BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
 पर्यटकों के लिए बड़ी खबर: यहां बिना दस्तावेज के पर्यटकों को नहीं मिलेगी एंट्री, प्रसाशन ने लिया बड़ा फैसला

पर्यटकों के लिए बड़ी खबर: यहां बिना दस्तावेज के पर्यटकों को नहीं मिलेगी एंट्री, प्रसाशन ने लिया बड़ा फैसला

नई दिल्ली। उत्तराखंड में हर दिन भारी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। ऐसे में कई स्थानों पर कोरोना नियमों की अनदेखी सामने आ रही है। हाल ही में पीएम मोदी ने भी इसे लेकर चिंता जाहिर की और लोगों से नियमों का पालन करने की अपील की। वहीं अब इन बातों को संज्ञान में लेते हुए उत्तराखंड प्रसाशन ने बड़ा फैसला लिया है। 

अब राज्य में वीकेंड पर आए बाहरी पर्यटक को बिना आरटी-पीसीआर निगेटिव रिपोर्ट के प्रवेश नहीं मिलेगा। देश के विभिन्न स्थानों से उत्तराखंड के मसूरी, नैनीताल और टिहरी के अलावा अन्य स्थलों पर पर्यटकों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन चौकन्ना हो गया है। पुलिस की ओर से कोरोना से बचाव के लिए खास एहतियात बरती जा रही है। राज्य में प्रवेश के लिए हर पर्यटक को कोरोना नियमों का शत-प्रतिशत पालन करना होगा। बिना दस्तावेज किसी को राज्य में एंट्री नहीं दी जाएगी।
दो से ज्यादा बच्चे होने पर नहीं मिलेगा इन सुविधाओं का लाभ, जनसंख्या कानून का मसौदा तैयार

दो से ज्यादा बच्चे होने पर नहीं मिलेगा इन सुविधाओं का लाभ, जनसंख्या कानून का मसौदा तैयार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार नई जनसंख्या नीति लाने की तैयारी में है। नए जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है। प्रस्तावित कानून के तहत दो से अधिक बच्चों के पिता को किसी भी सरकारी सब्सिडी या किसी कल्याणकारी योजना का लाभ नहीं मिलेगा। इसके अलावा ऐसे व्यक्ति किसी सरकारी नौकरी के लिए भी आवेदन नहीं कर सकता है। साथ ही नए मसौदे में कहा गया है कि ऐसे लोगों को स्थानीय निकाय चुनाव में भी लड़ने की मनाही होगी।


बता दें कि उत्तर प्रदेश में राज्य विधि आयोग ने `यूपी जनसंख्या (नियंत्रण, स्थिरीकरण और कल्याण) विधेयक, 2021` के मसौदे पर 19 जुलाई तक आम लोगों से राय मांगी गई है। ये एक ऐसा कानून है, जो उत्तर प्रदेश में आगामी चुनावों पर दूरगामी प्रभाव डाल सकता है। कहा जा रहा है कि ये कानून राज्य में मुस्लिम आबादी पर निशाना साधने के लिए बनाया गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कानून के मसौदे पर एक प्रेजेंटेशन देखा. आज इस मसले पर वह बोल सकते हैं।


प्रस्तावित कानून की खास बातें
मौजूदा ड्राफ्ट में कहा गया है कि जो कोई भी कानून के लागू होने के बाद दो बच्चे के नियम का उल्लंघन करता है, उसे सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित कर दिया जाएगा, वह स्थानीय निकायों के लिए चुनाव नहीं लड़ सकता, राज्य सरकार के तहत सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन करने के लिए योग्य नहीं होगा। ऐसे लोगों को सरकारी नौकरी में प्रमोशन भी नहीं मिलेगी। ड्राफ्ट में आगे कहा गया है कि उसका राशन कार्ड चार सदस्यों तक सीमित होगा और वो किसी भी प्रकार की सरकारी सब्सिडी भी नहीं ले सकेगा।


कानून के मौजूदा ड्राफ्ट के मुताबिक, ये विधेयक राजपत्र में प्रकाशन की तारीख से एक साल बाद लागू होगा। एक से ज्यादा विवाह के मामले में, बच्चों की संचयी संख्या की गणना के उद्देश्य से प्रत्येक जोड़े को एक विवाहित जोड़े के रूप में गिना जाएगा।


मसौदा कानून में कहा गया है कि सिर्फ दो बच्चे करने वालों को प्रोत्साहन दी जाएगी। प्रोत्साहन किसी को भी दिया जाएगा जो खुद या जीवनसाथी पर स्वैच्छिक नसबंदी ऑपरेशन करवाकर दो-बच्चे के मानदंड को अपनाता है। इसमें मामूली ब्याज दरों पर घर बनाने या खरीदने के लिए सॉफ्ट लोन और पानी, बिजली और हाउस टैक्स जैसी उपयोगिताओं के लिए शुल्क में छूट शामिल होगी।


एक बच्चे वालों को ज्यादा फायदा

इसके अलावा जिनके पास केवल एक बच्चा है और वो अपने मन से नसबंदी करवाते हैं तो उन्हें अतिरिक्त फायदा दिया जाएगा। इसके तहत उन्हें मुफ्त स्वास्थ्य देखभाल सुविधा और बीमा कवरेज मिलेगा, जब तक कि वो 20 साल का नहीं हो जाता। आईआईएम और एम्स सहित सभी शिक्षण संस्थानों में प्रवेश में एक बच्चे को वरीयता दी जाएगी। स्नातक स्तर तक निःशुल्क शिक्षा, बालिकाओं के मामले में उच्चतर शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति और सरकारी नौकरियों में वरीयता दी जाएगी।


छुट्टी और इंक्रीमेंट भी
दो बच्चे के मानदंड का पालन करने वाले सरकारी कर्मचारियों को अतिरिक्त रूप से पूरी सेवा के दौरान दो अतिरिक्त वेतन वृद्धि, पूरे वेतन और भत्ते के साथ 12 महीने का मातृत्व या पितृत्व अवकाश और मुफ्त स्वास्थ्य देखभाल सुविधा और जीवनसाथी को बीमा कवरेज मिलेगा। एक बच्चे वाले कर्मचारी को चार अतिरिक्त इंक्रीमेंट दिए जाएंगे।


80 हज़ार का फायदा
गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले दंपत्ति, जिनके केवल एक बच्चा है और जो खुद नसबंदी करवाते हैं सरकार उन्हें एकमुश्त 80,000 रुपये की राशि देगी। मसौदे में कहा गया है कि राज्य सरकार के तहत प्रत्येक सरकारी कर्मचारी, जिसके दो से अधिक बच्चे हैं उन्हें कानून लागू होने के समय इस आशय का वचन देना होगा कि वे दो-बच्चे के मानदंड के उल्लंघन में कार्य नहीं करेंगे।


कानून नहीं माना तो बर्खास्त

प्रस्तावित कानून कहता है, `यदि राज्य सरकार के अधीन किसी सरकारी कर्मचारी की कोई भी कार्रवाई उसके द्वारा दिए गए वचन का उल्लंघन करती हुई पाई जाती है, तो उसे तत्काल प्रभाव से उसकी नौकरी से बर्खास्त कर दिया जाएगा। साथ ही भविष्य में किसी भी सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करने से वंचित कर दिया जाएगा।`


इन लोगों पर नहीं होगा लागू
ये कानून उन लोगों पर भी लागू नहीं होगा जो एक शादी से दो बच्चों के गर्भ धारण करने के बाद तीसरे बच्चे को गोद लेते हैं, या जिनके दो बच्चों में से एक विकलांग है और उनका तीसरा बच्चा है। यदि एक या दोनों बच्चों की मृत्यु हो जाती है, तो तीसरे बच्चे को गर्भ धारण करने वाले जोड़े को कानून का उल्लंघन नहीं माना जाएगा।


कानून क्यों है जरूरी?
कानून की प्रस्तावना कहती है, `यूपी में, सीमित संसाधन है। ऐसे में ये आवश्यक और जरूरी है कि किफायती भोजन, सुरक्षित पेयजल, सभ्य आवास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक पहुंच, आर्थिक और आजीविका सहित मानव जीवन की बुनियादी आवश्यकताओं का प्रावधान हो। ऐसे में विकास को बढ़ावा देने के लिए राज्य की जनसंख्या को नियंत्रित करना, स्थिर करना आवश्यक है।`


संशोधित राज्य जनसंख्या नीति को लागू करने और राज्य भर में गर्भावस्था, प्रसव, जन्म और मृत्यु का अनिवार्य पंजीकरण सुनिश्चित करने के लिए एक राज्य जनसंख्या कोष बनाया जाएगा। सरकार राज्य के सभी माध्यमिक विद्यालयों में जनसंख्या नियंत्रण से संबंधित एक अनिवार्य विषय भी लागू करेगी।

पर्यटन स्थलों पर सैलानियों के जमावड़े और Covid नियमों के उल्लंघन ने बढ़ाई टेंशन, सरकार ने कोरोना को लेकर दी यह चेतावनी

पर्यटन स्थलों पर सैलानियों के जमावड़े और Covid नियमों के उल्लंघन ने बढ़ाई टेंशन, सरकार ने कोरोना को लेकर दी यह चेतावनी

देश में कोरोना की दूसरी लहर में लगातार कमी आ रही है. रोजाना दर्ज किये जाने वाले मामले में कमी आने और अनलॉक की शुरुआत के बाद से पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की भीड़ बढ़ती जा रही है. शिमला (Shimla), मनाली (Manali), मसूरी जैसे हिल स्टेशनों से कोरोना गाइडलाइंस के उल्लंघन की कई तस्वीरें सामने आने पर केंद्र सरकार ने चिंता जताई है. केंद्र सरकार की तरफ से कहा गया कि सैलानियों के मास्क न पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने से कोरोना वायरस (Coronavirus) की तीसरी लहर के जल्द आने के खतरे का अंदेशा और प्रबल होता जा रहा है.
स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रेस कॉन्फ्रेंस में नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉक्टर वीके पॉल (Dr VK Paul) ने कहा कि कई जगहों पर खुलेआम लापरवाही देखने को मिल रही है. उन्होंने कहा कि बाज़ारों और पर्यटन स्थलों पर लापरवाही हो रही है. इसलिए वहां (पर्यटन स्थलों) एक नया खतरा दिखाई दे रहा है. वायरस के लिए एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक पहुंचना आसान हो रहा है. देश अभी महामारी की दूसरी लहर से जूझ रहा है और हमें आत्मनिरीक्षण करना होगा कि क्या हम इस भ्रामक धारणा को तो नहीं मान बैठे कि कोविड-19 समाप्त हो गया है.
उन्होंने कहा कि पर्यटन स्थलों पर एक नया जोखिम देखने को मिल रहा है, जहां भीड़ का जमावड़ा देखा जा रहा है, सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया जा रहा है. यह गंभीर चिंता का विषय है.
 

मिस्ड कॉल से शुरू हुई दोस्ती प्यार में बदली, फिर विवाहिता ने लगाया ये आरोप

मिस्ड कॉल से शुरू हुई दोस्ती प्यार में बदली, फिर विवाहिता ने लगाया ये आरोप

मेरठ, मेरठ के मोदीपुरम में एक शादीशुदा युवती ने एक युवक पर उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. दरअसल विवाहिता के फोन पर आई युवक की मिस्ड कॉल के बाद दोनों में बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ. जिससे दोनों में पहले दोस्ती हुई और फिर वो प्यार में बदल गई. लेकिन शादीशुदा युवती ने आरोप लगाया है कि युवक और उसके मामा ने जेवरी गांव के जंगल स्थित खंडहरनुमा कमरे में उसे रातभर बंधक बनाकर रखा और दुष्कर्म किया. पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है. वहीं दूसरी ओर आरोपी अपने घर से फरार है.
जानकारी के अनुसार शादीशुदा युवती कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की रहने वाली है. उसकी शादी करीब 20 दिन पूर्व हुई थी. लेकिन शादी के बाद उसके मोबाइल पर जेवरी गांव निवासी अंकुर की मिस्ड कॉल आई. जिससे दोनों में बातचीत शुरू हुई और फिर दोस्ती प्यार में बदल गई. जिसके बाद दोनों पार्क और होटल में घूमने भी गए. विवाहिता के अनुसार अंकुर उसे फोन करके मिलने बुलाता था और दोनों जगह-जगह घूमने जाते थे.
विवाहिता ने आरोप लगाया है कि अंकुर ने उसे 7 जुलाई को कॉल करके घर से बुलाया. जिसके बाद अंकुर उसे जेवरी ले गया. जहां उसका मामा मोनू भी मौजूद था. मोनू ने विवाहिता से जबरन शादी की जिद की. लेकिन युवती ने मना कर दिया. जिसके बाद अंकुर उसे लेकर जेवरी के जंगल में चला गया और बंधक बनाकर रातभर उसके साथ रेप किया. जब विवाहिता किसी तरह वहाँ से भागी तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी. इंस्पेक्टर तपेश्वर सागर ने बताया कि विवाहिता की तहरीर पर केस दर्ज कर लियया गया है. आरोपी अपने घर से फरार है. लेकिन जल्द उसे अरेस्ट किया जाएगा.
 

आयकर विभाग ने की यहाँ छापेमारी

आयकर विभाग ने की यहाँ छापेमारी

आयकर विभाग ने हैदराबाद स्थित एक समूह पर तलाशी एवं जब्ती अभियान चलाया। समूह रियल एस्टेट, निर्माण, अपशिष्ट प्रबंधन और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में कारोबार करता है। समूह के अपशिष्ट प्रबंधन का कारोबार पूरे भारत में फैला हुआ है। जबकि रियल एस्टेट गतिविधियां मुख्य रूप से हैदराबाद में केंद्रित हैं।

तलाशी और जब्ती अभियान के दौरान कई आपत्तिजनक दस्तावेज, कई सारे खुलेशीट आदि जब्त किए गए। जो बेहिसाब लेनदेन में समूह की संलिप्तता को साबित करते हैं। यह पाया गया कि समूह ने वित्त वर्ष 2018-19 के दौरान अपनी अधिकतम हिस्सेदारी, समूह की सिंगापुर स्थित एक नॉन रेजिडेंट इकाई को बेच दी थी और बड़ी मात्रा मेंकैपिटन गेन का फायदा उठाया था। समूह ने बाद में संबंधित पार्टियों के साथ शेयर खरीद/बिक्री/नॉन आर्म लेंथ वैल्यूड सब्सक्रिप्शनऔर बाद में बोनस जारी करने जैसी आकर्षक योजनाओं के जरिए उस लाभ को हस्तांतरित कर दिया।उसने ऐसा कैपिटल गेन के जरिए अर्जित कमाई को नुकसान के रूप में दिखाने के लिए किया।जो आपत्तिजनक साक्ष्य/दस्तावेज बरामद किए गए हैं, वह साबित करते हैं कि संबंधित कैपिटल गेन को समायोजित करने के लिएकृत्रिम नुकासन दिखाया गया।तलाशी अभियान में लगभग 1200 करोड़ रुपये का कृत्रिम नुकसान का पता चला है। जिस पर कर की देनदारी बनती है।

इसके अलावातलाशी के दौरानयह भी पाया गया कि समूह ने गलत तरीके से 288 करोड़ रुपये केबैड लोन का दावा किया। इसके लिए रिलिटेड पार्टी ट्रांजेक्शन के जरिए अर्जित किए गए लाभ को छुपाया गया। तलाशी के दौरानइस कृत्रिम/गलत दावे से संबंधित आपत्तिजनक दस्तावेज भी पाए गए है। तलाशी की कार्रवाई में समूह के एसोसिएटस के साथ बेहिसाब नकद लेनदेन का भी पता चला है और इसकी मात्रा और तौर-तरीकों की जांच की जा रही है।

तलाशी एवं जब्ती अभियान और विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेजों की प्राप्ति के आधार परसमूह की कंपनियों और उसके एसोसिएटों ने 300 करोड़ रुपये की बेहिसाब आय होने की बात स्वीकार की है। इसके अलावा समूह बकाया करों का भुगतान करने के लिए भी सहमत हुआ है। 

सोशल मीडिया पर खूबसूरत अनजान युवतियों से जरा रहें बच के, ऐसे बनाती हैं शिकार

सोशल मीडिया पर खूबसूरत अनजान युवतियों से जरा रहें बच के, ऐसे बनाती हैं शिकार

इन दिनों साइबर क्राइम काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है, जिसको देखते हुए अब पुलिस भी काफी चौकनी हो गई है. अक्सर सभी को एक खबर समझाई जाती है कि फेसबुक पर अंजान लड़कियों से दोस्ती करना आपको काफी भारी पड़ सकता है. ऐसी ही एक खबर यूपी के मेरठ से आ रही है. जहां, कुछ ऐसे ही प्रोफाइल दोस्ती के बाद अश्लील चैट के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने का काम कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि एक हफ्ते में साइबर सैल में दस से ज्यादा शिकायतें दर्ज हो चुकी है.
शिकायर दर्ज होने के बाद पुलिस जांच में जुटी है, लेकिन अभी तक गैंग के नेटवर्क के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है. साइबर ठगों के अपराध की खबरें इतनी बढ़ती जा रही है. साइबर अपराधी लोगों को ठगने के लिए नए-नए पैंतरे आजमाते रहते हैं. अब साइबर ठगों ने खूबसूरत लड़कियों के जरिए फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज कर दोस्ती करने का जाल फैलाया है. फेसबुक पर सुंदर लड़की की डीपी लगाकर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजते हैं. रिक्वेस्ट स्वीकार होते ही मैसेंजर पर लड़कियां मैसेज के जरिए बातचीत करती हैं.
इसके बाद अश्लील फोटो और मैसेज का भेजने का काम करते हैं और फिर वीडियो तैयार करा ली जाती है. जैसे ही मैसेंजर पर वीडियो बन जाती है, तब से ही ब्लैकमेलिंग का खेल शुरू हो जाता है. बता दें कि एक हफ्ते में 10 से ज्यादा मामले साइबर सेल में आए हैं. इनमें तीन व्यापारी, दो पुलिसकर्मी, तीन स्टूडेंट समेत 10 लोग हैं. ज्यादा तर लोग ब्लैकमेल होने के बाद भी पुलिस को जानकारी नहीं देते. इससे पहले पुलिस ने खुलासा किया था कि यह गैंग राजस्थान का है.
ठगी के लिए लड़कियों का सहारा लिया जाता है. पुलिस इस गैंग के दो लोगों को पकड़ कर जेल भेज चुकी है. इसके बावजूद नेटवर्क नहीं टूटा है. ऐसे में प्रभाकर चौधरी, एसएसपी इस बारे में बात करते हुए कहते हैं कि ऐसे मामले साइबर सेल में आ रहे हैं. इसमें केवल सावधान रहने की जरूरत है. अगर कोई ठगों के जाल में फंस भी गया तो ब्लैकमेल होने के बजाए सीधे पुलिस को जानकारी दें. किसी भी अनजान व्यक्ति से सोशल मीडिया पर दोस्ती न करें.

 

शर्मनाक घटना: मजदूरी मांगने गई महिला क साथ रेप

शर्मनाक घटना: मजदूरी मांगने गई महिला क साथ रेप

बिहार के कटिहार से एक शर्मनाक खबर सामने आ रही है, कटिहार में एक महिला मजदूर के साथ रेप का मामला सामने आया है. आरोप है कि काम खत्म होने के बाद महिला अपनी मजदूरी मांगने गई तो मालिक ने उसे दूसरे खेत में थोड़ा काम करने की बात कही. इस पर महिला राजी हो गई और चली गई. वहां ले जाकर उसके साथ खेत मालिक ने डरा धमकाकर रेप की वारदात को अंजाम दिया. इतना ही नहीं आरोपी ने रेप का वीडियो भी बना दिया और किसी को कुछ भी न बताने की धमकी भी दी. पीड़िता ने बताया कि आरोपी शख्स ने कहा कि अगर यह बात किसी को बताई कि आरोपी शख्स ने कहा कि अगर यह बात किसी को बताई तो आगे से उसे कोई काम नहीं देगा|


खेत में मजदूर महिला के साथ रेप
पीड़िता ने बताया कि वो समाज और घर परिवार की वजह से काफी दिन तक चुप रही. लेकिन जब आरोपी ने वीडियो वायरल किया तो उसे अपनी चुप्पी तोड़नी पड़ी. गांव के सरपंच को घटना की जानकारी दी और स्थानीय जनप्रतिनिधि ने महिला को न्याय दिलाने के लिए स्थानीय थाना बरारी भेजा. थाने में पीड़िता के द्वारा आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया है|


पुलिस मामले की जांच में जुटी
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि तीन दिन तक हमने खेत में काम किया था. काम खत्म होने बाद हम मालिक से पैसे मांगने गए. इस पर मालिक बोले की दूसरे खेत में थोड़ा काम है वो भी कर दो और अपने पैसे ले जाओ. हम उनके साथ दूसरे खेत में चले गए फिर उन्होंने हमारे साथ गलत व्यवाहर करना शुरू कर दिया. बंदूक दिखाकर हमारे साथ गलत काम किया और वीडियो भी बनाया. समाज में बेइज्जती न हो इसलिए हम 15 दिन तक चुप रहे. इसके अलावा उसने हमें गोली मारने की धमकी भी दी थी. हमें न्याय चाहिए और हम चाहते हैं उसे सख्त सजा मिले|


आरोपी की तलाश में लगी पुलिस
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के भाई को गिरफ्तार कर लिया है और मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है, फिलहाल पीड़िता को मेडिकल के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेजा है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

 बड़ी खबर: नदी में स्नान करते डूबे 12 लोग, डूबने वालों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल

बड़ी खबर: नदी में स्नान करते डूबे 12 लोग, डूबने वालों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल

अयोध्या: उत्तर प्रदेश के अयोध्या (Ayodhya) में बड़ा हादसा हो गया है. यहां प्रसिद्ध गुप्तार घाट पर सरयू में स्नान करते समय 12 लोग डूब गए हैं. लोगों की तलाश की जा रही है. पता चला कि आगरा से चार परिवार के 15 लोग अयोध्या धाम घूमने आए थे. गुप्तार घाट पर सभी सरयू में अचानक डूब गए. डूबने वालों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं. मौके पर लोगों ने 3 को बचा लिया. इसके बाद रेस्क्यू ऑपेरशन शुरू हुआ, जिसमें रेस्क्यू टीम ने दो और बच्चियों को बचा लिया है. अब 10 लोगों की तलाश की जा रही है. रेस्क्यू ऑपरेशन का खुद एसएसपी शैलेश पांडे नेतृत्व कर रहे हैं. पता चला है कि गुप्तार घाट के आखरी छोर पर परिवार स्नान कर रहा था. पैर फिसलने के बाद सरयू के गहराई में 12 लोग चले गए.

लोगों के डूबने की सूचना फौरन पुलिस को दी गई, जिसके बाद स्थानीय पुलिस गोताखोर मौके पर रेस्क्यू कर रही है. वहीं हादसे की सूचना पर आला अधिकारियों की टीम भी मौके पर पहुंच गई है. पता चला है कि ये परिवार आगरा से अयोध्या धाम घूमने आया था. सभी थाना कैंट क्षेत्र में गुप्तार घाट में स्नान कर रहे थे. पता चला है कि ये लोग गुप्तार घाट के कच्चे किनारे स्नान कर रहे थे, तभी गहरे पानी में डूबे. पूरा परिवार आगरा के सिकंदरा का निवासी बताया जा रहा है.
 
 शादी समारोह के दौरान बदमाशों ने की दुल्हन के पिता से मारपीट, 1 आरोपी गिरफ्तार 5 आरोपी मौके से फरार

शादी समारोह के दौरान बदमाशों ने की दुल्हन के पिता से मारपीट, 1 आरोपी गिरफ्तार 5 आरोपी मौके से फरार

भोपाल। अयोध्या नगर थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान दुल्हन के पिता से बदमाशों ने जमकर मारपीट की है। शादी समारोह में घुसकर बदमाशों ने दुल्हन के पिता से मारपीट की है।

शादी के दौरान बदमाश दुल्हन पक्ष से रकम की मांग कर रहे थे। पैसे नहीं देने पर बदमाशों ने दुल्हन के पिता से मारपीट की है। इस दौरान बदमाशों ने शादी समारोह में जमकर उत्पात मचाया, सुचना के बाद पुलिस ने 1 आरोपी को गिरफ्तार किया है। 5 आरोपी मौके से फरार हो गए हैं।
 कलयुगी बेटे ने मां की हत्या कर किए कई टुकड़े और फिर फ्राई कर खा गया

कलयुगी बेटे ने मां की हत्या कर किए कई टुकड़े और फिर फ्राई कर खा गया

कोल्हापुर। मां की हत्या कर उसके शव के टुकड़े-टुकड़े कर खाने के दोषी को अदालत ने मौत की सजा सुनाई है। कोल्हापुर की सेशन कोर्ट ने दोषी को यह सजा सुनाई। 

जानकारी के अनुसार दोषी शख्स ने अपनी शराब के लिए पैैसे न देने पर मां की हत्या कर दी थी। यही नहीं उसके बाद मां के शव के कई टुकड़े किए और उसे खा भी लिया था। ऐसे कलयुगी बेटे को अदालत ने सजा-ए-मौत का ऐलान किया है। हालांकि अभी इस फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती दी जा सकती है। अतिरिक्त सेशन जज महेश कृष्णाजी जाधव ने 35 साल के सुनील राम कुचकोरवि को आईपीसी की धारा 302 के तहत मां की हत्या का दोषी करार दिया। अदालत ने कोल्हापुर पुलिस की जांच को सही करार दिया, जिसमें कहा गया था कि सुनील ने शराब के लिए रुपये न मिलने के चलते अपनी 63 वर्षीय मां यलम्मा रामा की हत्या कर दी थी। सुनील ने 28 अगस्त, 2017 को इस क्रूर घटना को अंजाम दिया था, जिसकी देश भर में चर्चा हुई थी। हत्या के बाद सुनील ने मां के शव के कई टुकड़े किए और उनमें से कई को फ्राई करके खा गया था। 

सरकारी वकील विवेक शुक्ला ने कहा कि हमने अदालत से सजा-ए-मौत की मांग की थी। ऐसे क्रूरतम हत्या के मामलों में पहले भी मौत की सजाएं दी गई हैं। उसने अपनी ही मां की हत्या कर दी और फिर शव के साथ वे हरकतें कीं, जिसके बारे में कल्पना भी नहीं की जा सकती। मामले की जांच करने वाले इंसपेक्टर एसएस मोरे ने डीएनए प्रोफाइलिंग के जरिए पड़ताल की थी। 

मां की क्रूर हत्या करने के बाद भी सुनील यही नहीं थमा था। इसके बाद उसने अपनी मां के शरीर से दिल निकाला और उसकी चटनी बनाकर खा गया था। नरभक्षी जैसे इस हरकत से सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने बताया था कि सुनील ने अपनी मां के शरीर को कई टुकड़ों में काटा था और उसकी आंतें एवं दिल निकाल लिया था। यहां तक कि उसने दिल को पीसकर चटनी के साथ मिला लिया था और उसे खा गया था। सुनील के घर से निकलने पर पड़ोसियों ने उसके हाथ खून से रंगे देखे तो लोगों को शक हुआ और पुलिस को सूचना दी गई। 
बड़ी खबर: दो ट्रकों के बीच खौफनाक टक्कर, झुलसने से बेटे की मौत पिता गंभीर रूप से घायल

बड़ी खबर: दो ट्रकों के बीच खौफनाक टक्कर, झुलसने से बेटे की मौत पिता गंभीर रूप से घायल

चरखी दादरी: हरियाणा के चरखी दादरी से एक खौफनाक मामला सामने आया है, यहां की दादरी-लोहारू रोड पर गांव बिरहीं कलां के पास शुक्रवार अल सुबह तेज रफ्तार दो ट्रकों की सीधी भिडंत हो गई| हादसा इतना जबरदस्त था कि टक्कर लगते ही दोनों ट्रकों में आग लग गई, आग लगने से एक ट्रक का ड्राइवर अंदर ही जल गया, जबकि इसी ट्रक में सवार मृतक का पिता गंभीर रूप से घायल हो गया, वहीं, दूसरे ट्रक का ड्राइवर गंभीर रूप से झुलस गया है| फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया| वहीं, घायल चालक को गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया, सदर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है|

जानकारी के अनुसार, आज अल सुबह डस्ट से भरा एक ट्रक दादरी की ओर आ रहा था. लोहारू रोड पर गांव बिरही कलां के समीप सामने से आ रहे ट्रक से उसकी सीधी भिडंत हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ट्रकों में आग लग गई. दोनों ट्रक धूं-धूंकर जलने लगे. आग लगने से एक ट्रक में सवार बाप-बेटे में से बेटा परवान, दिल्ली निवासी अंदर ही जल गया और उसकी मौत हो गई. वहीं, उसका पिता मुस्तिकम गंभीर रूप से घायल हो गया. उधर दूसरे ट्रक का ड्राइवर भी बुरी तरह से झुलस गया. सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया|


पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है
सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला और घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया. बुरी तरह से झुलसे ड्राइवर को प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया. बताया जा रहा है कि दोनों ट्रकों की टक्कर तेज रफ्तार के चलते संतुलन बिगडऩे से हुई है. फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है. सदर थाना पुलिस प्रभारी बीर सिंह ने बताया कि तेज रफ्तार के कारण संतुलन बिगडऩे से दोनों ट्रकों की टक्कर हुई है. हादसे में एक ट्रक के ड्राइवर की अंदर ही जलकर मौत हो गई. वहीं, दूसरे ट्रक के ड्राइवर को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया है. पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है|

शादी के 13 दिन बाद भाभी और चाची संग दुल्हन ससुराल से फरार, जांच-पड़ताल में पति के सामने आई बड़ी सच्चाई

शादी के 13 दिन बाद भाभी और चाची संग दुल्हन ससुराल से फरार, जांच-पड़ताल में पति के सामने आई बड़ी सच्चाई

शादी के महज 13 दिनों के बाद ही घर से नगदी सहित गहना लेकर दुल्हन के फरार हो जाने का एक मामला प्रकाश में आया है। उसकी ससुराल पहुंची दो कथित महिलाओं के सहयोग से नवविवाहिता ने इस घटना को अंजाम दिया। इस मामले में लूट के शिकार हुए पीड़ित पति द्वारा बगेन गोला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस दुल्हन सहित फरार हुई दोनों महिलाओं की तलाश कर रही है।
23 जून को हुई थी शादी
बगेन गोला थाना के एकराशी गांव निवासी रामवचन चौधरी के पुत्र मिथिलेश चौधरी की शादी भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना के कौरा गांव निवासी नरेश चौधरी की लड़की छोटी कुमारी के साथ 22 जून को यहां बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ मंदिर में हुई थी। इस शादी में मध्यस्थ की भूमिका लड़के की पहचान वाली रघुनाथपुर गांव निवासी एक महिला ने निभाई थी। शादी के बाद नव विवाहित दुल्हन छोटी अपने ससुराल एकराशी चली गई। यहां तक तो सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। लेकिन इसी बीच 6 जुलाई को दुल्हन की रिश्ते में लगने वाली कथित भाभी तथा चाची बगेन पहुंची। पत्नी के रिश्तेदारों की आगमन की सूचना पाकर पति ने उन दोनों महिलाओं का बगेन में स्वयं आगवानी करके अपने गांव ले गया।
रात्रि में घर पर दोनों की जमकर आवभगत भी हुई। इसीबीच रात्रि में जब परिवार के सभी सदस्य सो गए तो दोनों कथित महिलाओं ने नई नवेली दुल्हन के साथ मिल कर घर में रखे 10 हजार नगद सहित सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गईं। सुबह में जब घटना की जानकारी पति सहित परिवार के अन्य लोगों को हुई तो उनके होश ही उड़ गए। इसके बाद उन्हें एहसास हुआ की नई नवेली दुल्हन तो लुटेरी निकली। इसके बाद धोखाधड़ी का शिकार हुए पति मिथिलेश कुमार चौधरी द्वारा इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घर से नगदी व आभूषण लेकर नई दुल्हन के साथ फरार हुई उक्त दोनों महिलाओं का अभी तक कुछ भी सुराग नहीं मिल सका है।
 

टिकरी बॉर्डर पर किसान आंदोलन में शामिल  युवती से रेप, आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित

टिकरी बॉर्डर पर किसान आंदोलन में शामिल युवती से रेप, आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित

नई दिल्ली, केंद्र सरकार के खिलाफ पिछले कई महीनों से किसानों की ओर से दिल्ली बॉर्डर पर प्रदर्शन किया जा रहा है. किसानों की मांग है कि केंद्र सरकार की ओर से लागू किए गए तीनों कृषि कानूनों को वापस लिया जाए. इस बीच टिकरी बॉर्डर पर आंदोलन में शामिल बंगाली युवती से रेप मामले में पुलिस ने आरोपी अनूप चनौत और अंकुर सांगवान पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया है. झज्जर पुलिस की ओर से आरोपियों पर 25 हजार रुपये का इनाम रखने की सिफारिश की गई थी. जिसके बाद अब पुलिस मुख्यालय की और से दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है. युवती से रेप के मुख्य आरोपी अनिल मलिक को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है. वहीं बाकी दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.


पुलिस को नहीं मिला कोई सुराग


आरोपियों के घर और रिश्तेदारों के यहां भी पुलिस छापेमारी कर चुकी है लेकिन उन्हें कोई सुराग नहीं मिला. वहीं गिरफ्तार आरोपी ने माना था की अनूप चनौत ने भी दुष्कर्म किया था और अंकुर सांगवान ने छेड़खानी की थी. इसके अलावा डीएसपी का दावा है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा. बता दें कि 12 अप्रैल को पश्चिम बंगाल से पीड़िता को आरोपी टिकरी बॉर्डर लेकर आए थे. मामले में पीड़िता से पहले ट्रेन और फिर किसान आंदोलन की जगह पर बनी झोपड़ी में भी दुष्कर्म हुआ था. वहीं 30 अप्रैल को पीड़िता की कोरोना के कारण मौत हो गई थी. इसके बाद 9 मई को पीड़िता के पिता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई थी. इस मामले में दो महिलाओं समेत 6 आरोपियों पर एफआईआर हुई थी. 

केयर्न एनर्जी ने पेरिस में भारत सरकार की संपत्ति को किया जब्त, भारत सरकार कर रही यह कोशिश, पढ़े पूरी खबर

केयर्न एनर्जी ने पेरिस में भारत सरकार की संपत्ति को किया जब्त, भारत सरकार कर रही यह कोशिश, पढ़े पूरी खबर

ऐसी खबरें आई हैं कि केयर्न एनर्जी ने पेरिस में भारत सरकार की स्वामित्व वाली संपत्ति को जब्त कर लिया है। हालांकि, भारत सरकार को किसी भी फ्रांसीसी न्यायालय से इस संबंध में कोई नोटिस, आदेश या सूचना प्राप्त नहीं हुई है।

भारत सरकार सही तथ्यों का पता लगाने की कोशिश कर रही है और जब भी ऐसा कोई आदेश प्राप्त होगा, भारत के हितों की रक्षा के लिए अपने वकीलों से राय-मशविरा करके भारत के हितों को ध्यान में रखकर उचित कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

भारत सरकार दिसंबर 2020 के अंतर्राष्ट्रीय मध्यस्थता पुरस्कार को रद्द करने के लिए पहले ही 22 मार्च, 2021 को एक आवेदन हेग स्थित स्थायी मध्यस्थता अदालत में दायर कर चुकी है।

यह भी कहा गया है कि केयर्न के सीईओ और प्रतिनिधियों ने चर्चा के जरिये मामले को सुलझाने के लिए भारत सरकार से संपर्क किया था। इस पर रचनात्मक बातचीत हुई है और सरकार देश के कानून के तहत इस विवाद के शांतिपूर्ण समाधान के लिए खुलकर बातचीत करने को तैयार है। 

 53 महिलाओं से डेट और 4 से शादी, फर्जी आर्मी अफसर बनकर औरतों को फसाने वाला गिरफ्तार

53 महिलाओं से डेट और 4 से शादी, फर्जी आर्मी अफसर बनकर औरतों को फसाने वाला गिरफ्तार

मुंबई: महाराष्ट्र में बिबवेवाड़ी पुलिस ने एक शख्स को पकड़ा है जो खुद को इंडियन आर्मी ऑफिसर बताकर लोगों को ठगी कर रहा था. इसने खुद को आर्मी ऑफिसर बताकर लगभग 53 महिलाओं के साथ अफेयर चलाया हुआ था और 4 महिलाओं से शादी की. यह शख्स सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी कर रहा था.

पुलिस ने बताया कि मामले में औरंगाबाद के कन्नड़ तालुका निवासी 26 वर्षीय योगेश दत्तू गायकवाड़ ने सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर 20 से ज्यादा युवकों से ठगी की है. पुलिस ने कहा कि योगेश के साथ हमदनगर निवासी संजय शिंदे नाम के एक व्यक्ति भी इसमें शामिल था,  जो लोगों के सामने खुद को योगेश का बॉडीगार्ड बताता था. पुलिस के मुताबिक,  संजय और योगेश के पास से सेना की 12 वर्दी और दूसरी आपत्तिजनक चीजें बरामद की गई हैं.

नौकरी का झांसा देकर करता था ठगी
पुलिस ने बताया कि योगेश का सोशल मीडिया के जरिए करीब 53 महिलाओं से अफेयर चल रहा था. वह महिलाओं के जरिए उनके रिश्तेदारों तक पहुंचता था और उन्हें सेना में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगता था. पुलिस की जांच में पता चला कि योगेश ने अब तक चार शादियां की हैं. उनकी दो पत्नियां पुणे से हैं, एक अमरावती से और एक औरंगाबाद की है.

सोशल मीडिया के जरिए महिलाओं को किया टारगेट 
सीनियर इंस्पेक्टर सुनील जावरे ने कहा कि हमारी शुरुआती जांच में पता चला है कि योगेश ने 53 महिलाओं को डेट किया है. इनमें से दो शादियां आलंदी की धर्मशालाओं में और दो अन्य मंदिरों में की हैं. वह सोशल मीडिया के जरिए महिलाओं को फंसा रहा था.
 रिश्ता तार-तार: चाची को घर में अकेला देख भतीजे ने की ऐसी गंदी हरकत, पकड़ा गया तो चाचा की कर दी हत्या

रिश्ता तार-तार: चाची को घर में अकेला देख भतीजे ने की ऐसी गंदी हरकत, पकड़ा गया तो चाचा की कर दी हत्या

रिश्ते की चाची को घर में अकेला देख भतीजे ने रिश्तों को तार-तार कर दिया. भतीजे ने जब चाची के साथ छेड़खानी शुरू की तो इस पर चाचा ने विरोध किया. बाद में आरोपी युवक ने दोस्तों के साथ मिलकर अपने चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी.

घटना मंगलवार की रात दीपनगर थाना क्षेत्र के गोड़धोवा गांव की है. पुलिस के मुताबिक मृतक किशोर यादव का 42 वर्षीय पुत्र अनुज यादव उर्फ कैलू है. वह खेती कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था. इस मामले में मृतक के चचेरे भाई युगल यादव के पुत्र प्रमोद यादव समेत छह लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है.

दोस्तों के साथ ऐसे दिया वारादात को अंजाम
पीडि़त पत्नी बबिता देवी ने पुलिस को बताया कि मंगलवार की सुबह वह घर में अकेली थी. पति किसी काम से बाहर गये थे. उसी समय भतीजे प्रमोद ने घर में घुसकर उसके साथ छेड़खानी की. शाम में पति लौटकर घर आये तो उन्हें इसकी जानकारी दी. जानकारी मिलते ही अनुज शिकायत करने प्रमोद के घर पहुंचा. इसके बाद प्रमोद ने देर शाम अनुज के घर के बाहर फायरिंग की.

महिला का पति अनुज घर से बाहर निकला तो बदमाशों ने उसको गोली मार दी. अनुज की मौके पर ही मौत हो गयी. हत्या के बाद सभी आरोपी फरार हैं. सूचना पाकर घटनास्थनल पर पहुंची पुलिस ने एक बाइक बरामद की है.

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है.पुलिस ने बताया कि मृतक की पत्नी के बयान पर छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी है. पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है.
 एक और सेक्स रैकेट का खुलासा : पुलिस ने ढाबे पर देह व्यापार करते 12 युवतियों समेत 24 लोगों को किया गिरफ्तार

एक और सेक्स रैकेट का खुलासा : पुलिस ने ढाबे पर देह व्यापार करते 12 युवतियों समेत 24 लोगों को किया गिरफ्तार

सोनीपत। लगातार कहीं न कहीं से देह व्यापार का खुलसा पुलिस कर रही है इसी कड़ी में मुरथल के ढाबों में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने छापा मारकर 12 युवतियों समेत 24 लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है इनमें 3 विदेशी युवतियां भी शामिल हैं।

नौ युवतियां दिल्ली, तीन युवतियां उजबेकिस्तान, तुर्की और रूस की रहने वाली हैं। एक टीम ने ब्राउन स्टोन ढाबे पर छापा मारा। वहां से नौ युवकों को जुआ खेलते पकड़ा गया। पकड़े गए युवक सोनीपत, दिल्ली व यूपी के बताए जा रहे हैं। कार्रवाई के दौरान नौ ढाबों पर पुलिस टीम तैनात की गई थी। देर रात तक कार्रवाई जारी थी।

मुरथल में ढाबों पर देह व्यापार, नशे का धंधा होने के साथ ही जुआ खेले जाने की जानकारी मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम को मिली थी। जिसके आधार पर बुधवार रात साढ़े 9 बजे डीएसपी अजीत सिंह के नेतृत्व में मुरथल के ढाबों पर छापा मारा गया।

12 युवतियों व 3 युवकों को देह व्यापार और 9 युवकों को जुआ खेलते दबोचा गया। जुआ खेलते पकड़े गए युवकों से 1.63 लाख रुपये बरामद किए गए हैं।

अलग-अलग 9 टीमों ने एक साथ रात करीब नौ बजे ढाबों पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान स्थानीय पुलिस व एसडीएम सोनीपत भी उनके साथ रहीं। टीम ने मुरथल स्थित हैप्पी, राजा और होटल वेस्ट ढाबों पर छापा मारकर 12 युवतियां व तीन युवकों को पकड़ा। सभी को देह व्यापार में काबू किया गया।
हैती में राष्ट्रपति जोवेनल मौएसे की हत्या के बाद आपातस्थिति की घोषणा

हैती में राष्ट्रपति जोवेनल मौएसे की हत्या के बाद आपातस्थिति की घोषणा

हैती: हैती में राष्ट्रपति जोवेमल मोयसे की हत्या के बाद आपात स्थिति की घोषणा की गई है। राष्ट्रपति और उनकी पत्नी‍ पर राजधानी पोर्त-उ-प्रिंस में उनके निवास पर एक हमले में गोली मार दी गई। राष्ट्र पति की तत्कापल ही मौत हो गई और उनकी पत्नी घायल हो गई हैं। अंतरिम प्रधानमंत्री क्लारउडे जोसेफ ने शांति बनाये रखने की अपील करते हुए कहा कि अज्ञात बंदूकध‍ारियों ने राष्ट्रेपति के घर में घुसकर गोली मार दी। उन्होंने कहा कि हैती में पुलिस और सेना सुरक्षा के नियंत्रण में है। श्री जोसेफ ने बताया कि हमलावर विदेशी थे और अंग्रेजी तथा स्पे निश भाषा बोल रहे थे।
उन्होंने हत्याब की अंतर्राष्ट्रीय जांच का अनुरोध किया है। उन्हों ने कहा कि अगले साल होने वाले चुनाव निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होंगे और वे राष्ट्रीपति मोइजे के सहयोगियों तथा समान विचारधारा वाले दलों के साथ मिलकर काम करेंगे। संयुक्त राष्ट्रक महासचिव अंतोनियो गुतरस ने इस हत्याा की कड़ी निंदा की है और साजिश रचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का जोर दिया है। संयुक्तय राष्ट्रक सुरक्षा परिषद की आज हैती के बारे में आपात बैठक होगी।

  बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: युवकों को हुस्न के जाल में फंसाती थी लड़कियां

बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: युवकों को हुस्न के जाल में फंसाती थी लड़कियां

कश्मीर। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के तेंगपोरा इलाके में एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। श्रीनगर शहर के तेंगपोरा इलाके में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इलाके में देह व्यापार का धंधा चलाने वाली पांच युवतिओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । आरोपी महिलाओं और युवतियों को थाना रामबाग को सौंप दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार युवतियों और महिलाओं के घर नौगाम, तिब्बती कॉलोनी हवाल, अरिपाल त्राल, नानिल अनंतनाग और खालापोरा दलगेट हैं।

पुलिस ने बताया कि थाना बटामालू में अनैतिक व्यापार  रोकथाम अधिनियम की धारा 3, 4, 5, 7 के तहत प्राथमिकी संख्या 107/2021 दर्ज की गई है । पुलिस युवतिओं से उनके रेगुलर ग्राहकों के संबंध में पतासाजी कर रही है। पुलिस ने इस मामले में संलिप्त कुछ अन्य लोगों को जांच उपरांत कार्रवाई करने की बात कही है। 
 घास काट रही महिला से आ टकराया प्लेन: महिला की मौत से सदमे में पायलट

घास काट रही महिला से आ टकराया प्लेन: महिला की मौत से सदमे में पायलट

नई दिल्ली। 27 साल की एक महिला दोपहर के लगभग 1 बजे मोंटरियाल में मौजूद सेंट-स्पिरिट एयरफील्ड के पास ट्रैक्टर चलाकर घास काटने का काम कर रही थी कि तभी पीछे से एक छोटे प्लेन ने इस महिला को जोरदार टक्कर मार दी। ये एयरफील्ड मोंटरियाल शहर से 35 मील दूर है।

दरअसल, महिला उस कंपनी के साथ काम करती थी जो इस एयरफील्ड को मेंटेन करने का काम करती है, इस घटना के बाद महिला को अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। वही इस मामले में पायलट को चोट नहीं आई लेकिन वे इस हादसे के बाद काफी सदमे में है। पुलिस के अनुसार जब यह घटना हुई ये महिला ट्रैक्टर पर बैठकर घास काटने का काम कर रही थी।

मार्क ने आगे कहा कि ये प्लेन चीन द्वारा निर्मित नेनचेंग सीजे-6 है और इस विमान के विंग का जो हिस्सा महिला से टकराया था, उस पर डैमेज को भी देखा जा सकता है, ये एक प्राइवेट प्लेन था और इस प्लेन का मालिक उड़ाने वाला पायलट ही था। वहीं एयरफील्ड के पास रहने वाले एक शख्स ने सीटीवी के साथ बातचीत में कहा कि जब आप सुनते हो कि किसी व्यक्ति पर बिजली गिर गई तो वो काफी परेशान करने वाला होता है लेकिन किसी इंसान पर प्लेन गिर जाए? ऐसा मैंने पहली बार सुना है और मुझे इस पर विश्वास नहीं हो रहा है।


ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड के जांचकर्ता साइमन पियरे ने सीटीवी को कहा कि हम इस मामले की जांच कर रहे हैं और अभी इस संबंध में कुछ भी कहना काफी जल्दी होगा, इसलिए हम पूरे मामले की जांच-पड़ताल करने के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंच सकते हैं। ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड ऑफ कनाडा के मुताबिक उस समय विजिबिलिटी में कोई समस्या नहीं थी और मौसम भी प्लेन उड़ाने के अनुकूल था। एजेंसी के अनुसार, साल 2020 में ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड ने 170 एयर ट्रांसपोर्ट एक्सीडेंट दर्ज किए थे, इनमें से 114 एक्सीडेंट्स में प्राइवेट प्लेन शामिल थे।