नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
धान खरीदी को लेकर विपक्ष ने लाया स्थगन प्रस्ताव, अस्वीकार होने पर नाराज विपक्षियों ने सदन की कार्यवाही का किया बहिष्कार

धान खरीदी को लेकर विपक्ष ने लाया स्थगन प्रस्ताव, अस्वीकार होने पर नाराज विपक्षियों ने सदन की कार्यवाही का किया बहिष्कार

 रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज धान खरीदी का मामला गूंजा। विपक्ष ने इस पर सरकार को घेरने का प्रयास किया। खासकर धान और किसान के मुद्दे पर विपक्ष ने प्रश्नकाल में जो तेवर दिखाये थे, शून्यकाल में भी वैसा ही कुछ नजारा दिखा। विपक्ष ने कहा कि कम खरीदी हुई है, अभी भी कई किसान धान नही बेच पाए हैं। इस मामले में प्रश्नकाल में भी हंगामा हुआ और स्थगन प्रस्ताव के दौरान भी दोनों ही बार विपक्ष ने नारेबाजी करते हुए सदन की कार्यवाही से बहिर्गमन कर दिया। धान खरीदी को लेकर स्थगन प्रस्ताव अग्राह्य होने के बाद हंगामे की वजह से सदन की कार्रवाई 5 मिनट के लिए स्थगित करनी पड़ गयी। प्रश्नकाल खत्म होते ही विपक्षी विधायक ने शून्यकाल में धान खरीदी को लेकर स्थगन प्रस्ताव की सूचना दी

धान खरीदी की तारीख बढ़ाने, पिछली बार की तुलना में कम धान खरीदी, किसानों को टोकन नहीं देने जैसे विपक्ष के आरोपों के साथ लाये गये स्थगन के जवाब में संसदीय कार्यमंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, धान खरीदी को लेकर जो भी बातें विपक्ष कह रहा है, वो फेक जानकारी के आधार पर है। गलत जानकारी के आधार पर वो सदन में चर्चा की बात कर रहा है। इसकी वजह से इस विषय पर स्थगन नहीं हो सकता। आरोप-प्रत्यारोप के बीच विधायक द्वारकाधीश यादव ने कहा कि मृतकों के रकबे को भी शामिल कर लिया गया है, धान खरीदी में व्यापक गड़बड़ियां हुई है।

आरोप प्रत्यारोप के बीच धान खरीदी पर स्थगन को विधानसभा अध्यक्ष ने अग्राह्य कर दिया। स्थगन प्रस्ताव के अस्वीकार होते ही विपक्ष नाराज हो गया और नारेबाजी शुरू कर दी। हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही 5 मिनट के लिए स्थगित कर दी गयी।

बाइक सवार युवकों को हाईवा ने मारी टक्कर, 2 दोस्तों की मौके पर मौत

बाइक सवार युवकों को हाईवा ने मारी टक्कर, 2 दोस्तों की मौके पर मौत

 बालोद। बालोद-धमतरी नेशनल हाईवे पर ग्राम करकाभाट के पास हाईवा ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, बालोद के ग्राम जमरुवा का निवासी भूपेंद्र साहू और ग्राम नर्रा के रहने वाले भुवनेश्वर के साथ बाइक से गुरूर गया हुआ था। सोमवार देर रात दोनों वहां से लौट रहे थे, तभी ग्राम करकाभाट के पास धमतरी की ओर जा रही हाईवा ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

हादसे में दोनों युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद दोनों युवकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया। पुलिस ने हाईवा को जब्त कर लिया है।

बसंत पंचमी 14 फरवरी को, जाने शुभ मुहूर्त, करें इस विशेष मंत्र का पाठ, माँ सरस्वती होंगी प्रसन्न…

बसंत पंचमी 14 फरवरी को, जाने शुभ मुहूर्त, करें इस विशेष मंत्र का पाठ, माँ सरस्वती होंगी प्रसन्न…

 इंदौर। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल बसंत पंचमी माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाई जाती है। इस तिथि को देवी सरस्वती का पूजन किया जाता है। इस साल Basant Panchami 14 फरवरी को मनाई जाएगी। पंडित प्रभु दयाल दीक्षित के मुताबिक, बसंत पंचमी के शुभ दिन मां सरस्वती की विधिवत पूजा करने और बीज मंत्रों का जाप करने से बुद्धि, विवेक,मधुर वाणी और गुण-ज्ञान का आशीर्वाद प्राप्त होती है।

बसंत पंचमी का शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, बसंत पंचमी की शुरुआत 13 फरवरी को दोपहर 2.41 बजे होगी और इस तिथि का समापन 14 फरवरी को दोपहर 12.10 बजे होगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, 14 फरवरी को ही सरस्वती पूजा की जाएगी। पूजा का शुभ मुहूर्त 14 फरवरी को सुबह 10.30 बजे से लेकर दोपहर 1.30 बजे तक रहेगा।

सरस्वती कवच का करें पाठ-

श्रीं ह्रीं सरस्वत्यै स्वाहा शिरो मे पातु सर्वत:।

श्रीं वाग्देवतायै स्वाहा भालं मे सर्वदावतु।।

ऊं सरस्वत्यै स्वाहेति श्रोत्र पातु निरन्तरम्।

ऊं श्रीं ह्रीं भारत्यै स्वाहा नेत्रयुग्मं सदावतु।।

ऐं ह्रीं वाग्वादिन्यै स्वाहा नासां मे सर्वतोवतु।

ह्रीं विद्याधिष्ठातृदेव्यै स्वाहा ओष्ठं सदावतु।।

ऊं श्रीं ह्रीं ब्राह्मयै स्वाहेति दन्तपंक्ती: सदावतु।

ऐमित्येकाक्षरो मन्त्रो मम कण्ठं सदावतु।।

ऊं श्रीं ह्रीं पातु मे ग्रीवां स्कन्धं मे श्रीं सदावतु।

श्रीं विद्याधिष्ठातृदेव्यै स्वाहा वक्ष: सदावतु।।

ऊं ह्रीं विद्यास्वरुपायै स्वाहा मे पातु नाभिकाम्।

ऊं ह्रीं ह्रीं वाण्यै स्वाहेति मम पृष्ठं सदावतु।।

ऊं सर्ववर्णात्मिकायै पादयुग्मं सदावतु।

ऊं रागधिष्ठातृदेव्यै सर्वांगं मे सदावतु।।

ऊं सर्वकण्ठवासिन्यै स्वाहा प्राच्यां सदावतु।

ऊं ह्रीं जिह्वाग्रवासिन्यै स्वाहाग्निदिशि रक्षतु।।

ऊं ऐं ह्रीं श्रीं क्लीं सरस्वत्यै बुधजनन्यै स्वाहा।

सततं मन्त्रराजोऽयं दक्षिणे मां सदावतु।।

ऊं ह्रीं श्रीं त्र्यक्षरो मन्त्रो नैर्ऋत्यां मे सदावतु।

कविजिह्वाग्रवासिन्यै स्वाहा मां वारुणेऽवतु।।

ऊं सदाम्बिकायै स्वाहा वायव्ये मां सदावतु।

ऊं गद्यपद्यवासिन्यै स्वाहा मामुत्तरेवतु।।

ऊं सर्वशास्त्रवासिन्यै स्वाहैशान्यां सदावतु।

ऊं ह्रीं सर्वपूजितायै स्वाहा चोध्र्वं सदावतु।।

ऐं ह्रीं पुस्तकवासिन्यै स्वाहाधो मां सदावतु।

ऊं ग्रन्थबीजरुपायै स्वाहा मां सर्वतोवतु।।

CG : पुलिस ने कांग्रेस के 6 नेताओं को किया अरेस्ट, जाने पूरा मामला…

CG : पुलिस ने कांग्रेस के 6 नेताओं को किया अरेस्ट, जाने पूरा मामला…

 बिलासपुर। जिले में रेल रोको आंदोलन के दौरान रेलवे स्टेशन में घुसकर मालगाड़ी के सामने नारेबाजी और विरोध-प्रदर्शन करने वाले जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी, विजय पांडेय समेत 6 कांग्रेसियों को आरपीएफ ने गिरफ्तार कर लिया। हालांकि बयान दर्ज करने के बाद उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया। अब कांग्रेस नेता-कार्यकर्ताओं को रेलवे कोर्ट में पेश होना पड़ेगा।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 13 सितंबर 2023 को प्रदेशव्यापी रेल रोको आंदोलन किया था। इस दौरान रेलवे प्रशासन से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कोटा के करगीरोड रेलवे स्टेशन पर करीब 11 बजे आंदोलन किया जाना था। लेकिन जिला कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण विजय केशरवानी के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेसियों ने सुबह 5 बजे करगीरोड रेलवे स्टेशन में प्रवेश किया।

कांग्रेसी नारे लगाते हुए रेल पटरी पर बैठ गए और बिना किसी अनुमति के मालगाड़ी को रोक दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों को पटरी से हटाने की कोशिश की गई, उन्हें समझाया गया, लेकिन वे नहीं माने। इसके चलते रेल यातायात बाधित हुआ था। बाद में स्टेशन मास्टर से मिली डायरी के आधार पर आरपीएफ ने आंदोलनकारियों के खिलाफ रेलवे अधिनियम की धारा 174 ए, 147 के तहत अपराध दर्ज किया था।

बजट सत्र का आज दूसरा दिन: सदन में गूंजेगा चावल घोटाला, अनुपूरक बजट पर हंगामा होने के आसार, विपक्ष ने सरकार को घेरने की बनाई रणनीति

बजट सत्र का आज दूसरा दिन: सदन में गूंजेगा चावल घोटाला, अनुपूरक बजट पर हंगामा होने के आसार, विपक्ष ने सरकार को घेरने की बनाई रणनीति

 रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र का दूसरा दिन। सत्र की कार्यवाही राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन के अभिभाषण से प्रारंभ हुआ । राज्यपाल ने पूरे 27 मिनट अंग्रेजी भाषा में अपना भाषण पढ़ा

मुख्यमंत्री, खाद्यमंत्री, महिला बाल विभाग से संबंधित प्रश्न प्रश्नकाल में लगे। प्रश्नकाल और अनुपूरक बजट पर सदन में चर्चा के दौरान हंगामे के आसार ।  विपक्ष ने सरकार को घेरने की बनाई रणनीति। मुख्यमंत्री छग राज्य विद्युत नियामक आयोग का वार्षिक प्रतिवेदन पटल पर रखेंगे। भाजपा के वरिष्ठ विधायक पुन्नू लाल मोहले मुंगेली विधानसभा की जर्जर सड़कों को लेकर ध्यानाकर्षित करेंगे।
ऐतिहासिक और छत्तीसगढ़ को नई ऊचाइयों पर पहुंचाने वाला बजट

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने साय सरकार के पहले बजट को ऐतिहासिक और छत्तीसगढ़ को नई ऊचाइयों पर पहुंचाने वाला बजट बताया। इन्होंने बजट को लेकर कहा कि 9 तारीख का इंतजार कीजिए। छत्तीसगढ़ को जो कांग्रेस ने माफिया राज चलाकर दिवालियापन के कगार पर ला दिया था, उस चुनौतियों के बीच भी हमारी सरकार ऐतिहासिक बजट पेश करेगी। यह छत्तीसगढ़ को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने वाला बजट होगा।

लोकसभा चुनाव में हमें और ज्यादा मेहनत करने की जरूरत-किरण देव

लोकसभा चुनाव में हमें और ज्यादा मेहनत करने की जरूरत-किरण देव

 मछुआरा प्रकोष्ट की कार्यसमिति बैठक संपन्न

रायपुर। भाजपा मछुआरा प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्य समिति बैठक सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में संपन्न हुई। भाजपा मछुआरा प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्य समिति की बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय विशेष रूप से उपस्थित हुए।

मछुआरा प्रकोष्ठ की कार्य समिति को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि आप सभी कार्यकर्ताओं ने संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में कठोर परिश्रम किए हैं जिसके फलस्वरुप प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनी है। भाजपा कार्यकर्ता जो ठान लेते हैं उसे पूरा अवश्य करते हैं और आप सभी ने भी अपने कर्तव्यों का अच्छे से निर्वहन किए हैं। उन्होंने कहा कि आगे प्रधानमंत्री मोदी का चुनाव है और इस चुनाव में हमें और ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है प्रदेश की सभी 11 लोकसभा सीटों में भाजपा की जीत के लिए आप सभी कार्यकर्ता तैयार हो जाइए। आगामी लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों में कमल खिलाकर केंद्र में मोदी के नेतृत्व वाली मजबूत सरकार बनाने में अपना सहयोग देंगे
भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने प्रदेश कार्य समिति में आए लोगों को महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा जो जिम्मेदारी आप सभी को दी गई है उन जिम्मेदारियां को पूरा करना है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की रीति से जोड़े।

भाजपा मछुआरा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नेहरू निषाद ने प्रकोष्ठ की कार्य समिति बैठक  में आगामी कार्य योजना पर चर्चा किया। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा जो भी जिम्मेदारी प्रकोष्ठ को दी गई है उसे पूरी ईमानदारी से पूरा करेंगे। उन्होंने भाजपा प्रवेश करने वाले कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि मिलकर काम करने एवं भाजपा की आगामी कार्य योजना को बूथ तक ले जाने का आग्रह किया । भाजपा मछुआरा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी लगातार परिश्रम कर रहे हैं इसके लिए आप सभी को साधुवाद। आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी हेतु आप सभी की सहभागिता अनिवार्य है लोगों तक पहुंच कर हमें केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को जनता को मिले इसके लिए भी हमें जन जन तक पहुंचना है। इस दौरान बैठक में बसंत तारक, रामकृष्ण धीवर, रूपकुमारी चौधरी, कुबेर सपहा, धनीराम धीवर, डॉ. लखन धीवर, शिव धरमगुड़े, आनंद निषाद, प्रेमलता निषाद, प्रभा निषाद, नेतराम निषाद, अजीत, प्रदीप एवं सभी जिलों के जिला संयोजक एवं प्रदेश पदाधिकारी बैठक में उपस्थित रहे।

भाजपा को आदिवासी वर्ग के नेता से चिढ़ है तो मुझे गोली मरवा दें : अमरजीत भगत

भाजपा को आदिवासी वर्ग के नेता से चिढ़ है तो मुझे गोली मरवा दें : अमरजीत भगत

 रायपुर । वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि भाजपा अपनी केंद्र सरकार के माध्यम से केंद्रीय एजेंसियों पर दबाव डालकर विपक्षी दलों के नेताओं को परेशान कर रही है। उनको राजनैतिक रूप से परेशान करने, बदनाम करने का षड़यंत्र रचा जाता है।
राजीव भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुये उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस की सरकार के पांच सालों के दौरान लगातार ईडी और आईटी कार्यवाहियां की गयी। तत्कालीन कांग्रेस की सरकार को बदनाम करने फर्जी कार्यवाहियां केंद्र सरकार ने करवाया। लोकसभा चुनावों को देखते हुये छत्तीसगढ़ सहित देश के अनेकों राज्यों में विपक्षी दलों के नेताओं को परेशान किया जा रहा। इसी कड़ी में मेरे घर पर भी आईटी की छापेमारी करवाया गया।

झारखंड में वहां के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर इतना दबाव डाला गया कि उन्हें इस्तीफा देना पड़ा, उनको जेल में डाल दिया गया। जिस दिन हेमंत सोरेन से इस्तीफा लिया जा रहा था उसी दिन मेरे घर में छापा मरवाया गया, यह दोनों कार्यवाहियां संयोग मात्र नहीं थी, यह साजिश है। आदिवासी नेतृत्व को बदनाम करने की कोशिश है। यह संदेश देने की कोशिश है कि पूरे देश में गैर भाजपाई दलों के नेता ही गड़बड़ी कर रहे है जबकि हकीकत में ऐसा नहीं है। गैर भाजपाई नेताओं के खिलाफ साजिश कर फंसाया जा रहा है। भाजपा नहीं चाहती कि वंचित वर्ग के लोग नेतृत्व करें। मेरे घर आईटी कार्यवाही के दौरान मुझे, मेरे परिजनों को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। हमें रोजमर्रा के दैनिक कार्य नहीं करने दिया गया। हमारे घर से कुछ भी अघोषित नहीं मिला, जो मिला वह हमारे बुक्स में है हमने पहले ही घोषित कर रखा था।उन्होंने कहा कि जन सहयोग से निर्मित की मंदिर का हिसाब मेरे से पूछा जा रहा है। भाजपा को अब मंदिर निर्माण का भी हिसाब चाहिए। मुझे एवं मेरे परिजन को डराया धमकाया जा रहा है। आईटी के अधिकारी चार दिनों तक परेशान किये ऐसा लगता है। मैंने आदिवासी मुख्यमंत्री बनाने की मांग की थी। आदिवासी मुख्यमंत्री बनाने के बाद भाजपा आदिवासी मुख्यमंत्री की मांग करने वाले को प्रताड़ित कर रही है। मैंने कोई गलत किया है तो कड़ी कार्यवाही करो लेकिन भाजपा सिर्फ चरित्र हनन करने झूठे आरोप लगा रहे।

महतारी वंदन योजना के नाम पर महिलाओं से धोखा : वंदना

महतारी वंदन योजना के नाम पर महिलाओं से धोखा : वंदना

 रायपुर । महतारी वंदन योजना को लेकर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि विधानसभा चुनाव के समय घर-घर जाकर प्रत्येक विवाहित महिलाओं से फार्म भरवाया गया जो लगभग 70 लाख फार्म भरवाया गया है मोदी की गारंटी में कहा गया था कि हर एक विवाहित महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ मिलेगा और हर एक विवाहित महिलाओं के खाते में प्रतिमाह 1000 रू. आयेगा और यह योजना दिसंबर से ही चालू हो जायेगा। महिलाओं ने मोदी की गारंटी पर भरोसा कर सत्ता की चाबी भाजपा को सौंप दी। सरकार बनते ही भारतीय जनता पार्टी के रंग भी बदल गया।


वंदना राजपूत ने कहा कि अब महतारी वंदन योजना पर विभिन्न तरह के मापदण्ड लगाये जा रहे है। पहली शर्त यह है कि 21 वर्ष की आयु विवाहित महिलाओं से लेकर 60 वर्ष तक महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा। छत्तीगसढ़ में गांव की संख्या अधिक है जहां अधिकांश परिवार 18 साल के आयु में अपनी बिटिया की हाथ पीले कर देते है और 18, 19, 20 वर्ष के विवाहित महिला ने भी इसी आशा से भाजपा को वोट किये थे कि हमें भी महतारी वंदन योजना का लाभ मिलेगा लेकिन इन्हें महतारी वंदन योजना से वंचित किया जा रहा है। ये सब भारतीय जनता पार्टी के षड़यंत्र है।

विभिन्न तरह के मापदण्ड, शादी प्रमाण पत्र, आयकर दातायें को प्राथमिकता नहीं इत्यादि, ये सब जब विधानसभा चुनाव में फार्म भाजपा के नेताओं के द्वारा भरवाया जा रहा था तब इस मापदण्ड को क्यों नहीं बताया गया था? छत्तीसगढ़ के महतारियों से झूठ बोलकर सत्ता हासिल किये है और महिलाओं को महतारी वंदन योजना से वंचित रखने के लिये साजिश रचा जा रहा है।

खेलों को बढ़ावा देने मद्कूद्वीप में बनाया जाएगा खेल परिसर : अरुण साव

खेलों को बढ़ावा देने मद्कूद्वीप में बनाया जाएगा खेल परिसर : अरुण साव

 उप मुख्यमंत्री ने कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होकर खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव रविवार को मुंगेली जिले के मद्कूद्वीप में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल हुए। साव ने इस मौके पर कहा कि मद्कूद्वीप में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नई सुविधाएं विकसित की जाएंगी। उन्होंने वहां खेल परिसर बनाने की भी बात कही। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल से टीम वर्क और नेतृत्व की भावना बढ़ती है तथा जीवन में नई ऊर्जा का संचार होता है। खेल से स्वस्थ शरीर एवं मस्तिष्क का विकास होता है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा लगातार खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिससे प्रतिभावान खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

उप मुख्यमंत्री साव ने मद्कूद्वीप में कबड्डी प्रतियोगिता के विजेता टीमों को पुरस्कृत किया। उन्होंने खिलाड़ियों को शील्ड एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका हौसला बढ़ाया। प्रतियोगिता की विजेता टीम को 15 हजार रुपए और उप विजेता टीम को 11 हजार रुपए प्रदान किए गए। तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीम को क्रमशः 5100 रुपए और 3100 रुपए का पुरस्कार दिया गया। साव ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजक समिति को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा के विधायक धरमलाल कौशिक और मुंगेली जिला पंचायत की सदस्य अम्बालिका साहू सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, आयोजन समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य तथा बड़ी संख्या में कबड्डी प्रेमी भी कार्यक्रम में मौजूद थे।

 

उच्च शिक्षा संस्थाओं को नवाचार को भी बढ़ावा देना चाहिए : बृजमोहन

उच्च शिक्षा संस्थाओं को नवाचार को भी बढ़ावा देना चाहिए : बृजमोहन

 रायपुर । भारत को विश्व में अग्रणी बनाने के लिए उच्च शिक्षा संस्थाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बड़ी संख्या में छात्रों तक पहुंचाना होगा। इतना ही नहीं उच्च शिक्षा संस्थाओं को नवाचार को भी बढ़ावा देना होगा। उन्हें छात्रों को रचनात्मक और नवीन सोचने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। उच्च शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने सोमवार को शासकीय दूधाधारी बजरंग महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रतिभा सम्मान समारोह और वार्षिकोत्सव के अवसर पर यह बात कही।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री अग्रवाल ने कहा कि, जिन छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलता है, उनमें से कई को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं मिल पाती है। जिस कारण वे विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम नहीं होते हैं। उच्च शिक्षा संस्थाओं को छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने पर ध्यान देना चाहिए। उन्हें शिक्षण और अनुसंधान के लिए बेहतर सुविधाएं प्रदान करनी चाहिए। संस्थाओं को अनुसंधान पर जोर देना चाहिए। उन्हें छात्रों को अनुसंधान में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। उच्च शिक्षा में नवाचार को बढ़ावा देना चाहिए। इसके साथ ही खेलकूद और पाठ्येतर गतिविधियों पर जोर देना चाहिए। मंत्री अग्रवाल ने महाविद्यालय में आयोजित पुरातत्वीय प्रतिकृति कार्यशाला का भी निरीक्षण किया और प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र भी वितरित किए।

कार्यक्रम में नगर निगम नेता प्रतिपक्ष श्रीमती मीनल चौबे, पार्षद डॉ सीमा कंडोई, कमलेश जैन, प्राचार्या डॉ किरण गजपाल, छात्रसंघ प्रभारी श्रीमति सविता मिश्रा, श्रीमती रंजना और महाविद्यालय के शिक्षक और छात्राएं उपस्थित रहीं।

आईटी छापे पर पूर्व मंत्री अमरजीत का सनसनीखेज बयान, भाजपा पर लगाया ये आरोप….

आईटी छापे पर पूर्व मंत्री अमरजीत का सनसनीखेज बयान, भाजपा पर लगाया ये आरोप….

 रायपुर। आईटी छापे पर पूर्व मंत्री अमरजीत ने प्रेसवार्ता कर भाजपा और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। अमरजीत भगत ने कहा, किसी आदिवासी नेता के घर इस तरह की कार्रवाई का यह पहला उदाहरण है. भारत जोड़ो न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ पहुचने वाली है. मुझे पार्टी ने संयोजक के रूप मे नियुक्त किया है. कार्यक्रम सफल ना हो, इसलिए डर का माहौल पैदा करने की कोशिश की जा रही।

लोकसभा चुनाव के सम्भावित प्रत्याशियों को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही. मेरा सरकार से सवाल है कि आदिवासियों को राजनीति करने का अधिकार नहीं है क्या? यदि ऐसा है तो हमें गोली मार दें ना रहेगी बांस ना बजेगी बांसुरी.

उन्होंने कहा, भाजपा पूरे देश में गैर भाजपाइयों राज्य सरकारों के खिलाफ टेरर पैदा करने का काम कर रही। गैर भाजपाई आदिवासी नेताओं को टारगेट किया जा रहा. मेरे घर आईटी रेड कराकर मानसिक रूप से परेशान करने की कोशिश की गई।

BREAKING : छत्तीसगढ़ के निवासियों को सभी विभागों की सीधी भर्ती पर मिलेगी  5 साल की छूट, आदेश जारी

BREAKING : छत्तीसगढ़ के निवासियों को सभी विभागों की सीधी भर्ती पर मिलेगी 5 साल की छूट, आदेश जारी

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में बेरोजगारों के हित में बड़ा फैसला लिया गया है। प्रदेश के स्थानीय निवासियों को निर्धारित अधिकतम आयु सीमा में 05 वर्ष की छूट प्रदान किये जाने के संबंध में आदेश जारी किया गया है। आयु सीमा अब तक 35 वर्ष थी जो बढाकर 40 वर्ष कर दी गई है।

 

सौतेली माँ और भाइयों ने मिलकर की अपने ही भाई की हत्या, 2 नाबालिग सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

सौतेली माँ और भाइयों ने मिलकर की अपने ही भाई की हत्या, 2 नाबालिग सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

 बिलासपुर। जिले में अपने ही बेटे को मौत के घाट उतारने के मामले में सौतेली मां और भाइयों को गिरफ्तार किया गया है। अजय सिंह ठाकुर पिता बी.एस. ठाकुर उम्र 58 वर्ष निवासी दैहान पारा शारदा मंदिर के पीछे सिरगिट्टी के द्वारा सूचना दिया कि 4 फरवरी को फदहाखार जंगल मे किसी अज्ञात व्यक्ति का शव अधजली अवस्था मे पड़ा है सूचना मिलने पर थाना प्रभारी सिरगिट्टी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को हालात से अवगत कराकर तत्काल घटनास्थल पहुॅचकर शव के आस-पास बारीकी के निरीक्षण किया गया जहाॅ अज्ञात व्यक्ति के सिर मे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अज्ञात हथियार से हत्या के नियत से वार कर चोट पहुॅचाने के कारण मृत्यु होना प्रतीत हो रहा था, तथा मृतक की पहचान छुपाने की नियत से शव को जूट के बोरे मे ढक कर आग लगा दिया गया था , मामले में अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध हत्या कर साक्ष्य छुपाने का अपराध क्रमांक 115/2024 धारा 302, 201 भादवि पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया। जांच विवेचना दौरान अज्ञात शव के द्वारा पहने हुये फुलपेन्ट के अंदर कागज मे नम्बर लिखा हुआ मिला जिसे सायबर सेल बिलासपुर से काॅल डिटेल प्राप्त किया गया।

चूॅकि मामला अज्ञात शव की हत्या कर साक्ष्य छुपाने किसी अन्य स्थान से लाकर जंगल में फेंका गया था अतः मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा शव की पहचान एवं आरोपी की पतासाजी हेतु थाना सिरगिट्टी एवं एसीसीयु बिलासपुर की संयुक्त टीम बनाकर चाम्पा रवाना किया गया, टीम द्वारा तकनीकी आधार पर एवम मुखबिर तंत्र के माध्यम से संदिग्ध स्थानों पर दबिश देकर पूछताछ किया गया। पूछताछ मे पता चला कि रवि साहू पिता स्व. मोहनलाल साहू उम्र 26 वर्ष निवासी बिर्रा रोड चाम्पा थाना चाम्पा जिला जांजगीर चाम्पा का उसके सौतली माॅ एवं भाईयों से अक्सर वाद विवाद होता था तथा दिनांक 31 जनवरी के सुबह लगभग 08.00 बजे मृतक आवेश मे अपने घर मे आग लगा दिया था, जिससे घर का काफी सामान जल गया इस बात को लेकर दोपहर लगभग 02.30 बजे उनके बीच पुनः वाद विवाद हुआ था। इसके बाद से मृतक घर मे और आसपास नही दिखा है।
उक्त सूचना मिलने पर मृतक के सौतली मां तथा उसके नाबालिग भाईयों को हिरासत मे लेकर कडाई से पूछताछ किया गया जिसमे मृतक के सौतेले नाबालिग भाई के द्वारा घटना 31 जनवरी को दोपहर लगभग 03.00 बजे मृतक रवि साहू से वाद विवाद होने पर लोहे का पाईप से सिर पर लगातार वार कर चोट पहुॅचाकर हत्या कर दिया। हत्या पश्चात् आरोपी दोनो नाबालिक भाईयों द्वारा साक्ष्य छुपाने के नियत से किराये का वाहन अरटिगा क्र. सीजी11 बीजे 7961 मे अपने ड्राईवर सुनील यादव पिता तिहारू यादव उम्र 22 वर्ष निवासी कोसमण्दा थाना चाम्पा जिला जांजगीर चाम्पा के सहायता से मृतक के शव को लोड कर घटना दिनांक की रात्रि को फदहाखार के जंगल मे शव को रखकर पेट्रोल छिडककर आग लगा दिये।

ईडी,आईटी के बाद एक्शन मोड में CBI, रिश्वत की शिकायत पर मारा छापा

ईडी,आईटी के बाद एक्शन मोड में CBI, रिश्वत की शिकायत पर मारा छापा

BSP कर्मचारियों में मचा हड़कंप

भिलाई । प्रदेश में ईडी,आईटी के बाद एक्शन मोड में CBI भी नजर आ रही है। रिश्वत की शिकायत पर छापा मार कर एक बीएसपी कर्मी को गिरफ्तार किया है।

बीएसपी में थर्ड पार्टी अलॉटमेंट मामले में रिश्वत मांगने की शिकायत पर एक्शन लेते हुए सीबीआई ने सोमवार की शाम नगर सेवाएं विभाग में छापा मारा और शमशुल जमा नामक कर्मचारी को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।

इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएं विभाग में कार्यरत कर्मचारियों द्वारा बीएसपी का आवास आवंटन करने के लिए 5000 रुपये रिश्वत के रूप में लिए गए थे। इसकी शिकायत सीबीआई से की गई थी।

बताया जाता है कि इस कर्मचारी बीएसपी का पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट मूल विभाग है। पिछले चार महीने से उसे बीएसपी के तोड़ूदस्ता में शामिल किया गया था।इस दौरान ही उसने थर्ड पार्टी अलाटमेंट के नाम पर आवास दिलाने के लिए उक्त रकम ली थी।

जिसकी शिकायत सीबीआई से की गई थी। सीबीआई ने शमशुल जमा को अपने साथ गिरफ्तार कर रायपुर सीबीआई आफिस ले गई। सीबीआई की कार्यवाही के बाद बीएसपी के अधिकारी कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

भिलाई इस्पात संयंत्र के आवासों को गैर बीएसपी कर्मचारियों को दिए जाने के मामले को ही थर्ड पार्टी अलॉटमेंट कहा जाता है। इसी तरह का एलाटमेंट करवाने के लिए पकड़े गए कर्मचारियों ने रुपये लिए थे । इस मामले की जांच चल रही है। अब तक यह नहीं बताया जा रहा है कि किस व्यक्ति ने शमशुल जमा नामक कर्मचारी को 5000 रुपये बतौर घूस दिए थे।

BREAKING : नक्सल मोर्चे पर पुलिस को बड़ी सफलता, 5- 5 लाख इनामी दो नक्सली कमांडर गिरफ्तार

BREAKING : नक्सल मोर्चे पर पुलिस को बड़ी सफलता, 5- 5 लाख इनामी दो नक्सली कमांडर गिरफ्तार

 कांकेर। नक्सल मोर्चे पर कांकेर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, पुलिस ने 5- 5 लाख के इनामी दो नक्सली कमांडर को गिरफ्तार कर लिया है। सर्चिंग के दौरान पुलिस ने कमांडर विनोद अवलम और डिप्टी कमांडर आसू कोरसा को जिला मुख्यलाय के नजदीक मुजालगोंदी गांव से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली नगर सैनिक और आर्मी के जवान की हत्या के मामले में शामिल रहे है, उनके पास से हथियार भी बरामद किए गए है। एसपी दिव्यांग पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि पकड़े गए नक्सलियों से कई अहम सुराग मिल सकते है।

महतारी वंदन योजना के लिए फॉर्म भरना हुआ शुरू, महिलाओं में दिख रहा है उत्साह

महतारी वंदन योजना के लिए फॉर्म भरना हुआ शुरू, महिलाओं में दिख रहा है उत्साह

 रायपुर: राज्य शासन द्वारा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेश में महतारी वंदन योजना 1 मार्च 2024 से लागू की जाएगी। आज से राज्य के सभी जिलों में ऑनलाईन फॉर्म एवं ऑफलाईन पंजीयन शुरू हो गया है। महिलाओं में योजना को लेकर जबरदस्त उत्साह दिख रहा है और फॉर्म भर रहे हैं।

 जिला स्तर पर फॉर्म भरने के लिए कार्यशाला का भी आयोजन किया जा रहा है, ताकि महिलाओं फॉर्म भरने में किसी भी प्रकार की समस्या न होने पाएं। आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी 2024 हैं। महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के लिए पात्र महिलाएं ऑनलाईन पोर्टल https://www.mahtarivandan.cgstate.gov.in तथा मोबाईल एप के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं।

.महतारी वंदन योजना के क्रियान्वयन के संबंध में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि महिला के विवाहित होने के संबंध में यदि उनके पास दस्तावेज उपलब्ध न हो तो वह अपना स्वघोषणा शपथ पत्र प्रस्तुत कर सकती है। यदि महिला हितग्राही के पास मोबाइल नम्बर नहीं है तो इसके स्थान पर हितग्राही के द्वारा राशन कार्ड की छायाप्रति आवेदन पत्र के साथ अनिवार्य रूप से प्रस्तुत कर सकती है। गौरतलब है कि महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के लिए विवाहित महिला को विवाह प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, आधार कार्ड, मतदाता परिचय पत्र, निवास प्रमाण, ग्राम पंचायत या वार्ड पार्षद द्वारा जारी प्रमाण पत्र को शामिल किया गया है।

 योजनाअंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य की स्थानीय निवासी एवं विवाहित महिला पात्र होंगे। आवेदन के कैलेण्डर वर्ष अर्थात् जिस वर्ष आवेदन किया जा रहा है, उस वर्ष की 1 जनवरी को विवाहित महिला की आयु 21 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता महिला भी योजना के लिए पात्र होंगी। योजनांतर्गत पात्र महिला को प्रतिमाह 1000 रूपए का भुगतान डीबीटी के माध्यम से किया जाएगा। सामाजिक सहायता कार्यक्रम, विभिन्न पेंशन योजनाओं से पेंशन प्राप्त करने वाली महिलाओं को 1000 रूपए से कम पेंशन राशि प्राप्त होने से शेष अंतर की राशि का भुगतान किया जाएगा।.महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के लिए स्व सत्यापित स्वयं की पासपोर्ट साईज फोटो, स्थानीय निवासी के संबंध में निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड या मतदाता पहचान पत्र दस्तावेज, स्वयं का एवं पति का आधार कार्ड, यदि हो तो स्वयं का एवं पति का पैन कार्ड, विवाह का प्रमाण पत्र, ग्राम पंचायत व स्थानीय निकायों द्वारा जारी किया गया प्रमाण पत्र की आवश्यकता होगी।

 विधवा होने की स्थिति में पति का मृत्यु प्रमाण पत्र, परित्यक्ता होने की स्थिति में समाज द्वारा जारी, वार्ड, ग्राम पंचायत द्वारा जारी प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। जन्म प्रमाण पत्र कक्षा 10वीं या 12वीं की अंकसूची या स्थानांतरण प्रमाण पत्र, पैन कार्ड, मतदाता परिचय पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस से कोई एक प्रस्तुत करना होगा। पात्र हितग्राही का बैंक खाते का विवरण एवं बैंक पासबुक की छायाप्रति तथा स्व-घोषणा पत्र, शपथ पत्र प्रस्तुत करना होगा।

छत्तीसगढ़ के विकास को ऊंचाई पर पहुंचाने वाला बजट होगाः चौधरी

छत्तीसगढ़ के विकास को ऊंचाई पर पहुंचाने वाला बजट होगाः चौधरी

 

क्रांतिकारी योजना है महतारी वंदन स्कीम

रायपुर। नई छत्तीसगढ़ सरकार का पहला बजट एतिहासिक होगा। छत्तीसगढ़ के विकास को ऊंचाई पर पहुंचाने वाला बजट होगा। यह बात वित्त मंत्त्री ओपी चौधरी ने कहा है । उन्होंने बताया कि तृतीय अनुपूरक आज प्रस्तुत किया गया है। जिसमें जनता के अपेक्षाओं के अनुरूप मोदी की गारंटी की दृष्टि से प्रावधान किए गए हैं।

बजट सत्र को लेकर वित्त मंत्री ओपी चौधरी का यह बयान सामने आया है। उन्होंने बताया कि विधानसभा कार्यमंत्रणा समिति के द्वारा तय किया गया है कि 9 तारीख को 12:30 बजे बजट प्रस्तुत किया जाएगा।

महतारी वंदन योजना के तहत पंजीयन की प्रक्रिया आज से शुरु हो गई है. इसे लेकर वित्त मंत्री ने कहा कि मोदी की गारंटी के तहत छत्तीसगढ़ की माताओं के लिए क्रांतिकारी कदम उठाया गया है. भाजपा की साय सरकार ने महतारी वंदन योजना को लागू करने का निर्णय लिया. इसके तहत हमारी माता-बहनों को प्रत्येक वर्ष 12 हजार रुपये मिलेंगे।

राज्यपाल के अभिभाषण के बाद चला हंसी ठिठोली का दौर, सभी मंत्रियों का कराया गया परिचय…

राज्यपाल के अभिभाषण के बाद चला हंसी ठिठोली का दौर, सभी मंत्रियों का कराया गया परिचय…

 रायपुर। सोमवार से छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो गया। राज्यपाल के अभिभाषण के बाद सदन में मुख्यमंत्री ने अपने मंत्रिमंड के सहयोगियों का परिचय का दौर चला। इस दौरान दोनों पक्षों के वरिष्ठ सदस्यों के बीच हंसी-ठिठोली का माहौल दिखा।

राज्यापाले के अभिभाषण पर कृतज्ञता ज्ञापन प्रस्ताव भाजपा के वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर ने प्रस्तुत किया। इसके बाद राज्यपाल के अभिभाषण पर 7 और 8 फरवरी को चर्चा होना तय किया गया। इसी के बाद सीएम विष्णु देव साय ने सदन में सभी मंत्रियों का परिचय कराया।

परिचय के दौरान पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा- बृजमोहन अग्रवाल सबसे वरिष्ठ नेता हैं। शायद इसीलिए बृजमोहन जी को जिम्मेदारी ऐसी जिम्मेदारी दी गई है, जैसे घर में दादा को बच्चों को संभालने की जिम्मेदारी दी जाती है।

पूर्व सीएम भूपेश बघेल के इतना कहते ही सदन में ठहाके गूंज उठे। तब बृजमोहन अग्रवाल ने कहा- भूपेश जी… आपको भी खिलाएंगे…। इसी बीच वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए अनूपुरक बजट पटल पर रखा गया। इसी के साथ ही छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

आपके घर में लगने वाला है Smart Meter, बिजली चाहिए तो करना होगा मोबाइल की तरह रिचार्ज

आपके घर में लगने वाला है Smart Meter, बिजली चाहिए तो करना होगा मोबाइल की तरह रिचार्ज

  रायपुर. छत्तीसगढ़ में रहने वाले उन लोगों के लिए अब समस्या बढ़ने वाली हैं जिन्होंने अपने घर का बिजली बिल भुगतान नहीं किया, या उनकी अब ये आदत बन गई है कि वे महीनों तक बिजली बिल भुगतान नहीं करते है. लेकिन अब चंद दिनों बाद जब तक आप मोबाइल की तरह अपने बिजली कनेक्शन को रिचार्ज नहीं करेंगे तब तक संभव है कि आपके घर में अंधेरा छाया रहेगा. दरअसल छत्तीसगढ़ में अब 60 लाख से अधिक घरों में स्मार्ट मीटर (Smart Meter) लगाने की तैयारी है.

 प्रदेश में स्मार्ट मीटर (Smart Meter) लगाने का काम इस माह से प्रारंभ हो जाएगा. सबसे पहले सरकारी दफ्तरों और ट्रांसफॉमरों में स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे. इसके बाद घरेलू कनेक्शनों में स्मार्ट मीटर लगेंगे. केन्द्र सरकार की रिवैम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) के तहत विद्युत अधोसंरचना को दुरूस्त करने के साथ ही स्मार्ट मीटर भी लगाए जाएंगे. प्रदेश के पांचों राजस्व संभागों में स्मार्ट मीटर के लिए सर्वे का काम पूरा हो चुका है.

रायपुर राजस्व संभाग में टाटा पावर, बिलासपुर और सरगुजा राजस्व संभाग में हाइप्रिंट सॉल्यूशन तथा दुर्ग और बस्तर संभाग में मेसर्स जीनस पावर सॉल्यूशन को स्मार्ट मीटर लगाने और देखरेख की जिम्मेदारी मिली है.

वहीं ट्रांसफॉर्मरों में इसलिए मीटर लगाए जाएंगे ताकि बिजली सप्लाई लॉस का आकलन किया जा सके. योजना में दी गई शर्तों के अनुसार पावर कंपनी प्रत्येक स्मार्ट मीटर का किराया देगी. स्मार्ट मीटर लगाने वाली एजेंसी 10 साल तक मेंटेनेंस भी करेगी. मीटर में गड़बड़ी अथवा खराब स्मार्ट मीटर लगाने में आने वाले खर्च की 85 फीसदी राशि एजेंसी को खर्च कंपनी प्रबंधन द्वारा अभियंताओं को स्मार्ट करना होगा.

Smart Meter के फायदे और चिंताएं

  • हर माह मीटर रीडिंग और बिलिंग की जरूरत नहीं.
  • मोबाइल की तरह स्मार्ट मीटर को घर बैठे रिचार्ज करा सकेंगे.
  • बकायादारों की संख्या में आएगी कमी.
  • नेटवर्क की समस्या के चलते ग्रामीण इलाकों में रिचार्ज में आ सकती हैं दिक्कतें.
  • रीडिंग और बिलिंग में गड़बड़ी की शिकायतों से मिलेगी मुक्ति.

मोबाइल की तरह रिचार्ज होगा स्मार्ट मीटर

स्मार्ट मीटर लगने के बाद हर माह रीडिंग और बिलिंग की जरूरत नहीं पड़ेगी. मोबाइल की तरह रिचार्ज किया जा सकेगा. हालांकि इसके सिस्टम के संबंध में शीघ्र ही जानकारी एजेंसियों की ओर से प्रदान की जाएगी ताकि उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना न करना पड़े. साथ ही ऐसी व्यवस्था की जा रही है कि आधी रात बैलेंस खत्म होने पर भी पूरे घर की बिजली सप्लाई बंद नहीं होगी. घर के कुछ हिस्से की बिजली सुबह तक जलेगी. अगर अगले दिन पैसा नहीं पटा अथवा रिचार्ज नहीं कराया तो पूरी बिजली सप्लाई बंद हो जाएगी.

बचपन के दोस्त ने लगाया 2.5 लाख का चूना, थाने में दर्ज कराई शिकायत

बचपन के दोस्त ने लगाया 2.5 लाख का चूना, थाने में दर्ज कराई शिकायत

  बिलासपुर। दोस्त के नाम पर कलंक लगाने वाले आजकल सरेराह मिल जाएंगें। सरकण्डा क्षेत्र में एक मामला सामने आया है। जिसमें बचपन के दोस्त ने अपने दोस्त को 2.5 लाख रूपये का चूना लगा दिया। पैसे मांगने पर टालमटोल करता रहा। जिसके बाद पुलिस में ठगे गए दोस्त ने शिकायत की है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

बता दें, सरकण्डा थाना क्षेत्र के राजकिशोर नगर निवासी आदित्य श्रीवास्तव पिता स्वर्गीय शिवकुमार श्रीवास्तव जिसकी उम्र 32 वर्ष है। जिला एवं सत्र न्यायालय में सहायक ग्रेड-3 के पद पर पदस्थ है। उन्होंने शिकायत दर्ज कराई है कि आरक्षक श्रीकांत मार्को पुलिस विभाग में कार्यरत है और उनके बचपन का दोस्त भी है। 25 जून 2019 की शाम सात बजे उससे मुलाकात हुई। आरोपित श्रीकांत ने पीएचई विभाग में अपनी कार को लगाकर पैसे कमाने का जरिया बताकर पैसे की मांग की।

छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र शुरू

छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र शुरू

 रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय बजट सत्र में शामिल होने विधानसभा पहुंचे है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह की अध्यक्षता में यहां विधानसभा के समिति कक्ष में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत, उपमुख्यमंत्री द्वय अरुण साव और विजय शर्मा सहित समिति के सदस्य उपस्थित हैं। बता दें कि बजट सत्र का समापन 1 मार्च को होगा। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने रायपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कल यह जानकारी दी।

छत्तीसगढ़ विधानसभा (Chhattisgarh Assembly) का द्वितीय सत्र (Budget Session) आज से शुरू हो चूका है. जो 1 मार्च तक चलेगा. इस सत्र में कुल 20 बैठकें होंगी. पहले दिन की कार्यवाही सुबह 11:05 बजे राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन (Biswabhusan Harichandan) के अभिभाषण से शुरू हुई. इसके बाद विधानसभा सदस्य राज्यपाल के अभिभाषण पर कृतज्ञता ज्ञापित करेंगे. पहले दिन मंत्रियों का परिचय भी होगा.

आयकर के छापे के बाद पूर्व मंत्री अमरजीत भगत आज दोपहर राजीव भवन में पत्रकार वार्ता को करेंगे संबोधित

आयकर के छापे के बाद पूर्व मंत्री अमरजीत भगत आज दोपहर राजीव भवन में पत्रकार वार्ता को करेंगे संबोधित

 रायपुर । 5 दिनों तक चले आयकर के छापे के बाद पूर्व मंत्री अमरजीत भगत आज 3:30 बजे राजीव भवन में पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे वैसे वह कल ही कुछ न्यूज़ चैनलों के बयान दे चुके थे जिसमें उन्होंने अपने रायपुर अंबिकापुर के घरों से कुल 34 लख रुपए चीज करने की बात कही थी समझा जा रहा है की भगत कुछ और खुलासे और सफाई खंडन कर सकते हैं छापे के पहले ही दिन भगत ने कहा था कि राहुल गांधी की यात्रा के लिए उन्होंने समन्वयक बनाया गया है और यात्रा को प्रभावित करने छापेमारी की जा रही है उन्होंने यह भी कहा था कि वह सरगुजा लोकसभा से चुनाव लड़ने वाले हैं और सर्वे में जीत रहे हैं इसलिए भी छापे डलवाए गए हैं भगत ने स्वयं को गरीबी आदिवासी भी कहा था।

वैश्विक मानव तस्करी अध्ययन के लिए रश्मि ड्रोलिया पहुँचीं अमेरिका…

वैश्विक मानव तस्करी अध्ययन के लिए रश्मि ड्रोलिया पहुँचीं अमेरिका…

 रायपुर : टाइम्स ऑफ इंडिया की पत्रकार रश्मि ड्रोलिया को अमेरिकी सरकार ने मानव तस्करी का अध्ययन करने के लिए 3 सप्ताह के ‘इंटरनेशनल विजिटर्स लीडरशिप प्रोग्राम (आईवीएलपी)’ के तहत चुना है। 25 देशों के 25 प्रतिभागियों में से वह भारत से अकेली हैं, और समूह में एकमात्र पत्रकार हैं।

वे आज से वाशिंगटन डीसी में इस प्रोग्राम में शामिल हुई हैं, और अमेरिका के 6 अलग-अलग राज्यों के 7 शहरों का दौरा करेंगी। कार्यक्रम के लिए चुने गए अन्य प्रतिभागियों में अलग-अलग देशों के सामाजिक कार्यकर्ता, वकील, जांच अधिकारी, न्यायिक अधिकारी हैं, जो अपने-अपने देशों में मानव तस्करी से संबंधित मुद्दों पर काम कर रहे हैं।

आईवीएलपी अमेरिकी सरकार का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है और पूर्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई प्रमुख भारतीयों ने इसमें भाग लिया था।

इस वर्ष के विषय में किसी देश के भीतर या सीमाओं के पार बंधुआ मजदूरों या सेक्स ग़ुलामों के रूप में मानव तस्करी शामिल है। भारत भी इसके कई पहलुओं से पीड़ित है और वह इस समस्या से निपटने के लिए विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्रोटोकॉल का हस्ताक्षरकर्ता भी है।

संयुक्त राज्य अमेरिका की सरकार अपनी घरेलू समस्या के साथ-साथ अन्य देशों में फैली समस्याओं से भी निपट रही है।

रश्मि वर्तमान में टाइम्स ऑफ इंडिया, रायपुर, छत्तीसगढ़ में विशेष संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। उनका चयन मानव तस्करी पर उनकी महत्वपूर्ण पत्रकारिता पर आधारित है। अपने एक दशक से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में, उन्हें अपने काम के लिए कई सम्मान और पुरस्कार प्राप्त हुए हैं।

महतारी वंदन योजना के लिए ग्राम पंचायत और शहरी वार्डों में आज से मिलेंगे आवेदन फार्म

महतारी वंदन योजना के लिए ग्राम पंचायत और शहरी वार्डों में आज से मिलेंगे आवेदन फार्म

  1. ये दस्तावेज आवश्यक
  2. अपात्र पाए जाने पर रिकवरी भी होगी
  3. ये जानना भी जरुरी

बिलासपुर। महतारी वंदन योजना के तहत सोमवर से फार्म भरने का काम शुरू हो जायेगा। शहरी क्षेत्रों में वार्ड स्तर पर और ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत स्तर पर आवेदन फॉर्म उपलब्ध होगा। कलेक्टर अवनीश शरण ने वीसी के जरिए संबंधित अफसरों की बैठक लेकर योजना के सफल क्रियान्वन को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने शहरी क्षेत्र में निगम आयुक्त अमित कुमार और ग्रामीण क्षेत्र में जिला पंचायत सीईओ अजय अग्रवाल को नोडल अधिकारी बनाया है। उन्होंने साफ कहा है कि केवल सरकारी एजेंसी द्वारा निर्धारित फार्म उपलब्ध कराए जाएंगे। भरने के बाद वहीं जमा भी किए जाएंगे। किसी निजी अथवा अन्य एजेंसी का इस योजना में कोई भूमिका नहीं है। पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता पूर्ण तरीके से और निश्शुल्क रूप से होगी। किसी भी स्तर पर शुल्क अथवा लेन देन करने वालों के विरुद्ध सख्ती से निपटा जाएगा।

मोदी की गारंटी वाली महतारी वंदन योजना एक मार्च से शुरू होगी। चयनित महिला को हर महीने एक हजार के हिसाब से साल में 12 हजार रुपए की राशि डीबीटी के जरिए उनके खाते में अंतरित की जायेगी। महिलाओं को सशक्त करने के साथ उनके स्वास्थ्य और पोषण स्तर को बढ़ावा देना इस योजना का प्रमुख उद्देश्य है। कलेक्टर ने कहा कि आवेदन पत्र के साथ संलग्न किए जाने वाले दस्तावेजों के लिए तहसील अथवा जिला कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। सभी प्रमाण पत्र ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम पंचायत द्वारा और शहरी क्षेत्रों में वार्ड पार्षद व सीएमओ द्वारा उपलब्ध कराए जायेंगे। उन्होंने जनपद सीईओ और नगरीय निकाय के सीएमओ को इस संबंध में साफ समझाइश दे दी है। कलेक्टर ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि योजना के प्रथम चरण में पांच से 20 फरवरी तक आवेदन लिए जा रहे हैं। इसके आगे भी योजना चालू रहेगी और आवेदन की प्रक्रिया जारी रहेगी।

प्रथम चरण के लिए आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी 2024 हैं। अन्तिम सूची 21 फरवरी 2024 को जारी की जाएगी। अनन्तिम सूची पर आपत्ति 21 से 25 फरवरी 2024 तक की जा सकती है। आपत्ति का निराकरण 26 से 29 फरवरी 2024 तक किया जाएगा। अंतिम सूची का प्रकाशन 1 मार्च 2024 को होगा एवं स्वीकृति पत्र 5 मार्च 2024 को जारी होगा तथा पात्र महिला हितग्राही को राशि का अंतरण 8 मार्च 2024 को किया जाएगा।

ये दस्तावेज आवश्यक

स्व सत्यापित स्वयं की पासपोर्ट साइज फोटो, स्थानीय निवासी के संबंध में निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड या मतदाता पहचान पत्र दस्तावेज, स्वयं का एवं पति का आधार कार्ड, यदि हो तो स्वयं का एवं पति का पैन कार्ड, विवाह का प्रमाण पत्र, ग्राम पंचायत व स्थानीय निकायों द्वारा जारी किया गया प्रमाण पत्र की आवश्यकता होगी।

विधवा होने की स्थिति में पति का मृत्यु प्रमाण पत्र, परित्यक्ता होने की स्थिति में समाज द्वारा जारी, वार्ड, ग्राम पंचायत द्वारा जारी प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। जन्म प्रमाण पत्र कक्षा 10वीं या 12वीं की अंकसूची या स्थानांतरण प्रमाण पत्र, पैन कार्ड, मतदाता परिचय पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस से कोई एक प्रस्तुत करना होगा। पात्र हितग्राही का बैंक खाते का विवरण एवं बैंक पासबुक की छायाप्रति तथा स्व-घोषणा पत्र, शपथ पत्र प्रस्तुत करना होगा।

अपात्र पाए जाने पर रिकवरी भी होगी

जांच में अपात्र होने की स्थिति में संबंधित हितग्राही का नाम सूची से विलोपन की कार्रवाई की जाएगी। भुगतान की गई राशि की वसूली की कार्रवाई की जाएगी। मृतक हितग्राहियों के नाम भी समय-समय पर जानकारी प्राप्त होने पर सत्यापन पश्चात अंतिम सूची से विलोपित किया जाएगा। नाम विलोपन की कार्रवाई ग्राम पंचायत सचिव व वार्ड प्रभारी द्वारा किया जाएगा।

ये जानना भी जरुरी

    • प्रथम चरण में 20 फरवरी तक लिए जाएंगे आवेदन,आगे भी जारी रहेगी योजना
    • पंचायत व वार्ड स्तर पर उपलब्ध कराए जाएंगे संलग्न किए जाने वाले प्रमाण पत्र
    • निगम आयुक्त अमित कुमार व जिला पंचायत सीईओ अजय अग्रवाल होंगे नोडल अफसर
    • केवल सरकारी एजेंसी द्वारा निर्धारित फार्म उपलब्ध कराए जाएंगे। भरने के बाद वहीं जमा भी किए जाएंगे।
    • किसी निजी अथवा अन्य एजेंसी का इस योजना में कोई भूमिका नहीं है।
  • किसी भी स्तर पर शुल्क अथवा लेन देन करने वालों के विरुद्ध सख्ती से निपटा जाएगा।
महतारी वंदन योजना : अगर नहीं है शादीशुदा होने प्रूफ तो करना होगा यह काम, जानिए और क्या हैं दिशा-निर्देश

महतारी वंदन योजना : अगर नहीं है शादीशुदा होने प्रूफ तो करना होगा यह काम, जानिए और क्या हैं दिशा-निर्देश

 रायपुर।  महतारी वंदन योजना के क्रियान्वयन के संबंध में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि महिला के विवाहित होने के संबंध में यदि उनके पास दस्तावेज उपलब्ध न हो तो वह अपना स्वघोषणा शपथ पत्र प्रस्तुत कर सकती है। इस संबंध में सभी कलेक्टरों सहित सर्वसंबंधितों को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

 
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जारी निर्देश के अनुसार यदि महिला हितग्राही के पास मोबाइल नम्बर नहीं है तो इसके स्थान पर हितग्राही के द्वारा राशन कार्ड की छायाप्रति आवेदन पत्र के साथ अनिवार्य रूप से प्रस्तुत कर सकती है। गौरतलब है कि महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के लिए विवाहित महिला को विवाह प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, आधार कार्ड, मतदाता परिचय पत्र, निवास प्रमाण, ग्राम पंचायत या वार्ड पार्षद द्वारा जारी प्रमाण पत्र को शामिल किया गया है।