नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
छत्तीसगढ़ - महिला को अकेला पाकर 2 दरिदों ने बुझाई हवस की प्यास...फिर पति ने देखा तो…

छत्तीसगढ़ - महिला को अकेला पाकर 2 दरिदों ने बुझाई हवस की प्यास...फिर पति ने देखा तो…

 जशपुर :  पुलिस ने दुष्कर्म और हत्या के मामले का खुलासा किया है. जहां एक महिला के साथ दो आरोपी ने सामूहिक दुष्कर्म किया था. पत्नी के साथ दुष्कर्म की घटना को देख पति ने एक आरोपी को लकड़ी से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया था. दोनों मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर दुष्कर्म और हत्या के आरोपी को जेल भेज दिया है.

जशपुर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सिटी कोतवाली थाना में एक पीड़िता ने दुष्कर्म का मामला पंजीबद्ध कराया था, जिस पर पीड़िता ने पुलिस को बताया कि मेरा पति घर से पास के ही गांव गया हुआ था. काफी देर हो जाने के बाद भी जब घर नहीं लौटा तो अपने पति को पास के ही गांव में ढूंढने निकली थी. जब वो और उसका पति दोनों साथ-साथ पैदल आ रहे थे. उसी दौरान मेरे पति ने मुझे आगे जाने को कहा और फ्रेश होने के लिए पास के एक तालाब में चले गया. जब अपने घर की ओर जा रही थी उसी दौरान दो लोगों ने जबरन खींचकर मेरे साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. जब दूसरा आरोपी दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे रहा था, उसी दौरान पति आ गया और एक आरोपी को पास में ही पड़ी लकड़ी से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया.

जशपुर पुलिस ने दुष्कर्म के दोनों आरोपी दिलीप बड़ा और रामलाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. दुष्कर्म के आरोपी दिलीप बड़ा को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है. वहीं हत्या के मामले में दुष्कर्म पीड़िता के पति को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है.

हैवान पति की खौफनाक करतूत : पति ने की पत्नी की हत्या...जानिए क्या है पूरा मामला

हैवान पति की खौफनाक करतूत : पति ने की पत्नी की हत्या...जानिए क्या है पूरा मामला

 बिलासपुर।  छत्तीसगढ़ की न्यायधानी से हत्या का मामला सामने आ रहा है, यहां रतनपुर क्षेत्र में एक पति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतारा फिर खुद ही रिपोर्ट लिखवाने के लिए थाने पहुंच गया। पत्नी ने शारीरिक संबंध बनाने से मना कर दिया। जिसके बाद पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और रिपोर्ट लिखाने थाना पहुंच गया।

दरअसल, रतनपुर पुलिस के अनुसार, 10 फरवरी की रात 11:30 बजे भोदलापारा रतनपुर के रूपचंद पटेल पिता स्व. विसरू राम पटेल वर्ष भोंदलापारा थाने पहुंचा और बताया कि उसकी पत्नी सावनी बाई जिसका उम्र 38 वर्ष है जो बाड़ी के सेमी के नार के पास गिरी पड़ी हुई थी। जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर लेकर गया। इसपर डाक्टरों ने जांच के बाद मृत होने की जानकारी दी।

सूचना पर रतनपुर पुलिस रूपचंद पटेल की रिपोर्ट पर थाने में मर्ग कायम कर जांच और पंचनामा कार्रवाई कर मृतिका का पीएम कराया गया। जो डॉक्टर द्वारा पीएम रिपोर्ट में गला घोटकर हत्या करने की बात कही। 16 फरवरी को जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस की विवेचना में मृतिका के पति रूपचंद पटेल से मनोवैज्ञानिक तरीके से पुलिस पूछताछ की गई। तब पता चला कि आरोपी पति रूपचंद पटेल शराब के नशे में होने और उसकी पत्नी द्वारा शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करने के साथ मनमुटाव हुआ और मामला इतना बढा कि उसने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। जिस पर रतनपुर पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।

नक्सलियों और जवानों के बीच एनकाउंटर…जवानों को भारी पड़ता देख भागे नक्सली, मौके से हथियार और विस्फोटक बरामद

नक्सलियों और जवानों के बीच एनकाउंटर…जवानों को भारी पड़ता देख भागे नक्सली, मौके से हथियार और विस्फोटक बरामद

 सुकमा। सुकमा और दंतेवाड़ा जिले की सीमा पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली भाग निकले। जिसके बाद सर्चिंग के दौरान जवानों ने हथियार, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद किया है। बताया जा रहा है मौके पर कई जगह खून के धब्बे भी मिले, जिससे दावा किया जा रहा है कि, कुछ नक्सली घायल भी हुए हैं।

दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि, इन सुकमा-दंतेवाड़ा जिलों के सरहद पर गमपुर, डोडीतुमनार इलाके में दरभा डिवीजन और पश्चिम बस्तर डिवीजन के हार्डकोर इनामी नक्सली मौजूद हैं। इनमें DVCM (डिविजनल कमेटी मेंबर) जगदीश समेत अन्य नक्सली बैठक ले रहे थे। सूचना के बाद दंतेवाड़ा से DRG और CRPF की संयुक्त टीम को गुरुवार की रात मौके के लिए रवाना किया गया था।

शुक्रवार की सुबह जब जवान इस इलाके में पहुंचे, तो नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई। नक्सलियों के इस कोर इलाके में दिन भर रुक-रुककर गोलीबारी होती रही। हालांकि, जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल की आड़ लेकर भाग निकले। जिसके बाद सर्चिंग अभियान चलाया गया। मौके से 2 भरमार बंदूक, BGL सेल, समेत अन्य विस्फोटक और दैनिक उपयोग का सामान बरामद किया गया।

शनिवार को वापस लौटे जवान

आज शनिवार की सुबह जवान जिला मुख्यालय लौटे हैं। ऑपरेशन में निकले सभी जवान सुरक्षित हैं। कहा जा रहा है कि इस मुठभेड़ में नक्सलियों को भारी नुकसान हुआ है।

breaking : छत्तीसगढ़ में 12 न्यायाधीशों का हुआ प्रमोशन...आदेश जारी

breaking : छत्तीसगढ़ में 12 न्यायाधीशों का हुआ प्रमोशन...आदेश जारी

 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश के 12 न्यायाधीशों को पदोन्नत करते हुए जिला न्यायाधीश बनाया है। जारी सूची के अनुसार शैलेष कुमार तिवारी स्पेशल जज एट्रोसिटी दुर्ग, सरोज नंददास एडीजे बालोद, संतोष कुमार आदित्या द्वितीय एडिशनल प्रिंसिपल जज परिवार न्यायालय रायपुर, संजीव कुमार टॉमक एडीजे दुर्ग, खिलावन राम गिरी अतिरिक्त रजिस्ट्रार हाईकोर्ट, संघमित्रा भटपहरी जगदलपुर, जयदीप गर्ग रायपुर, थॉमस एक्का स्पेशल जज एट्रोसिटी राजनादगांव, देवेंद्र नाथ भगत अंबिकापुर, संतोष कुमार तिवारी परिवार न्यायालय न्यायाधीश दंतेवाड़ा, शैलेश कुमार रजिस्ट्रार आर्बिटेशन ट्रिब्यूनल रायपुर एवं प्रफुल्ल कुमार सोनवानी एडीजे बलरामपुर- रामानुजगंज को जिला व सत्र न्यायाधीश के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है।

डोंगरगढ़ : मां बम्लेश्वरी मंदिर के एलईडी टीवी में चला अश्लील वीडियो...जानिए फिर क्या हुआ

डोंगरगढ़ : मां बम्लेश्वरी मंदिर के एलईडी टीवी में चला अश्लील वीडियो...जानिए फिर क्या हुआ

 राजनांदगांव। जिले डोंगरगढ़ में स्थित विश्व प्रसिद्ध मां बम्लेश्वरी मंदिर  से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. जिसमे शुक्रवार की देर शाम मंदिर की सीढ़ियों में लगे एलईडी टीवी में अश्लील वीडियो (Obscene video) दिखने से श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया। एलईडी स्क्रीन पर चल रहे अश्लील वीडियो को कई श्रध्दालुओं ने अपने मोबाइल से रिकॉर्ड किया। जिसके बाद पूरा मामला डोंगरगढ़ थाने पहुंचा। इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

ये है पूरा मामला 

छत्तीसगढ़ की आराध्य माता मां बम्लेश्वरी मंदिर पहाड़ों पर स्थित है. जहां पहुंचने के लिए श्रध्दालुओं को लगभग 1100 सीढ़ियां चढ़ना होता है. वहीं सीढ़ियों के किनारे कई जगह मंदिर ट्रस्ट ने LED स्क्रीन लगाई गई है. जिसमें शुक्रवार की देर शाम अश्लील वीडियो चलते दिखने से श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया. कई श्रद्धालु अपने परिवार के साथ एलईडी स्क्रीन के सामने थे और मंदिर परिसर में अश्लील वीडियो चलने से अपने आप को शर्मिंदा महसूस कर रहे थे। जिसके बाद कुछ श्रध्दालुओं ने पूरे मामले की शिकायत डोंगरगढ़ थाने पहुंच कर की। एक श्रद्धालु ने बताया कि वे डोंगरगढ़ माता मंदिर हमेशा परिवार के साथ आते रहते है।  इस बार भी वे डोंगरगढ़ माता के दर्शन को पहुंचे थे। लेकिन जब दर्शन करके उतर रहे थे तब उन्होंने अश्लील वीडियो स्क्रीन पर चलता देखा उस समय वहां पर सैकड़ों की संख्या में स्कूली छात्र- छात्राओं के साथ महिलाएं भी मौजूद थी। जिसके बाद उन्होंने मंदिर ट्रस्ट समिति के ख़िलाफ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं मंदिर ट्रस्ट ने भी थाने में मामले की शिकायत की है।

पुलिस ने शुरु की जांच 

मां बम्लेश्वरी मंदिर के LED में चले अश्लील वीडियो के मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि यह वीडियो एलईडी स्क्रीन पर आखिरकार कैसे चला। जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा होगा। इस घटना के बाद लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।

असाक्षरों को साक्षर बनाने छत्तीसगढ़ में फिर चलाया जाएगा प्रौढ़ शिक्षा अभियान

असाक्षरों को साक्षर बनाने छत्तीसगढ़ में फिर चलाया जाएगा प्रौढ़ शिक्षा अभियान

 रायपुर। भारत सरकार द्वारा असाक्षरों को साक्षर बनाने के उद्देश्य से चलाये जाने वाले योजना प्रौढ़ शिक्षा अभियान एक बार फिर से प्रदेश में शुरू होने जा रहा है। इसके लिए बहुत जल्द ही स्वयंसेवी शिक्षकों का चिन्हांकन किया जाएगा | राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण के संचालक राजेंद्र कुमार कटारा ने कहा नीति आयोग द्वारा निर्धारित आकांक्षी जिलों व प्रदेश के कम साक्षरता दर वाले पिछड़े जिलों को शत प्रतिशत साक्षर बनाए जाने की कोशिश की जा रही है ।
स्कूलों व कॉलेज के विद्यार्थी , गांव में रहने वाले पढ़े लिखे सदस्य, रिटायर्ड पर्सन और ऐसे व्यक्ति जो अपने आसपास के असाक्षरों को साक्षर करना चाहते हैं , उन्हें इस कार्य के लिए प्रेरित किया जाएगा।इन्हें प्रशिक्षण भी दिया जाएगा इसके लिए एनसीईआरटी दिल्ली से प्रशिक्षक आएंगे। आजादी के समय से ही अशिक्षित व्यस्कों को साक्षर करने के उद्देश्य से एक शिक्षा अभियान चलाया जा रहा है, जिसे प्रौढ़ शिक्षा के नाम से जाना जाता रहा है। नई शिक्षा नीति के अंतर्गत एक बार फिर से प्रौढ़ शिक्षा शुरू होने जा रहा है, परंतु इस बार उसके नाम में बदलाव किया गया है अब इस अभियान को ‘सबके लिए शिक्षा‘ के नाम से जाना जाएगा। सबके लिए शिक्षा‘ के अंतर्गत साल में दो बार परीक्षा आयोजित किए जाएंगे ,जो मार्च और सितंबर में होगा। इस वर्ष राष्ट्र व्यापी महापरीक्षा अभियान 17 मार्च को आयोजित की जाएगी, इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है ।
एप के जरिए होगा सर्वे
प्रदेश में अब तक असाक्षरों का सर्वे ऑफलाइन मोड में ही होता था , इसके बाद उनसे संबंधित जानकारी को ऑनलाइन फील किया जाता था | अब ऐसा नहीं होगा , केंद्र सरकार के उल्लास एप के माध्यम से सर्वे कार्य होगा , इससे किस जिले में कितने असाक्षर हैं, उनकी आयु कितनी है, यह सभी जानकारी एक क्लिक पर उपलब्ध रहेगी।

छत्तीसगढ़ - नेशनल हाइवे पर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर, 2 युवकों की मौत

छत्तीसगढ़ - नेशनल हाइवे पर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर, 2 युवकों की मौत

 बिलासपुर। जिले के रतनपुर-कोरबा नेशनल हाईवे पर शनिवार सुबह तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, घटना शनिवार सुबह करीब 10.30 बजे की है। बाइक सवार दोनों युवक किसी काम से रतनपुर की तरफ आ रहे थे। बाइक सवार बेलतरा स्थित रैनपुर बैरियर के पास पहुंचे ही थे, उसी समय पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। ट्रेलर की टक्कर से बाइक नेशनल हाईवे से दूर जा गिरी। वहीं, एक युवक को ट्रेलर ड्राइवर 20 मीटर तक घसीटते हुए भाग निकला।

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटना के बाद आरोपी चालक ट्रेलर लेकर फरार हो गया है। अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों युवक कोरबा जिले के रहने वाले हैं।

CG BREAKING : पति ने छीना मोबाइल तो पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम...पढ़िए पूरी खबर

CG BREAKING : पति ने छीना मोबाइल तो पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम...पढ़िए पूरी खबर

 भिलाई। भिलाई के सुपेला में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला के पति ने उसका मोबाइल छीन लिया था इसी बात से नाराज होकर उसने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पीएम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल भेजा और मामले की जांच में जुट गई। मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, टाइल्स का काम करने वाले मिस्त्री भूपेंद्र साहू की शादी 6 साल पहले रचना साहू से हुई थी। दोनों की पांच साल की एक बेटी भी है। भूपेंद्र रचना के दिनभर मोबाइल चलाने से नाराज रहता था। इसे लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे। शुक्रवार दोपहर को भूपेंद्र ने रचना का मोबाइल छीनकर अपने पास रख लिया और घर से बाहर चला गया था।

जिसके बाद शाम 7 बजे घरवालों ने उसे सूचना दी कि रचना ने फांसी लगा ली है। वहीं पुलिस को भी मामले की खबर दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

BREAKING : अब ठंड से मिलेगी राहत...जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

BREAKING : अब ठंड से मिलेगी राहत...जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

 रायपुर।  छत्‍तीसगढ़ में अब  मौसम में बदलाव हुआ है। दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है।इससे प्रदेश के कुछ इलाकों को छोड़कर ठंड से काफी राहत मिली है।मौसम विभाग के अनुसार वेस्‍टर्न डिस्‍टर्बेंस के चलते अब  18 फरवरी से मौसम में बदलाव हो जाएगा।हालांकि अगले पांच दिनों तक रात के तापमान में ज्‍यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन दिन के तापमान में हल्‍की बढ़ोतरी होने की संभावना है।इन दिनों प्रदेश के कई इलाकों में ठंड कम हो गई है।

   खैरागढ़ में हुई बारिश

बता दें कि छत्‍तीसगढ़ में कुछ इलाकों को छोड़कर अधिकतर इलाकों में मौसम शुष्‍क रहा।

शहरी क्षेत्रों में ठंड का असर कम हो गया है, हालांकि ग्रामीण क्षेत्रों में फसलों की सिंचाई होने ठंडी का असर है।

बता दें कि अब धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी। शुक्रवार को खैरागढ़ क्षेत्र में करीब 20 मिनट तक तेज बारिश भी हुई।

   एक बार और प्रभावित होगा मौसम

मौसम  विभाग के अनुसार प्रदेश के दक्षिणी भाग में अधिकतम तापमान में सामान्‍य बढ़ोतरी हो रही है।

एक पश्चिमी विक्षोभ से मौसम में प्रभाव पड़ेगा। इसका असर छत्‍तीसगढ़ के कुछ इलाकों में पड़ सकता हैं। बता दें कि जनवरी में ठंड का असर कम रहा।

हालांकि बीच में बारिश भी हुई। इसी तरह फरवरी माह में भी कुछ दिनों को छोड़कर कड़ाके की ठंड का असर कम ही रहा।

   आज भी शुष्‍क रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को प्रदेश में मौसम शुष्‍क रहेगा। प्रदेश के दक्षिणी भाग में अब अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है।

इसके चलते दिन समय में धूप का असर होने लगा है और अब तापमान (CG Weather Update) में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने लगी है।

प्रदेश में शनिवार को कुछ इलाकों में सुबह के समय हल्‍का कोहरा छाया रहा। कुछ इलाकों में हल्‍क व घने बादल रहेंगे।

हालांकि दिन में धूप खिलेगी और ठंड का असर कम रहेगा। रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी होगी।

CM साय आज दिल्ली में बीजेपी नेताओं से करेंगे मुलाकात

CM साय आज दिल्ली में बीजेपी नेताओं से करेंगे मुलाकात

 रायपुर/दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर दिल्ली में आज से बीजेपी का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन होगा। इस अधिवेशन में शामिल होने के लिए CM विष्णुदेव साय दिल्ली पहुंच चुके है। इस दौरान सीएम विष्णुदेव साय बीजेपी नेताओं से मुलाकात करेंगे। मंत्री OP चौधरी, धरम लाल कौशिक भी कल देर शाम दिल्ली रवाना हुए। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस दो दिवसीय अधिवेशन में लोकसभा चुनाव के लेकर चर्चा होगी।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन आज 17 और 18 फरवरी को दिल्ली के भारत मंडपम में होगा। छग से मंत्री, सांसद, MLA, समेत 300 पदाधिकारी भी शामिल होंगे। मिली जानकारी के अनुसार पिछले अधिवेशन में तय किए दिशा निर्देशों की समीक्षा की जाएगी।

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने कसी कमर...वॉर रूम की टीम गठित, इन्हे मिली जिम्मेदारी

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने कसी कमर...वॉर रूम की टीम गठित, इन्हे मिली जिम्मेदारी

 रायपुर । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में आसन्न लोकसभा चुनाव 2024 को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष   दीपक बैज  के आदेशानुसार प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, राजीव भवन में स्थापित चुनाव वार-रूम अंतर्गत विभिन्न समितियों में प्रभारी सहित छत्तीसगढ़ वाररूम डेस्क प्रमुख एवं सदस्यों की नियुक्ति किया जाता है, जो निम्नानुसार है:-

BREAKING : 114 पटवारियों का हुआ तबादला...कलेक्टर ने जारी किया आदेश, देखिये लिस्ट

BREAKING : 114 पटवारियों का हुआ तबादला...कलेक्टर ने जारी किया आदेश, देखिये लिस्ट

 दुर्ग।  छत्तीसगढ़ के दुर्ग में 114 पटवारियों का तबादला लिया गया. जिसका आदेश जिला कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने जारी किया है. जिसमें दुर्ग जिले अंतर्गत तहसील दुर्ग, पाटन, धमधा, अहिवारा, भिलाई- 03 और बोरी में 03 वर्ष या उससे अधिक अवधि में एक ही तहसील में पदस्थ पटवारियों को प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरित किया गया है.

देखिये ट्रांसफर लिस्ट –

भाजपा का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन आज से...भारत मंडपम से करेगी चुनावी शंखनाद, CM साय समेत 310 भाजपा नेता होंगे शामिल

भाजपा का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन आज से...भारत मंडपम से करेगी चुनावी शंखनाद, CM साय समेत 310 भाजपा नेता होंगे शामिल

 रायपुर। दिल्ली में होने जा रहे भाजपा के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने को छत्तीसगढ़ से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत 310 नेता शुक्रवार को दिल्ली रवाना हुए।राष्ट्रीय अधिवेशन का शुभारंभ प्रगति मैदान के भारत मंडपम में आज राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। पंजीकरण सुबह 11 बजे से किया जाएगा तथा उद्घाटन सत्र दोपहर तीन बजे प्रारंभ होगा। अधिवेशन के दौरान राजनीतिक प्रस्ताव पर चर्चा होगी और लोकसभा चुनाव की दृष्टि से विचार विमर्श होगा।इस दौरान विभिन्न राज्यों में हो रही चुनावी तैयारियों का भी प्रेजेंटेशन होगा। अधिवेशन का समापन सत्र 18 फरवरी को दोपहर 2 बजे से आयोजित किया जाएगा। इस सत्र में उपस्थित कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।

पार्टी सूत्रों के अनुसार लोकसभा की रणनीतिक तैयारी को लेकर भी अधिवेशन में चर्चा हो सकती है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव ने बताया कि दो दिनों के कार्यक्रम में संगठन के कार्यक्रमों पर बात होगी, आगामी अभियानों पर बात होगी। प्रदेश में कैसे भाजपा के बेहतर काम हुए हैं उनकी भी चर्चा की जाएगी।

आरटीई में ग़रीब एवं ज़रूरतमंद छात्रों के हक़ मारने वाले अधिकारियों के गिरफ़्त में है शिक्षामंत्री बृजमोहन अग्रवाल- विकास तिवारी

आरटीई में ग़रीब एवं ज़रूरतमंद छात्रों के हक़ मारने वाले अधिकारियों के गिरफ़्त में है शिक्षामंत्री बृजमोहन अग्रवाल- विकास तिवारी

विधानसभा में आरटीई के दस से अधिक सवाल पूछ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और विधायकों ने अपने ही स्कूल शिक्षा मंत्री को घेरा

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता विकास तिवारी ने कहा कि प्रदेश में निःशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा अधिनियम की धज्जी उड़ाने वाले और ग़रीब, निर्धन छात्र-छात्राओ का निःशुल्क शिक्षा का अधिकार छीनने वाले भ्रष्ट अधिकारियों के गिरफ़्त में घिरते जा रहे है स्कूल शिक्षामंत्री बृजमोहन अग्रवाल जिन अधिकारियों ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की समय स्कूल शिक्षा विभाग को बदनाम किया था और जिन अधिकारियों पर भाजपा के नेताओ ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था वही अधिकारी अब स्कूल शिक्षामंत्री के मुख्य सलाहकार बन गये है, इन अधिकारियों के कारण ही निःशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा अधिनियम में बड़ा हेरफेर करके ग़रीब छात्रों का हक़ छीना जा रहा है और ग़ैर मान्यता वाले प्राइवेट स्कूलों को करोड़ों रुपयों का लाभ पहुँचाया जा रहा है।

कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने कहा कि केंद्र की कांग्रेस सरकार ने ही ग़रीब छात्रों को समान शिक्षा के अधिकार के लिये नियम बनाया था जिसे भाजपा और आरएसएस समर्थित अधिकारियों के द्वारा ग़ैर मान्यता वाले प्राइवेट स्कूलों के साथ मिलीभगत करके ग़रीब छात्रों का हक़ छीना जा रहा है आज विधानसभा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने भी स्कूल शिक्षामंत्री बृजमोहन अग्रवाल से आरटीई प्रदेश में मान्यता प्राप्त और ग़ैर मान्यता वाले विषय का सवाल पूछा और अन्य विधायकों ने भी आरटीई से जुड़े दस से भी ज़्यादा सवाल पूछे शिक्षामंत्री बृजमोहन अग्रवाल से जिसका जवाब प्राप्त नहीं हुवा।

कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने कहा कि राजधानी रायपुर में 843 से ज़्यादा मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूल है जिसमें की आरटीई के मात्र कुछ ही सौ छात्र है जबकि यह आकड़ा हज़ारो में होना चाहिये राजधानी रायपुर में सैकडो की तादात में गली कूचों में ग़ैर मान्यता वाले स्कूल है संचालित हो रहे है जिन्हें जानबूझकर शिक्षा विभाग के भ्रष्ट अधिकारियों द्वारा मान्यता नहीं दिया गया है ताकि इन ग़ैर मान्यता वाले प्राइवेट स्कूलों की साथ मिलीभगत करके आटीआई की निःशुल्क सीटो को नुक़सान पहुँचा के इन सीटो में सामान्य छात्रों को प्रवेश दिलाकर मोटी फ़ीस वसूलने का काम किया जा रहा है इसमें शिक्षा विभाग के अधिकारी और प्राइवेट स्कूलों की मिलीभगत है जिसकी लिखित शिकायत की गयी है और इस गंभीर मामले में जल्द कार्यवाही करने की जगह शिक्षा विभाग के अधिकारी स्कूल शिक्षामंत्री के इर्दगिर्द घूम रहे है उन्हें अपने वश में करके में कामयाब हो गये है।

कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने स्कूल शिक्षामंत्री से माँग कि है कि आरटीई के छात्रों का हित राजनीति का विषय नहीं है जहाँ लगातार विधानसभा में सत्ता पक्ष के विधायक और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सवाल उठा रहे है वही विपक्ष में रहते हुवे कांग्रेस आरटीई में हो रहे घोटाले की लिखित शिकायत ग़रीब और ज़रूरतमंद छात्र-छात्राओ के लिये कर रही है उस पर स्कूल शिक्षामंत्री बृजमोहन अग्रवाल को ज़िम्मेदार अधिकारियों और ग़ैर मान्यता वाले प्राइवेट स्कूलों पर तत्काल कड़ी कार्यवाही करनी चाहिये, शिक्षा विभाग के भ्रष्ट अधिकारी स्कूल शिक्षामंत्री को गुमराह करने का काम कर रहे है प्रवक्ता विकास तिवारी ने कहा कि भाजपा सरकार से इस विषय पर जल्द न्याय नहीं मिलने पर वह हाईकोर्ट में आरटीई में हो रहे भ्रष्टाचार और घाँधली करने वाले अधिकारियों और प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ जनहित याचिका दायर करेंगे।

ब्रेकिंग : भाजपा मोर्चा-प्रकोष्ठों में नई नियुक्तियां...देखें लिस्ट

ब्रेकिंग : भाजपा मोर्चा-प्रकोष्ठों में नई नियुक्तियां...देखें लिस्ट

 रायपुर । भाजपा के मोर्चा-प्रकोष्ठों में पदाधिकारियों की नियुक्तियां शुरू हो गई हैं। शुक्रवार को  किसान मोर्चा और अन्य पिछड़ा वर्ग के पदाधिकारियों के नाम जारी किए गए हैं।

तोखन साहू बीजेपी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं। कोमल राजपूत किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। राकेश चंद्राकर अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं। वहीं राजेंद्र नायक प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए हैं।

देखें आदेश...

 

 

ब्रेकिंग न्यूज़ - स्कूल शिक्षा विभाग में नवीन पदस्थापना...आदेश जारी...देखे सूची

ब्रेकिंग न्यूज़ - स्कूल शिक्षा विभाग में नवीन पदस्थापना...आदेश जारी...देखे सूची

 रायपुर। राज्य शासन द्वारा शिक्षा विभाग के अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया गया है। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार डॉ. योगेश शिवहरे संयुक्त संचालक शिक्षा को प्रभारी अपर संचालक के पद की जिम्मेदारी दी है।

वहीं राकेश पाण्येड उप संचालक लोक शिक्षाण संचालनालय को प्रभारी संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

ब्रेकिंग : BJP महामंत्रियों के कार्यों का हुआ विभाजन...देखिए किन्हें कहां मिली जिम्मेदारी

ब्रेकिंग : BJP महामंत्रियों के कार्यों का हुआ विभाजन...देखिए किन्हें कहां मिली जिम्मेदारी

 रायपुर : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने भाजपा प्रदेश महामंत्रियों के कार्यों का विभाजन किया है, जो निम्नानुसार है.

Pramotion breaking : छत्तीसगढ़ में इन आईपीएस अफसरों का प्रमोशन...देखे पूरी लिस्ट

Pramotion breaking : छत्तीसगढ़ में इन आईपीएस अफसरों का प्रमोशन...देखे पूरी लिस्ट

 रायपुर : IPS मयंक श्रीवास्तव सहित 2006 बैच के तीन IPS अब आईजी प्रमोट हो गये हैं। राज्य सरकार ने तीन आईजी समेत, 9 डीआईजी का प्रमोशन आदेश जारी कर दिया है।

 

 

कांग्रेस के खातों को फ्रीज करना मोदी सरकार की तानाशाही,19 फरवरी को प्रदेश भर में होगा एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन - दीपक बैज

कांग्रेस के खातों को फ्रीज करना मोदी सरकार की तानाशाही,19 फरवरी को प्रदेश भर में होगा एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन - दीपक बैज

रायपुर/16 फरवरी 2024। केंद्र द्वारा कांग्रेस के खातों को फ्रीज करने को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने तानाशाही बताते हुये कहा कि मोदी सरकार विपक्षी दलों की लोकतांत्रिक गतिविधियों और सांगठनिक गतिविधियों पर तानाशाहीपूर्वक रोक लगाना चाहती है, इसीलिये बिना किसी वैध कारण के भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और भारतीय युवा कांग्रेस के बैंक खातों को फ्रीज करके एक अभूतपूर्व और क्रूर कदम उठाया है। यह कदम लोकसभा चुनावों से ठीक पहले उठाया गया है, जिससे हमारी लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की अखंडता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए है। कांग्रेस के खातों को फ्रीज करना, जिसमें क्राउड फंडिंग अभियान से जुड़े खाते भी शामिल है, न केवल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की वित्तीय स्थिरता पर हमला है, बल्कि हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों पर भी एक जबरदस्त हमला है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि दरअसल भाजपा चाहती है कि उसके अतिरिक्त किसी भी अन्य राजनैतिक दल के पास किसी भी तरह का कोई संसाधन न रहे। कॉर्पोरेट से सांठगांठ और अनुचित दबाव बनाकर मोदी सरकार के विगत 10 वर्षो में भाजपा ने बेहिसाब धन की उगाही की है उस पर कोई सवाल नहीं, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के उन बैंक खातों को जिसमें क्राउट फंडिंग की राशि जमा हुई है जिसमें 95 प्रतिशत राशि 100 रूपए से कम की है उन तक पर रोक लगाना दुर्भावना और षड़यंत्र का प्रमाण है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अलोकतांत्रिक कदम के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार प्रदेश के समस्त जिला/शहर कांग्रेस कमेटियां 19 फरवरी को सुबह 11 बजे से जिला मुख्यालयों के आयकर कार्यालयों के सामने बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जायेगा। 19 फरवरी 2024 को आयोजित विरोध-प्रदर्शन में मोर्चा संगठन, प्रकोष्ठ, विभाग, स्थानीय निर्वाचित जनप्रतिनिधियों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं शामिल होंगे। 

ब्रेकिंग : 2 विश्वविद्यालयों में कुलसचिवों की पदस्थापना, देखें आदेश..!!

ब्रेकिंग : 2 विश्वविद्यालयों में कुलसचिवों की पदस्थापना, देखें आदेश..!!

 रायपुर। उच्च शिक्षा विभाग ने दो यूनिवर्सिटी में कुलसचिवों की पदस्थापना की है। पं. सुंदरलाल शर्मा विश्वविद्यालय में कुलसचिव का पद संभाल रही डॉक्टर इंदु अनंत को शहिद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ का कुल सचिव बनाया गया है। वही शासकीय पातालेश्वर महाविद्यालय मस्तूरी जिला बिलासपुर में पदस्थ प्राणी शास्त्र के सहायक प्राध्यापक भुवन सिंह राज की सेवाएं प्रतिनियुक्ति पर लेते हुए उन्हें पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय का कुल सचिव बनाया गया है।


देखें आदेश...

सीएम साय 24 को करेंगे राजिम कुंभ कल्प मेला का शुभारंभ : बृजमोहन

सीएम साय 24 को करेंगे राजिम कुंभ कल्प मेला का शुभारंभ : बृजमोहन

 रायपुर । राजिम कुंभ की शुरुआत होने से पहले राज्य सरकार ने कुंभ कल्प का लोगो लॉन्च कर दिया है। विधानसभा में इसकी जानकारी देते हुए सांस्कृतिक मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने लोगो प्रदर्शित किया। उन्होंने बताया कि 24 फरवरी को राजिम कुंभ कल्प का शुभारंभ होगा। यह शुभारंभ सीएम साय करने वाले हैं। कुंभ कल्प की शुरुआत होने के बाद 4 मार्च को संत समागम प्रारंभ होने जा रहा है। जिसे विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह शुरू करेंगे। वहीं 8 मार्च को यानी शिवरात्रि के दिन राजिम कुंभ का समापन हो जाएगा।
राजिम कुंभ में छत्तीसगढ़ी कलाकारों के साथ-साथ राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय कलाकार शामिल होंगे। यह कलाकार भजन गायन के जरिए राजीव कुंभ की महिमा को पूरे देश में फैलाएंगे। इसको लेकर मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, कांग्रेस इस देश में भ्रष्टाचार की जननी है। मोदी जी ने कहा है ना मैं खाऊंगा ना खाने दूंगा। इसलिए भ्रष्टाचार की जननी को समाप्त करना देश में सबसे ज्यादा जरूरी है।

कैबिनेट बैठक में लिया था फैसला
दरअसल, 9 फरवरी को बजट के बाद साय कैबिनेट की अहम बैठक हुई थी। इस बैठक में राजिम कुंभ कल्प मेले को फिर से शुरू करने का फैसला लिया गया था। राजिम पुन्नी मेला की जगह अब राजिम कुंभ कल्प मेला नाम कर गया है।

छत्‍तीसगढ़ सरकार से सशर्त वार्ता के लिए तैयार नक्‍सली संगठन, माओवादियों ने रखी ये मांगे

छत्‍तीसगढ़ सरकार से सशर्त वार्ता के लिए तैयार नक्‍सली संगठन, माओवादियों ने रखी ये मांगे

 बीजापुर। छत्‍तीसगढ़ सरकार नक्‍सलरोधी अभियान फोर्स के माध्‍यम  से चला रही है। सरकार ने नक्‍सली संगठनों से चर्चा करने के लिए भी प्रस्‍ताव रखा है।

उप मुख्‍यमंत्री विजय शर्मा ने नक्‍सली संगठनों  से वर्चुअल वार्ता के लिए कहा गया था। इसके जवाब  में नक्‍सली संगठनों ने सशर्त  वार्ता के लिए हामी भरी है।

इसके साथ ही वार्ता के लिए तैयार माओवादी संगठनों ने अपनी मांगे भी रखी हैं।

बता दें कि डिप्‍टी CM विजय शर्मा द्वारा नक्सलियों (CG Naxalite News) से वर्चुअल वार्ता मामले पर नक्सलियों ने जवाब दिया है।

उन्‍होंने जवाबी  पत्र में कहा कि वार्ता का प्रस्ताव बेईमानी दमन व धोखा है। हालांकि माओवादी नक्सलियों की दण्डकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी ने खुले तौर पर वार्ता के हामी भरी है।

   माओवादियों की ये प्रमुख मांगे

माओवादियों (CG Naxalite News) संगठन दण्‍डकारण्‍य स्‍पेशल जोनल  कमेटी खुले तौर पर वार्ता के लिए तैयार हुआ है।

इस संगठन ने वार्ता के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने की मांग रखी है।  नक्सलियों की दण्डकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी के प्रवक्ता विकल्प ने बयान जारी कर कहा है कि

सरकार हमारी न्यूनतम इन बातों पर अमल करें, इसके बाद यदि वार्ता के लिए सरकार (CG Naxalite News) तैयार हैं तो  सीधी या मोबाबइल से वर्चुअल  वार्ता के लिए हम आगे आएंगे।

   वार्ता से पहले सरकार हमारी इन बातों पर अमल  करें-

  • मुठभेड़ों और क्रॉस फायरिंग के नाम पर झूठी  मुठभेड़ों में आदिवासियों की हत्‍याएं बंद की जाए।
  • तमाम सशस्‍त्र बलों को 6 माह के लिए  बैरकों, थाना व कैंपों तक सीमित रहे।
  • नए कैंप स्थापित करना बंद किया जाए और राजनीतिक बंदियों को रिहा किया जाए।

 

अगर आप को है महतारी वंदन योजना को लेकर कोई समस्या...तो समाधान के लिए इस हेल्पलाइन नंबर पर करें कॉल

अगर आप को है महतारी वंदन योजना को लेकर कोई समस्या...तो समाधान के लिए इस हेल्पलाइन नंबर पर करें कॉल

 रायपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महतारी वंदन योजना से संबंधित जानकारी और समस्या के समाधान के लिए राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है, जिसका हेल्पलाइन नंबर 18002334448 है। इस टोल फ्री नंबर पर सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक संपर्क किया जा सकता है।

राज्य स्तर पर महिला एवं बाल विकास विभाग को योजना के क्रियान्वयन के लिए नोडल विभाग बनाया गया है। विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार महतारी वंदन योजना के तहत राज्य शासन द्वारा ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं।

आवेदन के लिए ऑनलाइन पोर्टल https://www.mahtarivandan.cgstate.gov.in तथा मोबाइल एप्प बनाया गया है। ग्राम पंचायत, आंगनबाड़ी केंद्र, परियोजना कार्यालय व नगरीय निकायों में वार्ड स्तर पर शिविरों का आयोजन कर महिलाओं से आवेदन लिया जा रहा है। हितग्राहियों के लिए महतारी वंदन योजना के ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन पत्र की स्थिति ज्ञात करने की सुविधा भी प्रदान की गई है। इसकी सहायता से हितग्राही अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार नंबर दर्ज कर अपने आवेदन पर की गई कार्यवाही के संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।