास हाथ नहीं लगा है। बताया जा रहा है कि वह खाली थी। हालांकि बड़ा सवाल यह खड़ा होता है कि जेल के अंदर पेनड्राइव का क्या काम। इसे किसने मंगाया था, किसलिए मंगाया था, इसकी जांच की जा रही है।

महतारी वंदन योजना को लेकर प्रदेश की महिलाओं में भारी उत्साह, अब तक 51 लाख 16 हजार से अधिक महिलाओं ने भरा आवेदन

महतारी वंदन योजना को लेकर प्रदेश की महिलाओं में भारी उत्साह, अब तक 51 लाख 16 हजार से अधिक महिलाओं ने भरा आवेदन

 रायपुर : महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू की गई महतारी वंदन योजना को लेकर प्रदेश की महिलाओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। योजना के तहत आवेदन भरने के लिए सभी जिलों में पंचायत और आंगनबाड़ी स्तर पर लगाए गए शिविरों में महिलाओं की काफी भीड़ उमड़ रही हैै। योजना का लाभ लेने के लिए प्रदेश में अब तक 51 लाख 16 हजार से अधिक महिलाओं के आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। 12 फरवरी को प्रदेश में 4 लाख 91 हजार 914 महिलाओं ने आवेदन किया है।  

उल्लेखनीय है कि महतारी वंदन योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा प्रतिवर्ष महिलाओं को 12 हजार रूपए दिये जाएंगे। प्रतिमाह मिलने वाले एक हजार रूपए से महिलाएं अपनी छोटी-मोटी जरूरतों को पूरा करने के साथ पारिवारिक जरूरतों में मदद कर सकेंगी।

जिलावार प्राप्त आवेदन- महतारी वंदन योजना के अंतर्गत अब तक रायगढ़ जिले में 01 लाख 86 हजार 289, जांजगीर-चांपा में 02 लाख 27 हजार 775, बलरामपुर में 01 लाख 60 हजार 78, बलौदाबाजार में 01 लाख 71 हजार 940, कोण्डागांव 01 लाख 10 हजार 334, कवर्धा 01 लाख 74 हजार 915, सूरजपुर में 01 लाख 73 हजार 195, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 42 हजार 790, गरियाबंद में 01 लाख 31 हजार 868, बेमेतरा में 02 लाख 1 हजार 955, सारंगढ़-बिलाईगढ़ से 01 लाख 56 हजार 260, रायपुर से 05 लाख 94 हजार 346, राजनांदगांव से 01 लाख 81 हजार 229, सक्ती से 01 लाख 23 हजार 455, खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई से 78 हजार 317, मुंगेली से 01 लाख 73 हजार 602, बालोद से 01 लाख 96 हजार 139, दंतेवाड़ा से 61 हजार 834, धमतरी से 1 लाख 49 हजार 586, जशपुर से 01 लाख 47 हजार 22, कोरबा से 01 लाख 67 हजार 201, कांकेर से 1 लाख  11 हजार 473, बस्तर से 01 लाख 46 हजार 163, दुर्ग में 02 लाख 62 हजार 708, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर से 51 हजार 782, बिलासपुर से 02 लाख 43 हजार 132, सरगुजा से 01 लाख 86 हजार 454, कोरिया से 50 हजार 941, सुकमा से 40 हजार 141, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही से 74 हजार 589, महासमुंद से 03 लाख 2 हजार 572, नारायणपुर से 17 हजार 170, बीजापुर से 18 हजार 760 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।

चाय पिलाकर आरोपी ने किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर वायरल करने की दी धमकी… जानिए पूरा मामला

चाय पिलाकर आरोपी ने किया दुष्कर्म, वीडियो बनाकर वायरल करने की दी धमकी… जानिए पूरा मामला

  दुर्ग. स्मृति नगर थाना क्षेत्र में चाय में नशे की गोली मिलाकर अनाचार करने का मामला सामने आया है. इस दौरान आरोपी वीडियो भी बनाता था और वायरल करने की धमकी देते हुए 2 वर्ष तक महिला के साथ दुष्कर्म करता रहा. अंततः पीड़ित महिला ने स्मृति नगर चौकी में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई. इसकी जानकारी होने पर आरोपी ने पुलिस चौकी पहुंचकर समर्पण किया

स्मृतिनगर पुलिस ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर अपराध पंजीबद्ध किया है. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी सेलून की दुकान है. उसके यहां काम करने वाले सहकर्मी ने केलबाड़ी दुर्ग निवासी मोहम्मद आरिफ रजा से अगस्त 2020 में परिचय कराया. इसके बाद इस्टाग्राम के जरिए दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई. इस बीच 12 नवंबर की शाम आरिफ उसे परिजनों से मुलाकात कराने का बोलकर न्यू दीनदयाल कॉलोनी खम्हरिया में ले गया. जहां घर पर ताला लगा हुआ था. पूछने पर 10-15 मिनट में परिजनो के आने की बात कही. इस पर अंदर ले जकर उसके लिए चाय बनाकर दी. जिसमें नशे की गोली मिली थी.

चाय पीकर महिला को चक्कर आने लगा. जिसका फायदा उठाकर आरोपी ने उसके साथ अनाचार किया. नशा कम होने पर उसने विरोध किया और थाने में शिकायत की बात कही तो आरिफ ने उसका गंदा वीडियो वायरल करने की धमकी देकर चुप करा दिया. इसके बाद उसे शादी का प्रलोभन देने लगा. इस बीच आरोपी ने 10 नवंबर 2023 को भी अनाचार किया. जिसके बाद पीड़िता ने 3 जनवरी को मोहम्मद आरिफ रजा के खिलाफ अपराध दर्ज कराया. सोमवार को आरोपी आरिफ रजा ने थाने में समर्पण किया.

छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द, कुछ हुई रिशेड्यूल

छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द, कुछ हुई रिशेड्यूल

 रायपुर. रायपुर रेल मंडल के सिलयारी- मांढर रेल खंड के समपार फाटक क.-407 टोर गेट पर अप-डाउन एवं मिडिल लाइन में गर्डर लॉन्चिंग अपग्रेडेशन का काम किया जाना है. जिसके कारण रायपुर रेल मंडल से होकर गुजरने वाली कुई ट्रेनें प्रभावित होंगी. इसमें 5 ट्रेनों को रद्द किया गया है.

ये ट्रेनें होंगी प्रभावित

दिनांक 15/16 फरवरी 2024 को रात्रि 1:00 बजे से 4:35 बजे तक 3 घंटे 35 मिनट का डाउन लाइन में ट्रैफिक ब्लॉक रहने के कारण गाड़ी संख्या 08728 रायपुर बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल 16 फरवरी 2024 को रद्द रहेगी.

दिनांक 19 फरवरी 2024 को रात्रि 23:00 बजे से दिनांक 20 फरवरी 2024 को सुबह 3:00 बजे तक अप एवं मिडिल लाइन में 4 घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक रहने के कारण

1) गाड़ी संख्या 08727 बिलासपुर रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल बिलासपुर से दिनांक 19 फरवरी 2024 को रद्द रहेगी.

(2) गाड़ी संख्या 18239 कोरबा नेताजी सुभाष चंद्र बोस कोरबा से दिनांक 19 फरवरी 2024 को रद्द रहेगी.

(3) गाड़ी संख्या 12856 नेताजी सुभाष चंद्र बोस(इतवारी) बिलासपुर स्टेशन से दिनांक 20 फरवरी 2024 को रद्द रहेगी.

(4) गाड़ी संख्या 08261 बिलासपुर रायपुर पैसेंजर स्पेशल दिनांक 20 फरवरी 2024 को रद्द रहेगी.

(5) गाड़ी संख्या 08275  रायपुर जूनागढ़ रोड पैसेंजर स्पेशल दिनांक 20 फरवरी 2024 को रद्द रहेगी.

(6) गाड़ी संख्या 18260 हावड़ा छत्रपति शिवाजी टर्मिनस दिनांक 19 फरवरी 2024 को हावड़ा से 2 घंटे री शेड्यूल की जाएगी.

CG NEWS : यात्रियों से भरी बस में लगी भीषण आग, बस जलकर पूरी तरह खाक

CG NEWS : यात्रियों से भरी बस में लगी भीषण आग, बस जलकर पूरी तरह खाक

 गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में यात्रियों से चलती बस में भीषण आग लग गई। आग लगते ही बस में सवार सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन बस पूरी तरीके से जलकर खाक हो गई। घटना बांधामुड़ा इलाके में देर रात 3 बजे के आसपास हुई।

जानकारी के मुताबिक, मनीष ट्रेवल्स की बस प्रयागराज से दुर्ग जा रही थी। मध्यप्रदेश बॉर्डर क्रॉस करने के बाद जैसे ही बस गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही पहुंची, तो बस के टायर में आग लग गई। जिसके बाद ड्राइवर ने बस को बांधामुड़ा गांव में रोक दिया। बस में आग लगने से यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। एक-एक कर सभी यात्रियों को बस से सुरक्षित बाहर निकाला गया। कुछ ही देर में आग ने पूरी बस को चपेट में ले लिया। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह से जलकर खाक हो चुकी थी।

विधानसभा में गुंजा राशन कार्ड संख्या का मुद्दा, भाजपा विधायक का सवाल – क्या गड़बड़ी की करेंगे जांच?

विधानसभा में गुंजा राशन कार्ड संख्या का मुद्दा, भाजपा विधायक का सवाल – क्या गड़बड़ी की करेंगे जांच?

 रायपुर। विधानसभा में भाजपा विधायक मोतीलाल साहू ने राशन कार्ड का मामला उठाते हुए सवाल किया पिछली सरकार ने ढिंढोरा पीटा था कि 40 लाख परिवार को ग़रीबी रेखा से बाहर लाया गया क्या जो गड़बड़ी हुई, उसकी जांच करेंगे। इस पर मंत्री दयालदास बघेल ने कहा कि शिकायत आने पर जांच करेंगे।

विधायक मोतीलाल साहू ने पूछा कि 2018 की स्थिति में कितने बीपीएल और एपीएल कार्ड धारक थे और राशन कार्ड की संख्या में कितनी वृद्धि हुई है? खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने जवाब दिया कि 2018 की स्थिति में 14 लाख 64 हज़ार 855 अंत्योदय राशनकार्ड, 42 लाख 60 हज़ार 937 प्राथमिकता राशनकार्ड और 55 हजार 436 एकल निराश्रित राशनकार्ड प्रचलित थे। 18 लाख 56 हज़ार 436 राशन कार्ड में वृद्धि हुई है।

विधायक राजेश मूणत ने पूछा कि क्या राशन कार्ड आधार से लिंक होगा। चौथी बार कार्ड छत्तीसगढ़ में छप रहा है। पिछली सरकार ने आधार से लिंक नहीं किया उन्होंने ही राशन कार्ड पर फोटो छापना चालू किया। मंत्री दयालदास बघेल ने कहा कि आधार से जोड़ रहे हैं।

सर्किट हाउस में NRI की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

सर्किट हाउस में NRI की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

 जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में जगदलपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां जिले के सर्किट हाउस में एक 70 साल के बुजुर्ग NRI की मौत हो गई है। मृतक का नाम अनिल पटेल है जो मूलतः गुजरात के रहने वाले थे। हालांकि, पिछले कई सालों से लंदन में निवास कर रहे थे। महुआ प्रोसेसिंग के काम के सिलसिले में जगदलपुर आए थे। जहां उनकी मौत हो गई। मामला जगदलपुर सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, NRI अनिल पटेल 2 दिन से सर्किट हाउस में रुके हुए थे। ऐसा बताया जा रहा है कि, आज वे अपने काम के सिलसिले से कलेक्टर से मुलाकात करने वाले थे। वहीं सुबह सर्किट हाउस के कर्मचारियों ने इनके कमरे का दरवाजा खटखटाया तो वे नहीं उठे। जिसके बाद कर्मचारियों ने इस मामले की जानकारी अधिकारी और पुलिस को दी।

विधायक चंद्राकर ने पूछा – क्वांटिफायबल डाटा आयोग कब और किन उद्देश्यों से गठित किया गया? आंकड़े क्या सार्वजनिक होंगे? सीएम ने दिया यह जवाब

विधायक चंद्राकर ने पूछा – क्वांटिफायबल डाटा आयोग कब और किन उद्देश्यों से गठित किया गया? आंकड़े क्या सार्वजनिक होंगे? सीएम ने दिया यह जवाब

 रायपुर। प्रश्नकाल में क्वांटिफायबल डेटा आयोग की रिपोर्ट को लेकर सदन में सवाल उठा। भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने डेटा आयोग की रिपोर्ट को सार्वजनिक करने की मांग की। मुख्यमंत्री ने रिपोर्ट सार्वजनिक करने पर विचार करने की बात कही।

विधानसभा में अजय चंद्राकर ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सवाल किया कि क्वांटिफायबल डाटा आयोग कब और किन उद्देश्यों से गठित किया गया? उसका कार्यकाल कितनी अवधि का था? उसके कार्यकाल को कितनी बार बढ़ाया गया और अंतिम बार कितनी अवधि के लिए कब तक बढ़ाया गया? रिपार्ट राज्य सरकार को कब सौंपी गई? किन-किन संस्थाओं को देनी थी? इसके चेयरमेन व सदस्य कौन-कौन थे तथा इनको क्या-क्या सुविधायें दी गयी एवं कितनी राशि व्यय की गयी?

क्वांटिफायबल डाटा आयोग ने क्या-क्या अनुशंसाएं दीं? क्या उन अनुशंसाओं का उपयोग राज्य सरकार ने कर लिया है? यदि कर रही है तो इनका उपयोग किन-किन क्षेत्रों में कर रही है? यदि नहीं कर रही है तो इस आयोग का गठन क्यों किया गया?

क्या उक्त डाटा को सार्वजनिक किया गया था? यदि नहीं, तो उसका कारण क्या था एवं उनकी अनुशंसाओं को सरकार द्वारा स्वीकार कर लागू किया गया है? यदि हां, तो सरकार इनका उपयोग किन-किन क्षेत्रों में, किन-किन कार्यों के लिये कर रही है? यदि नहीं, तो उसके कारण क्या हैं?

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने जवाब में बताया कि क्वांटिफायबल डाटा आयोग का गठन सामान्य प्रशासन विभाग के द्वारा 11 सितंबर 2019 द्वारा किया गया. इसका उद्देश्य राज्य की जनसंख्या में अन्य पिछड़े वर्गों तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों का सर्वेक्षण कर क्वांटिफायबल डाटा एकत्रित किया जाना था.

आयोग का कार्यकाल छह माह में प्रतिवेदन शासन को सौंपने हेतु गठन किया गया था, किन्तु प्रतिवेदन अपेक्षित होने के कारण आयोग का कार्यकाल 10 बार बढ़ाया गया, अंतिम बार 2 महीने की अवधि के लिए 31 दिसंबर 2022 तक के लिये बढ़ाया गया था. आयोग ने अपनी रिपोर्ट/प्रतिवेदन 21 नवंबर 2022 को राज्य सरकार को सौंपी.

उक्त रिपोर्ट/प्रतिवेदन किसी भी संस्थाओं को नहीं दी गई है. क्वांटिफायबल डाटा आयोग के चेयरमैन सेवानिवृत्त जिला एवं सेशन जज थे, आयोग में सदस्य नियुक्त नहीं किए गए थे. आयोग के चेयरमैन को मानदेय तथा समान पद के न्यायिक अधिकारियों को उपलब्ध सुविधाओं के अनुरूप सुविधाएं दी गई थी. कुल राशि 1,07,06,856 रुपए व्यय की गई.

आयोग से प्राप्त प्रतिवेदन में अनुशंसा नहीं अपितु निष्कर्ष दिए गए हैं, जिसके आधार पर 1 और 2 दिसम्बर, 2022 को विधान सभा के विशेष सत्र में राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ लोक सेवा (अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों और अन्य पिछड़े वर्गों के लिए) आरक्षण (संशोधन) विधेयक, 2022 तथा छत्तीसगढ़ शैक्षणिक संस्था (प्रवेश में आरक्षण) (संशोधन) विधेयक, 2022 लाया गया, जो सर्वसम्मति से विधान सभा द्वारा पारण किया गया है.

राज्य शासन द्वारा आयोग से प्राप्त उक्त निष्कर्ष एवं डाटा का उपयोग छत्तीसगढ़ लोक सेवा (अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों और अन्य पिछड़े वर्गों के लिए) आरक्षण (संशोधन) विधेयक, 2022 तथा छत्तीसगढ़ शैक्षणिक संस्था (प्रवेश में आरक्षण) (संशोधन) विधेयक, 2022 में किया गया.

मुख्यमंत्री ने बताया कि आयोग का गठन राज्य की जनसंख्या में अन्य पिछड़े वर्गों तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों का सर्वेक्षण कर क्वांटिफायबल डाटा एकत्रित कर प्रतिवेदन शासन को सौंपने के लिए गठन किया गया था. आयोग से प्राप्त निष्कर्ष/डाटा को राज्य सरकार द्वारा स्वीकार कर छत्तीसगढ़ लोक सेवा (अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों और अन्य पिछड़े वर्गों के लिए) आरक्षण (संशोधन) विधेयक, 2022 तथा छत्तीसगढ़ शैक्षणिक संस्था (प्रवेश में आरक्षण) (संशोधन) विधेयक, 2022 में किया गया है.

अंबिकापुर पहुंची भारत जोड़ो न्याय यात्रा, राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे करेंगे बड़ी सभा

अंबिकापुर पहुंची भारत जोड़ो न्याय यात्रा, राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे करेंगे बड़ी सभा

 रायपुर। अंबिकापुर पहुंची भारत जोड़ो न्याय यात्रा का टीएस सिंहदेव ने स्वागत किया। पूर्व डिप्टी सीएम ने अपने ट्वीट में बताया कि हमारे नेता राहुल गांधी का अंबिकापुर में हार्दिक स्वागत।

आज राहुल गांधी और छत्तीसगढ़ के कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट के साथ अंबिकापुर के जनमानस को जागृत कर रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा में सम्मिलित हुआ।अंबिकापुर कला केंद्र में दोपहर 2 बजे कांग्रेस की बड़ी जनसभा होगी. इस सभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी विशाल जनसभा को संभोधित करेंगे.इससे पहले उदयपुर में राहुल गांधी ने पीएम मोदी और अडानी पर हमला बोला. राहुल ने कहा “हिंदुस्तान में जहां भी आप देखेंगे अडानी का नाम दिखेगा. मोदी सरकार ने पोर्ट, एयरपोर्ट, इंफ्रास्ट्रक्चर, जंगल, समंदर.. सबकुछ अडानी के हवाले कर दिया है.

breaking : आस्था एक्सप्रेस ट्रेन आज रायपुर से होगी रवाना...सीएम साय दिखाएंगे हरी झंडी…!!

breaking : आस्था एक्सप्रेस ट्रेन आज रायपुर से होगी रवाना...सीएम साय दिखाएंगे हरी झंडी…!!

रायपुर। अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए मंगलवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. दोपहर 1 बजे रायपुर रेलवे स्टेशन में आस्था एक्सप्रेस ट्रेन अयोध्या के लिये रवाना होगी. जिसमें महिला, पुरुष, युवा, बच्चे सभी भगवान श्रीराम के दर्शन का लाभ लेंगे. सीएम साय के साथ, संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, स्थानीय विधायक और जनप्रतिनिधि शामिल होंगे. भाजपा महिला प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा ने इस संबंध में जानकारी दी.

लक्ष्मी वर्मा ने कहा कि पूरे देश में और पूरे विश्व में आज लोग रामलाल के दर्शन करने जा रहे हैं. उसी कड़ी में छत्तीसगढ़ से भी पहली ट्रेन दुर्ग से 7 तारीख को गई है. दूसरी ट्रेन रायपुर संभाग के स्टेशन से चलेगी. उसे हमारे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे.

लक्ष्मी ने बताया कि अयोध्या में यहां के दर्शनार्थियों के स्वागत सत्कार के लिए भी टीम लगी हुई है. दर्शन के लिए नि:शुल्क बस की सुविधा है. छत्तीसगढ़ से 60 दिन तक वहां जाने वालों को ‘शबरी प्रसाद’ का वितरण किया जाएगा. रामलला विराजमान हो गए हैं. सभी में उत्साह है कि जितना जल्दी हो सके हम उनका दर्शन करें.

Breaking : बजट सत्र का 7वां दिन, वित्तमंत्री ओपी चौधरी आज पेश करेंगे कैग रिपोर्ट…

Breaking : बजट सत्र का 7वां दिन, वित्तमंत्री ओपी चौधरी आज पेश करेंगे कैग रिपोर्ट…

 रायपुर। आज मंगलवार 13 फरवरी को छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का 7वां दिन होगा. जानें आज सदन में किन-किन विषयों पर कार्रवाही होगी. बता दें कि आज प्रश्नकाल में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने विभाग से जुड़े प्रश्नों का उत्तर देंगे. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, वित्तमंत्री ओपी चौधरी पत्रों को पटल पर रखेंगे. ध्यानाकर्षण के दौरान विधायक गोमती साय कुनकुरी विधानसभा के ग्राम दुलदुला स्थित श्री नदी में उच्चस्तरीय पुलिया निर्माण कार्य रोके जाने से हो रही परेशानियों की ओर उपमुख्यमंत्री लोक निर्माण का ध्यान आकर्षित करेंगी. वहीं कांग्रेस विधायक कुंवर सिंह निषाद प्रदेश में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं की ओर उपमुख्यमंत्री गृह का ध्यान आकर्षित करेंगे. वित्तीय वर्ष 2024-25 आय व्यय पर सामान्य चर्चा होगी.

CRIME : पति पर पेट्रोल डालकर पत्नी ने लगाई आग, हत्या की पूर्व से की थी प्लानिंग

CRIME : पति पर पेट्रोल डालकर पत्नी ने लगाई आग, हत्या की पूर्व से की थी प्लानिंग

 रायगढ़ :  जिले में पुलिस ने पति पर पेट्रोल डालकर आग लगाकर हत्या करने वाली आरोपित पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है, बता दें कि बीते 9 फरवरी को लैलूंगा पुलिस को एक नये बन रहे मकान अंदर एक व्यक्ति का शव जले हालत में पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर पुलिस मामले की जाँच कर रही थी।

पुलिस जांच में मृतक की पहचान राजू रजक पिता अशर्फी लाल रजक उम्र 45 वर्ष निवासी इंदिरा नगर रायगढ़ लैलूंगा के रूप में हुआ। मृतक के छोटे भाई कैलाश रजक ने बताया कि करीब 15 साल पहले उसका भाई राजू रजक ने अनिमा एक्का से प्रेम विवाह किया है। जिनका करीब 14 साल का लड़का है।

रिपोर्टकर्ता ने बताया कि उसका भाई राजू करीब 5 साल से ग्राम सरबकोम्बो में रहता था। 6 फरवरी को अपने परिवार के साथ इंदिरा नगर लैलूंगा इनके घर आया था। राजू शराब सेवन का आदी था, 8 फरवरी को भी राजू शराब पिया हुआ था। दोनों पति-पत्नी रात को लड़ाई झगड़ा किये और फिर रात को ही घर से निकल गए। दूसरे दिन 09 फरवरी को सुबह पता चला कि इंदिरानगर में पवन मिंज के नये बन रहे मकान के अंदर भाई राजू का शव पड़ा है। खबर पाकर जाकर देखा तो राजू चित हालत में मरा पड़ा था पूरा शरीर जल चुका था।

प्रभारी द्वारा घटना को लेकर संदेह व्यक्त कि महिला अनिमा एक्का उम्र 44 वर्ष को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जिसने योजना के तहत पति की आग लगाकर हत्या करना कबूल कर घटना का वृतांत बतायी। आरोपिया अनिमा एक्का ऊर्फ अन्नू पति राजू रजक बताई कि उसके पति राजू एक्का शराब पीकर आये दिन झगड़ा मारपीट, गाली गलौच करता था जिससे तंग आकर उसने उसकी पेट्रोल से आग लगाकर हत्या करने का प्लान बनाई और दोपहर को स्वयं पेट्रोल पंप से पेट्रोल खरीद कर लायी । 08 फरवरी की रात को उसने राजू को गांव जाने के बहाने घर से इंदिरा नगर में बन रहे नये मकान में लेकर गई, जहां सोये अवस्था में राजू के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी जिससे राजू की मौत हो गया। लैलूंगा पुलिस द्वारा महत्वपूर्ण साक्ष्य की जप्ती कर आरोपिया को हत्या के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के मंसूबे पर फेरा पानी, 3 किलो का आईईडी बरामद कर किया डिफ्यूज…

सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के मंसूबे पर फेरा पानी, 3 किलो का आईईडी बरामद कर किया डिफ्यूज…

 दंतेवाड़ा।  जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र के पोटाली जाने वाले रास्ते में सुरक्षा बलों की टीम ने नक्सलियों द्वारा रोड के किनारे लगाए हुए 3 किलो की आईईडी बरामद कर निष्क्रिय किया है। बताया जाता है कि नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से आईईडी बम प्लांट किया था। बता दें कि पुलिस अधीक्षक गौरव रॉय के निर्देश पर अरनपुर थाना प्रभारी के नेतृत्व में सीआरपीएफ 111 वाहिनी की बीडीएस टीम तथा सीएएफ पोटाली के बल सड़क सुरक्षा में लगे हुए थे। तभी संयुक्त बल द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर 3 किलो का आईईडी बरामद कर डिफ्यूज किया है। इस प्रकार संयुक्त बल ने माओवादियों द्वारा सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने का मकसद को नाकाम कर दिया है।

पूर्व विधायक को प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने थमाया नोटिस, तीन दिन के भीतर मांगा जवाब, जानिए पूरा मामला…

पूर्व विधायक को प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने थमाया नोटिस, तीन दिन के भीतर मांगा जवाब, जानिए पूरा मामला…

 रायगढ़. भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान ड्यूटी में तैनात पुलिस जवानों से अभद्र व्यवहार करने पर रायगढ़ के पूर्व विधायक प्रकाश नायक को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने नोटिस थमाया है. नोटिस का लिखित जवाब 3 दिनों के भीतर प्रदेश कांग्रेस कमेटी को देना होगा.

प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैंदू ने बताया, बता दें कि न्याय यात्रा के छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान 8 फरवरी को रायगढ़ जिले के रेंगारपाली कार्यकम स्थल पर पूर्व विधायक प्रकाश नायक व्हीआईपी ड्यूटी में तैनात पुलिस जवानों के साथ अर्मादित एवं अभद्र व्यवहार किए जाने का मामला सोशल मीडिया/पोर्टल न्यूज के माध्यम से संज्ञान में आया है. उनके द्वारा किए गए इस कृत्य से कांग्रेस पार्टी संगठन की छवि धुमिल हुई है, जो पार्टी अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है. छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है.