नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
‘हम सबके राम’ कॉफी टेबल बुक और ‘रामो विग्रहवान धर्म’ : कैलेंडर का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया विमोचन

‘हम सबके राम’ कॉफी टेबल बुक और ‘रामो विग्रहवान धर्म’ : कैलेंडर का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया विमोचन

 रायपुर। अयोध्या धाम के श्रीराम जन्मभूमि में निर्मित भव्य मंदिर में आज श्री रामलला के नूतन विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के जनसंपर्क विभाग की ओर से श्री राम के अयोध्या धाम और वनवास काल में छत्तीसगढ़ यात्रा से जुड़ी स्मृतियों पर आधारित कॉफ़ी टेबल बुक “हम सबके राम” व विशेष कैलेंडर “रामो विग्रहवान धर्मः” का विमोचन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कर कमलों से माता शबरी की भूमि शिवरीनारायण में किया गया।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रभारी ओम माथुर, गौसेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष राजेश्री महंत रामसुंदर दास, सांसद गुहाराम अजगले, आयुक्त जनसंपर्क मयंक श्रीवास्तव, संभागायुक्त शिखा राजपूत तिवारी, आईजी अजय यादव, कलेक्टर आकाश छिकारा, एसपी विजय अग्रवाल, अपर संचालक जनसंपर्क जे एल दरियो उपस्थित रहे।

“रामो विग्रहवान धर्मः” कैलेंडर में अयोध्या धाम श्रीराम जन्मभूमि पर निर्मित भव्य मंदिर के साथ श्री रामलला की बेहद मनमोहक तस्वीर को समाहित किया गया है।

 
CG BREAKING : कार से लाखों का गांजा जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

CG BREAKING : कार से लाखों का गांजा जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

 महासमुंद। जिले में पुलिस ने अवैध नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बसना पुलिस ने उड़ीसा की ओर से लग्जरी कार में गांजा भरकर आ रहे दो व्यक्तियों को लाखों के गांजे के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

दरअसल, बसना थाना पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहनों को चेक करते हुए परसकोल चौक बंशुला के पास पेट्रोलिंग कर रही थी और उसी दौरान वाहन टाटा आर्या क्रमांक CG12R6186 का चालक पुलिस वाहन को देखकर हड़बड़ा कर वाहन को मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा। जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया और भागने का कारण पूछने पर अपने कार के पीछे डिक्की में गांजा होना बताया।

कार में बैठे व्यक्तियो से उनका नाम पता पूछने पर अपना नाम बालक दास पात्रे उम्र 21 साल निवासी भुन्डा, बिलासपुर और सुमीत बिसी उम्र 22 वर्ष निवासी सागरपाली, देवगांव उडिसा का रहने वाला बताया जिनके कब्जे से 17 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 8, लाख 50 हजार रूपये घटना में प्रयुक्त टाटा आर्या कार कीमती 6, लाख रूपये, दो नग मोबाईल कीमती 10, हजार- रूपये ,नगदी रकम 1500 रूपये कुल किमती 14, लाख 61, हजार 500 रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा 20(ख) एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपीयों को ज्युडिसियल रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया है।

नवा रायपुर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोगों में देखा गया भारी उत्साह, पूजा-अर्चना और भजन गायन के हुए कार्यक्रम

नवा रायपुर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोगों में देखा गया भारी उत्साह, पूजा-अर्चना और भजन गायन के हुए कार्यक्रम

 रायपुर। अयोध्या में  रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे प्रदेश में खुशी उमंग एवं उत्साह का माहौल है। नवा रायपुर में भी लोगों में भारी उत्साह एवं उमंग देखी गई। नवा रायपुर में जगह-जगह भक्ति-भाव में पूजा-अर्चना के कार्यक्रम आयोजित किए गए। मंत्रालय के पास स्थित हनुमान मंदिर में अपार उत्साह के साथ पूजा-पाठ भजन गायन के कार्यक्रम आयोजित हुए। जिसमें मंत्रालयीन अधिकारी कर्मचारियों सहित क्षेत्र के नागरिक शामिल हुए। नवा रायपुर क्षेत्र में एलईडी के माध्यम से अयोध्या में आयोजित भव्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी लोगों ने देखा। अटल नगर नवा रायपुर के सेक्टर-27, 28, 29 एवं 30 सहित ग्राम राखी, नवागांव, खपरी सहित अन्य गांव के ग्रामीणजन भजन कीर्तन, पूजा और प्रसाद वितरण के माध्यम से रामोत्सव के आयोजन में शामिल हुए।

कांग्रेस ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए की कोऑर्डिनेटर्स की नियुक्ति, छत्तीसगढ़ में इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी

कांग्रेस ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए की कोऑर्डिनेटर्स की नियुक्ति, छत्तीसगढ़ में इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी

 रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए कोऑर्डिनेटर्स की नियुक्ति की है। यह नियक्ति उन राज्यों के लिए की गई है, जहां से राहुल गांधी की न्याय यात्रा गुजरेगी। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में धीरज गुर्जर और उषा नायडू को कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया है, जो कि छत्तीसगढ़ में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए पीसीसी से कॉर्डिनेट करेंगे।

देखें AICC द्वारा जारी कोऑर्डिनेटर्स की सूची और आदेश –

BREAKING : बच्चों से भरी स्कूल बस में लगी आग…मचा अफरा, सभी बच्चों को…

BREAKING : बच्चों से भरी स्कूल बस में लगी आग…मचा अफरा, सभी बच्चों को…

 कोरबा :  छत्तीसगढ़ के कोरबा में बच्चों से भरी स्कूली बस में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि बस में सवार स्कूली बच्चे और शिक्षक पिकनिक मनाकर घर लौट रहे थे,उसी दौरान बस में अचानक आग लग गई,जिसके बाद अफरा,तफरी मच गई। हालांकि समय रहते बस में सवार सभी लोगों को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।

जानकारी के मुताबिक पूरा मामला बालको थाना इलाके की बताई जा रही है,जहां स्कूली बच्चे और शिक्षक रतनपुर से सतरेंगा से पिकनिक मनाने पहुंचे थे,जहां से वापस लौटने के दौरान बस में अचानक आग लग गई, और देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई, वहीं वक्त रहते सभी बच्चों को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया और सभी लोग सुरक्षित बच गए। बताया जा रहा है कि बस में 40 से 50 की संख्या में बच्चे और शिक्षक सवार थे।

इधर मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों और राहगीरों की मदद से किसी तरह आग को बुझाया,बस में आग किस वजह से लगी ये अभी स्पष्ट नहीं हो,फिरहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है

शिवरीनारायण से भगवान राम का पुराना नाता, यहीं श्रीराम ने माता शबरी के जूठे बेर खाए

शिवरीनारायण से भगवान राम का पुराना नाता, यहीं श्रीराम ने माता शबरी के जूठे बेर खाए

 यहां के अक्षय वट के दोने में माता शबरी ने रखे थे बेर

 रायपुर: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चाम्पा जिले से भगवान राम का बहुत करीब से नाता है। यहां प्रभु श्रीराम ने वनवास का अधिक समय बिताया है, मान्यता है यहां प्रभु श्री राम ने शबरी के जूठे बेर खाए थे। यहां एक पेड़ ऐसा है जिसके पत्तों की आकृति दोने के सामान है, माता शबरी ने इसी दोने में राम लक्ष्मण को बेर रख कर खिलाए थे, इस वट वृक्ष का वर्णन सभी युगों में मिलने के कारण इसे अक्षय वट वृक्ष के नाम से जाना जाता है।

जांजगीर-चांपा जिले की धार्मिक नगरी शिवरीनारायण को गुप्त प्रयाग कहा जाता है। यहां तीन नदी, महानदी, शिवनाथ और जोक नदी कर त्रिवेणी संगम है। शिवरीनारायण का नाम माता शबरी और नारायण के अटूट स्नेह के कारण पड़ा और भक्त का नाम नारायण के आगे रखा गया। बड़े मंदिर यानी नर नारायण मंदिर के पुजारी प्रसन्न जीत तिवारी ने बताया कि शिवरीनारायण को छत्तीसगढ़ के जगन्नाथपुरी के नाम से जाना जाता है। मान्यता है कि इसी स्थान पर प्राचीन समय में भगवान जगन्नाथ स्वामी का मूल स्थान शिवरीनारायण रहा। आज भी साल में एक दिन माघी पूर्णिमा में भगवान जगन्नाथ शिवरीनारायण आते हैं, यहां मंदिर में रोहिणी कुण्ड है जिसका जल कभी कम नहीं होता, भगवान नर नारायण के चरण कुंड में जल हमेशा अभिषेक करता है।

शिवरीनारायण मठ मंदिर के पुजारी त्यागी जी महराज ने बताया कि छत्तीसगढ़ मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का ननिहाल और उनकी कर्मभूमि भी है। 14 वर्षों के कठिन वनवास काल में श्रीराम ने अधिकांश समय छत्तीसगढ़ में ही बिताया। माता कौशल्या की जन्मभूमि के कारण छत्तीसगढ़ में श्रीराम को भांजे के रूप में पूजा जाता है।

उन्होंने शिवरीनारायण धाम के बारे में बताया कि यही वो पावनभूमि है जहां भक्त और भगवान का मिलन हुआ था। भगवान राम ने शबरी की तपस्या से प्रसन्न होकर न केवल उन्हें दर्शन दिए बल्कि उनकी भक्ति और भाव को देखकर जूठे बेर भी खाए। आज भी शबरी और राम के मिलन का ये पवित्र स्थान आस्था का केंद्र बना हुआ है।

अयोध्या में प्रभु राम मंदिर निर्माण पूरा होने के बाद शिवरीनारायण में भी प्रभु के प्राण प्रतिष्ठा के इस दिन को खास बनाया गया है, सभी मंदिर को दूधिया रोशनी और झालर के अलावा दीपों से सजाने और दिनभर भजन कीर्तन और भंडारा प्रसाद वितरण करने की तैयारी की गई है। कुल मिलाकर धार्मिक नगरी शिवरीनारायण भी राममय हो गया है।

 बड़े भाई की हत्या करने वाले छोटे भाई को पुलिस ने 24 घण्टों के अन्दर किया गिरफ्तार

बड़े भाई की हत्या करने वाले छोटे भाई को पुलिस ने 24 घण्टों के अन्दर किया गिरफ्तार

  कोण्डागांव – जिले के अनंतपुर पुलिस को बड़े भाई की हत्या करने वाले आरोपी छोटे भाई को 24 घंटो मे हि गिरफ्तार करने मे सफलता मिली है । पुलिस ने आरोपी छोटे भाई गिरफ्तार कर जेल भेजा है ।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 21 जनवरी को प्रार्थी पीलाराम बघेल पिता लक्ष्मण बघेल उम्र 29 वर्ष निवासी कुलझर थाना अनंतपुर के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि लखपति मण्डावी व बाबुलाल मण्डावी दोनों सगे भाई है। लखपति मण्डावी रोज शराब पीने का आदी था शराब पीकर के वह रोज अपने घर में भाई बाबुलाल से लड़ाई झगड़ा करता था दिनांक 20 जनवरी के शाम रात करीबन 08 से 09 बजे के बीच लखपति मण्डावी शराब पीकर के घर में अपने भाई बाबूलाल से मारपीट कर रहा था।

तब बाबुलाल मण्डावी ने गुस्से में आकर के भाई लखपति मण्डावी के दोनों हाथों को गमछा से बांधकर के लकड़ी के मोटा डण्डा से उसके सिर हाथ पैर पर वार करके उसकी हत्या कर दी है। प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट के आधार पर थाना अनंतपुर में आरोपी बाबुलाल मण्डावी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 04/2024 धारा 302 भादवि. कायम किया था।

हत्या के आरोपी को गिरफ्तार करने हेतु पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दौलत राम पोर्ते के मार्गदर्शन में 21 जनवरी को अनुविभागीय अधिकारी निमितेष सिंह के नेतृत्व में अनंतपुर पुलिस के द्वारा घटना स्थल ग्राम कुलझर जाकर के आरोपी बाबुलाल मण्डावी पिता दल्लुराम मण्डावी उम्र 28 वर्ष ग्राम कुलझर को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त एक नग मोटा लकड़ी के डण्डा को जप्त किया गया। सम्पूर्ण कार्यवाही में उप निरीक्षक आंनद सोनी, सउनि. अभिराम मेश्राम, प्र.आर. भूपेन्द्र मरकाम, प्रआर. भावेश मण्डावी, आर. लक्ष्मी बघेल, आर. शालिक कश्यप का महत्वपूर्ण भूमिका थी।

प्रभु श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचे दूधाधारी मठ, राम दरबार का किया दर्शन

प्रभु श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचे दूधाधारी मठ, राम दरबार का किया दर्शन

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर के दूधाधारी मठ पहुंचे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अयोध्या में हो रही प्रभु  रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर रायपुर के दूधाधारी मठ पहुंचकर राम दरबार का दर्शन किया। मुख्यमंत्री साय ने मंदिर परिसर में भगवान राम, माता जानकी, भगवान  लक्ष्मण, संकट मोचन हनुमान जी,  स्वामी बाला जी भगवान की पूजा अर्चना की। उन्होंने गौ माता को भी भोग लगाया।

खौफनाक वारदात : पति ही निकला पत्नी का कातिल, पहले गला घोंटकर उतारा मौत के घाट फिर चूल्हे में सिर रखकर जलाया, जानिए क्या है मामला

खौफनाक वारदात : पति ही निकला पत्नी का कातिल, पहले गला घोंटकर उतारा मौत के घाट फिर चूल्हे में सिर रखकर जलाया, जानिए क्या है मामला

कोरबा। जिले के बांगो थाना क्षेत्र के एतमानगर के डूमरमुड़ा में आगजनी से हुई महिला की मौत का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. महिला का हत्यारा कोई और नहीं बल्कि उसका ही पति निकला. आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. बताया जा रहा है पति-पत्नी के बीच कुछ दिनों से विवादचल रहा था, दोनों शराब पीने के आदि थे. पति बार बार पत्नी को शराब पीने से माना करता था लेकिन पत्नी के नहीं मानने पर पति आवेश में आकर पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दिया और उसे चूल्हे में जला दिया था.

एत्मानगर पंचायत डुमरमुड़ा में बीते दिनों आगजनी से एक महिला कि मौत हो गई थी. मृतिका का नाम ब्रिजबाई था जो कि एतमानगर में आंगनबाड़ी सहायिका के रूप मे कार्य कर रही थी. महिला के बच्चे काम करने के लिए घर से बाहर गए हुए थे, वह अपने पति कृष्णा टेकाम के साथ घर पर रहती थी. पति और पत्नी दोनों ही शराब के आदि थे. इस वजह से दोनों के बीच रोजाना विवाद होता था.

पति कृष्णा टेकाम हमेशा अपनी पत्नी कों शराब पीने के लिए मना करता था ताकि गावं, समाज में उसकी इज्जत बनी रहे. लेकिन आदत से मजबूर पत्नी अपनी पति कि बात नहीं मानती थी और आय दिन शराब के नशे मे धुत रहती थी. इससे आहत पति का गुस्सा बढ़ते गया और सुबह विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी पति पहले तो गला घोंटकर अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया. उसके बाद किचन में बने चुल्हे में पत्नी का सिर घुसाकर कपड़ो से जला दिया. इस घटना की जानकारी सरपंच और ग्राम वासियों ने पुलिस को दी. मामले में बांगो पुलिस और कटघोरा पुलिस की सयुंक्त टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच की. मामले में पड़ोसियों समेत पति कृष्णा टेकाम से भी कड़ाई से पूछताछ की गई. इस दौरान मृतिका का पति कृष्णा टेकाम बहाने बनाया कि उसकी पत्नी की जब हुई वह उस समय वह जंगल गया हुआ था.

लेकिन मामले में पुलिस ने जैसे जांच आगे बढ़ाई तो रात भर में गुत्थी सुलझ गई. पुलिस की कड़ाई के बाद आरोपी पति कृष्णा टेकाम ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. हत्या मामले में पुलिस ने धारा 302, 201 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी पति को जेल भेज दिया है.

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, ध्वस्त किया नक्सलियों का कैंप, नक्‍सल सामग्री भी बरामद

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, ध्वस्त किया नक्सलियों का कैंप, नक्‍सल सामग्री भी बरामद

 सुकमा। जिले में सर्चिंग पर निकले पुलिस के जवानों ने नक्सलियों का कैंप ध्वस्त कर दिया है। जवानों ने नक्सलियों के कैंप से बड़ी मात्रा में सामग्री बरामद किया है।

दरअसल, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बुर्कलंका इलाके में कोंटा व किस्टाराम एरिया कमेटी के कई बड़े नक्सलियों की मौजूदगी है। इस सूचना पर डीआरजी व कोबरा 207 बीएन के जवान बुर्कलंका इलाके में सर्चिंग पर निकले थे।

सर्चिंग के दौरान जवानों को नक्सलियों द्वारा बनाए गए कैंप मिले। जवानों को इस कैंप में नक्सलियों के सामग्री बरामद हुए हैं। जवानों ने कैंप से मिले सामान को नष्ट कर दिया और इसके बाद कैंप को भी ध्वस्त कर दिया।

प्रश्नों में बहुत ताकत होती है, ये लोकतंत्र की आत्मा है: अजय चंद्राकर

प्रश्नों में बहुत ताकत होती है, ये लोकतंत्र की आत्मा है: अजय चंद्राकर

 रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायकों को विधानसभा की कार्यप्रणाली एवं संसदीय प्रक्रियाओं से अवगत कराने के लिए आयोजित दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम के द्वितीय दिवस के प्रथम सत्र में अतिथि वक्ता के रूप में विधायक एवं पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने प्रश्नकाल का महत्व, प्रश्नों के प्रकार, आधे घंटे की चर्चा, विषयों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

वहीं कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने विधायकों को बजट, बजट बनाने की प्रक्रिया, उसके प्रकार तथा निर्धारण के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा भी उपस्थित थे।

आर्थिक स्थिति को देखकर ही बजट का होता है निर्धारण

अजय चंद्राकर ने नवनिर्वाचित विधायकों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रश्नों में बहुत ताकत होती है। ये लोकतंत्र की आत्मा होती है। इसके माध्यम से जनता की प्रतिवेदनाएं परिलक्षित होती है। प्रश्नकाल का सही ढंग से प्रयोग कर एक सशक्त विधायक बना जा सकता है। प्रश्नकाल के लिए कार्यपालिका विधानमंडल एवं मंत्रीमंडल भी सामूहिक रूप से उत्तरदायी होते है। इसके माध्यम से राज्य के कार्य को जनता के समक्ष लाया जाता है।

उन्होंने प्रश्नों के प्रकार तारांकित, अतारांकित एवं अल्प सूचना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि एक दिन में विधायक अधिकतम चार प्रश्न पूछ सकते है। इसके लिए उन्हें 21 दिन पूर्व प्रश्न की सूचना देनी होती है। प्रश्न काल रोमांचक होना चाहिए, ये आपकी तैयारी पर ही निर्भर करती है, जिससे आप अच्छे प्रश्न पूछ सके। आपके प्रश्नों में जन आकांक्षा, आपकी तत्परता, समर्पण, मौलिकता एवं गंभीरता दिखाई देनी चाहिए। उन्होंने नवनिर्वाचित विधायकों से आग्रह किया कि आप ऐसा प्रश्न करें, जिससे जनता को लाभ मिले। विधानसभा में हमें सदैव विद्यार्थी भाव से प्रवेश करना चाहिए, सीखते रहना चाहिए।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने नवनिर्वाचित विधायकों को बजट का अर्थ, बजट बनाने की प्रक्रिया, उसके प्रकार तथा निर्धारण के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महालेखाकार, एक्सक्यूटिव, विधानसभा की समितियों के माध्यम से आर्थिक नियंत्रण देखा जाता है, ताकि वित्तीय अनुशासन बना रहे। आर्थिक स्थिति को देखकर ही आगामी बजट का निर्धारण किया जाता है।

केंद्र और राज्य सरकार का एक ही मापदण्ड पर आय और व्यय को ध्यान रखकर बजट बनाया जाता है। उन्होंने बजट को लेकर विधायकों की जिज्ञासा को भी शांत किया। प्रबोधन कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अजय चंद्राकर और पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने पूर्व विधानसभा डॉ. प्रेम प्रकाश पाण्डेय का आभार व्यक्त किया।

उपमुख्यमंत्री अरूण साव और वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने की विभागीय बजट की समीक्षा

उपमुख्यमंत्री अरूण साव और वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने की विभागीय बजट की समीक्षा

 रायपुर। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने उपमुख्यमंत्री अरूण साव की उपस्थिति में लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी व नगरीय प्रशासन विभाग के बजट सत्र को लेकर विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा एवं समीक्षा बैठक की।मंत्री चौधरी एवं डिप्टी साव ने बैठक में महत्वपूर्ण योजनाओं के बजट को लेकर विभागीय अधिकारियों से विस्तारपूर्वक चर्चा की। बैठक में नगरीय निकायों के अधोसंरचना, स्मार्ट सिटी रायपुर- बिलासपुर, राजकीय राजमार्गों के निर्माण व रखरखाव एवं अमृत मिशन जैसी विभिन्न योजनाओं के बजट तथा अनुदान को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान जल की गुणवत्ता की ऑनलाइन मॉनिटरिंग, जल जीवन मिशन डैश बोर्ड एवं राज्य पोर्टल निर्माण जैसे महत्वपूर्ण सुझाव भी प्राप्त हुए।

श्री चौधरी एवं श्री साव ने विभागों के बजट की  समीक्षा एवं महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए।

BREAKING : भारत जोड़ो न्याय यात्रा के उचित संचालन के लिए AICC ने की विशेष समन्वयकों की नियुक्ति, छत्तीसगढ़ में इन्हें मिली जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

BREAKING : भारत जोड़ो न्याय यात्रा के उचित संचालन के लिए AICC ने की विशेष समन्वयकों की नियुक्ति, छत्तीसगढ़ में इन्हें मिली जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

 रायपुर : AICC ने तत्काल प्रभाव से 11 राज्यों में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के उचित संचालन और समन्वय के लिए निम्नलिखित सचिवों को विशेष समन्वयक के रूप में प्रतिनियुक्त किया है।

कौशल्या धाम चंदखुरी में 22 जनवरी को होगा भव्य रामोत्सव का आयोजन

कौशल्या धाम चंदखुरी में 22 जनवरी को होगा भव्य रामोत्सव का आयोजन

 अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के लोक कलाकार देंगे भक्तिमय प्रस्तुति

रायपुर ; अयोध्या में श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर चंदखुरी स्थित कौशल्या धाम में 22 जनवरी की संध्या को रामोत्सव का भव्य आयोजन होगा। संस्कृति और पर्यटन मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य और सांसद श्री सुनील सोनी के अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के लोक कलाकार मानस गायन और भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगे।

छत्तीसगढ़ शासन के पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित किए जा रहे भव्य रामोत्सव का आयोजन माता कौशल्या धाम परिसर में शाम 5ः30 बजे से प्रारंभ होगा। इस मौके पर विशेष डाक टिकिट विमोचन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध लोक कलाकार श्री राकेश तिवारी एवं साथी द्वारा राम वन गमन नृत्य नाटिका की प्रस्तुति कार्यक्रम में देंगे। इसके अलावा श्रीमती गोपा सान्याल एवं साथी द्वारा राम भजन, श्रीमती अल्का चंद्राकर एवं साथी द्वारा भजन, जसगीत एवं लोकगीत के साथ ही अनेक मानस मंडली द्वारा मानस गायन प्रस्तुत किए जाएंगे।

BREAKING : हाईकोर्ट की नाराजगी का भी नही दिख रहा असर...नही सुधर रही है शहर की ट्रैफिक व्यवस्था

BREAKING : हाईकोर्ट की नाराजगी का भी नही दिख रहा असर...नही सुधर रही है शहर की ट्रैफिक व्यवस्था

बिलासपुर : हाईकोर्ट की नाराजगी के बावजूद शहर की ट्रैफिक व्यवस्था नही सुधर रही है। आपको बता दें कि, गत दिन एम्बुलेंस हादसे के बाद हाईकोर्ट ने नाराजगी जाहिर कर डीजीपी,कलेक्टर व बिलासपुर पुलिस को फटकार लगाकर रोड मैप तैयार करने निर्देशित किया था। उसके बाद कलेक्टर एसपी दल बल के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पैदल घूमकर ट्रैफिक व्यवस्थाओं का जायजा लेकर कार्यवाही करने निर्देश दिए।

कार्यवाही के कुछ दिनों तक व्यवस्था ठीकठाक नजर आयी।लेकिन देखरेख के आभाव में शहर की ट्रैफिक व्यवस्था फिर से चरमरा गई है।गोलबाजार, सदर बाजार,पुराना बस स्टैंड,तेलीपारा,राजीव प्लाजा सहित व्यापार विहार की ट्रैफिक व्यवस्था अस्त व्यस्त नजर आई।

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने 23 जनवरी को किया बंद का आह्वान...बस्तर और सरगुजा संभाग में फेंके फर्चे

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने 23 जनवरी को किया बंद का आह्वान...बस्तर और सरगुजा संभाग में फेंके फर्चे

 बस्तर। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने 23 जनवरी को बस्तर और सरगुजा संभाग में बंद का आह्वान किया है। बस्तर के बीजापुर जिले में क्रॉस फायरिंग में मासूम की मौत, हसदेव में जंगल कटाई और राम मंदिर का इस्तेमाल चुनाव में करने के विरोध में नक्सलियों ने बस्तर और सरगुजा संभाग बंद आह्वान किया है। नक्सली लीडर मंगली ने प्रेस नोट जारी कर राज्य और केंद्र सरकारों पर भी कई आरोप लगाए हैं।

उत्तर सब जोनल ब्यूरो की प्रवक्ता और हार्डकोर नक्सली मंगली के प्रेस नोट में लिखा है कि, 1 जनवरी 2024 को मुदवेंडी गांव में पुलिस ने अंधाधुंध फायरिंग की थी। पुलिस की गोली लगने से ही 6 माह की मासूम की मौत हुई है। लेकिन पुलिस इसे क्रॉस फायरिंग बता रही है। बच्ची को न्याय दिलाने की मांग को लेकर लगातार गांव वाले आंदोलन कर रहे हैं।

 मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात

मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज यहां राज्य अतिथि गृह पहुना में छत्तीसगढ़ वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय को प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि बोर्ड फ़ॉर वेटरन क्रिकेट इन इंडिया (बीवीसीआई)द्वारा आगामी 22 फ़रवरी से 3 मार्च तक देहरादून में इंडियन वेटरन प्रीमियर लीग का आयोजन किया जाएगा।

 इस आयोजन में कुल 6 टीमें हिस्सा लेंगी, जिसमें पहली बार छत्तीसगढ़ की टीम भी सहभागी बनेगी। छत्तीसगढ़ की  टीम में कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी शामिल रहेंगे। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की वेटरन क्रिकेट टीम के इंडियन वेटरन प्रीमियर लीग में शामिल होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर तरुणेश परिहार, साधन घोष , राजीव सोनी, इंद्रजीत सिंह खालसा, सोनू सलूजा, राजेश सहित छत्तीसगढ़ वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन के अन्य लोग उपस्थित रहे।

BREAKING : रायपुर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, विधानसभा के प्रबोधन कार्यक्रम में होंगे शामिल

BREAKING : रायपुर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, विधानसभा के प्रबोधन कार्यक्रम में होंगे शामिल

 रायपुर। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद से ही केंद्रीय मंत्रियों का दौरा जारी है। इसी कड़ी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंच गए है। माना विमानतल पर मुख्यमंत्री साय ने गृह मंत्री अमित शाह का स्वागत किया, वहीं इस दौरान उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा, सांसद सुनील सोनी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरी शंकर अग्रवाल और पूर्व आरडीए अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने भी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का स्वागत किया।

यहां से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ विधानसभा पहुंचेंगे। यहां वे प्रबोधन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद गृह मंत्री एलडब्ल्यूई की समीक्षा बैठक लेंगे। बैठक लेने के बाद गृह मंत्री अमित शाह 6 बजकर 20 मिनट में एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

धारदार हाथियार से गला रेतकर चरवाहे की हत्या, नर्सरी के पास खून से लथपथ मिली लाश

धारदार हाथियार से गला रेतकर चरवाहे की हत्या, नर्सरी के पास खून से लथपथ मिली लाश

 कवर्धा । कवर्धा में अधेड़ की खून से लथपथ लाश मिलने से इलाके में सनसनी है,बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात ने अधेड़ उम्र के व्यक्ति की धारदार हाथियार से गला रेतकर हत्या कर दी है,मृतक का नाम साधराम यादव बताया जा रहा है जो गौशाला यदुनाथ में चरवाह का काम करता था, इधर अधेड़ की मौत के बाद परिजनों का रो, रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के मुताबिक पूरा मामला कवर्धा के सिटी कोतवाली थाना इलाके के लालपुर नर्सरी के पास की है,जहां अधेड़ की खून से सना हुआ शव मिलने से हड़कंप है,बताया जा रहा है कि मृतक गौशाला में चरवाहे का काम करता था, जिसकी किसी अज्ञात ने आपसी रंजिश के चलते धारदार हाथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। वहीं इस वारदात के बाद अज्ञात आरोपी मौके से फरार बताए जा रहे है। इधर लोगों की सूचना पर पुलिस और डॉग स्क्वाड की टीम मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है, वहीं मामले में पुलिस जांच शुरु कर लोगों से पूछताछ कर रही है।

Crime : रायपुर में ट्रिपल तलाक, पुलिस ने लिया एक्शन, इंजिनियर युवक समेत 2 गिरफ्तार…

Crime : रायपुर में ट्रिपल तलाक, पुलिस ने लिया एक्शन, इंजिनियर युवक समेत 2 गिरफ्तार…

 रायपुर। ट्रिपल तलाक के मामले में राजधानी पुलिस ने हैदराबाद के सॉफ्टवेयर इंजिनियर और उसके पिता को गिरफ्तार किया है। सिंगापुर की एक कंपनी में पदस्थ सॉफ्टवेयर इंजिनियर आदिल भोजानी और उसके पिता अमीन भोजनी महिला पुलिस की गिरफत मेें है।

समाज की बैठक और नवविवाहिता को घुमाने ले जाकर ट्रिपल तलाक दिया।दहेज प्रताड़ना, अप्राकृतिक कृत्य, छेड़छाड़ समेत 4 मुस्लिम महिला विवाह अधिकार संरक्षण अधिनियम की धाराओं में महिला थाना में मामला दर्ज किया गया है।

भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर नगरवासियों में भारी उत्साह, सवा लाख दीपक से सजेगी धर्म नगरी

भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर नगरवासियों में भारी उत्साह, सवा लाख दीपक से सजेगी धर्म नगरी

 राजिम :  आयोध्या में भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर जगमगाएगा राजिम नगर। सवा लाख दीपक से धर्म नगरी राजिम को सजाया जायेगा। नगरवासियों में आयोजन को लेकर भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। राजीवलोचन, कुलेश्वरनाथ मंदिर व लोमस ऋषि आश्रम में भी विभिन्न धार्मिक आयोजन आयोजित किये गए है।

आज छत्तीसगढ़ में बनेंगे 3 विश्व रिकॉर्ड, कल नवा रायपुर के चौक-चौराहों पर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का होगा लाइव प्रसारण

आज छत्तीसगढ़ में बनेंगे 3 विश्व रिकॉर्ड, कल नवा रायपुर के चौक-चौराहों पर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का होगा लाइव प्रसारण

 रायपुर। भगवान राम की नगरी अयोध्या में राम लला के विराजमान होने को अब 48 घंटे से भी कम समय रह गया है. उससे पहले ही पूरा देश राम के रंग डूब चुका है. राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए न सिर्फ अयोध्या बल्कि देशभर में तैयारियां चल रही है. भगवान राम का ननिहाल छत्तीसगढ़ पूरी तरह से राममय होने की तैयारी कर चुका है. अयोध्या प्राण प्रतिष्ठा समारोह की पूर्व सांध्य पर आज रायपुर में ‘भांचा राम ननिहाल महोत्सव’ मनाया जाएगा. इस दौरान छत्तीसगढ़ राष्ट्रवादी संघ तीन बड़े विश्व रिकॉर्ड बनाने जा रहा है.

आज छत्तीसगढ़ में बनेंगे ये 3 विश्व रिकॉर्ड –

  • रायपुर के साइंस कॉलेज में धान से बनी हुई विश्व की सबसे बड़ी राम जी की रंगोली बनाई जाएगी.
  • विश्व का सबसे लंबा 2000 मीटर लंबा रामनामी गमछा तैयार किया जाएगा.
  • 501 बच्चे राम जी का रुप बनाकर भव्य शोभायात्रा निकालेंगे. झांकी साइंस कॉलेज से राम मंदिर तक जाएगी.

बता दें कि, यह तीनों कार्यक्रम अपने तय समय और व्यवस्था के अनुरुप हुए तो ये तीनों रिकार्ड में दर्ज होंगे.

22 जनवरी को कहां क्या-क्या आयोजन होगा

वीआईपी रोड पर बने राम मंदिर में 22 जनवरी को दिनभर भजन कीर्तन का आयोजन होगा. राम मंदिर में सुबह से शाम तक नेता मंत्री और विधायकों का दर्शन और आने जाने का सिलसिला चलता रहेगा. प्रदेशभर में जितने भी जिला मुख्यालय हैं वहां कांग्रेस कार्यकर्ता हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ करेंगे. पाठ में सभी कांग्रेस के नेता और विधायक शामिल होंगे. चंदखुरी के कौशल्या मंदिर में हवन का आयोजन किया गया है. मंदिर में बड़ी संख्या में पहुंचकर भक्त हवन और पूजन में शामिल होंगे. सुंदरकांड का पाठ भी यहां किया जाएगा. मंदिर में कांग्रेस भी सुंदरकांड का पाठ करने पहुंचेगी.

इन जगहों में होगा प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण

प्रदेश के ज्यादातर आश्रम और छात्रावास में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण दिखाने की व्यवस्था की जाएगी. शिक्षा विभाग और शासन की ओर से आश्रम और छात्रावासों सहित दफ्तरों में शंखध्वनी और घंटी बजाई जाएगी. शाम के वक्त लोग अपने अपने घरों पर दीपोत्सव भी करेंगे. नवा रायपुर यानि स्मार्ट सिटी में 20 चौक चौराहों पर स्पीकर के जरिए और एलईडी की मदद से लोगों को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा देखने का अवसर दिया जाएगा.

भाजपाइयों को सद्बुद्धि के लिए आज कांग्रेसी करेंगे हनुमान चालीसा का पाठ

भाजपाइयों को सद्बुद्धि के लिए आज कांग्रेसी करेंगे हनुमान चालीसा का पाठ

 बिलासपुर। अयोध्या में रामलला विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के एक दिन पहले कांग्रेसजन हनुमान मंदिरों में हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशभर के जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष को पत्र लिखकर प्रभावी कार्यक्रम करने के निर्देश दिए हैं। जिला व ब्लाक मुख्यालयों में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम में प्रभावी भीड़ जुटाने की बात भी कहा है। इस दौरान भगवान से भाजपाइयों को भगवान से सद्बुद्धि देने की कामना करेंगे।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशभर में 21 जनवरी को हनुमान मंदिरों में हनुमान चालीसा का पाठ करने का निर्णय लिया है। इस दिन जिला से लेकर ब्लाक मुख्यालयों में कांग्रेस के द्वारा माहौल बनाया जाएगा। कांग्रेसजनों के अलावा शहरवासियों व ग्रामीणों की अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति के भी निर्देश दिए हैं। ज़िला कांग्रेस कमेटी ( शहर/ग्रामीण ) द्वारा संयुक्त रूप से 21 जनवरी को दोपहर 12.00 बजे से दोपहर तीन बजे तक हनुमान मंदिर पुराना बस स्टैंड में सुंदर कांड और हनुमान चालीसा के पाठ का आयोजन किया गया है ।

छत्‍तीसगढ़ में उत्तरी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, IMD का अलर्ट, इन पांच जिलों में आज बारिश के आसार

छत्‍तीसगढ़ में उत्तरी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, IMD का अलर्ट, इन पांच जिलों में आज बारिश के आसार

 रायपुर। द्रोणिका के प्रभाव के साथ ही उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं ने छत्‍तीसगढ़ में ठिठुरन बढ़ा दी है। बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बूंदाबांदी के चलते सुबह व रात के साथ ही दोपहर में भी ठंड बढ़ गई है।ठंडी हवाओं के कारण दिन के अधिकतम तापमान में सात डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है और प्रदेश भर में बलरामपुर सबसे ठंडा रहा। एआरजी बलरामपुर में न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले 48 घंटों में ठिठुरन और बढ़ने वाली है, न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। प्रदेश में मौसम का मिजाज अभी ऐसा ही बना रहने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम, बूंदाबांदी ने बढ़ा दी ठिठुरन

शनिवार सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेश भर में बादल छाए रहे और प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। बादल व हल्की बूंदाबांदी ने दोपहर के वक्त भी ठिठुरन बढ़ा दी है और दोपहर में भी लोगों को स्वेट, जैकेट पहने देखा जा सकता है। रायपुर का अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम रहा। इसी प्रकार बिलासपुर का अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस कम रहा।

राजनांदगांव को छोड़ प्रदेश के सभी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से कम है, हालांकि न्यूनतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से नमी आने के कारण प्रदेश में शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बलौदाबाजार और जांजगीर जिले में बारिश के आसार है। अब उत्तरी छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू होगी।

 गर्म कपड़ों की बिक्री फिर बढ़ी

ठंड बढ़ते ही एक बार फिर से गर्म कपड़ों के स्टालों में ग्राहकों की भीड़ बढ़ने लगी है। कारोबारियों द्वारा गर्म कपड़ों पर 60 प्रतिशत छूट दिया जा रहा है। उपभोक्ताओं द्वारा भी इसे काफी पसंद किया जा रहा है और बीते दो दिनों में गर्म कपड़ों की खरीदारी भी काफी बढ़ गई है। कारोबारियों का कहना है कि ठंड में बढ़ोतरी हुई तो आने वाले दिनों में कारोबार की रफ्तार और ज्यादा होगी।

अमित शाह आज रायपुर में करेंगे नक्सल विरोधी अभियान की समीक्षा, विधायकों को सिखाएंगे पाठ

अमित शाह आज रायपुर में करेंगे नक्सल विरोधी अभियान की समीक्षा, विधायकों को सिखाएंगे पाठ

 रायपुर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे। वह प्रदेश में बढ़ती नक्सल घटनाओं के बीच नक्सल विरोधी अभियान की समीक्षा करेंगे। तीन दिसंबर को प्रदेश में भाजपा की सरकार गठित होने के बाद 10 से अधिक नक्सल घटनाएं और मुठभेड़ की गतिविधियां हो चुकी हैं। गृह मंत्री बस्तर और राजनांदगांव के इलाके के सभी एसपी, कलेक्टर समेत अन्य अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। शाम चार बजे वह विधानसभा में नवनिर्वाचित विधायकों को प्रभावी विधायक बनने के गुर सिखाएंगे।