नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
BREAKING : आबकारी विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला...कई जिलों के बदले गए आबकारी अधिकारी, देखें लिस्ट

BREAKING : आबकारी विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला...कई जिलों के बदले गए आबकारी अधिकारी, देखें लिस्ट

 रायपुर. राज्य सरकार ने आबकारी विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला किया है. कई जिलों के आबकारी अधिकारी को इधर से उधर किया गया है. इसका आदेश आज वाणिज्यिक कर आबकारी विभाग के अवर सचिव मनोज कुमार मिश्रा ने जारी किया.

देखें सूची –

 

मंत्री टंकराम वर्मा पूर्व सीएम भूपेश बघेल के पिता के दशगात्र कार्यक्रम में हुए शामिल

मंत्री टंकराम वर्मा पूर्व सीएम भूपेश बघेल के पिता के दशगात्र कार्यक्रम में हुए शामिल

 रायपुर। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन और खेलकूद एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा आज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता स्व. नंदकुमार बघेल के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने नंदकुमार बघेल को श्रद्धा सुमन अर्पित किया और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की.

 कल छत्तीसगढ़ आएंगे केंद्रीय मंत्री...भाजपा कार्यकर्ताओं से विभिन्न विषयों पर करेंगे चर्चा

कल छत्तीसगढ़ आएंगे केंद्रीय मंत्री...भाजपा कार्यकर्ताओं से विभिन्न विषयों पर करेंगे चर्चा

 रायपुर।  केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री तथा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश चुनाव सह प्रभारी डॉ मनसुख मांडविया 20 जनवरी के छत्तीसगढ़ के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान डॉ. मांडविया दोपहर 12 बजे राजधानी के पुरानी बस्ती स्थित माँ महामाया मंदिर में दर्शन व पूजन-अर्चन के पश्चात मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान में शामिल होंगे।

केंद्रीय मंत्री डॉ. मांडविया 20 जनवरी को सुबह 10 बजे गुजरात के अहमदाबाद से रवाना होकर 11.30 बजे रायपुर पहुँचेंगे। स्वानी विवेकानंद विमानतल से डॉ. मांडविया दोपहर 12 बजे महामाया मंदिर पहुँचेंगे। लगभग 30 मिनट यहाँ रुकने के बाद केंद्रीय मंत्री 12.30 बजे कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय आएंगे।

भाजपा कार्यालय में दोपहर 2 बजे तक विभिन्न विषयों पर चर्चा करने के बाद डॉ. मांडविया दोपहर 2.30 बजे प्रदेश विधानसभा पहुँचेंगे। यहाँ नवनिर्वाचित विधायकों के प्रबोधन कार्यक्रम में शिरकत करने बाद डॉ. मांडविया 4.30 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे जहाँ से शाम 5 बजे राजकोट (गुजरात) के लिए प्रस्थान करेंगे।

छग के 3 अस्पतालों को वैक्सीन के सुरक्षित रख-रखाव के लिए मिला ISO सर्टिफिकेट

छग के 3 अस्पतालों को वैक्सीन के सुरक्षित रख-रखाव के लिए मिला ISO सर्टिफिकेट

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल के तीन अस्पतालों में वैक्सीन के सुरक्षित रख-रखाव के लिए बनाए गए कोल्ड चैन पॉइंट्स हेतु आईएसओ सर्टिफिकेट प्रदान किया गया है। इनमें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नरहरपुर और केशकाल एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेनूर शामिल है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस उपलब्धि के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

कांकेर, कोंडागांव और नारायणुपर जिले के इन शासकीय अस्पतालों के कोल्ड चैन पॉइंट्स में अंतर्राष्ट्रीय मानकीकरण संगठन (ISO) द्वारा वैक्सीन एवं लॉजिस्टिक के उचित, सुरक्षित एवं अनुशंसित तापमान में वैक्सीन के भंडारण आदि की समीक्षा के बाद आईएसओ सर्टिफिकेट जारी किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यूएनडीपी के तकनीकी सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नरहरपुर और केशकाल एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेनूर में वैक्सीन के रख-रखाव, भण्डारण आदि की व्यवस्था की जा रही थी। आईएसओ टीम द्वारा इन अस्पतालों में वैक्सीन और उससे संबंधित लॉजिस्टिक का प्रभावी आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन और वास्तविक समय में स्टॉक अपडेट ऑनलाइन के साथ-साथ रिकॉर्ड की भी की जांच की गई।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने यह भी बताया कि आईएसओ की टीम ने इन अस्पतालों में दिन में दो बार तापमान की रिकॉर्डिंग और वेब-आधारित डेटा लॉगर की निगरानी करके गुणवत्ता वाले टीके की प्रभावकारिता का भी परीक्षण किया। इसके अलावा प्रशिक्षित और कुशल मानव संसाधन के साथ कोल्ड चैन पॉइन्ट में अग्नि सुरक्षा जैसे प्रबंधन के विभिन्न पैमानों की जांच के उपरांत सभी पैरामीटर सही पाए जाने पर इन अस्पतालों को आईएसओ 9001ः2015 सर्टिफिकेट प्रदान किए गए हैं।

राशन कार्डों का होगा नवीनीकरण, जानिए कब और कैसे कर सकते हैं आवेदन

राशन कार्डों का होगा नवीनीकरण, जानिए कब और कैसे कर सकते हैं आवेदन

 रायपुर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली  के तहत राज्य में प्रचलित राशन कार्डों का नवीनीकरण किया जाएगा. इसके लिए निर्देश जारी कर दिया गया है.संचालनालय खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण के संचालक जितेन्द्र शुक्ला ने बताया कि, प्रदेश में लगभग 76 लाख राशन कार्ड है, जिसका नवीनीकरण किया जाना है. हर पांच साल में नवीनीकरण करने का प्रावधान है. उन्होंने बताया कि इसके लिए 25 जनवरी से 15 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से लिया जाएगा. वहीं, 29 फरवरी तक नवीनीकरण की कार्यवाही पूर्ण करने का लक्ष्य है. इस संबंध में सभी जिलों के कलेक्टरों को आदेश जारी किया गया है.

पुलिस ने सुलझाई चार साल पहले हुई हत्या की गुत्थी, प्रेमी ने ही प्रेमिका की गला घोंटकर की थी हत्या, फिर खाई में फेंक दी थी लाश

पुलिस ने सुलझाई चार साल पहले हुई हत्या की गुत्थी, प्रेमी ने ही प्रेमिका की गला घोंटकर की थी हत्या, फिर खाई में फेंक दी थी लाश

 कोरबा :  कोरबा की लेमरु पुलिस ने सायबर सेल की मदद से हत्या की उस गुत्थी को सुलझा लिया ,है जिसे सुलझाना किसी चुनौती से कम नहीं थी। चार साल पहले लेमरु थानांतर्गत ग्राम केउबहार निवासी 20 वर्षीय युवती असीमा बड़ा की हत्या उसकी प्रेमी अनसेलम लकड़ा ने गला घोंटकर कर दी थी, हत्या के बाद पुलिस के डर से शव को लेमरु श्यांग मार्ग पर खाई में फेंक दिया था।

इस मामले को एसपी ने गंभीरता से लिया और विशेष टीम बनाकर जांच की जा रही थी। इस दौरान पता चला कि, मृतका की जब हत्या की गई थी, तब वह दो माह की गर्भ से थी और अनसेलम लकड़ा ने उसका गर्भपात कराया था, हालांकि यह बात उसने सब से छिपाई थी और उसकी हत्या कर लाश को खाई में फेंक दिया था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी प्रेमी अनसेलम लकड़ा को हिरासत में लेकर पूछताछ की तब पूरे मामले का खुलासा हो गया। वहीं इस मामले में पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

   

खाद्य विभाग ने गैस एजेंसी में मारा छापा, जांच में पाई गई कई अनियमितता

खाद्य विभाग ने गैस एजेंसी में मारा छापा, जांच में पाई गई कई अनियमितता

  बेमेतरा। जिले में घरेलू गैस सिलेंडर की नियत मूल्य पर सुगम उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर रणबीर शर्मा ने बीते दिनों खाद्य विभाग की बैठक की जिसमें उन्होंने जिले में संचालित समस्त गैस एजेंसी के यहां निरीक्षण करने के निर्देश दिए थे द्य इसी क्रम में जिलाधीश के निर्देशानुसार खाद्य विभाग के सहायक खाद्य अधिकारी गीतेश मिश्रा व उत्तम कुमार भारती द्वारा कांपा चौक मारो में स्थित राजपूत भारत गैस एजेंसी की जांच की गई। इस दौरान एजेंसी के प्रबंधक परमदास घृतलहरे उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान एजेंसी में स्टॉफ रजिस्टर का अद्यतन संधारण नहीं पाया गया। उपभोक्ताओं के हित में स्टॉक व मूल्य सूची बोर्ड का प्रदर्शन नहीं पाया गया । उपभोक्ता जो केश एण्ड केरी के अंतर्गत स्वयं सिलेण्डर रिफिल लेने आए थे, उन्हें अधिक दर में सिलेण्डर प्रदाय किया जा रहा था तथा बिल अथवा डिलीवरी पर्ची प्रदान नहीं किया जाना पाया गया। गोदाम में फायर बाटल अक्टूबर 2023 के बाद नवीनीकरण नहीं कराया गया था जो कि गंभीर लापरवाही का परिचायक है।

जांच में विभिन्न अनियमिततायें पाई गई जो द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय और वितरण विनिमय) आदेश 2000 के प्रावधानों का उल्लंघन संबंधी अनियमिततायें पाये जाने के कारण 14.2 किलोग्राम क्षमता का घरेलू गैस सिलेण्डर 87 नग भरा व 410 नग खाली, 05 किलोग्राम क्षमता का 06 नग भरा व 39 नग खाली तथा 918 नग रेगुलेटर जब्त किया गया। प्रकरण में आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के अंतर्गत नियमानुसार कार्यवाही की जावेगी।

 
CG BREAKING : 2 IAS अधिकारियों के नवीन पदस्थापना...आदेश जारी

CG BREAKING : 2 IAS अधिकारियों के नवीन पदस्थापना...आदेश जारी

 रायपुर। राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के नवीन पदस्थापना का आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार निलेशकुमार महादेव को सयुंक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

से हटाकर अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं पी. एस. ध्रुव को सयुंक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की जिम्मेदारी मिली है। 
 
जंगल सफारी में 17 चौसिंगों की मौत, जांच रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

जंगल सफारी में 17 चौसिंगों की मौत, जांच रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

जांच समिति को कर्मचारियों ने बताया अनुपस्थित डाक्टर ने पीएम रिपोर्ट पर किए हस्ताक्षर

रायपुर। जंगल सफारी में 17 चौसिंगों की मौत की जांच रिपोर्ट में नया मोड़ आ गया है। जांच समिति ने निष्कर्ष निकाला कि डॉक्टर राकेश वर्मा का पक्ष संदेह के दायरे में है और यह माने जाने का कारण स्पष्ट करता है कि अभिलेख बैक डेट में तैयार किए गए हैं तथा उसे हड़बड़ी में बिना सोचे समझे गैर जिम्मेदारी से हस्ताक्षर किए गए हैं।

25 नवंबर से 29 नवंबर के दरमियान जंगल सफारी में हुई 17 चोसिंगों की मौत के मामले द्वारा मुख्य वन संरक्षक सह फील्ड डायरेक्टर उदंती सीता नदी द्वारा गठित की गई तीन सदस्य जांच टीम ने अपनी रिपोर्ट दे दी है। गौरतलब है कि चोसिंगा शेड्यूल एक का संकटग्रस्त वन्य प्राणी है जंगल सफारी में 25 नवंबर को पांच, 26 नवंबर को तीन, 27 नवंबर को पांच, 28 नवंबर को दो तथा 29 नवंबर को दो कल 17 की मृत्यु हो गई थी।

जंगल सफारी के कई कर्मचारियों ने जांच समिति को बताया कि 25 तारीख को डॉक्टर वर्मा द्वारा दो या तीन चेसिंगा का पोस्टमार्टम किया और शेष चोसिंगा को पोस्टमार्टम किए बिना जला दिया (25 नवंबर को पांच मौत हुई थी)। जाँच समिति ने बयानों के आधार पर निष्कर्ष निकला है कि चिकित्सकों द्वारा मृत हो गए चोसिंगा संबंधी समस्त अभिलेख 30 नवंबर को शाम तैयार किए गए।

इसकी पुष्टि इस बात से होती है कि कुछ पोस्ट मार्टम रिपोर्ट में दिनांक 25 नवम्बर को बनाना बताया गया परन्तु 25 नवम्बर को स्थल पर अनुपस्थित डॉक्टर सोनम मिश्रा ने भी पोस्ट मार्टम रिपोर्ट में हस्ताक्षर किए हैं और 26 नवम्बर को डॉ सोनम ने पोस्ट मार्टम किया बताया गया है उस दिन भी वो अनुपस्थित थी, जो कि बेक डेटिंग की पुष्टि करता है।

27 नवंबर 28 नवंबर और 29 नवंबर के पोस्ट मार्टम रिपोर्ट में डॉक्टर राकेश वर्मा ने भी हस्ताक्षर किए हैं। जबकि वे 26 नवंबर से 30 नवंबर तक छुट्टी पर थे। डॉ वर्मा ने हस्ताक्षर के नीचे तारीख नहीं डाली और बयान में कहा कि उन्होंने राज्य स्तरीय स्वास्थ्य सलाहकार समिति की हैसियत से हस्ताक्षर किए हैं। परंतु जांच समिति पाया कि राज्य स्तरीय स्वास्थ्य सलाहकार समिति के बाकी सदस्यों ने पोस्ट मार्टम रिपोर्ट में सिर्फ सीन (देखा) लिखा है।

डॉ वर्मा ने 23 नवम्बर को, 27 तारीख से 30 तारीख तक 4 दिन की छुट्टी शिरडी जाने के लिए मांगी डायरेक्टर जंगल सफारी से मांगी थी परंतु 26 तारीख को डायरेक्टर जंगल सफारी द्वारा चुनावी आचार संहिता के कारण अवकाश अस्वीकृत कर दिया।

इसके बावजूद डॉक्टर वर्मा 26 नवंबर से 30 नवंबर तक छुट्टी पर रहे। डॉक्टर वर्मा लिखित आदेश की अवहेलना कर कर्तव्य से अनुपस्थित हो गए। 26 नवंबर को संचालक सह वनमंडल अधिकारी जंगल सफारी ने फोन करके डॉक्टर वर्मा को अनियंत्रितमृत हो रहे चोसिंगा की घटना को ध्यान में रखकर तत्काल ही सफारी आने हेतु निर्देशित किया था। बताते है कि डॉ वर्मा ने डायरेक्टर द्वारा छुट्टी नहीं देने पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) से व्हाटहप्स पर छुट्टी ले ली थी।

वन्य जीव प्रेमी इस मामले में प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) को भी जिम्मेदार और दोषी ठहरा रहे हैं कि उन्होंने बिना संचालक जंगल सफारी से पूछे डॉक्टर की छुट्टी कैसे स्वीकृत कर दी? अगर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव), संचालक से पूछ लेते तो संचालक बता देते कि जंगल सफारी में चौसिंगा मर रहे हैं। इसी प्रकार जंगल सफारी की दूसरी डॉक्टर, डॉक्टर सोनम ने 25 नवम्बर से 27 नवम्बर तक छुट्टी मांगी थी जो कि अस्वीकृत कर दी गई थी इसके बावजूद डॉ सोनम 24 नवम्बर से 26 नवम्बर अनुपस्थित रही।

राम को काल्पनिक कहने वाले राम की भक्ति में आते हैं तो अच्छी बात है : साव

राम को काल्पनिक कहने वाले राम की भक्ति में आते हैं तो अच्छी बात है : साव

पूरी आस्था श्रद्धा से माने, राजनीतिकरण और दिखावे से नहीं

रायपुर। डिप्टी सीएम अरूण साव ने कहा कि भगवान राम को काल्पनिक कहने वाले लोग अगर भगवान राम की भक्ति में आते हैं तो अच्छी बात है। लेकिन भगवान राम को मानना है तो पूरी आस्था श्रद्धा से माने, राजनीतिकरण और दिखावे से नहीं।वहीं डिप्टी सीएम ने कांग्रेस के राम मंदिर का निमंत्रण ठुकराने को लेकर तंज कसा। उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों को केंद्रीय नेतृत्व से पूछना चाहिए। डिप्टी सीएम अरुण साव ने प्रदेश में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों का जायजा लिया और मीडिया से चर्चा करते हुए प्रभु राम पर राजनीति को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना है।

अयोध्या के निमंत्रण को अस्वीकार क्यों किया? चुनाव आता है तभी कांग्रेस को भगवान राम क्यों याद आते हैं। वहीं प्रदेश के कानून व्यवस्था पर डिप्टी सीएम ने कहा कि अभी जो कुछ हो रहा है वह कांग्रेस के कुकर्मों के कारण है। कांग्रेस की सरकार ने प्रदेश को अपराध का गढ़ बनाया था। हमारी सरकार तेजी से इस दिशा में काम कर रही है। आने वाले समय में कानून व्यवस्था की स्थिति प्रदेश में मजबूत होगी, अच्छी होगी।

कांग्रेसी करेंगे सुंदरकांड-हनुमान चालीसा पाठ, दीपक बैज ने कही ये बड़ी बात…जानिए धनंजय सिंह ठाकुर ने क्या कहा…

कांग्रेसी करेंगे सुंदरकांड-हनुमान चालीसा पाठ, दीपक बैज ने कही ये बड़ी बात…जानिए धनंजय सिंह ठाकुर ने क्या कहा…

 रायपर। 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन छत्तीसगढ़ कांग्रेस भी राममय होगी। दीपक बैज ने कहा, 22 जनवरी को कांग्रेस सभी जिला मुख्यालयों में सुंदरकांड और हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन कराएगी।

रायपुर में राजीव भवन और पुराने कांग्रेस भवन के साथ कौशल्या माता मंदिर में भी आयोजन होगा। बैज ने कहा, हम ये बताना चाहते हैं कि सिर्फ भाजपा ही रामभक्त नहीं है। कांग्रेस ने तो शुरू से ही राम भक्ति की है और राम को माना है।

कांग्रेसी नेता इस दिन सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। वहीं रायपुर में कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज शामिल होंगे। कांग्रेस सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ प्रदेश के हर जिला में कराएगी।

हनुमान चालीसा पाठ, दीपक बैज ने कही ये बात

इधर, कांग्रेस नेता धनंजय सिंह ठाकुर ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा, माता कौशल्या जी का मायका एवं मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम जी का ननिहाल छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को 22 जनवरी को अयोध्या में आयोजित श्री रामलला जी के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में नहीं बुलाना छत्तीसगढ़ का अपमान है।

मुख्यमंत्री साय ने जय श्री राम के उद्घोष के साथ राम रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

मुख्यमंत्री साय ने जय श्री राम के उद्घोष के साथ राम रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राज्य अतिथि गृह पहुना से राम रथ को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री साय एवं उप मुख्यमंत्री शर्मा ने चिट्ठी में मनोकामना के रूप में ‘जय श्री राम’ लिखकर रथ के जरिये अयोध्या श्री राम लला के पास भेजा और प्रदेशवासियों के खुशहाल एवं सुखमय जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री के साथ रायपुर कान्वेंट स्कूल की छात्राओं ने भी अपने संदेश ड्राप बॉक्स में डाले। कार्यक्रम स्थल में छत्तीसगढ़ी फिल्मों के डायरेक्टर मनोज राजपूत, डॉ. ओम माखीजा और प्रेम देवांगन भी उपस्थित थे।

गौरतलब है कि 94.3 माय एफ एम रेडियो चैनल के द्वारा ‘एक चिट्ठी सियाराम के नाम’ अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत राम रथ राज्य भर में भ्रमण कर प्रदेशवासियों से उनकी मनोकामना हेतु लिखित संदेश चिट्ठी के रूप में एकत्रित करेगा। राम रथ प्रदेश भर से एकत्रित संदेश मनोकामना पूर्ति के लिए भगवान श्री राम के पास अयोध्या पहुँचेगा और श्रद्धालुओं के लिए आशीर्वाद के रूप में अयोध्या से मिट्टी और प्रसाद लेकर वापस लौटेगा ।

छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 8 ट्रेनें रद्द, 4 गाड़ियों का रूट डायवर्ट, देखें पूरी लिस्ट

छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 8 ट्रेनें रद्द, 4 गाड़ियों का रूट डायवर्ट, देखें पूरी लिस्ट

 रायपुर। रेलवे ने एक बार फिर 8 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इनमें रायपुर-दुर्ग और भिलाई से होकर गुजरने वाली दो पैसेंजर ट्रेन भी शामिल है। 20 जनवरी से 28 जनवरी तक रायपुर-विशाखापट्टनम पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी। 20, 23 और 27 जनवरी को बिलासपुर से रवाना होने वाली बिलासपुर-तिरुपति द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस को रद्द किया गया है। कुछ ट्रेनें देरी से चलेंगी और कई गाड़ियों का रूट बदला गया है।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रायपुर मंडल की ओर से आधिकारिक रूप से बताया गया है कि रायपुर–दुर्ग सेक्शन में कुम्हारी और भिलाई स्टेशनों के बीच ऑटोमेटिक सिग्नलिंग और दूसरे तरह के अपग्रेडेशन का काम किया जा रहा है। इस वजह से ट्रेन के संचालन पर असर पड़ रहा है। ये काम 21 जनवरी को 9.00 बजे से 22 जनवरी को 06.00 बजे तक चलेगा।

इन ट्रेनों पर पड़ेगा असर

(1) 21 जनवरी को झारसुगुड़ा से चलने वाली गाड़ी संख्या 08862 झारसुगुड़ा गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल बिलासपुर में समाप्त होगी। यह गाड़ी बिलासपुर-गोंदिया के बीच रद्द रहेगी।
(2) गाड़ी संख्या 08861 गोंदिया झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर स्पेशल 21 जनवरी को गोंदिया की बजाए बिलासपुर से झारसुगुड़ा के लिए रवाना होगी, यह गाड़ी गोंदिया-बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी।

ये ट्रेन भी हुई हैं इस सप्ताह कैंसिल

पूर्व तटीय रेलवे के वाल्टेयर मंडल के तहत आने वाले स्टेशन सिंगपुर-रायगढ़ा सेक्शन में तीसरी लाइन कनेक्टिविटी का काम हो रहा है। ये काम 20 जनवरी से 27 जनवरी तक चलेगा। इस वजह से छत्तीसगढ़ से होकर जाने वाली कुछ ट्रेंनों का संचालन प्रभावित होगा।

रद्द होने वाली ट्रेंने

1) 20 जनवरी से 28 जनवरी’ तक रायपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 08527 रायपुर-विशाखापट्टनम पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी। 2) 19 जनवरी से 27 जनवरी तक विशाखापट्टनम से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 08528 विशाखापट्टनम-रायपुर पैसेंजर स्पेशल रहेगी। 3) 20, 23 एवं 27 जनवरी को बिलासपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 17481 बिलासपुर-तिरुपति द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस रद्द रहेगी। 4) 21 एवं 25 जनवरी’ 2024 को तिरुपति से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 17482 तिरुपति-बिलासपुर द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

देरी से चलने वाली ट्रेन

1. 23 जनवरी को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22848 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 2 घंटे की देरी से रवाना होगी । 2.21 जनवरी को विशाखापट्टनम से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22847 विशाखापट्टनम-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 5 घंटे की देरी से रवाना होगी । 3. 25 जनवरी को विशाखापट्टनम से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18573 विशाखापट्टनम-भगत की कोठी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 8 घंटे देरी से रवाना होगी ।

इन ट्रेनों का रूट बदलेगा

1.19, 20, 23, 25 एवं 26 जनवरी को गाड़ी संख्या 12843 पुरी-अहमदाबाद एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग खुर्दा रोड़-करेजंगा-टिटलागढ़ के रास्ते रवाना होगी ।
2.20, 21, 22 एवं 25 जनवरी को गाड़ी संख्या 12844 अहमदाबाद-पुरी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग टिटलागढ़-करेजंगा-खुर्दा रोड के रास्ते रवाना होगी ।
3. 24 जनवरी को गाड़ी संख्या 22973 गांधीधाम-पुरी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग खुर्दा रोड़-करेजंगा-टिटलागढ़ के रास्ते रवाना होगी ।
4.20 और 27 जनवरी को गाड़ी संख्या 22974 पुरी-गांधीधाम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग टिटलागढ़-करेजंगा-खुर्दा रोड के रास्ते रवाना होगी ।

रायपुर की ये सड़क रेलवे बंद करेगा

रायपुर रेल मंडल के पलौद / स्टेडियम रेलवे फाटक को बंद रखा जाएगा। रेलवे के मुताबिक अप लाईन लखौली – नया रायपुर के बीच मरम्मत का काम 24 जनवरी की रात 10:00 बजे से 25 की दोपहर 12:00 तक किया जाएगा। इस वजह से सड़क यातायात को बंद किया जा रहा है। पलौद फटाक की जगह लोग परसदा अंडर ब्रिज का उपयोग कर पाएंगे।

 
प्रधानमंत्री व केंद्रीय गृहमंत्री की दूरदर्शी सोच का परिणाम हैं भारत के नवीन कानूनः मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

प्रधानमंत्री व केंद्रीय गृहमंत्री की दूरदर्शी सोच का परिणाम हैं भारत के नवीन कानूनः मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

 देश के लिए अहम विषय है बेहतर न्याय व्यवस्थाः गृहमंत्री विजय शर्मा

नवीन कानूनों के प्रस्तुतिकरण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री

महिला सुरक्षा एवं न्याय की भावना पर आधारित हैं भारत के नवीन कानून

रायपुर :  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारत के तीन नवीन कानूनों को लेकर कहा है कि भारत के प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी एवं केंद्रीय गृहमंत्री  अमित शाह की दूरदर्शी सोच की वजह से ही ये संभव हो पाया है।  साय ने कहा है कि आजादी के इतने वर्ष बाद भी हम अंग्रेजों के बनाए कानून का ही पालन कर रहे हैं जिसे बदलने का समय आ गया है।  साय ने कहा है कि समय के साथ परिवर्तन अनिवार्य है और देश, प्रधानमंत्री  मोदी के नेतृत्व में बेहतर परिवर्तन की ओर अग्रसर है।

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय आज रायपुर के पुराना पुलिस मुख्यालय में नवीन कानूनों के प्रावधानों के प्रस्तुतिकरण में शामिल हुए और कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस को आने वाले समय में संसाधनों की कमी नहीं होगी और प्राथमिकता के आधार पर छत्तीसगढ़ पुलिस को और सशक्त करेंगे।

नवीन कानूनों के प्रावधानों के प्रस्तुतिकरण के मौके पर राज्य के गृहमत्री  विजय शर्मा ने कहा कि बेहतर कानून व्यवस्था देश का एक अहम विषय है। उन्होंने नवीन कानूनों का जिक्र करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय गृहमंत्री के प्रयासों से ये संभव हो पाया है कि हमें अंग्रेजों के कानून से मुक्ति मिलने जा रही है।

छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री के समक्ष नवीन कानूनों के प्रावधानों की प्रस्तुति देते हुए भारतीय न्याय संहिता 2023, नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।  जुनेजा ने बताया कि नवीन कानून दंड देने की बजाए पीड़ित को न्याय देने की भावना के साथ तैयार किए गए हैं। उन्होंने बताया कि पुराने कानून दंड पर आधारित हैं जबकि नए कानून महिला सुरक्षा एवं न्याय पर आधारित हैं।

नवीन कानूनों के प्रावधानों के प्रस्तुतिकरण के मौके पर मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव  मनोज पिंगुआ, प्रमुख सचिव विधि  रजनीश श्रीवास्तव, एडीजीपी  विवेकानंद, एडीजीपी  अमित कुमार, वित्त सचिव  अंकित आनंद समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ कल रायपुर में, प्रबोधन कार्यक्रम में शामिल होंगे, यहां देखें मिनट टू मिनट शेड्यूल

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ कल रायपुर में, प्रबोधन कार्यक्रम में शामिल होंगे, यहां देखें मिनट टू मिनट शेड्यूल

 रायपुर। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ कल रायपुर में, 21 को नए विधायकों की प्रशिक्षण कार्यशाला प्रबोधन में होंगे शामिल होने 20 जनवरी को सुबह 9:30 बजे रायपुर आएंगे। इसके बाद राज भवन के लिए प्रस्थान करेंगे।

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 10:40 पर इंदिरागांधी कृषि विश्वविद्यालय के लिए रवाना होंगे। यहां पर स्थापना दिवस समारोह कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

उप राष्ट्रपति इसके बाद शाम 4:15 को विधानसभा के प्रबोधन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में विधायकों को संबोधित किया जाएगा। शाम 6 बजे रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा, विधानसभा में आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा, विधानसभा में आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल

 रायपुर। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला 21 जनवरी को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दोपहर 2 बजे रायपुर पहुंचेंगे। विधानसभा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 6 बजे तक विधानसभा परिसर में रहेंगे।

आपको बता दे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ‘वामपंथी उग्रवाद (एलडब्ल्यूई)’ पर एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे. यह बैठक विधानसभा के समिति कक्ष में होगी. बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, राज्य के गृहमंत्री विजय शर्मा समेत केंद्रीय गृह सचिव, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के शीर्ष अधिकारी और केंद्र और राज्य सरकारों के कई वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे.

BREAKING: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में गृह विभाग की समीक्षा बैठक प्रारंभ

BREAKING: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में गृह विभाग की समीक्षा बैठक प्रारंभ

 रायपुर : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की अध्यक्षता में गृह विभाग की समीक्षा बैठक प्रारंभ हुई है । इस बैठक में  उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री  विजय शर्मा भी उपस्थित हैं सिविल लाइंस स्थित पुराने पुलिस मुख्यालय में आयोजित की गई है बैठक। बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन और पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुआ सहित गृह विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित हैं

छत्तीसगढ़ के सभी पंजीयन कार्यालयों में लागू होगी एनजीडीआरएस प्रणाली, आम जनता के लिए सुविधाजनक

छत्तीसगढ़ के सभी पंजीयन कार्यालयों में लागू होगी एनजीडीआरएस प्रणाली, आम जनता के लिए सुविधाजनक

 रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी पंजीयन कार्यालयों में ई-पंजीयन साफ्टवेयर के स्थान पर राष्ट्रीय सामान्य दस्तावेज़ पंजीकरण प्रणाली (एन.जी.डी.आर.एस.) चरणबद्ध रूप से लागू करने का निर्णय लिया गया है। जिसके तहत् मार्च-2024 के पहले तक सभी पंजीयन कार्यालयों में एन.जी.डी.आर.एस. साफ्टवेयर अनिवार्य रूप से लागू किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में एन.जी.डी.आर.एस. साफ्टवेयर को तीन पंजीयन कार्यालयों अभनपुर, महासमुन्द एवं धमतरी में प्रारंभ किया गया था। ई-पंजीयन प्रणाली की बीओटी अवधि समाप्ति उपरान्त अब सभी पंजीयन कार्यालयों में एन.जी.डी.आर. एस. साफ्टवेयर लागू करने का कार्य तेजी के साथ किया जा रहा है। इसके लिए पंजीयन विभाग द्वारा सभी प्राथमिक तैयारी की जा रही है, जिसमें हार्डवेयर उपकरणों, नेटवर्क लाईन की व्यवस्था के साथ-साथ विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

एनजीडीआरएस प्रणाली के पायलट रन के दौरान तीन पंजीयन कार्यालयों में अब तक लगभग 45 हजार से अधिक दस्तावेजों का पंजीयन किया जा चुका है। द्वितीय चरण में धमतरी एवं महासमुन्द जिले के पंजीयन कार्यालयों सराईपाली, बसना, पिथौरा, कुरूद एवं नगरी में 11 जनवरी 2024 से लागू किया गया है। शीघ्र ही एनजीडीआरएस प्रणाली को राज्य के सर्वाधिक व्यस्तता वाले रायपुर पंजीयन कार्यालय में लागू किया जाना है, जिसके सफल संचालन उपरान्त, आवश्यक हार्डवेयर सह-उपकरण स्थापन कर शेष सभी पंजीयन कार्यालयों में एनजीडीआरएस प्रणाली लागू की जाएगी।

भारत सरकार द्वारा पंजीयन प्रणाली को और अधिक कारगर एवं सुविधाजनक बनाये जाने हेतु एन.आई.सी. पुणे के माध्यम से एक कॉमन जेनरिक सॉफ्टवेयर (एनजीडीआरएस) विकसित किया गया है। राज्यों के आवश्यकता के अनुरूप इस सॉफ्टवेयर को कस्टमाईज कर एनआईसी के माध्यम से लागू किया जाता है। इस प्रणाली को लागू करने के लिए एन.आई.सी. द्वारा केवल साफ्टवेयर उपलब्ध कराया जाता है, शेष सभी संशाधनों तथा परिचालन का कार्य संबंधित विभाग के द्वारा किया जाता है। इस परियोजना में अब तक देश के 11 राज्यों में एनजीडीआरएस प्रणाली से पंजीयन कार्य किया जा रहा है।

एनजीडीआरएस प्रणाली में सभी राज्यों का डाटा एनआईसी के क्लाउड सर्वर में सुरक्षित रूप से संधारित होता है। केन्द्रीय रूप से डाटा संधारित होने से वेबसाईट के माध्यम से कहीं से भी सुरक्षित आई०डी० पासवर्ड के माध्यम से सभी प्रकार की आवश्यक रिपोर्ट प्राप्त करने की सुविधा है। एनजीडीआरएस साफ्टवेयर के क्रियान्वयन से पंजीयन प्रक्रिया सरलीकृत होने के साथ ही पंजीयन में लगने वाले समय में भी कमी आयेगी। राजस्व विभाग के भू-अभिलेख, ई-स्टाम्पिंग, आयकर विभाग, ई-चालान व बैंकिंग प्रणाली से जुड़े होने से विभिन्न प्रकार की व्यावहारिक सहूलियतें होंगी।
एनजीडीआरएस प्रणाली में ऑनलाईन आधार एवं पैन वेरिफिकेशन के लिए संबंधित एजेन्सी से इंटीग्रेशन की कार्यवाही की जाएगी। पंजीयन शुल्क ऑनलाईन जमा करने की सुविधा हेतु बैकों से इंटीग्रेशन की कार्यवाही भी शीघ्र ही पूर्ण कर ली जाएगी। पक्षकारों को पंजीयन कार्यालय में कम से कम समय लगे एवं सुविधाजनक रूप से पंजीयन कार्य संपादित हो इसके लिए एनजीडीआरएस प्रणाली का सरलीकरण किया गया है।

एनजीडीआरएस प्रणाली में ऑनलाईन आधार एवं पैन वेरिफिकेशन के लिए संबंधित एजेन्सी से इंटीग्रेशन की कार्यवाही की जाएगी। पंजीयन शुल्क ऑनलाईन जमा करने की सुविधा हेतु बैकों से इंटीग्रेशन की कार्यवाही भी शीघ्र ही पूर्ण कर ली जाएगी। पक्षकारों को पंजीयन कार्यालय में कम से कम समय लगे एवं सुविधाजनक रूप से पंजीयन कार्य संपादित हो इसके लिए एनजीडीआरएस प्रणाली का सरलीकरण किया गया है।

एनजीडीआरएस प्रणाली में राजस्व विभाग के साथ इंटीग्रेशन किया गया है। जिसके तहत् पंजीयन के दौरान अचल संपत्ति के खसरा नम्बर से स्वत्त्व की रीयलटाईम जांच करने का प्रावधान है। पंजीयन के उपरान्त नामांतरण की कार्यवाही के लिए आवश्यक जानकारी राजस्व विभाग के पोर्टल में ऑनलाईन प्रेषित किये जाने का प्रावधान है।

NGDRS प्रणाली आमजनता के लिए सुविधाजनक –

एनजीडीआरएस प्रणाली में दस्तावेजों के पंजीयन के लिए पक्षकार अथवा उसके प्रतिनिधि द्वारा प्रथम बार वेबसाईट https://www.ngdrs.cg.gov.in/NGDRS_CG के सिटीजन पार्ट में ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन करने के उपरान्त सिटीजन लॉगिन कर ऑनलाईन उपलब्ध फार्म में पक्षकारों तथा संपत्ति विवरण को भरने पर स्वतः बाजार मूल्य, स्टाम्प शुल्क एवं पंजीयन शुल्क की गणना हो जाती है। इसके उपरान्त पक्षकारों द्वारा पंजीयन हेतु सुविधानुसार समय एवं तिथि का चयन कर स्वेच्छापूर्वक अपाइन्टमेंट लिया जाकर निर्धारित तिथि में पंजीयन कार्यालय में उपस्थित होकर मूल दस्तावेज प्रस्तुत किया जाएगा। पंजीयन की सभी कार्यवाही पंजीयन अधिकारियों के द्वारा पंजीयन कार्यालय में संपादित की जायेगी। दस्तावेज के पंजीयन की कार्यवाही अल्प समय में पूर्ण की जाकर, दस्तावेज की स्केनिंग उपरान्त पक्षकार को मूल दस्तावेज की वापसी की जाती है।

पक्षकारों को दस्तावेज के पंजीयन की स्थिति से संबंधित समस्त जानकारी वेबसाईट https://www.ngdrs.cg.gov.in/NGDRS_CG तथा एसएमएस एलर्ट के माध्यम से दिये जाने का प्रावधान है। एनजीडीआरएस साफ्टवेयर को वर्तमान प्रचलित ई-पंजीयन प्रणाली की अपेक्षाकृत सरल बनाया गया है, नागरिकों के लिए सिटीजन पार्ट में प्रविष्टि की प्रक्रिया को समझने के लिए यूजर मैन्युअल भी उक्त वेबसाईट पर उपलब्ध कराया गया है।
दस्तावेज तैयार करने का कार्य करने वाले वकील, दस्तावेज लेखकों के लिए भी साफ्टवेयर के संचालन संबंधी प्रशिक्षण दिया जाना है। विभाग द्वारा सभी उपयोगकर्ताओं को प्रशिक्षित करने के साथ-साथ ऑनलाईन विडियों भी जारी किया गया है। जिसके क्यूआर कोड को स्कैन किया जाकर कोई भी उपयोगकर्ता ऑनलाईन प्रशिक्षण प्राप्त कर सकता है, क्यूआर कोड़ सभी पंजीयन कार्यालयों में चस्पा किया गया है।

कम्पूयटरीकृत पंजीयन प्रणाली की विशेषता

पक्षकार को ऑनलाईन डाटा की प्रविष्ट कर अपॉईन्टमेंट लेना होता है। कार्यालय मे किसी प्रकार की डाटा एन्ट्री नही होती है। उप पंजीयक द्वारा पंजीयन की सभी प्रक्रिया ऑनलाईन की जाती है। ऑनलाइन संपत्ति के बाजार मूल्य की सटीक गणना के साथ नियम आधारित मूल्यांकन होने से एनजीडीआरएस प्रणाली पारदर्शी है। पक्षकार द्वारा ऑनलाईन सभी जानकारी स्वतः प्रविष्टि किये जाने से, त्रुटि की संभावना कम एवं दस्तावेज की पर्याप्त जांच संभव। डिजीटल फोटो एवं हस्ताक्षर लिये जाने का प्रावधान होने से पंजीयन प्रणाली सुरक्षित एवं भरोसेमंद है। राजस्व विभाग से इंटीग्रेशन के फलस्वरूप विक्रयशुदा खसरे तथा मालिकाना हक की जांच करना आसान हो जाएगा।

 BREAKING : रायपुर में आईटी की दबिश, इन अधिकारियों के ठिकानों पर मारा छापा

BREAKING : रायपुर में आईटी की दबिश, इन अधिकारियों के ठिकानों पर मारा छापा

 रायपुर।  छत्तीसगढ़ में एक बार फिर आईटी (income tax raid) की टीम ने दबिश दी है, आईटी ने आज रायपुर, रायगढ़ समेत कई जिलों में रेड मारी है. रायपुर के विधानसभा रोड स्थित कृष्णा यूनाइटेड कॉम्प्लेक्स स्थित आल्प्स माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड के ठिकानों पर आईटी की टीम ने छापा मारा है. सेफायार ग्रीन्स स्थित मेन ऑफिस में आईटी की टीम दस्तावेजों की जांच कर रही है.

बताया जा रहा है कि, रायगढ़ स्थित कोयला कारोबारी और इंडस एनर्जी के पार्टनर बंटी डालमिया के पार्क एवेन्यू स्थित घर और प्लांट में भी आईटी (income tax raid) की टीम जांच कर रही. इनकम टैक्स के लगभग 100 से ज्यादा अधिकारी एवं कर्मचारी की मौजूदगी में बंटी डालमिया के घर, ऑफिस और प्लांट में कार्रवाई जारी है.

इनकम टैक्स के कर्मचारी-अधिकारी लगभग 20 से ज्यादा गाड़ियों में बंटी डालमिया के घर, ऑफिस और प्लांट में करीब सुबह 9 पहुंचे. बताया जा रहा कि बंटी डालमिया कोयला व्यवसाय के अलावा इंडस एनर्जी में पाटनर के साथ ही ओड़िशा में भी कई संस्थान में पार्टनर है. इसके अलावा खुद कई संस्थान को संचालित करते हैं.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 22 जनवरी को दोपहर 2:30 बजे तक प्रदेश के सभी शासकीय संस्थानों में की अवकाश की घोषणा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 22 जनवरी को दोपहर 2:30 बजे तक प्रदेश के सभी शासकीय संस्थानों में की अवकाश की घोषणा

 रायपुर : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने 22 जनवरी को दोपहर 2:30 बजे तक प्रदेश के सभी शासकीय संस्थानों में की अवकाश की घोषणा

अयोध्या में भगवान रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर बड़ी घोषणा

अपने आराध्य के प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर को देखने का मिलेगा सभी को मौका

भगवान राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ में भी रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर प्रदेशवासियों में जबरदस्त उत्साह

मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से चर्चा कर दी है जानकारी

BREAKING : राज्य सरकार का बड़ा फैसला, अब हाई और हायर सेकेण्डरी स्कूलों के प्राचार्य होंगे शाला प्रबंधन समिति के प्रभारी अध्यक्ष, आदेश जारी

BREAKING : राज्य सरकार का बड़ा फैसला, अब हाई और हायर सेकेण्डरी स्कूलों के प्राचार्य होंगे शाला प्रबंधन समिति के प्रभारी अध्यक्ष, आदेश जारी

 रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए  हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति (एसएमडीसी) के अध्यक्ष एवं मनोनीत सदस्यों को तत्काल प्रभाव से पृथक कर दिया है। इन शालाओं में पदस्थ प्राचार्यों को अस्थायी रूप से प्रभारी अध्यक्ष मनोनीत किया है।

 
वहीं स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आज यहां मंत्रालय से जिसका आदेश भी जारी कर दिया है। उल्लेखनीय है कि शासन द्वारा राष्ट्रीय शासकीय मिशन के अंतर्गत संचालित हाई स्कूलों में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति (एसएमडीसी) का गठन 31 मार्च 2012 को किया गया था।

 
CG BREAKING : राज्य सरकार का बड़ा फैसला, अब हाई और हायर सेकेण्डरी स्कूलों के प्राचार्य होंगे शाला प्रबंधन समिति के प्रभारी अध्यक्ष, आदेश जारी 
राजधानी में आज छाए रहेंगे बादल, कई इलाकों में कड़ाके की ठंड तो कई इलाकों में बारिश की भी संभावना

राजधानी में आज छाए रहेंगे बादल, कई इलाकों में कड़ाके की ठंड तो कई इलाकों में बारिश की भी संभावना

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के कई संभाग में पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से मौसम में बदलाव देखने को मिला है।इसके चलते बिलासपुर, कोरबा और जशपुर में ठंड बढ़ गई है। इन क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड और शीतलहर चलने की संभावना है।

प्रदेश के मौसम में एक बार फिर बदलाव हुआ है। कई इलाकों में ठंड वापस लौटी है। बताया जा रहा है कि अगले तीन दिनों तक तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार, 2 से 3 डिग्री तक गिरावट होने की संभावना है। वहीं प्रदेश में एक दो स्थानों में हल्की बारीश की संभावना है। रायपुर के आसमान में बादल छाए रहेंगे।आपको बता दें कि प्रदेश में पिछले कुछ दिनों में ठंड की कमी देखने को मिली थी जिसके बाद एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिला है। कई इलाकों में कड़ाके की ठंड तो कई इलाकों में बारिश की भी संभावना जताई जा रही है।

स्थानीय निवासियों को 5 साल की छूट मामले में आदेश जारी, पुलिस विभाग में नहीं लागू होगा ये निर्देश

स्थानीय निवासियों को 5 साल की छूट मामले में आदेश जारी, पुलिस विभाग में नहीं लागू होगा ये निर्देश

 रायपुर । अभ्यर्थियों को उम्र सीमा में मिली 5 साल की छूट को लेकर कैबिनेट के फैसले के बाद अब राज्य सरकार ने आदेश जारी कर दिया है। छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासियों को अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष में दी गई 5 वर्ष की छूट को कैबिनेट में 5 साल के लिए और बढ़ा दिया गया है। अभ्यर्थियों को आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट का लाभ 31 दिसंबर 2028 तक प्राप्त होगा।

मंत्रिपरिषद ने बैठक में यह भी निर्णय लिया कि अन्य विशेष वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में मिल रही छूट पहले जैसे ही मिलती रहेगी। सभी छूटों को मिलाकर अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष होगी। यह छूट गृह (पुलिस) विभाग के लिए लागू नही होगी परंतु वर्तमान में छत्तीसगढ़ पुलिस के जिला पुलिस आरक्षक संवर्ग के लिए लंबे समय से चल रही भर्ती प्रक्रिया में अभ्यर्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए मंत्रिपरिषद ने यह भी फैसला लिया है कि पुलिस आरक्षक संवर्ग के पुरूष अभ्यर्थियों को उच्चतर आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट दी जाएगी।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ पुलिस के जिला पुलिस आरक्षक संवर्ग में भर्ती के लिए वर्ष 2018 में 2259 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। इसके पश्चात लगभग 5 वर्ष के बाद 4 अक्टूबर 2023 को आरक्षक संवर्ग के 5967 रिक्त पदों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है, जिसके लिए अभ्यर्थियों से ऑनलाईन आवेदन लेने की प्रक्रिया जारी है। कैबिनेट के इस निर्णय से आरक्षक संवर्ग के लिए जारी भर्ती प्रक्रिया में पुरूष अभ्यर्थियों को उच्चतर आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट मिलेगी, जिसके चलते राज्य के लाखों युवा जो पूर्व निर्धारित आयु सीमा के चलते आवेदन करने से अपात्र हुए हैं, उन्हें इस छूट के चलते पुलिस आरक्षक संवर्ग की भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकेगा।

मंत्रिपरिषद की बैठक में एक और अहम फैसला लिया गया। जिसके तहत विशुद्ध रूप से राजनीतिक आंदोलनों से संबंधित प्रकरणों की न्यायालयों से वापसी के लिए मंत्रिपरिषद की एक उपसमिति गठित की जाएगी, जो इन प्रकरणों पर विचार-विमर्श कर आगे की कार्यवाही के लिए अपनी अनुशंसा देगी।

BREAKING : कई IAS अधिकारियों की नवीन पदस्थापना, सुब्रत साहू छग के प्रशासन अकादमी के महानिदेशक नियुक्त

BREAKING : कई IAS अधिकारियों की नवीन पदस्थापना, सुब्रत साहू छग के प्रशासन अकादमी के महानिदेशक नियुक्त

 रायपुर। राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी। जारी आदेश में सुब्रत साहू, जनक प्रसाद पाठक और महेंद्र सिंह सवन्नी के नाम शामिल है।

महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय में चला नवरंग का जादू

महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय में चला नवरंग का जादू

रायपुर :  जनवरी शहर के गांधी चौक स्थित महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय का वार्षिक उत्सव नवरंग 2024 का शानदार आयोजन रविंद्र मंच कालीबाड़ी में आयोजित हुआ इस आयोजन में मुख्य अतिथि सांसद रायपुर लोकसभा क्षेत्र सुनील सोनी थे वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय संचालन समिति के अध्यक्ष अजय तिवारी ने की आयोजन में विशेष रूप से प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष राकेश गुप्ता सचिव अनिल तिवारी प्राचार्य डॉ देवाशीष मुखर्जी , सुरेश शुक्ला  अन्य महाविद्यालय बक प्राचार्य एवम  प्रबंध समिति के सभी सदस्यों की विशेष उपस्थिति रही मुख्य अतिथि सुनील सोनी जी ने कहा कि आज का दिन का इंतज़ार  प्रत्येक छात्रों को  रहता है जिसमें वह पढ़ाई से दूर केवल और केवल मनोरंजन में खो जाना चाहता है और यही भाव उसे अगली परीक्षा में ले जाने के लिए शक्ति प्रदान करता है जिससे कि वह अपनी वार्षिक परीक्षा में पढ़ाई को निरस न मानते हुए अपने जीवन मे  आगे बढ़ने का मार्ग समझे आयोजन में नवरंग की थीम पर छात्र- छात्राओं ने शानदार  परफॉर्मेंस दी शुरुआत खुशी त्रिपाठी के गणेश वंदना से हुई कार्यक्रम में बारहमासी डांस और रामायण डांस ने जमकर माहौल बनाया धीरे-धीरे उत्साह में छात्र-छात्राएं माहौल के अनुरूप अपनी जगह पर खड़े होकर नृत्य में शामिल होकर मनोरंजन किया वहीं समय की पगडंडी बढ़ती चली गई और गुंजा दीप के महिषासुर डांस के बाद थर्ड जेंडर थीम पर विषय की गंभीरता को भी नृत्य की जरिए प्रस्तुत किया गया जिसे उपस्थित दर्शकों की भरपूर प्रशंसा और तारीफ मिली बाद में पंजाबी और बंगाली डांस में खूब माहौल बनाया रविंदर मंच कालीबाड़ी के सभागार में योग नृत्य ने भी तालियां जमकर तालियां बजी वही विष्णु जगत के निर्देशन में संबलपुरी डांस और मनीष कौशल के मणिकर्णिका डांस दक्षिण भारत की झलक पेश कर दी जबकि द्रौपदी डांस सोनाली ग्रुप के द्वारा पेश किया गया तो ऊपर बैठी छात्राओं ने तालिया से अभिनंदन किया अंतिम प्रस्तुति में लेजी बॉयज राष्ट्रीय सेवा योजना समूह के समूह के द्वारा ओ मानसू के निर्देशन में प्रस्तुत किया गया जिसे भरपूर सराहना मिली कार्यक्रम के बीच में अतिथियों के द्वारा अभिनंदन और छात्र-छात्राओं के उत्साह में संबोधन के जरिए परिचय और शुभकामनाएं रखी गई इसी से छात्र-छात्राएं काफी प्रोत्साहित हुए और अतिथियों का अभिवादन स्वीकार कर सैफ और सोहेल म्यूजिक आर्केस्ट्रा ग्रुप के परफॉर्मेंस को भी बढ़ती हुई धड़कन के साथ तारीफ और सराहना मिली आयोजन में अनुशासन बनाए रखने के लिए महाविद्यालय समिति के शिक्षक और शिक्षिकाओं ने व्यवस्था में जाकर छात्रों को नियंत्रित किया इस तरह पूरा आयोजन एक विशेष परिपाटी के साथ देर शाम 6:00 बजे समाप्त हो गया ।