बालोद। बालोद जिले के दल्लीराजहरा रेल्वे स्टेशन के पास आज देर रात एक मालगाड़ी की इंजन पटरी से उतर गई। हालांकि इस हादसे से कोई जनहानि नहीं हुई है। लेकिन यातायात प्रभावित होने की वजह से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों का दल घटना स्थल पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया । जिसके बाद यातायात बहाल करने के लिए सुधार कार्य शुरू कर दी गई । रेलवे के अधिकारियों के अनुसार मालगाड़ी ले जाने वाली इंजन पटरी से डिरेल हो गई। इससे ट्रेक क्रमांक 1,2,3 प्रभावित हुई। इंजन के डिरेल होने से आज सुबह अंतागढ़ से दुर्ग जाने वाली पैसेंजर ट्रेन के यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हादसा कल देर रात करीब 1 बजे हुआ। दरअसल, पैसेंजर ट्रेन प्लेटफार्म में न रुककर ट्रेक क्रमांक 4 में रुकी, जिसके कारण यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने के लिए ट्रेक 4 में जाना पड़ा. हालांकि हादसे का कारण अभी तक स्पस्ट नहीं हो पाया है। इसकी जांच की जा रही है।
मूणत के नेतृत्व में रायपुर पश्चिम विधानसभा के मंडलों की बैठक हुई संपन्न
रायपुर। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के संदर्भ में रायपुर पश्चिम विधानसभा की मंडल सह बैठक का आयोजन किया गया । विधायक राजेश मूणत ने बैठक में राम मंदिर प्राणप्रतिष्ठा को लेकर विस्तृत चर्चा एवं जरूरी निर्देश दिए।आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर निर्माण होने जा रहा है ।
जिसको लेकर समग्र हिंदू समाज में खासा उत्साह है भारतीय जनता पार्टी भी इस अवसर को यादगार और विशेष बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती भाजपा राम मंदिर निर्माण को बड़े उत्सव के रूप में मानने की तैयारी में है ।
मूणत ने कहा आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में प्रभु राम जी के भव्य मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है 550 वर्षो की लंबी प्रतीक्षा के पश्चात हमारे प्रभु श्री राम जी की जन्मस्थली पर का भव्य मंदिर बनकर भक्तो के दर्शन के लिए आरंभ कर दिया जाएगा हम सभी को मिलकर इस अवसर को बेहद विशेष और ऐतिहासिक बनाना है यह ऐसा अविष्मरणीय उत्सव हो जाए जो देश विदेश में ऐतिहासिक रहे इसके लिए हर हिंदू परिवार को इस पर्व से प्रत्यक्ष रूप से जोड़ना हमारी प्राथमिकता है।
रायपुर पश्चिम के सभी 20 वार्डों में आगामी 17 से लेकर 19 जनवरी तक प्रभात फेरी का आयोजन किया जायेगा जिसमे हमारे सभी अनुसांगिक संगठनों का भी सहयोग और सामंजस्य स्थापित कर सफलता पूर्वक भजन कीर्तन सहित प्रभात फेरी संपन्न हो एवं साथ ही चारो मंडल के प्रमुख 4 स्थानों पर मंदिर के उद्घाटन का सीधा प्रसारण एल. ई. डी. के माध्यम से दिखाया जायेगा ताकि क्षेत्र की जनता भी इस पुण्य पलो की साक्षी बन सके 22 जनवरी श्री राम जी के मंदिर लोकार्पण के सुअवसर पर हमे प्रत्येक सनातनी परिवार को कम से कम 5 दीपक जलाने और एक भगवा ध्वज लगाने के लिए प्रोत्साहित करना है जो सक्षम ना हो उसके यहां आपसी और सामाजिक सहयोग से दीप प्रज्वलन होना चाहिए ।
हमने दशकों से एक प्रण लिया था जिसमे हमारा प्रमुख नारा था "राम लला हम आयेंगे मंदिर वहीं बनाएंगे " जो 22 जनवरी को अक्षरसह पूर्ण होने जा रहा है प्रभु राम का भव्य गगनचुंभी मंदिर बनकर तैयार है और राम भक्त मंदिर दर्शन कर अपने पूर्वजों की सदियों पुरानी प्रतिज्ञा को पूर्ण होते देखने पुण्य लाभ हासिल करेंगे , हमारी नवनिर्मित सरकार ने भी राम लला के दर्शन का वादा प्रदेश की जनता से किया जिसको प्रदेश के मुख्यमंत्री की सहमति भी प्राप्त हो गई है जिसके तहत सरकारी योजना से प्रथम चरण में प्रदेश के वयोवृद्ध राम लला के दर्शन के लिए जायेंगे उसके पश्चात क्रमशः पूरे प्रदेश के राम भक्त दर्शन हेतु जा सकेंगे , और रायपुर पश्चिम का प्रत्येक इच्छुक व्यक्ति राम लला के दर्शन करे इसकी जिम्मेदारी अब राजेश मूणत की भी है और मैं वचनबद्ध हूं पश्चिम में निवास करने वाला एक एक राम भक्त राम लला के दर्शन लाभ ले सके हम सभी को प्रभु राम जी के प्राण प्रतिष्ठा के सुअवसर को ऐतिहासिक उत्सव के रूप में मानना है बाजा गाजा , भजन मंडलियों द्वारा भजन प्रस्तुति , आतिशबाजी , विद्युत साज सज्जा , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ मंदिर आवाह्न पर मंदिर प्रांगण और आस पास स्वच्छता अभियान , भक्तों को मंदिर के कार्यक्रमों के लिए निमंत्रण सहित सीधे प्रसारण की भी व्यवस्था की जाएगी ।
पश्चिम विधानसभा की मंडलवार बैठक में विशेष रूप से अशोक पाण्डे,ओंकार बैस, गोवर्धन खण्डेलवाल, सत्यम दुवा, प्रफुल्ल विश्वकर्मा, नवीन शर्मा, गोपी साहू,, अमित मैसेरी, बजरंग खण्डेलवाल, गज्जू साहू, पवन केशरवानी, निलम सिंह, भूपेन्द्र ठाकुर, प्रितम ठाकुर, श्रीनिवास राव, अनिल सोनकर, सुमन सिंह, अनिता पंडित, शकुन ठाकुर, निशा स्वर्णकार, शुभांकर द्धिवेदी, चंद्रप्रकाश शर्मा, विनय जैन, सुरेन्द्र साहू, राजेश ठाकुर, रंजियंत ध्रुव, दीनबंधु ठाकुर, दिलीप यदु, दीपक जायसवाल, सुनिल चंद्राकर, कमलेश बसंत वर्मा, पंचु भारती, सनत बैस, भोला साहू, गोपी साहू, ईश्वर साहू, विनोद अग्रवाल, गोदावरी साहू, अरूण झा, राहुल राय, आत्माराम बंजारे, मोहन उपारकर, वंदना मुखर्जी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत 400 जोड़ो का विवाह समारोह का आयोजन
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के तातापानी में 14 जनवरी को दोपहर 12 बजे तीन दिवसीय तातापानी संक्रांति परब का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 400 जोड़ो का विवाह समारोह भी आयोजित किया गया है। तातापानी संक्रांति परब में 14 से 16 जनवरी तक प्रातः 11 बजे से सायं 4.30 बजे तक आरागाही हवाई पट्टी पर पैरासेलिंग का आयोजन किया गया है। इसके साथ ही तीनो दिन छात्र-छात्राओं के सांस्कृतिक प्रस्तुति होगी। लोक कलाकार सुनील सोनी और अबुझमाड़ मलखंभ की प्रस्तुति 14 जनवरी को होगी। लेजर शो का आयोजन 14 और 15 जनवरी को और प्रसिद्ध गायक उदित नारायण 15 जनवरी को संध्याकाल में प्रस्तुति देंगे। दिनेश लाल यादव ’निरहुआ’ तथा सुश्री आम्रपाली दुबे का सांस्कृतिक कार्यक्रम 16 जनवरी को होगा। इसके साथ ही ट्राईबल फैशल वॉक का आयोजन 16 जनवरी को किया गया है।
तातापानी संक्रांति परब शुभारंभ कार्यक्रम की अध्यक्षता आदिमजाति, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम करेंगे। कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, संसदीय कार्य, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल, महिला एवं बालविकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक उद्धेश्वरी पैकरा, विधायक शकुन्तला पोर्ते, जिला पंचायत अध्यक्ष बलरामपुर-रामानुजगंज निशा नेताम, जनपद अध्यक्ष बलरामपुर विनय पैकरा, अध्यक्ष जनपद पंचायत रामचन्द्रपुर शारदा देवी सिंह और सरपंच ग्राम पंचायत तातापानी प्रतिमा मिंज विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
तातापानी संक्रांति परब में 15 जनवरी को किसान संगोष्ठी एवं पंच-सरपंच सम्मेलन का आयोजन कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम के मुख्य आतिथ्य में अपरान्ह 12 बजे से किया जाएगा। इसके पूर्व प्रातः 11 बजे से शालेय छात्र-छात्राओं एवं लोक कलाकारों की मंचीय प्रस्तुति होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता उद्धेश्वरी पैकरा करेंगी और विधायक शकुन्तला पोर्ते, जिला पंचायत अध्यक्ष बलरामपुर-रामानुजगंज निशा नेताम, जनपद अध्यक्ष बलरामपुर विनय पैकरा, अध्यक्ष जनपद पंचायत रामचन्द्रपुर शारदा देवी सिंह, अध्यक्ष जनपद पंचायत राजपुर अनिता बेक, अध्यक्ष जनपद पंचायत वाइड्रफनगर गीता सोनपाकर और सरपंच ग्राम पंचायत तातापानी प्रतिमा मिंज विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी।
तातापानी संक्रांति परब का समापन कार्यक्रम 16 जनवरी सायं 4 बजे होगा। समापन कार्यक्रम लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, बीस सूत्रीय कार्यान्वयन मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल के मुख्य आतिथ्य और कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम की अध्यक्षता में होगा। समापन कार्यक्रम में विधायक उद्धेश्वरी पैकरा, विधायक शकुन्तला पोर्ते, जिला पंचायत अध्यक्ष बलरामपुर-रामानुजगंज निशा नेताम, जनपद अध्यक्ष बलरामपुर विनय पैकरा, अध्यक्ष जनपद पंचायत रामचन्द्रपुर शारदा देवी सिंह, अध्यक्ष जनपद पंचायत शंकरगढ़ शिवशंकर मरावी, अध्यक्ष जनपद पंचायत कुसमी हुमन्त सिंह और सरपंच ग्राम पंचायत तातापानी प्रतिमा मिंज विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी।
रायपुर: मकर संक्रांति के अवसर पर पुरखौती मुक्तांगन में भव्य पतंग उत्सव का आयोजन किया जाएगा। धर्मस्व, संस्कृति एवम पर्यटन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देशित किया है।
इसके लिए राज्य के साथ-साथ अन्य राज्यों के भी पतंगबाजों को आमंत्रित किया गया है। पतंग महोत्सव को भव्य और आकर्षक रूप देने के लिए दर्शकों और आम नागरिकों के लिए लोक कलाकारों द्वारा गीत-संगीत का भी आयोजन किया जाएगा।
मंत्री ने कार्यक्रम के भव्य आयोजन को लेकर अधिकारियों को जरूरी तैयारियां करने कहा है। उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति का त्योहार हमारी परंपरा के महत्वपूर्ण पर्वों में से है जब सूर्य उत्तरायण में प्रवेश करते हैं। इसके उल्लास की अभिव्यक्ति का एक तरीका पतंगबाजी भी होता है।
भाजपा नेता असीम राय की हत्या करने वाला शूटर महाराष्ट्र से गिरफ्तार
कांकेर : पखांजूर में भाजपा जिला उपाध्यक्ष और पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष असीम राय को गोली मारने वाले शूटर विकास तालुकदार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद से शूटर फरार था। पुलिस ने आरोपी विकास को महाराष्ट्र के गढ़चिरौली से गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त पिस्टल को भी बरामद कर लिया गया है। हालांकि इस मामले का कुछ भी खुलासा पुलिस ने अभी नहीं किया है।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष असीम राय की हत्या मामले में पुलिस ने 11 आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार किया था। मुख्य शूटर विकास तालुकदार फरार था, जिसको पुलिस ने आज महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया। शुक्रवार को एसपी दिव्यांग पटेल ने मामले का खुलासा करते हुए बताया था कि नगर पंचायत अध्यक्ष बप्पा गांगुली, पार्षद विकास पाल, जितेंद्र बैरागी ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष को मारने 7 लाख में सुपारी दिया था।
नगर पंचायत में अविश्वास प्रस्ताव को हत्या का कारण बतााय जा रहा है। 2014 में असीम राय पर गोली चलाने वाला युवक भी इस हत्या मामले में शामिल हैं। इस मामले को लेकर शुक्रवार को प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाना के बाहर जमकर हंगामा किया और दोषियों को फांसी देने की मांग करते हुए नारेबाजी की थी।
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली वर्तमान छत्तीसगढ़ सरकार को आज 13 जनवरी को एक महीने पूरे हो गए। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित देश भर से सोशल मीडिया यूजर्स छत्तीसगढ़ सरकार के सेवा, सुशासन और उपलब्धियों से भरे एक महीने को लेकर अपनी भावनाएं साझा करते रहे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्वीटर), फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब पर फोटो, वीडियो, रील आदि क्रिएटिव पोस्ट के साथ इस शानदार एक महीने की चर्चा करते रहे। छत्तीसगढ़ सरकार के एक महीने के कामकाज को लेकर लोगों खासकर युवाओं के उत्साह का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि आज एक्स (ट्वीटर) पर रुसुशासन-का-एक-महीना नंबर वन ट्रेंड करता रहा।

ठीक एक महीना पहले 13 दिसंबर को राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अनेक केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों व राज नेताओं की गरिममयी उपस्थिति में महामहिम राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय तथा उप मुख्यमंत्री द्वय अरुण साव व विजय शर्मा को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई थी। इसके साथ ही सरकार ने अपने जन घोषणा पत्र ष्मोदी की गारंटीष् पर अमल शुरू कर दिया। पहले ही कैबिनेट में 18 लाख लोगों के लिए आवास बनाने का निर्णय लिया। 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती सुशासन दिवस के अवसर पर 12 लाख से अधिक किसानों को दो साल का बोनस दिया। इसके तहत प्रदेश के किसानों के खाते में 3700 करोड़ रुपए से ज्यादा राशि दी अंतरित की जा चुकी है। प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से धान खरीदी की जा रही है। किसानों को अभी समर्थन मूल्य दर पर भुगतान हो रहा है। 3100 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से अंतर की राशि भी दी जाएगी। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा के अनुरूप अंत्योदय एवं प्राथमिकता राशनकार्डधारी परिवारों को आगामी पांच वर्ष तक निःशुल्क खाद्यान्न वितरण जारी रखने का निर्णय लिया है। इससे राज्य के 67 लाख 92 हजार 153 राशनकार्डधारी परिवारों को राशन दुकानों से निःशुल्क चावल मिलेगा। सरकारी भर्तियों में पारदर्शिता के लिए राज्य सेवा परीक्षा-2021 के संबंध में प्राप्त शिकायतों की जाँच हेतु प्रकरण केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो को भेजने का महत्त्वपूर्ण निर्णय भी सरकार ले चुकी है। छत्तीसगढ़ की पुरातन संस्कृति को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में राजिम कुंभ के भव्य आयोजन का निर्णय लिया है। प्रदेश के युवाओं को बेहतर शिक्षा, कौशल और रोजगार से जोड़कर सक्षम और स्वावलंबी बनाने की दिशा में अहम कदमों की शुरुआत हो चुकी है। शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, रोजगार आदि सभी क्षेत्रों में केंद्र सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन कर समाज के अंतिम पायदान में खड़े व्यक्तियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने और उनके जीवन में बदलाव लाने के प्रयास तेजी से किए जा रहे हैं।
मुंगेली। जिले में रिश्ते को शर्मसार कर देने का मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने नाबालिग भतीजी को हवस का शिकार बनाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे रहा था। पीड़ित लड़की और उसके परिजनों की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज कर आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है।
नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की ये घटना पथरिया थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक पीड़ित लड़की ने अपने परिजनों के साथ थाने में आकर इस घटना पर रिपोर्ट दर्ज कराया है। रिपोर्ट के मुताबिक पीड़ित बच्ची का चाचा यमुना गोस्वामी ग्राम जेवरा का निवासी है। पीड़ित बच्ची ने बताया कि यमुना गोस्वामी उसे जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ पिछले आठ महीने से लगातार दैहिक शोषण कर रहा था। बताया जा रहा है कि इस घटना की जानकारी आरोपी की पत्नी को होने के बाद उसके द्वारा इसका विरोध किया गया था।
लेकिन आरोपी ने अपनी पत्नी के साथ भी मारपीट कर उसका मुंह बंद करा दिया गया। आरोपी चाचा की हैवानियत से तंग आकर पीड़ित बच्ची ने अपने परिजनों को इस घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पीड़ित ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर इस मामले की रिपोर्ट दर्ज करायी। पुलिस ने बच्ची से घटना के संबंध में पूछताछ करने के बाद इस पूरे घटनाक्रम पर दुष्कर्म, मारपीट और पाक्सों एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
खेल एवं युवा कल्याण मंत्री प्रियदर्शनी उत्कृष्ट शासकीय विद्यालय तिल्दा के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में हुए शामिल
रायपुर । खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंक राम वर्मा शनिवार को रायपुर जिले के तिल्दा के प्रियदर्शनी उत्कृष्ट शासकीय विद्यालय के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि युवा राष्ट्र की शक्ति है। विद्यार्थियों को जीवन में सफलता के लिए लगन और ईमानदारी से मेहनत करना जरूरी है। उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेल और मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेना चाहिए ताकि उनके व्यक्तित्व का पूर्ण विकास हो सके।
कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंक राम वर्मा ने अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन 22 जनवरी को सभी गांव और शहरों में दीपोत्सव मनाने की अपील की। इस मौके पर उन्होंने शाला परिसर में प्रार्थना शेड बनाने और 25 हज़ार रुपए खेल सामग्री के लिए अनुदान राशि दिए जाने की घोषणा की। वे सांकरा में आयोजित भागवत कथा और तुलसी में शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ में शामिल हुए।
रायपुर। कृषि मंत्री रामविचार नेताम आज शाम राजधानी रायपुर स्थित नेहरू उद्यान में आयोजित तीन दिवसीय फल-फूल और सब्जी प्रदर्शनी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि फूलों की खेती सहित अन्य नवीन तकनीकी फसलों के उत्पादन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को सम्मानित किया जाएगा। राज्य के अलग-अलग जिलों के प्रमुख लाभकारी और प्रमुख फसलों को चिन्हांकित कर बढ़ावा दिया जाएगा। मंत्री नेताम ने इस मौके पर फल-फूल और सब्जी प्रदर्शनी के विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया।
धमतरी। धमतरी रायपुर मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक हादसा सामने आया है जहां पढ़ाई करने के लिए काॅलेज जा रही 3 छात्राओं को ट्रक ने ठोकर मार दी। हादसे में एक छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई तो वहीं दो अन्य छात्रा घायल बताये जा रहे हैं जिनका इलाज जारी है।
घटना को अंजाम देने के बाद ट्रक चालक मौके से फरार बताया जा रहा है जिसकी खोजबीन पुलिस कर रही है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही भखारा थाने की टीम मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और ट्रक को जब्त कर लिया।
रायपुर। भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सचिव नितिन चौबे के नेतृत्व में प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी ने पूर्व सीएम एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ रमन सिंह से सौजन्य मुलाकात की। इस मौके पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में वेब पोर्टल और वेबसाइट के पत्रकारों को प्रवेश पास जारी करने की मांग विधानसभा अध्यक्ष से की गई।
उल्लेखनीय है कि खबरों को तेजी से प्रसारित करने में सोशल मीडिया खास तौर पर वेब पोर्टल और वेबसाइट के पत्रकारों की अहम भूमिका होती है। वेब पोर्टल और वेबसाइट के पत्रकार लंबे समय से विधानसभा में प्रवेश पास के लिए संघर्ष कर रहे हैं। ऐसे कई वेब पोर्टल और वेबसाइट के पत्रकारों ने भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ से चर्चा की और विधानसभा में प्रवेश पास जारी नहीं होने की अपनी समस्या से अवगत कराया। ऐसे पत्रकारों की भावना को देखते हुए भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ (BSPS) ने पूर्व सीएम एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह के सामने इस मांग को रखने का फैसला लिया।
इसी कड़ी में संघ के पदाधिकारी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात कर वेब पोर्टल और वेबसाइट के पत्रकारों की समस्या से अवगत कराया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ सिंह ने संघ की मांग को गंभीरता से सुना और इस सत्र में वेबपोर्टल और वेबसाइट के पत्रकारों को भी प्रवेश पास जारी करने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सचिव नितिन चौबे, महासचिव गंगेश द्विवेदी, उपाध्यक्ष सुखनंदन बंजारे, सचिव जावेद जैदी, राहुल पाली, जिला अध्यक्ष दिलीप साहू, कोषाध्यक्ष अमित बाघ, सचिव लविंदर सिंह सिंघोत्रा, तजिन नाज, अजय श्रीवास्तव, शाहिद रज़ा ,मयंक श्रीवास्तव, , शोएब खान, निकिता जसवानी, संतोष महानंद सुशांत राव सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
धमतरी। पुलिस विभाग में बड़ा फेर बदल हुआ है. एसपी ने थाना और चौकी प्रभारियों का तबादला किया है. कुल 84 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर किया गया है. एसपी ने 84 पुलिसकर्मियों का तबादला किया है. पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने यह सूची जारी की है.
देखें-


रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में आईसीएआई द्वारा आयोजित ‘‘अवार्ड फॉर एक्सीलेंस इन फाइनेंशियल रिपोर्टिंग‘‘ कार्यक्रम में शामिल हुए।
मुख्यमंत्री साय ने फाइनेंशियल रिपोर्टिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले वित्तीय, गैर वित्तीय, औद्योगिक और सेवा क्षेत्र की संस्थाओं तथा चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को पुरस्कार प्रदान किए। कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पुरस्कार प्राप्त करने वाले संस्थाओं को बधाई देते हुए कहा कि 2047 तक भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के संकल्प को पूरा करने में सभी वित्तीय, गैर वित्तीय, उद्योग और सेवा प्रदाता कंपनियों की बड़ी भागीदारी होगी।
सीएम ने कहा कि वर्तमान में हम दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं और सभी के सहयोग से निश्चित ही हम अपने वित्तीय लक्ष्यों को तय समय में प्राप्त करने में सफल होंगे। साय ने कहा कि चार्टर्ड अकाउंटेंट की वित्तीय प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। जितना बेहतर वित्तीय प्रबंधन होगा, वह संस्था उतनी ही गति से विकास करेगी। इसे समग्रता में देखें तो बेहतर वित्तीय प्रबंधन देश को भी आर्थिक रूप से मजबूती देगा।
उन्होंने कहा कि जीएसटी आने के बाद चार्टर्ड अकाउंटेंट की भूमिका बढ़ी है और उनकी दक्षता का लाभ कंपनियों को मिल रहा है, जिससे वित्तीय प्रबंधन करना भी आसान हुआ है। मुख्यमंत्री साय ने आगे कहा कि इस प्रकार के पारितोषिक वितरण समारोह के आयोजन से स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना आती है और लोग अपने काम को और बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित भी होते हैं। उन्होंने आईसीएआई छत्तीसगढ़ को इस आयोजन के लिए साधुवाद दिया।
इस अवसर पर आईसीएआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिकेत तलाटी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रंजीत अग्रवाल, रायपुर शहर अध्यक्ष रवि ग्वालानी, अनुज गोयल, देवाशीष मित्रा सहित बड़ी संख्या में चार्टर्ड अकाउंटेंट उपस्थित थे।
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि भारत में सूर्य के दक्षिणायन से उत्तरायण होकर मकर रेखा की ओर जाने का स्वागत बहुत उमंग और उत्साह से किया जाता है।
देश के विभिन्न क्षेत्रों में इसे मकर संक्रांति, पोंगल और लोहड़ी पर्व के नाम से मनाते हैं। यह त्यौहार ऋतु परिवर्तन का संदेश लेकर आता है। साय ने कहा है कि यह पर्व सभी लोगों के जीवन में सुखद परिवर्तन लेकर आए।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति, पोंगल और लोहड़ी पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी लोगों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की है।
महासमुंद। लग्जरी कार से सोने का बिस्किट और पत्ती की तस्करी करते 5 स्मगलर पकड़े गए है। सिंघोडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत अन्तर्राजीय चेक पोस्ट रेहटीखोल (छ0ग0 ओड़िसा बाॅर्डर) के पास पुलिस पार्टी द्वारा संदिग्ध वाहनो की चेकिंग की जा रही थी तभी बरगढ़ ओडिसा की तरफ से एक सफेद रंग की हुण्डई क्रेटा कार क्रमांक WB 08 C 3900 तेज रफ्तार से छत्तीसगढ़ की ओर आ रही थी। उक्त वाहन को चेक पोस्ट के पास रोका गया, कार में 03 व्यक्ति सवार थे। तीनों संदिग्धों को वाहन से उतार कर पूछताछ करने पर सही तरीके से जवाब नही देने व जवाब गोलमोल व संतोषप्रद नही पाये जाने से गंभीरता से पूछताछ किया जा रहा था कि उसी दरमियान उनके अन्य साथी दारान एक लाल रंग का हुण्डई आई20 कार क्रमांक MH 13 DE 3330 आया। जिसमें 02 व्यक्ति बैठे थे। वाहन को रोका गया व पूछताछ कर वाहन की तलाशी ली गई। वाहन के पिछला सीट के सामने एक चेम्बर मिला जिसे उक्त वाहन चालक से खोलवाया गया जिसके अंदर एक पिले रंग के थैला के अंदर चार पैकेट मिला पैकेट के संबंध में पूछताछ करने पर सोने का पैकेट होना बताया।
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से 12 जनवरी की शाम भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के नेतृत्व में स्काउट्स एवं गाइड्स के सदस्यों ने मुलाकात की। इस मौके पर मुख्यमंत्री साय को स्काउट्स एवं गाइड्स की टीम ने संरक्षक बैज पहना कर अलंकृत किया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं अरुण साव और स्काउट्स एवं गाइड्स के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश अग्रवाल मौजूद थे।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्काउट्स एवं गाइड्स के द्वारा चलाए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आपदा के समय जिस तरह से आप लोगों के द्वारा सेवा कार्य किया जाता है वह प्रेरणादायी है। उल्लेखनीय है कि राज्य के राज्यपाल इसके मुख्य संरक्षक, मुख्यमंत्री संरक्षक एवं शिक्षा मंत्री राज्य अध्यक्ष होते हैं ।
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने प्लेटिनियम जुबली वर्ष 2025 में राष्ट्रीय जम्बूरी छत्तीसगढ़ में किए जाने के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में बताया। स्काउट्स एवं गाइड्स की टीम के द्वारा मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भी सौंपा गया। इस अवसर पर पूर्व राज्य मुख्य आयुक्त जी स्वामी, राज्य सचिव कैलाश सोनी, सरिता पाण्डे, विकास तिवारी एवं दिलीप पटेल उपस्थित थे।
धमतरी : लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे नव निरीक्षक,5 उप निरीक्षक और एक सहायक उप निरीक्षक का ट्रांसफर किया गया है। इस बाबत एसपी प्रशांत ठाकुर ने आदेश जारी कर दिया है,देखे किसे किस थाना की मिली जिम्मेदारी.
रायपुर। राज्य सरकार ने 5 आईएएस अफसरों को नौ वर्ष की सेवा पूर्ण करने पर कनिष्ठ प्रशासनिक वेतनमान का लाभ दिया है। उन्हें यह इसी महीने से मिलेगा। 2015 बैच के यह सभी अफसर अभी फिलहाल कलेक्टर हैं।

रायपुर। केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह रायपुर पहुंचे। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने माना विमानतल पर उनका स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह नया रायपुर सर्किट हाउस में पंचायत विभाग के अधिकारियों की बैठक लेंगे।
वे दोपहर 2 बजे कार से प्रस्थान कर शाम 5.30 बजे एनटीपीसी अतिथि शाला कोरबा पहुंचेंगे और वहां शाम 6 बजे से जिला प्रशासन के ग्रामीण विकास, भूमि संसाधन एवं पंचायतीराज अधिकारियों की बैठक लेंगे। गिरिराज सिंह रात्रि विश्राम एनटीपीसी अतिथिशाला कोरबा में करेंगे।
केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह 14 जनवरी को कोरबा में सुबह 10 बजे मंदिर में स्वच्छता अभियान में भाग लेंगे उसके बाद कोरबा के ग्राम ढोंगदरहा में सुबह 11 बजे आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में शामिल होंगे। गिरिराज सिंह कोरबा जिले के विकासखण्ड कटघोरा के ग्राम रंजना में दोपहर 2.15 बजे आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में शामिल होंगे। कार्यक्रम पश्चात ग्राम रंजना से प्रस्थान कर अपरान्ह 4.15 बजे एनटीपीसी अतिथिशाला कोरबा पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम वहीं करेंगे।
रायपुर । रायपुर-दुर्ग सेक्शन में कुम्हारी और भिलाई के मध्य आटोमेटिक सिग्नलिंग और अन्य अपग्रेडेशन का काम 21 जनवरी को नौ बजे से 22 जनवरी की सुबह छह बजे तक चलेगा। इस दौरान नान इंटरलाकिंग अपग्रेडेशन का काम रेलवे करायेगा। इसके चलते 13 लोकल ट्रेनों को रद कर दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन नंबर 08701 रायपुर-दुर्ग मेमू पैसेंजर स्पेशल रायपुर से 21 और 22 जनवरी को रद रहेगी। ट्रेन नंबर 08702 दुर्ग रायपुर मेमो पैसेंजर स्पेशल दुर्ग से 21-22 जनवरी को रद रहेगी ,ट्रेन नंबर 08703 रायपुर-दुर्ग मेमू पैसेंजर स्पेशल 21 व 22 जनवरी, 08704 दुर्ग रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल 21-22 जनवरी को रद रहेगी।ट्रेन नंबर 08707 रायपुर-दुर्ग मेमू पैसेंजर स्पेशल 21 जनवरी को रद रहेगी। ट्रेन नंबर 08708 दुर्ग-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल 21 जनवरी, 08717 रायपुर-दुर्ग मेमू पैसेंजर स्पेशल 21 जनवरी, 08718 दुर्ग-रायपुर पैसेंजर स्पेशल 21 जनवरी, 08709 रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल 21 जनवरी, 08710 डोंगरगढ़-रायपुर पैसेंजर स्पेशल 21 जनवरी, 08725 रायपु- दुर्ग मेमू पैसेंजर स्पेशल 21 जनवरी, 08726 दुर्ग-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल 21 जनवरी, 08705 रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल 21 जनवरी को रद रहेगी।
बिलासपुर से झारसुगुड़ा के लिए रवाना की जाएगी और गोंदिया-बिलासपुर के मध्य रद
21 जनवरी को झारसुगुड़ा से चलने वाली 08862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल बिलासपुर में समाप्त कर दी जाएगी। यह ट्रेन बिलासपुर गोंदिया के मध्य रद रहेगी। 08861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर स्पेशल 21 जनवरी को गोंदिया के स्थान पर बिलासपुर से झारसुगुड़ा के लिए रवाना की जाएगी और गोंदिया-बिलासपुर के मध्य रद रहेगी। 08706 डोंगरगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल को 21 जनवरी को डोंगरगढ़ के स्थान पर रायपुर से रवाना किया जाएगा
रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से शाम यहां राज्य अतिथि गृह ‘पहुना’ में जयंती भाई पटेल और मदरसा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष मिर्जा एजाज बेग ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री साय द्वारा हिन्दल वली अताए रसूल हजरत ख्वाजा गरीब नवाज रहमत उल्लाह अलेह के 802 उर्स मुबारक के मौके पर ख्वाजा गरीब नवाज के आसताने पर चादर भेजी गई और छत्तीसगढ़ की सुख, समृद्धि, खुशहाली व अमन चैन की दुआएं की गई।

इस अवसर पर नासीर खान, इमरान अशरफी, अकबर अली सहित साजीद पठान, मोबीन अहमद, मौजम मेमन, सूफी इल्यास चिस्ती, सलमान अशरफी, मो. कासीम और आमीर वेग उपस्थित थे।
रायपुर । केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह आज से 15 जनवरी तक छत्तीसगढ़ के प्रवास पर रहेंगे और इस दौरान रायपुर और कोरबा जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह 13 जनवरी को नई दिल्ली से विमान द्वारा पूर्वान्ह 11.45 बजे रायपुर एयरपोर्ट आएंगे और वहां से राजकीय अतिथिशाला रायपुर पहुंचेंगे।
मंत्री गिरिराज सिंह राजकीय अतिथिशाला रायपुर में दोपहर 12.30 बजे से राज्य के ग्रामीण विकास, भूमि संसाधन एवं पंचायतीराज अधिकारियों की बैठक लेंगे। बैठक पश्चात राजकीय अतिथिशाला रायपुर से दोपहर 2 बजे कार से प्रस्थान कर शाम 5.30 बजे एनटीपीसी अतिथि शाला कोरबा पहुंचेंगे और वहां शाम 6 बजे से जिला प्रशासन के ग्रामीण विकास, भूमि संसाधन एवं पंचायतीराज अधिकारियों की बैठक लेंगे। गिरिराज सिंह रात्रि विश्राम एनटीपीसी अतिथिशाला कोरबा में करेंगे।
कोरबा में सुबह 10 बजे मंदिर में स्वच्छता अभियान में भाग लेंगे
केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह 14 जनवरी को कोरबा में सुबह 10 बजे मंदिर में स्वच्छता अभियान में भाग लेंगे उसके बाद कोरबा के ग्राम ढोंगदरहा में सुबह 11 बजे आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में शामिल होंगे। गिरिराज सिंह कोरबा जिले के विकासखण्ड कटघोरा के ग्राम रंजना में दोपहर 2.15 बजे आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में शामिल होंगे। कार्यक्रम पश्चात ग्राम रंजना से प्रस्थान कर अपरान्ह 4.15 बजे एनटीपीसी अतिथिशाला कोरबा पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम वहीं करेंगे।केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह 15 जनवरी को कोरबा जिले के विकासखण्ड कटघोरा के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छुरीकला में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा ’पीएम जन मन योजना’ की शुरूआत कार्यक्रम में वीडियों कांफ्रेस के माध्यम से सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम पश्चात कोरबा से कार द्वारा प्रस्थान कर अपरान्ह 5.30 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और विमान से रात्रि 8.25 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
रायपुर : नेहरू युवा केंद्र, रायपुर, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा दुर्गा कॉलेज, रायपुर मे राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में जन जागरूकता, विवेकानंद जी की जीवनी व यातायात व सड़क सुरक्षा जागरूकता पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम मे 27 वे राष्ट्रीय युवा मोहोत्सव, नाशिक मे प्रधानमंत्री, नरेंद्र मोदी , के उद्घाटन समारोह के भाषण की भी लाइव स्ट्रीमिंग की गई।
दानी स्कूल से बूढ़ा तालाब रोड पर बने गेट का ताला खोला
रायपुर। स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर रायपुर के जे आर दानी स्कूल की छात्राओं को बड़ी सौगात दी। प्रतिभा सम्मान समारोह में दानी स्कूल पहुंचे मंत्री अग्रवाल ने स्वामी विवेकानंद सरोवर की तरफ जाने वाले रास्ते की बाधा को दूर कर दिया। अपने हाथों से गेट का ताला खोला। दानी स्कूल की छात्राएं काफी समय से स्कूल से बूढ़ा तालाब की तरफ रास्ते की मांग कर रही थी। गेट का ताला खुलते ही छात्राओं के चेहरे खिल गए। मौके पर खुशी का माहौल छा गया। माहौल जय राम के नारों से गूंज उठा।
बता दें पिछली कांग्रेस सरकार ने बूढ़ातालाब का सौंदर्गीकरण होने के बाद से दानी गर्ल्स स्कूल और डिग्री गर्ल्स कॉलेज के पीछे वाली बायपास सड़क को बंद करवा दिया था। यहां दानी स्कूल गेट बंद कर वहां दीवार खड़ी कर दी थी। जिसके कारण दानी स्कूल, डिग्री गर्ल्स कॉलेज, काली बाड़ी स्कूल, एससी-एसटी हॉस्टल के विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। निगम वहां चौपाटी विकसित करने जा रही थी। जिसको लेकर छात्राओं में नाराजगी थी। और इस मुद्दे पर छात्राओं ने कई बार प्रदर्शन भी किया था। बृजमोहन अग्रवाल ने चुनाव के दौरान उस रास्ते को शुरू करवाने और स्कूल गेट खुलवाने का वादा किया था।
रायपुर । राम के नाम पर जनता को ठगने का भाजपा का पुराना शगल है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि विधानसभा चुनाव में मोदी की गारंटी में वायदा किया था छत्तीसगढ़ की हर नागरिक को रामलला के दर्शन करायेंगे। मंत्रिमंडल में निर्णय लिया है कि 1 साल में सिर्फ 20 हजार लोगों को दर्शन करायेंगे। इस निर्णय के अनुसार भाजपा की सरकार अपने पूरे कार्यकाल में आने वाले 5 साल में मात्र 1 लाख लोगों को दर्शन करायेगी। छत्तीसगढ़ की पौने 3 करोड़ आबादी है। हर साल 20 हजार के अनुसार पूरी आबादी को रामलला का दर्शन कराने में 1500 साल लगेंगे।
सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि बड़े-बड़े वायदे कर जनता का वोट लेना फिर उनको ठगना भाजपा की पुरानी आदत है। भाजपा ने मोदी की गारंटी के नाम पर जनता से बड़े-बड़े वायदे किये थे। सरकार बनने के बाद उन वायदों से मुकरने के लिये कार्ययोजना बनाई जा रही। महतारी वंदन के नाम पर महिलाओं का वोट हासिल किया, अब महिलाओं को पैसे नहीं दिये, किसानों को धान की कीमत 3100 रू. देने और एकमुश्त भुगतान का वायदा किया था, धान खरीदी का अंतिम दौर आ गया लेकिन अभी तक धान के भुगतान का कोई निर्णय नहीं, 500 रू. सिलेंडर भी भाजपा सरकार भूल गयी, किसानों को 2 लाख कर्जा माफ पर भी मुकर गये।
उन्होंने मांग की है कि प्रतिवर्ष कम से कम 60 लाख लोगों को रामलला दर्शन की योजना बनाई जाये ताकि पांच सालों में सभी लोग दर्शन कर पाये।





























