नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
साय सरकार ने RBI से मांगा दो हजार करोड़ का कर्ज, पहले से है इतना लोन

साय सरकार ने RBI से मांगा दो हजार करोड़ का कर्ज, पहले से है इतना लोन

 रायपुर। अगले माह अपना पहला बजट पेश करने जा रही भाजपा सरकार इस वर्ष के लिए अंतिम कर्ज लेने जा रही है। अपनी प्रतिभूतियों को नीलाम कर साय सरकार करीब दो हजार करोड़ रूपए जुटाना चाहती है । इसके लिए वित्त विभाग ने आरबीआई को डिमांड नोट भेज दिया है। इसके मुताबिक सरकार एक-एक हजार करोड़ की दो किश्तें, 8 और 9 वर्ष में वापसी योग्य शर्त पर लेने जा रही है। वैसे छत्तीसगढ़ के अतिरिक्त देश के 8 अन्य राज्यों ने कुल 19200 करोड़ का कर्ज मांगा है। आरबीआई कल मंगलवार को ईकुबेर के जरिए लोन टेंडर खोलेगी।

हमने (छत्तीसगढ़) चुनाव पहले ही नवंबर अंत में प्रमुखता से बताया था कि  चुनाव बाद जो भी सरकार बनेगी, उसे कर्ज के भारी बोझ से दबा हुआ खजाना मिलेगा। छत्तीसगढ़ पर इस समय 88 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा कर्ज चढ़ा हुआ है। और यह बोझ कम होने के आसार बहुत कम दिखाई दे रहे हैं। क्योंकि भाजपा ने चुनाव  घोषणापत्र जारी किए हैं, उनमें खर्च बढ़ाने वाली घोषणाएं ही हैं।

इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विधानसभा मेंं बता चुके हैं कि जनवरी 2023 तक राज्य सरकार पर 82.125 हजार करोड़ रुपए का ऋण था। कांग्रेस नेता भूपेश बघेल 17 दिसंबर, 2018 में मुख्यमंत्री बने थे। उनके पहले भाजपा के रमन सिंह सीएम थे। जब उन्होंने कुर्सी छोड़ी थी तो राज्य की सरकार पर 41 हजार 695 करोड़ रुपए का कर्ज छोड़ गए थे था। यानी, बघेल के पांच साल में कर्ज का बोझ दोगुना हो गया।

 
टीचर ने स्कूल में फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

टीचर ने स्कूल में फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

 रायपुर। राजधानी में एक टीचर ने स्कूल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया है, वहीं कारणों की तलाश में पुलिस जुट गई है। मामला मुजगहन थाना क्षेत्र का है।मुजगहन थाना प्रभारी ने प्रथम दृष्टया जानकारी देते हुए बताया कि डायल 112 को एक इवेंट का कॉल आया जिसमें डायल 112 की गाडी भटगांव के पास एक घर में एक टीचर दो-तीन दिन से लोगों से मुलाकात नहीं कर रहा था। जिसके बाद लोगों ने कुछ बुरा होने की आशंका जताते हुए डायल 112 को कॉल किया जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। डायल 112 के आरक्षक ने देखा कि टीचर स्कूल में स्टाफ रूम में फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। मृतक शिक्षक अनुप कोठारे 40 साल है, डायल 112 के आरक्षक ने पुलिस पेट्रोलिंग को मौके पर बुलाया और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा शुरू कर दिया है। शव के पंचनामा बनते ही टीचर के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेकाहारा भिजवा दिया गया है। वहीं खुदकुशी का कारण अज्ञात बताया जा रहा है, मौके से कोई सुसाइड नॉट भी नहीं मिला है। मुजगहन थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नक्सलियों ने धारदार हथियार से युवक को उतारा मौत के घाट

नक्सलियों ने धारदार हथियार से युवक को उतारा मौत के घाट

 बीजापुर। जिले में नक्सलियों ने एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। मृतक का शव पुसनार रोड पर मिला है। घटना गंगालूर थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, रविवार की दरमियानी रात ग्राम पुसनार निवासी 19 वर्षीय युवक रिषु पूनेम की नक्सलियों के धारदार हथियार से हत्या कर दी है। मृतक का शव पुसनार रोड पर मिला। सूचना पर पहुंची गंगालूर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

BREAKING : खाने में नहीं बनाई मछली, तो सनकी पति ने गला घोंटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

BREAKING : खाने में नहीं बनाई मछली, तो सनकी पति ने गला घोंटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

 अभनपुर : राजधानी के अभनपुर से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां पति ने पत्नी की गला दबाकर मौत की नींद सुला दिया है. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेजवाकर मामले की जाँच में जुट गई है.

  मिली जानकारी के अनुसार, अभनपुर के गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र में पति ने पत्नी की गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया है, बताया जा रहा है कि खाने में मछली बनाने की बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद नाराज होकर सनकी पति ने इस वारदात को अंजाम दिया है. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है.
BREAKING : गैंगस्टर तपन सरकार रायपुर से गिरफ्तार, शुभम की हत्या से जुड़े है तार

BREAKING : गैंगस्टर तपन सरकार रायपुर से गिरफ्तार, शुभम की हत्या से जुड़े है तार

 भिलाई। गैंगस्टर तपन सरकार (Gangster Tapan Sarkar) को हत्या के मामले में दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है। होली के दिन खुर्सीपार में हुई शुभम राजपूत (Shubham Rajput) की हत्या में तपन सरकार का नाम आया था। पूछताछ में नाम सामने आने के बाद पुलिस ने ये कार्रवाई की है। दुर्ग की खुर्सीपार पुलिस ने रायपुर से तपन सरकार को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी तपन सरकार से पूछताछ कर रही है। पुलिस को शक है कि तपन सरकार की संलिप्तता अन्य घटनाओं में भी रही है, लिहाजा पुलिस की टीम इस मामले में कई अन्य पहलुओं पर विचार कर रही है।

 पु लिस का दावा है कि तपन सरकार के कहने पर ही शुभम की हत्या हुई थी। बता दें कि बीते आठ मार्च को खुर्सीपार में शुभम राजपूत नाम के युवक की हत्या हुई थी। दरअसल खुर्सीपार पुलिस ने इस मामले में पहले ही सेवकराम नाम के आरोपित को गिरफ्तार किया था। सेवकराम ने पुलिस को जानकारी दी थी कि शुभम खुद को तपन सरकार का आदमी बताता था और उसके कहने पर ही लोगों से बेजा वसूली करता था। होली के दिन शुभम उससे वसूली के लिए पहुंचा था। इसके बाद हुए विवाद के बाद उससे कटर मारकर उसकी हत्या कर दी

इस हत्याकांड के बाद अब पुलिस ने एक चौंकाने वाला दावा किया है कि सेवकराम ने तपन के कहने पर शुभम की हत्या की है। दावा किया है कि तपन चाहता था कि सेवकराम उसके लिए वसूली का काम करे, इसलिए उसने सेवकराम से कहा था कि वह शुभम को रास्ते से हटाकर उसकी जगह वसूली करे। इसी वजह से शुभम की हत्या की गयी थी।

BREAKING : नक्सलियों की कायराना करतूत, धारदार हथियार से हमला कर निर्दोष युवक को उतारा मौत के घाट

BREAKING : नक्सलियों की कायराना करतूत, धारदार हथियार से हमला कर निर्दोष युवक को उतारा मौत के घाट

 बीजापुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही है. बीजापुर जिले में एक बार फिर से नक्सलियों ने कायराना करतूत को अंजाम दिया है. नक्सलियों ने एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया है. ये घटना गंगालूर थाना क्षेत्र की है.

जानकारी के अनुसार, रविवार की दरमियानी रात ग्राम पुसनार निवासी 19 वर्षीय युवक रिषु पूनेम की नक्सलियों के धारदार हथियार से हत्या कर दी है. मृतक का शव पुसनार रोड पर मिला. इस घटना की सूचना परिजनों ने गंगालूर थाना में दी. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया दिया है.

बता दें कि बीते 12 जनवरी को पुलिस और माओवादियों के बीच हुए मुठभेड़ में गंगालूर एरिया कमेटी के जनमिलिशिया कमांडर तोया पोटाम के मारे जाने के बाद नक्सली बौखलाहट में है. इस बीच नक्सलियों ने निर्दोष ग्रामीण की हत्या कर दी है. मामले में गंगालूर थाना में पृथक से प्रथम सूचना रिपोर्ट पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है.

BREAKING : छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा : झोपड़ी में लगी आग, हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की जलकर मौत

BREAKING : छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा : झोपड़ी में लगी आग, हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की जलकर मौत

 कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है. नागाडबरा गांव के एक झोपड़ी में आग लगने से एक ही परिवार के तीन बैगा आदिवासियों की मौत हो गई है. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. यह मामला कुकदुर थाना क्षेत्र का है.कुकदुर थाना से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत माठपुर अंतर्गत आने वाले नागाडबरा बस्ती में बीती रात बुधराम पिता भोपसिंह 35, हिरमतीन बाई पति बुधराम 32 वर्ष और उनके आठ वर्शीय पुत्र जोन्हू की अज्ञात कारणों से झोपड़ी में आग लगने से जलकर मृत्यु हो गई. बताया जा रहा है कि कल ये तीनों किसी परिजन के घर आयोजित छठी कार्यक्रम में गए हुए थे. जहां से रात लगभग 12 बजे लौटे थे.गांव वालों ने जब आज सुबह ये मंजर देखा तो घटना की सूचना कुकदुर पुलिस को दी. वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटनास्थल पर शवों के करीब एक गैस सिलेंडर के अलावा चूल्हा को देखने के बाद प्रथमदृष्टया यह मामला गैस सिलेंडर में आग लगने के कारण हुई दुर्घटना का लगता है. फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है.

BREAKING : रायपुर एयरपोर्ट बना जंग का मैदान, दो टैक्सी संचालकों के बीच हुई जमकर मारपीट, एक बुरी तरह घायल

BREAKING : रायपुर एयरपोर्ट बना जंग का मैदान, दो टैक्सी संचालकों के बीच हुई जमकर मारपीट, एक बुरी तरह घायल

 रायपुर : माना एयरपोर्ट पर ट्रैवल कंपनियों की गुंडागर्दी के मामले आए दिन सामने आ ते रहते है, जिसके चलते यात्रियों को मुसीबत का सामना करना पड़ता है। वहीं एक और ताजा मारपीट का मामला रायपुर एयरपोर्ट से सामने आया है। यहां दो टैक्सी संचालकों के बीच जमकर मारपीट हुई है। जिसमे एक युवक बुरी तरह से जख्मी हुआ है। दोनों पक्षों ने माना पुलिस थाने पहुंचकर मारपीट और गाली-गलौज की शिकायत की है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

बता दें कि रायपुर का एयरपोर्ट किसी अखाड़े से कम नहीं है, यहां आए दिन सवारी बिठाए जाने और पार्किंग को लेकर टैक्सी संचालको, ड्राइवरों के बीच मारपीट होती रहती है। बताया जाता है कि दो कंपनियों के कर्मचारियों के बीच किसी बात को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है, जिसके चलते आए दिन रायपुर एयरपोर्ट पर जंग की स्तिथि देखने को मिलती है। आज भी दो टेक्सी संचालक किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए।

ये पहली बार नहीं है जब एयरपोर्ट पर ऐसा नजारा देखने को मिला है। ऐसा कई बार देखने को मिल चुका है। दोनों कंपनियों के कर्मचारियों के बीच आए दिन हो रही जंग से ये बात तो तय है कि इन्हें न तो एयरपोर्ट अथॉरिटी का डर है और न ही CISF का।

 
Makar Sankranti 2024 : देशभर में मकर संक्रांति की धूम, महादेवघाट पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Makar Sankranti 2024 : देशभर में मकर संक्रांति की धूम, महादेवघाट पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

 रायपुर। मकर संक्रांति पर्व पर सोमवार को महादेवघाट पर श्रद्धालुओं ने पुण्य की डुबकी लगाई। हाटकेश्वर महादेव का दर्शन कर दान देने की परंपरा निभाई। इस साल सूर्य ने 14 जनवरी की रात्रि में मकर राशि में प्रवेश किया।

उदयातिथि 15 जनवरी को होने से सोमवार को मकर संक्रांति श्रद्धा उल्लास से मनाई। पुण्य काल शाम तक होने से दिनभर दान पुण्य किया जाएगा। तिल, गुड़ के लड्डू, अनाज का दान करेंगे। ऐसी मान्यता है कि संक्रांति पर किए गए दान से 100 गुना फल की प्राप्ति होती है।

मंदिरों में दर्शनार्थियों की लगी भीड़

महादेवघाट के हटकेश्वर नाथ महादेव मंदिर, पुरानी बस्ती के महामाया देवी मंदिर, शीतला मंदिर, आकाशवाणी स्थित काली मंदिर, आजाद चौक स्थित सांई मंदिर, वीआईपी रोड स्थित श्रीराम मंदिर, सालासर बालाजी हनुमान मंदिर में दर्शन करने श्रद्धालु उमड़े।
Live : सीएम विष्णुदेव साय प्रधानमंत्री जनमन योजना कार्यक्रम में हुए शामिल

Live : सीएम विष्णुदेव साय प्रधानमंत्री जनमन योजना कार्यक्रम में हुए शामिल

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने गृह जिले जशपुर में पीएम जनमन योजना में शामिल होने के लिए पहुंचे है। वहीं आयोजित कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी वर्चुअल रूप से शामिल हुए है।

रवानगी से पहले रायपुर पुलिस ग्राउंड में उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री जनधन योजना के उद्देश्य बतायें और इससे अनुसूचित जनजाति वर्ग के विकास की बात कही।

आज से कार और 4 पहिया वाहनों पर क्यूआर कोड लगाने की होगी शुरूआत, विधायक मोतीलाल साहू करेंगे शुभारंभ

आज से कार और 4 पहिया वाहनों पर क्यूआर कोड लगाने की होगी शुरूआत, विधायक मोतीलाल साहू करेंगे शुभारंभ

 रायपुर : छत्तीसगढ़ में 15 जनवरी से 15 फरवरी के तक यातायात जागरूकता माह मनाया जाएगा। इस दौरान रायपुर यातायात पुलिस द्वारा यातायात को सुगम बनाने के लिए कार पर क्यूआर कोड लगाए जाएंगे। इसका शुभारंभ रायपुर ग्रामीण के विधायक मोतीलाल साहू करेंगे।

 मोबाइल से क्यू आर कोड को स्कैन करते सामने आ जाएगी पूरी जानकारी

रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने नगर निगम की मोर रायपुर एप में सोमवार 15 जनवरी से एक नई सुविधा शुरू करने जा रही है। शहर के हर कार की विंड स्क्रीन पर पर क्यूआर कोड लगाया जाएगा। क्यू आर कोड को मोबाइल से स्कैन करते ही गाड़ी मालिक का नाम, पता के साथ मोबाइल नंबर भी दिखाई देगा। हालांकि यह केवल यातायात पुलिस को दिखाई देगा। आम लोग केवल एप पर काल करके कार मालिक को हादसा होने या फिर नो पार्किंग में खड़े होने की जानकारी दे सकेंगे।

कार के बाद दोपहिया में लगेगा क्यूआर कोड

सड़क सुरक्षा अभियान के दौरान पहले चरण में चार पहिया वाहनों में ही स्टीकर पर प्रकाशित क्यूआर कोड को विंड स्क्रीन पर चस्पा किया जाएगा। उसके बाद अगले चरण में बाइक, मोपेड की हेड लाइट पर भी क्यूआर कोड लगाने की योजना है। अक्सर सड़क हादसे के दौरान यह समस्या सामने आती है कि कार चालक के घायल होने की स्थिति में उसकी पहचान या उसके स्वजनों से संपर्क करने का कोई साधन नहीं हो पाता। क्यूआर कोड इसके लिए काफी मददगार साबित होगा।

एक महीने तक जिलेभर में चलेगा यातायात जागरूकता अभियान

15 जनवरी से 15 फरवरी के बीच एक महीने तक यातायात पुलिस इस बार सड़क सुरक्षा अभियान के तहत पहले दिन बाइक हेलमेट रैली निकालेगी। इस दौरान रायपुर समेत आरंग, मंदिर हसौद, धरसींवा, खरोरा, तिल्दा-नेवरा, अभनपुर के मुख्य चौक-चौराहे पर यातायात जागरूकता से संबंधित बैनर-पोस्टर लगाने के साथ ही नुक्कड़ नाटक के जरिए यातायात नियमों की जानकारी दी जायेगी।इसी क्रम में स्कूल-कालेजों में यातायात प्रशिक्षण कार्यक्रम, शहर व ग्रामीण क्षेत्र में यातायात रथ निकाला जाएगा।

यातायात जागरूकता माह के पहले दिन यातायात पुलिस इस बार सड़क सुरक्षा अभियान के तहत पहले दिन बाइक हेलमेट रैली निकालेगी। इस दौरान रायपुर समेत आरंग, मंदिर हसौद, धरसींवा, खरोरा, तिल्दा-नेवरा, अभनपुर के मुख्य चौक-चौराहे पर यातायात जागरूकता से संबंधित बैनर-पोस्टर लगाने के साथ ही नुक्कड़ नाटक के जरिए यातायात नियमों की जानकारी दी जाएगी।

छत्‍तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज...इन जिलों में बारिश का अलर्ट

छत्‍तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज...इन जिलों में बारिश का अलर्ट

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में 17 और 18 जनवरी को कुछ जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। उत्तर से आ रही हवाओं के कारण सरगुजा संभाग के सभी जिलों में पारा 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। रविवार को बलरामपुर में सबसे कम 5.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं सबसे ज्यादा तापमान राजनांदगांव में 31 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक सोमवार को मौसम में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। रायपुर में न्यूनतम पारा 17.1 डिग्री रहा, जो कि सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा था।

रविवार को ऐसा रहा अधिकतम तापमान

रविवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री रहा।
दुर्ग का अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
बिलासपुर में अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री रहा।
पेंड्रा रोड का अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री ।
अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 25 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
जगदलपुर का अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री दर्ज किया गया।

CG दर्दनाक सड़क हादसा : तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही तेज रफ्तार बस हुई बेकाबू, 3 लोगों को कुचला फिर पेड़ से टकराई

CG दर्दनाक सड़क हादसा : तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही तेज रफ्तार बस हुई बेकाबू, 3 लोगों को कुचला फिर पेड़ से टकराई

 मनेंद्रगढ़। तीर्थयात्रियों को लेकर अमरकंटक से जनकपुर जा रही तेज रफ्तार बस ने देर शाम जनकपुर में सड़क किनारे खड़े तीन लोगों को कुचल दिया। हादसे में 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं टक्कर के बाद बस भी पेड़ से जा टकराई। बस सवार यात्रियों में भी 15 लोगों को चोट आई है। वहीं पर्यटकों को छोड़कर बस ड्राइवर फरार हो गया।

जानकारी के मुताबिक, हादसा जनकपुर थाना क्षेत्र के मनेंद्रगढ़ मोड़ पर हुआ। पक्षीराज कंपनी की एक बस जनकपुर के माड़ी सरई से तीर्थ यात्रियों को लेकर अमरकंटक गई थी। देर शाम करीब 8 बजे तीर्थयात्रियों को लेकर लौट रही बस मनेंद्रगढ़ मोड़ पर पहुंची थी। इसी दौरान ढलान में ड्राइवर बस को काबू नहीं कर पाया और अंडा ठेले के पास खड़े तीन लोगों को कुचल दिया।बस से कुचलने और नीचे दबने से तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। एक का शव क्षत-विक्षत हो गया। हादसे की सूचना पर जनकपुर एसडीएम मूलचंद चोपड़ा, थाना प्रभारी ओम प्रकाश दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बस सवार यात्रियों को पुलिस एवं प्रशासनिक अमले ने अस्पताल पहुंचाया। बस के पेड़ से टकराकर पलटने से बस सवार यात्रियों को भी चोटें आईं। करीब 15 तीर्थयात्रियों ज्यादा चोट आई है। वहीं कुछ को हल्की चोट भी लगी है। सभी का जनकपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक इलाज किया गया।

धान के कोठार में सो रही महिला पर तेंदुए का हमला, सर धड़ से अलग, 100 मीटर दूर मिली लाश

धान के कोठार में सो रही महिला पर तेंदुए का हमला, सर धड़ से अलग, 100 मीटर दूर मिली लाश

 भानुप्रतापपुर। छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम दाबकट्टा में धान की रखवाली के लिए कोठार में सो रही महिला कमला बाई (47) पर तेंदुए के हमले में मौत हो गई। तेंदुए ने महिला को कोठार से खींचता हुआ 100 मीटर दूर ले गया। महिला का सिर धड़ से अलग हो गया था।जानकारी के अनुसार ग्राम दाबकट्टा में महिला अपने घर से दो किमी दूर कोठार में शनिवार रात को सो रही थी। इसी दौरान तेंदुए ने हमला कर दिया और महिला को करीब खींचते हुए लगभग 100 मीटर दूर जंगल की ओर ले गया। महिला का सिर धड़ से 10 मी़टर की दूरी पर मिला। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग व पुलिस की टीम ने शव का पीएम कराकर स्वजनों को सौंप दिया है।

 मृतक के परिजन सुबह जब कोठार में आये तो आसपास खून के धब्बे थे। इधर-उधर तलाशी लेने पर उनका शव कोठार से 100 मीटर दूर मिला। इसके बाद पुलिस और वन विभाग को खबर दी। सूचना पर पहुंचे वन परिक्षेत्र अधिकारी धनलाल साहू ने बताया महिला पर तेंदुए ने हमला किया है। शव पीएम कराकर परिजनों को सौप दिया है। विभाग के द्वारा निर्धारित मुआवजा दिया जाएगा।

राजधानी में खुले आम चाकूबाजी, 3 लोगों पर किया जानलेवा हमला...देखें लाइव वीडियो

राजधानी में खुले आम चाकूबाजी, 3 लोगों पर किया जानलेवा हमला...देखें लाइव वीडियो

  रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक सिरफिरे शख्स ने चाकूबाजी कर ऐसा कहर बरपाया क‍ि, इलाके के लोगों के दिलों में दहशत घर कर गई. उस शख्स 3 लोगों पर चाकू से जानलेवा वार कर उन्हें घायल दिया. इस घटना का वीडियो भी सामने आया हैं जिसमें सिरफिरा चाकू लहराता हुआ नजर आ रहा है. घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है.जानकारी के मुताबिक, चाकू लेकर लोगों को आतंकित करने वाले बदमाश का नाम फिरोज है, जिसने आज नशे की हालत में राजधानी के गोविंद नगर इलाके में चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया. फिरोज पर आरोप है कि, उसने स्थानीय रहवासी सिविल ठेकेदार मनिंदर सिंह समेत तीन लोगों पर चाकू से ताबड़तोड़ वारकर उन्हें घायल कर दिया. इनमे गंभीर रूप से घायल मनिंदर सिंह को उपचार के लिए ए​क निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. चाकूबाजी की इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है.

देखें Video –

भगवान श्रीराम का ननिहाल है छत्तीसगढ़ : उप मुख्यमंत्री साव

भगवान श्रीराम का ननिहाल है छत्तीसगढ़ : उप मुख्यमंत्री साव

 समुद्र प्रसंग का किया व्याख्यान, भगवान श्रीराम के गुणों का आत्मसात करने की अपील

ग्राम पलारी में आयोजित दिव्य मानस महोत्सव व्याख्यान माला महाकुंभ में हुए शामिल

रायपुर :  उप मुख्यमंत्री  अरूण साव ने कहा कि हमारा छत्तीसगढ़ भगवान श्रीराम का ननिहाल है। उनका आशीर्वाद छत्तीसगढ़ की पावन भूमि पर हमेंशा बना हुआ है।  साव विगत 13 फरवरी की देर शाम बालोद जिले के गुरूर विकासखण्ड के ग्राम पलारी में आयोजित 03 दिवसीय दिव्य मानस महोत्सव व्याख्यान माला महाकुंभ में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने सर्वप्रथम भगवान  राम की पूजा-अर्चना कर खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में आयोजक समिति व ग्रामीणों द्वारा उप मुख्यमंत्री  साव का उत्साह भरे माहौल में स्वागत किया गया।

उप मुख्यमंत्री  साव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान  रामलला के भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर पूरे देश व दुनिया के साथ ही छत्तीसगढ़ में उत्साह का माहौल बना हुआ है, इसी खुशी के मौके पर 22 जनवरी को छत्तीसगढ़ के गांव-गांव में दीपावली मनाया जाएगा। इसके लिए गांव-गांव, गली-गली में लोग 22 तारीख को त्यौहार के रूप में मनाने तैयारी में लगे हुए हैं, पूरा छत्तीसगढ़ राममय हो गया है। उन्होंने रामचरितमानस के समुद्र प्रसंग पर संक्षिप्त व्याख्यान भी दिया। भगवान श्रीराम के नाम की शक्ति का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके शत्रु को भी भगवान श्रीराम के नाम सहारा लेना पड़ा था। हम सभी को भगवान श्रीराम के गुणों का आत्मसात करना चाहिए।

कार्यक्रम में आयोजक समिति द्वारा उप मुख्यमंत्री  साव को प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य श्री यशवंत जैन, नगर पालिका परिषद बालोद के पूर्व अध्यक्ष श्री राकेश यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

असीम राय के शूटर को पिस्टल सप्लाई करने वाला आरोपी भी गिरफ्तार

असीम राय के शूटर को पिस्टल सप्लाई करने वाला आरोपी भी गिरफ्तार

 कांकेर। असीम राय हत्याकांड के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है । कांकेर पुलिस ने शूटर विकास तालुकदार को चंद्रपुर, महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर आज प्रेस के सामने प्रस्तुत किया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष असीम राय की हत्या करने वाला शूटर आखिरकार पुलिस की पकड़ में आ ही गया।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष असीम राय की पखांजूर में 7 जनवरी की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस पखांजूर नगर पालिका अध्यक्ष बप्पा गांगुली के साथ पार्षद विकास पाल के साथ 12 लोगों को आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

वहीं मामले में फरार चल रहे शूटर विकास मजूमदार को ट्रेक कर पुलिस ने महाराष्ट्र के चंद्रपुर से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पुलिस ने विकास की निशानदेही पर हत्याकाण्ड में इस्तेमाल किए गए 7.65 एमएम पिस्टल, 2 मैग्जीन एवं 8 नग राउण्ड को गोपी दास के घर से पैरावट में बरामद किए।

वहीं शूटर विकास तालुकदार को पिस्टल सप्लाई करने वाले आरोपी सोनू साहू को दंतेवाडा से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से अवैध रूप से बिक्री के लिए रखे गए 2 नग पिस्टल, 2 मैग्जीन एवं 30 राउण्ड बरामद किए।

Breaking : एक्शन मोड में सांसद, रिश्वतखोर सब इंजीनियर को किया निलंबित

Breaking : एक्शन मोड में सांसद, रिश्वतखोर सब इंजीनियर को किया निलंबित

 अभनपुर :  रायपुर सांसद सुनील सोनी ने अभनपुर नगर पंचायत के सब इंजीनियर को तत्काल निलंबित करने के कलेक्टर को निर्देश दिए है. सब इंजीनियर के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत मिल रही थी जिस पर ये कार्रवाई की गई है.

 
 बता दें कि, खुलेआम रिश्वत लेने की अध्यक्ष व पार्षदों ने सांसद से शिकायत की थी, इसके आलावा नगर पंचायत सीएमओ ने भी की सांसद से सब इंजीनियर के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत की थी. जिस पर तत्काल एक्शन लेते हुए सांसद ने कलेक्टर को फोन पर सब इंजीनियर को तत्काल निलंबित कर 24 घण्टे के अंदर नए सब इंजीनियर भेजने  के निर्देश दिये है.
सीएम साय ने तातापानी को पर्यटन स्थल घोषित किया

सीएम साय ने तातापानी को पर्यटन स्थल घोषित किया

 बनेगा मास्टर प्लान, खुलेगा पर्यटन विभाग का मोटल

रायपुर। तातापानी की धरती बहुत पवित्र धरती है। यह धरती रामकथा से जुड़ी है। तातापानी महोत्सव का आरंभ हमारी सरकार ने ही किया था। इसके बाद हर साल यह महोत्सव भव्य रूप लेता जा रहा है। तातापानी को पर्यटन स्थल के रूप में मैं घोषित करता हूँ। यहां पर्यटन विभाग का मोटल आरंभ करेंगे। तातापानी क्षेत्र के विकास के लिए आने वाले समय में मास्टर प्लान भी तैयार किया जाएगा। तातापानी महोत्सव में शामिल होने जिला बलरामपुर-रामानुजगंज पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने यह बात कही।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर रघुनाथनगर में महाविद्यालय की घोषणा भी की, साथ ही डीपाडीह कला में नवीन पुलिस चौकी की घोषणा भी की। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने सरगुजा संभाग की जनता को मकर संक्रांति की बधाई के साथ ही उन्हें धन्यवाद देते हुए कहा कि सरगुजा की जनता ने मोदी जी की गारंटी पर भरोसा किया। हम आपके भरोसे पर खरा उतरेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले पांच सालों में छत्तीसगढ़ का जो विश्वास रूक गया था, वो अब तेजी से होगा। डबल इंजन की सरकार में विकास कार्यों को बहुत तेज गति मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि तातापानी का संबंध माता सीता से है। यह बहुत पवित्र स्थल है। यह हम लोगों के लिए बहुत खुशी की बात है कि 22 जनवरी को अयोध्या में भव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। हमें इस महत्वपूर्ण आयोजन को देखते हुए पूरा माहौल राममय कर देना है। हर जगह भजन-कीर्तन आदि माध्यमों से पूरा माहौल भक्तिमय करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी जी की गारंटी के अनुरूप सभी वायदे पूरा करेंगे। क्षेत्र की जो मांगें हैं उन्हें भी पूरा करेंगे।

इस मौके पर संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि तातापानी में भगवान राम-सीता जी के पवित्र चरण पड़े। हमारा सौभाग्य है कि हमने ही 2012 में तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के समय में तातापानी महोत्सव की शुरूआत की थी। हमारी आस्था के केंद्रों के विकास का काम मोदी जी के नेतृत्व में हो रहा है। प्रभु राम 22 तारीख को आ रहे हैं। उनके आगमन की भव्य तैयारी करनी है। तातापानी के राम कथा से संबंधित महात्म्य के बारे में तथा यहां के जल के बारे में बताते हुए अग्रवाल ने कहा कि ऐसी पवित्र जगह पर 400 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंध रहे हैं उन्हें भी मैं शुभकामनाएं देता हूँ। इस मौके पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने भी उपस्थितजनों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि तातापानी का पर्यटन स्थल के रूप में इस तरह से विकास करना है कि पूरे देश के नक्शे में इसका नाम आ जाये। उन्होंने इसके विकास की संक्षिप्त रूपरेखा भी बताई।

इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार संजीव गोंड, प्रतापपुर विधायक  शकुंतला पोर्ते, सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा, जिला पंचायत अध्यक्ष निशा नेताम, वरिष्ठ जनप्रतिनिधिगण, संभाग आयुक्त जी.आर. चुरेंद्र, आईजी अंकित गर्ग, सीसीएफ नवीद सुजाउद्दीन अन्य जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर रिमिजियुस एक्का, एसपी डॉ. लाल उमेद सिंह, जिला पंचायत सीईओ रेना जमील सहित नागरिक मौजूद रहे।

तातापानी महोत्सव में 400 जोड़ों का विवाह...सीएम साय ने दिया आर्शीवाद

तातापानी महोत्सव में 400 जोड़ों का विवाह...सीएम साय ने दिया आर्शीवाद

 नवदंपतियों को घरेलू सामग्री के साथ मिले अनेक उपहार

रायपुर। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में आयोजित किये जा रहे तातापानी महोत्सव परिसर में 400 नव युगल मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत परिणय सूत्र में बंधे। कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री साय का स्वागत पगड़ी पहनाकर किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के द्वारा नवदम्पतियों को जीवन में नए पड़ाव के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम, स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्रीलक्ष्मी राजवाड़े, सामरी विधायकउद्देश्वरी पैकरा, प्रतापपुर विधायक शकुंतला पोर्ते, जिला पंचायत अध्यक्ष निशा नेताम सहित अन्य जन प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनान्तर्गत 400 जोड़े ने रीति रिवाज से विवाह किए। इसमें 19 जोड़े का विवाह ईसाई रीति से कराया गया। 01 मुस्लिम रीति एवं शेष जोड़ियों का विवाह हिंदू रीति रिवाज से सम्पन्न किया गया। इन जोड़ियों में 07 जोड़ियो विशेष पिछड़ी जनजाति (पहाड़ी कोरवा) के साथ 03 दिव्यांग जोड़ी भी शामिल हैं इनका हिंदू रीति रिवाज से विवाह कराया गया। इस अवसर पर विवाहित जोड़ों को मुख्यमंत्री साय द्वारा नव विवाहित जोड़ों को घरेलू सामग्री, प्रति जोड़ा 21-21 हजार का डेमो चेक प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री ने पहाड़ी कोरवा समुदाय के जोड़े रंजीता और दिनेश्वर, शांति और लाबूड़, लक्ष्मी और बसंत, रजनी और सोहन, सुभंति और छोटन राम से मिलकर उन्हें आशीर्वाद दिया।

शंकरगढ़ के दिव्यांग जोड़े रुक्मणि और प्रकाश को मुख्यमंत्री द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से 21 हजार के डेमो चेक के साथ दिव्यांग होने के नाते समाज कल्याण विभाग द्वारा प्रदत्त 50 हजार का चेक भी प्रदान किया गया। वर-वधु को विभाग द्वारा सामग्री में बर्तन, अलमारी, पेटी, रैक,गद्दा, घरेलू सामग्री, अन्य सामग्रियां विशेष उपहार के रूप में भेंट की गई। मुख्यमंत्री कन्या विवाह में प्रत्येक कन्या को 15 हजार रूपये तक की उपहार सामग्री दी गई। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवार की कन्याओं के लिए विशेष प्रयास है। यह योजना का उद्देश्य आर्थिक स्थिति से कमजोर वर्गों के सहयोग के लिए योजना कि शुरुआत की गई है, जहां शासन प्रशासन के प्रयासों से इनका विवाह हो रहा है। इस योजना से लोग जागरूक होकर योजना का लाभ से लाभान्वित हो रहे हैं।

जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर होगा भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन...1.14 करोड़ रूपए जारी

जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर होगा भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन...1.14 करोड़ रूपए जारी

 रायपुर :  छत्तीसगढ़ में भव्य एवं वृहद रूप से भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर किया जाएगा। राज्य शासन द्वारा इसके लिए राज्य के 146 विकाखण्डों में आयोजन के लिए एक करोड़ 14 लाख 25 हजार रूपए का आवंटन कलेक्टर के माध्यम से जारी किया गया है।
राज्य के संस्कृति संचालनालय के चिन्हारी पोर्टल में पंजीकृत विकासखण्ड स्तर पर मानस मंडलियों के भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए राशि का आवंटन किया गया है। यह राशि कलेक्टर के माध्यम से संबंधित पंजीकृत मानस मंडलियों को उपलब्ध कराई जाएगी। ज्ञातव्य है कि 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में आयोजित ‘‘ रामलला प्राण प्रतिष्ठा-रामोत्सव‘‘ के मद्देनजर राज्य भर में भव्य रूप से भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के निर्देश पर संबंधित जिला कलेक्टर को उक्त राशि आबंटित की गई है।
आवंटित राशि में से रायपुर, धमतरी, बेमेतरा, राजनांदगांव, कबीरधाम, दंतेवाड़ा, बीजापुर, बिलासपुर, सक्ती जिले को 3.25 लाख-3.25 लाख रूपए शामिल है। इसी प्रकार बलौदाबाजार-भाटापारा, गरियाबंद, महासमुन्द, बालोद, कोण्डागांव, जांजगीर-चांपा और कोरबा जिले को 3.75 लाख-3.75 लाख रूपए का आवंटन जारी किया गया है। दुर्ग, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, सुकमा, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, मुंगेली, सारंगढ़-बिलाईगढ़, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले को 2.75 लाख-2.75 लाख रूपए, बस्तर, कांकेर, सरगुजा, रायगढ़ जिले को 4.75 लाख-4.75 लाख रूपए का जारी आवंटन शामिल है। खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, नारायणपुर, कोरिया जिले को 2.25 लाख-2.25 लाख रूपए, बलरामपुर, सूरजपुर जिले को 4.25 लाख-4.25 लाख रूपए और जशपुर जिले को 5 लाख 25 हजार रूपए आवंटन भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए जारी किया गया है।

छत्तीसगढ़ - प्रताड़ना से तंग आकर नवविवाहिता ने खाया जह...इलाज के दौरान हुई मौत

छत्तीसगढ़ - प्रताड़ना से तंग आकर नवविवाहिता ने खाया जह...इलाज के दौरान हुई मौत

 बिलासपुर : जिले में पति के प्रताड़ना से तंग आकर नवविवाहित प्रेमलता साहू ने जहर का सेवन कर लिया, जिसके बाद परिजनों ने तत्काल उसे उपचार के लिए सिम्स लाया, जहां उपचार के दौरान प्रेमलता की मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा के बाद मार्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया। शक्ति थाना क्षेत्र का मामला।

पुलिस के मुताबिक, बलाना झार खरसिया निवासी प्रेमलता साहू का गत वर्ष 2021 में शक्ति निवासी परमेश्वर साहू से विवाह हुई थी, शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच रोजाना विवाद होता। इससे तंग आकर स्टेशन जाकर पत्नी ने जहर का सेवन कर लिया और उसकी मौत हो गई।

छत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता

छत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता

 बिलासपुर : छत्तीसगढ़ में आज दोपहर भूकंप के झटके  महसूस किए गए। भूकंप के झटके दोपहर 2:18 बजे आए। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.1 दर्ज की गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने इसकी जानकारी दी है। इससे पहले देश की राजधानी दिल्ली में भी हाल ही में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। गुरुवार की करीब 3 बजे दिल्ली एनसीआर क्षेत्र के लोगों ने भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप के आते ही लोग खोफ से अपने-अपने घरों के बाहर निकल आए थे। इस भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदुकुश पर्वत को बताया गया। भूकंप के झटके पाकिस्तान में भी लगे।

खिलाड़ियों को मिलेगा खेल अलंकरण, जनवरी-फरवरी में होगा समारोह का आयोजन : मंत्री टंकराम वर्मा

खिलाड़ियों को मिलेगा खेल अलंकरण, जनवरी-फरवरी में होगा समारोह का आयोजन : मंत्री टंकराम वर्मा

 रायपुर। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा ने आने वाले समय में खेल में बहुत बदलाव होने का संकेत दिया है. साथ ही उन्होंने प्रदेश के खिलाड़ियों को खेल अलंकरण दिए जाने की घोषणा करते हुए जनवरी या फरवरी में खिलाड़ियों को खेल अलंकरण दिए जाने मिलने की बात कही.

स्वच्छता अभियान का हिस्सा बनने राजधानी के राम मंदिर पहुंचे खेल मंत्री टंकराम वर्मा ने मीडिया से चर्चा में कहा कि भूपेश बघेल ने जिस खेल अलंकरण समारोह को रोककर रखा था, उसे हमारा प्रयास है कि जनवरी में ही कर लें. अगर जनवरी में नहीं हो पता तो फरवरी में निश्चित करेंगे.

टंकराम वर्मा ने कहा कि हमारे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अलंकरण पुरस्कार मिलेगा, विभाग में नौकरियां भी मिलेगी. हमारी पूर्ववर्ती सरकार ने खिलाड़ियों को जो अंक दिए थे, उनके अनुसार उनको विभाग में नौकरियां भी मिली थी. इस तरह के रास्ते फिर से खुलेंगे. खिलाड़ियों का भविष्य बहुत उज्जवल रहेगा.

अयोध्या में राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर टंकराम वर्मा ने कहा कि जिन पूर्वजों ने सपना देखा था कि रामलला विराजे जाएंगे, वह सपना पूरा होने वाला है. स्वच्छता अभियान हमारे प्रधानमंत्री के आह्वान पर चलाया गया है. प्रधानमंत्री चाहते हैं कि 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बने. इसमें सभी की भूमिका हो, इसलिए हम सभी कार्यकर्ता जुटे हुए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को साकार करने में अपना-अपना योगदान दे रहे हैं.

माओवादियों ने केंद्र पर फिर लगाया एयर स्ट्राइक का आरोप

माओवादियों ने केंद्र पर फिर लगाया एयर स्ट्राइक का आरोप

 बीजापुर। माओवादियों ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर एयर स्ट्राइक करने का आरोप लगाया है. सीपीआई (माओवादी) दक्षिण सब जोनल ब्यूरो ने सुकमा-बीजापुर के सरहदी मेटटागुड़ा, एरनपल्ली और बोटट्टे तोंग में ड्रोन से बमबारी करने का आरोप लगाते हुए तस्वीर जारी की है

सीपीआई (माओवादी) दक्षिण सब जोनल ब्यूरो के प्रवक्ता समता की ओर से जारी बयान में कहा गया कि 13 जनवरी को जब लोग संक्रांति का त्योहार मना रहे हैं, तब बीजापुर जिले के बार्डर इलाके के गांव – मेट्टागुड़ा, एर्रानपल्ली, बोट्टेतोंग में खेत-खलिहान और जंगल इलाके में ड्रोन से बम गिराया गया है. जिसके विरोध में लोगों से आंदोलन करने का आह्वान किया गया है.

बयान में कहा गया कि छत्तीसगढ़ में चुनाव के बाद आरएसएस-भाजपा की बुलडोजर सरकार बनाने के बाद हजारों संख्या में पुलिस को तैनात कर नया कैंप बना रहे हैं. सैकड़ों बुलडोजर, पोकलेन और गाड़ियां चलाकर जंगल को विध्वंस करके कैंप और कैंप के लिए पुलिया, रोड, टॉवर बना रहे हैं. यह सब आदिवासी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के आदेश पर ही हो रहा है.

नक्सल संगठन ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री का आदिवासी चेहरा कारपोरेट कंपनियों को सेवा करने के लिए एक मुखौटा है. भाजपा सरकार का पॉलसी वहीं है. छत्तीसगढ़ राज्य आदिवासी बहुल इलाका और खनिज संपत्ति का भंडार है. कई अनेक सालों से इस भंडार को कारपोरेट कंपनियों का सौंप देने के लिए सरकार प्रयास कर रही है. इसी को विकास का नाम से ढोल पीट रहे हैं.