BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
सोमवार से वृहस्पतिवार तक बैंक बंद रहेंगे,जरूर चेक कर लें की आपके इलाके में बैंक खुला है या नहीं, देखें छुट्टी की लिस्ट

सोमवार से वृहस्पतिवार तक बैंक बंद रहेंगे,जरूर चेक कर लें की आपके इलाके में बैंक खुला है या नहीं, देखें छुट्टी की लिस्ट

Bank Holidays July 2021: अगर आपका बैंक में कुछ काम है और उसे आप कल पूरा करना चाहते हैं तो यह जरूर चेक कर लें की आपके इलाके में बैंक खुला है या नहीं। छुट्टियों की वजह से कल यानी सोमवार से वृहस्पति वार तक बैंक बंद रहेंगे। बैंक कर्मियों की यह छुट्टियां 19 जुलाई से शुरू होंगी और 22 जुलाई तक चलेंगी। आपको बता दें 23 जुलाई के बाद एक बार फिर लगातार दो दिन बैंक बंद रहेंगे। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा जारी की गई छुट्टियों के दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों में त्यौहार की वजह से बैंक नहीं खुलेंगे। वहीं, 24 और 25 जुलाई को बैंक शनिवार और रविवार के कारण बंद रहेंगे। आइए जानते हैं कि कब और कहां बैंक बंद रहेंगे।

ये रही छुट्टियों की लिस्ट

1- 19 जुलाई को गुरू Rimpoche's Thungkar Tshechu त्योहार की वजह से गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे।


2- बकरीद के त्यौहार की वजह से 20 जुलाई को कोच्चि और तिरूअनंनतपुरम, में बैंक बंद रहेंगे।

3- बुधवार यानी 21 जुलाई को ईद-उल-जुहा के कारण अगरतला, अहमदाबाद, बेंगलुरू, भोपाल, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गुवाहाटी, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, पटना, रांची और श्रीनगर सहित देश के अलग-अलग हिस्सों में बैंक नहीं खुलेंगे।

4- जम्मू और श्रीनगर में ईद उल अजहा के कारण वृहस्पति को भी बैंक बंद रहेंगे।

23 जुलाई को बैंक एक बार फिर से खुलेंगे, लेकिन उसके बाद अगले दो दिन 24 जुलाई और 25 जुलाई को फिर से छुट्टियां रहेंगी। ऐसे में घर से निकलने से पहले अपने इलाके के बैंक के विषय में पहले से चेक कर लें, या फिर ऑनलाइन काम का निपटारा ही करें।

 

रिजर्व बैंक का नोटिफिकेशन इस माह से, एटीएम से पैसा निकालना पहले के मुकाबले हो जाएगा महंगा

रिजर्व बैंक का नोटिफिकेशन इस माह से, एटीएम से पैसा निकालना पहले के मुकाबले हो जाएगा महंगा

हाल ही में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने एटीएम से पैसा निकालने सहित कई अन्य सेवाएं पर सर्विस चार्ज बढ़ा दिया था। अब रिजर्व बैंक के एक नोटिफिकेशन के बाद जनवरी 2022 से एटीएम से पैसा निकालना पहले के मुकाबले महंगा हो जाएगा। यानी आपकी जेब पर भार नए साल से बढ़ सकता है। आइए जानते हैं कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के इस नए नोटिफिकेशन में क्या कुछ कहा गया है। हर एक ट्रांजैक्शन पर देना होगा 21 रुपये रिजर्व बैंक ने कहा है कि 1 जनवरी से अतिरिक्त एटीएम ट्रांजैक्शन पर 21 रुपये तक शुल्क देना पड़ेगा। RBI के नियमों के अनुसार बैंक अपने कस्टमर से महीने में 5 एटीएम ट्रांजैक्शन पर कोई शुल्क नहीं ले सकता। इसके अतिरिक्त ट्रांजैक्शन पर 20 रुपये का शुल्क देना पड़ता है। अन्य बैंकों का एटीएम यूज करने वाले लोगों को मेट्रो सिटी में तीन फ्री ट्रांजैक्शन और नाॅन मेट्रो सिटी में 5 ट्रांजैक्शन के लिए कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है। इसके अलावा इंटरचेंज चार्ज 15 रुपये से बढ़ाकर 17 रुपये कर दिया गया है। RBI ने क्या है अपने नोटिफिकेशन में  रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने जारी किए गए नोटिफिकेशन पर कहा, 'एटीएम के लिए लेनदेन के लिए इंटरचेंज शुल्क में बदलाव अगस्त 2012 में किया गया था। जबकि ग्राहकों के द्वारा दिया गया शुल्क अंतिम बार 2014 में संशोधित किया गया है। इस हिसाब से इन शुल्कों बदलाव हुए काफी समय बीत चुका है।'  SBI बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट (BSBD) खाताधारकों के लिए नए सर्विस चार्ज को 1 जुलाई 2021 से लागू कर दिया है। बैंक ने एटीएम से निकासी, चेकबुक, मनी ट्रांसफर और नॉन फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन पर सर्विस चार्ज को बढ़ाने का निर्णय लिया था, जिसे अब लागू भी कर दिया है।

इस बैंक ने अपने फिक्सड डिपाॅजिट की दरों में किया बदलाव

इस बैंक ने अपने फिक्सड डिपाॅजिट की दरों में किया बदलाव

IDBI बैंक ने अपने फिक्सड डिपाॅजिट की दरों में बदलाव किया है। बैंक ने यह नया बदलाव 14 जुलाई को किया। इसके असर 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी करवाने वाले लोगों पर पड़ेगा। आइए जानते हैं कि बैंक की नई दरें क्या है आईडीबीआई बैंक की अलग-अलग एफडी स्किम की दरें भी अलग-अलग हैं। बैंक मौजूदा समय में 7 दिन से 20 साल तक की एफडी कर रहा है। सामान्य नागरिकों की अपेक्षा सीनियर सिटीजन को अधिक ब्याज दर ऑफर की जा रही है। बैंक इस समय सीनियर सिटीजन को 3.2% से 5.3% तक की ब्याज दे रहा है। IDBI बैंक 7 दिन से 30 दिन के एफडी पर 2.7% ब्याज दे रहा है। 31 से 45 दिन के एफडी पर 2.8%, 46 से 90 दिन की एफडी पर 3% और 91 दिन से 6 महीने की एफडी पर 3.5% ब्याज मिल रहा है।

IDBI बैंक की ताजा दरें

7 से 14 दिन की एफडी- 2.7%

15 से 30 दिन की एफडी- 2.7%

31 से 90 दिन की एफडी पर-2.8%

91 दिन से 6 महीने तक- 3.5%

6 महीने 1 दिन से 270 दिनों तक - 4.3%

270 दिनों से 1 साल तक के एफडी पर - 4.3%

1 साल के लिए - 5%

1 साल एक दिन से 2 साल तक के लिए- 5.1%

2 साल से अधिक लेकिन तीन साल से कम - 5.1%

3 साल और उससे अधिक लेकिन 5 साल से कम - 5.3%

5 साल के लिए - 5.25%

5 साल से अधिक और 10 साल तक के लिए- 5.25%

10 साल से अधिक और 20 साल के लिए- 4.8%

 सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट: देखें आज के भाव

सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट: देखें आज के भाव

मुंबई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमती धातुओं में घटबढ़ के बीच घरेलू बाजार में आज सोना और चांदी दोनों में गिरावट में रहे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना हाजिर 0.38 प्रतिशत गिरकर 1822.24 डॉलर प्रति औंस पर रहा जबकि अमेरिकी सोना वायदा 0.16 प्रतिशत बढ़कर 1831.40 डॉलर प्रति औंस बोला गया। इस दौरान चांदी हाजिर 0.65 फीसदी उतरकर 26.15 डॉलर प्रति औंस पर रही।

देश के सबसे बड़े वायदा बाजार एमसीएक्स में सोना 208 रुपए चगिरकर 48192 रुपए प्रति 10 ग्राम और सोना मिनी 180 रुपए की गिरावट के साथ 48178 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा। इसी तरह से चांदी 466 रुपए गिरकर 69211 रुपए और चांदी मिनी 406 रुपए की गिरावट के साथ 69400 प्रति किलोग्राम बोली गई।
MSME द्वारा आयोजित बेबीनार में CAIT सी.जी.चैप्टर एवं छत्तीसगढ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारी हुए शामिल

MSME द्वारा आयोजित बेबीनार में CAIT सी.जी.चैप्टर एवं छत्तीसगढ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारी हुए शामिल

रायपुर। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के चेयरमेन मगेलाल मालू, अमर गिदवानी, प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी, कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव, परमानन्द जैन, वाशु माखीजा, महामंत्री सुरिन्द्रर सिंह, कार्यकारी महामंत्री भरत जैन, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल, डैडम् प्रदेश प्रभारी मोहम्मद अली हिरानी एवं मीड़िया प्रभारी संजय चौंबे ने बताया कि आज एमएसएमई विकास संस्थान द्वारा कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंड़िया ट्रेडर्स एवं छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड़ इंडस्ट्रीज के सहयोग से व्यापारियों के हितार्थ एवं उद्योग रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पर विड़ियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से बेबीनार सम्पन्न हुआ । बेबीनार में डैडम् क्प् रायपुर के डॉ. विजय आर सिरसाठ संयुक्त निर्देशक, श्री एल.के. परगनिहा, उप निर्देशक एवं श्री योगेश कुमार, सहायक निर्देशक द्वारा व्यापारियों को उद्योग रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया एवं डैडम् से व्यापारियों को मिलने वाले लाभो की जानकारी दी। जिसमें कैट के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री जितेन्द्र दोशी, महामंत्री श्री सुरेन्द्रर सिंह, कार्यकारी महामंत्री श्री भरत जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री पवन वाधवा एवं कैट के डैडम् विकास प्रभारी श्री मोहम्मद अली हिरानी भी शामिल रहे।

सर्वप्रथम डैडम् द्वारा आयोजित गूगल मीट की शुरुआत श्री मोहम्मद अली हिरानी ने विड़ियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से जुडे़ सभी अधिकारी, कैट एवं चेम्बर के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों का स्वागत किया।

तत्पश्चात् कैट के प्रदेश अध्यक्ष श्री जितेन्द्र दोशी कहा कि व्यापारी सेवा उधोग का हिस्सा है व्यापारियों से डैडम् का दर्जा 2017 में वापस ले लिया गया था। सरकार ने जून 2017 में सूक्ष्म खुदरा और थोक व्यापारियों को डैडम् की श्रेणी से हटा दिया था। अभी वर्तमान में 01 जुलाई 2021 से केंद्र सरकार द्वारा व्यापारियों को डैडम् में शामिल करने देश के व्यापारी आज एमएसएमई की परिभाषा के तहत शामिल होने के कारण बेहद खुश हैं। और दिल से प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी और डैडम् मंत्री श्री नितिन गडकरी को देश के व्यापारियों के लिए इतने बड़े और ऐतिहासिक कदम उठाने के लिए गहरा आभार व्यक्त करते हैं। इसी श्रंखला में देश भर के व्यापारी केंद्रीय वाणिज्य मंत्री श्री पियूष गोयल के विशेष आभारी रहेंगे जिन्होंने इस निर्णय में व्यापारियों के वकील बनकर जिस दृढ़ता से एक उत्प्रेरक की भूमिका निभाई । कैट पिछले देढ़ वर्षो से अधिक समय से लगातार इस मुद्दे को उठा रहा था और विभिन्न स्तरों पर सरकार के साथ बातचीत कर रहा था। सरकार के इस फैसले से देश के करीब 8 करोड़ से ज्यादा छोटे कारोबारियों को फायदा होगा । उन्होनें आगे कहा कि ये व्यापारियों के लिए सुनहरा अवसर है, सभी व्यापारी डैडम् अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन करवाये। आगामी दिनों में कैट प्रदेश के सभी जिलों में डैडम् बेबीनार आयोजित करेगा साथ ही सभी जिलों में कैम्प लागाकर व्यापारियों का रजिस्ट्रेशन भी करवायेगा।
डैडम् के सहायक निर्देशक श्री योगेश कुमार, ने बताया कि डैडम् का मतलब सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम है। भारत जैसे विकासशील देश में डैडम् उद्योग अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। जब ये उद्योग बढ़ते हैं, तो देश की अर्थव्यवस्था समग्र रूप से बढ़ती है और फलती.फूलती है। इन उद्योगों को लघु उद्योग या लघु उद्योग के रूप में भी जाना जाता है। भले ही कंपनी मैन्युफैक्चरिंग लाइन या सर्विस लाइन में हो, इन दोनों क्षेत्रों के लिए पंजीकरण डैडम् अधिनियम के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है। यह पंजीकरण अभी तक सरकार द्वारा अनिवार्य नहीं किया गया है, लेकिन इसके तहत किसी के व्यवसाय को पंजीकृत करना फायदेमंद है क्योंकि यह कराधान, व्यवसाय की स्थापना, ऋण सुविधाओं, ऋण आदि के मामले में बहुत सारे लाभ प्रदान करता है। उन्होनें डैडम् में रजिस्ट्रेशन एक प्रजेन्टेशन भी दिया।

डैडम् के संयुक्त निर्देशक डॉ. विजय आर सिरसाठ ने बताया कि डैडम् 02 अक्टूबर 2006 को चालू हुआ। इसकी स्थापना सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों की प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ावा देने, सुविधा प्रदान करने और विकसित करने के लिए की गई थी। उन्होनें व्यापारियों को डैडम् से होनें वाले लाभो की जानकारी दी एवं सरकार के वर्तमान नितियों से भी अवगत कराया।

अंत में मोहम्मद अली हिरानी ने सभी को धन्यवाद ज्ञापन कर मीटिंग समाप्ति की घोषणा की बेबीनार में कैट के पदाधिकारी मुख्यरूप से उपस्थित रहेः- जितेंद्र दोशी, सूरिंदर सिंह, भरत जैन, मोहम्मद अली हिरानी, भरत बजाज एवं सभी ज़िले से शामिल पदाधिकारी एवं व्यापारीगण आदि। 

 सोने की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने क्या है आज के भाव

सोने की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने क्या है आज के भाव

नई दिल्ली। सोना खरीदने के बारे में सोच रहे रहैं तो आज देर न करें। घरेलू बाजार में सोने की कीमत में गिरावट हुई है। जिसके चलते एक बार फिर बाजार में रौनक बढ़ी है। वहीं दूसरी ओर आज फिर चांदी की कीमत में बढ़ोतरी हुई है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक शुक्रवार को सोने का भाव 25 रुपए की कटौती के साथ 48399 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं चांदी 170 रुपए की चमक के साथ 69403 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है।
भारतीय रेल को फंड की जरूरत, इस स्टेशन के पास की बेचेगी जमीन

भारतीय रेल को फंड की जरूरत, इस स्टेशन के पास की बेचेगी जमीन

भारतीय रेल, हावड़ा स्टेशन के पास की जमीन को बेचने वाली है। यह जमीन हावड़ा स्टेशन से लगभग 1.5 किमी दूर है और 20 मीटर चौड़े राजमार्ग से लगी है। रेलवे ने फंड जुटाने के मकसद से ये फैसला लिया है। भारतीय रेल के अधिकारियों ने बताया कि यह भूखंड 88,300 वर्ग मीटर का है और हुगली नदी के किनारे है। अधिकारियों ने बताया कि इसका आरक्षित मूल्य 448 करोड़ रुपये रखा गया है और इसे नीलामी पर रखा जाएगा। 29 अगस्त तक निविदा जमा करने की डेडलाइन: एक अधिकारी ने कहा, "रेल भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) ने हावड़ा के साल्ट गोला में खाली रेलवे की जमीन को लीज पर देने के लिए बोलियां आमंत्रित की हैं। इसके लिए निविदा 29 अगस्त तक जमा करायी जा सकती है। आरएलडीए के उपाध्यक्ष वेद प्रकाश डुडेजा ने कहा कि इसे खरीदने वाला वाटर पार्क सुविधाएं भी विकसित कर सकता है।
देश में 43 हजार हेक्टेयर खाली जमीन: भारतीय रेल के पास पूरे देश में 43 हजार हेक्टेयर खाली जमीन पड़ी है। आरएलडीए इस समय 85 रेलवे कालोनी विकास परियोजनाओं को हाथ में लिए है। उसने हाल ही में गुवाहाटी और सिकंदराबाद में तीन रेलवे कालोनियों के पुनर्विकास के पट्टे आवंटित किए हैं।

आपको बता दें कि भारतीय रेलवे अलग-अलग तरीके से फंड में जुटा है। इसी के तहत जनवरी महीने में भारतीय रेलवे वित्त निगम यानी आईआरएफसी का आईपीओ भी लाया गया था। आईआरएफसी का आईपीओ 4,600 करोड़ रुपये का था। यह रेलवे की गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी का पहला आईपीओ था।

जारी है सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव, जानिए क्या है आज के भाव

जारी है सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव, जानिए क्या है आज के भाव

नई दिल्ली: भारतीय सर्राफा बाजार में 15 जुलाई 2021 को भी सोने के भाव में तेजी दर्ज की गई है, वहीं, चांदी की कीमत (Silver Price Today) में भी आज बढ़त का रुख रहा. पिछले कारोबारी सत्र के दौरान दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 47,266 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. वहीं, चांदी 68,194 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुई थी. अंतरराष्ट्री य बाजार में गोल्डv के दाम में आज तेजी दर्ज की गई, जबकि चांदी की कीमतों में खास बदलाव नहीं हुआ|

देखें सोने की नई कीमत
दिल्ली सर्राफा बाजार में बृहस्पआतिवार को सोने के भाव में 177 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी दर्ज की गई. इससे कीमती पीली धातु 45,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गई. राजधानी दिल्ली (Delhi) में 99.9 ग्राम शुद्धता वाले सोने का नया भाव आज 47,443 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंचकर बंद हुआ. वहीं, अंतरराष्ट्री य बाजार में सोने की कीमत आज बढ़कर 1,831 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई|


चेक करें चांदी का नया भाव
चांदी की कीमत में आज तेजी का रुख रहा. दिल्लीस सर्राफा बाजार में बृहस्पुतिवार को चांदी के दाम 83 रुपये की मामूली तेजी के साथ 68,277 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुए. वहीं, अंतरराष्ट्री य बाजार में चांदी के दाम में आज ज्या दा बदलाव नहीं हुआ और ये 26.30 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई.


क्यों आई गोल्ड2 की कीमत में तेजी
एचडीएफसी सिक्यो रिटीज (HDFC Securities) के सीनियर एनालिस्टह (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि डॉलर के मुकाबले रुपये के भाव में मजबूती के कारण गोल्डr की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है. वहीं, इस पर अमेरिकी बॉन्ड के यील्डल में गिरावट का असर भी पड़ा है. इससे अंतरराष्ट्री य बाजार में सोने के दाम में बढ़त का असर भारतीय सर्राफा बाजार पर भी पड़ रहा है.


जानें कैसे परख सकते हैं सोने की शुद्धता
अगर आप सोने की शुद्धता परखना चाहते हैं तो सरकार की ओर से इसके लिए एक ऐप बनाया गया है. 'BIS Care app' से ग्राहक सोने की शुद्धता ( Gold Purity) की जांच कर सकते हैं. इस ऐप (App) के जरिए सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच ही नहीं बल्कि इससे जुड़ी कोई भी शिकायत कर सकते हैं. इस ऐप में अगर सामान का लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन और हॉलमार्क नंबर गलत पाया जाता है तो शिकायत कर सकते हैं.

फटाफट आज ही निपटा लें बैंक से जुड़े सारे काम, कल से 6 दिन इन शहरों में बंद रहेंगे बैंक

फटाफट आज ही निपटा लें बैंक से जुड़े सारे काम, कल से 6 दिन इन शहरों में बंद रहेंगे बैंक

नई दिल्ली: अगर आपको भी बैंक से जुड़ा कोई कामकाज है तो उसको फटाफट आज ही निपटा लें. जुलाई (Bank band July 2021) महीने में बैंकों की कई छुट्टियां (Bank Holidays) हो चुकी हैं और कई बाकी है तो आप बैंक जाने से पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक कर लें. कल से यानी 16 जुलाई से लगातार 6 दिन बैंक बंद रहेंगे. बता दें ये छुट्टी सभी राज्यों के हिसाब से अलग-अलग है. बता दें RBI (Reserve Bank of India) की ओर से बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी जाती है, जिससे ग्राहकों को किसी भी तरह की परेशानी न हो.


July 2021 में बैंकरों को त्योहार के लिए 9 छुट्टियां मिलेंगी. इसके अलावा 6 छुट्टियां शनिवार और रविवार को होंगी तो कुल मिलाकर 15 दिनों की छुट्टियां हैं. बता दें 9 छुट्टियां राज्यों के हिसाब से होगी तो सभी जगह के बैंक बंद नहीं रहेंगे जिस राज्य में छुट्टी होगी सिर्फ वहां के बैंकों में कामकाज नहीं होगा.

6 दिन बंद रहेंगे बैंक-
16 जुलाई 2021- गुरुवार – हरेला पूजा (देहरादून)
17 जुलाई 2021 – खारची पूजा (अगरतला, शिलांग)
18 जुलाई 2021 – रविवार
19 जुलाई 2021 – गुरु रिम्पोछे के थुंगकर त्शेचु (Guru Rimpoche’s Thungkar Tshechu) (गंगटोक)
20 जुलाई 2021 – मंगलवार – ईद अल अधा (देशभर में)
21 जुलाई 2021 – बुधवार – बकरीद (पूरे देश में)

इससे पहले किस-किस दिन बंद थे बैंक
आपको बता दें इससे पहले 4 जुलाई, 10 जुलाई, 11 जुलाई, 12 जुलाई, 13 जुलाई और 14 जुलाई को भी कई राज्य के बैंकों में कामकाज नहीं हुआ है.

आगे आने वाली छुट्टियां
अगर बैंक की आगे आने वाली छुट्टियों की बात करें तो 24 जुलाई को चौथे शनिवार की वजह से बैंकों में कामकाज नहीं होगा. इसके अलावा 25 जुलाई को रविवार की वजह से बैंक बंद रहेंगे. साथ ही 31 जुलाई को शनिवार केर पूजा की वजह से अगरतला के बैंकों में कामकाज नहीं होगा.
 
अब मोबाइल भी करेगा कंप्यूटर की तरह काम, माइक्रोसॉफ्ट ने लॉन्च किया Windows 365

अब मोबाइल भी करेगा कंप्यूटर की तरह काम, माइक्रोसॉफ्ट ने लॉन्च किया Windows 365

नई दिल्ली। अगर आपको भी इस बात से शिकायत रही है कि आप माइक्रोसॉफ्ट विंडोज को किसी अन्य सिस्टम में इस्तेमाल नहीं कर सकते तो आपके लिए खुशखबरी है। माइक्रोसॉफ्ट ने विंडोज 365 को लॉन्च कर दिया है जिसे कहीं भी, किसी भी डिवाइस में एक्सेस किया जा सकता है। विंडोज 365 को डेस्कटॉप, लैपटॉप और मोबाइल में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। कंपनी के अनुसार विंडोज 365 को लॉन्च करने का मकसद क्लाउड पीसी की धारणा को सच करना है। इसे आप किसी ब्राउजर या वेब के जरिए एक्सेस कर सकते हैं।


Windows 365 की उपलब्धता
माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक Windows 365 को सभी फॉर्मेट में 2 अगस्त से रिलीज किया जाएगा जिसके बाद किसी भी डिवाइस जैसे Mac, iPad, Linux और एंड्रॉयड मोबाइल से भी इसे एक्सेस किया जा सकेगा। इसके साथ दो क्लॉउड पीसी कंफिग्रेशन मिलेगा जो कि Windows 365 बिजनेस और Windows 365 इंटरप्राइज हैं। कीमत के बारे में कंपनी ने अभी तक जानकारी नहीं दी है।


 Windows 365
के फीचर्स

Windows 365
के साथ आपको ठीक उसी तरह का अनुभव मिलेगा जैसा कि आपको किसी सामान्य विंडोज कंप्यूटर या लैपटॉप में मिलता है। Windows 365 और रेगुलर विंडोज में यही फर्क होगा कि विंडोज आपको इंस्टॉल करना होता है और Windows 365 आप वेब ब्राउजर के जरिए एक्सेस कर सकते हैं। Windows 365 में आपको Windows 10 (या Windows 11) के सारे फीचर्स मिलेंगे। Windows 365 में भी यूजर्स को अपने सभी एप्स, टूल, डाटा और सेटिंग मिलेगी। सीधे शब्दों में कहें तो Windows 365 एक क्लाउड आधारित विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम है। इसका सबसे बड़ा फायदा बिजनेस और इंटरप्राइजेज को होगा।


कई एप्स का मिलेगा सपोर्ट
Microsoft
के मुताबिक Windows 365 के साथ सभी तरह के बिजनेस एप जैसे microsoft 365, Dynamic 365 और Power Platform का सपोर्ट मिलेगा। माइक्रोसॉफ्ट एंडप्वाइंट मैनेजर भी Windows 365 के साथ काम कर सकेंगे। इसके साथ एंडप्वाइंट एनालिटिक डैशबोर्ट का भी सपोर्ट मिलेगा।

फिर लगी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आग, जाने रायपुर समेत इन शहरों में क्या है दाम

फिर लगी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आग, जाने रायपुर समेत इन शहरों में क्या है दाम

रायपुर। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज फिर पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई है। आज डीजल की कीमत 15 से 16 पैसे बढी है जबकि पेट्रोल की कीमत 34 से 35 पैसे तक बढ़ी है। राजधानी रायपुर में आज 27 पैसे की वृद्धि के बाद पेट्रोल 99.52 तथा 10 पैसे की वृद्धि के बाद डीजल 97.18 रूपए प्रति लीटर चल रहा है।


राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल का दाम 101.54 रुपये जबकि डीजल का दाम 89.87 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107.54 रुपये व डीजल की कीमत 97.45 रुपये प्रति लीटर है। वहीं कोलकाता में कोलकाता में डीजल 93.02 और पेट्रोल 101.74 रूपए प्रति लीटर तथा चेन्नई में डीजल 94.39 रूपए तथा पेट्रोल 102.23 रूपए प्रति लीटर चल रहा है।

Jio के सबसे ज्यादा डेटा ऑफर करने वाले धांसू प्लान, 10 रुपये खर्च कर मिलेगा रोज 3GB डेटा और कॉलिंग का फायदा

Jio के सबसे ज्यादा डेटा ऑफर करने वाले धांसू प्लान, 10 रुपये खर्च कर मिलेगा रोज 3GB डेटा और कॉलिंग का फायदा

अगर आपका डेटा का यूज ज्यादा है और आप किफायती कीमत में अच्छा प्लान ढूंढ रहे हैं तो ये खबर आपके लिए काम की साबित हो सकती है। क्योंकि आज हम आपके लिए Reliance Jio के कुछ खास प्लान लेकर आए हैं जिनके साथ आपको रोज 3 GB डेटा मिलेगा। तो अगर आप जियो के ग्राहक है और सस्ता प्लान सर्च कर रहे हैं तो रोज 10 रुपये से भी कम खर्च कर आपको 3 GB डेटा, फ्री कॉलिंग, प्रति 100 एसएमएस और जियो प्लेटफार्म का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा। तो चलिए आपको बताते हैं रिलायंस जियो के 3 GB डेली डेटा वाले प्लान्स के बारे में, जिनकी कीमत 349 रुपये से शुरू होती है।
Jio का 349 रुपये वाला प्लान
सबसे पहले बात करते हैं रोज 3GB डेटा के साथ आने वाले जियो के 349 रुपये वाले प्लान के बारे में। जियो के इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन है। इस प्लान के साथ ग्राहको कुल 84 जीबी हाई-स्पीड डेटा का फायदा मिलता हैं। हर दिन मिलने वाले डेटा के खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64Kbps रह जाती है। इस प्लान में भी अनलिमिटेड वॉइस कॉल और 100 एसएमएस हर दिन मिलते हैं। साथ जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी फ्री मिलता है।
3499 रुपये वाला Jio प्लान
बता दें कि रिलायंस जियो ने हाल ही में 3,499 रुपये वाला नया प्लान पेश किया है। जियो के इस प्लान की वैलिडिटी 365 दिन है। इस प्लान में हर दिन 3 जीबी डेली डेटा मिलता है। यानी प्लान में यूजर्स को कुल 1095GB डेटा मिलता है। ग्राहकों को इस प्लान का खर्च रोज के हिसाब से 10 रुपये से भी कम पड़ता है। इसके साथ रिचार्ज प्लान के साथ अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और 100 एसएमएस हर दिन मिलते हैं। इस प्लान में जियो ऐप्स जैसे जियोटीवी, जियोसिनेमा, जियोन्यूज़, जियो सिक्यॉरिटी और जियो क्लाउड का सब्सक्रिप्शन भी फ्री मिलता है।

401 रुपये का जियो प्लान
जियो के 401 रुपये वाले प्लान में भी हर दिन 3 जीबी डेटा ऑफर किया जाता है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन है। हर दिन मिलने वाले 3 जीबी डेटा के अलावा प्लान में 6 जीबी डेटा भी मिलता है। यानी की 401 रुपये खर्च कर ग्राहक कुल 90 जीबी डेटा का फायदा उठा सकते हैं। इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और 100 एसएमएस हर दिन मिलते हैं। डिज्नी+हॉटस्टार वीआईपी, जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो न्यूज़ और जियो सिक्यॉरिटी जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में मिलता है।
Jio का 999 रुपये का प्लान
999 रुपये वाले जियो प्लान में हर दिन 3 जीबी डेटा दिया जाता है। इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिन है। प्लान के साथ ग्राहकों को कुल 252 जीबी डेटा मिलता है। इस के साथ ही प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉइस कॉल और 100 एसएमएस हर दिन मिलते हैं। जियो ऐप्स का सब्क्रिप्शन भी ग्राहक इस रिचार्ज प्लान में मुफ्त पा सकते हैं।
 

 जारी है सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव, जाने क्या है आज के भाव

जारी है सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव, जाने क्या है आज के भाव

नई दिल्ली. अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में मजबूती के चलते भारतीय सर्राफा बाजार में आज फिर यानी 14 जुलाई 2021 को सोने के भाव (Gold Price Today) में मामूली उछाल दर्ज किया गया है. वहीं, चांदी की कीमत (Silver Price Today) में आज गिरावट का रुख रहा. पिछले कारोबारी सत्र के दौरान दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 47,001 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. वहीं, चांदी 68,062 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुई थी. अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में गोल्‍ड के दाम में आज तेजी दर्ज की गई, जबकि चांदी की कीमतों में खास बदलाव नहीं हुआ.

सोने का नया भाव (Gold Price, 14 July 2021) - दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने के भाव में महज 23 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी दर्ज की गई. राजधानी दिल्ली (Delhi) में 99.9 ग्राम शुद्धता वाले सोने का नया भाव अब 47,024 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है. वहीं, अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में सोने की कीमत आज बढ़कर 1,812 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई.

चांदी की नई कीमत (Silver Price, 14 July 2021) - चांदी की कीमत में आज गिरावट का रुख रहा. दिल्‍ली सर्राफा बाजार में बुधवार को चांदी के दाम 399 रुपये घटकर 67,663 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुए. वहीं, अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में चांदी के दाम में आज ज्‍यादा बदलाव नहीं हुआ और ये 26.02 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई.
धड़ल्ले से बिक रही है Maruti की ये सबसे सस्ती एसयूवी, दमदार फीचर्स और परफॉर्मेंस के चलते बिक्री में 385% का इजाफा

धड़ल्ले से बिक रही है Maruti की ये सबसे सस्ती एसयूवी, दमदार फीचर्स और परफॉर्मेंस के चलते बिक्री में 385% का इजाफा

इंडियन मार्केट में बीते कुछ सालों में कॉम्पैक्ट स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल (SUV) सेग्मेंट तेजी से मशहूर हो रहा है। कम कीमत, बेहतर माइलेज और स्पोर्टी परफॉर्मेंस के चलते युवा इस सेग्मेंट में खासी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। बीते जून महीने में लॉकडाउन में मिली राहत के बाद एक बार फिर से ऑटो सेक्टर रफ़्तार पकड़ रहा है। ऐसे में देश की सबसे बड़ी पैसेंजर कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी की विटारा ब्रेजा देश की बेस्ट सेलिंग कॉम्पैक्ट एसयूवी बनी है।
केवल एक पेट्रोल इंजन के साथ बाजार में उपलब्ध Maruti Brezza ने अपने प्रतिद्वंदियों को कड़ी टक्कर दी है। बीते जून महीने में कंपनी ने इस एसयूवी के कुल 12,833 यूनिट्स की बिक्री की है, जो कि पिछले मई महीने में बेचे गए 2,648 यूनिट्स के मुकाबले 385% ज्यादा है। बिक्री में इतने भारी अंतर का एक मुख्य कारण ये भी है कि पिछले मई महीने में देश भर में कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन प्रभावी था।
वहीं दूसरे स्थान पर Hyundai Creta ने कब्जा किया है। बीते जून महीने मे कंपनी ने इस एसयूवी के कुल 9,941 यूनिट्स की बिक्री की है। जो कि पिछले मई महीने में 7,527 यूनिट्स के मुकाबले 32% ज्यादा है। इसके अलावा तीसरे स्थान पर Kia Seltos रही है, जून महीने में इसके 8,549 यूनिट्स की बिक्री की गई है जो कि मई महीने में 4,277 यूनिट्स थी।
बहरहाल, अब बात करते हैं मारुति सुजुकी की किफायती और बेस्ट सेलिंग एसयूवी विटारा ब्रेजा की। ये एसयूवी केवल पेट्रोल इंजन के साथ ही बाजार में उपलब्ध है। कंपनी ने इसमें 1.5 लीटर की क्षमता का पेट्रोल इंजन प्रयोग किया है जो कि, 105PS की पावर और 138Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। ये इंजन 5 स्पीड मैनुअल और 4 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन गियरबॉक्स के साथ आता है।

मिलते हैं ये खास फीचर्स:
इस एसयूवी में क्रूज़ कंट्रोल, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, ऑटो एसी, ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो के साथ 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, रेन-सेंसिंग वाइपर और पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप जैसे फीचर्स मिलते हैं। जहां तक सेफ़्टी की बात है तो मारुति विटारा ब्रेज़ा में डुअल फ्रंट एयरबैग, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD) और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स मिलते हैं।
कीमत और माइलेज:
Maruti Brezza भारतीय बाजार में कुल चार वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इसकी कीमत 7.51 लाख रुपये से लेकर 11.25 लाख रुपये के बीच है। ये एसयूवी मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों ट्रांसमिशन गियरबॉक्स के साथ आती है। इसका मैनुअल वेरिएंट 17.03 किलोमीटर प्रतिलीटर और ऑटोमेटिक वेरिएंट 18.76 किलोमीटर प्रतिलीटर तक का माइलेज देती है।

 

ट्राइब्स इंडियाः आगामी रक्षाबंधन त्योहार और अन्य उपहारों के लिये कहीं और जाने की जरूरत नहीं

ट्राइब्स इंडियाः आगामी रक्षाबंधन त्योहार और अन्य उपहारों के लिये कहीं और जाने की जरूरत नहीं

ट्राइब्स इंडिया में शानदार दस्तकारी, धातु से बनी सजावटी चीजों और बड़े पैमाने पर जैविक हर्बल उत्पाद उपलब्ध हैं। ये सभी चीजें खुदरा दुकानों और ऑनलाइन ई-वाणिज्य प्लेटफार्मों से खरीदी जा सकती हैं। परिवार वालों और मित्रों के लिये तोहफे खरीदने के लिये यह ट्राइब्स इंडिया की एक ही दुकान काफी है, जहां सब-कुछ उपलब्ध है। कहीं और जाने की जरूरत ही नहीं है।
रक्षाबंधन का त्योहार आने वाला है। इसे मद्देनजर रखते हुये ट्राइब्स इंडिया कैटलॉग में एक विशेष राखी फीचर रखा गया है, जहां आकर्षक राखियां उपलब्ध हैं। ये राखियां भारत की विभिन्न जनजातियों द्वारा हस्त-निर्मित हैं। राखियों के अलावा पूजा की सामग्री भी उपलब्ध है, जैसे तराशी गई धातुओं की पूजा-पेटिकायें और तोरण। साथ में पुरुषों और महिलाओं के लिये रंग-बिरंगे कुर्ते भी उपलब्ध हैं; महिलाओं के लिये शलवारें हैं, बुने हुये और तरह-तरह की स्टाइल वाले जैकेट, साड़ियों की विशाल श्रृंखला, जैसे माहेश्वरी, चंदेरी, बाग, कांथा, भंडारा, टसर, सम्भलपुरी और इकाट परंपराओं वाली साड़ियां, कपड़े और सुंदर स्टोल खरीदे जा सकते हैं। ये सभी सामान ट्राइब्स इंडिया की खुदरा दुकानों और वेबसाइट पर मिल जायेंगी। जनजातीय उत्पादों को बाजार में उतारने और उनके विकास के जरिये जनजातियों की आजीविका को प्रोत्साहन देने तथा उन्हें शक्ति-सम्पन्न बनाने के प्रयास ट्राइफेड लगातार कर रहा है। वह ट्राइब्स इंडिया नेटवर्क के माध्यम से उत्पादों की विशाल और विविध श्रृंखला को विस्तार दे रहा है।

ट्राइब्स इंडिया की 137 खुदरा दुकानें और ई-वाणिज्य प्लेटफार्म (www.tribesindia.com) हर तरह की जरूरतें पूरी कर रहा है। जैविक हल्दी, सूखा अमला, जंगलों से जमा किया हुआ शहद, काली मिर्च, रागी, त्रिफला, मूंग दाल, उड़द दाल, सफेद सेम और दलिया जैसे जैविक उत्पादों के साथ-साथ वर्ली शैली या पत्तचित्र शैली की चित्रकारी, डोकरा शैली के हाथ से बने आभूषण, पूर्वोत्तर के वानचो और कोन्याक जनजातियों के मनके वाले हार, रेशमी और अन्य शानदार लिबास, रंग-बिरंगे गुड्डे-गुड़िया, बच्चों के खिलौने, पारंपरिक बुनी हुई डोंगरिया शॉल और बोडो जनजाति के बुने हुये कपड़े, धातु से बनी चीजें, बांस के उत्पाद, यानी हर तरह की वस्तुयें यहां उपलब्ध हैं, जिन्हें तोहफे के तौर पर खरीदा जा सकता है। इन वस्तुओं को आकर्षक गिफ्ट-पैक या हैम्पर में रखा जा सकता है, जिसकी व्यवस्था बजट और जरूरतों को ध्यान में रखकर की जा सकती है।इन गिफ्ट हैम्परों को जैविक, री-साइकिल की हुई सामग्री में पैक किया जाता है। यह टिकाऊ पैकट होता है, जिसकी डिजाइन सुश्री रीना ढाका ने ट्राइब्स इंडिया के लिये तैयार किया है। इन सजावटी हैम्परों में बंधा हुआ उपहार हर अवसर पर आकर्षण का केंद्र बन जाता है।

रक्षाबंधन जैसे प्रेम और सुरक्षा के त्योहार पर उपहार देने के लिये आप अपने सबसे नजदीकी ट्राइब्स इंडिया के शो-रूम या वेबसाइट के जरिये इन उत्पादों को खरीद सकते हैं।

सोने की कीमतों में मंगलवार को भारी गिरावट, देखे आज के सोने और चांदी के भाव

सोने की कीमतों में मंगलवार को भारी गिरावट, देखे आज के सोने और चांदी के भाव

भारत में सोने की कीमतों में मंगलवार को गिरावट दर्ज की गई है. दरअसल ग्लोबल मार्किट में येलो मेटल पिछले सेशन में एक सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंचने के बाद स्थिर रहा है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना अगस्त वायदा भाव 59 रुपये की तेजी के साथ 47,833 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था, जबकि पिछला बंद भाव 47,774 रुपये था. वहीं चांदी का सितंबर वायदा भाव 115 रुपये या 0.8 फीसदी की तेजी के साथ 69,490 रुपये प्रति किलोग्राम पर रूल कर रहा था. पिछले सत्र में चांदी वायदा 69,375 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी.

सोने के भाव में गिरावट
बता दें कि 24 कैरेट सोने का भाव मंगलवार को 100 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट के साथ 47,710 रुपये पर आ गया, जो पिछले कारोबारी सत्र में 47,810 रुपये था. वहीं चांदी पिछले कारोबार के 69,300 रुपये से 200 रुपये प्रति किलोग्राम गिरकर 69,100 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई.

दिल्ली में आज 22 कैरेट सोने की कीमत 46,790 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24-कैरेट सोने की कीमत 50,840 रुपये प्रति 10 ग्राम है.
मुंबई में आज 22 कैरेट सोने का भाव 46,700 रुपए प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट का 47,700 रुपए प्रति 10 ग्राम है.
चेन्नई में 22 कैरेट सोने का भाव  45,060 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत 49,160 रुपये प्रति 10 ग्राम है.
कोलकाता में 22 कैरेट का सोना 47,370 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने का भाव 50,070 रुपये प्रति 10 ग्राम है.
बेंगलुरु में आज 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव 44,650 रुपये और 24-कैरेट सोने की कीमत 48,710 रुपये प्रति 10 ग्राम है.
हैदराबाद में 22 कैरेट सोने की आज की कीमत 44,650 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने का भाव 48,710 रुपये प्रति 10 ग्राम है.
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में 22 कैरेट सोने का भाव 46,790 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने का भाव 50,840 रुपये प्रति 10 ग्राम है.
नागपुर में 22 कैरेट सोने का भाव 46,700 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने का भाव 47,700 रुपये प्रति 10 ग्राम है.
इस बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के भाव स्थिर बने हुए हैं. हाजिर सोना 0.1 फीसदी की तेजी के साथ 1,807.22 डॉलर प्रति औंस और अमेरिकी सोना वायदा भी 0.1 फीसदी की तेजी के साथ 1,808.1 अमेरिकी डॉलर पर पहुंच गया है.
इस सबसे किफायती 7सीटर कार पर मिल रहा है बंपर डिस्काउंट, कीमत महज 4.25 लाख रुपये और देती है शानदार माइलेज

इस सबसे किफायती 7सीटर कार पर मिल रहा है बंपर डिस्काउंट, कीमत महज 4.25 लाख रुपये और देती है शानदार माइलेज

भारतीय बाजार में ज्यादा सीटिंग कैपेसिटी और बेहतर स्पेस वाली कारों की डिमांड हमेशा से रही है। इस मामले में एमपीवी सेग्मेंट की 7-सीटर कारों को खासी वरियता देते हैं। यदि आप भी एक किफायती 7-सीटर MPV कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो ये आपके लिए एक बेहतर मौका है। इस समय जापानी वाहन निर्माता कंपनी दैटसन अपने वाहनों के विस्तृत रेंज पर इस जुलाई महीने में भारी डिस्काउंट ऑफर कर रही है।
कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार दैटसन की सबसे किफायती 7-सीटर कार Datsun Go Plus (Go+) की खरीद पर आप पूरे 40,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। तो आइये जानते हैं इस कार की खरीद पर आप कैसे पैसे बचा सकते हैं और क्या है कंपनी की स्कीम-

सबसे पहले इस कार के बारे में जानते हैं, कंपनी ने इस एमपीवी कार में 1.2 लीटर की क्षमता का 3 सिलिंडर युक्त पेट्रोल इंजन का प्रयोग किया है। ये इंजन मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों ट्रांसमिशन गियरबॉक्स के साथ आता है। इसका मैनुअल वेरिएंट 68PS की पावर और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन वेरिएंट 77PS की पावर और 104Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।
जहां तक फीचर्स की बात है तो इसमें कीलेस एंट्री, 7 इंच का ट्चस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम दिया गया है, जिसे एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कार प्ले से कनेक्ट किया जा सकता है। इसमें 14 इंच का एलॉय व्हील और मैनुअल एयर कंडिशन (AC) दिया गया है, जो कि इसे और भी किफायती बनाता है। सेफ़्टी के तौर पर इस कार में रियर पार्किंग सेंसर, स्पीड अलर्ट सिस्टम, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD), और डुअल फ्रंट एयरबैग दिया गया है।
क्या है कंपनी का ऑफर:

इस कार की खरीद पर आप पूरे 40,000 रुपये तक की बचत कर सकते है। जिसमें 20,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस शामिल है। ये ऑफर आगामी 31 जुलाई तक के लिए वैध है। सामान्य तौर पर ये कार 19 किलोमीटर प्रतिलीटर तक का माइलेज देती है। इस कार की कीमत 4.25 लाख रुपये से लेकर 6.99 लाख रुपये के बीच है और ये कुल 5 वेरिएंट्स में आती है।

 

 तीन महीने बाद सस्ता हुआ डीजल, लेकिन पेट्रोल की महंगाई जारी

तीन महीने बाद सस्ता हुआ डीजल, लेकिन पेट्रोल की महंगाई जारी

नई दिल्ली। पेट्रोल के दाम आज एक बार फिर बढ़कर नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गये जबकि डीजल करीब तीन महीने बाद सस्ता हुआ। इससे पहले रविवार को कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ था। दिल्ली में सोमवार की बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल की कीमत पहली बार 101 रुपये और मुंबई में 107 रुपये प्रति लीटर के पार पहुँच गई है। अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल का मूल्य 28 पैसे बढ़कर 101.19 रुपये प्रति लीटर पर पहुँच गया। डीजल 15 अप्रैल के बाद पहली बार 16 पैसे सस्ता होकर 89.72 रुपये प्रति लीटर पर आ गया। पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान 15 अप्रैल को आखिरी बार देश में पेट्रोल-डीजल के दाम घटाये गये थे। इसके बाद 87 दिन तक या तो दाम बढ़े या स्थिर रहे। आज 88वें दिन डीजल सस्ता हुआ है जबकि पेट्रोल की महँगाई जारी है।

दिल्ली में मई और जून में पेट्रोल 8.41 रुपये और डीजल 8.45 रुपये महँगा हुआ था। जुलाई में अब तक पेट्रोल की कीमत 2.38 रुपये और डीजल की कीमत 56 पैसे प्रति लीटर बढ़ चुकी है। मुंबई में पेट्रोल 27 पैसे महँगा होकर 107.20 रुपये और डीजल 17 पैसे सस्ता होकर 97.29 रुपये प्रति लीटर पर रहा। चेन्नई में पेट्रोल 25 पैसे महँगा और डीजल 15 पैसे सस्ता हुआ। वहाँ एक लीटर पेट्रोल की कीमत 101.92 रुपये और डीजल की कीमत 94.24 रुपये रही। कोलकाता में पेट्रोल का मूल्य 34 पैसे बढ़कर 101.35 रुपये पर पहुँच गया। डीजल की कीमत 16 पैसे टूटकर 92.81 रुपये प्रति लीटर हो गई। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।

 
 हफ्ते के पहले दिन सोने में भारी गिरावट, जाने क्या है आज सोने और चांदी के भाव

हफ्ते के पहले दिन सोने में भारी गिरावट, जाने क्या है आज सोने और चांदी के भाव

मुंबई। हफ्ते के पहले दिन सोमवार को भी सोने की कीमत में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। अगस्त डिलीवरी वाला सोना आज 116 रुपये की गिरावट के साथ खुला। दिन चढऩे के साथ इसमें गिरावट बढ़ती गई। सुबह सवा 11 बजे यह 288 रुपये यानी 0.60 फीसदी की गिरावट के साथ 47635 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर ट्रेड कर रहा था। सुबह के सत्र में इसने 47,807 रुपये का उच्चतम और 47,602 रुपये का न्यूनतम स्तर छू लिया। दूसरी ओर चांदी की कीमत में भी गिरावट देखी जा रही है। सितंबर डिलीवरी वाली चांदी 421 रुपये की गिरावट के साथ 68876 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रही थी।

पिछले महीने सोने की कीमत में करीब 2,700 रुपये की गिरावट आई थी। पिछले साल अगस्त में यह 56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेकॉर्ड स्तर तक पहुंच गया था लेकिन उसके बाद से इसकी कीमत करीब 9,000 रुपये कम हो चुकी है। सोने की कीमतों में इन दिनों काफी उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। पिछले दिनों कोरोना के मामले बढऩे के साथ ही सोने की कीमत तेजी से बढ़ रही थी। लेकिन अब कोरोना की स्थिति सुधरने और डॉलर के मजबूत होने से सोने में एक बार फिर गिरावट आ रही है।

2020 में सोने के दाम में तगड़ी तेजी की वजह कोरोना वायरस रहा, जिसकी वजह से लोग निवेश का सुरक्षित ठिकाना ढूंढ रहे थे। सोने में निवेश हमेशा से ही सुरक्षित रहा है। कोरोना की वजह से शेयर बाजार में लोगों ने निवेश कम कर दिया, क्योंकि शेयर बाजार में निवेश रिस्की होता है। पिछले साल जनवरी-फरवरी में तो सोना धीरे-धीरे बढ़ रहा था, लेकिन मार्च में भारत में कोरोना वायरस की दस्तक के बाद इसने स्पीड पकड़ ली।
पेट्रोल की कीमतों को गडकरी ने बताया बड़ी समस्या, दिया यह समाधान...

पेट्रोल की कीमतों को गडकरी ने बताया बड़ी समस्या, दिया यह समाधान...

नागपुर। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर में देश के पहले वाणिज्यिक तरल प्राकृतिक गैस (एलएनजी) फिलिंग स्टेशन का उद्घाटन किया। इस दौरान गडकरी ने कहा कि एलएनजी, सीएनजी और इथेनॉल जैसे वैकल्पिक ईंधन के अधिक उपयोग से पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से राहत मिलेगी, जिसकी वजह से लोग परेशान हैं और आंदोलन कर रहे हैं।


गडकरी ने कहा कि वाहन ईंधन के रूप में इथेनॉल का उपयोग पेट्रोल की तुलना में 20 रुपये प्रति लीटर बचाने में मदद करेगा। एलएनजी के आर्थिक लाभ पर प्रकाश डालते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा, ``आंकड़ों से पता चलता है कि एक पारंपरिक ट्रक इंजन को एलएनजी इंजन में बदलने की औसत लागत 10 लाख रुपये है। ट्रक साल में लगभग 98,000 किमी चलते हैं, इसलिए एलएनजी में बदलने के बाद 9-10 महीनों में प्रति वाहन 11 लाख रुपये की बचत होगी।``


वैकल्पिक ईंधन पर कर रहा काम मंत्रालय 
गडकरी ने कहा, `हम लोग अपनी अर्थव्यवस्था में पेट्रोल-डीजल और पेट्रोलियम उत्पादों के आयात पर 8 लाख करोड़ रुपये खर्च कर रहे हैं, जो एक बड़ी चुनौती है। हमने एक नीति तैयार की है, जो आयात के विकल्प को लागत प्रभावी प्रदूषण मुक्त व स्वदेशी इथेनॉल, जैव सीएनजी, एलएनजी और हाइड्रोजन ईंधन के विकास को प्रोत्साहित करती है।


तीन महीने में लिया जाएगा इस पर निर्णय
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मंत्रालय विभिन्न वैकल्पिक ईंधनों पर लगातार काम कर रहा है। गडकरी ने कहा कि हमें चावल, मक्का और चीनी को बर्बाद होने से बचाने के लिए अधिशेष का उपयोग करना होगा। फ्लेक्स इंजन के बारे में उन्होंने कहा कि ऑटोमोबाइल विनिमार्ताओं विशेषकर चौपहिया और दुपहिया वाहनों के लिए फ्लेक्स इंजन बनाना अनिवार्य करने के संबंध में तीन महीने में निर्णय लिया जाएगा।  गडकरी ने बताया कि अमेरिका, कनाडा और ब्राजील जैसे कई देशों के पास फ्लेक्स इंजन पहले से हैं। उन्होंने कहा कि वाहन की कीमत एकसमान रहती है, चाहे वह पेट्रोल हो या फ्लेक्स इंजन।