नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
विधानसभा में बाघों की मौत पर उठे सवाल, वन मंत्री ने दिया ये जवाब

विधानसभा में बाघों की मौत पर उठे सवाल, वन मंत्री ने दिया ये जवाब

 

अतिरिक्त जांच का ऐलान करने से इंकार किया

रायपुर।विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने सदस्य गोमार्डा अभयारण्य के अंदर युवा बाघ को करंट से मारे जाने पर वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री का ध्यान आकर्षित कराया।

गोमर्डा अभयारण्य में बाघ की मौत पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने सरकार का ध्यानाकर्षण कराया। इसके साथ ही विधायकों की कमेटी बनाकर जांच की मांग की। वन मंत्री केदार कश्यप ने न्यायिक जांच का हवाला देते हुए अतिरिक्त जांच का ऐलान करने से इंकार किया।

उन्होंने कहा कि बाघों के संरक्षण पर वन विभाग करोड़ों रुपए खर्च करता है, बावजूद इसके बाघों की संख्या घटती जा रही है। प्रतिदिन बाघ करंट से मारे ही जा रहे है। इससे राज्य की छवि धूमिल हुई है, लेकिन राज्य की तरफ से अभी भी इस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है।वन मंत्री ने कहा कि यह सत्य है कि सारंगढ़ अभयारण्य में लगातार नजर रखे जाने के बावजूद यह घटना हुई. लगातार ट्रेकिंग और मॉनिटरिंग की वजह से घटना प्रकाश में आई है. मृत्यु के 10 दिन के अंदर ही आरोपियों को पकड़कर उन पर कार्यवाही भी की गई है. भविष्य में आगे ऐसा न हो इसके लिए योजना भी बनाई गई है। प्रतिदिन बिजली के खंभों की पूरी चेकिंग समय-समय पर की जा रही है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मंत्री ने यह स्वीकार किया है कि बाघ की मृत्यु हुई है।

इस बात के लिए मैं उन्हें धन्यवाद करता हूं. लेकिन इन्हें कितने दिन बाद पता लगा कि बाघ मर चुका है। इस पर वन मंत्री ने कहा कि नवंबर के अंत के समय में बाघ आया था, जिसके बाद जनवरी के मध्य से बाघ दिखना बंद हुआ। ट्रेकिंग लगातार हो रही थी, जिसके माध्यम से हमें यह जानकारी मिली और विभाग भी तत्काल सक्रिय हो गया. यह बाघ ओडिशा से आया था, जानकारी मिलते ही इस पर कार्य भी त्वरित रूप से किया गया था।

जंगली सूअर को रोकने के लिए तार बिजली के बिछाए गए थे, जिसमें बाघ फंस गया। नेताप्रतिपक्ष ने कहा कि किस तारीख से ट्रेकिंग हुई, किस तारीख से बाघ दिखना बंद हुआ? इस पर वन मंत्री ने कहा कि हमने लगातार ट्रेकिंग की है. आपको डे वाइस भी बता देंगे ट्रेकिंग का पूरा अपडेट।

Breaking : कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बनाए गए केशव चंद्राकर, आदेश जारी

Breaking : कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बनाए गए केशव चंद्राकर, आदेश जारी

 रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केशव चंद्राकर को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। इसके अलावा राजेशभाई गोहिल को गुजरात कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है।

BREAKING : छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ी फेरबदल, कई ASP और DSP के हुए तबादले, देखें पूरी लिस्ट

BREAKING : छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ी फेरबदल, कई ASP और DSP के हुए तबादले, देखें पूरी लिस्ट

 रायपुर।  छत्तीगसढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ी फेरबदल की गई है। 10 एएसपी डीएसपी स्तर के अधिकारियों के तबादले का आदेश गृह विभाग ने जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार संजय सिंह रायपुर क्राइम ब्रांच के नए डीएसपी होंगे।

देखें पूरी लिस्ट 

 

CRIME NEWS: फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या...पेड़ पर लटका मिला शव, कारण अज्ञात

CRIME NEWS: फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या...पेड़ पर लटका मिला शव, कारण अज्ञात

 रायपुर / राजधानी के भाटागांव के ढेबर सिटी कालोनी की दीवार के पास पेड़ से लटककर अज्ञात युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।। आत्महत्या की वजह का पता नहीं चल सका है । यह पूरी घटना भाटागांव ढेबर सिटी कॉलोनी की घटना है। टिकरापारा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची है।

छत्तीसगढ़ में दो पूर्व विधायक BJP में होंगे शामिल, आज लेंगे पार्टी की सदस्यता

छत्तीसगढ़ में दो पूर्व विधायक BJP में होंगे शामिल, आज लेंगे पार्टी की सदस्यता

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के 2 पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा और विधान मिश्रा गुरुवार को बीजेपी में शामिल होने वाले हैं। दोनों नेता शाम 7 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में प्रमोद शर्मा और विधान मिश्रा बीजेपी में प्रवेश करेंगे। बलौदाबाजार के पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा विधानसभा चुनाव से पहले जेसीसीजे से इस्तीफा देने के बाद 26 अक्टूबर को कांग्रेस में शामिल हुए थे। अब प्रमोद शर्मा बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं। वहीं विधान मिश्रा जेसीसीजे नेता हैं, जो आज बीजेपी में शामिल होने वाले हैं।

 विधानसभा सत्र के बाद विष्णुदेव मंत्रिमंडल करेगा रामलला के दर्शन, सीएम साय ने की घोषणा

विधानसभा सत्र के बाद विष्णुदेव मंत्रिमंडल करेगा रामलला के दर्शन, सीएम साय ने की घोषणा

 रायपुर । छत्तीसगढ़ में विधानसभा के बजट सत्र के बाद मार्च में साय मंत्रिमंडल ने रामलला के दर्शन  करने का फैसला किया है. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव सायने बुधवार को राजधानी रायपुर  के रेलवे स्टेशन से अयोध्या  के लिए स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम विधानसभा के बाद मार्च में पूरे मंत्रिमंडल के साथ रामलला के दर्शन करने अयोध्या जाएंगे. वहीं अयोध्या जाने वाले राम भक्तों ने कहा कि अयोध्या धाम में भव्य मंदिर का निर्माण हम सबका सपना था. प्रधानमंत्री मोदी ने इसे पूरा किया है।

रायपुर से बिलासपुर के लिए यात्री रेलगाड़ी रवाना हुई

14 फरवरी 1889 को पहली बार रायपुर से बिलासपुर के लिए यात्री रेलगाड़ी रवाना हुई थी. आज इसी बसंत पंचमी के दिन राम भक्त अयोध्या के लिए रवाना हो रहे हैं. यह शुभ संयोग है.” उन्होंने कहा कि आज 1344 राम भक्त अयोध्या के लिए रवाना हुए हैं. वे भगवान श्रीराम का दर्शन करने जा रहे हैं. यह बहुत सौभाग्य की बात है. हम कामना करते हैं कि रामभक्त छत्तीसगढ़ की खुशहाली का आशीर्वाद रामलला से लेकर लौटें.

आज विधानसभा के बजट सत्र का 9वां दिन...सदन में हंगामे के आसार, विजय शर्मा और मंत्री लखनलाल देंगे अपने विभागों से जुड़े प्रश्नों का जवाब

आज विधानसभा के बजट सत्र का 9वां दिन...सदन में हंगामे के आसार, विजय शर्मा और मंत्री लखनलाल देंगे अपने विभागों से जुड़े प्रश्नों का जवाब

 रायपुर: आज छत्त्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का 9वां दिवस हैं।वित्तीय वर्ष 2024-25 के अनुदान मांगों के साथ-साथ उप मुख्यमंत्री द्वय अरुण साव और विजय शर्मा के विभागों से संबंधित विषयों पर चर्चा होगी।आपको बता दे 8 वें दिन विपक्ष के सदस्यों ने शून्यकाल में यह मामला उठाते हुए सरकार पर गौ तस्करों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत और कांग्रेस विधायक द्वारिकाधीश यादव ने कहा कि वर्तमान में तमिलनाडु के मवेशी तस्कर छत्तीसगढ़ पहुंच गए हैं और गौमाता की तस्करी ही नहीं बल्कि हत्या भी कर रहे हैं। इसके बाद भी सरकार कार्रवाई नहीं कर रही है। इससे यह स्पष्ट हो रहा है कि इन तस्करों को सरकार का संरक्षण है। काग्रेस विधायकों ने सरकार के इस उदासीन रवैए की निंदा की है।

विपक्ष के साथ सत्ता पक्ष भी मंत्रियों को घेरते नजर आएंगे

विधानसभा सत्र के 9वें दिन सदन में आज हंगामे के आसार हैं। प्रश्नकाल, शून्यकाल और ध्यानाकर्षण में विपक्ष के साथ सत्ता पक्ष भी मंत्रियों को घेरते नजर आएंगे। प्रश्नकाल में डिप्टी सीएम (गृह) विजय शर्मा, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन अपने विभागों से जुड़े प्रश्नों का जवाब देंगे। वित्त मंत्री ओपी चौधरी पत्रों को पटल पर रखेंगे।

छत्‍तीसगढ़ में आज बारिश के आसार, तापमान में हल्‍की बढ़ोतरी होगी....जानें आज कैसा रहेगा मौसम

छत्‍तीसगढ़ में आज बारिश के आसार, तापमान में हल्‍की बढ़ोतरी होगी....जानें आज कैसा रहेगा मौसम

 रायपुर : छत्‍तीसगढ़ में अभी बारिश का खतरा टला नहीं है। प्रदेश के कुछ जिलों में आज यानी गुरुवार को भी हल्‍की बारिश के आसार बने हुए हैं।ऐसा इसलिए हो रहा है क्‍योंकि बंगाल की खाड़ी से  नमी के साथ हवा आ रही है। इसका प्रभाव छत्‍तीसगढ़ के कुछ हिस्‍सों में है।बता दें कि बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण प्रदेश के कुछ हिस्‍सों में हल्‍की बारिश के आसार हैं।हालांकि रात के तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक न्‍यूनतम तापमान में बदलाव होने की संभावना नहीं है।हालांकि बुधवार को प्रदेश में नारायणपुर ठंडा रहा। जहां रात का तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

ग्रामीण क्षेत्रों में ठंडी का असर

छत्‍तीसगढ़ प्रदेश के कई प्रमुख शहरी क्षेत्रों में ठंड का असर कम हो गया है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में ठंडी का असर है।मौसम विभाग के अनुसार ऐसा इसलिए हो रहा है क्‍योंकि ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों में इस समय फसलों में सिंचाई की जा रही है।इसके चलते ठंड का असर है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि छत्‍तीसगढ़ के कुछ जिलों में हल्‍की बारिश के आसार हैं।

प्रमुख शहरों में इस तरह रहेगा मौसम

  • रायपुर: गुरुवार को रात का पारा 20 डिग्री सेल्सियस (CG Weather Update) और दिन का पारा 31 डिग्री रिकॉर्ड किया जाएगा। वहीं सुबह कोहरा/धुंध और बाद में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।
  • अंबिकापुर: न्‍यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम 27 डिग्री तापमान (CG Weather Update) रिकॉर्ड किया जाएगा। क्षेत्र में सुबह कोहरा/धुंध और बाद में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।
  • बिलासपुर:  रात का पारा 19 डिग्री और दिन का पारा 30 डिग्री रहेगा। सुबह कोहरा/धुंध और बाद में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।
  • पेंड्रा: रात का पारा 15 डिग्री सेल्सियस (CG Weather Update) और दिन का पारा 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जाएगा। सुबह कोहरा/धुंध और बाद में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।
  • जगदलपुर: न्‍यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जाएगा। सुबह कोहरा/धुंध और बाद में आसमान साफ रहेगा।
  • राजनांदगांव: रात का पारा 19 डिग्री और दिन का पारा 31 डिग्री रहेगा। सुबह कोहरा/धुंध और बाद में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।
  • दुर्ग: न्‍यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस (CG Weather Update) और रात का तापमान 29 डिग्री रहेगा। सुबह कोहरा/धुंध और बाद में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।
16 फरवरी को किसान यूनियन का भारत बंद का आह्वान, कांग्रेस का छत्‍तीसगढ़ में समर्थन

16 फरवरी को किसान यूनियन का भारत बंद का आह्वान, कांग्रेस का छत्‍तीसगढ़ में समर्थन

 रायपुर। दिल्‍ली में फिर से किसानों की मांगों को लेकर किसान यूनियन ने आंदोलन शुरू कर दिया है।

किसान यूनियन ने देशभर में 16 फरवरी 2024 को अपनी मांगों को लेकर भारत बंद का आह्वान किया है।

किसानों के इस आह्वान और किसानों की मांगों का छत्‍तीसगढ़ कांग्रेस ने समर्थन किया है।

छत्‍तीसगढ़ कांग्रेस ने दिया समर्थन।

देशभर से किसान दिल्‍ली कूंच कर रहे हैं। वहीं दिल्‍ली की  सीमाओं को  सरकार ने सील कर दिया है।

किसानों को सामूहिक रूप से  आंदोलन स्‍थल पर नहीं जाने दिया जा रहा है।

ऐसे में किसानों ने 16 फरवरी को अपनी मांगों को लेकर भारत बंद का आह्वान किया है। जिसका छत्‍तीसगढ़कांग्रेस ने समर्थन किया है।

   एमएसपी की गारंटी की मांग

किसानों की प्रमुख मांगों में एमएसपी की गारंटी और पहले किए गए आंदोलन के दौरान किसानों पर दर्ज हुए  केस वापस लेने की मांग समेत

अन्‍य मांगों के निराकरण की मांग की जा रही है।  किसानों की मांगों के समर्थन में छत्‍तीसगढ़(Chhattisgarh News)  कांग्रेस आगे आई है।

   छत्‍तीसगढ़ में दिखेगा असर

बता दें कि 16 फरवरी को किसान यूनियन के भारत बंद का आह्वान का समर्थन छत्‍तीसगढ़ कांग्रेस ने किया है।

जिसका असर छत्‍तीसगढ़ में भी दिखाई देगा। कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री ने सभी जिला और शहर अध्यक्षों को इस संबंध में पत्र जारी कर दिया है।

इस पत्र में आम जनता को आजीविका के महत्‍वपूर्ण मुद्दों से  जागरूक करने के निर्देश दिए हैं।

साथ ही किसानों के प्रति एकजुटतात के साथ खुले मंच से  समर्थन कर भारत बंद को सफल बनाने के निर्देश दिए हैं।

Breaking : छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के 33 हजार पद भरे जाएंगे, विधानसभा में शिक्षा मंत्री का ऐलान

Breaking : छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के 33 हजार पद भरे जाएंगे, विधानसभा में शिक्षा मंत्री का ऐलान

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने सदन में कहा कि प्रदेश के 25 हजार स्कूलों को इंग्लिश मीडियम बनाएंगे, 1 साल में 33 हजार शिक्षकों की भर्ती करेंगे।

मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, पूर्व सरकार ने आत्मानंद स्कूल को भ्रष्टाचार का गढ़ बनाया है। आत्मा नंद स्कूलों को पैसा खाने के लिए बनाया। 800 करोड़ रुपए 251 स्कूलों की मरम्मत में खर्च कर दिए। आत्मानंद स्कूल और शिक्षकों को कलेक्टर के अंदर ला दिया, शिक्षकों के भविष्य से भी खेला।

स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि 5 साल में 25 हजार स्कूलों को इंग्लिश मीडियम बनाएंगे, 15 साल के भाजपा कार्यकाल में 15 हजार से स्कूल 30 हजार हो गए। 50-50 हाई स्कूल और हायर स्कूल खोले जाएंगे।1 साल में 33 हजार शिक्षकों की भर्ती करेंगे। उन्होंने कहा कि अब 12 कक्षा तक निशुल्क पुस्तकें, प्राथमिक स्कूल के बच्चों को निशुल्क जूता मोजा और बैग और 12 वीं तक सभी बच्चों को साईकिल देंगे।

ACCIDENT : नेशनल हाईवे में 3 ट्रकों में जोरदार टक्कर, 2 की मौके पर मौत

ACCIDENT : नेशनल हाईवे में 3 ट्रकों में जोरदार टक्कर, 2 की मौके पर मौत

 जगदलपुर। जगदलपुर-बीजापुर नेशनल हाईवे 163 पर 3 ट्रकों की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल मृतक और घायलों की पहचान नहीं हुई है। पूरा मामला गीदम थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है कि एक ट्रक गीदम से जगदलपुर की तरफ जा रहा था, वहीं दूसरा ट्रक जगदलपुर से गीदम की तरक आ रहा था। पहले इन दोनों की टक्कर हुई, जिसके बाद इनके ठीक पीछे एक और ट्रक था, अनियंत्रित होकर वो भी इनसे भिड़ गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि ट्रकों के परखच्चे उड़ गए। मौके पर ही दो लोगों ने दम तोड़ दिया। वहीं पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। साथ ही शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण को लेकर बनेगा कानून, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने की घोषणा

छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण को लेकर बनेगा कानून, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने की घोषणा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अवैध धर्मांतरण को रोकने के लिए कानून बनाया जाएगा। प्रदेश के स्कूल शिक्षा और धार्मिक न्यास मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने सदन में यह घोषणा की है। मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की डेमोग्राफी को बर्बाद करने के लिए बहुत सारी शक्तियां काम कर रही है। उसे रोकने के लिए यह कानून लाया जा रहा है। लीगल धर्मांतरण के अतिरिक्त अवैध तरीके से धर्मांतरण को रोकने के लिए यह कानून लाया जा रहा है।

BREAKING : शिक्षकों की बड़ी लापरवाही...तीन शिक्षक निलंबित...जानिए क्या है पूरा मामला

BREAKING : शिक्षकों की बड़ी लापरवाही...तीन शिक्षक निलंबित...जानिए क्या है पूरा मामला

 बिलासपुर :  जिले के मस्तूरी ब्लाॅक के शासकीय प्राथमिक स्कूल बाजारपारा, दर्राभांठा से शिक्षको की बड़ी लापरवाही सामने आई है। दोपहर मध्यान्ह भोजन के बाद शाला परिसर से लगे तालाब में डूबने से 2 मासूम छात्रों की मौत हो गई। मामले में स्कूल के तीन लापरवाह शिक्षको को निलंबित कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, स्कूल में पढ़ने वाले दोनों बच्चे देखरेख के अभाव में दोपहर मध्यान्ह भोजन के बाद स्कूल परिसर के पास तालाब की ओर गए। कुछ देर बाद तालाब में डूबने से उनकी मौत की खबर आई। स्कूल अवधि में शिक्षकों की लापरवाही सामने आने पर
3 शिक्षकों संतोष भोई, धनेश्वरी प्रधान एवं कंचन नवरंग को निलंबित कर दिया गया है। तीनों सहायक शिक्षक एलबी संवर्ग से हैं। आगामी व्यवस्था तक मिडिल स्कूल के शिक्षकों को प्राथमिक स्कूल में पढ़ाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वही तीनों निलंबित शिक्षकों को बीईओ कार्यालय मस्तुरी में संलग्न किया गया है।

 

 
 
 

 

 अब आप भी जुड़ सकते है मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कार्यालय का व्हाट्सएप चैनल से, आइए जानें कैसें…

अब आप भी जुड़ सकते है मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कार्यालय का व्हाट्सएप चैनल से, आइए जानें कैसें…

 रायपुर। अब आप भी प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कार्यालय के व्हाट्सएप चैनल से अब आप भी जुड़ सकते है। इसके लिए आपको निचे दिए लिंक पर क्लिक करने होंगे। बताया जाता है कि इससे पहले मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी जारी किए गए थे। जिसके बाद अब सीएम के कार्यालय का व्हाट्सएप चैनल का लिंक जारी किया गया है।

बता दें कि सीएम विष्णुदेव साय के कार्यालय के व्हाट्सएप चैनल का लिंक को सब्सक्राइब करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://whatsapp.com/channel/0029VaJ913fDzgTFi7Z4Mw2R, फिर आप चैनल से जुड़ जाएंगे। वहीं आगंतुकों की सुविधा के लिए मुख्यमंत्री निवास कार्यालय द्वारा दो मोबाइल नंबर 7024529444, 7024826444 तथा दूरभाष नम्बर 0771-2331001 भी जारी किया गया है। इसके अलावा ईमेल के पते cgcmo2023@gmail.com पर पत्र भेजकर मुलाकात के लिए समय भी लिया जा सकता है।

CRIME : बच्चे की गला दबाकर हत्या, आपसी रंजिश में पड़ोसी ने ली जान

CRIME : बच्चे की गला दबाकर हत्या, आपसी रंजिश में पड़ोसी ने ली जान

 बस्तर। जिले में 9 साल के बच्चे की गला दबाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। बच्चे के पड़ोसी ने ही उसकी हत्या कर दी। हत्या को अंजाम देने से पहले आरोपी बच्चे को अपने साथ घुमाता रहा। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला परपा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, लोहंडीगुड़ा थाना क्षेत्र के उसरीबेड़ा का रहने वाला वेद वर्मा मंगलवार को अपने घर के बाहर बैठा हुआ था। इस दौरान उसके पड़ोस में रहने वाला युवक नितेश कुशवाह (19) उसके पास पहुंचा। नितेश ने बच्चे को जगदलपुर घुमाने की बात कही और अपने साथ बाइक पर बैठाकर ले गया। नितेश बच्चे को लेकर दिन भर शहर में घूमता रहा, उसे होटल में खाना भी खिलाया। इसके बाद वो अपने दोस्त हंसराज के साथ बच्चे को पल्ली नाके के पास ले आया। यहां देर शाम दोस्त के साथ मिलकर नितेश ने बच्चे का गला घोंट दिया। इसके बाद उसका गला भी रेता। हत्या के बाद बच्चे का शव वहीं फेंककर दोनों फरार हो गए।

जब वेद रात भर घर नहीं लौटा, तो परिजन ने उसे ढूंढ़ना शुरू कर दिया। बुधवार सुबह पल्ली नाके के पास उसकी लाश मिली। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए डिमरापाल मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया। वहीं, बच्चे की हत्या के बाद परिजनों ने शक के आधार पर पड़ोसी नितेश को पकड़ा। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले किया गया। पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच में बच्चे के परिवार से पुरानी रंजिश का पता चला है।

सिरफिरे आशिक की करतूत ने ले ली लड़की की जान, बार-बार लड़की से कर रहा था प्यार का इजहार, फिर….

सिरफिरे आशिक की करतूत ने ले ली लड़की की जान, बार-बार लड़की से कर रहा था प्यार का इजहार, फिर….

  कोरबा। कोरबा में वैलेंटाइनइ डे से एक दिन पहले ही एक लड़की ने सिरफिर आशिक की करतूत से तंग आकर मौत को गले लगा लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक अक्सर लड़की को काॅल कर अपने प्यार का इजहार करता था। लड़की ने जब काॅल रिसीव करना बंद कर दिया, तो लड़की उसके घर तक के बाहर पहुंचकर उसे परेशान करने लगा। जिससे तंग आकर लड़की ने जहर खाकर मौत को गले लगा लिया। इस जानकारी के बाद पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

युवती द्वारा आत्महत्या का ये मामला उरगा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक जांजगीर जिला के पंतोरा का रहना वाला बिट्टू श्रीवास नामक युवक उरगा थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती से एकतरफा प्यार करता था। पिछले एक साल से वह युवती को लगातार अपने प्यार का इजहार कर परेशान कर रहा था। लेकिन युवती द्वारा उसे हर बार मना किया जाता रहा। बावजूद इसके बिट्टू श्रीवास ना केवल युवती बल्कि उसके घर वालों को फोन कर अक्सर परेशान किया करता था। परिवार वालों का आरोप है कि उनकी बेटी जब फोन नहीं उठाती, तो युवक उसके घर के बाहर तक पहुंच जाता था।

सिरफिरे आशिक बिट्टू के एक तरफा प्यार की हरकतों से युवती काफी परेशान हो गयी थी। 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे को लेकर भी आरोपी युवक द्वारा युवती को लगातार परेशान किया जा रहा था। जिससे तंग आकर युवती ने घर पर रखी कीटनाशक दवा खा ली। हालत बिगड़ने पर युवती को आनन फानन में परिजन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। जहां उपचार के दौरान युवती की मंगलवार को मौत हो गयी।

जिला मेडिकल कॉलेज से मिले मेमो के आधार पर मृतक के परिजनों का बयान दर्ज किया गया है। पंतोरा निवासी बिट्टू श्रीवास के खिलाफ युवती के परिजनों ने प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने इस घटना पर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस की जांच पूरी होते ही आरोपी सिरफिरे आशिक को जल्द ही गिरफ्तार करने की बात कही जा रही है।

CG POLICE TRANSFER : कई थाना प्रभारियों का ट्रांसफर...एसपी ने जारी किया आदेश, देखें लिस्ट

CG POLICE TRANSFER : कई थाना प्रभारियों का ट्रांसफर...एसपी ने जारी किया आदेश, देखें लिस्ट

 CG Police Transfer: सक्ती जिले में पुलिस विभाग में फेरबदल किया गया है. जिले की नई एसपी अंकिता शर्मा ने मंगलवार को जिले के 4 थानों में पदस्थ अधिकारियों-कर्मचारियों के ट्रांसफर का ऑर्डर जारी किया हैं. जिसमें 8 निरीक्षक और 2 उपनिरीक्षकों का नाम शामिल है. आदेश के मुताबिक डभरा, चंद्रपुर, नगरदा और हसौद के थाना प्रभारी बदले गए है. इसके अलावा जिले में यातायात, महिला सेल और अजाक के लिए निरीक्षक नयुक्त किए गए है.

देखें आदेश 

 BREAKING : नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में युवक का गला रेता

BREAKING : नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में युवक का गला रेता

 सुकमा।  छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में नक्सलियों ने पुलिस की मुखबिरी करने के शक में युवक की गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया है। मृतक युवक का नाम पोडियम जोगा है, जो कि नक्सल प्रभावित गांव पालामडगु का निवासी था।  मामला भेज्जी थाना क्षेत्र का है।

 जानकारी के अनुसार, नक्सलियों की कोंटा एरिया कमेटी ने युवक को गांव से अगवाकर जंगल में लेकर गए। जहां पहले पिटाई की, फिर पुलिस का मुखबिर बताकर गला रेत दिया। वारदात के बाद नक्सलियों ने शव को सड़क पर फेंक दिया है। फिलहाल इस मामले में आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है।

रंग मंदिर में बसंत पंचमी के अवसर पर मां सरस्वती की पूजा हुई संपन्न..!!

रंग मंदिर में बसंत पंचमी के अवसर पर मां सरस्वती की पूजा हुई संपन्न..!!

 रायपुर:  गांधी चौक स्थित रंग मंदिर में आज बसंत पंचमी के अवसर पर कमला देवी संगीत महाविद्यालय, गुरुकुल कन्या महाविद्यालय, लक्ष्मी नारायण कन्या शाला, अरुणोदय कन्या शाला के संयुक्त तत्वाधान में मां सरस्वती की पूजा अर्चना विधि विधान पूर्वक संपन्न की गई। यह आयोजन चारों संस्थाओं के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित की गई थी। उपरोक्त कार्यक्रम में तरल मोदी , अजय तिवारी , नरेश चंद्र गुप्ता जी, आरके गुप्ता , आशीष राय जी, शोभा खंडेलवाल, डॉक्टर एस आर मूर्ति, डॉक्टर संध्या गुप्ता  मनीषा गहोई,  प्रवीण लाहतोरिया जी के साथ साथ चारों संस्थाओं के अध्यापक एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अंत में सभी को प्रसाद वितरण किया गया।

Breaking : राजीव मितान क्लब होंगे भंग...मंत्री ने विधानसभा में की घोषणा..!!

Breaking : राजीव मितान क्लब होंगे भंग...मंत्री ने विधानसभा में की घोषणा..!!

रायपुर – राजीव मितान क्लब को लेकर छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा, कांग्रेस विधायक सावित्री मंडावी के सवाल पर बीजेपी विधायकों ने भूपेश सरकार पर लगाए सरकारी खजाने के बंदर बांट का आरोप, बीजेपी विधायकों ने क्लब को भंग करने की मांग की, बीजेपी विधायक धरम जीत सिंह ने कहा कि राजीव मितान क्लब का मतलब है खाओ, पीयो मौज करो क्लब, राजेश मूणत ने क्लब बंद करने की मांग की, बीजेपी विधायकों की मांग पर खेल मंत्री टंकराम वर्मा ने की राजीव मितान क्लब को भंग करने की घोषणा, कहा जांच भी कराई जाएगी।

विधानसभा में आयोजित तीन दिवसीय स्वास्थ्य परीक्षण शिविर,सीएम विष्णुदेव साय ने करवाई जांच…

विधानसभा में आयोजित तीन दिवसीय स्वास्थ्य परीक्षण शिविर,सीएम विष्णुदेव साय ने करवाई जांच…

 रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय ने आज विधानसभा परिसर में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा आयोजित त्रिदिवसीय स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का उद्घाटन किया।

सीएम विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर कहा कि विधानसभा सदस्यों एवं कर्मचारियों के उत्तम स्वास्थ्य हेतु विभिन्न विशेषज्ञों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। इस अवसर पर विधानसभा के साथी सदस्यों के साथ मैंने भी अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाया। जन-मन के उत्तम स्वास्थ्य के लिए हम कृत संकल्पित हैं।

क्राइम ब्रांच में पदस्थ आरक्षक को एसपी ने किया सस्पेंड...इस मामले में हुई कार्रवाई

क्राइम ब्रांच में पदस्थ आरक्षक को एसपी ने किया सस्पेंड...इस मामले में हुई कार्रवाई

 दुर्ग। जिले की एंटी क्राइम और सायबर यूनिट में पदस्थ आरक्षक को पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने सस्पेंड कर दिया है। NDPS एक्ट के एक मामले में आरक्षक अरविंद मिश्रा की भूमिका संदिग्ध पाए जाने के चलते की एसपी ने ये कार्रवाई है। एसपी दुर्ग ने 13 फरवरी को इस संबंध में आदेश जारी किया है।

आदेश में लिखा है कि आरक्षक क्रमांक 547 अरविंद मिश्रा एसीसीयू भिलाई दुर्ग में पदस्थ है। थाना खुर्सीपार में दर्ज एक एनडीपीएस के मामले में उसकी भूमिका संदिग्ध पाई गई है। इसे लेकर एसपी ने उसे तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करते हुए पुलिस लाइन अटैच करने का आदेश जारी किया है।

एसपी ने आरक्षक को सस्पेंड करने के साथ ही उसके खिलाफ जांच की जिम्मेदारी दुर्ग के क्राइम डीएसपी राजीव शर्मा को दी है। एसपी ने राजीव शर्मा को 7 दिन के अंदर जांच पूरी कर रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया है।

महतारी वंदन योजना: फॉर्म भरते समय बिल्कुल भी न करें ये गलती, नहीं तो….इन बातों का रखें ध्यान

महतारी वंदन योजना: फॉर्म भरते समय बिल्कुल भी न करें ये गलती, नहीं तो….इन बातों का रखें ध्यान

 रायपुर। महतारी वंदन योजना का फॉर्म भरने के लिए 6 दिन शेष बचे हैं। कई लोग आनलाइन आवेदन कर रहे हैं तो कई लोग आॅफलाइन फॉर्म भर रहे हैं। वहीं छत्तीसगढ़ की पात्र महिलाएं महतारी वंदन योजना के लिए आवेदन तो कर रही हैं, लेकिन मोबाइल नंबर के फेर में उन्हें सालभर में मिलने वाली 12,000 रुपये की राशि फंसती हुई दिखाई दे रही है, क्योंकि एक ही मोबाइल नंबर से ही दो से तीन आवेदन किए जा रहे हैं। इतना ही नहीं, कुछ हितग्राही तो आपरेटर या फिर चाइस सेंटर के नंबर तक से आवेदन कर रही हैं।

कई आवेदन ऐसे हैं, जिनमें मोबाइल नंबर तो एक हैं ही, साथ ही अकाउंट नंबर, सीआइएफ नंबर भी गलत डाल दिया गया है। इसकी वजह से बनाए जा रहे प्रत्येक 100 बंडलों में 8-10 फार्म इसी तरह की त्रुटि वाले ही मिल रहे हैं।इन अपात्र आवेदनों को एकत्र किया जा रहा है। यह गड़बड़ियां निगम स्तर और शिविरों के अलावा आंगनबाड़ी केंद्रों के स्तर पर भी देखने को मिल रही है। आनलाइन एंट्री करने के दौरान भी इस तरह की गड़बड़ियां मिल रही हैं। ऐसे में त्रुटि वाले ऐसे सभी फार्म निरस्त कर दिए जाएंगे।

फार्म भरते समय इन बातों का रखें ध्यान

– एक मोबाइल नंबर से एक ही आवेदन भरें।

– बैंक पासबुक की साफ फोटो कापी उपलब्ध कराएं।

– शपथ पत्र में हितग्राही अपना हस्ताक्षर अवश्य करें।

– आधार कार्ड की साफ फोटो कापी उपलब्ध कराएं।

-अब ट्रैकिंग की भी मिलेगी सुविधा

अब इस योजना के तहत किए गए आवेदनों की स्थिति और उस पर की गई कार्रवाई के बारे में भी जानकारी ली जा सकती है। शासन की ओर से आनलाइन पोर्टल पर आवेदन पत्र की स्थिति जानने की सुविधा प्रदान की गई है। इसमें अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर या फिर आधार कार्ड नंबर दर्ज कर आवेदनों पर की गई कार्रवाई के संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

अब तक 51 लाख 16 हजार से अधिक

आवेदन प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार, अब तक 51.16 लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त किए जा चुके हैं। इनमें सर्वाधिक आवेदन रायपुर से पांच लाख से अधिक, जबकि सबसे कम आवेदन नारायणपुर से 17,170 आवेदन प्राप्त हुए हैं। वहीं, शहरों की तुलना में ग्रामीण क्षेत्रों के आवेदनों में अधिक गड़बड़ियां होने की आशंका जताई जा रही है।

छत्तीसगढ़ - निर्वस्त्र अवस्था में महिला की मिली लाश...हत्या की आशंका...जांच में जुटी पुलिस

छत्तीसगढ़ - निर्वस्त्र अवस्था में महिला की मिली लाश...हत्या की आशंका...जांच में जुटी पुलिस

 कोण्डागांव :- जिले के केशकाल ब्लाक के ग्राम बड़ेठेमली पुल के पास बुधवार की सुबह एक महिला की लहुलवान और निर्वस्त अवस्था मे लाश मिली है। महिला की पहचान छोटे ठेमली निवासी 43 वर्षीय दसो बाई नेताम के रूप में हुई है। महिला के सर में चोट के निशान हैं। जिससे हत्या की आशंका जाहिर कि जा रही है ।ग्रामीणों कि सूचना और घटना की गम्भीरता को देखते हुए फरसगांव पुलिस एसडीओपी अनिल कुमार विष्वकर्मा और थाना प्रभारी नरेश साहू पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पहुँचकर जांच कर रही है । घटना की खबर लगते ही घटना स्थल में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई है ।

ब्रेकिंग -- प्रसाद में बेहोशी की दवा मिलाकर 10 लाख की लूट...2 आरोपी गिरफ्तार...!!

ब्रेकिंग -- प्रसाद में बेहोशी की दवा मिलाकर 10 लाख की लूट...2 आरोपी गिरफ्तार...!!

 जांजगीर-चाम्पा। अकलतरा विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी रहे और हाल ही में भाजपा में शामिल इंजीनियर आनंद प्रकाश मिरी ठगी के शिकार हो गए हैं। पूजा-पाठ के लिए पहुंचे 5 लोगों ने आनंद प्रकाश मिरी समेत 3 लोगों को बेहोश कर दिया और 10 लाख रुपये, मोबाइल को लेकर भाग गए हैं। रिपोर्ट के बाद पुलिस ने 2 आरोपी को गिरफ्तार किया है और फरार 3 आरोपियों की तलाश की जा रही है।

दरअसल, भाजपा नेता इंजीनियर आनन्द प्रकाश मिरी ने कुछ लोगों को पूजा-पाठ के लिए बुलाया था और वे अकलतरा क्षेत्र के पोड़ीदल्हा की कोसाबाड़ी में गए थे। यहां पूजा-पाठ के बाद भाजपा नेता आनंद प्रकाश मिरी समेत 3 लोगों को प्रसाद खाने को दिया गया। इसके बाद तीनों बेहोश हो गए। फिर बदमाशों ने भाजपा नेता इंजीनियर आनन्द प्रकाश मिरी के पास रखे 10 लाख रुपये, मोबाइल लेकर भाग गए। पुलिस ने रिपोर्ट पर आईपीसी की 420, 120 ( बी ) के तहत जुर्म दर्ज किया है और 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं मामले में पुलिस द्वारा फरार अन्य 3 आरोपियों की तलाश की जा रही है।