नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर नगरवासियों में भारी उत्साह, सवा लाख दीपक से सजेगी धर्म नगरी

भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर नगरवासियों में भारी उत्साह, सवा लाख दीपक से सजेगी धर्म नगरी

 राजिम :  आयोध्या में भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर जगमगाएगा राजिम नगर। सवा लाख दीपक से धर्म नगरी राजिम को सजाया जायेगा। नगरवासियों में आयोजन को लेकर भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। राजीवलोचन, कुलेश्वरनाथ मंदिर व लोमस ऋषि आश्रम में भी विभिन्न धार्मिक आयोजन आयोजित किये गए है।

आज छत्तीसगढ़ में बनेंगे 3 विश्व रिकॉर्ड, कल नवा रायपुर के चौक-चौराहों पर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का होगा लाइव प्रसारण

आज छत्तीसगढ़ में बनेंगे 3 विश्व रिकॉर्ड, कल नवा रायपुर के चौक-चौराहों पर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का होगा लाइव प्रसारण

 रायपुर। भगवान राम की नगरी अयोध्या में राम लला के विराजमान होने को अब 48 घंटे से भी कम समय रह गया है. उससे पहले ही पूरा देश राम के रंग डूब चुका है. राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए न सिर्फ अयोध्या बल्कि देशभर में तैयारियां चल रही है. भगवान राम का ननिहाल छत्तीसगढ़ पूरी तरह से राममय होने की तैयारी कर चुका है. अयोध्या प्राण प्रतिष्ठा समारोह की पूर्व सांध्य पर आज रायपुर में ‘भांचा राम ननिहाल महोत्सव’ मनाया जाएगा. इस दौरान छत्तीसगढ़ राष्ट्रवादी संघ तीन बड़े विश्व रिकॉर्ड बनाने जा रहा है.

आज छत्तीसगढ़ में बनेंगे ये 3 विश्व रिकॉर्ड –

  • रायपुर के साइंस कॉलेज में धान से बनी हुई विश्व की सबसे बड़ी राम जी की रंगोली बनाई जाएगी.
  • विश्व का सबसे लंबा 2000 मीटर लंबा रामनामी गमछा तैयार किया जाएगा.
  • 501 बच्चे राम जी का रुप बनाकर भव्य शोभायात्रा निकालेंगे. झांकी साइंस कॉलेज से राम मंदिर तक जाएगी.

बता दें कि, यह तीनों कार्यक्रम अपने तय समय और व्यवस्था के अनुरुप हुए तो ये तीनों रिकार्ड में दर्ज होंगे.

22 जनवरी को कहां क्या-क्या आयोजन होगा

वीआईपी रोड पर बने राम मंदिर में 22 जनवरी को दिनभर भजन कीर्तन का आयोजन होगा. राम मंदिर में सुबह से शाम तक नेता मंत्री और विधायकों का दर्शन और आने जाने का सिलसिला चलता रहेगा. प्रदेशभर में जितने भी जिला मुख्यालय हैं वहां कांग्रेस कार्यकर्ता हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ करेंगे. पाठ में सभी कांग्रेस के नेता और विधायक शामिल होंगे. चंदखुरी के कौशल्या मंदिर में हवन का आयोजन किया गया है. मंदिर में बड़ी संख्या में पहुंचकर भक्त हवन और पूजन में शामिल होंगे. सुंदरकांड का पाठ भी यहां किया जाएगा. मंदिर में कांग्रेस भी सुंदरकांड का पाठ करने पहुंचेगी.

इन जगहों में होगा प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण

प्रदेश के ज्यादातर आश्रम और छात्रावास में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण दिखाने की व्यवस्था की जाएगी. शिक्षा विभाग और शासन की ओर से आश्रम और छात्रावासों सहित दफ्तरों में शंखध्वनी और घंटी बजाई जाएगी. शाम के वक्त लोग अपने अपने घरों पर दीपोत्सव भी करेंगे. नवा रायपुर यानि स्मार्ट सिटी में 20 चौक चौराहों पर स्पीकर के जरिए और एलईडी की मदद से लोगों को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा देखने का अवसर दिया जाएगा.

भाजपाइयों को सद्बुद्धि के लिए आज कांग्रेसी करेंगे हनुमान चालीसा का पाठ

भाजपाइयों को सद्बुद्धि के लिए आज कांग्रेसी करेंगे हनुमान चालीसा का पाठ

 बिलासपुर। अयोध्या में रामलला विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के एक दिन पहले कांग्रेसजन हनुमान मंदिरों में हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशभर के जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष को पत्र लिखकर प्रभावी कार्यक्रम करने के निर्देश दिए हैं। जिला व ब्लाक मुख्यालयों में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम में प्रभावी भीड़ जुटाने की बात भी कहा है। इस दौरान भगवान से भाजपाइयों को भगवान से सद्बुद्धि देने की कामना करेंगे।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशभर में 21 जनवरी को हनुमान मंदिरों में हनुमान चालीसा का पाठ करने का निर्णय लिया है। इस दिन जिला से लेकर ब्लाक मुख्यालयों में कांग्रेस के द्वारा माहौल बनाया जाएगा। कांग्रेसजनों के अलावा शहरवासियों व ग्रामीणों की अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति के भी निर्देश दिए हैं। ज़िला कांग्रेस कमेटी ( शहर/ग्रामीण ) द्वारा संयुक्त रूप से 21 जनवरी को दोपहर 12.00 बजे से दोपहर तीन बजे तक हनुमान मंदिर पुराना बस स्टैंड में सुंदर कांड और हनुमान चालीसा के पाठ का आयोजन किया गया है ।

छत्‍तीसगढ़ में उत्तरी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, IMD का अलर्ट, इन पांच जिलों में आज बारिश के आसार

छत्‍तीसगढ़ में उत्तरी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, IMD का अलर्ट, इन पांच जिलों में आज बारिश के आसार

 रायपुर। द्रोणिका के प्रभाव के साथ ही उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं ने छत्‍तीसगढ़ में ठिठुरन बढ़ा दी है। बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बूंदाबांदी के चलते सुबह व रात के साथ ही दोपहर में भी ठंड बढ़ गई है।ठंडी हवाओं के कारण दिन के अधिकतम तापमान में सात डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है और प्रदेश भर में बलरामपुर सबसे ठंडा रहा। एआरजी बलरामपुर में न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले 48 घंटों में ठिठुरन और बढ़ने वाली है, न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। प्रदेश में मौसम का मिजाज अभी ऐसा ही बना रहने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम, बूंदाबांदी ने बढ़ा दी ठिठुरन

शनिवार सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेश भर में बादल छाए रहे और प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। बादल व हल्की बूंदाबांदी ने दोपहर के वक्त भी ठिठुरन बढ़ा दी है और दोपहर में भी लोगों को स्वेट, जैकेट पहने देखा जा सकता है। रायपुर का अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम रहा। इसी प्रकार बिलासपुर का अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस कम रहा।

राजनांदगांव को छोड़ प्रदेश के सभी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से कम है, हालांकि न्यूनतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से नमी आने के कारण प्रदेश में शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बलौदाबाजार और जांजगीर जिले में बारिश के आसार है। अब उत्तरी छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू होगी।

 गर्म कपड़ों की बिक्री फिर बढ़ी

ठंड बढ़ते ही एक बार फिर से गर्म कपड़ों के स्टालों में ग्राहकों की भीड़ बढ़ने लगी है। कारोबारियों द्वारा गर्म कपड़ों पर 60 प्रतिशत छूट दिया जा रहा है। उपभोक्ताओं द्वारा भी इसे काफी पसंद किया जा रहा है और बीते दो दिनों में गर्म कपड़ों की खरीदारी भी काफी बढ़ गई है। कारोबारियों का कहना है कि ठंड में बढ़ोतरी हुई तो आने वाले दिनों में कारोबार की रफ्तार और ज्यादा होगी।

अमित शाह आज रायपुर में करेंगे नक्सल विरोधी अभियान की समीक्षा, विधायकों को सिखाएंगे पाठ

अमित शाह आज रायपुर में करेंगे नक्सल विरोधी अभियान की समीक्षा, विधायकों को सिखाएंगे पाठ

 रायपुर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे। वह प्रदेश में बढ़ती नक्सल घटनाओं के बीच नक्सल विरोधी अभियान की समीक्षा करेंगे। तीन दिसंबर को प्रदेश में भाजपा की सरकार गठित होने के बाद 10 से अधिक नक्सल घटनाएं और मुठभेड़ की गतिविधियां हो चुकी हैं। गृह मंत्री बस्तर और राजनांदगांव के इलाके के सभी एसपी, कलेक्टर समेत अन्य अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। शाम चार बजे वह विधानसभा में नवनिर्वाचित विधायकों को प्रभावी विधायक बनने के गुर सिखाएंगे।

शहर में भी नव्य भव्य अयोध्या की दिखेगी झलक

शहर में भी नव्य भव्य अयोध्या की दिखेगी झलक

शहरवासियों में गजब का उत्साह

सुबह से लेकर देर रात तक भंडारे का आयोजन

घरों में भी पूजा अर्चना का दौर प्रारंभ

राम की भक्ति में डूबते इतराते नजर आएंगे शहरवासी मंदिरों में होगी पूजा-अर्चना, भोग व भंडारे की भी व्यवस्था, आज निकलेगी भव्य शोभायात्रा ठीक एक दिन बाद अयोध्या में रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इस अवसर का साक्षी बनने शहरवासियों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। मंदिरों की साफ सफाई के बाद अब सजाने संवारने का दौर भी पूरा हो गया है। नव्य भव्य अयोध्या की झलक शहर में नजर आने लगी है। राम की भक्ति में शहरवासी पूरी तरह डूब गए हैं।

घरों में भी पूजा अर्चना का दौर प्रारंभ हो गया है। सोमवार को दिवाली जैसा माहौल देखने को मिलेगा। घरों में दीये जलेंगे। आतिशबाजी होगी। मंदिरों में सुबह से ही पूजा-अर्चना का दौर प्रारंभ हो जाएगा। जगह-जगह भोग भंडारा की व्यवस्था की गई है। सुबह से लेकर देर रात तक भंडारे का आयोजन रहेगा। रविवार को शहर में भव्य शोभायात्रा निकलेगी। शोभायात्रा के माध्यम से शहर में राममय माहौल बनाने की योजना है। मंदिरों में हनुमान चालीसा का पाठ होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है।

 व्रत त्योहार 21 जनवरी, रविवार - पौष पुत्रदा एकादशी 23 जनवरी, मंगलवार- प्रदोष व्रत (शुक्ल) 25 जनवरी, गुरुवार- पौष पूर्णिमा व्रत 26 जनवरी, शुक्रवार- माघ प्रारंभ 29 जनवरी, सोमवार- संकष्टी चतुर्थी, सकट चौथ

दिवस विशेष

23 जनवरी - नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 को कटक ओडिशा में हुआ था। वह सबसे प्रमुख भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे। उनकी सेना को इंडियन नेशनल आर्मी या आज़ाद हिंद फ़ौज के नाम से जाना जाता था। उन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान पश्चिमी शक्तियों के खिलाफ विदेश से एक भारतीय राष्ट्रीय सेना का नेतृत्व भी किया।

24 जनवरी- राष्ट्रीय बालिका दिवस हर साल 24 जनवरी को भारत में अधिकांश लड़कियों द्वारा सामना की जाने वाली असमानताओं, शिक्षा के महत्व, पोषण, कानूनी अधिकारों, चिकित्सा देखभाल और बालिकाओं की सुरक्षा आदि को उजागर करने के लिए राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है। 24 जनवरी - अंतरराष्ट्रीय शिक्षा दिवस सभी के लिए समावेशी, न्यायसंगत और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए परिवर्तनकारी कार्यों का समर्थन करने के लिए हर साल 24 जनवरी को अंतरराष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाया जाता है।

25 जनवरी- राष्ट्रीय मतदाता दिवस युवा मतदाताओं को राजनीतिक प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए हर साल 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस या राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। 2011 में पहली बार यह दिन चुनाव आयोग के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में मनाया गया था।

25 जनवरी- राष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर्यटन के महत्व और भारतीय अर्थव्यवस्था में इसकी भूमिका के बारे में जागरूकता बढ़ाने और लोगों को शिक्षित करने के लिए हर साल 25 जनवरी को भारत में राष्ट्रीय पर्यटन दिवस मनाया जाता है।

25 जनवरी - महायान नव वर्ष दुनियाभर के बौद्ध इस साल 25 जनवरी को महायान नव वर्ष मनाएंगे। विभिन्न बौद्ध दर्शन और विचारधाराओं को महायान कहा जाता है। बौद्ध धर्म की दो मुख्य शाखाओं में से एक महायान मुख्य रूप से पूर्वोत्तर एशिया में प्रचलित है। महायान बौद्ध धर्म प्रत्येक क्षेत्र के विशिष्ट रीति-रिवाजों और परंपराओं के अनुसार प्रचलित है।

26 जनवरी- गणतंत्र दिवस 26 नवंबर 1949 को भारतीय संविधान सभा ने देश के सर्वोच्च कानून संविधान को अपनाया और भारत सरकार अधिनियम 1935 को प्रतिस्थापित किया। यह 26 जनवरी 1950 को एक लोकतांत्रिक सरकार प्रणाली के साथ लागू हुआ।

यह दिन हर साल दिल्ली के राजपथ पर होने वाली सबसे बड़ी परेड का प्रतीक है। 26 जनवरी-अंतरराष्ट्रीय सीमा शुल्क दिवस सीमा सुरक्षा बनाए रखने में सीमा शुल्क अधिकारियों और एजेंसियों की भूमिका को पहचानने के लिए सीमा शुल्क संगठन द्वारा हर साल 26 जनवरी को अंतरराष्ट्रीय सीमा शुल्क दिवस मनाया जाता है। यह उन कामकाजी परिस्थितियों और चुनौतियों पर भी ध्यान केंद्रित करता है जिनका सीमा शुल्क अधिकारी अपनी नौकरी में सामना करते हैं।

27 जनवरी-राष्ट्रीय भौगोलिक दिवस हर साल 27 जनवरी को पूरे देश में नेशनल ज्योग्राफिक दिवस मनाया जाता है। यह नेशनल जियोग्राफ़िक मैगज़ीन को सम्मानित करने का दिन है, जो एक सदी से भी अधिक समय से लगातार प्रकाशित हो रही है।

घर पर किचन में मिली महिला की अधजली लाश, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

घर पर किचन में मिली महिला की अधजली लाश, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

 कोरबा। जिले में एक महिला की जाली हुई लाश उसके घर पर किचन में मिली है, लाश मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है, सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टेम के लिए अस्पताल भेज दिया है, वहीँ मामले की जांच में जुट गई है। मामला बांगो थाना क्षेत्र के ग्राम डुमरमुड़ा का है।

पुलिस के अनुसार मामला संदिग्ध है, पुलिस सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच की जा रही है। मृतिका का नाम बृज कुंवर 45 वर्षीय है, उसकी लाश घर के किचन में मिली है। मृतिका के शरीर का अधिकांश हिस्सा जल चुका था। मृतिका आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर कार्यरत थी।  घर पर मृतिका और उसका पति पत्नी रहते थे, वहीं दोनों का एक 20 साल का लड़का है, जो बोरवेल में काम करने बाहर गया हुआ है। उसका पति गांव के पास जंगल गया हुआ था। जब उसका पति जंगल से घर पहुंचा तो उसकी पत्नी जली हुई हालत में मिली। इसकी घटना की जानकारी गांव वालों को दी, इसके बाद गांव में हड़कंप मच गया और इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

छत्तीसगढ़ : खाई में गिरी तेज रफ्तार पिकअप, दो लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ : खाई में गिरी तेज रफ्तार पिकअप, दो लोगों की मौत

 गौरेला पेंड्रा मरवाही। गौरेला थाना क्षेत्र के करंगरा घाट पर तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर लगभग 30 से 40 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में न्यू सोल्ड पिकअप मालवाहक वाहन में सवार चालक और परिचालक दोनों की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

हादसा इतना दर्दनाक था कि घटना के बाद दोनों मृतकों के शव गाड़ी में ही फंस गए थे, जिन्हें गौरेला पुलिस ने काफी मशक्कत कर बाहर निकाला। दोनों मृतक व्यक्ति मध्यप्रदेश के अनूपपुर और शहडोल जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। इनके पास से पुलिस को उनके दस्तावेज मिले हैं। इस आधार पर उनके एमपी के होने की संभावना जाहिर की जा रही है। गौरेला पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने किया चुनाव वार रूम का गठन, इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी…

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने किया चुनाव वार रूम का गठन, इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी…

 रायपुर। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ में चुनाव वार रूम का गठन किया है। चुनाव वार रूम कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में बनाया गया है। इसके लिए पीसीसी चीफ दीपक बैज ने तीन सदस्यीय टीम का गठन किया है। शैलेश नितिन त्रिवेदी को चेयरमैन नियुक्त किया गया है। वहीं घनश्याम राजू तिवारी और प्रवीण साहू को को–चेयरमैन बनाए गए हैं।

CG NEWS : प्रधानपाठक और शिक्षक निलंबित...जानिए क्या है पूरा मामला..!!

CG NEWS : प्रधानपाठक और शिक्षक निलंबित...जानिए क्या है पूरा मामला..!!

 जशपुर। बगीचा विकासखंड के बीमडा प्राथमिक शाला में कक्षा 5वीं के छात्र को शिक्षक द्वारा पिटाई करने के मामले में प्रधान पाठक सहित दो शिक्षकों को निलंबित किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने इस विद्यालय में प्रधानपाठक जीवन साय को अनुपस्थित रहने और शिक्षक राजेश सुर्यवंशी को मारपीट के मामले में निलंबित किया है।

पत्नी ने आशिक के साथ मिलकर की पति की हत्या, इस तरह फिल्मी अंदाज में दिया घटना को अंजाम, 4 गिरफ्तार

पत्नी ने आशिक के साथ मिलकर की पति की हत्या, इस तरह फिल्मी अंदाज में दिया घटना को अंजाम, 4 गिरफ्तार

रायगढ़। धरमजयगढ़ कॉलोनी के राजेश बिश्वास की मृत्यु के मामले में धरमजयगढ़ पुलिस और रायगढ़ साइबर सेल की टीम को बड़ी सफलता मिली है, पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक की पत्नी, उसकी सहेली और धरमजयगढ़ निवासी एक अन्य पुरुष मित्र सहित कुल 4 आरोपी को गिरफ्तार किया है।

दरअसल विगत 16 जनवरी को रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में स्थित धर्मजयगढ़ कॉलोनी के 33 वर्षीय युवक राजेश विश्वास का शव उसके घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ था। जिसकी सूचना उसके अपने परिजनों द्वारा थाना धरमजयगढ़ में दी गई थी। चूंकि मृतक के शरीर पर या कपड़ो पर किसी प्रकार के खून इत्यादि के निशान नहीं थे। इसलिए प्रारंभिक पूछताछ में परिजनों द्वारा हार्ट अटैक की संभावना जताई जा रही थी।

जानकारी के अनुसार धरमजयगढ़ पुलिस द्वारा पंचनामा कार्यवाही दौरान मृतक के सीने में 6 बारीक निशान ऑब्जर्व किए। जो किसी सिरिंज या सूईनुमा वस्तु से आना संभव प्रतीत हो रहा था। मामले के संदिग्ध दिखने के कारण पीएम की वीडियोग्राफी भी करवाई गई। जिस दौरान जहां जहां निशान थे वहां के इंटरनल बॉडी पार्ट्स पर नुकसान होना दिखा। विशेषकर हार्ट को चोट पहुंचने के कारण आंतरिक रक्तस्राव के कारण मृतक की मृत्यु होने की संभावना डॉक्टर्स द्वारा जताई गई । प्रारंभिक पूछताछ में ही मृतक की पत्नी प्रिया विश्वास की भूमिका संदिग्ध लग रही थी। क्योंकि मोबाइल में काफी डिलीटेड डाटा दिखा जिसे रिकवर करने के बाद घटना दिनांक के दौरान मिली गतिविधियों ने शक को और पुख्ता किया। जिसके बाद प्रिया से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने हत्या की बात को स्वीकारते हुए बताया तो सभी स्तब्ध रह गए।

प्रिया और उसका पति राजेश कई महीने पहले पति राजेश के लीवर संबंधी समस्या के चलते मोवा रायपुर के बालाजी हॉस्पिटल गए थे। जहां राजेश लगभग एक माह तक एडमिट रहा। वहीं उसकी पत्नी प्रिया और ट्रॉमा के स्टाफ नर्स फिरीज यादव उर्फ कृष के मध्य दोस्ती हुई । फिरिज यादव उर्फ कृष अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स में स्वयं को डॉक्टर होना बताता है और एक फर्जी झोलाछाप क्लिनिक का भी लोधीपारा क्षेत्र में संचालन करता है। प्रिया के बताए अनुसार जब भी राजेश को चेकअप कराने बालाजी हॉस्पिटल जाते इनकी मुलाकात होती और इस तरह दोस्ती और बातचीत का सिलसिला उसके बाद से चलता रहा। प्रिया और पायल ने तय करके फिरिज से बात की और अपने एक अन्य दोस्त शेख मुईन खान निवासी धरमजयगढ़ को भी सारी बात समझाकर एनेस्थीसिया के ओवरडोज के जरिए राजेश की हत्या का प्लान बनाया। 15 जनवरी की रात को जब राजेश शराब पीकर सो गया। उसके बाद प्रिया और पायल ने अपने साथियों मुईन और कृष को खबर की। जिसके बाद मुईन अपनी मोटरसाइकिल पर बिठाकर कृष को धरमजयगढ़ कॉलोनी स्थित राजेश विश्वास के घर लेकर आया। जहां पायल ने बाहर रेकी की तो प्रिया ने राजेश के पैरों को पकड़ा और मुईन ने हाथों को और झोलाछाप डॉक्टर फिरीज उर्फ कृष ने पहले से तैयार कर लाए दवाइयों के वाइल को राजेश के सीने में तीन जगहों पर इंजेक्ट कर दिया। राजेश की मृत्यु सुनिश्चित करने के लिए ओवरडोज बढ़ाने फिरिज ने राजेश के सीने में दुबारा तीन बार और इंजेक्ट किया। जिसके बाद राजेश विश्वास का शरीर शिथिल पड़ गया और 15 मिनट के इंतजार के बाद फिरिज उर्फ कृष ने राजेश की नब्ज चेक कर उसके मरने की पुष्टि की जिसके बाद सभी वापस चले गए।

मामले में धारा 302,201, 120बी के तहत अपराध दर्ज कर सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक अमित तिवारी के नेतृत्व में मृतक की पत्नी प्रिया विश्वास और उसकी सहेली पायल विश्वास को उनके धरमजयगढ़ के निवास से गिरफ्तार किया गया वहीं मुईन खान जो पहले भाग कर छाल क्षेत्र में छुपा था और भागने की फिराक में था उसे निरीक्षक अमित तिवारी की टीम ने छाल हाटी रोड पर घेराबंदी कर पकड़ा । वहीं घटना के बाद से फिरीज यादव उर्फ कृष रायपुर में छिपा था जिसे प्रिया विश्वास को उठाते ही भनक लग गई थी। रायपुर के स्थानीय एएसपी और क्राइम डीएसपी की मदद से रायपुर के लोधीपारा इलाके स्थित फर्जी क्लिनिक , फिरिज के किराए के मकान और हॉस्पिटल सभी जगह रेकी कर बाद में हॉस्पिटल के नजदीक से घेराबंदी कर उसे पकड़ा ।

BREAKING : भाजपा ने छग में लोकसभा चुनाव के लिए प्रभारी, सह प्रभारी, संयोजक और सहसंयोजकों की नियुक्ति की, देखें पूरी लिस्ट

BREAKING : भाजपा ने छग में लोकसभा चुनाव के लिए प्रभारी, सह प्रभारी, संयोजक और सहसंयोजकों की नियुक्ति की, देखें पूरी लिस्ट

 रायपुर। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने लोकसभा चुनाव के लिए लोकसभा प्रभारी, सह प्रभारी, संयोजक एवं सहसंयोजकों की नियुक्ति की है।

बता दें कि भारत में 18वीं लोकसभा के सदस्यों के चुनाव के लिए अप्रैल और मई 2024 तक लोकसभा चुनाव होने की उम्मीद है। लोकसभा का कार्यकाल 16 जून 2024 को समाप्त होने वाला है। पिछला लोकसभा चुनाव अप्रैल-मई 2019 में हुए थे।

देखें लिस्ट

 

 

नक्सल मुद्दे पर हम सिर्फ पुलिसिंग ही नहीं बल्कि नई रणनीति बनाएंगेः विजय शर्मा

नक्सल मुद्दे पर हम सिर्फ पुलिसिंग ही नहीं बल्कि नई रणनीति बनाएंगेः विजय शर्मा

 रायपुर। गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा, नक्सलवाद के मुद्दे पर हम सिर्फ पुलिसिंग ही नहीं बल्कि हर पक्ष में नये तरीके से रणनीति बनाएंगे। जो नौजवान भटक गए हैं उन्हें फिर से मुख्यधारा में शामिल करने का प्रयास करेंगे। अंदर जो कैंप है उसके सहारे ही स्कूल चल रहे हैं। जंगल के अंदर राशन दुकान चल रही है

मूलभूत जरूरतें कैंप के होने की वजह से ही पूरी हो पा रही है। शर्मा ने कहा, जहां कैंप नहीं है वहां स्थिति ऐसी नहीं है। अंदर का व्यक्ति बाहर ना आ सके, रोज़गार ना पा सके, सड़कें ना बने, कोई बीमार हो तो अस्पताल तक ना आ सके, बच्चे पढ़े ना ये सब ठीक होनी चाहिए।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 21 जनवरी को रायपुर में वामपंथ उग्रवाद (एलडब्ल्यूई) की समीक्षा करेंगे। इस समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, गृहमंत्री विजय शर्मा, डीजीपी अशोक जुनेजा समेत राज्य पुलिस और अर्ध सैनिक बलों के आला अधिकारी मौजूद होंगे।

लंबे समय बाद हो रही इस बैठक को लेकर गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि पिछली सरकार कांप्रोमाइज्ड रही। सरकार ने इस पर काम नहीं किया। समाज में इस विषय को लेकर बहुत दर्द है. नये सिरे से इस पर समीक्षा की जाएगी। नई शुरुआत करेंगे. केंद्रीय गृहमंत्री समीक्षा करने आ रहे हैं।

छत्तीसगढ़ - जादू-टोना के शक में महिला को हसिया से जलाया, अस्पताल में मौत, 7 आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ - जादू-टोना के शक में महिला को हसिया से जलाया, अस्पताल में मौत, 7 आरोपी गिरफ्तार

 बिलासपुर। मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम भदौरा में जादू-टोना के शक में 70 वर्षीय महिला के साथ पड़ोसियों ने मारपीट कर उसे गर्म हंसिये से जला दिया। जिसके बाद आरोपियों ने उसे झाड़ियों में फेंक दिया। परिजन महिला को अस्पताल लेकर गए। जहां उपचार के दौरान शनिवार सुबह महिला की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने दो बैगा समेत सात लोगों को हत्या के प्रयास के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम भदौरा में रहने वाले अमृतलाल सोनवानी ने जादू टोना के शक में मारपीट की शिकायत करते हुए पुलिस को बताया कि गुरुवार 11 जनवरी की रात वे अपने काम पर गए थे। परिवार के सदस्य घर पर थे। इसी दौरान गांव के केजउ राठौर और उसके परिवार के लोग उनके घर आए। उन्होंने अमृत की मां भूरी बाई पर जादू-टोने का आरोप लगाकर गाली-गलौज की। इसके बाद केजउ और परिवार के सदस्य महिला को लेकर अपने साथ लेकर अपने घर चले गए। अपने घर में उन्होंने भूरी बाई से मारपीट की। साथ ही गर्म हंसिया से जलाया।

मारपीट से बेहोश महिला को अपने घर के बाहर झाड़ियों में फेंक दिया। महिला ने शोर मचाकर इसकी जानकारी गांव के लोगों को दी। इसके बाद स्वजन झुलसी महिला को सिम्स लेकर आए। यहां उपचार के दौरान महिला का न्यायिक अधिकारी के समक्ष बयान दर्ज कराया गया। पुलिस ने मामले में टोनही प्रताड़ना और हत्या के प्रयास का जुर्म दर्ज कर लिया। इधर शनिवार की सुबह महिला की सिम्स में उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले में सात आरोपित को गिरफ्तार किया गया है।

इनकी हुई है गिरफ्तारी

जादू टोने के शक महिला पर हमला करने वाले केजउ राठौर निवासी भदौरा, सुरेश के साथ ही रवि उर्फ लल्ला राठौर(23) निवासी धाराशिव जिला जांजगीर-चांपा, संतोष राठौर(38) निवासी पुरानी बस्ती जांजगीर, देवी कहरा(48) निवासी भीमा तालाब जांजगीर, धरम कहरा(45) निवासी किकिरदा जिला जांजगीर-चांपा, बिशालनाथ राठौर(48) निवासी हालाहुली जिला रायगढ़ को मस्तूरी पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपित को पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर जेल दाखिल कराया है। मामले में अब हत्या की धाराएं जोड़ी जाएगी।

दिनदहाड़े विधवा महिला पर एसिड अटैक, बाइक सवार दो युवकों ने दिया घटना को अंजाम

दिनदहाड़े विधवा महिला पर एसिड अटैक, बाइक सवार दो युवकों ने दिया घटना को अंजाम

 CRIME NEWS : राजस्थान के ब्यावर शहर के स्टेशन रोड पर मिशन ग्राउंड के सामने एक महिला पर मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने एसिड फेंक दिया। इससे महिला का हाथ झुलस गया। पीड़िता को राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय में भर्ती करा उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। जबकि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। पुलिस ने संदिग्धों को पकड़ने के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया है। पुलिस आरोपियों के संभावित ठिकानों पर नजर रखे हुए है।

छत्तीसगढ़ की विविधता पूर्ण लोकाचार पूरे देश को प्रभावित करता हैः ओम बिड़ला

छत्तीसगढ़ की विविधता पूर्ण लोकाचार पूरे देश को प्रभावित करता हैः ओम बिड़ला

प्रबोधन कार्यक्रम का लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने किया शुभारंभ

रायपुर। प्रबोधन सत्र को संबोधित करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश सौंदर्य, आध्यात्मिक शांति का प्रतीक रहा है। प्रदेश छोटा है, लेकिन यहां विविधता है। यहां का लोकाचार पूरे देश को प्रभावित करता है।विधायकों का सौभाग्य है कि, यहां की विधानसभा का सदस्य बनने का मौक़ा मिला है। मुझे विश्वास है कि जनता ने जिस भरोसे से उन्हें चुना है, सभी विधायक उन भरोसे पर खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि मेरा यह भी मानना है कि, हम नई तकनीक के ज़रिए अपनी क्षमता को बढ़ाये।

छत्तीसगढ़ विधानसभा के 2 दिवसीय प्रबोधन सत्र का शुभारंभ हो चुका है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. इस दौरान उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, संसदीय कार्य मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत सहित अन्य विधायक भी मौजूद रहे।

आगे उन्होंने कहा, प्रबोधन कार्यक्रम में संसदीय कार्यों को जानते हुए संवैधानिक दायित्वों को निभाते हुए ज़िम्मेदारियों को पूरा कर सकें ये सीखने मिलेगा। इस विधानसभा का सौभाग्य है कि, यहां के अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह जो तीन बार के मुख्यमंत्री रहे उनके अनुभवों का लाभ मिलेगा। यहां के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय केंद्र में मंत्री रहे हैं, उनके अनुभवों का भी लाभ मिलेगा।

⁠आगे उन्होंने कहा, राज्य के विकास के लिए सदन में बनने वाली नीति बनाते समय विधायकों से चर्चा होगी. भारत में लोकतंत्र बहुत पुराना है. हमारी कार्यशैली में लोकतंत्र हमारे जीवन का हिस्सा रहा है. पूरी दुनिया में हमारी संसदीय लोकतंत्र में हमारी प्रतिष्ठा बढ़ी है। आज़ादी के बाद से अब तक 18 से ज्यादा देश का आम चुनाव और तीन सौ से ज़्यादा विधानसभा के चुनाव हुए हैं. सत्ता का हस्तांतरण सामान्य ढंग से हुआ है।

⁠आगे ओम बिड़ला ने कहा, छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के साथ ही यहां की समृद्धि बढ़ी है। सरकार किसी की भी हो विधानमंडल एक ऐसा मंच है, जहां किसी भी दल का विधायक चाहे सत्तापक्ष का हो या विपक्ष का अपने क्षेत्र की बात को मज़बूती से रखता है। जनता की भावनाओं को रखता है।

गर्भगृह में आकर सदस्यों का निलंबन होना, यहां की अच्छी परंपरा है। जब सामूहिक हित की बात हो तो सभी दलों को एक समूह में काम करने की ज़रूरत है. देश में जब ऐसे विषय आते हैं, हम सामूहिकता के साथ खड़े होते हैं। सर्व सम्मति से फ़ैसले लेते हैं. विधान मंडल के भीतर प्रदेश के विभिन्न मुद्दों पर बेहतर चर्चा है।

आगे उन्होंने कहा कि, विधानसभा के अध्यक्ष से भी आग्रह करता हूं कि जितनी भी महत्वपूर्ण चर्चा है उसका डिजिटलाइजेशन कर दें. दो दिनों तक जो प्रबोधन कार्यक्रम चलेगा उस पर डिटेल में चर्चा होगी। नये पुराने सभी विधायकों से आग्रह करता हूं कि, सदन में ज़्यादा से ज्यादा बैठे. मेरा मानना है कि जो विधायक सदन में ज्यादा देर तक बैठता है, वह अपनी बात प्रभावी ढंग से रख पाता है।

 रामलला प्राण प्रतिष्ठा के दिन बंद रहेंगे पशुवध गृह और मांस बिक्री की दुकानें, मुख्यमंत्री का आदेश

रामलला प्राण प्रतिष्ठा के दिन बंद रहेंगे पशुवध गृह और मांस बिक्री की दुकानें, मुख्यमंत्री का आदेश

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रामलला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 22 जनवरी को छत्तीसगढ़ में पशुवध गृह एवं मांस बिक्री की दुकानें बंद रखने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने जन आस्था को देखते हुए यह निर्णय लिया है। साय के निर्देश पर सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इस आशय का आदेश जारी कर दिया गया है।

छत्तीसगढ़ : मुठभेड़ में पुलिस को मिली बड़ी सफलता...तीन नक्‍सली ढेर

छत्तीसगढ़ : मुठभेड़ में पुलिस को मिली बड़ी सफलता...तीन नक्‍सली ढेर

 बीजापुर। जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में जवानों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गोलीबारी में 3 नक्सलियों के मारे जाने की खबर सामने आ रही है। इलाके में सुरक्षाबल की ओर से सर्चिंग जारी है। यह पूरा मामला बासागुड़ा थाना अंतर्गत क्षेत्र का है। हालांकि इस मुठभेड़ की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

छत्तीसगढ़ में राशन कार्डों का 25 जनवरी से होगा नवीनीकरण, मोबाइल ऐप से भी कर सकेंगे आवेदन

छत्तीसगढ़ में राशन कार्डों का 25 जनवरी से होगा नवीनीकरण, मोबाइल ऐप से भी कर सकेंगे आवेदन

  रायपुर। छत्तीसगढ़ के 76.94 लाख राशन कार्ड बदले जाएंगे। 25 जनवरी से 29 फरवरी तक राशन कार्डों का नवीनीकरण (रिन्यूअल) होगा। हितग्राही खाद्य विभाग से जारी मोबाइल ऐप से ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। इसके साथ ही उचित मूल्य की दुकान (राशन दुकान) जाकर भी ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन किया जा सकता है। राज्य सरकार ने इसके आदेश जारी कर राज्य स्तरीय अभियान चलाने के निर्देश अफसरों को दिए हैं।

कैसे होगा नवीनीकरण

खाद्य विभाग द्वारा नया मोबाइल ऐप तैयार किया गया है, जिसे राशनकार्डधारी अपने मोबाइल में डाउनलोड कर राशनकार्ड के नवीनीकरण के लिए इलेक्ट्रॉनिक आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकता है। हितग्राही द्वारा खाद्य विभाग की वेबसाइट http://khadya.cg.nic.in/ से इसे डाउनलोड किया जा सकता है।

प्रदेश के सभी कलेक्टर्स को निर्देश जारी

खाद्य विभाग ने इस संबंध में प्रदेश के सभी कलेक्टर्स को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। कलेक्टर्स को कहा गया है कि राशनकार्ड नवीनीकरण के संबंध में उचित मूल्य दुकान, ग्राम पंचायत, स्थानीय स्तर पर इसकी जानकारी लोगों को दें।

जारी निर्देश में कहा गया है कि बस्तर संभाग के जिले जहां मोबाइल कनेक्टिविटी की समस्या हो तो वहां हितग्राहियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष छूट दी गई है। कलेक्टर्स से ये भी कहा गया है कि अति बुजुर्ग और शारीरिक रूप से निःशक्त हितग्राही, जिनके द्वारा अपना ई-केवाईसी अब तक नहीं कराया गया हैं, उन्हें भी राशनकार्ड नवीनीकरण में विशेष सुविधा दें।

सरकार की ओर से जारी निर्देश के मुताबिक अन्त्योदय, प्राथमिकता, निराश्रित और निःशक्तजन श्रेणी के जारी राशनकार्डों के लिए राशनकार्ड नवीनीकरण की पूर्ण प्रक्रिया निःशुल्क होगी। उन्हें नए राशनकार्ड के लिए किसी भी प्रकार की राशि का भुगतान नहीं करना होगा।

इसका खर्च प्रदेश की सरकार उठाएगी। सामान्य श्रेणी (जनरल कैटेगरी ) के राशनकार्डधारियों को ऐप के माध्यम से नवीनीकरण के लिए 10 रूपए की राशि देनी होगी।

‘बस्तर: द नक्सल स्टोरी’ फिल्म की शूटिंग के लिए दंतेवाड़ा पहुचीं एक्ट्रेस अदा शर्मा, मां दंतेश्वरी का लिया आशीर्वाद,इस तारीख को होगी रिलीज

‘बस्तर: द नक्सल स्टोरी’ फिल्म की शूटिंग के लिए दंतेवाड़ा पहुचीं एक्ट्रेस अदा शर्मा, मां दंतेश्वरी का लिया आशीर्वाद,इस तारीख को होगी रिलीज

 दंतेवाड़ा।  बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री अदा शर्मा अपनी फिल्म ‘बस्तर द नक्सल स्टोरी’ की शूटिंग दंतेवाड़ा पहुंचीं। अदा शर्मा ने शूटिंग से पहले बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी का दर्शन कर आशीर्वाद लिया। साथ ही मंदिर में बैठकर अदा ने शंखनाद किया।

‘बस्तर द नक्सल स्टोरी’ फिल्म की शूटिंग से पहले एक्ट्रेस अदा शर्मा मंदिर दर्शन करने के अलावा इंद्रावती नदी किनारे भी पहुंचीं। यहां उन्होंने सनसेट का आंनद लिया। साथ ही नदी किनारे छत्तीसगढ़ी गाने में रील बनाया। अदा शर्मा ने इस रील को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। बता दें कि 15 मार्च को देशभर के सिनेमाघरों में फिल्म रिलीज की जाएगी।

अवैध रूप से संचालित कान्हा हॉस्पिटल एवं मयंक मेडिकल स्टोर्स पर प्रशासन ने जड़ा ताला !

अवैध रूप से संचालित कान्हा हॉस्पिटल एवं मयंक मेडिकल स्टोर्स पर प्रशासन ने जड़ा ताला !

 तिल्दा -नेवरा : बच्चों के हास्पीटल में नर्सिंग होम एक्ट के तहत लायसेंस नहीं होने पर प्रशासन ने हांस्पीटल में ताला जड़ दिया है, वहीं कथित हास्पीटल से संबंधित मयंक मेडिकल में एक्सपायरी मेडिसिन का ब्यापक मात्रा में जखीरा बरामद होने पर वहां भी ताला जड़ा गया है । गौरतलब हो कि बीते दो‌ दिन‌ पूर्व तिल्दा -नेवरा नगर में संचालित कान्हा बच्चों के‌ हॉस्पिटल परिसर में संचालित संबंधित मयंक मेडिकल स्टोर्स में एक्सपायरी दवाईयो का वृहद मात्रा में बरामदी का मामला सामने आया था । जानकारी के अनुसार कान्हा बच्चों के हॉस्पिटल के डाक्टर ने डेढ़ वर्षीय शिशु की इलाज हेतु कुछ‌ मेडिसिन लिखा था ,डाक्टर के द्वारा लिखी गई पर्ची के अनुसार संबंधित मयंक मेडिकल स्टोर्स से दवा ली गई ।

जब परिजनो‌ ने मासुम शिशु को दवा पिलाई तो शिशु का तबियत बिगड़ने लगा ।आनन फानन में तिल्दा -नेवरा के शासकीय हॉस्पिटल के डाक्टर से चेक कराया गया ,तब कहीं जाकर एक्सपायरी दवा की पोल खुली । शासकीय स्वास्थ्य केन्द्र के डाक्टर ने मौके पर जाकर मेडिकल स्टोर्स का निरिक्षण किया जहां स्टांक में से आधे‌ से अधिक एक्सपायरी दवाएं बरामद किया गया ।वहीं इसकी जानकारी ड्रग विभाग रायपुर को दिया गया । ड्रंक विभाग के अधिकारियों ने भारी मात्रा में कथित मेडिकल स्टोर्स से एक्सपायरी मेडिसिन जब्ती का कार्यवाही किया और मेडिकल संचालक को स्टोर्स बंद रखने की हिदायत दी गई थी उसके बावजूद हास्पीटल की भीतर दीवार से सटे खिड़की से आदान‌ प्रदान चलता रहा ।

इस मामले का नगरपालिका तिल्दा -नेवरा के उपाध्यक्ष विकास सुखवानी सहित अन्य भाजपाईयो ने कड़ा विरोध किया ।वहीं देखा गया कि पूर्व में संबंधित कान्हा हॉस्पिटल जो अवैध रूप ‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌से संचालित था उसे अनेकों बार नशीहत दी गई थी कि नर्सिंग होम एक्ट के तहत दस्तावेज पूर्ण कर लेवे लेकिन वे हमेशा स्वास्थ्य विभाग के बीएमओम को आश्वस्त करता रहा ।इस मामले पर संबंधित विभाग से पूर्व में आदेश भी जारी किया गया था कि दस्तावेज पूर्ण होते तक हॉस्पिटल बंद रखें ,लेकिन हॉस्पिटल प्रबंधन विभागीय आदेश को नजर अंदाज करता रहा इस मामले की खबर को अखबार व चैनलों मे प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था ।

जिसके चलते क्षेत्रवासी के अलावा भाजपाई ने‌ भी नगर पालिका उपाध्यक्ष विकास सुखवानी के नेतृत्व में सड़क पर उतर आये ,वहीं तहसील प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने संयुक्त रूप से एक्शन मोड पर आते हुए कान्हा हॉस्पिटल एवं मयंक मेडिकल स्टोर्स पर तालाबंदी की कार्यवाही किया है। इस कार्यवाही से क्षेत्रवासियों में अपेक्षा का एक किरण का उदय हुआ है कि लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले हास्पीटलो एवं मेडिकल स्टोर्स के खिलाफ कड़ी कार्रवाई भविष्य में भी किया जायेगा ,चुंकि माना जा रहा है कि अभी एक छोटी मछली का शिकार हुआ है मगरमच्छो का पर कतरना अभी बाकि है ।

छत्‍तीसगढ़ में लौटी ठंड, उत्तर की ठंडी हवाओं से सात डिग्री तक लुढ़का दिन का तापमान...इन इलाकों हो सकती है बारिश

छत्‍तीसगढ़ में लौटी ठंड, उत्तर की ठंडी हवाओं से सात डिग्री तक लुढ़का दिन का तापमान...इन इलाकों हो सकती है बारिश

 रायपुर : उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं के चलते छत्‍तीसगढ़ में ठंड वापस लौट आई है। हालांकि उत्तर छत्‍तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में ठंड बनी हुई थी और वहां शतीलहर के आसार थे, लेकिन मध्य छत्तीसगढ़ और दक्षिण छत्तीसगढ़ से ठंड गायब सी होने लगी थी। बंगाल की खाड़ी से नमी आने के कारण सुबह-शाम के साथ ही दोपहर को भी ठंड बढ़ी है। साथ ही शुक्रवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री तक गिर गया।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि शनिवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा, उसके बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू होगी।शुक्रवार सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेश भर में मौसम के मिजाज ने करवट बदली और ठंडी हवाएं चलने लगी। काफी दिनों बाद लोगों को सुबह व रात के साथ ही दोपहर व शाम के वक्त भी ठंड का अहसास हुआ।

छत्‍तीसगढ़ में आज हल्की बूंदाबांदी की संभावना
मौसम विज्ञानियों का कहना है कि मौसम का मिजाज अभी ऐसा ही रहेगा। एक द्रोणिका के साथ ही बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम हवाओं के प्रभाव से बादल छाए हुए है। शनिवार को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। रायपुर का अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम रहा। इसी प्रकार बिलासपुर का अधिकतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से सात डिग्री तक कम रहा।

प्रदेश भर में कोरिया सबसे ठंडा
शुक्रवार को प्रदेश भर में कोरिया सबसे ठंडा रहा। कृषि विज्ञान केंद्र कोरिया में न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी प्रकार पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री और अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री रहा। दो दिनों बाद मौसम खुलते ही न्यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू होगा।

महादेव एप मामले में हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, ईडी ने 31 लोगों को बनाया है आरोपी, सभी को नोटिस जारी

महादेव एप मामले में हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, ईडी ने 31 लोगों को बनाया है आरोपी, सभी को नोटिस जारी

 बिलासपुर. महादेव एप मामले को लेकर हाईकोर्ट ने संज्ञान लिया है. ईडी के एडवोकेट सौरभ पांडे के मुताबिक, मनी लांड्रिंग समेत अन्य मामले में 31 लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आरोपी बनाया गया है. इन सभी को नोटिस जारी किया गया है.बता दें कि फिलहाल महादेव एप मामले में कुल 6 आरोपी जेल में बंद हैं. महादेव बेटिंग एप मामले में आरोपी एएसआई चंद्रभूषण वर्मा, कांस्टेबल भीम सिंह, सतीश चंद्राकर, हवाला ऑपरेटर्स दमानी भाई और आसिम दास ईडी की हिरासत में है. ईडी ने इन सभी को मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार किया है. ईडी ने आसिम दास को पकड़कर उससे 5.39 करोड़ रुपए बरामद किए हैं.

इस मामले में ईडी ने अब तक दो चार्जशीट दायर की है, जिसमें कथित अवैध सट्टेबाजी और गेमिंग एप के मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल सहित कई अन्य आरोपी शामिल हैं. सौरभ व रवि भिलाई शहर के रहने वाले हैं. इन दोनों को दुबई से हिरासत में लिया गया था.

ईडी के मुताबिक, दुर्ग-भिलाई से महादेव एप ऑनलाइन सट्टा की शुरुआत हुई. इसके संचालक सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल ने साल 2018-19 में एप डिजाइन कर पूरे छत्तीसगढ़ के अलावा अन्य राज्यों में फैला दिया. दुर्ग पुलिस ने इस पर कार्रवाई शुरु की तो ऊपर दबाव बनाने लगा और कार्रवाई नरम पड़ गई. इसके बाद ये काला कारोबार दुबई में ले जाकर स्थापित किया. देश के पैसे को हवाला के जरिए बाहर ले जाया गया. इस मामले में ईडी ने मनी लॉड्रिंग प्रकरण की सुनवाई के लिए विधायक देवेन्द्र यादव, चंद्रदेव राय, पीसीसी प्रवक्ता आरपी सिंह, कांग्रेस नेता विनोद तिवारी सहित 11 को नोटिस जारी कर कोर्ट ने उपस्थिति दर्ज कराने कहा है. कोर्ट में उपस्थिति दर्ज नहीं कराने और अग्रिम जमानत नहीं लेने पर गिरफ्तारी की जाएगी.

विधानसभा के प्रबोधन कार्यक्रम का आज होगा आगाज...उप राष्ट्रपति, लोकसभा स्पीकर समेत शामिल होंगे कई दिग्गज

विधानसभा के प्रबोधन कार्यक्रम का आज होगा आगाज...उप राष्ट्रपति, लोकसभा स्पीकर समेत शामिल होंगे कई दिग्गज

 रायपुर. छत्तीसगढ़ की षष्ठम विधानसभा के प्रबोधन कार्यक्रम का आज से आगाज होने जा रहा है. सुबह 11 बजे से कार्यक्रम की शुरुआत होगी. दो दिवसीय इस कार्यक्रम में देश के कई दिग्गज शामिल होंगे. कार्यक्रम की शुभारंभ उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड के मुख्य आतिथ्य में होगा.

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री द्वय विजय शर्मा और अरुण साव, नेता प्रतिपक्ष का उद्बोध भी होगा. इस कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया भी शामिल होंगे.

नागपुर के कार्यक्रम में शामिल होंगे सीएम

प्रबोधन कार्यक्रम में सीएम साय भी मौजूद रहेंगे. इससे पहले वे सुबह 9.20 को स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे और 9.30 बजे से उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की अगवानी करेंगे. प्रबोधन कार्यक्रम के बाद सीएम साय शाम 6 बजे नागपुर के लिए रवाना होंगे. वहां से वे राष्ट्र संत तुकडो जी महाराज विद्यापीठ जाएंगे. यहां शाम 7 बजे से आयोजित राष्ट्रीय खेलकूद समारोह में शामिल होंगे. इसके बाद सीएम रात 9:30 बजे नागपुर से रायपुर पहुंचेंगे.

रायपुर पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, राज्यपाल और मुख्यमंत्री साय ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया स्वागत

रायपुर पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, राज्यपाल और मुख्यमंत्री साय ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया स्वागत

 रायपुर। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पर राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया।