BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
खूब बिक रही है Maruti की ये 7-सीटर कार, कम कीमत और बेहतर माइलेज के चलते बिक्री में 200% का इजाफा

खूब बिक रही है Maruti की ये 7-सीटर कार, कम कीमत और बेहतर माइलेज के चलते बिक्री में 200% का इजाफा

इंडियन ऑटो सेक्टर के लिए बीता जून महीना काफी बेहतर साबित हुआ है। कोरोना महामारी से उबरते हुए लॉकडाउन में मिली राहत से कारोबार एक बार फिर से पटरी पर लौटा है। इस दौरान वाहनों की बिक्री में शानदार इजाफा देखने को मिला है। इस बीच मारुति सुजुकी की 7-सीटर कार Maruti Ertiga देश की बेस्ट सेलिंग मल्टी पर्पज व्हीकल (MPV) बनी है।
जानकारी के अनुसार बीते जून महीने में मारुति सुजुकी ने अर्टिगा के कुल 9,920 यूनिट्स की बिक्री की है, जो कि पिछले साल के जून महीने के मुकाबले 200 प्रतिशत ज्यादा है। पिछले साल के जून महीने में कंपनी ने इस कार के महज 3,306 यूनिट्स की ही बिक्री की थी। बीते साल जब देश में कोरोना महामारी ने दस्तक दी थी तो उस वक्त लॉक डाउन लागू किया गया था और वाहनों की बिक्री खासी प्रभावित हुई थी।

कैसी है ये कार:
Maruti Ertiga अपने सेग्मेंट की बेस्ट सेलिंग कार है, ये कुल चार वेरिएंट्स में आती है जिसमें LXi, VXi, ZXi और ZXi+ शामिल है। ये कार पेट्रोल इंजन के साथ ही सीएनजी वेरिएंट में भी उपलब्ध है। 7 सीटों वाली इस कार में कंपनी ने 1.5 लीटर की क्षमता का पेट्रोल इंजन प्रयोग किया है जो कि 105PS की पावर और 138Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। ये इंजन 5 स्पीड मैनुअल और 4 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ट्रांसमिशन गियरबॉक्स के साथ आता है।
इसमें माइल्ड हाइब्रिड तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जो कि इसके माइलेज को बेहतर बनाता है। हालांकि सीएनजी वेरिएंट में ये तकनीक प्रयोग नहीं की गई है। इसका पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट 19 किलोमीटर प्रतिलीट और ऑटोमेटिक मॉडल 17.99 किलोमीटर प्रतिलीटर का माइलेज देता है। वहीं कंपनी का दावा है कि इसका सीएनजी वेरिएंट 26.08 किलोमीटर प्रतिकिलोग्राम तक का माइलेज देता है।

मिलते हैं ये खास फीचर्स:
इस एमपीवी में प्रोजेक्टर हेडलैंप, फॉग लैंप, एलईडी टेल लैंप, 15 इंच के पहिये, एंड्रॉइड ऑटो और कारप्ले के साथ 7 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम और पुश-बटन स्टार्ट-स्टॉप मिलता है। इसके अलावा इस कार में वेंटिलेटेड फ्रंट कप होल्डर, रियर AC वेंट के साथ ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल और रिवर्स पार्किंग कैमरा भी दिया गया है।
इस कार में सेफ़्टी का भी पूरा ख्याल रखा गया है, इसमें डुअल फ्रंट एयरबैग, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD), आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर और रिवर्स पार्किंग सेंसर भी शामिल हैं। मारुति ने सुरक्षा के लिहाज से इसे ESP और हिल होल्ड से भी लैस किया है, लेकिन ये फीचर्स ऑटोमैटिक वेरिएंट में ही मिलता है। इसकी कीमत 7.81 लाख रुपये से लेकर 10.59 लाख रुपये के बीच है।
 

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार इतने अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार इतने अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा

2 जुलाई, 2021 को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.013 अरब डॉलर की वृद्धि के साथ 610.012 अरब डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुँच गया है। विश्व में सर्वाधिक विदेशी मुद्रा भंडार वाले देशों की सूची में भारत चौथे स्थान पर है, इस सूची में चीन पहले स्थान पर है।

विदेशी मुद्रा भंडार
इसे फोरेक्स रिज़र्व या आरक्षित निधियों का भंडार भी कहा जाता है भुगतान संतुलन में विदेशी मुद्रा भंडारों को आरक्षित परिसंपत्तियाँ’ कहा जाता है तथा ये पूंजी खाते में होते हैं। ये किसी देश की अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति का एक महत्त्वपूर्ण भाग हैं। इसमें केवल विदेशी रुपये, विदेशी बैंकों की जमाओं, विदेशी ट्रेज़री बिल और अल्पकालिक अथवा दीर्घकालिक सरकारी परिसंपत्तियों को शामिल किया जाना चाहिये परन्तु इसमें विशेष आहरण अधिकारों , सोने के भंडारों और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की भंडार अवस्थितियों को शामिल किया जाता है। इसे आधिकारिक अंतर्राष्ट्रीय भंडार अथवा अंतर्राष्ट्रीय भंडार की संज्ञा देना अधिक उचित है।

2 जुलाई, 2021 को विदेशी मुद्रा भंडार
विदेशी मुद्रा संपत्ति (एफसीए): $566.988 बिलियन
गोल्ड रिजर्व: $36.732 बिलियन
आईएमएफ के साथ एसडीआर: $1.548 बिलियन
आईएमएफ के साथ रिजर्व की स्थिति: $5.105 बिलियन 

GST-आयकर में विसंगतियों को दूर करने छत्तीसगढ़ CAIT ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री खंडेलवाल को सौंपा ज्ञापन

GST-आयकर में विसंगतियों को दूर करने छत्तीसगढ़ CAIT ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री खंडेलवाल को सौंपा ज्ञापन

रायपुर। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी, चेयरमेन मगेलाल मालू, अमर गिदवानी, प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी, कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव, परमानन्द जैन, वाशु माखीजा, महामंत्री सुरिन्द्रर सिंह, कार्यकारी महामंत्री भरत जैन, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल एवं मीड़िया प्रभारी संजय चौंबे ने बताया कि कैट के कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक आज दिनांक 10 जुलाई को दिल्ली शुरू हुई, जिसमें कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी, कैट के प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी एवं चेम्बर के कोषाध्यक्ष उत्तम गोलछा शामिल हुए।


कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी ने बताया कि कैट के राष्ट्रीय अघ्यक्ष श्री बी. सी.भरतिया की अघ्यक्षता में हो रहे इस बैठक में सभी राज्यों से व्यापार में होने वाली समस्या एवं उनके सरलीकरण हेतु सुझाव आमंत्रित किए गए थे । इसी कड़ी में कैट सी. जी चैप्टर द्वारा भी जीएसटी, आयकर ,बैंक, आरओसी के प्रावधानों में विसंगतियां एवं उनके सरलीकरण के लिए कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल को ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में शामिल किए गए मुख्य बिन्दु इस प्रकार :-
1. जीएसटी में ई -इन्वॉइसिंग, ब्याज की गणना तथा आर 2 में इनपुट टैक्स क्रेडित संबंधित प्रावधानों में संशोधन हेतु ।

2. टीडीएस एवं टीसीएस से सम्बधित विभिन्न संशोधन के कारण व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ा है इसे पुनः संशोधित करने ।

3. कंपनी अधिनियम के अंर्तगत प्रस्तुत किए जाने वाले विभिन्न विवरणिका को एकीकृत करने ।

4. बैंकों द्वारा मिनिमम बैंलेस मेंटेन करने की आवश्यकता को समाप्त करने । 

SBI ग्राहकों के लिए Alert! आज रात से इतने देर के लिए बंद रहेगी इंटरनेट बैंकिंग सर्विस, जान लें डिटेल्स

SBI ग्राहकों के लिए Alert! आज रात से इतने देर के लिए बंद रहेगी इंटरनेट बैंकिंग सर्विस, जान लें डिटेल्स

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) ने अपने ग्राहकों को अलर्ट किया है। बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए एक ट्वीट कर बताया है कि उसकी सर्विस 10 जुलाई और 11 जुलाई को कुछ समय के लिए ठप रहेगी। SBI ने अपने खाताधारकों को सचेत किया है कि उनकी ऑनलाइन सेवाएं (Online Services) एक निश्चित समय के लिए उपलब्ध नहीं होंगी और इस दौरान ग्राहक इन सेवाओं का उपयोग करने का प्रयास नहीं करें। SBI भारत का सबसे बड़ा बैंक है इसलिए इसका असर लाखों खाताधारकों पर पड़ेगा। इन नेट बैंकिंग (Net Banking) सेवाओं पर पड़ेगा असर:
SBI की ये सर्विसेज रहेगी प्रभावित
एसबीआई के यूजर्स को ऑनलाइन सेवाएं यूज करने के दिक्कत आएगी। SBI की इंटरनेट बैंकिंग (Internet Banking), योनो ऐप (YONO App), योनो लाइट ऐप (Yono Lite App) और यूपीआई (UPI) सर्विसेज काम नहीं करेंगी। बैंक ने साफ किया कि ग्राहकों को डिजिटल पेमेंट में कोई दिक्कत न हो, इसके लिए बैंक अप्रेगेडेशन का काम कर रहा है। ऐसे में अगर आपका नेट बैंकिंग, यूपीआई आदि से जुड़ा कोई काम बचा है तो बिना देर किए इसे अभी पूरा कर लें।
इस समय ठप रहेगी SBI की सेवाएं
SBI की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक 10 जुलाई को रात के 10:45 बजे से लेकर 11 जुलाई 2021 की सुबह 00:15 तक बंद रहेंगी। इसके साथ ही SBI ने ट्वीट में लिखा कि हम अपने ग्राहकों से अनुरोध करते हैं कि वो हमारे साथ इस मुश्किल घड़ी में बने रहे, क्योंकि हम बेहतर बैंकिंग एक्सपीरियंस देने की कोशिश कर रहे हैं। असुविधा के लिए खेद है।
 

सस्ता हुआ सोने और चाँदी, जाने क्या है आज के भाव

सस्ता हुआ सोने और चाँदी, जाने क्या है आज के भाव

मुंबई। विदेशों में पीली धातु में रही तेजी के बीच घरेलू स्तर पर भी सोने और चाँदी में मामूली गिरावट रही। एमसीएक्स वायदा बाजार में सोना 81 रुपये यानी 0.17 प्रतिशत फिसलकर 47,640 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। सोना मिनी भी 98 रुपये की गिरावट के साथ 47,637 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा।


चाँदी 16 रुपये यानी 0.02 प्रतिशत टूटकर 68,946 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव बिकी। चाँदी मिनी भी 35 रुपये कमजोर हुई और 69,106 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना हाजिर आज 4.25 डॉलर की गिरावट के साथ 1,799.70 डॉलर प्रति औंस रह गया। अगस्त का अमेरिकी सोना वायदा भी 0.10 डॉलर फिसलकर 1,800.10 डॉलर प्रति औंस बोला गया। सोने के विपरीत चाँदी हाजिर 0.10 डॉलर चढ़कर 26.03 डॉलर प्रति औंस पर रही।
अमूल के बाद अब इस कंपनी ने बढ़ाए दूध के दाम

अमूल के बाद अब इस कंपनी ने बढ़ाए दूध के दाम

नई दिल्ली: कोरोना काल में महंगाई से जनता पहले ही परेशान है। खाने-पीने के सामान से लेकर पेट्रोल-डीजल तक महंगा हो गया है, जिसका सीधा असर जनता की जेब पर पड़ा है। अब अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी ग्राहकों को झटका दिया है। मदर डेयरी ने दिल्ली-एनसीआर में दूध के दाम बढ़ा दिए हैं। इसमें दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। नई कीमत 11 जुलाई यानी कल से लागू होगी।

उच्च इनपुट लागत के कारण कंपनी ने दूध के दाम बढ़ाई हैं। कंपनी ने आखिरी बार दिसंबर 2019 में दूध की कीमतें बढ़ाई थीं। मदर डेयरी ने कहा कि नई कीमतें सभी दूध वेरिएंट के लिए लागू होंगी। कंपनी ने बयान में कहा कि, `कंपनी कुल इनपुट लागत पर मुद्रास्फीति के दबाव का सामना कर रही है, जो पिछले एक साल में कई गुना बढ़ गई है, साथ ही महामारी के कारण दूध उत्पादन भी प्रभावित हुआ है।`

दिल्ली एनसीआर में एक लीटर फुल क्रीम मिल्क अब 55 रुपये के बजाय 57 रुपये में मिलेगी। टोन्ड मिल्क की कीमत 45 रुपये से बढ़कर 47 रुपये प्रति लीटर हो गई है। पिछले एक साल में, प्रसंस्करण, पैकेजिंग और लॉजिस्टिक्स की बढ़ती परिचालन लागत के साथ कृषि की कीमतों में आठ से 10 फीसदी की वृद्धि हुई है। दिल्ली-एनसीआर में मदर डेयरी रोजाना 30 लाख लीटर से ज्यादा दूध बेचती है।

फिर लगी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आग, जाने रायपुर समेत इन शहरों में क्या है दाम

फिर लगी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आग, जाने रायपुर समेत इन शहरों में क्या है दाम

रायपुर। देश की जनता पर तेल की कीमतों की मार जारी है। देश में आज फिर पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े गए। राजधानी रायपुर में पेट्रोल-डीजल के दामों में क्रमशः 33 तथा 28 पैसे की वृद्धि हुई है, जिसके बाद पेट्रोल 98.98 तथा डीजल 97.25 रूपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल 39 पैसे तक और डीजल 32 पैसे तक महंगा हो गया।


राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां पेट्रोल का मूल्य 35 पैसे बढ़कर आज 100.81 रुपये और डीजल की कीमत 26 पैसे बढ़कर 89.88 रुपये प्रति लीटर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने का मौजूदा क्रम 4 मई को शुरू हुआ था। दिल्ली में मई और जून में पेट्रोल 8.41 रुपये और डीजल 8.45 रुपये महंगा हुआ था। जुलाई में अब तक पेट्रोल की कीमत 2.10 रुपये और डीजल की कीमत 72 पैसे प्रति लीटर बढ़ चुकी है।


मुंबई में पेट्रोल 34 पैसे महंगा होकर 106.59 रुपये और डीजल 28 पैसे महंगा होकर 97.46 रुपये प्रति लीटर का हो गया। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 30 पैसे और डीजल की कीमत 24 पैसे बढ़ी। एक लीटर पेट्रोल वहां 101.67 रुपये का और डीजल 94.39 रुपये का मिला। वहीं, कोलकाता में पेट्रोल 39 पैसे महंगा होकर 101.01 रुपये और डीजल 32 पैसे महँगा होकर 92.97 रुपये प्रति लीटर का बिका।

LIC में चेयरमैन की जगह अब बनाये जायेंगे ये पद

LIC में चेयरमैन की जगह अब बनाये जायेंगे ये पद

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) कार्यकारी अध्यक्ष के बजाय प्रबंध निदेशक (MD) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (Chief Executive Officer) के लिए पद सृजित कर रहा है। इन परिवर्तनों को एक मेगा इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) लॉन्च करने की पृष्ठभूमि में रेखांकित किया गया है। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकिंग उद्योग की तर्ज पर चेयरमैन की बजाय सीईओ होगा। भारतीय जीवन बीमा निगम (कर्मचारी) पेंशन (संशोधन) नियमों में संशोधन करके वित्त मंत्रालय के अंतर्गत वित्तीय सेवा विभाग द्वारा यह परिवर्तन किए गए थे। एलआईसी अधिनियम, 1956 के तहत कुछ अन्य नियमों में भी संशोधन किया गया है। संशोधन के बाद, एलआईसी अब कंपनी अधिनियम और सेबी अधिनियम द्वारा शासित होगा।इसे लाभ या हानि के आंकड़ों के साथ अपनी त्रैमासिक बैलेंस शीट भी तैयार करनी होगी।

सीईओ और एमडी की नियुक्ति कौन करेगा?
मुख्य कार्यकारी अधिकारी (Chief Executive Officer) और प्रबंध निदेशक (Managing Director) की नियुक्ति एलआईसी अधिनियम, 1956 की धारा 4 के तहत केंद्र सरकार द्वारा की जाएगी।

LIC का शीर्ष प्रबंधन
वर्तमान में, LIC के शीर्ष प्रबंधन में कार्यकारी अध्यक्ष और चार प्रबंध निदेशक शामिल हैं। LIC के अध्यक्ष भारत सरकार के सचिव रैंक के अधिकारी होते हैं। चूंकि कार्यकारी शक्तियां अब प्रस्तावित एमडी और सीईओ के पास जाएंगी, LIC को गैर-कार्यकारी अध्यक्ष मिलने की संभावना है। गैर-कार्यकारी अध्यक्ष बोर्ड की बैठकों की अध्यक्षता करेंगे। LIC के चार एमडी की भूमिका और पदनाम अभी स्पष्ट नहीं है। 

लालू-राबड़ी के नाम पर तेज प्रताप ने शरू किया ये बिजनेस

लालू-राबड़ी के नाम पर तेज प्रताप ने शरू किया ये बिजनेस

पटना, कभी बांसुरी बजाकर तो कभी शंख बजाकर चर्चा में रहने वाले आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव ने अब अपने मां-पिता यानी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्रियों लालू यादव और राबड़ी देवी के नाम पर एक बिजनेस शुरू कर दिया है. आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने LR ब्रांड से अगरबत्ती बनाना शुरू कर दिया है जिसकी मार्केटिंग के लिए एक शोरूम भी खोला गया है. LR ब्रांड को समर्थक लालू-राबड़ी अगरबत्ती कह रहे हैं क्योंकि एल और आर से दोनों का नाम शुरू होता है लेकिन कहा जा रहा है कि इसका असल मतलब लांगेस्ट एंड रिचर है.
तेज प्रताप यादव ने फूलों से अगरबत्ती बनाने की शुरुआत लालू के दानापुर और पटना के खटाल से की है. उन्होंने अगरबत्ती का ब्रांड नाम LR रखा है. अगरबत्ती को बेचने के लिए एक शोरूम भी बनाया गया है. शोरूम किसी मॉल, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स या मार्केट में नहीं बल्कि पटना और दानापुर के लालू खटाल में बनाया गया है.
लालू खटाल में लालू यादव की गाय और भैंस रखी जाती हैं. अब इन खटालों में ही तेज प्रताप की अगरबत्तियों को बनाने का काम चल रहा है. खटाल में अगरबत्ती तैयार हो जाने के बाद उन्हें बेचने के लिए शोरूम में सजा दिया जाता है. तेज प्रताप यादव अगरबत्ती कारोबार का हिसाब लेने बीच-बीच में खटाल जाते रहते हैं लेकिन हर रोज मोबाइल से काम और व्यापार दोनों की रिपोर्ट लेते हैं.
खास बात ये है कि तेज प्रताप यादव के खटाल में बन रही अगरबत्तियों में मंदिरों में चढ़ाे के फूलों का इस्तेमाल किया जा रहा है. इन अगरबत्तियों की लकड़ी भी बांस की नहीं बल्कि नारियल के पत्ते की होती हैं. दावा किया गया है कि इन अगरबत्तियों में किसी भी तरह के केमिकल का इस्तेंमाल नहीं किया जाता है.
तेज प्रताप यादव की अगरबत्ती फैक्ट्री में अलग-अलग खुशबू की अगरबत्ती तैयार होती है. इनके नाम कृष्णर लीला अगरबत्ती, बरसाना अगरबत्ती और सेवा कुंज अगरबत्ती हैं . शो रूम में अगरबत्ती के अलावा पूजा-पाठ से जुड़े काफी सामान बिकते हैं. हां, खटाल में बने LR शोरूम में राजद का चुनाव चिह्न लालटेन लटका रहता है.

 

चेम्बर ऑफ काॅमर्स एण्ड़ इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी ने मंत्री सिंहदेव को कर निर्धारण की तिथि को पुनः बढ़ाने हेतु ज्ञापन भेजा

चेम्बर ऑफ काॅमर्स एण्ड़ इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी ने मंत्री सिंहदेव को कर निर्धारण की तिथि को पुनः बढ़ाने हेतु ज्ञापन भेजा

रायपुर । छत्तीसगढ़ चेम्बर आॅफ काॅमर्स एण्ड़ इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, चेम्बर के महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष उत्तम गोलछा एवं कैट के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव ने बताया कि आज चेम्बर के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी ने वाणिज्य कर मंत्री टी.एस. सिंहदेव छत्तीसगढ़ शासन को पत्राचार के माध्यम से छत्तीसगढ़ मूल्य संर्वधित कर अधिनियम के अंतर्गत वर्ष वर्ष 2016-17 एवं वर्ष 2017-18 के कर निर्धारण की तिथि को पुनः बढ़ाने हेतु ज्ञापन भेजा है।


चेम्बर के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी ने मंत्री सिंहदेव को अवगत कराया कि वर्ष 2016-17 एवं वर्ष 2017-18 के वार्षिक विवरण पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि जिसे बढ़ाकर पूर्व में 30 अप्रेल 2021 किया गया था, किन्तु प्रदेश में उस वक्त लाॅकडाउन होने के कारण उक्त वार्षिक विवरण पत्र प्रस्तुत नहीं किया जा सका था। अतः उक्त तिथि को पुनः बढा़ये जाने का आग्रंह किया गया हैं ।

श्री पारवानी ने बताया कि चूंकि उस समय हमारा प्रदेश कोरोना महामारी के दूसरे लहर का सामना कर था जिसमें संक्रमण का प्रसार पहली लहर की तुलना में कहीं ज्यादा एवं भयावह था, जिसके चलते राज्य में लगभग 45 से 60 दिनों का लाॅकडाउन लगाया गया था, जिससे राज्य में समस्त व्यापारिक गतिविधियां बंद थी साथ ही सी.ए., वकील एवं अन्य सेवा प्रदाताओं के कार्यालय भी इस लाॅकडाउन में बंद थे, साथ ही वाणिज्य कर कार्यालय भी बंद था। इसके अलावा कोरोना माहामारी से व्यापारिक संस्थानों, कार्यालयों में कार्यरत विभिन्न व्यक्ति, एकाउंटेंट, सपोर्ट स्टाफ, प्रबंधन स्टाफ, विभिन्न सलाहकार इत्यादि भी इस महामारी का शिकार होकर प्रभावित हो रहे थे, ऐसे विकट परिस्थिति में वर्ष 2016-17 एवं वर्ष 2017-18 का वार्षिक विवरण पत्र दाखिल कर पाना संभव नहीं हो सका। ऐसी स्थिति में वर्ष वार्षिक विवरण पत्र दाखिले की समय सीमा वर्ष 2016-17 के लिए 31 अगस्त 2021 तक तथा वर्ष 2017-18 के लिए 30 नवम्बर 2021 तक बढ़ाया जाना छत्तीसगढ़ के उद्योग व्यापार जगत के हित में होगा।

श्री पारवानी ने आगे निवेदन करते हुये कहा कि जिन प्रकरणों में एक पक्षीय आदेश पारित कर विभाग द्वारा कर निर्धारण की कार्यवाही की गई थी उक्त आदेश के विरूद्ध व्यवसायी द्वारा प्रस्तुत आवेदन पर धारा 49 (1) के अंर्तगत स्वविवेक के आधार पर कार्यवाही करके कर निर्धारण पूर्ण किया जावे, साथ ही एक पक्षीय आदेश में बकाया कर, ब्याज एवं शास्ति की राशि के लिए विभाग द्वारा व्यापारी के बैंक एकाउंट सीज न किए जायें । पारवानी ने पूर्व में भी कोरोना महामारी के कारण उत्पन्न परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए, विवरण पत्र प्रस्तुत करने की तिथियां बढ़ायी गई थी जिसके लिए व्यापारी वर्ग मंत्री महोदय का धन्यवाद करते हुए आभार व्यक्त किया है एवं अपेक्षा की है कि पूर्व की भांति इस संकटकाल में भी सहयोग करते हुए उद्योग व्यापार जगत के हित में निर्णय लेंगे । 

राजस्व घाटा पूरा करने के लिये 17 राज्यों को इतने करोड़ रुपये की अनुदान राशि जारी

राजस्व घाटा पूरा करने के लिये 17 राज्यों को इतने करोड़ रुपये की अनुदान राशि जारी

वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग ने निर्धारित धनराशि हस्तांतरित करने के बाद होने वाले राजस्व घाटे (पीडीआरडी) को पूरा करने के लिये कल राज्यों को 9,871 करोड़ रुपये की चौथी किस्त जारी कर दी। इस किस्त के जारी होने के साथ मौजूदा वित्त वर्ष में पीडीआरडी के तौर पर पात्र राज्यों को कुल 39,484 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की जा चुकी है।

इस महीने अनुदान प्राप्त राज्यों और 2021-22 के दौरान राज्यों को जारी होने वाली पीडीआरडी अनुदान का ब्योरा नीचे दिया जा रहा है।

राज्यों को संविधान के अनुच्छेद 275 के तहत पीडीआरडी अनुदान प्रदान किया जाता है। पंद्रहवें वित्त आयोग की सिफारिशों के अनुसार राज्यों को मासिक किस्त के तौर पर अनुदान दिया जाता है, ताकि राज्यों की आय और व्यय के बीच के अंतराल को पूरा किया जा सके। आयोग ने सिफारिश की थी कि 2021-22 के दौरान 17 राज्यों को पीडीआरडी अनुदान दिया जाये।

यह अनुदान प्राप्त करने के लिये कौन से राज्य पात्र हैं, इसका फैसला वित्त आयोग करता है। वहराज्यों की आय और खर्च के अंतराल को आधार बनाकर फैसला करता है। वित्त आयोग नेवित्त वर्ष 2021-22 के दौरान 17 राज्यों को पीडीआरडी अनुदान के रूप में 1,18,452 करोड़ रुपये जारी करने की सिफारिश की थी। इस धनराशि में से अब तक चार किस्तों के तौर पर कुल 39,484 करोड़ रुपये (33.33 प्रतिशत) की रकम जारी की गई है।

पंद्रहवें वित्त आयोग ने पीडीआरडी अनुदान के लिये जिन राज्यों की सिफारिश की थी, उनमें आंध्रप्रदेश, असम, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, केरल, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, त्रिपुरा, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल शामिल हैं। 

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आग, आज फिर बढ़े दाम...

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आग, आज फिर बढ़े दाम...

रायपुर। तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में गुरुवार को लगातार दूसरे दिन वृद्धि की। राजधानी रायपुर में पेट्रोल की कीमतों में 45 पैसे तथा डीजल में 22 पैसे की वृद्धि हुई है, जिसके बाद पेट्रोल 98.58 तथा डीजल 96.91 रूपए प्रति लीटर पहुंच गया है।

वहीं देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल की कीमत प्रति लीटर 39 पैसे तक और डीजल की 15 पैसे तक बढ़ा। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का मूल्य 35 पैसे बढ़कर 100.56 रुपये प्रति लीटर पर पहुँच गया। डीजल की कीमत भी नौ पैसे बढ़कर 89.62 रुपये प्रति लीटर हो गई।


पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने का मौजूदा क्रम 04 मई को शुरू हुआ था। दिल्ली में मई और जून में पेट्रोल 8.41 रुपये और डीजल 8.45 रुपये महँगा हुआ था। जुलाई में पेट्रोल की कीमत 1.75 रुपये और डीजल की 46 पैसे प्रति लीटर बढ़ चुकी है।


मुंबई में पेट्रोल के दाम में 34 पैसे और डीजल के दाम में नौ पैसे की वृद्धि की गई। वहाँ अब पेट्रोल 106.59 रुपये और डीजल 97.18 रुपये प्रति लीटर हो गया है। चेन्नई में पेट्रोल 31 पैसे महँगा होकर 101.37 रुपये और डीजल नौ पैसे की बढ़ोतरी के साथ 94.15 रुपये प्रति लीटर पर पहुँच गया।


कोलकाता में पेट्रोल 39 पैसे महँगा होकर 100.62 रुपये प्रति लीटर पर पहुँच गया। वहाँ डीजल की कीमत 15 पैसे बढ़े और एक लीटर डीजल 92.65 रुपये प्रति लीटर का बिका। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।

रायपुर में ये रहा 24 कैरेट सोने का रेट, जानें आज का भाव

रायपुर में ये रहा 24 कैरेट सोने का रेट, जानें आज का भाव

रायपुर में 10 ग्राम सोने का भाव 48,780.0 रुपये रहा। कल की तुलना में आज 24 कैरेट सोना 390.0 रुपये बढ़ा, वहीं चांदी का भाव 71,110.0 रुपये रहा।
कल रायपुर 10 ग्राम सोने का भाव 48,780.0 रुपये और चांदी का भाव 71,110.0 रुपये प्रति किलो रहा।
सर्राफा बाजार से सोने की चीजें खरीदते समय लोगों को बहुत सारी चीजों को ध्यान में रखने की जरूरत है। मसलन सोने की शुद्धता को लेकर अक्सर लोग गलतफहमी का शिकार हो जाते हैं और कई मामलों में ज्वैलर ही लोगों को बेवकूफ बना देते हैं। सोना खरीदते समय हालमार्क ज्वैलरी खरीदने से आप धोखा खाने से बच सकते हैं।

 

BSNL यूजर्स के लिए खुशखबरी, वापस आया अनलिमिटेड डेटा और फ्री कॉलिंग वाला ये 400 रुपये से कम का प्लान

BSNL यूजर्स के लिए खुशखबरी, वापस आया अनलिमिटेड डेटा और फ्री कॉलिंग वाला ये 400 रुपये से कम का प्लान

सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल (BSNL) ने आज अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा देते हुए एक बड़ा ऐलान किया है। दरअसल BSNL अपने यूजर्स के लिए एक खास रिचार्ज प्लान को वापस लेकर आई है। कंपनी ने अपने सभी टेलीकॉम सर्किलों में 398 रुपये के ट्रूली अनलिमिटेड प्लान (Truly Unlimited Plan) को तत्काल प्रभाव लागू कर दिया है। बीएसएनएल का 398 रुपये वाला ये प्रीपेड कॉम्बो ऑनलाइन क्लासेस (Online Classes) और घर से काम करने (Work from Home) वालों के लिए काफी मददगार साबित होगा। क्योंकि ये प्लान अनलिमिटेड डेटा और फ्री वॉइस कॉलिंग के साथ आता है।
BSNL के 398 रुपये वाले प्लान के फायदे
KeralaTelecom की रिपोर्ट के मुताबिक, 398 रुपये वाले प्रीपेड वाउचर में ग्राहकों को अनलिमिटेड डेटा और वॉइस कॉलिंग मिनट्स मिलेंगे। इसके अलावा यूजर्स हर दिन 100 एसएमएस भी फ्री भेज सकते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 30 दिन है। इस प्लान की खास बात यह है कि यूजर्स इन 30 दिनों के दौरान FUP लिमिट की चिंता किए बगैर अनलिमिटेड डाउनलोड्स और अपलोड्स कर सकते हैं। बीएसएनएल का ये प्लान सभी टेलीकॉम सर्किलों में नए और मौजूदा प्रीपेड मोबाइल ग्राहकों दोनों के लिए उपलब्ध होगा, भले ही उनका मौजूदा टैरिफ योजना कुछ भी हो। ग्राहक ऑनलाइन और रिटेल शॉप पर जा कर रिचार्ज करा सकते हैं।
आपको बता दें कि इस साल जनवरी में जब BSNL का यह रिचार्ज प्लान पहली बार आया था तो उस समय यह केवल चेन्नई और हरियाणा सर्किल्स के लिए सीमित था। उसके बाद इस प्लान को प्रमोशनल ऑफर के तहत देश भर के यूजर्स के लिए उपलब्ध करा गया। यह प्रमोशनल ऑफर 8 जुलाई 2021 तक वैलिड था। लेकिन अब कंपनी ने इस प्लान को मिले अच्छे एक्सपीरियंस के कारण इस प्लान को सभी सर्किल में हमेशा के पेश कर दिया है।
 

जानिये आज रायपुर में क्या है सोना और चांदी का भाव

जानिये आज रायपुर में क्या है सोना और चांदी का भाव

रायपुर सर्राफा बाजार में 6 जुलाई को सोने की कीमत में तेजी रही। सोना 20.0 रुपये की मजबूती के साथ 48,390.0 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। 5 जुलाई को भाव 48,370.0 रुपये पर बंद हुआ था।
चांदी 160.0 रुपये गिर कर 71650.0 रुपये प्रति किलोग्राम पर बोली गई। पिछला बंद भाव 71,810.0 रुपये प्रति किलोग्राम का था।
गहने खरीदते समय हॉलमार्क का विशेष ध्यान रखें। हॉलमार्किंग से इस बात की गारंटी होती है कि जो सामान दुकानदार ने ग्राहक को बेचा है, वह उतने ही कैरेट का है, जिनता आभूषण पर लिखा है। हॉलमार्किंग भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत होती है।
हॉलमार्किंग कीमती धातु सामग्रियों में उस धातु की आनुपातिक सामग्री का सटीक निर्धारण और आधिकारिक रिकॉर्ड है। हॉलमार्किंग खरीदारों को सोना की असली-नकली पहचान करने में मदद करके उनके हितों की रक्षा करती है। ना और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव आता है। सोना और चांदी लोग आभूषण के अलावा निवेश की दृष्टि से खरीदते हैं। डिमांड बढ़ने पर सोने और चांदी की कीमत बढ़ जाती है।

 

इंडिगो ने पेश किया वैक्सी फेयर आफर, वैक्सीन लगवाने वालों को इतने प्रतिशत की मिलेगी छूट

इंडिगो ने पेश किया वैक्सी फेयर आफर, वैक्सीन लगवाने वालों को इतने प्रतिशत की मिलेगी छूट

देश में वैश्विक महामारी कोरोना का प्रकोप धीरे-धीरे कम हो रहा है। हवाई यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी भी हो रही है। पहले निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य किया गया था, अब वैक्सीन सर्टिफिकेट को लेकर आफर आया है।
इंडिगो एयरलाइंस ने सोमवार को वैक्सीन फेयर ऑफर का ऐलान किया है। घरेलू हवाई यात्रा करने पर टिकट शुल्क पर 10 फीसदी की छूट एयरलाइंस के द्वारा दी जाएगी। एयरलाइंस के आफर के लिये टिकट की बुकिंग शुरू हो गयी है। एक अगस्त या उसके बाद हवाई यात्रा करने वाले लोग इसका लाभ उठा सकते हैं।
टिकट बुकिंग के समय ही वैक्सीनेटेड चुनना होगा। यात्रा के समय वैक्सीन लगवाने का प्रमाण पत्र एयरलाइंस के चेक इन काउंटर पर दिखाना होगा, यदि ऐसा नहीं किया जायेगा तो चेक इन काउंटर पर 10 फीसदी आफर के तहत छोड़ा गया शुल्क यात्रियों से वसूलने के बाद ही यात्रा करने दिया जायेगा।
एयरलाइंस के काउंटर से टिकट बुकिंग कराने पर इसका लाभ नहीं मिलेगा। एयरलाइंस की वेबसाइट पर टिकट बुकिंग पर ही वैक्सीनेटेड सेलेक्ट करना होगा। उसके बाद वैक्सीनेशन का पहला और दूसरा डोज चुनना पड़ेगा फिर रूट और विमान संख्या अंकित करने के बाद अपना पहचान पत्र अपलोड करना होगा। इसके बाद ही टिकट अपलोड होगा।
सोमवार को एयरलाइंस द्वारा आफर से संबंधित जानकारी कंपनी की वेबसाइट पर भी उपलब्ध करा दी गई। कोरोना संक्रमण काल में मार्च माह में विमान यात्रियों की संख्यान काफ़ी कम रही। वही जून माह के अंत तक यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज होने लगी। कोविड निगेटिव जांच का सर्टिफि‍केट साथ में जरूरी होने की वजह से कई यात्री विमान में यात्रा करने से भी रह जाते है।
इंडिगो एयरलाइंस के प्रबंधक अंकुर ने बताया कि कोविड-19 का डोज लगवा चुके यात्रियों के लिए एयरलाइंस के द्वारा 10 प्रतिशत की छूट यात्रा करने पर दी जा रही है। इसकी जानकारी एयरलाइंस के वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है।

 

OnePlus का एक और मोबाइल इस महीने हो सकता है लॉन्च, मिलेंगे ये शानदार फीचर

OnePlus का एक और मोबाइल इस महीने हो सकता है लॉन्च, मिलेंगे ये शानदार फीचर

OnePlus Nord 2 स्मार्टफोन इस महीने के आखिर में लॉन्च हो सकता है। टिप्स्टर मुकुल शर्मा ने एक ट्वीट में वनप्लस के इस अपकमिंग स्मार्टफोन की लॉन्च डेट के बारे में अहम जानकारी दी है। शर्मा के अनुसार वनप्लस नॉर्ड 2 स्मार्टफोन इस महीने के आखिरी 10 दिनों में लॉन्च किया जा सकता है। ज्यादा उम्मीद है कि कंपनी इस फोन 24 जुलाई को पेश कर सकती है।
मिल सकता है 90Hz का AMOLED डिस्प्ले
वनप्लस नॉर्ड 2 में कंपनी 90Hz के रिफ्रेश रेट के साथ 6.43 इंच का फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले ऑफर कर सकती है। डिस्प्ले पंच-होल डिजाइन वाला हो सकता है और कंपनी इस फोन में अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी ऑफर कर सकती है। इस फोन को कंपनी 12जीबी तक की रैम और 256जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज के साथ लॉन्च कर सकती है।
50MP का प्राइमरी और 32MP का सेल्फी कैमरा
प्रोसेसर के तौर पर इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 1200 SoC चिपसेट दिया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में एलईडी फ्लैश के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है। इसमें 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ एक 8 मेगापिक्सल का अल्ट्र्रा-वाइड ऐंगल लेस और एक 2 मेगापिक्सल का डेप्थ या मैक्रो लेंस दिया जा सकता है। सेल्फी के लिए कंपनी इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा ऑफर कर सकती है।
मिल सकती है वॉर्प चार्जिंग वाली बैटरी
बैटरी की बात करें तो इस फोन में कंपनी 4500mAh की बैटरी ऑफर कर सकती है जो वॉर्प चार्ज 30T प्लस फास्ट चार्जिंग टेक्नॉलजी के साथ आएगी। फोन के फीचर्स के बारे में आने वाले दिनों में और डीटेल सामने आ सकते हैं। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी भी जल्द ही वनप्लस नॉर्ड 2 के खास स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स को ऑफिशली टीज करेगी। फोन की कीमत क्या होगी इस बारे में अभी पक्के तौर पर कुछ कहा नहीं जा सकता है, लेकिन लीक स्पेसिफिकेशन्स को देखकर कहा जा सकता है कि फोन 25 से 30 हजार रुपये के सेगमेंट में मार्केट में एंट्री कर सकता है।
 

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 26 पैसे चढ़ा रुपया

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 26 पैसे चढ़ा रुपया

मुंबई: घरेलू शेयर बाजार में तेजी के चलते रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 26 पैसे चढ़कर 74.48 के स्तर पर आ गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में घरेलू इकाई डॉलर के मुकाबले 74.51 पर खुली और फिर 74.48 पर पहुंच गई, जो उसके पिछले बंद के मुकाबले 26 पैसे की बढ़त दर्शाता है।

रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 74.74 पर बंद हुआ था।
इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.12 प्रतिशत बढ़कर 92.33 पर था।
शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को सकल आधार पर 982.80 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.05 प्रतिशत गिरकर 76.13 डॉलर प्रति बैरल पर था।

तेल की कीमतों में तेजी जारी, देखें कितने पैसों की हुई बढ़त...

तेल की कीमतों में तेजी जारी, देखें कितने पैसों की हुई बढ़त...

रायपुर । तेल की बढ़ती कीमतों से आम आदमी परेशान है। रविवार को लगातार तीसरे दिन ईंधन की कीमतों में इजाफे से 9 राज्यों में तेल की कीमत 100 के आंकड़े को पार कर गई । राजधानी रायपुर में 33 पैसे की वृद्धि के बाद पेट्रोल 97.57 रूपए तथा 19 पैसे की वृद्धि के बाद डीजल 96.63 रूपए प्रति लीटर हो गया है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें तो दिल्ली में पेट्रोल 29 पैसे महंगा जबकि डीजल 13 पैसे बढ़ गया। हाल के संशोधनों ने दिल्ली में पेट्रोल की दर 99.51 रुपए प्रति लीटर हो गई है जबकि डीजल की कीमत 89.36 रुपए हैं । वहीं मुंबई में पेट्रोल 105.58 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है जबकि डीजल 96.91 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है।
इसके अलावा ईंधन की कीमतों में इजाफे से दो अन्य राज्यों में भी ईंधन की कीमत 100 के आंकड़े को पार कर गई है। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में पेट्रोल की कीमत 100.30 रुपए जबकि डीजल 97.39 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। 14 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों -राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, जम्मू और कश्मीर, उड़ीसा, लद्दाख, बिहार, केरल, तमिलनाडु में ईंधन की कीमत 100 रुपए से अधिक है ।
देश में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले ईंधन डीजल की कीमत राजस्थान और उड़ीसा के कुछ हिस्सों में 100 रुपए के पार पहुंच गई है।
4 मई के बाद से यह 35 वीं बढ़ोतरी थी, जब तेल कंपनियों ने 5 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनावों के दौरान 18 दिनों के अंतराल के बाद दरों में संशोधन किया था । तब से पेट्रोल की कीमत 9.11 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 8.57 रुपए प्रति लीटर बढ़ गई है।
मुंबई: पेट्रोल की कीमतें - 105.58 रुपए प्रति लीटर; डीजल की कीमतें - 96.91 रुपए प्रति लीटर
कोलकाता: पेट्रोल की कीमतें - 99.45 रुपए प्रति लीटर; डीजल की कीमतें - 92.27 रुपए प्रति लीटर
चेन्नई: पेट्रोल की कीमतें - 100.44 रुपए प्रति लीटर; डीजल की कीमतें - 93.91रुपए प्रति लीटर।
 

BSNL ने बंद किए 100 रुपये से कम के 2 प्लान, आ गए 2 स्पेशल टैरिफ वाउचर

BSNL ने बंद किए 100 रुपये से कम के 2 प्लान, आ गए 2 स्पेशल टैरिफ वाउचर

सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL ने 75 रुपये और 94 रुपये वाले अपने 2 मौजूदा प्रीपेड मोबाइल प्लान वाउचर्स को बंद कर दिया है। कंपनी ने इन मोबाइल प्लान्स को 3 जुलाई 2021 से सभी टेलिकॉम सर्किल्स में बंद किया है। इसके अलावा, बीएसएनएल ने 2 नए स्पेशल टैरिफ वाउचर्स (STV) पेश किए हैं। यह स्पेशल टैरिफ वाउचर्स 75 और 94 रुपये के हैं।
75 रुपये वाले स्पेशल टैरिफ वाउचर में मिलेंगे ये फायदे
BSNL के 75 रुपये वाले स्पेशल टैरिफ वाउचर की वैलिडिटी 60 दिन की है। इस स्पेशल टैरिफ वाउचर में यूजर्स को 2GB फ्री डेटा मिलेगा। सरकारी टेलिकॉम कंपनी के इस प्लान में किसी भी नेटवर्क पर 100 मिनट फ्री कॉलिंग का फायदा मिलेगा। साथ ही, 60 दिन के लिए फ्री BSNL डिफॉल्ट ट्यून मिलेगी। फ्री कॉलिंग मिनट खत्म होने के बाद कॉल करने पर 30 पैसे प्रति मिनट के हिसाब से चार्ज देना होगा।
94 रुपये वाले स्पेशल टैरिफ वाउचर में मिलेंगे ये फायदे
सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL के 94 रुपये वाले स्पेशल टैरिफ वाउचर की वैलिडिटी 90 दिन की होगी। इस प्लान में यूजर्स को 90 दिन के लिए टोटल 3GB डेटा मिलेगा। प्लान में किसी भी नेटवर्क पर कॉल करने के लिए फ्री 100 मिनट मिलेंगे। इसके अलावा, 60 दिन के लिए फ्री BSNL डिफॉल्ट ट्यून मिलेगी। फ्री कॉलिंग मिनट खत्म होने के बाद कॉल करने पर 30 पैसे प्रति मिनट के हिसाब से चार्ज देना होगा।
इसके अलावा, BSNL ने अपने एक शानदार प्रीपेड प्लान पर प्रमोशनल एक्स्ट्रा वैलिडिटी ऑफर को बढ़ा दिया है। बीएसएनएल का यह 699 रुपये वाला प्रीपेड प्लान है और ऑफर को 28 सितंबर 2021 तक के लिए बढ़ाया गया है। टेलिकॉम कंपनी BSNL के 699 रुपये वाले प्रीपेड प्लान पर यूजर्स को अब इस साल 28 सितंबर तक 180 दिन की वैलिडिटी मिलती रहेगी। यह प्लान 160 दिन की वैलिडिटी के साथ आया था।