नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
छत्तीसगढ़ में बड़ी नक्‍सली साजिश नाकाम, जवानों ने IED बरामद कर किया निष्क्रिय

छत्तीसगढ़ में बड़ी नक्‍सली साजिश नाकाम, जवानों ने IED बरामद कर किया निष्क्रिय

 कांकेर। जिले में सुरक्षाबल के जवानों ने नक्‍सलियों की साजिश को नाकाम कर दिया है। नक्सलियों ने कांकेर के ग्राम वटटेकाल के जंगलों में जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए आइईडी लगाया हुआ था, जिसे जवानों ने रिकवर करने के बाद सफलतापूर्वक नष्‍ट कर दिया है।

जानकारी के अनुसार नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत जवानों की सर्चिंग लगातार जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को महला कैंप से बीएसएफ 47वीं वाहिनी और डीआरजी की संयुक्‍त टीम सर्चिंग पर निकली थी। सर्चिंग के दौरान जवानों ने ग्राम वटटेकाल के जंगलों में आइईडी बरामद किया है। इसके बाद जवानों ने आइईडी को सफलतापूर्वक डिफ्यूज कर दिया। आइईडी डिफ्यूज करने के बाद इलाके में जवानों की सर्चिंग अभियान को तेज कर दिया गया है।

महादेव सट्‌टा ऐप केस में हवाला कारोबारी दम्मानी को HC से जमानत, इन शर्तों का करना होगा पालन

महादेव सट्‌टा ऐप केस में हवाला कारोबारी दम्मानी को HC से जमानत, इन शर्तों का करना होगा पालन

 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने ऑनलाइन महादेव सट्‌टा ऐप केस में हवाला कारोबारी अनिल दम्मानी को आठ हफ्ते के लिए अंतरिम जमानत दी है। हाईकोर्ट से रेगुलर बेल खारिज होने के बाद अनिल दम्मानी ने मेडिकल ग्राउंड पर अंतरिम जमानत के लिए याचिका दायर की थी, जिसे मंजूर करते हुए हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने कड़ी शर्तों के साथ रिहा करने का आदेश दिया है।

इस दौरान अनिल को केस के गवाहों से नहीं मिलने, मीडिया में बयान नहीं देने और एक लाख रुपए बॉन्ड भरने जैसी शर्तों का पालन करना होगा। साथ ही 12 अप्रैल की शाम 4 बजे सरेंडर करना होगा। स्पेशल कोर्ट से जमानत अर्जी खारिज होने के बाद दम्मानी भाइयों ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। करीब एक माह पहले जस्टिस एनके चंद्रवंशी की सिंगल बेंच ने दोनों भाइयों की जमानत याचिका को खारिज कर दी थी।

इस बार अनिल दम्मानी ने अंतरिम जमानत याचिका दायर की, जिसमें उसके वकील ने मेडिकल ग्राउंड पर बेल देने का आग्रह किया। इस दौरान कोर्ट को बताया गया कि 12 साल पहले अनिल दम्मानी का एक्सीडेंट हुआ था। जिससे उसके शरीर पर कई जगह चोट लगी थी। इसकी वजह से उसे कई जगहों पर इंप्लांट्स करवाने पड़े। अब उनमें से एक इंप्लांट को निकलवाने की जरूरत पड़ गई है। क्योंकि, उसमें खून का प्रवाह बंद हो गया है। इसके साथ ही उसे डायबिटीज भी है, जिसके कारण जेल हॉस्पिटल और जिला हॉस्पिटल में भी भर्ती रहना पड़ा था।

छत्तीसगढ़ - पिता ने की बेटी की हत्या...वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान..!!

छत्तीसगढ़ - पिता ने की बेटी की हत्या...वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान..!!

 तमनार. तमनार थाना क्षेत्र में हत्या का मामला सामने आया है, जहां एक पिता ने अपने की बेटी की हत्या कर दी. पिता ने अपनी बेटी को चारपाई के पाटी से मारकर मौत के घाट उतारा है. यह घटना बीती रात धौराभाठा के कंवर पारा मोहल्ले में की है. तमनार पुलिस आरोपी पिता को गिरफ्तार कर आगे की जांच में जुटी है.

मृतिका का नाम बाहरतीन राठिया उर्फ नोनो उम्र 21 वर्ष बताया जा रहा है. उसके पिता श्याम कुमार राठिया ने बीती रात अपनी बेटी को मोबाइल से बात करता देख गुस्से में आकर चारपाई के पाटी से सिर पर वार कर बेटी को मौत की नींद सुला दी.ग्रामीणों ने बताया कि, बाहरतीन राठिया अपने चाचा के साथ घर पर रहती थी और उसके पिता बाहर रहकर आसपास के गांव में ड्राइवर का काम करता था. वह बीते 15 दिनों से घर पर आकर रह रहा था. तभी बीती रात मृतिका मोबाइल में किसी से बात कर रही थी, जिसे उसके पिता ने बात करने से रोका. इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई, फिर दोनों के बीच विवाद बढ़ता गया और पिता ने आओ देखा ना ताओ और सीधे खाट के पाटी से बेटी के सिर पर दे मारा. सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से बेटी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. पुलिस ने शव का पंचनामा पर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. वहीं आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है.

CG BREAKING : घर में लगी भीषण आग...सोते – सोते मौत की नींद सो गए पति – पत्नी...पढ़िए पूरी खबर

CG BREAKING : घर में लगी भीषण आग...सोते – सोते मौत की नींद सो गए पति – पत्नी...पढ़िए पूरी खबर

 दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां औद्योगिक क्षेत्र हाउसिंग बोर्ड के एक मकान के कमरे में देर रात आग लग गई और घर में सोए पति व पत्नी की दम घुटने के कारण मौत हो गई। आस पड़ोस के लोगों ने जब मकान में धुँआ देखा तो पुलिस को सुचना दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल अग्निशमन दल को सूचना दी। वहीं दरवाजा तोड़कर घर में घुसे तो देखा दोनों पति व पत्नी बेहोश हालत में पड़े थे। दोनों को डायल 112 की मदद से अस्पताल ले जाय गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

छावनी सीएसपी आशीष बंछोर ने बताया कि रात करीब 5:00 बजे की घटना है। हाउसिंग बोर्ड निवासी वचेरियन वर्गिश 75 वर्ष और पत्नी जोली वर्गीश 68 वर्ष दोनों घर में अलग-अलग कमरे में सोए थे। सामने वाले कमरे में कोई नहीं था। बेड पर रखें गद्दा में आग लग गई। गद्दा का धुंआ पूरे घर में भर गया। कमरों की खिड़कियां बंद थी। वेल्टिलेशन नहीं होने के कारण दोनों का दम घुट गया। अलग-अलग कमरे में सोए पति व पत्नी की मौत हो गई। जब बाहर के खिड़कियों का कांच टूटा और बाहर धुंआ निकलने लगा तब सुबह लोगों को पता चला। लगभग 8:30 बजे के करीब पुलिस को सूचना मिली।

तत्काल दमकल दल को बुलाया गया, दोनों की बॉडी को बाहर निकाल एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामले में मर्ग कायम कर शव को मॉर्च्युरी भेजा गया। आग लगने की वजह अज्ञात है। जामुल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

बस्तर दशहरे के लिए हर साल 50 लाख रुपये व राम महोत्सव और चित्रकोट महोत्सव के लिए 15 लाख रुपये देंगे : बृजमोहन अग्रवाल

बस्तर दशहरे के लिए हर साल 50 लाख रुपये व राम महोत्सव और चित्रकोट महोत्सव के लिए 15 लाख रुपये देंगे : बृजमोहन अग्रवाल

 रायपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और विधायक किरण सिंह देव की मांग पर सदन में संस्कृति और धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने बस्तर दशहरे के लिए हर साल 50 लाख रुपये देने की घोषणा की है। वहीं राम महोत्सव के लिए और चित्रकोट महोत्सव के लिए 15 लाख रुपये देने की बात कही है। साथ ही गोंचा पर्व के लिए 5 लाख रुपये दिए जाएंगे।

किरण देव विधायक ने सवाल उठाया, बस्तर संभाग में अंतर दर्शन की योजना अंतर्गत मेला महोत्सव आयोजन में वर्ष 2021 से अब तक कब-कब और कहां-कहां शासन की योजना अंतर्गत मेला महोत्सव का आयोजन किया गया है??? इसके लिए कितनी राशि अनुदान कहां-कहां प्रदायकी गई है??? महोत्सव के लिए राज्य शासन द्वारा व्यक्ति वर्षों में कितनी कितनी राशि का बजट प्रावधान किया गया था??? कितनी राशि व्यय की गई थी?? अनियमितता की शिकायत हुई है???हुई है तो शिकायतो पर क्या कार्यवाही की गई है????

मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने जवाब दिया, बस्तर की सस्कृति और मेला पर्व के माध्यम से लोगो का जीवन जीवंत होता आया है। जिसमे बस्तर के आदिवासी पर्व मनाते है। पहले इन उत्सव के लिया पैसा नही दिया जाता था। कोंचा पर्व क्षत्रकोट महोत्सत और रामाराम महोत्सव जिसका पैसा हम केवल संस्कृति विभाग नही बल्कि पर्यटन विभाग से भी उपलब्ध कराते है।

विधायक किरण देव ने पूछा बस्तर में दशहरा 75 दिनों का आयोजित किया जाता है। मंत्री जी से निवेदन है की क्या थोड़ा व्यवस्थित रूप यह महोत्सव हो सके इसके लिए और अधिक राशि प्रदान कर सकते है????

मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने सदन में घोषणा करते हुए कहा पहले अब तक कुल 35 लाख रु हम संस्कृति और पर्यटन से देते थे अब हम धर्मस्य विभाग से भी पैसे बढ़वाकर 50 लाख रु महोत्सव के लिए देंगे। वही दूसरा महोत्सव रामाराम के लिए 10 की जगह अब 15 लाख दिए जायेंगे और गोंचा पर्व के लिए 3 से बढ़ाकर 5 लाख दिया जाएगा।

रायपुर पुलिस का शिकंजा, 10 दिनों में नारकोटिक्स एक्ट में 10 अंतर्राज्यीय तस्कर समेत 26 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर पुलिस का शिकंजा, 10 दिनों में नारकोटिक्स एक्ट में 10 अंतर्राज्यीय तस्कर समेत 26 आरोपी गिरफ्तार

 रायपुर। नशे और नशेड़ियों के खिलाफ रायपुर पुलिस ने निजात अभियान शुरू किया है. इसके तहत पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है. पुलिस ने बीते 10 दिनों में नारकोटिक्स एक्ट के 18 प्रकरणों में 26 आरोपी गिरफ्तार किया है. इनमें 10 नशे की सप्लाई करने वाले अंतर्राज्यीय तस्कर हैं. इन आरोपियों से एमडीएमए ड्रग्स, अफीम, नशीली सिरप और टेबलेट, गांजा और अवैध शराब जब्त किया है.

राज्य सरकार ने नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए है. जिसपर रायपुर एसएसपी संतोष सिंह के दिशा निर्देश पर पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई और जागरूकता अभियान, निजात अभियान शुरू किया. जिसमें समस्त थाना और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम ने लगातार कार्रवाई की जा रही है. नारकोटिक्स एक्ट पर प्रभावी कार्रवाई करने के लिए एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की विशेष टीम का गठन किया गया है. साथ ही समस्त थाना प्रभारियों को नशे की सामाग्री बिक्री करने वालों और सप्लाई करने वालों पर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए.

जहां अलग-अलग थाना क्षेत्रों तकनीकी विश्लेषण और मुखबिरों से नशे की सामग्री सप्लाई करने वालों पर निगरानी रखीं जा रही थी. इस दौरान गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ करने पर रायपुर में नशे की सामग्री सप्लाई करने वाले 10 अंतर्राज्यीय तस्करों को विभिन्न प्रकरणों में गिरफ्तार किया गया है. ये सभी आरोपी ओडिशा, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से नशे की सामग्री रायपुर में सप्लाई करते थे. इनके कब्जे से लगभग 79 किलो 136 ग्राम गांजा, 4.31 ग्राम एम.डी.एम.ए.ड्रग्स, 21 ग्राम अफीम और 600 शीशी प्रतिबंधित नशीली सिरप जब्त किया गया. सभी आरोपियों के खिलाफ रायपुर के विभिन्न थानों में कार्रवाई की गई है.

आबकारी एक्ट के तहत 300 से अधिक लोगों गिरफ्तार

इसी तरह अवैध शराब बिक्री, सप्लाई और सार्वजनिक स्थान में सेवन करने वाले 300 से अधिक लोगों को भी गिरफ्तार किया गया. इनमें से वाले 32 से अधिक लोगों को जेल भेजा गया है. 34(2) आबकारी एक्ट के कुल 31 प्रकरणों में 32 को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल लगभग 181 लीटर शराब जब्त की गई, धारा 34(1) आबकारी एक्ट के कुल 65 प्रकरणों में 65 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग 194 लीटर शराब जब्त की गई है और सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने और पिलाने वालों के विरूद्ध धारा 36(सी) आबकारी एक्ट के तहत कुल 232 प्रकरणों में 238 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग 18 लीटर शराब जब्त कर आरोपियों के विरूद्ध विभन्न थानों में आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है.

यात्रिगण कृपया ध्यान दें! रेलवे ने इतने दिनों के लिए रद्द की 13 से ज्यादा ट्रेनें...फटाफट चेक करें पूरी लिस्ट

यात्रिगण कृपया ध्यान दें! रेलवे ने इतने दिनों के लिए रद्द की 13 से ज्यादा ट्रेनें...फटाफट चेक करें पूरी लिस्ट

 रायपुर । अगर आप भोपाल, इंदौर, रीवा या फिर अजमेर तक का सफर करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल के अंतर्गत गुदमा-आमगांव सेक्शन में तीसरी लाइन की गर्डर लांचिंग, अप-डाउन लाइन पर डी-लांचिंग का काम 24, 25 फरवरी और छह व सात मार्च को (साढ़े तीन घंटे तक) किया जाएगा। इस काम के चलते रेलवे प्रशासन ने 13 ट्रेनों को रद कर दिया है

24 फरवरी व छह मार्च को ट्रेन नंबर 08741 दुर्ग-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल, 24 फरवरी व छह मार्च को ट्रेन नंबर 08742 गोंदिया-दुर्ग मेमू पैसेंजर स्पेशल, 24 फरवरी व छह छह मार्च को ट्रेन नंबर 08743 गोंदिया-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) मेमू पैसेंजर स्पेशल, 24 फरवरी व छह मार्च को ट्रेन नंबर 08744 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल, 24 फरवरी व छह मार्च को ट्रेन नंबर 08711 डोंगरगढ़-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल, 24 फरवरी एवं छह मार्च को ट्रेन नंबर 08712 गोंदिया-डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल, 24 फरवरी व छह मार्च को ट्रेन नंबर 08713 गोंदिया-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) मेमू पैसेंजर स्पेशल, 24 फरवरी व छह मार्च को ट्रेन नंबर 08716 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल, 25 फरवरी व सात मार्च को ट्रेन नंबर 12856 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-बिलासपुर एक्सप्रेस, 24 फरवरी व छह मार्च को ट्रेन नंबर 12855 बिलासपुर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) एक्सप्रेस, पांच मार्च को ट्रेन नंबर 18109 टाटानगर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) एक्सप्रेस,सात मार्च को ट्रेन नंबर 18110 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-टाटानगर एक्सप्रेस रद रहेगी जबकि 24 फरवरी व सात मार्च को ट्रेन नंबर 12069/12070 रायगढ़-गोंदिया-रायगढ़ जनशताब्दी एक्सप्रेस दुर्ग एवं गोंदिया के बीच रद रहेगी।

परिवर्तित रूट से दो दिन दौड़ेगी गोंदिया-बरौनी

रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि 24 फरवरी और छह मार्च को ट्रेन नंबर 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बालाघाट-नैनपुर-जबलपुर-कटनी के मार्ग से गंतव्य के लिए रवाना होगी।

 पीएम मोदी इस दिन करेंगे आईआईटी भिलाई का लोकार्पण, सीएम साय भी रहेंगे मौजूद…

पीएम मोदी इस दिन करेंगे आईआईटी भिलाई का लोकार्पण, सीएम साय भी रहेंगे मौजूद…

 दुर्ग। आईआईटी भिलाई का लोकार्पण देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 फरवरी को वर्चुअल करेंगे। वे जम्मू में आयोजित कार्यक्रम के दौरान आईआईटी का ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे। इस दौरान आईआईटी भिलाई में लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। सीएम बनने के बाद यह पहला अवसर होगा, जब सीएम आईआई​टी भिलाई आएंगे। मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन भारत सरकार के सचिव के संजय मूर्ति ने आईआईटी भिलाई को 15 फरवरी को एक पत्र जारी किया है।

पत्र के माध्यम से आईआईटी भिलाई को सूचना दी गई है। पीएम जम्मू से श्रीनगर तक दुनिया के सबसे ऊंचे ब्रिज के लोकार्पण के दौरान आईआईटी भिलाई का उद्घाटन करेंगे। बता दें कि 358 एकड़ आईआईटी फैला हुआ है। 879.22 करोड़ की लागत से बिल्डिंग और अन्य कार्य कराए गए हैं। 2500 विद्यार्थियों की क्षमता आईआईटी की है। वर्तमान में 700 विद्यार्थी यहां पढ़ रहे हैं। पिछले लंबे समय से आईआईटी का उद्घाटन अटका हुआ था, अब इसे किया जाना तय किया गया है।

land scam: हेमंत सोरेन की न्यायिक हिरासत 22 फरवरी तक बढ़ी

land scam: हेमंत सोरेन की न्यायिक हिरासत 22 फरवरी तक बढ़ी

 रांची।  झारखंड भूमि घोटाला मामले में जेल में बंद झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को रांची में एक विशेष धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) अदालत ने 22 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। बता दें कि सोरेन को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के तुरंत बाद 31 जनवरी को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया था।

 पूर्व मुख्यमंत्री की ओर से पेश हुए महाधिवक्ता राजीव रंजन ने कहा, हेमंत सोरेन को विशेष पीएमएलए अदालत में पेश किया गया और उन्हें 22 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। हम उनके लिए जमानत याचिका दायर करेंगे।

सोरेन ने पीएमएलए अदालत पहुंचने पर वहां मौजूद अपने समर्थकों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। दो फरवरी को, अदालत ने सोरेन को पांच दिन के लिए ईडी हिरासत में भेज दिया था। दो बार सात दिन के लिए ईडी की उनकी हिरासत बढ़ाई जा चुकी है।

ब्रेकिंग न्यूज़ : 17-18 फरवरी को BJP का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन...साय कैबिनेट के सभी विधायक जा रहे दिल्ली

ब्रेकिंग न्यूज़ : 17-18 फरवरी को BJP का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन...साय कैबिनेट के सभी विधायक जा रहे दिल्ली

 रायपुर । भाजपा लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी है। जिसके मद्देनजर पार्टी ने दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन करने वाली है। बीजेपी का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन 17 और 18 फरवरी को दिल्ली के भारत मंडपम में होगा।

इस अधिवेशन में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा का अध्यक्षीय उद्बोधन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समापन भाषण होगा।इस दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल शाम 7 बजे दिल्ली जाएंगे। इसके साथ ही इस अधिवेशन में शामिल होने के लिए सभी मंत्री और अधिकांश विधायक भी दिल्ली जाएंगे। मिली जानकारी के अनुसार आगामी लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी ने स्वयं पार्टी के लिए 370 सीट जीतने और एनडीए गठबंधन के लिए 400 से अधिक सीट जीतने का लक्ष्य तय कर दिया है।

बजट सत्र का दसवां दिन आज : स्वास्थ्य और शिक्षा के मुद्दे पर सदन के गरमाने की आशंका

बजट सत्र का दसवां दिन आज : स्वास्थ्य और शिक्षा के मुद्दे पर सदन के गरमाने की आशंका

 रायपुर: आज छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का दसवां दिन हैं। आज कई अहम सवालों पर विभागीय मंत्री मंत्री सदस्यों को जवाब प्रस्तुत करेंगे।आपको बता दे छत्तीसगढ़ विधानसभा में  उप मुख्यमंत्री अरूण साव के विभागों के लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 हेतु 14,380 करोड़ 52 लाख 32 हजार रूपए की अनुदान मांगे सर्वसम्मति से पारित की गई। इसमें लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के लिए 2,677 करोड़ 50 लाख 85 हजार रूपए, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग-नगरीय निकाय के लिए 44 करोड़ 04 लाख 60 हजार रूपए, लोक निर्माण कार्य-सड़कें और पुल के लिए 3,471 करोड़ 38 लाख 96 हजार रूपए, न्याय प्रशासन एवं निर्वाचन के लिए 925 करोड़ 61 लाख 57 हजार रूपए, लोक निर्माण कार्य-भवन के लिए 1,844 करोड़ 41 लाख 91 हजार रूपए, नगरीय प्रशासन एवं नगरीय विकास-नगरीय कल्याण के लिए 2,096 करोड़ 69 लाख 52 हजार रूपए, लोक निर्माण विभाग से संबंधित विदेशों से सहायता प्राप्त परियोजना के लिए 575 करोड़ 62 लाख 32 हजार रूपए और नगरीय निकायों को वित्तीय सहायता हेतु 2,745 करोड़ 23 लाख 94 हजार रूपए शामिल हैं।

भाजपा सदस्य अजय चंद्राकर द्वारा अशासकीय संकल्प भी लाया जाएगा
विधसानभा में संस्कृत कॉलेज को विश्वविद्यालय में अपग्रेड करने के लिए भाजपा सदस्य अजय चंद्राकर द्वारा अशासकीय संकल्प भी लाया जाएगा। प्रश्नकाल के दौरान स्वास्थ्य और शिक्षा के मुद्दे पर सदन के गरमाने की आशंका हैं। भाजपा सदस्य धरमलाल कौशिक ध्यानाकर्षण में पथरिया बैराज में काम बंद होने का मुद्दा उठाएंगे। इसी तरह सदन के 10वें दिन बगैर केप कव्हर कोयला ढुलाई पर कांग्रेस विधायक दिलीप लहरिया राज्य शासन का ध्यानाकर्षण करेंगे।आज सदन में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और दयालदास बघेल के विभागों की अनुदान मांगों पर चर्चा होगी। इस तरह आज भी सदन में सत्ता दल और विपक्षी सदस्यों के बीच नोंकझोंक देखने को मिल सकती हैं।

 जल्द ही जगदलपुर से जबलपुर-दिल्ली के लिए फ्लाइट शुरू होगी, हफ्ते में दो दिन भरेगी उड़ान…

जल्द ही जगदलपुर से जबलपुर-दिल्ली के लिए फ्लाइट शुरू होगी, हफ्ते में दो दिन भरेगी उड़ान…

 जगदलपुर :  बस्तर अब जल्द ही दिल्ली से हवाई कनेक्टिविटी से जुड़ जाएगा। इस रूट पर फ्लाइट शुरू करने के लिए डीजीसीए की अनुमति भी मिल गई है। कुछ ही दिनों के अंदर जगदलपुर-जबलपुर-दिल्ली के लिए फ्लाइट शुरू होगी। बताया जाता है कि यह फ्लाइट हफ्ते में दो दिन शुक्रवार और सोमवार को जगदलपुर से उड़ान भरेगी, फिर वाया जबलपुर होते हुए दिल्ली में लैंड करेगी।

इसी तरह दिल्ली से उड़ान भरने के बाद इसी मार्ग से वाया जबलपुर होते हुए फिर जगदलपुर में लैंड होगी। लोगों को इसका सीधा फायदा मिलेगा। बताया जा रहा है कि इस रूट पर इंडिगो सेवाएं देगी। फिलहाल डेट और टाइमिंग पर मंथन चल रहा है। बस्तर को सीधे हवाई मार्ग से दिल्ली से जोड़ने के लिए बस्तर के लोग पिछले कई सालों से फ्लाइट की मांग कर रहे थे। इसके लिए प्रशासन ने प्रस्ताव भी भेजा था, जिसे डीजीसीए की मंजूरी मिल गई है। दरअसल बस्तर पर्यटन का हब है। यहां की खूबसूरत वादियों, झरने, मंदिर और ऐतिहासिक स्थलों की सैर करने हर साल लाखों लोग आते हैं। ऐसे में शुक्रवार को फ्लाइट चलने से वीकेंड की छुट्टियां लोग बस्तर में घूमकर पूरी कर सकते हैं, फिर सोमवार को लौट सकते हैं।

कलेक्टर विजय दयाराम के. ने बताया कि फ्लाइट शुरू करने की सारी औपचारिकता पूरी कर ली गई है। फिर भी मार्च के लास्ट वीक या फिर अप्रैल तक फ्लाइट शुरू होने की संभावना है। दिल्ली के लिए फ्लाइट शुरू होती है, तो इससे यहां के लोगों को व्यापार, हेल्थ और एजुकेशन के लिए फायदा मिलेगा। फिलहाल दिल्ली के लिए बस्तर के लोग पहले राजधानी रायपुर जाते हैं और वहां से फिर फ्लाइट से दिल्ली जाते हैं या फिर रायपुर से ट्रेन का सफर करना पड़ता है। ऐसे में सफर काफी लंबा होता है। अगर जगदलपुर से फ्लाइट शुरू होती है, तो कम समय में लोग आसानी से दिल्ली आ-जा सकेंगे। जगदलपुर के मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट से 31 मार्च से हर दिन इंडिगो की फ्लाइट अब उड़ान भरेगी। यह फ्लाइट जगदलपुर से रायपुर और हैदराबाद के बीच चलेगी।

फिलहाल बस्तर को इन दोनों शहरों को हवाई कनेक्टिविटी से जोड़ने अलायंस एयर की फ्लाइट चल रही है। अब इंडिगो की फ्लाइट शुरू होने से यात्रियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। वर्तमान में जगदलपुर से दिल्ली के लिए पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों के लिए एक फ्लाइट चलती है, जो जगदलपुर से सीधे दिल्ली तक की है। यह फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन शनिवार, रविवार और बुधवार को चल रही है।

BREAKING : लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायकों सहित सैकड़ों कार्यकर्ता बीजेपी में हुए शामिल

BREAKING : लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायकों सहित सैकड़ों कार्यकर्ता बीजेपी में हुए शामिल

 रायपुर: भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में गुरुवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव के गरिमामय में उपस्थिति में पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा, विधान मिश्रा सहित कांग्रेस, जनता कांग्रेस, राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर आज सैकड़ों की संख्या में शामिल हुए सभी साथियों का मैं स्वागत करता हूं। आपने अच्छा किया भाजपा में आ गए। भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है, भाजपा में पार्टी में लोकतंत्र है। कार्यकर्ता अपनी योग्यता के अनुसार बड़े-बड़े पदों पर जाते है। बगिया का एक छोटा सा कार्यकर्ता विष्णुदेव साय आज मुख्यमंत्री के पद पर है तो यह इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। नरेंद्र मोदी विश्व के सबसे बड़े नेता है, सबसे अधिक लोकप्रिय है।

मोदी जी के कारण भारत पूरे विश्व देश का डंका बज रहा है।मोदी जी ने नेतृत्व में देश में सबका विकास हो रहा है हर तरफ खुशहाली है। पिछले 5 वर्षो में छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस के भ्रष्टाचार से बहुत दुखी रही। जनता ने प्रचंड मतो से भाजपा को सेवा का अवसर दिया है और आते ही हम लोगो ने 2 महीना के अंदर ही मोदी जी की गारंटी को पूरा करने का काम शुरू कर दिया है। पहली कैबिनेट में 18 लाख आवास, 2 साल बकाया बोनस, महतारी वंदन योजना, राम लला के दर्शन की योजना, पीएससी घोटाले कि सीबीआई जांच, 3100 रु में 21 क्विंटल धान की खरीदी ये सभी निर्णय केवल 2 महीने में ले लिए गए है।

TRANSFER : छत्तीसगढ़ के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 निरीक्षकों का हुआ तबादला...देखें लिस्ट

TRANSFER : छत्तीसगढ़ के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 निरीक्षकों का हुआ तबादला...देखें लिस्ट

 रायपुर :  छत्तीसगढ़ के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है. डीजीपी अशोक जुनेजा ने 25 निरीक्षकों का तबादला किया है. जारी  आदेश के अनुसार निरीक्षक रमाकांत साहू बलरामपुर-रामानुजगंज से एटीएस रायपुर में वापसी हुई है. वीरेंद्र कुमार चंद्रा को रायपुर से धमतरी भेजा गया है.

 BREAKING: 24 फरवरी से होगा राजिम कुंभ मेला का आगाज, सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने शहर में किया पैदल मार्च

BREAKING: 24 फरवरी से होगा राजिम कुंभ मेला का आगाज, सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने शहर में किया पैदल मार्च

 राजिम:  कुम्भ मेले की तैयारी को लेकर राजिम पुलिस  ने  पैदल मार्च निकाला । 24 फरवरी से होगा राजीम कुम्भ मेले का आगाज।राजिम मेले को भव्य बनाने तैयारी जोरो पर हैं। चप्पे चप्पे पर तैनात रहेंगे पुलिस के सैकड़ो जवान है ।

आपको बता दे बीते  दिन धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के सचिव  अन्बलगन पी, रायपुर कमिश्नर डॉ संजय अलंग, पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक  जितेन्द्र शुक्ला, संचालक संस्कृति विभाग  विवेक आचार्य ने संयुक्त रूप से राजिम स्थित विश्राम गृह में राजिम कुंभ कल्प के आयोजन के तैयारियों के संबंध में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में राजिम कुंभ कल्प मेला से संबंधित विभाग के अधिकारियों को मेला स्थल में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने राजिम कुंभ कल्प मेला के विकास के लिए किये जा रहे निर्माण कार्यों का भी जायजा लिया।

CRIME: राजधानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशीली दवाईयों की होलसेल सप्लाई करने एजेंसी का संचालक दिल्ली से गिरफ्तार

CRIME: राजधानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशीली दवाईयों की होलसेल सप्लाई करने एजेंसी का संचालक दिल्ली से गिरफ्तार

 रायपुर। थाना देवेन्द्र नगर में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 11/24 धारा 21सी नारकोटिक एक्ट के प्रकरण में आरोपी मोह. अहमद एवं डोमार उर्फ पिंटू निवासी टिकरापारा रायपुर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 120 शीशी प्रतिबंधित नशीली सिरप कोडिन एवं घटना में प्रयुक्त 01 एक्टिवा वाहन जप्त किया गया था। गिरफ्तार आरोपियों से प्रतिबंधित सिरप लाने के सप्लाई चैन के संबंध में पूछताछ करने पर उनके द्वारा नागपुर महाराष्ट्र निवासी कमलेश उपाध्याय से उक्त प्रतिबंधित सिरप को क्रय करना बताया गया था। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा नागपुर महाराष्ट्र में आरोपी की पतासाजी कर रेड कार्यवाही कर अंतर्राज्यीय आरोपी कमलेश उपाध्याय को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे 2760 शीशी प्रतिबंधित नशीली सिरप कोडिन जप्त किया गया था। प्रकरण में गिरफ्तार अंतर्राज्यीय आरोपी कमलेश उपाध्याय से सप्लाई चैन के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी कमलेश उपाध्याय द्वारा सिरप को दिल्ली के डी.सी चौक, प्रशांत विहार एस.डी. शॉपिंग मॉल स्थित गणेश फार्मास्टिकल एजेंसी के संचालक संदीप भारद्वाज से क्रय करना बताया गया। Also Read - छत्तीसगढ़ की शान प्यारे हाथी नहीं रहा जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना देवेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम को दिल्ली रवाना किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा दिल्ली पहुंचकर आरोपी की पतासाजी करते हुए आरोपी संदीप भारद्वाज के उक्त एजेंसी में रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान आरोपी संदीप भारद्वाज को पकड़ने में सफलता मिली। कड़ाई से पूछताछ करने पर संदीप भारद्वाज द्वारा स्वयं को एजेंसी का संचालक होना बताने के साथ ही उसके द्वारा सिरप को कमलेश उपाध्याय के पास अवैध रूप से नागपुर में सप्लाई करना बताया गया। आरोपी से प्राप्त दस्तावेज एवं तकनीकी विश्लेषण के आधार से ज्ञात हुआ है कि संदीप भारद्वाज द्वारा कमलेश भारद्वाज के शिवनाथ मेडिकल स्टोर को 160 पेटी (19200 शीशी) प्रतिबंधित नशीली कोडीन सिरप अवैध रूप से सप्लाई किया गया था। इसके साथ ही आरोपी संदीप भारद्वाज द्वारा अवैध रूप से प्रतिबंधित नशीली सिरप/टैबलेट की बिक्री/सप्लाई महाराष्ट्र, असम, गुवाहाटी एवं नागालैण्ड सहित अन्य राज्यों में भी बड़ी मात्रा में सप्लाई किया जाता था। आरोपी संदीप भारद्वाज को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 600 नग प्रतिबंधित नशीली सिरप कोडिन कीमती लगभग 1,20,000/- रूपये जप्त कर आरोपी को ट्रांजिट रिमाण्ड में रायपुर लाया गया है एवं अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी - संदीप भारद्वाज पिता अविन्द्र भारद्वाज उम्र 42 साल निवासी सी- 160 अवंतिका रोहिणी नई दिल्ली।

बस्तर के विकास के लिए शुरु होगी ‘नियद नेल्ला नार’ योजना, : CM विष्णु देव साय

बस्तर के विकास के लिए शुरु होगी ‘नियद नेल्ला नार’ योजना, : CM विष्णु देव साय

 रायपुर। विधानसभा में गुरुवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर के विकास के लिए ‘नियद नेल्ला नार’ योजना शुरू करने की घोषणा की है। नियद नेल्ला नार योजना का मतलब आपका अच्छा गांव है। मुख्यमंत्री ने बताया कि यह योजना पुलिस कैंप से लगे 5 किलोमीटर क्षेत्र तक के गांव में लागू होगी।

इस योजना के तहत बस्तर के आदिवासियों को कई मूलभूत सुविधाओं से जोड़ा जाएगा। नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने की वजह से कई सुविधाएं अब तक आदिवासी क्षेत्रों में नहीं पहुंची है। वह बुनियादी सुविधाएं बस्तर के गांव-गांव तक पहुंचाई जाएगी। इस योजना के जरिए सरकार आदिवासी क्षेत्रों में सरकारी भवन बनाएगी। फ्री बिजली के कनेक्शन दिए जाएंगे। बैंक और एटीएम खोले जाएंगे। सड़क बनाने का अभियान चलेगा। मोबाइल टावर लगाए जाएंगे।

इन जिलों में लागू होगी योजना

सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर में विकास कैंप (पुलिस कैम्प) के आसपास के गांव में यह योजना लागू होगी। पिछले कुछ दिनों से लगातार अलग-अलग इलाको में नए पुलिस कैंप खोलने अभियान चलाए जा रहे थे। इन्हीं कैंपों के आसपास आपका अच्छा गांव योजना शुरू की जाएगी।

इंफ्रास्ट्रक्चर होगा विकसित

प्रधानमंत्री आवास दिए जाएंगे, प्राथमिक शालाएं खोली जाएगी।
आंगनबाड़ी केंद्र बनेंगे, सामुदायिक भवन और महतारी सदन बनाए जाएंगे।
पेयजल के लिए हर बसाहट में हैंडपंप की सुविधा दी जाएगी।
गांव के केंद्र में हाई मास्ट सोलर लाइट लगाई जाएगी।
युवाओं के लिए खेल मैदान, उप स्वास्थ्य केंद्र, पशु चिकित्सालय बनेंगे।
गांव को मुख्य मार्ग से जोड़ने के लिए सड़क बनेगी।
हर बसाहट में मनोरंजन के लिए केंद्र बनेंगे, जहां पांच टीवी सेट डीटीएच के साथ लगाए जाएंगे।
ब्लॉक मुख्यालय और जिला मुख्यालय में छात्रावास की व्यवस्था की जाएगी।
आर्थिक विकास के प्रयास
सभी किसानों को सम्मान निधि दी जाएगी। सभी लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे।
पीडीएस के तहत राशन और अन्य चीजें निशुल्क दी जाएंगी।
प्रत्येक परिवार को निशुल्क उज्जवला गैस कनेक्शन दिया जाएगा।
हर घर को आगामी 1 साल तक 500 यूनिट तक फ्री बिजली दी जाएगी।
सार्वजनिक स्थलों पर निशुल्क विद्युत आपूर्ति होगी।
किसानों के लिए बीज की व्यवस्था होगी, कौशल उन्नयन की योजनाएं संचालित होंगी।
न्यूनतम समर्थन मूल्य पर वन उपज की खरीदी होगी। वन धन केंद्र बनाए जाएंगे।
गांव में बैंक सखी की नियुक्ति होगी और माइक्रो एटीएम की व्यवस्था होगी।
आवश्यकता अनुसार वन ग्रामों को राजस्व ग्राम घोषित किया जाएगा।
वन अधिकार अधिनियम 2006 के तहत वन अधिकार पत्र दिए जाएंगे।

BREAKING : अभ्यर्थियों को असुविधा से बचाने के लिए व्यापमं ने एक और नई वेबसाइट की तैयार

BREAKING : अभ्यर्थियों को असुविधा से बचाने के लिए व्यापमं ने एक और नई वेबसाइट की तैयार

 रायपुर :  छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल के नियंत्रक से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्तमान में संचालित वेबसाइट https://vyapam.cgstate.gov.in में अभ्यर्थियों द्वारा ऑनलाईन एप्लीकेशन फार्म भरते समय, प्रवेश पत्र डाउनलोड करते समय एवं परीक्षा परिणाम जारी उपरांत अत्यधिक संख्या में हिट्स होने से अभ्यर्थियों को असुविधा हो रही थी।अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यापमं द्वारा एक नई वेबसाइट https://vyapamaar.cgstate.gov.in बनाई गई है। इस वेबसाइट में सिर्फ मुख्य सूचनायें, नवीन पंजीयन, अभ्यर्थी लॉगिन एवं परीक्षा परिणामों को प्रदर्शित किया जायेगा। इसके साथ ही  वर्तमान में संचालित व्यापमं की वेबसाइट https://vyapam.cgstate.gov.in पूर्व की भाँति चलती रहेगी।

BREAKING : IED ब्लास्ट करने वाले 2 दो नक्सलियों को जवानों ने धरदबोचा

BREAKING : IED ब्लास्ट करने वाले 2 दो नक्सलियों को जवानों ने धरदबोचा

 दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षा बल के जवानों ने आईईडी ब्लास्ट की घटना में शामिल दो नक्सलियों को धरदबोचा है.  सीआरपीएफ़ 231 वाहिनी एवं थाना का संयुक्त बल माओवादियों की सूचना पर सर्चिंग पर निकली थी. तभी दो संदिग्ध व्यक्ति जगरगुंडा की ओर से आ रहे थे, जो जवानों को देखकर जंगल की ओर भागने का प्रयास किया। जिसे घेराबंदी कर पकड़ा.हिरफ्तार नक्सलियों में मंगलू पुनेम और मंगू पुनेम है. ये दोनों गोंदपल्ली मिलिशिया टीम के सदस्य हैं. दोनों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध होने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया. इस कार्यवाही में सीआरपीएफ़ 231 वाहिनी की विशेष भूमिका रही।

ब्रेकिंग : यात्रीगण कृपया ध्यान दें...बिलासपुर से चलने वाली ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

ब्रेकिंग : यात्रीगण कृपया ध्यान दें...बिलासपुर से चलने वाली ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

 बिलासपुर : एकबार फिर से रेल यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल बिलासपुर रेल मण्डल में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते कुछ ट्रेनों काे रद्द किया गया है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मण्डल के घुनघुटी स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाना है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के अंतर्गत अनुपपुर-न्यू कटनी सेक्शन के घुनघुटी स्टेशन में तीसरी लाइन कनेक्टीविटी का काम 18 फरवरी से 26 फरवरी तक किया जाएगा

इस अवधि में कुछ गाड़ियों को निर्धारित तिथियों में निरस्त करने का निर्णय लिया गया है। इसी के साथ वहीं 18 फरवरी से 23 फरवरी 2024 तक गाड़ी संख्या 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कटनी-जबलपुर-नैनपुर-बालाघाट के मार्ग से गंतव्य को रवाना किया जाएगा। इसी तरह 19 फरवरी से 24 फरवरी 2024 तक गाड़ी संख्या 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बालाघाट-नैनपुर-जबलपुर-कटनी के मार्ग से गंतव्य के लिए रवाना होगी।

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

  • 20 से 25 फरवरी 2024 तक गाड़ी संख्या 08269 चिरमिरी-चंदिया रोड पैसेंजर रद्द रहेगी.
  • 20 से 25 फरवरी 2024 तक गाड़ी संख्या 08270 चंदिया रोड- चिरमिरी पैसेंजर रद्द रहेगी.
  • 19 से 25 फरवरी 2024 तक गाड़ी संख्या 06617 कटनी-चिरमिरी पैसेंजर स्पे. रद्द रहेगी.
  • 20 से 26 फरवरी 2024 तक गाड़ी संख्या 06618 चिरमिरी-कटनी पैसेंजर स्पे. रद्द रहेगी.
  • 19 से 25 फरवरी 2024 तक गाड़ी संख्या 11265 जबलपुर-अम्बिकापुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
  • 20 से 26 फरवरी 2024 तक गाड़ी संख्या 11266 अम्बिकापुर-जबलपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
  • 18 से 25 फरवरी 2024 तक गाड़ी संख्या 18234 बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
  • 19 से 26 फरवरी 2024 तक गाड़ी संख्या 18233 इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
  • 17 से 25 फरवरी 2024 तक गाड़ी संख्या 18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
  • 19 से 27 फरवरी 2024 तक गाड़ी संख्या 18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
  • 18 से 25 फरवरी 2024 तक गाड़ी संख्या 18247 बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
  • 19 से 26 फरवरी 2024 तक गाड़ी संख्या 18248 रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
  • 19 से 25 फरवरी 2024 तक गाड़ी संख्या 11201 नागपुर-शहडोल एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
  • 20 से 26 फरवरी 2024 तक गाड़ी संख्या 11202 शहडोल-नागपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
  • 22 एवं 24 फरवरी 2024 को गाड़ी संख्या 05755 चिरमिरी-अनूपपुर पैसेंजर स्पे. रद्द रहेगी.
  • 22 एवं 24 फरवरी 2024 को गाड़ी संख्या 05756 अनूपपुर-चिरमिरी पैसेंजर स्पे. रद्द रहेगी.
  • 21 एवं 23 फरवरी 2024 को गाड़ी संख्या 11751 रीवा-चिरमिरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
  • 22 एवं 24 फरवरी 2024 को गाड़ी संख्या 11752 चिरमिरी-रीवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
  • 19 एवं 22 फरवरी 2024 को गाड़ी संख्या 12535 लखनऊ-रायपुर गरीबरथ एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
  • 20 एवं 23 फरवरी 2024 को गाड़ी संख्या 12536 रायपुर-लखनऊ गरीबरथ एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
  • 21 फरवरी 2024 को गाड़ी संख्या 20828 सांतरागाछी-जबलपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
  • 22 फरवरी 2024 को गाड़ी संख्या 20827 जबलपुर-सांतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
  • 25 फरवरी 2024 को गाड़ी संख्या 18213 दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
  • 26 फरवरी 2024 को गाड़ी संख्या 18214 अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी.
ब्रेकिंग न्यूज़ : राशनकार्डों के नवीनीकरण की तिथि बढ़ी...जानिए कब तक करें आवेदन

ब्रेकिंग न्यूज़ : राशनकार्डों के नवीनीकरण की तिथि बढ़ी...जानिए कब तक करें आवेदन

नवीनीकरण के लिए इलेक्ट्रानिक आवेदन की सुविधा भी दी जा रही

रायपुर। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री दयालदास बघेल ने लोगों की सुविधा को देखते हुए छूटे हुए राशनकार्डधारी हितग्राहियों का प्राथमिकता से ऑनलाइन नवीनीकरण के आवेदन के लिए तारीख बढ़ाने के निर्देश खाद्य विभाग को दिए थे। छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत वर्तमान में प्रचलित सभी 77 लाख राशनकार्डों के नवीनीकरण का कार्य अब 25 फरवरी 2024 तक बढ़ा दिया गया है।

खाद्य विभाग के संचालक जितेन्द्र शुक्ला ने सभी जिलों के कलेक्टरों को इस संबंध में दिशा-निर्देश दिए हैं। राशनकार्ड नवीनीकरण के लिए खाद्य विभाग के द्वारा खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोेक्ता संरक्षण विभाग का नया मोबाईल एप्प तैयार किया गया है। इसे प्ले स्टोर में जाकर डाउनलोड किया जा सकता है।

हितग्राही द्वारा खाद्य विभाग की वेबसाइट http://khadya.cg.nic.in से इसे डाउनलोड किया जा सकता है। राशनकार्डधारी अपने मोबाइल में इस एप्प के जरिए नवीनीकरण के लिए इलेक्ट्रानिक आवेदन ऑनलाइन प्रस्तुत कर सकते हैं।

ऐसे हितग्राही जिनके पास एन्ड्राइड मोबाईल नहीं है अथवा जहां पर मोबाइल कनेक्टिविटी नहीं है वहां उचित मूल्य दुकान स्तर पर ऑनलाइन प्रक्रिया के जरिए राशनकार्डों के नवीनीकरण के लिए इलेक्ट्रानिक आवेदन प्रस्तुत करने की सुविधा भी दी जा रही है।

छत्तीसगढ़ - जंगल में युवक की निर्मम हत्या, अज्ञात आरोपियों ने अपहरण कर वाहन से रगड़ा, फिर पत्थर से कुचलकर उतारा मौत के घाट

छत्तीसगढ़ - जंगल में युवक की निर्मम हत्या, अज्ञात आरोपियों ने अपहरण कर वाहन से रगड़ा, फिर पत्थर से कुचलकर उतारा मौत के घाट

 कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में आए दिन हत्या के मामले सामने आ रहे है, एक और ताजा मामला करतला थानांतर्गत ग्राम गनियारी से आया है, यहां के जंगल में एक युवक की अज्ञात लोगों ने बड़ी ही निर्ममता से हत्या कर दी है। सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया है, वहीँ मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार युवक का पहले अपहरण किया गया, फिर बोलेरो वाहन से उसके रगड़ा गया और फिर पत्थर से कुचलकर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। मृतक का नाम अमित साहू था जो ग्राम नवाडीह सेंद्रीपाली का निवासी था। बताया जा रहा है, कि बीती रात सड़क दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने के बहाने उसे बुलाया गया फिर उसका अंत कर दिया गया। मृतक बोलेरो वाहन का चालक है और उसी के वाहन से उसकी हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही करतला पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। मौके से पुलिस ने मृतक के बोलेरो वाहन को बरामद कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है जिसके बाद आगे की कर्रवाई की जाएगी।

CG Breaking : कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बनाए गए केशव चंद्राकर, आदेश जारी

CG Breaking : कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बनाए गए केशव चंद्राकर, आदेश जारी

 रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केशव चंद्राकर को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। इसके अलावा राजेशभाई गोहिल को गुजरात कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है।

 पीएम निधि की 16 वीं किस्त इन किसानों के खाते में आएगी, लाभ पाने के लिए ई-केवायसी जरूरी…

पीएम निधि की 16 वीं किस्त इन किसानों के खाते में आएगी, लाभ पाने के लिए ई-केवायसी जरूरी…

 रायपुर। CG News प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 16वीं किस्त जल्द ही जारी होने वाला है। इसमें ऐसे किसान जिन्होंने ई-केवायसी कम्पलीट करावा लिया है उन्ही किसानों के खाते में ही 16 वीं किस्त जारी होगी। बताया जाता है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पंजीकृत पात्र कृषकों को आगामी 16 वें किस्त प्राप्त करने के लिए पीएम किसान पोर्टल में ई-केवायसी, बैंक खाते में आधार सिंडिग एवं जमीन दस्तावेज अनिवार्य किया गया है। ज्ञात हो कि किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि के तहत वर्ष में 6000 रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। जिसके के लिए ग्राम स्तर पर 21 फरवरी 2024 तक विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।

CG News : कृषि विभाग के उप संचालक आर.के. शर्मा ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि योजनांतर्गत पंजीकृत पात्र कृषक जिनका ई-केवायसी एवं भूमि संबंधी दस्तावेज लंबित है, वे सभी क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी से संपर्क कर ई-केवायसी करावा सकते है। ई-केवायसी के लिए नजदीकी च्वाईस सेंटर अथवा (पीएम किसान) के पोर्टल के माध्यम से स्वयं भी योजना में पंजीकृत अपने आधार कार्ड एवं मोबाईल नम्बर का उपयोग कर ओटीपी के माध्यम से ई-केवायसी कर सकतें है। बैंक खाते से आधार सिंडिग के लिए नजदीकी पोस्ट ऑफिस में बैंक खाता खुलवा कर योजना का निरंतर लाभ प्राप्त कर सकते है।

CG News : 16 वीं किस्त का भुगतान शीघ्र-
केंद्र सरकार किसानों के खाते में 16 वीं किस्त का भुगतान बहुत जल्द करने जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार किसानों के खाते में 16 वीं किस्त माह मार्च होगी। यदि आपने अभी तक ई-केवायसी नहीं कराया है तो कृपया तत्काल ई-केवायसी करवा लेवें।

पुलिस और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़ जारी, आला अधिकारी घटनास्थल के लिए हुए रवाना…

पुलिस और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़ जारी, आला अधिकारी घटनास्थल के लिए हुए रवाना…

 बीजापुर। Breaking News प्रदेश के नक्‍सल प्रभावित जिले से पुलिस और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़ की बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जाता है कि बीजापुर-सुकमा सीमा पर पुलिस और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। मुठभेड़ की खबर मिलते ही बीजापुर पुलिस के कई आला अधिकारी मौके पर रवाना हो गए हैं। बताया जा रहा है की दोनों ही ओर से फायरिंग लगातार जारी है।