नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
Breaking : हरकतों से बाज नहीं आ रहे माओवादी, IED ब्लास्ट की चपेट में आने से जवान गंभीर रूप से घायल…

Breaking : हरकतों से बाज नहीं आ रहे माओवादी, IED ब्लास्ट की चपेट में आने से जवान गंभीर रूप से घायल…

 बीजापुर। छत्तीसगढ़ का नक्सल प्रभावित इलाका बीजापुर में एक बार फिर नक्सलियों ने IED प्रेशर लगाई जिसके ब्लास्ट होते ही सेना का एक जवान घायल हो गया। इस ब्लास्ट की वजह से एक जवान के पैर में चोट आई है। ब्लास्ट के बाद सेना के जवानों ने आसपास के इलाकों में छानबीन की और मौके से 5-5 किलो की 3 IED बरमाद किया।

बता देें कि बीजापुर इलाके में जवानों की गश्ती पर आने की सूचना पर पहले से ही नक्सलियों ने यहां प्रेशर आईईडी बम लगा रखा थ। इस प्रेशर बम पर जवान का पैर पड़ गया, जिससे आईईडी ब्लास्ट हो गया। जवान डुमरीपालनार कैम्प से एरिया डॉमिनेशन पर D-माईनिंग की टीम निकली थी। जहां नक्सलियों ने पहले से ही प्रेशर IED बीछा रखी थी। इस घटना के बाद एक जवान के पैर में गंभीर चोट आई है। जिसके बाद सेना के जवानों ने आसपास छानबीन कर बड़ी ही सतर्कता से 5-5 किलो की 3 IED की बरामद किए और तीनों IED को सुरक्षित निष्क्रिय किया गया।

बर्थडे के दिन लड़के की मौत, 2 दोस्त गंभीर घायल, जानिए कैसे चंद मिनट में खाक हुई खुशियां…

बर्थडे के दिन लड़के की मौत, 2 दोस्त गंभीर घायल, जानिए कैसे चंद मिनट में खाक हुई खुशियां…

 कोरबा. बर्थडे का दिन हर किसी के लिए स्पेशल होता है. बर्थडे का जश्न मानने निकले 3 लड़कों को क्या पता था कि जश्न चंद मिनट में मातम में तब्दील हो जाएगा. इस मामले में बिल्कुल ऐसा ही हुआ है. लड़के की बर्थडे के दिन ही ट्रेलर की चपेट में आने से मौत हो गई है. वहीं 2 लड़के घायल हुए हैं. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.बता दें कि कटघोरा बिलासपुर हाइवे पर मुनगाडीह पुलिया के पास दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने निकले युवक को ट्रेलर ने अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में बर्थडे ब्वॉय की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं उसके 2 दोस्त घायल हुए हैं. मृतक की पहचान मयंक चौधरी के रूप में हुई है.

जानकारी के अनुसार, लड़का अपने माता-पिता का आशीर्वाद लेकर दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने निकला था और हादसे का शिकार हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. मृतक मयंक चौधरी बाकी मोंगरा गजरा बस्ती का है.

जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव संपन्न : रायपुर के नए अध्यक्ष बने हितेंद्र तिवारी, किशोर ताम्रकार उपाध्यक्ष

जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव संपन्न : रायपुर के नए अध्यक्ष बने हितेंद्र तिवारी, किशोर ताम्रकार उपाध्यक्ष

 रायपुर। जिला अधिवक्ता संघ के नए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव समेत 11 पदों के लिए शुक्रवार सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक कोर्ट परिसर में मतदान किया गया, मतदान के बाद आज शनिवार को विजयी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई, अधिवक्ता संघ के नए अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता हितेंद्र तिवारी निर्वाचित किये गए है, वहीं उपाध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता किशोर ताम्रकार बने है। महिला उपाध्यक्ष – रितु बुंदेला, कोषाध्यक्ष – श्रिकांत मिश्रा, सचिव – अरुण मिश्रा, क्रीड़ा सचिव – परसराम कश्यप, ग्रंथालय सचिव – भंजन जाँगड़े चुने गए है।

बता दें कि इस बार नए चेहरे के साथ ही वरिष्ठ और संघ के अलग-अलग पदों पर रह चुके अधिवक्ता भी चुनाव मैदान में उतरे थे, ऐसे में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव समेत अन्य पदों पर कांटे की टक्कर होने से मुकाबला काफी रोचक रहा। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष पद के लिए हितेंद्र तिवारी, आनंद मोहन ठाकुर, दिनेश कुमार देवांगन, कु. उर्वशी अग्रवाल, सचिव के लिए अरुण कुमार मिश्रा और परमेश्वर बाघ, उपाध्यक्ष (पुरुष) के लिए किशोर ताम्रकार, मनोज छाबड़ा, मनोज सोनकर, सूर्यकांत पाठस्कर और ताराचंद कोसले, उपाध्यक्ष पद (महिला) के लिए प्रियंका डोंगरे, लक्ष्मी सैनी, रितु बंदेल और सुमन शुक्ला, कोषाध्यक्ष पद के लिए अंकित मिश्रा और श्रीकांत मिश्रा, सह सचिव (पुरुष) पद पर अपूर्व कुमार सेन, दिलीप देवांगन और रूपेंद्र कुमार दुबे, सह सचिव (महिला) पद के लिए अर्चना त्रिपाठी और गायत्री साहू, बरखा सिंह सेंघर, निशा पांडेय, कार्यकारिणी सदस्य (पुरुष) पद के लिए राजीव कुमार द्विवेदी, सागर पांडेय, कार्यकारिणी सदस्य (महिला) पद के लिए आशिता दत्ता, उर्वशी घोष, सांस्कृतिक एवं क्रीडा सचिव के लिए परसराम कश्यप और संदीप थौरानी और ग्रंथालय सचिव के लिए सुनील कुमार शर्मा और प्रदीप मिश्रा के बीच टक्कर चलती रही।

 

 

CG : जंगल में नग्न अवस्था में मिली अज्ञात युवती की लाश, मचा हड़कंप

CG : जंगल में नग्न अवस्था में मिली अज्ञात युवती की लाश, मचा हड़कंप

 मुंगेली। लोरमी खुड़िया चौकी क्षेत्र में ग्राम दुल्लापुर वनक्षेत्र में एक संदिग्ध हालत में युवती की मृत लाश मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच करने जुट गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गुड़िया चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दुल्लापुर के सटे हुए वन क्षेत्र में एक अज्ञात युवती की नग्न अवस्था में लाश मिलने की सूचना पुलिस को मिली। देखते ही देखते यह खबर पूरे क्षेत्र मे फैल गई। युवती की पहचान नहीं हो पाई है। मामला शुक्रवार शाम को युवती की अर्धनग्न लाश मिलने की सूचना के बाद पुलिस हरकत में आई और शिनाख्त करने जुट गई।

घटना की जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी अखिलेश वैष्णव ने इस घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी। आज सुबह घटनास्थल पर शव की आवश्यक कार्यवाही पंचनामा कर फॉरेसिक एक्सपर्ट टीम एवं डॉग स्क्वॉयड की मदद ली जा रही है। फिलहाल, पुलिस 174 के तहत मामला दर्ज कर मामले की विवेचना में जुट गई है। बताया जा रहा है कि मौके पर एसडीओपी माधुरी धुरहि एवं पुलिस एवं अन्य विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर निरीक्षण कर आवश्यक जानकारियां जुटाई गई।

लोरमी थाना प्रभारी अखिलेश वैष्णव ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर मौके पर डॉग स्क्वायड फॉरेंसिक एक्सपर्ट की मदद ली गई। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

मंत्री बृजमोहन ने इस महाविद्यालय में स्मार्ट क्लास और निर्माण कार्यों के लिए किया एक करोड़ का ऐलान

मंत्री बृजमोहन ने इस महाविद्यालय में स्मार्ट क्लास और निर्माण कार्यों के लिए किया एक करोड़ का ऐलान

 रायपुर। उच्च शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल राजधानी रायपुर के गोबिंदराम शदाणी शासकीय कला एवं वाणिज्य कन्या महाविद्यालय के प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल हुए। उन्होंने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज का युग टेक्नालॉजी का युग है। समय के साथ-साथ टेक्नालॉजी भी बदल रही है, अब आईटी के बाद एआई का युग आ गया है। शिक्षा में टेक्नालॉजी का इस्तेमाल कर हम विश्व स्तरीय शिक्षा हासिल कर सकते हैं।

कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री अग्रवाल ने कहा कि पहले लोग बेटियों की शिक्षा दिलाने में आनाकानी करते थे। लेकिन आज बेटियों ने शिक्षा, खेल के साथ अन्य सभी क्षेत्रों में भी अपना मुकाम हासिल कर सबको यह बता दिया है कि वे किसी से कम नहीं हैं। उन्होंने कहा जब एक बेटी पढ़ती है, तो वह न केवल अपने लिए, बल्कि अपने पूरे परिवार और समाज के लिए बेहतर भविष्य का निर्माण करती है।

शिक्षा मंत्री ने कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय में स्मार्ट क्लास के निर्माण के लिए 25 लाख रुपए और कमरों के निर्माण के लिए 75 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरुस्कृत किया। इस मौके पर छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर लोगों में भारी उत्साहः भूपेश बघेल

भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर लोगों में भारी उत्साहः भूपेश बघेल

आ सकते हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी

रायपुर। भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर पूर्व सीएम भूपेश बघेल का बयान सामने आया है। बघेल ने कहा कि लोगों में यात्रा को लेकर बहुत उत्साह है। उन्होंने कहा, राहुल गांधी कल से यात्रा शुरू करेंगे। लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। पांच न्याय को लेकर राहुल गांधी चल रहे हैं

13 फरवरी को अंबिकापुर में सभा होगी, जिसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी आ सकते हैं। राहुल गांधी की यात्रा राजनीतिक यात्रा नहीं है, लेकिन इसका फायदा लोकसभा में मिलेगा।

लोकसभा चुनाव के पहले पूरे देश में गृहमंत्री ने सीएए लागू करने की बात की है, जिसको लेकर भूपेश बघेल ने तंज कसा है. उनका कहना है कि इसका नुकसान छत्तीसगढ़ को होगा। यहां तो आपको सर्टिफिकेट से साबित करना पड़ेगा कि आप भारतीय हैं या नहीं। असम और अन्य जगह लोगों ने सर्टिफिकेट बना दिए, लेकिन गरीब आदिवासी कैसे साबित करेंगे ?

इतना ही नहीं मुख्यमंत्री साय की कानून व्यवस्था की बैठक और बयान पर भी भूपेश बघेल ने पलटवार किया है। भूपेश बघेल ने तंज कसते हुए कहा, सही कह रहे हैं कि अपराध में कमी आनी चाहिए। लेकिन दूसरों को अंदर करें और अपनों को छोड़ दें।

छत्तीसगढ़ : बदलेगा मौसम का मिजाज, आने वाले दिनों में बढ़ सकता है तापमान…

छत्तीसगढ़ : बदलेगा मौसम का मिजाज, आने वाले दिनों में बढ़ सकता है तापमान…

 राजधानी सहित छत्‍तीसगढ़ में मौसम का मिजाज नरम-गरम बना हुआ है। एक बार फिर अब 10 फरवरी से हवा की दिशा बदल रही है, जिसकी वजह से प्रदेश के न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना बन रही है। मौसम विभाग के अनुसार इस अवधि में प्रदेश का मौसम मुख्यत: शुष्क रहने की संभावना है।वहीं, बंगाल की खाड़ी से आने वाली गर्म और नमी युक्त हवाओं के कारण प्रदेश में न्यूनतम तापमान में अगले तीन दिनों में पांच-छह डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभवाना है।प्रदेशभर में 24 घंटे से न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है।

शुक्रवार को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहा और सुबह व रात में ठंडक ज्यादा महसूस हुई। प्रदेश के सर्वाधिक तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस कोरबा में, जबकि न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया।

अधिकतम तापमान कोरबा में 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

प्रदेश में सबसे ठंड इलाका अंबिकापुर रहा। वहीं सर्वाधिक अधिकतम तापमान कोरबा में 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है और सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया है।

रायपुर का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से दो डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रहा।

बच्चों को चॉकलेट देने के बहाने झोपड़े में बुलाकर अप्राकृतिक कृत्य करता था पुजारी, जब खोजते हुए पहुंचे परिजन तो देखकर उड़ गए होश

बच्चों को चॉकलेट देने के बहाने झोपड़े में बुलाकर अप्राकृतिक कृत्य करता था पुजारी, जब खोजते हुए पहुंचे परिजन तो देखकर उड़ गए होश

 दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, यहां एक पुजारी ने मासूम बच्चों को चॉकलेट देकर और मोबाइल पर वीडियो दिखाकर उनसे अप्राकृतिक यौनाचार किया है, आस पास की महिलाओं ने जब पुजारी की शिकायत दुर्ग कोतवाली थाने में कराई तो पुलिस ने पुजारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी शिवनाथ नदी तट महमरा एनीकट मुक्तिधाम का पुजारी है।

आरोपी ने कई बच्चों को अपना शिकार बनाया था। आरोपित के इस कृत्य का भेद खुलने के बाद मोहल्ले की कुछ महिलाओं ने दुर्ग कोतवाली थाना पहुंचकर घटना की शिकायत की। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ अप्राकृतिक यौनाचार, धमकाने और पाक्सो एक्ट की धाराओं के तहत प्राथमिकी कर उसे गिरफ्तार किया है।

 बच्चों को चोकोलेट देकर बुलाता था आरोपी

पुलिस ने बताया कि आरोपित शिशुपाल महाराज (46) पर बच्चों से अप्राकृतिक यौनाचार करने का आरोप है। थाना पहुंची महिलाओं ने पुलिस को बताया कि आरोपित नदी किनारे घूमते मिलने वालों बच्चों को अपने पास बुलाता था। उन्हें वो चाकलेट देता था और अपने मोबाइल पर वीडियो दिखाता था।
 
इसी के लालच में छोटे बच्चे उसके पास जाते थे। बच्चों के भोलेपन का फायदा उठाकर आरोपित उनसे अप्राकृतिक यौनाचार करता था। कुछ बच्चों को खोजते हुए उनकी माताएं और अन्य रिश्तेदार आरोपित के झोपड़े में पहुंची तो वहां पर कई बच्चे मिले।

 बच्चों ने किया खुलासा

महिलाओं ने सख्ती से बच्चों से पूछा कि वे लोग इस पुजारी के पास क्यों आते हैं तो उन्होंने चाकलेट और मोबाइल के लालच में जाने की बात कही। इसके अलावा दैहिक शोषण का शिकार हुए बच्चों ने आरोपित की करतूत के बारे में महिलाओं को जानकारी दी। जिसके बाद वे महिलाएं थाना पहुंची और आरोपित के खिलाफ शिकायत की। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपित शिशुपाल महाराज के खिलाफ प्राथमिकी कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस की जांच में ये भी पता चला है कि आरोपित पूर्व में दुर्ग के ही हनुमान मंदिर में पूजा करता था। वहां पर पूजा करने के दौरान भी उसने कुछ बच्चों से ऐसी ही हरकत की थी। जिसके बाद मोहल्ले वालों ने उसे वहां से भगा दिया था। वहां से भगाए जाने के बाद को महमरा एनीकट मुक्तिधाम चला गया और वहां पर रहकर पुजारी का काम करने लगा। आरोपित की शादी नहीं हुई है। सत्ती चौरा के पास उसकी बहन रहती है। वो उसी के पास रहता था।
महतारी वंदन योजना के लिए छत्तीसगढ़ में 35 लाख 49 हजार से अधिक महिलाओं ने भरा आवेदन

महतारी वंदन योजना के लिए छत्तीसगढ़ में 35 लाख 49 हजार से अधिक महिलाओं ने भरा आवेदन

 रायपुर। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आरंभ की गई महतारी वंदन योजना के लाभ के लिए बड़ी संख्या में आवेदन भरने का सिलसिला जारी है। इस योजना के तहत प्रदेश में 35 लाख 49 हजार 561 आवेदन प्राप्त हुए हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार महतारी वंदन योजना के तहत पात्र महिलाओं से आवेदन लिए जा रहे है। प्रदेश भर में फार्म भरने के लिए महिलाएं बड़ी संख्या में आवेदन कर रही हैं। महिलाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। सभी जिलों में लग रहे कैंपों में महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। महिलाओं का कहना है कि छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से हर महीने मिलने वाली एक हजार रूपए की राशि से वह अपनी छोटी-मोटी जरूरतों को पूरा करने में सक्षम होंगी और सम्मानजनक जीवन निर्वाह कर सकेंगी। महतारी वंदन योजना के तहत वर्ष 2024-25 के बजट में 117 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। प्रतिवर्ष महिलाओं को 12000 रूपए मिलेगा।

जिलावार प्राप्त आवेदन- महतारी वंदन योजना के अंतर्गत अब तक बालोद जिले में एक लाख 24 हजार 986, बलौदाबाजार में एक लाख 40 हजार 06, बलरामपुर में एक लाख 12 हजार 561, बस्तर में एक लाख 22 हजार 610, बेमेतरा में एक लाख 54 हजार 61 आवेदन जमा किए जा चुके हैं। इस प्रकार बीजापुर में 10011, बिलासपुर में एक लाख 67 हजार 48, दंतेवाड़ा में 45 हजार 39, धमतरी में एक लाख 10 हजार 49, दुर्ग में दो लाख 24 हजार 303, गरियाबंद में एक लाख 18 हजार 939, जांजगीर में एक लाख 85 हजार 144, जशपुर में एक लाख 11 हजार 260, कांकेर में 66 हजार 594, कवर्धा में एक लाख 16 हजार 592, कोंडागांव में 91 हजार 76, कोरबा में एक लाख 13 हजार 219, कोरिया में 39 हजार 672, महासमुंद में दो लाख 59 हजार 976, मुंगेली में एक लाख 7 हजार 365, नारायणपुर में नौ हजार 947, रायगढ़ में 86 हजार 312, रायपुर में दो लाख 79 हजार 857, राजनांदगांव में एक लाख 24 हजार 712, सरगुजा में एक लाख 10 हजार 871, सुकमा में 26 हजार 412, सूरजपुर में एक लाख 35 हजार 320, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 68 हजार 302, सक्ती में 82 हजार 763, खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई में 66 हजार 181, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी में 24 हजार 39, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 26 हजार 43, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में एक लाख 33 हजार 291 आवेदन आज तक प्राप्त हो चुके हैं।

पुलिस को लेकर अपराधियों में डर और जनता के मन में सम्मान होना चाहिएः सीएम

पुलिस को लेकर अपराधियों में डर और जनता के मन में सम्मान होना चाहिएः सीएम

पुलिस अधिकारियों को कड़ा संदेश, अपराध पर लगाए लगाम

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर में आज आयोजित पुलिस महानिरीक्षकों और पुलिस अधीक्षकों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस को लेकर अपराधियों के मन में डर और आम जनता के मन में सेना की तरह सम्मान होना चाहिए।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि अपराध, नशाखोरी और अवैध गतिविधियों पर हमारी सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति है। अपराधों पर लगाम नहीं लगी तो सबंधित जिले के पुलिस कप्तान पर कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री विष्णु देव ने अधिकारियों से कहा कि पुलिस का व्यवहार अपराधियों के लिए कठोर हो और आमजनों के लिए उतना ही नम्र और मृदु होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अवैध शराब, जुआ, सट्टा जैसी सामाजिक बुराईयां समाज को अंदर तक खोखला कर देती हैं। जब युवा इससे प्रभावित होते है तो यह सर्वाधिक चिंता जनक है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कड़ा निर्देश देते हुए कहा कि यदि आपराधिक गतिविधियों पर लगाम नहीं लगेगी तो ना केवल संबंधित जिले के पुलिस कप्तान बल्कि थाना स्तर के पुलिस अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

साय ने कहा कि पुलिस विभाग अनुशासित विभाग है, पुलिस अधिकारियों में यह अनुशासन दिखना चाहिए, जो अंततः अनुशासित और अपराध मुक्त समाज की स्थापना में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दंड से न्याय की ओर की संकल्पना को स्थापित करने के लिए किये जा रहे प्रयासों का जिक्र करते हुए कहा कि नए कानून समयबद्ध तरीके से लागू हो यह सुनिश्चित किया जाए।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रदेश के माओवाद प्रभावित क्षेत्र में हमारे जवान कठिन परिस्थितियों में उनका डटकर मुकाबला कर रहे हैं। उन्होंने संदेश दिया कि छत्तीसगढ़ सरकार हर मोर्चे पर पुलिस कर्मियों के साथ खड़ी है और उनके सुविधाओं में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। पुलिस के कल्याण के लिए सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं। समय पर पदोन्नति, आवास, जरूरी अधोसंरचना सहित संसाधनों की आपूर्ति के लिए हमने व्यवस्थाएं की हैं, इसे आगे भी जारी रखेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ शासन के वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट का उल्लेख करते हुए कहा कि इस बजट में पुलिस विभाग के लिए बड़ी राशि आवंटित की गई है। यह बजट कानून का राज स्थापित करने में निर्णायक साबित होगा।

उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार के पहले बजट में गृह विभाग को काफी कुछ मिला है, पिछले वर्ष के बजट की तुलना में गृह विभाग के बजट में 16 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इस बजट में नक्सल ऑपरेशन में जाने वाले जवानों के लिये राशन का बैग और स्पाईक रेसिस्टेंट शूज का प्रावधान किया गया है, जिससे अब नक्सल ऑपरेशन में जाने वाले जवानों को सुविधा होगी।

पुलिस विभाग के सभी अधिकारी और कर्मचारियों की सुविधाओं में वृद्धि के लिए भी इस बजट में प्रावधान किये गए हैं। उन्होंने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री के हृदय में बड़े अधिकारी से लेकर आरक्षक तक के अधिकारी के लिए समान रूप से संवेदना है। हम सबका कर्तव्य है कि अपराध हुआ तो अपराधी को जल्द से जल्द पकड़ लें। शर्मा ने कहा कि समाज में वातावरण बने कि अपराध ही न हो और इसी लक्ष्य के साथ अधिकारियों को अपने दायित्वों का पालन करना चाहिए।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पहुंचे जशपुर, अभिनंदन एवं सम्मेलन कार्यक्रम में हुए शामिल, देंखे लाइव….

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पहुंचे जशपुर, अभिनंदन एवं सम्मेलन कार्यक्रम में हुए शामिल, देंखे लाइव….

 जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जशपुर के टांगरगांव में आयोजित अंशकालीन सफाई कर्मचारी कल्याण संघ अभिनंदन सम्मान समारोह में शामिल होने पहुंचे। यहां ढोल बाजे एवं पारंपरिक करमा नृत्य से मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया गया।

जशपुर जिले के कांसाबेल के टांगरगांव मिनी स्टेडियम में स्वागत और अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री का सम्मान करने के लिए यहां बड़ी संख्या में स्कूल कर्मचारी संघ, सफाई कर्मचारी संघ, लघु वनोपज सहकारी संघ, आंगनबाड़ी सहायिका संघ, रसोईया संघ, और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद हैं।

 

https://twitter.com/ChhattisgarhCMO/status/1756218123697750303
IAS सोनमणि बोरा केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौट रहे छत्तीसगढ़, सरकार ने किया रिलीव

IAS सोनमणि बोरा केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौट रहे छत्तीसगढ़, सरकार ने किया रिलीव

 रायपुर। 1999 बैच के आईएएस अधिकारी सोनमणि बोरा छत्तीसगढ़ लौट रहे हैं। वे 2019 से भारत सरकार में डेप्युटेशन पर जॉइंट सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत थे। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से उन्हें रिलीव कर दिया गया है। बोरा केंद्र सरकार में लैंड मैनेजमेंट विभाग के जॉइंट सेक्रेटरी पद पर कार्यरत थे।

BREAKING: पुलिस विभाग की बैठक : कानून व्यवस्था की समीक्षा कर रहे मुख्यमंत्री साय और गृह मंत्री विजय शर्मा

BREAKING: पुलिस विभाग की बैठक : कानून व्यवस्था की समीक्षा कर रहे मुख्यमंत्री साय और गृह मंत्री विजय शर्मा

 रायपुर। पुलिस मुख्यालय में सभी रेंज के आईजी और एसपी की बैठक शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृह मंत्री विजय शर्मा बैठक ले रहे हैं। इस बैठक में डीजीपी अशोक और अन्य अफसर मौजूद है

आपको बता दें कि, आईपीएस फेरबदल के बाद पहली बार बैठक ली जा रही है। इस बैठक में नक्सल ऑपरेशन, ड्रग्स, कानून व्यवस्था, साइबर क्राइम साथ ही लोकसभा चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था, तस्करी, अवैध शराब और महिला सुरक्षा समेत कई मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने और पीएम मोदी की गारंटी पूरा करने वाला बजट :  बृजमोहन अग्रवाल

जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने और पीएम मोदी की गारंटी पूरा करने वाला बजट : बृजमोहन अग्रवाल

 रायपुर :  छत्तीसगढ़ के शिक्षा, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने विधानसभा में प्रस्तुत छत्तीसगढ़ सरकार के बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि यह बजट राज्य की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने वाला तथा यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राज्य की जनता को दी गई गारंटी को पूरा करने वाला बजट है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली सरकार ने दो महीने में ही प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी को पूरा करने का काम शुरू कर दिया है। इस बजट के जरिए छत्तीसगढ़ केंद्र सरकार के साथ कदम ताल मिला कर चलेगा। यह 2047 तक विकसित छत्तीसगढ़ के सपना को पंख देने वाला बजट है। हमारी सरकार की नजरिया विकास है। जिसमें गरीबों, नौजवानों, किसानों और महिलाओं का बहुमुखी विकास हो।

 इस बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली पानी सड़क सभी के लिए प्राप्त व्यवस्था की गई है। इस बजट में शिक्षा के क्षेत्र के लिए भी बेहतर प्रावधान है। पंडित रवि शंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, सरगुजा विश्वविद्यालय, बस्तर विश्वविद्यालय, नई बिल्डिंग खोलने के लिए, नए स्कूल खोलने के लिए शिक्षा विभाग में पारदर्शिता के लिए कंट्रोल रूम बनाया जाएगा जो विद्यार्थियों के साथ ही शिक्षक और कर्मचारियों की उपस्थिति और व्यय आदि दूसरी जानकारी दर्ज की जाएगी। जिससे कर्मचारी की जवाबदेही तय होगी और सरकारी खजाने की लूट पर रोक लगेगी। मंत्री अग्रवाल ने कहा कि राज्य में पर्यटन के विकास के लिए बजट में ईको टूरिज्म, वॉटर टूरिज्म और पांचों शक्ति पीठों को जोड़ने के लिए प्रावधान किया गया है। साथ ही अयोध्या राम लला दर्शन योजना के लिए भी प्रावधान है किया है।

 छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा कल,05 परीक्षा केन्द्रों में 2181 अभ्यर्थी होंगे शामिल

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा कल,05 परीक्षा केन्द्रों में 2181 अभ्यर्थी होंगे शामिल

 रायपुर । छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 का आयोजन रविवार 11 फरवरी 2024 को किया जायेगा उक्त संबंध में आज कलेक्टर रणबीर शर्मा ने कलेक्टरेट के दृष्टि सभाकक्ष में अधिकारीयों की बैठक ली। परीक्षा सबेरे 10ः00 बजे से 12ः00 बजे तक प्रारंभिक सामान्य ज्ञान परीक्षा एवं अपरान्ह 03ः00 बजे से 05ः00 बजे तक (एप्टीट्यूड टेस्ट) कौशल परीक्षा आयोजित किया जायेगा। जिला बेमेतरा अंतर्गत उक्त परीक्षा में कुल 2181 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे। जिसे ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा शासकीय पं. जवाहरलाल नेहरू कला एवं विज्ञान महाविद्यालय बेमेतरा, लक्ष्मण प्रसाद बैद्य कन्या महाविद्यालय बेमेतरा, शासकीय बालक हायर सेकेंडरी स्कूल बेमेतरा, ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल बेमेतरा, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ठ हिंदी माध्यम स्कूल बेमेतरा, कुल 05 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं।

कलेक्टर  रणबीर शर्मा ने डिप्टी कलेक्टर बेमेतरा पिंकी मनहर को सम्पूर्ण परीक्षा हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त किया है एवं पुलिस अभिरक्षा में परीक्षा दिनांक को परीक्षा सामग्री पहुंचाने एवं केन्द्रों में नकल अथवा अनुचित साधनों के प्रयोग को रोकने व आकस्मिक निरीक्षण हेतु जिला प्रशासन की ओर से सभी केंद्रों के लिए आवश्यकता अनुसार उड़नदस्ता दल का भी गठन किया गया है। कलेक्टर  शर्मा ने अधिकारीयों क़ो सख्त निर्देश दिए की परीक्षा में पारदर्शिता होनी चाहिए किसी भी अधिकारी या कर्मचारी के द्वारा उदासीनता बर्दास्त नहीं की जाएगी द्य बैठक में पुलिस अधीक्षक  रामकृष्ण साहू जिला पंचायत सीईओ लीना मंडावी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, अपर कलेक्टर द्वेय डा.अनिल वाजपेयी, सी.एल.मार्कण्डेय, सहित केन्द्रो के प्राचार्य उपस्थित थे।
मूल पहचान पत्र के अभाव में प्रवेश नहीं दिया जायेगा

अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों में परीक्षा प्रवेश पत्र एवं फोटो पहचान पत्र की मूल प्रति सहित परीक्षा के 01 घण्टा पूर्व उपस्थित होने के निर्देश हैं। पहचान पत्र हेतु मतदाता पहचान पत्र/पासपोर्ट /ड्राइविंग लाइसेंस/पैन कार्ड/आधार कार्ड एवं आयोग द्वारा निर्धारित अन्य पहचान पत्र ही मान्य होगा। अतः अभ्यर्थी प्रवेश पत्र में उल्लेखित निर्देशों का ध्यान से अवलोकन कर लें। मूल पहचान पत्र के अभाव में प्रवेश नहीं दिया जायेगा।

माघी पुन्नी मेला हुआ राजिम कुंभ: साय सरकार ने बदला नाम इस दिन से होगा आयोजन पं धीरेंद्र शास्त्री भी होंगे शामिल देखे पूरा शेड्यूल

माघी पुन्नी मेला हुआ राजिम कुंभ: साय सरकार ने बदला नाम इस दिन से होगा आयोजन पं धीरेंद्र शास्त्री भी होंगे शामिल देखे पूरा शेड्यूल

 छत्तीसगढ़ गरियाबंद ।  राजिम माघी पुन्नी मेला अब राजिम कुंभ (कल्प) के नाम से जाना जाएगा। छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने नाम बदल दिया है। कैबिनेट में इसका फैसला लिया गया। साय सरकार के मंत्रियों की कैबिनेट बैठक शुक्रवार को विधानसभा में रखी गई थी। सरकार ने राजिम कुंभ (कल्प) मेले को फिर से शुरू करने का निर्णय लिया है। जिसका आयोजन 24 फरवरी से 8 मार्च तक होगा।

 
इस बैठक में राजिम के सांस्कृतिक और ऐतिहासिक वैभव को फिर से स्थापित करने के लिए इस फैसले को जरूरी बताया गया है। कैबिनेट बैठक में जल की शुद्धता बनाए रखने के लिए भारत सरकार की ओर से जल संशोधन विधेयक 2023 के संबंध में विधानसभा में संकल्प लाने का निर्णय लिया गया।
 
24 फरवरी से आयोजन, जानिए क्या-क्या होगा
 
धर्मस्व एवं धार्मिक न्यास, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि राजिम कुंभ कल्प का आयोजन 24 फरवरी से 8 मार्च तक होगा। हाल ही में मंत्री ने गरियाबंद, रायपुर, धमतरी जिले के अधिकारी कर्मचारी सहित जनप्रतिनिधि और मेला समिति के सदस्यों के साथ बैठक की है।
 
राजिम कुंभ कल्प को इस बार रामोत्सव के रूप में मनाने की तैयारी है। सरकारी अधिकारियों को निर्देश हैं कि आयोजन में राजिम कुंभ की भव्यता दिखे। मेले में इस दौरान तीन पुण्य स्नान होंगे। देशभर से बड़ी संख्या में नागा साधु संत भी कुंभ में आयेंगे।
 
भाजपा की सरकार आने से पहले कांग्रेस के कार्यकाल में राजिम कुंभ का नाम बदलकर माघी पुन्नी मेला कर दिया गया था। अब भाजपा की सरकार पांच साल बाद राजिम कुंभ को भव्यता से आयोजित करने जा रही है।
 
देश के मशहूर संत आएंगे
 
राजिम के मेले में विश्वस्तरीय साधु संतों में बागेश्वर धाम के बाबा पंडित धीरेंद्र शास्त्री, पंडित प्रदीप मिश्रा भी आयेंगे। दोनों ही संतों को मानने वाले करोड़ों लोग हैं। रायपुर में पिछले दिनों हुए दोनों ही संतों के कार्यक्रमों में 7 से 8 लाख लोग पहुंचे थे।
 
मंत्री अग्रवाल ने पीडब्ल्यूडी अधिकारी से तैयारी
 
की जानकारी ली है। उन्होंने रायपुर से गरियाबंद
 
निर्माणाधीन सड़क सहित छुरा, जतमई, घटारानी,
 
धमतरी सड़क एवं राजिम महासमुंद जाने वाले
 
सड़कों में चल रहे कार्यों की जानकारी लेकर
 
निर्माण कार्यों को पूर्ण कर चलने लायक बनाने
 
के निर्देश दिए हैं। साथ ही सड़कों में उड़ने वाले
 
धूल से बचाव के लिए लगातार पानी भी छिड़काव
 
करने के निर्देश दिए।
 
बिजली विभाग कुंभ मेला के दौरान लाइटिंग, ट्रांसफॉर्मर, जनरेटर की व्यवस्था, सजावट, पुल पुलिया में रोशनी का बंदोबस्त करेगा। पीएचई विभाग को मेला स्थल में पर्याप्त जलापूर्ति करने और लगभग 300 शौचालय निर्माण के निर्देश दिए गए हैं। वन विभाग से पर्याप्त जलाऊ लकड़ी, झोपड़ी निर्माण, यज्ञ के लिए आवश्यक लकड़ी व्यवस्था करने को कहा गया है।
 
मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने मेला अवधि के दौरान तीनों जिलों रायपुर, गरियाबंद, धमतरी के परिवहन विभाग को कोऑर्डिनेशन करते हुए सभी दिशाओं से लगभग 100 बस अलग-अलग टाइमिंग में रात 2 बजे तक चलाने के निर्देश दिए हैं। ताकि मेला आने वालों को आवागमन में परेशानी न हो। साथ ही बस में सुरक्षा की दृष्टि से होम गार्ड भी रखना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
 
खाद्य विभाग को पर्याप्त संख्या में दाल भात केंद्र संचालित करने कहा गया है। तीनों जिलों के अधिकारी को प्लान करके 100 से अधिक दाल भात केंद्र खोलने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने सामाजिक संस्थानों का भी इसमें सहयोग लेने के निर्देश दिए। जिससे मेले में आने वालों को खाने पीने में असुविधा न हो।
 
मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने महानदी में पानी छोड़कर नदी को साफ करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने घाट निर्माण करने भी कहा है।
BREAKING: IAS एस प्रकाश को परिवहन विभाग के आयुक्त की जिम्मेदारी, आदेश जारी, आदेश जारी…

BREAKING: IAS एस प्रकाश को परिवहन विभाग के आयुक्त की जिम्मेदारी, आदेश जारी, आदेश जारी…

 रायपुर। राज्य शासन ने 2005 बैच के आईएएस एस. प्रकाश को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ परिवहन विभाग के आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। जिसका आदेश सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव कमलप्रीत सिंह ने जारी किया है।

CM साय आज IG व SP की लेंगे बैठक...जशपुर के कांसाबेल जिला में आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम और सम्मेलन में होंगे शामिल

CM साय आज IG व SP की लेंगे बैठक...जशपुर के कांसाबेल जिला में आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम और सम्मेलन में होंगे शामिल

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शनिवार को पुलिस विभाग के कार्यक्रम में शामिल होंगे. वे 10.15 बजे नए पुलिस मुख्यालय पहुंचेंगे. यहां से 12.20 बजे जशपुर के लिए रवाना होंगे.

जारी दौरे के मुताबिक जशपुर के कांसाबेल जिला में आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम और सम्मेलन में शामिल होंगे. इसके अलावा जशपुर में कई स्थानीय कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज पुलिस अफसरों की बैठक लेंगे. डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा भी बैठक में शमिल होंगे. सीएम रेंज आईजी और सभी जिलों के एसपी की कॉन्फ्रेंस बैठक लेंगे. जिसमें नशा और बढ़ते अपराध पर रोकथाम के निर्देश दिए जा सकते हैं. ये बैठक रायपुर पुलिस मुख्यालय में आयोजित की गई है।

बिलासपुर कोरबा लोकल ट्रेन के AC कोच में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

बिलासपुर कोरबा लोकल ट्रेन के AC कोच में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

 बिलासपुर। बिलासपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म-2 में बिलासपुर कोरबा लोकल ट्रेन के AC कोच के बोगी में आग लग गई। आग लगने से मौके पर यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे RPF के जवान और रेलवे अधिकारियों ने आग पर काबू पा लिया।

जानकारी के मुताबिक, सुबह 6 बजे बिलासपुर कोरबा लोकल ट्रेन कोरबा के लिए रवाना होने के लिए प्लेटफॉर्म नंबर 2 में खड़ी थी। तभी AC कोच M1 में अचानक आग की लपटें उठने लगी। आग की वजह से कोच के सीट, बेडरोल पूरी तरह जलकर खाक हो गए। प्रथम दृष्टया आग लगने की मुख्य वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। फिलहाल घटना की जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि आग लगने की वजह क्या थी।

बड़ी खबर : मंत्री के बंगले में देर रात चली गोली, जवान की हुई मौत, बंगले में मचा हड़कंप

बड़ी खबर : मंत्री के बंगले में देर रात चली गोली, जवान की हुई मौत, बंगले में मचा हड़कंप

  रायपुर : राजधानी रायपुर में एक मंत्री के बंगले में देर रात गोली चलने की आवाज से हड़कंप मच गया। मंत्री बंगले के एक गार्ड ने सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मिलि जानकारी के  मुताबिक, गंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात में लगभग 2:10 बजे आरक्षक क्र135 रोहित सलामे ई कंपनी, प्रथम वाहिनी ने मंत्री दयाल दास बघेल के स्टेशन रोड के बंगला के गार्ड रूम में अपनी एक्स केलिबर सर्विस राइफ़ल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

मृतक आरक्षक 2 बजे ड्यूटी से अपने गार्ड रूम लौटा था। थोड़ी देर बाद उसके कमरे से गोली चलने की आवाज आई। बंगले के अन्य सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे और कमरे में देखें तो गार्ड का शव पड़ा हुआ था। शव के पास ही उसकी सर्विस रिवाल्वर भी थी। मृतक एक सप्ताह पहले पच्चीस दिवस ईएल अवकाश से वापिस ड्यूटी पर आया था। आत्महत्या के कारणों की जांच की।

 

 

सीजी का बजट भारत के निर्माण के लक्ष्य को हासिल करने में अग्रणी भूमिका निभाएगाः सीएम साय

सीजी का बजट भारत के निर्माण के लक्ष्य को हासिल करने में अग्रणी भूमिका निभाएगाः सीएम साय

 सभी वर्गों के समावेशी विकास के साथ विकसित छत्तीसगढ़ के सपने को साकार करेगा बजट

रायपुर। छत्तीसगढ़ का वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट आने वाले कई वर्षों तक छत्तीसगढ़ के विकास की दिशा और दशा संवारने वाला बजट है मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि यह बजट प्रदेश का राजस्व बढ़ाने वाला बजट है।

इस बजट में कर का कोई नया प्रस्ताव नहीं है, न ही मौजूदा करों की दरों में वृद्धि का कोई प्रस्ताव है। यह बजट सभी वर्गों के समावेशी विकास को सुनिश्चित करने वाला और विकसित छत्तीसगढ़ के सपने को साकार करने वाला बजट है। अमृतकाल का छत्तीसगढ़ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण के लक्ष्य को हासिल करने में अग्रणी भूमिका निभाएगा।

मुख्यमंत्री साय आज वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी द्वारा विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट प्रस्तुत करने के बाद समिति कक्ष में मीडिया प्रतिनिधियों को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरूण साव और विजय शर्मा, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद और वित्त सचिव अंकित आनंद भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बजट में हमारा फोकस GYAN यानि गरीब, युवा, अन्नदाता किसान और नारी सशक्तिकरण पर केन्द्रित है। बजट में सभी वर्गों की चिन्ता की गई है। यह बजट हमारी सरकार का विजन डॉक्युमेंट भी है, जो छत्तीसगढ़ के चौमुखी विकास की परिकल्पना को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास आने वाले पांच वर्षों में राज्य की जीडीपी को दोगुना करने का होगा।

मुख्यमंत्री ने बजट के प्रमुख बिन्दुओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आदिवासी बहुल बस्तर और सरगुजा के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। तेन्दूपत्ता संग्राहकों के लिए तेन्दूपत्ता संग्रहण दर 4000 रूपए प्रति मानक बोरा से बढ़ाकर 5500 रूपए प्रति मानक बोरा करने और बोनस का प्रावधान किया गया है। तेन्दूपता संग्राहकों के लिए हम चरण पादुका योजना पुनः शुरू करेंगे।

इसी तरह दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर योजना में भूमिहीन कृषि मजदूरों को 10 हजार रूपए की वार्षिक सहायता के लिए बजट में 500 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। युवाओं के भविष्य के साथ अब खिलवाड़ न हो इसके लिए राज्य सरकार ने पीएससी की अनियमितताओं की जांच सीबीआई को सौंपने का निर्णय लिया है। बजट में युवाओं के रोजगार के लिए प्रावधान किया गया है। साय ने कहा कि कृषि उन्नति योजना के लिए बजट में 10 हजार करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है।

इस योजना में समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले प्रदेश के 24 लाख 72 हजार से अधिक किसानों को अंतर की राशि का भुगतान किया जाएगा। महिला सशक्तिकरण के लिए बजट में महतारी वंदन योजना के अंतर्गत 3000 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। इस योजना में विवाहित महिलाओं को प्रतिवर्ष 12 हजार रूपए की सहायता दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि पांच हॉर्स पॉवर कृषि पंपों के लिए निःशुल्क बिजली की आपूर्ति के लिए 3500 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। इसी प्रकार प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए मुख्य बजट में 8369 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। इसके पहले द्वितीय अनुपूरक में 3800 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। पेयजल की बेहतर व्यवस्था के लिए जल जीवन मिशन हेतु पीएचई विभाग के बजट को दोगुना करते हुए 5047 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट केवल पैसे का लेखा-जोखा नहीं, अपितु छत्तीसगढ़ के भविष्य की उन्नति की आधारशीला है। इस बजट में कोई नया कर प्रावधान नहीं किया गया है, न ही किसी कर की दर में वृद्धि का प्रस्ताव है। इसके बावजूद बजट के आकार में बढ़ोत्तरी हुई है। बजट के माध्यम से टेक्नालॉजी के उपयोग को बढ़ावा देने का प्रावधान किया गया है। यह बजट सामाजिक-आर्थिक विकास के हर आयाम को छूने वाला और मोदी जी के गांरटी को पूरा करने वाला बजट है।

TRANSFER : SP ने 4 ASI, 23 प्रधान आरक्षक समेत 27 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, देखें लिस्ट…

TRANSFER : SP ने 4 ASI, 23 प्रधान आरक्षक समेत 27 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, देखें लिस्ट…

 जशपुर : जशपुर जिले में पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला किया गया है. जिसका आदेश पुलिस अधीक्षक ने जारी किया है. जारी आदेश के मुताबिक चार ASI, 23 प्रधान आरक्षक सहित 27 आरक्षकों का ट्रांसफर किया गया है.

बजट चहुंमुखी विकास को गति प्रदान कर जनाकांक्षाओं की पूर्ति का दस्तावेजः भाजपा

बजट चहुंमुखी विकास को गति प्रदान कर जनाकांक्षाओं की पूर्ति का दस्तावेजः भाजपा

 

दिग्गज नेताओं ने बजट को सेवा, सुशासन से विश्वास जीतने वाला कहा

रायपुर. भाजपा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार के 1,47,500 करोड़ रुपए के आर्थिक प्रस्तावों से भरपूर पहले बजट को चहुंमुखी विकास और जनकल्याण को गति प्रदान करके जनाकांक्षाओं की पूर्ति के संकल्प का दस्तावेज़ बताया है. पार्टी नेताओं ने कहा कि भाजपा ने ‘मोदी की गारंटी’ देकर जो संकल्प विधानसभा चुनाव के समय प्रदेश की जनता के समक्ष व्यक्त किया था, प्रदेश सरकार अब तेजी से उस पर अमल करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के साथ-साथ प्रदेश सरकार ने महिलाओं, युवाओं और किसानों के भाजपा के प्रति व्यक्त विश्वास को इस बजट के जरिए एक नया आयाम प्रदान किया है।

भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सांसद डॉ. सरोज पांडेय ने प्रदेश सरकार की इस बात के लिए सराहना की है कि उसके पहले ही बजट में डबल इंजन सरकार का भाजपा का संकल्प साकार होता नजर आ रहा है। प्रदेश सरकार के बजट प्रावधानों का स्वागत करते हुए डॉ. पांडेय ने कहा कि इस बजट में डबल इंजन की सरकार की योजनाओं की झलक देखने को मिल रही है।

भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व विधायक लता उसेंडी ने बजट में युवाओं को रोजगार, कौशल विकास से जोड़ने के साथ-साथ डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर वाली केंद्रीय और राज्य सरकार की योजनाओं पर भी फोकस किए जाने पर प्रदेश सरकार को बधाई दी और कहा कि वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने स्मार्ट सिटी के लिए भी बजट 2024 में बड़ी घोषणाएं की है. रायपुर, बिलासपुर स्मार्ट सिटी के लिए 402 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

भाजपा प्रदेश महामंत्री रामजी भारती व जगदीश रामू रोहरा ने कहा कि मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के इस बजट में प्रदेश की 3 करोड़ जनता के हितों और विकास का पूरा ध्यान रखा गया है। वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी का बजट थीम अमृतकाल की नींव और ग्रेट सीजी पर है, जो छत्तीसगढ़ को 2047 तक विकासशील से विकसित राज्य बनाने के लिए विजन डॉक्यूमेंट हैं। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बधाई के पात्र हैं।

भाजपा प्रदेश महामंत्री भरतलाल वर्मा ने बजट प्रस्ताव के लिए प्रदेश सरकार को बधाई देते हुए कहा कि 5 सालों में जीडीपी को 5 लाख करोड़ से 10 लाख करोड़ तक पहुंचाने दोगुना करने का लक्ष्य है।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने बजट प्रस्ताव का स्वागत करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने संकल्प की पूर्ति करते हुए युवाओं पर फोकस करके उन्हें अपने सर्वतोमुखी विकास का धरातल प्रदान किया गया है।

भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा ने कृषि जगत के उन्नयन का संकल्प व्यक्त कर प्रदेश सरकार ने अपने बजट प्रावधानों से किसानों का विश्वास जीता है और उनके चेहरे पर खुशहाली लाने का अभिनंदनीय कार्य किया है।

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने प्रदेश सरकार के बजट को छत्तीसगढ़ की महतारी को समर्पित बजट बताते हुए कहा कि मातृशक्ति एवं नौनिहालों का विकास के लिए बजट में प्रावधान रखा गया है

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सरगुजा एवं बस्तर को फोकस करके यह साबित कर दिया है कि आदिवासियों का भला भाजपा की सरकार ही कर सकती है. प्रदेश सरकार के इस आदिवासी हितैषी बजट में जिसमें बस्तर एवं सरगुजा संभाग के लोगों के विकास पर ज्यादा फोकस किया गया है।

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कण्डेय ने कहा कि प्रदेश सरकार का यह बजट सर्वसमावेशी बजट है। बजट में अनुसूचित जाति एवं जनजाति के छात्रों के लिए मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत रायगढ़ में नवीन प्रयास आवासीय विद्यालय की स्थापना हेतु 75 लाख का प्रावधान किया गया है इसके साथ ही 05 संभाग मुख्यालयों में नवीन स्नातकोत्तर छात्रावास की स्थापना हेतु कुल 02 करोड़ 40 लाख का प्रावधान किया गया है।

भविष्य संवारने वाला बजट : कौशिक


आज छत्तीसगढ़ विधानसभा में प्रस्तुत हुए बजट को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, विधायक धरम लाल कौशिक ने कहा यह बजट छत्तीसगढ़ की महिलाओ,युवाओं,किसानों के भविष्य को संवारने वाला बजट होगा। यह बजट छत्तीसगढ़ के विकास का एक संकल्प लेकर निश्चित लक्ष्य बता रहा है जिसमे राज्य की जीएसडीपी को 5 साल में दोगुना किया जाना है। कौशिक ने कहा यह बजट हर चुनौती को चुनौती दे रहा है।

तकदीर बदलने वाला बजट : किरण देव


भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व विधायक किरण देव ने प्रदेश सरकार की बजट को तकदीर बदलने वाला, विकसित छत्तीसगढ़ के लिए बेहतर बजट बताया है। छत्तीसगढ़ के समग्र विकास के लिए इस बजट में हर पहलु को ध्यान दिया गया है। शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी, पेयजल अधोसंरचना सहित समाज के अंतिम व्यक्ति तक चिंता की गई है।

छत्तीसगढ़ को अग्रणी राज्यों में खड़ा करने वाला बजट : संजय श्रीवास्तव

बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि यह बजट छत्तीसगढ़ के विकास को एक नई रफ्तार देगा यह छत्तीसगढ़ के लोगों के सपनों को साकार करने वाला बजट है। यह बजट केवल राशियों का आवंटन नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ के विकास का एक रोड मैप है जिससे छत्तीसगढ़ देश के अग्रणी राज्यों में खड़ा हो सकेगा।

सारनाथ एक्सप्रेस में RPSF जवान से चली गोली, मौत और एक यात्री घायल

सारनाथ एक्सप्रेस में RPSF जवान से चली गोली, मौत और एक यात्री घायल

 रायपुर. रायपुर रेलवे स्टेशन में फायरिंग से एक आरपीएसएफ जवान की मौत हो गई है. वहीं इस घटना में ट्रेन में सवार एक यात्री घायल हो गया है. जिसे रामकृष्ण अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आरपीएसएफ जवान का नाम दिनेश चांद बताया जा रहा है. गोली गलती से चलने या हैंडलिंग में किसी तरह की लापरवाही होना, एसी जानकारी प्रारंभित तौर पर सामने आ रही है.आरपीएफ के सूत्रों ने इस घटना की पुष्टी की है. वहीं मौके पर वरिष्ठ अधिकारी पहुंकर पूरे मामले की जांच कर रहे हैं.

सीजी का बजट भारत के निर्माण के लक्ष्य को हासिल करने में अग्रणी भूमिका निभाएगाः सीएम साय

सीजी का बजट भारत के निर्माण के लक्ष्य को हासिल करने में अग्रणी भूमिका निभाएगाः सीएम साय

 रायपुर। छत्तीसगढ़ का वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट आने वाले कई वर्षों तक छत्तीसगढ़ के विकास की दिशा और दशा संवारने वाला बजट है मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि यह बजट प्रदेश का राजस्व बढ़ाने वाला बजट है।

इस बजट में कर का कोई नया प्रस्ताव नहीं है, न ही मौजूदा करों की दरों में वृद्धि का कोई प्रस्ताव है। यह बजट सभी वर्गों के समावेशी विकास को सुनिश्चित करने वाला और विकसित छत्तीसगढ़ के सपने को साकार करने वाला बजट है। अमृतकाल का छत्तीसगढ़ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण के लक्ष्य को हासिल करने में अग्रणी भूमिका निभाएगा।

मुख्यमंत्री साय आज वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी द्वारा विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट प्रस्तुत करने के बाद समिति कक्ष में मीडिया प्रतिनिधियों को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरूण साव और विजय शर्मा, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद और वित्त सचिव अंकित आनंद भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बजट में हमारा फोकस GYAN यानि गरीब, युवा, अन्नदाता किसान और नारी सशक्तिकरण पर केन्द्रित है। बजट में सभी वर्गों की चिन्ता की गई है। यह बजट हमारी सरकार का विजन डॉक्युमेंट भी है, जो छत्तीसगढ़ के चौमुखी विकास की परिकल्पना को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास आने वाले पांच वर्षों में राज्य की जीडीपी को दोगुना करने का होगा।

मुख्यमंत्री ने बजट के प्रमुख बिन्दुओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आदिवासी बहुल बस्तर और सरगुजा के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। तेन्दूपत्ता संग्राहकों के लिए तेन्दूपत्ता संग्रहण दर 4000 रूपए प्रति मानक बोरा से बढ़ाकर 5500 रूपए प्रति मानक बोरा करने और बोनस का प्रावधान किया गया है। तेन्दूपता संग्राहकों के लिए हम चरण पादुका योजना पुनः शुरू करेंगे।

इसी तरह दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर योजना में भूमिहीन कृषि मजदूरों को 10 हजार रूपए की वार्षिक सहायता के लिए बजट में 500 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। युवाओं के भविष्य के साथ अब खिलवाड़ न हो इसके लिए राज्य सरकार ने पीएससी की अनियमितताओं की जांच सीबीआई को सौंपने का निर्णय लिया है। बजट में युवाओं के रोजगार के लिए प्रावधान किया गया है। साय ने कहा कि कृषि उन्नति योजना के लिए बजट में 10 हजार करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है।

इस योजना में समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले प्रदेश के 24 लाख 72 हजार से अधिक किसानों को अंतर की राशि का भुगतान किया जाएगा। महिला सशक्तिकरण के लिए बजट में महतारी वंदन योजना के अंतर्गत 3000 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। इस योजना में विवाहित महिलाओं को प्रतिवर्ष 12 हजार रूपए की सहायता दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि पांच हॉर्स पॉवर कृषि पंपों के लिए निःशुल्क बिजली की आपूर्ति के लिए 3500 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। इसी प्रकार प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए मुख्य बजट में 8369 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। इसके पहले द्वितीय अनुपूरक में 3800 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। पेयजल की बेहतर व्यवस्था के लिए जल जीवन मिशन हेतु पीएचई विभाग के बजट को दोगुना करते हुए 5047 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट केवल पैसे का लेखा-जोखा नहीं, अपितु छत्तीसगढ़ के भविष्य की उन्नति की आधारशीला है। इस बजट में कोई नया कर प्रावधान नहीं किया गया है, न ही किसी कर की दर में वृद्धि का प्रस्ताव है। इसके बावजूद बजट के आकार में बढ़ोत्तरी हुई है। बजट के माध्यम से टेक्नालॉजी के उपयोग को बढ़ावा देने का प्रावधान किया गया है। यह बजट सामाजिक-आर्थिक विकास के हर आयाम को छूने वाला और मोदी जी के गांरटी को पूरा करने वाला बजट है।