नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
2 नाबालिग लड़कियों की किडनैपिंग… इंस्टाग्राम में दोस्ती कर भगा ले गया था UP का लड़का, रूम खोजते वक्त पकड़ा गया

2 नाबालिग लड़कियों की किडनैपिंग… इंस्टाग्राम में दोस्ती कर भगा ले गया था UP का लड़का, रूम खोजते वक्त पकड़ा गया

 रायगढ़: जिले में एक इंस्टाग्राम दोस्त ने दो नाबालिग लड़कियों को शादी का झांसा देकर गुजरात भगा ले गया था। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने सूरत में चार दिनों तक कैंप कर दोनों लड़कियों को सकुशल बरामद कर लिया। अपहरण के मामले में आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया है।

इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक 6 जनवरी की रात चक्रधरनगर थाने में स्थानीय कॉलोनी में रहने वाली दो नाबालिग लड़कियों के परिजन पहुंचे थे। परिजनों ने बताया कि दोनों लड़कियां सहेली हैं। 6 जनवरी की सुबह दोनों स्कूल में प्रोग्राम की बात कहकर घर से निकलीं थीं और शाम-रात तक घर नहीं आई। दोनों लड़कियां स्कूल भी नहीं गई हैं।

नाबालिगों की सहेलियों से पूछताछ

थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर द्वारा गुम लड़कियों के रिपोर्ट पर अलग-अलग धारा 363 आईपीसी के तहत अपराध दर्ज कर जांच विवेचना में लिए। नाबालिगों की सहेलियों से पूछताछ कर उनके पिछले कुछ दिनों की गतिविधियों की अच्छे से जांच की गई। साइबर सेल की मदद लेकर लड़कियों की पतासाजी की गई।

इंस्टाग्राम में लड़के से हुई दोस्ती

पुलिस को नाबालिग लड़कियों के सहेलियों ने बताया कि एक लड़की का इंस्टाग्राम में उत्तर प्रदेश के अमर वर्मा से अच्छी मित्रता है। अमर वर्मा कुछ दिनों पहले रायगढ़ आया हुआ था। इसके बाद अमर वर्मा का पूरा ब्यौरा निकाला गया। अमर वर्मा के कानपुर उत्तर प्रदेश का मूल निवासी और वर्तमान में सूरत (गुजरात) में कहीं काम करने की जानकारी मिली।

पुलिस ने रूम ढूंढते पुलिस को पकड़ा

टीम चार दिनों तक पुलिस टीम सूरत (गुजरात) में संदेही अमर वर्मा और नाबालिग लड़कियों को तलाश करती रही। पुलिस को चार दिनों बाद संदेही अमर वर्मा किराए का मकान तलाश करता मिला, जिसे पुलिस ने धर दबोचा। अमर वर्मा ने लड़कियों से केवल इंस्टाग्राम पर साधारण मित्रता होने की बात कहकर अन्य जानकारी से मुकर गया।

इंस्टाग्राम में हुई दोस्ती

पुलिस ने अमर वर्मा से पूछताछ की, जिसमें वह दोनों लड़कियों को 4 जनवरी को रायगढ़ लेने जाना स्वीकार किया। लड़कने ने लड़की को एक नया मोबाइल खरीद कर दिया और कुछ पैसे दिए थे। उसने उसकी सहेली को भी गुजरात साथ लेकर चलने और घूमकर आने का प्रलोभन दिया था, जिस पर दोनों 6 जनवरी को अमर वर्मा के साथ ट्रेन से गुजरात आ गए थे।

शादी का प्रस्ताव देकर बुलाया था गुजरात

घर से भागी एक लड़की ने बताया कि अमर वर्मा उसे शादी का प्रस्ताव देकर सूरत (गुजरात) बुलाया था। वहीं दूसरी लड़की ने बताया कि अमर वर्मा जब रायगढ़ आया था, तो उसे गुजरात घूमने की बात बोला था। चक्रधरनगर पुलिस ने आरोपी अमर वर्मा पिता बड़े लाल वर्मा उम्र 23 साल निवासी पाताखेड़ा सरसौल थाना महाराजगंज जिला कानपुर (उत्तर प्रदेश) को अपहरण के दोनों अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड लेने न्यायालय पेश किया गया है।

झाड़ियों में मिला नवजात शिशु… अस्पताल में चल रहा इलाज, बच्चे को गोद लेने पुलिस से संपर्क कर रहे लोग

झाड़ियों में मिला नवजात शिशु… अस्पताल में चल रहा इलाज, बच्चे को गोद लेने पुलिस से संपर्क कर रहे लोग

 कोंडागांव: जिले में बिजली विभाग कार्यालय के पास मंगलवार सुबह कंटीली झाड़ियों में एक नवजात शिशु मिला। राहगीरों ने बच्चे के रोने की आवाज सुनी, तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया है, जहां इलाज चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक, केशकाल के सुरडोंगर में स्थानीय लोगों ने सुबह करीब 10 बजे पुलिस को सूचना दी, कि विश्रामपुरी मार्ग के पास सड़क किनारे झाड़ियों में एक नवजात बच्चा मिला है। जिस पर टीआई सौरभ उपाध्याय ने वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी।

सड़क किनारे झाड़ियों में नवजात बच्चा मिला है।

सड़क किनारे झाड़ियों में नवजात बच्चा मिला है।

नवजात को गोद लेने पुलिस से संपर्क कर रहे लोग

जिसके बाद थाना प्रभारी सौरभ उपाध्याय तत्काल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे, जहां बच्चे को सकुशल केशकाल अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने शुरुआती इलाज के बाद नवजात शिशु को अपनी निगरानी में रखा है। नवजात को गोद लेने के लिए लोग पुलिस से संपर्क कर रहे हैं।

अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज

घटना की सूचना के बाद बाल संरक्षण इकाई की टीम भी केशकाल पहुंचकर जानकारी ली। अभी तक शिशु के परिजनों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। बच्चे की देखभाल पुलिस और स्वास्थ्य कर्मी कर रहे हैं। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में जुट गई है।

गरीब परिवारों को अब नहीं होगी इलाज की चिंता…

गरीब परिवारों को अब नहीं होगी इलाज की चिंता…

 रायपुर: गरीब परिवारों को बेहतर इलाज मिल सके, उनकी आर्थिक स्थिति आड़े न आएं और उन्हें इलाज के खर्च की चिंता न रहे। गरीब परिवारों की इस तकलीफ को ध्यान में रखते हुए केन्द्र सरकार द्वारा आयुष्मान भारत योजना संचालित की जा रही है। गरीब परिवारों के लिए यह योजना संजीवनी साबित हो रही है। आयुष्मान भारत योजना ने लाखों परिवारों को उनकी खुशियां लौटाने में मदद की है।

लाखों गरीब परिवारों के साथ विशेष पिछड़ी जनजाति की  रसबाई कमार एवं  चमरू कमार को भी प्रधानमंत्री जनमन कार्यक्रम के तहत आयुष्मान कार्ड प्रदान किया गया है। आयुष्मान कार्ड मिलने पर बलौदाबाजार जिले के कसडोल विकासखण्ड के ग्राम बल्दाकछार की रसबाई कमार ने कहा कि अब मुझे किसी भी प्रकार के इलाज के लिए चिंतित नहीं होना पड़ेगा। हमारा परिवार बेहद गरीब है। हमारे पास उतने पैसे नहीं होते है कि घर में किसी सदस्य की तबियत खराब होने पर उनका इलाज करा सकें। अब आयुष्मान कार्ड बनने से 5 लाख रूपये तक निःशुल्क इलाज हमें भी मिलेगा। श्रीमती रसबाई कमार ने आयुष्मान कार्ड मिलने पर प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया। इसी तरह  चमरू कमार ने भी आयुष्मान कार्ड मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री गरीब आदिवासियों के हित की बात सोच रहे हैं, उन्हें आगे बढ़ाने, शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए संकल्पित है। हमारे लिए विशेष रूप उन्होंने पीएम जनमन योजना शुरू की है, वास्तव में हमारा समाज इससे लाभान्वित हो रहा है।  चमरू कमार ने प्रधानमंत्री का इस योजना के लिए विशेष धन्यवाद दिया है।

गौरतलब है कि विशेष पिछड़ी जनजाति के परिवारों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने और योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए केन्द्र सरकार ने एक बड़ी पहल करते हुए पीएम जनमन योजना प्रारंभ की है। यह योजना विशेष पिछड़ी जनजातियों को विशेष रूप केन्द्रित करते हुए उनके जीवन में बड़ा बदलाव लाने का काम कर रही है। प्रदेश में विशेष पिछड़ी जनजातियों के पारा, मोहल्लो, टोलों में जाकर प्रशासन शिविर लगाकर उनकी जरूरतों की जानकारी लेने के साथ ही योजनाओं के माध्यम से इसे पूरा करने के लिए सतत् प्रयासरत् है। इस पहल से प्रदेश की विशेष पिछड़ी जनजातियां लाभान्वित हो रही हैं, इसके बेहतर परिणाम सामने आ रहे हैं।

सनातन धर्म में सेन समाज का महत्वपूर्ण स्थान- संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल

सनातन धर्म में सेन समाज का महत्वपूर्ण स्थान- संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल

 रायपुर: संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री  बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि  किसी के सुख-दुख में साथ खड़े रहना एक सभ्य समाज की पहचान है। सेन समाज उन्ही में से एक है। सदियों से ये परंपरा का नि-स्वार्थ निर्वहन कर रहे हैं। सनातन धर्म में सेन समाज का महत्वपूर्ण स्थान रहा है। ये बातें अग्रवाल ने आज राजधानी रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित सेन समाज के संवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कही। उनके द्वारा संत शिरोमणि सेन महाराज के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

संस्कृति मंत्री  बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि सनातन धर्म में सेन समाज के बगैर कोई भी सामाजिक कार्य संभव नहीं होता है। बच्चों के जन्म से लेकर विवाह एवं मृत्यु संस्कार तक सेन समाज की महत्वपूर्ण भूमिका है। विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में अनेक  परिवारों को एक साथ लाने में, उनको निमंत्रण देने के लिए सेन समाज के लोगों को ही भेजा जाता है और वे आज भी अपने दायित्वों का सेवा भाव निर्वहन कर रहे है। उन्होंने कहा कि जो समाज संगठित होता है उसे आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने सेन समाज से आह्वान किया कि समाज की भलाई के लिए एक ट्रस्ट बनाएं, जिसका उपयोग कल्याणकारी कार्याें जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, बेरोजगारी और सामाजिक कार्याें में किया जा सके। ऐसा करने से समाज आगे बढ़ेगा।

संस्कृति मंत्री  अग्रवाल ने सेन समाज से 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर पूरे देश में एक बार फिर से दिवाली जैसा उत्सव मनाने का आग्रह किया। कार्यक्रम में वैशाली नगर विधायक श्री रिकेश सेन का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में सर्वश्री लक्ष्मी नारायण, भूपेंद्र शंकर, बल्लू शंकर, प्रहलाद गंगाराम, लुका कौशिक समेत प्रदेशभर से आए समाजिक बंधु मौजूद रहे।

 पंडित रवि शंकर शुक्ल विश्वविद्यालय परिक्षेत्र स्तरीय अंतर महाविद्यालय नेटबॉल महिला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

पंडित रवि शंकर शुक्ल विश्वविद्यालय परिक्षेत्र स्तरीय अंतर महाविद्यालय नेटबॉल महिला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

रायपुर :  पी जी डागा कन्या महाविद्यालय द्वारा आयोजित पंडित रवि शंकर शुक्ल विश्वविद्यालय परिक्षेत्र स्तरीय अंतर महाविद्यालय नेटबॉल महिला प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 16 जनवरी 2024 को बालाजी विद्या मंदिर में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि (मंत्री मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ शासन, पूर्व विधायक )माननीय  सत्यनारायण शर्मा जी के द्वारा उद्घाटन किया गया l राष्ट्रीय विद्यालय समिति द्वारा संचालित डागा कन्या महाविद्यालय के अध्यक्ष  अजय तिवारी , महाविद्यालय की प्राचार्या डॉक्टर संगीता घई, बालाजी विद्या मंदिर के जी स्वामी आचार्य जी एवं चिन्हित महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी डॉक्टर रामानंद यदु, डॉक्टर प्रमोद मेने, डॉ प्रकाश बैद,  प्यारेलाल साहू,  विनय शर्मा, 10 महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी उपस्थित थे l मुख्य अतिथि द्वारा डॉ रामानंद यदु  साइंस कॉलेज, प्रमोद मेने व डॉक्टर रिंकू पांडे का सम्मान किया गया l इस प्रतियोगिता में 10 महाविद्यालय की छात्राओं ने भाग लिया l प्रतियोगिता के आयोजन की जानकारी कीड़ा अधिकारी प्रेम शंकर द्वारा दी गई डॉ प्रेम शंकर क्रीड़ा अधिकारी द्वारा सभी महाविद्यालय के कीड़ा अधिकारियों का आभार व्यक्त किया गया l प्रतियोगिता का प्रथम मैच डागा महाविद्यालय एवं शासकीय दू.ब. स्नातकोत्तर महाविद्यालय के बीच खेला गया l इस प्रतियोगिता की निर्णायक श्री उमेश पटेल उपस्थित रहे l पुरस्कार वितरण श्री अजय तिवारी द्वारा किया गया l

Breaking: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में 7 एडिशनल AG और 7 डिप्टी AG की नियुक्ति, गवर्नमेंट एडवोकेट और पैनल लॉयर्स की सूची जारी

Breaking: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में 7 एडिशनल AG और 7 डिप्टी AG की नियुक्ति, गवर्नमेंट एडवोकेट और पैनल लॉयर्स की सूची जारी

 बिलासपुर: राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में एडवोकेट जनरल की नियुक्ति के बाद अब एडिशनल एडवोकेट जनरल, डिप्टी एडवोकेट जनरल और गवर्नमेंट एडवोकेट के साथ ही उप शासकीय अधिवक्ता और पैनल लॉयरों की नियुक्ति कर दी है। विधि विधायी विभाग से जारी आदेश में 7 एजी, 7 डिप्टी एजी, 16 गवर्नमेंट एडवोकेट, 12 डिप्टी गवर्नमेंट एडवोकेट के साथ ही 22 पैनल लॉयर बनाए गए हैं।

नियुक्ति में संघ व भाजपा समर्थित वकीलों को मिला मौका।

 

नियुक्ति में संघ व भाजपा समर्थित वकीलों को मिला मौका।

महाधिवक्ता कार्यालय में पदस्थ कुछ अतिरिक्त महाधिवक्ता, उप महाधिवक्ताओं समेत शासकीय और उप शासकीय अधिवक्ताओं ने बीते सोमवार को पद से इस्तीफा दे दिया है।

 

विधि एवं विधायी विभाग ने जारी किया आदेश।

 

विधि एवं विधायी विभाग ने जारी किया आदेश।

इससे पहले ही भाजपा सरकार आने के बाद से ही संघ और भाजपा समर्थित वकीलों ने नेताओं से एप्रोच लगाया था। सीनियर एडवोकेट प्रफुल्ल एन भारत को महाधिवक्ता बनाए जाने के बाद से अतिरिक्त महाधिवक्ता, उपमहाधिवक्ता, सरकारी वकील सहित पैनल लॉयरों की नियुक्ति के कयास लगाए जा रहे थे। विधि विधायी विभाग से नियुक्ति आदेश जारी होने के बाद अब सारे कयासों पर विराम लग गया है।

 

हाईकोर्ट में सरकार की तरफ से करेंगे पैरवी।

 

हाईकोर्ट में सरकार की तरफ से करेंगे पैरवी।

सौर ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ को मिला ’स्कॉच आर्डर ऑफ मेरिट सर्टिफिकेट’

सौर ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ को मिला ’स्कॉच आर्डर ऑफ मेरिट सर्टिफिकेट’

 सौर ऊर्जा संयंत्रों के प्रभावी संचालन, संधारण एवं रख-रखाव की बेहतर प्रणाली के लिए मिला सम्मान

क्रेडा द्वारा प्रदेश में 2.81 लाख से अधिक सौर ऊर्जा संयंत्रों का किया जा रहा है प्रभावी संचालन

रायपुर / छत्तीसगढ़ ने गैरपरंपरागत ऊर्जा के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। गैरपरंपरागत ऊर्जा स्त्रोतों के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ सरकार के ऊर्जा विभाग द्वारा एक नया आयाम स्थापित किया गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व में ऊर्जा विभाग अंतर्गत राज्य की स्टेट नोडल एजेंसी छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) को प्रदेश में स्थापित सौर ऊर्जा संयंत्रों के प्रभावी संचालन, संधारण एवं रख-रखाव प्रणाली हेतु स्कॉच आर्डर ऑफ मेरिट सर्टिफिकेट से आज सम्मानित किया गया है। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने इस उपलब्धि के लिए क्रेडा के अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।

क्रेडा को यह सम्मान सौर ऊर्जा संयंत्रों के दक्ष एवं मजबूत संचालन, संधारण प्रणाली के कारण दिया गया है। गौरतलब है कि क्रेडा द्वारा प्रदेश में लगभग दो लाख इक्यासी हजार से अधिक सौर ऊर्जा संयंत्रों का प्रभावी संधारण एव रख-रखाव कर वर्ष में औसतन 94 से 95 प्रतिशत तक संयंत्रों की कार्यशीलता सुनिश्चित की जा रही है।

क्रेडा की तरफ से स्कॉच आर्डर ऑफ मेरिट सर्टिफिकेट क्रेडा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  राजेश सिंह राणा द्वारा ऑनलाईन प्राप्त किया गया। इस अवसर पर क्रेडा के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

BREAKING : कांकेर में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़, कई नक्सलियों के घायल होने की खबर, बड़ी मात्रा में हथियार बरामद

BREAKING : कांकेर में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़, कई नक्सलियों के घायल होने की खबर, बड़ी मात्रा में हथियार बरामद

 कांकेर : बस्तर में नक्सलियों को एक बार फिर जवानों ने तगड़ा झटका दिया है. नक्सल विरोधी अभियान के तहत जवानों ने नक्सलियों के हथियार बनाने की फैक्ट्री पर धावा बोला. इस दौरान मुठभेड़ में कई नक्सलियों को गोली लगाने की खबर है.

प्रारंभिक जानकारी के आधार पर कांकेर नारायणपुर जिले के बॉर्डर पर नारायणपुर और कांकेर के जिला पुलिस के साथ-साथ DRG, ITBP का एक संयुक्त दल ने कुकुर-कोंगे (पुलिस स्टेशन सोनपुर जिला नारायणपुर) क्षेत्र में संयुक्त कार्रवाई की है, जहां टेकमेटा (पुलिस स्टेशन सोनपुर), बिनागुंडा (पुलिस स्टेशन छोटेबेटिया) और अन्य स्थानों पर माओवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुआ है.

इस दौरान जवानों ने बीजीएल, बंदूकें, लोहे की छड़ियां, बंदूक बनाने के आइटम आदि की कई सामग्रियां सुरक्षा बलों ने बरामद की हैं। इसके अलावा सुरक्षा बलों द्वारा कुछ गिरफ्तारी भी की गई हैं, क्षेत्र में सर्चिंग जारी है, जहां कुछ रक्त कण देखे गए हैं जिससे आशंका है की कई नक्सली घायल है.

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल के हायर सेकेण्डरी और हाई स्कूल के समय-सारणी जारी

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल के हायर सेकेण्डरी और हाई स्कूल के समय-सारणी जारी

 रायपुर :  छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल द्वारा आयोजित परीक्षा सत्र 2024 की समय-सारणी का निर्धारण किया गया है। हायर सेकेण्डरी की परीक्षा 9 मार्च से प्रारंभ होकर 6 अप्रैल तक और हाई स्कूल की परीक्षा 11 मार्च से प्रारंभ होकर 3 अप्रेल तक आयोजित होगी। परीक्षा का समय दोपहर 1.45 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है।

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल के सचिव प्रोफेसर व्ही. के. गोयल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि छात्र-छात्राएं अपनी परीक्षा से संबंधित समय-सारणी का अवलोकन एवं जानकारी समीपस्थ अध्ययन केन्द्र से प्राप्त कर सकते है। इसके अलावा कार्यलयीन वेबसाइट www.sos.cg.nic.in पर भी समय-सारणी उपलब्ध है, जिसे छात्र-छात्राएं डाउनलोड कर सकते है।

समय सारणी इस प्रकार है-

BREAKING : छत्तीसगढ़ में यहां ठंड को देखते हुए 31 जनवरी तक स्कूलों के समय में बदलाव

BREAKING : छत्तीसगढ़ में यहां ठंड को देखते हुए 31 जनवरी तक स्कूलों के समय में बदलाव

 मनेंद्रगढ़। कलेक्टर डी. राहुल वेकंट ने आदेश जारी कर वर्तमान में जिले में पड़ रहे अत्यधिक ठंड एवं शीतलहर को दृष्टिगत रखते हुए छात्रहित में 31 जनवरी 2024 तक जिले में संचालित होने वाले विद्यालयों के समय में परिवर्तन किया गया है। दो पाली में संचालित होने वाली शालाएं प्रथम पाली सोमवार से शनिवार प्रातः 09:00 बजे से 12:30 तक, दो पाली में संचालित होने वाली शालाएं द्वितीय पाली सोमवार से शनिवार अपरान्ह 12:45 बजे से 04:15 बजे तक तथा एक पाली में संचालित होने वाली शालाएं सोमवार से शनिवार प्रातः 10:30 बजे से 03:30 बजे तक संचालित की जायेगी। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

Breaking : साय कैबिनेट की बैठक कल, लिए जा सकते है कई बड़े फैसले

Breaking : साय कैबिनेट की बैठक कल, लिए जा सकते है कई बड़े फैसले

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय  की अध्यक्षता में 17 जनवरी को शाम 5 बजे मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई है। इस बैठक बैठक में तमाम बड़े और नए फैसले लिए जा सकते हैं। 

छत्तीसगढ़ सरकार ने अतिरिक्त महाधिवक्ता सहित घोषित की पूरी टीम,पढिए 64 अधिवक्ता समेत किनकी हुई नियुक्ति

छत्तीसगढ़ सरकार ने अतिरिक्त महाधिवक्ता सहित घोषित की पूरी टीम,पढिए 64 अधिवक्ता समेत किनकी हुई नियुक्ति

 रायपुर । राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ महाधिवक्ता कार्यालय में अतिरिक्त महाधिवक्ता समेत पूरी टीम घोषित कर दी है। राज्य सरकार की इस घोषित टीम में 64 अधिवक्ता शामिल हैं। इनमें अतिरिक्त महाधिवक्ता,उप महाधिवक्ता,शासकीय अधिवक्ता,उप शासकीय अधिवक्ता और पैनल सॉयर शामिल है।

रणबीर विवेक समेत सात उप महाधिवक्ता 

हाईकोर्ट में अतिरिक्त महाधिवक्ता के रूप में वाय एस ठाकुर,रणबीर सिंह मरहास,राज कुमार गुप्ता,आशीष शुक्ला,बीडी गुरु,विवेक शर्मा और सुनील काले में नियुक्ति किए गए है।

शशांक समेत सात उप महाधिवक्ता नियुक्त 

हाईकोर्ट में प्रवीण दास,विनय पांडेय,यू के एस चंदेल,संजीव पांडेय,शशांक ठाकुर,नीरज शर्मा,डॉ सौरभ कुमार पांडेय उप महाधिवक्ता नियुक्त किए गए है।डॉ सौरभ कुमार पांडेय ईडी के विशेष  लोक अभियोजक भी हैं। 

16 शासकीय अधिवक्ता नियुक्त 

सूची में गैरी मुखोपाध्याय और धीरज वानखेड़े सहित अखिलेश कुमार,अजित सिंह,केशव गुप्ता,अरविंद दुबे,अजय पांडेय,सुप्रिया उपासने,राहुल तामस्कर,सतीश गुप्ता,संतोष सोनी,जितेंद्र श्रीवास्तव,और राजीव भारत शासकीय अधिवक्ता नियुक्त किए गए है।

16 उप शासकीय अधिवक्ता और 22 पैनल लॉयर नियुक्त 

राजेय सरकार ने महाधिवक्ता कार्यालय में 12 उप शासकीय अधिवक्ता और 22 पैनल लॉयर भी नियुक्त किए 

छत्तीसगढ़ को मिले 5 आईपीएस अफसर..

छत्तीसगढ़ को मिले 5 आईपीएस अफसर..

 रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने वर्ष 2023 बैच के लिए चयनित आईपीएस अफसरों को कैडर( राज्य) कर दिया है। इस बार दो सौ अफसर सलेक्ट हुए हैं। इनमें से छत्तीसगढ़ को मिले  पांच आईपीएस अफसर में से एक  बिलासपुर के अभिषेक चतुर्वेदी को गृह राज्य छत्तीसगढ़ मूल के हैं बाकी चार अन्य राज्यों के है। ये सभी जल्द कैडर ज्वाइन करेंगे।

 
Image
मंत्री टंकराम वर्मा आज कई कार्यक्रम में होंगे शामिल...यहां देखें पूरा शेड्यूल

मंत्री टंकराम वर्मा आज कई कार्यक्रम में होंगे शामिल...यहां देखें पूरा शेड्यूल

 रायपुर। मंत्री टंकराम वर्मा आज कई कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे सुबह 10.30 से चाम्पा,  भैंसा , तरपोंगी,  सगुनी, खैरखूंट,  बिलाड़ी और तिल्दा पहुंचेंगे। जहां वे इन गांवों में आयोजित आभार रैली, गुहा जयंती और सरस्वती शिशु मंदिर के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

रायपुर में कल से इन इलाकों में दो दिन नहीं आएगा पानी, जानें वजह

रायपुर में कल से इन इलाकों में दो दिन नहीं आएगा पानी, जानें वजह

 रायपुर। रायपुर में 17 और 18 जनवरी को पानी सप्लाई नहीं होगी। 1 लाख से अधिक घरों में पानी नहीं आएगा। दरअसल राइजिंग मेन लाइन (पाइपलाइन) में खराबी आई है। । पेयजल की आपूर्ति नहीं होने से करीब पांच लाख आबादी को पानी के लिए भटकना पड़ेगा, हालांकि निगम प्रशासन का दावा है कि जरूरत पड़ने पर पर्याप्त मात्रा में टैंकरों की व्यवस्था की गई है। इसके जरिए पेयजल की आपूर्ति की जाएगी।

नगर पालिक निगम के अफसरों के मुताबिक मोवा-सड्डू की ओर जाने वाली 700 एमएम व्यास की राइजिंग मेन पाइप लाइन में लीकेज आ गई है। नगर निगम के जल विभाग की टीम इस लीकेज की मरम्मत करेगी। अब इसकी वजह से अमलीडीह, अवंति विहार, मण्डी, मोवा, सड्डू, दलदल सिवनी, कचना, आमासिवनी और जोरा की पानी टंकी में पानी नहीं आएगा।

आज पुरानी भनपुरी, कल खमतराई पानी टंकी की सफाई

नगर निगम की जल कार्य विभाग ने सोमवार को नई भनपुरी स्थित पानी टंकी की दीवारों की कैमिकली डिसइंफेक्शन, सील्ट सफाई कराया गया। वहीं मंगलवार 16 जनवरी को पुरानी भनपुरी और बुधवार 17 जनवरी को खमतराई पानी टंकी की सफाई प्रस्तावित है। दरअसल शहर के सभी पानी टंकियों की दीवारों को कैमिकली डिसइंफेक्शन कर कैमिकली स्प्रे से वाल्व को साफ करने के साथ सील्ट की सफाई का काम 15 फरवरी तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

पर्यावरण के बेहतरी से ही जीवन में खुशहाली संभव : शिक्षा मंत्री

पर्यावरण के बेहतरी से ही जीवन में खुशहाली संभव : शिक्षा मंत्री

 नई वैज्ञानिक तकनीकों के जरिए किसान बढ़ा सकते हैं फसलों की पैदावार : बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर । हम अपने भौतिक संसाधनों के लिए धीरे-धीरे प्रकृति का विनाश कर रहे हैं। ऐसे में अपने घरों और उसके आस-पास फल-फूल के पौधे लगा कर न केवल हम अपने पर्यावरण को स्वच्छ बना सकते हैं, बल्कि आर्थिक रूप से सशक्त भी बन सकते हैं। ये बातें शिक्षा, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने राजधानी रायपुर के गांधी उद्यान में चल रही 3 दिवसीय प्रदेश स्तरीय वृहद फल-फूल सब्जी प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर कही। प्रदर्शनी का आयोजन प्रकृति की ओर सोसाइटी, उद्यानिकी विभाग, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, नगर निगम रायपुर और जिन्दल स्टील व पॉवर लिमिटेड के सहयोग से किया गया था।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल प्रदर्शनी में प्रदर्शित विभिन्न किस्म के फलों, फूलों और सब्जियों के साथ ही बागवानी से संबंधित स्टॉल्स का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के किसानों ने कृषि के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। श्री अग्रवाल ने किसानों से नई वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाकर फसलों की उत्पादकता को बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के खाद्यान्न, फलों, फूलों और सब्जियों की मांग देशभर में बढ़ रही है, जिसको देखते हुए हमारी सरकार किसानों को कृषि और बागवानी के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने का हर संभव प्रयास कर रही है। 

अग्रवाल ने कहा कि शहरों में बढ़ते प्रदूषण के कारण शुद्ध हवा तक मिलने में परेशानी होती है, ऐसे में हम अपने घर और आस-पास पेड़ पौधे लगाकर अपने आने वाली पीढ़ी के लिए स्वच्छ पर्यावरण और शुद्ध हवा की व्यवस्था कर सकते हैं। हमने देखा है कि कोरोना काल के बाद से लोगों को ऑक्सीजन की महत्ता और उपयोगिता का अहसास हो चुका है कि उनके लिए प्रकृति से बढ़कर और कुछ नहीं हो सकता। प्रदूषित पर्यावरण के कारण लोग चिड़चिड़े होते जा रहे हैं और दिन प्रतिदिन स्वास्थ्य बिगड़ते जा रहा है, ऐसे में प्रकृति के माध्यम से ही लोगों के चेहरे पर मुस्कान और जिंदगी में सुकून, खुशहाली लाई जा सकती है। हम पेड़-पौधे लगाकर ही अपने आसपास के पर्यावरण और वातावरण को स्वच्छ  बना सकते हैं।

इस अवसर पर  बृजमोहन अग्रवाल ने फूलों की हांडी प्रतियोगिता की विजेता बालाजी नर्सिंग कॉलेज, सलाद प्रतियोगिता की विजेता रूबी शुक्ला, फ्लावर डेकोरेशन में राजहंस कौर को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया। प्रदर्शनी में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, उद्यानिकी विभाग समेत विभिन्न संगठनों ने अपने स्टॉल लगाए और विभिन्न प्रकार के फलों, फूलों, सब्जियों और उनसे संबंधित उत्पाद प्रदर्शित किए। प्रदर्शनी में सलाद मेकिंग, फ्लावर डेकोरेशन समेत कई प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया। 

इस अवसर पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय कुलपति डॉ गिरीश चंदेल, वाइस प्रेसिडेंट जिंदल स्टील एंड पावर यू पी सिंह, उपसंचालक उद्यानिकी विभाग  भूपेंद्र पांडे, मोहन वलरियानी, निर्भय धाडीवाल, जितेंद्र त्रिवेदी, प्रदीप टंडन, के एस पैकरा, नीरज शुक्ला, दलजीत बग्गा, मोहन बंजारे, समेत अधिकारी और बड़ी संख्या में प्रकृति प्रेमी उपस्थित रहे।

प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व निकली रामजी की शोभायात्रा, जय-जय श्री राम के गूंजे जयकारे

प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व निकली रामजी की शोभायात्रा, जय-जय श्री राम के गूंजे जयकारे

 रायपुर. अयोध्या में 22 जनवरी को होने जा रही श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व शहर भगवान राम की भक्ति में लीन हो रहा है. कट्टर हिन्दुत्व समूह ने आज प्रभु राम की भव्य शोभायात्रा निकाली. इस यात्रा में हाथों में भगवा झंडा लिए 10 हजार से भी अधिक लोग शामिल हुए. डीजे की धुन पर राम भक्तों ने जमकर प्राण प्रतिष्ठा का जश्न मनाया. इस दौरान चारों ओर जय-जय श्री राम के जयकारे गूंज सुनाई देती रही. शोभा यात्रा में श्रीराम भगवान की आकर्षक झांकी ने लोगों का मन मोह लिया तो वहीं ढोल और नंगाड़ों पर युवा जमकर झूमे. आकर्षक झांकी का 30 से अधिक जगहों पर फूलों से स्वागत किया गया.

यात्रा ने शहर का पूरा माहौल रामयम कर दिया. हर कोई श्रीराम की भक्ति में झूमता नजर आया. यात्रा सिद्धार्थ चौक स्थित  सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर से निकलकर मठपारा चौक से होते हुए पुलिस लाइन फिर कालीबाड़ी चौक से होते हुए बुढ़ेश्वर मंदिर पहुंची. समूह के अध्यक्ष संदीप शर्मा ने बताया कि संगठन का 8वां वर्ष पूर्ण हो रहा है. स्थापना दिवस और हिंदुत्व शक्ति और सनातन संस्कृति को जागृत करने के लिए भव्य शोभा यात्रा निकाली गई.

अखाड़ा प्रदर्शन रहा आकर्षण का केंद्र

यात्रा में जूनागढ़ ओडिशा के कलाकारों ने लोकगीतों पर प्रस्तुति दी. साथ ही पंजाबी ढोल ग्रुप व श्रीराम जी की आकर्षक झांकी के साथ अखाड़ा प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र रहा. इस दौरान लोगों को छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य भगवा प्रदर्शन भी देखने को मिला. मंदिर में सुंदर काठ का आयोजन किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए.

बीएसएफ जवान से लाखों की ठगी, साइबर ठग ने ऐसे बनाया शिकार…

बीएसएफ जवान से लाखों की ठगी, साइबर ठग ने ऐसे बनाया शिकार…

 कांकेर. जिले में बीएसएफ के जवान से 9 लाख 50 हजार रुपए की सायबर ठगी का मामला सामने आया है. कांकेर एसपी दिव्यांग पटेल ने बताया कि बीएसएफ के जवान ने बांदे थाने में अपने साथ हुए सायबर ठगी का मामला दर्ज कराया है. बीएसएफ का जवान 94 वाहिनी में निरीक्षक के पद पर कन्हारगांव कैम्प में पदस्थ है.

बांदे थाना प्रभारी ने बताया कि बीएसएफ जवान का खाता भारतीय स्टेट बैंक शाखा फर्रूखाबाद में है, जहां खाता को सीएपीएसपी (CAPSP) खाता में परिवर्तन करने के लिए जवान ने गूगल में शाखा फर्रूखाबाद के बैंक प्रबंधक का मोबाइल नंबर सर्च किया था. सर्च के बाद गूगल में मिले नम्बर में जवान ने बात कर सीएपीएसपी (CAPSP) खाता में बदलवाने की जानकारी चाही थी, लेकिन ठग करने वाले ने ऑनलाइन खाता बदलने की बात कही और गुगल प्लेस्टोर से कस्टमर एप के नाम से एपलिकेशन जवान को डाउनलोड कराया.

बीएसएफ जवान ने खाता की जानकारी उस एप में डाला और ओटीपी डालने के बाद उनके खाते से 9 लाख 50 हजार निकाल लिए गए. जवान के आवेदन पर 420 का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

गरीबी से बाहर निकले 24.82 करोड़ भारतीय, नीति आयोग ने 9 सालों का जारी किया आंकड़ा

गरीबी से बाहर निकले 24.82 करोड़ भारतीय, नीति आयोग ने 9 सालों का जारी किया आंकड़ा

 रायपुर. पिछले 9 वर्षों के दौरान 24.82 करोड़ लोग विविध प्रकार की गरीबी से बाहर निकले हैं. नीति आयोग के चर्चा पत्र ‘ मल्‍टीडायमेंशनल पावर्टी इन इंडिया सिन्‍स 2005-06’ के निष्कर्ष इस उपलब्धि का श्रेय 2013-14 से 2022-23 के बीच हर तरह की गरीबी के समाधान के लिए सरकार की महत्वपूर्ण पहलों को देते हैं. चर्चा पत्र आज नीति आयोग के सदस्य प्रोफेसर रमेश चंद ने नीति आयोग के सीईओ बीवीआर सुब्रमण्यम की उपस्थिति में जारी किया. ऑक्सफोर्ड नीति और मानव विकास पहल (ओपीएचआई) और संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) ने इस पत्र के लिए तकनीकी जानकारी प्रदान की है.

बहुआयामी गरीबी सूचकांक (एमपीआई) एक विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त व्यापक उपाय है, जो मौद्रिक पहलुओं से परे अनेक आयामों में गरीबी को दर्शाता है. एमपीआई की वैश्विक कार्यप्रणाली मजबूत अलकिरे और फोस्टर (एएफ) पद्धति पर आधारित है, जो अत्‍यधिक गरीबी का आकलन करने के लिए डिज़ाइन की गई सार्वभौमिक रूप से स्वीकृत मीट्रिक के आधार पर लोगों को गरीब के रूप में पहचानती है, जो पारंपरिक मौद्रिक गरीबी उपायों के लिए एक पूरक संभावना प्रदान करती है.

चर्चा पत्र के अनुसार, भारत में बहुआयामी गरीबी में गिरावट दर्ज की गई है, जो 2013-14 के 29.17 प्रतिशत से घटकर 2022-23 में 11.28 प्रतिशत हो गई है. यानी 17.89 प्रतिशत अंकों की कमी आई है. उत्तर प्रदेश में पिछले नौ वर्षों के दौरान 5.94 करोड़ लोगों के बहुआयामी गरीबी से बाहर निकलने के साथ गरीबों की संख्या में सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई है, इसके बाद बिहार में 3.77 करोड़, मध्य प्रदेश में 2.30 करोड़ और राजस्थान में 1.87 करोड़ लोग हैं.

पेपर यह भी दर्शाता है कि नमूने की विधि का उपयोग करके गरीबी हेडकाउंट अनुपात में गिरावट की गति 2005-06 से 2015-16 की अवधि (7.69 प्रतिशत वार्षिक दर) की तुलना में 2015-16 से 2019-21 (10.66 प्रतिशत वार्षिक गिरावट दर) के बीच बहुत तेज थी. संपूर्ण अध्ययन अवधि के दौरान एमपीआई के सभी 12 संकेतकों में महत्वपूर्ण सुधार दर्ज किया गया है. वर्तमान परिदृश्य (यानी वर्ष 2022-23 के लिए) के मुकाबले वर्ष 2013-14 में गरीबी के स्तर का आकलन करने के लिए, इन विशिष्ट अवधियों के लिए डेटा सीमाओं के कारण अनुमानित अनुमानों का उपयोग किया गया है.

गरीबी के सभी आयामों को कवर करने वाली महत्वपूर्ण पहलों के कारण पिछले 9 वर्षों में 24.82 करोड़ लोग बहुआयामी गरीबी से बाहर निकले हैं. परिणामस्वरूप, भारत के 2030 से पहले बहुआयामी गरीबी को आधा करने के अपने एसडीजी लक्ष्य को प्राप्त करने की संभावना है. सबसे कमजोर और वंचितों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए सरकार के निरंतर समर्पण और दृढ़ प्रतिबद्धता ने इस उपलब्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

भारत सरकार ने हर प्रकार की गरीबी को कम करने के लक्ष्य के साथ लोगों के जीवन को बेहतर बनाने में उल्लेखनीय प्रगति की है. पोषण अभियान और एनीमिया मुक्त भारत जैसी उल्लेखनीय पहलों ने स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुंच में उल्लेखनीय वृद्धि की है, जिससे वंचित रहने में काफी कमी आई है. दुनिया के सबसे बड़े खाद्य सुरक्षा कार्यक्रमों में से एक का संचालन करते हुए, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के तहत लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली 81.35 करोड़ लाभार्थियों को कवर करती है, जो ग्रामीण और शहरी आबादी को खाद्यान्न प्रदान करती है. हाल के फैसले, जैसे कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मुफ्त खाद्यान्न वितरण को अगले पांच वर्षों के लिए बढ़ाना, सरकार की प्रतिबद्धता का उदाहरण है.

मातृ स्वास्थ्य का समाधान करने वाले विभिन्न कार्यक्रम, उज्ज्वला योजना के माध्यम से स्वच्छ खाना पकाने के ईंधन वितरण, सौभाग्य के माध्यम से बिजली कवरेज में सुधार, और स्वच्छ भारत मिशन और जल जीवन मिशन जैसे परिवर्तनकारी अभियानों ने सामूहिक रूप से लोगों की रहने की स्थिति और समग्र कल्याण की स्थिति में सुधार किया है. इसके अतिरिक्त, प्रधानमंत्री जन धन योजना और पीएम आवास योजना जैसे प्रमुख कार्यक्रमों ने वित्तीय समावेशन और वंचितों के लिए सुरक्षित आवास प्रदान करने में अहम भूमिका निभाई है.

हालांकि राज्यों का प्रदर्शन अलग-अलग है, कुछ राज्यों में जहां परंपरागत रूप से अत्‍यधिक गरीबी थी, उन्होंने लोगों को गरीबी से बाहर निकलने में मदद करने में उल्लेखनीय प्रगति की है, जिससे दो राज्‍यों के बीच बहुआयामी गरीबी में असमानता कम हुई है. इससे बुनियादी सेवाओं तक पहुंच में आने वाली मूलभूत समस्याओं का तेजी से समाधान हो रहा है, ताकि देश एक विकसित राष्ट्र यानी विकसित भारत @2047 बनने की ओर अग्रसर हो सके.

छत्तीसगढ़ में अब तक हुई 108.06 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद, किसानों के खाते में पहुंचे 23 हजार 448 करोड़ रूपये

छत्तीसगढ़ में अब तक हुई 108.06 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद, किसानों के खाते में पहुंचे 23 हजार 448 करोड़ रूपये

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के तहत एक नवंबर 2023 से धान खरीदी का अभियान निरंतर जारी है. राज्य सरकार द्वारा इस वर्ष मोदी जी की गारंटी के अनुरूप किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान की खरीदी की जा रही है. राज्य सरकार द्वारा अब तक किसानों से 108.06 लाख मीट्रिक टन धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा चुकी है. धान के एवज में किसानों को 23448 करोड़ रूपए से अधिक की राशि का भुगतान बैंक के माध्यम से किया गया है.

बता दें कि, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान विक्रय का लाभ पूर्व में धान बेच चुके किसानों को भी मिलेगा. इसका आशय यह है कि एक नवम्बर से अब तक पूर्व निर्धारित मात्रा के अनुरूप धान बेच चुके किसान, शेष मात्रा का धान, उपार्जन केन्द्र में 31 जनवरी तक बेच सकेंगे.

राज्य में अब तक 108.06 लाख मीट्रिक टन धान की हुई खरीद

मार्कफेड के महाप्रबंधक से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में समर्थन मूल्य पर अब तक 20 लाख 49 हजार 472 किसानों से 108 लाख 6 हजार 659 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है. इसके एवज में किसानों को 23 हजार 448 करोड़ रूपए से अधिक की राशि का भुगतान बैंक के माध्यम से किया गया है. धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए निरंतर धान का उठाव जारी है. अब तक 90 लाख 40 हजार 649 मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ जारी किया गया है. जिसके विरूद्ध में मिलर्स द्वारा 69 लाख 95 हजार 876 मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है. इस साल राज्य में 130 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी लक्ष्य रखा गया है.

साय सरकार ने RBI से मांगा दो हजार करोड़ का कर्ज, पहले से है इतना लोन

साय सरकार ने RBI से मांगा दो हजार करोड़ का कर्ज, पहले से है इतना लोन

 रायपुर। अगले माह अपना पहला बजट पेश करने जा रही भाजपा सरकार इस वर्ष के लिए अंतिम कर्ज लेने जा रही है। अपनी प्रतिभूतियों को नीलाम कर साय सरकार करीब दो हजार करोड़ रूपए जुटाना चाहती है । इसके लिए वित्त विभाग ने आरबीआई को डिमांड नोट भेज दिया है। इसके मुताबिक सरकार एक-एक हजार करोड़ की दो किश्तें, 8 और 9 वर्ष में वापसी योग्य शर्त पर लेने जा रही है। वैसे छत्तीसगढ़ के अतिरिक्त देश के 8 अन्य राज्यों ने कुल 19200 करोड़ का कर्ज मांगा है। आरबीआई कल मंगलवार को ईकुबेर के जरिए लोन टेंडर खोलेगी।

हमने (छत्तीसगढ़) चुनाव पहले ही नवंबर अंत में प्रमुखता से बताया था कि  चुनाव बाद जो भी सरकार बनेगी, उसे कर्ज के भारी बोझ से दबा हुआ खजाना मिलेगा। छत्तीसगढ़ पर इस समय 88 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा कर्ज चढ़ा हुआ है। और यह बोझ कम होने के आसार बहुत कम दिखाई दे रहे हैं। क्योंकि भाजपा ने चुनाव  घोषणापत्र जारी किए हैं, उनमें खर्च बढ़ाने वाली घोषणाएं ही हैं।

इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विधानसभा मेंं बता चुके हैं कि जनवरी 2023 तक राज्य सरकार पर 82.125 हजार करोड़ रुपए का ऋण था। कांग्रेस नेता भूपेश बघेल 17 दिसंबर, 2018 में मुख्यमंत्री बने थे। उनके पहले भाजपा के रमन सिंह सीएम थे। जब उन्होंने कुर्सी छोड़ी थी तो राज्य की सरकार पर 41 हजार 695 करोड़ रुपए का कर्ज छोड़ गए थे था। यानी, बघेल के पांच साल में कर्ज का बोझ दोगुना हो गया।

 
टीचर ने स्कूल में फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

टीचर ने स्कूल में फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

 रायपुर। राजधानी में एक टीचर ने स्कूल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया है, वहीं कारणों की तलाश में पुलिस जुट गई है। मामला मुजगहन थाना क्षेत्र का है।मुजगहन थाना प्रभारी ने प्रथम दृष्टया जानकारी देते हुए बताया कि डायल 112 को एक इवेंट का कॉल आया जिसमें डायल 112 की गाडी भटगांव के पास एक घर में एक टीचर दो-तीन दिन से लोगों से मुलाकात नहीं कर रहा था। जिसके बाद लोगों ने कुछ बुरा होने की आशंका जताते हुए डायल 112 को कॉल किया जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। डायल 112 के आरक्षक ने देखा कि टीचर स्कूल में स्टाफ रूम में फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। मृतक शिक्षक अनुप कोठारे 40 साल है, डायल 112 के आरक्षक ने पुलिस पेट्रोलिंग को मौके पर बुलाया और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा शुरू कर दिया है। शव के पंचनामा बनते ही टीचर के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेकाहारा भिजवा दिया गया है। वहीं खुदकुशी का कारण अज्ञात बताया जा रहा है, मौके से कोई सुसाइड नॉट भी नहीं मिला है। मुजगहन थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नक्सलियों ने धारदार हथियार से युवक को उतारा मौत के घाट

नक्सलियों ने धारदार हथियार से युवक को उतारा मौत के घाट

 बीजापुर। जिले में नक्सलियों ने एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। मृतक का शव पुसनार रोड पर मिला है। घटना गंगालूर थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, रविवार की दरमियानी रात ग्राम पुसनार निवासी 19 वर्षीय युवक रिषु पूनेम की नक्सलियों के धारदार हथियार से हत्या कर दी है। मृतक का शव पुसनार रोड पर मिला। सूचना पर पहुंची गंगालूर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

BREAKING : खाने में नहीं बनाई मछली, तो सनकी पति ने गला घोंटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

BREAKING : खाने में नहीं बनाई मछली, तो सनकी पति ने गला घोंटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

 अभनपुर : राजधानी के अभनपुर से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां पति ने पत्नी की गला दबाकर मौत की नींद सुला दिया है. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेजवाकर मामले की जाँच में जुट गई है.

  मिली जानकारी के अनुसार, अभनपुर के गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र में पति ने पत्नी की गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया है, बताया जा रहा है कि खाने में मछली बनाने की बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद नाराज होकर सनकी पति ने इस वारदात को अंजाम दिया है. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है.
BREAKING : गैंगस्टर तपन सरकार रायपुर से गिरफ्तार, शुभम की हत्या से जुड़े है तार

BREAKING : गैंगस्टर तपन सरकार रायपुर से गिरफ्तार, शुभम की हत्या से जुड़े है तार

 भिलाई। गैंगस्टर तपन सरकार (Gangster Tapan Sarkar) को हत्या के मामले में दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है। होली के दिन खुर्सीपार में हुई शुभम राजपूत (Shubham Rajput) की हत्या में तपन सरकार का नाम आया था। पूछताछ में नाम सामने आने के बाद पुलिस ने ये कार्रवाई की है। दुर्ग की खुर्सीपार पुलिस ने रायपुर से तपन सरकार को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी तपन सरकार से पूछताछ कर रही है। पुलिस को शक है कि तपन सरकार की संलिप्तता अन्य घटनाओं में भी रही है, लिहाजा पुलिस की टीम इस मामले में कई अन्य पहलुओं पर विचार कर रही है।

 पु लिस का दावा है कि तपन सरकार के कहने पर ही शुभम की हत्या हुई थी। बता दें कि बीते आठ मार्च को खुर्सीपार में शुभम राजपूत नाम के युवक की हत्या हुई थी। दरअसल खुर्सीपार पुलिस ने इस मामले में पहले ही सेवकराम नाम के आरोपित को गिरफ्तार किया था। सेवकराम ने पुलिस को जानकारी दी थी कि शुभम खुद को तपन सरकार का आदमी बताता था और उसके कहने पर ही लोगों से बेजा वसूली करता था। होली के दिन शुभम उससे वसूली के लिए पहुंचा था। इसके बाद हुए विवाद के बाद उससे कटर मारकर उसकी हत्या कर दी

इस हत्याकांड के बाद अब पुलिस ने एक चौंकाने वाला दावा किया है कि सेवकराम ने तपन के कहने पर शुभम की हत्या की है। दावा किया है कि तपन चाहता था कि सेवकराम उसके लिए वसूली का काम करे, इसलिए उसने सेवकराम से कहा था कि वह शुभम को रास्ते से हटाकर उसकी जगह वसूली करे। इसी वजह से शुभम की हत्या की गयी थी।