Samsung के हाल ही में लॉन्च हुए स्मार्टफोन Samsung Galaxy S21 Ultra 5G को बेस्ट स्मार्टफोन के अवार्ड से समानित किया गया है। इस फोन को मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) 2021 के दौरान ग्लोबल मोबाइल अवार्ड्स (GLOMO अवार्ड्स) में सर्वश्रेष्ठ स्मार्टफोन श्रेणी जीती है। बता दें कि GLOMO अवार्ड्स हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर और सेवाओं के लिए पहचाने जाते हैं। आइए आपको बताते हैं कि Galaxy S21 Ultra 5G की किन स्मार्टफोन्स से भी टक्कर और किस आधार पर इसे मिला बेस्ट फोन का अवार्ड:
Galaxy S21 Ultra 5G इन स्मार्टफोन्स के साथ थी टक्कर
बेस्ट स्मार्टफोन हासिल करने की लिस्ट में Apple iphone 12 Pro Max, OnePlus 9 Pro और Xiaomi Mi 11 Ultra स्मार्टफोन शामिल थे। इन सब फोन्स को पीछे छोड़ Galaxy S21 Ultra 5G ने बेस्ट स्मार्टफोन का अवार्ड जीता।
इन चीजों के आधार पर Galaxy S21 Ultra को मिली जीत
आपको बता दें कि मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2021 के ज्यूरी ने बेस्ट फोन को चुनते वक्त इन बातों का ध्यान रखा था: डिवाइस परफॉर्मेंस और फॉर्म फैक्टर्स, फिजिकल डिजाइन और इनोवेशन, फंक्शनैलिटी और फीचर्स के मामले में कितना काम का है प्रोडक्ट, कीमत और वैल्यू फॉर मनी, ऑन-गोइंग कमिटमेंट ऑन सपोर्ट जैसे सॉफ्टवेयर अपग्रेड, जेन्यूइन न्यू इनोवेशन को जोड़ा जाना जैसे फॉर्म फैक्टर, टेक्नोलॉजी, फीचर्स, यूजर एक्सपीरियंस, क्वालिटी और रिलायबिलिटी।
Samsung Galaxy S21 Ultra 5G में मौजूद हैं ये खास फीचर्स
Samsung Galaxy S21 Ultra 5G को सभी सेगमेंट में बेस्ट स्मार्टफोन का खिताब मिल गया है। फोन में शानदार एमोलेड डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में 6.8 इंच की डिस्प्ले दी गई है। इसमें गोरिल्ला ग्लास Victus का प्रोटेक्शन दिया गया है। ये फोन S-Pen stylus सपोर्ट के साथ आता है। फोन में क्वाड रियर कैमरा मौजूद है। फोन का मेन कैमरा 108MP का है। इसके अलावा फोन में एक वाइड एंगल लेंस और दो टेलिफोटो लेंस का सपोर्ट दिया गया है। Galaxy S21 Ultra स्मार्टफोन में Snapdragon 888 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। फोन एंड्राइड 11 बेस्ड One UI3 पर काम करता है। स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जिसे 25W फास्ट चार्जर की मदद से चार्ज किया जा सकेगा।
पेट्रोल और डीजल के साथ-साथ LPG गैस सिलेंडर की कीमतें भी लगातार बढ़ती जा रही है। इस महीने यानी जुलाई में सिलेंडर की कीमत 25 रुपये बढ़ गई है। बता दें मई व जून में घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया था। इसके बाद अब LPG सिलेंडर का प्राइस 834.50 रुपये हो गया है। लेकिन इस परेशानी की घड़ी में Paytm अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा दे रहा है। Paytm के इस शानदार ऑफर के तहत सिलेंडर खरीदने और आपको 900 रुपये की छूट मिल जाएगी। इसके अलावा Paytm एक ऐसा फीचर भी लाया है जिसके जरिए यूजर बुकिंग के कई घंटे बाद भी दूसरे प्लेटफॉर्म से सिलेंडर का पेमेंट कर सकते। आइए आपको बताते हैं कि इस ऑफर से जुड़ी सभी नियम और शर्तों के बारे में, साथ ही ये भी जानते हैं की कैसे आप Paytm से सिलेंडर बुक कर सकते हैं।
जानिए क्या है क्या है Paytm का ये ऑफर
मंहगाई के इस दौर में पेटीएम ग्राहकों को एलपीजी गैस सिलेंडर की बुकिंग पर कैशबैक दे रहा हैं। अगर आप पहली बार सिलेंडर की बुक कर रहे हैं तो आपको 3 सिलेंडर बुक करने पर 900 रुपए वापस मिल सकते हैं। इसके अलावा ग्राहक को हर सिलेंडर की बुकिंग पर पेटीएम फर्स्ट पॉइंट्स मिलेंगे, जिसे ग्राहक अपने वॉलेट बैलेंस से रूप में रीडिम करा सकेंगे। बुकिंग के 24 घंटे के भीतर आपको कैशबैक का स्क्रैच कार्ड मिल जाएगा। इस स्क्रैच कार्ड को 7 दिन के भीतर इस्तेमाल करना होगा। अगर आप उस समय स्क्रैच कार्ड को नहीं खोल पाते हैं तो आप बाद में Cashback and Offers Section में जाकर इसे खोल सकते हैं। Paytm का यह ऑफर 3 प्रमुख एलपीजी कंपनी- इंडेन, एचपी और भारत गैस की बुकिंग पर लागू है।
900 रुपये का कैशबैक पाने के लिए इस तरह बुक करें अपना सिलेंडर
अगर आप इस ऑफर का फायदा उठाना चाहते हैं तो सबसे पहले आपके पास फोन में Paytm App होना चाहिए, ऐप नहीं है तो उसे पहले डाउनलोड कर लें। अब फोन पर पेटीएम ऐप खोलें। लॉगइन करने के बाद होम पेज पर Show more ऑप्शन पर टैप करें। इसके बाद 'Recharge and Pay Bills' सेक्शन पर जाएं। वहां अब आपको 'Book a Cylinder' ऑप्शन लिखा दिखेगा उस पर क्लिक करने। भारत गैस, एचपी गैस या इंडेन में से अपना गैस प्रोवाइडर चुनें। इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या अपना LPG ID दर्ज करें। इसके बाद Proceed बटन पर क्लिक कर पेमेंट करें। अब गैस कंपनी के पास दर्ज आपके दिए गए पते पर गैस सिलेंडर डिलिवर हो जाएगा और आपके पास स्क्रैच कार्ड आ जाएगा।
हम आपने पाठकों को स्मार्टफोन्स पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में बताते रहते हैं। आज भी हम आपको एक शानदार फोन के बारे में बता रहे हैं जिसे कम कीमत में खरीदने का मौका है। यह OPPO A52 स्मार्टफोन है, जिसे 3500 रुपये तक कम में खरीदा जा सकता है। फोन में 6 जीबी की रैम, चार रियर कैमरा और 5000mAH की बैटरी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। तो आइए जानते हैं फोन के बारे में ज्यादा डीटेल्स
क्या है कीमत और ऑफर
फोन 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। लॉन्चिंग के समय इस वेरिएंट की कीमत 16,990 रुपये थी। हालांकि फिलहाल इस फोन को अमेजन इंडिया पर 14,990 रुपये में बेचा जा रहा है। इतना ही नहीं, फोन पर Yes Bank और Bank of Baroda के क्रेडिट कार्ड ईएमआई पर 1500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल रहा है। यानी कुल मिलाकर इसे लॉन्च प्राइस से 3500 रुपये तक कम में खरीदा जा सकेगा।
Oppo A52 के स्पेसिफिकेशंस
ओप्पो ए52 स्मार्टफोन में 6.5 इंच का IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है। यह डिस्प्ले फुलएचडी+ रिजोल्यूशन और पंच-होल कटआउट के साथ आता है। फोन में 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ Snapdragon 665 प्रोसेसर मिलता है। फोन एंड्रॉइड 10 आधारित ColorOS 7.1 के साथ आता है। यह दो कलर ऑप्शन- ब्लैक और व्हाइट में आता है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में चार रियर कैमरा दिया गया है। इसमें 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर मिलता है। सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन की स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
टेलिकॉम कंपनी वोडाफोन-आइडिया यानी Vi अपने यूजर्स के लिए दो सस्ते प्लान लेकर आई है। लॉन्च हुए ये प्लान 99 रुपये और 109 रुपये के हैं। कंपनी इन सस्ते प्लान में यूजर्स को बेस्ट बेनिफिट ऑफर कर रही है। दोनों प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डेटा भी ऑफर किया जा रहा है। Vi के ये प्लान रिलायंस जियो के 98 रुपये और एयरटेल के 129 रुपये वाले प्लान को टक्कर देते हैं। आइए डीटेल में जानते हैं Vi के नए प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स के बारे में।
वोडाफोन-आइडिया का 98 रुपये वाला प्लान
Vi का यह प्लान 18 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में कंपनी इंटरनेट यूसेज के लिए 1जीबी डेटा दे रही है। खास बात है कि इस प्लान में सब्सक्राइबर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग बेनिफिट भी दिया जा रहा है। हालांकि, इस प्लान में कंपनी फ्री एसएमएस बेनिफिट नहीं दे रही है।
वोडाफोन-आइडिया का 109 रुपये वाला प्लान
वोडाफोन-आइडिया के इस प्लान में आपको 20 दिन की वैलिडिटी मिलेगी। डेटा की बात करें तो इस प्लान में भी आपको 99 रुपये वाले प्लान की तरह 1जीबी डेटा मिलेगा। प्लान के सब्सक्राइबर्स देशभर में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते हैं। प्लान में कंपनी फ्री एसएमएस बेनिफिट नहीं दे रही।
रिलायंस जियो का 98 रुपये वाला प्लान
कंपनी ने इस प्लान को पिछले साल बंद कर दिया था। हालांकि, इसकी पॉप्युलैरिटी को देखते हुए जियो ने इसे मई 2021 से फिर से उपलब्ध करा दिया। 14 दिन की वैलिडिटी वाले इस प्लान में कंपनी टोटल 1.5जीबी डेटा ऑफर करती है। इसके साथ ही प्लान के सब्सक्राइबर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग का भी फायदा मिलता है।
एयरटेल का 129 रुपये वाला प्लान
एयरटेल का यह प्लान 24 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। प्लान में कंपनी अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ पूरे वैलिडिटी पीरियड के लिए 1जीबी डेटा ऑफर कर रही है। प्लान की खास बात है कि इसमें 300 फ्री एसएमएस भी मिलते हैं। प्लान में मिलने वाले अडिशनल बेनिफिट में फ्री हेलोट्यून्स, विंक म्यूजिक और एयरटेल एक्सट्रीम प्लस के साथ ऐमजॉन प्राइम का भी फ्री ऐक्सेस मिलता है।
WhatsApp अपने यूजर्स के चैटिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए जबर्दस्त फीचर रोलआउट कर रहा है। View Once नाम से रोलआउट हो रहे इस फीचर की मदद से यूजर चैट में भेजे गए फोटो को ऑटोमैटिकली डिलीट कर सकेंगे। यह फीचर इंस्टाग्राम के एक्सपायरिंग मीडिया फीचर की तरह काम करता है। आइए जानते हैं डीटेल।
फोन की गैलेरी से सेंड करें डिसअपियरिंग फोटो
WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार यह फीचर अभी वॉट्सऐप बीटा के ऐंड्रॉयड यूजर्स के लिए रिलीज किया गया है। शेयर किए गए स्क्रीनशॉट के अनुसार यूजर फोन की गैलेरी से ही डिसअपियरिंग फोटो सेंड कर सकेंगे। फोटो सेलेक्ट करने के बाद यूजर को घड़ी जैसे दिखने वाले आइकन पर टैप करना होगा। यह ऑप्शन आपको फोटो भेजते वक्त कैप्शन बार के बगल में दिखेगा।
वीडियो और GIFs के लिए भी कर सकते हैं इस्तेमाल
वॉट्सऐप के View Once फीचर का इस्तेमाल फोटो के अलावा वीडियो और GIFs के लिए भी किया जा सकता है। अगर आप बीटा यूजर हैं तो वॉट्सऐप का यह फीचर आपको चैटिंग के दौरान फोटो शेयर करते वक्त दिख जाएगा। इस फीचर को यूज करने के लिए आपको अपना वॉट्सऐप बीटा वर्जन नंबर 2.21.14.3 से अपडेट करना होगा।
रीड रिसीट डिसेबल से नहीं पड़ेगा फर्क
रिपोर्ट्स की मानें तो अगर यूजर रीड रिसीट (read receipts) को डिसेबल रखते हैं, तो भी View Once फीचर के साथ भेजे गए मेसेज को ओपन करने पर उन्हें पता चल जाएगा कि रिसीवर ने फोटो देखा है या नहीं। वहीं, अगर आप ग्रुप में डिसअपियरिंग फोटो को सेंड करते हैं, तो आपको ग्रुप मेंबर्स के फोटो ओपन करने के बारे में पता चल जाएगा।
रिसीवर रख सकतें है फोटो का स्क्रीनशॉट
ध्यान देने वाली बात यह है कि ग्रुप के मेंबर या कोई भी कॉन्टैक्ट जिसे आप डिसअपियरिंग फोटो भेजते हैं, तो वह इसका स्क्रीनशॉट लेकर उसे फोन में सेव रख सकते है। वॉट्सऐप भी यूजर्स को स्क्रीनशॉट लिए जाने का कोई नोटिफिकेशन नहीं देता। ऐसे में वॉट्सऐप View Once फीचर कितना कारगर साबित हो पाता है, यह देखना दिलचस्प होगा।
जल्द रोलआउट होगा स्टेबल वर्जन
View Once फीचर के साथ भेजे गए मेसेज को किसने ओपन किया और देखा है इसकी जानकारी वॉट्सऐप के 'Message Info' सेक्शन में जाकर देख सकते हैं। WABetaInfo के अनुसार वॉट्सऐप ग्रुप में कॉमन ब्लॉक्ड कॉन्टैक्ट भी व्यू वंस फोटो और वीडिओ को देख सकते हैं। कंपनी इस फीचर की बीटा टेस्टिंग कर रही है और आने वाले दिनों में इसके स्टेबल वर्जन को ग्लोबल यूजर्स के लिए रोलआउट कर दिया जाएगा।
WhatsApp is rolling out photos and videos set to view once on Android today!
— WABetaInfo (@WABetaInfo) June 29, 2021
You can finally send photos and videos set to view once if you're an Android beta tester!https://t.co/DtcJe4YUxX
देश की बड़ी टेलिकॉम कंपनियों में शामिल Reliance Jio, Vodafone Idea और Airtel ने अपने ग्राहकों को काफी बड़ा झटका दिया है। दरअसल इन तीनों कंपनियों ने अपने सस्ते प्लान्स से SMS बेनिफिट्स हटा (Removing SMS Benefits) दिए हैं। जिसके बारे में काफी कम लोगों ने ध्यान दिया है। लेकिन आज हम आपको इसी बारे में बता रहे हैं। सरल शब्दों में कहें तो प्रॉफिट में रहने के लिए कंपनियां इस नए प्लान को फॉलो कर रही हैं, जिसकी वजह से वह फ्री SMS बेनिफिट को सभी सस्ते प्लान्स से हटा रही हैं। आइए आपको बताते हैं कि अभी आपको जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के कौन-कौन से प्लान के साथ एसएमएस सुविधा नहीं मिल रही है।
Jio के 98 रुपये वाले प्लान के साथ नहीं मिलेंगे फ्री SMS
सबसे पहले बात करते हैं रिलायंस जियो कि, आपको याद दिलाने के लिए बता दें कि Jio हाल ही में अपने 98 रुपये वाले प्लान को दोबारा लॉन्च किया है। प्लान के साथ, यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और Jio ऐप्स सब्सक्रिप्शन के साथ 14 दिनों के लिए रोजाना 1.5GB डेटा मिल रहा है। लेकिन इस प्लान के साथ फ्री SMS बेनिफिट शामिल नहीं है।
Vodafone Idea ने 99 और 109 रुपये प्लान में SMS नहीं
वोडाफोन आइडिया ने हाल ही में 99 रुपये और 109 रुपये के दो नए प्लान पेश किए हैं। जहां Vi 99 रुपये वाले प्लान के साथ यूजर्स को 18 दिनों के लिए फ्री कॉलिंग और 1GB डेटा दे रहा है। वहीं 109 रुपये वाले प्लान के साथ ग्राहकों को 1GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग 20 दिनों के लिए उपलब्ध कराए जा रहे हैं। यानी की इस प्लान की वैलिडिटी 20 दिन की होगी। लेकिन इन दोनों प्लान्स के साथ भी फ्री एसएमएस की सुविधा नहीं दी जा रही है।
Airtel के इस प्लान के साथ नहीं मिलती है एसएमएस सुविधा
भारती एयरटेल केवल 100 रुपये से कम का एक ही प्रीपेड प्लान ऑफर करता है, और यह प्लान 19 रुपये का है। एयरटेल के 19 रुपये के प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 2 दिनों के लिए 200MB डेटा का लाभ मिलता है। यह प्लान भी किसी एसएमएस बेनिफिट के साथ नहीं आता है।
नई दिल्ली. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी के कारण भारतीय सर्राफा बाजार में भी हफ्ते के दूसरे ही कारोबारी दिन यानी 29 जून 2021 को सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई है. वहीं, चांदी की कीमत में भी आज कमी आई है. पिछले कारोबारी सत्र के दौरान दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 46,256 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. वहीं, चांदी 68,148 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुई थी. अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड के दाम में आज गिरावट दर्ज की गई, जबकि चांदी की कीमतों में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ.
नई दिल्ली, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए कई राहत पैकेज की घोषणा की। उन्होंने कोरोना महामारी के बीच स्वास्थ्य क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए पब्लिक हेल्थ के लिए 23,220 करोड़ रुपयों के बड़े पैकेज की घोषणा की। केंद्र के इस कदम के साथ ही महामारी के समय में इमरजेंसी हेल्थ सर्विसेस को बढ़ावा मिलेगा।
इसके साथ ही सीतारमण ने हेल्थकेयर सेक्टर के लिएए 50 हजार करोड़ रुपये का ऐलान भी किया। यह महामारी के बीच स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ा है एक राहत पैकेज है, जिसके तहत मेडिकल सेक्टर को लोन गारंटी दी जाएगी।
इसके साथ ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कोविड-19 प्रभावित क्षेत्रों के लिए 1.1 लाख करोड़ रुपये की ऋण गारंटी योजना की भी घोषणा की है। कोरोना महामारी से बुरी तरह प्रभावित हुई अर्थव्यवस्था में नई जान फूंकने के लिए केंद्र सरकार ने एक राहत के तौर पर इस पैकेज का ऐलान किया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी।
Bank Holidays July 2021: जुलाई में अलग-अलग त्योहारों की वजह से 15 दिन बैंक बंद रहेंगे। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के अनुसार रथयात्रा, भानु जयंती, बकरीद, केर पूजा जैसे त्यौहारों के कारण बैंक बंद रहेंगे। जुलाई में पहला त्यौहार 12 तारीख को है। इस दिन इम्फाल, भुवनेश्वर में रथयात्रा को बहुत ही धूम-धाम से मनाया जाता है। जिसकी वजह से यहां बैंक कर्मियों का अवकाश रहेगा। वहीं, महीने की आखिरी छुट्टी केर पूजा की वजह से रहेगी। आइए जानते हैं कि जुलाई में बैंक कब-कब बंद रहेंगे।
4 जुलाई को रविवार की वजह से बैंक बंद रहेंगे।
10 जुलाई - 11 जुलाई - शनिवार और रविवार की वजह से बैंक बंद रहेंगे।
12 जुलाई- रथ-यात्रा त्यौहार के कारण भुवनेश्वर और इम्फाल में बैंक बंद रहेंगे।
13 जुलाई- भानु जयंती की वजह से गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे।
14 जुलाई - दुरुकपा तेस्ची त्यौहार के कारण गंगटोक में बैंकों का सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
16 जुलाई - देहरादून के बैंक हरेला त्यौहार के कारण इस दिन बंद रहेंगे।
17 जुलाई - खर्ची पूजा के कारण अगरतला- शिलांग के बैंक बंद रहेंगे।
18 जुलाई- रविवार की साप्ताहिक छुट्टी
19 जुलाई- Guru Rimpoche's Thungakar के गंगटोक में इस दिन बैंक बंद रहते हैं।
20 जुलाई- बकरीद के कारण जम्मू, श्रीनगर, त्रिवेंद्रम के बैंक बंद रहेंगे।
21 जुलाई- अगरतला, अहमदाबाद, बेंगलुरू, भोपाल, चंडीगढ़, चेन्नई, कोलकाता, देहरादून, गुवाहाटी, हैदराबाद, पटना, रायपुर, न्यू दिल्ली, पणजी, रांची में बकरीद का त्यौहार 21 जुलाई को मनाया जाएगा। इस वजह से बैंक यहां बंद रहेंगे।
24 जुलाई - 25 जुलाई - शनिवार और रविवार की वजह से बैंक बंद रहेंगे।
31 जुलाई - केरा पूजा की वजह से इस दिन अगरतला में बैंक बंद रहेंगे।
मुंबई। रिलायंस इंडस्ट्रीज की आज 44वीं एजीएम हो रही है। एजीएम के दौरान रिलायंस कई बड़े ऐलान कर सकती हैं। एजीएम में मुकेश अंबानी ऑयल टु केमिकल कारोबार और कंज्यूमर-फेसिंग रिटेल और टेलकॉम बिजनेस में बड़े ऐलान करते हैं। इसमें वह सऊदी अरामको के साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ऑयल-टु-केमिकल कारोबार में 20 फीसदी हिस्सेदारी बेचने के लिए लंबे समय से चल रहे 15 अरब डॉलर के सौदे पर स्थिति स्पष्ट कर सकते हैं।

















