रायपुर । छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष उत्तम गोलछा , कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी ,विक्रम सिंहदेव, राम मंधान, मनमोहन अग्रवाल ने बताया कि छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की बैठक में आज संरक्षकगण सर्वश्री आसुदामल वाधवानी, महेन्द्र धाड़ीवाल, भारामल मथानी, हनुमान प्रसाद अग्रवाल, मदन जैन, हरभजन सिंह होरा एवं चेयरमेन यू.एन अग्रवाल का शाल एवं पुष्पगुच्छ से सम्मान किया गया।
श्री पारवानी ने चेम्बर के द्वारा चार महीनों में किये गये कार्याें का उल्लेख करते हुए संरक्षक मंडल को जानकारी दी कि चेम्बर द्वारा व्यापारिक हित में हेल्प डेस्क लगाया गया। कोविड 19 के लिये जागरूकता अभियान, लाकडाउन में व्यापार खुलवाने की समय सीमा को बढ़वाये एवं चरणबद्ध तरीके से सभी प्रकार के व्यापार को खुलवाया गया, 100 प्रतिशत वैक्सीनेशन का लक्ष्य। मुख्यमंत्री जी से 4 बार विडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से बैठक हुई, मुख्यमंत्री जी ने हमारे सुझाव को हमेशा स्वीकार किया जिसके लिये हम उनका धन्यवाद करते हैं।
प्रदेश अध्यक्ष श्री पारवानी ने कहा कि जीएसटी एवं इनकम टैक्स में कंपलायंस बढ़ने एवं भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा करेंट एकाउंट खाता बंद करने के मुद्दे की बात उठाई गई। दाल के स्टाक सीमा में बढ़ोतरी हुई । ट्रेडर्स को एमएसएमई में बेनिफिट, ई-कामर्स में कर्नाटक हाईकोर्ट ने व्यापारिक हित में आदेश पारित किया। कोविड-19 के तीसरही लहर आने के पहले चेम्बर द्वारा 100 प्रतिशत वैक्सीनेशन का कार्य किया गया।
संरक्षक मंडल ने चेम्बर द्वारा किये गये उपरोक्त कार्य की सराहना की गई।
बैठक का संचालन चेम्बर महामंत्री अजय भसीन ने किया एवं कोषाध्यक्ष श्री उत्तमचंद गोलछा ने चेम्बर के आय-व्यय की जानकारी दी।
बैठक में प्रमुख रूप से संरक्षकगण- आसुदामल वाधवानी, महेन्द्र धाड़ीवाल, भारामल मथानी, हनुमान प्रसाद अग्रवाल, मदन जैन, भजन सिंह होरा एवं चेयरमेन यू.एन अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष उत्तमचंद गोलछा, कार्यकारी अध्यक्ष कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी ,विक्रम सिंहदेव, राम मंधान, मनमोहन अग्रवाल, कार्यालय प्रभारी नरेश गंगवानी, उद्याग चेम्बर अध्यक्ष अश्विन गर्ग प्रमुख रूप उसे उपस्थित थे।
मुंबई: सप्ताहांत सोना तथा चांदी में ग्राहकी कमजोर रही इससे भाव नरमी लिए बताए गए। बीते सप्ताह में सोना 250 रुपये तथा चांदी 700 रुपये सस्ती बिकी। कारोबार की शुरुआत में सोना 49400 रुपये पर खुलने के बाद कारोबार के अंतिम दिन 49150 रुपये प्रति दस ग्राम होकर थमा। चांदी में व्यापार की शुरुआत 69200 रुपये पर हुई वहीं अंतिम दिन सौदे 68500 रुपये के स्तर हुए।
कामकाज में सोना ऊंचे में 49550 नीचे में 48800 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका। व्यापार में चांदी ऊपर में 69250 तथा नीचे 68100 रुपये प्रति किलोग्राम बिकी। शनिवार को विदेशी बाजार में सोना 1807 डॉलर तथा चांदी 2515 सेन्ट प्रति औंस बिकी।
लखनऊ । भारत में इथेनॉल के सबसे बड़े उत्पादक के रूप में उत्तर प्रदेश का नाम पहले नंबर पर आया है। राज्य भर में स्थापित 54 डिस्टिलरी में कुल 58 करोड़ लीटर इथेनॉल का उत्पादन किया गया है।
सरकार के प्रवक्ता के अनुसार, राज्य ने वर्ष 2020-21 में 58 करोड़ लीटर इथेनॉल का निर्माण किया है, जो कि एक विलायक है। पर्यावरणीय उद्देश्यों के लिए अनिवार्य रूप से इसे पेट्रोल के साथ मिलाया जाता है।
किसानों को बड़ी राहत देते हुए इथेनॉल की बिक्री से गन्ना किसानों के खातों में 864 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भुगतान किया गया।
पेट्रोल में इथेनॉल मिलाकर उत्तर प्रदेश सरकार भारत के विदेशी मुद्रा भंडार के कुल 75.58 मिलियन डॉलर की बचत करने में सक्षम रही है, जिससे कोरोना की इस मुश्किल घड़ी में अर्थव्यवस्था को काफी राहत पहुंची है।
इथेनॉल एक प्रकार का अल्कोहल है जिसे पेट्रोल के साथ मिलाया जाता है वाहनों में ईंधन के रूप में उपयोग किया जाता है। पर्यावरण विशेषज्ञों के मुताबिक, पेट्रोल में इथेनॉल मिलाने से कार्बन मोनोऑक्साइड प्रदूषण 35 फीसदी तक कम हो सकती है।
गौरतलब है कि चीनी मिलों अन्य इकाइयों की भट्टियों ने रिकॉर्ड 1.77 करोड़ लीटर सैनिटाइजर का उत्पादन किया था, जिसकी आपूर्ति न केवल राज्य के भीतर, बल्कि अन्य राज्यों में भी की गई थी।
नई दिल्ली । राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने शनिवार को राष्ट्रपति भवन में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की नई शाखा का उद्घाटन किया। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है। राष्ट्रपति भवन परिसर में यह एसबीआई की पहली शाखा है। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान के अनुसार एसबीआई की शाखा में पहले ग्राहक स्वयं राष्ट्रपति कोविंद रहे। उनका खाता खोलने के बाद बैंक ने उन्हें पासबुक भी दी। इस मौके पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री डॉ. भागवत किशन राव और एसबीआई के चेयरमैन दिनेश खारा मौजूद थे। इस शाखा की कुछ महत्वपूर्ण खूबियों के तहत इसमें विभिन्न प्रक्रियाओं के लिए पूरी तरह डिजिटलीकरण की नीति अपनाई गई है। इस शाखा में एक छत के नीचे सभी वित्तीय सेवाएं उपलब्ध हैं। इसके अलावा यह शाखा नवीनतम डिजिटल सुविधाओं मसलन वीडियो केवाईसी, ऑटोमेटेड नकद जमा एवं निकासी मशीन और पासबुक प्रिटिंग मशीन से लैस है। बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति भवन परिसर में स्थित इस शाखा का इस्तेमाल वे लोग भी कर सकेंगे जो राष्ट्रपति एस्टेट के निवासी नहीं हैं। एसबीआई देश का सबसे बड़ा बैंक है।
मुंबई। विदेशों में दोनों कीमती धातुओं में नरमी के दबाव में घरेलू स्तर पर सोने और चाँदी के भाव टूट गये। एमसीएक्स वायदा बाजार में सोना 189 रुपये यानी 0.40 प्रतिशत फिसलकर 47,445 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। सोना मिनी भी 154 रुपये की गिरावट के साथ 47,470 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा।
रायपुर। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के चेयरमेन मगेलाल मालू, अमर गिदवानी, प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी, कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव, परमानन्द जैन, वाशु माखीजा, महामंत्री सुरिन्द्रर सिंह, कार्यकारी महामंत्री भरत जैन, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल एवं मीड़िया प्रभारी संजय चौंबे ने बताया कि आज कैट सी.जी. चैप्टर द्वारा एक व्यापारी एक पेड़ अभियान के तहत तेंदुआ औद्योगिक क्षेत्र में इमदादी रेजिन एवं पॉपुलर पेंट्स में वृहत वृक्षारोपण किया गया ।
इसी कड़ी में कैट सी.जी. चैप्टर के प्रदेश अध्यक्ष श्री जितेन्द्र दोशी ने कहा कि कैट सी जी चैप्टर के एक व्यापारी एक पेड़ अभियान को गति देते हुए आज तेंदुआ औद्योगिक क्षेत्र में इमदादी रेजिन एवं पॉपुलर पेंट्स में वृहत वृक्षारोपण किया गया । उन्होनें ने कहा कि पेड़ों को धरती पर ऑक्सीजन का इकलौता एवं श्रेष्ठ स्त्रोत माना जाता है। जब तक पर्यावरण में ऑक्सीजन नहीं होगी तो किसी भी प्लांट में जरूरत के लिए ऑक्सीजन का उत्पादन करना मुश्किल काम है, इसलिए बहुत जरूरी है कि हम पेड़ों को लगाने पर जोर दें और इसी उद्देश्य के साथ कैट ने इस अभियान को देश भर में शुरू किया है।
श्री दोशी ने ’एक व्यापारी -एक पेड़ ’ पर जोर देते हुए कैट सी.जी. चैप्टर ने प्रदेश भर के व्यापारियों से अपील की है कि वो एक पौधा अपने घरों में एवं एक पौधा अपनी दूकान पर अवश्य लगाएं वहीं कैट सी.जी.चैप्टर ने सभी उद्योगों से भी आग्रह किया है की वो अपने कारखानों में ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाने पर जोर दें ।
वृहत वृक्षारोपण में कैट के पदाधिकारी एवं व्यापारी संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे : - संजय मेहरा (अध्यक्ष सी.जी. पेन्ट एसोसियेशन), शब्बीर भाई, मनसूर भाई, अमित विपानी, जितेन्द्र दोशी, सुरिन्दर सिंह, मोहन वर्ल्यानी, (संयोजक वृक्षारोपण) राकेश अग्रवाल, अवनीत सिह, एवं अन्य व्यापारीगण आदि।
सोने-चांदी के रेट में गिरावट आज थम गई है। सर्राफा बाजार में आज यानी शुक्रवार को सोने का हाजिर भाव 252 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हो गया है, जबकि चांदी में 579 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी देखी जा रही है। शुक्रवार को गुरुवार के मुकाबले 24 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत अब 47922 रुपये पर पहुंच गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी ताजा रेट्स के मुताबिक अब 23 कैरेट गोल्ड की कीमत 47730 रुपये पर आ पहुंच गई है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड 43897 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव से बिक रहा है। जबकि, 18 कैरेट सोने का भाव भी अब 35942 रुपये हो गया है।
बता दें, इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है। वहीं मार्केट के विशेषज्ञों का कहना है कि इस दिवाली तक सोने का दाम 55 हजार पर पहुंच सकता है। हालांकि, सोना अपने ऑल टाइम हाई 56254 रुपये से अभी भी करीब 8332 रुपये सस्ता है।
जयपुर: राज्य सरकार राजस्थान में कर चोरी करने वाले लोगो के खिलाफ सूचना देने वाले लोगों को प्रोत्साहित करेगी, इसके लिए राज्य राजस्व आसूचना निदेशालय यानि एसडीआरआई में संचालित मुखबिर प्रोत्साहन योजना (Informant Incentive Scheme) को राजस्व अर्जन से जुड़े दूसरे विभागों में भी लागू करने की तैयारी की जा रही है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्व अर्जन से जुड़े राज्य सरकार के सभी विभागों में इस योजना को लागू करने की मंजूरी दी है. योजना के तहत आम लोगों के साथ ही सरकारी कार्मिक या अधिकारी भी मुखबिर के रूप में प्रोत्साहन राशि पाने के हकदार होंगे. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य बजट 2021-22 में इस संबंध में घोषणा की थी।
योजना के तहत कर चोरी से संबंधित सूचना ऑनलाइन पोर्टल या 24 x7 टेलीफोन हेल्पलाइन के मध्याम से दी जा सकेगी. इसके साथ ही किसी भी प्राधिकारी को व्यक्तिगत रूप से मिलकर या संचार के अन्य साधनों जैसे पत्र, फोन, ई-मेल, सीडी, डीवीडी, पेन ड्राइव, एसएमएस या व्हाट्सएप मैसेज के माध्यम से भी सूचना दी जा सकेगी. मुखबिर को दी जाने वाली अंतरिम प्रोत्साहन राशि की सीमा अधिकतम एक लाख रुपये नकद तक होगी जबकि अंतिम प्रोत्साहन राशि की सीमा अधिकतम 25 लाख रुपये तक होगी।
अलग-अलग योजनाओं का होगा समावेश
अभी राजस्व से जुड़े अलग-अलग विभागों में अलग-अलग मुखबिर प्रोत्साहन योजनाएं संचालित हो रही हैं. राज्य सरकार के विभिन्न विभागों जैसे वाणिज्य कर, परिवहन, खान एवं भू-विज्ञान, पंजीयन एवं मुद्रांक और आबकारी आदि विभागों में वर्तमान में चल रही इन अलग-अलग मुखबिर प्रोत्साहन योजनाओं का समावेश प्रस्तावित योजना में किया जाएगा. अलग-अलग योजनाओं का समावेश किए जाने से मुखबिरों को देय नकद प्रोत्साहन राशि में भी एकरूपता आएगी।
राजस्व लीकेज पर अंकुश लगने की उम्मीद
राज्य सरकार का मानना है कि मुखबिर प्रोत्साहन योजना से राजस्व अर्जित करने वालों विभागों को काफी फायदा होने की संभावना है. इससे सरकार को कर चोरी की सूचना मिलने में आसानी रहेगी. इससे सरकार के राजस्व लीकेज पर अंकुश लग पायेगा. वहीं आमजन भी इस योजना के माध्यम से सरकार का सहयोग कर पायेगा।
नई दिल्ली: भारतीय सर्राफा बाजार में आज गुरुवार 22 जुलाई 2021 को सोने के भाव में गिरावट देखने को मिली है. इससे गोल्डी 46,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गया. वहीं, चांदी की कीमत (Silver Price Today) में आज मामूली तेजी का रुख दिखाई दिया. पिछले कारोबारी सत्र के दौरान दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 46,716 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. वहीं, चांदी 65,480 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुई थी. अंतरराष्ट्री य बाजार में गोल्डे के दाम में आज कमी दर्ज की गई, जबकि चांदी की कीमतों में ज्याीदा बदलाव नहीं हुआ।
सोने की नई कीमत
दिल्ली सर्राफा बाजार में बृहस्पितिवार को सोने के भाव में 264 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी दर्ज की गई. राजधानी दिल्ली (Delhi) में 99.9 ग्राम शुद्धता वाले सोने का नया भाव आज 46,452 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंचकर बंद हुआ. वहीं, अंतरराष्ट्री य बाजार में सोने की कीमत आज घटकर 1,797 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
चांदी का नया भाव
चांदी की कीमत में आज सोने के उलट मामूली तेजी दिखाई दी. दिल्लीघ सर्राफा बाजार में बृहस्पऔतिवार को चांदी के दाम महज 4 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 65,484 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुए. वहीं, अंतरराष्ट्री य बाजार में चांदी के दाम में आज ज्याीदा बदलाव नहीं हुआ और ये 25.17 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
गोल्ड की कीमत में क्यों आई कमी
एचडीएफसी सिक्योीरिटीज (HDFC Securities) के सीनियर एनालिस्टप (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि डॉलर में मजबूती और अमेरिकी बॉन्डि के यील्डe में बढ़ोतरी के कारण गोल्डह की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है. वहीं, अंतरराष्ट्री य बाजार में सोने के दाम में आई गिरावट का असर भारत में भी दिखाई दिया है।
भारत 608.99 अरब $ के साथ दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा विदेशी मुद्रा भंडार वाला देश बन गया था। इस पर 20वीं लोकसभा में राज्य वित्त मंत्री पंकज चौधरी द्वारा उल्लेख किया गया है। भारतीय रिजर्व बैंक और भारत सरकार सक्रिय रूप से देश की बाहरी स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और तदनुसार विभिन्न नीतियों और विनियमों को ठीक कर रहे हैं ताकि भारत के मजबूत व्यापक आर्थिक विकास को सुनिश्चित किया जा सके। भारत का भुगतान संतुलन (balance of payments) वर्ष 2020-21 में पूंजी और चालू खातों दोनों में अधिशेष हो गया है, जिसने बड़े पैमाने पर देश के विदेशी मुद्रा भंडार में लाभ में योगदान दिया। भारत का वर्तमान विदेशी मुद्रा भंडार अप्रत्याशित बाहरी झटकों के खिलाफ एक बफर प्रदान करने और 18 महीने से अधिक के लिए आयात को कवर करने के लिए पर्याप्त है। भारतीय रिजर्व बैंक नियमित रूप से विदेशी मुद्रा स्वैप और रेपो बाजारों में परिचालन बढ़ाकर, नए बाजारों या उत्पादों की खोज और सोने की खरीद करके देश के मुद्रा भंडार में विविधता लाने के लिए विभिन्न उपाय करता है। यह सब तरलता और सुरक्षा मानदंडों का पालन करते हुए किया जाता है।
विदेशी मुद्रा भंडार
विदेशी मुद्रा भंडार ऐसी संपत्तियां हैं जो किसी देश के केंद्रीय बैंक के पास होती हैं और इसमें मुख्य रूप से बांड, विदेशी मुद्राएं, सोना, बैंक जमा, वित्तीय संपत्ति और विशेष आहरण अधिकार शामिल होते हैं।
नई दिल्ली: भारतीय सर्राफा बाजार में आज भी 20 जुलाई 2021 को सोने के भाव में तेजी से बढ़ोतरी हुई है. इससे गोल्डष एक बार फिर 47,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तजर को पार करके बंद हुआ। वहीं, चांदी की कीमत में आज गिरावट का रुख रहा. पिछले कारोबारी सत्र के दौरान दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 46,847 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. वहीं, चांदी 65,791 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुई थी. अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्डे के दाम में आज तेजी दर्ज की गई, जबकि चांदी की कीमतों में खास बदलाव नहीं हुआ।
सोने की नई कीमत
दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने के भाव में 253 रुपये प्रति 10 ग्राम का उछाल दर्ज किया गया. इससे कीमती पीली धातु 47,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऊपर पहुंच गई. राजधानी दिल्ली (Delhi) में 99.9 ग्राम शुद्धता वाले सोने का नया भाव आज 47,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंचकर बंद हुआ. वहीं, अंतरराष्ट्री य बाजार में सोने की कीमत आज बढ़कर 1,813 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
गोल्ड़ की कीमत में क्यों आई तेजी
एचडीएफसी सिक्योीरिटीज (HDFC Securities) के सीनियर एनालिस्टप (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती के कारण गोल्डF की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है. वहीं, सोने में सोमवार को हुई गिरावट के कारण हुए नुकसान की आज भरपाई हो गई है।
मुंबई: विदेशों में कीमती धातुओं में तेजी से पिछले सप्ताह घरेलू स्तर पर भी इनकी चमक बढ़ गई। एमसीएक्स वायदा बाजार में सोने की कीमत सप्ताह के दौरान 377 रुपये चढ़कर सप्ताहांत पर 48,192 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुँच गई। सोना मिनी भी 360 रुपये की साप्ताहिक मजबूती के साथ अंतिम कारोबारी दिवस पर 48,178 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ।
कारोबारियों का कहना है कि वैवाहिक माँग अभी मजबूत बनी हुई है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी सोने में में तेजी रही है। इससे सोना महँगा हो गया। वैश्विक स्तर पर बीते सप्ताह सोना हाजिर 21 डॉलर चमककर 1,822.24 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गया। अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा भी 20.20 डॉलर की बढ़त के साथ शुक्रवार को 1,831.40 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ।
घरेलू स्तर पर चाँदी समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान 975 रुपये चढकर सप्ताहांत पर 69211 रुपये प्रति किलोग्राम बिकी। चाँदी मिनी की कीमत 999 रुपये बढ़कर 69,400 रुपये प्रति किलोग्राम रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.02 डॉलर की साप्ताहिक बढ़त के साथ 26.15 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गई।










