नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
 किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वैलरी ने किया रायपुर में गिविंग बैक

किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वैलरी ने किया रायपुर में गिविंग बैक

रायपुर - भारतीय बाजार की प्रतिष्ठित ज्वेलरी ब्रांड किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वैलरी ने पिछले साल अपना एक्सक्लूसिव ब्रांड शोरूम रायपुर शहर में खोला है। शोरूम के भव्य उद्घाटन के समय हरी कृष्णा ग्रुप एवं किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वैलरी के मेनेजिंग डायरेक्टर घनश्याम ढोलकिया ने वादा किया था की हम रायपुर के ग्राहकों के सम्मान में समाजहित में कुछ नया काम करेंगे।
आज इसी वादे को पूरा करने के लिए किसना डायमंड ज्वैलरी ने सुबह पौधरोपण एवं एक दिवसीय ब्लड डोनेशन ड्राइव के साथ मुफ्त नेत्र चिकित्सा जाँच शिविर का आयोजन किया है।
एक दिवसीय ब्लड डोनेशन एवं नेत्र चिकित्सा जाँच शिविर के साथ पौधरोपण के अवसर पर हरी कृष्णा ग्रुप एवं किसना डायमंड ज्वैलरी के मेनेजिंग डायरेक्टर श्री घनश्याम ढोलकिया मौजूद थे।
ब्लड डोनेशन एवं नेत्र जाँच शिविर के मौके पर अपने विचार रखते हुए, श्री घनश्याम ढोलकिया ने कहा - "उद्घाटन के शुभ अवसर पर किये वादे को पूरा करने हेतु मुझे अत्यंत गौरव महसूस हो रहा है। रायपुर एवं छत्तीसगढ़ के लोगों ने किसना डायमंड ज्वैलरी को खरीद कर समाजहित में काम करने के लिए हमें उत्साहित किया है। हमें बेहद ख़ुशी है की हमारे ग्राहकों ने किसना को बहुत प्यार देकर अपने परिवार की खुशियों में शामिल किया है। हमने सोचा था की हम उन सभी लोगो के सम्मान हेतु क्या करे जिससे पहनने वाले, बेचने वाले सभी को गर्व महसूस हो। आज सुबह में उन सभी के नाम से एक-एक पौधा लगाकर एवं नोबलकॉज में ब्लड डोनेशन, नेत्र जाँच शिविर एवं ओर्फनेज होम में खाना खिलाकर रायपुर को हरित बनाने के साथ समाज के उत्थान हेतु सहयोग करने का अवसर प्राप्त हुआ।"
किसना डायमण्‍ड एण्‍ड गोल्‍ड ज्‍वैलरी के विषय में:
किसना डायमण्‍ड एण्‍ड गोल्‍ड ज्‍वैलरी भारत में बिकने वाले सबसे बड़े ज्‍वैलरी ब्राण्‍ड्स में से एक है। 2005 में लॉन्‍च हुए किसना के आज भारत के 28 राज्‍यों में 3,500 से ज्‍यादा आउटलेट्स हैं। वे 14 कैरेट और 18 कैरेट डायमण्‍ड और गोल्‍ड ज्‍वैलरी में रिंग्‍स, ईयरिंग्‍स, पेंडेन्‍ट्स, मंगलसूत्र, नेकलेसेस, चूडि़यों, ब्रेसलेट्स और नथ (नोज़ पिन) की एक व्‍यापक श्रृंखला की पेशकश करते हैं, जोकि 100% प्रमाणित और बीआईएस हालमार्क्‍ड होती हैं। पारदर्शी और ग्राहक के लिये अनुकूल नीतियों के साथ गुणवत्‍ता एवं शुद्धता के कारण KISNAडायमण्‍ड एण्‍ड गोल्‍ड ज्‍वैलरी थोड़े ही समय में एक स्‍थापित और भरोसेमंद ब्राण्‍ड नेम बन गया है।
किसना डायमण्‍ड एण्‍ड गोल्‍ड ज्‍वैलरी, हरि कृष्‍णा ग्रुप का एक हिस्‍सा है, जो कि दुनिया के हीरा उद्योग में अग्रणी है और हीरों का उत्‍पादक तथा निर्यातक है। भारत की इस अग्रणी ब्रांड ने ना सिर्फ व्यापार को बढ़ावा दिया है परन्तु समाज के उत्थान हेतु कार्य भी पुरे करने का ठान लिया है। अपने शोरूम से खरीदी करने वाले ग्राहकों के सम्मान में किसना पुरे भारत में जिस शहर में उपलब्ध है वहां पर इस तरह के कार्य कर रही है
सेना के शौर्य से युवाओं को मिलती है देश की रक्षा के लिए प्रेरणा: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

सेना के शौर्य से युवाओं को मिलती है देश की रक्षा के लिए प्रेरणा: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

 रायपुर: देश की सुरक्षा में लगे जवानों का शौर्य युवा शक्ति को सेना में जाने के लिए प्रेरित करती है। किसी भी देश की रक्षा का दारोमदार युवा शक्ति के हाथों में होती है, इसे देखते हुए हमने छत्तीसगढ़ के युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में अग्निवीर के रूप में सेना में सहभागिता बढ़ाने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया है। मुझे विश्वास है कि युवाओं के लिए यह कार्यशाला उपयोगी होगी। सेना में उनकी सहभागिता बढ़ेगी। साथ ही राज्य के युवा अग्निवीर योजना से जुडेंगे। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा आज यहां स्थानीय शहीद स्मारक भवन में अग्निवीर की भर्ती के संबंध में आयोजित कार्यशाला को सम्बोधित कर रहे थे।

उप मुख्यमंत्री शर्मा ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के कथन को याद करते हुए कहा कि सरकारें आती हैं, जाती हैं, सरकारें आती, जाती रहेंगी, किंतु लोकतंत्र सदैव अमर रहता है। लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती के लिए शांति और सुरक्षा आवश्यक है। हमारी सेनाएं यह कार्य बखूबी से कर रही है। उन्होंने कहा कि भारत की सीमाएं किसी अन्य देश की सीमाओं से ज्यादा विविधता और चुनौती भरा है। सेना में जाकर युवा ही इस चुनौती को स्वीकार करते हैं। उन्होंने कहा कि यह खुशी की बात है कि छत्तीसगढ़ के युवाओं में भी देश की सीमाओं की रक्षा करने का भाव है आप सभी देश के लिए सर्वाेच्च बलिदान करने तैयार है। इसके लिए मैं आप सभी का आभार व्यक्त करता हूं।

 उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सेनाओं को हमें भरपूर सम्मान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब भी वे ट्रेन में सफर करते हैं और उनके सामने कोई जवान आता है, तो सबसे पहले मैं अपने स्थान से खड़े होकर उस जवान के प्रति सम्मान का भाव व्यक्त करता हूं। मेरा आप सभी से आग्रह है कि इसी प्रकार का सम्मान का भाव सेना के जवानों के प्रति व्यक्त करें।

 इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों से छत्तीसगढ़ राज्य से अधिक से अधिक युवाओं का चयन अग्नि वीर भर्ती के लिए हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि अग्निवीर भर्ती परीक्षा हेतु सोशल मीडिया सहित अन्य माध्यमों से व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन पंजीयन, आवेदन, वेबसाइट की जानकारी, लिखित परीक्षा, भर्ती रैली एवं चिकित्सा परीक्षण सहित अन्य आवश्यक निर्देशों की जानकारी विभिन्न माध्यमों से युवाओं तक पहुंचाई जाए। जिस राज्य के अधिक से अधिक युवाओं को लाभ मिल सके। उन्होंने अग्निवीर योजना में ऑनलाईन आवेदन की प्रक्रिया सम्पन्न कराने के लिए चॉइस सेंटर के संचालकों को भी ट्रेनिंग देने के निर्देश दिए।

 रोजगार और प्रशिक्षण विभाग की संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला ने बताया कि भारतीय सैन्य बलों में छत्तीसगढ़ के अधिक से अधिक युवा सम्मिलित हो, इस उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण के अधीनस्थ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्रों को यह जिम्मेदारी दी गई है कि अपने कार्य क्षेत्र में सेना भर्ती की जानकारी युवओं को देते हुए ऑनलाईन पोर्टल में पंजीयन कराएं। सभी संभागों में अग्नि वीर भर्ती के लिए कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।इस अवसर रायपुर कलेक्टर गौरव कुमार सिंह, जिला पंचायत रायपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विश्वदीप सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

 कार्यशाला में भारतीय वायु सेना भोपाल से विंग कमान्डर पारस अग्रवाल एवं भारतीय थल सेना रायपुर से मेजर पी. के. माथुर द्वारा अग्निवीर भर्ती के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। रोजगार विभाग जिला रायपुर के उप संचालक ए.ओ. लॉरी ने भारतीय वायु सेना के अग्निवीर भर्ती के लिए 17 जनवरी 2024 से 06 फरवरी 2024 तक एवं भारतीय थल सेना के अग्निवीर भर्ती के लिए 08 फरवरी 2024 से 21 मार्च 2024 तक होने वाले ऑनलाईन पंजीयन, भर्ती के लिए आवश्यक मापदण्ड एवं तैयारियों आदि से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की।

 कार्यशाला में प्रतिभागी के रूप में प्रदेश के सभी जिलों के जिला रोजगार अधिकारी, रायपुर संभाग के जिला शिक्षा अधिकारी, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के प्राचार्य, अधीक्षक, महाविद्यालयों के प्राचार्य, हायर सेकेण्डरी स्कूलों के प्राचार्य, पॉलिटेक्निक महाविद्यालयों के प्राचार्य सहित शिक्षण संस्थाओं के छात्र उपस्थित थे।

ACCIDENT : सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई बस, 1 यात्री की मौत, 20 से ज्यादा घायल

ACCIDENT : सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई बस, 1 यात्री की मौत, 20 से ज्यादा घायल

 कोरबा। जिले में हसदेव पुल पर यात्रियों से भरी बस खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में 20 से ज्यादा यात्री घायल हुए, जिनमें से 5 की हालत गंभीर है। मामला बांगो थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक बस बिहार के सासाराम से कोरबा की ओर आ रही थी। जब बस हसदेव पुल के ऊपर पहुंची तो बारिश, कोहरे और अंधेरे की वजह से सड़क पर खड़ा ट्रक दिखाई नहीं दिया। इससे बस की टक्कर खड़े ट्रक से हो गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बांगो उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां 10 मरीज भर्ती हैं। वहीं गंभीर रूप से घायल 6 लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। इनमें से एक व्यक्ति जीवन लाल लकड़ा की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की जांच की जा रही है।

 
CRIME : घर में अकेली पाकर महिला से किया दुष्कर्म...आरोपी गिरफ्तार

CRIME : घर में अकेली पाकर महिला से किया दुष्कर्म...आरोपी गिरफ्तार

 कांकेर :  जिले के पखांजूर में महिला से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, आरोपी ने महिला को घर में अकेली पाकर रेप की घटना को अंजाम दिया था, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

दरअसल,  3 जनवरी 2024 को पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराइ कि, प्रार्थिया का पति मजदूरी का पैसा लाने नागपुर और ससुर एम्स अस्पताल रायपुर ईलाज कराने गया था, पीड़िता घर में बच्चों के साथ में थी। इस दौरान रात्रि करीब 11.00 बजे प्रार्थिया बाथरूम करने गई, बाथरूम करके वापस कमरे में आई और दरवाजा बंद करने जा रही थी तभी गांव का युवक बिलास परामनिक घर के अंदर घुसकर दरवाजा किनारे छिपा था, मौका पाकर प्रार्थिया के मुंह को अपने हाथ से दबाकर जमीन में लेटाकर जबरदस्ती बलात्कार किया। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी बिलास परामनिक पिता इन्द्रजीत परामनिक उम्र 23 वर्ष  को हिरासत में लेकर पूछताछ किया, जिसमें जुर्म कबूल करने से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश जिला जेल कांकेर भेज दिया गया है।

TRANSFER : छग के पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट

TRANSFER : छग के पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट

 बलरामपुर- रामानुजगंज : प्रदेश के बलरामपुर- रामानुजगंज जिले के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है, जारी आदेश के मुताबिक 36 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है.

MCB में आयकर विभाग की रेड, इनकम टैक्स रिटर्न में घपले का मामला

MCB में आयकर विभाग की रेड, इनकम टैक्स रिटर्न में घपले का मामला

 मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर। जिले में आयकर विभाग ने रेड डाली है। SECL कर्मचारियों के फर्जी रिटर्न दाखिल करने के मामले में ये रेड की गई है। चिरमिरी और मनेंद्रगढ़ में आयकर की टीम ने 2 स्थानों पर एक साथ छापेमारी की। बताया जा रहा है कि दोनों जगह आयकर रिटर्न भरने वाले आयकर सलाहकारों के ठिकानों पर छापेमारी की है। मामला एसईसीएल कर्मचारियों के आयकर रिटर्न से जुड़ा बताया गया है।

जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह आयकर की टीम रायपुर से मनेंद्रगढ़ और चिरमिरी पहुंची. एक टीम ने मनेंद्रगढ़ के वार्ड क्रमांक 19 में एफसीआई गोदाम के पीछे मनीष गुप्ता के घर छापा मारा। मनीष गुप्ता आयकर सलाहकार हैं। दूसरी टीम ने चिरमिरी के गोदरीपारा में रीजनल हॉस्पिटल के सामने महामाया कम्युनिकेशन में छापा मारा. महामाया कम्युनिकेशन के संचालक रवि पोलाई भी आयकर सलाहकार का काम करते हैं। आयकर की टीमों के अधिकारियों ने मामले में कोई भी जानकारी देने से इनकार कर दिया। बताया गया है कि मामला एसईसीएल अधिकारी-कर्मचारियों के आयकर रिटर्न भरने से जुड़ा हुआ है।

आयकर विभाग को एसईसीएल कर्मचारियों के आयकर रिटर्न में 5000 से ज्यादा के इनकम टैक्स रिटर्न की गड़बड़ी मिली थी, जांच में पता चला कि ये आयकर रिटर्न दोनों संस्थाओं से भरे गए हैं. इसके बाद टीम ने दोनों स्थानों पर छापेमारी की. एमसीबी में आयकर टीम की छापेमारी के साथ ही कोरिया जिले में भी आयकर टीम की दबिश की खबर थी, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है. एमसीबी में आयकर की टीमें रायपुर से पहुंची हैं। दोनों जगहों पर आठ से 10 अधिकारियों की टीम छापे में शामिल बताई गई है।

जब 11 साल की बच्ची को अकेला पाकर दुष्कर्म करने की कोशिश कर रहा था बुजुर्ग, पिता ने देखा फिर जो हुआ

जब 11 साल की बच्ची को अकेला पाकर दुष्कर्म करने की कोशिश कर रहा था बुजुर्ग, पिता ने देखा फिर जो हुआ

 पखांजूर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, यहां कांकेर जिले के पखांजूर में एक बुजुर्ग व्यक्ति ने 11 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश कर रहा था तभी बच्ची के पिता मौके पर पहुंच गए और आरोपी भाग निकला, बुजुर्ग ने पीड़िता के साथ पहले दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे चूका है और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी है, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला पखांजूर थाना अंतर्गत का है।

दरअसल बुधवार को प्रार्थी ने पखांजूर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 14.01.2024 को प्रार्थी की पत्नि व नाबालिक पुत्री दोनो गाय चराने जंगल में खेत तरफ गये थे, पत्नि दोपहर के समय वापस घर आ गई थी और पीड़िता अकेली जंगल के खेत में गाय चरा रही थी, जब प्रार्थी अपने पीड़िता पुत्री के पास पहुंचा तो देखा कि पुत्री अपना कुर्ती को रोते हुए पहन रही थी और शिवपद मण्डल पास में खड़ा था, शिवपद मण्डल प्रार्थी को आता देखकर वहाँ से भाग गया। घटना के संबंध में अपनी पत्नि को बताया। प्रार्थी व उसकी पत्नि द्वारा अपनी पुत्री से पूछताछ करने पर बताई कि शिवपद मण्डल द्वारा मेरा कपड़ा खोलकर गलत काम करने की कोशिश कर रहा था, इसके पूर्व भी बरसात के समय पीव्ही 15 के जंगल में मुझे अकेला पाकर जबरदस्ती गलत काम किया है और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दिया था, डर के कारण घटना के संबंध में किसी को नहीं बताई थी जिसकी रिपोर्ट पर थाना पखांजूर में पाक्सो एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

आरोपी शिवपद मण्डल पिता स्व. राजेन्द्र मण्डल उम्र 70 वर्ष अपने सकुनत में मिलने पर आरोपी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर अपना जुर्म कबुल करने से आरोपी को दिनाँक 18.01.2024 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया, माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी का जेल वारंट जारी करने पर जिला जेल कांकेर दखिल किया गया है।

CRIME : 4 साल की बच्ची से युवक ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

CRIME : 4 साल की बच्ची से युवक ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

 रायगढ़। लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के एक गांव में 4 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। बच्ची को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल लैलूंगा में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम पंचायत चंवरपुर के गांव बोसरीडांड का रहने वाला सचिन एक्का (18) अपने पड़ोस में रहने वाली 4 साल की बच्ची को घुमाने ले जाने के नाम पर नदी की ओर ले गया। वहां उसने बच्ची के साथ रेप किया। काफी समय तक जब बच्ची घर नहीं लौटी, तो उसकी परिजनों ने उसे ढूंढना शुरू किया। परिजनों को बच्ची नदी के पास बेहोशी की हालत में मिली। बच्ची ने होश में आने के बाद परिजनों को बताया कि उसके साथ सचिन ने गंदा काम किया है। इसके बाद बच्ची को लेकर उसके परिजन और गांववाले लैलूंगा थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

आरोपी युवक गिरफ्तार

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ IPC की धारा 363, 376 क, ख पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की मेडिकल जांच कराकर उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

यात्रीगण कृपया ध्यान दें : 19 से 27 जनवरी तक ये चार ट्रेनें रद्द, तीन रीशेड्यूल, चार परिवर्तित मार्ग से चलेंगी, देखें लिस्ट

यात्रीगण कृपया ध्यान दें : 19 से 27 जनवरी तक ये चार ट्रेनें रद्द, तीन रीशेड्यूल, चार परिवर्तित मार्ग से चलेंगी, देखें लिस्ट

 रायपुर । रेलवे के वाल्टियर डिवीजन में सिंगापुर रोड-रायगड़ा के मध्य तीसरी लाइन का काम किया जाएगा। रेलवे प्रशासन 20 से 27 जनवरी तक प्री नान इंटरलाकिंग और नान इंटरलाकिंग का काम कराएगा। जिसके  चलते चार ट्रेनों को रद करने के साथ तीन ट्रेनों को रीशेड्यूल किया गया है।

ट्रेन नंबर 22848 एलटीटी -विशाखापट्टनम एक्सप्रेस 23 जनवरी को एलटीटी से रात 12.15 बजे के स्थान पर दो घंटे रीशेड्यूल होकर 2.15 बजे रवाना होगी। ट्रेन नंबर 22847 विशाखापट्टनम-एलटीटी एक्सप्रेस 21 जनवरी को विशाखापट्टनम से 8.20 बजे के स्थान पर पांच घंटे रीशेड्यूल होकर 1.20 बजे रवाना होगी। ट्रेन नंबर 18573 विशाखापट्टनम-भगत की कोठी एक्सप्रेस 25 जनवरी को विशाखापट्टनम से आठ घंटे रीशेड्यूल होकर 5.20 बजे के स्थान पर 1.20 बजे रवाना होगी।

परिवर्तित मार्ग से दौड़ेंगी ये ट्रेनें(train )

ट्रेन नंबर 12843 पुरी-अहमदाबाद एक्सप्रेस 19, 20, 23, 25 और 26 जनवरी को परिवर्तित मार्ग कुसुगल, केरेजांग एवं टिटलागढ़ होते हुए चेलगी। ट्रेन नंबर 12844 अहमदाबाद-पुरी एक्सप्रेस 20, 21, 22 और 25 जनवरी को टिटलागढ़, केरेजांग, कुसुगल होते हुए चलेगी। ट्रेन नंबर 22973 गांधीधाम-पुरी अहमदाबाद एक्सप्रेस 24 जनवरी को परिवर्तित मार्ग कुसुगल, केरेजांग एवं टिटलागढ़ होते हुए चलेगी। ट्रेन नंबर 22974 पुरी-गांधीधाम एक्सप्रेस 20 और 27 जनवरी को टिटलागढ़, केरेजांग, कुसुगल होते हुए चलेगी।

कौन से ट्रेन रहेंगे रद्द(train )

रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन नंबर 08527 रायपुर-विशाखापट्टनम स्पेशल पैसेंजर 20 से 28 जनवरी तक रद रहेगी। ट्रेन नंबर 08528 विशाखापट्टनम-रायपुर स्पेशल पैसेंजर 19 से 27 जनवरी तक, ट्रेन नंबर 17481 बिलासपुर-तिरुपति द्वि साप्ताहिक एक्सप्रेस 20, 23 और 27 जनवरी को रद रहेगी। ट्रेन नंबर 17482 तिरुपति-बिलासपुर द्वि साप्ताहिक एक्सप्रेस तिरुपति से 18, 21 और 25 जनवरी को रद रहेगी।

BREAKING : पिछली सरकार में बहुत सारे भ्रष्टाचार हुए, दोषीयों पर सख्त कार्यवाही होगी : मुख्यमंत्री साय

BREAKING : पिछली सरकार में बहुत सारे भ्रष्टाचार हुए, दोषीयों पर सख्त कार्यवाही होगी : मुख्यमंत्री साय

 रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर हेलीपैड से सुकमा के लिए रवाना हुए । आपको बता दे मुख्यमंत्री  साय  विभिन्न कार्यक्रम में  शामिल होंगे । रवाना होने से पहले पत्रकारों से  बातचीत पर राम गमन पथ में भ्रष्टाचार को लेकर के सीएम ने कहा  पिछली सरकार में बहुत सारे भ्रष्टाचारी हुए हैं । जो भी दोषी होंगे उन पर सख्त कार्यवाही और जांच टीम भी बिठाएंगे ।

किरण सिंह देव के पिता 104 वर्षीय लक्ष्मी नारायण देव का निधन 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव के पिता 104 वर्षीय लक्ष्मी नारायण देव का बुधवार सुबह 11 बजे निधन हो गया। समाज सेवा के क्षेत्र में भी हमेशा आगे रहते थे। दोपहर दो बजे उनका पार्थिव शरीर यहां से सुकमा ले जाया गया। जहां पैतृक निवास लुंबनी हाउस से गुरुवार दोपहर 11 बजे उनकी अंतिम यात्रा निकलेगी। सबरी नदी तट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा ।

BREAKING : राज्य प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, देखें लिस्ट…

BREAKING : राज्य प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, देखें लिस्ट…

 रायपुर : राज्य सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश आज जारी किया है. इसमें पूर्व सीएम सचिवालय के कई अफसरों को सुकमा, कोरिया, बीजापुर ट्रांसफर किया गया है.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सुकमा और कबीरधाम जिले के दौरे पर, सार्वजनिक कार्यक्रम, सभा एवं अभिनंदन समारोह में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सुकमा और कबीरधाम जिले के दौरे पर, सार्वजनिक कार्यक्रम, सभा एवं अभिनंदन समारोह में होंगे शामिल

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज  सुकमा और कबीरधाम जिले के दौरे पर रहेंगे।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 18 जनवरी को सुबह 10 बजे पुलिस परेड ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर पूर्वान्ह 11.20 बजे पुलिस लाईन हेलीपेड सुकमा पहुंचेंगे और वहां से दोपहर 12.30 बजे हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर दोपहर 2.10 बजे कबीरधाम जिले के विकासखण्ड बोड़ला के ग्राम कुसुमघटा (मिनी स्टेडियम परिसर) पहुंचेंगे।मुख्यमंत्री ग्राम कुसुमघटा में दोपहर 2.45 बजे से आयोजित सार्वजनिक कार्यक्रम, सभा एवं अभिनंदन समारोह में शामिल होने के बाद हेलीकॉप्टर से शाम 4.20 बजे पुलिस परेड ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर लौट आएंगे।

BREAKING : आईपीएस अमित कुमार होंगे नए इंटेलिजेंस चीफ, आदेश जारी

BREAKING : आईपीएस अमित कुमार होंगे नए इंटेलिजेंस चीफ, आदेश जारी

 रायपुर।  राज्य शासन द्वारा इंटेलिजेंस विभाग की कमान 1998 बैंच के आईपीएस ऑफिसर अमित कुमार को सौंपी गई है। आईपीएस आनंद छाबड़ा को खुफिया विभाग के पद से कार्यमुक्त किया गया है। हाल ही में अमित कुमार केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस लौटे हैं।

देखें आदेश

 

BREAKING : नकली गुटखा बनाने वाले के ठिकाने पर GST की रेड, भारी मात्रा में गुटखा और मशीन जब्त

BREAKING : नकली गुटखा बनाने वाले के ठिकाने पर GST की रेड, भारी मात्रा में गुटखा और मशीन जब्त

 महासमुंद। नकली गुटखा बनाने वाले जिले के बड़े कारोबारी के घर देर रात जीएसटी विभाग की टीम ने दबिश दी है। जहां से कई बड़ी मात्रा में नकली गुटका और गुटका बनाने की मशीन टीम ने जब्त की है

मिली जानकारी के अनुसार महासमुंद जिले के नवापारा निवासी धीरज सरफराज के यहां बीती रात लगभग 11 बजे जीएसटी विभाग की 12 सदस्यीय टीम ने छापा मारा। जिसके बाद मौके से टीम ने 11 बोरा नकली सितार गुटका जब्त किया है। इसके अलावा गुटका बनाने वाली मशीन को भी जीएसटी विभाग की टीम ने जब्त कर कार्यवाही की। जब्त गुटका और मशीन की कीमत लाखों रूपये की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक जब जीएसटी विभाग की टीम मौके पर छापेमार कार्यवाही करने के लिए पहुंची तब तक खाद्य विभाग और पुलिस विभाग को सूचना नहीं दी गई थी। वहीं अब गुटका और गुटका बनाने वाली मशीन जब्ती की कार्रवाई के बाद आगे की कार्रवाई के लिए खाद्य विभाग और पुलिस को सूचना दे दी गई है

  

BREAKING : पुलिसकर्मियों के लिए खुशखबरी, मिलेगा सप्ताहिक अवकाश, गृहमंत्री विजय शर्मा के निर्देश के बाद आदेश जारी

BREAKING : पुलिसकर्मियों के लिए खुशखबरी, मिलेगा सप्ताहिक अवकाश, गृहमंत्री विजय शर्मा के निर्देश के बाद आदेश जारी

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के पुलिस कर्मचारियों को सप्ताहिक अवकाश मिलने का आदेश जारी कर दिया गया है। गृहमंत्री विजय शर्मा के निर्देश के बाद डीजीपी अशोक जुनेजा ने आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार आरक्षक और निरीक्षकों को सप्ताहिक अवकाश मिलेगा

बता दें कि लंबे समय से पुलिस कर्मियों को साप्ताहिक अवकाश मिलने की कवायद चली आ रही थी, लेकिन अभी तक उन्हें अवकाश मिलना शुरू नहीं हो सका था, लेकिन अब गृहमंत्री के आदेश पर डीजीपी ने यह आदेश जारी किया है। पुलिस कर्मचारियों को मिले सप्ताहिक अवकाश को कड़ाई से पालन कराया जाएगा।

छग भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के पिता का निधन, मुख्यमंत्री साय ने जताया शोक

छग भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के पिता का निधन, मुख्यमंत्री साय ने जताया शोक

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय  ने कुमार लक्ष्मी नारायण देव के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है।  साय ने स्वर्गीय देव के पुत्र छग भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व गदलपुर विधायक किरण सिंह देव (MLA Kiran Singh Dev) एवं शोकाकुल परिवारजनों के प्रति भी अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं एवं परिवारजनों द्वारा इस शोक को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना ईश्वर से की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी परंपरा में जीवेम शरदः शतम की बात होती है। स्वर्गीय देव ने यशस्वी जीवन जिया। उन्होंने अपने सुदीर्घ जीवन में अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों के साथ ही सार्वजनिक जीवन से जुड़ी जिम्मेदारियों का भी निर्वहन किया है।

मुख्यमंत्री साय ने बालोद जिले को दी 173 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यो की सौगात

मुख्यमंत्री साय ने बालोद जिले को दी 173 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यो की सौगात

 बालोद। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Chief Minister Vishnu Dev Sai) ने आज बालोद जिले को 173 करोड़ रुपये से अधिक के 83 विभिन्न कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर विकास कार्यो की सौगात दी। जिसमें 4.900 करोड़ रूपये लागत के 23 विभिन्न कार्यो का भूमिपूजन और 168.18 करोड़ रूपये लागत के 60 विभिन्न कार्यो का लोकार्पण शामिल है।

मुख्यमंत्री साय ने बालोद जिले के तहसील मुख्यालय गुण्डरदेही में आयोजित कार्यक्रम में संजारी बालोद विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत 17.414 करोड़ रूपये लागत के 24 कार्य, डौंडीलोहारा विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत 140.188 करोड़ रूपये के लागत के 20 कार्य, गुण्डरदेही विधान सभा क्षेत्र के अन्तर्गत 10.583 करोड़ रूपये लागत के 16 कार्यो का लोकार्पण और डौंडीलोहारा विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत 4.703 करोड़ रूपये लागत के 21 कार्य और गुण्डरदेही विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत 0.200 करोड़ रूपये लागत के 02 कार्यो का भूमि पूजन कर जिलेवासियों को अपनी शुभकामनाएं दी।

पटवारी पर छेड़छाड़ का आरोप, महिला की शिकायत पर FIR दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

पटवारी पर छेड़छाड़ का आरोप, महिला की शिकायत पर FIR दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

 आरंग :  आरंग थाना क्षेत्र के परसदा (सेमरिया) में छेड़छाड़ का मामला सामने आया है, जहां पटवारी डिगेश्वर साहू के ऊपर महिला ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है, फिलहाल इस मामले में  पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दरअसल, आरंग थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत परसदा (सेमरिया) निवासी पीड़ित महिला ने पटवारी डिगेश्वर साहू के खिलाफ छेड़छाड़ एवं जान से मारने की धमकी के संबंध में एफआईआर दर्ज करवाई है।

पीड़िता ने बताया कि बीते 11 जनवरी को 2024 दिन गुरुवार को तकरीबन 12:00 बजे जब वह घर पर अकेली थी तो पटवारी डिगेश्वर साहू वहां पहुंचा और मेरे पति महेश दास के बारे में पूछा तो मैंने बताया कि वह अभी घर पर नहीं है तो डिगेश्वर साहू मुझे अकेली पाकर जबरदस्ती करने की कोशिश की। और घटना के बारे में किसी को बताने पर पति की नौकरी खा जाऊंगा और पूरे परिवार को जान से मरने की धमकी भी दी।

फैंसी स्टोर से काम कर घर लौट रही युवती से गैंगरेप, नशे में धुत तीन दरिंदों ने खेत में लेजाकर बारी – बारी दिया घटना को अंजाम

फैंसी स्टोर से काम कर घर लौट रही युवती से गैंगरेप, नशे में धुत तीन दरिंदों ने खेत में लेजाकर बारी – बारी दिया घटना को अंजाम

 बालोद। जिले के गुंडरदेही में युवती से गैंगरेप की घटना सामने आई है। तीन आरोपियों ने युवती से गैंगरेप कर उसे अर्धनग्न हालत में छोड़कर फरार हो गए। मामला गुंडरदेही थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, युवती फैंसी स्टोर में काम करती है। वह रोज की तरह 15 जनवरी यानी सोमवार को भी काम के बाद अपने दोस्त के साथ रात को घर लौट रही थी। इसी दौरान नशे में धुत्त 3 युवक उसका पीछा करने लगे। सुनसान इलाके में तीनों आरोपियों ने युवती के दोस्त के साथ मारपीट कर उसे भगा दिया। फिर युवती को बंधक बनाकर उसे खेत में ले गए और गैंगरेप किया।

घटना के बाद पीड़िता थाने पहुंची और अपने साथ घटी घटना की शिकायत पुलिस से की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। वहीं मामले में पुलिस ने कुछ संदेहियों को हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ जारी है।

कांग्रेस संचार जोन और लोकसभा प्रभारी नियुक्त, किसे मिली कहां की जिम्मेदारी

कांग्रेस संचार जोन और लोकसभा प्रभारी नियुक्त, किसे मिली कहां की जिम्मेदारी

 रायपुर। पीसीसी चीफ दीपक बैज के आदेशानुसार लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस संचार विभाग में जोनल प्रभारी और लोकसभा प्रभारी की नियुक्त हुई है।

जारी आदेश में जोनल प्रभारी रायपुर जोन सुरेन्द्र शर्मा, बिलासपुर जोन आर.पी सिंह, दुर्ग जोन धनंजय सिंह ठाकुर, सरगुजा जोन जे.पी श्रीवास्तव, बस्तर जोन जावेद खान है।

लोकसभा प्रभारी सरगुजा अनुपम फिलिप्स, रायगढ़ संजय देवांगन, जांजगीर-चापां प्रकाशमणी वैष्णव, कोरबा घनश्याम राजू तिवारी, बिलासपुर अभय नारायण राय, राजनांदगांव रूपेश दुबे, दुर्ग नीता लोधी, रायपुर सुरेन्द्र वर्मा, महासमुंद नितिन भंसाली, बस्तर शिल्पा देवांगन, कांकेर हेमंत ध्रुव है।

भी प्रभारी प्रवक्ताओं से कहा गया है कि उपरोक्तानुसार अपने-अपने प्रभार क्षेत्र में मीडिया के माध्यम से पार्टी संगठन के कार्यक्रमों को मजबूती के साथ आम जनता तक पहुंचाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें और नियमित प्रतिवेदन प्रदेश संचार विभाग के अध्यक्ष को प्रेषित करें।

मुख्यमंत्री साय ने गुरू गोविंद सिंह जयंती पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

मुख्यमंत्री साय ने गुरू गोविंद सिंह जयंती पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

 रायपुर । मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने सिखों के 10वें गुरू और खालसा पंथ के संस्थापक गुरू गोविन्द सिंह जी की आज  जयंती के अवसर पर सिख समाज सहित प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि गुरु गोविंद सिंह आध्यात्मिक गुरू और दार्शनिक होने के साथ निडर योद्धा भी थे। उन्होंने प्रेम, एकता, भाईचारे का संदेश दिया। उनके जीवन का दर्शन था, धर्म का मार्ग सत्य का मार्ग है और सत्य की सदैव विजय होती है। गुरू गोविंद सिंह की जयंती देशभर में श्रद्धा, उत्साह और धूमधाम के साथ मनाई जाती है। गुरूद्वारों में शबद, कीर्तन, आराधना के साथ लंगर का आयोजन किया जाता है। हम सभी को गुरू गोविंद सिंह जी के बताए रास्ते पर चलकर देश और समाज के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करना चाहिए।

CM साय बालोद जिले में आज 174 करोड़ से अधिक लागत के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन

CM साय बालोद जिले में आज 174 करोड़ से अधिक लागत के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन

 रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव सायआज बालोद जिले के तहसील मुख्यालय गुण्डरदेही में अपने प्रथम आगमन के दौरान आयोजित समारोह में जिले में 174 करोड़ 93 लाख रूपये की लागत के 74 विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इस दौरान साय जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, जल संसाधन विभाग, आदिवासी विकास विभाग एवं लोक निर्माण विभाग के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन करेंगे।

मुख्यमंत्री साय गुण्डरदेही पहुँचने के पश्चात सर्वप्रथम जेएलएम अंग्रेजी माध्यम स्कूल परिसर में विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। इसके पश्चात वे जेएलएम अंग्रेजी माध्यम स्कूल मैदान में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होंगे। इस दौरान वे वहाँ लगाए गये स्टालों का निरीक्षण करने के अलावा शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों को सामग्रियों का वितरण भी करेंगे।

मुख्यमंत्री साय जेएलएम अंग्रेजी माध्यम स्कूल मैदान में आयोजित तुलसी मानस प्रतिष्ठान के रामचरित मानस के प्रति वितरण कार्यक्रम में शामिल होकर प्रतीकात्मक रूप से कुल 21 श्रद्धालुओं को रामचरित मानस की प्रति भेंट कर रामचरित मानस के पठन-पाठन तथा जन-जन तक इनके व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए आम जनता को प्रोत्साहित करेंगे।

विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक आज...महतारी वंदन समेत इन गारंटियों पर लग सकती है मुहर

विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक आज...महतारी वंदन समेत इन गारंटियों पर लग सकती है मुहर

 रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय  की अध्यक्षता में आज  शाम 5 बजे मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई है। इस बैठक बैठक में तमाम बड़े और नए फैसले लिए जा सकते हैं।

इस बैठक में ‘छत्तीसगढ़ के लिए मोदी की गारंटी’ यानी बीजेपी के घोषणा पत्र में किए वादे ‘महतारी वंदन योजना’ पर मुहर लग सकती है। इस अहम योजना के तहत प्रदेश की महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये मिलेंगे यानी साल में 12 हजार रुपये। शासकीय स्तर पर इस योजना को लेकर कार्य में तेजी लाने के निर्देश बहुत पहले ही दिए जा चुके हैं। वहीं इस बैठक में विधानसभा बजट सत्र को लेकर भी चर्चा हो सकती है। 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर भी अहम फैसले लिए जा सकते हैं।

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने की वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम विभाग के विभागीय बजट की समीक्षा…

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने की वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम विभाग के विभागीय बजट की समीक्षा…

 रायपुर: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री  लखन लाल देवांगन की उपस्थिति में आज मंगलवार को नवा रायपुर, अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में विभाग के बजट को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने महत्वपूर्ण योजनाओं के बजट को लेकर विभागीय अधिकारियों से विस्तार पूर्वक चर्चा की।  चौधरी ने विभाग के बजट की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाप-बेटे को मारी टक्कर… मासूम ने तोड़ा दम, पिता की हालत नाजुक

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाप-बेटे को मारी टक्कर… मासूम ने तोड़ा दम, पिता की हालत नाजुक

 रायगढ़: जिले में मंगलवार की सुबह धान खरीदी केन्द्र से घर लौट रहे एक ट्रैक्टर को कोयला लोड ट्रेलर ने जोरदार ठोकर मार दी। इस घटना में एक मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना के बाद दोनों वाहन पलट गए। बताया जा रहा है कि ट्रेलर ड्राइवर नशे में धुत्त था। पूरा मामला छाल थाना क्षेत्र का है

संबंध में मिली जानकारी के अनुसार ग्राम चूहकीमार निवासी लोकेश अपने परिवार के एक सात वर्षीय बालक ऋषभ पटेल के साथ मंगलवार की सुबह तकरीबन 10 बजे अपने ट्रैक्टर से कुडेकेला धान मंडी गया हुआ था, जहां से वह वापस लौट रहा था। तरेकेला के पास हादसे का शिकार हो गया।

सड़क हादसे के बाद लोगों ने चक्काजाम कर दिया।

मासूम को चोट लगने से मौत

बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर मासूम को अधिक चोट लगी थी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ट्रैक्टर चालक को भी चोटें आई है। बताया जा रहा है कि घटना के समय ट्रेलर चालक नशे में धुत्त था। गाड़ी चलाते वक्त फोन पर किसी से बात कर रहा था। इसी बीच यह घटना घटित हुई। गुस्साए लोगों ने ड्राइवर को पकड़कर जमकर पिटाई कर दी और पुलिस के हवाले कर दिया।

तीन घंटे तक लगा रहा जाम

इस हादसे में मासूम बच्चे की मौत से स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने घटनास्थल पर चक्काजाम कर दिया, जिससे इस मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई थी।

इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने समझाइश देते हुए मृतक के परिजनों को कुल 85 हजार रुपए की तात्कालिक सहायता राशि दी गई, तब जाकर ग्रामीणों ने चक्काजाम समाप्त किया।