BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
भारत ने पाकिस्तान को दिखाया आईना, विस्फोट में संलिप्तता के आरोप को खारिज किया

भारत ने पाकिस्तान को दिखाया आईना, विस्फोट में संलिप्तता के आरोप को खारिज किया

 नई दिल्ली। भारत ने इस्लामाबाद के एक इमामबाड़े में शुक्रवार को हुए आत्मघाती विस्फोट में संलिप्तता के पाकिस्तान के आरोपों को खारिज करते हुए कड़ी आपत्ति जताई है। विदेश मंत्रालय ने हमले को निंदनीय बताते हुए कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पाकिस्तान अपने सामाजिक ताने-बाने को प्रभावित करने वाली समस्याओं का गंभीरता से समाधान करने के बजाय अपनी घरेलू समस्याओं के लिए दूसरों को दोषी ठहराकर झूठी तसल्ली दे रहा है। ।

विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा, '' सुबह इस्लामाबाद की एक मस्जिद में हुआ बम विस्फोट निंदनीय है और भारत इसमें हुई जानमाल की हानि के प्रति संवेदना व्यक्त करता है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पाकिस्तान अपने सामाजिक ताने-बाने को विकृत करने वाली समस्याओं का गंभीरता से समाधान करने के बजाय अपनी घरेलू परेशानियों के लिए दूसरों को दोषी ठहराकर खुद को झूठी तसल्ली दे रहा है।''

मंत्रालय ने कहा, ''भारत इस तरह के हर आरोप को खारिज करता है। यह आरोप निराधार होने के साथ-साथ निरर्थक भी है।'' उल्लेखनीय है कि विस्फोट के बाद पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने बिना कोई सबूत दिए आरोप लगाया कि इस हमले में भारत और अफगानिस्तान का हाथ है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में उन्होंने दावा किया कि यह साबित हो चुका है कि हमले में शामिल आतंकवादी अफगानिस्तान से आया-गया था।

इस्लामाबाद में शुक्रवार की नमाज के दौरान इमामबाड़े में हुए आत्मघाती हमले में मृतकों की संख्या बढ़कर 32 हो गई है। इस्लामाबाद पुलिस ने एक बयान में कहा कि यह शक्तिशाली विस्फोट इस्लामाबाद के तरलाई इलाके में स्थित खदीजा अल-कुबरा मस्जिद (इमामबाड़ा) में हुआ।

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की रूपरेखा तय, संयुक्त बयान जारी

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की रूपरेखा तय, संयुक्त बयान जारी

 नई दिल्ली। भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की अंतरिम रूपरेखा तय हो गई है। दोनों देशों के संयुक्त बयान में यह जानकारी दी गई। बयान के अनुसार यह समझौता दोनों देशों के बीच साझेदारी में मील का पत्थर साबित होगा। संयुक्त बयान में कहा गया है कि शुल्क (टैरिफ) कम किए जाएंगे। ऊर्जा साझेदारी नई तरह से तैयार होगी। आर्थिक सहयोग प्रगाढ़ होगा। इसका मकसद यह है कि दोनों देश मिलकर वैश्विक आपूर्ति शृंखला को दोबारा से व्यवस्थित कर सकें।

अंतरिम रूपरेखा के अनुसार, अमेरिका और भारत इस व्यापार समझौते के और करीब आ गए हैं। दोनों देशों की सरकारों ने संयुक्त बयान में कहा कि यह अंतरिम रूपरेखा एक व्यापक द्विपक्षीय व्यापार समझौते की दिशा में बातचीत की प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है। कहा गया है कि समझौते को पूरा करने के लिए आगे बातचीत जरूरी है।

समझौते के अनुसार, भारत अमेरिका की सभी औद्योगिक वस्तुओं, सूखे अनाज, पशु आहार के लिए लाल ज्वार, मेवा, ताजा और प्रोसेस्‍ड फ्रूट, सोयाबीन तेल, शराब और स्पिरिट्स समेत अन्य उत्पादों और कई प्रकार के अमेरिकी खाद्य और कृषि उत्पादों पर शुल्क समाप्त होगा या कम किया जाएगा। संयुक्त बयान में कहा गया है, '' अमेरिका और भारत को पारस्परिक रूप से लाभकारी व्यापार के संबंध में अंतरिम समझौते की रूपरेखा तैयार करने पर खुशी हो रही है।''

नई दिल्ली से जारी इस संयुक्त बयान में कहा गया है, ''अमेरिका और भारत को यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि दोनों आपसी और पारस्परिक रूप से लाभकारी व्यापार (अंतरिम समझौता) के संबंध में एक अंतरिम समझौते के लिए एक फ्रेमवर्क पर पहुंच गए हैं। आज का फ्रेमवर्क राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पिछले साल 13 फरवरी को शुरू किए गए व्यापक अमेरिका-भारत द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) की बातचीत के प्रति देशों की प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है। इसमें अतिरिक्त बाजार पहुंच प्रतिबद्धता शामिल होंगी और अधिक लचीली आपूर्ति शृंखला का समर्थन किया जाएगा।''

संयुक्त घोषणा के अनुसार, भारत सभी अमेरिकी औद्योगिक वस्तुओं और अमेरिकी खाद्य और कृषि उत्पादों की एक विस्तृत शृंखला पर टैरिफ खत्म करेगा या कम करेगा। इसमें सूखा अनाज, पशु आहार के लिए लाल ज्वार, पेड़ के मेवे, ताजे और प्रसंस्कृत फल, सोयाबीन तेल, शराब और स्पिरिट, और अतिरिक्त उत्पाद शामिल हैं।

अमेरिका ने दो अप्रैल, 2025 के कार्यकारी आदेश को संशोधित किया है। इसके तहत अमेरिका भारत के मूल उत्पादों पर 18 प्रतिशत की पारस्परिक टैरिफ दर लागू करेगा। इसमें कपड़ा और परिधान, चमड़ा और जूते, प्लास्टिक और रबर, कार्बनिक रसायन, घर की सजावट, हस्तशिल्प उत्पाद, और कुछ मशीनरी शामिल हैं। अंतरिम समझौते के के लिए पांच सितंबर, 2025 के कार्यकारी आदेश को भी संशोधित किया गया है। इसके तहत जेनेरिक फार्मास्यूटिकल्स, रत्न और हीरे, और विमान के पुर्जों पर शुल्क हट जाएगा।

अमेरिका भारत के कुछ खास विमानों और विमान के पार्ट्स पर लगाए गए टैरिफ को भी हटा देगा। साथ ही अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा जरूरतों के अनुसार, भारत को ऑटोमोटिव पार्ट्स के लिए एक प्रेफरेंशियल टैरिफ रेट कोटा मिलेगा। बयान में कहा गया है कि दोनों देश ऐसे नियम बनाएंगे जो यह सुनिश्चित करेंगे कि समझौते का फायदा मुख्य रूप से अमेरिका और भारत को ही मिले। अमेरिका और भारत उन नॉन-टैरिफ बाधाओं को दूर करेंगे जो द्विपक्षीय व्यापार को प्रभावित करती हैं। भारत अमेरिकी मेडिकल उपकरणों और अमेरिकी खाद्य और कृषि उत्पादों के व्यापार में लंबे समय से चली आ रही नॉन-टैरिफ बाधाओं को दूर करने पर भी सहमत है।

इसके अलावा अमेरिका और भारत बीटीए की बातचीत के जरिए मार्केट एक्सेस के अवसरों को और बढ़ाने की दिशा में काम करेंगे। अमेरिका इस बात की पुष्टि करता है कि वह बीटीए की बातचीत के दौरान भारत के इस अनुरोध पर विचार करेगा कि अमेरिका भारतीय सामानों पर टैरिफ कम करने के लिए काम करना जारी रखे। दोनों देश तीसरे पक्षों की गैर-बाजार नीतियों से निपटने के लिए पूरक कार्रवाई भी करेंगे।

दोनों देशों के संयुक्त बयान में कहा गया है कि भारत अगले पांच साल में अमेरिका से 45.29 लाख करोड़ रुपये (500 बिलियन डॉलर) के एनर्जी प्रोडक्ट्स, विमान और विमान के पुर्जे, कीमती धातुएं, टेक्नोलॉजी प्रोडक्ट्स और कोकिंग कोल खरीदने का इरादा रखता है। भारत और अमेरिका टेक्नोलॉजी प्रोडक्ट्स (ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट और डेटा सेंटर में इस्तेमाल होने वाले अन्य सामान) व्यापार को काफी बढ़ाएंगे और संयुक्त टेक्नोलॉजी सहयोग का विस्तार करेंगे। दोनों देश इस फ्रेमवर्क को तुरंत लागू करेंगे।

Double murder, मामूली विवाद ने लिया भयानक रूप, इलाके में दहशत

Double murder, मामूली विवाद ने लिया भयानक रूप, इलाके में दहशत

 पंजाब डेस्क : पंजाब में वारदातें कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। इसी बीच डबल मर्डर होने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घटना मुक्तसर में गिद्दड़बाहा के गांव कोटभाई के कोठे से सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार 2 गुटों के बीच पानी को लेकर झगड़ा हो गया, जिसने देखते ही देखते भयानक रूप धारण कर लिया।

बताया जा रहा है कि, खेत में खाल बनाने को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। घर के आगे पहले से एक पक्का खाल बना था लेकिन एक नई खाल बनाने के लोकर विवाद हो गया।गत दिन शुक्रवार को रात करीब 8 बजे 2 गुटों में विवाद हो गया, जिसके बाद 2 व्यक्तियों की हत्या कर दी गई। इसके बाद पूरे इलाके में शहशत का माहौल पैदा हो गया। मृतकों की पहचान बलजीत सिंह और निर्मल सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों घायलों को गंभीर हालत में गिद्दड़बाहा अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पंजाब में फिर चली गोलियां, मंदिर से लौट रही महिला की ह+त्या

पंजाब में फिर चली गोलियां, मंदिर से लौट रही महिला की ह+त्या

 गढ़शंकर: पंजाब में कानून व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। शुक्रवार को जालंधर में गुरुद्वारे के बाहर आम आदमी पार्टी के एक नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि शनिवार को गढ़शंकर में मंदिर से लौट रही एक महिला को अज्ञात हमलावरों ने गोलियों से भून डाला। लगातार हो रही इन वारदातों से प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था पर चिंता बढ़ गई है।

जानकारी के अनुसार गढ़शंकर के गांव महिन्दवानी गुज्जरां में अज्ञात हमलावरों ने एक 62 वर्षीय महिला की गोलियां मारकर हत्या कर दी। घटना मंगलवार सुबह उस समय हुई जब महिला धार्मिक स्थल पर माथा टेककर घर लौट रही थी। मृतका की पहचान रचना देवी पत्नी शाम लाल (62 वर्ष) निवासी गांव महिन्दवानी गुज्जरां के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार रचना देवी सुबह करीब छह बजे गांव स्थित धार्मिक स्थल में दर्शन करने के बाद वापस गली की ओर जा रही थीं, तभी एक मोटरसाइकिल सवार युवक ने अचानक उन पर गोलियां चला दीं। गोलियां लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। मौके पर मौजूद ग्रामीण उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी बीनेवाल के इंचार्ज एएसआई ओंकार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।

एएसआई ओंकार सिंह ने बताया कि अज्ञात हमलावर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। बता दें कि  इससे पहले जालंधर में  शुक्रवार को गोलियां चली थी, जहां आप नेता की हत्या कर दी गई।  

परीक्षा जीवन की कड़ी है, सम्पूर्ण जीवन नहीं : मुख्यमंत्री धामी

परीक्षा जीवन की कड़ी है, सम्पूर्ण जीवन नहीं : मुख्यमंत्री धामी

 -परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के 9वें संस्करण में शामिल हुए मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नेशविला रोड स्थित सेंट एंग्नेस स्कूल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि परीक्षा पे चर्चा अब केवल संवाद नहीं, बल्कि एक राष्ट्रीय आंदोलन बन चुका है। प्रधानमंत्री का संदेश हमें यह सिखाता है कि परीक्षा जीवन की एक कड़ी हो सकती है, लेकिन सम्पूर्ण जीवन नहीं।

मुख्यमंत्री ने अपने स्कूली जीवन के अनुभव साझा करते हुए कहा कि स्कूल का समय अमूल्य होता है, जो दोबारा लौटकर नहीं आता। इसलिए विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल और अन्य गतिविधियों में भी निरंतर प्रतिभाग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा एक अवसर है, जिसमें छात्र एक योद्धा की तरह पूरे आत्मविश्वास, धैर्य और शांति के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ देते हैं। केवल परीक्षा उत्तीर्ण करना ही काबिलियत नहीं, जीवन में और भी अनेक लक्ष्य होते हैं।

मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से लक्ष्य तय कर प्राथमिकताओं के साथ आगे बढ़ने तथा परीक्षा के दबाव से मुक्त रहकर सकारात्मक सोच के साथ सफलता प्राप्त करने का आह्वान किया। साथ ही अभिभावकों से आग्रह किया कि वे बच्चों पर अनावश्यक दबाव न डालें और उनकी तुलना दूसरों से न करें।

संदर्भित है कि परीक्षा पे चर्चा 2026 के अंतर्गत देशभर में चार करोड़ से अधिक विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने पंजीकरण किया है, जिससे पूर्व का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी टूटने जा रहा है। उत्तराखंड राज्य से इस वर्ष लगभग 7 लाख विद्यार्थी, 53 हजार से अधिक शिक्षक एवं 14 हजार से अधिक अभिभावक जुड़े हैं, जबकि गत वर्ष यह संख्या 2 लाख 98 हजार विद्यार्थियों तक सीमित थी।

राज्य के विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए 10 प्रेरक वीडियो में से एक वीडियो राष्ट्रीय स्तर पर चयनित हुआ है, जो राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाला कुराली, विकासखंड जखोली, जनपद रुद्रप्रयाग के छात्र रोहन सिंह राणा द्वारा तैयार किया गया है। रोहन सिंह राणा को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में दिल्ली आमंत्रित किया गया है, जो पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है।

कार्यक्रम के दौरान महानिदेशक शिक्षा दीप्ति सिंह, निदेशक माध्यमिक शिक्षा डॉ. मुकुल कुमार सती, शिक्षक व बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

उत्तराखंड में सहकारिता आधारित ‘भारत टैक्सी’ सेवा शुरू होगी : डॉ. धन सिंह रावत

उत्तराखंड में सहकारिता आधारित ‘भारत टैक्सी’ सेवा शुरू होगी : डॉ. धन सिंह रावत

 देहरादून। उत्तराखंड में शीघ्र ही सहकारिता आधारित ‘भारत टैक्सी’ सेवा की शुरुआत की जाएगी। योजना का उद्देश्य कॉर्पोरेट आधारित कमीशन प्रणाली के स्थान पर चालकों को उनके मुनाफे का सीधा अधिकार देना है, जिससे उनकी आय, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित हो सके। यह जानकारी राज्य के सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने दी।

मंत्री ने शुक्रवार को जारी एक बयान में बताया कि यह योजना केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय की ‘भारत टैक्सी’ पहल से प्रेरित है, जिसका शुभारंभ नई दिल्ली में केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने किया।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड पर्यटन, तीर्थाटन और वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में तेजी से उभर रहा है। चारधाम यात्रा के दौरान प्रतिवर्ष 30 लाख से अधिक श्रद्धालु राज्य में आते हैं, जबकि पिछले वर्ष लगभग 4 करोड़ श्रद्धालु और पर्यटक उत्तराखंड पहुंचे, जो अब तक का रिकॉर्ड है।

सहकारिता मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी की ओर से राज्य के धार्मिक और पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा दिए जाने से पर्यटन गतिविधियों में निरंतर वृद्धि हो रही है। ऐसे में सहकारिता आधारित टैक्सी सेवा रोजगार सृजन और आर्थिक सशक्तिकरण में सहायक सिद्ध होगी।

मंत्री ने कहा कि सहकार टैक्सी योजना में स्वामित्व,सुरक्षा और सम्मान को प्राथमिकता दी जाएगी। योजना के क्रियान्वयन को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं और शीघ्र ही इसका रोडमैप तैयार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह योजना चार पहिया, तीन पहिया और दो पहिया टैक्सी वाहनों पर लागू की जाएगी, जिससे शहरी, पर्वतीय और ग्रामीण क्षेत्रों के स्थानीय चालकों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।-

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते तहसील कर्मचारी गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने रंगेहाथ दबोचा

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते तहसील कर्मचारी गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने रंगेहाथ दबोचा

 बागपत: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले की बड़ौत तहसील में तहसीलदार कार्यालय में कार्यरत एक प्राइवेट कर्मचारी को एंटी करप्शन टीम ने शुक्रवार को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। टीम ने आरोपी के खिलाफ बड़ौत कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। 

शिकायत मिलने पर की कार्रवाई   
शिकायतकर्ता जिवाना गांव निवासी सोनू के अनुसार उसने तीन वर्ष पूर्व पिछोकरा गांव में चार बीघा जमीन खरीदी थी, लेकिन दाखिल-खारिज कराने के लिए वह लगातार तहसील के चक्कर लगा रहा था। आरोप है कि तहसीलदार के पेशकार के रूप में कार्यरत प्राइवेट कर्मचारी प्रमोद कुमार ने दाखिल-खारिज कराने के एवज में 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की और शुक्रवार को तहसील आने को कहा।        

योजना बनाकर रंगेहाथ दबोचा 
पीड़ित ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन विभाग मेरठ से की। तय योजना के तहत तहसील परिसर स्थित कैंटीन में जैसे ही किसान ने आरोपी को रिश्वत की रकम सौंपी, टीम ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। कारर्वाई के दौरान एक अन्य तहसील कर्मी के मौके से फरार होने की भी सूचना है। एंटी करप्शन टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है तथा मामले की विस्तृत जांच जारी है। 

बड़ा हादसा; तेज रफ्तार कंटेनर ने 15 यात्रियों को बेरहमी से कुचला! छह की दर्दनाक मौत; सीएम योगी ने लिया संज्ञान, दिए ये निर्देश

बड़ा हादसा; तेज रफ्तार कंटेनर ने 15 यात्रियों को बेरहमी से कुचला! छह की दर्दनाक मौत; सीएम योगी ने लिया संज्ञान, दिए ये निर्देश

Mathura Road Accident: उत्तर प्रदेश में यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। लघुशंका के लिए बस से उतरे यात्रियों को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है। यह घटना सुबह करीब 2:45 बजे की बताई जा रही है। हादसे की जानकारी होने पर सीएम योगी ने दुख जताया और हादसे का संज्ञान लिया है। 

सीएम योगी ने लिया संज्ञान, दिए ये निर्देश 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क हादसे का संज्ञान लिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

कहां और कैसे हुआ हादसा
पुलिस के अनुसार, बस दिल्ली के नांगलोई से कानपुर के रसूलाबाद जा रही थी। सुरीर थाना क्षेत्र में माइल स्टोन 88 के पास कुछ यात्रियों ने लघुशंका के लिए बस रोकने को कहा। चालक ने निर्धारित सुरक्षित स्थान (ग्रीन जोन) पर बस न रोककर रास्ते में ही बस खड़ी कर दी। यात्री बस से नीचे उतरे ही थे कि पीछे से आ रहा एक तेज रफ्तार कंटेनर बस से टकरा गया। टक्कर के बाद वाहन नियंत्रण से बाहर हुआ और नीचे खड़े यात्रियों को अपनी चपेट में ले लिया।

इन लोगों की हुई मौत
हादसे में जिन लोगों की मौत हुई, उनकी पहचान इस प्रकार हुई है:
सोनू — निवासी सरवा कटरा, औरैया
देवेश — निवासी अलेवल, बस्ती
असलम — निवासी गणेश का पुरवा, कन्नौज
संतोष — निवासी प्रेम नगर, दिल्ली
दो अन्य यात्रियों की पहचान की प्रक्रिया जारी है
घटना में अमर दुबे (निवासी बेला, औरैया) घायल हुए हैं। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस कार्रवाई
सूचना मिलने पर पुलिस और एक्सप्रेसवे की इमरजेंसी टीम मौके पर पहुंची। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी में बस को असुरक्षित स्थान पर रोकना हादसे की बड़ी वजह माना जा रहा है।

MP के दो IPS अफसरों IB में असिस्टेंट डायरेक्टर पद पर मिली पोस्टिंग, केंद्रीय गृह मंत्रालय का आदेश, भोपाल से रिलीव

MP के दो IPS अफसरों IB में असिस्टेंट डायरेक्टर पद पर मिली पोस्टिंग, केंद्रीय गृह मंत्रालय का आदेश, भोपाल से रिलीव

 भोपाल:  मध्य प्रदेश के दो IPS अफसरों को IB में पोस्टिंग मिली है। इसके बाबत केंद्रीय गृह मंत्रालय का आदेश जारी हो गया है। दोनों अधिकारी भोपाल से रिलीव कर दिए गए हैं । मध्य प्रदेश के 2 IPS अधिकारियों के लिए बड़ी उपलब्धि सामने आई है। केंद्रीय गृह विभाग ने मध्यप्रदेश कैडर के दो भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अफसरों को प्रतिनियुक्ति गृह विभाग की एजेंसी, इंटेलिजेंस ब्यूरों में तैनात किया है। इस संबंध में आदेश जारी करते हुए दोनों ही अफसरों को राजधानी भोपाल से केंद्र के लिए रिलीव कर दिया है।(Madhya Pradesh IPS Central Deputation Order)

 

PunjabKesari

 

2018 बैच के मृगांकी डेका और अभिनव चौक को बड़ी जिम्मेदारी

आपको बता दें कि जिन दो IPS अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनयुक्ति मिली है, उनमें 2018 बैच के मृगांकी डेका और अभिनव चौक के नाम शामिल है।  अभिनव चौक राजधानी भोपाल के जोन-3 में पुलिस उपायुक्त के तौर पर सेवारत थे जबकि मृगांकी डेका के पास सहायक पुलिस निरीक्षक के रूप में पुलिस महानिदेशालय में तैनात थी।

इससे पहले जारी हुई लिस्ट में 24 आईपीएस अफसरों का तबादला किया गया था। इस आदेश में करीब दर्जन भर जिलों के पुलिस अधीक्षकों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों का भी अन्यत्र जिलों में तबादला कर दिया गया था। लिहाजा ये इन हो IPS अफसरों के  लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। 

 
उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर में शुरू हुआ 10 दिवसीय शिवनवरात्रि महोत्सव, भगवान महाकाल का भांग और चंदन से विशेष श्रृंगार

उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर में शुरू हुआ 10 दिवसीय शिवनवरात्रि महोत्सव, भगवान महाकाल का भांग और चंदन से विशेष श्रृंगार

 उज्जैन : विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शिवनवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ हुआ। दस दिवसीय इस विशेष पर्व की शुरुआत कोटेश्वर महादेव के पूजन-अर्चन से की गई। गर्भगृह में पुजारी घनश्याम शर्मा के नेतृत्व में 11 ब्राह्मणों द्वारा भगवान महाकाल का पंचामृत पूजन एवं एकादश-एकादशनी रुद्राभिषेक संपन्न हुआ।

परंपरा अनुसार, देश में केवल उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में ही महाशिवनवरात्रि का यह दस दिवसीय महोत्सव मनाया जाता है।

प्रथम दिवस पर भगवान महाकाल का विशेष दिव्य श्रृंगार किया गया। सुबह चंदन उबटन से स्नान के पश्चात जलधारी पर हल्दी अर्पित की गई। दोपहर में भोग-आरती के बाद पंचामृत पूजन संपन्न हुआ और अपराह्न में भगवान का भांग से विशेष श्रृंगार किया गया। इस अवसर पर भगवान को लाल, गुलाबी एवं पीले रंग के नवीन वस्त्र अर्पित कर अलौकिक रूप से सजाया गया।

PunjabKesari

शिवनवरात्रि महोत्सव 6 फरवरी से 15 फरवरी तक चलेगा, जिसमें प्रतिदिन भगवान महाकाल का विशेष श्रृंगार एवं आरती के दर्शन होंगे। संध्या-कालीन आरती में श्रद्धालु भगवान महाकाल के दिव्य दर्शन कर पुण्य लाभ और आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।

2017 के बाद गन्ना किसानों को तीन लाख करोड़ का भुगतान: सीएम योगी

2017 के बाद गन्ना किसानों को तीन लाख करोड़ का भुगतान: सीएम योगी

 लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्ष 2017 के बाद प्रदेश में गन्ना किसानों की स्थिति में ऐतिहासिक सुधार हुआ है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2000 से 2017 के बीच 17 वर्षों में गन्ना किसानों को कुल 2.14 लाख करोड़ रुपये का भुगतान किया गया, जबकि वर्ष 2017 से 2025 के बीच केवल 8-9 वर्षों में 3 लाख करोड़ रुपये सीधे किसानों के खातों में भेजे गए हैं।       

अन्नदाता किसानों को सीधा लाभ मिलाः योगी 
मुख्यमंत्री योगी यह बातें राज्य ऋण संगोष्ठी एवं राज्य फोकस पेपर 2026-27 के विमोचन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि आधे समय से भी कम अवधि में पिछली सरकारों की तुलना में 86 हजार करोड़ रुपये अधिक भुगतान गन्ना किसानों को किया गया है। योगी ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश सरकार गन्ना किसानों को 400 रुपये प्रति क्विंटल का भुगतान कर रही है। यह सरकार की किसान हितैषी नीतियों और ठोस निर्णयों का परिणाम है, जिससे अन्नदाता किसानों को सीधा लाभ मिला है।        

'इथेनॉल उत्पादन में देश में पहले स्थान पर है यूपी'
सीएम योगी ने बताया कि उत्तर प्रदेश आज इथेनॉल उत्पादन में देश में पहले स्थान पर है। इसके साथ ही देश के कुल गन्ना उत्पादन का 55 प्रतिशत हिस्सा अकेले उत्तर प्रदेश से आता है। चीनी उत्पादन में भी यूपी देश में शीर्ष स्थान पर बना हुआ है। उन्होंने कहा कि गन्ना आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए सरकार ने समयबद्ध भुगतान, निवेश को बढ़ावा और उद्योगों के आधुनिकीकरण जैसे कई कदम उठाए हैं, जिसका सीधा लाभ किसानों और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिल रहा है। 

UP में भीषण सड़क हादसा: DCM और कंटेनर की टक्कर में दो लोगों की मौत, लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर हुआ एक्सीडेंट

UP में भीषण सड़क हादसा: DCM और कंटेनर की टक्कर में दो लोगों की मौत, लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर हुआ एक्सीडेंट

 अमेठी: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर बृहस्पतिवार को डीसीएम और कंटेनर की टक्कर में दो लोगों मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, राजमार्ग पर वारिस गंज के समीत तेज रफ्तार डीसीएम गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गयी और सामने से आ रहा कंटेनर से उसकी टक्कर हो गयी। 
पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में घायल हुए दो लोगों को जगदीशपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान राहुल यादव (37) और शिशुपाल (35) के रूप में हुई है। भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना प्रभारी तनुज पाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। 

लखीमपुर खीरी : उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में गोला-लखीमपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बृहस्पतिवार को एक अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से कार में सवार एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान बहराइच जिले के धर्म कुंडा गांव के रहने वाले सुनील सिंह (28), पत्नी सुधा सिंह (26) और संतोष सिंह (25) के रूप में हुई है। अधिकारियों ने बताया कि सुनील के एक अन्य संबंधी मुकेश सिंह को इस हादसे में गंभीर चोटें आई हैं

सागर में संगीन वारदात, शादी से मना किया तो युवक ने नर्स को गोली मारकर सुला दिया हमेशा की नींद

सागर में संगीन वारदात, शादी से मना किया तो युवक ने नर्स को गोली मारकर सुला दिया हमेशा की नींद

 (सागर): मध्यप्रदेश के सागर जिले से एक दिल को दहलाने वाला मामला सामने आय़ा है। यहां अस्पताल जा रही एक नर्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस वारदात से सनसनी फैल गई। 25 वर्षीय नर्स दीपशिखा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने ड्यूटी पर जा रही इसी दौरान आरोपी ने तीन फायर किए गए, मौके पर ही नर्स की मौत हो गई थी।

आरोपी और नर्स एक दूसरे को जानते थे- जांच में खुलासा

पुलिस की प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे की वजह सामने आई है। पता चला है कि हत्यारा जबलपुर के कटंगी पाटन क्षेत्र का रहने वाला है और शाहगढ़ में अपने दोस्त के साथ रहता था। मरने वाली नर्स दीपशिखा भी इसी क्षेत्र में रह रही थी। नर्स और  लड़का एक दूसरे से परिचित थे। युवक नर्स पर शादी को लेकर दबाव डाल रहा था लेकिन युवती ने उसकी बात मानने से इंकार कर दिया। आशंका जताई जा रही है कि इसी के चलते युवक ने वारदात को अंजाम दिया है।

पुलिस कार्यप्रणाली पर घरवाले उठा रहे सवाल

वही नर्स की हत्या के बाद  स्थानीय लोगों और परिजन ने सड़क पर चक्काजाम किया है। मृतका के पिता ने आरोप लगाया है कि आरोपी सुशील पिछले कई महीनों से दीपशिखा पर शादी करने का दबाव बना रहा था। बेटी शादी से इंकार कर चुकी थी। दो बार शिकायत पुलिस से भी की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।परिजन ने  पुलिस कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।

वहीं अस्पताल स्टाफ ने कहा कि, जहां पर दीपशिखा की हत्या की गई है वहां से महज 150 मीटर की दूरी पर थाना है। फिर भी पुलिस को घटना स्थल पर पहुंचने में करीब आधा घंटा लग गया।  लिहाजा तमाम आरोपों के बीच आगे की तफ्तीश जारी है।

मप्र पुलिस के 269 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मिलेगा ‘केंद्रीय गृह मंत्री का वर्ष-2025 का अति-उत्कृष्ट व उत्कृष्ट सेवा पदक

मप्र पुलिस के 269 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मिलेगा ‘केंद्रीय गृह मंत्री का वर्ष-2025 का अति-उत्कृष्ट व उत्कृष्ट सेवा पदक

भोपाल। मध्य प्रदेश के 269 पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को उनकी सराहनीय, अनुकरणीय एवं अति-उत्कृष्ट सेवाओं के लिए केन्द्रीय गृह मंत्री का अति-उत्कृष्ट सेवा पदक एवं उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किया जाएगा। इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पुरस्कार प्राप्त करने वाले अधिकारियों की सूची जारी कर दी है।

पुलिस मुख्यालय द्वारा गुरुवार को जानकारी दी गई कि केन्द्रीय गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा वर्ष 2025 के लिए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनकी सराहनीय, अनुकरणीय एवं अति-उत्कृष्ट सेवाओं के लिए केन्द्रीय गृह मंत्री का अति-उत्कृष्ट सेवा पदक एवं उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किए जाने की घोषणा की गई है। इनमें मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल में पदस्थ मुख्य सुरक्षा अधिकारी- सहायक पुलिस आयुक्त (सुरक्षा) अविनाश शर्मा को वर्ष 2025 के लिए केन्द्रीय गृहमंत्री का अति-उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्‍मानित किया गया है। शर्मा को उनकी दीर्घकालीन, निष्ठावान एवं अति-उत्कृष्ट सेवाओं के लिए यह पदक दिया गया है।

वरिष्ठ अधिकारियों के नाम भी सूची में शामिलअति-उत्कृष्ट सेवा पदक-इस श्रेणी के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से लेकर आरक्षकों तक कुल 123 अधिकारी/कर्मचारी चयनित किए गए हैं। इनमें से प्रमुख अधिकारियों के नाम इस प्रकार हैं—

1. पंकज कुमार श्रीवास्तव, विशेष पुलिस महानिदेशक, अ.अ.वि./सतर्कता, पुलिस मुख्यालय, भोपाल।

2. अवधेश कुमार गोस्वामी, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, नगरीय पुलिस, भोपाल

3. दुर्ग विजय सिंह भदौरिया, पुलिस अधीक्षक, जोनल कार्यालय, विशेष शाखा, ग्वालियर)

4. मलय जैन, स्‍टॉफ ऑफीसर टू पुलिस महानिदेशक, म.प्र.

5. अमित सक्सेना, सहायक पुलिस महानिरीक्षक (कार्मिक), पुलिस मुख्यालय, भोपाल

6. प्रीतम सिंह बालरे, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), निवास अनुविभाग, जिला मण्डला

7. विजय चौधरी, एसीपी, इंदौर, जिला इंदौर

8. अनिल सिंह चौहान, निरीक्षक (का.वा. उप पुलिस अधीक्षक), पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिला खण्डवा।

उत्कृष्ट सेवा पदक- इस श्रेणी में वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर आरक्षकों तक कुल 146 अधिकारी/कर्मचारी चयनित किए गए हैं। चयनित प्रमुख अधिकारी इस प्रकार हैं -

1. रुचि वर्धन मिश्र, पुलिस महानिरीक्षक (प्रशासन), पुलिस मुख्यालय, भोपाल

2. शियास ए., पुलिस महानिरीक्षक (सायबर), राज्य सायबर मुख्यालय, भोपाल

3. तरुण नायक, उप पुलिस महानिरीक्षक, ए.एन.ओ., पुलिस मुख्यालय, भोपाल

4. बिट्टू सहगल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला खरगोन

5. अरविंद कुमार दुबे, सहायक पुलिस महानिरीक्षक, रेल मुख्यालय, भोपाल

6. अमित वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला डिण्डौरी

7. आशीष खरे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला छिंदवाड़ा

8. उमेश कुमार शर्मा, अतिरिक्त सचिव, विधानसभा, भोपाल

9. शाहिद अहमद, उप पुलिस अधीक्षक, म.प्र. पुलिस अकादमी, भोपाल

10. ऋतुराज गुप्ता, उप पुलिस अधीक्षक, क्यू.डी. शाखा, पुलिस मुख्यालय, भोपाल

11. सत्येन्द्र कुमार वर्मा, उप पुलिस अधीक्षक, क्यू.डी. शाखा, पुलिस मुख्यालय, भोपाल

12. सतीश चतुर्वेदी, उप पुलिस अधीक्षक, जिला मण्डला

13. प्रकाश मिश्रा, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), रेहटी अनुविभाग, जिला सीहोर

14. रत्नेश तोमर, सहायक सेनानी, 14वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल, ग्वालियर।

इसके अलावा पुलिस मुख्यालय, विभिन्न बटालियनों, विशेष शाखाओं और फील्ड में कार्यरत कई अधिकारी और कर्मचारी भी इस सूची में शामिल हैं। इन सभी अफसरों और कर्मचारियों को कानून-व्यवस्था को मजबूत करने, प्रशासनिक सुधार, प्रशिक्षण और अपने-अपने कार्यक्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।

एनटीपीसी 2047 तक स्थापित करेगा 30 गीगावाट परमाणु ऊर्जा क्षमता: श्रीपद नाइक

एनटीपीसी 2047 तक स्थापित करेगा 30 गीगावाट परमाणु ऊर्जा क्षमता: श्रीपद नाइक

सरकारी बिजली उत्पादक कंपनी एनटीपीसी वर्ष 2047 तक 30 गीगावाट की परमाणु ऊर्जा क्षमता स्थापित करने की योजना बना रही है। यह जानकारी केंद्रीय विद्युत राज्य मंत्री श्रीपद नाइक ने गुरुवार को संसद में दी।

परमाणु सहायक कंपनी का गठन

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि सभी आवश्यक मंजूरियां मिलने के बाद एनटीपीसी ने कंपनी अधिनियम के तहत एनटीपीसी परमाणु ऊर्जा निगम लिमिटेड (एनपीयूएनएल) नाम से एक पूर्ण स्वामित्व वाली परमाणु सहायक कंपनी का गठन किया है।

2047 तक 100 गीगावाट परमाणु क्षमता के लक्ष्य का हिस्सा

लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में श्रीपद नाइक ने कहा, “एनटीपीसी का 30 गीगावाट का लक्ष्य सरकार के वर्ष 2047 तक 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा क्षमता हासिल करने के फैसले का हिस्सा है।”

राजस्थान में 4X700 मेगावाट की परियोजना

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि एनटीपीसी और न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनपीसीआईएल) का संयुक्त उद्यम अनु शक्ति विद्युत निगम लिमिटेड राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में 4X700 मेगावाट की परमाणु ऊर्जा परियोजना स्थापित करने की प्रक्रिया में है।

2032-33 तक शुरू होगा पहली इकाई का परीक्षण

इस परियोजना को माही बांसवाड़ा राजस्थान परमाणु ऊर्जा परियोजना (एमबीआरएपीपी) कहा जाता है। मौजूदा अनुमानों के अनुसार, एमबीआरएपीपी की पहली 700 मेगावाट इकाई का प्रारंभिक परीक्षण वित्त वर्ष 2032-33 तक शुरू होने की संभावना है।

अंतरराष्ट्रीय सहयोग के लिए ईओआई जारी

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि विभिन्न विकल्पों और अंतरराष्ट्रीय साझेदारों के साथ संभावित सहयोग की संभावनाएं तलाशने के लिए एनटीपीसी लिमिटेड ने रुचि पत्र (ईओआई) जारी किया है।

नवीकरणीय क्षमता में लगातार बढ़ोतरी

एनटीपीसी ने पिछले महीने गुजरात और राजस्थान में अपनी सहायक कंपनियों की विभिन्न सौर परियोजनाओं के जरिए वाणिज्यिक क्षमता में 359.58 मेगावाट की बढ़ोतरी दर्ज की है। इसके साथ ही समूह की कुल वाणिज्यिक क्षमता 85.5 गीगावाट से अधिक हो गई है।

भारत की एक चौथाई बिजली जरूरतों में योगदान

एनटीपीसी देश की करीब एक चौथाई बिजली जरूरतों की पूर्ति में योगदान दे रही है। कंपनी की स्थापित क्षमता 85 गीगावाट से अधिक है, जबकि 30.90 गीगावाट अतिरिक्त क्षमता निर्माणाधीन है, जिसमें 13.3 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता शामिल है।

नेट जीरो लक्ष्यों को मिलेगी मजबूती

कंपनी ने वर्ष 2032 तक 60 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता का लक्ष्य रखा है, जिससे भारत के नेट जीरो लक्ष्यों को मजबूती मिलने की उम्मीद है। थर्मल, हाइड्रो, सौर और पवन ऊर्जा के विविध पोर्टफोलियो के साथ एनटीपीसी देश को विश्वसनीय, किफायती और टिकाऊ बिजली उपलब्ध कराने पर फोकस कर रही है। 

भारत-अमेरिका रिश्तों को नई गति, वॉशिंगटन पूरी तरह तैयार: सर्जियो गोर

भारत-अमेरिका रिश्तों को नई गति, वॉशिंगटन पूरी तरह तैयार: सर्जियो गोर

 भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर 2 से 4 फरवरी तक अमेरिका के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने अमेरिकी विदेश सचिव मार्को रुबियो और अमेरिकी वित्त सचिव स्कॉट बेसेंट से मुलाकात कर द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर व्यापक चर्चा की।

उच्च स्तर पर हो रही है भारत-अमेरिका बातचीत

भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने गुरुवार को दोनों देशों के शीर्ष नेताओं के बीच हाल ही में हुई बातचीत का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि वॉशिंगटन नई दिल्ली के साथ संबंधों को और आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

‘अनलिमिटेड क्षमता’, संबंधों को आगे ले जाने का संकेत

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने वॉशिंगटन में ईएएम एस. जयशंकर की अमेरिकी विदेश सचिव मार्को रुबियो और वित्त सचिव स्कॉट बेसेंट के साथ हुई बैठकों की तस्वीरें साझा कीं। इसके साथ उन्होंने कहा, “इस समय सबसे ऊंचे स्तर पर बातचीत हो रही है। अमेरिका इस संबंध को और भी आगे बढ़ाने के लिए तैयार है। अनलिमिटेड क्षमता।”

क्रिटिकल मिनरल्स पर भारत का समर्थन

ईएएम जयशंकर ने बुधवार को अमेरिकी विदेश सचिव मार्को रुबियो द्वारा बुलाई गई क्रिटिकल मिनरल्स मिनिस्टीरियल मीटिंग में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने महत्वपूर्ण खनिजों की सप्लाई चेन में जोखिम कम करने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग के प्रति भारत का समर्थन जताया।

मार्को रुबियो के साथ व्यापक एजेंडे पर चर्चा

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मार्को रुबियो के साथ अलग से बैठक की। बैठक के बाद एक्स पर पोस्ट में उन्होंने कहा, “आज दोपहर अमेरिकी विदेश सचिव मार्को रुबियो से मिलकर खुशी हुई। हमारी बातचीत व्यापक रही, जिसमें द्विपक्षीय सहयोग एजेंडा के साथ-साथ क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दे शामिल थे।”

रणनीतिक साझेदारी के प्रमुख क्षेत्र

ईएएम जयशंकर ने कहा कि बातचीत में भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी के कई अहम पहलुओं पर चर्चा हुई। इनमें व्यापार, ऊर्जा, न्यूक्लियर, रक्षा, महत्वपूर्ण खनिज और तकनीक जैसे क्षेत्र शामिल रहे। उन्होंने कहा, “हमारे साझा हितों को आगे बढ़ाने के लिए जल्द अलग-अलग तरीकों से बैठकें करने पर सहमति बनी है।”

वित्तीय सहयोग पर स्कॉट बेसेंट से मुलाकात

एक अलग पोस्ट में विदेश मंत्री ने अमेरिकी वित्त सचिव स्कॉट बेसेंट से मुलाकात की जानकारी देते हुए कहा, “आज वॉशिंगटन डीसी में स्कॉट बेसेंट से मिलकर खुशी हुई। भारत-अमेरिका आर्थिक साझेदारी और रणनीतिक सहयोग को आगे बढ़ाने पर उपयोगी चर्चा हुई।

 
देश की मजबूती कभी प्राथमिकता नहीं रही, वोट बैंक में उलझा रहा विपक्ष: पीएम मोदी

देश की मजबूती कभी प्राथमिकता नहीं रही, वोट बैंक में उलझा रहा विपक्ष: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राज्यसभा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज भारत पूरी दुनिया के सामने अपना सामर्थ्य दिखा रहा है। यह तभी संभव होता है जब देश के पास आर्थिक ताकत हो, नागरिकों में राष्ट्र के प्रति ऊर्जा हो और मैन्युफैक्चरिंग के लिए एक मजबूत इको-सिस्टम मौजूद हो। तभी विश्व भारत के साथ साझेदारी करने के लिए आगे आता है।

देश को मजबूत करना वोट बैंक की राजनीति की प्राथमिकता नहीं रहा

प्रधानमंत्री ने कहा कि वोट बैंक की राजनीति में डूबे लोगों ने कभी भी देश को मजबूत करने को प्राथमिकता नहीं दी। कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “मैं साफ-साफ कहना चाहता हूं कि उनके पास न कोई सोच थी, न कोई विजन और न ही कोई इच्छाशक्ति।”

व्यापार समझौतों से युवाओं को मिलेगा बड़ा लाभ

पीएम मोदी ने कहा कि हाल ही में हुए व्यापार समझौतों से देश के युवाओं को व्यापक लाभ होगा। इसमें ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के युवा, मध्यम वर्ग के युवा, हमारे बेटे और बेटियां सभी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि वैश्विक बाजार अब उनके लिए खुल चुके हैं और नए अवसर उनका इंतजार कर रहे हैं।

युवाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है सरकार

प्रधानमंत्री ने कहा, “मैं अपने युवाओं को आश्वस्त करना चाहता हूं कि मैं आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा हूं। दुनिया आपकी प्रतिभाओं और महत्वाकांक्षाओं का स्वागत करने के लिए तैयार है।”

फ्यूचर-रेडी पॉलिसी से बना दुनिया का भरोसा

पीएम मोदी ने कहा कि सरकार की बड़ी ऊर्जा पिछली गलतियों को सुधारने में लगी है। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों के समय बनी देश की नकारात्मक छवि को बदलने का काम किया जा रहा है। इसी उद्देश्य से फ्यूचर-रेडी नीतियों पर जोर दिया गया है। उन्होंने कहा, “आज देश नीति के आधार पर चल रहा है, इसी कारण विश्व में भारत पर भरोसा बना है। आज भारत रिफॉर्म एक्सप्रेस पर सवार हो चुका है।”

अवैध घुसपैठ पर भी साधा निशाना

प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया के कई विकसित देश अपने यहां से अवैध अप्रवासियों को बाहर कर रहे हैं, लेकिन यहां घुसपैठियों को संरक्षण देने के लिए अदालतों पर अनुचित दबाव डाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि ये घुसपैठिए हमारे युवाओं को उनके अधिकारों और आजीविका से वंचित कर रहे हैं और आदिवासी समुदायों की वास्तविक भूमि पर कब्जा कर रहे हैं

Jalandhar में हैवानियत, खाना मांग रही बच्ची को जमीन पर पटका, फिर चुन्नी से गला दबाकर मार डाला...

Jalandhar में हैवानियत, खाना मांग रही बच्ची को जमीन पर पटका, फिर चुन्नी से गला दबाकर मार डाला...

जालंधर:  दूरदर्शन एन्क्लेव में मंगलवार रात शराबी पिता ने अपनी ही 5 साल की बेटी की हत्या कर दी। बच्ची का कसूर इतना था कि वह खाना मांग रही थी।  शराब के नशे में चूर पिता ने इसी बात का गुस्सा खाकर बच्ची का गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी। 

जैसे ही बच्ची की मां काम से लौटी तो उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग इक्ट्ठा हो गए जिसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने भी तुरंत एक्शन लेते हुए बिना समय गंवाए आरोपी पिता के फरार होने से पहले ही मौके पर पहुंच कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बच्ची का नाम निहारिका था। थाना 7 के प्रभारी बलजिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी पिता की पहचान अरविंदर पुत्र प्रेम पाल के रूप में हुई है। वह मूल रूप से छत्तीसगढ़ का रहने वाला है और दूरदर्शन एन्क्लेव में किराए के घर में रहता है। उन्होंने बताया कि वेल्डर का काम करने वाले अरविंदर के 2 ही बच्चे थे। निहारिका पांच साल की थी जबकि छोटा बेटा डेढ़ साल का है। मां नेहा का रो-रोकर बुरा हाल है। क्योंकि अब केवल डेढ़ साल का बेटा ही उसके पास है।

जैसे पुलिस को सूचना मिली तो एस.एच.ओ. बलजिंदर सिंह अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंच गए और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। जब पुलिस वहां पहुंची तो नशे के कारण आरोपी से अपने पैरों पर खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। पुलिस ने बच्ची के शव पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों हवाले कर दिया है। वहीं पड़ोसी हिम्मत कुमार के बयानों पर अरविंदर खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी पिता की गिरफ्तारी दिखा उसे रिमांड पर लिया है।

UP में 68 हजार सरकारी कर्मचारियों पर गिरी गाज! CM Yogi ने रोक दी पूरी सैलरी, ये है फैसले की बड़ी वजह ....

UP में 68 हजार सरकारी कर्मचारियों पर गिरी गाज! CM Yogi ने रोक दी पूरी सैलरी, ये है फैसले की बड़ी वजह ....

 लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने 68,236 राज्य कर्मचारियों की फरवरी माह की सैलरी फिलहाल रोक दी है। ये कर्मचारी अपनी चल-अचल संपत्ति का विवरण समय पर मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड करने में विफल रहे। सरकारी निर्देशों के मुताबिक, यह जानकारी हर साल सभी राज्य कर्मचारियों को समय पर अपलोड करनी होती है।
संपत्ति विवरण न देने वाले कर्मचारियों की संख्या
मुख्य सचिव एसपी गोयल द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, यूपी में कुल 8,66,261 सरकारी कर्मचारी हैं। इनमें से 68,236 कर्मचारियों ने 31 जनवरी तक अपनी संपत्ति का विवरण मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड नहीं किया। इसके चलते उनके वेतन पर रोक लगाई गई है।

योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति
उत्तर प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रवैया अपनाए हुए है। सरकार के मुताबिक, जिन कर्मचारियों ने संपत्ति का विवरण नहीं दिया, उन्हें जनवरी माह का वेतन फरवरी में नहीं मिलेगा। मुख्य सचिव एसपी गोयल ने विभागाध्यक्षों, कार्यालयाध्यक्षों और शासन के अधिकारियों को भी निर्देश दिए थे कि वे सुनिश्चित करें कि सभी कर्मचारियों ने मानव संपदा पोर्टल पर अपनी चल-अचल संपत्ति का विवरण अपलोड किया है। सरकार का कहना है कि यह कार्रवाई भ्रष्टाचार के प्रति शून्य सहिष्णुता नीति के अनुरूप की गई है और इसका उद्देश्य सरकारी कर्मचारियों की पारदर्शिता बढ़ाना है।

आगे की कार्रवाई
यूपी सरकार ने स्पष्ट किया है कि जिन कर्मचारियों ने अब तक संपत्ति विवरण अपलोड नहीं किया है, उन्हें संबंधित विभाग के माध्यम से तुरंत जानकारी अपलोड करने के लिए कहा जाएगा। यदि इस आदेश का पालन नहीं किया गया, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! योगी सरकार ने रातोंरात 22 IPS अफसरों को बदला, कई अहम पदों पर की नई तैनाती

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! योगी सरकार ने रातोंरात 22 IPS अफसरों को बदला, कई अहम पदों पर की नई तैनाती

 UP IPS Transfer: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बुधवार को पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए 22 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इस फेरबदल में कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

सुजीत पांडे बने डीजी फायर सर्विसेज
लखनऊ जोन में तैनात पुलिस महानिदेशक/एडीजी सुजीत पांडे को अब अग्निशमन एवं आपात सेवाएं (डीजी फायर सर्विसेज) का पुलिस महानिदेशक बनाया गया है।

PunjabKesari
PunjabKesari
PunjabKesari

इन वरिष्ठ अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
- प्रवीण कुमार – एडीजी, लखनऊ जोन
- के.एस. इमानुएल – डीजीपी के जीएसओ
- विनोद कुमार सिंह – आईजी, डॉ. भीमराव अंबेडकर पुलिस अकादमी, मुरादाबाद
- आलोक प्रियदर्शी – अपर पुलिस आयुक्त, वाराणसी कमिश्नरेट
- राजकरण नैय्यर – अपर पुलिस आयुक्त, गाजियाबाद कमिश्नरेट
- सोमेन बर्मा – डीआईजी, अयोध्या रेंज
- संकल्प शर्मा – संयुक्त पुलिस आयुक्त, कानपुर कमिश्नरेट
- विपिन टाडा – संयुक्त पुलिस आयुक्त, कानपुर कमिश्नरेट

लखनऊ और अन्य इकाइयों में नई पोस्टिंग
- अभिषेक यादव – डीआईजी, एटीएस लखनऊ
- आशीष तिवारी – डीआईजी, टेक्निकल सर्विसेज लखनऊ
- प्रताप गोपेंद्र यादव – डीआईजी, यूपी पुलिस मुख्यालय लखनऊ

जिलों में बदले गए पुलिस कप्तान (SP/SSP)
- कुंवर अनुपम सिंह – एसपी, जौनपुर
- डॉ. ख्याति गर्ग – एसपी, लखीमपुर खीरी
- यशवीर सिंह – एसपी, बस्ती
- चारू निगम – एसपी, सुल्तानपुर
- अभिनंदन – एसएसपी, सहारनपुर
- डॉ. कौस्तुभ – एसएसपी, गोरखपुर
- अविनाश पांडे – एसएसपी, मेरठ
- अपर्णा रजत कौशिक – एसपी, मिर्जापुर
- रवि कुमार – एसपी, रायबरेली