नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
विधायक देवेंद्र यादव को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस, जानें क्या है पूरा मामला

विधायक देवेंद्र यादव को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस, जानें क्या है पूरा मामला

 बिलासपुर। हाईकोर्ट ने भिलाई नगर के विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस जारी किया है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय की ओर से अधिवक्ता शैलेन्द्र शुक्ला और देवाशीष तिवारी ने विधायक के खिलाफ याचिका दायर की थी।

याचिका में बताया गया है कि देवेंद्र यादव के निर्वाचन हलफनामे में संपत्ति के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी एवं आपराधिक मामले छिपाए गए हैं। इसी को आधार बनाकर उनके निर्वाचन को चुनौती दी गई है। मामले की अगली सुनवाई 20 मार्च को होगी।

सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के वकील ने दलील दी कि आपराधिक मामलों और संपत्ति की जानकारी को दबाया जाना जन प्रतिनिधि कानून, 1951 के प्रावधानों का उल्लंघन है, जिससे उम्मीदवार का निर्वाचन अवैध हो जाता है।

महादेव सट्टा एप के मुख्य आरोपी पर इनाम घोषित, जाने सूचना देने वाले को कितना मिलेगा पैसा…

महादेव सट्टा एप के मुख्य आरोपी पर इनाम घोषित, जाने सूचना देने वाले को कितना मिलेगा पैसा…

 दुर्ग : SP जितेंद्र शुक्ला और आईजी रामगोपाल गर्ग ने पदभार ग्रहण करते ही देश भर के चर्चित महादेव सट्टा एप मामले के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर के खिलाफ इनाम घोषित किया है। मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को पकड़ने के लिए IG रामगोपाल गर्ग ने 25 हजार और नए SP जितेंद्र शुक्ला ने 10 हजार का इनाम रखा है।

दरअसल, छत्तीसगढ़ में आईएएस अधिकारियों के तबादले के बाद जिलों में नए एसपी और रेंज के नए आईजी ने पदभार संभाल लिया है। ऑनलाइन महादेव सट्टा एप मामले के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को पकड़ने के लिए IG रामगोपाल गर्ग ने 25 हजार और नए SP जितेंद्र शुक्ला ने 10 हजार का इनाम रखा है। कुल मिलाकर सौरभ के बारे में जानकारी देने वाले को 35 हजार रुपए का इनाम देने का ऐलान किया गया है। साथ ही यह भी कहा गया है कि सौरभ चंद्राकर की जानकारी देने वाले का नाम भी गुप्त रखा जाएगा।

ED के साथ ही पुलिस ने भी दर्ज की FIR-

एक तरफ जहां महादेव सट्टा एप को लेकर ईडी भी कार्रवाई कर रही है। इधर दुर्ग पुलिस ने भी महादेव सट्टा एप को लेकर एफआईआर दर्ज की है। इसी मामले में फरार आरोपी सौरभ चंद्राकर के खिलाफ भिलाई के जामुल थाना में जुआ एक्ट का अलग-अलग मामला दर्ज है। सौरभ के खिलाफ 12 अप्रैल 2022, 4 और 23 जून 2023 को अपराध दर्ज किया था। बताया जा रहा है कि आरोपि सौरभ चंद्राकर भिलाई के छावनी थाना अंतर्गत मदर टेरेसा नगर मयूर पार्क के पास का रहने वाला है और लंबे समय से फरार चल रहा है।

इधर नए पुलिस एसपी और आईजी ने पदभार लेते ही एक्शन मोड में हैं। पुलिस अधिकारी ने महादेव एप मामले में फरार आरक्षक अर्जुन यादव पर बड़ी कार्रवाई की गई है। नए एसपी जितेंद्र शुक्ला ने अर्जुन यादव को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। इस मामले में उसका भाई भीम यादव लंबे समय से जेल में बंद है, एक अन्य भाई सहदेव यादव फरार है।

बजट सत्र का चौथा दिन: सदन में ‘महादेव’ की होगी गूंज, अपराध, उद्योग और व्यापार से जुड़े प्रश्न, वित्त मंत्री ओपी चौधरी की तरफ से पेश होगा आर्थिक सर्वेक्षण

बजट सत्र का चौथा दिन: सदन में ‘महादेव’ की होगी गूंज, अपराध, उद्योग और व्यापार से जुड़े प्रश्न, वित्त मंत्री ओपी चौधरी की तरफ से पेश होगा आर्थिक सर्वेक्षण

 रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही की शुरुआत महादेव एप पर सवालों के साथ होगी।बता दे बजट के तीसरे दिन  हसदेव अरण्य में कटाई के मुद्दे पर खूब हंगामा हुआ। स्थगन अग्राह्य् होने के बाद विपक्षी विधायकों ने जमकर नारेबाजी की। इस दौरान सभी विधायक गर्भगृह में पहुंच गये, जिसकी वजह से विपक्षी विधायक स्वंयेव निलंबित हो गये। इससे पहले विपक्ष ने  हसदेव अरण्य में कटाई पर स्थगन लाया। शून्यकाल में नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने इस मुद्दे को उठाया। विधानसभा अध्यक्ष ने स्थगन की ग्राह्यता पर चर्चा की अनुमति दी।

भाजपा विधायक राजेश मूणत ने महादेव एप को लेकर प्रश्न लगाया है। प्रश्नकाल में पहला सवाल यही है। डिप्टी सीएम और गृह मंत्री विजय शर्मा मूणत के इस सवाल का जवाब देंगे। कल प्रश्नकाल के दौरान प्रदेश में अपराध उद्योग और व्यापार से जुड़े प्रश्न होंगे। डिप्टी सीएम शर्मा के अलावा मंत्री लखनलाल देवांगन सदन तेक सवालों का सामना करेंगे।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी की तरफ से सदन में राज्य का आर्थिक सर्वेक्षण प्रस्तुत किया जाएगा

विधानसभा में 9 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट पेश होगा। ऐसे में कल (8 फरवरी) को वित्त मंत्री ओपी चौधरी की तरफ से सदन में राज्य का आर्थिक सर्वेक्षण प्रस्तुत किया जाएगा। इसमें चौधरी बताएंगे कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में राज्य की आर्थिक स्थिति कैसी रही। प्रति व्यक्ति आय और राज्य की जीडीपी की स्थिति क्या है। इसकी पूरी रिपोर्ट सदन पटल पर रखेंगे।

भारतीय जैन संघटन छत्तीसगढ़ राज्य की स्मारिका प्रगतिधारा का विमोचन हुआ

भारतीय जैन संघटन छत्तीसगढ़ राज्य की स्मारिका प्रगतिधारा का विमोचन हुआ

 रायपुर। मीडिया प्रभारी,राजेंद्र पारख ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि ,भारतीय जैन संघटन छत्तीसगढ़ राज्य की स्मारिका प्रगतिधारा का विमोचन हुआ कार्यक्रम में बीजेएस  के संस्थापक अध्यक्ष  जी . सी. जैन साहब , उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष  गौतम चौरडीया जी  बीजेएस के राष्ट्रीय सदस्य एवम् हैप्पी फ़ैमिली हैप्पी होम के नेशनल हेड संजय सिंघी जी ,बीजेएस के पूर्व राज्य अध्यक्ष लोकेश कावड़िया , साधना दुगड़ , एम सी जैन शोभा श्री श्रीमाल निर्मल बरडिया , प्रमोद लुणावत्, संतोष सावा व सकल जैन श्री संघ के अभय भंसाली, नरेश वैदमुथा, सी ए संतोष गोलछा , गौतम गोलछा , उत्तम गोलछा, सुरेश पाटनी आदि उपस्थित थे।

भारतीय जैन संगठन के वरिष्ठ सदस्य,एडवाइज़र , ज़िला ,शाखा तथा संरक्षक सदस्य उत्तम बरडीया , गौतम पारख , बसंत कटारिया, हंसराज कोठारी , शांतिलाल बरडिया,कन्हैया लाल बैद ,बी एल जैन ,कोमलचंद चोपड़ा , विमल चोपड़ा , प्रकाश चंद चोपड़ा , नेमीचन्द भंसाली, पुखराज पारख, एस. के. जैन ,अशोक पगारीया,प्रकाश साँखला , मानवेंद्र दफ़्तरी, प्रदीप साख़ला , चीत्रांक , हर्ष , नमन लोढ़ा ,दिव्या डाकलिया,सुशीला छाजेड  ,
आभार ,लोकेश चंद्रकांत  ने किया
दुर्गा महाविद्यालय में आज लिंग संवेदीकरण पर कार्यशाला एवम मनोविज्ञान छात्र परिषद का गठन किया गया

दुर्गा महाविद्यालय में आज लिंग संवेदीकरण पर कार्यशाला एवम मनोविज्ञान छात्र परिषद का गठन किया गया

 रायपुर। दुर्गा महाविधालय के मनोविज्ञान विभाग एवम पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट इनोवेशन काउंसिल के संयुक्त तत्वाधान में आज एटीट्यूड एंड बिहेवियर चेंज के तहत लिंग संवेदीकरण (जेंडर सैंसिटाइजेशन) पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य वक्त के रूप में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर प्रतिभा मुखर्जी साहूकार ने अपना वक्तव्य प्रस्तुत किया जिसमें उन्होंने कहा कि आज के समय में हमें इस शब्द लिंग से ऊपर उठकर कार्य करना है एवं मॉडर्न सोच को कानों से सुनकर दिमाग पर लाना है ना कि इसे अपने कपड़ों से दिखाना है मॉडर्न व्यवहार हमारे कपड़ों से नहीं हमारी सोच से बनता है हमें हमारी सोच को आधुनिक बनाना है लड़का और लड़की आज के युग में समान है एवं सभी कार्य एक साथ कर सकते हैं। विशिष्ट अतिथि के रूप में स्क्वाड्रन लीडर एवं सहायक प्राध्यापक कॉमर्स विभाग से डॉक्टर विजय कुमार चौबे ने बताया की लिंग एक संवेदनशील मुद्दा है इसे हमें संवेदनशील होकर ही सोचना है आज के युग में लड़के और लड़की के बीच में कोई अंतर नहीं है हम अपनी सोच को ऊपर उठाकर समाज में क्रांति ला सकते हैं विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉक्टर लोकेश्वर प्रसाद सिन्हा सहायक अध्यापक हिंदी विभाग ने भी लड़के और लड़के और लड़कियों के मुद्दों को उठाया एवं यह बताया कि समाज में लड़के भी कई समस्याओं का सामना करते हैं लड़के एवं लड़कियों को एक दूसरे की सहायता करनी चाहिए एवं ऐसे संवेदनशील मुद्दों पर आगे आकर बात करनी चाहिए । इसके साथ ही छात्र-छात्राओं को लिंग संवेदीकरण पर तीन शॉर्ट मूवीज दिखाई गई जिसमें यह बताया गया है कि किस प्रकार से हम एक समान होकर कार्य कर सकते हैं मूवी दिखाने के पश्चात मनोविज्ञान विभाग की  विभागाध्यक्ष डॉक्टर शकुंतला दुल्हानी ने बच्चों के मध्य आकर इस मुद्दे पर बात करने के लिए सबको प्रोत्साहित किया छात्र-छात्राओं ने इस मुद्दे पर बढ़-कर कर बात करने के लिए हिस्सा लिया एवं अपने मत प्रस्तुत किए छात्र-छात्राओं का कहना था कि यदि हम लड़के लड़कियां आपस में एक दूसरे के मुद्दों को समझेंगे तो हम एक दूसरे को और अच्छे से समझ पाएंगे एवं हमारे बीच जो अंतर है वह खत्म हो सकता है एवम हम खुलकर एक दूसरे से बात कर सकते हैं। इसके साथ ही  मनोविज्ञान विभाग में आज मनोविज्ञान छात्र परिषद का गठन किया गया जिसमे जिसमे अध्यक्ष पद पर अस्तित्व मानिकपुरी, उपाध्यक्ष पद पर शोएब अली, सचिव पद पर आशना सिंह एवम सह सचिव पद पर दीपक सरोज को प्राचार्या डॉ प्रतिभा मुखर्जी साहूकार द्वारा सम्मानित किया गया ।कार्यक्रम का संचालन मनोविज्ञान की छात्रा सना कुरेशी द्वारा किया गया।

पीएससी घोटाला : ईओडब्ल्यू ने दर्ज की FIR, तत्कालीन चेयरमैन समेत कई नेताओं का नाम...

पीएससी घोटाला : ईओडब्ल्यू ने दर्ज की FIR, तत्कालीन चेयरमैन समेत कई नेताओं का नाम...

 रायपुर। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने पीएससी भर्ती गड़बड़ी मामले में एफआईआर दर्ज किया गया है। एफआईआर में तत्कालीन पीएससी चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी समेत कई नेताओं का नाम शामिल है। जीवन किशोर ध्रुव के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।


बता दें कि भाजपा लगातार इस मामले को उठाती रही है। सरकार में आने से पहले भाजपा ने वादा किया था कि हमारी सरकार आई तो पीएससी मामले की जांच कराई जाएगी और दोषियों को जेल भेजा जाएगा। भाजपा ने इस मामले को अपने आरोप पत्र में भी शामिल किया था। भाजपा सरकार ने मामले की सीबीआई जांच कराने का फैसला भी ले चुकी है। अब दोषियों पर एफआईआर भी दर्ज हो चुकी है

गौरतलब है कि 11 मई 2023 को सीजी पीएससी 2021 का फाइनल रिजल्ट जारी हुआ था. इसमें 171 पदों पर पीएससी ने भर्ती की थी, जिसमें 15 लोगों का चयन डिप्टी कलेक्टर के लिए हुआ था। बीजेपी ने आरोप लगाया था कि मेरिट लिस्ट में पीएससी चेयरमैन के रिश्तेदारों और कांग्रेस पार्टी के नेताओं के करीबियों को जगह मिली है। इन आरोपों के बाद लोक सेवा आयोग आरोपों के घेरे में थी और बीजेपी के नेता ननकी राम कंवर ने हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी। इसके बाद कोर्ट ने 18 लोगों की नियुक्ति को रोकने के आदेश दिए थे।

राज्य सरकार इस मामले की सीबीआई जांच कराने का फैसला ले चुकी है। छत्तीसगढ़ शासन गृह (पुलिस) विभाग ने महानिदेशक राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो एवं एन्टी करप्शन ब्यूरो रायपुर को अपने पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि छग राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षा वर्ष 2021 में 170 पदों के लिए ली गई थी, जिसका परिणाम 11.05.2021 को जारी किए जाने के बाद राज्य लोकसेवा आयोग पर अनियमितता एवं भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए ननकीराम कंवर व अन्य माध्यमों से शिकायतें प्राप्त हुई थी। इसकी जांच राज्य शासन ने केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई से कराने का निर्णय लिया था। इसके परिपालन में राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ने उक्त विषय पर अपराध धारा 420, 120बी भा. द. वि. एवं धारा- 07, 7 (क) एवं धारा-12 भ्र.नि.अधि. के तहत पंजीबद्ध किया है।

Breaking : दंतेवाड़ा मुठभेड़ में 8 लाख के इनामी नक्सली ढेर, जवानों ने नारायणपुर में 3 नक्सलियों को दबोचा

Breaking : दंतेवाड़ा मुठभेड़ में 8 लाख के इनामी नक्सली ढेर, जवानों ने नारायणपुर में 3 नक्सलियों को दबोचा

 दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा जिले में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 8 लाख के इनामी नक्सली चन्द्रन्ना उर्फ सत्यम को ढेर कर दिया है। वहीं नारायणपुर में पुलिस की टीम ने अबूझमाड़ के बेड़मामेटा के जंगल में मुठभेड़ के दौरान 3 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है.

दरअसल, दंतेवाड़ा और सुकमा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में डीआरजी(DRG), बस्तर फाइटर (BFR) और सीआरपीएफ 231 के यंग प्लाटून (CRPF YP) का संयुक्त बल नक्सल गस्त सर्च अभियान पर रवाना हुए थे. तभी गोंदपल्ली, परलागट्टा और बड़ेपल्ली के बीच पहाड़ी जंगल में सर्च पर निकले जवानों का सामना नक्सलियों से हो गया. मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबल के जवानों ने चन्द्रन्ना उर्फ सत्यम को मार गिराया. जिसका शव बरामद कर लिया गया है. सत्यम साल 2013 के पूर्व माड़ डिविजन का डीवीसी मेम्बर (DVCM) था और विगत कुछ सालों से दक्षिण बस्तर डिविजन के जगरगुंडा एरिया कमेटी में सक्रिय था.

 3 नक्सलियों को दबोचा

नारायणपुर पुलिस ने अबूझमाड़ के बेड़मामेटा के जंगल में मुठभेड़ के दौरान 3 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है, जो नक्सली कुतुल एरिया कमेटी में सक्रिय थे. इन नक्सलियों के पास से 3 नग भरमार बन्दूक, डेटोनेटर, बैटरी और दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद हुआ है.

‘बस्तर: द नक्सल स्टोरी’ फिल्म की शूटिंग के लिए दंतेवाड़ा पहुचीं एक्ट्रेस अदा शर्मा, मां दंतेश्वरी का लिया आशीर्वाद, इस तारीख को होगी रिलीज

‘बस्तर: द नक्सल स्टोरी’ फिल्म की शूटिंग के लिए दंतेवाड़ा पहुचीं एक्ट्रेस अदा शर्मा, मां दंतेश्वरी का लिया आशीर्वाद, इस तारीख को होगी रिलीज

 दंतेवाड़ा।  बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री अदा शर्मा अपनी फिल्म ‘बस्तर द नक्सल स्टोरी’ की शूटिंग दंतेवाड़ा पहुंचीं। अदा शर्मा ने शूटिंग से पहले बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी का दर्शन कर आशीर्वाद लिया। साथ ही मंदिर में बैठकर अदा ने शंखनाद किया।

 ‘बस्तर द नक्सल स्टोरी’ फिल्म की शूटिंग से पहले एक्ट्रेस अदा शर्मा मंदिर दर्शन करने के अलावा इंद्रावती नदी किनारे भी पहुंचीं। यहां उन्होंने सनसेट का आंनद लिया।

 साथ ही नदी किनारे छत्तीसगढ़ी गाने में रील बनाया। अदा शर्मा ने इस रील को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। बता दें कि 15 मार्च को देशभर के सिनेमाघरों में फिल्म रिलीज की जाएगी।

CG ACCIDENT: ट्रेलर ने बाइक सवार युवक को कुचला, परीक्षा देने जा रहा था मृतक, जानिए पूरा मामला

CG ACCIDENT: ट्रेलर ने बाइक सवार युवक को कुचला, परीक्षा देने जा रहा था मृतक, जानिए पूरा मामला

 घरघोड़ा: प्रदेश में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। दरअसल तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार युवक को कुचला दिया है। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक कॉलेज में परीक्षा देने जा रहा था। घटना घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक चालक युवक राजेश यादव (23) की मौत हो गई। मृतक सामारूमा का रहने वाला था, घरघोड़ा के भवर सिंह र्पोते कॉलेज में परीक्षा देने जा रहा था। बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह घरघोड़ा के ग्राम अमलीडीह के पास ट्रेलर क्रमांक आरजे 29 जीबी 1231 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक सवार युवक को अपने चपेट में ले लिया। इससे राजेश यादव की मौके पर ही मौत हो गई।

सड़क दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद घरघोड़ा पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। इस घटना के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस वाहन को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है।

CRIME NEWS : मां-बाप के झगड़े में बेटे ने की पिता की चाकू से गोदकर हत्या

CRIME NEWS : मां-बाप के झगड़े में बेटे ने की पिता की चाकू से गोदकर हत्या

 जबलपुर : जबलपुर के आधार ताल थाना क्षेत्र में हत्या का मामला सामने आया है, यहां सुहागी पुरानी बस्ती में रहने वाले अजय वंशकार नाम के व्यक्ति की उसके छोटे बेटे ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी, वही मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा मर्ग कायम करते हुए मामले को जांच में लिया गया है.

मामले में पुलिस ने बताया कि अजय वंशकार आए दिन अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था, कल रात भी वह अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था तभी उसके नाबालिक छोटे बेटे को गुस्सा आ गया और अपने पिता की चाकू से गोदकर हत्या कर दी. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है.

आज मोदी की गारंटी का एक और वादा होगा पूरा…सीएम साय ने ट्वीट कर दी जानकारी

आज मोदी की गारंटी का एक और वादा होगा पूरा…सीएम साय ने ट्वीट कर दी जानकारी

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव में जीत के बाद से ही भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव की तैयारी समेत मोदी की गारंटी पूरा करने में जूट गई है। इसी के तहत आज मोदी का एक और वादा पूरा होने की जानकारी सीएम विष्णुदेव साय ने ट्वीट दी है।

सीएम साय ने ट्वीट कर लिखा सुमिरि गजानन कीन्ह पयाना। मंगल मूल सगुन भए नाना।, “मोदी की गारंटी” का एक और वादा आज पूरा होने जा रहा है। “श्रीरामलला दर्शन योजना” आज फलीभूत होने वाली है। छत्तीसगढ़ के हज़ारों श्रद्धालु हम सभी के आराध्य प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए अयोध्या धाम जाने वाले हैं। इसके लिए पहली ट्रेन आज दुर्ग स्टेशन से रवाना होगी। मैं सभी श्रद्धालुओं के मंगलमय यात्रा की कामना करता हूँ। जय श्रीराम…

 
दो दिनों में ही 7 लाख से ज्यादा महिलाओं ने किया आवेदन, जानें आप कैसे ले सकते है योजना का फायदा

दो दिनों में ही 7 लाख से ज्यादा महिलाओं ने किया आवेदन, जानें आप कैसे ले सकते है योजना का फायदा

 रायपुर। प्रदेशभर में पिछले 2 दिनों से महतारी वंदन योजना से प्रदेश की महिलाओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं आवेदन भरने को लेकर सभी जिलों में लग रहे कैंपों में महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है।गौरतलब है कि महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से शुरु की गई महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के लिए दूसरे दिन यानी 6 फरवरी को भी बड़ी संख्या में आवेदन भरने का सिलसिला जारी रहा। इस योजना के तहत दो दिनों में ही 7 लाख 77 हजार 905 आवेदन मिले हैं। मंगलवार को आवेदन भरने के दूसरे दिन 5 लाख 96 हजार से ज्यादा महिलाओं ने आवेदन जमा किया। अब तक सर्वाधिक 61 हजार 994 आवेदन जांजगीर जिले में भरे गए हैं। महतारी वंदन योजना के अंतर्गत महासमुंद जिले में 60 हजार 187 तो दुर्ग जिले में 56 हजार 826 आवेदन प्राप्त हुए हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार महतारी वंदन योजना के तहत पात्र महिलाओं से सहजता से आवेदन प्राप्त करने और उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन के लिए सभी जिलों में कलेक्टरों के निर्देशन में बेहतर व्यवस्थाएं की गई हैं। प्रक्रिया में ज्यादा समय न लगे इसके लिए प्रशासन ने पात्रता संबंधी नियमों को बताने और जरूरी दस्तावेज चेक करने के लिए कर्मचारी तैनात किए गए हैं। महिलाओं का कहना है कि छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से हर महीने मिलने वाली एक हजार रुपये की राशि से वह अपनी छोटी-मोटी जरूरतों को पूरा करने में सक्षम होंगी।

जिलेवार किए गए आवेदन के आंकड़े

महतारी वंदन योजना के अंतर्गत अब तक बालोद में 23391, बलौदाबाजार में 8791, बलरामपुर में 15522, बस्तर में 35590, बेमेतरा में 37847, बीजापुर में 2428, बिलासपुर में 37970, दंतेवाड़ा में 14719, धमतरी में 15863, दुर्ग में 56826, गरियाबंद में 21189, जांजगीर में 61994, जशपुर में 5367, कांकेर में 9706, कवर्धा में 30837, कोंडागांव में 27396, कोरबा में 23348, कोरिया में 8447, महासमुंद में 60187, मुंगेली में 16896, नारायणपुर में 926, रायगढ़ में 18828, रायपुर में 43126, राजनांदगांव में 32776, सरगुजा में 12735, सुकमा में 3063, सूरजपुर में 46682, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 24810, सक्ती में 16363, खैरगढ़-छुईखदान-गण्डई में 8628, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी में 4159, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 5743, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 41392 आवेदन मिल चुके हैं।

ऐसे करें आवेदन

प्रश्नकाल के दौरान पक्ष विपक्ष ने जल जीवन मिशन पर उठाए सवाल, मंत्री के इस जवाब से संतुष्ट नजर आए विधायक

प्रश्नकाल के दौरान पक्ष विपक्ष ने जल जीवन मिशन पर उठाए सवाल, मंत्री के इस जवाब से संतुष्ट नजर आए विधायक

 विधानसभा।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज बजट सत्र में तीसरे दिन की कार्यवाही शुरू हुई। जहां आज जल जीवन मिशन का मामला जोर शोर से उठाया गया है। सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ओर से सवालों की झड़ी लगाते हुए लोक स्वाथ्य यांत्रिकी अरुण साव को जमकर घेरा है। सदन में इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ अभी तक लोगों को नहीं मिलने की जानकारी देते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। विभागीय मंत्री ने जल्द से जल्द इस योजना को पूरा कराने का भरोसा सदन को दिलाया है।

विधानसभा में बजट सत्र के तीसरे दिन आज सदन में जल जीवन मिशन की गूंज रही। पक्ष विपक्ष दोनों ही तरफ से इस पर सवाल उठाए गए। सत्ता पक्ष की ओर से धर्मजीत सिंह, सुश्री लता उसेंडी, अनुज शर्मा के अलावा विपक्ष से अनिला भेड़िया, भोला राम साहू और दलेश्वर साहू ने प्रश्नकाल के दौरान ये मामला उठाया है।

विधायकों ने सदन में चर्चा के दौरान बताया कि उनके क्षेत्र में टंकी बन गई पाइप लाइन बिछ गई इसके बाद भी नलों में आज तक पानी नहीं पहुंचा है। इसके लिए दोषी कौन है और इस योजना का लाभ कब तक प्रदेश वासियों को मिल पाएगा। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री अरुण साव ने सदन को भरोसा दिलाया कि जल्द से जल्द केंद्र सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ लोगों को मिल सकेगा। मंत्री के जवाब से विधायक संतुष्ट नजर नहीं आए और वे लगातार कार्य पूर्ण होने की समय सीमा पूछते रहे जिसका जवाब मंत्री नहीं दे पाए।

BREAKING NEWS : हिट एंड रन का मामला आया सामने, बस चालक ने बाइक सवारों को कुचल कर भागा, तीन की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

BREAKING NEWS : हिट एंड रन का मामला आया सामने, बस चालक ने बाइक सवारों को कुचल कर भागा, तीन की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

 अभनपुर। अभनपुर का थाना चौक मौत का अड्डा बन गया है। जहां लगातार चौक में दुर्घटना हो रही है। वहीं बस ने बाइक सवार को कुचल दिया। तीन लोगो की मौके पर मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल है। तीनो मृतक अभनपुर क्षेत्र के निवासी है। घटना के बाद बस चालक फरार हो गया है। अभनपुर पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

जिस चौंक पर यह हादसा हुआ है, वहां ब्रिज बनाने की मांग लगातार लोग कर रहें है कई बार आंदोलन भी कर चुके है।

दुर्ग से अयोध्या के लिए रवाना होगी आज दूसरी आस्था स्पेशल ट्रेन, जानिए कितने यात्री करेंगे दर्शन ?

दुर्ग से अयोध्या के लिए रवाना होगी आज दूसरी आस्था स्पेशल ट्रेन, जानिए कितने यात्री करेंगे दर्शन ?

 दुर्ग : स्टेशन से रामलला तीर्थ योजना के तहत दूसरी आस्था ट्रेन 7 फरवरी बुधवार को रवाना होगी. जिसे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा हरी झंडी दिखाएंगे. 7 फरवरी को 12 बजे इस आस्था ट्रेन को रवाना किया जाएगा 

दुर्ग रेलवे स्टेशन में पूरे संभाग के विधायक पहुंचेंगे .इसके बाद अपने-अपने विधानसभा के लोगों को अयोध्या के लिए रवाना करेंगे. इस दौरान उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा,खाद्य मंत्री दयालदास बघेल,प्रदेश यात्रा प्रमुख धरमलाल कौशिक,प्रदेश यात्रा सह प्रभारी वीरेन्द्र श्रीवास्तव,विधायक ललित चंद्राकर, गजेन्द्र यादव,डोमन लाल कोर्सेवाडा, रिकेश सेन,ईश्वर साहू,दीपेश साहू,भावना बोहरा समेत बीजेपी के पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

8 जिलों से लगभग 1344 दर्शनार्थियों का पंजीयन

दुर्ग संभाग के 8 जिलों से लगभग 1344 दर्शनार्थियों का पंजीयन किया गया है. जो सुबह दुर्ग स्टेशन में पहुंचकर अपना टिकट लेंगे फिर विधानसभावार बोगियों में सवार होकर अयोध्या के लिए रवाना होंगे. जाने वाले सभी दर्शनार्थियों भोजन,रुकने और मंदिर तक जाने के लिए नि:शुल्क व्यवस्था की गई है. ट्रेन 8 फरवरी को सुबह 10 बजकर 35 मिनट पर अयोध्या पहुंचेगी. इसके बाद श्री राम मंदिर को दर्शन करने के बाद 9 फरवरी को शाम 7 बजे अयोध्या से दुर्ग के लिए रवाना होगी.

बजट सत्र के तीसरे दिन :राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा, आज सदन में गूंजेगा खराब सड़क और जल जीवन मिशन का मुद्दा

बजट सत्र के तीसरे दिन :राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा, आज सदन में गूंजेगा खराब सड़क और जल जीवन मिशन का मुद्दा

 रायपुर । छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन बुधवार को सदन में खराब सड़कों और जल जीवन मिशन के तहत हुए कामों का मुद्दा गूंजेगा

राज्यपाल के अभिभाषण पर भी सदन में चर्चा होगी। सदन में इसके लिए अजय चंद्राकर प्रस्ताव करेंगे।
13 हजार 487 करोड़ रुपए का तृतीय अनुपूरक अनुमान ध्वनिमत से पारित
छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 13 हजार 487 करोड़ रुपए का तृतीय अनुपूरक अनुमान ध्वनिमत से पारित कर दिया गया। वित्त मंत्री  ओपी चौधरी ने सोमवार को विधानसभा में तृतीय अनुपूरक अनुमान प्रस्तुत किया था जिसे आज सदन में चर्चा के बाद ध्वनि मत से पारित कर दिया गया।अनुपूरक अनुमान पारित होने के बाद वित्त मंत्री  ओपी चौधरी ने कहा कि हमारी सरकार लोगों के लिए समर्पित सरकार है और हमारे बजट में हर वर्ग के उत्थान और समाज के कल्याण की भावना समाहित है। मोदी जी की एक और गारंटी को पूरा करने के लिए तृतीय अनुपूरक अनुमान में राज्य सरकार की महत्वकांक्षी कृषक उन्नति योजना के लिए 12 हजार करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। मोदी जी की गारंटी में किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान 3100 रूपए प्रति क्विंटल के मान से खरीदने का वादा किया गया था। वर्तमान में धान की खरीदी समर्थन मूल्य पर की गई है।

CRIME : शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, 24 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार

CRIME : शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, 24 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार

 दंतेवाड़ा. शादी का झांसा देकर नाबालिग को दुष्कर्म करने वाले युवक को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. बालिका के गुम होने पर उसकी मां ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी. इस पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कार्रवाई की है.

प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना प्रभारी ने जांच पड़ताल शुरू कारवाई. पता तलाश के दौरान नाबालिग अपहृत बालिका की गीदम में होने की सूचना मिली. पुलिस टीम अपहृत नाबालिग बालिका के माता-पिता को साथ लेकर गीदम के लिए रवाना हुए. सूचना प्राप्त स्थल पर पहुंचने पर पाया कि आरोपी राजेश सोनी पिता भास्कर सोनी उम्र 19 वर्ष निवासी गीदम नाबालिग अपहृत बालिका को अपने साथ रखा हुआ था, जिसे बरामद कर महिला विवेचक ने महिला डेस्क में बारिकी से पूछताछ की.

पीड़िता ने बताया कि गीदम निवासी राजेश सोनी से जान पहचान था. राजेश सोनी गीदम जाने बाद अपने दोस्त के किराये के मकान में ले जाकर शादी का झांसा देकर कई बार जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया. आरोपी के खिलाफ धारा 366,376 (2)(ढ) भादवि, 04 पाक्सो एक्ट जोड़कर आरोपी राजेश सोनी पिता भास्कर को आज 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया.

व्यापारी की हत्या..बोरी में भरकर जंगल में फेका शव, पहचान छिपाने के लिए पेट्रोल छिड़क लगाई आग, मां सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

व्यापारी की हत्या..बोरी में भरकर जंगल में फेका शव, पहचान छिपाने के लिए पेट्रोल छिड़क लगाई आग, मां सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

 बिलासपुर। एक सब्जी कारोबारी की उसकी ही मां और भाइयों ने हत्या कर दी। इसके बाद पहचान छिपाने के लिए शव को जलाने का प्रयास किया और बोरी में भरकर जंगल के पास फेंक दिया। पुलिस ने नाबालिग भाइयों सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि शिरकत थाना के अंतर्गत फदहाखार के जंगल में झाड़ियां के बीच 4 फरवरी को एक अज्ञात शव अधजली हालत में मिली थी। सिक्योरिटी पुलिस ने मौके पर पाया कि मृतक की धारदार हथियार से हत्या करके शव को किसी स्थान से लाकर पहचान छुपाने के लिए जला दिया गया है।

घटनास्थल पर मिली बोरी से एक कागज के टुकड़े में मोबाइल फोन का नंबर मिला। यह नंबर जांजगीर चांपा जिले के बिर्रा ग्राम के एक व्यापारी का था। फोटो देखकर शव को व्यापारी ने पहचान लिया और बताया कि यह उसका पड़ोसी सब्जी व्यापारी रवि साहू है। पिछले दो-तीन दिन से वह दिखाई नहीं दे रहा था। पुलिस रवि साहू के घर पहुंची। कड़ाई से पूछताछ करने पर पता चला कि मृतक के पिता मोहनलाल साहू की मृत्यु हो चुकी है। उसका अपनी सौतेली मां 38 वर्षीय हेमलता साहू और उसके दो नाबालिग बेटों के साथ अक्सर विवाद होता था। ऐसे ही झगड़े के दौरान 31 जनवरी को सुबह लगभग 8:00 बजे मृतक ने अपने ही घर में आग लगा दी थी जिससे काफी सामान जल गया था। दोपहर में लगभग 2:30 बजे उनके बीच फिर से विवाद हुआ था उसके बाद से मृतक को किसी ने नहीं देखा था।

आरोपियों ने बताया कि दोपहर 3:00 बजे उन्होंने लोहे के पाइप से सिर पर वार करके रवि साहू को मार डाला। हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने लिए उन्होंने किराए पर कार चलाने वाले सुनील यादव को तैयार किया। सुनील की कार में शव को बोरी से बांधकर डाला और देर रात फदहाखार के जंगल में लाकर उतारा। शव की पहचान ना हो सके इसके लिए उन्होंने पेट्रोल छिड़क कर उसमें आग लगा दी और वहां से फरार हो गए। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त सामान और कार को जब्त किया है। पुलिस ने मृतक की सौतेली मां और ड्राइवर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। नाबालिग भाइयों को किशोर न्यायालय में पेश किया।

छत्तीसगढ़ में सरकार ने 400 करोड़‌ खर्च‌कर 5 सालों तक भरी उड़ान, सीएम साय‌ ने दिया लिखित जवाब..

छत्तीसगढ़ में सरकार ने 400 करोड़‌ खर्च‌कर 5 सालों तक भरी उड़ान, सीएम साय‌ ने दिया लिखित जवाब..

 रायपुर : छत्तीसगढ़ में विधानसभा में प्रश्न करते हुए सरकारी उड़ान पर खर्च की जानकारी मांगी गई थी। जिस पर मिले जवाब में यह पता चला है कि पिछले 5 सालों में 400 करोड़ रुपये का खर्च किया गया है। जानकारी में यह भी पता चला है कि इसमें लगभग 260 करोड़ रुपये निजी विमान कंपनियों के खाते पर गए है।

इसकी जानकारी प्रदेश के मुख्यमंत्री ने विधानसभा में लगाए गए सवाल की लिखित में जानकारी दी है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जानकारी देते हुए पिछले पांच सालों के खर्चे का व्योरा प्रस्तुत किया है।

विधायक राजेश मूणत ने विधानसभा में किया था सवाल

सत्ता पक्ष के विधायक राजेश मूणत ने विधानसभा में लिखित सवाल लगाते हुए जानकारी मांगी की सरकार ने 1 जनवरी साल 2019 से लेकर नवंबर 2023 तक हेलीकॉप्टर और विमान पर कितना पैसा खर्चा किया है। विधायक राजेश मूणत के इस सवाल के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और विमान विभाग के मंत्री विष्णुदेव साय ने प्रश्न का लिखित जवाब देते हुए पूरी जानकारी दी है।

सीएम साय ने अपने जवाब में बताया कि सरकारी हेलीकॉप्टर के रखरखाव, पार्ट्स और इसकी खरीदी में 19 करोड़ 62 लाख 33 हजार 506 रुपए की राशि खर्च की गई है। इसके साथ ही इसमें अन्य खर्च 14 करोड़ 76 लाख 15 हजार का है।

निजी हवाई खर्च पर सीएम ने कहा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने जवाब में कहा कि 1 जनवरी साल 2019 से लेकर नवंबर 2023 तक निजी हेलीकॉप्टर कंपनी को 190 करोड़ 61 लाख 93 हजार 891 रुपये इसके साथ ही विमान कंपनी में किया गया खर्च 73 करोड़ 65 लाख 54 हजार 800 रुपये है। जिसका भुगतान किया भी जा चुका है। जानकारी के हिसाब से यह भुगतान किराए के रूप में किया गया है।

सीएम ने साल 2019 से 2023 तक की दी जानकारी

इसके साथ ही सीएम ने आगे जानकारी में बताया कि 1 जनवरी से 31 दिसंबर 2019 तक हेलीकॉप्टर का किराया 148817358 रुपये और विमान का किराया 36789719 है। 1 जनवरी से 31 दिसंबर 2020 तक हेलीकॉप्टर का किराया 105481238 रुपये और विमान का किराया 51930755 है। 1 जनवरी से 31 दिसंबर 2021 तक हेलीकॉप्टर का किराया 171486079 रुपये और विमान का किराया 174929680 है। 1 जनवरी से 31 दिसंबर 2022 तक हेलीकॉप्टर का किराया 692045388 रुपये और विमान का किराया 256125083 है। 1 जनवरी से 30 नवंबर 2023 तक हेलीकॉप्टर का किराया 788364388 रुपये और विमान का किराया 256125083 है।

जानिए छत्तीसगढ़ में कहाँ-कहाँ से गुजरेगी “भारत जोड़ो न्याय यात्रा”….पीसीसी ने जारी किया शेड्यूल

जानिए छत्तीसगढ़ में कहाँ-कहाँ से गुजरेगी “भारत जोड़ो न्याय यात्रा”….पीसीसी ने जारी किया शेड्यूल

 रायपुर: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर सोमवार को गांधी चौक स्थित कांग्रेस भवन में कांग्रेस की प्रेसवार्ता हुई. इसमें भारत जोड़ो यात्रा समिति के चेयरमैन विकास उपाध्याय ने राहुल गांधी की न्याय यात्रा के रूट मैप पर विस्तार से चर्चा की.

उन्होंने कहा कि, “वर्तमान की भाजपा सरकार विपक्ष को दबाना चाहती है. महंगाई, बेरोजगारी और अन्य मुद्दों को लेकर राहुल गांधी की न्याय यात्रा की शुरुआत की गई है.”

राहुल गांधी की न्याय यात्रा का रूट मैप: प्रेसवार्ता के दौरान विकास उपाध्याय ने कहा कि, “भारत जोड़ो न्याय यात्रा 8 फरवरी को छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में प्रवेश करने वाली है. 9 और 10 फरवरी को दो दिन आराम करने के बाद भारत जोड़ो न्याय यात्रा अगले पड़ाव के लिए 11 फरवरी को रायगढ़, सक्ती, कोरबा होते हुए अंबिकापुर के रास्ते उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी.

छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी की न्याय यात्रा 7 जिलों से 536 किलोमीटर होकर गुजरेगी. राहुल गांधी की 67 दिनों में ये यात्रा 110 जिला, 100 लोकसभा क्षेत्र और 337 विधानसभा क्षेत्र से होकर गुजरेगी.”

 धरमपुरा में हनुमान मंदिर के जीर्णोद्धार का भूमिपूजन किया गया

धरमपुरा में हनुमान मंदिर के जीर्णोद्धार का भूमिपूजन किया गया

रायपुर : जिला रायपुर के धरसीवां विकासखंड अंतर्गत स्थित  जैतु साव मठ के गांव धरमपुरा में हनुमान मंदिर के जीर्णोद्धार का भूमिपूजन किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 6 फरवरी 2023 को दोपहर 12 बजे यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। सबसे पहले  हनुमान जी महाराज की विधिवत पूजा अर्चना की गई, अतिथियों का स्वागत पुष्पमाला से किया गया, सभी ने मिलकर भूमि पूजन किया,जीर्णोद्धार कार्य करने वाले ठेकेदार को निर्माण कार्य शुरू करने हेतु चेक में राशि प्रदान की गयी तथा कार्य शीघ्र पूरा करने के लिए निर्देश दिए गए। इस अवसर पर विशेष रूप से महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज, कांग्रेस के वरिष्ठतम नेता सत्यनारायण शर्मा जी, अजय तिवारी जी, दाऊ महेंद्र अग्रवाल जी, ब्रजबिहारी शास्त्री जी सहित ग्राम वासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

महतारी वंदन योजना के फर्जी लिंक से रहे सावधान, विभागीय वेब पोर्टल और मोबाइल एप्प से करें आवेदन

महतारी वंदन योजना के फर्जी लिंक से रहे सावधान, विभागीय वेब पोर्टल और मोबाइल एप्प से करें आवेदन

 बलौदाबाजार। महिला बाल विका विभाग ने महतारी वंदन योजना में आवेदन के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल हो रहे फर्जी लिंक से महिलाओं को सावधान रहने की अपील की है। विभाग के अधिकारियों ने कहा है कि महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के लिए विभाग द्वारा www.mahtarivandan.cgstate.gov.in और मोबाइल ऐप जारी किया गया है, इस लिंक और एप्प पर महिलाएं ऑनलाइन आवेदन कर सकती है। आवेदन के लिए किसी भी तरीके का शुल्क नही देना है। इसके अलावा महिलाएं अपने इलाके के आगंनबाडी़ केन्द्र,ग्राम पंचायत सचिव, और बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) से संपर्क कर उनके लॉगिन यूजर आईडी से आवेदन कर सकती है।

महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पात्र आवेदकों को फॉर्म भरने के लिए कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा फर्जी लिंक सोशल मीडिया में वायरल किया गया है। महिलाओं के मोबाइल, व्हाट्सअप या किसी अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से https://www.mahtarivandanyojana.info/beneficiary-apply नाम से लिंक आएं तो इस लिंक का उपयोग नही करें। विभाग द्वारा आवेदन के लिए किसी भी निजी संस्था अथवा व्यक्ति को अधिकृत नही किया गया है।

IPS संतोष कुमार सिंह ने ग्रहण किया एसएसपी रायपुर का पदभार

IPS संतोष कुमार सिंह ने ग्रहण किया एसएसपी रायपुर का पदभार

 रायपुर।  राजधानी के नए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के रूप में IPS संतोष कुमार सिंह ने कमान संभाल ली है। आज दोपहर SSP संतोष सिंह पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और पुलिस अफसरों ने उनकी अगुवाई की, वहीं जवानों ने सलामी दी। चार्ज लेने के तुरंत बाद ही SP संतोष सिंह एक्शन में दिखे, उन्होंने पुलिस अधिकारियों की बैठक ली और राजधानी के लॉ एंड आर्डर को लेकर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को दो टूक निर्देश दिये हैं, कि राजधानी में पुलिस का खौफ अपराधियों में दिखना चाहिये।

आपको बता दें कि एक दिन पहले ही बिलासपुर एसपी से संतोष सिंह का तबादला रायपुर SSP के रूप में हुआ है। 2011 बैच के IPS संतोष सिंह कम्युनिटी पुलिसिंग के लिए पूरे प्रदेश भर में चर्चित हैं। नशा के खिलाफ उनका अभियान “निजात” सिर्फ छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि देश-दुनिया में सुर्खियों में रहा है। उन्हें महासमुंद एसपी रहते हुए नशे के खिलाफ निजात अभियान चलाया था जिसके लिए पिछले साल ही अमेरिका के इंटरनेशनल एसोसिएशन आफ चीफ आफ पुलिस आर्गनाइजेशन ने IACP इंटरनेशनल अवार्ड से नवाजा था।

BREAKING NEWS : पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, धमाके में दहला शहर, कई लोग हुए घायल

BREAKING NEWS : पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, धमाके में दहला शहर, कई लोग हुए घायल

  हरदा। पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ। जिससे 50 से ज्यादा घरों में भीषण आग लग गई। फैक्ट्री में आतिशबाजी के लिए रखे बारूद में आग लगी। ब्लास्ट की वजह से इलाके में अफरा तफरी का माहौल है। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची।

सदन में जोर शोर से गूंजा पीडीएस के राशन में गड़बड़ी का मुद्दा, सत्ता पक्ष ने ही विभागीय मंत्री को जमकर घेरा, 216 करोड़ के घोटाले का लगाया आरोप

सदन में जोर शोर से गूंजा पीडीएस के राशन में गड़बड़ी का मुद्दा, सत्ता पक्ष ने ही विभागीय मंत्री को जमकर घेरा, 216 करोड़ के घोटाले का लगाया आरोप

 रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज पीडीएस के राशन में गड़बड़ी का मामला जोर शोर से गूंजा। सत्ता पक्ष के विधायकों ने ही विभागीय मंत्री को जमकर घेरा और मामले की जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान सत्ता पक्ष ने पीडीएस राशन में 216 करोड़ के घोटाले का आरोप लगाया। सरकार ने मामले की जांच विधायकों की कमेटी से कराने की घोषणा सदन में की ।विधानसभा में बजट सत्र के दूसरे दिन प्रश्नकाल के दौरान भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक ने ये मामला उठाया। उन्होंने सरकार से पूछा कि मार्च 2023 तक पीडीएस दुकानों की जांच में कितनी गड़बड़ी मिली और दोषियों पर क्या कारवाई की गई। खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने सदन में स्वीकार किया कि जांच के बाद चांवल, शक्कर और चना के स्टॉक में 216 करोड़ 8 लाख की गड़बड़ी पाई गई है। वही दोषियों पर कार्रवाई के संबंध मे मंत्री गोल मोल जवाब देने लगे, इस पर सत्ता पक्ष के ही अजय चंद्राकर और राजेश मूणत ने भी विभागीय मंत्री पर सवालों की झड़ी लगा दी। मामला गरमाते देखकर संसदीय कार्यमंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने विभागीय मंत्री का बचाव करते हुए इस पूरे मामले की जांच विधायकों की कमेटी से कराते हुए दोषियों पर कारवाई की घोषणा की इसके बाद सत्ता पक्ष के विधायक संतुष्ट हो गए।