नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
breaking : आस्था एक्सप्रेस ट्रेन आज रायपुर से होगी रवाना...सीएम साय दिखाएंगे हरी झंडी…!!

breaking : आस्था एक्सप्रेस ट्रेन आज रायपुर से होगी रवाना...सीएम साय दिखाएंगे हरी झंडी…!!

रायपुर। अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए मंगलवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. दोपहर 1 बजे रायपुर रेलवे स्टेशन में आस्था एक्सप्रेस ट्रेन अयोध्या के लिये रवाना होगी. जिसमें महिला, पुरुष, युवा, बच्चे सभी भगवान श्रीराम के दर्शन का लाभ लेंगे. सीएम साय के साथ, संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, स्थानीय विधायक और जनप्रतिनिधि शामिल होंगे. भाजपा महिला प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा ने इस संबंध में जानकारी दी.

लक्ष्मी वर्मा ने कहा कि पूरे देश में और पूरे विश्व में आज लोग रामलाल के दर्शन करने जा रहे हैं. उसी कड़ी में छत्तीसगढ़ से भी पहली ट्रेन दुर्ग से 7 तारीख को गई है. दूसरी ट्रेन रायपुर संभाग के स्टेशन से चलेगी. उसे हमारे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे.

लक्ष्मी ने बताया कि अयोध्या में यहां के दर्शनार्थियों के स्वागत सत्कार के लिए भी टीम लगी हुई है. दर्शन के लिए नि:शुल्क बस की सुविधा है. छत्तीसगढ़ से 60 दिन तक वहां जाने वालों को ‘शबरी प्रसाद’ का वितरण किया जाएगा. रामलला विराजमान हो गए हैं. सभी में उत्साह है कि जितना जल्दी हो सके हम उनका दर्शन करें.

Breaking : बजट सत्र का 7वां दिन, वित्तमंत्री ओपी चौधरी आज पेश करेंगे कैग रिपोर्ट…

Breaking : बजट सत्र का 7वां दिन, वित्तमंत्री ओपी चौधरी आज पेश करेंगे कैग रिपोर्ट…

 रायपुर। आज मंगलवार 13 फरवरी को छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का 7वां दिन होगा. जानें आज सदन में किन-किन विषयों पर कार्रवाही होगी. बता दें कि आज प्रश्नकाल में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने विभाग से जुड़े प्रश्नों का उत्तर देंगे. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, वित्तमंत्री ओपी चौधरी पत्रों को पटल पर रखेंगे. ध्यानाकर्षण के दौरान विधायक गोमती साय कुनकुरी विधानसभा के ग्राम दुलदुला स्थित श्री नदी में उच्चस्तरीय पुलिया निर्माण कार्य रोके जाने से हो रही परेशानियों की ओर उपमुख्यमंत्री लोक निर्माण का ध्यान आकर्षित करेंगी. वहीं कांग्रेस विधायक कुंवर सिंह निषाद प्रदेश में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं की ओर उपमुख्यमंत्री गृह का ध्यान आकर्षित करेंगे. वित्तीय वर्ष 2024-25 आय व्यय पर सामान्य चर्चा होगी.

CRIME : पति पर पेट्रोल डालकर पत्नी ने लगाई आग, हत्या की पूर्व से की थी प्लानिंग

CRIME : पति पर पेट्रोल डालकर पत्नी ने लगाई आग, हत्या की पूर्व से की थी प्लानिंग

 रायगढ़ :  जिले में पुलिस ने पति पर पेट्रोल डालकर आग लगाकर हत्या करने वाली आरोपित पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है, बता दें कि बीते 9 फरवरी को लैलूंगा पुलिस को एक नये बन रहे मकान अंदर एक व्यक्ति का शव जले हालत में पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर पुलिस मामले की जाँच कर रही थी।

पुलिस जांच में मृतक की पहचान राजू रजक पिता अशर्फी लाल रजक उम्र 45 वर्ष निवासी इंदिरा नगर रायगढ़ लैलूंगा के रूप में हुआ। मृतक के छोटे भाई कैलाश रजक ने बताया कि करीब 15 साल पहले उसका भाई राजू रजक ने अनिमा एक्का से प्रेम विवाह किया है। जिनका करीब 14 साल का लड़का है।

रिपोर्टकर्ता ने बताया कि उसका भाई राजू करीब 5 साल से ग्राम सरबकोम्बो में रहता था। 6 फरवरी को अपने परिवार के साथ इंदिरा नगर लैलूंगा इनके घर आया था। राजू शराब सेवन का आदी था, 8 फरवरी को भी राजू शराब पिया हुआ था। दोनों पति-पत्नी रात को लड़ाई झगड़ा किये और फिर रात को ही घर से निकल गए। दूसरे दिन 09 फरवरी को सुबह पता चला कि इंदिरानगर में पवन मिंज के नये बन रहे मकान के अंदर भाई राजू का शव पड़ा है। खबर पाकर जाकर देखा तो राजू चित हालत में मरा पड़ा था पूरा शरीर जल चुका था।

प्रभारी द्वारा घटना को लेकर संदेह व्यक्त कि महिला अनिमा एक्का उम्र 44 वर्ष को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जिसने योजना के तहत पति की आग लगाकर हत्या करना कबूल कर घटना का वृतांत बतायी। आरोपिया अनिमा एक्का ऊर्फ अन्नू पति राजू रजक बताई कि उसके पति राजू एक्का शराब पीकर आये दिन झगड़ा मारपीट, गाली गलौच करता था जिससे तंग आकर उसने उसकी पेट्रोल से आग लगाकर हत्या करने का प्लान बनाई और दोपहर को स्वयं पेट्रोल पंप से पेट्रोल खरीद कर लायी । 08 फरवरी की रात को उसने राजू को गांव जाने के बहाने घर से इंदिरा नगर में बन रहे नये मकान में लेकर गई, जहां सोये अवस्था में राजू के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी जिससे राजू की मौत हो गया। लैलूंगा पुलिस द्वारा महत्वपूर्ण साक्ष्य की जप्ती कर आरोपिया को हत्या के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के मंसूबे पर फेरा पानी, 3 किलो का आईईडी बरामद कर किया डिफ्यूज…

सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के मंसूबे पर फेरा पानी, 3 किलो का आईईडी बरामद कर किया डिफ्यूज…

 दंतेवाड़ा।  जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र के पोटाली जाने वाले रास्ते में सुरक्षा बलों की टीम ने नक्सलियों द्वारा रोड के किनारे लगाए हुए 3 किलो की आईईडी बरामद कर निष्क्रिय किया है। बताया जाता है कि नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से आईईडी बम प्लांट किया था। बता दें कि पुलिस अधीक्षक गौरव रॉय के निर्देश पर अरनपुर थाना प्रभारी के नेतृत्व में सीआरपीएफ 111 वाहिनी की बीडीएस टीम तथा सीएएफ पोटाली के बल सड़क सुरक्षा में लगे हुए थे। तभी संयुक्त बल द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर 3 किलो का आईईडी बरामद कर डिफ्यूज किया है। इस प्रकार संयुक्त बल ने माओवादियों द्वारा सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने का मकसद को नाकाम कर दिया है।

पूर्व विधायक को प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने थमाया नोटिस, तीन दिन के भीतर मांगा जवाब, जानिए पूरा मामला…

पूर्व विधायक को प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने थमाया नोटिस, तीन दिन के भीतर मांगा जवाब, जानिए पूरा मामला…

 रायगढ़. भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान ड्यूटी में तैनात पुलिस जवानों से अभद्र व्यवहार करने पर रायगढ़ के पूर्व विधायक प्रकाश नायक को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने नोटिस थमाया है. नोटिस का लिखित जवाब 3 दिनों के भीतर प्रदेश कांग्रेस कमेटी को देना होगा.

प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैंदू ने बताया, बता दें कि न्याय यात्रा के छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान 8 फरवरी को रायगढ़ जिले के रेंगारपाली कार्यकम स्थल पर पूर्व विधायक प्रकाश नायक व्हीआईपी ड्यूटी में तैनात पुलिस जवानों के साथ अर्मादित एवं अभद्र व्यवहार किए जाने का मामला सोशल मीडिया/पोर्टल न्यूज के माध्यम से संज्ञान में आया है. उनके द्वारा किए गए इस कृत्य से कांग्रेस पार्टी संगठन की छवि धुमिल हुई है, जो पार्टी अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है. छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है.

विधानसभा में आज: मुख्यमंत्री सहित ये मंत्री देंगे सवालों का जवाब, कानून-व्यवस्था का मुद्दा गूंजेगा सदन में

विधानसभा में आज: मुख्यमंत्री सहित ये मंत्री देंगे सवालों का जवाब, कानून-व्यवस्था का मुद्दा गूंजेगा सदन में

 रायपुर। विधानसभा में आज मुख्यमंत्री अपने विभागों के सवाल का जवाब देंगे। वहीं, महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और खाद्य मंत्री दयालदास बघेल सवालों का सामना करेंगे। लक्ष्मी राजवाड़े पहली बार सदन में सवालों का जवाब देगी। आज प्रश्नकाल में आंगनबाड़ी केंद्रों में गड़बड़ी, कुपोषण अभियान सहित भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सदन गरमा सकता है। वहीं खाद्य विभाग की गड़बड़ी का मुद्दा भी आज सदन में गूंज सकता है। धान के अवैध भंडारण और परिवहन को लेकर भी सदन में सवाल जवाब होगा।

विधानसभा में मंगलवार को दो ध्यानाकर्षण प्रस्तुत होंगे। एक तरफ जहां कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष  सदन में सत्ता पक्ष को घेरेगा। तो वहीं, भाजपा विधायक गोमती साय ग्राम दुलदुला में नदी में उच्च स्तरीय पुलिया निर्माण कार्य रोके जाने से हो रही परेशानी की ओर डिप्टी सीएम लोक निर्माण मंत्री अरुण साव का ध्यान आकर्षित करेगी। कांग्रेस विधायक कुंवर सिंह निषाद प्रदेश में लगातार बढ़ रही अपराधी घटनाओं को लेकर उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा का ध्यान आकर्षित करेंगे।

वहीं मुख्यमंत्री विष्णु देव छत्तीसगढ़ मोटरयान कराधान अधिनियम सदन के पटल पर रखेंगे। जबकि, ओपी चौधरी वित्त मंत्री नियंत्रक महालेखाकार से प्राप्त विनियोग लेखा छत्तीसगढ़ विधानसभा के पटल पर रखेंगे

छत्तीसगढ़ में अब तक किसानों से 144.92 लाख मीट्रिक टन धान की समर्थन मूल्य पर रिकार्ड खरीदी

छत्तीसगढ़ में अब तक किसानों से 144.92 लाख मीट्रिक टन धान की समर्थन मूल्य पर रिकार्ड खरीदी

 रायपुर। राज्य सरकार द्वारा अब तक किसानों से 144.92 लाख मीट्रिक टन धान की समर्थन मूल्य पर रिकार्ड खरीदी की जा चुकी है। धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए निरंतर धान का उठाव जारी है। अब तक 106 लाख 69 हजार 702 मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ जारी किया गया है, जिसके विरूद्ध मिलर्स द्वारा 103 लाख 40 हजार 304 मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है। धान उपार्जन के एवज में किसानों को 31 हजार 913 करोड़ रूपए से अधिक की राशि का भुगतान बैंक के माध्यम से किया गया है। मार्कफेड के महाप्रबंधक से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में समर्थन मूल्य पर अब तक 24 लाख 72 हजार 440 किसानों से 4 फरवरी 2024 तक 144 लाख 92 हजार 96 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है।

 
छत्तीसगढ़ में लागू रहेगी पुरानी पेंशन योजना

छत्तीसगढ़ में लागू रहेगी पुरानी पेंशन योजना

 रायपुर। छत्‍तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र में सोमवार को भाजपा विधायक सुशांत शुक्‍ला के प्रश्‍न के जवाब में वित्‍त मंत्री ओपी चौधरी ने सदन को बताया कि फिलहाल राज्‍य में पुरानी पेंशन योजना ही लागू रहेगी।

 इमसें बदलाव का कोई प्रस्‍ताव सरकार के पास विचाराधीन नहीं है। वित्तमंत्री ने बतायाकि, केन्द्र सरकार से नहीं बल्कि पीएफआरडीए से कुल राशि रुपए 19136.81 करोड़ राज्य सरकार को प्राप्त होना है।

 विधायक के सवालों का जबाब देते हुए वित्तमंत्री ने आरोप लगाया कि, ओपीएस लागू करने के पीछे तत्‍कालीन सरकार की मंशा 19 हजार करोड़ रुपए को हासिल करना था, जो पीएफआरडीए में जमा है।

ओपीएस की सहमति देने वाले कर्मचारी और अधिकारियों के लिए एनपीएस खाते में नियमित राशि प्रतिमाह जमा नहीं होने पर उनके खाते को नियमित और जीवित रखने के संबंध में पीएफआरडीए अधिनियम में खाते के अप्रचलित होने संबंधी प्रावधान नहीं है।

इस जिले के 20 शिक्षकों पर लटकी बर्खास्तगी की तलवार, जानिए क्या है वजह..?

इस जिले के 20 शिक्षकों पर लटकी बर्खास्तगी की तलवार, जानिए क्या है वजह..?

 0 कई शिक्षक तो 10-11 साल से नहीं आ रहे स्कूल…

बिलासपुर। जिले में स्कूल शिक्षा विभाग की विभिन्न शालाओं से 20 शिक्षक एवं कर्मचारी लंबे समय से अनधिकृत रूप से नदारद हैं। इनमें 13 शिक्षकों की गैरहाजिरी 3 साल से अधिक अवधि की और 7 शिक्षक एवं कर्मचारी 3 साल से कम अवधि से स्कूल नहीं पहुंच रहे हैं।

DEO ने कलेक्टर को सौंपी सूची

जिला शिक्षा अधिकारी ने आज टीएल की बैठक में जिला कलेक्टर अवनीश शरण को उनके निर्देशों के अनुरूप नदारद शिक्षकों की सूची सौंप दी। कलेक्टर ने तीन साल से अधिक अवधि से गायब शिक्षकों की सेवा समाप्ति के लिए अंतिम नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। तीन साल से कम अवधि वाले कर्मियों को भी कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए कहा है। इनमें से कुछ शिक्षक तो दस-दस, ग्यारह-ग्यारह साल से बिना सूचना के स्कूल से गायब हैं। इससे स्कूल की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

ये है गैरहाजिर शिक्षकों की फेहरिश्त

जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार बिल्लीबंद (कोटा)के शिक्षक बत्तीलाल मीना 11 वर्ष से, श्रीमती मनोरमा तिवारी रिस्दा 10 साल से, श्रीमती प्रेमलता पाण्डेय नवागांव 9 साल से, राकेश उरांव दर्रीघाट 8 साल से, श्रीमती अल्का महतो फरहदा 7 साल से, श्रीमती नलिनी अग्रवाल दर्रीघाट 6 साल से, दिव्यनारायण रात्रे 6 साल से, स्टेनली मार्क एक्का तिफरा, 5 साल से, बसंत कुमार लकड़ा ओखर 5 साल से, श्रीमती शारदा सिंह, मोढ़े 5 साल से, यशवंत कुमार साहू डण्डासागर 3 साल से, मेघा यादव परसापानी 3 साल से, हरीराम पटेल भटचैरा 3 साल से, शिवकुमार बछालीखुर्द 2 साल से, अमन मिरी 22 महीने से, श्याम सुंदर तिवारी सीपत 18 माह से, राकेश मिश्रा बेलसरा 18 माह से, मदनलाल श्यामले कंआंजति 17 माह से, रामबिहारी ताम्रकार मस्तरी 15 माह से तथा शशिकान्त यादव सीस 11 महीने से स्कूल नहीं पहुंच रहे हैं।बताते चलें कि लगातार तीन साल से अधिक अवधि से शासकीय सेवा से बाहर रहने पर कर्मचारी की सेवा समाप्ति के नियम हैं।

मरीन ड्राइव में बड़ा हादसा, तेज रफ्तार कार ने युवक को कुचला, मौके पर मौत

मरीन ड्राइव में बड़ा हादसा, तेज रफ्तार कार ने युवक को कुचला, मौके पर मौत

 रायपुर। राजधानी के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि मरीन ड्राइव में एक तेज रफ्तार कार ने युवा कारोबारी को अपने चपेट में ले लिया. हादसे में युवक मौके पर ही मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेजकर जांच में जुट गई है. आरोपी कार चालक कार लेकर घटनास्थल से फरार हो गया है. 

 जानकारी के मुताबिक, मरीन ड्राइव में मृतक कारोबारी तड़के अपनी कार खड़ी कर चाय दुकान जाने के लिए सड़क क्रास कर रहा था. इस दौरान तेज रफ्तार अज्ञात कार ने उसे कुचला दिया. हादसे में युवा ट्रेवल्स कारोबारी ईश्वर पिल्ले की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेजकर जांच में जुट गई है. आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया है, पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार की तलाश कर रही है.

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को मिल रहा हर वर्ग का समर्थनः पायलट

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को मिल रहा हर वर्ग का समर्थनः पायलट

’10 साल अन्याय का काल’: जयराम रमेश

कटघोरा। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक जो यात्रा रही, उसका असर पूरे भारत में पड़ा था। इसलिए पूर्व से पश्चिम तक की एक और यात्रा राहुल गांधी कर रहे हैं। मुझे पूरा विश्वास है, हर वर्ग का समर्थन यात्रा को मिल रहा है। एक चेतना देश मे अब जागृत हो चुकी है। हमारी सरकार की जो नीतियां थी, उसका लाभ क्षेत्रवासियों को मिलेगा

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दूसरे दिन पत्रकारवार्ता में महासचिव जयराम रमेश ने बड़ा बयान दिया है। इस दौरान छत्तीसगढ़ के दिग्गज नेता और कांग्रेस प्रभारी भी मौजूद रहे। जयराम रमेश ने कहा, भारत जोड़ो न्याय यात्रा का 30वां दिन है। यह न्याय यात्रा पांच न्याय के लिए है।

संविधान का जो मूल उद्देश्य है उसके लिए यह यात्रा है। पिछला 10 साल अन्याय का काल रहा है। नारी न्याय, युवा न्याय, किसान न्याय, श्रमिक न्याय और हिस्सेदारी का न्याय की बात कांग्रेस कर रही है। यह पूरी तरह से वैचारिक यात्रा है।

भूपेश बघेल ने यात्रा को लेकर कहा, छत्तीसगढ़ से राहुल गांधी का रिश्ता पुराना है। राहुल गांधी यहां आते रहे हैं। पहले भी इस क्षेत्र में राहुल गांधी आए थे। देश के विकास में सबकी भागदारी है। हम सब देश को भाईचारा के साथ आगे बढ़ाना चाहते हैं।

डॉ. चरण दास महंत ने भारत जोड़ो न्याय को लेकर कहा कि जल-जंगल-जमीन का जो मुद्दा है। उस मुद्दे के साथ राहुल खड़े हैं। अडानी को अवैध लाभ पहुंचाने की कोशिश हो रही है. जंगल और आदिवासी तबाह हो रहे हैं।

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा, छत्तीसगढ़ में यात्रा का दूसरा दिन है। छत्तीसगढ़ के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह है. हमें अन्याय के खिलाफ लड़ना है। लोकसभा में मोदी सरकार को हराना है।

स्मार्ट सिटी में भ्रष्टाचार को होगी जांच, विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी ने की घोषणा

स्मार्ट सिटी में भ्रष्टाचार को होगी जांच, विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी ने की घोषणा

 विधानसभा में आज स्मार्ट सिटी में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठा। ध्यानाकर्षण में राजेश मूणत ने अपात्र को काम देने और भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि स्मार्ट योजना के कामों में करोड़ों रुपए की राशि की बंदरबांट की गयी है। बगैर दक्षता देखे ही, मिलीभगत कर स्मार्ट सिटी का काम दे दिया गया। कई गैर जरूरी कामों को कर दिया गया।

उन्होंने इस मामले में राज्य सरकार से जांच की मांग की। जवाब में मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि सभी काम दक्षता देखने के बाद दिए गए हैं। प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंसी के परीक्षण के बाद ही स्मार्ट सिटी के लिए कामों का वर्क आर्डर जारी किया गया है।

इस पर राजेश मूणत ने कहा कि रायपुर स्मार्ट सिटी के कामों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया गया है। कई ऐसी कंपनियों को काम दिया गया, जिन्हें उन मामलों की विशेषज्ञता ही नहीं थी। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच करायी जाये, तो बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां सामने आयेगी। भाजपा विधायक की मांग पर वित्त मंत्री ने सदन में जांच की घोषणा की। वित्त मंत्री ने कहा कि साइंस कॉलेज चौपाटी के संबंध में भी जांच की जायेगी।

साथ ही चौपाटी हटाने के संबंध में नगरीय प्रशासन विभाग से चर्चा की जायेगी। मंत्री ओपी चौधरी ने सदन में कहा कि स्मार्ट सिटी की गड़बड़ियों की जांच होगी, साथ ही गलत ढंग से काम करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

CRIME: आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर कारोबारी से लूट, कार और नकदी लूटकर भागे बदमाश

CRIME: आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर कारोबारी से लूट, कार और नकदी लूटकर भागे बदमाश

 रायपुर। राजधानी रायपुर में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। आए दिन लूट पाट, चोरी चाकूबाजी थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर बदमाशों ने राखी थाना क्षेत्र में दंतेवाड़ा के कारोबारी से लूट की वारदात हुई है। बाइक सवार बदमाशों ने पहले रास्ता पूछा इसके बाद आंख में मिर्ची पाउडर डालकर कार और 25 हजार रुपये नकदी लूटकर फरार हो गए। राखी थाना पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

राखी थाने में जय नारायण सिंह ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। प्रार्थी ने बताया कि वह कतियार रास वार्ड नंबर तीन दंतेवाडा में रहते हैं। रविवार की शाम छह बजे अपनी पत्नी के बड़े भाई की कार से धमतरी से रायपुर नेशनल हाइवे रोड से आ रहा था। रात लगभग नौ बजे निमोरा के पास पहुंचा था। इस बीच कार रोक कर किनारे खड़ा किया था। वह गाड़ी के अंदर ही बैठा था, तभी एक व्यक्ति गाड़ी के पास आकर पूछा कि यह रास्ता कहां जाता है। जय ने बताया कि रायपुर की ओर जाता है। इसके उसके द्वारा खिड़की से हाथ डालकर गाड़ी की चाबी निकालने का प्रयास किया।

प्रार्थी ने उसके हाथ पकड़ लिया। इसके बाद उसके दूसरे साथी ने रासायनिक पदार्थ स्प्रे आखों में छिड़क दिया। जिसके उसको दिखना बंद हो गया। इसके बाद बदमाशों ने हाथ मुक्के से मारपीट शुरू कर दी। जान से मारने की धमकी देते हुए नुकीली चीज से कंधें और हाथ पर वार कर दिया।

हाथ से चाबी छिन कर एवं खिड़की से हाथ डालकर दरवाजा खोलकर प्रार्थी को बाहर खींचकर गिरा दिया। इसके बाद नीचे गिराकर पिटाई की। तीन में से एक कार लेकर और दो अन्य बाइक लेकर भाग गए।

कार में रखे बैग में 25 हजार रुपये नकदी और दस्तावेज भी थे। इसके बाद प्रार्थी ने डायल-112 पर काल कर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस प्रार्थी का इलाज करवाया। इसके बाद उसे थाने लेकर गए, जहां उसकी रिपोर्ट दर्ज की गई।

गुणवत्ता से समझौता और लेट-लतीफी स्वीकार नहीं - उप मुख्यमंत्री अरुण साव

गुणवत्ता से समझौता और लेट-लतीफी स्वीकार नहीं - उप मुख्यमंत्री अरुण साव

 निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर उप मुख्यमंत्री अरुण साव सख्त, निर्माणाधीन गुणवत्ताहीन पानी टंकी को तोड़ने के दिए निर्देश

ग्रामीणों की शिकायत पर टंकी का अवलोकन कर प्रमुख अभियंता को निरीक्षण प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के दिए थे निर्देश

प्रमुख अभियंता द्वारा निरीक्षण में गुणवत्ताहीन निर्माण के साथ पाई गईं कई खामियां, संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार पर होगी कार्रवाई

रायपुर. उप मुख्यमंत्री तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री  अरुण साव ने मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड के देवरहट में निर्माणाधीन गुणवत्ताहीन पानी टंकी को तोड़ने के निर्देश दिए हैं। विगत दिनों एक कार्यक्रम में शामिल होने देवरहट पहुंचे उप मुख्यमंत्री  साव ने ग्रामीणों द्वारा गुणवत्ताहीन निर्माण और लेट-लतीफी की शिकायत पर तत्काल कार्यस्थल पहुंचकर इसका निरीक्षण किया था। उन्होंने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रमुख अभियंता को निर्माणाधीन पानी टंकी की जांचकर निरीक्षण प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। प्रमुख अभियंता द्वारा निरीक्षण में काम को खराब गुणवत्ता का और कई खामियां पाए जाने पर उप मुख्यमंत्री ने इसे गिराकर दूसरी नई टंकी के निर्माण के निर्देश दिए हैं। निर्माणाधीन टंकी को ध्वस्त करने का काम शुरू हो चुका है। प्रमुख अभियंता ने निरीक्षण प्रतिवेदन में संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार पर भी कार्रवाई की अनुशंसा की है।

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग का प्रभार संभालने के बाद से ही जल जीवन मिशन के कार्यों में निर्माण की गुणवत्ता और इन्हें समय-सीमा में पूर्ण करने पर जोर दे रहे हैं। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को इसके लिए लगातार निर्देशित भी किया है। उन्होंने कहा है कि गुणवत्ता से समझौता और लेट-लतीफी किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रमुख अभियंता ने देवरहट में निर्माणाधीन पानी टंकी के निरीक्षण के बाद प्रतिवेदित किया है कि निर्माण कार्य के लिए नियुक्त एजेंसी  राम कंस्ट्रक्शन कम्पनी, बिजुरी (अनुपपुर) द्वारा गुणवत्ताहीन निर्माण के साथ ही काम में काफी लेट-लतीफी की गई है। टंकी के निर्माण में निर्धारित मापदंड एवं गुणवत्ता का पालन नहीं किए जाने से यह जनहित में उपयोग के लायक नहीं है। इस कार्य में ठेकेदार के साथ-साथ विभागीय अभियंताओं की भी गंभीर लापरवाही परिलक्षित हुई है। कार्य हेतु थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन एजेंसी इंजीनियरिंग स्टॉफ कॉलेज ऑफ इंडिया की भूमिका भी काफी असंतोषजनक पाई गई है।

टंकी के निर्माण के दौरान बरती गई लापरवाही को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए प्रमुख अभियंता ने गुणवत्ताहीन टंकी को तोड़कर गुणवत्तायुक्त नई पानी टंकी निर्धारित मापदण्ड के अनुसार निर्मित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पुरानी टंकी को ध्वस्त किए जाने के दौरान समुचित सावधानी बरतने के निर्देश ठेकेदार को दिए हैं जिससे अप्रिय घटना की आशंका न रहे।

निरीक्षण प्रतिवेदन में कहा गया है कि गुणवत्ताहीन निर्माण कार्य से जल जीवन मिशन की छवि धूमिल हुई है। अतः भविष्य में ठेकेदार  राम कंस्ट्रक्शन कंपनी को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से संबंधित किसी भी कार्य में भाग लेने से आगामी निर्देश तक प्रतिबंधित किया जाता है। प्रमुख अभियंता ने मुख्य अभियंता, बिलासपुर को संबंधित कार्यपालन अभियंता  आई.पी. मंडावी, सहायक अभियंता  एस.पी. सोनवानी और उप अभियंता आई.एस. कश्यप के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही के लिए कारण बताओ सूचना एवं आरोप पत्र प्रारूप प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

विवाह से पहले युवक ने बांध में कूदकर दी जान, फेसबुक में डाला स्टेट्स, जाने क्या है वजह…

विवाह से पहले युवक ने बांध में कूदकर दी जान, फेसबुक में डाला स्टेट्स, जाने क्या है वजह…

 सूरजपुर।  जिले के भटगांव थाना क्षेत्र के डुमरिया बांध में आज सुबह एक युवा व्यवसायी ने कूदकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि युवक ने आत्महत्या करने से पहले फेसबुक में स्टेट्स डाला था। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने अंबिकापुर-बनरसी मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले को जांच में लिया है।

बता दें कि मृतक बिट्टू गुप्ता 21 वर्ष ग्राम जरही का रहने वाला था। बताया जाता है कि आज सुबह बिट्टू अपनी बुलेट वाहन से डुमरिया बांध पहुंचा और अपनी जैकेट व मोबाइल को किनारे में रखकर डेम में कुद गया। जिसके बाद आसपास के लोगों ने डेम में कुदते हुए देखा और उसे बाहर निकाला। तब तक बिट्टू की मौत हो गई। सूचना पर मौके में पहुंचे परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित परिजनों को समझाइश देकर मामला शांत करवाया।

बताया जाता है कि मृतक का 18 फरवरी को विवाह होने वाला था। जिसकी तैयारी घर में चल रहा था। मृतक ने अपनी होने वाली पत्नी को सौरी बोला और फेसबुक में स्ट्ेटस डालकर आत्महत्या कर ली। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले को जांच में लिया है।

 पुलिस विभाग में नौकरी के नाम पर युवक से ठगी, चार शातिरों ने दिया था झांसा.. एक ने खुद को बताया पुलिस अफसर

पुलिस विभाग में नौकरी के नाम पर युवक से ठगी, चार शातिरों ने दिया था झांसा.. एक ने खुद को बताया पुलिस अफसर

 भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में जामुल थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक से पुलिस विभाग में नौकरी दिलाने के नाम में लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। जामुल थाना क्षेत्र के गुरुघासीदास नगर समता चौक शिव मंदिर, वार्ड नंबर-23 निवासी रमेश चौहान के साथ आजाद मार्केट रिसाली निवासी शशिकांत दुबे व अवधेश यादव ने अपने दो साथियों गौरव वैष्णव व कथित सीएसपी विष्णु सोरेन ने ठगी की। पुलिस विभाग में पक्की नौकरी दिलाने के नाम पर अलग अलग किश्तों में 4,46,000 रुपए लेकर कबीरधाम जिले का फर्जी नियुक्त आदेश भी थमा दिया। युवक जब कबीरधाम एसपी अभिषेक पल्लव से मिला तब उसे पता चला कि उसके साथ ठगी हुई है। इस मामले में युवक की शिकायत पर जामुल पुलिस ने चारों के खिलाफ धारा 420, 34 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में गुरुघासीदास नगर समता चौक शिव मंदिर, वार्ड नंबर-23 निवासी रमेश चौहान ने बताया कि वह बीईसी कंपनी में मजदूरी का काम करता है। उसने 2018 में पुलिस भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता के साथ परीक्षा भी दी थी। इसके बाद वह पुलिस विभाग में नौकरी के प्रयास में लगा था। इस बीच एक परीचित प्रेमरत्न दीक्षित ने बताया कि आजद मार्केट रिसाली निवासी शशिकांत दुबे, अवधेश यादव व गौरव वैष्णव यह सब काम करते हैं। पुलिस के बड़े अफसरों से उसकी अच्छी पहचान है और वह नौकरी लगवा देगा। इसके बाद रमेश चौहान ने प्रेमरत्न दीक्षित के साथ शशिकांत दुबे से चर्चा की।

शशिकांत दुबे ने रमेश चौहान को आश्वस्थ किया कि तुम्हारी नौकरी पुलिस विभाग में लगवा देंगे। इसके बाद शशिकांत दुबे ने मैन्यूमेंट पार्क के पास सिविक सेंटर में रात 9 से 10 बजे के बीच रमेश व उसके पिता से बातचीत की। शशिकांत ने वहां अवधेश यादव व गौरव वैष्णव को बुलाया। दोनों ने विश्वास दिलाया और कहा कि इसके लिए 3 लाख रुपए देने पड़ेंगे। इन लोगों ने विश्वास दिलाया कि नौकरी नहीं लगने पर रुपए वापस हो जाएंगे। यह भी बताया कि अवधेश यादव भर्ती अधिकारी का खास आदमी है तुम्हारी नौकरी लग जाएगी। इनकी बातों में आकर रमेश ने भरोसा कर लिया। अवधेश यादव खुद को कांग्रेस का नेता व राजनीतिक पहुंच वाला व्यक्ति बता रहा था।

रुपए लेकर तीन माह में भर्ती का दिलाया भरोसा

इसके बाद रमेश चौहान ने रुपयो का इंतजाम किया और 3 मार्च 2021 को उसने हाइवे कैंटीन के पास शशिकांत दुबे को बुलाया। रमेश अपने पिता व दोस्त प्रेमरत्न दीक्षित के साथ वहां पहुंचा। वहां पर अवधेश यादव, शशिकांत दुबे, गौरव वैष्णव पहले से मौजूद थे। इनके साथ एक अन्य व्यक्ति भी बैठा था जो जिसका विष्णु सोरेन है और अपने आप को पुलिस मुख्यालय रायपुर में सीएसपी बताया। विष्णु सोरेन के बारे में तीनों ने बताया कि यही अफसर हैं जो भर्तियां कराते हैं। चारो ने रमेश व उसके पिता से लगभग आधा घंटा बात की और तीन लाख रुपए लेकर तीन माह के अंदर नौकरी पक्की होने का भरोसा दिलाकर चले गए।

तीन माह बाद भी नहीं आया कॉल

रुपए लेने के तीन माह बाद भी पुलिस विभाग में कोई भर्ती का कॉल नहीं आने पर रमेश चौहान ने शशिकांत दुबे एवं विष्णु सौरेन से बात की। तब विष्णु सोरेन ने कहा कि 50 हजार रुपए और लगेंगे। लिस्ट में कांट-छांट चल रही है उसमें तुम्हारा नाम है छटनी न होने पाए इसलिये मांग रहे हैं। विष्णु सोरन ने कहा कि पुलिस अधिकारी पर मान नहीं रहे है नहीं देने पर काम रूक जाने का डर दिखाया। इसके बाद रमेश चौहान ने 7 जुलाई 2021 को आनलाईन खाते में 40,000 रुपए, 8. जुलाई 2021 को 5000 रुपए तथा 6 फरवरी 2022 को 1000 रुपए आनलाईन दिया।

अफसर के ट्रांसफर का बनाया बहाना

समय पर रुपए नहीं देने के कारण तीनों ने एक साल तक यह कहकर घुमाया गया। इसके बाद कहा गया कि जितने लड़के भर्ती किए सभी ने रुपए दिए थे इसलिए जांच शुरू हो गई है। इसके बाद शातिरों ने रमेश को यह कहा कि पहले वाले अधिकारी का ट्रांसफर हो गया है और अब नया अधिकारी आया है। वह ढाई लाख रुपए और मांग रहा है।रुपए देने से मना करने पर उसने कहा कि वह बात करेगा। इसके बाद रमेश चौहान को बताया गया कि एक लाख रुपए में मान गए हैं और इतने में काम हो जाएगा। पिता की एफडी तोड़कर 1 लाख रुपए की व्यवस्था की गई। 26 अगस्त 2022 को विष्णु सोरेन एवं गौरव वैष्णव घासीदास नगर में रमेश के घर पहुंचे और एक लाख रुपए ले गए।

लगातार करते रहे टालमटोल, फिर दिया फर्जी नियुक्ति आदेश

एक लाख रुपए लेने के बाद गौरव वैष्णव व कथित सीएसपी विष्णु सोरेन ने कहा कि विभागीय जांच चल रही है इस बात का हल्ला नहीं करना है। इसके बाद लगातार दोनों टाल मटोल करते रहे। कभी वीआईपी ड्यूटी तो कभी बिजी होने का बहाना बनाकर टालते रहे। लगातार बात करने के बाद विष्णु सोरेन ने कहा कि तुम्हारा काम हो गया है। आधार कार्ड भेजने पर 4 सितंबर 2023 को रमेश चौहान के वाट्सएप पर विष्णु सोरेन ने कार्यालय पुलिस अधीक्षक जिला कबीरधाम (छ.ग.) का नियुक्ति पत्र भेजा, और कहा कि एक माह बाद पोस्ट के जरिए ज्वाइनिंग लेटर आने का भरोसा दिलाया।

फिर की 25 हजार रुपए की मांग तो हुआ शक

नियुक्ति पत्र को जल्दी भेजने के नाम पर विष्णु सोरेन ने फिर एक बार 25 हजार रुपए की मांग की। लगातार रुपए मांगे जाने पर रमेश चौहान को शक हुआ और वह वाट्सऐप पर आए नियुक्ति आदेश को लेकर कबीरधाम एसपी अभिषेक पल्लव के पास पहुंचा। कबीरधाम पहुंचने पर उसे पता चला कि पुलिस विभाग से यह जारी नही किया गया है न ही हमारे विभाग के किसी अधिकारी ने बनाया है।

इसके बाद रमेश को अपने साथ ठगी का अहसास हुआ। इस मामले में जामुल थाने पहुंचकर शशिकांत दुबे, अवधेश यादव, गौरव वैष्णव एवं विष्णु सोरेन (कथित सीएसपी पीएचक्यू रायपुर) के खिलाफ 4,46,000 रुपए की धोखाधड़ी किए जाने की शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में जामुल पुलिस ने चारों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

मिलीभगत कर एक हज़ार करोड़ रुपये का काम अपनों को दे दिया, करोड़ों रुपये की बंदरबांट शुरू हो गई : मूणत

मिलीभगत कर एक हज़ार करोड़ रुपये का काम अपनों को दे दिया, करोड़ों रुपये की बंदरबांट शुरू हो गई : मूणत

 रायपुर। विधानसभा में आज पूर्व मंत्री और वरिष्ठ भाजपा विधायक राजेश मूणत ने ध्यानाकर्षण के जरिए नवा रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड और रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड में अपात्र कंपनियों को काम दिए जाने का मुद्दा उठाया। राजेश मूणत ने कहा 1 हजार करोड़ रुपये के काम अपात्र लोगों को दिया गया।

मूणत ने कहा, अधिकारियों ने मिलीभगत कर एक हज़ार करोड़ रुपये का काम अपनों को दे दिया गया। काम लेकर उसे सबलेट कर दिया गया। केंद्र की स्मार्ट सिटी योजना की कल्पना के अनुरूप काम नहीं किया गया। रायपुर और नया रायपुर में स्मार्ट सिटी मद में आने वाले करोड़ों रुपये की बंदरबांट शुरू हो गई।

आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ पी चौधरी ने कहा कि, रायपुर में दो स्मार्ट सिटी लिमिटेड है। नया रायपुर और रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड। सभी टेंडर्स ऑनलाइन जारी किए गए थे। न्यूनतम दर पर टेंडर दिया गया। कुछ प्रकरणों में सबलेट किया गया। यह सबलेट रायपुर स्मार्ट सिटी के कुछ टेंडर्स में हुआ, जो 25 फ़ीसदी के तय मानक के अनुरूप है। सक्षम प्राधिकारी की अनुमति से सबलेट किया गया। अधिकारियों की मिलीभगत से एक हज़ार करोड़ रुपये से ज्यादा का काम दिया जाना सही नहीं है।

ओ पी चौधरी ने कहा, नया रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड आवास एवं पर्यावरण विभाग के अधीन है जबकि रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड नगरीय प्रशासन विभाग के अधीन है। नया रायपुर में क़रीब 310 करोड़ रुपये के दस काम धीमी गति से चल रहे थे। दो तिहाई पैकेज को निरस्त कर दिया है। जबकि पुराना रायपुर में जो काम धीमी गति से चल रहा है उसकी जानकारी लेकर सदस्य को उपलब्ध कराया जायेगा।

भाजपा विधायक राजेश मूणत ने कहा, 2018 में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट आया था। रायपुर शहर में ट्रैफ़िक व्यवस्था सुधारने के लिए स्मार्ट सिटी फंड से 209 करोड़ रुपये, मल्टीलेवल पार्किंग के लिए 28 करोड़ खर्च हुए। बूढ़ातालाब तो प्रयोगशाला बन गया है। मूल स्मार्ट सिटी की कल्पना जीरो कर दी गई। सिर्फ़ पाँच बड़े प्रोजेक्ट बने हैं। एक भी स्मार्ट रोड नहीं बनी। बिना एनओसी के चौपाटी बना दिया गया।

ओ पी चौधरी ने कहा, यूथ हब में कैसे एनओसी बनाकर चौपाटी बना दिया गया। इसकी जानकारी नगरीय प्रशासन से लेकर दे दिया जाएगा।

मूणत ने कहा, यूथ हब के नाम पर प्रोजेक्ट लाकर चौपाटी बना दिया। हाईकोर्ट को भी गुमराह कर दिया गया। चुनाव के पहले इतनी हड़बड़ी थी कि दुकानों के अलॉटमेंट की प्रक्रिया तेज कर दी गई। स्मार्ट सिटी के नाम पर लूट मचाकर रख दिया गया था। हम भूख हड़ताल पर बैठे थे। जिन व्यक्तियों ने नियम के विपरीत जाकर काम किया है उनके खिलाफ जांच की जाएगी?

ओ पी चौधरी ने कहा, सदस्य की चिंता जायज़ है। इस मामले की विभागीय जांच की जाएगी। चौपाटी हटाने के संबंध में नगरीय प्रशासन विभाग से चर्चा कर कार्रवाई की जाएगी।

Breaking :नक्सलियों ने दिया बड़ी वारदात को अंजाम, 4 मजदूरों का किया अपहरण…

Breaking :नक्सलियों ने दिया बड़ी वारदात को अंजाम, 4 मजदूरों का किया अपहरण…

 सुकमा। सुकमा के जगरगुंडा इलाके में न​क्सलियों ने 4 मजदूरों को अगवा कर लिया है। साथ ही जल जीवन मिशन कार्य में लगी JCB भी ले गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, जगरगुंडा इलाक़े में जल जीवन मिशन का कार्य चल रहा था।

इस काम में चार मजदूरी भीड़े हुए थे। इसी दौरान नक्सलियों ने मजदूरों को अगवा कर लिया। इस घटना के बाद मजदूरों के परिवारजनों ने की नक्सलियों से रिहाई की अपील की है। घटना कल शाम की बताई जा रही है। हालंकि इस खबर की आधिका​रिक पुष्टि नहीं है।

छत्तीसगढ़ -- हवा की दिशा बदली, कई जगह तेज बारिश के साथ ओले भी गिरे, बढ़ सकती है ठंड, जानें आज का मौसम का हाल

छत्तीसगढ़ -- हवा की दिशा बदली, कई जगह तेज बारिश के साथ ओले भी गिरे, बढ़ सकती है ठंड, जानें आज का मौसम का हाल

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में  शाम होते अचानक मौसम बदलने लगा। राजधानी रायपुर में ठंडी हवाएँ चलने लगी, वहीं कुछ इलाक़ों में बुंदा बंदी की भी खबरें हैं। भाटापारा में तेज बारिश के साथ ओले भी गिरे । बेमौसम बारिश और ओले से फसल भी ख़राब हुए हैं। सरगुजा के मनेंद्रगढ़ तरफ़ भी हेवी रेन का समाचार है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है, ठंड एक बार फिर लौट सकती है।11 से 13 फरवरी के बीच पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में हल्की बारिश संभव है। 12 से 14 फरवरी के बीच दक्षिणी उत्तर प्रदेश, दक्षिणी बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में हल्की बारिश संभव है। 11 फरवरी को तेलंगाना में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश संभव है।मौसम एजेंसी स्काई मेट वेदर के मुताबिक, दक्षिण गुजरात पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। कर्नाटक तट के पूर्वी मध्य अरब सागर से लेकर उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और मध्य महाराष्ट्र से होते हुए दक्षिण गुजरात क्षेत्र तक एक ट्रफ रेखा निचले स्तर पर चल रही है।

बढ़ी किसानों की चिंता
छत्तीसगढ़ में बड़ी संख्या में किसान रबी की फसल लेते हैं। बेमौसम वर्षा से गर्मी फसलों को नुकसान हो सकता है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। कृषि विभाग ने किसानों के लिए सामयिक सलाह जारी किया है। विभाग ने किसानों से सब्जियों में कीट-रोगों के प्रति नियमित निगरानी करने कहा है।

साय सरकार का बजट सत्र जारी: छग विधानसभा में आज बीजेपी विधायक दल की होगी बैठक

साय सरकार का बजट सत्र जारी: छग विधानसभा में आज बीजेपी विधायक दल की होगी बैठक

 रायपुर। छग विधानसभा में आज डेढ़ बजे बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी। बता दें कि फरवरी में साय सरकार का बजट सत्र जारी है।मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बजट में हमारा फोकस GYAN यानि गरीब, युवा, अन्नदाता किसान और नारी सशक्तिकरण पर केन्द्रित है। बजट में सभी वर्गों की चिन्ता की गई है। यह बजट हमारी सरकार का विजन डॉक्युमेंट भी है, जो छत्तीसगढ़ के चौमुखी विकास की परिकल्पना को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास आने वाले पांच वर्षों में राज्य की जीडीपी को दोगुना करने का होगा।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नशामुक्त कवर्धा बनाने का दिलाया संकल्प

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नशामुक्त कवर्धा बनाने का दिलाया संकल्प

 रायपुर :  उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा आज कवर्धा के वीर सावरकर भवन में छत्तीसगढ़ केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि एक मजबूत समाज, परिवार और मजबूत छत्तीसगढ़ निर्माण के लिए नशीली दवाइयों की उपयोगिता पर हम सबको चिंता करने की आवश्यकता है। यह सुखद पहल है कि इस सामाजिक चिंता की शुरूआत आज कबीरधाम जिले से हो रही है। उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि मेडिकल एसोसिशएन ने स्वयं नशीली दवाईयों की उपयोगिता तथा उनके सेवन और बिक्री पर चिंता जाहिर की है, यह सुखद शुरूआत है।

उन्होंने कहा कि नशीली दवाईयों से नशा मुक्ति संग्राम में छत्तीसगढ़ सरकार मेडिकल एसोसिएशन को हर संभव मदद करेगी। उन्होने कहा कि नशा के खिलाफ समाज में जनजागरण लाने की आवश्यकता है। पूरे प्रदेश में एसोसिएशन ने इस मुक्ति संग्राम को विस्तार करने का भी निर्णय लिया है। उन्होंने संघ को भरोसा दिलाते हुए कहा कि जिन-जिन जिलों में इस अभियान के तहत कार्यशाला आयोजित होगी, उससे संबंधित पुलिस अधीक्षक को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया जाए। इसके के लिए राज्य सरकार द्वारा पूरा सहयोग किया जाएगा। समारोह में मेडिकल संचालक द्वारा नशीली दवाइयों की उपयोग करने वाले लोगों का रिकार्ड भी रखने का निर्णय लिया है, यह बेहद ही प्रशंसनीय है।

उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा की पहल पर आज छत्तीसगढ़ केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन द्वारा कबीरधाम जिले को नशा के रूप में मेडिकल दवाइयों की उपयोगिता से मुक्त जिला बनाने का प्रस्ताव पारित किया। छत्तीसगढ़ केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने यह भी कहा कि नशा मुक्ति का यह अभियान आने वाले दिनों में पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा। उपमुख्यमंत्री शर्मा ने इस सार्थक पहल की तारीफ की। इस अभिनंदन समारोह में छत्तीसगढ़ केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा का अभिनंदन किया।

छत्तीसगढ़ में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, राजधानी में छाए बादल, गरज-चमक के साथ ओले पड़ने की संभावना

छत्तीसगढ़ में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, राजधानी में छाए बादल, गरज-चमक के साथ ओले पड़ने की संभावना

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है, प्रदेश के कई जिलों में पिछले दो, तीन दिनों से बादल छाए हुए है इसके साथ ही बारिश भी हो रही है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में तेज आंधी के साथ जोरदार बारिश और वज्रपात का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि छत्तीसगढ़ में 11 से 14 फरवरी के दौरान 4 दिन तक मौसम खराब रहेगा। मौसम विभाग की ओर से किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वहीं छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में ओले भी पड़ने की संभावना भी मौसम विभाग ने जताई है।

मौसम विभाग ने आज मौसम शुष्क रहने के साथ कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। प्रदेश के तापमान में अब बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। आज कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी और हल्की बारिश हो सकती है। इसके वजह से पारा गिर सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर से आने वाली ठंडी और शुष्क हवाओं के कारण प्रदेश के तापमान में बदलाव हो रहा है।

BREAKING : तेज रफ़्तार कार और बोलेरो में जोरदार भिड़ंत, एक महिला की मौत, कई घायल

BREAKING : तेज रफ़्तार कार और बोलेरो में जोरदार भिड़ंत, एक महिला की मौत, कई घायल

 जांजगीर चांपा : जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया है, यहाँ एक तेज रफ़्तार कार और बोलेरो में जोरदार भिड़ंत हो गई, इस दर्दनाक हादसे में 4 महिला गंभीर रूप से घायल हो गए है, वहीं इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई.

जानकारी के अनुसार, बोलेरो में सवार 9 दर्शनार्थी रतनपुर से दर्शन कर वापस आ रहे थे, तभी पमगढ़ थाना की भैंसों गांव के पास एक तेज रफ़्तार कार और बोलेरो में जोरदार भिड़ंत हो गई, दुर्घटना में 4 महिला घायल हुए है और एक की मौत हो गई। सभी घायलों को ईलाज के बिलासपुर रिफर किया गया है. बताया जा रहा है कि दोनो कार चालक शराब की नशे में थे। फ़िलहाल पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है.

महादेव सट्टा एप के आरोपी सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया वारंट, दोनों पर घोषित है इनाम

महादेव सट्टा एप के आरोपी सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया वारंट, दोनों पर घोषित है इनाम

 भिलाई। छत्तीसगढ़ के सबसे चर्चित ऑनलाइन सट्टा एप महादेव बुक के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल के खिलाफ अब न्यायालय ने भी स्थायी वारंट जारी कर दिया है। दोनों आरोपित का जब भी कोई पुख्ता सुराग मिलता है, तब उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा ही जाएगा। स्थायी वारंट जारी होने के बाद ये दोनों आरोपित अब पुलिस के लिए मोस्ट वांटेड हो गए हैं।

बता दें कि दुर्ग रेंज के आइजी राम गोपाल गर्ग और एसपी जितेंद्र शुक्ला ने आरोपित सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल पर इनाम घोषित किया है। आइजी ने 25 हजार और एसपी 10 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है।

इसके बाद अब पुलिस ने इनकी पतासाजी के लिए अपनी कार्रवाई शुरू की है। आम चर्चाओं में दोनों आरोपितों के दुबई में होने की जानकारी मिली है, लेकिन इनके बारे में अधिकृत रूप से कोई भी जानकारी पुलिस के पास नहीं है। लिहाजा अब पुलिस अधिकारियों ने इन आरोपितों के बारे में पुख्ता जानकारी देने वालों को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

BREAKING : छत्तीसगढ़ से भाजपा ने की राज्यसभा उम्मीदवार की घोषणा

BREAKING : छत्तीसगढ़ से भाजपा ने की राज्यसभा उम्मीदवार की घोषणा

 रायपुर :  छत्तीसगढ़ में भाजपा ने अपने राज्यसभा उम्मीदवार की घोषणा कर दी है, राजा देवेंद्र प्रताप सिंह को बीजेपी ने अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

 

 
 

बता दें कि चुनाव आयोग ने 56 राज्यसभा सीटों पर चुनाव तारीखों का ऐलान कर दिया। जिन 15 राज्यों में चुनाव होंगे उनमें छत्तीसगढ़ भी शामिल हैं। यहां सिर्फ एक सीट पर वोटिंग होगी। बता दें कि सरोज पांडेय का कार्यकाल अप्रैल में पूरा हो रहा है। वहीं सभी 56 राज्यसभा सीटों पर 27 फरवरी को सुबह 9 बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। नामांकन की आखिरी तारीख 15 फरवरी है। परिणाम 27 फरवरी को आ जाएंगे।