BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
प्रेमप्रसंग: गर्लफ्रेंड को किडनैप कर हत्या की कोशिश, युवक पुलिस की गिरफ्त मे

प्रेमप्रसंग: गर्लफ्रेंड को किडनैप कर हत्या की कोशिश, युवक पुलिस की गिरफ्त मे

महाराष्ट्र से एक प्रेमप्रसंग मे हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, नागपुर पुलिस ने 19 साल के एक युवक गिरफ्तार किया है. उसपर 17 साल की अपनी गर्लफ्रेंड को किडनैप करने और उसका मर्डर करने की कोशिश का आरोप है. युवक ने लड़की की किडनैपिंग के बाद वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया था. इस वारदात में उसकी मदद करनेवाले दोस्त की भी गिरफ्तारी हुई है|


आरोपी समीर खान और लड़की के बीच 2019 में एक दोस्त के जरिए जान-पहचान हुई थी. उसके बाद दोनों रिलेशनशिप में आ गए. दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते थे और बीते कुछ वक्त तक टिकटॉक ऐप वीडियो भी अपलोड करते थे|


दूसरे से रिलेशन का शक था
पुलिस अधिकारी ने प्राथमिकी के आधार पर बताया कि समीर ने लड़की से शादी का वादा किया था और दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी थे. इस बीच समीर को लड़की पर किसी और के साथ रिलेशन में होने का शक होने लगा. जानकारी के मुताबिक, 18 जून को खान ने लड़की को कमल चौक इलाके में अपने दोस्त शाकिन सिद्दीकी (25) की मदद से जबरन बाइक पर बैठाया और वहां से उसे विटा भट्टी इलाके में ले गया. फिर समीर ने अपहरण का वीडियो बनाया और इसे अपने इंस्टाग्राम (Instagram) अकाउंट पर पोस्ट कर दिया. उसने लड़की संग मारपीट भी की थी.
अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने लड़की को कथित तौर पर जान से मारने की कोशिश भी की थी लेकिन वह किसी तरह वहां से भागने में कामयाब हुई. इस बीच कुछ स्थानीय लोगों ने ट्विटर के जरिये पुलिस को इसकी जानकारी दी थी, जिसके बाद क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने आरोपी और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया. अधिकारी ने बताया कि पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है|

अदालत ने ब्राजील के राष्ट्रपति बोलसोनारो के खिलाफ जांच की अनुमति दी

अदालत ने ब्राजील के राष्ट्रपति बोलसोनारो के खिलाफ जांच की अनुमति दी

रियो डी जेनेरियो: ब्राजील में कोविड-19 टीके संबंधी एक सौदे में भ्रष्टाचार के आरोपों पर कथित रूप से कार्रवाई नहीं करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश ने राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो के खिलाफ आधिकारिक जांच की मंजूरी दी है, जिसके एक दिन बाद शनिवार को देशभर में बोलसोनारो के खिलाफ प्रदर्शन हुए।

देश के 40 से अधिक शहरों में सैकड़ों-हजारों प्रदर्शनकारियों ने बोलसोनारो के खिलाफ महाभियोग चलाने या कोविड-19 टीकों तक पहुंच मुहैया कराए जाने की मांग की। पारा की राजधानी बेलेम में एक प्रदर्शनकारी ने पोस्टर थाम रखा था, जिस पर लिखा था, यदि हम कोविड-19 के कारण हर मौत के लिए एक मिनट का मौन रखें, तो हम जून 2022 तक मौन ही रहेंगे। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार ब्राजील में संक्रमण से पांच लाख लोगों की मौत हो चुकी है।

सुप्रीम कोर्ट की न्यायाधीश रोसा वेबर ने शुक्रवार को कहा कि कोविड-19 से निपटने के सरकार के तरीके की जांच कर रही सीनेट की एक समिति के समक्ष हाल में जो गवाही दी गई है, उसी के आधार पर जांच शुरू करने की अनुमति दी जाती है।

अभियोजक इस बात की जांच करेंगे कि क्या बोलसोनारो ने एक सरकारी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई में व्यक्तिगत हितों के कारण देरी की है या ऐसा करने से परहेज किया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आयात विभाग के प्रमुख लुइस रिकार्डो मिरांडा ने कहा कि उन पर भारतीय दवा कंपनी भारत बायोटेक से दो करोड़ टीकों के आयात को मंजूरी देने के लिए हस्ताक्षर करने का अनुचित दबाव बनाया गया। उन्होंने कहा कि बिल में सिंगापुर स्थित एक कंपनी को चार करोड़ 50 लाख डॉलर का अग्रिम भुगतान करने समेत कई अनियमितताएं थीं।

मिरांडा ने सांसद एवं अपने भाई लुइस मिरांडा के साथ 25 जून को सीनेट समिति के सामने गवाही दी थी। इससे पहले लुइस बोलसोनारो से समर्थक थे। मिरांडा भाइयों ने कहा कि उन्होंने बोलसोनारो को अपनी चिंताओं से अवगत कराया था और उन्होंने आश्वासन दिया था कि वह संघीय पुलिस से अनियमितताओं की शिकायत करेंगे, लेकिन संघीय पुलिस के एक सूत्र ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि ऐसा नहीं किया गया।

बड़ी खबर: फिलिपींस में वायुसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्तत, 45 मारे गए

बड़ी खबर: फिलिपींस में वायुसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्तत, 45 मारे गए

फिलिपींस में कल देश के दक्षिणी भाग में वायुसेना के एक विमान दुर्घटनाग्रस्तन होने से 45 लोग मारे गए और दर्जनों घायल हो गए। सैन्य विमान सी-130 मिंडानाव में कागायन डी ओरो से नब्बे: यात्रियों को लेकर सुलुप्रांत जा रहा था। विमान ने जोलो द्वीप में रनवे पर नियंत्रण खो दिया जिससे यह दुर्घटना हुई। फिलिपींस के रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि विमान के मलबे से 50 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है और बचाव अभियान जारी है। मृतकों में अधिकतर सैन्य5कर्मी हैं जबकि तीन नागरिकों की भी मौत हो गई है। चार नागरिकों सहित 53 सैनिक घायल हुए हैं। पांच सैन्यनकर्मी अभी लापता हैं। ये सैनिक आतंकरोधी अभियान में हिस्साि लेने जा रहे थे। सेना के प्रवक्तार ने बताया है कि विमान पर हमला होने का कोई संकेत नहीं मिला है।

रिवरफ्रंट घोटाला : सीबीआई ने कई ठिकानों पर मारा छापा

रिवरफ्रंट घोटाला : सीबीआई ने कई ठिकानों पर मारा छापा

लखनऊ: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के अधिकारी 1,400 करोड़ रुपये की गोमती रिवर फ्रंट डेवलपमेंट प्रोजेक्ट में कथित अनियमितताओं के सिलसिले में उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, लखनऊ और आगरा इलाकों में कई छापेमारी कर रहे हैं।

यह मामला परियोजना विकास घोटाले में लोक सेवकों और अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद सामने आया है।
गोमती रिवर फ्रंट डेवलपमेंट प्रोजेक्ट 2015 में पिछली राज्य सरकार ने शुरू किया था, जिसका नेतृत्व समाजवादी पार्टी ने किया था, जिसमें अखिलेश यादव मुख्यमंत्री थे।

टीकाकरण ने फिर पकड़ी रफ्तार, 13 दिन में 6.77 करोड़ लोगों को लगी वैक्सीन

टीकाकरण ने फिर पकड़ी रफ्तार, 13 दिन में 6.77 करोड़ लोगों को लगी वैक्सीन

नई दिल्ली: देश में कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए तेजी से कोविड टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। 21 जून से टीकाकरण की नीति में बदलाव किया गया है, जिसके बाद से एक बार फिर वैक्सीनेशन ने रफ्तार पकड़ ली है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में 21 जून से 3 जुलाई यानी कि पिछले 13 दिनों में 6.77 करोड़ वैक्सीन डोज लगाईं जा चुकी है। टीकाकरण का यह आंकड़ा 8 जून से 20 जुलाई की तुलना में 67 फीसदी अधिक है।

रिपोर्ट के अनुसार, भारत में केंद्रीयकृत टीका और वितरण नीति अपनाए जाने से रिकॉर्ड संख्या में वैक्सीन लगाई जा रही हैं। देश में 16 जनवरी से टीकाकरण शुरू हुआ था, लेकिन तबसे लगाई गई कुल वैक्सीन की डोज का 20 फीसदी हिस्सा इन दो हफ्तों में लगाया जा चुका है। 21 जून से शुरू हुए बड़े स्तर पर टीकाकरण के बाद से अब तक रोजाना औसतन वैक्सीन की 52.08 लाख डोज लगाई जा रही हैं। वहीं पिछले 13 दिनों में रोजाना का यह औसत करीब 31.20 लाख डोज पहुंच गया है।

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, कोरोना की वैक्सीन मॉडर्ना की पहली खेप अगले कुछ हफ्तों में भारत आ सकती है। मॉडर्ना वैक्सीन आने के बाद देश में चार कोविड टीके उपलब्ध होंगे। फिलहाल तीन वैक्सीन कोवाक्सिन, कोविशील्ड, स्पूतनिक वी से लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने हाल ही में यह भी जानकारी दी है कि जल्द ही देश में फाइजर वैक्सीन भी आने वाली है। फाइजर कंपनी के सीईओ अल्बर्ट बोर्ला ने जून में कहा था कि उनकी फर्म भारत सरकार से मंजूरी लेने के लिए अंतिम चरणों में है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर उसे मंजूरी मिल जाएगी तो इसी साल के अंत तक कंपनी भारत में एक अरब वैक्सीन डोज उपलब्ध करा देगी।
 

जानिए अब देश के किन-किन राज्यों में लॉकडाउन में ज्यादा सख्ती है

जानिए अब देश के किन-किन राज्यों में लॉकडाउन में ज्यादा सख्ती है

Lockdown in States: देश में अब जानलेवा कोरोना वायरस की दूसरी लहर थमने लगी है. इसके मद्देनज़र देश के कई राज्यों ने लॉकडाउन पाबंदियों में धीरे धीरे ढील देना शुरू कर दिया है. हालांकि अभी देश के कई राज्य ऐसे हैं जहां अभी भी लॉकडाउन लागू है या लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है. जानिए राजधानी दिल्ली से मध्य प्रदेश और तमिलनाडु-कर्नाटक में लॉकडाउन के दौरान कैसे पाबंदियां लागू हैं.

दिल्ली-

दिल्ली में आज से स्पोर्ट्स क्लब और स्टेडियम को अनलॉक-6 में खोलने की इजाज़त दे दी गई है, लेकिन बिना दर्शकों के. हालांकि लंबे समय से लॉकडाउन से निजात पाने का इंतज़ार कर रहे सिनेमाहॉल और मल्टीप्लेक्स को इस बार भी राहत नहीं मिली है. बार 50% बैठने की क्षमता के साथ खुले रहेंगे. समय सीमा दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक ही रहेगी. जबकि मार्केट, मार्केट कॉम्प्लेक्स, मॉल सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक खुले रहेंगे.

मध्य प्रदेश-
मध्य प्रदेश में भी संक्रमण की दूसरी लहर थमने लगी है. राज्य में हालात सामान्य हो चले है, दिन का कोरोना कर्फ्यू पूरी तरह खत्म हो चुका है और बाजार खुल रहे हैं. आम जिंदगी पटरी पर लौट रही हैं. इस बीच सरकार ने तय किया है कि जो लोग कोरोना की वैक्सीन के दोनों डोज लगवा चुके हैं, उन्हें ही सिनेमा, कॉलेज व कोचिंग सेंटर में प्रवेश मिल पाएगा. प्रदेश में सिनेमा, मल्टीप्लेक्स, कोचिंग सेंटर, कॉलेज जैसे स्थानों पर वैक्सीन के दोनों डोज लगवा चुके व्यक्तियों को ही प्रवेश दिया जाएगा.
राज्य में रात में और रविवार को दिन में भी कोरोना कर्फ्यू चल रहा था, अब रविवार के दिन का कर्फ्यू खत्म कर दिया गया है. बाजारों में रौनक फिर लौट चली है. अभी सार्वजनिक, धार्मिक और राजनीतिक कार्यक्रमों के आयोजनों पर रोक लगी हुई है. साथ ही, सिनेमाघर, कॉलेज, स्कूल, कोचिंग आदि नहीं खोले गए हैं.
हरियाणा
हरियाणा सरकार ने संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए राज्य में जारी लॉकडाउन को एक सप्ताह बढ़ाकर 12 जुलाई तक कर दिया है. हालांकि इस दौरान कुछ छूट दी गई है. राज्य सरकार ने कोविड लॉकडाउन को ‘महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा’ नाम दिया है. दुकानें, मॉल, रेस्तरां, धार्मिक स्थलों, कॉरपोरेट कार्यालयों, विवाह समारोह, अंतिम संस्कार और अन्य जमावड़े वर्तमान छूटों के अनुरुप ही चलते रहेंगे. स्वीमिंग पूल (तरण ताल) और स्पा बंद रहेंगे.

तमिलनाडु
तमिलनाडु सरकार ने कहा कि अंतरराज्यीय सरकारी बस सेवाओं, सामाजिक, राजनीतिक, मनोरंजन, सांस्कृतिक और खेल संबंधित सभाओं और स्कूलों, कॉलेजों, सिनेमाघरों, बार, स्विमिंग पूल और चिड़ियाघरों के फिर से खुलने पर प्रतिबंध 12 जुलाई को सुबह छह बजे तक जारी रहेंगे. विवाह कार्यक्रमों में अधिकतम 50 और अंतिम संस्कारों में 20 लोगों को हिस्सा लेने की अनुमति होगी.

कर्नाटक
मंदिर जाने वालों को बड़ी राहत देते हुए राज्य सरकार ने धार्मिक स्थलों को केवल 'दर्शन' के लिए जनता के लिए खोलने की अनुमति देने का फैसला किया और शॉपिंग मॉल को भी काम करने की अनुमति दी जाएगी. हालांकि, शैक्षणिक संस्थान, थिएटर, सिनेमाघर और पब बंद रहेंगे. रात का कर्फ्यू सप्ताह के दिनों में रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक जारी रहेगा. सप्ताहांत कर्फ्यू को पूरी तरह से हटा लिया गया है, जबकि सामाजिक, राजनीतिक, मनोरंजन, शैक्षणिक, सांस्कृतिक, धार्मिक कार्यों और अन्य सभाओं और बड़ी सभाओं पर प्रतिबंध लगा दिया गया है.
सरकार ने शादियों के लिए मेहमानों को बढ़ाने का भी फैसला किया है और पारिवारिक समारोहों में 40 मेहमानों की वर्तमान सीमा से 100 से अधिक लोगों की उपस्थिति की अनुमति नहीं है और दाह संस्कार के लिए 20 लोग इकट्ठा हो सकते हैं.

पश्चिम बंगाल-
पश्चिम बंगाल सरकार ने पूरे राज्य में कोरोना वायरस से प्रेरित प्रतिबंधों को 15 जुलाई तक बढ़ा दिया है. हालांकि, अतिरिक्त छूट दी गई है

पंजाब-
पंजाब सरकार ने 1 जुलाई से ही 50 फीसदी क्षमता वाले बार, पब और सराय को फिर से खोलने की अनुमति देते हुए प्रतिबंधों में और ढील दी थी.

ओडिशा-
ओडिशा सरकार ने 16 जुलाई सुबह 5 बजे तक राज्य में आंशिक तालाबंदी को 15 और दिनों के लिए बढ़ा दिया है. मौजूदा प्रतिबंध गुरुवार को सुबह 5 बजे समाप्त हो जाएंगे.

 

महिला सैनिकों से हाई हील्स पहनकर करवाई परेड, तस्वीरें देख लोगों में फूटा गुस्सा

महिला सैनिकों से हाई हील्स पहनकर करवाई परेड, तस्वीरें देख लोगों में फूटा गुस्सा

यूक्रेन की महिला सैनिकों की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें वे हाई हील्स पहनकर मार्च करती हुई दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों में हील्स पहनकर वे परेड सीखती हुई नजर आ रही है। इन्हें देखकर दुनियाभर में यूक्रेन की आलोचना की जा रही है। बता दें कि यूक्रेन अगले महीने अपनी स्वतंत्रता के 30 साल पूरे होने पर जश्न मनाने वाला है। स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में लगा यूक्रेन परेड का अभ्यास कर रहा है। इसी दौरान यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने कुछ तस्वीरे शेयर की जिसमें महिला सैनिकों को काले रंग की हाई हील्स पहनकर मार्च करते देखा गया।
रक्षा मंत्रालय की सूचना साइट ArmiaInform ने कैडेट इवाना मेडविड के हवाले से कहा, "आज पहली बार हील शूज में प्रशिक्षण हो रहा है यह सेना के जूतों की तुलना में थोड़ा कठिन है लेकिन हम कोशिश कर रहे हैं।" लेकिन यह पोस्ट अधिकारियों पर ही उल्टा पड़ गया क्योंकि कई लोगों का मानना है कि ऐसे जूते पहनाकर महिला सैनिकों को परेड करा उनका यौन शोषण करना है। रक्षा मंत्रालय पर सेक्सिज्म और मिसोजिनी (महिला द्वेष) का आरोप लगाया जा रहा है।
सोशल मीडिया यूजर्स रही नहीं बल्कि संसद के नेताओं ने भी सरकार के इस कदम की आलोचना की है। यूक्रेन के पूर्व राष्ट्रपति पेट्रो पोरोशेंको के करीबी नेता संसद में सैंडिल लेकर पहुंचे और रक्षा मंत्री से कहा कि परेड के लिए वह भी हाई हील्स पहनें। हाई हील्स से पहनने से होने वाले नुकसानों के बारे में करते हुए एक नेता ने कहा, इससे हानिकारक और मूर्खतापूर्ण विचार की कल्पना करना भी कठिन है।
 

पांच महीने की बच्ची 'बदलने लगी है पत्थर में', डॉक्टरों ने उसकी स्थिति का पता लगाकर बीमारी की पुष्टि की

पांच महीने की बच्ची 'बदलने लगी है पत्थर में', डॉक्टरों ने उसकी स्थिति का पता लगाकर बीमारी की पुष्टि की

ब्रिटेन में एक पांच महीने की बच्ची बेहद दुर्लभ जेनेटिक स्थिति के कारण 'पत्थर में बदलने लगी' है. बेबी लेक्सी रॉबिन्स में लाइलाज बीमारी की पहचान हुई है जो 20 लाख लोगों में से मात्र एक को प्रभावित करती है. बच्ची के माता-पिता दूसरे परिवारों को संभावित संकेतों की तलाश के लिए चेतावनी दे रहे हैं. 31 जनवरी को जन्मी लेक्सी किसी अन्य स्वस्थ बच्ची की तरह थी लेकिन अब जिंदगी को सीमित करनेवाली बीमारी Fibrodysplasia Ossificans Progressiva की चपेट में आ गई है. उसके माता-पिता एलेक्स और डेव ग्रेट ब्रिटेन के हर्टफोर्डशायर क्षेत्र के रहने वाले हैं. एक दिन उन्होंने देखा कि बच्ची के हाथ के अंगूठे में कोई हलचल नहीं हो रही है और बड़े पैर की उंगलियां बिल्कुल असामान्य लग रही थीं. डॉक्टरों ने उसकी स्थिति का पता लगाकर बीमारी की पुष्टि कर दी.


क्या है दुर्लभ जेनेटिक बीमारी?
दरअसल, इस स्थिति में मसल्स और कनेक्टिव टिश्यू हड्डी की जगह ले लेते हैं. बीमारी ढांचे के बाहर हड्डी का निर्माण पैदा कर सकती है, जिससे चलता-फिरना दुश्वार हो जाता है. स्थिति की तुलना अक्सर शरीर को पत्थर में बदलने से की जाती है. बीमारी से ग्रसित लोग 20 साल की उम्र तक बिस्तर पर पड़े रहे सकते हैं और उनकी जिंदगी की संभावना करीब 40 साल होती है.


कैसे चला बीमारी का पता?
अप्रैल में, एक्सरे से पता चला कि लेक्सी के पैर के अंगूठे में सूजन है और अंगूठे जुड़े हुए हैं. 29 वर्षीय मां एलेक्स ने कहा, "शुरुआत में हमें एक्सरे परीक्षण के बाद बताया गया कि शायद उसे कोई सिंड्रोम है और चल फिर नहीं सकेगी. हमें तो विश्वास नहीं हुआ क्योंकि उस वक्त बच्ची शारीरिक रूप से काफी मजबूत थी और अपने पैरों को मार सकती थी. हम पूरी तरह संतुष्ट नहीं हुए इसलिए मई में हमने थोड़ा रिसर्च कर इस बीमारी का पता लगाया और विशेषज्ञ के पास ले गए.


मई के अंत तक हमें जेनेटिक टेस्ट कराना पड़ा, फिर एक्सरे, लेकिन जेनेटिक टेस्ट के नतीजे आने में छह हफ्ते लग गए." उसके टेस्ट को अमेरिका के किसी लैब में भेजा गया जहां से Fibrodysplasia Ossificans Progressiva की पुष्टि हुई. बीमारी का इलाज न होने के चलते लेक्सी के माता-पिता का दिल दहल रहा है. उन्होंने विशेषज्ञों से बात की है और बच्ची की जिंदगी बचाने की जंग अभी खत्म नहीं हुई है. दोनों को अन्य अभिभावकों की तरफ से बहुत समर्थन मिल रहा है.  

केंद्र सरकार ने एलआईसी अध्यक्ष की सेवानिवृत्ति आयु इतने वर्ष तक बढ़ा दी

केंद्र सरकार ने एलआईसी अध्यक्ष की सेवानिवृत्ति आयु इतने वर्ष तक बढ़ा दी

केंद्र सरकार ने एलआईसी अध्यक्ष की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष तक बढ़ा दी है । भारतीय जीवन बीमा निगम (स्टाफ) विनियम, 1960 में संशोधन करके सेवानिवृत्ति की आयु बढ़ा दी गई है। नियमों में किए गए परिवर्तनों को “भारतीय जीवन बीमा निगम (कर्मचारी) संशोधन नियम, 2021” कहा जाएगा। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) को छोड़कर अधिकांश सार्वजनिक उपक्रमों के शीर्ष अधिकारियों के लिए सेवानिवृत्ति की आयु 60 वर्ष है। केंद्र सरकार ने एलआईसी के अध्यक्ष एम.आर. कुमार को 30 जून, 2021 से 13 मार्च, 2022 तक नौ महीने के विस्तार को मंजूरी दी थी ।

LIC IPO
वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण के दौरान कहा था कि सरकार के 1.75 लाख करोड़ रुपये के विनिवेश के लक्ष्य के तहत 2021-22 में LIC का प्रारंभिक सार्वजनिक प्रस्ताव (IPO) जारी किया जाएगा। सरकार ने सार्वजनिक पेशकश की सुविधा के लिए जीवन बीमा निगम अधिनियम, 1956 और वित्त अधिनियम 2021 में पहले ही संशोधन कर दिया है। इस संशोधन के तहत, सरकार ने एलआईसी की अधिकृत पूंजी को 100 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 25,000 करोड़ रुपये कर दिया, जिससे लिस्टिंग की सुविधा होगी। 

किसने भारत की बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल को कहा 'सरकारी शटलर' जाने क्या है मामला

किसने भारत की बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल को कहा 'सरकारी शटलर' जाने क्या है मामला

भारत की बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने उत्तर प्रदेश के जिला पंचायत चुनाव में बीजेपी की शानदार सफलता पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई दी है. साइना के बधाई देने के बाद इस पर राज्य की राजनीति तेज गई है. राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. बीजेपी की जीत पर चैंपियन बैडमिंटन प्लेयर साइना ने लिखा, योगी आदित्यनाथ सर, यूपी में ज़िला पंचायत चुनाव में मिली दमदार जीत की बधाई. जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में बीजेपी ने शानदार जीत दर्ज की है. बीजेपी ने कुल 75 सीटों में से 67 सीटें जीत ली. इनमें से 21 सीटों पर बीजेपी ने निर्विरोध चुनाव जीता है. यूपी में 2022 में विधानसभा चुनाव है.

सेलिब्रिटी को सबक सिखाने की जरूरत
साइना नेहवाल के इस ट्वीट पर विरोधी पार्टी ने तंज कसा है. राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने साइना को 'सरकारी शतलर' तक बता दिया. चौधरी ने ट्वीट किया, सरकारी शटलर ने जनता के मत को दबाने में दक्षता हासिल करने वाली बीजेपी को मान्यता दी है. मुझे लगता है कि मतदाताओं को उनके फैसले को प्रभावित करने की कोशिश में लगे कुछ सेलिब्रिटी को करारा जवाब देने की जरूरत है. गौरतलब है कि राष्ट्रीय लोकदल को जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में सिर्फ एक सीट पर सफलता मिली है.

53 जिलों में अधिकांश पर बीजेपी का कब्जा
शनिवार को राज्य के 53 जिलों में हुए मतदान में अधिकांश जिलों में भाजपा और सपा-रालोद-कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवारों के बीच ही मुकाबला रहा. बसपा ने यह कहते हुए चुनाव का बहिष्कार किया था कि सरकार राज्य की मशीनरी का गलत इस्तेमाल कर रही है. चुनाव में सिर्फ सात सीटों पर भाजपा के उम्मीदवारों को जीत नहीं मिल सकी. इनमें एक सीट पर रालोद, चार सीटों पर सपा उम्मीदवार को जीत मिली है. इनमें रालोद अपने गढ़ बागपत में और सपा अपने गढ़ एटा में चुनाव जीतने में सफल रही.

 

 

थल सेना प्रमुख इन दो देशों की यात्रा पर रवाना

थल सेना प्रमुख इन दो देशों की यात्रा पर रवाना

सेना प्रमुख (सीओएएस) जनरल एम. एम. नरवणे दिनांक 05 से 08 जुलाई 2021 तक यूनाइटेड किंगडम और इटली की यात्रा पर रवाना हुए हैं। चार दिवसीय यात्रा के दौरान वह भारत से रक्षा सहयोग बढ़ाने के मकसद से इन देशों के अपने समकक्षों और वरिष्ठ सैन्य नेताओं से मुलाकात करेंगे। यूनाइटेड किंगडम की यात्रा दो दिन (05 और 06 जुलाई 2021) के लिए निर्धारित है, जिसके दौरान सेना प्रमुख वहां के रक्षा सचिव, रक्षा प्रमुख, चीफ ऑफ जनरल स्टाफ एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ बातचीत करेंगे। वह सेना के विभिन्न फॉर्मेशन्स का भी दौरा करेंगे जहां वह आपसी हित के मुद्दों पर वैचारिक आदान-प्रदान करेंगे। अपने दौरे के दूसरे चरण (दिनांक 07 और 08 जुलाई, 2021) के दौरान सेना प्रमुख इटली के रक्षा प्रमुख यानी सीडीएस और सेना के चीफ ऑफ स्टाफ के साथ महत्वपूर्ण विचार-विमर्श करेंगे। इसके अतिरिक्त सेना प्रमुख प्रसिद्ध शहर कैसिनोमें भारतीय सेना के स्मारक का भी उद्घाटन करेंगे और रोम के सेचिंगोला में इतालवी सेना के काउंटर आईईडी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में उन्हें जानकारी प्रदान की जाएगी।  

बड़ा हादसा: सेना का विमान C-130 हुआ क्रैश, अबतक 17 जवानों की मौत

बड़ा हादसा: सेना का विमान C-130 हुआ क्रैश, अबतक 17 जवानों की मौत

फिलीपींस में आज उस वक्त एक बड़ा हादसा हो गया, जब रनवे से मिस होने पर सेना का एक विमान क्रैश हो गया। फिलीपीन्स वायुसेना का सी-130 विमान रनवे पर नहीं उतर पाने के कारण दक्षिणी प्रांत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इन विमान में सैन्यकर्मी सवार थे और सभी 40 जवानों बचा लिया गया है और अब तक 17 के मरने की पुष्टी हुई है। चीफ ऑफ स्टाफ जनरल सिरिलिटो सोबेजान ने बताया कि विमान सुलु प्रांत में पर्वतीय कस्बे पाटीकुल के एक गांव में दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
फिलीपीन रक्षा मंत्री ने कहा कि फिलीपीन में सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से कम से कम 17 लोगों की मौत, 40 लोग बचाए गए। विमान में 92 लोग सवार थे। माना जा रहा है कि इस हादसे में मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है।
सोबेजाना ने बताया कि विमान दक्षिणी कागायन डी ओरो शहर से सैन्य बलों को ले जा रहा था। सरकारी बल सुलु के मुस्लिम बहुल प्रांत में अबु सय्याफ आतंकवादियों के खिलाफ दशकों से लड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि विमान में सवार कम से कम 40 लोगों को अस्पताल ले जाया गया और सैन्य बल शेष लोगों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।
सोबेजाना ने संवाददाताओं से कहा, 'यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। विमान रनवे पर नहीं उतर पाया। विमान चालक ने उसे फिर से नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाया और विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।'

 

दो लड़कियों की हो रही थी शादी, अफसरों ने पूछा एक सवाल तो जवाब सुनकर रह गए दंग

दो लड़कियों की हो रही थी शादी, अफसरों ने पूछा एक सवाल तो जवाब सुनकर रह गए दंग

Bachcho ki Shadi: हैलो, यहाँ दो लड़के और दो लड़कियों की शादी हो रही है. ये एक साथ पढ़ते हैं. जल्दी आइये. खबर सुनकर पुलिस और चाइल्ड हेल्पलाइन के लोग पहुंचे. ये जैसे ही पहुंचे हड़कंप मच गया. अफसरों ने लड़कियों और लड़कों से उम्र पूछी तो सब दंग रह गए. इन चारों की उम्र 14 साल के आसपास थी. पुलिस ने ये शादी रुकवा दी है. मामला गौतमबुद्ध नगर जिले के नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है. यह कार्रवाई मुख्यमंत्री पोर्टल पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा की गई शिकायत आधार पर की गई है.
ग्रेटर नोएडा चाइल्ड हेल्पलाइन के अदनान उस्मानी ने बताया कि किसी अनजान व्यक्ति ने मुख्यमंत्री के आईजीआरएस पोर्टल के जरिए शिकायत की थी कि कोतवाली नॉलेज पार्क क्षेत्र के एक गांव में दो नाबालिग बहनों का विवाह पड़ोस के गांव के दो नाबालिग भाइयों से किया जा रहा है. शिकायत मिलने पर जिला प्रोबेशन अधिकारी ने चाइल्ड लाइन टीम को जांच कर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए.
उन्होंने बताया कि चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की तो पता चला कि गांव में विवाह की तैयारी चल रही है. यह विवाह शुक्रवार को होना था. टीम ने चारों नाबालिग छात्र-छात्राओं से बात की और उनकी उम्र से संबंधित दस्तावेजों की गहनता से जांच-पड़ताल की.
उन्होंने बताया कि इस दौरान टीम को जानकारी मिली कि जिन लड़कियों का विवाह होने वाला है उनकी आयु 14 से 16 वर्ष के बीच है. साथ ही जिन लड़कों से विवाह संपन्न होने है वे दोनों लड़के भी नाबालिग हैं. इसके बाद हरकत में आई टीम ने विवाह रुकवा दिया. अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने नाबालिग छात्र- छात्राओं को परिजनों को हिदायत दी है कि अगर वे भविष्य में इस तरह के कृत्य करते हैं, तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
 

पत्नी को देना चाहता था महंगी गिफ्ट पैसे न होने पर की लूटपाट, आरोपी पुलिस की गिरफ्त मे

पत्नी को देना चाहता था महंगी गिफ्ट पैसे न होने पर की लूटपाट, आरोपी पुलिस की गिरफ्त मे

उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन में लूट का मामला सामने आया है, दरअसल उज्जैन मे माधवनगर थाने से महज 500 मीटर दूर कपड़े की दुकान में चाकू की नोक पर हुई लूटपाट की वारदात से पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं, वारदात की सीसीटीवी (CCTV) फुटेज में आरोपी सरेआम भीड़भाड़ वाले इलाके में चाकू लहराते, धमकाते नजर आ रहे थे| वीडियो में एक महिला ग्राहक भी आरोपियों का विरोध करती नजर आ रही हैं|

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक (एसपी) के निर्देश पर पुलिस ने टीम गठित की जिसने कार्रवाई करते हुए वारदात के 16 घंटों के अंदर आरोपी को धर दबोचा, बाद में पुलिस द्वारा इसको तस्दीक के लिए बीच बाजार घुमाया गया. पुलिस ने NSA के तहत कार्रवाई की है, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ अलग-अलग थानों में 16 केस दर्ज हैं. इसके अलावा, वो दो बार लूटपाट भी कर चुका है|


पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी 24 वर्षीय विक्की को एक शॉप में डमी में लगी लाल रंग की साड़ी अपनी पत्नी के लिए काफी पसंद आई थी. आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसे फैशन पॉइंट के बाहर लगे डमी को पहनाई गई लाल रंग की साड़ी पसंद आई थी. वो इसे अपनी पत्नी को गिफ्ट करना चाहता था, लेकिन पैसे नहीं होने और अपना खौफ दिखाने के लिए उसने सरेआम दुकान में घुसकर वारदात को अंजाम दिया. उसने सरेआम लूट को अंजाम दिया गया|

वहीं, फैशन पॉइंट शॉप के मालिक नरेश परिहार ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि बीते गुरुवार की रात लगभग पौने आठ बजे विक्की नाम का बदमाश मेरी दुकान में घुस आया था. उसने मेरे गले पर चाकू रख कर मुझसे साड़ी की डिमांड की. मैंने विरोध किया तो उसने मुझे जान से मारने की धमकी दी और मुझसे 3,000 रुपये मूल्य की साड़ी लूटकर ले गया. जाते-जाते उसने मुझे कहा कि आज मैंने तुझसे ली है, जल्द ही आस-पास वालों का भी नंबर आएगा|

कोचिंग से बढ़ी दोस्ती लिवइन तक पहुंची, शादी की बात की तो प्रेमी ने गाली देकर भगाया

कोचिंग से बढ़ी दोस्ती लिवइन तक पहुंची, शादी की बात की तो प्रेमी ने गाली देकर भगाया

जिंदगी में कुछ बनने का सपना लेकर एक छात्रा ने अपना शहर छोड़ दिया। दूसरे शहर में जाकर उसने पढ़ाई शुरू की। छात्रा ने कोचिंग ज्वाइन की। इसी बीच एक युवक से छात्रा को प्यार हो गया। दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों साथ-जीने मरने की कसमें खाने लगे। छात्रा ने यहीं पर एक कमरा किराए पर ले लिया और दोनों साथ रहने लगे। कई वषों तक दोनों लिवइन में रहे। दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बने। प्रेमी ने छात्रा से शादी का वादा किया। प्रेमी का जब छात्रा से मन भर गया तो वह उसे छोड़कर जाने लगा। छात्रा ने प्रेमी से शादी की बात कही तो उसने गाली देकर भगा दिया। इसके बाद छात्रा ने पुलिस के पास जाकर मुकदमा दर्ज करवाया है। हमीरपुर की रहने वाली युवती पांच साल पहले प्रयागराज आई थी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाली एक कोचिंग में पढ़ाई के दौरान अनल श्रीवास्तव नाम के युवक से उसकी दोस्ती हो गई।
अनल के कहने पर वह राजापुर में किराए पर कमरा लेकर लिव इन में रहने लगी। इस दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई। छात्रा ने कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है कि अनल ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। बाद में उसने शादी करने से इंकार कर दिया। आरोप है कि 28 जून 2021 को छात्रा अनल से मिलने उसके लॉज में गई थी जहां पर अनल ने उसको गाली देकर भगा दिया और कहा वह शादी नहीं करेगा। पीड़ित छात्रा वहां से लौट आई और पुलिस से मदद की गुहार लगाई। छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने केवल गाली देने का मुकदमा दर्ज किया है। कैंट पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।
 

 ससुर और बहु का अवैध संबंध: जवान बहू के साथ ससुर बना रहा था संबंध, यह देखकर युवक ने काट दी दोनों की गर्दन

ससुर और बहु का अवैध संबंध: जवान बहू के साथ ससुर बना रहा था संबंध, यह देखकर युवक ने काट दी दोनों की गर्दन

 जबलपुर। मध्यप्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर से रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। आरोपी युवक ने अपना गुहान कबूल करते हुए पिता और पत्नी के बीच चल रहे अवैध संबंध का खुलासा किया है। बताया कि दोनों को आपत्तिजनक हालात में देखने के बाद सहन नहीं हुआ और कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी।


पढ़िए पूरी खबर-
जानकारी के अनुसार जिले के बेलखेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत गोकलपुर गांव में बीती रात डबल मर्डर की ख़ौफ़नाक वारदात हुई। संतोष लोधी नामक युवक ने अपने पिता और पत्नी को कुल्हाड़ी मारकर गर्दन को ही काट दिया। हत्या की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई।

लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी और पिता के बीच अवैध संबंध चल रहा था। दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखने के बाद उसे अवैध संबंध के बारे में पता चला।

इसके बाद वह ये सब कुछ बर्दाश्त नहीं कर सका और वारदात को अंजाम दिया। रिश्तों को शर्मसार करने वाली इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। कहीं न कही पूरा घटना क्रम मर्यादाओं को लांघने और नाजायज रिश्ते की वजह से हुआ। बता दें कि जिसने भी इस घटना को सुना और देखा भौंचक रह गया। फिलहाल पुलिस में आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है।
 भांजे से इश्क लड़ा बैठी मामी: फिर दोनों ने मिलकर कर लिया ऐसा कुछ की अब वीडियो हो रहा वायरल

भांजे से इश्क लड़ा बैठी मामी: फिर दोनों ने मिलकर कर लिया ऐसा कुछ की अब वीडियो हो रहा वायरल

समाज में मान मर्यादा की नजर से देखे जाने वाले एक बेहतर रिश्ते को तार-तार कर दिया गया. ब‍िहार के जमुई ज‍िले में एक मामी को अपने भांजे से प्यार हो गया और उन दोनों ने भाग कर शादी भी कर ली.

जमुई ज‍िले के गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र के रतनपुर साह टोला से जुड़ा सामने आया है जहां शादी के कुछ दिन बाद रिश्ते में मामी द्वारा अपने भांजे के प्रेम में फरार होकर शादी कर ली है. वहीं, प्रेम में भागी मामी-भांजे के शादी कर लिये जाने का एक वीड‍ियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

जानकारी के अनुसार, लखीसराय के चानन प्रखंड अंतर्गत मननपुर गांव के रहने वाले युवक की शादी झाझा थाना के डुमरमोह गांव के रहने वाली युवती के साथ हुई थी.

शादी के बाद रतनपुर साह टोला निवासी चंदन साह अपने ननिहाल मननपुर आना-जाना किया करता था. इसी बीच मामी-भांजे की नजदीकियां बढ़ गयी और फिर क्‍या था दोनों ने सारे रिश्‍ते-नातों को भुलाकर एक होने का फैसला किया. मौका पाकर दोनों फरार हो गए और शादी कर ली.
53 जिलों के पंचायत अध्यक्ष पदों के लिए जारी है वोटिंग, देर शाम तक आएंगे नतीजे

53 जिलों के पंचायत अध्यक्ष पदों के लिए जारी है वोटिंग, देर शाम तक आएंगे नतीजे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के 53 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष का बहुप्रतिक्षित चुनाव का आगाज हो चुका है। चुनाव आज सुबह 11 बजे से शुरू हो चुका है जो दोपहर तीन बजे तक चलेगा और आज ही मतदान के बाद मतगणना होगी और चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। बता दें कि राजधानी लखनऊ सहित सभी 53 जिलों के कलेक्ट्रेट में चुनाव के मद्दे नजर सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है।


45
जिलों में भाजपा का सपा से सीधा मुकाबला है। वहीं दोनों प्रमुख दल 4 जिलों में त्रिकोणीय और 3 जिलों में चतुष्कोणीय मुकाबले के बीच फंसे हैं।


प्रदेश की 75 जिला पंचायतों में अध्यक्ष पद के चुनाव में 29 जून को नामांकन वापसी के अंतिम दिन 21 जिलों में भाजपा और एक इटावा जिले में सपा के उम्मीदवार निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। शेष 53 जिलों में आज दोपहर 3 बजे तक जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होगा। 


मतदान के बाद दोपहर 3 बजे से मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदान के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के पुख्ता इंतजाम किए हैं। रामपुर, प्रतापगढ़, उन्नाव और सुल्तानपुर में त्रिकोणीय मुकाबला होगा वहीं एटा, सीतापुर और जौनपुर में चतुष्कोणीय मुकाबला होगा। जबकि 45 जिलों में भाजपा और सपा के बीच सीधा मुकाबला होगा।


इन सीटों पर है भाजपा और सपा का सीधा मुकाबला
मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत, हापुड़, बिजनौर, संभल, बरेली, बदायूं, अलीगढ़, हाथरस,  कासगंज, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, कन्नौज, औरेया, कानपुर नगर, कानपुर देहात, जालौन, महोबा, हमीरपुर, फतेहपुर, कौशांबी, प्रयागराज, रायबरेली, हरदोई, लखनऊ, अमेठी, बाराबंकी, लखीमपुर खीरी,  अंबेडकर नगर, अयोध्या, बस्ती, सिद्धार्थनगर, संतकबीर नगर, महराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, आजमगढ़, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, भदोही, मिर्जापुर और सोनभद्र।

 पालतू कुत्ते की हत्या पर केरल हाईकोर्ट ने बदला केस का नाम, जज ने की भावुक टिप्पणी

पालतू कुत्ते की हत्या पर केरल हाईकोर्ट ने बदला केस का नाम, जज ने की भावुक टिप्पणी

तिरुवनंतपुरम। केरल के तिरुवनंतपुरम में एक पालतू कुत्ते को बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या के मामले में केरल हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है। उच्च न्यायालय ने कुत्ते को श्रद्धांजलि देते हुए पशु अधिकारों के संरक्षण के मामले में `इन रे: ब्रूनो` के रूप में स्वत: जनहित याचिका की कार्यवाही का नाम बदलने का आदेश दिया है।  जस्टिस जयशंकरन नांबियार और जस्टिस पी गोपीनाथ की पीठ ने कहा, `हमें लगता है कि यह उस असहाय कुत्ते के लिए एक उचित श्रद्धांजलि होगी जो मानव क्रूरता के कृत्यों के कारण दम तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि किस स्थिति में ये कार्यवाही शुरू की गई थी, वह हमलोग ही समझ रहे हैं।

 पालतू कुत्ते ब्रूनो की हत्या और यातना के मद्देनजर कार्यवाही का नाम बदल दिया था,  बता दें कि बीते सोमवार को  तिरुवनंतपुरम के आदिमलाथुरा गांव में एक तीन लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला और समुद्र में फेंक दिया था। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। तीसरी की तलाश की जा रही है। 

कुत्ते की हत्या के बाद इलाके में फैला आक्रोश
गौरतलब है कि बीते सोमवार को तिरुवनंतपुरम में 9 साल के लैब्राडोर कुत्ते की बर्बरता पूर्वक हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया।  कई लोगों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। ब्रूनो नाम के कुत्ते के मालिक क्राइस्टुराजन ने दुख जताया। उन्होंने बताया कि कि वह बहुत मिलनसार था और यह समझना मुश्किल है कि उसके साथ इतनी क्रूरता क्यों की गई।
 
बड़ी खबर:मुख्यमंत्री ने की इस्तीफे की पेशकश, जाने क्या है वजह

बड़ी खबर:मुख्यमंत्री ने की इस्तीफे की पेशकश, जाने क्या है वजह

उत्तराखंड, प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र दिया है कि वह इस्तीफा देना चाहते हैं। सूत्रों के अनुसार, इसके पीछे की वजह से संवैधानिक संकट पैदा होना बताया गया है। तीरथ सिंह रावत ने पत्र में कहा हैं कि आर्टिकल 164-ए के हिसाब से उन्हें मुख्यमंत्री बनने के बाद छ महीने में विधानसभा का सदस्य बनना था, लेकिन आर्टिकल 151 कहता हैं अगर विधानसभा चुनाव में एक वर्ष से कम का समय बचता हैं तों वहां पर उप-चुनाव नहीं कराए जा सकते हैं। उतराखंड में संवैधानिक संकट न खड़ा हो, इसलिए मैं मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देना चाहता हूं। उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को दिल्ली तलब किया गया था। उनके अलावा, दो बीजेपी के वरिष्ठ नेता सतपाल महाराज और धन सिंह रावत को भी दिल्ली बुलाया गया।उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रावत हाल ही में दिल्ली आए थे, जहां पर उन्होंने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। इसके बाद से ही कहा जा रहा था कि उत्तराखंड में अहम बदलाव हो सकता है।